चरक संहिता (प्रथम भाग: सूत्र, निदान, विमान, शारीर व इन्द्रिय स्थान)
Charaka Samhita Part 1 with Hindi Translation
महर्षि चरक व अग्निवेश द्वारा
स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन (उद्गम)
अ० २ ] सूत्रस्थानम् ३५
अ० २ ] सूत्रस्थानम् ३५
( १४ ) कुश ( दाभ ) की जड़ और आमलक ( आंवले का फल )
इनको एक २ कर्ष लेकर छः गुने जल में कषाय करे इसमें श्यामाक तण्डुल
पाक कर के सिद्ध करनी चाहिये । यह पान करने योग्य यवागू शरीर में रूक्षता
उत्पन्न करती है ॥ २६ ॥
दशमूलोभृता कास-हिक्का-श्वास-कफापहा ।
यमके मदिरासिद्धा पक्वाशयरुजापहा ॥ २७ ॥
( १५ ) दशमूल ( शालपर्णी, पृश्निपर्णी, कटेरी, बृहती, गोखरू, बिल्व,
श्योनाक, अरणी, गम्भारी, पाठा ) से सिद्ध की हुई यवागू कास, हिक्का, श्वास
और कफ को नष्ट करती है ।
( १६ ) यमक अर्थात् समान भाग घी और तैल लेकर इन में भूनी हुई
एवं पानी के स्थान पर मदिरा लेकर उनमें सिद्ध की हुई यवागू ( मदिरा
मिलाकर देने से ) पक्वाशय की पीड़ा को मिटाती है १ ॥ २७ ॥
शाकैर्मासैस्तिलैर्माषैः सिद्धा वर्चो निरस्यति ।
जम्बवाम्रास्थि-दधित्थाम्ल-बिल्वैः सांग्राहिकी मता ॥ २८ ॥
( १७ ) 'शाक' ( हरी सब्जियाँ ) मांस, तिल, माष ( उड़द ) इन के
कल्क और कषाय से सिद्ध की हुई यवागू मल को बाहर निकालती है ।
( १८ ) जम्बु-अस्थि ( जामुन की गुठली ) आम्रास्थि ( आम की गुठली
की गिरी ) दधित्थाम्ल ( कैथ कच्चा, खट्टी अवस्था में ), बिल्व ( बेलगिरी
कच्चे हरे ), इनसे सिद्ध की हुई यवागू 'स्तम्भक' है ॥ २८ ॥
क्षार-चित्रक-हिङ्ग्वम्ल-वेतसैर्भेदिनी मता ।
अभया-पिप्पलीमूल-विश्वैर्वातानुलोमनी ॥ २६ ॥
( १६ ) क्षार ( जवाखार २ ), चित्रक ( चीतामूल ), हींग, अम्लवेतस
(अमलवेत), इन से सिद्ध की हुई यवागू मल को भेदन करके बाहर निकालती है ।
( २० ) अभया ( जंगी हरड़ ), पीपल मूल और विश्व ( सोंठ ) इन से
१ 'यमक' एक भाग घी और एक भाग तैल परस्पर समान और एक
भाग मदिरा लेनी चाहिये । अथवा मूंग की दाल और सांठी के चावल परस्पर
समान भाग मिलाकर मदिरा में यवागू सिद्ध करनी चाहिये । ( जल्प कल्प-तरु )
२. जवाखार बनाने के लिये हरे जवों को आग में स्वच्छ स्थान में जला
लेना चाहिये । फिर इस को पानी में घोलकर वस्त्र में से छान लेना चाहिये ।
छाने हुए पदार्थ को आग पर गरम करके शुष्क कर लेना चाहिये ।
३६ चरकसंहिता [ अ० २
सिद्ध की हुई यवागू वात का अनुलोमन अर्थात् कफ वातादि दोषों का परिपाक
करके मल को अच्छी प्रकार से बाहर करती है ॥ २६ ॥
तक्रसिद्धा यवागूः स्याद् घृतव्यापत्तिनाशिनी।
तैलव्यापदि शस्ता तु तक्रपिण्याकसाधिता ॥ ३० ॥
(२१) छाछ में सिद्ध की हुई यवागू घी के अधिक खाने से उत्पन्न
विकार को नष्ट करती है ।
(२२) छाछ और पिण्याक (खल) से सिद्ध की हुई यवागू तैल के
अधिक खाने से उत्पन्न व्याधि में देने योग्य है ॥ ३० ॥
गव्यमांसरसैः साम्ला विषमज्वरनाशिनी ।
कण्ठ्या यवानां यमके पिप्पल्यामलकैः शृता ॥ ३१ ॥
(२३) गाय के मांस के रस में सिद्ध की हुई यवागू को अनार, आंवला
आदि ज्वर नाशक खटाई से खट्टा करके देने पर विषम ज्वर नष्ट होता है ।
(२४) जौ को समान भाग लेकर घी और तैल में भूनकर पिप्पली और
आंवले इनके कषाय या कल्क से सिद्ध की हुई यवागू कण्ठ के रोगों के
लिये हितकर है ॥ ३१ ॥
ताम्रचूड़रसे सिद्धा रेतोमार्गरुजापहा ।
समाषत्रिदला वृष्या घृतक्षीरोपसाधिता ॥ ३२ ॥
(२५) 'ताम्रचूड़' अर्थात् कुक्कुट के मांस के रस में सिद्ध की हुई यवागू
शुक्र मार्ग की पीड़ा को मिटाती है।
(२६) जल के स्थान पर दूध और घृत यथापरिमाण में लेकर उनमें
उड़द की दाल या इसकी पिसी हुई पिट्ठी को पहिले घी में भूनकर दूध में
यवागू सिद्ध करनी चाहिये । यह शुक्रवर्धक है ॥ ३२ ॥
उपोदिकादधिभ्यां तु सिद्धा मदविनाशिनी ।
क्षुधं हन्यादपामार्गक्षीरगोधारसै शृता ॥ ३३ ॥
(२७) उपोदिका अर्थात् पोई को कल्क रूप में तथा दही को पानी के
स्थान में लेकर यवागू सिद्ध करनी चाहिये । यह यवागू धतूरे आदि के विष को
नष्ट करती है । पोई और दही से सिद्ध की यवागू मद नाशक है ।
(२८) चिरचिटे के चावलों को दूध और गोह के मांस में पकाकर यवागू
सिद्ध करे । इस से भूख का नाश होता है। यहां पर जल वा सादे चावल
नहीं प्रयुक्त होते ॥ ३३ ॥