Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 885Permalink

बोधसागर

( १७ )

सोरठा

भवसागरको पार, विना नाम उत्तरे नहीं ।
गहिलेव नाम अपार, कई कबीर सब जीवसे ॥

चौपाई

कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । आदि नाम मैं कहों सब पासा ॥
यहि जगसे मैं कहा चिताई । अज्ञानी नहि माने भाई ॥
जौन जीव को ज्ञान न होई । कहे वचन माने नहि सोई ॥
और कहे जुलहा मति हीना । ब्रह्मा विष्णु शिवराम न चीन्हा ॥
ऐसे भक्त न देखे भाई । ब्रह्मा विष्णु शिवहिं विसराई ॥
जिन्दा हर का मरम न पाई । जुलहा भक्ति न जाने भाई ॥
ब्रह्मा विष्णु शिव जग उपजाई । इन तीनोंकी यह दुनियाई ॥
रावन छली रामकी नारी । रामचन्द्र कीन्हा रण भारी ॥
हर सीताको रावण लाये । राम लंकपति चिह्न मिटाये ॥
कहाँलों वरणों वार न पारा । तीन देवका सकल पसारा ॥

सार्वी-रामचन्द्र वर्णन कहूं, त्रयलोकी हैं नाथ ।

जग जिव कई समझायके, सुनिये जुलहा बात ॥

चौपाई

ऐसे सब जग कई गुहराई । धर्मदास मैं तुम्हें सुनाई ॥
आदि नाम मैं भाख सुनाई । यह जग जीव न चेता भाई ॥
आदि नाम सबको दरसाया । जग जीवों को ज्ञान सुनाया ॥
यह जुलहाको भेद न पाये । अज्ञानी क्यों रार मचाये ॥
आदि नामकी सुधि विसराये । मायामें सब जग लपटाये ॥
सच्चा साहिवको नहिं पाये । रामकृष्ण जग ध्यान लगाये ॥
ऐसे भूल गये संसारा । कैसे उत्तरे भव जल पारा ॥
कहे कबीर गहो निज नामा । जब पहुँचे अमरापुर गामा ॥

नं. ७ कबीरसागर - २

Page 886Permalink

( १८ )

ज्ञानबोध

साहब पै जग धरे न ध्याना । तिहुँपुर काल ठगो हम जाना ॥
सब कोइ नाम गहो रे भाई । छोड़ो दुर्गति और चतुराई ॥
भरम जाल मनही ना लाओ । सत्तपुरुषमें ध्यान लगावो ॥
दुनियामें भरमो मति हीना । जम घरजायँगे नाम विहीना ॥
यही मता हम जगहि लखाये । धर्मदास विरले जिव पाये ॥

सारखी—कहैं कबीर जनगायके, सुनो जगत यह ज्ञान ॥

नीचे त्रयलोकी रहत, ऊपर सत्तगुरु नाम ॥

कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । जग जीवोंकी कथा प्रकाशा ॥
आदि नाम हम भास्व सुनाया । मूरख जीव भरम नहि पाया ॥
राम वरन जग कीन्हहा भाई । तुम सुनियो मैं देखै बताई ॥
जगत कहै जुलहा अज्ञानी । हरिहरका कछु भेद न जानी ॥
नीच जात और भक्त कहाई । हरि के दरस कबहुँ ना पाई ॥
वेद पुराण गीता हम जाना । हमसे नाहक करे बखाना ॥
हमरो वेद कहे निज बाता । रामचंद्र समरथ है दाता ॥
चार वेद ब्रह्मने ठाना । जुलहा भूल गया अभिमाना ॥
ब्रह्म विष्णु शिवसे और न देवा । ऋषि मुनि करें सबै मिल सेवा ॥
ले अवतार जीव जग आये । शालग्राममें सुर्त लगाये ॥
ब्रह्म विष्णु शिवहि जग धाये । जुलहा उलटा ज्ञान चलाये ॥
वेद शास्त्र में हमने जाना । ब्रह्म विष्णु महेश्वर माना ॥
सार वेदमें देखा भाई । रजगुण तमगुण सत्तगुण साई ॥
गीता भागवत पुस्तक नाना । निशिदिन जाप करें भगवाना ॥
आदि भवानी तीनों देवा । इनकी सब मिल साथे सेवा ॥
ऐसा ज्ञान हमारा होई । जुलहा कहा न मानो कोई ॥

सारखी—तीन देव निजके गहे, राखे देवी आस ।
सोइ जीव सुख भोग हैं, हंसा करे विलास ॥

Page 887Permalink

बोधसागर

( १९ )

चौपाई

ऐसे जग जिव ज्ञान चलाई । धर्मदास तोहि कथा सुनाई ॥
यही जगत की उलटी रीती । नाम न जाने कालसों प्रीती ॥
वेद रीति सुनियो धर्मदासा । मैं सब भाख कहों तुम पासा ॥
वेद पुरान में नामहि भाषा । वेद लिखा जानों तुम साखा ॥
छऊ शास्त्र मिलिझगराकीन्हा । ब्रह्मरूप काहू नहि चीन्हा ॥
चीन्हो है जो दूसर होई । भर्म विवाद करे सब कोई ॥
मूल नाम ना काहू पाये । साखा पत्र गह जग लपटाये ॥
डार पत्रको जो कोई धरही । निश्चय जाय नरकमें परही ॥
भूले लोग कहैं हम पावा । मूल वस्तु विन जन्म गमावा ॥
जीव अभागि मूल नहि जाने । डार पत्र में पुरुष बखाने ॥
पढ़े पुराण औ वेद बखाने । सत् पुरुष जगभेद न जाने ॥
वेद पढ़े औ भेद न जाने । नाहक यह जग झगड़ा ठाने ॥
वेद पुराण यह करे पुकारा । सबहीसे इक पुरुष नियारा ॥
ताहि न यह जग जाने भाई । तीन देवमें ध्यान लगाई ॥
तीन देव की करहीं भक्ती । जिनकी कभी न होवे सुक्ती ॥
तीन देवका अजब खयाला । देवी देव प्रपंची काला ॥
इनमें मत भटको अज्ञानी । काल झपट पकड़ेगा प्राणी ॥
तीन देव पुरुष गम्य ना पाई । जगके जीव सब फिरे भुलाई ॥
जो कोइ सत् पुरुष गये भाई । जा कहैं देख डरे जमराई ॥
ऐसा सबसे कहियो भाई । जग जीवोंका भरम नशाई ॥
साखी-रूप देख भरमो नहीं, कहैं कबीर विचार ।
अलख पुरुष हृदये लखे, सोइ उतारि है पार ॥
चौपाई-जो जो वस्तु दृष्टिमें आई । सोई सबहि काल धर खाई ॥
मूरति पूजै सुक्त न होई । नाहक जन्म अकारथ खोई ॥

Page 888Permalink

( २० )

ज्ञानबोध

यह जग करै मूर्तिकी पूजा । करै गर्व हमसे नहिं दूजा ॥
पण्डित भक्त भये जग माहीं । पाथर पूजत जन्म गमाही ॥
ऐसे भक्त भये अधिकार्ई । पीतरकी निज मूर्ति बनाई ॥
इनसै भक्त और नहिं कोई । जिन अपनी दुरमति नहिं खोई ॥
आदि ब्रह्मको भेद न पाये । पद पद पंडित जग भरमाये ॥
अन्तकाल जम घेरे आई । तब विद्या कछुकाम न आई ॥
पाथर पूजें पढ़े पुराना । पद गुण अर्थ विवेकहि ज्ञाना ॥
ज्ञान कथे है वार न पारा । सतगुरु भक्त न जान लबारा ॥
ऐसा मत ब्राह्मणने धारा । जले जात हैं यमके द्वारा ॥
आदि नाम भूलो मत भाई । असुर अंश दुरमतहि लखाई ॥
धर्मदास देखो जग रीती । सांचा छोड़ झूठसों प्रीती ॥

साखी

सार शब्द ना जान है, कहैं कबीर बखान ।
यह जग भूले बावरे, गहे न सतगुर मान ॥
ब्राह्मण भूले बावरे, सरगुण मतके जोर ।
लख चौरासी भोगिहैं, पारब्रह्मके चोर ॥

सरगुण माहिं सार नहिं कोई । निरगुण नाम नियारा होई ॥
निर्गुणसे सरगुण है भाई । सरगुणमें यह जग लपटाई ॥
रजगुण सतगुणतमगुणकहिये । सब मिटजाय ज्ञान जोलहिये ॥
तीनों गुण से सरगुण होई । चौथा पद निरगुण है सोई ॥
निर्गुण नाथ निरंजन राई । निज उत्पत्ति बनाके खाई ॥
ताके परे इक नाम नियारा । सो साहब है मूल अपारा ॥

Page 889Permalink

बोधसागर

( २१ )

उन्हें जगत नहीं जाने भाई । काल अंश राखे भगमाई ॥
ब्रह्मा विष्णु शिवहि जग झाँके । सत्य कबीर नाम रस छोँके ॥
नाम अमल रस चाखे कोई । ताको जरा मरन ना होई ॥
सतगुरु भक्ति करे जो कोई । जाति वर्ण डुरमति सब खोई ॥
आदि नामको नित गुणगावे । भवसागर में बहुरि न आवे ॥
आदि नामको गहे जो आसा । सतगुरु काटे काल कि फाँसा ॥
आदिनाम है गुप्त अमोला । धर्मदास मैं तुमसे खोला ॥
गुप्त मता पावे जो कोई । गेही तज बैगगी होई ॥
आदि नाम गुप्त संसारा । जो पावै जग से हो न्यारा ॥
धर्मदास यह जग बौराना । कोई न जाने पद निरवाना ॥
यहि कारन मैं कथा पसारा । जगसे कहियो नाम नियारा ॥
यही ज्ञान जग जीव सुनाओ । सब जीवोंका भरम नशाओ ॥
अब मैं तुमसे कहों चिताई । त्रयदेवनकी उतपत्ति भाई ॥
साहब कीन्ह इक अजबतमाशा । सो सब कहँ मैं तुम्हरे पास ॥
कछु संक्षेप कहों गुहराई । सब संशय तुम्हरे मिट जाई ॥
भरम गये जग वेद पुराना । आदि नामका भेद न जाना ॥
राम राम सब जगत बखाने । आदि नाम कोई बिरला जाने ॥
राजाराम सबको यह जग जाने । तुम से ताको भेद बखाने ॥
ज्ञानी सुन सो हिरदै लगाई । मूरख सुने सो गम्य न पाई ॥
मा अछंगी पिता निरंजन । वे जम दारुण वंशन अंजन ॥
पहिले कीन्ह निरंजन राई । पीछेसे माया उपजाई ॥
मायारूप देख अति शोभा । देव निरंजन तन मन लोभा ॥
कामदेव धर्मराय सताये । देवी को तुरतइ धर खाये ॥
पट से देवी करी पुकारी । साहब मोहे करो उबारी ॥
टेर सुनो सतगुरु तहँ आये । अछंगी को बंद छुड़ाये ॥

Page 890Permalink

( २२ )

ज्ञानबोध

धर्मराय को हिकमत दीन्ह। नख रेखासे भगकर लीन्ह ॥
धर्मराय करें भोग विलासा । मायाको सु रही तब आसा ॥
धर्मराय अरु माया साजे । तीन लोक तासे उपराजे ॥
तीन पुत्र अष्टंगी जाये । ब्रह्मा विष्णु शिव नाम धराये ॥
तीन देव विस्तार चलाये । इनमें यह जग धोखा खाये ॥
पुरुष गम्य कैसे के पावै । काल निरंजन जग भरमावै ॥
तीन लोक अपने सुत दीन्ह। सुन्न निरंजन बासा लीन्ह ॥
अलख निरंजन सुन्न ठिकाना । ब्रह्मा विष्णु शिव भेद न जाना ॥
तीन दव सो उनको धावै । निरञ्जनको वे पार न पावै ॥
अलख निरञ्जन बड़ वटपारा । तीन लोक जिव कीन्ह अहारा ॥
ब्रह्मा विष्णु शिव नहीं बचाये । सकल खाय पुन धूर उड़ाये ॥
तिनके सुत है तीनै देवा । आंधर जीव करत है सेवा ॥
रामहिं रूप धरी है माया । जिन लंकाको राय सताया ॥
दश औतार माया ने धरिया । काल अपर्बल सबको छलिया ॥
काल पुरुष काहू नहिं चीन्हीं । काल पाय सबही गह लीन्हीं ॥
एसा राम सकल जग जाने । आदि ब्रह्मको ना पहिचाने ॥
तीनों देव असुर औतारा । ताको भजे सकल संसारा ॥
तीनों गुणका यह विस्तारा । धर्मदास मैं कहीं पुकारा ॥

सारखी

गुण तीनों की भक्ति में भूल परो संसार ।
कई कबीर निज नाम विन, कैसे उतरे पार ॥

सोरठा

जगजिव है अज्ञान, आदि नाम नहिं जानहीं ।
मायामें लपटान, जीव जमपुरी जावहीं ॥

Page 891Permalink

बोधसागर

( २३ )

चौपाई

ऐसा राम कबीर न जाना । धर्मदास सुनियो दै काना ॥
सुत्र के परे पुरुष को धामा । तहैं साहब है आदि अनामा ॥
ताहि धाम सब जीवका दाता । मैं सबसों कहता निज बाता ॥
कहत अगोचर सब के पारा । आदि अनादि पुरुष है न्यारा ॥
आदि ब्रह्म इक पुरुष अकेला । ताके संग नहीं कोइ चेला ॥
ताहि न जाने यह संसारा । बिना नाम है जमके चारा ॥
नाम बिना यह जग अरुझाना । नाम गहे सौ संतसुजाना ॥
सच्चा साहब भजु रे भाई । यहि जगसे तुम कहो चित्ताई ॥
धोखा में जिव जन्म गँवाई । झूठी लगन लगाये भाई ॥
ऐसा जग से कहु समझाई । धमदाम जिव बोधो जाई ॥
सज्जन जिव आवै तुम पासा । जिन्हें देव सतलोकहि बासा ॥
ज्ञानहीनके सुन षट करमा । धर्मदास उनके ये धरमा ॥
भरग गये वे भव जलमाहीं । आदि नाम को जानत नाही ॥
पीतर पाथर पूजन लागे । आदि नाम घटही से त्यागे ॥
तीरथ बर्त करे संसारे । नेम धरम असनान सकारे ॥
भेष वनाय विभूति रमाये । घर घर भिक्षा माँगन आये ॥
जग जीवनको दीक्षा देहीं । सत्तनाम विन पुरषहि द्रोही ॥
ज्ञान हीन जो गुरु कहावै । आपन भूला जगत भुलावै ॥
काम कोध मद लोभ विक्राग । इन्हें न त्यागे साध बिचारा ॥
ऐसा ज्ञान चलाया भाई । सत साहबकी सुध बिसराई ॥
यह दुनियां दो रंगी भाई । जिव गह शरण असुरकी जाई ॥
तीरथ व्रत तप पुन्य कमाई । यह जम जाल तहाँ ठहराई ॥
यहै जगत ऐसा अरुझाई । नाम बिना बूढ़ी दुनियाई ॥
जो कोइ भक्त हमारा होई । जात वरण को त्यागे सोई ॥

Page 892Permalink

( २४ )

ज्ञानबोध

तीरथ व्रत सब देय बहाई । सतगुरु चरणसे ध्यान लगाई ॥
काम क्रोध मद लोभ न तेही । सोई पावै परम सनेही ॥
मनहीं बांध स्थिर जो करही । सो हंसा भवसागर तरही ॥
भक्त होय सतगुरुका पूरा । रहै पुरुष के नित्त हजुरा ॥
यही जो रीति साधकी भाई । सार युक्ति में कह गुहराई ॥
साखी-सत्तनाम निज मूल है, यह कबीर समझाय ॥
दोई दीन खोजत फिरें, परम पुरुष नहीं पाय ॥

सोरठा

सत्तनाम गुण गाव, गहै नाम सेवा करै ।
सहज परम पद पाव, सतगुरु पद विश्वास दृढ ॥

चौपाई

पाथर पूज हिंदु भुलाना । सुरदा पूज भूले तुरकाना ॥
कहैं कबीर ये दोह भुलाना । आदि पुरुष कोई नहीं जाना ॥
हिन्दू तुर्क दोई उपदेशा । नाम गहै मिटि काल कलेशा ॥
भवसागर कोइ पार न पावे । या जग में सब गोता खावे ॥
भव दरयाव है अगम अपारा । पुरुष भक्त उतरेंगे पारा ॥
धर्मदास जग कहो समझाई । आदि नाम बिन सुक्ति न पाई ॥
जो जन भजि हैं निर्भयनामा । सो हंसा पहुँचै निज धामा ॥
अजर नाम लै लोकहि जाई । दुष्ट काल तब रहे सुरझाई ॥
कर्मत्याग सब भजो यकनामा । कभी न हो भवसागर धामा ॥
ब्रह्मने जो राह चलाई । सो सब कहों मैं तुमसे गार्ई ॥
चार वरण अरु वेद बखाना । जगके जीव सबही उरझाना ॥
जात पांत ब्रह्म कर दीन्हा । सबमें ऊँच ब्राह्मणको दीन्हा ॥
ब्रह्म अपने मते चलाये । तीनों गुण जग नाम लखाये ॥
आदि नामकी सुध नहीं पाये । चारों जुग धोखाहि गुमाये ॥

Page 893Permalink

बोधसागर

( २५ )

यह ब्रह्मा की है कगवृत्ती । जगहि लखाये झूठी रीती ॥
ब्रह्माने यह जग भरमाया । पत्त पुरुषका भेद न पाया ॥
तिहुँपुर कालके जाल पसारा । तामें अटके सब संसारा ॥
जात पांत कोई भेद न चीन्हा । मिथ्या राह जगहि गहलीन्हा ॥
ब्राह्मण प्रभुकी भक्ति न जाने । ब्रह्म रूप नाहीं पहचाने ॥
सार शब्द ब्राह्मण नहीं जाने । आदि नाम शूद्रही बखाने ॥
ब्राह्मण धरे शूद्र औतारा । करे मुक्ति तिहुँ पुरसे न्यारा ॥
धन्य शूद्र जो सेवा करई । आदि नामको हियमें धरई ॥
जाति वनरमें भेद बताऊँ । जो कोई समझे ताह लखाऊँ ॥
जाति बरण सब एकहि होई । दूसर जाति नहीं है कोई ॥
दूसर कर्म जाति है भाई । कर्म करे सो नाम धराई ॥
जैसो कर्म करे जो भाई । तैसी ताकी जात बनाई ॥
चार बरण सब एकहि जानो । दूसरे कर्म जो जात बखानो ॥
जाति बरणका चिह्न न कोई । कैसे जाति दूसरी होई ॥
दूसरि जाति कोई विधि माने । जग अज्ञात भेद न जाने ॥
जाति पांति होके नहिं आये । यह जगमें झगड़ा फैलाये ॥
जाति पांति नाहीं कोई न्यारी । एक जाति है सब संसारी ॥
भगके द्वार जीव सब आये । जन्म मरनमें बहुरि समाये ॥
राह एक आये संसारा । कौन ज्ञानसे भये नियोग ॥
एकइ घरसे सब जिव आये । एक बाप एक माता जाये ॥
ऊँच नीच सब सम कर जाना । ऊँच नीच सब झूँठ बखाना ॥
डार जनेऊ ब्राह्मण कहलायें । ब्राह्मणिको कहो का पहिराये ॥
सुनत करा मुसलमानहि कीन्हा । तुर्कानीको का कर दीन्हा ॥
ना हिन्दू ना तुर्क कहाये । ज्ञान हीन जिव धोखा खाये ॥
जात बरन मिथ्या कर जानो । सत्त कहे निश्चय कर मानो ॥

Page 894Permalink

( २६ )

ज्ञानबोध

यह जग आंधर जानो भाई । नाम न जाने ऊँच कहाई ॥
ऊँच वही जो नामहि जानें । विना नाम सब नीच कहानें ॥
ना कोउ वर्ण नहीं कोउ भेषा । शब्द सरूपी जैहै देशा ॥
सब मिल भक्ति करो रे भाई । सतगुरु मुखसे यह फरमाई ॥
यह सतगुरुका ज्ञान है भाई । जो कोइलखे सो लोक सिधाई ॥
जात वर्ण हम भाख सुनाई । धर्मदास जगसे कहो जाई ॥
ऐसा तुम जग जान लख वो । सत्तलोकमें जिव पहुँचावो ॥

साखी-यह जग त्रयगुण भक्तमें, धूल परे धर्मदास ॥
नाम गहे विश्वास करि, जाय पुरुषके पास ॥
माना कहा कबारकी, सबको यहै पुकार ।
भरम जाल सब त्यागदे, गहले नाम अपार ॥

सारठा

जिन सब न म आधार विना नाम भव ना तरे ।
जाय काल दर्बार, सत्तपुरुष जो ना गहे ॥

चौपाई

कहै कबीर सुनो धर्मदासा । अब निज भेद कहों तुम पास ॥
अकह हतो पुनि कहा बखानी । उत्पति प्रलय हती मम वाणा ॥
आदि न अंत हती नहि माया । उत्पति प्रलय हती न काया ॥
सोहं ब्रह्म न नहि ओङ्कारा । काल निरंजन नहि औतारा ॥
दश आतारन चौबीस रूपा । तब नहि होता ज्योति स्वरूपा ॥
जब नहि चंद्रलोक दीपविस्तारा । तब नहि सुकृत करचो संसारा ॥
जब नहि लाक चंद्रसूर्य अरुतारा । तब नहि तीनों गुण औतारा ॥
वहां नहीं है दिन अरु राती । ऊच न नीच जात ना पांती ॥
नाही मुख पवन नहि पानी । समरथ गति काहू नहि जानी ॥
आदि ब्रह्म नहि करे पसारा । आप अकह तब हता नियारा ॥

Page 895Permalink

बोधसागर

( २७ )

है अनाम अक्षर के माहीं । निहअक्षर कोइ जानत नाहीं ॥
अमर लोक जहाँ अम्बर काया । अकाल पुरुष जहाँ आपरहाया ॥
धर्मदास जहाँ वाम हमारा । काल अकाल न पावे पारा ॥
निरभय घर बोही है भाई । रोग न व्यापे काल न खाई ॥
समरथ घर हैं पैले पारा । सबके ऊपर है निरधारा ॥
जिनकी गम्य काल नहीं पाई । तीन देवकी कौन चलाई ॥
मन माया काल गति नाहीं । जीव सहाय बसै तेहिं ठाही ॥
ऐसा है वह देश हमारा । जहाँसे हम आये संसारा ॥
ताकी भक्ति करे जो कोई । भवते छूटै जन्म न होई ॥
वहाँ जाय जीव करे विलासा । अमरलोक जिवका नहीं नासा ॥
कहै कबीर सुनो धर्मदासा । आदिनाम मैं कहा तुम पासा ॥
जो कोई माने कहा तु हारा । निरभय जाय पुरुषके द्वारा ॥
मूरख सतगुरु मरम न पावे । भवसागरमें भटका खावे ॥
सार युक्ति मैं तुम्हें लखया । गन मुनि काहू भेद न पाया ॥
भाषा ग्रंथ ज्ञान उपदेशा । तुम अपने घट करो प्रवेशा ॥

सारखी-अस मुख है हमरे घरे, कहैं कबीर समझाय ।

सत्त शब्द तो कोई गहे, अस्थिर बैठे जाय ॥

सोरठा

चौथे पद निरवान, पूरे गुरुसे पाइये ।

कहे कबीर बखान, सत्त मान सतगुरु सही ॥

चौपाई

और सुनो गुरुमु का लेखा । भक्त होय सो करै विवेका ॥

जो कोई पान पम्बाना पावै । ताके निकट काल नहीं जावै ॥

पान परवाना पावै भाई । नाम गहे अरु भरम नशाई ॥

तन मन से गुरु सेवा लाई । गुरुसे देव और नहीं भाई ॥

गुरु से कपट शिष्य जो राखे । जमराजाके सुदगर चाखे ॥

Page 896Permalink

( २८ )

ज्ञानबोध

सोई हंस काल घर जावे । सत् लोकमें वास न पावे ॥
निरभय घर कबहुँ ना पावै । कोट जन्मतिहिकालसतावै ॥
भक्ति कर पूजत हैं जो देवा । निश्चय जाय कालकी सेवा ॥
मनुष्य तन वे कभी न पावै । लख चौरासी भटका खावै ॥
जैसे कर्म करे संसारा । तस भुगते चौरासी धारा ॥
ना गुरु ना निगुरा पंथी । कहा कयो बांचैसे ग्रंथी ॥

साखी-भक्ति करें भरमत फिरे, जग छोड़े नहिं सोय ।

कहैं कबीर धर्मदास से, जिनका तरन न होय ॥

सोरठा

करनी देय वहाय, आदि नाम कह जानके ।

ता महाँ रहै समय, भरम जाल सब छोड़ दे ॥

धर्मदास वचन

चौपाई

धर्मदास तब कहै करजोरी । स्वामी सुनिये विनती मोरी ॥

हो स्वामी मैं बूझो तोहीं । करके कृपा बताइये मोहीं ॥

हो अविनाशी ब्रह्म कहाये । यह जगमें तुम कैसे आये ॥

यह सब भेद बताइय स्वामी । तुम सब घटके अंतर्यामी ॥

सकल चरित तुम मोहि बतावो । मैं जाते जगजीव चितावो ॥

यह जग तब पतियावे साई । चारों जुग तुम कहाँ रहाई ॥

साखी-सो अब मोहि बतावहूँ, तुम गुरु अगम अपार ।

धर्मदास विनती करे, सुनियो हो करतार ॥

कबीर वचन चौपाई

कहै कबीर सुनो धर्मदासा । अब यह भेद कहों तुम पासा ॥

वेद पुराण शास्त्र जग ठाना । भूले जीव न पांय ठिकाना ॥

Page 897Permalink

बोधसागर

( २९ )

तीन लोक जिव काल सतावै । ब्रह्मा विष्णू पार न पावै ॥
सत् पुरुष तब मोहिं पठावा । जीव उबारन मैं जग आवा ॥
यहि कारण आयो संसारा । जगके जीव मैं करों उबारा ॥
जग जीवनको नाम लखावै । पकड़ हंस सतलोक पठावै ॥
हम हैं सतलोकके बासी । दास कहाय प्रगट भये कासी ॥
ना कोइ वर्ण नहीं कोइ भेशा । सत् पुरुषके थे हम देशा ॥
तहैंकी रचना अद्भुत भाई । सो मैंने तोहि पहिले सुनाइ ॥
और तोहि मैं कहूँ समझाई । धर्मदास सुन चित्त लगाई ॥
धरी देह भवसागर आये । धर्मदास तोहि नाम सुनाये ॥
कलियुगमें काशी चल आये । जब हमरे तुम दर्शन पाये ॥
तब हम नाम कबीर धराये । काल देख तब रह सुरझाये ॥
जो कोइ हमको चीन्हा भाई । जिनका काल धोक मिट जाई ॥
देह नहीं अरु दरसै देही । जग ना चीन्हे पुरुष विदेही ॥
नहीं बाप ना माता जाये । अब गतिहीसे हम चल आये ॥
हते विदेह देह धर आये । जग जीवोंके बन्द छुड़ाये ॥
नाम गहे तेहि लोक पठाये । बिना नाम जिव कालहि खाये ॥
गुप्त रहे नाहीं लख पावा । सो मैं जगमें आन चितावा ॥
चारों जुग भवसागर आये । आदि नाम जग ढेर सुनाये ॥
नाम सुने शरणागत आवें । तिनहीकी हम बंद छुडावें ॥
जीव प्रबोध लोक पहुँचावें । काल निरंजन देख डरावें ॥
चारों जगके चारों नामा । माया रहित रहै तिहि ठामा ॥
सतजुग सत् सुकृत कहलाये । त्रेता नाम सुनींद धराये ॥
द्वापरमें करुनामय कहाये । कलियुग नाम कबीर रखाये ॥
आदि नाम चारों जुग ढेरा । सज्जन जीव सुनतही दौरा ॥
जो जो जीव शरणमें आये । तिनको हमने नाम सुनाये ॥

Page 898Permalink

( ३० )

ज्ञानबोध

आदि नाम जो नित गुन गावैं । कर विश्वास अमर पद पावैं ॥
जो कोइ सतगुरु नामको धावैं । तिनको साहब पार लगावैं ॥
पार हाय जो माया त्यागे । जन्म मरनको संशय भागे ॥
माया त्याग वैरागी होई । अजर अमरको पावैं सोई ॥

धर्मदास वचन

कह धर्मदाम सुनो प्रभु राई । भक्त भाव मोहि देव बताई ॥

कबीर वचन

भक्तोंकी यह कथा पसारा । धर्मदास सुनियो चित्त धारा ॥
जगमें भक्त भये अधिकारी । जोगी सन्यासी लट धारी ॥
शीव गोरख अरु बहु ब्रह्मचारी । मायाने सबको ठग डारी ॥
इनको ठग जब हमपर धाई । गुप्त नाम हम टेरे सुनाई ॥
लोट गइ माया बहुवारी । रहे जीत माया गइ हारी ॥
माया जल है कठिण अपारा । तासे गन सुनि बैठे हारा ॥
माया जाल परो मत भाई । धर्मदास जग कहो गुहराई ॥
भवसागर है भक्त बहुतेरा । जिनको तुमसे कहो निबेरा ॥
मौनी भये मुखहु नहिं बोलें । भेष बनाये घर घर डोलें ॥
अंगहि भस्म गले बिच माला । मठिया बैठ सुने मतवाला ॥
धून रमाय गुरिया सरकावे । गगन चढ़ाय के जग भरमावैं ॥
कान फाड़ शिर जटा बढ़ाये । माथे चन्दन तिलक लगाये ॥
वस्त्र रँगा जोगी बन आये । सतगुरु मिले न भेष बनाये ॥
बहुत करें जप तप रे भाई । आदि नाम कोई नहिं पाई ॥
पाहन सेवैं भक्त कहावैं । चन्दन तेल सिंदूर चढ़ावैं ॥
मानुष जन्म बड़े तप होई । नाम बिना झूठे तन खोई ॥
साधु युक्ति अस चाल बताऊँ । धर्मदास मैं तुम्हैं लखाऊँ ॥
काम क्रोध लोभ अहँकारा । सोई साधु जिन इतने मारा ॥
सूखा फीका करे अहारा । निशिदिन सुमरे नाम हमारा ॥

Page 899Permalink

बोधसागर

( ३१ )

तत्त्व प्रकृति और बल माया । इन्हिं जीत तब साधु कहाया ॥
अन्त कपट सब देय बहाई । क्षमा गङ्गमें बैठ नहाई ॥
हार जीत और अभिमाना । इनसों रहित साधुको ज्ञाना ॥
बिहँसत बदन भजनको आगर । शीतल दया प्रेम सुखसागर ॥
सब षट् कर्म छोड़ अज्ञाना । धर ले केवल निर्गुन ध्याना ॥
धन्य धन्य जग साधु है सोई । जिन अपनी दुरमति सब खोई ॥
ऐसी रहन साधुकी भाई । जब हँसा निरभय पद पाई ॥
यह भक्तोंकी कथा सुनाई । निरभय पद कोइ बिरले पाई ॥
साधू लक्षण तुम्हें सुनाया । गन सुनि काहू भेद न पाया ॥
आदि नामको नित गुनगावो । सोवत जागत ना बिसरावो ॥
सत साहिब है सबसे न्यारा । ताहि जपे होवे भव पारा ॥
भक्त अनेक भये जग माहीं । जोग करै पै युक्ति न पाहीं ॥
जोगहि युक्तिनाम बिन नाहीं । झूठी माया आन लगाहीं ॥
नामहि गहै तेहि निहसंसा । नाम बिना बूझे सब हँसा ॥
नाम निरक्षर सुधि जब पावा । काल अपर्बल निकट न आवा ॥
माया त्याग भजो निज नामा । तब जिव जाय पुरुषके धामा ॥
सबसे कहो पुकार पुकारी । कोइ न माने नर अरु नारी ॥
सत्य पुरुषकी युक्ति न पाई । ऊदय धरे नहिं सत्य को भाई ॥
शिव गोरख सोइ पार न पावे । और जीवकी कौन चलावे ॥
कहें कबीर सुनो मम बानी । जोग युक्ति मैं कहों बखानी ॥
अब गेहीका सुनो विचारा । धर्मदास मैं कहों पुकारा ॥
गेही भक्त करे जो कोई । अब मैं तुमसे भाखों सोई ॥
गेही भक्ति सत्त गुरुकी करई । आदि नाम निज हृदसे धरई ॥
गुरु चरनसे ध्यान लगावै । अन्त कपट गुरुसे ना लागै ॥

Page 900Permalink

( ३२ )

ज्ञानबोध

गुरु सेवामें फल सब आवै । गुरु विमुख नर पार न पावै ॥
गुरु वचन निश्चय कर मानै । पूरे गुरुकी सेवा ठानै ॥
विन विश्वास भक्ति परकाशा । प्रीति विना नहिं दुबिधा नाशा ॥
मीन मांस मद निकट न जाई । अंकुर भक्ष सो सदा कराई ॥
गुरुसे शिष्य करे चतुराई । सेवा हीन नर्कमें जाई ॥
परधन पाहन समझे भाई । झूठ वचन हृदये नहिं लाई ॥
पर तिरिया माता सम मानै । झूठ छोड़ सत्यहिको जाने ॥
जीवपै दया करै रे भाई । बुरे कर्म सब देय बिहाई ॥
हृदये दया प्रीति ना होई । सतगुरु सपने मिले न सोई ॥
नाम नेह गुरु सुतै लगावे । आदि नामको पल पल ध्यावे ॥
लेवै पान सुक्ति सहदानी । जाते काल न रोकै आनी ॥

सारखी-पुरुष नाम निशिदिन गहो, शब्द करो परतीत ।

अंक नाम निज पाइया, जाहो भवजल जीत ॥

सोरठा

भर्म तजे यम जाल, सत्तनाम लौ लावई ।

चले संतकी चाल, परमार्थ चित दे गहे ॥

चौपाई

गेही भक्त आरती आने । प्रति पूनोकी आरति ठाने ॥
अमावस आरती नहिं होई । ताहि भवन रह काल समोई ॥
पाख दिवस नहिं होवे साजू । प्रति पूनो कर आरति काजू ॥
पूनो पान लीन्ह धर्मदासा । पावे शिष्य होट सुखबासा ॥
छटे मास नहिं आरति भेवा । साल माह गुरु चौका सेवा ॥
नाम कबीर जपै लौलाई । तुम्हरा नाम कहे गुहराई ॥
ऐसी रहनि गेहि जो धरि है । गुरु प्रताप दोई निस्तरि है ॥

Page 901Permalink

बोधसागर

( ३३ )

साखी-सो भव पार उतारि है, केवटसे कर प्रीत ।
जब सतगुरु केवट मिले, जैहै भव जल जीत ॥
सोरठा-काल जीव धर खाय, सत्तनाम जाने विना ।
बचि है एक उपाय, सत्त कबीर कह भव तरे ॥

चौपाई

सत्त कबीर गुरु धर्मदासा । जीव पठै है पुरुष के पास ॥
सत्त गुरु सत्त कबीरहि आहीं । गुप्त रहे जग चीन्हत नाहीं ॥
सतगुरु आप जगत पग धारे । दासा तन धर शब्द पुकारे ॥
काल निरंजन सब पर छाया । आदि नामका चिह्न भिटया ॥
धर अवतार असुर संहारा । जिव जाने यह धनी हमारा ॥
एही धोख नर्क सब जाहीं । जिव अचेत छल चीन्है नाहीं ॥
नर्क बास नहिं छूटै भाई । जो सतगुरु को चीन्है नाहीं ॥
ब्रह्मा विष्णु शिवसे नहिं देवा । जिन्ह बैकुण्ठवास नहिं देवा ॥
ऐसा काल अपरबल भाई । जिहिके छल जग चीन्है नाई ॥
जगमें जीव घात बहुतेरे । करे घात अरु पाप घनेरे ॥
दुष्ट अन्याई करजिवकी घाता । खेल शिकार माने मन माता ॥
जीव मार तन करत अहारा । जीव दया नहिं करत गँवारा ॥
जीवघाती खो बहुत दुख पावे । जन्मजन्म तिथिकाल सतावे ॥
काग देह धर विष्टा खाहीं । जन्म अनेक भ्रमे जगमाहीं ॥
जीव दया विन मुक्ति न पावैं । मीन मांस मद राक्षस खावैं ॥
धर्मदास यह जग बौराई । दुष्ट जीवकी कथा सुनाई ॥
जीव कष्ट मोहिं सहा न जाई । ज्ञान हीन नर जीव सताई ॥
यहि कारण हम जगमें आये । तीन लोक जम लूटत पाये ॥
पहले लूटे विष्णु सुरारी । फिर लूटे शंकर लटधारी ॥

Page 902Permalink

( ३४ )

ज्ञानबोध

गनमुनि लूटे तपसी झारी । अरु लूटे सगले संसारी ॥
चन्द्र सूर्य तारागण सोई । कहै कबीर बचा नहिं कोई ॥
देखो यही काल की रीती । धर्म न परखो रीति अनीती ॥
ऐसा काल कठिन बरियारा । बचे सोह जो नाम पुकारा ॥
काल रीति मैं तोहिं सुनाई । धर्मदास जिव बोधा जाई ॥

साखी-कहे कबीर धर्मदास सों, तुम सुनियो चितलाय ।

काल भेद ना जानहीं मूरख रहै झुलाय ॥

सोरठा-तजो काल बरयार, जीव दया चितमें करो ।

उतरो भव जल पार, आदि नाम हृदय गहो ॥

सुनो संत मति धीर, कहो ज्ञान परखो हिये ।

काल अपरबल बीर, हृदये विवेकं दृढ ॥

चौपाई

आदि नाम है अजर शरीरा । तनमनसे गह सत्त कबीरा ॥

जोई गहे धर्मदास कबीरा । सो पावे सुख सागर तीरा ॥

काया बीर नाम है धीरू । सब घट रहे सभायक बीरू ॥

निजही शब्द कबीर है सारा । जाका है निज सकल पसारा ॥

एकै रूप शब्द पुर एका । एक भाव दुतिया नहिं देखा ॥

कैसे दुतिया कहिये सोई । दुतिया भर्म मिटै सब कोई ॥

एकहि हम तुम एक शरीरा । एक शब्द है मतिके धीरा ॥

दूसर भाव नहीं है आसा । सोई कबीर सोई धर्मदासा ॥

एक रूप एकै अनुहारी । एकहि पुरुष सकल विस्तारी ॥

आदि नाम मैं भाख सुनाओ । नाम गहे जब मुक्ती पाओ ॥

जो कोइ आदि नामको चीन्हा । तासो काल भयो बलहीना ॥

साखी-आदि नाम है मुक्तिका, जप जाने जो कोय ।

कोटि जाप संसारमें, तासे मुक्ति न होय ॥

Page 903Permalink

बोधसागर

( ३५ )

सोरठा-बूझ लेहु हो हंस, आदि नाम निज सार है ।
अमर होय ते वंश, जिन जानो निज नामको ॥
और मन्त्र सब छार, आदि नाम निज मंत्र है ।
बूढ़ मरा संसार, कह कबीर निजनाम विन ॥

चौपाई

कहे कबीर सुनो धर्मदासु । चार गुरुकी कथा प्रकासु ॥
चार गुरु संसारहि कीन्हों । जिनके हा जिवमुक्ती दीन्हों ॥
वे हंसन को लोक पठाये । भवसागर जिव बहुरि न आये ॥
सार शब्द साहब का न्यारा । सोई शब्द कहैं गुरु उचारा ॥
सार शब्द काल नहिं पाईं । तीन देवकी कौन चलाई ॥
शब्द सङ्ग हंसा घर जाईं । काल अपरबल देख डराईं ॥
सार शब्द मैं तुमको दीन्हा । काल तुम्हारे रहे अधीना ॥
धर्मदास तुम मतिके धीरा । तुमको दीन्हा मुक्तिका वीरा ॥
तुमते जीव उतारि है पारा । सौंप दीन्ह तोहि जगको भारा ॥
सतजुग शिष्यसहतेजी कहाये । द्वापर चतुर्भुज नाम सुनाये ॥
त्रेता शिष्य बंकेजी भाई । कलियुगमें धर्मदास गुसाई ॥
चार गुरु भवसागर माहीं । धर्मदास वे जिव मुक्ताहीं ॥
यह मैं तुमसे कहां समझाईं । सब संशय तुम्हरे भिट जाईं ॥
वंस ब्यालिस तुम्हारे सारा । और सकल सब झूठ पसारा ॥
इनहीं सौंप देव जिव भारा । सब जीवनको करे उबारा ॥
धर्मदास तुम पुरुषके अंशा । अब हमको कछु नाहीं संशा ॥
होय पंथ भव सागर सारा । तुम्हरे वंश सब जीव उबारा ॥
ब्यालिस वंशराजलिख दीन्हों । अटल राज भवसागर कीन्हों ॥
धर्मदास मैं कहां बिचारी । यहि विधि निबहै सब संसारी ॥

साखी-नाम भेद जो जानहीं, सोई वंश हमार ।

नातर दुनिया बहुत है, बूढ़ मरा संसार ॥

Page 904Permalink

( ३६ )

ज्ञानबोध

सोरठा-जैसे भव जल जीत, सार शब्द जो जानहीं ।
कठिन काल विपरीत, नातो जम ले जायगा ॥

धर्मदास वचन

चौपाई

धर्मदास तब विन्ती लाई । अब मैं पंथ करो गुन गाई ॥
अमरलोकके हो गुरु वासी । कारन कौन आये अविनाशी ॥
मृत्युलोक आये कैहि काजा । धर्मराय पापी बड़ राजा ॥

साहब कबीरका वचन

धर्मदाम तुम सुनियो भाई । जीवन काज पुरुष पठवाई ॥
सक्त पुरुष सतलोकके बासी । सकल हंसके लिये अविनाशी ॥
पुरुषदरश कोइ बहुरि न पावै । तीन लोकमें आन रहावै ॥
तीन लोक सब परले होई । अमरलोक सुखदायक सोई ॥
जीवकाज जगमें हम आये । धर्मरायसे जीव छुड़ाये ॥
आदि अनाम अमोल अपारा । अकह अगोचर सबसे न्यारा ॥
तहाँसे हम आये संसारा । पहुँचे काशी नगर मैझारा ॥
सत्त सत्त हम करें पुकारा । भवसागरके जीव उबारा ॥
नाम सुने जो मो लग धाये । जिनको हमने पार लगाये ॥
समझे सुने जो वाचा मेरी । काटूँ ताकी कर्मकी बेरी ॥
भगकी राह नहीं हम आये । जन्म मरन ना बहुरि समाये ॥
त्रिगुण पांच ताव हम नाही । इच्छारूप देह हम आहीं ॥
साखी-पांच तत्त्व गुन तीन नहीं, तामें सकल शरीर ।

सब कोइ हृदये चीन्हियो, सतगुरु पुरुष कबीर ॥

चौपाई

हम जमके शिर मर्दन द्वारा । जो कोइ गहे सो उतरे पारा ॥
जहाँ हम रहें काल तहाँ नाही । हंसन हम सुखदायक आहीं ॥