Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 2033Permalink

४७

जीवधर्मबोध

( १९५५ )

जपतप वेद पाठ शुभ कर्मा । गुरु जासु वश भाषे मर्मा ॥
गृही होयके साधू होई । निजु निजु धर्म धरे सब कोई ॥

इति

अथ नरशरीर गुरु अधीन वर्णन—चौपाई

प्रथमै जिव जब गर्भमें आवै । तीन तापते सो अकुलावै ॥
जठरानलकी तीक्ष्ण तापा । महादुःख तहैं जीवहि व्यापा ॥
जठर अग्निसे अस दुख पावा । जैसे तस लाल हो तावा ॥
तेहि तावापर जिव जो धरई । तलफि तलफि गरमीते भरई ॥
ऐसे जठर अग्नि तेहि दागे । तहैं जिव बिनय करे प्रभु आगे ॥
अबकि बार प्रभु मोहि वचावो । बाहरनकिस भजन मन लावो ॥
दुतिये मल अरु सूत्र मलीना । तामैं दूवा दुखिया दीना ।
भोगे दुःख महा दुरगंधा । तृतीये उलटा टांगा बंधा ॥
यहि विधि जीव नर्क तहैं भोगा । तीन ताप व्यापे सौ शोगा ॥
बार बार तहैं करे करारा । त्राहि नाथ कर मोर उबारा ॥
भजन छोड़ि न करो कछु आना । प्रभुकी भावभक्तिमें ध्याना ॥
तहैं जिवके सन्मुख प्रभु ठाढ़ा । दया करे सो दुख लखिगाढ़ा ॥
सो करार सुनि हरि हर्षाना । बन्धन काठके बाहर आना ॥
जबहि गर्भसे बाहर काढ़ा । भूला कौन मोहमद बाढा ॥
गर्भमें पोषे पालै आपै । प्रभुकी दया दुःख नहीं व्यापै ॥
पालि पोषि पुनि बाहर धरई । मातु पिताको आश्रित करई ॥
मातु पितहि सौपे शिशुसेवा । गुप्त हो तबहि परम गुरुदेवा ॥
मातु पिता तबलो तेहि पाला । जबलों नहीं बीते पन बाला ॥
बालापन जबही बितजाई । विद्या पाठ गुरु ढिग जाई ॥
मातुपिता गुरु आदि अवस्था । ताबिन जीव न पावै रस्ता ॥
पुनि गुरु कुटुम्ब जातिगण जोई । कुल मरजाद सिखावै सोई ॥

Page 2034Permalink

(१९५६)

बोधसागर

४८

विद्या पाठक पहुँ जब जावै । विद्या सकल ताहिते पावै ॥
विद्यापढ़ि जब भयौ परवीना । धर्म अधर्म मर्म सब चीन्हा ॥
वेद शास्त्रको सबही छाना । तऊ न भक्तिभेद कछु जाना ॥
तब जिव संतकी संगति गहई । ताते ज्ञान लाभ सो लहई ॥
ज्ञानपाथ जब सतगुरु चीन्हा । ताके चरणमें चित दीन्हा ॥
आठ गुरुके नाम बखानो । जिनते जग जिव लाभ लहानो ॥
पहिले गुरु मातु पितु जानी । रज वीरजते देह उपानी ॥
दूजा गुरु है मनको दाई । गर्भमाह जिन युक्ति बनाई ॥
तीजा गुरु नाम जिन धारा । ताहि नाम ले लोग पुकारा ॥
चौथा गुरु जिन विद्या दीना । कुल मर्याद रीति सब चीन्हा ॥
पंचम गुरु जिन दीक्षा दीनो । रामकृष्णको सुमिरन कीनो ॥
छठये गुरु जिनभ्रम गढ़ तोड़ा । सबसे तोड़ एकसे जोड़ा ॥
सतवाँ गुरु जिन सत्य लखाया । जहाँको था तहँवा बैठाया ॥
एते गुरु हैं जक्त मझारा । जीवहि राह बतावनहारा ॥
अठये गुरु पारख पद बंदा । जाते कटे सकल यमफंदा ॥
भक्तिहि भक्ति भेद अधिकाई । तासु कथा कछु देहु सुनाई ॥
अक्षर तीन भक्तिमें धारी । ताको ऐसो अर्थ उचारी ॥
प्रथम भकारसो भव बतलावो । आवागमन जो दूर करावो ॥
दुतिये ककार करे कल्याना । तृतिये तो जिवको दे ज्ञाना ॥
भक्ती दोय प्रकार बखानो । विहित अविहित जाको जानो ॥
ऐसे प्रथम विहित निरतावो । वेद शास्त्र विधि भक्ति कमावो ॥
ताहि विहितमें चार प्रकारा । प्रथम कामना सहित उचारा ॥
जिमिहरिपदध्यायौवृजवनिता । निजमनोरथयुतभक्तिसोभनिता ॥
दुतिये बैरभाव करि ध्यावन । जिमि हरिनाकुस आदिकरावन ॥
तृतिये भयकरि भक्ति गहाई । जस मारीच भक्त रघुराई ॥

Page 2035Permalink

४९

जीवधर्मबोध

( १९५७ )

चौथ प्रथम भाव मर्यादिक । जैसे नारद अरु सनकादिक ॥
तिनमें द्वैको त्याग बखाना । भय अरु वैर न भक्ति प्रमाना ॥
पुनि दुतिये अविहित कहावै । प्रेम उमंग हृदयमें आवै ॥
आपसे आप प्रेम उमडाना । वेदशास्त्र विधि कहु नहिं जाना ॥
उठै उमंग प्रेमकी धारा । आपै भक्ति गहै हरि प्यारा ॥
सबसे श्रेष्ठ भक्ति है येही । मिले धाय निज परम सनेही ॥
याहूमें कहिये द्वै ढंगा । प्रथम प्रमान कीन ज्ञान अंगा ॥
ताके अंगा भक्ती कह सोई । ज्ञान उपाय मुक्तिकर जोई ॥
दुतिये सो मंत्र भाषिये ताही । याके आप ज्ञानमय आही ॥
भक्तिको भाग ज्ञान कहलावे । भक्तिमें सकल ज्ञानगुन पावै ॥
विहित अविहित कीन उचारा । बहुरि भक्ति कह तीन प्रकारा ॥
उत्तम मध्यम प्राकृत ताना । तिनको ऐसे अर्थ बखाना ॥
उत्तम भक्तीको यह लेखा । सर्व मई ईश्वरको देखा ॥
जल तरंग जस भेद न कोई । भक्ती श्रेष्ठ कहावै सोई ॥
शत्रु मित्र जगमें नहिं कोई । आपै आप रमै प्रभु सोई ॥
दुतिये मध्यम भक्ति बन्दता । भगवत भक्त और भगवन्ता ॥
दोनों ते सो प्रीति लगावै । दुरजन देखि न ताको भावै ॥
तृतिये प्रतिमा पूजा ठाना । मूरत को भगवत करिजाना ॥
भगवत भक्तनसे नहिं प्रीति । प्राकृत भक्त केर यह रीति ॥
बहुरि भक्ति कह तीन बिधाना । सात्त्विकराजसतामस जाना ॥
सात्त्विक भक्ति कहे निष्कामा । राजस होय कामना जामा ॥
तामस बैरी विजयके कारन । त्रिविधभक्ति पुनि कीन उचारन ॥
मानस बाचक कायक होई । बहुरि चार बिधि कहिये सोई ॥
प्रथम जोद्रोपदि आरतनिजहित । दुतिये जिह्वासू नृप प्रीछित ॥
तृतिये अर्था अर्था सोई । दुनिया चाहे ध्रुव जस होई ॥

Page 2036Permalink

( १९५८ )

बोधसागर

५०

चौथो ज्ञानीको मरजादा । जैसे सनकादिक प्रहलादा ॥
बहुरि तीन विधि भक्ती धरिये । प्रथमहिभक्ति आप जो करिये ॥
दुतिये औरनसे करवावै । पुनि लखिभक्ति करत हरषावै ॥
नौथा भक्ती बहुरि बखानो । श्रीनो कीर्तन सुमिरन जानो ॥
सेवा अरु अर्चा पुनि वंदन । दाससख्यपुनि आत्मनिवेदन ॥
पुनि बारह प्रकारकी भक्ती । प्रथमै संतन संगत युक्ती ॥
पुनि हो भक्तन कृपाके लायक । ऐसे करिये कर्म सुभायक ॥
तृतिये भक्तन चरित जो आही । श्रद्धा अरु निश्चय तेहि माही ॥
चौथे हरिचरित्र सुन काना । पंचम सुनत प्रेम अधिकाणा ॥
षष्ठम हरि निजरूप निरताये । जस अद्वैत बाद बतलाये ॥
सप्तम प्रीति माह नित गाढ़े । अष्टम प्रभु प्रकाश उर बाढ़े ॥
नौमै सकल विकारहि त्यागा । हरिगुन आपमें आवन लागा ॥
सर्वज्ञता होय पुनि दशमै । ग्यारहे सब हरि गुनहो इसमें ॥
बारहे निजु तम हरिकी प्रीति । सकल भर्मभय जीवकी बीति ॥
तीन प्रकार भक्तिको भेवा । प्रथम कीजिये गुरुकी सेवा ॥
तन मन धनसे प्रीति लगावै । गुरुकी सेवा सब सुख पावै ॥
दुतिये साधुन सेवा अहई । ताते जीव परमपद लहई ॥
तृतिये जप तप कीन प्रमाना । निर्गुणसर्गुण भक्ति त्रिधाना ॥
अगुण सगुण जो भक्ति उचारा । स्वसंवेद थापे दोहु बारा ॥
दोहुते पार भक्ति जो गहई । परम पुरुषकी भक्ति सो अहई ॥
ब्रह्मा भक्ती शिवकी भक्ती । रामकृष्ण विष्णु अरु शक्ती ॥
निर्गुण भक्ति योगेश्वर धारी । पुरुष भक्ति इनतेहैं न्यारी ॥
जैते भक्ति जकत में कीना । सबही जानिये गुरु आधीना ॥
प्रथमै निश्चय गुरु की करई । निश्चयबिन कछु काज न सरई ॥
सबही धर्मकेरि समताई । गुरु निश्चय बिनमुक्ति न पाई ॥

Page 2037Permalink

५१

जीवधर्मबोध

( १९५९ )

धर्म महम्मदमें बतलाये । निश्चय तरुपर गुरु बैठाये ॥
निश्चय माह गुरुका बासा । बिन गुरु निर्गुण नर्कनिवासा ॥
निश्चयमें जब सदगुरु बैठे । जिवके हृदय ज्ञान तब पैठे ॥
जिनके हृदये निश्चय नाहीं । तो सबही निगरे नर आही ॥
द्रन्द्वते भया सकल संसारा । द्रन्द्वहि तासु छोड़ावन हारा ॥
पुरुष नारिको भया जो मेला । ताते जगको पसरा सेला ॥
तैसे जब गुरु शिष्य मिलजाई । सकल भर्म भय जाय नसाई ॥
बिन गुरु जीव राह नहीं पावै । जप तप दान बुथा सब जावै ॥
गुरुके बचन चरन चित दीजै । कबहू ताहि उलंघ न कीजै ॥
करिये गुरुकी सदा बड़ाई । गुरुअस्तुति सब अघ बिनसाई ॥
निशदिन ताहि सेवामें रहिये । ताते अधिक न तप कोह कहिये ॥
तन मग धन गुरु अर्पन करना । गोखुरसो भवसागर तरना ॥
गुरु निरुद्ध करिये जो कर्मा । होय शुद्धपै तजे अधर्मा ॥

सत्यकबीर बचन

साखी-कबीर गुरुबिन माला फेरत, गुरुबिन देते दान ।
गुरु बिन दाम हराम है, पूछो वेद पुरान ॥
गर्भयोगेश्वर गुरु बिना, लागा हरिकी सेव ।
कहै कबीर बैकुण्ठते, फेरि दियो शुक्रदेव ॥
कबीर गुरुबिन भर्मा, यौ फिरे ज्यों रामकोरोझ ।
सतगुरुसे परचै भई, पाया हरिको खोज ॥
कबीर जो निगुरा सुमिरन करे, दिनमें सौ सौ बार ।
नगर नायक सत करे, तौ जरे कौनके लार ॥
गुरु आज्ञा निरखत रहै, जैसे मणिहि भुअंग ।
कहै कबीर संसारमें, यह गुरु मुखको अंग ॥
गुरुकी आज्ञा आवई, गुरुकी आज्ञा जाय ।

Page 2038Permalink

( १९६० )

बोधसागर

५२

कह कबीर सो सन्त है, आवागौ न नशाय ॥
कबीरगुरु मानुषकरि जानते, चरणामृतको पान ।
ते नर नरकहि जायँगे, जन्म जन्म हो श्वान ॥
कबीरते नर अन्ध हैं, गुरुको कहते और ।
हरि रूठे तो ठौर हैं, गुरु रूठे नहिं ठौर ॥
कबीर गुरु है बड़े गोविन्दते, मनमें देख बिचार ।
हरि सुमिरे सो बार है, गुरु सुमिरे सो पार ॥
कबीर गुरुसे ज्ञान जो लीजिये, शीश दीजिये दान ।
केतिक भाँड़ पचिसुये, राखि जीव अभिमान ॥
कबीर तीन लोक नौरखंडमें, गुरुते बड़ा न कोय ।
करता करे न करि सकै, गुरु करे सो होय ॥

चौपाई

गुरुके लक्षण चार बखाना । प्रथमहि वेद शास्त्रको ज्ञाना ॥
पुनि हरि भक्त मनो क्रम बानी । तृतीये समदृष्टी कहि गानी ॥
चौथे वेदकी विधि सब कर्मा । यह चौ गुरुगुन जानो मर्मा ॥
मुख्य एक गुन गुरु कहि दीजै । चेलेको हरि सन्मुख कीजै ॥
गुरुको अर्थ अज्ञ तिमिराना । रू जाते प्रकटे हिय ज्ञाना ॥
दूर करे जो अज्ञ अघेरा । गुरु नाम ताही को टेरा ॥
ऐसहि शिष्य धर्म चौ भनते । गुरुकी सेवा तन मन धनते ॥
दुतिये सेव मैं विषयको त्यागे । तृतीये मन हंकार न जागे ॥
चौथे गुरुके वचन प्रतीती । जो कोइ गहै चलै यम जीती ॥
शिष्यको दोय धर्म सर्वोपर । गुरु सेवा वाती निश्चयकर ॥
जामें दोय धर्म ये बसि हैं । गुरु असीबते सब गुन लसिहैं ॥
आठ गुरु जो कीन प्रमाना । सबहि श्रेष्ठ अति उत्तम जाना ॥
सर्वोपरि दीक्षा गुरु भाषी । जाते भक्ति मुक्ति पद राखी ॥

Page 2039Permalink

५३

जीवधर्मबोध

( १९६१ )

गुरु गोविंद दोउ एक स्वरूपा । बिलु गुरु परा जीव भ्रमरूपा ॥
बिन गुरु कोई विद्या नहिं आवै । अलख अभेद सो कैसे पावै ॥
बिना निशाने तीर चलावै । अंध समान ठौर नहिं पावै ॥
अच्छे गुरुके दूँढन मांही । निगुरा रहन भलो कछु नाहीं॥
जो कोई कर्म धर्म बतलाये । सो गुरु करि लीजे मन भाये ॥
बहुरि जहां उत्तम गुरु पिये । ताके चरननमें चित लैये ॥
जो दृढ हो सांचा गुरु दूँढा । निश्चय लहै गहै पद गूँढा ॥
गुरु बिन अज्ञ रहै नर कैसे । मानुष ज्यों पशु देखी जैसे ॥
जो मानुष हो गुरु बीहीना । सो जड़ पशु पंछी ते दीना ॥
पशु पंछी जेते जगमांही । बिन गुरु सबही ज्ञान गहाही ॥
निज पितु मातु ढंग सब धरही । बिना सिपाये सब कछु करही ॥
बिनगुरु करहि कर्म विधि नाना । नरके कबहुँ आव न ध्याना ॥
नर सब जिवते अबला बहूता । गुरुद्वारे पावै बल बूता ॥
शिष येते पशुहू सिपि जाहीं । मनुष सो ज्ञान होय तेहि नाहीं॥
गुरु द्वारे नर सो गुन पावै । नरते सो ईश्वर है जावै ॥
यहि विधि नर है गुर आधीना । करिये कर्म कर्म हो छीना ॥
कर्म कीजिये सतगुरुसङ्ग । तब उर उपजै ज्ञान अभंगा ॥

दोहा-गुरुव्रानी रविकर निकर, कर उर शिष्य प्रकाश ।
ज्ञानदीपके जगमगे, भयौ धर्मको नाश ॥

चौपाई

सर्वोपरि गुरुकेर महातम । बिनगुरुकोलखि पावै आतम॥
गुरुकी सेवा गुरुकी पूजा । गुरुसमान कोइ देव न दूजा ॥
गुरुके चरनन जिन चित दीन्हा । आतमपरमातम तिन चीन्हा॥
गुरुकी कृपा हनै सब शोका । सोई सुखदायक दोहु लोका ॥
रामकृष्ण गुरुके गुन गायौ । ताके चरननमें चित लायौ ॥

नं. ११ बोधसागर - ७

Page 2040Permalink

( १९६२ )

बोधसागर

५४

संत कबीर गद्गौ गुरु चरना । बारबार ताको जस वरना ॥
गुरु करिके जो दांष लगावै । सूकर श्वान केर तन पावै ॥
नारद गुरुको दोष लगायौ । चौरासी ताको भरमायौ ॥
पूरव कथा यह कागभसुंडर । उठिकेन्हिप्रनाम गुरुकोकर ॥
नाथ करत शिवमंदिर मांही । गुरु तासुचलिआयौ ताही ॥
गुरुको देखि न सो सनमाना । निरखि अर्नात शंभुरिसियाना ॥
भै अकाशबानी तेहि काला । रे खल तैं गुरुधर्म न पाला ॥
धरु जड़ माहस सर्प शरीरा । गुरु अपमान पाव बहुपीरा ॥
एक बार पथकी यह बाता । बद्रिकाश्रममहिमें चलिजाता ॥
जाता दीख महि पंथ दुहेला । एक गुरु ताको एक चेला ॥
परम प्राति निजु गुरुसे धरई । चरनामृत बिन भोग न करई ॥
लागे तहां पहारको पानी । खेदते दुःखित गुरु कह जानी ॥
गुरुकी सेव शिष्य सो त्यागा । गारी देना ताहिको लागा ॥
गुरुहि दुखी तजिके चलि गेऊ । बद्रिपतिकी मारग लियऊ ॥
तहैंते पलटिके सो जब आई । कुष्ठवरन ताके तन छाई ॥
बाटहि माह कुष्ठ भरि मारा । यह चरित्र निज नैन निहारा ॥
गुरु निरादरको जिमि पापा । तिमि सेवाफल अगिनित थापा ॥
कॉटिन जप तप करे जो कोई । गुरुविहीन सब निरफल होई ॥
मुनि सुकदेवसे को बड़ि ज्ञानी । गर्भते योगमुक्ति जिन ठानी ॥
तपबल सो वैकुण्ठ सिधाया । बिन गुरु तहां रहन नहि पाया ॥
गुरुकी निंदा करे जो प्रानी । घोर नरकमें वासा ठानी ॥
गुरुते ईर्षा जो जड़ करिहै । सो यमदंड भांति बहु भरि है ॥
गुरुकह बड़ गोविंदते कीन्हा । जाकी कृपा गोविंदहि चीन्हा ॥
गुरुसम और न दूजा दाता । सबको मन वेदन विरुथाता ॥
रिद्धि सिद्धि गति मुक्ति अमाया । बिन गुरु दया न कहुँ कछु पाया ॥

Page 2041Permalink

५५

जीवधर्मबोध

( १९६३ )

गुरुविन कहो गाँठि को खोले । गुरुविन अंध टटोलत डोले ॥
बारबार कर गुरु गुण गाना । कहा कौन गुरुदेव समाना ॥
धन्य धन्य गुरु देव गोसाईं । तान्यौ भव गोखुरकी नाईं ॥
गुरुगुरु जपिके जागे योगी । विरति विचार प्रपंच वियोगी ॥
जादिनते गुरु शरनमें आये । तादिनते दुःख दोष दुराये ॥
गुरुकी पारन सकल सुखदाईं । गुरुप्रमाद अमरावति पाईं ॥
जौ गुरु जीवहि नाम न देता । तौ कहु कौन मुक्तिपद चेता ॥
ताते गुरु सब सुखको कारन । तासु चरनरजकर शिर धारन ॥
धन्य धन्य सो शिष्य बड़भागी । तन मन धन गुरुसेवा लागी ॥
तीरथ व्रत कछु काज न नाहीं । गुरुके चरणनमें पति जाही ॥
गुरुसमान तीरथ नहीं औरा । गुरु महात्मविदित सब ठौरा ॥
कोटिन तीर्थ गुरुजीके चरना । संत कबीर जो निजुमुख वरना ॥
गुरुको शीव न मानै जोईं । सो जिव निश्चय जाय बिगोईं ॥
गुरुसे लगन जासुकी लागे । तन मन धन तनसम सो त्यागे ॥
अब सुनिये गुरुपारख पदको । सोई परम गुरु है बेहदको ॥
हदके गुरुको जिन भल पूजा । ताहि मिले पारख गुरु दूजा ॥
हद बेहद माह गुरु सोईं । बिना ज्ञान लखि परत है दोईं ॥

सत्यकबीर बचन-चौपाई

गुरुसम दाता कोइ न भाई । मुक्तिको मारग दियौ बताई ॥
गुरुविन हदये ज्ञान न आवै । ज्यों कस्तूरी मृगा भुलावै ॥
गुरुविन मिटै न अपनो आपा । धर्मजबड़ी बांधा शापा ॥
गुरुविन केहरि रूपमें पड़िया । गुरु विन गजछायासे लड़िया ॥
गुरुविन श्रान देखि बहु भेषा । मन्दिर एक काँचकी देखा ॥
चहुँदिश दीस आपनी छाया । भूकत भूकत प्रान गँवाया ॥

Page 2042Permalink

( १९६४ )

बोधसागर

५६

गुरुबिन सुवा नलनिसे बंधा । गुरुबिना कपि पड़ौ जो फंदा ॥
कहे कबीर भर्म संसारा । बिन सदगुरु को उतरे पारा ॥
सार्वी-भर्म जेवड़ी जगबंधा, फिर जन्मै मरिजाय ।
कहैं कबीर सतगुरु मिलै, तब सतलोकसिधाय ॥
मीन चकार मगल मधु, पशु है तजै न नेह ।
नर है तजै कबीर जो, तिनके मुँह दे खेह ॥

शब्द

नरको नहिं परतीत हमारी ।
झूठी बनिज कियौ झूठे संग पूजी सबै मिलिहारी ॥
शब्दरशन मिलि पंथ चलायौ तिरदेवा अधिकारी ॥
राजा नय बड़ो परपंची रैअत रहत उजाड़ी ॥
इतने उत उतते इत राखत यमकी साट सँवारी ॥
ज्यों कपि डोरि बांधी बाजीगर अपनी खूशी रारी ॥
इहै पेड उतपति पल्यको विषया सबै बिकारी ।
जैसे श्वान अपावन राजित त्यों लागी संसारी ॥
कहैं कबीर यह अद्भुत ज्ञाना को मानै बात हमारी ॥
अजहुँ लेव छोडाय कालसे जौकै सुरति सँभारी ॥
दोहा-गुरुकी महिमा अधिक है, थके विष्णु विधि वाम ॥
जोरि युगलकर पायपरि, कोटि कोटि परनाम ॥

इति नर शरीर गुरुआधीन

अथ शरनागतीको वर्णन-चौपाई

सतगुरु शरण सकल सुखदाई । ताते जिव सत लोक समाई ॥
साचे गुरुकी गहिये शरना । सोई जीव दुसह दुःख हरना ॥
झूठे गुरुसे काज न सरिहै । धोखे जिव यमके सुख परिहै ॥
सूर कि शरण परे जो कोई । सो जिव कबहुँ न जाय बिगोई ॥

Page 2043Permalink

५७

जीवधर्मबोध

( १९६५ )

कायर क्रूरकी शरणमें लागे । अंतमें छोड़िके ताको भागे ॥
श्वान पूछि गहि जाय न पारा । बूड़ि मरे भवसागर धारा ॥
अंधको राह देखाव कि अंधा । बंधेको खोले कह बंधा ॥
केत उपासक भाषे सोई । भक्ती अरु शरणागत दोई ॥
उभय भांतिसे प्रभुपद पाये । तामें ऐसो भेद बताये ॥
भक्ती ग्राहक ऐसे कहई । युक्ति जतन करि हरिपद गहई ॥
एकजन्म नहिं जन्म अनेका । छूटें नहीं भक्तिको टेका ॥
काहू जन्म मिले हरि अपना । छूटै सकलभय भर्म कलपना ॥
पुनि कह शरनागत जो ग्राही । करनकरावन मोहि कछु नाहीं ॥
शरन हो आपको हरि अर्पनकर । बहुरि नहीं कछु युक्ति यतनकर ॥
शरण हो फेर यतन जौं गहिये । तो शरणागत मिथ्या कहिये ॥
शरन हैं जौं निश्चयमें घाटा । ताकी यमगन रोकै बाटा ॥
जो सतगुरुकी शरणको ताकी । तेहि कछु यतन रहै नहिं बाकी ॥
ताते शरणागत सब परहै । शरण गहै ते जीव उबरहै ॥
शरणागत कह सब गुण आवै । ज्ञानभक्ति तेहिमाह समावै ॥
शरण हो जब यह निश्चय आई । प्रभु मोहि दोनों लोक सहाई ॥
सकल पाप ताको जरि जावै । जो सतगुरुकी शरणमें आवै ॥
शरणागतहो षट्गुन गहिये । ऐमे ताको व्यौरा कहिये ॥
विधि निषेध निजगुरुकी टेवा । दुतिये साधु प्रीत अरु सेवा ॥
तृतिये यह निश्चय उरधारै । मो अधबिसरि नाथ मोहितारै ॥
चौथे यह निश्चय मन माहीं । प्रभु तजि मोर सहायक नाहीं ॥
कैसेहु दुःख सांकरे गूढा । प्रभुतजि और सहाय न दूढा ॥
पञ्चम सतगुरु मूर्तिको ध्याना । ताके सन्मुख बिनती ठाना ॥
प्रभु तजि मोर ठेकाना नाहीं । पावन पतित नाम प्रभु आहीं ॥
मो सम पतित न कतहु निहारा । प्रभु सम और न तारनहारस ॥

Page 2044Permalink

( १९६६ )

बोधसागर

५८

छटयें आपको प्रभुहिं समपैं । ताको कबहुँ काल नहिं दपैं ॥
यह षट्गुन जो कोई धारा । शरणागत पलमें कर पारा ॥
काहू साधनको नहिं काजा । शरणागती सकल सुखसाजा ॥
कोइ कोइ आचारज हैं ऐसे । शरणागत विधि भापे जैसे ॥
निशदिन प्रभुको ध्यान लगावैं । यक क्षण भरि बिसरै नहिं पावैं ॥
टुटै न तार भजन दिन राती । शरणागत कहिये यहि भांती ॥

सत्यकबीर बचन

साखी-कबीर जो जाकी शरन गहै, ताको ताकी लाज ।
उलटि मीन जल चढ़त है, बह्यो जात गजराज ॥

चौपाई

जल अरु मीन कि प्रीति निहारो । तजे प्रान हो जलते न्यारो ॥
ऐसे सतगुरु पद रति राते । निशदिन तासु ध्यानमें माते ॥

कुण्डलिया

रामानन्द कि फौजमें, कबीरके शिरमौर ।
लूला लँगड़ा पांगुला, सबको करि गये ठौर ॥
सबको करि गये ठौर, सुनो कलिके नर नारी ।
गहिये ताकी शरण, हरण भवकी भय भारी ॥
भय भारी हटजाय, उपाय न कलिमें दूजी ।
मेटे यमकी त्रास, आस ताहीते पूजी ॥
शरणगहे सुख होय जिव, बीते सकल कलेश ।
गह्यौ बिभीषण शरण हरि, कीन्हा लंक नरेश ॥
कीन्हों लंकनरेश देशपति, प्रथम सो रहेऊ ।
शरण कबीर सराहि, जाहि खल दल बहु तरेऊ ॥
तन्यौ थपच चंडाल, डाल अघरहेऊ नकनिका ।
परमपुरुष पद पाय, यथा काशी की गणिका ॥

Page 2045Permalink

५९

जीवधर्मबोध

( १९६७ )

शरणागतको धर्म यह तन मन करिये भेट ।
गुप्त प्रकट सब आपिये पुनि यम गहे न फेट ॥
फेट गहे तब कौन सकल तेरौ नहिं मेरो ।
बाहर भीतर पौर ठौर सब तेरौ डेरो ॥
तेरौ डेरो भयो वस्तु तामें सब तेरी ।
तूही तहैं रखवाल छुटी सब संशय मेरी ॥

चौपाई

अब कलिमें आयू नर थोरी । को चित योग युक्तिमें जोरी ॥
पुण्यदान कह ध्यान अगाधू । कर्मविहीन गृही अरु साधू ॥
ताते शरनागत सुखदाई । और यतन कलिमें नहिं पाई ॥
कलिके जीव अनन्त अपारा । शरण कबीर होय भवपारा ॥
मूर्ख पुरोहित जस बिन ज्ञाना । ताको दान देत यजमाना ॥
दृढ़ है सतगुरु शरण गहीजै । सकल भर्मभय ताते छीजै ॥

सत्यकबीर बचन-शब्द

बिरिजमें महारि न खेले सिकार ।
चारपांच दश बीश महाभट संग लीने तीनो भरतार ।
मीनरूप है रहै जगतमें डारि बहावै तिरगुन जार ॥
जलरूपी है रहै संत कोई गहि पकरे गुरुचरण करार ।
कहै कबीर सुनो भाई साधो यहि ते रहियौ सदा होशियार ॥

इति शरण

अथ सतसंग कुसंगका वर्णन-चौपाई

सर्व शास्त्रको यामें एका । बिनसतसंग न उपजे विवेका ॥
बिनविवेक नहिं उज्जल करनी । जाते मुक्तिपन्थ पग धरनी ॥
सतसंगतकी महिमा भारी । लिखते शेष शारदा हारी ॥
वेद कतेब पार नहिं पावैं । संतनको नित गुन गन गावैं ॥

Page 2046Permalink

( १९६८ )

बोधसागर

६०

विधिहरि हर नितजाको ध्यावै । संतको भेद सोऊ नहि पावै ॥
सतसंगत सब सुखकी खानी । सर्वलाभ ताहीते जानी ॥
जो तप कीजै वर्ष हजारन । छनसतसंगत कष्ट नेवारन ॥
सत्यस्वरूपी ईश्वर कहिये । ताके भक्तन संगत गहिये ॥
तासु नाम सतसंग कहावै । सो संगतगहि जिव तरिजावै ॥
साधुनकी सेवा मन लावै । तब सतसंगतको नर पावै ॥
सतसंगत कह विविधि प्रकारा । तामें द्वैविधि मुख्य उचारा ॥
हरिभक्तन ढिग बैठन ढंगा । दुतिये वेद पाठ सतसंगा ॥
जोकर भगवतभक्तन सेवा । ताते मिलै परम गुरु देवा ॥
सदशास्त्रन पढ़ि तिनहि बिचारे । कंठ पाठ सुख तिनको धारे ॥
तेहि अनुसार कर्म सब करई । सार असार तहां निरुबरई ॥
सोई शास्त्र है जिव सुखदाई । जाते भक्ती सुक्ती पाई ॥
जाहि शास्त्रपढ़ितन मन भटके । ताको ले पानीमें पटकै ॥
जैसे साधन अरु सतसंगा । वर्णन वेदकीन बहु ढंगा ॥
हरिभक्तनकी सङ्गत जोई । तेहि समान कहु तुलै न कोई ॥
सतसङ्गत जो टूटन चहई । सबही ठौर ताहिको लहई ॥
अपने पापको कारण आही । सतसङ्गत जेहि दरसे नाहीं ॥
अपनी दृष्टि दोष जो धारे । तेहि कारण परदोष निहारे ॥
निजु दग दोष चंद द्वै दरसै । अंधेको अन्धेर सब सरसै ॥
भक्तीमें दृढ हो न जबलों । सतसंगत करते रह तबलों ॥
मनक्रम साधुकि सेवा गहिये । गाहीते सबही सुख लहिये ॥
साहिब सदा सन्तके साथ । विन सतसङ्ग न आवे हाथा ॥
सन्तजान साहिबकी देही । भक्तन सङ्ग पाइये तेही ॥
भक्तन सुख हरि भोजन करही । सदा सो तिनके सङ्ग विचरही ॥
वरन विवेक एक नहि करिये । साधु जानि सेवा चित धरिहे ॥

Page 2047Permalink

६१

जीवधर्मबोध

( ११६९ )

साधु सेवके वैरी पाँचा । तामें भटक जाय जिव काँचा ॥
रूप वरन विद्या बल धनमद । ताने जीवन लहै सेवापद ॥
जेते सुख श्रुति संत बखानी । तातो स्वर्ग मुक्ति सुखदानी ॥
ताहुते सुख अधिक जो होई । सत संगत सम तुलै न कोई ॥
सतसंगतसे ईश्वर पावै । ताते अधिक और कह गावै ॥
जहैं ईश्वर तहैं सुरगन छाया । सब दयाल जब प्रभुकी दया ॥
गुन गन युक्ति मुक्ति जिन पाई । जहैं लगिलखो विभूति भलाई ॥
सो सबही सतसंग प्रतापा । यह पद सब संतन मिलिथापा ॥
अब कुसंगको वर्णन करिये । दुष्ट देखि ततछन परिहरिये ॥
भरुअहि निज उर लेहु लगाई । दुष्ट संग याते दुखदाई ॥
सर्प तो एक प्रानकर घाता । कूंग संग ले नरक निपाता ॥
दोहूँ लोकमें काज विभंगा । मति मलीन हो किये कुसंगा ॥

इति

अथ मनमायाको वर्णन—कविच

यह मन महाराज मनहीहै यमराज मन कीने सब काज मन
पोषत भरत है । ठाकुरवो ठग मन फैला सब जग मन कालवो
दयाल मन तारत तरतहै ॥ मनसो न खोट मन कीने हरि ओट
जिव भवमें डुबाय बरमायके छरत है । अकथ अनूप मन ईश्वर
स्वरूप मन तिहुँ पुर भूप जो उपायके हरत है ॥

चौपाई

यह मन तीन लोकको नाथा । तीन देव इंद्री तेहि साथा ॥
गुन इंद्री याते प्रकटाही । पुनि यार्हमें लय है जाही ॥
यहि मनको कोइ भेद न जाना । सुर नर मुनि परे बंदीखाना ॥
ऊपर मन अरु हेठ है माया । तासुमध्य जग जीवनिकाया ॥

Page 2048Permalink

( १९७० )

बोधसागर

६२

चक्की चले दल सब जिवको । होहि पिसान न पावै पिवको ॥
कहा बापुरा जीव कडारा । सुरनरमुनिसबछलिछलिमारा ॥

कुंडलिया

चलती चक्की देखिके दिया कबीरा रोय ।
दोपट भीतर आनिके साबित गया न कोय ॥
साबित गया न कोय मिले नाहिं सन्त सनेही ।
कठिन कालको घेर फेर पर समुझावै तेही ॥
समुझाये जौंचेतसो किले सतगुरु अटको ।
फेर न पीसो जाय देख तेहि यमगनसटको ॥

चौपाई

यह मन सकलजक्त बिस्तारा । यहि मनको कछु वारन पारा ॥
मनको रचना सकल जहाना । सात प्रकार सृष्टि जग नाना ॥
मानुष देव नाग कहि देता । किन्नर पशु पच्छी अरु प्रेता ॥
सात जीव हैं सृष्टिके साता । तिनकी अब सुनिये यह बाता ॥

दोहा-स्वप्ना जाग्रत प्रथमपुनि, संकल्प जाग्रित होय ॥
केवल जाग्रत त्रितयकह, चिरजाग्रत चौथो होय ॥
पंचम दृढ़ जाग्रित कहै, छठे जाग्रत सुपनाहि ॥
सतय छोन जाग्रत कहो, सात सृष्टि यह आहि ॥

चौपाई

स्वपने विषे जो जाग्रत होई । स्वप्ना जाग्रत कहिये सोई ॥
पुनि संकल्प जाग्रतकह जोई । अजौं नींद नाहिं आई होई ॥
तामैं जो मनराज फुराना । तेहि मनराजमें जग दरसाना ॥
दृढ़ वासना भई तेहिमाही । पूर्व वासना बिसरी जो जाही ॥
यहि मनराजको रचित जो देही । अभिभूतकता दृढ़ गहयेही ॥

Page 2049Permalink

६३

जीवधर्मबोध

( १९७१ )

केवल जागृत तृतीये होई। परमात्म ततसे फूरोई ॥
सङ्कल्प मात्र जक्त जो गहई। निश्चय आत्म पदमें रहई ॥
चौथे चिर जागृत कह लाया। आत्मतत्त्वसे जो फुरिआया ॥
निश्चय करि जो ताको गहेऊ। जन्मांतरको प्राप्ति जो भयऊ ॥
पंचम सुषुप्ति जागृत नाना। हृद घनभूत जो होय वासना ॥
पाप कर्म करि नो मन लाया। ताते थावर यूनी पाया ॥
षष्ठहि स्वपना जागृत कहिये। जब संतनकी सङ्ग्नत गहिये ॥
पट्टि सच्छास्त्र भयो जो बोधा। नहिं विचारनिज मनकोशोधा ॥
तबसो जागृत स्वपना होई। शुद्धबोध उर थपना होई ॥
सप्तम बोध विषे हृद जोई। तुरिया नाम कहावे सोई ॥
छौंन जागृत सो नाम बखाना। परमानंद प्राप्ति जिव जाना ॥
सप्त सृष्टि मन राजा केरो। मन जीते न करे भव फेरो ॥

सत्यकबीर वचन

सारखी-कबीर मन गोरख मन गोविंदा, मनही औघड होय।

जो मनराखै जतनकरि, तो आपै करता होय ॥

कबीरकीटिकर्मपलमें, करे यह मन विषयास्वाद।

सतगुरु शब्द माना नहीं, जन्म गँवाया बाद ॥

कबीर मन पंछी भया, बहुत चढ़ा आकाश।

ऊहाँ हांत गिर पड़ा, मन मायाके पास ॥

कबीर-मन जो गया तो जानदे, गहिके राख शरीर।

उतरी परी कमान है, कयोंकर लोंगै तीर ॥

छन्द भुजंगप्रयात

महामत्त मातंग निर्द्भन्द गाजा।

गहै कौन पावै मनी रामराजा।

लियौ योगमा छन्दरा नाथ केरा।

Page 2050Permalink

( १९७२ )

बोधसागर

६४

तपी सूर सिद्धा जपी नर्क गेरा ॥
यही जीवको नित्य बहकावता है ।
यही ज्ञानी ध्यानीको डहकावता है ॥
महाकाल अन्याइया जो कही है ।
यही है यही है यही है यही है ॥

इति मन

अथ बाकुंडीको दमन-चौपाई

शम दमादि यह जिवको कर्मा । गहे सुचाल बहे सब भर्मा ॥
प्रथम वाक इंद्दी वश करना । सुधा वचनते जगमन हरना ॥
भलिविधि बूझिविचारिके बोले । जीनबाक विष अमृत घोले ॥
कटुकवचनविषे कबहुँ न कहिये । जाते श्रोताको उर दहिये ॥
काहूसे बोलो मति करुई । ऐसो ऊंच न ऐसो हरुई ॥
मध्य बोल तोलके आनो । धर्म नीतिमय वचन बखानो ॥
द्वै नर जबहि करे कनफुसकी । कान लगावन तब दिश उसकी ॥
जब द्वै मानुष बात कराही । बात न काटो तिनके माही ॥
वचन पै तर्क करे जो कोई । शुद्ध होय तो मानो सोई ॥
वृथा पक्ष निज बात न करिये । शुद्धको गह अशुद्ध परहरिये ॥
तर्क करत जो आपते ऊंचा । तो तामें ही रहिये नीचा ॥
मिथ्या निन्दा तजो भदेशा । सत्य वचन कर हित उपदेशा ॥
वेदपाठ कर विद्या दाना । पात्र कुपात्र भले पहिचाना ॥
वेद पाठ सच्छास्त्र उचारी । धर्म की विद्या कर्म सुधारी ॥
श्रुति ज्ञान विज्ञान कि पौरी । तासु प्रताप विदित सब ठौरी ॥
कथनी मती महम्मदको है । विद्या सहित साधु किमि सोहै ॥
पूर्णचन्द्र जिमि तारागनमें । विद्वज्जन तिनि तपसिन घनमें ॥
निद्रावश जो पंडित होऊ । सूरखके तपते भल सोऊ ॥

Page 2051Permalink

६५

जीवधर्मबोध

( १९७३ )

विद्या होय विनय संपन्या । ता पंडितको कहिये धन्या ॥
विद्या पढ़ि अभिमान भुलाना । सो जिव कीनो यमपुर थाना ॥
रसना सब संशयको छेदा । परमपंथको पावै भेदा ॥
रसना द्वार ज्ञान गुन आवै । रसना द्वार अगनि गति पावै ॥

इति रसना

अथ नेत्र और श्रवणका दमन—चौपाई

निज दृग दमन करो यहि लेखे । अन देखनी वस्तु मति देखे ॥
गुप्तस्थान मनुष्य पशु केरा । अति विशेष नहिं तादिशहेरा ॥
नरपशु परदा देख न जैसो । परे कुवानि जाहिमें ऐसो ॥
काल पाय निज दृष्टि गवावै । सो अवश्य अंधा है जावै ॥
जो परिच्छिद्र निहारन हारे । दुःखी होहिविन सुमति विचारे ॥
करता कृत निज दृष्टि निहारी । प्रभुहि सराह जीव तप भारी ॥
काम अरु कोध कुदृष्टि न हरे । सहज सुभाव नैन निज फेरे ॥
कामदृष्टि परतियपर डाले । जनु मैथुन करि धर्महि चाले ॥
निज पत्रिका लिखत जब कोई । ताहि न पढ़ो न निज दृगजोई ॥
जब तिय संग अनंग बिहारी । तब न गुप्त अस्थान निहारी ॥
जौ तादिश तेहिकालमें देखे । जन्मे पुत्र अंध यहि लेखे ॥
नैन न माह निरंजन थाना । स्वसंवेद इमि करे बखाना ॥
दृगन सपक्षी माह बसेरा । भोग हेत निज नैनन फेरा ॥
भोगे भोग दृगन आसीना । ताको छल नहिं कोई चीन्हा ॥
मन चंचल नैनन चपलाई । मन थिर हो तिनकी थिरताई ॥
नेत्रनमें है यमको बासा । सोइ जीव गल डारे फांसा ॥
जब जिव रोग सोग तन छावै । सबही अंग छीन है जावै ॥
नैन होहि कबहु नहिं छीना । सदा एकरस देखी पीना ॥
कैसहु कुशित रोग मल घेरी । ज्योति अघट्ट निरंजन केरी ॥

Page 2052Permalink

( १९७४ )

बोधसागर

६६

अंधी आंख निरंजन जूझे । विन देखे मुनि सब कछु बूझे ॥
ताते साधु प्रथम दृग बांधे । पीछे मन इंद्दीको साधे ॥
श्रवणको ऐसे कीजै दमना । अनमुनती बातें मति मुनना ॥
चुगली चाई निंदा वानी । सुने न श्रवण जीव जो ज्ञानी ॥
महा प्रबल इंद्दी हैं येही । जीवहि दुःखसुख व्यापे जेही ॥
गुरुपदेश कि कथा बताया । जीयत कैदी हाड तोडाया ॥
देखन ताहि जुरे नारीनर । एक गर्भिणी रहे तिहि ठाहर ॥
कैदी हाड लगा जब टूटे । निरखि गर्भिणी धीरज छूटे ॥
फिर देखी जब लोग लोगाई । सबही निजुनिजु भौन सिधाई ॥
निजघर जाय गर्भिनी बाला । कैदी सुरति कीन कछु काला ॥
मुनि ताको दोन्हो बिसराई । गर्भ कि थित सरनता पाई ॥
जन्मौ पुत्र तिहि औसर नारी । ता शिशुकी यह दशा निहारी ॥
कैदी अस्थि टुटी रह जेतो । बालक हाट टुटा सब तेतो ॥
हस्पताल सो शिशुले गयऊ । बीसवर्ष लो जीअत रहेऊ ॥
टूटा हाड़ बाल सो जीया । औषध ताहि न कछु गुनकीया ॥
मातु दृष्टि बालक दुःख पाया । गर्भहि निजु हाड़ तोड़ाया ॥
ऐसो नैन महाबलवाना । व्यासदृष्टि सुत तीनउपाना ॥
ऐसहि श्रवन प्रबलकहि गानो । एकबारकी कथा बखानो ॥
बंधा परा रहै जिहि ठाई । एक कलावत तहैं चलि आई ॥
गावन और बजावन लागा । सुनते बौरा मन अचुरागा ॥
बौरा रागको भेदी रहई । मुनि सुर ताल प्रीति अतिगहई ॥
परे परे निज अंग हलावै । ज्यों सुरताल कि गतिसुनि पावै ॥
परे परे निज अंग हलावै । खाट से खोलि दियौ पुनि वाको ॥
गुंगे बहिरे चंगे होई । श्रवण नयन हारे ते जोई ॥