सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

चरक संहिता (प्रथम भाग: सूत्र, निदान, विमान, शारीर व इन्द्रिय स्थान)

Charaka Samhita Part 1 with Hindi Translation

महर्षि चरक व अग्निवेश द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished639 पृष्ठ

अ० ३ ] सूत्रस्थानम् ४१

पृष्ठ 59
स्थायी लिंक
पृष्ठ 59 स्कैन

अ० ३ ] सूत्रस्थानम् ४१
तोला) लेकर तुषोदक (यव-काञ्जिक) एक आढक तथा 'पलाश-निर्दाह रस'
अर्थात् ढाक के वृक्ष को जलाने से उत्पन्न रस¹ एक आढक परिमाण (८ सेर)
लेकर पाक करना चाहिये । पाक इतना करना चाहिये कि वह कड़छी पर चिप-
टने लगे। यह प्रलेप कुष्ट रोग को नष्ट करने के लिये श्रेष्ठ है ॥१५-१६॥
पन्द्रहवां योग—
पर्णानि पिष्ट्वा चतुरङ्गुलस्य तक्रेण पर्णान्यथ काकमाच्याः ।
तैलाक्तगात्रस्य नरस्य कुष्ठान्युद्वर्तयेदश्वहनच्छदैश्च ॥ १७ ॥
अमलतास के पत्तों, मकोय के पत्तों का और अश्वहनच्छद (कनेर) के
पत्तों को छाछ के साथ पीसकर शरीर पर तैल का मालिश करके कुष्टरोग में मले ।
कई विद्वान् 'काकमाच्याः पर्णानि' शब्द से एक अन्य योग की कल्पना
करते हैं । इसी प्रकार 'अश्वहनच्छदैश्च' इन से तीसरा योग मानते हैं ॥ १७ ॥
सोलहवां योग—
कोलं कुलत्थाः सुरदारु रास्ना माषातसीतैलफलानि कुष्ठम् ।
वचा शताह्वा यवचूर्णमम्लमुष्णानि वातामयिनां प्रदेहः ॥ १८ ॥
कोल (झाड़ी के बेर), कुलत्थ (कुलथी), सुरदारु (देवदारु), रास्ना
उड़द, अतसी (अलसी), तैलफल (एरण्ड के बीज), कुष्ठ (कूट), वचा
(वच) शताह्वा (सौंफ), और यवचूर्ण (यवक्षार) इनको 'अम्ल' (कांजी)
के साथ पीसकर प्रलेप बनाकर गरम करके वातरोगी के लिये प्रयुक्त करे । इससे
वातरोग नष्ट होते हैं ॥१८॥
सत्रहवां योग—
आनूपमत्स्यामिषवेसवारैरुष्णैः प्रदेहः पवनापहः स्यात् ।
स्नेहैश्चतुर्भिर्दशमूलमिश्रैर्गन्धौषधैश्चानिलजित्प्रदेहः ॥ १६ ॥
आनूपामिष (जलप्राय देश में चरने वाले पशुओं का मांस) मत्स्यामिष
(मछलियों का मांस) इनसे बनाये हुए बेसवार (अस्थि रहित मांस को भाप
से स्विन्न करके शिला पर पीस लेना चाहिये, फिर इसमें गुड़, घी, पिप्पली,
मरिच मिलाने से बेसवार बनता है) । इस को गरम करके लेप करने से वायु
का नाश होता है ।
——————————————————————————————————————————
१—ढाक के वृक्ष की प्रधान मुख्यजड़ को काट कर इस के नीचे एक
मिट्टी का घड़ा रख देना चाहिये । और ऊपर के भाग को जलाना चाहिये ।
जलाने पर जो रस निकलता है, उस रस को लेना चाहिये । आज कल खैर या
शीशम का तैल पाताल यन्त्र से निकालते हैं ।

