Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 2074Permalink

( १९९६ )

बोधसागर

८८

रमैनी

सतवां योग सहज है मीता । सहज भावसे यम से जीता ॥
एक विचार प्रेम उपजावै । पांचों इन्द्री सहज समावै ॥
निरलोभी है लोभ भुलावै । भवसागरमें बहुरि न आवै ॥
निस्संशीक होय जो कोई । संशय काल रहै नहिं कोई ॥
है निलैप कतहु नहिं लागे । सत्य शब्द गहि आतम जागे ॥

समौ-सब जग जूठा जानिके, सत्य नाम है सार ॥
सहजे सहज प्रकट भया, सतगुरु शब्द सँभार ॥

रमैनी

अठयौ योग शून्य है नीका । एकनाम आगे जग लागे फीका ॥
श्रुत्रहीते सब जग उपराजा । श्रुत्रहीते शब्द जो बाजा ॥
सहज श्रुत्र जो लावै कोई । अलखको लखै आपही सोई ॥
सहज शून्य जो ध्यान लगावै । भवजल तरत वार नहिं लावै ॥
सुरति शब्द ले सहज समावै । सहज समाधि परमपद पावै ॥

समौ-ज्ञानविचार विवेकते, शील संतोष समाय ।
नाम गहों निर्भय रहो, सत्यलोक सहजे जाय ॥

इति अष्टांग योगकी रमैनी

अथ ज्ञानपरीक्षा चार

निरालंब । निर्भर्म । निर्वासनिक । निरस्वादी ॥ १ ॥

विचारपरीक्षा चार

निरमोही । निरबंध । निःशंक । निर्वान ॥ २ ॥

विवेकपरीक्षा चार

सर्वगी । सावधान । सुचेत । सारग्राही ॥ ३ ॥

शीलपरीक्षा चार

शुची । संयमी । श्रोता । वक्ता ॥ ४ ॥

Page 2075Permalink

८९

जीवधर्मबोध

( १९९७ )

संतोषपरीक्षा चार

अयाची । अवांछी । अमानी । अस्थिर ॥ ५ ॥

निर्वैरपरीक्षा चार

सुहृद । समता । शीतल । सुखदाई ॥ ६ ॥

सहजपरीक्षा चार

निष्प्रपंच । निस्तुरंग । निर्द्रढ़ । निलैष ॥ ७ ॥

शून्यपरीक्षा चार

लौलक्ष । धीरज । ध्यान । समाधि ॥ ८ ॥

समौ-कबीर बतीसो जब उगवै, तैतीसो छपि जाय ।

कहै कबीर सुन गोरख, आवागमन नसाय ॥

इति अष्टांगयोग स्वसंवेदमतै

अथ सातज्ञानभूमिकावर्णन

दोहा-सीषता विचार समानता, सिसरातो सुखपंत ।

बहुरि पदार्थ अभावनी, तुरिया ज्ञान गहंत ॥

चौपाई

प्रथम सीषता भूमि जो कहिये । शुभइच्छाते शुभ गति लहिये ॥
ज्ञानचाह सच्छास्त्र उचारन । सत्संगत अपकर्म निवारन ॥
द्वितीय विचार भूमिका सोई । दूँढ सुसंग सुविद्या जोई ॥
तृतीय समाता है वैरागा । तन मनते विषयनको त्यागा ॥
चौथे भूमि सिस्तांत कहावै । गेह नेह तजि अलग रहावै ॥
हो निवृत्त सब विषय बिहाई । हरिपद प्रीति न और सोहाई ॥
पंचई भूमि सुषुप्ति कहीजै । ईश्वरलीन भर्म भय छीजै ॥
छठे पदारथ अभावनी भाषा । प्रभुपद लीन न सुचितन राखा ॥
ऐसो ध्यान नाह अनुरागा । बिना जमाये सो नहि जागा ॥
सतई भूमि कहावै तुरिया । जहां पहुंचपुनिचितनहिफुरिया ॥

Page 2076Permalink

( १९९८ )

बोधसागर

९०

ऐसो ईश्वरमें लौं लागे । कोऊ जगावै तऊ न जागे ॥

इति ज्ञानभूमिका

अथ सात अज्ञानभूमिकावर्णन

दोहा-अशुची है जागृतो, महा जागृती गत ।

जागृत स्वप्ना स्वप्न, जागृत पुनि स्वप्ना सुषुप्त ॥

चौपाई

प्रथम अशुचि जागत अज्ञाना । तन सुख चाह सदा अलसाना ॥
दुतिये जागृत जाहि बखाना । अहं कुलीन श्रेष्ठ गुनज्ञाना ॥
तृतिये महाजागत यौं भाषे । दोहू लोक पौरुष हम राखे ॥
ऐसो मैं गुणज्ञान निधाना । मेरे वशमें अहै फलाना ॥
चौथे जागृत स्वप्ना यांचा । जो मैं कहों सुनो सब सांचा ॥
पंचम स्वप्ना जागत भाषा । देखे स्वप्न सुरति सब राखा ॥
छठयें स्वप्न भूमिका कहई । देखे स्वप्न सुरति नहिं रहई ॥
सप्तम भूमि सुषोपति होई । सुधिवुधिरहित जीव जब सोई ॥
सातो भूमि ज्ञान उर धारो । पुनि सातो अज्ञान विचारो ॥
यक पौरीपर दूजी पौरी । होय सघनता अगिली ठौरी ॥
प्रभुमें शुभ इच्छा जब होई । सच्छास्त्रन अवलोकै सोई ॥
सच्छास्त्रनको रस भल चीखी । ताकी बुद्धि भई तब तीखी ॥
सच्छास्त्रन पठि भयौ जो पक्का । तब तो दुतिय मूगिका तक्का ॥
दुतिय भूमिका आहि विचारा । तब सत्संगतको पग धारा ॥
सत्संगत जब जीव टटोले । तब ग्रन्थनकी ग्रन्थी खोले ॥
जबलों नहिं सत्संगत जूटे । ग्रन्थनकी ग्रन्थी नहिं छूटे ॥
दुतिय भूमिमें जब जिव पागा । तब तृतियेमें हो वैरागा ॥
हठ बैराग होय जिहि काला । चौथ भूमिकामें पग डाला ॥
जब चौथीमें हठ जिव भैऊ । तब पंचम हरिपद गहिलैऊ ॥

Page 2077Permalink

९१

जीवधमबाध

( १९९९ )

जब हरिपद तजि और न भावै । तब छटवों भूमिकामें जावै ॥
भयौ लीन जब छटवों भूमी । तब तेहि माह रह्यो सो रूमी ॥
जबलों लागि प्रीति अति गाढ़े । सतई भूमिमें भे तब ठाढ़े ॥
सतई भूमिमें जब जिव होई । तब नहिं तनहिंमें नहिं कोई ॥
छूटि गयौ तब देहको नाता । तब नहिं जक्त न जगतकी बाता ॥
विद्या और अविद्या दोई । भर्मरूप जानो सब सोई ॥
दोनों ब्रह्मा केर कल्पना । सो ब्रह्मा आवै भ्रम स्वप्ना ॥
ब्रह्मा आप जो भो भ्रमरूपा । ताकी कृत सकल भ्रमकृपा ॥

इति

अथ जीवनमुक्ति और विदेहमुक्ति मिथ्यावर्णन--चौपाई
ब्रह्मा विष्णु महेश्वर टेरे । जीवनमुक्त न माह बडेरे ॥
सो तिहु भवसागरके कारन । बारबार तिनको बसुधारन ॥
व्यास वशिष्ठ पराशर बादा । दशरथ जनको ध्रुव प्रहलादा ॥
सो सब जीवनमुक्त कहावै । पुनि पुनितनधरि जगमें आवै ॥
सत्यकवीर वचन परमाना । ध्रुव प्रहलाद श्रेष्ठ करि जाना ॥
साठि हजार वर्ष ध्रुव भोगकर । प्रहलाद भोग चौकरी बह्तर ॥
इतने बड़ा भक्त नहिं कोऊ । आवागौन युक्त रह सोऊ ॥
जेते जीवनमुक्त कहावै । पुनि पुनि तनधरि जगमें आवै ॥
प्रलय विदेहमुक्त सब होई । उत्पतिमें तनधर सब सोई ॥
आवै जाय सो मुक्त न मानो । दोनों मुक्ति भर्म करि जानो ॥

सत्यकवीर वचन-शब्द

भर्मसेवा भर्मपूजा, भर्म जपतप ध्यान ।
भर्मकरिकरि भर्मबंधा, नहीं सब पहिचान ॥
भर्म इंद्री करी निग्रह, भर्म गुफा में वास ।

Page 2078Permalink

( २००० )

बोधसागर

९२

भर्म तो तहाँ लोकहो जहाँ, जीवनमुक्तको वास ॥
कहो जी तुम आये कहते, जाहुगे किस ठाँव ।
औरको उपदेश देतहो, आप समुझत नाह ॥
जानबेको कहा कहिये, कहेको पतियाय ।
कहै कबीर अनंतरधुनि उपजै, सहज शून्य समाय ॥

चौपाई

लोमस ऋषि आदिक मुनि नाना । जिनको हंस कबीर बखाना ॥
कोटिन उत्पति प्रलय जो होई । कबहुँ गर्भ नहिं आवै सोई ॥
मुक्तस्वरूप संत कह तिनको । आवागौनसूत्र नहिं जिनको ॥
सारशब्द सतगुरुको लहेऊ । जन्ममरणको संशय दहेऊ ॥
जक्तमाह जेते हैं कर्मा । सो सब मिथ्या जिवको भर्मा ॥
झूठ सत्य दोउ एकसम आहीं । यहि संसार सार कछु नाहीं ॥
उत्तम करनी जिवको करना । यद्यपि नहीं सार कछु बरना ॥
गर्भते शिशु बाहर हो जबसे । कर्मकरन लागे सो तबसे ॥
कर्मक्रिया सब तबते जागे । हाथपांव शिशु फेकन लागे ॥
हाथपांव मारन ते जाहीं । नफा होय कछु शिशुको नाहीं ॥
शिशुहि भलो कर पगमारनहै । बिन कर पग फेके दुखतन है ॥
हो बाल जब अधिक सयाना । माटी धूल खेल अरु काना ॥
ताहु कर्म नफा नहिं पावै । तऊ खेलमें घौस बितावै ॥
कर्म करत पहुंचै तरुणार्ई । लाभ कर्मते तब कछु पाई ॥
सोऊ लाभ नफा कछु नाहीं । सर्व कर्म मिथ्या है ताहीं ॥
आदि अवस्था यथा निहारी । कर्म करत बीते बयसारी ॥
कर्म करनकी बानि न होई । तौ निश्चय जिव जाय बिगोई ॥
भलो कर्म करिये तेहि काजा । जाते शुभगतिको सज साजा ॥

Page 2079Permalink

९३

जीवधर्मबोध

(२००१)

वेद कि बिधिते जो कोइ ध्यावै । जीवन्मुक्तकी पदवी पावै ॥
स्वसंवेद विधि कर्म जो करिये । पाय अमरपद बहुरी न मरिये ॥

सत्यकबीर वचन-शब्दहेली

हेली तीरथ जाय बलाय । हरदम परवी नहाय ॥
तीरथ कोट अनंत है रे गंग यमुन जहैं दोय ।
मध्य सरस्वती वहत है नहाये निरमल होय ॥
ब्रह्म नयके घाटमें हो आगे शिवको लिंग ।
ताहुँपै दक्षिना दीजिये रे बहे सहसमुख गंग ॥
आगे कलाली कि हाट है रे चोखा फूल चुबंत ॥
बिन सतगुरु पावै नहीं कोई साधूजन पीवंत ॥
शीश उतारि धरनि धरैरे ऊपर धरि ले पाय ।
ब्रह्म नयके घाट मेरे याविधि परवी नहाय ॥
ऋग यजुर साम अथर्वना रे चार वेदको ज्ञान ।
उनकी कहो उहो कौनगति बांधे गांठि पखान ॥
चारवेदको पिता है रे स्वसंवेद संगीत ।
साहिब कबीर जूके मोकदिमे रे अविगति ब्रह्म अतीत ॥

इति जीवनमुक्तमिथ्या

अथ वर्णाश्रममिथ्यावर्णन-चौपाई

वर्णाश्रम सब मिथ्या जाना । नरकृत सो अज्ञानते माना ॥
पूर्व कर्म बिन यहि तनमाहीं । केते विप्र शुद्ध हैं जाहीं ॥
केते शुद्ध विप्र सो भैऊ । मातु पिता नहीं ब्राह्मण रहेऊ ॥
जो कोई वर्णाश्रमते अटका । निश्चय सो सत्पन्थसे भटका ॥
मल अरु मूत्र कि देही जोई । ताको ब्राह्मण कहे न कोई ॥
ज्ञान द्वार जो ब्राह्मण भैऊ । वर्णाश्रम ताके नहीं रहेऊ ॥

Page 2080Permalink

( २००२ )

बोधसागर

९४

राजा पंडित मिसके दोई । वर्णाश्रम थापे सब सोई ॥
जिते जीव वर्णाश्रम बंधा । उत्तम विद्यासे सो अंधा ॥
उत्तम धर्म गहे नहीं पावै । वर्णाश्रम तिनको अटकावै ॥
लहै कबहुँ नहीं ज्ञान कि घाटी । जिनको वर्णाश्रमकी टाटी ॥
प्रथम जैन मते मैं भाषा । तीन वर्ण कुल करते राखा ॥
भरथने ब्राह्मण वर्ण थपाई । चार वर्णकुल यहि भांति कहाई ॥
चक्रवर्तिपद भरथ जो पायौ । दान देनको प्रजा बुलायौ ॥
प्रजा परीक्षाको मनलाया । बीच राहमें जल ढरकाया ॥
जलमय धरती हो जेहि ठाई । जीव असंख्य तहां प्रकटाई ॥
दान लेनको प्रजा जो चाले । दयावंत पथ गह्यो निराले ॥
जहां कीच तहँ पग नहीं दैऊ । भरथ भूप तेहि न्यारा कियऊ ॥
ब्रह्मचीन्हि जिन दाया पालो । कीच बीचमें सो नहीं चालो ॥
ब्राह्मण तिनको नाम उचारा । सबपर श्रेष्ठ धर्मसो धारा ॥
अजयपाल कनउजको राजा । रचे ताहिमें यज्ञ समाजा ॥
सातसौ वर्षके ऊपर भैऊ । लखब्राह्मण सो नेवति बोलैऊ ॥
येतो ब्राह्मण सो नहीं पाये । तब नरेश अस हुकम लगाये ॥
जो कोइ विप्र चिह्ने आवै । द्विजसम आदर दछिना पावै ॥
वर्ण विवेक न कीने राजा । जो आये तेहि यज्ञ समाजा ॥
भूप सबहि को द्विजकरि माना । विप्रतुल्य दे आदर दाना ॥
केते विप्र बने तेहि बेला । निज गल माह जनेऊ मेला ॥
नृप बुलाय सेनपति बंगाला । ताहूकी कहिये अस चाला ॥
कनउजसे द्विज पंच बोलाई । बंगालेमें सो चलिजाई ॥
ब्राह्मण पांच अरु कायथ पांचा । पहुँच जहां महीपति जांचा ॥
तिन्है प्रतिष्ठा दीन सो राजा । बस बंगाले सहित समाजा ॥
तिनको वंश पसारा कीना । भित्र भित्र पदवी सो लीना ॥

Page 2081Permalink

९५

जीवधर्मबोध

( २००३ )

उत्तम मध्यम तिनमें कीने । जैसो कर्म जासु लखि लीने ॥
ब्राह्मण तिनमें तीन बडोरे । चतुरजी वणुजी मुकुरजी टेरे ॥
कायथ श्रेष्ठ कहे मुनि तीनी । घोस बोस मीतर कहि दीनी ॥
यहि विधि जात वरण ठहराई । असल नकल दोनों मिलजाई ॥
असल नकल मिल एक जो भैऊ । मान बड़ाई जिव सब गहेऊ ॥
जात वरनमें जिव अरुझाना । बिन श्रमसाधु सो बंधनभाना ॥
जिमि नृप जातिवरन बिलगाई । भांति भांतिकी रीति चलाई ॥
तिमि विदेव तिहुँपुरके राजा । कीने जकतकेर सब काजा ॥
पद्मदर्शन पांखंड बनाई । श्रुति स्मृतिमें जग अरुझाई ॥
कुल मरजाद थाप सो सारा । बंधनमाह बंधा संसारा ॥
जातिवरनके हृदमें जोई । संसारी कहलावै सोई ॥
पद्मदर्शनके हृदके माहीं । जातिवरनको बंधन नाहीं ॥
सो बेहृदके चालनहारे । साधु सो मुक्तिके मग पग धारे ॥
हृद बेहृद दोहू जिन त्यागा । गुरुलखि परमधर्ममें लागा ॥
जाति वरन सब मिथ्या होई । ताको साधु न माने कोई ॥
विप्र शूद्र कर्महि ते होई । उत्तम मध्यम कर्महि जोई ॥
गजते अचल मुनीश उपाये । केशपिंगल मुनि उल्लू जाये ॥
पुण्य अगस्त्य अगस्त्यउपाना । कौशिकमुनि कुशसे प्रकटाना ॥
कपिसे कपिल मुनीस उपाये । लता शाखगौतम ऋषि जाये ॥
दोनासे द्रोनाचार्य बखाना । ऋषि तीतरी तीतरसे माना ॥
रजसे परसराम प्रकटाये । शृंगी ऋषि हरनीके जाये ॥
कैवर्तिनसे व्यास कहाई । विश्वामित्र चंडालिन जाई ॥
ब्रह्मा आप कमलसे होई । सकल सृष्टिको करता जोई ॥
वेश्यासे वशिष्ठ मुनि भैऊ । इत्यादिकमुनि ब्राह्मण कहेऊ ॥
नहीं ब्राह्मणी इनकी माता । तऊ जकतमें द्विज बिरुयाता ॥

Page 2082Permalink

( २००४ )

बोधसागर

९६

उत्तम मध्यम कर्महि आही । कर्मते उग्र क्षुद्र है जाही ॥
सत्यकबीर वचन

साखी—जबलगि नाता जातिको, तबलगि भक्ति न होय ।
नाता तोर हरि भजै, भक्त कहावै सोय ।
बड़े गये बड़ आपने रोम रोम हंकार ।
सतगुरुकी परचै बिना, चारो बरन चमार ॥

रमैनी

पहिलो तारो कोरि चमारा । फिर तारो राजन दरबारा ॥

शब्द

नाम सुमिरले अमृत बानी । क्या चतुराई ठाने नर प्रानी ॥
पठेरे भरथरी चारो वेदा । बिन सतगुरु नहिं पायौ भेदा ॥
गोरख खोजत जन्म सिराने । कायाकी गति उनहु न जाने ॥
पंडोने बहु विप्र हंकारा । तबहुँ न घंटबजा ओहि बारा ॥
जवहिजुरेहेकोटिन ऋषि राजा । तबहुँ न घंट अधरबिच बाजा ॥
जवहि श्वपच मंदिर पग धारा । बाजै घण्ट होय झनकारा ॥
कहे कबीर चारो बरन है नीचा । सबसे श्वपच भक्त है ऊँचा ॥

चौपाई

वैशांपायन ऋषिके पास । नृपतियुधिष्ठिर वचन प्रकाशा ॥
कृपाकरो कहिये ऋषि राया । कहगुनगही ब्राह्मण कहलाया ॥
तब ऋषिराय कहे समुझाई । ब्राह्मणको यह गुण बतलाई ॥
गहे धर्म अरु धर्मके गुनको । कबहुँ अधर्म अकर्म न उनको ॥
दुतिये कबहुँ मांस न खावै । कबहुँ न कोई जीव सतावै ॥
प्रथमें वस्तु पड़ी कोई पावै । बिन स्वामी आज्ञा न उठावै ॥
काम क्रोध लोभ मोह मत्सर । कबहुँ न जगविषयनमेंचितधर ॥
पंचम गहे पंच न गुन जबही । तप दम दया सत्य प्रियसबही ॥

Page 2083Permalink

९७

जीवधर्मबोध

( २००५ )

सोई ब्राह्मण जब ये गुन गहिये । बिन गुन सदा शूद्र तेहि कहिये ॥
जो चंडालमें ये गुन होही । निश्चय ब्राह्मण जानो सोही ॥
षटउर्मी विकार सब माहीं । गुण करि विप्र शूद्र विलगाहीं ॥
जो गह परमारथ शुभ करनी । मुक्तसे और चाह नहिं धरनी ॥
शमदम दान आदि शुभ गुन गह । ऋद्धि सिद्धि आदिक गुन गन लह ॥
एकै विधि चहुँ बरन बनाया । रुधिर विन्दुते सबकी काया ॥
सतसंगमें सब एकै जाती । लिखा भागवतमें यहि भांती ॥
नृप शौनक चहुँ बरन बनाये । गुण करि भिन्न भिन्न विलगाये ॥
केते शूद्र विप्र है जाही । केते विप्र शूद्र गुन ग्राही ॥

इति वर्णार्थम मिथ्या

अथ कर्तापुरुष विवै शवजीवनका विचार—चौपाई

अलख अगोचर जो प्रभु अहई । तासु कथा कैसे कोइ कहई ॥
हरि हर ब्रह्मा पार न पावै । और जीवकी कौन चलावै ॥
कर्ता पुरुष जत्तको जोई । ताको नाम न जाने कोई ॥
जेते नाम जत्तते माहीं । राय निरञ्जनको सब आहीं ॥
वेद कहे जस अण्ड उगाये । ताते अण्डज ब्रह्मा जाये ॥
नारा जलको नाम बतायन । जलमें गृह कीनो नारायण ॥
के पुनि जलको नाम कहे जो । जलपर शयन करे सो केशो ॥
निर्णय स्वसंवेद पुनि भाषा । अण्डज देव निरञ्जन राखा ॥
बहुरि कहे तो रेतको लेखा । ईश्वर जलपर तरते देखा ॥
पुनि जन्मुर जाहि निरताये । जलपर शब्द यहूह उठाये ॥
गर्ज यहूह ससुद्र न ऊपर । वासा ईश्वर करे जलनपर ॥
यह सबही उर ला व्यौहारा । करता भेद है अगम अपारा ॥
अस प्रभु किमि बिचारते जानी । ताते सुन सतपुरुषन बानी ॥

Page 2084Permalink

( २००६ )

बोधसागर

९८

सत्यपुरुषनकी बचन जो सुनिये । पुनि पुनि निज हृदयेमें गुनिये॥
करि बिचार गहिये सत सारा । जाते उतरे भवनिधि पारा ॥

इति

अथ धर्मव्योरा वर्णन-चौपाई

सब धर्मनको व्यौरा वर्णों । जेते धर्म कर्म संचरणो ॥
स्वसंवेद है सबकी आदी । ताते सकल मता मरजादी ॥
वेद अरु वानी जेते जगमहैं । स्वसंवेद है सकल पितामह ॥
ताते चार वेद प्रकटाने । आदि पिताकी खबर न जाने ॥
स्वसंवेद ते वेद बनाये । तामें ऋषि मुनि मता मिलाये ॥
यज्ञादिकमें हिंसा कर्मा । सो नहिं स्वसंवेदको धर्मा ॥
ऋषि मुनिनिज२शब्द जो मेला । ताते खिला और कछु खेला ॥

दोहा-पा कहिये त्रैदेवको, भाग कहावै खण्ड ।

ताते धर्म जो प्रकट भे, तासु नाम पाखण्ड ॥

चौपाई

षटदरशन सातवे पाखण्डा । धर्म कर्म पृथ्वी नौ खंडा ॥
सबही तीन वेदके अंशा । ऋषिमुनिसकल निरंजनवंशा ॥
स्वसंवेदते वेद भे चारी । ताते चार किताब निकारी ॥
स्वसंवेदते गह त्वच ज्ञाना । ताते सर्व शास्त्र बंधाना ॥
पञ्जः साम ऋग्वेद जो तीनी । तौरैत जम्बूर इक्षील कीनी ॥
अथर्वन वेदणे रचे कुराना । मता महम्मद सकल बखाना ॥
पीर नवी निज मता मिलाई । वेद विरुद्ध कर्म ठहराई ॥
यहि विधि भये विरोधी सारे । स्वसंवेद तजि पथगह न्यारे ॥
पांच तत्त्व गुण तीन कहाया । शक्ती और निरञ्जन राया ॥
इनहीकी पूजा जगमाहीं । परमपुरुष कोई जानत नाही ॥
शक्ति निरञ्जन छल बल कीने । परम पुरुषपद परदा दीने ॥

Page 2085Permalink

११

जीवधर्मबोध

( २००७ )

भिन्न भिन्न पूजा परकाशा । सकल जीव गल डारे फांसा ॥
रजगुण ब्रह्मा है संसारी । कर्मजाल जिन जक्त पसारी ॥
तमगुण रूप महादेव केरा । भवसागरमें ताको डेरा ॥
सतगुन मारग जो कोड धरई । भवसागरके पार उतरई ॥
द्रन्द खेल सतगुणमें बतें । ताहु भिन्नभाव बहु करते ॥
प्रथमहि विष्णु संप्रदा चारी । दुतिये सत्यपंथ आचारी ॥
वेद कि विधि पूरणता पावै । स्वसंवेद कह तब समुहावै ॥
जीवहि अवश्य कर्म सो करनो । सतगुणकी मारग पग धरनो ॥
सात प्रकार कहों पुनि धर्मा । भिन्न-भिन्न तिनको सुन भर्मा ॥
शक्ति निरंजन त्रिगुन है पांचो । वेद विदित शुभ धर्म है सांचो ॥
छठा धर्म कहिये शैतानी । जिनको गुरु इबलीस बखानी ॥
सप्तम धर्म कबीर कृपाला । जरतजक्त जिव जिन प्रतिपाला ॥
प्रथमें ब्रह्मा रजगुण कहिये । कर्मकांड सब ताते गहिये ॥
दुतिमें विष्णु उपासना हेता । तृतिये शंभु योग चित चेता ॥
चौथे ज्ञान निरञ्जन राया । पंचम शक्ति पसान्यौ माया ॥
तीन तीन विधि तिनमें आही । उत्तम मध्यम कनिष्ठ कहाही ॥
छठे धर्म इबलीसको जाई । तीन विभाग ताहुमें होई ॥ ॥
उत्तम कर्म करंता जोई । बुधि विद्या सागर है सोई ॥
कोड गुणगण कोड धनमद पूरे । कोड बाह विजयी है शूरे ॥
जो मद मान सहित हंकारा । मैं बड़ डोरहि तुच्छ विचारा ॥
मोरे योग गुरु कहूँ नाहीं । सो शैतानको पन्थ गहाहीं ॥
उत्तम कर्म जो करे करावै । मलिन कर्म लख दूर परावै ॥
ऐसे सुकर्म करे जो लोगा । ताते नर्क भोग नहि भोगा ॥
तिनको आवागौन न छूटे । योनी संकट पुनि पुनि जूटे ॥
दुतिये आपन उत्तम करनी । और सिखाये सुख कह बरनी ॥

Page 2086Permalink

( २००८ )

बोधसागर

१००

तृतिये करे करावै पापू । घोर नर्क अह तिनका थापू ॥

दोहा-विविधि कह इबलीस जन, उत्तम मध्यम नीच ।

जस मति तस गति प्रेरिके, ल्यावै तिनको खींच ॥

चौपाई

कोई रजोगुण कर्म कहीजै । कोई मलीन रजोगुण भीजै ॥

कोई सतोगुण धर्म प्रचारा । कोई मलीन सतोगुण धारा ॥

कोई तमोगुण ऐसे जानो । विविधि भेद तिनमाह प्रमानो ॥

पञ्चधर्म षट्धर्म बखाना । इहाँलो विषय वासना नाना ॥

यह षट्धर्म जत्तमें जागे । सकल नारि नर तिनमें लागे ॥

छवो त्याग सप्तम जब चीन्हा । सत्य पन्थपर तब पग दीन्हा ॥

देव कबीर धर्म नयसागर । तापद गहि बीते सब झागर ॥

विषय विकारकी भै तब हानी । सरिता सकल सिंधु ससुहानी ॥

निश्चल होहि पाय प्रिय अपना । जहँ नहिं अमभय केर कल्पना ॥

मन बानीते पार जो होई । ताकी कथा कहे किमि कोई ॥

मीन विहंग कि मारग दूँढ़ा । बुद्धिविहीन विचारन सूढ़ा ॥

पठि गुण तोता कहे कहानी । बिना विचार मूलकी हानी ॥

झूठना

मूल जाने बिना धूल रसरीवरे मीन पग पंथ कहु कौन पावै ॥

दूर नेरे नहीं क्रूर हेरे तही बिना गुरु गम्य तेहि को लखावै ॥

जासुको नाम नहीं रूप नहिं रेख है भेष आलेख कह देख कोई ॥

बकत बहु वाय है सार नहिं पाय है घोषको धर्म गहि भर्म भोई ॥

स्वप्नकी वस्तु जौँ दूँढ़ जागृतमें हाथ आवै नहीं यत्न कीने ।

चारहु दशाते पार सरकार जो तासु दरबार पथ कौन लीने ॥

खेचरी भूचरी चाचरी अगोचरी योग अरु युक्ति सब रहै पोले ॥

दुन्मुनी खातजहँ उन्मुनीफिरत है अलककीझलकको पलकखोले ॥

Page 2087Permalink

१०१

जीवधर्मपौध

( २००९ )

भक्ति नौधा कही प्रेम पौधा यही बृद्धि विन सृद्धि नहिं यार आवै ।
यार चीन्हा नहीं प्यार कीना वृथा नाद अरु नृत्य कह गीत गावै ॥

इति श्रीधर्मव्यौरा

अथ वेदधर्म व्यौरा

दोहा—सतगुण सबमें श्रेष्ठ है, सतगुण विष्णु देव ।
सतगुणकी साखा गहे, लहे अगमको भेव ॥

चौपाई

सतगुनको सेवै बैरागी । तन मनते प्रभु सेवा लागी ॥
चार संप्रदा सगुण उपासी । नौधा भक्ति गहे सुखरासी ॥
भाव भक्ति प्रभु प्रतिमा पूजा । राम कृष्ण सम और न दूजा ॥
कोई बाल रघुपति कर ध्याना । कोई कृष्ण शिशु सेव प्रमाना ॥
नाना भांति सेव जिवधारी । लक्षण जानकी औध विहारी ॥
गान करहि बहु साधु समाजा । नादनृत बाजहि बहु बाजा ॥
धर्म वैष्णव परम सोहाई । दान पुण्य अति उज्ज्वल ताई ॥
गृह आश्रमी भाव भल धरही । सन्त गुरुकी सेवा करही ॥
वेद धर्मकी बात घनेरी । जहैंतहैं कविकृत मिश्रित हेरी ॥
ताते शुद्ध न व्यौरा लहिये । जो जिहिभाव सोई गति गहिये ॥
पौरानिक बहु कथा कहानी । शुद्धाशुद्ध जत्त विहरानी ॥
व्यास आदि ऋषिसुनि बहुतरे । जो जेहि भासा सत्यसो टेरे ॥
केते पंडितन ग्रंथ सँवारी । व्यासनाम धरि जत्त प्रचारी ॥
पुरुष प्रमानि बचन प्रमाना । सो विधि गहे भर्मभय भाना ॥
झूठ साँच जो कछु जगमाँही । निश्चय किये सत्य दरसाही ॥
झूठकी जबही झुठाई जाना । तब तेहि त्यागहि पुरुष सयाना ॥

इति वेदधर्म

Page 2088Permalink

( २०१० )

बोधसागर

१०२

अथ जैनधर्म व्यौरावर्णन—चौपाई

जैनधर्मं जिव दाया भारी । हिंसा पंथ नसो पग धारी ॥
शौच क्रिया जैनीमें थोरी । सतगुण मलिन मतामय सोरी ॥
रात समै ढिग जल नहिं घरही । अशुचि शरीर रहै का करही ॥
अशुचि देह नहिं मन सकुचाही । इन्द्रो शुद्ध बिना जल नाहीं ॥
देवी देवकी सेवा साधन । यन्त्र मन्त्र बहु देव अराधन ॥
दिन गति जबहि रैन नियरावै । जल अरु अन्तनसो कछु खावै ॥
प्राण जाय तो जान दे भाई । सुखमें कबहुँ न जल परिजाई ॥
महा कठिन व्रत जैनी ठाना । भूखसे त्यागे अपनो प्राना ॥
जेते इतर धर्म बहु भांती । जैनी सबहि कहै मिथ्याती ॥
जैनेश्वरकी केवल बानी । इतर ग्रंथ नहिं जैनी मानी ॥
दान पुण्य अरु शौच अचारा । जैन धर्म अति अल्प निहारा ॥
दान पुण्य बिन कर्म जो करही । उर कठोरता जैनी धरही ॥
दान पुण्य नहिं जहां निहारा । हृदयमें न होय उजियारा ॥
दाया कहां जहां नहिं दाना । बिना दान किमि हो कल्याना ॥
तप जप करि साधू कछु सुखिया । जैनी गूही दान बिन दुखिया ॥
जैन यती वह सीष सिपाई । जो ताहुके धन अधिकाई ॥
फूटे कूपमें धनबरु डारो । बिना पात्र मतिदान बिचारो ॥
पात्र बिना नहिं देत जो दाना । तिनके पात्र मिलै नहिं आना ॥
तिनके पात्र हैं साधू जैनी । भोजनदान तिन्है कछु दैनी ॥
घरघरते भिक्षा ले येई । एक ठौर भोजन नहिं लेई ॥
ताते जैनमें दानकि हानी । जीव दया सुख पावै प्रानी ॥
बिना दिये पावे किमि कोई । देन लेन चारो युग होई ॥
दान न करहिं बर्त बहु करही । करि करि बर्त भूखते मरही ॥
जो नहिं देहे सो नहिं पैहै । निश्चय भूखते प्रान गवैहै ॥

Page 2089Permalink

१०३

जीवधर्मबोध

(२०११)

चौथा काल जैनी जो कहेऊ । वज्रशरीर मनुष को रहेऊ ॥
जैनी करहि तबहि तप भारी । करि करनी सुख धाम सिधारी ॥
अब यह काल होयसो नाही । ज्ञान सुक्ति नहिं तिनके पाहीं ॥
परमारथ न होय बिनदाना । गहे साधु परमारथ बाना ॥
जहँ परमारथ दान कि हानी । तहां सुगति पावै कह प्रानी ॥
जैनमते अब सुक्ति न पाई । अन्य धर्म जिवको सुखदाई ॥
पंचम काल जैनको येहा । ज्ञानी सन्त धरे बहु देहा ॥
और धर्ममें जैनमें नाही । जो परमारथ दान कराही ॥
धर्मके चार चरण बतलाया । सत अरु सौच दान अरु दाया ॥
कलिमें कहा सप्त पदवर्ता । नाम दान कलिमल संहर्ता ॥
जैनमें सप्त शौच अरु दाना । तीनों चरण विभंग बखाना ॥
महाकठिनतप करि जब ध्यावत । चौथकाल कोई गति पावत ॥
अब यहि कालसो व्रतको पाले । एक टांगते धर्म न चाले ॥
संबंधी तन मन धन तीनों । यह प्रमान सब धर्महि कीनों ॥
तन मन धन बिन कार्य न कोई । स्वारथ अरु परमारथ दोई ॥
तन मन दे जब कर सेवकाई । तब धन लाभ होय दुनियाई ॥
धनको त्यागि औरको दीजै । तन मन ताते लाभ लहीजै ॥
तन मन धन दे जिहि जिन साधा । कोई दुनिया कोई हरि अवराधा ॥
तिहुदे सोइ अवश्य लहीजै । जब काहू दिश निज दिल दीजै ॥
तिहु बिन कर्म जो साधा चहई । सो शठ हठ अज्ञानी अहई ॥
तजि धन साधु जो वनमें बसही । घोर घोर तप करि तन कसही ॥
धनको दान दंड तिहि नाही । रहे नहीं धन जिनके पाहीं ॥
दारिद्री अरु भिक्षुक जोई । ताते दान लेत नहिं कोई ॥
जिहि औसर नर वज्र शरीरा । सहे परीसा लहै न पीरा ॥
दुःख अनंत देहीपर परही । जप तप साधु गृही दोउ करही ॥

Page 2090Permalink

( २०१२ )

बीधसागर

१०४

महा कठिन तप करि अघ दहई । दोनों यक समान गुण गहई ॥
पंचये छठये कालमें सोई । जनीसे नहिं सो तप होई ॥
दान देनकी बानि न तिनको । कहु कल्याण होय किमि इनको ॥
धन सो धरहि दान नहिं करही । कौन भांति उनको अघ हरही ॥
ताते पंचये छठये काला । जैनी कोइ न मुक्तिको चाला ॥
तनहित धन दे तन सुख पाई । धन जो गहतौ तन दुख आई ॥
जैनी कहै सुनो रे भाई । मिथ्याती मिथ्या फैलाई ॥
एवनको राक्षस कहि गाया । मिथ्याती सो झूठ बताया ॥
एवन जैनी छत्री सोई । राक्षसनाम वंशको होई ॥
राक्षस वंशी क्षत्री एवन । जैनधर्म ताके मनभावन ॥
ब्राह्मणहिंसा कर अधिकाई । ताते जैन महादुख पाई ॥
यज्ञमें जीव भरूम जब करही । मनमें रोष सदा जब धरही ॥
क्षत्रीवंशके सबही राजा । जैनधर्मधर सहित समाजा ॥
जिवकी हिंसा जबसों देखे । क्रोधवंत धावै यहि लेखे ॥
यज्ञविघ्नेस करे सो आई । ताते ब्राह्मण देहि दोहाई ॥
यहि विधि एवन विप्रविरोधी । हिंसा देखी होय अति क्रोधी ॥
ब्राह्मण ताते वैर गहाई । एवनको राक्षस बतलाई ॥
अमिश अहारी मद्यप भाषे । वैरभावको कारण राखे ॥
वीश बाहु दश शीश बखाना । ताको भेदनसो कहु जाना ॥
एवन सिद्ध मंत्र एक करेऊ । ऐसो भेष ताहिंते धरेऊ ॥
ताके पास रहै एक माला । ताते ऐसो दरसै ख्याला ॥
सो माला जब गलमें डारे । वीश बाहु दश शीस निहारे ॥
मालाको प्रताप बतलाई । भेष भयंकर लेत बनाई ॥
और मनुष सब देखो जैसे । रातन यकशिर द्वैभुज तैसे ॥
इन्द्रनाम यक राजा केरो । मंत्री जुत्थप तासु चनेरो ॥

Page 2091Permalink

१०५

जीवधर्मबोध

( २०१३ )

अग्नि पौन आदिक जो कहाऊ । इन्द्रके दरवारिनको नाऊ ॥
इन्द्रहि रणमें रावन जीता । बंधन डारिके देतेहि कीता ॥
नृपको जब बंधनमें डारा । मन्त्रिनको कर चेरवा डारा ॥
नीचटहल दरबारिन गहेऊ । अग्नि पौन रावन बस भैऊ ॥
अग्नि पौन आदिक जो कहेऊ । सो सब नाम मनुषको रहेऊ ॥
सुरपति नहीं बंधनमें आवै । मिथ्याती सब कूट बतावै ॥
छनमें इन्द्र प्रलय जग करई । ताहि कौन बंधनमें धरई ॥
प्रलय करे फिर जग प्रकटावै । सो किमि रावनकी बस आवै ॥
ऐसो अग्नि पौन बलकारा । छनमें प्रलय करे संसारा ॥
मिथ्याती सब कूठ वर्णके । अग्नि पौन रह बस रावनके ॥
ब्रह्मन क्षत्री होय लराई । क्षत्री द्विजनको मारि हटाई ॥
परशुराम तब द्विजकुल होई । परमशत्रु क्षत्रीको सोई ॥
ताते अनगिन क्षत्री मारा । तब सुभूमि लीवो औतारा ॥
क्षत्री चक्रवर्त पदधारा । पशुरामको ताने मारा ॥
हनिवर द्वीपकौ राजा जोई । हनोमानको नाना सोई ॥
हनोमान ननिओ रे गैऊ । आदर मान तहां बड़ भैऊ ॥
हनिवर द्वीपमें आदर पाई । ताते हनोमान कहलाई ॥
बानरवंशी क्षत्री सोई । हनोमान विद्याधर होई ॥
रूप अनूप महा छबि जाको । कामदेव औतार है ताको ॥
बज्र अंग बल बरनि न जाई । गुणगणशील जासो अधिकार्ई ॥
राजा पौन जय कहलाये । हनुमान है ताके जाये ॥
पौनते मनुष न जन्मै कोई । यह कपोलकलपित सब होई ॥
हनोमानको बानर भाषा । पीठके ऊपर पूछ सो राखा ॥
कूठ कथा मिथ्याती कहई । नर बानर किमि संगत गहई ॥
बालि सुकंठ आदि नृप जेते । बानरवंशके क्षत्री तेते ॥

Page 2092Permalink

( २०१४ )

बोधसागर

१०६

यह सब विद्याधर कहलाई । नभकी मारग चलै उड़ाई ॥
चंद्रनखा भगिनी रावनकी । सूपनखा तेहि विप्र कथनकी ॥
ब्रह्मन वेद पुरान बनाई । झूठी कथा अनेक मिलाई ॥
चौथा काल बहुरि जब ऐहै । भिन्नतिथ करतब प्रकटैहै ॥
कृष्णलक्ष्मण आदिक जानू । जरासंध रावण हनुमानू ॥
देव तिथंकर जब प्रकटाई । जैनधर्म सब जीव गहाई ॥
जैनधर्म विधि करनी करही । नर विद्याधर सो मत धरही ॥
अब मिथ्यात फैलि बहु गैऊ । नर विद्याधर अंतर भैऊ ॥
यहि बिधि जैनकथा सब न्यारी । वेदधर्मते भिन्न उचारी ॥
ऐसहि बुद्ध धर्मकी चाली । वेद जैनते कथा निराली ॥

इति श्री जैनमतव्यौरा

अथ स्वसंवेदव्यौरा

दोहा-चारवेदको पिता है, सर्वे धर्म गुरु जोय ।
परम पुरुषको भेद है, स्वसंवेद कह सोय ॥

चौपाई

सत्य कबीरको निज मुख बानी । स्वसमवेदसो नाम बखानी ॥
सतगुणपर जब सतगुण सरसे । तब शिव परम पुरुषपद परसे ॥
ताको नहीं जाने संसारा । अलख अगोचर अगम अपारा ॥
नहीं निर्गुण नहीं सर्गुण सोई । निर्गुण सर्गुण निरंजन होई ॥
निर्गुण सर्गुण फंदपसारा । सत्यमता है इनते न्यारा ॥
कहुँ न ताको मंदिर सेवा । सबमई परमात्म देवा ॥
जब जिव धर्म कबीर गहंता । बाद बिवाद होय सब अंता ॥
स्वसमवेदकी विधि जो गहई । तामें बहुरि न औगुण रहई ॥
सब औगुणको दूर बहावै । स्वसमवेद विधि तब जिव पावै ॥
इहां न कोई विषयबिकारा । निर्मल जीव सन्त मतधारा ॥

Page 2093Permalink

१०७

जीवधर्मबोध

( २०१५ )

मान सरोवर हंस निवासा । बकुला तहां करहि नहिं वासा ॥
भोजन भैक मीन जिन केरा । तिनको डाबर माह बसेरा ॥
जो हरिनाम खुगे शुचि मोती । बसे मानसर तिनके गोती ॥
सब जीवनके जो हितकारी । परमारथमें तन धन वारी ॥
स्वसंवेदकी आस गहाई । अन्य नती बहु रीति चलाई ॥
निर्मल जल अकाशते आवै । भूमि परत डाबर है जावै ॥
तिमि सब स्वसंवेदते वानी । भिन्न भाव धरिजग प्रकटानी ॥
सत्यपंथके गृही विरागी । परम पुरुषकी सेवा लागी ॥
जुरे समाज जहांयक तीरा । ढोल मृदंग मधुर मखीरा ॥
बजै झांझ खँजरी करताला । बाजन विविधि प्रकार सुताला ॥
सत्य कबीरको नाद उठावै । रहसि-रहसि प्रभुको गुण गावै ॥
सन्त गुरुकी सेवा माहीं । इन्है समान और कोउ नाहीं ॥
परमधर्म गुरुसन्तकी सेवा । ताते मिले पुरातन देवा ॥
धरे जेते धन द्रव्य शुभागे । सब गुरु सन्त सेवमें लागे ॥
गृही होय गुरु साधू सेवै । वैरागी तपमें चित देवै ॥
परम उदार चित जिन केरा । सत्यलोकमें तासु बसेरा ॥

इति स्वसंवेद

अथ स्मार्तमत व्यौरा वर्णन

दोहा—सतगुण रजगुण धर्ममय, स्मृती मत संन्यास ।

उत्तम मध्य कनिष्ठ विधि, कौजै कथा प्रकाश ॥

चौपाई

उत्तम मध्यम जो संन्यासा । सतगुण मयी ताही परकाशा ॥
दीगम्बर दंडी संन्यासी । दोनों धर्म सतो गुण राशी ॥
अब कनिष्ठ संन्यास कहीजै । जब सत रज मिश्रित चित दीजै ॥
कोइ कोइ दुराचार इन माही । मद्य मांसको भोग कराही ॥