Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1103 of 2136

Read in context
Page 1103

बोधसागर

( २३५ )

फागुन और भादों परवाना । दो आरति नहीं छोड़ सुजाना ॥
साधन को परवाना देई । वर्ष रोज के कर्म नसाई ॥

साखी-पान प्रवाना पावही, सतगुरु महिमा दान ।
तबही हंसा सत्य है, और झूठ सब ज्ञान ॥

चौपाई

धर्मदास में तुमहिं सुनाऊं । आरति भेद ज्ञान समझाऊ ॥
अक्षर सार आरती सोई । बिन अक्षर सब गए बिगोई ॥
अक्षर भेद जान परसंगा । ताके काल रहै नहीं संगा ॥
आरति बहुत भांति सो करई । अक्षर भेद हिये नहीं धरई ॥

साखी-अक्षर भेद जाने नहीं, बातें कहै बनाय ।
ताको कहौ न मानिये, आपन जीव नशाय ॥

चौपाई

आरति भक्ति औ अक्षर सारा । और सकल सब झूठ पसारा ॥
जा कहैं अक्षर परिचय होई । आरति फल पावत है सोई ॥
मूल शब्द घट मांहि विराजै । शून्य शिखर अक्षर धुन साजै ॥
ताकी महिमा तुलै न कोई । ऐसा साधू विरला होई ॥
सो कडिहार जो अक्षर जाना । और गुरु सब झूठ बखाना ॥
गुरु सोई जो अक्षर जाना । बिन अक्षर मूरखसम जाना ॥
कडिहार वही जीवन कहैं तारै । अक्षर बिन जिव नरकहि डारै ॥
जो गुरु दगा शिष्य कहैं देता । नरक परै गुरु शिष्य समेता ॥
अक्षर बिन गुरु आरति करई । धर्मराय के फन्दा परई ॥
इतना भेद न जानत प्रानी । पेटके कारण ज्ञान बखानी ॥
जैसे ठनिया करै ठगिहारी । जैसे जानहु सो कडिहारी ॥
अक्षर की परिचय नहीं पावे । आपहि आप जो गुरु कहावे ॥