कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
१०३
जीवधर्मबोध
(२०११)
चौथा काल जैनी जो कहेऊ । वज्रशरीर मनुष को रहेऊ ॥
जैनी करहि तबहि तप भारी । करि करनी सुख धाम सिधारी ॥
अब यह काल होयसो नाही । ज्ञान सुक्ति नहिं तिनके पाहीं ॥
परमारथ न होय बिनदाना । गहे साधु परमारथ बाना ॥
जहँ परमारथ दान कि हानी । तहां सुगति पावै कह प्रानी ॥
जैनमते अब सुक्ति न पाई । अन्य धर्म जिवको सुखदाई ॥
पंचम काल जैनको येहा । ज्ञानी सन्त धरे बहु देहा ॥
और धर्ममें जैनमें नाही । जो परमारथ दान कराही ॥
धर्मके चार चरण बतलाया । सत अरु सौच दान अरु दाया ॥
कलिमें कहा सप्त पदवर्ता । नाम दान कलिमल संहर्ता ॥
जैनमें सप्त शौच अरु दाना । तीनों चरण विभंग बखाना ॥
महाकठिनतप करि जब ध्यावत । चौथकाल कोई गति पावत ॥
अब यहि कालसो व्रतको पाले । एक टांगते धर्म न चाले ॥
संबंधी तन मन धन तीनों । यह प्रमान सब धर्महि कीनों ॥
तन मन धन बिन कार्य न कोई । स्वारथ अरु परमारथ दोई ॥
तन मन दे जब कर सेवकाई । तब धन लाभ होय दुनियाई ॥
धनको त्यागि औरको दीजै । तन मन ताते लाभ लहीजै ॥
तन मन धन दे जिहि जिन साधा । कोई दुनिया कोई हरि अवराधा ॥
तिहुदे सोइ अवश्य लहीजै । जब काहू दिश निज दिल दीजै ॥
तिहु बिन कर्म जो साधा चहई । सो शठ हठ अज्ञानी अहई ॥
तजि धन साधु जो वनमें बसही । घोर घोर तप करि तन कसही ॥
धनको दान दंड तिहि नाही । रहे नहीं धन जिनके पाहीं ॥
दारिद्री अरु भिक्षुक जोई । ताते दान लेत नहिं कोई ॥
जिहि औसर नर वज्र शरीरा । सहे परीसा लहै न पीरा ॥
दुःख अनंत देहीपर परही । जप तप साधु गृही दोउ करही ॥
( २०१२ )
बीधसागर
१०४
महा कठिन तप करि अघ दहई । दोनों यक समान गुण गहई ॥
पंचये छठये कालमें सोई । जनीसे नहिं सो तप होई ॥
दान देनकी बानि न तिनको । कहु कल्याण होय किमि इनको ॥
धन सो धरहि दान नहिं करही । कौन भांति उनको अघ हरही ॥
ताते पंचये छठये काला । जैनी कोइ न मुक्तिको चाला ॥
तनहित धन दे तन सुख पाई । धन जो गहतौ तन दुख आई ॥
जैनी कहै सुनो रे भाई । मिथ्याती मिथ्या फैलाई ॥
एवनको राक्षस कहि गाया । मिथ्याती सो झूठ बताया ॥
एवन जैनी छत्री सोई । राक्षसनाम वंशको होई ॥
राक्षस वंशी क्षत्री एवन । जैनधर्म ताके मनभावन ॥
ब्राह्मणहिंसा कर अधिकाई । ताते जैन महादुख पाई ॥
यज्ञमें जीव भरूम जब करही । मनमें रोष सदा जब धरही ॥
क्षत्रीवंशके सबही राजा । जैनधर्मधर सहित समाजा ॥
जिवकी हिंसा जबसों देखे । क्रोधवंत धावै यहि लेखे ॥
यज्ञविघ्नेस करे सो आई । ताते ब्राह्मण देहि दोहाई ॥
यहि विधि एवन विप्रविरोधी । हिंसा देखी होय अति क्रोधी ॥
ब्राह्मण ताते वैर गहाई । एवनको राक्षस बतलाई ॥
अमिश अहारी मद्यप भाषे । वैरभावको कारण राखे ॥
वीश बाहु दश शीश बखाना । ताको भेदनसो कहु जाना ॥
एवन सिद्ध मंत्र एक करेऊ । ऐसो भेष ताहिंते धरेऊ ॥
ताके पास रहै एक माला । ताते ऐसो दरसै ख्याला ॥
सो माला जब गलमें डारे । वीश बाहु दश शीस निहारे ॥
मालाको प्रताप बतलाई । भेष भयंकर लेत बनाई ॥
और मनुष सब देखो जैसे । रातन यकशिर द्वैभुज तैसे ॥
इन्द्रनाम यक राजा केरो । मंत्री जुत्थप तासु चनेरो ॥
१०५
जीवधर्मबोध
( २०१३ )
अग्नि पौन आदिक जो कहाऊ । इन्द्रके दरवारिनको नाऊ ॥
इन्द्रहि रणमें रावन जीता । बंधन डारिके देतेहि कीता ॥
नृपको जब बंधनमें डारा । मन्त्रिनको कर चेरवा डारा ॥
नीचटहल दरबारिन गहेऊ । अग्नि पौन रावन बस भैऊ ॥
अग्नि पौन आदिक जो कहेऊ । सो सब नाम मनुषको रहेऊ ॥
सुरपति नहीं बंधनमें आवै । मिथ्याती सब कूट बतावै ॥
छनमें इन्द्र प्रलय जग करई । ताहि कौन बंधनमें धरई ॥
प्रलय करे फिर जग प्रकटावै । सो किमि रावनकी बस आवै ॥
ऐसो अग्नि पौन बलकारा । छनमें प्रलय करे संसारा ॥
मिथ्याती सब कूठ वर्णके । अग्नि पौन रह बस रावनके ॥
ब्रह्मन क्षत्री होय लराई । क्षत्री द्विजनको मारि हटाई ॥
परशुराम तब द्विजकुल होई । परमशत्रु क्षत्रीको सोई ॥
ताते अनगिन क्षत्री मारा । तब सुभूमि लीवो औतारा ॥
क्षत्री चक्रवर्त पदधारा । पशुरामको ताने मारा ॥
हनिवर द्वीपकौ राजा जोई । हनोमानको नाना सोई ॥
हनोमान ननिओ रे गैऊ । आदर मान तहां बड़ भैऊ ॥
हनिवर द्वीपमें आदर पाई । ताते हनोमान कहलाई ॥
बानरवंशी क्षत्री सोई । हनोमान विद्याधर होई ॥
रूप अनूप महा छबि जाको । कामदेव औतार है ताको ॥
बज्र अंग बल बरनि न जाई । गुणगणशील जासो अधिकार्ई ॥
राजा पौन जय कहलाये । हनुमान है ताके जाये ॥
पौनते मनुष न जन्मै कोई । यह कपोलकलपित सब होई ॥
हनोमानको बानर भाषा । पीठके ऊपर पूछ सो राखा ॥
कूठ कथा मिथ्याती कहई । नर बानर किमि संगत गहई ॥
बालि सुकंठ आदि नृप जेते । बानरवंशके क्षत्री तेते ॥
( २०१४ )
बोधसागर
१०६
यह सब विद्याधर कहलाई । नभकी मारग चलै उड़ाई ॥
चंद्रनखा भगिनी रावनकी । सूपनखा तेहि विप्र कथनकी ॥
ब्रह्मन वेद पुरान बनाई । झूठी कथा अनेक मिलाई ॥
चौथा काल बहुरि जब ऐहै । भिन्नतिथ करतब प्रकटैहै ॥
कृष्णलक्ष्मण आदिक जानू । जरासंध रावण हनुमानू ॥
देव तिथंकर जब प्रकटाई । जैनधर्म सब जीव गहाई ॥
जैनधर्म विधि करनी करही । नर विद्याधर सो मत धरही ॥
अब मिथ्यात फैलि बहु गैऊ । नर विद्याधर अंतर भैऊ ॥
यहि बिधि जैनकथा सब न्यारी । वेदधर्मते भिन्न उचारी ॥
ऐसहि बुद्ध धर्मकी चाली । वेद जैनते कथा निराली ॥
इति श्री जैनमतव्यौरा
अथ स्वसंवेदव्यौरा
दोहा-चारवेदको पिता है, सर्वे धर्म गुरु जोय ।
परम पुरुषको भेद है, स्वसंवेद कह सोय ॥
चौपाई
सत्य कबीरको निज मुख बानी । स्वसमवेदसो नाम बखानी ॥
सतगुणपर जब सतगुण सरसे । तब शिव परम पुरुषपद परसे ॥
ताको नहीं जाने संसारा । अलख अगोचर अगम अपारा ॥
नहीं निर्गुण नहीं सर्गुण सोई । निर्गुण सर्गुण निरंजन होई ॥
निर्गुण सर्गुण फंदपसारा । सत्यमता है इनते न्यारा ॥
कहुँ न ताको मंदिर सेवा । सबमई परमात्म देवा ॥
जब जिव धर्म कबीर गहंता । बाद बिवाद होय सब अंता ॥
स्वसमवेदकी विधि जो गहई । तामें बहुरि न औगुण रहई ॥
सब औगुणको दूर बहावै । स्वसमवेद विधि तब जिव पावै ॥
इहां न कोई विषयबिकारा । निर्मल जीव सन्त मतधारा ॥
१०७
जीवधर्मबोध
( २०१५ )
मान सरोवर हंस निवासा । बकुला तहां करहि नहिं वासा ॥
भोजन भैक मीन जिन केरा । तिनको डाबर माह बसेरा ॥
जो हरिनाम खुगे शुचि मोती । बसे मानसर तिनके गोती ॥
सब जीवनके जो हितकारी । परमारथमें तन धन वारी ॥
स्वसंवेदकी आस गहाई । अन्य नती बहु रीति चलाई ॥
निर्मल जल अकाशते आवै । भूमि परत डाबर है जावै ॥
तिमि सब स्वसंवेदते वानी । भिन्न भाव धरिजग प्रकटानी ॥
सत्यपंथके गृही विरागी । परम पुरुषकी सेवा लागी ॥
जुरे समाज जहांयक तीरा । ढोल मृदंग मधुर मखीरा ॥
बजै झांझ खँजरी करताला । बाजन विविधि प्रकार सुताला ॥
सत्य कबीरको नाद उठावै । रहसि-रहसि प्रभुको गुण गावै ॥
सन्त गुरुकी सेवा माहीं । इन्है समान और कोउ नाहीं ॥
परमधर्म गुरुसन्तकी सेवा । ताते मिले पुरातन देवा ॥
धरे जेते धन द्रव्य शुभागे । सब गुरु सन्त सेवमें लागे ॥
गृही होय गुरु साधू सेवै । वैरागी तपमें चित देवै ॥
परम उदार चित जिन केरा । सत्यलोकमें तासु बसेरा ॥
इति स्वसंवेद
अथ स्मार्तमत व्यौरा वर्णन
दोहा—सतगुण रजगुण धर्ममय, स्मृती मत संन्यास ।
उत्तम मध्य कनिष्ठ विधि, कौजै कथा प्रकाश ॥
चौपाई
उत्तम मध्यम जो संन्यासा । सतगुण मयी ताही परकाशा ॥
दीगम्बर दंडी संन्यासी । दोनों धर्म सतो गुण राशी ॥
अब कनिष्ठ संन्यास कहीजै । जब सत रज मिश्रित चित दीजै ॥
कोइ कोइ दुराचार इन माही । मद्य मांसको भोग कराही ॥
( २०१६ )
बोधसागर
१०८
योगी अरु संन्यासी दोई । एक स्वरूप जानिये सोई ॥
इति स्मार्तभत
अथ मीमांसाधर्म वर्णन—चौपाई
रजगुण ब्रह्मा रूप कहावै । धर्म मिमांसा जक्त चलावै ॥
कर्मते श्रेष्ठ और नहिं कोई । कर्महिंते सब रचना होई ॥
इति मीमांसा
अथ मूसा और ईसाधर्म व्यौरा—चौपाई
रजगुण तमगुण जहां मिलाई । मूसाधर्म और ईसाई ॥
होम यज्ञ तौरेत बखाना । यथा वेदविधि कीन प्रमाना ॥
सागपात जैसे तरकारी । तैसे नर मद मांसु अहारी ॥
मानुष घातसे पातक माना । इतर जीव सब साग समाना ॥
मूसा धर्म यहूदी धारा । यहि मतको नहिं अधिक पसारा ॥
मूसाके कोइ शिष्य न रहेऊ । ताते धर्म कि बृद्धि न भयऊ ॥
अबीरामको जो सन्ताना । मूसाधर्म करे परमाना ॥
सतगुणरूप आहि ईसाई । क्षमा शीलतामें अधिकाई ॥
छल बल रहित दीनता धरही । उज्ज्वल किया शौच आचरही ॥
मद्य मांसको करे अहारा । ताते तमगुणमय व्यौहारा ॥
भजन अरु दान पुण्यकर थोरा । अधिक रजोगुणते चित जोरा ॥
क्षमा शांति सब औगुण ढकई । भर्मभूत तजि प्रभु दिशि तकई ॥
ईसा शिष्य साखा बहु भयऊ । पृथ्वीपर जहैं तहैं रमि गयऊ ॥
देश देशमें धर्म प्रचारा । ईसा गुण सब ठौर उचारा ॥
जेहि औसर यह धर्म चलाई । नर भोले थोरी चतुराई ॥
थोरी विद्या बहुत निरअक्षर । धर्मकी गति जाने तब कहैं नर ॥
थोरे ही उपदेशके करते । सब ईसाई धर्मको धरते ॥
यूरूप सबही भयो इसाई । देश एशिया गुण अधिकाई ॥
१०९
जीवधर्मबोध
( २०१७ )
थोरे मनुष्य गह्यौ मत ईसा । हिंदू स्थान धर्म धुरदीसा ॥
चरित इहां पादरी आये । विरले जीवहि धर्म गहाये ॥
राज भयौ अंगरेजको जबते । भये अधिक ईसाई तबते ॥
मूसा ईसामतके माहीं । स्वर्ग नर्क निर्णय कछु नाहीं ॥
आतम गुण अरु ज्ञाना ज्ञाना । कछु नहिं इनमें कीन बखाना ॥
मोटा ज्ञान धर्म बतलाई । पुण्य पापकी थाप थपाई ॥
इति मूसाईसा
अथ महम्मद धर्म व्यौरावर्णन—चौपाई
तमगुण जहाँ रजोगुण पेला । धर्म महम्मदको यह खेला ॥
बिन अपराध जो मानुष मारे । मारि काटि निज धर्म प्रचारे ॥
यह गुण मुसलमानमें कहई । यक अच्छाहकि भक्ति सो गहई ॥
दुतिये गुण इनमें बड़ भारी । अभ्यागत आदर अधिकारी ॥
दान पुण्य अरु उज्वल कर्मा । चित्त उदार महम्मद धर्मा ॥
भये महम्मद ऐसे दाता । आपअलूने साग जो खाता ॥
माल कोरोनको लुटवाई । सह्यौधुरक्सेकाडुःख अधिकाई ॥
वेद धर्मको जैसे देखा । मता महम्मदको तस लेखा ॥
कथा कहानि अधिक मिलाई । सुनी गुणी बहु बात बनाई ॥
स्वर्ग नर्क महि मध्य कहानी । धर्म महम्मद निर्णय ठानी ॥
आत्मवाद कछु ज्ञानको भेदा । जपतपशमदम आदिनिवेदा ॥
मोटा ज्ञान तीन हूको पद । मूसा ईसा धर्म महम्मद ॥
इति महम्मदधर्म :
अथ शक्ति धर्म व्यौरावर्णन—चौपाई
धर्म तमोगुण जो लखि पाया । शक्ती धर्म आदि है माया ॥
भवसागर जिन कीन पसारा । नारीते यह सब संसारा ॥
शिव अरु शक्ती रूप द्वै कीन्हा । दोहू रूप मायाको चीन्हा ॥
(२०१८)
बोधसागर
११०
जब संचट होय दोहु रूपा । ताते जीव परे भ्रम कृपा ॥
द्वंदरूप मायाको खेला । ताते जीवको ज्ञान सकेला ॥
ज्ञानते माया पंथ बिरोधी । भवसागर पद जीव प्रबोधी ॥
हिंसा कर्म बुद्धि जिव घाटी । ज्ञानद्वारे पर दीनो टाटी ॥
भोगे भोग भोगमें रहई । भोगवासना चितमें गहई ॥
भोगमें भर्मि रहा सब लोगा । आवे जाय सहे सो सोगा ॥
इति
अथ अघोर धर्मव्यौरावर्णन—चौपाई
तमगुण पर तमगुण सरसाई । धर्म अघोर परम कठिनाई ॥
नर पशु जीव सकल धरखाही । धर्म विचित्र कहो कह जाही ॥
डुराचारको अन्त अघोरी । जिमि अचार वैष्णव घोरी ॥
इति अघोरधर्म
अथ विचारणीय वार्ता
दोहा—येते धर्म बखानेछ, इनते कहूँ जो और ।
सकल त्रिगुणमय भक्त हैं, जक्तमाह सब ठौर ॥
त्रिगुणातीत जो कोय कहे, त्रिगुणातीत न होय ।
कहनको त्रिगुणातीत हो, त्रिगुणमें बांधा सोय ॥
जीवनसुक्त विदेह जो, सब तिरगुणके फन्द ।
सार शब्द लहि पार हो, तब जिव होय अनन्द ॥
चौपाई
जेते धर्म प्रचारक होही । कहो न जाय कहै का ओही ॥
जिमि नृप थापे देशन देशा । धर्म प्रचारक जगमें ऐसा ॥
एक प्रानि दुतिये मत खंडा । अपनो धर्म धारा प्रचंडा ॥
यक जकती यक भकती पाला । दोनों ते प्रभु बसे निराला ॥
१११
जीवधमबोध
( २०१९ )
बिन गुरु गम सो लखो न जाई । कोटिन विधिकिन करे उपाई ॥
यह दश वस्तु आपमें देखो । पांच तत्त्व गुण तीन विशेषो ॥
ब्रह्मजीव माया कहि दीनी । एकते भिन्न न दुतिया कीनी ॥
सदा काल सो रहै सघट्टा । कबहु न बिलगहो तिनको ठट्टा ॥
सब रचना इनहीते होई । इनको पूजाकर सब कोई ॥
प्रथमैं पृथ्वीकी है पूजा । मूरत थाप आपते दूजा ॥
आठ प्रकारको प्रतिमा कीने । ताहि ध्याय जिव ईश्वर चीन्हे ॥
दुतिये जलकरि ईश्वर ध्यावै । योग कियाआदिक मनलावै ॥
शौचअचार आदिक सब जोई । वरुण देवकी पूजा होई ॥
तृतिये अग्नि हरी सेव अनूपा । यज्ञ होम धूप आदिक दीपा ॥
चौथे पौन देवकी सेवा । प्राणायाम आदिकको भेवा ॥
पंचम शून्य समाधि बखानी । पुनिरिगुणपुनि आदि भवानी ॥
तिनपर ज्योति निरंजन जागे । सकल जीव भक्तीमें लागे ॥
वेदमें यह पूजा बतलाई । वरुण चन्द्र इंद्री रविराई ॥
अग्नि सरस्वती पृथ्वी पौना । तनमें सब रहते लख तौना ॥
थूल वस्तु येती दरसाई । सूक्ष्म थूलमें रही समाई ॥
थूलमें सूक्ष्म सूक्ष्ममें थूला । सूक्ष्म सर्व थूलको मूला ॥
सो सूक्ष्म मोहिते नहीं न्यारा । मोही पाहि बसे मो प्यारा ॥
जेती पूजा जगके माहीं । सो सब अपनो दूसर नाही ॥
छन्द अस्कंध
दिलदेउलमें देव पुरातन पूज पुजारी तारा है ।
दिलहीमें पूजा सामग्री दिलही ठाकुरद्वारा है ॥
कहुँ तीरथ कहुँ मूरत थापै सबपरपंच पसारा है ।
मनका फेरन कोई जाने मन का फेरत हारा है ॥
उठत बैठत परत रातदिन कानो अंगुली डारा है ।
( २०२० )
बोधसागर
११२
रोजा और नमाज गुजारे पुतली स्वांगसँवारा है ॥
मस्जिद चूनाकंकर है क्यों सौ सौ टक्कर मारा है ।
दिलको खोज देवानेमोछा दिल अछह दीदारा है ॥
चौपाई
अहं अहं ब्रह्म बोलब नहीं जोगू । ब्रह्मकी गति जाने कहैं लोगू ॥
अहं ब्रह्म ब्रह्मा जो भाषा । अपने कर्मको ज्ञान न राषा ॥
बिन विचार सबही जिव भटके । सतगुरु त्याग भर्मपुर अटके ॥
भेडर चाल गहै संसारी । रंच न हृदये बुद्धि विचारी ॥
जाने कहवां पुरा पतंगा । दीपक परे होय तन भंगा ॥
विछाजालजौरखग लखि पावत । दाना चुगनसो कबहुँ न आवत ॥
बिना विचार धर्म जिव धरही । सब मिलि बहुरि बड़ाई करही ॥
सदा काल जो करे विचारा । तिनके हृदय होय उजियारा ॥
रावनको जो राक्षस कहेऊ । वैर भाव द्विज ताते गहेऊ ॥
ब्राह्मण चार वर्ण शिर मौरा । तासु वचन प्रमाण सब ठौरा ॥
झूठ होयकै सत्य बखाना । विप्र वचन सब करे प्रमाना ॥
रावन रूप विप्र अस कहेऊ । नौनर यक खरको सिर गहेऊ ॥
विप्र रामलीलाकी वारी । रावनकी जब मूर्ति सँवारी ॥
नौशिर नर अकार बनावै । यक शिर गर्दभको देखलावै ॥
गर्दभको जौ शीस सँवारा । सो सब शिरनको ऊपर धारा ॥
गर्दभशीस भले सब देखे । निंदा हंसी होय यहि लेखे ॥
मनुष्यते रावन राक्षस भैऊ । खरनिश्चय पुनि मिश्रितकियऊ ॥
ऐसो विप्र वचन प्रमाना । चार वर्णके लोगन माना ॥
जस रावनमें औगुण मानी । रामचन्द्र तिमिसबगुणखानी ॥
जती रावणता गुणगाहा । सीतारामहि कबिन सराहा ॥
रामचंद्र निजु सखा समेता । गुणगणअतुलित कहा कविकेता ॥
११३
जीवधर्मबोध
( २०२१ )
तिमि दोषी दशकंध समाजा । नरगह सत जा कह कवि राजा ॥
परवत सम रावन बतलाई । मृदुल मनोहर सिय रघुराई ॥
शाह सिकन्दर जो यूनानी । ताने विजय कीन युग जानी ॥
जीत्यौ महि रिपु सागर बंदर । दोय शृङ्गशिर गह्यो सिकन्दर ॥
पारस देशको बकरा चीन्हा । जब सो भूमि विजयनृप कीन्हा ॥
शीसपै शाह गह्यो सो गहना । शृंगसिकन्दर ताको कहना ॥
शृंगसहित सिकन्दर सोई । तिमि रावन दशकन्धर होई ॥
यथा सिकन्दर शृंगनवाला । तिमि रावन बीसभुज दशभाला ॥
सहसबाहु ब्रह्मा चतुरानन । विष्णु चतुर्भुज अरू षट आनन ॥
पंचमुखी शिव आदि अनेका । जीवन जाने बिना विवेका ॥
ऐसहि द्रन्द परा संसारा । झूठ सांचकर कौन विचारा ॥
कालभेदको ऐसहि देखा । समुझे बिना करे सब लेखा ॥
द्रापर अन्त भो कलियुग आदी । कौरौ पंडौ भये विषादी ॥
करणराय जब बिनती कीने । परशुरामसे विद्या लीने ॥
परशुराम रघुराम जो दोई । एकै समै दोहुनको होई ॥
जाशिवन्त दुबिदा हनुमाना । शृंगी ऋषि आदिक नर नाना ॥
राजा मय मेरटको जोई । रावन शशुर कहावै सोई ॥
राजा जनक अरु सुनिमुखदेवा । व्यास वशिष्ठ जो भाषे भेवा ॥
इत्यादिक वृत्तांत बहु चाला । सो सब रामकृष्णके काला ॥
कालको भेद न कतहु मिलाया । जक्त जीव माया भरमाया ॥
झूठहु सत्य शुद्ध सो लागा । सत्यको झूठ जानी जिव त्यागा ॥
दोहा—आदम आधे दिवसलो, कीन बिहिस्त निवास ।
पांचसो वर्षसो अर्धदिन, महम्मद धर्मप्रकाश ॥
कालको मेल सिलै नहिं, सो मायाकी खोट ।
कहुं पलभरी कहुं वर्षदिन, कहु भासे युग कोट ॥
( २०२२ )
बोधसागर
११४
चौपाई
रावन बहिन बिचर वन वाटा । लक्ष्मण तासु नासिका काटा ॥
सो सुनि रावन कोधित भैऊ । छल बल करि सीता हरि लैऊ ॥
कोई न लक्ष्मण दोष लगावै । सब औगुण रावणको गावै ॥
निश्चर कीश शृंग टुम धारी । रावन रघुपति सैन सँवारी ॥
विविधि भांतिको बिना समाजा । नरगह सत जो कह कविराजा ॥
राम शत्रु रावण जिमि राक्षस । कृष्णके कंसादिक वैरी तस ॥
कंस कृष्ण मामा जग जाना । कर्महि राक्षस और न आना ॥
बेद महाभारत अस कहेऊ । कौन देवता मोहित भैऊ ॥
नाम केसरी वानर चीन्हा । तासु नारिसंग भोग सो कीन्हा ॥
ताते हनुमान प्रकटाना । सोई कौन पुत्र जगजाना ॥
बुधिवंतो मन देख विचारी । वानरके नहिं कोई नारी ॥
पशु पंछी कोई ब्याह न जूटी । जेहि संगर मैं सो तासु बधूटी ॥
पौन देवता गुण गण धामा । पशुलखिसोंकिमिहोय सकामा ॥
जांबुवंत जम्बूको राजा । रिच्छप रामके संग विराजा ॥
कृष्णशशुर पुनि ताहि बखाना । दियौ ताहि निज कन्यादाना ॥
रीछकी पुत्री रीछिन होई । मानुष संगमेलि नहिं कोई ॥
राक्षसवंशी वानर वंशी । रीछ नाग बछरा खरवंशी ॥
इत्यादिक सब गीत कहावै । बिन जाने कोई भेद न पावै ॥
ब्रह्मन ऐसी कथा उचारा । जैनबुद्धि विष्णु औतारा ॥
तनधरि असुरनको भरमाया । यज्ञ करन से तिन्है हटाया ॥
असुरन यज्ञ त्यागि जब दैऊ । सो सब अबल ताहिते भैऊ ॥
करि करि यज्ञ विप्रबल पाई । असुरनको तब मारि हटाई ॥
जैन बोध दायामय धर्मा । तिनके कहा असुरके कर्मा ॥
कर्ता पुरुष जो परम त्रिवेकी । सबके संग करै सो नेकी ॥
११५
जीवधर्मबोध
( २०२३ )
काहूको नहीं सो भरमावै । राग द्वेष नहीं ताको भावै ॥
ब्रह्मन वैर जाहिसे गहेऊ । वेदविरोधी असुर सो कहेऊ ॥
पशुपंछी नरको दुःख देही । असुर कर्मकर असुर है येही ॥
कारे राते गोरें अंगा । असुर बखाने नाना ढंगा ॥
असुर कर्म जब जो नर त्यागा । सो अवश्य सुर होय सुभागा ॥
लघु दीरघ तन सबही नरके । होहि सुरासुर कर्महि करके ॥
अजौ विप्र जैनीके द्रोही । औसर पाय देत दुःख ओही ॥
तिर्थकरकी मूर्ति जो आही । बाहर जैन निकास जो ताही ॥
ब्राह्मण तब असक्रोध गहाई । पहुँचै ले निजु सरा सहाई ॥
प्रतिमाके ऊपर तेहि बारा । पाथर ईंट करै बौछारा ॥
मुसलमान अस बचन सुनाया । कतल हुकुम अछाहते आया ॥
जो अछाह कतलपै राजी । तो एकै मत जग किन साजी ॥
महम्मदमत जगमें फैलावत । और सकलमत दूर बहावत ॥
जो कलाम अछाह कहाई । यह कुरान असमानते आई ॥
सो अछाह निकटकै कहाई । रह्यौ चराचरमें सो पूरी ॥
सोई कुरान ऐसो प्रकाशी । शहर गते प्रभु निकट निवासी ॥
कंठ किनसते निकट जो रहई । पुनितेहिकिमिअकाशपरकहई ॥
शहरगते हरि निकट बताई । तासु कलाम दूर किमि जाई ॥
अस नरें अछाह बतावै । किमि कलाम असमानते आवै ॥
जहाँ अछाह तहाँ अछाह कलामा । अछाह निकट दूर कह कामा ॥
जो अछाहको नहीं लखि पाया । तेहि कलाम असमानते आया ॥
जो अछाहको नहीं पहिचाना । किमि ताकी कलामको जाना ॥
जबैह कतलते प्रभु नहीं राजी । भ्रमकरि भूले पंडित काजी ॥
कोई कह प्रभु मैं आखिन देखा । चर्मदष्टिको मिथ्या लेखा ॥
चर्मदष्टि सब माया भासा । जो भासा सो सकल विनासा ॥
( २०२४ )
बोधसागर
११६
कोइ कह मैं कोई ठौरमें गैऊ । प्रभुके संग बातकही भैऊ ॥
कोई कह मैं प्रभु सपने देखी । कोई कहै घटही मैं देखी ॥
कोइ कह मो प्रति भै नभवानी । झूठ साच मैं ताते जानी ॥
कोइ कह मैं लखि ज्ञानके द्वारा । सो कस जस बिजुली चमकारा ॥
झूठ सांच भल नहीं लखि पावै । और बात कह्यु और बतावै ॥
यह सब जिवकी भर्म कहानी । विरला कोइ ईश्वर पहिचानी ॥
बिना ज्ञानके सब यह बाते । ज्ञानभये भ्रम रहै न ताते ॥
जो कोइ साधु ज्ञानके खानी । प्रभु इच्छा सब आपै जानी ॥
तिन्है न स्वपना नहीं न भवानी । नहीं कहैं अनतबतकही ठानी ॥
ज्ञान द्वार हरदम हरिदरसै । दूर जाय कह तापद परसै ॥
चार वर्ण ब्रह्मा परकासी । तिमि शंकर तनते संन्यासी ॥
शीसते पुरी देह निजु गहेऊ । पुनि भारती माथसे कहेऊ ॥
जीभनोकते सरस्वती जाय । गिरपर्वत दोऊ भुजा उपाय ॥
पसुलीते सागर तन गन्नों । दोहु जँघते बन आरन्नों ॥
दो पदसे तीर्थआश्रम तनधारै । शंकरसे प्रकटे इमि सारे ॥
जस बिचार जिवमाह प्रकासा । सो प्रतक्ष है ताको भासा ॥
केते ऐसे भये परपंची । छल करि ग्रंथ नयौ निज रंची ॥
छल बल करि निज नाम छपावै । जगमें इमि निज धर्म चलावै ॥
पूर्वाचार्य श्रेष्ठ मत धारी । ग्रंथको करता ताहि पुकारी ॥
श्रेष्ठ पुरुषको रचित विचारी । होय ग्रंथको आदर भारी ॥
अकबरशाह वोजीर जो फैजी । नयौ धर्म परचारक पैजी ॥
ताने नयौ कुरान बनाई । एक वृक्षके बीच छपाई ॥
अकबर शाहसे जाय सुनाया । मोकहैं राति स्वप्न यकआया ॥
तुमरे नाम नबूबत आई । है कुरान तरुमाह छपाई ॥
अकबरशाह अचंमित भयऊ । शीघ्र ताहि तरुतर चलि गयऊ
११७
जीवधर्मबोध
( २०२५ )
बृक्षको चीर कुरान निकारा । फेजी छल खुल्लिगो तिहिबारा ॥
ऐसे केते कपटी जगमें । करे बिगार धर्मकी मगमें ॥
पंडित कह पै पंडित नाहीं । विद्या देखि जीव भरमाहीं ॥
कठिन प्रपंच करे सो लोगा । विद्या पढ़ न भक्ति संयोगा ॥
विद्वज्जन हैं द्वैविधि वक्ता । एक भक्त यक जत्तको ठगता ॥
षट् पशु ऐसे कीन प्रमाना । प्रथमैं वेद पशुको जाना ॥
वेदादिक पढ़ि ग्रंथ अनेका । वेद पशु न हृदय विवेका ॥
दुतिय देवपशु गह सुर पक्षा । कह सुर श्रेष्ठ करे जग रक्षा ॥
तृतिये नर पशु ताको कहते । श्रेष्ठ मनुषको पक्ष जो गहते ॥
चौथे शास्त्र पशु शास्त्र ले बोले । पुनि पंचम पुराण पशु टोले ॥
छठे नारि पशु लंपट भाषे । ये षट्पशु विचार नहीं राखे ॥
दोहा-गुरुपशु नरपशु वेदपशु, त्रियापशु संसार ।
मानुष सोई जानिये, जाके हृदय विचार ॥
इति विचारणीय वार्ता
अथ धर्मसार वर्णन
दोहा-सर्व धर्म परमान यह, ईश्वर समरथ सत्य ।
किहि विधि सो प्रभु रीझई, कोइ न जाने गत्य ॥
चौपाई
शुभ कर्मनते हरि हर खाहीं । यह प्रमान सब धर्मनमाहीं ॥
शुभ अरु अशुभ कर्म द्वै राखी । दोनों कर्म धर्मते भाखी ॥
समरथ करता दोहुते न्यारा । ताकी गति को जाननहारा ॥
न्याय मिमांसा जैनी भाषे । केते ऋषि सुनि सोइ मद राखे ॥
जीव स्वच्छंद कर्म अधिकारी । जस चाहे तस कार्य सँवारी ॥
केते साधु कथै विपरीती । जिव नहीं सके कर्मकुलजीती ॥
कर्ताकी गति काहु न जाना । कथे अनेकन वेद पुराना ॥
नं. ११ बोधसागर-
( २०२६ )
बोधसागर
११८
जापर कृपा करे सो साईं । ताकी बाँह गहे बरियाई ॥
ब्रह्मानंद बनावै ताही । सबते श्रेष्ठ होय जिव वाही ॥
बहुविधि जिवशुभकर्म जो करई । बिन प्रभु दया कार्य नहिं सरई ॥
बार बार सो प्रभुहिं नमामी । सर्व समर्थ सर्वके स्वामी ॥
सत्यकबीर वचन-शब्द
अवधू कुदरतकी गति न्यारी ।
रंक नेवाज करे वह राजा भूपति करे भिखारी ।
वाते लोग हरफ नहिं लागे चंदन फूल न फूला ॥
मच्छशिकारी रमै जंगल बिच सिंह ससुंदर झूला ।
रेडरूख भयौ मलयागिर चहुँदिश फूटी बासा ॥
तीन लोक ब्रह्मांड खण्डमें देखे अन्ध तमासा ।
पंगा मेरु सुमेरु उलेंचै त्रिभुवन सुक्ता डोले ।
गूंगा ज्ञान विज्ञान प्रकाशे अनहद बानी बोले ॥
आकाशहिं बांधि पताल पठावै शेष स्वर्गपर राजे ।
कहैं कबीर राम हैं राजा जो कछु करे सो साजे ॥
चौपाई
महागृह सुनिवर तप कीने । अंत नर्कमें बासा लीने ॥
पतित जौ नर्क भोगवे लायक । कृपा कीने कीन सुरनायक ॥
जौ मैं कर्मकरन समरथा । ज्ञानसुक्ति तौ सब ममहत्था ॥
मैं हौ कौन कर्म है काको । जीव नहीं जाने परिपाको ॥
जौ यह जाने मैं कछु नाहीं । तौ अभिमान दूर दुरि जाहीं ॥
सत्यकबीर-वचन
साखी-कबीर-पैठा है सब घटनमें, बैठा है संचेत ।
जब जैसी गति चाहत है तब तैसी मति देत ॥
कबीर-बहुबंधनते बांधिया, एक बेचारा जीव ।
जीव बेचारा क्या करे, जौ न छोड़ावै पीव ॥
११९
जीवधर्मबोध
( २०२७ )
कबीर-मनको मनोरथछोडिदे, तेरा किया न होय ।
पानीमें धिंव निकले तो, रूखा खाय न कोय ॥
नानकशाह वचन
करै करावै आपै आप । मानुपकै कछु नाहीं हाथ ॥
जो कहै कि मैं कुछ कर्ता । फिर फिर गर्भ योनिमें फिरता ॥
चौपाई
मैं कछु नहिं कछु है मेरा । अहमित जे अज्ञानते घेरा ॥
जो कोई पायौ ज्ञान अमोला । अहंब्रह्म आपा लखि बोला ॥
ताहूकी यह दुर गति देखे । लखि नहिंपरतअलखयहिलेखे ॥
सत्यकबीर वचन-रेखाता
मालिन पुकारे हे पिया है हे साहेब तूने क्या किया ॥
यक बून्द लज्जत कारने मन्सूर सूली यौ दिया ॥
जल जलकि रोवै माछरी बनबनके रोवै मोरया ॥
महलोकि रोवै बीबिया अल्लाह इलाही क्या किया ॥
कायाके अंदर खोजिले छज्जेमें तेरा जीव है ॥
कहते कबीर गुरु ज्ञानसे तुजहिमें तेरा पीव है ॥
चौपाई
जस ईसाकी कथै कहानी । तस मन्सूरकेरि गति जानी ॥
दोनोके मरनेकी बारी । प्रकटे केते चीन्ह भयकारी ॥
ऋषि सुनि जैसे करनी करही । तैसी हानि लाभमें परही ॥
ज्ञानी ध्यानी प्रभु नहिं जाना । पाय कर्मफल सुख सब माना ॥
कबहु कबहु विपिरीति देखावै । उत्तम कर्म तुच्छ फल पावै ॥
जैसो नीक नाथको लागा । तैसोई तप फल जिव मागा ॥
कुंभकरन तप करि हरि टेरी । मांगसि नींद माष षट्केरी ॥
बारह लक्ष वर्ष तप भारी । कर इबलीस हदीस पुकारी ॥
( २०२८ )
बोधसागर
. १२०
कछु नहीं ताको बस तहँ चाला। अंतकाल तेहि नकीमें डाला ॥
जीवकि वसमें जो कछु रहता। तौन सुकर्म नीच गति गहता ॥
वेशुवा बहुदिनको लेआयो। ईश्वर कृपा ताहि परछायो ॥
जबकन आनदेशमें आया। तह बल्लाम साधु यक पाया ॥
तीनसौ वर्ष कीन तप जोई। जो कछु कहै सत्य सब होई ॥
बाद येशुपासे सो ठानी। तीनसौ वर्षकी तप विनसानी ॥
जब जहि जस चाहे तस करई। जीव जतन कछु काज न सरई ॥
किनको नाथ दीन बरदाना। निज भ्राता पर हो जय माना ॥
जीत्यौं प्रभु आज्ञा अनुसार। कोई न भा दोषी हत्यारा ॥
मूसा प्रभुकी आज्ञा पावो। चलि फिर उन भूप समुझावो ॥
देय यहूदिनको सो जाना। पुनि अस वचन कहौं भगवाना ॥
मैं फिर उनको करों कठोरा। मूसा वचनसे मुख सो मोरा ॥
फिर उनहिय प्रभुकरि कठिनाई। मूसाको तब कहा बसाई ॥
को अस बली जो ताहि उबारा। प्रभु जेहि आप डुबावन हारा ॥
जैसे प्रथम भन्यकी बानी। हसन हुसेन मृत्यु इमि जानी ॥
कीन हुसेन युक्ति बहु तेरी। पहुंचे मृत्यु महि मरनकी बेरी ॥
यकदिन अस कौतुक बतलाये। महम्मद द्वै किताब ले आये ॥
यक किताब दहने कर गहई। दूजी बाम हाथमें रहई ॥
दहने हाथ किताब जो दिखावा। नाम बिहिस्तिनकोतहँलिरकवा ॥
जो किताब बायें कर ग्राही। नारख नाम लिखा तामाही ॥
प्रथमहिंते भे स्वर्गी नकीं। कुदरतकी गति जाय न तकीं ॥
प्रभु केकइकी मनि हरि लीनो। रामचंद्रको सो बन दीनो ॥
केकइको कह दूषन दीजै। हरिइच्छा किन अटक कहीजै ॥
बाबुल बुर्ज बनावन लागे। सब नर तिय तेहि उद्यम पागे ॥
ताते नहीं ईश्वर सुखपाई। सबकी बोल दियौ पटलाई ॥
बरने बेद उपनिषद साखी। देव दनुज दोऊ दल रन भाखी ॥
१२१
जीवधर्मबोध
(२०२९)
हारे असुर सुरन जय पाया । विजइन मन अभिमान समाया ॥
जब देवन कीने अभिमाना । ब्रह्मरूप तब तहँ प्रकटाना ॥
ऐसो तेजमई सो रहेऊ । कोईसुर नहिं सन्मुख है सकेऊ ॥
सब सुर अग्नि पौनको टेरी । तेहि औसर तहँ दोउ कर फेरी ॥
सब सुर अग्नि पौनसे कहेऊ । ब्रह्मरूप जो प्रकटे भैऊ ॥
हम सन्मुख है सके न ताही । तुम करि कृपा तासु दिग जाही ॥
तादिग पौनदेव जब गैऊ । ब्रह्म ताहिते पूछत भैऊ ॥
तुम हो कौन कहा तौ कर्मा । पवन देवता भाज्यौ मर्मा ॥
नाम पौन सुर मेरो होई । जो कुछ होय उडावो सोई ॥
तहां रही यक तृणकी ढेरी । ब्रह्मसो पौनको पौकहि टेरी ॥
वह ढेरीको देह उड़ाई । पौनदेवकर बल अधिकाई ॥
यक तृण तासु न सका उड़ाई । बलकरि पवनदेव थकि जाई ॥
लज्जित पौन गौन धरकीने । अग्निदेव पुनि तहँ पग दीने ॥
पूछै ब्रह्म कौन तू भाई । अग्निदेव निजु नाम सुनाई ॥
पूछै ब्रह्म कर्म तो काहा । अग्नि कहे मैं सब कुछ दाहा ॥
कहे ब्रह्म तृणढेर जलावो । अग्निदेव वह जोर लगावो ॥
तृण यक भस्म न सो करसकेऊ । जोर लगाय अग्नि तहँ थकेऊ ॥
तब लजायके अग्नि सिंधारा । ब्रह्मा सो गुप्त भयौ तेहि बारा ॥
देवी प्रकट भई तेहि काला । देवनसे कहा बचन रसाला ॥
तुम अभिमान भंजवे कारण । ब्रह्मस्वरूप कियौ निजु धारण ॥
तुमरे मन हंकार जो आया । हम असुरनको मारि हटाया ॥
तुमरो कियौ होय कछु नाहीं । हानि लाभ विधिकी बस आही ॥
सर्वसमर्थ सर्वको दाता । ताकी गतिनहिं लर्यौ विधाता ॥
सो सबहीको खेल खेलावै । वाजीगर गतिको लखि पावै ॥
सबहीको जिन गर्व प्रहारा । लखि नहिं परत अलख करतारा ॥
(२०३० )
बोधसागर
१२२
बल वीरज विद्या चतुराई । बाजीगरको खेल् बनाई ॥
तीन देव जेते औतारा । कर्मके बन्धन नाचै सारा ॥
नाचै ब्रह्मा नाचै विष्णू । नाचै शंकर नाचै जिष्णू ॥
नाचै आप निरंजन ज्ञानी । तन धरि नाचै आदि भवानी ॥
नाचै ब्रह्म रुद्र हरि नारी । पीर पयम्बर नाचै झारी ॥
सिद्ध साधु सुर नर मुनि नाचै । सतगुरु कृपा सन्त कोई बाचै ॥
अहंकार करिके अज्ञानी । चाहत हरिमाया तरि जानी ॥
एक तपीकी कहो कहानी । जो अज्ञानते तप दृढ़ ठानी ॥
सोनिज मन असकीन विचारा । तपकरि चल हरि माया पारा ॥
ऐसी अपनी देह बढ़ावो । माया लंघि ब्रह्म मिल जावो ॥
ऋद्धि सिद्धि बल तामें जागा । तप करि देह बढ़ावन लागा ॥
महादीर्घ देही जब कीने । ब्रह्मचिंतवनमें चित्त दीने ॥
बढ़ तन ब्रह्म प्रभा परशनमें । अंग उत्तंग भंग मैं छनमें ॥
ब्रह्म प्रभाको कीन जो ध्याना । ताछन बढ़ा वपुष बिनसाना ॥
महादीर्घ तन है गिर परेऊ । पुनि सो मच्छरको तन धरेऊ ॥
घासनमें सो कियौ बसेरा । फिरत एक मृग वनमें हेरा ॥
तब ताको मृग लात जो लागा । ताते सो मच्छरतन त्यागा ॥
सुरति मसक मृग माह समाई । मच्छरतन तजि मृगतन पाई ॥
तेहि मृग मारन चले शिकारी । आय ताहिपर शस्त्र प्रहारी ॥
जब मृग निज तन त्यागकराई । बधिकमें ताकी सुरति समाई ॥
ताते बधिक भयौ मृग सोई । एक दिन वनमें विचरत होई ॥
विचरत बनहि मिले मुनि एका । ज्ञान दिये तेहि सहित विवेका ॥
मुनि उपदेश बधिक जो पाई । बहुरि सोभक्ति भाव मनलाई ॥
करि हंकार कर्म जो करहीं । तिनको कबहु न पूरा परहीं ॥