पृष्ठ 60
स्थायी लिंक
पृष्ठ 60 स्कैन

४२ चरकसंहिता [ अ० ३
अठारहवां योग—
घी, तैल, वसा और मज्जा इन चार स्नेहों को दशमूल के साथ मिला कर
अथवा चारों स्नेहों को ज्वर अधिकार में कही चन्दन आदि सुगन्धित औषधियों
के साथ मिलाकर लेप करने से वातविकार नष्ट होते हैं । यहां पर न कहने पर
भी पानी मिलाना चाहिये ॥ १६ ॥
उन्नीसवां योग—
तक्रेण युक्तं यवचूर्णमुष्णं सक्षारमार्तिं जठरे निहन्यात् ।
जौ के आटे को यवक्षार के साथ छाछ में पीसकर पेट पर लगाने से पीड़ा
को नष्ट करता है ।
बीसवां योग—
कुष्ठं शताह्वां सवचां यवानां चूर्णं सतैलाम्लमुशन्ति वाते ॥ २० ॥
कुष्ठ (कूट), शताह्वा (सौंफ), वचा (वच), जौ के आटे को तिल के
तैल और अम्ल (कांजी) में मिलाकर लगाने से वातविकार नष्ट होते हैं ॥२०॥
इक्कीसवां योग—
उभे शताह्वे मधुकं मधूकं बलां प्रियालं च कसेरुकं च ।
घृतं विदारीं च सितोपलां च कुर्यात्प्रदेहं पवने सरक्ते ॥२१॥
सौंफ और सोया, मधुक (मुलैहठी), मधूक (महुवा) बला (खरैंटी),
प्रियाल (प्याल, पकने पर यह काला फल होता है, जिसमें से चिरौंजी निकलती
है), कशेरू, घृत (गाय का) विदारी कन्द, सितोपला (मिश्री, खड़ी शकर),
इनका पानी के साथ लेप वातरक्त रोग में लाभदायक है ॥ २१ ॥
बाईसवां योग—
रास्नां गुडूचीं मधुकं बले द्वे सजीवकं सर्षभकं पयश्च ।
घृतं च सिद्धं मधुशेषयुक्तं रक्तानिलात्तिं प्रणुदेत्प्रदेहः ॥२२॥
रास्ना, गुडूची (गिलोय), मधुक (मुलहठी), दोनों प्रकार की बलाएं
(खरैंटी और अतिबला—सफेद और पीले फूल की खरैंटी), जीवक, ऋषभक,
गाय का दूध; गाय का घी, मधुशेष (मोम) इनसे सिद्ध घी रूप लेप वातरक्त
रोग को नष्ट करता है । इस योग से घृत सिद्ध किया जाता है १ ॥ २२ ॥
१. रास्ना से लेकर ऋषभक तक सब ओषधियों का कल्क बनाना चाहिये ।
यह कल्क घी, स्नेह से चतुर्थांश होना चाहिये । और दूध घो स्नेह से दूना
होना चाहिये । इससे घी सिद्ध करना चाहिये । घी सिद्ध होने पर वस्त्र में से छान
कर उष्णावस्था में ही इसमें मोम मिला देनी चाहिये । मोम की मात्रा स्नेह से
चतुर्थांश अर्थात् कल्क के बराबर होनी चाहिये ।

अ० ३ ] सूत्रस्थानम् ४३

पृष्ठ 61
स्थायी लिंक
पृष्ठ 61 स्कैन

अ० ३ ] सूत्रस्थानम् ४३
तेईसवां योग—
वाते सरक्ते सघृतः प्रदेहो गोधूमचूर्णं छागलीपयश्च ।
गोधूम ( गेहूँ ) के चूर्ण को बकरी के दूध और घी के साथ मिलाकर
लगाने से वातरक्त रोग मिटता है । यहां भी दूध में गेहूँ के चूर्ण के साथ घी
सिद्ध कर लेना चाहिये ।
चौबीसवां योग—
नतोत्पलं चन्दनकुष्ठयुक्तं शिरोरुजायां सघृतः प्रदेहः ॥ २३ ॥
'नत' ( तगर ), उत्पल ( नीला कमल ), चन्दन, कुष्ठ (कूट) इनके चूर्ण
को घी में मिलाकर शिर पर लगाने से शिर की पीड़ा मिटती है ॥ २३ ॥
पच्चीसवां योग—
प्रपौण्डरीकं सुरदारु कुष्ठं यष्ट्याह्वमेला कमलोत्पले च ।
शिरोरुजायां सघृतः प्रदेहो, लोहैरकापद्मकचोरकैश्च ॥ २४ ॥
प्रपौण्डरीक ( पुण्डरीक काष्ठ ), सुरदारु ( देवदारु ), कुष्ठ ( कूट )
यष्ट्याह्न ( मुलेहठी ), एला ( इलायचो ), कमल ( श्वेत कमल, कमल गट्टा),
उत्पल ( नीला कमल ), लोह ( अगर ), ऐरक (रोहिष घास), पद्मक (पद्माख)
और चोरक ( चोरपुष्पी, सुगन्धित द्रव्य है, पर्वतीय लोग दाल आदि में गेरते
हैं ), इनको घो में मिलाकर शिर दुखने पर माथे में लगाने से आराम मिलता है।
यहां पर पीसने के लिये पानी मिला लेना चाहिये ॥ २४ ॥
छब्बीसवां योग—
रास्ना हरिद्रे नलदं शताह्वे द्वे देवदारूणि सितोपला च ।
जीवन्तिमूलं सघृतं सतैलमालेपनं पार्श्वरुजासु कोष्णम् ॥२५॥
रास्ना, दोनों हरिद्रा ( हल्दी और दारु हल्दी ), नलद ( जटामांसी ),
दोनों शताह्वा ( सौंफ और सोया ), देवदारु, सितोपला ( मिश्री ), जीवन्ती का
मूल, इनके चूर्ण को घृत और तैल (तिल का तैल) में (ये घी तैल दोनों परस्पर
समान भाग हों ) मिलाकर गरम करके पार्श्व शूल में लेप करना चाहिये ॥२५॥
सत्ताईसवां योग—
शैवालपद्मोत्पलवेत्रतुङ्गं प्रपौण्डरीकाण्यमृणाललोध्रम् ।
प्रियङ्गुकालीय कचन्दनानि निर्वापणः स्यात्सघृतः प्रदेहः ॥२६॥
शैवाल ( सरवाल ), पद्म ( पद्माख ), उत्पल ( नील कमल ), वेत्र ( श्रेष्ठ
वेत, लोटी बेत ), तुंग ( कमल का केशर ), प्रपौण्डरोक ( पुण्डरीक ),
अमृणाल (खस), लोध्र (पठानी) प्रियंगू (फूल प्रियंगु), काळीयक (चन्दन भेद,

पृष्ठ 62
स्थायी लिंक
पृष्ठ 62 स्कैन

४४ चरकसंहिता [ अ० ३
हरि चन्दन), और चन्दन इनको (पानी में पीस कर) सब द्रव्यों के समान घी
मिलाकर लेप करने से त्वचा का दाह, आग से जले की जलन शान्त होती है ॥२६॥
अट्ठाईसवां योग—
सितालतावेतसपद्मकानि यष्ट्याह्वमैन्द्री नलिनानि दूर्वा ।
यवासमूलं कुशकाशयोश्च निर्वापणः स्याज्जलमेरका च ॥२७॥
सिता (श्वेत दूब), लता (प्रियंगू या सारिवा), वेतस (जल वेतस),
यष्टि (मुल्हट्टी), ऐन्द्री, 'नलिन' (नीला कमल), दूर्वा (दूब), यवासमूल
(धमासे की जड़), कुश (दाभ), काश की जड़, जल (बालक), ऐरक
(होगला) इनको जल के साथ पीसकर लेप करने से त्वचा की जलन शान्त
होती है। कोई सिता से मिश्री और लता से मजीठ का ग्रहण करते हैं ॥२७॥
उनतीसवां तथा तीसवां योग—
शैलेयमेलाऽगुरु चाथ कुष्ठं चण्डा नतं त्वक्सुरदारु रास्ना ।
शीतं निहन्यादचिरात् प्रदेहो, विषं शिरीषस्तु ससिन्धुवारः ॥ २८ ॥
शैलेय (छड़ीला), इला (इलायची) अगर, कुष्ठ (कूठ), चण्डा
(चोर पुष्पी), नत (तगर), त्वक् (दालचीनी), सुरदारु (देवदार),
रासना, इनको पानी में पीस कर लेप करने से शीत, ठण्डक नष्ट होती है।
तीसवां योग—'शिरीष' (सिरस) को सिन्धुवार (सम्भालु के पत्ते) के साथ
पीसकर मलने से विष दोष नष्ट होता है ॥ २८ ॥
इकतीसवां योग—
शिरीषलामज्जकहेमलोध्रैस्त्वग्दोषसंस्वेदहरः प्रघर्षः ।
शिरीष (सिरस), लामज्जक (उशीर, खस), हेम (नागकेसर), लोध्र
(पठानी लोध), इनको चूर्ण बनाकर शरीर पर रगड़ने से त्वचा के रंग एवं
पसीने का अधिक आना नष्ट होता है।
बत्तीसवां योग—
पत्राम्बुलोध्राभयचन्दनानि शरीरदौर्गन्ध्यहरः प्रदेहः ॥२६॥
पत्र (तेजपात), अम्बु (नेत्रवाला), लोध्र (पठानी लोध), अभय
(उशीर, खस), और श्वेत चन्दन इनको पानी में पीसकर लेप करने से
शरीर की दुर्गन्ध मिटती है ॥ २६ ॥
तत्र श्लोकः ।
इहात्रिजः सिद्धतमानुवाच द्वात्रिंशतं सिद्धमहर्षिपूज्यः ।
चूर्णप्रदेहान्विविधामयघ्नानारग्वधीये जगतो हितार्थम् ॥३०॥

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ४५

पृष्ठ 63
स्थायी लिंक
पृष्ठ 63 स्कैन

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ४५
सिद्ध एवं ऋषियों से पूजित कृष्णात्रेय पुनर्वसु ने रोगों को नष्ट करने वाले
बत्तीस सिद्ध योग जगत् के लाभ के लिये कहे हैं ॥ ३० ॥
इत्यग्निवेशकृते तन्त्रे चरकप्रतिसंस्कृते सूत्रस्थाने भेषजचतुष्के
आरग्वधीयो नाम तृतीयोऽध्यायः ॥ ३ ॥
अथ चतुर्थोऽध्यायः
अथातः षड्विरेचनशताश्रितीयमध्यायं व्याख्यास्यामः ॥१॥
इति ह स्माऽऽह भगवानात्रेयः ॥ २ ॥
इसके आगे 'षड्विरेचन' से आरम्भ किये जाने वाले अध्याय का अवतरण
करते हैं । भगवान् आत्रेय ने कहा है ॥ १-२ ॥
शरीर के लिये अन्तः परिमार्जन और बहिःपरिमार्जन की ओषधियों को
पूर्व अध्यायों में कहकर अवशिष्ट परिमार्जन की ओषधियों को कहते हैं—
इह खलु षड्विरेचनशतानि भवन्ति, षड् विरेचनाश्रयाः,
पञ्च कषाययोनयः, पञ्चविधं कषायकल्पनं,
पञ्चाशन्महाकषाया पञ्च कषायशतानि इति संग्रहः ॥३॥
इस तंत्र में छः सौ विरेचन योग हैं, न अधिक और न कम ।
'विरेचन' शब्द उभयार्थ वाचक है । अर्थात् शरीर के अधोभाग से मल
निःसारण का नाम भी विरेचन है और शरीर के ऊर्ध्व भाग से वमन के रूप में
किये जाने वाले संशोधन रूप कर्म का भी 'विरेचन' कहते हैं । विरेचन द्रव्यों
के छः आश्रय हैं, यथा—दूध, मूल, त्वचा, पत्र, पुष्प और फल ।
कषायों के पांच जातियां हैं ( इनमें लवण रस को छोड़ कर ) कषायों की
कल्पना पांच प्रकार की है । पचास महाकषाय हैं, पांच सौ कषाय हैं । यह
संक्षेप में कह दिया है ॥ ३ ॥
षड्विरेचनशतानीति यदुक्तं तदिह संग्रहेणोदाहृत्य
विस्तरेण कल्पोपनिषद्यनुव्याख्यास्यामः ॥ ४ ॥
'छः सौ विरेचन योग हैं' यह जो कहा है उसे यहां पर संक्षेप में कहेंगे ।
विस्तार से कल्प-उपनिषद् अर्थात् 'कल्प-स्थान' में व्याख्या करेंगे ॥ ४ ॥
त्र्यस्त्रिंशद्योगशतं प्रणीतं फलेषु, एकोनचत्वारिंशज्जीमूतकेषु योगाः,
पञ्चचत्वारिंशदिक्ष्वाकुषु, धामार्गवः षष्ठिधा भवति योगयुक्तः, कुटज-
स्त्वष्टादशधा योगमेति, कृतवेधनं षष्ठिधा भवति योगयुक्तं, श्यामात्र्रि-

मदन फल के कल्प में १३३ विरेचन योग, 'जीमूतक' (वन्दाल) फल के

पृष्ठ 64
स्थायी लिंक
पृष्ठ 64 स्कैन

४६ चरकसंहिता [ अ० ४
वृद्धोमशतं प्रणीतं दशापरे चात्र भवन्ति योगाः, चतुरङ्गुलो द्वादशधा
योगमेति, लोध्रं विधौ षोडशयोगयुक्तं, महावृक्षो भवति विंशतियोग-
युक्तः, एकोनचत्वारिंशत्सप्तलाशङ्खिन्योर्योगाः, अष्टचत्वारिंशद्दन्तीद्रव-
न्त्योरिति षड्विरेचनशतानि ॥ ५ ॥
मदन फल के कल्प में १३३ विरेचन योग, 'जीमूतक' (वन्दाल) फल के
कल्प में ३६, ईक्ष्वाकु (कडवी तुम्बी) कल्प में ४५, धामार्गव (बड़ी तुरई
पीले फूल की, राज कोषातकी) कल्प में ६०, कुटज (कूड़े) के फल कल्प में
१८ प्रकार के, कृतवेधन (कडुवी तोरी) के उपयोग में विरेचन योग ६०, इस
प्रकार से ये वमन रूप विरेचन योग हैं। अब अधोगामी विरेचन योग कहते हैं-
श्यामा (अरुणमूल) की निशोथ और त्रिवृत् (सफेद निशोथ) कल्प के
११० योग, चतुरङ्गुल (अमलतास) कल्प के १२ प्रकार के योग, लोध्र विधि
(लोध्र कल्पों में विरेचन विधि) के अन्दर १६ योग, महावृक्ष (स्नुही, सुधा
वृक्ष) कल्प में २०, सप्तला और शंखिनी (शिकाकाई) के कल्प में ३६ और
दन्ती (जमालघोटा), द्रवन्ती के ४८ प्रकार के योग हैं। इस प्रकार से ६००
विरेचन योग बन जाते हैं ॥ ५ ॥
षड्विरेचनाश्रया इति क्षीरमूलत्वक्पत्रपुष्पफलानीति ॥६॥
विरेचन क्रिया ओषधियों के छः (अंगों में) आश्रय है। यथा-क्षीर
(दूध), मूल, त्वक्-त्वचा, पत्र, पुष्प और फल ॥ ६ ॥
पञ्च कषाययोनय इति मधुरकषायोऽम्लकषायः। कटुकषायस्तिक्त-
कषायः कषायकषायश्चेति तन्त्रे संज्ञा ॥ ७ ॥
'कषाय' की पांच योनि (जातियां) हैं। यथा-मधुरकषाय
(मधुर रस वाले पदार्थों से बना हुआ कषाय), अम्लकपाय (खट्टे रस वाले
पदार्थों से बनाया हुआ कषाय), कटुकषाय (कडुवे रसवाले पदार्थों से तय्यार
किया कषाय), तिक्तकषाय (तीखे पदार्थों से तय्यार किया हुआ कषाय),
कषायकषाय (कसैले पदार्थों से तय्यार किया हुआ कषाय) इन पांचो को इस
शास्त्र में 'कषाय' संज्ञा है, 'लवण' कषाय नहीं है लवण रस से कषाय तैयार
नहीं होता है ॥ ७ ॥
पञ्चविधं कषायकल्पनमिति, तद्यथा स्वरसः कल्कः शृतः शीतः
फाण्टः कषाय इति ॥ ८ ॥
कषायकल्पन अर्थात् कषाय तैयार करने की विधि पांच प्रकार से है। यथा-
स्वरस, कल्क शृत, शीत और फाण्ट। कषाय शब्द सबके साथ संयुक्त है ॥८॥

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ४७

पृष्ठ 65 स्कैन

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ४७
कषायों के लक्षण—
( यन्त्रप्रपीडनाद् द्रव्याद्रसः स्वरस उच्यते ।
यत्पिण्डं रसपिष्टानां तत्कल्कं परिकीर्तितम् ॥ ९ ॥
वह्नौ तु कथितं द्रव्यं शृतमाहुश्चिकित्सकाः ।
द्रव्यादपोथितात्तोये प्रतप्ते निशि संस्थितात् ॥ १० ॥
कषायो योऽभिनिर्याति स शीतः समुदाहृतः ।
क्षिप्तोष्णतोये मृदितं तत्फाण्टं परिकीर्तितम् ॥ ११ ॥ )
तेषां

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

दीपनीय अग्नि को बढ़ाने वाला यह छः कषायों का एक वर्ग हुआ ।

पृष्ठ 66 स्कैन

४८ चरकसंहिता [ अ० ४
बृंहण के लिये हितकारी, ( लेखनीय ) देह के घर्षण के लिये, भेदनीय, संधानीय,
दीपनीय अग्नि को बढ़ाने वाला यह छः कषायों का एक वर्ग हुआ ।
बल्यो वर्ण्यः कण्ठ्यो हृद्य इति चतुष्कः कषायवर्गः, ।
'बल्य' ( बल कारक ), वर्ण्य ( शरीर की कान्ति बढ़ाने वाला ) 'कण्ठ्य'
( कण्ठ या गले के स्वर के लिये हितकारी ) 'हृद्य' ( हृदय—मन के लिये
हितकारी ), यह दूसरा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अ० ४ ] ४ सूत्रस्थानम् ४६

पृष्ठ 67 स्कैन

अ० ४ ] ४ सूत्रस्थानम् ४६
कामला रंग में मल श्वेत रंग का आता है, पीलापन नहीं आता ), 'मूत्र-संग्रह-
णीय' ( मूत्र को कम करने वाला ), 'मूत्रविरजनीय' ( मूत्र के रंग को ठीक
करने वाला ), मूत्रविरेचनीय ( मूत्रवर्धक ), यह पांच से बना कषाय वर्ग है॥
कासहरः श्वासहरः शोथहरो ज्वरहरः श्रमहर इति पञ्चकः
कषायवर्गः ।
कासहर ( खांसी के लिये हितकारी ), श्वासहर ( दमे के लिये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 68 स्कैन

५० चरकसंहिता [ अ० ४
जैसे—जीवक, ऋषभक, मेदा, महामेदा, काकोली, क्षीरकाकोली, मुद्गपर्णी
( मूंगपर्णी ) माषपर्णी, जीवन्ती, और मधुक ( मुलैहटी ) ये दस जीवनीय
( जीवनवर्धक ) हैं ॥
क्षीरिणी राजक्षवकं बला काकोली क्षीरकाकोली वाट्यायनी
भद्रौदनी भारद्वाजी पयस्यर्ष्यगन्धा इति दशेमानि बृंहणीयानि
भवन्ति ॥ ( २ )

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

कषायवर्ग है ।

पृष्ठ 69 स्कैन

अदरक ), अम्लवेतस, मरिच ( काली मिरच ), अजमोदा ( अजवायन ),
भल्लातकास्थि ( भिलावे के बीज ), हिंगु-निर्यास ( हींग ), ये दस ‘दीपनीय’
अर्थात् भूख लगाने वाले अग्नि संदीपक हैं ॥ यह छः का बना हुआ
कषायवर्ग है ।
ऐन्द्रयृषभ्यतिरसर्ष्यप्रोक्ता-पयस्याश्वगन्धा-स्थिरा-रोहिणी-बलाति-
बला इति दशेमानि बल्यानि भवन्ति ॥ (७)॥
ऐन्द्री, ऋषभी ( कौंच ), अतिरसा ( शतावरी ),

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 70 स्कैन

५२ चरकसंहिता [ अ० ४

नागर-चित्रक-चव्य-विडङ्ग-मूर्वा-गुडूची-वचा-मुस्त-पिप्पली-पटोला-
नीति दशेमानि तृप्तिघ्नानि भवन्ति ॥ ( ११ ) ॥
नागर (सोंठ), चित्रक (चीतामूल), चव्य (चविका), विडंग
(वायविडंग), मूर्वा (मोरवेल), गुडूची (गिलोय), वचा (वच), मुस्त
(नागर मोथा), पिप्पली, पटोल (परवल) ये दस 'तृप्तिघ्न' अर्थात् श्लेष्मा
जनित तृप्ति को नाश करने वाली

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ५३

पृष्ठ 71 स्कैन

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ५३
हरिद्रा-मञ्जिष्ठा-सुवहा-सूक्ष्मैला-पालिन्दी-चन्दन-कतक-शिरीष-
सिन्धुवार-श्लेष्मातका इति दशेमानि विषघ्नानि भवन्ति ॥ ( १६ ) ॥
इति षट्कः कषायवर्गः ॥ [ ३ ] ॥
हरिद्रा ( हल्दी ), मञ्जिष्ठा ( मंजोट ) सुवहा (निशोथ), सूक्ष्मैला ( छोटी
इलायची ), पालिन्दी (काली निशोथ), चन्दन (लाल चन्दन), कतक ( निर्मली
का जल को शोधन करने वाला फल ), शिरीष ( सिरस ), सिन्धुवार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

इति चतुष्कः कषायवर्गः ॥ [ ४ ] ॥

पृष्ठ 72 स्कैन

५४ चरकसंहिता [ अ० ४
कुष्ठैलवालुक-कट्फल-समुद्रफेन-कदम्ब-निर्यासेक्षु-काण्डेक्ष्विक्षुरक-
वसुकोशीराणीति दशेमानि शुक्रशोधनानि भवन्ति ॥ ( २० ) ॥
इति चतुष्कः कषायवर्गः ॥ [ ४ ] ॥
कुष्ठ ( कूठ ), एलवालुक, कट्फल ( कायफल ), समुद्रफेन, कदम्ब निर्यास,
इक्षु ( गन्ना ), काण्डेक्षु ( मोटा गन्ना ), इक्षुरक ( तालमखाना ); बसुक ( बक-
पुष्प ), और उशीर ( खस की जड़ ) ये दस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ५५

पृष्ठ 73 स्कैन

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ५५
त्रिवृद्-बिल्व-पिप्पली-कुष्ठ-सर्षप-वचा- वत्सकफल-शतपुष्पा-मधुक-
मदनफलानीति दशेशान्यास्थापनोपगानि भवन्ति ॥ ( २५ ) ॥
त्रिवृत् (निशोथ), बिल्व (बेलगिरी), पिप्पली, कुष्ठ (कूठ), सर्षप
(सरसों), वच, वत्सक फल (इन्द्र जौ), शतपुष्पा (सौंफ), मधुक (मुले-
हठी) मदनफल (मैनफल) ये दस 'आस्थापनोपग' अर्थात् रूक्ष बस्ति के लिये
उपयोगी हैं ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

इति त्रिकः कषायवर्गः ॥ [ ६ ] ॥

पृष्ठ 74 स्कैन

( गिलोय ), हीबेर ( नेत्रबाला ), धान्यक ( धनिया ), पटोल ( परबल ) ये
दस औषधियां 'तृष्णानिग्रहण' अर्थात् प्यास को रोकने वाली हैं ॥
शटी-पुष्करमूल-बदरबीज-कण्टकारिका-बृहती-वृक्षरूहाभया-पिप्पली-
दुरालभा-कुलीरशृङ्गन्य इति दशेमानि हिक्कानिग्रहणानि भवन्ति ॥(३०)॥
इति त्रिकः कषायवर्गः ॥ [ ६ ] ॥
शटी ( कचूर ), पुष्करमूल ( पोहकरमूल ), बदरबीज ( बेर के बीज,
गुटली ), कण्टकारिका ( छोटी कटेरी ), बृहती

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अ० ४ । सूत्रस्थानम् ५१

पृष्ठ 75 स्कैन

अ० ४ । सूत्रस्थानम् ५१
पद्म (कमल), उत्पल (नीला कमल), नलिन, कुमुद, सौगन्धिक (कमल
का एक भेद), पुण्डरीक (श्वेत कमल), शतपत्र, मधुक (मुलैहटी), प्रियंगु
(फूल प्रियंगु) धातकी पुष्प (धाय के फूल) ये दस 'मूत्र-विरजनीय' अर्थात्
मूत्र में रंग लाते हैं, और दूषित रंग को प्राकृत रूप में लाते हैं ।।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 76 स्कैन

५८ चरकसंहिता [ अ० ४
सारिवा-शर्करा-पाठा-मञ्जिष्ठा-द्राक्षा-पीलु-परूषकाभयामलक-बिभी-
तकानीति दशेमानि ज्वरहराणि भवन्ति ॥ (३९) ॥
सारिवा ( अनन्तमूल ), शर्करा ( मिश्री ), पाठा ( पाढ़ल ), मंजिष्ठा
( मजीठ ), द्राक्षा ( किशमिश ), पीलु, परूषक ( फालसा ), अभया ( बड़ी
हरड़ ), आमलकी ( आंवला ), विभीतक ( बहेड़ा ), ये दस 'ज्वरहर' अर्थात्
ज्वर नाशक हैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ५६

पृष्ठ 77 स्कैन

अ० ४ ] सूत्रस्थानम् ५६
( पीतसाल ), अरिमेद (१विट्खदिर इरिमेद), ये दस 'उदर्द' अर्थात् शीतपित्त
रोग को शान्त करते हैं ॥
विदारीगन्धा-पृश्निपर्णी-बृहती-कण्टकारिकैरण्ड-काकोली-चन्दनो-
शीरैला-मधुकानीति दशेमान्यङ्गमर्दप्रशमनानि भवन्ति ॥ (४४) ॥
विदारीगन्धा ( शालपर्णी ), पृश्निपर्णी ( पिठवन ), बृहती ( बड़ी कटेरी )
कण्टकारिका ( छोटी कटेरी ) एरण्ड, काकोली, चन्दन ( लाल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 78 स्कैन

६० चरकसंहिता [ अ० ४
( ब्राह्मी ), गोलोमी ( वच या दूर्वा ), जटिला (जटामांसी), पलंकषा (गुग्गुलु),
अशोकरोहिणी (कुटकी) ये दस 'संज्ञा-स्थापन' अर्थात् संज्ञा उत्पन्न करते हैं ॥
ऐन्द्री-ब्राह्मी-शतवीर्या-सहस्रवीर्यामोघाव्यथा-शिवारिष्टा-वाट्यपुष्पी-
विष्वक्सेनकान्ता इति दशेमानि प्रजास्थापनानि भवन्ति ॥(४६)॥
ऐन्द्री, ब्राह्मी, शतवीर्या ( शतावरी ), सहस्रवीर्या ( महाशतावरी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें