कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
( २०२८ )
बोधसागर
. १२०
कछु नहीं ताको बस तहँ चाला। अंतकाल तेहि नकीमें डाला ॥
जीवकि वसमें जो कछु रहता। तौन सुकर्म नीच गति गहता ॥
वेशुवा बहुदिनको लेआयो। ईश्वर कृपा ताहि परछायो ॥
जबकन आनदेशमें आया। तह बल्लाम साधु यक पाया ॥
तीनसौ वर्ष कीन तप जोई। जो कछु कहै सत्य सब होई ॥
बाद येशुपासे सो ठानी। तीनसौ वर्षकी तप विनसानी ॥
जब जहि जस चाहे तस करई। जीव जतन कछु काज न सरई ॥
किनको नाथ दीन बरदाना। निज भ्राता पर हो जय माना ॥
जीत्यौं प्रभु आज्ञा अनुसार। कोई न भा दोषी हत्यारा ॥
मूसा प्रभुकी आज्ञा पावो। चलि फिर उन भूप समुझावो ॥
देय यहूदिनको सो जाना। पुनि अस वचन कहौं भगवाना ॥
मैं फिर उनको करों कठोरा। मूसा वचनसे मुख सो मोरा ॥
फिर उनहिय प्रभुकरि कठिनाई। मूसाको तब कहा बसाई ॥
को अस बली जो ताहि उबारा। प्रभु जेहि आप डुबावन हारा ॥
जैसे प्रथम भन्यकी बानी। हसन हुसेन मृत्यु इमि जानी ॥
कीन हुसेन युक्ति बहु तेरी। पहुंचे मृत्यु महि मरनकी बेरी ॥
यकदिन अस कौतुक बतलाये। महम्मद द्वै किताब ले आये ॥
यक किताब दहने कर गहई। दूजी बाम हाथमें रहई ॥
दहने हाथ किताब जो दिखावा। नाम बिहिस्तिनकोतहँलिरकवा ॥
जो किताब बायें कर ग्राही। नारख नाम लिखा तामाही ॥
प्रथमहिंते भे स्वर्गी नकीं। कुदरतकी गति जाय न तकीं ॥
प्रभु केकइकी मनि हरि लीनो। रामचंद्रको सो बन दीनो ॥
केकइको कह दूषन दीजै। हरिइच्छा किन अटक कहीजै ॥
बाबुल बुर्ज बनावन लागे। सब नर तिय तेहि उद्यम पागे ॥
ताते नहीं ईश्वर सुखपाई। सबकी बोल दियौ पटलाई ॥
बरने बेद उपनिषद साखी। देव दनुज दोऊ दल रन भाखी ॥
१२१
जीवधर्मबोध
(२०२९)
हारे असुर सुरन जय पाया । विजइन मन अभिमान समाया ॥
जब देवन कीने अभिमाना । ब्रह्मरूप तब तहँ प्रकटाना ॥
ऐसो तेजमई सो रहेऊ । कोईसुर नहिं सन्मुख है सकेऊ ॥
सब सुर अग्नि पौनको टेरी । तेहि औसर तहँ दोउ कर फेरी ॥
सब सुर अग्नि पौनसे कहेऊ । ब्रह्मरूप जो प्रकटे भैऊ ॥
हम सन्मुख है सके न ताही । तुम करि कृपा तासु दिग जाही ॥
तादिग पौनदेव जब गैऊ । ब्रह्म ताहिते पूछत भैऊ ॥
तुम हो कौन कहा तौ कर्मा । पवन देवता भाज्यौ मर्मा ॥
नाम पौन सुर मेरो होई । जो कुछ होय उडावो सोई ॥
तहां रही यक तृणकी ढेरी । ब्रह्मसो पौनको पौकहि टेरी ॥
वह ढेरीको देह उड़ाई । पौनदेवकर बल अधिकाई ॥
यक तृण तासु न सका उड़ाई । बलकरि पवनदेव थकि जाई ॥
लज्जित पौन गौन धरकीने । अग्निदेव पुनि तहँ पग दीने ॥
पूछै ब्रह्म कौन तू भाई । अग्निदेव निजु नाम सुनाई ॥
पूछै ब्रह्म कर्म तो काहा । अग्नि कहे मैं सब कुछ दाहा ॥
कहे ब्रह्म तृणढेर जलावो । अग्निदेव वह जोर लगावो ॥
तृण यक भस्म न सो करसकेऊ । जोर लगाय अग्नि तहँ थकेऊ ॥
तब लजायके अग्नि सिंधारा । ब्रह्मा सो गुप्त भयौ तेहि बारा ॥
देवी प्रकट भई तेहि काला । देवनसे कहा बचन रसाला ॥
तुम अभिमान भंजवे कारण । ब्रह्मस्वरूप कियौ निजु धारण ॥
तुमरे मन हंकार जो आया । हम असुरनको मारि हटाया ॥
तुमरो कियौ होय कछु नाहीं । हानि लाभ विधिकी बस आही ॥
सर्वसमर्थ सर्वको दाता । ताकी गतिनहिं लर्यौ विधाता ॥
सो सबहीको खेल खेलावै । वाजीगर गतिको लखि पावै ॥
सबहीको जिन गर्व प्रहारा । लखि नहिं परत अलख करतारा ॥
(२०३० )
बोधसागर
१२२
बल वीरज विद्या चतुराई । बाजीगरको खेल् बनाई ॥
तीन देव जेते औतारा । कर्मके बन्धन नाचै सारा ॥
नाचै ब्रह्मा नाचै विष्णू । नाचै शंकर नाचै जिष्णू ॥
नाचै आप निरंजन ज्ञानी । तन धरि नाचै आदि भवानी ॥
नाचै ब्रह्म रुद्र हरि नारी । पीर पयम्बर नाचै झारी ॥
सिद्ध साधु सुर नर मुनि नाचै । सतगुरु कृपा सन्त कोई बाचै ॥
अहंकार करिके अज्ञानी । चाहत हरिमाया तरि जानी ॥
एक तपीकी कहो कहानी । जो अज्ञानते तप दृढ़ ठानी ॥
सोनिज मन असकीन विचारा । तपकरि चल हरि माया पारा ॥
ऐसी अपनी देह बढ़ावो । माया लंघि ब्रह्म मिल जावो ॥
ऋद्धि सिद्धि बल तामें जागा । तप करि देह बढ़ावन लागा ॥
महादीर्घ देही जब कीने । ब्रह्मचिंतवनमें चित्त दीने ॥
बढ़ तन ब्रह्म प्रभा परशनमें । अंग उत्तंग भंग मैं छनमें ॥
ब्रह्म प्रभाको कीन जो ध्याना । ताछन बढ़ा वपुष बिनसाना ॥
महादीर्घ तन है गिर परेऊ । पुनि सो मच्छरको तन धरेऊ ॥
घासनमें सो कियौ बसेरा । फिरत एक मृग वनमें हेरा ॥
तब ताको मृग लात जो लागा । ताते सो मच्छरतन त्यागा ॥
सुरति मसक मृग माह समाई । मच्छरतन तजि मृगतन पाई ॥
तेहि मृग मारन चले शिकारी । आय ताहिपर शस्त्र प्रहारी ॥
जब मृग निज तन त्यागकराई । बधिकमें ताकी सुरति समाई ॥
ताते बधिक भयौ मृग सोई । एक दिन वनमें विचरत होई ॥
विचरत बनहि मिले मुनि एका । ज्ञान दिये तेहि सहित विवेका ॥
मुनि उपदेश बधिक जो पाई । बहुरि सोभक्ति भाव मनलाई ॥
करि हंकार कर्म जो करहीं । तिनको कबहु न पूरा परहीं ॥
१२३
जीवधर्मबोध
( २०३१ )
दोहा-राम बढ़ावै सो बढ़े, और बढ़ै नहिं कोय ।
बलकरि बढ़ै जो रावन, पलमें डारचौ खोय ॥
चौपाई
वेद कहै जो ऐसो लेखो । ईश्वर सर्व मयी बुध देखो ॥
वेद कह कर्म कन्यौ नहिं अपन । ताको अर्थ विचारो निजमन ॥
महा करता महा भोगी जैसे । महा त्यागी पुनि जाने तैसे ॥
त्यागी महा जानिये सोई । जासु हृदय हंकार न होई ॥
जाके हृदये ऐसो बरता । मैं नाहीं कछु कर्मको करता ॥
मैं नाहीं हरि आपै आपू । सो नहिं कर्म आपनो थापू ॥
जाने ऐसो कीन विवेका । पुण्यमान पापी तेहि एका ॥
मित्र शत्रु ताके कोइ नाहीं । जहां तहां हरि आपै आहीं ॥
कोई नहीं सुख दुःखको दाता । मैं तू जग सब भ्रमकी बाता ॥
जिन विचारि लीना यह लेखा । सर्वमयी तिन ईश्वर देखा ॥
जेहि ईश्वर सब मयलखि आवै । पूरन पण फल सोई पावै ॥
रामचंद्र वचन
दोहा-जिनके हृदय विचार अस, मति न टरै हनुमंत ।
मैं सेवक चराचर, रूपराशि भगवंत ॥
चौपाई
भालू कीश कटक ले साथ । लंकापर चढ़िगे रखुनाथा ॥
सहित सेन रन रावन मारा । दोहु दिश जूझै बहुत जुझारा ॥
सुधा वृष्टि भै दोहु दल माहीं । जिये भालूकपि निश्चर नाहीं ॥
नाहीं राक्षस जिय कपि रिच्छा । ऐसी परमेश्वरकी इच्छा ॥
विष अमृत रिपु मित्र बनावै । भावे न्यारा खेल देखावै ॥
जापर कृपा करे करतारा । कन यक छनमें होय पहारा ॥
( २०३२ )
बोधसागर
१२४
सोरठा-पुण्य पाप मोहि नाहिं, निलैँपो निरद्वंद मैं ।
बंधा बंधन माहिं, विधि निषेधको ज्ञान गहिं ॥
चौपाई
मैं यक भर्म पूतसा ठाढ़ा । मेरे हृदय मान अति बाढ़ा ॥
मेरे विद्या गुण चतुराई । मैं सुन्दर छबि रूप निकार्ई ॥
मैं कुलीन उत्तम सब लायक । मेरो कर्म सकल मनभायक ॥
पुण्यते हर्ष पाप डर कापे । कर्म अकर्म आप शिर थापे ॥
जौजिव विधिनिषेध नहिं जानत । तौ कछु कर्म धर्म नहिं ठानत ॥
जानि बूझि करि है जो पापा । निश्चय ताहि नर्कदुःख व्यापा ॥
ऐसो मूढ कौन जगमाहीं । खरा खोट जो जानत नाहीं ॥
जो कोइ पुण्य पाप नहिं जाना । शिशुसमान निदौष बखाना ॥
जबते आदमको भो ज्ञाना । अहं भोगता करता जाना ॥ ॥
तबते परा कालको फांसा । पुण्यपापको व्यौरा भासा ॥
षटदरशन आतमको झगरे । न्यारे न्यारे मारग डगरे ॥
पीर पयंबरको मत न्यारा । एक विरुद्ध दुतिये व्यौहारा ॥
करतागति जो कोई लखिपावत । तौ काहेको झगर मचावत ॥
जिमि अंधरनमिसि चीन्हा हाथी । एक समान तासुके साथी ॥
मैं नहिं तू नहिं वह नहीं कोई । कहि नहिं जात ख्याल क्या होई ॥
जो मैं ही तो मोहि किन बंधा । पायौ ज्ञान गुरुकी संधा ॥
आप गुरु अरु आपै चेला । कहि न जात कुदरतको खेला ॥
दुतिया बिन कौ ज्ञान गहावै । ज्ञानते दुतिया नजर न आवै ॥
ज्ञान पाय दुतिया नहिं माना । दुतिया धौ मोहि माह डुराना ॥
अमीकुंडमें चिऊँटी डूबी । स्वाद पाय जान्यौ कछु खूबी ॥
कुंडको अंत न पावै कबहुँ । कोटिन गोता मारे जबहुँ ॥
अस विज्ञान गम्यको गहई । ताको पारावार न लहई ॥
१२५
जीवधर्मबोध
( २०३३ )
आपै भीतर बाहर बोले । बिरला साधु सो भेद टटोले ॥
देय दिलवै मागे जोई । सकल कर्मको करता सोई ॥
आपै देय आप नटि जाई । आपै चले आप हटि जाई ॥
सिद्ध साधु चकित है थकही । सतासत न कछु कही सकही ॥
स्वप्न अवस्था जब जिव परई । अपनी बस कछु कर्म न करई ॥
स्वप्नदशामें जाने सोई । यह सब कर्म आपनो होई ॥
जब जाग्यौ तब न्याय निबेरा । मेरो कर्म न सपने केरा ॥
चार अवस्थाके सब कर्मा । ऐसेहि जानि लेहु जिव भर्मा ॥
चहुँ अवस्था मिथ्या राचा । ताको कर्म होय कहँ साचा ॥
ऐसेहि ज्ञान अवस्था माही । सर्वकर्म मिथ्या दरसाही ॥
मैं नहिँ मैं मिथ्या अभिमानी । भर्मेते कर्म आपनो जानी ॥
संत सुजान यह मनहि विचारी । सब मद मान दूर करि डारी ॥
अहंकार है नर्क निसानी । भक्ति गरीबी जीव सुख दानी ॥
दोहा—जानि बूझि जो जड़ भया, आपको जानै नीच ।
सोई सबसे श्रेष्ठ है, ज्ञानगम्य तेहि बीच ॥
जाना नहिँ बूझा नहिँ, जो जड़ दशा गहाय ।
अज्ञानी मूरख सोई, सो न भक्तिपद पाय ॥
सत्यकबीर वचन-शब्द
दासको दीनता जब आवै ।
सो पद देव दास अपनेको शिव ब्रह्मा नहि पावे ॥
औरनको पूरा करि जाने आपको ओछ कहावे ।
अवधूतन ते सत कहत हो सो मेरे मन भावै ॥
एकै ब्रह्म सकल घट देखे दुबिधा दूर बहावे ।
इन पाँचोंसे तोरि सनेहा जब गोविंद गुण गावे ॥
( २०३४ )
बोधसागर
१२६
होय अधीन प्रेम लौलावै कुल अभिमान मिटावै ।
सहज शून्यमें रहे समार्ई पठिगुण सब बिसरावै ॥
गुरुकी दया साधुकी संगती भावभक्ति चितलावै ।
कहै कबीर सुनो भाई साधो कौन परमपद पावै ॥
कौन हमारे आये केशव क्यों न हमारे आये ।
पट रस व्यंजन छोटि रसोई साग विदुरघर खाये ॥
जहँ अभिमान तहाँ हम नहीं वह व्यंजन विष लागे ।
सोई मुनिजन पूरा कहिये अभिमानीको त्यागे ॥
जातिहीन जाके कुल नहीं है दासीको जायौ ।
ताकीट परिख्या तुम जायके बैठे कहा बड़ापन पायौ ॥
सत्यासत्यवचन कहो दुरयोधन सुनिले बात हमारी ।
विदुर हमारे प्रानसो प्यारे तुम विषिया बेकारी ॥
पुरातन कथा तुम्हारी हरिजी वनमें छाक मँगाई ।
ग्वालनके संग भोजन करते सो मति तुममें आई ॥
प्रेम प्रीतिके हम हैं भूखे अभिमानी नहीं भावै ।
कहैं कबीर साधुकी महिमा हरि अपने मुख गावै ॥
रामचंद्रवचन-चौपाई
सबहि मानप्रद आप अमानी । भरथ प्रानसम ते मम प्रानी ॥
वेद प्रमान आदि ओंकारा । सो करता सोई श्रुति सारा ॥
सो ओंकारको अर्थ बखानो । दीनता और गरीबी जानो ॥
जहँ दीनता गरीबी बसई । सबगुण ज्ञान ताहिमें लसई ॥
तौरे तो इञ्जील सोयी नय । आहि दीनता ज्ञान गुणनमय ॥
पुनि जन्बूर कहे सो हेता । दीनको प्रभु सोभा गति देता ॥
पुनि कुरानको सोई मत हेरी । ऊँच बोल है गर्दभ केरी ॥
गदहा पर ईसा चढ़ि चाले । सो दीनता धर्म प्रतिपाले ॥
१२७
जीवधर्मबोध
( २०३५ )
धन्य दीनता कह इञ्जीला । ताते हो जिव बंधन ढीला ॥
जूठी बेर सेवरी ल्याई । रामचन्द्र अति रुचिते खाई ॥
लक्ष्मन निर आदिरकर ताही । भिलनी जूठा हम नहिं खाही ॥
भई सजीवन बूटी सोई । लक्ष्मन प्रान बचायौ सोई ॥
पंडो यज्ञ जुरे ऋषि भूरी । स्वपचभक्त विन यज्ञ न पूरी ॥
जातिपातिकुलगुण अभिमानी । भ्रमत फिरे चौरासी खानी ॥
भगते भगवा भेष बनाये । शिव शंकर निज शीश चढ़ाये ॥
आदि भक्ति शिवजक्त प्रकाशी । भगवा भेष धरे संन्यासी ॥
भग पृथ्वीका रूप कहाये । तात भगवा वरन बनाये ॥
पृथ्वी तुल्य गरीबी आवै । संन्यासी जीवत मरिजावै ॥
बैरागी जो तिलक लगाई । ले मृतिका निजमाथ चढ़ाई ॥
आदम अघ तौ रेत प्रसंगा । कीनो प्रभुकी आज्ञाभंगा ॥
अदन बाहर आदन भैऊ । ताते प्रभु पुनि ऐसे कहेऊ ॥
खेहसे तेरी देह बनाई । जबलौ बहुरिन तेहि मिलिजाई ॥
तबलौं श्रम करिकरिके खैहो । अब नहिं अमृत फलको पैहो ॥
ताको ऐसो गहिये ज्ञान । जीवतही मिट्टी मिल जाना ॥
मुये तो सबही मिट्टी होता । पावै कर्म बीज यश बोता ॥
जीवतही लोधू मरजाना । यही सकल मतको परमाना ॥
चरनामृत अरु शीत प्रसादा । ताको आहि बड़ो मरजादा ॥
करिके कृपा साधु जो देही । दीनको शिष्य सेवक सो लेही ॥
ताको ऐसा अर्थ बिचारी । गहो गरीबी सब नरनारी ॥
बहुरि शिष्यसे भीख मंगवै । ताते तासु मान बिनसावै ॥
सुरगण जो अतिगुण गण धामा । आदमको कर दंड प्रणामा ॥
कारण यही तासुमें पायौ । प्रभु दीनताको श्रेष्ठ देखायौ ॥
कह आदम मिट्टीकी मूरत । कह इबलीस दीस शुचि मूरत ॥
( २०३६ )
बोधसागर
१२८
कह नारद ब्रह्मा सुत होई । कहब पुरा कैवर्तक जोई ॥
कहु सुख देवगर्भके योगी । कह नृप जनकविषयरस भोगी ॥
कह मूसा गुण ज्ञान निधाना । कह इबलीस दोजखी जाना ॥
बिनदी मतान जिव कोई तरिहै । करि सुकर्म भवसागर परिहै ॥
नानक शाह वचन
दोहा-नानक नन्हे हो रहो, जैसी नन्ही दूब ।
घास पात जरि जाहिगी, दूबखूबकी खूब ॥
सेख फरीद वचन
दोहा-फरीदा ऐसा हो रहो, जैसा करकख मंसीत ।
आठोपहरलताडिये, तेरीरब्बनालरह प्रीत ॥
सोरठा-धर्मसार यह जान, भक्ति दीन ता दिल गहे ।
तजि दीजै मदमान, होयपरम कल्यान तब ॥
तनमनधन गुरुअर्प, करनीकर गुरुद्वारनिज ।
बहुरि काल नहिं दर्प, प्रेमभाव पद पूजिये ॥
इति श्रीधर्मसार
अथ सर्वधर्मएकता वर्णन-चौपाई
एकै धर्म सकल संसारा । भिन्न भेदते दरसै न्यारा ॥
विषय अमृतमें दियौ मिलाई । ताते जिवकी सुधि विसराई ॥
सप्त पंथ तजि कुपुर कमावै । न्यारी राह जीवको भावै ॥
कहु तीरथ व्रत मूरति बताया । कहुमदमास हरामको खाया ॥
जारी जोर जुलुम कहु देखो । यक अछहको न्यारो लेखो ॥
उज्वल करनी सब देखलाई । तामें कहुक हराम मिलाई ॥
जबलों भोगकिआसा रहई । तबलों जिव हराम गतिगहई ॥
भोगकि इच्छा दिलसे त्यागे । तब जिव सत्य पंथमें लागे ॥
विषय विकारते मुक्ति न पावै । सतगुरु त्याग औरको ध्यावै ॥
१२९
जीवधर्मबोध
( २०३७ )
परम पुरुष पदको जब त्यागा । तब हराम कारीमें लागा ॥
जीव गँवायो ज्ञान कि थेली । तजि शुभकर्म करै बदफैली ॥
जौन विकार जाहि मत माहीं । तजि सब जिव निर्मल है जाहीं ॥
निज औगुणजब जिव पहिचाना । भर्म छाँडि शुभ धर्महि जाना ॥
हृदयमें जब उगे विवेका । तब सब जिवके मत हो एका ॥
सत्य पुरुषकी भक्ति जो गहेऊ । तजि विकार तब अमरसो भैऊ ॥
इति सर्वधर्मएकता
अथ ब्रह्माण्ड और पिंडकी एकता—चौपाई
यह ब्रह्मांड सकल है पानी । तामें अद्भुत ख्याल उपानी ॥
अण्ड पिंड दो उदधि अपारा । इन्द्रजाल तामें विस्तारा ॥
रच्यौ ख्याल यह बाजीगरको । अन्न लहेको भवसागरको ॥
अण्डाकार पिंड ब्रह्माण्ड । तामें सकल द्रौप नौखण्डा ॥
यह समुद्र है अगम अगाहा । भरमत जीव न पावे थाहा ॥
चौरासी लख गोता खाही । बूड़े उछले पार न जाही ॥
जिमि ब्रह्मांड समुद्र बखानी । तिमियह पिंडबून्दयकजानी ॥
सिन्धु बून्द दोनों यकरूपा । कहिनजाय अति अकथअनूपा ॥
सिन्धुमें बून्द बून्दमें सागर । जाने विनापन्यौ जगझागर ॥
जो कछु रचना सिन्धुमें परखो । ज्योंकीत्योंसोई बुंदमें निरखो ॥
वारिद बुंद विचार विलोका । दोनों द्वैधौ दोनों एका ॥
दोनों एक तुल्य है चोखे । विषय विकार दोहुनको पोखे ॥
इंद्रिन सहित दोहु एक सारा । दोहुमें एकै खेल पसारा ॥
ताते प्रथम पिंड गति जानो । पुनि ब्रह्माण्डको लेखा ठानो ॥
पिंड खेल जबलों नहीं लहई । अंडलेख तबलों कह कहई ॥
पहिले पिंड आपनो तरना । पुनि ब्रह्मांडके पार उतरना ॥
जाते पिंड तरो नहीं जाई । सो ब्रह्मा पार कह पाई ॥
( २०३८ )
बोधसागर
१३०
जबलों देह सत्यकरि जानी । तबलों पिण्ड तरे नहिं प्रानी ॥
आदिमें अण्ड रूप यक रहेऊ । हिरण्यगर्भ ताहीको कहेऊ ॥
हिरण्यगर्भ निज मनहि विचारा । द्रन्द्व खेल तेहि काल सँवारा ॥
हिरण्यगर्भ प्रजापति मेला । ताते खिला जत्तको खेला ॥
फूटा अंड भयो द्वै धारा । ताते द्रन्द्व जत्त हितकारा ॥
द्रन्द्वमता संसारहि मेले । नर नारी दोउ जगमें खेले ॥
दोनों मिले होय तब रचना । सकल स्वरूप ताहिसे खचना ॥
जिहि अवसर जिव भर्महि भंडा । जो कछु पिण्ड सोह ब्रह्मण्डा ॥
आपै लखे लखो सब जाई । आपहिमें सब सृष्टि समाई ॥
माया ब्रह्म मेल जब होई । यह संसार खेल तब होई ॥
माया दीख ब्रह्म नहिं दरसै । शून्य स्वरूप ताहिको षरसै ॥
बिंदु रुधिर दूनों हैं पानी । अंड पिंड रचनाको खानी ॥
बिंदु पिता लोहू है माता । श्वेत अरुण कहिये द्वै बाता ॥
यकभो द्रन्द्व द्रन्द्व जब टूटे । हैं अनन्त सब जगमें फूटे ॥
रुधिरसे तीन धातु प्रकटानी । चाम मासु अरु रुधिर बखानी ॥
तीन धातु नर विन्दुसे होई । हाड अरु गूद विन्द कह सोई ॥
माता तीन पिता मलतीनी । ताते जगकी रचना कीनी ॥
माताको सब कोई लखि पावै । पिता काहुकी नजर न आवै ॥
मातामें रह पिता छपाई । ताते कोई देखि नहिं पाई ॥
माता जबहि पिता बतलावै । तब कोई खबर तासुको पावै ॥
माताको अभाव जब होई । पिता दरस तब कर सब कोई ॥
यह दृष्टांत मैं प्रकट बखाना । मायामें हमि ब्रह्म लुकाना ॥
चाम मास लोहू है बाहर । हाड अरु गूद विन्द है भीतर ॥
माता जैसे पिता छपावै । माया ऐसे ब्रह्म दुरावै ॥
१३१
जीवधर्मबोध
( २०३९ )
माया ब्रह्म जीव कह आहीं । मोते इतर और कछु नाहीं ॥
आपै खोजि आपको पैये । और कहा केहि खोजन जैये ॥
पिंड अंड दोनों यक लेखो । बाहर भीतर एकै देखो ॥
पग पाताल कहे सतइ महि । चरण पृष्ठ पाताल छठा कहि ॥
पद अंगुली सो कहे असुरगण । पदके नख असुरनके बाहण ॥
अष्टांलिग महातल पञ्चम । पेडीतलातल चौथ विरञ्चम ॥
ठेघुनी सुतल तीसरे कहिये । जंघको बितल दूसरो गहिये ॥
काल समय अथवा यज्ञ होई । पाव चलनको कहिये सोई ॥
भगसो अतलहै पहिली धरनी । लिंग ताहि प्रजापति बरनी ॥
वर्षा बीज नाम महि भनिये । महिते सो आकाशलो गनिये ॥
चूतर माथ सौ प्रभा प्रभाता । श्वेत रंग जो प्रथम लखाता ॥
मोट मास अथवा कह माया । सौ प्रदोष सन्ध्या बतलाया ॥
नाभी गंभीरता है जोई । क्षीर समुद्र बखानो सोई ॥
इत जठरा उत बडवा आगी । नसा जाल सरितागण जागी ॥
पेट सो भुवलोक पहिचानो । बालभोग लछु पल्लय जानो ॥
तृषा सो लछु पल्लय जग सोवन । हृदया स्वर्ग भूमि ऊपर भन् ॥
इत वैजन्ती माला जोई । उत लम्बादिक जाला सोई ॥
दक्षिण कुच यहि भांति बखाना । मांगनके प्रथम दे दाना ॥
बाम पयोधर ताहि कहीजै । दान याचना पीछे दीजै ॥
मन सोई गुण तीन मिलाना । रज सत तमगुण कीन प्रणामा ॥
मनसंकल्प सोई है ब्रह्मा । जग रचना जिन कीन अरंभा ॥
पोषण गुणसों वदे विष्णुवर । कोधहनन हंकार महेश्वर ॥
हास अनन्द सोई है माया । ज्ञान दुःख दंभ दूर कराया ॥
प्रानसो पौन पिष्ठ अपकर्मा । पीठ अस्थिहिमगिरि कह मर्मा ॥
पसुली इतर अस्थि गिर नामा । जो हिमगिरिके दक्षिण बामा ॥
दहनाहाथ सो दान अस वर्षा । बाम सूम तासुष्को तर्खा ॥
( २०४० )
बोधसागर
१३२
हाथ चीन्ह अप्सरा सुभाती । कर नख सो सुरगण बहु जाती॥
दक्षिण करबंध अरु निजतार्ई । लोकपाल देव अग्नि बनाई ॥
बाम जोड़कर जो अरु निजलो । अहं देव ईसान नामलो ॥
औरनिज सो कल्पद्वुम कहिये । आगे और भेद कछु कहिये ॥
दक्षिण कंध सो दांहना छोरा । वामकंध सो बायो ओरा ॥
गरदन मोठा वरुणदेववर । कंठसो महल्लोकके स्वर्ग ऊपर ॥
शब्दसो अनहद बुद्धि जो नीकी । महल्लोकके ऊपर ठीकी ॥
सो यम लोक बखानों ताहा । चितादुःखसे जगकी चाहा ॥
होटको ओष्ठ लोभको साजू । ऊपरको ओष्ठ हया अरु लाजू ॥
तालू पानी जिह्वा आगी । वचन सोई सरस्वती सुभागी ॥
दंतमोह जग पुनि कह भोजन । सब जग जीव करे जो भक्षण ॥
इतबानी उत चारों वेदा । हास्य सो माया रचना भेदा ॥
कानदो जक्त आठ विधि धारा । नाकपरा सो अश्विनी कुमारा ॥
देहगंध सो पृथ्वी योका । अधोतन दक्षिणपंचमयमलोका॥
अर्धदेह उत्तर जो हेरी । सो तपलोक षष्ठमो टेरी ॥
मस्तक बल सो नूर असलकह । आदि कि उत्पतिको सूरय वह॥
दृष्टि सदा जग उत्पति सारा । पलक मारन दिनरात उचारा ॥
दक्षिण दिशकी भृकुटी जोई । प्रीति देवता महतर सोई ॥
बाम और भृकुटी जो लस्ता । कहर कोध सुर कहे देवस्ता ॥
मस्तक सो तपलोक बखानो । सो जनलोकके ऊपर जानो ॥
शीस खोपड़ी लोकालोकू । सब लोकनते उपर विलोकू ॥
शिर कच महाप्रलय घनकारे । तनरोम नोक वनस्पति भारे ॥
रूप अनूप लक्ष्मी जाना । देहकार्ति रवि प्रभा प्रमाना ॥
महापुरुषको सोहैं गेहा । जगमें जेती मानुष देहा ॥
आतम चिदानंद करि मानी । खास महल पूर यतन ज्ञानी ॥
खास जबही नीचेको जाई । सारी सृष्टि तबै प्रकटार्ई ॥
१३३
जीवधर्मबोध
( २०४१ )
जिहि औसर बिच श्वासा रोका। हरा होय तब सब जग लोका ॥
जबहि श्वास ऊपरको खींचा। महाप्रलयहो सबकी मींचा ॥
दोहा-पिंड और ब्रह्मांडमें, रंच भेद नहीं वाद।
नानक सत्यकबीरको, अब सुनिये संवाद ॥
नानक वचन
तीन लोककी कहो गुसाईं। कैसे जानि परे तन माही ॥
कहीये दयासिंधु मोहि बानी। तुम निज पुरुष पुरातन ज्ञानी ॥
जिंदा वचन
हेठ चरण दैं शीश अकाशा। तीनलोक देही प्रकाशा ॥
शब्द खंड ब्रह्मांडमें सोईं। माया ब्रह्म फैल घट दोईं ॥
हमरे पदको लहै न कोई। भले बूझ तुम पारख होईं ॥
नानक वचन
चार दिशा मोहि कहो गोसाईं। सातद्वीप निज कहो बुझाईं ॥
प्रभु नौरखंड अब कहो बखानी। चंद्रशूर तन कैसी मानी ॥
जिंदा वचन
आगा पीछा दक्षिण बाना। चार दिशा देही प्रमाना ॥
साठे तीन हाथकी देही। उनचास कोटि बिसियाहै पेही ॥
नवो खंड नौ संधी जानो। पिंड अंडको लेखा मानो ॥
परवत यामें हाड लगाया। धड पास ब्रह्मांड रचाया ॥
चंद्र शूर द्वै नेत्र जगावा। देखो पीठ सुमेर बनावा ॥
नसन दिया तन भीतर जानो। पेट गंडार पिंडमें मानो ॥
नानक वचन
तत्त्व प्रकार कही तुम वानी। वाकी शब्द संधि पहिचानी ॥
सातसमुद्र कहो बखानी। तुमही पुरुष पुरातन ज्ञानी ॥
जिंदा वचन
जीभ नासिका नेत्र बखानो। श्रवण नाभ गुद इंद्री मानो ॥
( २०४२ )
बांधसागर
१३४
खार मीठ जल सब पहिचानो । नौसौ नदी पिंडमें मानो ॥
श्वासा नदी नासिका वासा । जिह्वा स्वाद करे रस भाखा ॥
ये समुद्रमें जाय समानो । है गंडार नहीं त्रिसानो ॥
नानक वचन
सात समुद्रकी लहर बखानो । इनकी लहर कौन विधि मानो ॥
जिंदा वचन
काम अरु क्रोध लोभ हंकारा । मनमायाकी लहर अपारा ॥
अग्नि पौन पानी प्रचण्डा । पांच तत्त्व बतैं नौ खण्डा ॥
नानक वचन
बाही लहर हीरा अरु मोती । यामें कहा निकसि है सोती ॥
सभी भेद मोहिं कहु गुरुदेवा । नहिं छोड़ो अब तुमरी सेवा ॥
जिंदा वचन
जब गुरु मिलै भुङ्ग सम रंगा । ब्रह्मज्ञान उपजै सतसंगा ॥
सुमिरन भजन होय परकाशा । अनहद ध्यान पुरुषकी आशा ॥
अर्श गैवमें ध्यान लगावै । तवासिंधु थाह कोइ पावै ॥
जाय हंस तहैं डुबकी मारा । ले निकसे तब वस्तु अपारा ॥
हीरा लाल नाम परकाशा । शब्द सुरति हंसाको बासा ॥
कथा समाज निकसिहै ज्ञाना । सो हीरा मणि माणिक जाना ॥
नानक वचन
खार मीठ जल इहां अपारा । उहां कहाँ गुरुकर निर्धारा ॥
जिंदा वचन
नयन नाक इन्द्री जल खारी । गुदा श्रवण जानौ जलधारी ॥
खार मीठ जल सभी भरा है । जो ब्रह्मांड सो पिंड कहा है ॥
नानक वचन
इहां है काठ लोहकी नौका । कहो स्वामी व्यौहार वहांका ॥
१३५
जीवधर्मबोध
( २०४३ )
जिंदा वचन
नाम पुरुष नौका इहां भाई । खेवट संत गुरु संत मिलाई ॥
पुरुष शब्द सुमिरो लौ लाई । पुरुष प्रताप उतारि चल भाई ॥
नानक वचन
धन्य कबीर परम गुरु ज्ञानी । अमरभेद भाषी निज बानी ॥
साखी-तिलघोटत तारी लगी, दिलदरियाके तीर ।
नानककी संशय मिटी, जो सतगुरु मिले कबीर ॥
चौपाई
बहुरि अर्ब यूनानके ज्ञानी । पिंड अण्ड सम तूल बखानी ॥
जो सबही ब्रह्मांडमें देखो । पिंड केर सोई है लेखो ॥
अस्थि पहाड़ है मेघ पसीना । शिर नभ इंद्री कर्म प्रवीना ॥
सुर नर सुनि ग्रंथव अरु देवा । पिंड अण्डमें एकै भेवा ॥
सकल भांतिके पशु खग नाना । कर्म करंत बसै परधाना ॥
भोजन पावक पौरुष जोई । सोई रसोईदार कहोई ॥
जो बल अंतमें भोजन धरई । गन्धी नामक तासुको परई ॥
जो बल रुधिरको श्वेत बनावै । नारि कुचनमें दूध कहावै ॥
अण्डकोष नर बीरज धोवै । धोबी नाम तासुको होवै ॥
भोजन अंगमें बाटनहारा । नाम बंधानी तासु उचारा ॥
जल जो पसीना रूप निकारी । सो कहिये सक्का पनिहारी ॥
जो भोजन मल बाहर डारे । नाम हलाहलखोर सो धारे ॥
बात पित्त जो अन्तर गहई । सोई न्याय करंता कहई ॥
यह विधि सब पशुखगतनमाही । कोध स्वरूपी बीग सो आही ॥
अंड पिंडकी अकथ कहानी । मैं कछु सूक्ष्म लिखा प्रमानी ॥
दोहा-बूँद समाना सिंधुमें, यह जाने सब कोय ।
सिंधु समाना बूँदमें, जाने बिरला सोय ॥
( २०४४ )
बोधसागर
१३६
कुंडलिया
जाते बिरला सोय होय जब सतगुरु दाय।
मैंहि मैं सब ठौर और सबही भ्रम छाया ॥
भ्रम छाया सब और दौर मन ज्ञान कि टट्टी।
टट्टी जब टुटि जाय आय नहिं पुनि या हट्टी ॥
इति ब्रह्मांड पिंड
अथ सर्वदेशभाषाकी एकता
दोहा-जेते मानुष जत्कमें, हिंदू सबकी आदि।
भाषा सारे जत्ककी, संस्कृत पितु है बादि ॥
चौपाई
संस्कृत कह सोधित जनको। सोई पिता सर्व भाषनको ॥
संस्कृतके जो गुण औगाहा। ताकी नहिं कोई पावे थाहा ॥
वेदकि संस्कृत जो आहीं। अबके पंडित ससुझत नाहीं ॥
एक सूत्रके अर्थ अपारा। कह सब निजु निजु मति अनुसारा।
मर्म न जाने अर्थको सोई। यथा बुद्धि भाषे बुध लोई ॥
गूढ अर्थ जाने ब्रह्म-ज्ञानी। गुप्त वस्तु जेहि कछु न दुरानी ॥
संस्कृतको वर्ण बिचारो। और न कहुँ अस युक्ति निहारो ॥
प्रथम संस्कृतको वर्ण माला। और न कोई भाषामें भाला ॥
आदिके अक्षर बारह स्वरको। ब्रह्मस्वरूप जानिये तिनको ॥
अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ कह। औ अं अः रामरमित सब यह ॥
बारह ब्रह्म वसै ब्रह्मंड। कथै कौन सब गुणमय मंडा ॥
एक अकारते बारह स्वर हैं। व्यंजन सकलको परम पितर हैं ॥
सबके आदि है एक अकार। ताते वृद्ध भये पुनि बारा ॥
बारह रूप अकार सो बनेऊ। न्यारे न्यारे कारज ठनेऊ ॥
एक थूल यक सूक्ष्म रूपा। थूल प्रकट सूक्ष्म रह गूपा ॥
थूल अकार जो सूक्ष्म भैऊ। सो सब बरणनमें रमि गैऊ ॥
वासुदेव सब माहि बिहारी। कोई साधुजन सकै निहारी ॥
१३७
जीवधर्मबोध
( २०४५ )
निर्गुणते सरगुण जब भैऊ । ताहीको ककार जग कहेऊ ॥
जब अकार निज रूप गहाया । है ककार दशमें दरसाया ॥
पुत्र पौत्र सही तथा न कर । क ख ग घ ङ दशमें दर ॥
पञ्च ब्रह्म रह दशमें द्वारा । तिनके पुत्र अग्र पग धारा ॥
तालूपर सो कीन बसेरा । च छ ज झ ज सोई टेरा ॥
तिनते पुनि ट ठ ड ढ ण भैऊ । तालू अग्रवास तिन लैऊ ॥
त थ द ध न फिर आगे आये । दंतमूल सो बैठक पाये ॥
प फ ब भ म अधरनपै बैठारी । मुख कपाट सो दीन उचारी ॥
य र ल व श ष स ह क्ष त्र झ अगाहा । बाहरको कर चले उछाहा ॥
खोलि कपाट सो बाहर बिचरे । ब्रह्मवेत्ता बुध बानी उचरे ॥
संस्कृतके हैं अक्षर जोई । सबके पिता जानिये सोई ॥
बारह ब्रह्म सकल व्यंजनमें । धरि लघुरूप रमे सब तनमें ॥
जड़ चेतन सब माह बिहारी । जो चीन्है सो ब्रह्माचारी ॥
वासुदेव है आदि अकारा । सो रमिरहा सकल संसारा ॥
आदि ब्रह्म अकार कहाये । जहँ तहँ सोइ रहा जग छाये ॥
लखोन जाये अलख अविनाशी । सर्व खानिमें स्वतह प्रकाशी ॥
सोई अकार जो भयौ विकारी । रचनासरिसो जक्त पसारी ॥
दोहा-जब अकार ब्रह्मांडसे, भूत मंडलमें आये ।
दशमें दर परथान कर, सोई ककार कहलाये ॥
सो ककार काया रचे, जनक जगत करतार ।
तारण कारण जीवके, गुरु है सो तनधार ॥
चौपाई
अब दुतिये बिधि कहो बखानी । आदि संस्कृत जावे जानी ॥
सर्व वेदकी भाषा जोई । एक मिलान बखानो सोई ॥
सब यूनानके देवी देवा । हिंदूको पूजा अरु सेवा ॥
हिन्दू जाको श्रीकह गाये । सीरिज यूनानी बतलाये ॥
( २०४६ )
बोधसागर
१३८
इत जो देव गणेश बखानी । सो गम्मस रूमी यूनानी ॥
इंद्रको हिन्दू कह देव पितर । उत जु पितर कह लाववप्रधर ॥
हिन्दू अनपूर्णा कह भाषी । अनपूर्णा यूनानी साषी ॥
संस्कृतमें जो पित्र कहावै । सोई पारसी पितर बतावै ॥
अंग्रेजीमें फादर सोई । मातर मादर कहिये जोई ॥
आता प्रादर नाम कहीजै । कृतकार कृतगार भनीजै ॥
अंग्रेजी कृयटार कहावै । हिन्दू सो करताहि बतावै ॥
मिह संस्कृत सूरज भाषा । अरबी मिह नाम सोइ राखा ॥
अब्र संस्कृत बादल बोले । अब्र पारसीमें सोइ खोले ॥
पुत्र संस्कृत सुअन कहावै । अंग्रेजीमें सन बतलावै ॥
पृष्ठ पारसी पुस्त प्रमाना । नैन सो अबीऐन बखाना ॥
सृष्टि संस्कृत कीन बखाना । सो पारसी सरिस्त प्रमाना ॥
दुहिता संस्कृत बेटी होई । सो पारसी दुखतर कह सोई ॥
सो डाटर अंगरेजी माहीं । अस्व अस्य लो हार्स कहाहीं ॥
शब्द अनेक बकी यक ताई । बुधवन्तो सो लेहु मिलाई ॥
भाषा बहुत पढ़े जो कोई । बोलके मेल मिलावै सोई ॥
अब तृतिये दृष्टांत निरेखे । संस्कृत व्याकरण परेखे ॥
जो व्याकरण संस्कृत माहीं । ऐसो शुद्ध और कई नाहीं ॥
संस्कृतसे है अरबी बानी । मिश्री यूनानी अलेनानी ॥
संस्कृतसे सब गुण महि सारी । उक्ति युक्ति कछु भिन्नसवारी ॥
अब चौथे यह भाषो भेदा । सर्व शास्त्रके प्रथमहि वेदा ॥
चारो महा बाल है जोई । संस्कृतमें पुनि उजरी सोई ॥
पुनि पञ्चम अस कहो बखानी । ताते आदि संस्कृत जानी ॥
मुख्य नाम परमेश्वर केरा । संस्कृत की बोलीमें हेरा ॥
और बोलमें आवत नाहीं । संस्कृतमें शुद्ध गहाहीं ॥
अब छठये यहि विधिते सुनिये । ताते आदि संस्कृत गुणिये ॥
१३९
जीवधर्मबोध
( २०४७ )
सत्य कबीरके नाम जो चारो । चहुँयुगमें भिन्न भिन्न उचारो ॥
सत्य सुकृत सुनींद्र कहाये । करूनामय स्वामी बतलाये ॥
कलियुग माह कबीर उचारो । चारों युगके नाम हैं चारो ॥
नाम संस्कृतमें युग तीनी । कलियुग मिश्रीत करि दीनी ॥
अरबी संस्कृत मिश्रीत कबीरा । हिन्दू सुसलमान गुरु पीरा ॥
जेते और कबीरके नाऊ । सबही संस्कृत माह कहाऊ ॥
सतये स्वसंवेद कह येही । अज हरि हर मथुरा धर देही ॥
तीनों देव पिता सब नरके । तीन लोक ब्रह्मा हरि हरके ॥
ब्रह्म श्वासते वेद उपानी । उचरे तीन देव सुख बानी ॥
संस्कृत सुर बानी होई । ताते श्रेष्ठ और नहिं कोई ॥
इति देश
अथ ब्रह्मा और आदमकी एकता—चौपाई
ब्रह्मा आदम एकै अहई । सत्यकबीर बचन अस कहई ॥
ब्रह्मा सावित्री नर नारी । आदम होवा ताहि पुकारी ॥
ब्रह्माको काशीमें वासा । अदनवाग सो नाम प्रकाशा ॥
काशी सम कोइ पुरी न आना । देखो काशी खंड प्रमाना ॥
बन अनंद पथमें कहलाया । वाराणसी बहुरि बतलाया ॥
नाम तासु कहिये पुनि वासी । सब अनंद सब सुखकी रासी ॥
वाराणसी सो भयो बनारस । सुखसे सावित्री ब्रह्मावस ॥
आदिमें कहे जो वन आनंदा । अरबी अदनबाग सुखकंदा ॥
वन है बाग अरबकी भाषा । नाम अनंद अदवसों राखा ॥
उलटि आनंद अदन हो सोई । कहे अरब पारसके लोई ॥
संस्कृतकी बोली बहुतेरी । अरब लोग उलटा कहि टेरी ॥
वन अनंद बाग अदन जो भैऊ । वाराणसी बनारस कहेऊ ॥
अरब न संस्कृत सके उचारी । उलटा सुलटा सो करि डारी ॥
इति आदमब्रह्मा