श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४३९
दूसरे कर्मपरायण लोगोंको प्राप्त होते हैं; मेरे भक्तोंको नहीं। मेरे भक्त पाप या पुण्य किसी भी कर्ममें लिप्त नहीं होते हैं। मैं उनके कर्मभोगोंका निश्चय ही नाश कर देता हूँ। मैं भक्तोंका प्राण हूँ और भक्त भी मेरे लिये प्राणोंके समान हैं। जो नित्य मेरा ध्यान करते हैं, उनका मैं दिन-रात स्मरण करता हूँ$^१$। सोलह अरोंसे युक्त अत्यन्त तीखा सुदर्शन नामक चक्र महान् तेजस्वी है। सम्पूर्ण जीवधारियोंमें जितना भी तेज है, वह सब उस चक्रके तेजके सोलहवें अंशके बराबर भी नहीं है। उस अभीष्ट चक्रको भक्तोंके निकट उनकी रक्षाके लिये नियुक्त करके भी मुझे प्रतीति नहीं होती; इसलिये मैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६०- आकाशवाणीसे प्रभावित हो देवीके वधके लिये उद्यत हुए कंसको वसुदेवजीका समझाना
४४० संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
रहे थे। वह अग्निशुद्ध सूक्ष्म गेरुए वस्त्रोंसे सजाया गया था। श्रेष्ठ रत्नोंके बने हुए सहस्रों कलश उसकी श्रीवृद्धि कर रहे थे। पारिजातपुष्पोंके हारोंसे उस विमानको सुसज्जित किया गया था। सोनेका बना हुआ वह सुन्दर विमान अनुपम तेजःपुञ्जमय दिखायी देता था। उससे सैकड़ों सूर्योंके समान प्रकाश फैल रहा था तथा उस विमानपर बहुत-से श्रेष्ठ पार्षद बैठे हुए थे। उस विमानमें एक श्यामसुन्दर कमनीय पुरुष दृष्टिगोचर हुए, जिनके चार हाथोंमें शङ्ख, चक्र, गदा और पद्म शोभा पा रहे थे। उन श्रेष्ठ पुरुषने पीताम्बर पहन रखा था। उनके मस्तकपर किरीट, कानोंमें कुण्डल और वक्षःस्थलपर वनमाला शोभा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६१- धर्म, ब्रह्मा तथा शिव आदि देवेश्वरगणद्वारा देवकीके गर्भमें स्थित परमेश्वरकी स्तुति
श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४१
स्फटिकमणिके समान गौरवर्णवाले संकर्षण नामक
पुरुष पधारे। वे बड़ी उतावलीमें थे। उनके सहस्रों
मस्तक थे तथा वे सौ सूर्योंके समान देदीप्यमान
हो रहे थे। उनको आया देख सबने उन
विष्णुस्वरूप संकर्षणका स्तवन किया। नारद!
उन्होंने भी वहाँ आकर मस्तक झुकाकर राधिकेश्वरकी
स्तुति की तथा सहस्रों मस्तकोंद्वारा भक्तिभावसे
उनको प्रणाम किया। तत्पश्चात् धर्मके पुत्र-स्वरूप
हम दोनों भाई नर और नारायण वहाँ गये। मैं तो
श्रीकृष्णके चरणारविन्दमें लीन हो गया। किंतु नर
अर्जुनके रूपमें दृष्टिगोचर हुआ। फिर ब्रह्मा,
शिव, शेष और धर्म—ये चारों वहाँ एक स्थानपर
खड़े हो गये।
इस बीचमें देवताओंने वहाँ दूसरा उत्तम रथ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४४२ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
उन दोनों देवेश्वरोंको निकट आया देख वे सब देवता उठकर खड़े हो गये। उन्होंने आशीर्वाद दिया और दोनोंको अपने पास बिठा लिया। देवता बड़ी प्रसन्नताके साथ गणेश और कार्तिकेयके साथ उत्तम वार्तालाप करने लगे। उस समय देवता और देवी उस सभामें श्रीहरिके सामने बैठ गये। उन्हें देख बहुसंख्यक गोप और गोपियाँ आश्चर्यसे चकित हो रही थीं। तदनन्तर श्रीकृष्णके मुखारविन्दपर मुस्कराहट खेलने लगी। वे लक्ष्मीसे बोले—'सनातनी देवि! तुम नाना रत्नोंसे सम्पन्न भीष्मकके राजभवनमें जाओ और वहाँ विदर्भदेशकी महारानीके उदरसे जन्म धारण करो। साध्वी देवि! मैं स्वयं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६२- भगवान् श्रीकृष्णका दिव्य रूप धारणकर देवकीके हृदय-कमलके कोशसे प्रकट होना तथा वसुदेवजीका अपनी पत्नी देवकीके साथ भक्तिभावसे उनकी स्तुति करना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४४३
रोहिणीके गर्भसे जन्म लेंगे। मायाद्वारा उस गर्भका संकर्षण होनेसे उनका नाम 'संकर्षण' होगा। सूर्यतनया यमुना गङ्गाके अंशके साथ भूतलपर कालिन्दी नामवाली पटरानी होंगी। तुलसी आधे अंशसे राजकन्या लक्ष्मणाके रूपमें अवतीर्ण होंगी। वेदमाता सावित्री नग्नजित्की पुत्री सती सत्याके नामसे प्रसिद्ध होंगी। वसुधा सत्यभामा और देवी सरस्वती शैव्या होंगी। रोहिणी राजकन्या मित्रविन्दा होंगी। सूर्यपत्नी संज्ञा अपनी कलासे जगद्गुरुकी पत्नी रत्नमाला होंगी। स्वाहा एक अंशसे सुशीलाके रूपमें अवतीर्ण होंगी। ये रुक्मिणी आदि नौ स्त्रियाँ हुईं। इसके अतिरिक्त पार्वती अपने आधे अंशसे जाम्बवती होंगी। ये दस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४४४
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तुम्हारी प्रेयसी राधिका हूँ तथा हम दोनोंका
प्रेम सौभाग्य शाश्वत है। प्रभो! यह उत्तम वर मुझे
अवश्य दो। जैसे शरीर छायाके साथ और प्राण
शरीरके साथ रहते हैं, उसी प्रकार हम दोनोंका
जन्म एवं जीवन एक-दूसरेके साथ बीते। विभो!
यह श्रेष्ठ वर मुझे दे दो। भगवन्! भूतलपर
पहुँचकर भी कहीं हम दोनोंका पलभरके लिये
भी वियोग न हो। यह वर मुझे दो। हरे! मेरे
प्राणोंसे ही तुम्हारा शरीर निर्मित हुआ है- मेरे
प्राण तुम्हारे श्रीअङ्गोंसे विलग नहीं हैं। मेरी इस
धारणाका कौन निवारण कर सकता है? मेरे
शरीरसे ही तुम्हारी मुरली बनी है और मेरे मनसे
ही तुम्हारे चरणोंका निर्माण हुआ है। तात्पर्य यह
है कि मैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६३- वसुदेवजीका नन्दगाँवमें पहुँचकर शय्यापर यशोदाजीको निद्रित अवस्थामें देखकर तुरंत ही पुत्र (श्रीकृष्ण)-को शय्यापर सुलाकर तथा उनके बदले सुवर्णके समान गौर कान्तिवाली एक बालिकाको गोदमें लेकर मथुराके लिये प्रस्थान करना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४५
लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती, ब्रह्मा, शिव, शेषनाग
और धर्म- ये सब मेरे प्राणोंके समान हैं; परंतु
तुम मुझे प्राणोंसे भी बढ़कर प्यारी हो। राधिके!
ये सब देवता और देवियाँ मेरे निकट हैं; परंतु
तुम यदि इनसे अधिक न होतीं तो मेरे वक्षः-
स्थलमें कैसे विराजमान हो सकती थीं ? सुशीले
राधे ! आँसू बहाना छोड़ो। साथ ही इस निष्फल
भ्रमका परित्याग करो। शङ्का छोड़कर निर्भीक-
भावसे वृषभानुके घरमें पधारो। सुन्दरि! नौ
मासतक कलावतीके पेटमें स्थित गर्भको मायाद्वारा
वायुसे भरकर रोके रहो। दसवाँ महीना आनेपर
तुम भूतलपर प्रकट हो जाना। अपने दिव्य रूपका
परित्याग करके शिशुरूप धारण कर लेना। जब
गर्भसे वायुके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४४६ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
उपकार, वाराणसीपुरीका दहन, महादेवजीको
जृम्भणास्त्रसे बाँधना, बाणासुरकी भुजाओंको काटना,
पारिजातका अपहरण, अन्यान्य कर्मोंका सम्पादन,
प्रभासतीर्थकी यात्रामें जाना, वहाँ मुनिमण्डलीका
दर्शन करना, ब्रजके बन्धुजनोंसे वार्तालाप, पिताके
यज्ञका सम्पादन, वहीं शुभ बेलामें पुनः तुम्हारे
साथ मिलन तथा गोपियोंका साक्षात्कार आदि
कार्य मुझे करने हैं। फिर तुम्हें अध्यात्मज्ञानका
उपदेश देकर वास्तवमें तुम्हारे साथ नित्य मिलनका
सौभाग्य प्राप्त करूँगा। इसके बाद मेरे साथ दिन-
रात तुम्हारा संयोग बना रहेगा। कभी क्षणभरके
लिये भी वियोग न होगा। इतना ही नहीं, वहाँसे
तुम्हारे साथ मेरा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४७
गोपियाँ अन्यान्य गोपोंके घरोंमें गयीं। गोप-
उन्हें कंसने तत्काल मार डाला। इस तरह उनके
गोपियोंसहित श्रीराधाके भूतलपर चले जानेपर
छः पुत्रोंको उसने कालके गालमें डाल दिया।
श्रीहरि भी शीघ्र ही वहाँ पहुँचनेके लिये उत्सुक
देवकीका सातवाँ गर्भ शेषनागका अंश था, जिसे
हुए। गोलोकके गोपों और गोपियोंसे बात करके
योगमायाने खींचकर गोकुलमें निवास करनेवाली
उन्हें अपने-अपने कामोंमें लगाकर मनकी गतिसे
रोहिणीजीके गर्भमें स्थापित कर दिया। फिर वह
चलनेवाले जगदीश्वर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४४८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
सहस्रों स्वर्णपात्र, वस्त्राभूषणोंसे विभूषित सैकड़ों
सुन्दरी दासियाँ, नाना प्रकारके द्रव्य, भाँति-
भाँतिके रत्न, उत्तम मणि, हीरे तथा रत्नमय पात्र
दिये थे। देवककी कन्या श्रेष्ठ रत्नमय आभूषणोंसे
विभूषित, सैकड़ों चन्द्रमाओंके समान कान्तिमती,
त्रिभुवनमोहिनी, धन्य, मान्य तथा श्रेष्ठ युवती
थी। रूप और गुणकी निधि थी। उसके मुखपर
मन्द मुस्कानकी छटा छायी रहती थी। उसे
रथपर बिठाकर वसुदेव जब प्रस्थान करने लगे,
तब बहिनके विवाहमें हर्षसे भरा हुआ कंस भी
उसके साथ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४९
वसुदेवजीकी यह बात सुनकर राजा कंसने
बहिनको छोड़ दिया। वसुदेवजी प्यारी पत्नीको
साथ लेकर अपने घर गये। नारद ! देवकीके
गर्भसे क्रमशः जो छः संतानें हुईं, उन्हें
वसुदेवजीने कंसको दे दिया; क्योंकि वे सत्यसे
बँधे हुए थे। कंसने क्रमशः उन सबको मार
डाला। देवकीके सातवें गर्भके आनेपर कंसने
भयके कारण उसकी रक्षाकी ओर विशेष ध्यान
दिया। परंतु योगमायाने उस गर्भको खींचकर
रोहिणीके पेटमें रख दिया। रक्षकोंने राजाको यह
सूचना दी कि देवकीका सातवाँ गर्भ गिर
गया। उसी गर्भसे भगवान्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४५० संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तर्ककी पहुँच नहीं होती है। आप सबके आधार
हैं। शङ्का और उपद्रवसे शून्य हैं। उपाधिशून्य,
निर्लिप्त और निरीह हैं। मृत्युकी भी मृत्यु हैं।
अपनी आत्मामें रमण करनेवाले पूर्णकाम, निर्दोष
और नित्य हैं। आप सौभाग्यशाली और दुर्भाग्यरहित
हैं तथा प्रवचनकुशल हैं। आपको रिझाना या
लाँघना कठिन ही नहीं, असम्भव है। आपके
निःश्वाससे वेदोंका प्राकट्य हुआ है; इसलिये
आप उनके प्रादुर्भावमें हेतु हैं। सम्पूर्ण वेद आपके
स्वरूप हैं। छन्द आदि वेदाङ्ग भी आपसे भिन्न
नहीं हैं। आप वेदवेत्ता और सर्वव्यापी हैं।
ऐसा कहकर देवताओंने बारंबार उनको
प्रणाम किया। उन सबके नेत्रोंमें हर्षके आँसू
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
४५१
मकराकृति कुण्डल झलमला रहे थे। मुख मन्द
हास्यकी छटासे प्रसन्न जान पड़ता था। वे भक्तोंपर
कृपा करनेके लिये कातर-से दिखायी पड़ते थे।
श्रेष्ठ मणि-रत्नोंके सारतत्त्वसे निर्मित आभूषण
उनके शरीरकी शोभा बढ़ा रहे थे। पीताम्बरसे
सुशोभित श्रीविग्रहकी कान्ति नूतन जलधरके
समान श्याम थी। चन्दन, अगुरु, कस्तूरी और
कुंकुमके द्रवसे निर्मित अङ्गराग सब अङ्गोंमें लगा
हुआ था। उनका मुखचन्द्र शरत्पूर्णिमाके शशधरकी
शुभ्र ज्योत्स्नाको तिरस्कृत कर रहा था। बिम्बफलके
सदृश लाल अधरके कारण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४५२ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
लेता है। उसे विशिष्ट एवं हरिभक्त पुत्रकी प्राप्ति होती है। वह सारे संकटोंसे शीघ्र पार हो जाता और शत्रुके भयसे छूट जाता है*।
**भगवान् नारायण कहते हैं—**वसुदेवजीकी बात सुनकर भक्तोंपर अनुग्रहके लिये कातर रहनेवाले प्रसन्नवदन श्रीहरिने स्वयं इस प्रकार कहा।
**श्रीकृष्ण बोले—**मैं तपस्याओंके फलसे ही इस समय तुम्हारा पुत्र हुआ हूँ। तुम इच्छानुसार वर माँगो। तुम्हारा कल्याण होगा, इसमें संशय नहीं। पूर्वकालमें तुम तपस्वीजनोंमें श्रेष्ठ प्रजापति कश्यप थे और ये सुतपा माता अदिति तुम्हारे साथ थीं। तुमने अपनी इन तपस्विनी पत्नी अदितिके साथ तपस्याद्वारा मेरी आराधना की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६५- बालक श्रीकृष्णको गोपीका प्रसन्नतापूर्वक देखना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४५३
कर रही है। उसके प्रसन्न मुखपर मन्द मुस्कानकी छटा छा रही थी। उसे देखकर वसुदेवजीको बड़ा विस्मय हुआ। वे तुरंत ही पुत्रको वहाँ सुलाकर कन्याको गोदमें ले डरते-डरते मथुराकी ओर गये
और अपनी पत्नीके सूतिकागारमें जा पहुँचे। वहीं उन्होंने उस महामायास्वरूपिणी बालिकाको सुला दिया। बालिका जोर-जोरसे रोने लगी। उसे देखकर देवकी थर्रा उठी। उस बालिकाने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४५४ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
समुद्रोंको पी लिया था; अतः तीनों लोकोंमें विधाताकी विचित्र गतिको समझ पाना अत्यन्त कठिन है। दैवयोगसे यह बालिका ही मेरा नाश करनेमें समर्थ हो जायगी, अतः मैं बालिकाका भी वध कर डालूँगा। इस विषयमें विचार करनेकी आवश्यकता नहीं है।
ऐसा कहकर कंस उस बालिकाको मारना ही चाहता था कि वसुदेवजीने पुनः उससे कहा—'राजन्! तुमने अबतक व्यर्थ ही हिंसा की है। कृपानिधे! अब इस बालिकाको मुझे दे दो।' महामुने! उनकी बात सुनकर विचारज्ञ कंस संतुष्ट हो गया। इसी समय उसे बोध कराती हुई आकाशवाणी प्रकट हुई। 'ओ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६६- बालक श्रीकृष्णको गोदमें लेकर पूतनाका बारम्बार उनका मुख चूमना तथा सुखपूर्वक बैठकर उनके (श्रीहरिके) मुखमें अपना स्तन देना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४५५
है, भाद्रपदमासकी अष्टमी तिथिको स्नान और पूजन करनेसे वही फल कोटिगुना अधिक होता है। उस तिथिको जो पितरोंके लिये जलमात्र अर्पण करता है, वह मानो लगातार सौ वर्षोंतक पितरोंकी तृप्तिके लिये गयाश्राद्धका सम्पादन कर लेता है; इसमें संशय नहीं है।
स्नान और नित्यकर्म करके सूतिकागृहका निर्माण करे। वहाँ लोहेका खड्ग, प्रज्वलित अग्नि तथा रक्षकोंका समूह प्रस्तुत करे। अन्यान्य अनेक प्रकारकी आवश्यक सामग्री तथा नाल काटनेके लिये कैंची लाकर रखे। विद्वान् पुरुष यत्नपूर्वक एक ऐसी स्त्रीको भी उपस्थित करे, जो धायका काम करे। सुन्दर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४५६ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
पञ्चामृत सुवर्णके पात्रमें रखा गया है। इसे आपकी सेवामें निवेदन करना है। आप स्नानके लिये इसका उपयोग करें।
अर्घ्य
हरे! दूर्वा, अक्षत, श्वेत पुष्प और स्वच्छ जलसे युक्त यह अर्घ्य सेवामें समर्पित है। इसमें चन्दन, अगुरु और कस्तूरीका भी मेल है। आप इसे ग्रहण करें।
आचमनीय
परमेश्वर! सुगन्धित वस्तुसे वासित यह शुद्ध, सुस्वादु एवं स्वच्छ जल आचमनके योग्य है। आप इसे ग्रहण करें।
स्नानीय
श्रीकृष्ण! सुगन्धित द्रव्यसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
४५७
समर्पित कर देना चाहिये। उस समय इस प्रकार कहे—'परमेश्वर! वृक्षोंके बीजस्वरूप ये स्वादिष्ट और सुन्दर फल वंशकी वृद्धि करनेवाले हैं। आप इन्हें ग्रहण कीजिये।' आवाहित देवताओंमेंसे प्रत्येकका व्रती पुरुष पूजन करे। पूजनके पश्चात् भक्तिभावसे उन सबको तीन-तीन बार पुष्पाञ्जलि दे। सुनन्द, नन्द और कुमुद आदि गोप, गोपी, राधिका, गणेश, कार्तिकेय, ब्रह्मा, शिव, पार्वती, लक्ष्मी, सरस्वती, दिक्पाल, ग्रह, शेषनाग, सुदर्शनचक्र तथा श्रेष्ठ पार्षदगण—इन सबका पूजन करके समस्त देवताओंको पृथ्वीपर दण्डवत् प्रणाम करे। तदनन्तर ब्राह्मणोंको नैवेद्य देकर दक्षिणा दे तथा जन्माध्यायमें बतायी गयी कथाका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६७- श्रीकृष्णके पैरोंके आघातसे शकटका चूर-चूर होना तथा उसकी बिखरी हुई लकड़ियोंके भीतर दबे बालक (श्रीकृष्ण)-को यशोदाजीका गोदमें उठा लेना
४५८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
चढ़ाने तथा रातमें जागरण करनेसे दैत्यशत्रु
श्रीहरि जयन्ती-व्रतका फल प्रदान करते हैं। जो
अष्टमी-व्रतके उत्सवमें धनका उपयोग करनेमें
कंजूसी नहीं करता, उसे उत्तम फलकी प्राप्ति
होती है। जो कंजूसी करता है, वह उसके
अनुरूप ही फल पाता है। विद्वान् पुरुष अष्टमी
और रोहिणीमें पारणा न करे; अन्यथा वह पारणा
पूर्वकृत पुण्योंको तथा उपवाससे प्राप्त होनेवाले
फलको भी नष्ट कर देती है, तिथि आठ गुने
फलका नाश करती है और नक्षत्र चौगुने फलका।
अतः प्रयत्नपूर्वक तिथि और नक्षत्रके अन्तमें पारणा
करे। यदि महानिशा प्राप्त होनेपर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें