कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
७९
जीवधर्मबोध
(१९८७)
जीवभूमिका पर सब ठाढ़े । कहूँ तुच्छ कहूं गुणगण बाढ़े ॥
कर्म किये सर्वज्ञ हो सोईं । जैसे मूरख पंडित होईं ॥
सम्पति विपतियें जिव एक सारा । भिन्न भिन्न पदवी सो धारा ॥
दोहा-अल्पज्ञता जो जीवकी, सर्वज्ञता जो ईश ।
दूर दोहूको कीजिये, जीवहि विश्वा वीश ॥
चौपाई
चारों खानि जीव यक रासी । सबको लगी कर्मकी फांसी ॥
नरतन यही ज्ञान अधिकारी । ताते जीव भ्रम तिभिर बिड़ारी ॥
कञ्चनको भूषण बहु करही । न्यारो न्यारो नाम सो धरही ॥
भूषणदशा स्वर्ण जब लहिये । तब क्या कंचन नाम न कहिये ॥
धातु रूपहू कहिये कंचन । भूषणहू पुनि सोईं विरंचन ॥
कंचन आहि सत्य यक ताते । जो कछु चाहे रचिये बातें ॥
ऐसे जीव धातुसे सब है । माया ब्रह्मादिक बहु ढब है ॥
सांचो जीव जमा यक अहई । और खर्च बहु बानी बहई ॥
सूक्ष्म थूल जीवकी करनी । अज्ञ तज्ञ कछु भिन्न न वरनी ॥
पारख गुरु कोइ दूँदन जावै । जीवते इतर ताहि नहिं पावै ॥
पारख सदा जीवके पाहीं । प्रकट होत भ्रम तम बिनसाहीं ॥
भल विचार करिहैं जे प्रानी । सारासार सोईं पहिचानी ॥
जेते हंस पारख पदधारा । पारख पाय न पुनि संसारा ॥
अलख कि गति कहूँ लखी न जाई । पारख कृपाते सो दरसाई ॥
सत्यकबीर बचन-शब्द
साधो सतगुरु अलख लखाया, जाते आप आप दरसाया ॥
बीज मध्य ज्यों तरुवर दरसै, वृक्ष मध्य ज्यों छाया ।
आतममें परमातम दरसे, परमातममें माया ॥
(१९८८)
बोधसागर
८०
ज्यों नाभीमें शून्य देखिये, शून्य अण्ड आकारा ।
निहअक्षरसे अक्षर ऐसा, क्षर अक्षर विस्तारा ॥
ज्योंग्विमध्ये किरन देखिये, किरनि ज्योति परकाशा ।
पारब्रह्मसे जीव ब्रह्म है, जीवब्रह्मसे श्वासा ॥
श्वासामध्ये शब्द देखिये, शब्द अर्थके माहीं ।
पारब्रह्मसे जीव ब्रह्म है, न्यारा है वह साईं ॥
आपै बीज वृक्ष अंकुरी, आप पुहप फल छाया ।
सूर्य किरन परकाश आप है, आप ब्रह्म जिवमाया ॥
आतममें परमातम दरसै, परमातममें झाँई ।
झाँईमें यक झाँई दरसै, लखो कबीरा साईं ॥
छन्द-यह ज्ञान अगम अगाध कोई साधके मन भाय है ।
सो परख पारख परम गुरुकह परख पद परखाय है ॥
परखाय है सो परखपद जब दयानिधि हर्षाय है ।
सत्यनामके परताप पर्वल ताप त्रिविध नसाय है ॥
इति
अथ पंचकोष मिथ्यावर्णन—चौपाई
आप भूलि निजु फांसा लीना । पंचकोषमें बासा लीना ॥
पंचकोष यहि विधि पहिचानी । प्रथम अन्नमय कोष बखानी ॥
दुतिय प्राणमय कोष प्रमानो । तृतीय मनोमयकोषको जानो ॥
पुनि विज्ञान मय कोष अहई । फिरि अनंदमय पंचम कहई ॥
प्रथम अन्नमय कोष बखानो । अन्न भोगते ताथित मानो ॥
पंचतत्त्व परकृत पचीसा । तीनों गुन करि जिवतन दीसा ॥
जैसे घटको भाजन ठाटी । उपादान कारन है माटी ॥
तासु निमित्त कारन कोम्हारा । समवाय कारन चक्र विचारा ॥
८१
जीवधर्मबोध
( १९८९ )
तिमि तम उपादान कारनतन । राजसतामसनमित्तको कारन ॥
सातकसो समवाय बखानी । तीनों गुन करि देह उपानी ॥
सो तन कहे अन्नमय कोषा । बंधन ताहि चार है चोखा ॥
बसियौ रसियौ असियौ कसियौ । ये चारों बंधन तन लसियौ ॥
प्रथमें बसियो कहो बखानी । देहोहं यह तन मम मानी ॥
देहको सो आपा करि जानी । बंधन माह परा अज्ञानी ॥
दुनियौ रसियौ भेद उचारी । जेहि वर्णाश्रम जिव तनधारी ॥
सोइ वर्णाश्रम कर्म जो करिये । तेहि ते रसियौ बंधन परिये ॥
तृतिये असियौ कहिये ताही । निजु वर्णाश्रम जीव सराही ॥
तुच्छ इतर वर्णाश्रम देखे । बंधन असियौ गहे विशेषे ॥
चांथे कसियौ करे अकाजा । कुलकी लाज लोककी लाजा ॥
वेद अरु देव लाजामें फँसा । ताते परा जीवको संसा ॥
