संक्षिप्त नृसिंह पुराण (सचित्र हिन्दी अनुवाद सहित)
Sankshipta Narasimha Purana Gita Press
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
१८ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ५
१८ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ५
सर्गे तु भूतानि धियश्च खानि
ख्यातानि सर्वं सृजते महात्मा।
स एव पश्चाच्चतुरास्यरूपी
मुनिस्वरूपी च सृजत्यनन्तः ॥ ९
सर्ग अर्थात् आदिसृष्टिमें महात्मा भगवान् नारायण पाँच
महाभूत, बुद्धि तथा पूर्वोक्त इन्द्रियवर्ग-इन सबको उत्पन्न
करते हैं। इसके पश्चात् (अनुसर्गकालमें) वे अनन्तदेव
स्वयं ही चतुर्मुख ब्रह्मा और मरीचि आदि मुनियोंके
रूपसे प्रकट हो जगत्की सृष्टि करते हैं॥५-९॥
इति श्रीनरसिंहपुराणे चतुर्थोऽध्यायः ॥४॥
इस प्रकार श्रीनरसिंहपुराणमें चौथा अध्याय पूरा हुआ॥४॥
पाँचवाँ अध्याय
रुद्र आदि सर्गों और अनुसर्गोंका वर्णन; दक्ष प्रजापतिकी कन्याओंकी संततिका विस्तार
भरद्वाज उवाच
रुद्रसर्गं तु मे ब्रूहि विस्तरेण महामते।
पुनः सर्वे मरीच्याद्याः ससृजुस्ते कथं पुनः ॥ १
मित्रावरुणपुत्रत्वं वसिष्ठस्य कथं भवेत्।
ब्रह्मणो मनसः पूर्वमुत्पन्नस्य महामते॥ २
सूत उवाच
रुद्रसृष्टिं प्रवक्ष्यामि तत्सर्गांश्चैव सत्तम।
प्रतिसर्गं मुनीनां तु विस्तराद्वदतः शृणु॥ ३
कल्पादावात्मनस्तुल्यं सुतं प्रध्यायतःस्ततः।
प्रादुरासीत् प्रभोरङ्के कुमारो नीललोहितः॥ ४
अर्धनारीनरवपुः प्रचण्डोऽतिशरीरवान्।
तेजसा भासयन् सर्वा दिशश्च प्रदिशश्च सः॥ ५
तं दृष्ट्वा तेजसा दीप्तं प्रत्युवाच प्रजापतिः।
विभजात्मानमद्य त्वं मम वाक्यान्महामते॥ ६
इत्युक्तो ब्रह्मणा विप्र रुद्रस्तेन प्रतापवान्।
स्त्रीभावं पुरुषत्वं च पृथक् पृथगथाकरोत्॥ ७
बिभेद पुरुषत्वं च दशधा चैकधा च सः।
तेषां नामानि वक्ष्यामि शृणु मे द्विजसत्तम॥ ८
अजैकपादहिर्बुध्न्यः कपाली रुद्र एव च।
हरश्च बहुरूपश्च त्र्यम्बकश्चापराजितः॥ ९
वृषाकपिश्च शम्भुश्च कपर्दी रैवतस्तथा।
एकादशैते कथिता रुद्रास्त्रिभुवनेश्वराः॥ १०
श्रीभरद्वाजजी बोले- महामते! अब मुझसे
'रुद्रसर्ग' का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिये तथा यह भी
बताइये कि मरीचि आदि ऋषियोंने पहले किस प्रकार
सृष्टि की? महाबुद्धिमान् सूत ! वसिष्ठजी तो पहले
ब्रह्माजीके मनसे उत्पन्न हुए थे; फिर वे मित्रावरुणके पुत्र
कैसे हो गये? ॥१-२॥
सूतजी बोले-साधुशिरोमणे! आपके प्रश्नानुसार
मैं अब रुद्र-सृष्टिका तथा उसमें होनेवाले सर्गोंका वर्णन
करूँगा, साथ ही मुनियोंद्वारा सम्पादित प्रतिसर्ग
(अनुसर्ग)-को भी मैं विस्तारके साथ बताऊँगा; आपलोग
ध्यानसे सुनें। कल्पके आदिमें प्रभु ब्रह्माजी अपने ही
समान शक्तिशाली पुत्र होनेका चिन्तन कर रहे थे। उस
समय उनकी गोदमें एक नीललोहित वर्णका बालक
प्रकट हुआ। उसका आधा शरीर स्त्रीका और आधा
पुरुषका था। वह प्रचण्ड एवं विशालकाय था और
अपने तेजसे दिशाओं तथा अवान्तर दिशाओंको प्रकाशित
कर रहा था। उसे तेजसे देदीप्यमान देख प्रजापतिने
कहा- 'महामते ! इस समय मेरे कहनेसे तुम अपने
शरीरके दो भाग कर लो।' विप्र! ब्रह्माजीके ऐसा
कहनेपर प्रतापी रुद्रने अपने स्त्रीरूप और पुरुषरूपको
अलग-अलग कर लिया। द्विजश्रेष्ठ ! फिर पुरुषरूपको
उन्होंने ग्यारह स्वरूपोंमें विभक्त किया; मैं उन सबके
नाम बतलाता हूँ, सुनें। अजैकपात्, अहिर्बुध्न्य, कपाली,
हर, बहुरूप, त्र्यम्बक, अपराजित, वृषाकपि, शम्भु, कपर्दी
और रैवत-ये 'ग्यारह रुद्र' कहे गये हैं, जो तीनों
अध्याय ५ ] रुद्र आदि सर्गों और अनुसर्गोंका वर्णन; दक्ष प्रजापतिकी कन्याओंकी संततिका विस्तार १९
स्त्रीत्वं चैव तथा रुद्रो बिभेद दशधैकधा। भुवनोंके स्वामी हैं। पुरुषकी भाँति स्त्रीरूपके भी रुद्रने
उमैव बहुरूपेण पत्नी सैव व्यवस्थिता॥ ११ ग्यारह विभाग किये। भगवती उमा ही अनेक रूप
धारण कर इन सबकी पत्नी हैं॥ ३—११॥
तपः कृत्वा जले घोरमुत्तीर्णः स यदा पुरा। विप्रेन्द्र! पूर्वकालमें प्रतापी रुद्रदेव जलमें घोर तपस्या
तदा स सृष्टवान् देवो रुद्रस्तत्र प्रतापवान्॥ १२ करके जब बाहर निकले, तब अपने तपोबलसे उन्होंने
तपोबलेन विप्रेन्द्र भूतानि विविधानि च। वहाँ नाना प्रकारके भूतोंकी सृष्टि की। सिंह, ऊँट और
पिशाचान् राक्षसांश्चैव सिंहोष्ट्रमकराननान्॥ १३ मगरके समान मुँहवाले पिशाचों, राक्षसों तथा वेताल
वेतालप्रमुखान् भूतानन्यांश्चैव सहस्रशः। आदि अन्य सहस्रों भूतोंको उत्पन्न किया। साढ़े तीस
विनायकानामुग्राणां त्रिंशत्कोट्यर्थमेव च॥ १४ करोड़ उग्र स्वभाववाले विनायकगणोंकी सृष्टि की तथा
अन्यकार्यं समुद्दिश्य सृष्टवान् स्कन्दमेव च। दूसरे कार्यके उद्देश्यसे स्कन्दको उत्पन्न किया। इस
एवं प्रकारो रुद्रोऽसौ मया ते कीर्तितः प्रभुः॥ १५ प्रकार भगवान् रुद्र तथा उनके सर्गका मैंने आपसे वर्णन
किया॥ १२—१५॥
अनुसर्गं मरीच्यादेः कथयामि निबोध मे। अब मरीचि आदि ऋषियोंके अनुसर्गका वर्णन
देवादिस्यावरान्ताश्च प्रजाः सृष्टाः स्वयम्भुवा॥ १६ करता हूँ, आप सुनें। स्वयम्भू ब्रह्माजीने देवताओंसे
यदास्य च प्रजाः सर्वा न व्यवर्धन्त धीमतः। लेकर स्थावरोंतक सारी प्रजाओंकी सृष्टि की। किंतु इन
तदा मानसपुत्रान् स सदृशानात्मनोऽसृजत्॥ १७ बुद्धिमान् ब्रह्माजीकी ये सब प्रजाएँ जब वृद्धिको प्राप्त
मरीचिमत्र्यङ्गिरसं पुलस्त्यं पुलहं क्रतुम्। नहीं हुई, तब इन्होंने अपने ही समान मानस-पुत्रोंकी
प्रचेतसं वसिष्ठं च भृगुं चैव महामतिम्॥ १८ सृष्टि की। मरीचि, अत्रि, अङ्गिरा, पुलस्त्य, पुलह, क्रतु,
नव ब्रह्माण इत्येते पुराणे निश्चयं गताः। प्रचेता, वसिष्ठ और महाबुद्धिमान् भृगुको उत्पन्न किया।
अग्निश्च पितरश्चैव ब्रह्मपुत्रौ तु मानसौ॥ १९ ये लोग पुराणमें नौ ब्रह्मा निश्चित किये गये हैं। ब्रह्मन् !
सृष्टिकाले महाभागौ ब्रह्मन् स्वायम्भुवोद्गतौ। अग्नि और पितर भी ब्रह्माके ही मानस-पुत्र हैं। इन दोनों
शतरूपां च सृष्ट्वा तु कन्यां स मनवे ददौ॥ २० महाभागोंको सृष्टिकालमें स्वयम्भू ब्रह्माजीने उत्पन्न किया।
फिर उन्होंने 'शतरूपा' नामक कन्याकी सृष्टि करके
उसे मनुको दे दिया॥ १६—२०॥
तस्माच्च पुरुषाद्देवी शतरूपा व्यजायत। उन स्वायम्भुव मनुसे देवी शतरूपाने 'प्रियव्रत'
प्रियव्रतोत्तानपादौ प्रसूतिं चैव कन्यकाम्॥ २१ और 'उत्तानपाद' नामक दो पुत्र उत्पन्न किये और
ददौ प्रसूतिं दक्षाय मनुः स्वायम्भुवः सुताम्। 'प्रसूति' नामवाली एक कन्याको जन्म दिया। स्वायम्भुव
प्रसूत्यां च तदा दक्षश्चतुर्विंशतिकं तथा॥ २२ मनुने अपनी कन्या प्रसूति दक्षको ब्याह दी। दक्षने
ससर्ज कन्यकास्तासां शृणु नामानि मेऽधुना। प्रसूतिसे चौबीस कन्याएँ उत्पन्न कीं। अब मुझसे उन
श्रद्धा लक्ष्मीर्धृतिस्तुष्टिः पुष्टिर्मेधा तथा क्रिया॥ २३ कन्याओंके नाम सुनें—श्रद्धा, लक्ष्मी, धृति, तुष्टि, पुष्टि,
बुद्धिर्लज्जा वपुः शान्तिः सिद्धिः कीर्तिस्त्रयोदशी। मेधा, क्रिया, बुद्धि, लज्जा, वपु, शान्ति, सिद्धि और
अपत्यार्थं प्रजग्राह धर्मो दाक्षायणीः प्रभुः॥ २४ तेरहवीं कीर्ति थी। भगवान् धर्मने संतानोत्पत्तिके लिये
श्रद्धादीनां तु पत्नीनां जाताः कामादयः सुताः। इन तेरह कन्याओंका पाणिग्रहण किया। धर्मकी इन
धर्मस्य पुत्रपौत्राद्यैर्धर्मवंशो विवर्धितः॥ २५ श्रद्धा आदि पत्नियोंके गर्भसे काम आदि पुत्र उत्पन्न
हुए। अपने पुत्र और पौत्र आदिसे धर्मका वंश खूब
बढ़ा॥ २१—२५॥
In Public Domain. Digitzed by Sarvagya Sharda Peeth
२० श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ५
२० श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ५
[संस्कृत श्लोक]
ताभ्यः शिष्टा यवीयस्यस्तासां नामानि कीर्तये।
सम्भूतिश्चानसूया च स्मृतिः प्रीतिः क्षमा तथा ॥ २६
संनतिश्चाथ सत्या च ऊर्जा ख्यातिर्द्विजोत्तम।
तद्गतपुत्रौ महाभागौ मातरिश्वाथ सत्यवान् ॥ २७
स्वाहाथ दशमी ज्ञेया स्वधा चैकादशी स्मृता।
एताश्च दत्ता दक्षेण ऋषीणां भावितात्मनाम् ॥ २८
मरीच्यादीनां तु ये पुत्रास्तानहं कथयामि ते।
पत्नी मरीचेः सम्भूतिर्जज्ञे सा कश्यपं मुनिम् ॥ २९
स्मृतिश्चाङ्गिरसः पत्नी प्रसूता कन्यकास्तथा।
सिनीवाली कुहूश्चैव राका चानुमतिस्तथा ॥ ३०
अनसूया तथा चात्रेर्जज्ञे पुत्रानकल्मषान्।
सोमं दुर्वाससं चैव दत्तात्रेयं च योगिनम् ॥ ३१
योऽसावग्नेरभीमानी ब्रह्मणस्तनयोऽग्रजः।
तस्मात् स्वाहा सुताँल्लेभे त्रीनुदारौजसो द्विज ॥ ३२
पावकं पवमानं च शुचिं चापि जलाशिनम्।
तेषां तु संततावन्वे चत्वारिंशच्च पञ्च च ॥ ३३
कथ्यन्ते वह्नयश्चैते पिता पुत्रत्रयं च यत्।
एवमेकोनपञ्चाशद्वह्नयः परिकीर्तिताः ॥ ३४
पितरो ब्रह्मणा सृष्टा व्याख्याता ये मया तव।
तेभ्यः स्वधा सुते जज्ञे मेनां वै धारिणीं तथा ॥ ३५
प्रजाः सृजेति व्यादिष्टः पूर्वं दक्षः स्वयम्भुवा।
यथा ससर्ज भूतानि तथा मे शृणु सत्तम ॥ ३६
मनसैव हि भूतानि पूर्वं दक्षोऽसृजन्मुनिः।
देवानृषींश्च गन्धर्वानसुरान् पन्नगांस्तथा ॥ ३७
यदास्य मनसा जाता नाभ्यवर्धन्त ते द्विज।
तदा संचिन्त्य स मुनिः सृष्टिहेतोः प्रजापतिः ॥ ३८
मैथुनेनैव धर्मेण सिसृक्षुर्विविधाः प्रजाः।
असिक्नीमुद्वहन् कन्यां वीरणस्य प्रजापतेः ॥ ३९
[हिन्दी अनुवाद]
द्विजश्रेष्ठ! श्रद्धा आदिसे छोटी अवस्थावाली जो
उनकी शेष बहनें थीं, उनके नाम बता रहा हूँ—सम्भूति,
अनसूया, स्मृति, प्रीति, क्षमा, संनति, सत्या, ऊर्जा,
ख्याति, दसवीं स्वाहा और ग्यारहवीं स्वधा है। दक्षके
'मातरिश्वा' और 'सत्यवान्' नामक दो महाभाग पुत्र भी
हुए। उपर्युक्त ग्यारह कन्याओंको दक्षने पुण्यात्मा
ऋषियोंको दिया ॥ २६-२८ ॥
मरीचि आदि मुनियोंके जो पुत्र हुए, उन्हें मैं आपसे
बतलाता हूँ। मरीचिकी पत्नी सम्भूति थी। उसने कश्यप
मुनिको जन्म दिया। अङ्गिराकी भार्या स्मृति थी। उसने
सिनीवाली, कुहू, राका और अनुमति—इन चार कन्याओंको
उत्पन्न किया। इसी प्रकार अत्रि मुनिकी पत्नी अनसूयाने
सोम, दुर्वासा और योगी दत्तात्रेय—इन तीन पापरहित
पुत्रोंको जन्म दिया। द्विज ! ब्रह्माजीका ज्येष्ठ पुत्र, जो
अग्निका अभिमानी देवता है, उससे उसकी पत्नी स्वाहाने
पावक, पवमान और जलका भक्षण करनेवाले शुचि—
इन अत्यन्त तेजस्वी पुत्रोंको उत्पन्न किया। इन तीनोंके
(प्रत्येकके पंद्रह-पंद्रहके क्रमसे) अन्य पैंतालीस
अग्निस্বরূপ संतानें हुईं। पिता अग्नि, उसके तीनों पुत्र
तथा उनके भी ये पूर्वोक्त पैंतालीस पुत्र सब
मिलकर 'अग्नि' ही कहलाते हैं। इस प्रकार उनचास
अग्नि कहे गये हैं। ब्रह्माजीके द्वारा रचे गये जिन
पितरोंका मैंने आपके समक्ष वर्णन किया था, उनसे
उनकी पत्नी स्वधाने मेना और धारिणी—इन दो
कन्याओंको जन्म दिया ॥ २९-३५॥
साधुशिरोमणे ! पूर्वकालमें स्वयम्भू ब्रह्माजीके द्वारा
'तुम प्रजाकी सृष्टि करो' यह आज्ञा पाकर दक्षने
जिस प्रकार सम्पूर्ण भूतोंकी सृष्टि की थी, उसे सुनिये।
विप्रवर ! दक्षमुनिने पहले देवता, ऋषि, गन्धर्व, असुर
और सर्प—इन सभी भूतोंको मनसे ही उत्पन्न किया।
परंतु जब मनसे उत्पन्न किये हुए ये देवादि सर्ग
वृद्धिको प्राप्त नहीं हुए, तब उन दक्ष प्रजापति ऋषिने
सृष्टिके लिये पूर्णतः विचार करके मैथुनधर्मके द्वारा
ही नाना प्रकारकी सृष्टि रचनेकी इच्छा मनमें लिये
वीरण प्रजापतिकी कन्या असिक्नीके साथ विवाह किया।
In Public Domain. Digitzed by Sarvagya Sharda Peeth
अध्याय ५ ] रुद्र आदि सर्गों और अनुसर्गोंका वर्णन; दक्ष प्रजापतिकी कन्याओंकी संततिका विस्तार २१
षष्टिं दक्षोऽसृजत् कन्या वीरण्यामिति नः श्रुतम्।
ददौ स दश धर्माय कश्यपाय त्रयोदश॥ ४०
सप्तविंशति सोमाय चतस्रोऽरिष्टनेमिने।
द्वे चैव बहुपुत्राय द्वे चैवाङ्गिरसे तथा॥ ४१
द्वे कृशाश्वाय विदुषे तदपत्यानि मे शृणु।
विश्वेदेवांस्तु विश्वा या साध्या साध्यानसूत॥ ४२
मरुत्वत्यां मरुत्वन्तो वसोस्तु वसवः स्मृताः।
भानोस्तु भानवो देवा मुहूर्तायां मुहूर्तजाः ॥ ४३
लम्बायाश्चैव घोषाख्यो नागवीथिश्च जामिजा।
पृथिवीविषयं सर्वमरुन्धत्यामजायत॥ ४४
संकल्पायाश्च संकल्पः पुत्रो जज्ञे महामते।
ये त्वनेकवसुप्राणा देवा ज्योतिःपुरोगमाः ॥ ४५
वसवोऽष्टौ समाख्यातास्तेषां नामानि मे शृणु।
आपो ध्रुवश्च सोमश्च धर्मश्चैवानिलोऽनलः ॥ ४६
प्रत्यूषश्च प्रभासश्च वसवोऽष्टौ प्रकीर्तिताः।
तेषां पुत्राश्च पौत्राश्च शतशोऽथ सहस्रशः ॥ ४७
साध्याश्च बहवः प्रोक्तास्तत्पुत्राश्च सहस्रशः।
कश्यपस्य तु भार्या यास्तासां नामानि मे शृणु।
अदितिर्दितिर्दिनुश्चैव अरिष्टा सुरसा खसा॥ ४८
सुरभिर्विनता चैव ताम्रा क्रोधवशा इरा।
कद्रूर्मुनिश्ध धर्मज्ञ तदपत्यानि मे शृणु॥ ४९
हमने सुना है कि दक्ष प्रजापतिने वीरण-कन्या असिक्नीके गर्भसे साठ कन्याएँ उत्पन्न कीं। उनमेंसे दस कन्याएँ उन्होंने धर्मको और तेरह कश्यप मुनिको ब्याह दीं*। फिर सत्ताईस कन्याएँ चन्द्रमाको, चार अरिष्टनेमिको, दो बहुपुत्रको, दो अङ्गिराको और दो कन्याएँ विद्वान् कृशाश्वको समर्पित कर दीं। अब इन सबकी संतानोंका वर्णन सुनिये॥ ३६—४१ १/२॥
जो विश्वा नामकी कन्या थी, उसने विश्वेदेवोंको और साध्याने साध्योंको जन्म दिया। मरुत्वतीके मरुत्वान् (वायु), वसुके वसुगण, भानुके भानुदेवता और मुहूर्ताके मुहूर्ताभिमानी देवगण हुए। लम्बासे घोष नामक पुत्र हुआ, जामिसे नागवीथि नामवाली कन्या हुई और अरुन्धतीसे† पृथिवीके समस्त प्राणी उत्पन्न हुए। महाबुद्धे! संकल्पा नामक कन्यासे संकल्पका जन्म हुआ, अनेक प्रकारके वसु (तेज अथवा धन) ही जिनके प्राण हैं, ऐसे जो आठ ज्योतिर्मय वसु देवता कहे गये हैं, उनके नाम सुनिये—आप, ध्रुव, सोम, धर्म, अनिल, अनल, प्रत्यूष और प्रभास—ये 'आठ वसु' कहलाते हैं। इनके पुत्रों और पौत्रोंकी संख्या सैकड़ों और हजारोंतक पहुँच गयी है॥ ४२-४७॥
इसी प्रकार साध्यगणोंकी भी संख्या बहुत है और उनके भी हजारों पुत्र हैं। जो (दक्ष-कन्याएँ) कश्यप मुनिकी पत्नियाँ हुईं, उनके नाम सुनिये—वे अदिति, दिति, दनु, अरिष्टा, सुरसा, खसा, सुरभि, विनता, ताम्रा, क्रोधवशा, इरा, कद्रू और मुनि थीं। धर्मज्ञ! अब आप मुझसे उनकी संतानोंका विवरण सुनिये।
- पाँचवें अध्यायके श्लोक बाईसमें यह चर्चा आयी है कि स्वायम्भुव मनुने प्रजापतिको अपनी पुत्री प्रसूति ब्याह दी थी। उसके गर्भसे दक्षने चौबीस कन्याएँ उत्पन्न कीं, जिनमेंसे तेरह कन्याओंका विवाह उन्होंने धर्मके साथ कर दिया था। फिर इसी अध्यायके उन्तालीस-चालीस श्लोकोंमें यह बात आती है कि दक्षने वीरण प्रजापतिकी पुत्री असिक्नीके साथ विवाह किया, जिसके गर्भसे उन्होंने साठ कन्याएँ उत्पन्न कीं, जिनमेंसे दसका विवाह उन्होंने धर्मके साथ किया था। एक ही दक्षके विषयमें ये दो प्रकारकी बातें आपाततः संदेह उत्पन्न करती हैं। विष्णुपुराणमें भी यह प्रसंग आया है। अध्याय सातके उन्नीससे चौबीसवें श्लोकतक तथा अध्याय पंद्रहके उक्त दोनों प्रसंगोंका स्पष्ट उल्लेख मिलता है। एक सौ तीनवें श्लोकमें उन प्रसंगोंके पर्यालोचनसे यह प्रतीत होता है कि उक्त दोनों दक्ष दो व्यक्ति थे और दोनों दो कालमें उत्पन्न हुए थे। पहले दक्ष ब्रह्माजीके मानस-पुत्र थे और दूसरे प्रचेताओँके पुत्र। इतनेपर भी मैत्रेयजीने यह प्रश्न उठाया है कि 'ब्रह्माजीके पुत्र दक्ष प्रचेताओँके पुत्र कैसे हो गये?' वहाँ पराशरजीने यह समाधान किया है कि 'युगे युगे भवन्त्येते दक्षाद्या मुनिसत्तम।' इस प्रकार युगभेदसे दोनों प्रसंगोंकी संगति बैठायी गयी है। वही समाधान यहाँ भी समझ लेना चाहिये।
† यहाँ 'अरुन्धती' की जगह 'मरुत्वती' पाठ भी मिलता है, परंतु वह असंगत है। 'मरुत्वत्यां मरुत्वन्तः' कहकर मरुत्वतीकी संततिका वर्णन आ चुका है। अतः यहाँ 'अरुन्धती' पाठ ही ठीक है; अन्यत्र धर्मकी नवीं पत्नीका नाम नहीं मिलेगा। विष्णुपुराण १५।१०९वें श्लोकमें भी 'अरुन्धत्याम्' ही पाठ है।
In Public Domain. Digitzed by Sarvagya Sharda Peeth
२२ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ५
यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का संपूर्ण एवं सटीक पाठ दिया गया है:
[शीर्षक / Header]
२२ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ५
[मूल संस्कृत श्लोक - बायाँ स्तम्भ]
अदित्यां कश्यपाज्जाताः पुत्रा द्वादश शोभनाः ।
तानहं नामतो वक्ष्ये शृणुष्व गदतो मम ॥ ५०
भगोऽशुंश्चार्यमा चैव मित्रोऽथ वरुणस्तथा ।
सविता चैव धाता च विवस्वांश्च महामते ॥ ५१
त्वष्टा पूषा तथा चेन्द्रो द्वादशो विष्णुरुच्यते ।
दित्याः पुत्रद्वयं जज्ञे कश्यपादिति नः श्रुतम् ॥ ५२
हिरण्याक्षो महाकायो वाराहेण तु यो हतः ।
हिरण्यकशिपुश्चैव नरसिंहेन यो हतः ॥ ५३
अन्ये च बहवो दैत्या दनुपुत्राश्च दानवाः ।
अरिष्टायां तु गन्धर्वा जज्ञिरे कश्यपात्तथा ॥ ५४
सुरसायामथोत्पन्ना विद्याधरगणा बहु ।
गा वै स जनयामास सुरभ्यां कश्यपो मुनिः ॥ ५५
विनतायां तु द्वौ पुत्रौ प्रख्यातौ गरुडारुणौ ।
गरुडो देवदेवस्य विष्णोरमिततेजसः ॥ ५६
वाहनत्वमियात्प्रीत्या अरुणः सूर्यसारथिः ।
ताम्रायां कश्यपाज्जाताः षट्पुत्रास्तान्निबोध मे ॥ ५७
अश्वा उष्ट्रा गर्दभाश्च हस्तिनो गवया मृगाः ।
क्रोधायां जज्ञिरे तद्वद्ये भूम्यां दुष्टजातयः ॥ ५८
इरा वृक्षलतावल्लीशणजातींश्च जज्ञिरे ।
खसा तु यक्षरक्षांसि मुनिरप्सरसस्तथा ॥ ५९
कद्रूपुत्रा महानागा दंदशूका विषोल्बणाः ।
सप्तविंशति याः प्रोक्ताः सोमपत्न्योऽथ सुव्रताः ॥ ६०
तासां पुत्रा महासत्त्वा बुधाद्यास्त्वभवन् द्विज ।
अरिष्टनेमिपत्नीनामपत्यानीह षोडश ॥ ६१
बहुपुत्रस्य विदुषश्चतस्रो विद्युतः स्मृताः ।
प्रत्यङ्गिरस्सुताः श्रेष्ठा ऋषयश्चर्षिसत्कृताः ॥ ६२
कृशाश्वस्य तु देवर्षेर्देवाश्च ऋषयः सुताः ।
एते युगसहस्रान्ते जायन्ते पुनरेव हि ॥ ६३
एते कश्यपदायादाः कीर्तिताः स्थाणुजंगमाः ।
स्थितौ स्थितस्य देवस्य नरसिंहस्य धर्मतः ॥ ६४
एता विभूतयो विप्र मया ते परिकीर्तिताः ।
कथिता दक्षकन्यानां मया तेऽपत्यसंततिः ॥ ६५
श्रद्धावान् संस्मरेदेतां स सुसंतानवान् भवेत् ॥ ६६
[हिन्दी अनुवाद - दायाँ स्तम्भ]
महामते! अदितिके कश्यपजीसे बारह सुन्दर पुत्र उत्पन्न हुए। उनके नाम बता रहा हूँ, सुनिये— महामते! भग, अंशु, अर्यमा, मित्र, वरुण, सविता, धाता, विवस्वान्, त्वष्टा, पूषा, इन्द्र और बारहवें विष्णु कहे जाते हैं। दितिके कश्यपजीसे दो पुत्र हुए थे, ऐसा हमने सुना है। पहला महाकाय हिरण्याक्ष हुआ, जिसे भगवान् वाराहने मारा और दूसरा हिरण्यकशिपु हुआ, जो नृसिंहजीके द्वारा मारा गया। इनके अतिरिक्त अन्य भी बहुत-से दैत्य दितिसे उत्पन्न हुए। दनुके पुत्र दानव हुए और अरिष्टाके कश्यपजीसे गन्धर्वगण उत्पन्न हुए। सुरसासे अनेक विद्याधरगण हुए और सुरभिसे कश्यप मुनिने गौओंको जन्म दिया॥ ४८-५५॥
विनताके 'गरुड' और 'अरुण' नामक दो विख्यात पुत्र हुए। गरुडजी प्रेमवश अमित-तेजस्वी देवदेव भगवान् विष्णुके वाहन हो गये और अरुण सूर्यके सारथि बने। ताम्राके कश्यपजीसे छः पुत्र हुए, उन्हें आप मुझसे सुनिये— घोड़ा, ऊँट, गदहा, हाथी, गवय और मृग। पृथ्वीपर जितने दुष्ट जीव हैं, वे क्रोधासे उत्पन्न हुए हैं। इरााने वृक्ष, लता, वल्ली और 'सन' जातिके तृणवर्गको जन्म दिया। खसाने यक्ष और राक्षसों तथा मुनिने अप्सराओंको प्रकट किया। कद्रूके पुत्र प्रचण्ड विषवाले 'दंदशूक' नामक महासर्प हुए। विप्रवर! चन्द्रमाकी सुन्दर व्रतवाली जिन सत्ताईस स्त्रियोंकी चर्चा की गयी है, उनसे बुध आदि महान् पराक्रमी पुत्र हुए। अरिष्टनेमिकी स्त्रियोंके गर्भसे सोलह संतानें हुईं ॥ ५६-६१ ॥
विद्वान् बहुपुत्रकी संतानें कपिला, अतिलोहिता, पीता और सिता—इन चार वर्णोंवाली चार बिजलियाँ कही गयी हैं। प्रत्यङ्गिराके पुत्रगण ऋषियोंद्वारा सम्मानित उत्तम ऋषि हुए। देवर्षि कृशाश्वके पुत्र देवर्षि ही हुए। ये एक-एक हजार युग (अर्थात् एक कल्प)- के बीतनेपर पुनः-पुनः उत्पन्न होते रहते हैं। इस प्रकार कश्यपके वंशमें उत्पन्न हुए चर-अचर प्राणियोंका वर्णन किया गया। विप्रवर! धर्मपूर्वक पालनकर्ममें लगे हुए भगवान् नरसिंहकी इन विभूतियोंका यहाँ मैंने आपके समक्ष वर्णन किया है। साथ ही दक्षकन्याओंकी वंश-परम्परा भी बतलायी है। जो श्रद्धापूर्वक इन सबका स्मरण करता है, वह सुन्दर संतानसे
अध्याय ६ ] अगस्त्य तथा वसिष्ठजीके मित्रावरुणके पुत्ररूपमें उत्पन्न होनेका प्रसङ्ग २३
सर्गानुसर्गौ कथितौ मया ते युक्त होता है। ब्रह्मन् ! सृष्टि-विस्तारके लिये ब्रह्मा तथा
समासतः सृष्टिविवृद्धिहेतोः। अन्य प्रजापतियोंद्वारा जो सर्ग और अनुसर्ग सम्पादित
पठन्ति ये विष्णुपराः सदा नरा हुए, उन सबको मैंने संक्षेपसे आपको बता दिया। जो
द्विजाति मानव भगवान् विष्णुमें मन लगाकर इन
इदं द्विजास्ते विमला भवन्ति ॥ ६७ प्रसङ्गोंको सदा पढ़ेंगे वे निर्मल हो जायेंगे ॥ ६२-६७ ॥
इति श्रीनरसिंहपुराणे सृष्टिकथने पञ्चमोऽध्यायः ॥ ५ ॥
इस प्रकार श्रीनरसिंहपुराणके सृष्टिवर्णनमें पाँचवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५ ॥
छठा अध्याय
अगस्त्य तथा वसिष्ठजीके मित्रावरुणके पुत्ररूपमें उत्पन्न होनेका प्रसङ्ग
सूत उवाच सूतजी बोले—ब्रह्मन् ! परमात्मा भगवान् विष्णुसे जिस
सृष्टिस्ते कथिता विष्णोर्मायास्य जगतो द्विज। प्रकार देव, दानव और यक्ष आदि उत्पन्न हुए, वह जगत्की
देवदानवयक्षाद्या यथोत्पन्ना महात्मनः॥ १ सृष्टिका वृत्तान्त मैंने आपसे कह दिया। अब ऋषियोंके
यमुद्दिश्य त्वया पृष्टः पुराहमृषिसंनिधौ। निकट जिस उद्देश्यको लेकर पहले आपने मुझसे प्रश्न
मित्रावरुणपुत्रत्वं वसिष्ठस्य कथं त्विति॥ २ किया था कि 'वसिष्ठजी मित्रावरुणके पुत्र कैसे हो गये ?' उसी
तदिदं कथयिष्यामि पुण्याख्यानं पुरातनम्। पुरातन पवित्र कथाको कहूँगा। भरद्वाजजी ! आप एकाग्रचित्त
शृणुष्वैकाग्रमनसा भरद्वाज विशेषतः॥ ३ हो, विशेष सावधानीके साथ उसे सुनिये ॥ १-३ ॥
सर्वधर्मार्थतत्त्वज्ञः सर्ववेदविदां वरः। सम्पूर्ण धर्म और अर्थोंके तत्त्वको जाननेवाले,
पारगः सर्वविद्यानां दक्षो नाम प्रजापतिः॥ ४ समस्त वेदवेत्ताओंमें श्रेष्ठ तथा समग्र विद्याओंके पारदर्शी
तेन दत्ताः शुभाः कन्याः सर्वाः कमललोचनाः। 'दक्ष' नामक प्रजापतिने अपनी तेरह सुन्दरी कन्याओंको,
सर्वलक्षणसम्पूर्णाः कश्यपाय त्रयोदश॥ ५ जो सभी कमलके समान नेत्रोंवाली और समस्त शुभ
तासां नामानि वक्ष्यामि निबोधत ममाधुना। लक्षणोंसे सम्पन्न थीं, कश्यप मुनिको दिया था। उनके
अदितिर्दितिर्दनुः काला मुहूर्ता सिंहिका मुनिः॥ ६ नाम बतलाता हूँ, आप लोग इस समय मुझसे उनके
नाम जान लें—अदिति, दिति, दनु, काला, मुहूर्ता,
इरा क्रोधा च सुरभिर्विनता सुरसा खसा। सिंहिका, मुनि, इरा, क्रोधा, सुरभि, विनता, सुरसा,
कद्रूश्च सरमा चैव या तु देवशुनी स्मृता॥ ७ खसा, कद्रू और सरमा, जो देवताओंकी कुतिया कही
दक्षस्यैता दुहितरस्ताः प्रादात् कश्यपाय सः। गयी हैं—ये सभी दक्ष-प्रजापतिकी कन्याएँ हैं*।
तासां ज्येष्ठा वरिष्ठा च अदितिर्नाम्तो द्विज॥ ८ इनको दक्षने कश्यपजीको समर्पित किया था। विप्रवर !
अदिति नामकी जो कन्या थी, वही इन सबमें श्रेष्ठ और
अदितिः सुषुवे पुत्रान् द्वादशाग्निसमप्रभान्। बड़ी थी॥ ४-८॥
तेषां नामानि वक्ष्यामि शृणुष्व गदतो मम॥ ९ अदितिने बारह पुत्रोंको उत्पन्न किया†, जो
अग्निके समान कान्तिमान् एवं तेजस्वी थे। उन
सबके नाम बतला रहा हूँ, आप मुझसे उन्हें सुनें।
- अध्याय पाँचके ४८-४९ श्लोकोंमें कश्यपकी तेरह पत्नियोंके नाम आये हैं। यहाँ पंद्रह नाम आये हैं; इनमें 'मुहूर्ता' और
'सरमा'—ये दो नाम अधिक हैं। 'मुहूर्ता' तो धर्मकी पत्नी थीं। 'सरमा' कश्यपकी पत्नी होनेपर भी दक्षकन्या नहीं थी। इसके अतिरिक्त
अरिष्टा एवं ताम्राके स्थानपर यहाँ काला और सिंहिका नाम आये हैं। ये नाम अन्यत्र पुराणोंमें भी आते हैं।
† यद्यपि पाँचवें अध्यायके ५१-५२ श्लोकोंमें अदितिकी सन्तानोंका वर्णन आ गया है; अतः यहाँ इस प्रसङ्गकी पुनरुक्ति जान पड़ती
है; तथापि इसका समाधान यह है कि वहाँ सृष्टिवर्णनके प्रसङ्गमें वह बात कही गयी है और यहाँ 'वसिष्ठ तथा अगस्त्यजीकी मित्रावरुणके
पुत्ररूपमें पुनरुत्पत्ति कैसे हुई ?' इस प्रश्नके समाधानके प्रसङ्गमें मित्र और वरुण देवताका परिचय देना आवश्यक हुआ। वे दोनों बारह
आदित्योंमें परिगणित हैं; अतः अदितिके उन बारहौं पुत्रोंका पुनः वर्णन प्रसंगवशात् आ गया है; अतः पुनरुक्ति-दोष नहीं मानना चाहिये।
In Public Domain. Digitzed by Sarvagya Sharda Peeth
२४ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ६
२४ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ६
यैरिदं वासरं नक्तं वर्तते क्रमशः सदा। उन्हींके द्वारा सर्वदा क्रमशः दिन और रात होते रहते
भगोंऽशुस्त्वर्यमा चैव मित्रोऽथ वरुणस्तथा॥ १० हैं। भग, अंशु, अर्यमा, मित्र, वरुण, सविता, धाता,
विवस्वान्, त्वष्टा, पूषा, इन्द्र और बारहवें विष्णु हैं। ये
सविता चैव धाता च विवस्वांश्च महामते। बारह आदित्य तपते और वर्षा करते हैं॥ ९-११ १/२॥
त्वष्टा पूषा तथैवेन्द्रो विष्णुर्द्वादशमः स्मृतः॥ ११
अदितिके मध्यम पुत्र वरुण 'लोकपाल' कहे गये
एते च द्वादशादित्यास्तपन्ते वर्षयन्ति च। हैं; इनकी स्थिति वरुण-दिशा (पश्चिम)-में बतलायी
तस्याश्च मध्यमः पुत्रो वरुणो नाम नामतः॥ १२ जाती है। ये पश्चिम दिशामें पश्चिम समुद्रके तटपर
लोकपाल इति ख्यातो वारुण्यां दिशि शब्द्यते। सुशोभित होते हैं। वहाँ एक सुन्दर सुवर्णमय पर्वत है।
पश्चिमस्य समुद्रस्य प्रतीच्यां दिशि राजते॥ १३ उसके शिखर सब रत्नमय हैं। उनपर नाना प्रकारकी
जातरूपमयः श्रीमानास्ते नाम शिलोच्चयः। धातुएँ और झरने हैं। इनसे युक्त और नाना प्रकारके
सर्वरत्नमयैः शृङ्गैर्धातुप्रस्रवणान्वितैः॥ १४ रत्नोंसे परिपूर्ण वह सुन्दर पर्वत बड़ी शोभा पाता है।
उसमें बड़े-बड़े दर्रे और गुहाएँ हैं, जहाँ बाघ और सिंह
संयुक्तो भाति शैलेशो नानारत्नमयः शुभः। दहाड़ते रहते हैं। वहाँके अनेकानेक एकान्त स्थलोंपर
महादरीगुहाभिश्च सिंहशार्दूलनादितः॥ १५ सिद्ध और गन्धर्व वास करते हैं। जब सूर्य वहाँ पहुँचते
नानाविविक्तभूमीषु सिद्धगन्धर्वसेवितः। हैं, तब समस्त संसार अन्धकारसे पूर्ण हो जाता है। उसी
यस्मिन् गते दिनकरे तमसाऽऽपूर्यते जगत्॥ १६ पर्वतके शिखरपर विश्वकर्माकी बनायी हुई एक 'विश्वावती'
नामकी शोभनपुरी है, जो बड़ी, दिव्य तथा सुवर्णसे बनी
तस्य शृङ्गे महादिव्या जाम्बूनदमयी शुभा।
रम्या मणिमयैः स्तम्भैर्विहिता विश्वकर्मणा॥ १७ हुई है और उसमें मणियोंके खंभे लगे हैं। इस प्रकार वह
पुरी रमणीय एवं सम्पूर्ण भोग-साधनोंसे सम्पन्न है। उसीमें
पुरी विश्वावती नाम समृद्धा भोगसाधनैः। अपने तेजसे प्रकाशित होते हुए 'वरुण' नामक आदित्य
तस्यां वरुण आदित्यो दीप्यमानः स्वतेजसा॥ १८ ब्रह्माजीकी प्रेरणासे इन सम्पूर्ण लोकोंका पालन करते हैं।
पाति सर्वानिमाँल्लोकान् नियुक्तो ब्रह्मणा स्वयम्। वहाँ उनकी सेवामें गन्धर्व और अप्सराएँ रहा करती
उपास्यमानो गन्धर्वैस्तथैवाप्सरसां गणैः॥ १९ हैं॥ १२-१९॥
दिव्यगन्धानुलिप्ताङ्गो दिव्याभरणभूषितः। एक दिन वरुण अपने अङ्गोंमें दिव्य चन्दनका अनुलेप
कदाचिद्वरुणो यातो मित्रेण सहितो वनम्॥ २० लगाये, दिव्य आभूषणोंसे विभूषित हो 'मित्र' के साथ वनको
गये। ब्रह्मर्षिगण सदा जिसका सेवन करते हैं, जो नाना
कुरुक्षेत्रे शुभे रम्ये सदा ब्रह्मर्षिसेविते। प्रकारके फल और फूलोंसे युक्त तथा अनेक तीर्थोंसे व्याप्त
नानापुष्पफलोपेते नानातीर्थसमाकुले॥ २१ है; जहाँ ऊर्ध्वरेता मुनियोंके आश्रम दृष्टिगोचर होते हैं तथा
आश्रमा यत्र दृश्यन्ते मुनीनामूर्ध्वरेतसाम्। जो प्रचुर फल-फूल और जलसे पूर्ण है, उस सुन्दर सुरम्य
तस्मिंस्तीर्थे समाश्रित्य बहुपुष्पफलोदके॥ २२ कुरुक्षेत्र तीर्थमें पहुँचकर वे दोनों देवता चीर और कृष्णमृगचर्म
चीरकृष्णाजिनधरौ चरन्तौ तप उत्तमम्। धारण करके तपस्या करने लगे। वहाँपर वनके एक
तत्रैकस्मिन् वनोद्देशे विमलोदो ह्रदः शुभः॥ २३ भागमें निर्मल जलसे भरा हुआ एक सुन्दर सरोवर है,
In Public Domain. Digitized by Sarvagya Sharda Peeth
अध्याय ६ ] अगस्त्य तथा वसिष्ठजीके मित्रावरुणके पुत्ररूपमें उत्पन्न होनेका प्रसङ्ग २५
बहुगुल्मलताकीर्णो नानापक्षिनिषेवितः । जो बहुत-सी झाड़ियों और बेलोंसे आवृत है; अनेकानेक
नानातरुवनच्छन्नो नलिन्या चोपशोभितः ॥ २४ पक्षी उसका सेवन करते हैं। वह भाँति-भाँतिके वृक्षसमूहोंसे
आच्छन्न और कमलोंसे सुशोभित है। उस सरोवरकी
पौण्डरीक इति ख्यातो मीनकच्छपसेवितः । 'पौण्डरीक' नामसे प्रसिद्धि है। उसमें बहुत-सी मछलियाँ
ततस्तु मित्रावरुणौ भ्रातरौ वनचारिणौ । और कछुए निवास करते हैं। तप आरम्भ करनेके
तं तु देशं गतौ देवौ विचरन्तौ यदृच्छया ॥ २५ पश्चात् वे दोनों भाई—मित्र और वरुणदेवता एक दिन
वनमें विचरण करते और स्वेच्छानुसार घूमते हुए उस
सरोवरकी ओर गये ॥ २०-२५ ॥
ताभ्यां तत्र तदा दृष्टा उर्वशी तु वराप्सराः । वहाँ उन दोनोंने उस समय श्रेष्ठ एवं सुन्दरी अप्सरा
स्नायन्ती सहितान्याभिः सखीभिः सा वरानना । उर्वशीको देखा, जो अपनी अन्य सहेलियोंके साथ स्नान
गायन्ती च हसन्ती च विश्वस्ता निर्जने वने ॥ २६ कर रही थी। वह सुमुखी अप्सरा उस निर्जन वनमें विश्वस्त
होकर हँसती और गाती थी। उसका वर्ण गोरा था। कमलके
गौरी कमलगर्भाभा स्निग्धकृष्णाशिरोरुहा । भीतरी भागके समान उसकी कान्ति थी। उसकी अलकें
पद्मपत्रविशालाक्षी रक्तोष्ठी मृदुभाषिणी ॥ २७ काली-काली और चिकनी थीं, आँखें कमल-दलके
समान बड़ी-बड़ी थीं, होठ लाल थे, उसका भाषण
शङ्खकुन्देन्दुधवलैर्दन्तैरविरलैः समैः । बहुत ही मधुर था। उसके दाँत शङ्ख, कुन्द और चन्द्रमाके
सुभ्रूः सुनासा सुमुखी सुललाटा मनस्विनी ॥ २८ समान श्वेत, परस्पर मिले हुए और बराबर थे। उस
मनस्विनीकी भौंहें, नासिका, मुख और ललाट—सभी
सिंहवत् सूक्ष्ममध्याङ्गी पीनोरुजघनस्तनी । सुन्दर थे। कटिभाग सिंहके कटिप्रदेशकी भाँति पतला
मधुरालापचतुरा सुमध्या चारुहासिनी ॥ २९ था। उरोज, ऊरु और जघन—ये मोटे और घने थे।
वह मधुर भाषण करनेमें चतुर थी। उसका मध्यभाग
रक्तोत्पलकरा तन्वी सुपदी विनयान्विता । सुन्दर और मुस्कान मनोहर थी। दोनों हाथ लाल कमलके
पूर्णचन्द्रनिभा बाला मत्तद्विरदगामिनी ॥ ३० समान सुन्दर एवं कोमल थे। शरीर पतला और पैर
सुन्दर थे। वह बाला बड़ी ही विनीता थी। उसका मुख
दृष्ट्वा तस्यास्तु तद्रूपं तौ देवौ विस्मयं गतौ । पूर्णचन्द्रके समान आह्लादजनक और गति मत्त गजराजके
तस्या हास्येन लास्येन स्मितेन ललितेन च ॥ ३१ समान मन्द थी। उर्वशीके उस दिव्य रूपको देखकर
वे दोनों देवता विस्मयमें पड़ गये। उसके लास्य (नृत्य),
मृदुना वायुना चैव शीतानिलसुगन्धिना । हास्य, ललितभाव-मिश्रित मन्द मुस्कान और मधुर सुरीले
मत्तभ्रमरगीतेन पुंस्कोकिलरुतेन च ॥ ३२ गानसे तथा शीतल-मन्द-सुगन्धित मलयानलके स्पर्शसे
एवं मतवाले भौंरोंके संगीत और कोकिलोंके कलरवसे
सुस्वरेण हि गीतेन उर्वश्या मधुरेण च । उन दोनोंका मन और भी मुग्ध हो गया। साथ ही
ईक्षितो च कटाक्षेण स्कन्दतुस्तावूभावपि । उर्वशीकी तिरछी चितवनके शिकार होकर वे दोनों
निमेः शापादथोत्क्रम्य स्वदेहान्मुनिसत्तम ॥ ३३ ही वहाँ स्खलित हो गये (उनके वीर्यका पतन हो गया)।
मुनिसत्तम ! इसके बाद निमिके शापवश* वसिष्ठजीका
वसिष्ठ मित्रावरुणात्मजोऽसी- जीवात्मा अपने शरीरसे पृथक् होकर (मित्रावरुणके
त्यथोचुरागत्य हि विश्वदेवाः । वीर्यमें आविष्ट हुआ) ॥ २६-३३ ॥
रेतस्त्रिभागं कमलेऽचरत्तद् 'वसिष्ठ ! तुम मित्रावरुणके पुत्र होओगे'—इस प्रकार
वसिष्ठ एवं तु पितामहोक्तेः ॥ ३४ विश्वेदेवोंने (निमिके शुक्रमें) आकर कहा था तथा ब्रह्माजीका
भी यही कथन था; अतएव मित्रावरुणके तीन स्थानोंपर
- एक बार राजा निमिने यज्ञ करनेकी इच्छासे अपने पुरोहित वसिष्ठजीसे परामर्श किया। वसिष्ठजीने कहा—'मैं देवलोकमें एक
यज्ञ आरम्भ करा चुका हूँ। उसके समाप्त होनेतक आप अपना यज्ञ रोके रहें। वहाँसे आकर हम आपका यज्ञ आरम्भ करायेंगे।' निमिने
उनकी प्रतीक्षा नहीं की। वसिष्ठजीने लौटनेपर यज्ञ होता देख राजाको शाप दिया कि 'तुम विदेह हो जाओ।' तब राजाने भी शाप दिया
कि 'आपका भी यह शरीर न रहे।'
२६ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ६
२६ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ६
त्रिधा समभवद्रेतः कमलेऽथ स्थले जले।
अरविन्दे वसिष्ठस्तु जातः स मुनिसत्तमः।
स्थले त्वगस्त्यः सम्भूतो जले मत्स्यो महाद्युतिः ॥ ३५
स तत्र जातो मतिमान् वसिष्ठः
कुम्भे त्वगस्त्यः सलिलेऽथ मत्स्यः।
स्थानत्रये तत्पतितं समानं
मित्रस्य यस्माद्वरुणस्य रेतः ॥ ३६
एतस्मिन्नेव काले तु गता सा उर्वशी दिवम्।
उपेत्य तानृषीन् देवौ गतौ भूयः स्वमाश्रमम्।
यमावपि तु तप्येते पुनरुग्रं परं तपः ॥ ३७
गिरे हुए वीर्यमेंसे जो भाग कमलपर गिरा था, उसीसे वसिष्ठजी हुए। उन दोनों देवताओंका वीर्य तीन भागोंमें विभक्त होकर कमल, जल और स्थलपर (घड़ेमें) गिरा। कमलपर गिरे हुए वीर्यसे मुनिवर वसिष्ठ उत्पन्न हुए, स्थलपर गिरे हुए रेतस्से अगस्त्य और जलमें गिरे हुए शुक्रसे अत्यन्त कान्तिमान् मत्स्यकी उत्पत्ति हुई। इस तरह उस कमलपर बुद्धिमान् वसिष्ठ, कुम्भमें अगस्त्य और जलमें मत्स्यका आविर्भाव हुआ; क्योंकि मित्रावरुणका वीर्य तीनों स्थानोंपर बराबर गिरा था। इसी समय उर्वशी स्वर्गलोकमें चली गयी। वसिष्ठ और अगस्त्य—इन दोनों ऋषियोंको साथ लेकर वे दोनों देवता पुनः अपने आश्रममें लौट आये और पुनः उन दोनोंने अत्यन्त उग्र तप आरम्भ किया ॥ ३४–३७ ॥
तपसा प्राप्तुकामौ तौ परं ज्योतिः सनातनम्।
तपस्यन्तौ सुरश्रेष्ठौ ब्रह्माऽऽगत्येदमब्रवीत् ॥ ३८
मित्रावरुणकौ देवौ पुत्रवन्तौ महाद्युती।
सिद्धिर्भविष्यति यथा युवयोर्वैष्णवी पुनः ॥ ३९
स्वाधिकारेण स्थीयेतामधुना लोकसाक्षिकौ।
इत्युक्त्वान्तर्दधे ब्रह्मा तौ स्थितौ स्वाधिकारकौ ॥ ४०
तपस्याके द्वारा सनातन परम ज्योति (ब्रह्मधाम)–को प्राप्त करनेकी इच्छावाले उन दोनों तपस्वी देवेश्वरोंसे ब्रह्माजीने आकर यह कहा—'महान् कान्तिमान् और पुत्रवान् मित्र तथा वरुण देवताओ! तुम दोनोंको पुनः वैष्णवी सिद्धि प्राप्त होगी। इस समय संसारके साक्षीरूपसे तुम लोग अपने अधिकारपर स्थित हो जाओ।' यों कहकर ब्रह्माजी अन्तर्धान हो गये और वे दोनों देवता अपने अधिकृत पदपर स्थित हुए ॥ ३८–४० ॥
एवं ते कथितं विप्र वसिष्ठस्य महात्मनः।
मित्रावरुणपुत्रत्वमगस्त्यस्य च धीमतः ॥ ४१
इदं पुंसीयमाख्यानं वारुणं पापनाशनम्।
पुत्रकामास्तु ये केचिच्छृण्वन्तीदं शुचिव्रताः।
अचिरादेव पुत्रांस्ते लभन्ते नात्र संशयः ॥ ४२
यश्चैतत्पठते नित्यं हव्यकव्ये द्विजोत्तमः।
देवाश्च पितरस्तस्य तृप्ता यान्ति परं सुखम् ॥ ४३
यश्चैतच्छृणुयान्नित्यं प्रातरुत्थाय मानवः।
नन्दते स सुखं भूमौ विष्णुलोकं स गच्छति ॥ ४४
इत्येतदाख्यानमिदं मयेरितं
पुरातनं वेदविद्वैरुदीरितम्।
पठिष्यते यस्तु शृणोति सर्वदा
स याति शुद्धो हरिलोकमञ्जसा ॥ ४५
ब्राह्मण! इस प्रकार महात्मा वसिष्ठजी और बुद्धिमान् अगस्त्यजी जिस तरह मित्रावरुणके पुत्र हुए थे, वह सब प्रसङ्ग मैंने आपसे कह दिया। यह वरुणदेवता-सम्बन्धी पुंसवनाख्यान पाप नष्ट करनेवाला है। जो लोग पुत्रकी कामनासे शुद्ध व्रतका आचरण करते हुए इसका श्रवण करते हैं, वे शीघ्र ही अनेक पुत्र प्राप्त करते हैं—इसमें संदेह नहीं है। जो उत्तम ब्राह्मण हव्य (देवयाग) और कव्य (पितृयाग)-में इसका पाठ करता है, उसके देवता तथा पितर तृप्त होकर अत्यन्त सुख प्राप्त करते हैं। जो मनुष्य नित्य प्रातःकाल उठकर इसका श्रवण करता है, वह पृथ्वीपर सुखपूर्वक प्रसन्नताके साथ रहता है और फिर विष्णुलोकको प्राप्त करता है। वेदवेत्ताओंके द्वारा प्रतिपादित इस पुरातन उपाख्यानको, जिसे मैंने कहा है, जो लोग सादर पढ़ेंगे और सुनेंगे, वे शुद्ध होकर अनायास ही विष्णुलोकको प्राप्त कर लेंगे ॥ ४१–४५ ॥
इति श्रीनरसिंहपुराणे पुंसवनाख्यानं नाम षष्ठोऽध्यायः ॥ ६ ॥
इस प्रकार श्रीनरसिंहपुराणमें 'पुंसवन' नामक छठा अध्याय पूरा हुआ ॥ ६ ॥
In Public Domain. Digitized by Sarvagya Sharda Peeth
सातवाँ अध्याय
अध्याय ७ ] मार्कण्डेयजीके द्वारा तपस्यापूर्वक श्रीहरिकी आराधना; 'मृत्युञ्जय-स्तोत्र'का पाठ २७
सातवाँ अध्याय
मार्कण्डेयजीके द्वारा तपस्यापूर्वक श्रीहरिकी आराधना; 'मृत्युञ्जय-स्तोत्र' का
पाठ और मृत्युपर विजय प्राप्त करना
श्रीभरद्वाज उवाच │ श्रीभरद्वाजजी बोले—सूतजी! मार्कण्डेय मुनिने
मार्कण्डेयेन मुनिना कथं मृत्युः पराजितः। │ मृत्युको कैसे पराजित किया? यह मुझे बताइये। आपने
एतदाख्याहि मे सूत त्वयैतत् सूचितं पुरा॥ १ │ पहले यह सूचित किया था कि वे मृत्युपर विजयी
│ हुए थे*॥ १॥
सूत उवाच │ सूतजी बोले—भरद्वाजजी! इस महान् पुरातन
इदं तु महदाख्यानं भरद्वाज शृणुष्व मे। │ इतिहासको आप और ये सभी ऋषि सुनें; मैं कह रहा
शृण्वन्तु ऋषयश्चेमे पुरावृत्तं ब्रवीम्यहम्॥ २ │ हूँ। अत्यन्त पवित्र कुरुक्षेत्रमें, व्यासपीठपर, एक सुन्दर
कुरुक्षेत्रे महापुण्ये व्यासपीठे वराश्रमे। │ आश्रममें स्नान तथा जप आदि समाप्त करके व्यासासनपर
तत्रासीनं मुनिवरं कृष्णद्वैपायनं मुनिम्॥ ३ │ बैठे हुए और शिष्यभूत मुनियोंसे घिरे हुए मुनिवर
कृतस्नानं कृतजपं मुनिशिष्यैः समावृतम्। │ महर्षि कृष्णद्वैपायनसे, जो वेद और वेदार्थोंके तत्त्ववेत्ता
वेदवेदार्थतत्त्वज्ञं सर्वशास्त्रविशारदम्॥ ४ │ तथा सम्पूर्ण शास्त्रोंके विशेषज्ञ थे, परम धर्मात्मा शुकदेवजीने
प्रणिपत्य यथान्यायं शुकः परमधार्मिकः। │ हाथ जोड़ उन्हें यथोचितरूपसे प्रणाम कर इसी विषयको
इममेवार्थमुद्दिश्य तं पप्रच्छ कृताञ्जलिः॥ ५ │ जाननेके लिये प्रश्न किया था, जिसके लिये कि इन
यमुद्दिश्य वयं पृष्टास्त्वयात्र मुनिसंनिधौ। │ मुनियोंके निकट आप पुण्यतीर्थनिवासी नृसिंहभक्तने
नरसिंहस्य भक्तेन कृततीर्थनिवासिना॥ ६ │ मुझसे पूछा है॥ २–६॥
श्रीशुक उवाच │ श्रीशुकदेवजी बोले—पिताजी! मार्कण्डेय मुनिने
मार्कण्डेयेन मुनिना कथं मृत्युः पराजितः। │ मृत्युपर कैसे विजय पायी? यह कथा कहिये। इस
एतदाख्याहि मे तात श्रोतुमिच्छामि तेऽधुना॥ ७ │ समय मैं आपसे यही सुनना चाहता हूँ॥ ७॥
व्यास उवाच │ व्यासजी बोले—महामते पुत्र! मार्कण्डेय मुनिने
मार्कण्डेयेन मुनिना यथा मृत्युः पराजितः। │ जिस प्रकार मृत्युपर विजय पायी, वह तुमसे कहता
तथा ते कथयिष्यामि शृणु वत्स महामते॥ ८ │ हूँ, सुनो। मुझसे कहे जानेवाले इस महान् एवं उत्तम
शृण्वन्तु मुनयश्चेमे कथ्यमानं मयाधुना। │ उपाख्यानको ये सभी मुनि और मेरे शिष्यगण भी सुनें।
मच्छिष्याश्चैव शृण्वन्तु महदाख्यानमुत्तमम्॥ ९ │
- यद्यपि नरसिंहपुराणके गत अध्यायोंमें मार्कण्डेयजीका नाम कहीं नहीं आया है। अतः 'आपने पहले यह सूचित किया था—
(त्वयैतत् सूचितं पुरा)' इत्यादि कथनकी कोई संगति नहीं प्रतीत होती, तथापि प्रथम अध्यायके पंद्रहवें श्लोकसे इस बातकी सूचना
मिलती है कि भरद्वाजजीने सूतजीके मुखसे पहले 'वाराहीसंहिता' सुनी थी, उसके बाद उन्होंने 'नरसिंहसंहिता' सुननेकी इच्छा प्रकट
की। तब सूतजीने 'नरसिंहसंहिता' सुनाना आरम्भ किया था। अतः यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वाराहीसंहिता-श्रवणके प्रसंगमें
भरद्वाजजीको सूतजीके मुखसे मार्कण्डेयजीके मृत्युपर विजय पानेके इतिहासकी कोई सूचना प्राप्त हुई हो, जिसका स्मरण उन्होंने यहाँ
दिलाया है।
२८ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ७
२८ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ७
भृगोः ख्यातयां समुत्पन्नो मृकण्डुर्नाम वै सुतः । भृगुजीके उनकी पत्नी ख्यातिके गर्भसे 'मृकण्डु' नामक
सुमित्रा नाम वै पत्नी मृकण्डोस्तु महात्मनः ॥ १० एक पुत्र हुआ। महात्मा मृकण्डुकी पत्नी सुमित्रा हुई।
धर्मज्ञा धर्मनिरता पतिशुश्रूषणे रता । वह धर्मको जाननेवाली, धर्मपरायणा और पतिकी
तस्यां तस्य सुतो जातो मार्कण्डेयो महामतिः ॥ ११ सेवामें लगी रहनेवाली थी। इसीके गर्भसे मृकण्डुके
भृगुपौत्रो महाभागो बालत्वेऽपि महामतिः । पुत्र मेधावी मार्कण्डेयजी हुए। ये भृगुके पौत्र महाभाग
ववृधे वल्लभो बालः पित्रा तत्र कृतक्रियः ॥ १२ मार्कण्डेय बचपनमें भी बड़े बुद्धिमान् थे। पिताके द्वारा
तस्मिन् वै जातमात्रे तु आगमी कश्चिदब्रवीत् । जातकर्म आदि संस्कार कर देनेपर माँ-बापके लाड़ले
वर्षे द्वादशमे पूर्णे मृत्युरस्य भविष्यति ॥ १३ बालक मार्कण्डेयजी क्रमशः बढ़ने लगे॥८-१२॥
श्रुत्वा तन्मातृपितरौ दुःखितौ तौ बभूवतुः । उनके जन्म लेते ही किसी भविष्यवेत्ता ज्योतिषीने
विदूयमानहृदयौ तं निरीक्ष्य महामते ॥ १४ यह कहा था कि 'बारहवाँ वर्ष पूर्ण होते ही इस
तथापि तत्पिता तस्य यत्नात् काले क्रियां ततः । बालककी मृत्यु हो जायगी।' यह सुनकर उनके माता-
चकार सर्वा मेधावी उपनीतो गुरोर्गृहे ॥ १५ पिता बहुत ही दुःखी हुए। महामते! उन्हें देख-देखकर
वेदानेवाभ्यसन्नास्ते गुरुशुश्रूषणोद्यतः । उन दोनोंका हृदय व्यथित होता रहता था, तथापि उनके
स्वीकृत्य वेदशास्त्राणि स पुनर्गृहमागतः ॥ १६ पिताने उनके नामकरण आदि सभी संस्कार किये।
मातापितॄन्नमस्कृत्य पादयोर्विनयान्वितः । तत्पश्चात् मेधावी बालक मार्कण्डेय गुरुके घर ले जाये
तस्थौ तत्र गृहे धीमान् मार्कण्डेयो महामुनिः ॥ १७ गये। वहाँ उनका उपनयन-संस्कार हुआ। वहाँ वे गुरुकी
तं निरीक्ष्य महात्मानं सत्प्रज्ञं च विचक्षणम् । सेवामें तत्पर रहकर वेदाभ्यास करते हुए ही रहने लगे।
दुःखितौ तौ भृशं तत्र तन्मातापितरौ शुचा ॥ १८ वेद-शास्त्रोंका यथावत् अध्ययन करके वे पुनः अपने
तौ दृष्ट्वा दुःखमापन्नौ मार्कण्डेयो महामतिः । घर लौट आये। घर आनेपर बुद्धिमान् महामुनि मार्कण्डेयने
उवाच वचनं तत्र किमर्थं दुःखमीदृशम् ॥ १९ विनयपूर्वक माता-पिताके चरणोंमें शीश झुकाया और
सदैतत् कुरुषे मातस्तातेन सह धीमता । तबसे वे घरपर ही रहने लगे ॥ १३-१७॥
वक्तुमर्हसि दुःखस्य कारणं मम पृच्छतः ॥ २० शुकदेव ! उस समय उन परम बुद्धिमान् महात्मा
इत्युक्ता तेन पुत्रेण माता तस्य महात्मनः । एवं विद्वान् पुत्रको देखकर माता-पिता शोकसे बहुत ही
कथयामास तत्सर्वमागमी यदुवाच ह ॥ २१ दुःखी हुए। उन्हें दुःखी देखकर महामति मार्कण्डेयजीने
तच्छ्रुत्वासौ मुनिः प्राह मातरं पितरं पुनः । कहा-'माँ! तुम बुद्धिमान् पिताजीके साथ क्यों इस
पित्रा सार्धं त्वया मातर्न कार्यं दुःखमण्वपि ॥ २२ प्रकार निरन्तर दुःखी रहा करती हो? मैं पूछता हूँ,
अपनेष्यामि भो मृत्युं तपसा नात्र संशयः । मुझसे अपने दुःखका कारण बतलाओ।' अपने पुत्र
यथा चाहं चिरायुः स्यां तथा कुर्यामहं तपः ॥ २३ मार्कण्डेयजीके इस प्रकार पूछनेपर उन महात्माकी
इत्युक्त्वा तौ समाश्वास्य पितरौ वनमभ्यगात् । माताने, ज्योतिषी जो कुछ कह गया था, वह सब कह
वल्लीवटं नाम वनं नानातृषिनिषेवितम् ॥ २४ सुनाया। यह सुनकर मार्कण्डेयमुनिने माता-पितासे
तत्रासौ मुनिभिः सार्धमासीनं स्वपितामहम् । कहा-'माँ! तुम और पिताजी तनिक भी दुःख न
भृगुं ददर्श धर्मज्ञं मार्कण्डेयो महामतिः ॥ २५ मानो। मैं तपस्याके द्वारा अपनी मृत्युको दूर हटा दूँगा,
इसमें संशय नहीं है। मैं ऐसा तप करूँगा, जिससे
चिरजीवी हो सकूँ' ॥ १८-२३॥
इस प्रकार कहकर, माता-पिताको आश्वासन देकर,
वे अनेक ऋषियोंसे सुसेवित 'वल्लीवट' नामक वनमें
गये। वहाँ पहुँचकर महामति मार्कण्डेयजीने मुनियोंके
In Public Domain. Digitzed by Sarvagya Sharda Peeth
अध्याय ७ ] मार्कण्डेयजीके द्वारा तपस्यापूर्वक श्रीहरिकी आराधना; 'मृत्युञ्जय-स्तोत्र'का पाठ २९
अभिवाद्य यथान्यायं मुनींश्चैव स धार्मिकः।
कृताञ्जलिपुटो भूत्वा तस्थौ तत्पुरतो दमी॥ २६
गतायुषं ततो दृष्ट्वा पौत्रं बालं महामतिः।
भृगुराह महाभागं मार्कण्डेयं तदा शिशुम्॥ २७
किमागतोऽसि पुत्रात्र पितुस्ते कुशलं पुनः।
मातुश्च बान्धवानां च किमागमनकारणम्॥ २८
इत्येवमुक्तो भृगुणा मार्कण्डेयो महामतिः।
उवाच सकलं तस्मै आदेशिवचनं तदा॥ २९
पौत्रस्य वचनं श्रुत्वा भृगुस्तु पुनरब्रवीत्।
एवं सति महाबुद्धे किं त्वं कर्म चिकीर्षसि ॥ ३०
मार्कण्डेय उवाच
भूतापहारिणं मृत्युं जेतुमिच्छामि साम्प्रतम्।
शरणं त्वां प्रपन्नोऽस्मि तत्रोपायं वदस्व नः ॥ ३१
भृगुरुवाच
नारायणमनाराध्य तपसा महता सुत।
को जेतुं शक्नुयान्मृत्युं तस्मात्तं तपसार्चय ॥ ३२
तमनन्तमजं विष्णुमच्युतं पुरुषोत्तमम्।
भक्तप्रियं सुरश्रेष्ठं भक्त्या त्वं शरणं व्रज ॥ ३३
तमेव शरणं पूर्वं गतवान्नारदो मुनिः।
तपसा महता वत्स नारायणमनामयम् ॥ ३४
तत्प्रसादान्महाभाग नारदो ब्रह्मणः सुतः।
जरां मृत्युं विजित्याशु दीर्घायुर्वर्धते सुखम्॥ ३५
तमृते पुण्डरीकाक्षं नारसिंहं जनार्दनम्।
कः कुर्यान्मानवो वत्स मृत्युसत्तानिवारणम्॥ ३६
तमनन्तमजं विष्णुं कृष्णं जिष्णुं श्रियः पतिम्।
गोविन्दं गोपतिं देवं सततं शरणं व्रज ॥ ३७
नरसिंहं महादेवं यदि पूजयसे सदा।
वत्स जेतासि मृत्युं त्वं सततं नात्र संशयः ॥ ३८
व्यास उवाच
उक्तः पितामहेनैवं भृगुणा पुनरब्रवीत्।
मार्कण्डेयो महातेजा विनयात् स्वपितामहम् ॥ ३९
साथ विराजमान अपने पितामह धर्मात्मा भृगुजीका दर्शन
किया। उनके साथ ही अन्य ऋषियोंका भी यथोचित
अभिवादन करके धर्मपरायण मार्कण्डेयजी मनोनिग्रहपूर्वक
दोनों हाथ जोड़कर भृगुजीके समक्ष खड़े हो गये।
महामति भृगुजीने अपने बालक पौत्र महाभाग मार्कण्डेयको,
जिसकी आयु प्रायः बीत चुकी थी, देखकर कहा—
'वत्स! तुम यहाँ कैसे आये? अपने माता-पिता और
बान्धवजनोंका कुशल कहो तथा यह भी बतलाओ कि
यहाँ तुम्हारे आनेका क्या कारण है?' भृगुजीके इस
प्रकार पूछनेपर महाप्राज्ञ मार्कण्डेयजीने उनसे उस समय
ज्योतिषीकी कही हुई सारी बात कह सुनायी। पौत्रकी
बात सुनकर भृगुजीने पुनः कहा—'महाबुद्धे! ऐसी स्थितिमें
तुम कौन-सा कर्म करना चाहते हो?'॥ २४-३०॥
मार्कण्डेयजी बोले- भगवन्! मैं इस समय
प्राणियोंका अपहरण करनेवाले मृत्युको जीतना चाहता
हूँ, इसलिये आपकी शरणमें आया हूँ। इस उद्देश्यकी
सिद्धिके लिये आप मुझे कोई उपाय बतायें ॥ ३१ ॥
भृगुजी बोले- पुत्र ! बहुत बड़ी तपस्याके द्वारा
भगवान् नारायणकी आराधना किये बिना कौन मृत्युको
जीत सकता है? इसलिये तुम तपस्याद्वारा उन्हींका अर्चन
करो। भक्तोंके प्रियतम और देवताओंमें सर्वश्रेष्ठ उन
अनन्त, अजन्मा, अच्युत पुरुषोत्तम भगवान् विष्णुकी
शरणमें जाओ। वत्स ! पूर्वकालमें नारदमुनि भी महान्
तपके द्वारा उन्हीं अनामय भगवान् नारायणकी शरणमें गये
थे। महाभाग! ब्रह्मपुत्र नारदजी उन्हींकी कृपासे जरा और
मृत्युको शीघ्र ही जीतकर दीर्घायु हो सुखपूर्वक रहते हैं।
पुत्र! उन कमललोचन नृसिंहस्वरूप भगवान् जनार्दनके
बिना कौन मनुष्य यहाँ मृत्युकी सत्ताका निवारण कर
सकता है? तुम निरन्तर उन्हीं अनन्त, अजन्मा, विजयी,
कृष्णवर्ण, लक्ष्मीपति, गोविन्द, गोपति भगवान् विष्णुकी
शरणमें जाओ! वत्स ! यदि तुम सदा उन महान् देवता
भगवान् नरसिंहकी पूजा करते रहोगे तो सदाके लिये मृत्युपर
विजय प्राप्त कर लोगे, इसमें संशय नहीं है ॥ ३२-३८॥
व्यासजी बोले- पितामह भृगुके इस प्रकार कहनेपर
महान् तेजस्वी मार्कण्डेयजीने उनसे विनयपूर्वक
कहा ॥ ३९ ॥
In Public Domain. Digitzed by Sarvagya Sharda Peeth
३० श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ७
३० श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ७
मार्कण्डेय उवाच
आराध्यः कथितस्तात विष्णुर्विश्वेश्वरः प्रभुः।
कथं कुत्र मया कार्यमच्युताराधनं गुरो।
येनासौ मम तुष्टस्तु मृत्युं सद्योऽपनेष्यति॥ ४०
भृगुरुवाच
तुङ्गभद्रेति विख्याता या नदी सह्यपर्वते।
तत्र भद्रवटे वत्स त्वं प्रतिष्ठाप्य केशवम्॥ ४१
आराध्य जगन्नाथं गन्धपुष्पादिभिः क्रमात्।
हृदि कृत्वेन्द्रियग्रामं मनः संयम्य तत्त्वतः॥ ४२
हृत्पुण्डरीके देवेशं शङ्खचक्रगदाधरम्।
ध्यायन्नेकमना वत्स द्वादशाक्षरमभ्यसन्॥ ४३
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
इमं मन्त्रं हि जपतो देवदेवस्य शार्ङ्गिणः॥
प्रीतो भवति विश्वात्मा मृत्युं येनापनेष्यति॥ ४४
व्यास उवाच
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ७ ] मार्कण्डेयजीके द्वारा तपस्यापूर्वक श्रीहरिकी आराधना; 'मृत्युञ्जय-स्तोत्र'का पाठ ३१
पीताम्बरधरं कृष्णं शङ्खचक्रगदाधरम्।
भावपुष्पैः समभ्यर्च्य मनस्तस्मिन्निवेश्य च ॥ ५३
ब्रह्मरूपं हरिं ध्यायंस्ततो मन्त्रमुदीरयत्।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥ ५४
व्यास उवाच
इत्येवं ध्यायत्तस्तस्य मार्कण्डेयस्य धीमतः।
मनस्तत्रैव संलग्नं देवदेवे जगत्पतौ ॥ ५५
ततो यमाज्ञया तत्र आगता यमकिंकराः।
पाशहस्तास्तु तं नेतुं विष्णुदूतैस्तु ते हताः ॥ ५६
शूलैः प्रहन्यमानास्तु द्विजं मुक्त्वा ययुस्तदा।
वयं निवृत्य गच्छामो मृत्युरेवागमिष्यति ॥ ५७
विष्णुदूता ऊचुः
यत्र नः स्वामिनो नाम लोकनाथस्य शार्ङ्गिणः।
को यमस्तत्र मृत्युर्वा कालः कलयतां वरः ॥ ५८
व्यास उवाच
आगत्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ७
३२ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ७
शङ्खचक्रधरं देवं छन्नरूपिणमव्ययम्। हूँ; मृत्यु मेरा क्या कर सकेगा? जिनका स्वरूप अव्यक्त
अधोक्षजं प्रपन्नोऽस्मि किं मे मृत्युः करिष्यति ॥ ६६ है, जो विकारोंसे रहित हैं, उन शङ्ख-चक्रधारी भगवान्
अधोक्षजकी मैं शरणमें आ गया; मृत्यु मेरा क्या कर
वाराहं वामनं विष्णुं नरसिंहं जनार्दनम्। लेगा? मैं वाराह, वामन, विष्णु, नरसिंह, जनार्दन एवं
माधवं च प्रपन्नोऽस्मि किं मे मृत्युः करिष्यति ॥ ६७ माधवकी शरणमें हूँ; मृत्यु मेरा क्या कर सकेगा? मैं
पवित्र, पुष्कररूप अथवा पुष्कल (पूर्ण) रूप,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीताप्रेस,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीसूतजीद्वारा कथारम्भ
गीताप्रे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीताप्रेस,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीताप्रेस,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीताप्रेस,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें