सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

सहजका निरंजनके पास जाना

( १६ )

अनुरागसागर

मान सरोवर आये जहिया । भये आनन्द धरमपुनितहिया ॥
बहुरि ध्यान पुरुषको कीन्हा । सत्तर जुग सेवा चित दीन्हा ॥
यक पगु ठाढे सेवा लायी । पुरुष दयालु दया उर आयी ॥

पुरुषवचन सहजप्रति

विकस्योपुरुषउठचोजब बानी । बोलत बचन उठचो अथरानी ॥
जाहु सहज तुम धरमकेपासा । अबकसध्यानकीन्ह परकासा ॥
सेवा बहु कीन्हा धर्मराऊ । दियो ठौर वहि जहाँ रहाऊ ॥
तीन लोग तब पलमें दीन्हा । लखिसेवकाइ दया अस कीन्हा ॥
तीन लोक कर पायो राजू । भयो अनन्द धरम मन गाजू ॥
अवका चाहें पूछो जाई । जो कुछ कह सो देउ सुनाई ॥

सहजका निरंजनके पास जाना

चले सहज तब सील नवाई । धरमराय पहुँ पहुँचे जाई ॥
कहे सहज सुनु आता मोरा । सेवा पुरुष मान लइ तोरा ॥
अवका मांगहु सो कह मोही । पुरुष अवाज दीन्हा यह तोही ॥

निरंजनवचन सहजप्रति

अहो सहज तुम जेठे भाई । करो पुरुष सो बिन्ती जाई ॥
इतना ठाव न मोहि सुहाई । अब मोहिबकसि देहहुठकुराई ॥
मोरे चित असभौ अनुरागा । देउ देश मोहि करहु सभागा ॥
कै मोहि देवलोक अधिकारा । कै मोहि देहु देश यक न्यारा ॥

सहजवचन सत्पुरुषप्रति

चले सहज सुन धर्मकी बाता । जाय पुरुषसो कहे विरुषाता ॥
जो कहु धर्मराय अभिलाषी । तैसे सहज सुनाये भाषी ॥

पुरुषवचन सहजप्रति । छन्द

सुन्यो सहजके वचन, जबही पुरुष वैन उच्चारेऊ ॥
धरमसे सन्तुष्ट हैं हम, वचन मम उर धारेऊ ॥