इन चारों बंधनको काटो । तब जिवकी अम संशय फाटो ॥
कुल अरु लोक वेद सुर लाजा । अस जब भाषे कुटुम समाजा ॥
हमरे कुलको यहि पथ डगरा । कुलकरनी तजि तू जस बिगरा ॥
तब जिव दुरि कुलधर्म सभारी । भित्रपंथ नहि सो पगधारी ॥
जो कोई यह लजा काटे । लोकलाज पुनि ताको डाटे ॥
लोग जो ऐसी बचन सुनायौ । बिगन्यौ श्रेष्ठ पुरुषको जायौ ॥
लोकलाज तब जिव नहि छोड़े । अपने कर्म ते सो मुख मोड़े ॥
लोक लाज जौ तोरके जाई । वेद लाज तेहि लेत फँसाई ॥
वेद लाज सो बंधन अहई । जब संसारी अस मिलि कहई ॥
काहू वेद शास्त्र परमाना । जो तू कर्म करे मनमाना ॥
वेदहु लाज लंघि जब जावै । देव लाज पुनि तोहि दबावै ॥
देव लाज कह कौन उलंघा । करे देव करनीमें भंगा ॥
इन्दी द्वारे देवन थाना । विषय भोग तिनके तन माना ॥
( १९९० )
बोधसागर
८२
आवत देख जो विषयबयारी । इन्द्री पटल सो देहि उघारी ॥
विषयानन्द जीव जब होई । तब शुभ करनी करे न कोई ॥
जब चहुलाज लंघि जिव जावै । बड़भागी कोइ प्रभु पद पावै ॥
अन्नमय यह कोष बखाना । जामैं जक्त जीव गल ताना ॥
प्राणमयी कोष याके आगे । विविधिप्रकार पौन संग लागे ॥
प्राण अपान समान उदाना । व्यानो नाग कूर्म कहि गाना ॥
किर्कल देवोदत्त धनंजय । ये सब पौन हैं कोष प्राणमय ॥
जेहि औसर जिव ऐसो कहई । प्राण हमारो तीक्ष्ण बहई ॥
प्राण पौनको स्वतह सुभाऊ । आपासो आरोप कराऊ ॥
गुदा अपान प्रवेश कराया । पवन सुभावन जीव सुभाया ॥
हृदय समान उदान सिरोई । व्यान अन्नपाचक है सोई ॥
नाग डकार कूर्म हग खोले । किर्कल छीक स्वतह सो बोले ॥
देवदत्त जसुहाई पूजै । मृतक शरीर धनंजय सूजै ॥
इतने इतर पौन बहुवादी । अंगफर्कन अफरन हिचक्यादी ॥
पौन कर्म सब मानै आपा । कोष प्रानमय बंधन थापा ॥
कोष मनोमय तासु अवांतर । पुनि हंकार कहे ताते पर ॥
शुभ और अशुभकर्म जो कछु कर । पुन्य पाप व्यौहारादिक नर ॥
सो सब मन इन्द्रीके करतब । कोष विज्ञानमयी कहिये अब ॥
पंच ज्ञान इंद्री छठये बुधि । तासु अवांतरचित्त सहित सुधि ॥
परमारथ सब उत्तम करनी । सो सुभाव सब इनको बरनी ॥
जिवसो कर्म आपनो धरई । कोष विज्ञानमय बंधन करई ॥
पुनि अनंदमय कोष पर तेही । बुद्धिको ऐसो ज्ञान भयो जेही ॥
हौमैं करि जिव करे बखाना । आपको बड़ अनंद हम जाना ॥
सो अनंद बंधन जिव केरा । कोष अनंदमयी यह टेरा ॥
पांचो कोष अवस्था पांचो । जागृतरूप अनन्तमय बांचो ॥
८३
जीवधर्मबोध
( १९९१ )
प्राण मनो विज्ञान जो तीनी । स्वप्न स्वरूप तिन्है कहि दीनी ॥
पुनि अनंदमय कोष जो आही । रूप सुषुप्ती कहिये ताही ॥
जाग्रत रजगुन रूप कहीजै । सतगुन रूप स्वप्न कहिदीजै ॥
तमगुन रूप सुषुप्ति कहावै । देहमन्त्री गुन सुभाव बतावै ॥
पुण्यदया वांछा रजगुनकह । पुन्य पिछार विषाद तमो यह ॥
वांछा रहित सतोगुन जानी । त्रिगुन कर्म नानाविधि मानी ॥
जिव अज्ञानते आपको कहई । पुण्यपाप सब मेरो अहई ॥
ज्ञानी गुनन सुभाव सो जाने । अज्ञानी अपनो करि माने ॥
यहि बिधि जेते तनके कर्मा । सो सब मन इंद्रिके धर्मा ॥
पाँचो तत्त्व त्रिगुनते भयऊ । गुन आज्ञा शक्तिसे कहेऊ ॥
चित्तसे अज्ञान शक्ती होई । मन अरु चित्त भेद नहिं कोई ॥
सर्वे कर्म जो जगके माहीं । मनहीं केर पसारा आहीं ॥
मन माया तिरगुन न्यौहारा । जक्तमाह भ्रम जाल पसारा ॥
अथ योग और भोग दोनों मिथ्या वर्णन
दोहा—षट्दल चक्रको भेदके, योगी पौन चढ़ाय ।
दल सहस्रके कमलमें, निर्विकल्प हो जाय ॥
हो विदेह पद अमर लह, विद्यामें ठहराय ।
भे निरद्वन्द्व न कल्पना, आपमें आप समाय ॥
चौपाई
जिमि योगी तिमि भोगी देखे । कमल भेद दोनों यक लेखे ॥
द्वन्द्वदीब दोनोंको खेला । इत नरनारी उत गुर चेला ॥
योगी उरध पौन चढ़ावै । भोगी अधषानी ले आवै ॥
नादके बल योगी अविनाशी । विंदके चल भोगी सुखराशी ॥
नारिपुरुष जब भा संयोगा । दोनों मिले भोग सुख भोगा ॥
माथेसे जब माथ जुरेऊ । सिरवर कमलते बिंद उतरेऊ ॥
( १९९२ )
बोधसागर
८४
नेत्रसे नेत्र जुटे जिहि बारा । द्वैदल कमल भेदि चलु पारा ॥
मुखसे मुख जेहि औसर चूमा । तबही बिंद अधो दिस घूमा ॥
तब घोडश दल कमल बधाना । द्वादशदलपर पुनि ठहराना ॥
अनहद चक्रते बिंद उतारा । मणिपूरकपर आसन धारा ॥
मणिपूरकते हेटको हेरा । स्वाधिष्ठान चक्र कर डेरा ॥
नारिपुरुष मिलि द्वन्द मचाया । स्वाधिष्ठान उतरि जल आया ॥
टिका अधारचक्र जब पानी । सह विकल्प भोगी तब जाना ॥
ज्ञान पुत्र योगा जब पायौ । अमर भयौ फिर गर्भ न आयौ ॥
योगी हृदये जबलों ज्ञाना । तबलों ताको अमर बखाना ॥
ज्ञान लोप होवे जेहि काला । तब योगीको हो जंजाला ॥
ज्ञानदृष्टि करि योगी जाना । मेंहंमि जगमें पसराना ॥
अज्ञ पुत्र तिमि योगी जाया । वंशवृद्धि जगमें फैलाया ॥
भोगी अमर भयौ तेहि बारा । तासु वंश जगमाह पसारा ॥
जबलों वंश जक्तमें ताका । भोगा अमर भयौ परिपाका ॥
तासु वंश जब हो संसारा । भोगी मृतक होय तेहि बारा ॥
आपै आप सकल जगमाही । अज्ञदृष्टि करि जा तन नाहीं ॥
योगी विद्या द्वारे जाना । भोगी अविद्याते अज्ञाना ॥
योग भोग दोनों हैं झूठे । संत सुजान दोहूते हूठे ॥
योगअरु भोग ब्रह्म जिव माया । नादर्शिद जो कछु उपजाया ॥
सो सब भर्म एक नहिं सांचा । सांचे सतगुरुको यह वाचा ॥
भर्मै नाद अरु भर्मै बिंदू । भर्महि तुर्क अरु भर्मै हिंदू ॥
भर्म निमाज भर्मही रोजा । भर्महि ते सब ईश्वर खोजा ॥
भर्महि देऊल भर्महि देवा । भर्महि पूजा भर्महि सेवा ॥
भर्महि धरती भर्म अकाशा । भर्महिको यह सकल प्रकाशा ॥
भर्मको रचित सकल संसारा । टूटै भर्म होय भव पारा ॥
इति योग और भोग मिथ्या
८५
जीवधमबाध
( १९९२ )
अथ स्वसंवेदमते अष्टांगयोगवर्णन सत्यकबीरवचन अष्टांगयोगकी रमैनी
अविगति लीला अगम अपारा । धरती धरचौ सत्य औतारा ॥
अविगति लीला अगम अलेखा । अवरन बरन रूप नहिरेखा ॥
जाकी गति सुर मुनि नहीं पाई । अविगतिकीगतिवरनि न जाई ॥
शेष सहस्रमुख निशिदिन गावे । अस्तुति करति पार नहीं पावे ॥
वेद जो कोट सहस्र पुन गावे । अविगति गतिवरनी नहीं जावे ॥
साखी-अविगतिकी बेगति है, मन बुध चितते दूर ।
आपमेटि सतगुरु मिलै, पावै दरस हजूर ॥
रमैनी
योगी बहुत योग जो करई । कृपा योगते नहीं निस्तरई ॥
फिर फिर आवै फिर-फिर जाई । कर्महि कर्म बहुत अरु झाई ॥
है निष्कर्म नाम जो ध्यावै । योनी संकट बहुरि न आवै ॥
कमही कम बंधावहु भारा । कमही कम अटका संसारा ॥
देह कर्म जो लीन उठाई । मनको कर्म छुटै नहीं भाई ॥
जब लगिमनकी कर्म न खोवै । तबलगि मननिर्मल नहीं होवै ॥
जब मनकी किरिया मिटि जाई । तब हरि मिलै सहजमे आई ॥
साखी-तन किरियाको छोड़िके, मन किरिया रुचिराख ॥
कर्म क्रिया अभिमान तजि, सत्यनाम निजु भाष ॥
रमैनी
तनकी करनी देहु बहाई । मनकी करनी सत्य मिलाई ॥
मनकी किरिया सत्य जो कोई । ताहि समान और नहीं कोई ॥
सांख्य योग करनी है सारा । जेहिते उतरे भव जल पारा ॥
सत्य क्रियाते ज्ञानी भैऊ । सत्यक्रिया साहिब मिलगैऊ ॥
सत्य क्रिया सतपुरुष हि ध्यावै । सत्कक्रिया सतनाम मिलावै ॥
साखी-सत्यक्रिया निर्वान है, तन मन ते सो भिन्न ।
मन पौना टढकै गहै, सत्यनाम निजु चिन्ह ॥
नं. ११ बोधसागर - ८
( १९९४ )
बोधसागर
८६
चौपाई
अब मैं सांख्ययोग जो कहऊँ । योग अष्टांगको लक्षण लहऊ ॥
एकएकके चार चार लक्षण । जो जानै सो होय विचक्षण ॥
येतो कहिये लक्षण बतीसा । योग अष्टांगमें एकै दीसा ॥
अष्टांग योग सांख्य जो जाने । अरु लक्षण बत्तिस पहिचाने ॥
समौ-तेई भवसागर तरे, याकरनी निजु सार ।
सत्यकिया सतसे गहै, सत्यनाम आधार ॥
रमैनी
प्रथमै योग ज्ञान है भाई । ताहिते सुखव परमपद पाई ॥
निरालंब आलंब न कोई । सतगुरु इच्छा होय सो होई ॥
कर्म भरम तजि साहेब जाने । भली बुरी कछु चित्त नहि आने ॥
निरवासनिक वास नहि कोई । जंगल वस्ती एक सो होई ॥
है निरवैर रहै ततसारा । बाहर भीतर अलख अपारा ॥
समौ-एकनामको जानिके, दूजा देय बहाय ।
तीरथ व्रत जप तप नहिं, आतम ताव समाय ॥
रमैनी
दूजा योग विचार विचारे । निरमोही है आप विचारे ॥
है निवैँ रहै जगमाहीं । जगके सुखमें लगै नाहीं ॥
मातु पिता सुत नारि न भावै । काम क्रोध मद लोभ भुलावै ॥
है निष्कंट शब्दसे लागे । अनहद सुने आतमा जागे ॥
देही छोड़ि विदेह समाना । हंसा पावै पद निर्बाना ॥
समौ-जो कछु करे विचारके, रह पुन्यपापते न्यार ।
कहै कबीर नामहि जाने, जाय पुरुष दरवार ॥
रमैनी
तीजे योग विवेक कहावै । बिन विवेक कोइ पार न पावै ॥
८७
जीवधर्मबोध
(१९९५)
जाको समाधान मन होई। भली बुरी कहि जावै कोई ॥
समदरशी समज्ञान विचारे। सबघट भीतर ब्रह्म निहारे ॥
प्रीति गहे सो नाम समाना। और सकल जग मिथ्या जाना ॥
जाके शांति होइ घट नाही। कोइ कछु कहै कोध मन नाही ॥
रमैनी
चौथा योग शील कहि दीना। विना शील साहेब नहिं चीन्हा ॥
निर्मल सोचे सोचि विचारे। शुचि रुचि दया धर्म उर धारे ॥
मनको संयम करै जो ज्ञानी। पांचों पकरि एक घर आनी ॥
सत्य शब्द भावै संसारा। सत्यहिसे उतरे भवपारा ॥
होय औतारा सत्य बखाने। भावै बुरा भला कोइ माने ॥
समौ-शीलक्षमा जब ऊपजै, अलख दृष्टि जब होय।
विना शील पहुँचे नहीं, लाखो कथै जो कोय ॥
रमैनी
पच्वां योग सन्तोष बखानी। बिन संतोष बुझे अज्ञानी ॥
मानै नहीं रंक औ राजा। है अमान नहिं काहुते काजा ॥
नर्क स्वर्ग बाँछै नहिं कोई। होय अबच्छक साहेब सोई ॥
मन अस्थिर करि प्रेम उपजावै। अनहद शब्द सुने चितलावै ॥
समौ-निरमल शब्द प्रकाशकर, रह सुखसेज समय।
सत्य नाम सन्तोष बिन, सत्यलोक नहिं जाय ॥
रमैनी
छठै योग रहै निरवैरा। जाते जगते होय न वैरा ॥
सब घट भीतर एक करि जानी। होय सुदृष्टि परम परमानी ॥
सुख दाई सबहिनको भावै। जलस्वरूप है अग्नि बुझावै ॥
शीतल है सबहीको भावै। समता हो रमताको पावै ॥
समौ-कंचन काँचि है एकसम, दुष्ट मित्र सम एक।
दूजा भाव न जानहीं, एक नामकी टेक ॥
( १९९६ )
बोधसागर
८८
रमैनी
सतवां योग सहज है मीता । सहज भावसे यम से जीता ॥
एक विचार प्रेम उपजावै । पांचों इन्द्री सहज समावै ॥
निरलोभी है लोभ भुलावै । भवसागरमें बहुरि न आवै ॥
निस्संशीक होय जो कोई । संशय काल रहै नहिं कोई ॥
है निलैप कतहु नहिं लागे । सत्य शब्द गहि आतम जागे ॥
समौ-सब जग जूठा जानिके, सत्य नाम है सार ॥
सहजे सहज प्रकट भया, सतगुरु शब्द सँभार ॥
रमैनी
अठयौ योग शून्य है नीका । एकनाम आगे जग लागे फीका ॥
श्रुत्रहीते सब जग उपराजा । श्रुत्रहीते शब्द जो बाजा ॥
सहज श्रुत्र जो लावै कोई । अलखको लखै आपही सोई ॥
सहज शून्य जो ध्यान लगावै । भवजल तरत वार नहिं लावै ॥
सुरति शब्द ले सहज समावै । सहज समाधि परमपद पावै ॥
समौ-ज्ञानविचार विवेकते, शील संतोष समाय ।
नाम गहों निर्भय रहो, सत्यलोक सहजे जाय ॥
इति अष्टांग योगकी रमैनी
अथ ज्ञानपरीक्षा चार
निरालंब । निर्भर्म । निर्वासनिक । निरस्वादी ॥ १ ॥
विचारपरीक्षा चार
निरमोही । निरबंध । निःशंक । निर्वान ॥ २ ॥
विवेकपरीक्षा चार
सर्वगी । सावधान । सुचेत । सारग्राही ॥ ३ ॥
शीलपरीक्षा चार
शुची । संयमी । श्रोता । वक्ता ॥ ४ ॥
८९
जीवधर्मबोध
( १९९७ )
संतोषपरीक्षा चार
अयाची । अवांछी । अमानी । अस्थिर ॥ ५ ॥
निर्वैरपरीक्षा चार
सुहृद । समता । शीतल । सुखदाई ॥ ६ ॥
सहजपरीक्षा चार
निष्प्रपंच । निस्तुरंग । निर्द्रढ़ । निलैष ॥ ७ ॥
शून्यपरीक्षा चार
लौलक्ष । धीरज । ध्यान । समाधि ॥ ८ ॥
समौ-कबीर बतीसो जब उगवै, तैतीसो छपि जाय ।
कहै कबीर सुन गोरख, आवागमन नसाय ॥
इति अष्टांगयोग स्वसंवेदमतै
अथ सातज्ञानभूमिकावर्णन
दोहा-सीषता विचार समानता, सिसरातो सुखपंत ।
बहुरि पदार्थ अभावनी, तुरिया ज्ञान गहंत ॥
चौपाई
प्रथम सीषता भूमि जो कहिये । शुभइच्छाते शुभ गति लहिये ॥
ज्ञानचाह सच्छास्त्र उचारन । सत्संगत अपकर्म निवारन ॥
द्वितीय विचार भूमिका सोई । दूँढ सुसंग सुविद्या जोई ॥
तृतीय समाता है वैरागा । तन मनते विषयनको त्यागा ॥
चौथे भूमि सिस्तांत कहावै । गेह नेह तजि अलग रहावै ॥
हो निवृत्त सब विषय बिहाई । हरिपद प्रीति न और सोहाई ॥
पंचई भूमि सुषुप्ति कहीजै । ईश्वरलीन भर्म भय छीजै ॥
छठे पदारथ अभावनी भाषा । प्रभुपद लीन न सुचितन राखा ॥
ऐसो ध्यान नाह अनुरागा । बिना जमाये सो नहि जागा ॥
सतई भूमि कहावै तुरिया । जहां पहुंचपुनिचितनहिफुरिया ॥
( १९९८ )
बोधसागर
९०
ऐसो ईश्वरमें लौं लागे । कोऊ जगावै तऊ न जागे ॥
इति ज्ञानभूमिका
अथ सात अज्ञानभूमिकावर्णन
दोहा-अशुची है जागृतो, महा जागृती गत ।
जागृत स्वप्ना स्वप्न, जागृत पुनि स्वप्ना सुषुप्त ॥
चौपाई
प्रथम अशुचि जागत अज्ञाना । तन सुख चाह सदा अलसाना ॥
दुतिये जागृत जाहि बखाना । अहं कुलीन श्रेष्ठ गुनज्ञाना ॥
तृतिये महाजागत यौं भाषे । दोहू लोक पौरुष हम राखे ॥
ऐसो मैं गुणज्ञान निधाना । मेरे वशमें अहै फलाना ॥
चौथे जागृत स्वप्ना यांचा । जो मैं कहों सुनो सब सांचा ॥
पंचम स्वप्ना जागत भाषा । देखे स्वप्न सुरति सब राखा ॥
छठयें स्वप्न भूमिका कहई । देखे स्वप्न सुरति नहिं रहई ॥
सप्तम भूमि सुषोपति होई । सुधिवुधिरहित जीव जब सोई ॥
सातो भूमि ज्ञान उर धारो । पुनि सातो अज्ञान विचारो ॥
यक पौरीपर दूजी पौरी । होय सघनता अगिली ठौरी ॥
प्रभुमें शुभ इच्छा जब होई । सच्छास्त्रन अवलोकै सोई ॥
सच्छास्त्रनको रस भल चीखी । ताकी बुद्धि भई तब तीखी ॥
सच्छास्त्रन पठि भयौ जो पक्का । तब तो दुतिय मूगिका तक्का ॥
दुतिय भूमिका आहि विचारा । तब सत्संगतको पग धारा ॥
सत्संगत जब जीव टटोले । तब ग्रन्थनकी ग्रन्थी खोले ॥
जबलों नहिं सत्संगत जूटे । ग्रन्थनकी ग्रन्थी नहिं छूटे ॥
दुतिय भूमिमें जब जिव पागा । तब तृतियेमें हो वैरागा ॥
हठ बैराग होय जिहि काला । चौथ भूमिकामें पग डाला ॥
जब चौथीमें हठ जिव भैऊ । तब पंचम हरिपद गहिलैऊ ॥
९१
जीवधमबाध
( १९९९ )
जब हरिपद तजि और न भावै । तब छटवों भूमिकामें जावै ॥
भयौ लीन जब छटवों भूमी । तब तेहि माह रह्यो सो रूमी ॥
जबलों लागि प्रीति अति गाढ़े । सतई भूमिमें भे तब ठाढ़े ॥
सतई भूमिमें जब जिव होई । तब नहिं तनहिंमें नहिं कोई ॥
छूटि गयौ तब देहको नाता । तब नहिं जक्त न जगतकी बाता ॥
विद्या और अविद्या दोई । भर्मरूप जानो सब सोई ॥
दोनों ब्रह्मा केर कल्पना । सो ब्रह्मा आवै भ्रम स्वप्ना ॥
ब्रह्मा आप जो भो भ्रमरूपा । ताकी कृत सकल भ्रमकृपा ॥
इति
अथ जीवनमुक्ति और विदेहमुक्ति मिथ्यावर्णन--चौपाई
ब्रह्मा विष्णु महेश्वर टेरे । जीवनमुक्त न माह बडेरे ॥
सो तिहु भवसागरके कारन । बारबार तिनको बसुधारन ॥
व्यास वशिष्ठ पराशर बादा । दशरथ जनको ध्रुव प्रहलादा ॥
सो सब जीवनमुक्त कहावै । पुनि पुनितनधरि जगमें आवै ॥
सत्यकवीर वचन परमाना । ध्रुव प्रहलाद श्रेष्ठ करि जाना ॥
साठि हजार वर्ष ध्रुव भोगकर । प्रहलाद भोग चौकरी बह्तर ॥
इतने बड़ा भक्त नहिं कोऊ । आवागौन युक्त रह सोऊ ॥
जेते जीवनमुक्त कहावै । पुनि पुनि तनधरि जगमें आवै ॥
प्रलय विदेहमुक्त सब होई । उत्पतिमें तनधर सब सोई ॥
आवै जाय सो मुक्त न मानो । दोनों मुक्ति भर्म करि जानो ॥
सत्यकवीर वचन-शब्द
भर्मसेवा भर्मपूजा, भर्म जपतप ध्यान ।
भर्मकरिकरि भर्मबंधा, नहीं सब पहिचान ॥
भर्म इंद्री करी निग्रह, भर्म गुफा में वास ।
( २००० )
बोधसागर
९२
भर्म तो तहाँ लोकहो जहाँ, जीवनमुक्तको वास ॥
कहो जी तुम आये कहते, जाहुगे किस ठाँव ।
औरको उपदेश देतहो, आप समुझत नाह ॥
जानबेको कहा कहिये, कहेको पतियाय ।
कहै कबीर अनंतरधुनि उपजै, सहज शून्य समाय ॥
चौपाई
लोमस ऋषि आदिक मुनि नाना । जिनको हंस कबीर बखाना ॥
कोटिन उत्पति प्रलय जो होई । कबहुँ गर्भ नहिं आवै सोई ॥
मुक्तस्वरूप संत कह तिनको । आवागौनसूत्र नहिं जिनको ॥
सारशब्द सतगुरुको लहेऊ । जन्ममरणको संशय दहेऊ ॥
जक्तमाह जेते हैं कर्मा । सो सब मिथ्या जिवको भर्मा ॥
झूठ सत्य दोउ एकसम आहीं । यहि संसार सार कछु नाहीं ॥
उत्तम करनी जिवको करना । यद्यपि नहीं सार कछु बरना ॥
गर्भते शिशु बाहर हो जबसे । कर्मकरन लागे सो तबसे ॥
कर्मक्रिया सब तबते जागे । हाथपांव शिशु फेकन लागे ॥
हाथपांव मारन ते जाहीं । नफा होय कछु शिशुको नाहीं ॥
शिशुहि भलो कर पगमारनहै । बिन कर पग फेके दुखतन है ॥
हो बाल जब अधिक सयाना । माटी धूल खेल अरु काना ॥
ताहु कर्म नफा नहिं पावै । तऊ खेलमें घौस बितावै ॥
कर्म करत पहुंचै तरुणार्ई । लाभ कर्मते तब कछु पाई ॥
सोऊ लाभ नफा कछु नाहीं । सर्व कर्म मिथ्या है ताहीं ॥
आदि अवस्था यथा निहारी । कर्म करत बीते बयसारी ॥
कर्म करनकी बानि न होई । तौ निश्चय जिव जाय बिगोई ॥
भलो कर्म करिये तेहि काजा । जाते शुभगतिको सज साजा ॥
९३
जीवधर्मबोध
(२००१)
वेद कि बिधिते जो कोइ ध्यावै । जीवन्मुक्तकी पदवी पावै ॥
स्वसंवेद विधि कर्म जो करिये । पाय अमरपद बहुरी न मरिये ॥
सत्यकबीर वचन-शब्दहेली
हेली तीरथ जाय बलाय । हरदम परवी नहाय ॥
तीरथ कोट अनंत है रे गंग यमुन जहैं दोय ।
मध्य सरस्वती वहत है नहाये निरमल होय ॥
ब्रह्म नयके घाटमें हो आगे शिवको लिंग ।
ताहुँपै दक्षिना दीजिये रे बहे सहसमुख गंग ॥
आगे कलाली कि हाट है रे चोखा फूल चुबंत ॥
बिन सतगुरु पावै नहीं कोई साधूजन पीवंत ॥
शीश उतारि धरनि धरैरे ऊपर धरि ले पाय ।
ब्रह्म नयके घाट मेरे याविधि परवी नहाय ॥
ऋग यजुर साम अथर्वना रे चार वेदको ज्ञान ।
उनकी कहो उहो कौनगति बांधे गांठि पखान ॥
चारवेदको पिता है रे स्वसंवेद संगीत ।
साहिब कबीर जूके मोकदिमे रे अविगति ब्रह्म अतीत ॥
इति जीवनमुक्तमिथ्या
अथ वर्णाश्रममिथ्यावर्णन-चौपाई
वर्णाश्रम सब मिथ्या जाना । नरकृत सो अज्ञानते माना ॥
पूर्व कर्म बिन यहि तनमाहीं । केते विप्र शुद्ध हैं जाहीं ॥
केते शुद्ध विप्र सो भैऊ । मातु पिता नहीं ब्राह्मण रहेऊ ॥
जो कोई वर्णाश्रमते अटका । निश्चय सो सत्पन्थसे भटका ॥
मल अरु मूत्र कि देही जोई । ताको ब्राह्मण कहे न कोई ॥
ज्ञान द्वार जो ब्राह्मण भैऊ । वर्णाश्रम ताके नहीं रहेऊ ॥
( २००२ )
बोधसागर
९४
राजा पंडित मिसके दोई । वर्णाश्रम थापे सब सोई ॥
जिते जीव वर्णाश्रम बंधा । उत्तम विद्यासे सो अंधा ॥
उत्तम धर्म गहे नहीं पावै । वर्णाश्रम तिनको अटकावै ॥
लहै कबहुँ नहीं ज्ञान कि घाटी । जिनको वर्णाश्रमकी टाटी ॥
प्रथम जैन मते मैं भाषा । तीन वर्ण कुल करते राखा ॥
भरथने ब्राह्मण वर्ण थपाई । चार वर्णकुल यहि भांति कहाई ॥
चक्रवर्तिपद भरथ जो पायौ । दान देनको प्रजा बुलायौ ॥
प्रजा परीक्षाको मनलाया । बीच राहमें जल ढरकाया ॥
जलमय धरती हो जेहि ठाई । जीव असंख्य तहां प्रकटाई ॥
दान लेनको प्रजा जो चाले । दयावंत पथ गह्यो निराले ॥
जहां कीच तहँ पग नहीं दैऊ । भरथ भूप तेहि न्यारा कियऊ ॥
ब्रह्मचीन्हि जिन दाया पालो । कीच बीचमें सो नहीं चालो ॥
ब्राह्मण तिनको नाम उचारा । सबपर श्रेष्ठ धर्मसो धारा ॥
अजयपाल कनउजको राजा । रचे ताहिमें यज्ञ समाजा ॥
सातसौ वर्षके ऊपर भैऊ । लखब्राह्मण सो नेवति बोलैऊ ॥
येतो ब्राह्मण सो नहीं पाये । तब नरेश अस हुकम लगाये ॥
जो कोइ विप्र चिह्ने आवै । द्विजसम आदर दछिना पावै ॥
वर्ण विवेक न कीने राजा । जो आये तेहि यज्ञ समाजा ॥
भूप सबहि को द्विजकरि माना । विप्रतुल्य दे आदर दाना ॥
केते विप्र बने तेहि बेला । निज गल माह जनेऊ मेला ॥
नृप बुलाय सेनपति बंगाला । ताहूकी कहिये अस चाला ॥
कनउजसे द्विज पंच बोलाई । बंगालेमें सो चलिजाई ॥
ब्राह्मण पांच अरु कायथ पांचा । पहुँच जहां महीपति जांचा ॥
तिन्है प्रतिष्ठा दीन सो राजा । बस बंगाले सहित समाजा ॥
तिनको वंश पसारा कीना । भित्र भित्र पदवी सो लीना ॥
९५
जीवधर्मबोध
( २००३ )
उत्तम मध्यम तिनमें कीने । जैसो कर्म जासु लखि लीने ॥
ब्राह्मण तिनमें तीन बडोरे । चतुरजी वणुजी मुकुरजी टेरे ॥
कायथ श्रेष्ठ कहे मुनि तीनी । घोस बोस मीतर कहि दीनी ॥
यहि विधि जात वरण ठहराई । असल नकल दोनों मिलजाई ॥
असल नकल मिल एक जो भैऊ । मान बड़ाई जिव सब गहेऊ ॥
जात वरनमें जिव अरुझाना । बिन श्रमसाधु सो बंधनभाना ॥
जिमि नृप जातिवरन बिलगाई । भांति भांतिकी रीति चलाई ॥
तिमि विदेव तिहुँपुरके राजा । कीने जकतकेर सब काजा ॥
पद्मदर्शन पांखंड बनाई । श्रुति स्मृतिमें जग अरुझाई ॥
कुल मरजाद थाप सो सारा । बंधनमाह बंधा संसारा ॥
जातिवरनके हृदमें जोई । संसारी कहलावै सोई ॥
पद्मदर्शनके हृदके माहीं । जातिवरनको बंधन नाहीं ॥
सो बेहृदके चालनहारे । साधु सो मुक्तिके मग पग धारे ॥
हृद बेहृद दोहू जिन त्यागा । गुरुलखि परमधर्ममें लागा ॥
जाति वरन सब मिथ्या होई । ताको साधु न माने कोई ॥
विप्र शूद्र कर्महि ते होई । उत्तम मध्यम कर्महि जोई ॥
गजते अचल मुनीश उपाये । केशपिंगल मुनि उल्लू जाये ॥
पुण्य अगस्त्य अगस्त्यउपाना । कौशिकमुनि कुशसे प्रकटाना ॥
कपिसे कपिल मुनीस उपाये । लता शाखगौतम ऋषि जाये ॥
दोनासे द्रोनाचार्य बखाना । ऋषि तीतरी तीतरसे माना ॥
रजसे परसराम प्रकटाये । शृंगी ऋषि हरनीके जाये ॥
कैवर्तिनसे व्यास कहाई । विश्वामित्र चंडालिन जाई ॥
ब्रह्मा आप कमलसे होई । सकल सृष्टिको करता जोई ॥
वेश्यासे वशिष्ठ मुनि भैऊ । इत्यादिकमुनि ब्राह्मण कहेऊ ॥
नहीं ब्राह्मणी इनकी माता । तऊ जकतमें द्विज बिरुयाता ॥
( २००४ )
बोधसागर
९६
उत्तम मध्यम कर्महि आही । कर्मते उग्र क्षुद्र है जाही ॥
सत्यकबीर वचन
साखी—जबलगि नाता जातिको, तबलगि भक्ति न होय ।
नाता तोर हरि भजै, भक्त कहावै सोय ।
बड़े गये बड़ आपने रोम रोम हंकार ।
सतगुरुकी परचै बिना, चारो बरन चमार ॥
रमैनी
पहिलो तारो कोरि चमारा । फिर तारो राजन दरबारा ॥
शब्द
नाम सुमिरले अमृत बानी । क्या चतुराई ठाने नर प्रानी ॥
पठेरे भरथरी चारो वेदा । बिन सतगुरु नहिं पायौ भेदा ॥
गोरख खोजत जन्म सिराने । कायाकी गति उनहु न जाने ॥
पंडोने बहु विप्र हंकारा । तबहुँ न घंटबजा ओहि बारा ॥
जवहिजुरेहेकोटिन ऋषि राजा । तबहुँ न घंट अधरबिच बाजा ॥
जवहि श्वपच मंदिर पग धारा । बाजै घण्ट होय झनकारा ॥
कहे कबीर चारो बरन है नीचा । सबसे श्वपच भक्त है ऊँचा ॥
चौपाई
वैशांपायन ऋषिके पास । नृपतियुधिष्ठिर वचन प्रकाशा ॥
कृपाकरो कहिये ऋषि राया । कहगुनगही ब्राह्मण कहलाया ॥
तब ऋषिराय कहे समुझाई । ब्राह्मणको यह गुण बतलाई ॥
गहे धर्म अरु धर्मके गुनको । कबहुँ अधर्म अकर्म न उनको ॥
दुतिये कबहुँ मांस न खावै । कबहुँ न कोई जीव सतावै ॥
प्रथमें वस्तु पड़ी कोई पावै । बिन स्वामी आज्ञा न उठावै ॥
काम क्रोध लोभ मोह मत्सर । कबहुँ न जगविषयनमेंचितधर ॥
पंचम गहे पंच न गुन जबही । तप दम दया सत्य प्रियसबही ॥
९७
जीवधर्मबोध
( २००५ )
सोई ब्राह्मण जब ये गुन गहिये । बिन गुन सदा शूद्र तेहि कहिये ॥
जो चंडालमें ये गुन होही । निश्चय ब्राह्मण जानो सोही ॥
षटउर्मी विकार सब माहीं । गुण करि विप्र शूद्र विलगाहीं ॥
जो गह परमारथ शुभ करनी । मुक्तसे और चाह नहिं धरनी ॥
शमदम दान आदि शुभ गुन गह । ऋद्धि सिद्धि आदिक गुन गन लह ॥
एकै विधि चहुँ बरन बनाया । रुधिर विन्दुते सबकी काया ॥
सतसंगमें सब एकै जाती । लिखा भागवतमें यहि भांती ॥
नृप शौनक चहुँ बरन बनाये । गुण करि भिन्न भिन्न विलगाये ॥
केते शूद्र विप्र है जाही । केते विप्र शूद्र गुन ग्राही ॥
इति वर्णार्थम मिथ्या
अथ कर्तापुरुष विवै शवजीवनका विचार—चौपाई
अलख अगोचर जो प्रभु अहई । तासु कथा कैसे कोइ कहई ॥
हरि हर ब्रह्मा पार न पावै । और जीवकी कौन चलावै ॥
कर्ता पुरुष जत्तको जोई । ताको नाम न जाने कोई ॥
जेते नाम जत्तते माहीं । राय निरञ्जनको सब आहीं ॥
वेद कहे जस अण्ड उगाये । ताते अण्डज ब्रह्मा जाये ॥
नारा जलको नाम बतायन । जलमें गृह कीनो नारायण ॥
के पुनि जलको नाम कहे जो । जलपर शयन करे सो केशो ॥
निर्णय स्वसंवेद पुनि भाषा । अण्डज देव निरञ्जन राखा ॥
बहुरि कहे तो रेतको लेखा । ईश्वर जलपर तरते देखा ॥
पुनि जन्मुर जाहि निरताये । जलपर शब्द यहूह उठाये ॥
गर्ज यहूह ससुद्र न ऊपर । वासा ईश्वर करे जलनपर ॥
यह सबही उर ला व्यौहारा । करता भेद है अगम अपारा ॥
अस प्रभु किमि बिचारते जानी । ताते सुन सतपुरुषन बानी ॥
( २००६ )
बोधसागर
९८
सत्यपुरुषनकी बचन जो सुनिये । पुनि पुनि निज हृदयेमें गुनिये॥
करि बिचार गहिये सत सारा । जाते उतरे भवनिधि पारा ॥
इति
अथ धर्मव्योरा वर्णन-चौपाई
सब धर्मनको व्यौरा वर्णों । जेते धर्म कर्म संचरणो ॥
स्वसंवेद है सबकी आदी । ताते सकल मता मरजादी ॥
वेद अरु वानी जेते जगमहैं । स्वसंवेद है सकल पितामह ॥
ताते चार वेद प्रकटाने । आदि पिताकी खबर न जाने ॥
स्वसंवेद ते वेद बनाये । तामें ऋषि मुनि मता मिलाये ॥
यज्ञादिकमें हिंसा कर्मा । सो नहिं स्वसंवेदको धर्मा ॥
ऋषि मुनिनिज२शब्द जो मेला । ताते खिला और कछु खेला ॥
दोहा-पा कहिये त्रैदेवको, भाग कहावै खण्ड ।
ताते धर्म जो प्रकट भे, तासु नाम पाखण्ड ॥
चौपाई
षटदरशन सातवे पाखण्डा । धर्म कर्म पृथ्वी नौ खंडा ॥
सबही तीन वेदके अंशा । ऋषिमुनिसकल निरंजनवंशा ॥
स्वसंवेदते वेद भे चारी । ताते चार किताब निकारी ॥
स्वसंवेदते गह त्वच ज्ञाना । ताते सर्व शास्त्र बंधाना ॥
पञ्जः साम ऋग्वेद जो तीनी । तौरैत जम्बूर इक्षील कीनी ॥
अथर्वन वेदणे रचे कुराना । मता महम्मद सकल बखाना ॥
पीर नवी निज मता मिलाई । वेद विरुद्ध कर्म ठहराई ॥
यहि विधि भये विरोधी सारे । स्वसंवेद तजि पथगह न्यारे ॥
पांच तत्त्व गुण तीन कहाया । शक्ती और निरञ्जन राया ॥
इनहीकी पूजा जगमाहीं । परमपुरुष कोई जानत नाही ॥
शक्ति निरञ्जन छल बल कीने । परम पुरुषपद परदा दीने ॥