कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
बांधसागर
(१०७)
चारिमुक्तिकी कमाई अस्थान
धीरज अंश तहाँ बैठारा । चौसठ कामिनी संग विहारा ॥
मध्यसरोवर पिंडसिला लै धारी । चौसठकामिनी निरते घरियारी ॥
जो कोई वाम मार्ग को ध्यावै । सो सालोक्य मुक्ति को पावै ॥
पेडी ॥१॥ तहाँते वैकुण्ठ चौवीस कोटी रहाई । तहाँ सुमेर रहचो
ठहराई ॥ तहाँ धर्मराय अविनासी रहही । जो पाप पुण्यका
लेखा लहही ॥ तहाँ रंभा सामीप्य मुक्त है सोई । नवसौ सखी
ताके सँग होई ॥
(पेडी २ वैकुण्ठको विस्तारा)
पांच सीखर सुमेरके रहही । पांचों अंसकाला तहाँ धरही ॥
ईशानकोन ध्रुव आशन कीन्हा । वायु कोन कुबेरको
दीना ॥ नैऋत कोन जमको अस्थाना । अग्नि कोन इन्द्रासन
ठाना ॥ जिनकूं धर्मराय मैं कही । मध्यसिंहासन विष्णुको
सही ॥ सहस्र साठजोजन वैकुण्ठ प्रमाना ॥ ६००००० तेहिके
आगे सुन्य डोर बन्धाना ॥ निर्वाणमारगको जो कोई ध्यावै ॥
सो सामीप्यमुक्ति वैकुण्ठको पावै ॥ पेडी ॥६॥ वैकुण्ठते शून्य
अठारह १८ करोरी ॥ तहाँ लागी सून्यकी डोरी । शून्यमध्य है दीप
अनूपा । आदि निरंजन तहाँ जोतिसरूपा ॥ तहाँ अँधियारी हैं
सुन्य मंझारा । दोय पलंग है सुन्य विस्तारा ॥ तहाँ कोटि
चारि है जोति उजियारी ॥ तहाँ अष्टंगी है शक्ति नारी ॥
सारूप्य मुक्ति सो तब पावै ॥ अघोर मार्गको जो कोई ध्यावै ॥
चौथी मुक्ति आगे अस्थान
ते अक्षर आगे अस्थाना । एक पलंग तहाँते परवाना ॥ तहाँ
अक्षर योग माया विस्तारा । चारि अंश जिनके अधिकारा ॥
तहाँते चार वेद परवाना । चौथी मुक्तिको येथि ठिकाना ॥ तहाँते
आगे कोह ना गएऊ । एहि मता चारों वेद मिलितयेऊ ॥ चारों
( १०८ )
कबीरबानी
मुक्ति सम्पूर्णन ॥ (पेडी) तहाँते चारी मुक्तिको जाना । तहाँते एक
इण्ड परवाना ॥ तहाँते है इण्डको छौरा ॥
इण्डके आगे अनहद अँजोरा । आगे असंख्य शून्य विस्तारा ॥
तहाँ अचिंतनाम अंस करे व्यौहारा । अधर दीप है ताकर नामा
प्रेम ध्यान ताकर विसरामा प्रेमसुरति नचि बारंबारा ॥ ताके
सँग लखिबारहजारा ॥ १२००० ॥ तहाँ आगे सोहं अस्थाना ।
तहाँ तीन असंख बीच सून्य प्रमाना । तहाँते आठअंस उप-
जाई उन्हे वंस अंसके स्थान बनाई ॥ तहाँ ओहं सोहं उजियारा ।
तिन संग हंस छतीस हजारा ॥ ३६००० ॥ ११ ॥ पेडी ॥ तेहि
आगे मूलगति अस्थाना । तहाँ बीच सून्य आग असंख्य
प्रमाना । हंसा तिन संग बावना हजारा ॥ ५२००० ॥ तिन्हते
पांच ब्रह्म उपजारा ॥ पेडी ॥ १२ ॥ आगे सुरति मूल इच्छाको
मूला । स्वाति सनेह जाको है स्थूला ॥ वीस सून्य चार असंख
निरधारा । तिन संग हंस पचीस हजारा ॥ २५००० पेडी १३ ॥
तिनके आगे सुरति निशानी । सर्वोत्पत्तीकी रजधानी ॥ बीचशून्य
दो असंख्य प्रमाना । तिन्ते भये अंकूर ठिकाना ॥ सोरा असंख्य
तिन्हते विस्तारा । हंस तिन्हि संग पांच हजारा ॥ ५०००० ॥ धर्म-
दास बचन सुन सांचे ! ताके संग हंस सब बांचे ॥ पेडी ॥ १४ ॥
तहाँ आगे अंकूरको प्रमाना । तिल प्रमान द्वार अनुमाना ॥
विहंग शब्दकी लागी डोरी । तेहि संग हंस गये पुरुषलगि सोरी ॥
पेडी ॥ १५ ॥ बीच अँधियारी घोर अपारा । एकअसंख्य दस-
लाख विस्तारा ॥ १०००००००००० १०००००० ॥ आगे हमार
निजलोक ठिकाना ॥ ताको मर्म काल नहिं जाना ॥ पेडी ॥ १६ ॥
सारखी—कहैं कबीर
इतना पांजी भेद है, धर्मनि सुनि चितलाइ ।
समरके प्रतापते सब, हंस लोके जाइ ॥
बोधसागर
( १०९ )
चौपाई
सोरा असंख्य उत्पत्ति पसारा । चार असंख्य शून्य विस्तारा ॥
सात शून्य दोउ बेशून्य कहावै । एकै शून्य कोई विरला पावै ॥
तहांते तीन शून्य भए प्रवाना । आदि अंश शून्य सुरत ठिकाना ॥
तिहिंते तीन भए परकारा । चार सुरतको सकल पसारा ॥
प्रथम शून्य लोकते लागी । तीनिसुरत भए शून्य अनुरागी ॥
आठ अंश अरु वंश पसारा । तहाँ लगि देखो शून्य विस्तारा ॥
इतना जीके होय निन्यारा । ताके आगे लोक हमारा ॥
हम चीन्है और गुरुको सेवै । कर्म तोड़ि के जुग जुग जावै ॥
लोक वेद कुल माया धारी । काल फंद यम फंद विचारी ॥
निसदिन सुरत सतगुरुसों लावै । साधु संतके चितहि समावै ॥
जनपर दाय़ा सतगुरु केरी । तिनकी कटै कर्मकी बेरी ॥
करनी कर अभिमान भुलाई । तब छूटै यम धरि ले आई ॥
करनी करिये गुरुके साथ । ताकु काल उठि नावै माथा ॥
करनी करी जो होय अधीना । ताको वासा लोकमें दीन्हा ॥
करनी करे निज सुतं लगावै । ताको सुकृत लोक पहुँचावै ॥
करनी करत कसरि होय आई । तबहि काल घर बाजु बंधाई ॥
सेवा करि राखे मन आसा । तन छूटै जीव परिहै सासा ॥
सद्गुरुसों अभिमान जो करिहै । तन छूटै जीव यमफंद परिहै ॥
बंस टेक औ नाम हमारा । पथ पूजा सद्गुरु कनहारा
चारों अंश चिन्है जो पावै । तनमन धनसों प्रीति लगावै ॥
माता पिता बंधु सब भाई । पुत्री पुत्र हेतु लोलई ॥
घरकी घरणी पुरुष है सोई । इनकी प्रीति न कारज होई ॥
तासों काल रहै मुख गोई । नारी पुरुष सुरति कारज होई ॥
( ११० )
कबीरबानी
गुरुसों अंतर कबहु न राखै । प्रेमप्रीतिसों दीनता भाखै ॥
गुरुको निंदै अक्षरकू ध्यावै । बिन गुरु अक्षर कैसे पावै ॥
गुरु संगाती शब्द लखावै । जाके बल हंसा घर आवै ॥
गुरुस्वाती, गुरुरूप स्वरूपा । गुरु पार्स है आदि अनूपा ॥
गुरुभृङ्गी गुरु सो बहुरंगी । कीटते करही आप हितसंगी ॥
गुरु है सांचे सिद्ध समाना । गुरु मलयागिर वास प्रमाना ॥
गुरु सदगुरु दीपक अस होई । ताको सनेह कहों मैं सोई ॥
गुरुसीखको सनेहवर्णन
जैसे स्नेह कमल और भौरा । जैसे स्नेह चन्द्र अरु कोरा ॥
जैसे स्नेह बीन जल अंगा । जैसे स्नेह है दीप पतंगा ॥
जैसे स्नेह मृगा और जन्त्री । जैसे स्नेह चकमक और पथरी ॥
जैसे स्नेह स्वाति और पपीहा । जैसे स्नेह चुम्बकअरु लोहा ॥
जैसे स्नेह मीन अरु नीरा । जल बिछुरै वह तजै शरीरा ॥
ऐसे गुरु शिष्यको सन्देशा । मुक्तिहोय गुरुमिटचो अँदेशा ॥
एते स्नेह सीख सहिदानी । इतने गुरुके तत्व बखानी ॥
गुरुसनेह सीख जो पावै । गुरु रूप होय शिष्य समुद्भावै ॥
गुरुकी दया चलौ रे भाई । बिन गुरु पार न पावै कोई ॥
गुरु सोई सत्य शब्द बतावै । और गुरु कोई काम न आवै ॥
साखी- उपमा कहा दीजिये, पटतर कोहु नाहि ।
पलपल करो जु बन्दगी, छिन छिन देखो ताहि ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास विनती चितलाई । कहनी योग गुरु देहु बताई ॥
योग ध्यान भाखो टकसारा । जीव उतारौ भवजल पारा ॥
कायास्थान आदि ते भाखो । कमलभेद गोयें निजराखो ॥
बोधसागर
( १११ )
साखी-कहै धर्मदास
तुमही करता आदि हो, जिन सब रचना कीन्ह ।
सत्य शब्द सार निर्मौलिके, सतगुरु साँचे दीन्ह ॥
कहै कबीर योग विधि बानी । जाते पुरुष सो हो पहिचानी ॥
प्रथम कमल कहूँ रे भाई । चारि पंखुरी तोहि बनाई ॥
सिद्ध पवन गनेस है सोई । छेसे जाप अखंडित होई ॥
दुतिय कमल नाभी तर होई । षष्ठ पंखुरी ताकर सोई ॥
ब्रह्मवास तेहि कमलमें होई । छे हजार जाप तहां सोई ॥
६००० । २ तिसरे कमलकी आठ पंखुरी । लक्ष्मीनारायण
मूर्ति तहां धरी ॥ छे हजार जप तहां प्रमाना । जो कोई साधू साधे
प्राणा ॥ ६००० चौथे कमल शक्ति शिव रहिऊ ॥ षट सहस्र
जप तहां कहिऊ ६००० ॥ बारा पँखुरी ताकर भाई । सोहैं तत्त्वमें
ध्यान लगाई ॥ पांचे कमल अकाशको बासा । सोरा पँखुरी
तहां निवासा ॥ अमी चन्द्र है ताकर नामा । सहस्र जाप ताको
विश्रामा ॥ १००० ॥ तहांते कला अवतारकी आवै । चारि वेद ताके
गुण गावै ॥ अबमें छठो कमल कहि भाखों । तीन पंखुरी ताकी
पुनि राखों ॥ परमात्मा ताहि कमलमें रहई । एक सहस्र जाप
तहँ करई ॥ १००० ॥ ६ सहस्र जाप दोए पँखुरी १००० षष्ठ ध्यान-
तिहिभीतर धरी ॥ गम्य अगम्य अंश दो रहई । तीन देव तहँ
लगि कहई ॥ आठेक मल दश पखुरी कहिये । अगिन वान ताके
बल कहिये ॥ कामदहन ताको है नामा । जो लखेसो पावै विश्रामा
प्रकाश
नामो कमलकी अविगत बानी । अन्त पाँखुरी ताकर प्रानी ॥
ता मैं पूर्ण ब्रह्म अखण्डा । निसवासर धरणी नहिँ चन्दा ॥
एक नाम सत्य है बानी । ताहि नाम सृष्टी उत्पानी ॥
( ११२ )
कबीरबानी
उनकी छाया सबको भाई । तौन छांह घटहि सब समाई ॥
दो सरूप आदि सहेदानी । दो सरूप काया बन्धानी ॥
तिसरा रूप रहित हैं आपै । भेद लखो तिहिगुरु प्रतापै ॥
तेहि प्रतिमा दोय हैं भाई । एक नारि एक पुरुष कहाई ॥
जिसका भेद कहो समुझाई । एक नाद एक बिंदु कहाई ॥
नाद सनेही सुरति हमारी । बिंदु सनेही शब्द बिचारी ॥
माया नारि सुरति है नादा । चार नाम है एक समादा ॥
नरमन शब्द और कहि बिंदा । चार नाम भये कहि बिंदा ॥
नरही नाम मनुष्य बिचारां । मन नाम काल अवतारां ॥
शब्द नाम सूर्यको दीन्हां । बिंदू नाम नीरको लीन्हां ॥
मेदी नाम इक्षीको चीन्हां । माया नाम भूतक जो कीन्हा ॥
सुरति नाम चन्द गहि दीन्हा । याहि सूरती मम करि लीन्हा ॥
रज्जु नाम श्वासाघट राज्यो । पुरुषहिं एक सुरतिको साज्यो ॥
शब्दको धातू जाही थापा । बनावन हारौ आपै आपा ॥
खुद होई कहैं कबीर
जहां तहां हमही है भाई । दुविधा छोड़े काल भगाई ॥
दुविधा काल बढ़ो अन्याई । तन छूटेते लेह धरि खाई ॥
पिंडका लेखा दीन्ह चिन्हाई । पिंड ब्रह्माण्ड लेहु अर्थाई ॥
अनंत पंखुरीका कमल है भाई । शुक्ल हंस तेहि माहि समाई ॥
आपै कमल उत्पत्ति पसारा । तेहिमें जीवकीन्ह विस्तारा ॥
दुसरो कमल सहज है स्थाना । तिन्हते सृष्टि भई बन्धाना ॥
तृतीय कमल इच्छा उत्पानी । चौथा मूल ले बोले बानी ॥
पांचये सुरति सोहंग बँधाना । आठ अंश तिनके परवाना ॥
छठो कमल आर्चन्यको बासा । निसवासर जहैं प्रेम विलासा ॥
ताते कमल अक्षर ठहराई । तिनकी तो अस्तुति वेदन गाई ॥
बोधसागर
( ११३ )
अठवें कमल कैल को वासा । नाम निरञ्जन तहाँ निवासा ॥
नौमे कमल तीन लोक बनाई । तीनि देव तहाँ रहे भुलाई ॥
पिंड ब्रह्मांडको लेखा सारा । ज्ञानी पंडित करौ विचारा ॥
साखी-कहै कबीर
पिंड ब्रह्माण्डको लेखा, हम दियो प्रकट बताय ।
कहै कबीर धर्मदाससों, तुम निर्भय लोक जाय ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
धर्मदास पूछे चित लाई । सदगुरुसे उठि विनती लाई ॥
सांचे साहबकी बलिहारी । कैल पुरुषकी जुगति विहारी ॥
पन्थ विकट कोइ भेद न पावै । जो नहिं सदगुरु आप लखावै ॥
प्रपंची है कैल अपारा । मोसो चलै न पन्थ तुम्हारा ॥
कैसे कै गुरुवाई करहुँ । कैल पुरुषसो मैं बहु डरहुँ ॥
जम्बुद्वीप है यम को देशा । कैसे चलिहै मुक्ति उपदेशा ॥
चार वेदमें सब जीव राचै । कैल फांसते कोइ न बांचै ॥
हम सेवक हैं आज्ञाकारी । सोइ करों मोहिं लेहु उबारी ॥
साखी-कहैं धर्मदास
हमसो पन्थ चलै नहीं, काल अपरबल बीर ।
घाट बाट सब रोक है, जिय कस लागे तीर ॥
चौपाई-सदगुरु कबीर उवाच
धर्मदास तुम्हें सांच न आवा । अन्तर खोली मैं तुम्हे बुझावा ॥
का पुनि करिहै काल तुम्हारा । सिरपर समरथ है रखवारा ॥
मारहु कैल रसातल जाई । केती कै हमही निर्माई ॥
केतिक कैल भये मम आगे । केति सृष्टि उत्पत्ति प्रलै भागे ॥
सत्य वचन सुनिये चितलाई । कैल जुगति मैं देहुँ लखाई ॥
सत् चल्ला है सबते न्यारी । तीनहि लोक प्रपंच पसारी ॥
नं. ७ कबीर सागर - ५
( ११४ )
कबीरबानी
कैल सकल युग डारो खाई । एकौ जीव लोक नहिं जाई ॥
ताते समरथ मोहिं फरमाई । सांचै जीव आतु मुक्ताई ॥
कर्म काल है बहुत अपारा । तुमसों धर्मनि कहौं विचारा ॥
तीन सुरतिका खेल नियारा । भिन्न भिन्न तिनको विस्तारा ॥
चार प्रकारके ज्ञान
अचित अंश समरथको भाई । बारा पलंग राज तिन पाई ॥
ताते ब्रह्म सृष्टि भई भाई । ब्रह्म ज्ञाति नहीं उपजाई ॥
ब्रह्महि लरनि ब्रह्मकी वानी । एके मारग एक रहानी ॥
तिनको चिह्न चले संसारा । अक्षर अतीत नाम है सारा ॥
जो कोई येहि मारगको ध्यावे । अचित लोकमें जाय समावे ॥
प्रेम सुरति उहाँ मंगलचारा । तिनके सँग सखि बार हजारा ॥
अब अक्षरको कहूँ विचारा । अक्षर कीन्हा अविगतिविस्तारा ॥
जीव सृष्टिको कीन्ह पसारा । अनभै ज्ञान कीन्ह विस्तारा ॥
अनभै करनी अनभै बानी । अनभै चाल है अनभै रानी ॥
तिनके चार अंश हैं भाई । आठहि सुरति नहीं ठहराई ॥
नी पवन दोउ गहो निसानी । सुरतियोग अनहद सहिदानी ॥
यह प्रकार जो ध्यान लगावै । अक्षर लोकमें जाय समावै ॥
सुरति योग है महा हितकारी । बीस हजारतिन जीव उबारी ॥
तिसरे कैल निरञ्जन गई । तिन पुनि माया सृष्टि उपजाई ॥
माया सृष्टि है तीस हजार । त्वचा ज्ञानको कीन्ह विचारा ॥
तीर्थ व्रत जप तप है करनी । क्रिया कर्म आचार है रहनी ॥
इच्छा वाञ्छित जो करनी कही । सो फललेहि जन्म जब धरही ॥
जोगहि दान यज्ञ मन लावै । चारिहुँ वेद साखी ससुझावै ॥
कोउ राजा कोउ पंडित भाई । कोउ सिद्ध कोउ साध कहाई ॥
चार अंश चारों फल पाई । माया सृष्टिको धरधर खाई ॥
बोधसागर
( ११६ )
ताके संग सखी बारा हजार । तहाँ महंमद गये सुखसारा ॥
तेहि सुखको उन्ह लहे भाना । आगे ओहं सोहंके स्थाना ॥
चौथी सृष्टि त्रिगुण परकासा । जो उपज्यो अक्षरकी श्वासा ॥
तिनके ज्ञान क्षुद्र है भाई । जन्त्र मन्त्र औ वेद भनाई ॥
राग रँग पूजा चतुराई । अहंकार मद गर्भ भुलाई ॥
जीव भोजते करे अहारा । नौलाखजीव सँग तिनके धारा ॥
तैंहिके ज्ञान जग रहे समाई । घर घर आये कुल बरन दड़ाई ॥
कोई उग्र कोइ क्षुद्र कहावै । कोइ जीवकोइ नारियर खावै ॥
कोई रोगी औषध भावै । कोई देवी कोई देव कहावै ॥
कोई प्रेत होय बोले आई । इह विधि सकल जीव भरमाई ॥
त्री देवा गुण रूप निवासा । इन सब भेद कीन्ह परकासा ॥
पाहन पूजा तिन ठहराई । कई विष्णु तहैं शम्भु कहाई ॥
ब्रह्मा तहाँ वेद धुन करहीं । विष्णु रूप तहैं पूजा धरहीं ॥
शम्भु भये फलके अधिकारी । तीन देव यह युक्ति विचारी ॥
इहि प्रपंच पांच मुख बानी । तेहि प्रपंचमें जीव भुलानी ॥
शुक्लहि पांच काल सहेदानी । जाये ले देह नर्ककी खानी ॥
धर्मदास तुम विन राचौ । सत्य चाल उहिकैलसों बांचौ ॥
चारि सुरतिका लेखा
चार सुरतिका भेद निन्यारा । सो सब खोलि कहूं भण्डारा ॥
तिनकी सनद एक है भाई । तेहि सनद ले जाय लेवाई ॥
यह ज्ञान ताकी चारों बानी । पांचे समर्थक पांच प्रमानी ॥
चारों गुरु चारी हैं बानी । पांचे शब्द सुरति सहिदानी ॥
पांचों भेद हैं अगम अपारा । इह पांचों सर्वांग विचारा ॥
चार अंश चार अण्ड प्रमाना । एके सनद एक बन्धाना ॥
चारों गुरु है जगमें आवा । तिन भवसागर पंथ चलावा ॥
( ११६ )
कबीरबानी
चारों गुरुकी पेडी
प्रथम धर्मदास तुम्हैं भाई । वंश बयालिस है अधिकाई ॥
दुसरे सत्त्व बंकेजी राजा । सत्ताइस अंश तेहसंगबिराजा ॥
तिसरे गुरु चतुर्भुज हैं भाई । सोरा अंश तेहि संग समाई ॥
चौथे गुरु सहतेजी भाई । सात अंस मत तत्त्व बनाई ॥
चारहि गुरु मता अर्थावा । जीव सरूप है जगमें आवा ॥
चार बानी
चार बानि ले तुम्हें समुझावा । प्रथमहि कोटिज्ञान कहि आवा ॥
धर्मदास तुम करो विचारा । कोटिबान है ज्ञान पसारा ॥
दुसरे है टकसारकी बानी । रायबंके जैसे निरणय ठानी ॥
टकसार भेद चढ़ि हारी लेखा । जो पेखे सो सत्यलोकहि देखा ॥
नीर पवनको कीन्ह विवेका । तिसरे मूल ज्ञानका एका ॥
राय चतुर्भुज लीन्ह प्रमानी । चारों गुरु मुक्ति फलदानी ॥
चारि गुरु मुक्ति कडिहारा । बहु जीवनको करिहैं उबारा ॥
सारखी-कहे कबीर चारि बानि, खानी चार ज्ञान निधान ।
चारि पदारथ चारि वेद, चारि गुरु प्रमान ॥
धर्मदास उवाच
हम चारोंको गुरुकर थापै । पांचे अर्चित राजा है आपै ॥
तीन अंश वे कहाँ रहे छाई । तौन भेद गुरु कहो समुझाई ॥
तिन्हकी कला कहो गुरु सांचै । औ पुनि कौन खेलमें रांचै ॥
साखी-सत्य सत्य मोसो कहो, कछु ना राखै गोंय ।
सुर नर मुनि ऋषि सबही ठगे, रीते चले सब रोय ॥
चौपाई-सद्गुरु कबीर
धर्मदास घटभय उजियारा । ताते आगम्य मुर्ति विचारा ॥
आठ अंश सब जमा है भाई । चारि अंश सब ठाँव बनाई ॥
अविगति मोसन कहा न जाई । मैं जो कहों तुम धरौ समाई ॥
बोधसागर
( ११७ )
पाँचों सुत पाँचों अण्ड पाईं । दोईं अंश लै गुप्त बैठाईं ॥
अर्चित वृंद तब तिनहीं दियऊ । तिनको नाम अक्षर तिन ठयऊ ॥
पांच अंश नहीं पावत लेखा । और अंशको कहूँ विवेखा ॥
चार अंश अक्षर सेहेदानी । जिनते उपजी चारों खानी ॥
देखि अंश मोह तब आवा । दूसर अंश घट आय समावा ॥
त्रिगुण शक्ति घट गई समाईं । तब अक्षरको निद्रा आईं ॥
सोरा चौकड़ी सोये सिराईं । आठवो अंश जलमाँहि समाईं ॥
अंडजरूप जो जलमाँ दीन्ह। यह अविगति सब समरथ कीन्ह।
अक्षर जग्यौ निद्रा गई भाई । देखि अंड व्याकुलता आईं ॥
तेहि अंडमें एक निशानी । सो अक्षर पाईं सहिदानी ॥
अक्षर दृष्टिसों अंड बिहराना । तिहिंते कैल भयो अभिमाना ॥
तिन्हके चार वेद भये बंशा । चौथे अंश कलानिधि तंसा ॥
मनमें अक्षर संख्या आईं । यह तो काल समर्थनिरमाईं ॥
तेहिंते शक्ति कीन्ह तिवाना । श्वाससुरति अन्तर बिलखाना ॥
आठों अंश घट रहे समाईं । स्वास संग घट बाहर आईं ॥
सोरा कला अष्टांगी अंगा । रूपकला वाही सब सुख संग। ॥
अक्षर कन्या दीन्ह पठाईं । तिनते तीन पुत्र भये भाईं ॥
अविगति गति काहु नहीं पावा । समरथ सत्य प्रपंच बनावा ॥
सारखी-कहे कबीर
इहविधि सब रचना करी, काहु न जाने भेद ।
जैसे है तैसे तब हती, अब कोकरै निखेद ॥
सारखी-अविगति निषेदकी-धर्मदास उवाच ।
धर्मदास बिनती अनुसारी । साहब बिनती सुनौ हमारी ॥
आठ अंशको भेद हम पावा । गति अवगति दूनों हम गावा ॥
चारि अंश एके मत ठाना । चारि अंश भिन्न भिन्न मत ठाना ॥
( ११८ )
कबीरबानी
तेहि कारण सबमोहि बतावहु । केहि कारण प्रपञ्च उर लावहु ॥
सारखी-चार सुरति सब मूल है, तुम समरथ परवान ।
तुमरे अंगते उपजि कहु, चारहुको अनुमान ॥
सारखी-बीजके कलसाकी-कीसा सतगुरु उवाच ।
धर्मदास मैं कहु न छिपाऊँ । तुमको सकलहि भेद बताऊँ ॥
प्रथमहि समरथ आप हते, दूसरो कोई न हुए । तब समरथके
मुखते, सहजहि सुरति भये ॥ सोह सुरति स्वरूप धरि सहजहि
बुन्ददयो । तेहिते सहजहि सुरतिका सहज अंकूर भयो ॥ तेहि
अंकुरते सप्त करि भए ॥ दूसरे समर्थके अंशते क्षमास्वरूप सुरति
भये ॥ तब स्वाती सरूप बूँद दियो जौन कारन सुनो ॥ जैसो
सांचो तैसो स्वरूप जैसो घात तैसो अनूप ॥ एतो ठेका बँधे
जब भयऊ इच्छासात । ७ ) अंड पांच ( २ ) चारी अंड एक
सिद्धके ॥ ४ ॥ १ ॥ चारों स्वरूप भिन्न भिन्न हैं ॥ पांचो अण्ड
प्रचण्ड भयो । दोउ करीमें अण्ड ना भयो ॥
ताहिकरीमें दो अंशहते । एक करीमें अक्षर हतो एक करीमें माया
हती । एहि मता अवगति हतो । आगे तिसरी सुरतिको लेखासु-
नो अविवगति सुरत अशून्य । तीसरी सुरतिका लेखा सो सुरति सखन
उपजाई । तेहिको नाम मूल सुरति है ताह सुरतिको अंगल बूँद
दीन्हाँ तेहि पांच ब्रह्म भये तिनको आज्ञा दर्ई एक एक ब्रह्म
एक एक अंडन में आए, एते ब्रह्मते पांच अंश भये । तेही तत्त्वके
घर भये । अण्ड फूटो पांच तत्त्व प्रगट भये । ६ । चौथी सुरती
श्वासाते भये । ४ । तेहिको नामसोहं दियो । तेहिसोहंके ओहं बुद
कन्हहाँ तेहिमें आठ अंस भये । सो एती रचना चारिकीरति कियो
बोधसागर
( ११९ )
प्रथम अंगते भए आगे सब निकास कई । सात इच्छा सातहीं अंश । अनइच्छाते आठों अंश भए । आठवाँ अंश भए । ते लोक भयो सर्व सृष्टिका संहार करे ।
बीजक सारकी साखी-कहैं कबीर ।
सात इच्छाके सात अंश भए, अपने अपने भाव ।
आठवा अंश विन इच्छा उपजै, ताको धर्म लखाव ॥
धर्मदास उवाच-एह धर्मदास ने पूछी ।
आहो साहेब काहेते समर्थ कहत हैं ? काहेते अचिन्त कहत हैं ॥
काहेते अक्षर कहत हैं ? काहेते जोगमाया कहत हैं ॥
काहेते कल कहत हैं ? इतना भेद कहो समुझाई ॥
भिन्न गुरु देह बताई । एहिकी शास्त्र गुरु कहैं ॥
सुनो धर्मदास तखतके धनी । तासो समर्थ कहत हैं ॥
तिनते आठ अंश भए । आठमें जेठ अचिन्त भये ॥
तिनके चिन्ता नाहीं । ताहिते अचिन्त कहाये ॥
तिनके प्रेम सुरति भई । तेहि प्रेममें अक्षर आनिसमानो ॥
तब मोह तत्व उपज्यो । तेहि मोहते चार अंश भए ॥
तेहिते चौरासी लक्ष्य जोनी भई । ८४००००० । तेहिते अक्षर ॥
कहाये । अब कैलकी हकी कत सुनो । तब अक्षरके मोहतत्त्व ॥
उपज्यो तेहि कारणते कैल भयो । मनसाते बुन्द पैदा कियो ॥
सो जहाँ अक्षर बैठो हतो । तहाँ जल तत्त्व हतो ॥
तेहि जलमें एक बुन्द आनिपडो । तेहि बुन्दते एते एक अंड भयो ॥
तब अक्षरने देखा उठिके । तब अण्ड लंगि आयो ॥
एक हकीकत लिखी हती । अंडके मुख ऊपर छाप हतो ॥
कहैं सृष्टिकी रचना करौ । और एक अंश हम पठायो है ॥
सो तुमते दूसरी करी है । सो तुम जिन पतियावो । जहाँ लंगि
( १२० )
कबीरबानी
आवै तहां लगि जिन रोको । आवने दीजो जिन काहु भेद ॥
बतावो । आगे सत्रासौ तीस हजारा युग कैल युगका प्रमाण है ॥
युग सो भुगति लेहे तेहि पीछे । हमारी आठै सुरती आई है ॥
तब हमारो महातम होई है । तब कालसों जीव छुड़ाई है ॥
तब कैलको महातम घटि जैहै । एती सनद अक्षर भेदकी ॥
साखी-कहैं कबीर
सात इच्छाके सात अंश भए, सातहि सुरति प्रकार ।
अन इच्छाते कैल भए, जीवको करै अहार ॥
चौपाई-धर्मदास उवाच
धर्मदास जिव शंका आई । उठि सदगुरुसों विनती लाई ॥
धन्य भाग्य मोहि मिले गुसाई । अपना करि मोहि लीन्ह मुक्ताई ॥
इच्छा सातके समरथ कर्ता । अत इच्छा वहां कहांते बरता ॥
सो निजु भेद बतावो मोही । इह सनद गुरु पूछौ तोही ॥
सात करी अंकुर बन्धाना । सात इच्छा तेहि माँहि समाना ॥
सात सुरतिमें थांका राखा । सात अंश तहां बोली भाखा ॥
आठवाँ अंश वह कहाते आवा । कौन भाँति वो अंश निमाँवा ॥
साखी-अविगति भेदकी धर्मदास पूछे ॥
अविगतिकी गति सब कहो, मैं बलिहारी जाऊँ ।
मेटि अँदेशा जीवका, पल पल परसो पाऊँ ॥
चौपाई-सदगुरु कबीर उवाच
कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । वहिसमर्थ गति अजब तमासा ॥
इतना तत्त्व जिन पूछौ भाई । और सकल शब्द देहों बताई ॥
इच्छा सात शक्ति उत्पानी । स्वाति सनेह भए परमानी ॥
एक अंकुरते सब कछु कीन्हां । सब भण्डार तिहि माहे दीन्हां ॥
तिहि अंकुरकी सात भै करी । सात इच्छा तेहि माँहि लै धरी ॥
बोधसागर
( १२१ )
सेहजंकर तिह नाम कहाई । सात सुरैति तिहि मांहि रहाई॥
टेकाज्ञान कहतहों भाई । जेहि सुनि हंमा लोके जाई ॥
धर्मदास सुनिये चितलाई । यहि कलसा सब ज्ञानके भाई ॥
बीजक ज्ञान सब कहूँ निशानी । तेहिपर बीजक निश्चय ठानी ॥
सात करीके निर्णय सुनिहौ । बिना भेद तुम कछु न गुनिहौ ॥
भेदमें भेद हम राखौ गोई । सो पर सून्य लखो ना कोई ॥
इच्छा सीप स्वरूप उतपानी । सोवाती स्नेह भये परसानी ॥
बुंद एक आनंद स्वरूपी । इच्छा सात भये भिन्न स्वरूपी ॥
इच्छा सात रुचि अपने भाई । तेहि प्रमान बुंद तिन्ह पाई ॥
तेहिते पाँच अंड निर्माई । दोए करी तहाँ गुप्त छिपाई ॥
तेहिमें गुप्त अंश रहे वासा । प्रथम करीने बुंद निवासा ॥
तेज अण्ड तहाँ भयो प्रकाशा । तेहिमें सब है जीव निवासा ॥
इच्छाके नाम
मुख्य इच्छा तेहि इच्छाको नामा । आदि बुंद तिहि बुन्दको धामा ॥
दूसरी इच्छा नेत्र भरी हरे । सुकृत अण्ड भए तेहि केरे ॥
नेत्र इच्छाते नेत्र बुन्द पावा । तेहिमें सुकृत अंश निरमावा ॥
तिसरी इच्छा अविगत बानी । श्रवण इच्छामें आनि समानी ॥
श्रवन बुन्द अंश तिन्ह लीन्हा । अबोलनाम तेहि बुन्दको दीन्हा ॥
चौथे अण्डमें सत्य पसारा । चौथी इच्छा सो वास उच्चार ॥
स्वाती इच्छा तेहि करिको नामा । स्वाती बुन्द स्वाति सब धामा ॥
स्वतिते क्षमा अण्ड निरमाई । अण्ड पाँचमों कहुँ समुझाई ॥
पाँचही इच्छा निमिष ठेहेराई । करा एकमें जीवन पराई ॥
स्वाति प्रसन इच्छा उपजाई । जलहि अंड तहाँ उपज्यो भाई ॥
पाँच इच्छाके पाँच अण्ड निरमाई । दोये इच्छा वेही गुप्त रहाई ॥
छठि इच्छा है करता भाई । करति बुन्द तेहि मांहि समाई ॥
( १२२ )
कबीरबानी
सातें इच्छा सर्वत्र रहाई । सात बुन्द सब कला है भाई ॥
सातों इच्छा के करता अंकूला । सात करी सब दृष्टिको मूला ॥
तिनके सोरा अंश प्रमाना । एक वचनके सबही बंधाना ॥
आनंद बुन्द है सदा समीपा । तेहि अंकुरको भिन्न है दीपा ॥
एक सुरति एक अंकुर कहाई । तिहिको नाम सहजश्रुति भाई ॥
सात करी मो थाका बनाई । ताकी गतिमति काहु न पाई ॥
दो सुरति इच्छांकुर निर्माई । आठ इच्छा तेहि माँहि उपजाई ॥
सात इच्छा करि सात समानी । आठमी इच्छा काल उत्पानी ॥
तिसरी सुरति मूल प्रकाशा । मूलकीर्ति मूलअंकुर निवासा ॥
सुरतिमूल तिहि माँहि समानी । पांच ब्रह्म तहाँ भये उत्पानी ॥
सहजब्रह्मके पांचतत्त्व भये भाई । तरव सनेही सर्व उत्पन्न आई ॥
दुसरी इच्छा ब्रह्मको चीन्हा । सुकृत चिन्ह उत्पन्न कीन्हा ॥
तिसरो ब्रह्म मूल परवानी । मूल सुरति सब सृष्टि उत्पानी ॥
चौथे सोहं ब्रह्म कहावा । तेहि अण्डमों सर्व समावा ॥
पाँचों ब्रह्म जलाहल भयऊ । चौदह अंश गुप्त निर्मयऊ ॥
तीनि सुरतिकी एती रचना । चौथे सोहं कठे अमृत बचना ॥
सुरति अभयबुन्द तिन्ह पावा । तेहमें आठ अंस निरमावा ॥
चार गुप्त चार प्रगट पसारा । आपसहूपमिल आठों अमी अपारा ॥
तिनके भिन्न भिन्न परमाना । चार अंश भये सृष्टि बंधाना ॥
चार अंश भये मुक्त प्रमाना । तिन्हको भेद न काहु जाना ॥
अंशाहि अंश काहु नहीं देखा । शब्द स्वरूपी सबको पेखा ॥
तेहिके सनद अब कहां समुझाई । जेष्ठो अंश अचित्त है भाई ॥
तिनके प्रेम सुरति घट आई । तेहि प्रेममें मोह समाई ॥
तेहि मोहमें अक्षर उत्पानी । अक्षर जारि वेद सहेदानी ॥
अक्षर तेहि ते चारे भये दीपा । चार अंशने रहे समीपा ॥
बोधसागर
( १२३ )
चार अंश अक्षरते भयञ्ज । सर्वं सृष्टि भंडार ते ठयञ्ज ॥
प्रथम अंशते माया भयञ्ज । शुद्ध बीज पृथ्वी महँ ठयञ्ज ॥
दूसरे अदल अंश निर्माए । रसना सहस्र तिनते निरमाए ॥
तिसरे कुर्म भये अवतारा । जिनसर्वं पृथ्वीको लीनो भारा ॥
चौथे अंश भये धर्मराई । जिन्हें पाप पुण्यको लेखा पाई ॥
चार अंशको देखि भुलाना । तब अक्षर घटमाहिँ समाना ॥
तब समर्थ एक युक्ति बनाई । सातवाँ अंश तब आनि समाई ॥
तेहिंते निद्रा उपजी भाई । सत्तर निमिष युग गयो सिराई ॥
जब लगि निद्रा अक्षरकूँ आई । तब कछु दृश्य रहै ना भाई ॥
सब समर्थ मन शब्द उचारा । तेहिंमो कैल अण्ड भयो भारा ॥
तेहि अण्डमें उत्पति भूपा । नाम निरञ्जन ज्योति सरूपा ॥
तिनते तीन देव भए भाई । यहाँ सब लेहु लखि भाई ॥
सर्वं सृष्टि काल धरि खाई । काल देवको कोई न पाई ॥
साखी-टीकाका
सात सुरति तब मूल हैं, उत्पत्ति सकल पसार ।
अक्षरते सब सृष्टि भई, कालते भये तिछार ॥
चौपाई-धर्मदास उवाच
सांचे सदगुरुकी बलिहारी । धर्मदास विनती अनुसारी ॥
और भेद सर्व हम पावा । आठमी इच्छा कीन्ह निर्मावा ॥
केहि कारणते इच्छा कहाई । अनइच्छा किमि कारण आई ॥
किमिकारणस्वरूपजोकालबनाई । यहाँ अविगति गति कहो समुझाई
साखी-सत्य पुरुष तुम आदि हो, बोलो शब्द रसाल ।
अन इछाको मर्म कहां, जेहिंते उपज्यो काल ॥
( १२४ )
कबीरबानी
चौपाई-सदगुरु उवाच
कहे कबीरसुनो धर्मदासा । सत्य शब्द है हमरे पास॥ जेहिते बुद्ध होय सो इच्छा कहावै । जेहिते नास्ति होय ऐसी अनइच्छा कहावै॥ इच्छा अंकुरकी तन इच्छा हमारी । ते गुणकाल अंश अवतारी॥ बिना कालजीव नहीं डराई । तेहि वर काल रचाहम भाई॥ इच्छामें दया अंश है भाई । अनइच्छा निर्दया कहाई ॥ जीवन सुक्ति कहौ समुझाई । वचन न माने ताहि काल धरिखाई ॥
साखी-कालअंश क्या जन करौ, ताते जीव कालको खेले ।
ऐसेका खेले समान है, ज्यों तिछीमें तेल ॥
चौपाई-धर्मदास वचन
धर्मदास बहुते सुख पावा । उठि सतगुरुसों बिनती लावा॥ उत्पति कारण हम सब देखा । पांजी भेदका कहौ विवेका ॥ पांजी सुरति गुरु देहो लखाई । जेहि मारग हंसा चलि आई ॥ नामप्रताप कहौ समुझाई । जेहिके बल हंसा घर जाई ॥
साखी-धर्मदास विनती करै, जिवरा भयो अनंद ।
आप अपुनको लखि परचो, जब कटे कालको फन्द॥
चौपाई-सतगुरु कहै पांजी भेद
सुनो धर्मदास पांजी भेद प्रकासा॥ जिनसे सुनै है हंस निशवासा॥ पांजी तीन आश है ओगाहा । जो कोई जीव पहुँचे वाँहा ॥ प्रथम पांजी आश है भाई । तहाँ अग्रशब्द चढ़िलोक जाई ॥ सात शून्य दश लोक प्रमाना । अंश जो लोक लोकको शाना॥ नौ स्थान दशमो घर साँचा । तेहि चढ़ि गए जीव सब बाँचा॥ सोरा असंख्यपर लागी तारा । तेहि चढ़ि हंस गए लोक दरबारा॥ दूसरी पांजी लोक कहै भाई । तेहि पांजी त्री देव रहाई ॥ अष्टम दीप बावीसमें अकाशा । तहाँ विष्णु चलिगए तेहि पास॥
बोधसागर
( १२६ )
तिसरी पांजीका भेद अपारा । तुमसो धर्मनि कहों विचारा ॥
पाताल पांजी है जीव उबारा । भजन प्रतापसों उधरे दूबारा ॥
वाचा बंधको द्वार बनावा । तेहि पांजी गुरु भेद बतावा ॥
पांच भेद पाताल विनाशी । ताते काल करै नहिं हाशी ॥
तेहि पांजी जलरंग गुसाई । चौदह मुनि है तिनके ठाई ॥
जलरंग पासको भेजदो पावै । लोकै जात बार नहिं लावै ॥
सोरा लोक सोरा दरवाजा । सोरा अंश तेहि माँहि बिराजा ॥
सोरा अंश चिह्न जो पावै । जाके सद्गुरुनिज भेद लखावै ॥
साखी-तीनि पांजीके निर्णय, तुमसों कहो समुझाय ।
सार शब्द जो पाए तो, छिनमें हंस घर जाय ॥
धर्मदास पूछे मंत्र जो शुद्धा
सत्य सत्य मुख दयाजो कीजै । अपनोके मोहि निज कर लीजै ॥
तुम समर्थ गुरु जत्त के कर्ता । सकल भेद जो निर्णय वार्ता ॥
हम चीन्हा तुम बरन छिपाए । बरन छिपाये तुम जगमां आए ॥
आए तुम समर्थ हो अंतर्जानी । सत्य कहौ हम निश्चय मानी ॥
जो अपना कर जानो मोहीं । तो अपना तत्व बताओ सोहीं ॥
अब तुम कहो कैसे जग आये । कैसे तुम जोलहा कहाये ॥
साखी-एहि सब कारन भाखिहो, सब संशय मिटिजाय ।
अपनो कै प्रतिपाल हो, हंस लियो मुकताय ॥
चौपाई-सतगुरु खुदा होय प्रकटे साखी-खुदबानीकी
सतगुरु बचन बिहँसिके बोले । सत्य सत्य तुम अन्तर खोले ॥
तुमसो अंतर कछू न राखों । सकल भेदकी निर्णय भाखों ॥
कहत बचन प्रतीत न आवै । तजत देह जीव ठौर न पावै ॥
तुम युग बंध होए कोई सेवकाई । तेहि पीछे हम भेद लखाई ॥
धर्मदास करनी निज करिहो । सीस उतार निज आगे धरिहो ॥
( १२६ )
कबीरबानी
बातो साटे वस्तु जो आई । तौ एको जीव विनशि नाजाई॥
चौका करिहो लेहो प्रवाना । तब पुनि कहूँ आप बंधाना ॥
तब नहीं हते खंड ब्रह्मंडा । तब नहीं नदी अठारह गण्डा ॥
तब नहीं सात सुरत उतपानी । तब नहीं कीन्ह सकल सहिदानी॥
तब नहीं कहते अंश और बंसा । तब नहिं कालत्रिगुणको संशा ॥
तब नहिं पांच अण्ड निर्माण । तब नहिं लोकहिं दीप बनाए ॥
अविगतिकी गति काहु न पाई । आप बरन हम रहे छिपाई ॥
तब हम हते हैता नहिं कोई । हमरे मांहे रहे सब सोई ॥
इस पारस सब सुर्त वट दीन्हा । एक बुन्दते सब कछु कीन्हा ॥
नाम बड़ाई अंशको दीन्हा । शुक्ल प्रकार रची हम लीन्हा॥
चारि सुरति हम प्रगट पसारा । पाँचवीं सुरतिहम गुप्त विचारा॥
तुम जिन शंका मानो भाई । हमते करता दूसरे न आई ॥
बरन छिपाय हम जगमें आये । युगन युगन हम जीव मुक्ताये ॥
चारों युग हम पंथ चलावा । सात सुरति काहु भेद न पावा॥
अब हम कीन्हा प्रगट पसारा । सातों सुरती पाय टकसारा ॥
आठे सुरति सुकृत अवसारा । ताते तुमते ज्ञान पसारा ॥
नौतम तरति घरमें राखी । तिनके भेद हम कबहूँ न भाखी॥
तुम बोधन हम जगमें आये । जाते काल तुम्हें भरमाये ॥
तब हम लोकते दीन्ह पियाना । तुमकारनहमअक्षय अछिपाना॥
मारग भेद सदगुरु कहे
प्रथम सहज सुरति लगि आए । नौतम सुरति हम नाम धराये॥
उन्हसों कहयोहमसत्य संदेशा । सहज अंकुर मानो उपदेशा ॥
सहज पूछ
तब उन पूछा तुमको आज । सत्य वचन तुम कहों कहाऊ ॥