कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
( १९३८ )
बोधसागर
३०
तेहि अवसर सतगुरु विहसाना । का मांगे कछु मांग न जाना ॥
तारो सकल सृष्टिको भाई । तुम तो आप रहे अरुगाई ॥
यामें नहिं कछु दोष तुम्हारा । कालपुरुष तुमरी मति मारा ॥
ऐसो समरथ सत्य कबीरा । पलमें सब क्रम कागज चीरा ॥
कोटिन जन्म जो परा भुलेषा । करे जो कृपा चुकावै लेखा ॥
जहँ तहँ देख आप सदगुरु है । नहिं कहँ असुर नहीं कहँ सुर है ॥
असुर भाव जब सुरको आया । ता छन ताको असुर बनाया ॥
सुरते असुर असुर सुर होई । नारिते पुरुष पुरुष तिय सोई ॥
नीचते ऊंच ऊंचते नीचा । उत्तम मध्यम योनिमें खींचा ॥
ताते देखो दृष्टि पसारी । सकलधर्म प्रभु आप बिहारी ॥
मेरे मतसों सब धर्मनमें । खेले खेल सकल कर्मनमें ॥
जो कोइ चीन्है लाल बिहारी । दुबिधा सकल दूरकरि डारी ॥
सत्यकबीर वचन
राम रहीम करीमा केशव हरि हजरतहैं सोई ।
गहना एकै दृढ है गहना दुतिया और न कोई ॥
चौपाई
सब धर्मनमें आपै खेले । एक दूसरेसे नहिं मेले ॥
भर्मत सारी सृष्टि भुलानी । होय चहुँदिश ऐंचातानी ॥
झूठ सांच जब लेख सविवेका । झूठको तज गहु सत्तको टेका ॥
यह संसार सकल भ्रम छाही । भ्रमकरि सर्व सत्य दरशाही ॥
एक अनेक अनेक भो एका । ज्ञानते होय सो एक अनेका ॥
यथा कांचके मंदिर माहीं । कोटिन मणि मानिक रहजाहीं ॥
झाड़ फतूस अनेकन टांगा । तामें यक भ्रम दीपक जागा ॥
भ्रम दीपक जब तहां प्रकासा । कोटिन दीप मंदिरहि भाषा ॥
यक प्रतिबिम्ब अनेकन देखो । वार न पार लेख कह लेखो ॥
३१
जीवधर्मबोध
( १९३९ )
यक भ्रम दीप जो दियो बुझाई । सकलो भास नाश है जाई ॥
ऐसे एकते भयौ अनेका । बहुरि अनेक एकही एका ॥
यहि विधिसकलजक्त यहलागा । जस भ्रम दीप कांचगृह जागा ॥
ज्ञान उदयते रहै न कोई । यथा नखतगण जलमें जोई ॥
जल सूखे नहीं दरसै तारे । कोई नहीं देखजात किहि द्वारे ॥
ऐसेहि सकल जक्त यह थापा । सबमें शोभित आपै आपा ॥
ब्रह्म सब देसी लख ऐसे । यथास्फटिकमणि देखी तैसे ॥
यही स्फटिक मणिकेर सुभाऊ । जहँजसमतितसगति दरसाऊ ॥
जौन रंग तेहि सन्मुख आना । गहै स्फटिक मणि सोई बाना ॥
कर्मरंग जाट्टंग सघट्टा । देखफटिक मणिमें सोई ठट्टा ॥
राता पीता आदिक रंगा । होयस्फटिकमणि को सोई ढंगा ॥
सर्वांगी अस ब्रह्म बखाना । कर्म बनाव अनेक विधाना ॥
जहँ जसकर्म तहां तस भासू । सो निरलेप है स्वतह प्रकासू ॥
कर्मडोरि जबलों नहीं तोरे । अपनो रूप न पावै भोरे ॥
कर्मबंधते अलग जो होई । परम सोहावन उज्जल सोई ॥
कर्मसूतमें बंधा जो रहई । नाना रंग ढंग गुन गहई ॥
जेते धर्म जक्तके मांही । सबमें सोई ब्रह्म दरसाही ॥
जो दरसै सो सब भ्रम भासा । नहीं दरसै तेहि कौन प्रकाशा ॥
जो नहीं कहन सुननमें आवै । ताको कथा कौन कहि गावै ॥
मन बानीकी गम जहँ नाही । पुनि मनबानी किमि कहताही ॥
नैनते सकल जक्त दरसाई । पै निज रूप न सो लखिपाई ॥
देखे आंख सुने सब काना । रसना रसिक गंध गह ब्राना ॥
त्वचा स्पर्श तेहीको अहई । सबइंद्री निज निज कर्म गहई ॥
आंखिन रशनाको गुन जाना । स्वाद भेद नहीं सो पहिचाना ॥
कान न कबहु रूपको देखे । नाक न कबहु स्पर्शको लेखे ॥
( १९४० )
बोधसागर
३२
इंद्री निज निज कर्मही योगा । निजनिज भोग और नहिं भोगा ॥
सो इन्द्री जेहि ब्रह्म लखाही । कोई इन इन्द्रिनमें नाहीं ॥
जाते आत्मको पहिचाना । ताकी है कछु और ठेकाना ॥
मौन दशा ताते गह साधू । यह सब दीखै भर्म उपाधू ॥
विन जाने जो मौन गहाई । सो नहिं साधु मूर्ख कहलाई ॥
जो कछु कहो कहत नहिं बनई । जो चुप रहौ रहत नहिं बनई ॥
आपै आप खेल सब खेले । भर्म कूपमें मोहि कयों ठेले ॥
रसै बसै सब माह समावै । अर्श पै अपनौ तखत बतावै ॥
जो जाने सो कैसे कहई । नहिं जाने बहु बानी बहई ॥
सबही धर्म जक्तमें तेरो । कहो तो दोष देय सब मेरो ॥
सत्यकबीर वचन
काल दयाल हमै है भाई । छोड़ो दुबिधा काल पराई ॥
सबही धर्म ताहि सतगुरुके । चीन्हे बिनाकाल नहिं सुरके ॥
स्वसंवेदमें कहा बखानी । ताहि बूझि सुख पावै ज्ञानी ॥
काल पुरुष सतपुरुष समायौ । सत्य पुरुषकी देह जो पायौ ॥
सत्यपुरुष दीनों निज देही । कालपुरुष गहि लीनो येही ॥
विषयभोग सब कालकी अंगा । देखहु स्वसंवेद परसंगा ॥
विषयवासना जिहि जिवजागी । सबको धर्मराय है भागी ॥
निविकार अरु विनय विहीना । सकल वासना त्याग जोकीना ॥
सो समस्त सतपुरुष सनेही । सत्यपुरुष पुर पहुँचे येही ॥
इन्द्रीभोग विषय जो ध्यावै । धर्मरायके धाम समावै ॥
सदा रहै सो कालके फंदा । सो नहिं सत्यपुरुषको बंदा ॥
रस प्रीतिसे भक्ति जो करही । विषयविहायनाम निति रहही ॥
कालहिमें दयाल प्रकटाई । गहि करतासु लोक ले जाई ॥
सत्य पुरुषको भक्त कहावै । विषय विकार तेजो मनलावै ॥
३३
जीवधर्मबोध
( १९४१ )
प्रेमभक्ति जामें नहीं कोई । नहीं संतनकी सेवा होई ॥
सो सतपुरुषकि भक्तिसे गिरता । काल पुरुषके बंधन परता ॥
छंद—सत्यपुरुष जो निज बपुवरकह काल पुरुषको दीन्हेऊ ।
ताही पुरुषमें काल पुरुष कालमें तेहि चीन्हेऊ ॥
अंतरो बाहर दोऊ ठाहरमें निरखि भल लीन्हेऊ ॥
मोरे मते सतपुरुष सबही दूर दुविधा कीन्हेऊ ॥
चौपाई
जाहि धर्ममें जो जिव रहई । जब नखशिखसुकर्म सब गहई ॥
तब सांचा सतगुरु समुहै है । परम धर्मको मार्ग पैहै ॥
जबलों नहीं अति उत्तम करनी । परमपंथ तबलों नहीं धरनी ॥
हो यथा एक गोलाकारा । चहुँदिश ताके घेर सँवारा ॥
मध्यमें बिन्दु घेरके आही । घेरते बिन्दुको लीक जो जाही ॥
सो लकीर सब होहि बराबर । जौँ नहीं इंग बिझ्न मारगधर ॥
तेसे यह मृतलोक बखानो । सब धर्मनको थोक बखानो ॥
गोलाकार जान यह धरनी । ब्रह्मबिन्दु सतगुरुको वरनी ॥
लीक समान धर्म सब जगको । गह सब ब्रह्मबिन्दु मारगको ॥
जौ सुकर्म सब उत्तम होई । पहुँचे ब्रह्मबिन्दुको सोई ॥
टेढ़े टेढ़े चले जो कोई । ब्रह्मबिन्दु पहुँचे नहीं सोई ॥
इमि सब धर्मनके आचारी । टेढ़ चाल जब तज एक बारी ॥
ब्रह्मबिन्दुको तब सो पाई । ठाढ होहि तापर पुनि जाई ॥
सीधे खड़े होहि तेहि ऊपर । तब चहुँओर निहारेहि भूपर ॥
सब धर्मनकी दशा निहारी । केहि कर्मन अरुझे नरनारी ॥
ब्रह्मबिन्दुपर पहुँचे जो कोई । सीधे ठाढ न तापर होई ॥
शुद्ध रूप तेहि दृष्टि न आवै । फेरि फेरि भव भटका खावै ॥
बिन्दुपै सीधे खड़े भे आई । शुद्ध स्वरूप ताहि दरशाई ॥
( १९४२ )
बोधसागर
३४
शुद्ध स्वरूप जीव जब हेरी । करे न सो भवसागर फेरी ॥
गोलाकार स्वरूप बनावो । तामें सकल खेल दृशावो ॥
ब्रह्मविन्दु है आदि पुकारा । करखग आदिकसबधर्म पुकारा॥
निज निजमत जो आछे पाला । तौ सब ब्रह्मविन्दुको चाला ॥
टट्टा टेदे मारग जाहीं । ब्रह्मविन्दु पहुँचे सो नाहीं ॥
सस्सा विन्दुपे पहुँचे जाई । सीधे खड़े भये तहँ आई ॥
पूरन ज्ञानदृष्टि तिन पायौ । परम रूप रमि भवनहि आयौ॥
नन्नाहू लह विन्दु ठेकाना । ठाढ़ होनगति सो नहिं जाना॥
टेदे जायके ठाढ भयञ्ज । ताते शुद्ध स्वरूप न लहेञ्ज ॥
गोलाकार जो कथा बखानी । यह संसार सकल है पानी ॥
पानीमें जिव गोता मारा । बूड़ि जाय पुनि शीश निकारा॥
बूढे उछलै पार न पावै । लख चौरासी माह समावै ॥
जिमि शिशुमारचक यह फिरता । यकपलभरिनहिं ताको थिरता ॥
जो लग्नादिक चक्रमें आही । सबही ताके संग भ्रमाही ॥
भ्रमनकरे निशिदिन सब सोई । तिनको थिरता कबहुँ न होई ॥
ऐसहि गुरु संग सब चेले । भवसागरमें वाजी खेले ॥
उत्तर दक्षिणको जो छोरा । तहँ जो पहुँचहो थिर तेहिठौरा ॥
३५
जीवधर्मबोध
( १९४३ )
जो कोई पहुंचे तेहि खूटा । ध्रुव तारा सम भ्रमनते छूटा ॥
ज्ञानी पहुंचे कुतुबके किले । अटल होहि सो बहुरिन हिले ॥
सतगुरु किला जो ऐसे पैहै । बहुरि न सो भवमें भरमैहै ॥
यह दृष्टांत जो कोई बूझे । निश्चय परम पंथ तेहि सूझे ॥
सकल धर्मको एकै साई । सब पाले निज पुत्रकि नाई ॥
एक सोनार गढै सब गहना । जैसो कर्मरूप तस लहना ॥
सोन रूपको तार बनावै । गढ़िगुढ़ि ठोकि ठांकि सुधरावै ॥
ठोंकि ठांकि जब सीधा करई । यंत्रमें तबहि तारसों धरई ॥
खैंच तार धरि यंत्रके माही । इंग बिंग तब सब मिट जाही ॥
ऐसहि सर्व धर्म जग करो । टेढ बिंग व्यौहार जो हेरो ॥
धर्म कबीर धरहि जेहि बारी । खोट कर्म तब दूर पवारी ॥
तार समान सकल मत मंत्री । धर्मकबीर सोनारको यंत्री ॥
दोय प्रकार वासना अहई । भली बुरी जाको सब कहई ॥
दोनों भवसागरमें डारा । कहा करे यह जीव बेचारा ॥
अर्थ अरु धर्मकाम अरु मोखा । चारों त्यागे साधु सो चोखा ॥
चारते पार और जो होई । सतगुरु भेद बतावै सोई ॥
सत्यकबीर वचन
सारखी-तीरथ गयेते एक फल, संत मिले फल चार ।
सतगुरु मिले अनेकफल, कहै कबीर विचार ॥
चौपाई
कर्मको फल नर पावै कैसे । भोजन रस तन व्यापै जैसे ॥
जैसे भोजन जो को खाई । ताहीको गुन तामें आई ॥
आकशमात कर्म फल पावत । दुःखसुखसबजिवकोप्रकटावत ॥
जस बासना कर्म कर तैसा । तेहि अनुसार धर्म गह ऐसा ॥
सब निज निज वासना गहाई । ता तोषनकी करे उपाई ॥
( १९४४ )
बोधसागर
३६
नवी मलेशस्थानको यक रह । प्रभुप्रति विनतीकरि ऐसे कह ॥
हे प्रभु मोहि तियरति बलथोरा । यह बरदेव होय सो जोरा ॥
तेहि नम वानी कीन पुकारा । रति कारन कर मांसु अहारा ॥
मांसु खान लागा तब सोई । जान्यो प्रभुकी आज्ञा होई ॥
जस मनोरथ तैसी प्रभु आज्ञा । सत्य कहो करिके परितिज्ञा ॥
जस वासना जीव उर खोले । ताको यतन अकाशते बोले ॥
तथा फिरिशते स्वपना सुथरे । तस कलाम अछाको उतरे ॥
मिश्रसे जबहि यहूदी चाले । जब उजाड़में आय निराले ॥
मांसु खान कह प्रभु प्रतिटेरी । दियौ लगाय बटेरकी ढेरी ॥
खातहि खात मृत्यु तेहि डाला । कर्मको फल पायौ ततकाला ॥
जिन जिन मांसु खानको रोये । बचन एक प्रान सब खोये ॥
बीस वर्षके ऊपर जोई । सब मरि गयौ बचा नहिं कोई ॥
ज्ञान बिनाको प्रभु पहिचाना । ताको धर्म न कोई जाना ॥
जैसो धर्म धरे जो कोई । तैसी गति निश्चय लह सोई ॥
कोई स्वर्ग नर्कको भोगा । कोई अधर मृत्यु पुर लोगा ॥
जीव वासना प्रेरि लेआवै । ताही गतिमति स्थित करावै ॥
तीनों पुर पसरा यमजाला । कोइ बचै जेहि राख दयाला ॥
सत्यकबीर बचन
तीनों लोकमें लागी आग । कहैं कबीर कहैं जैहो भाग ॥
चौपाई
उभयवासनां ते जिव अटका । छूटै न आवा गौन को खटका ॥
कालहि रचै कालही पोषे । कालहि सब रचनाको सोषे ॥
कालको कृत कालही खैहै । कोई विरला गुरुगमबचजैहै ॥
कुंडलिया
निर्वाकार आतम सदा, वंधाकर्मकी डोर ।
मरकट नटके हाथ जिमि, फिरताखोरिन खोर ॥
३७
जीवधर्मयोग
( १९४५ )
फिरता खोरिन खोरि, कंठमें कर्म जझीरा ।
दर दर नाचत जाय, पाय तन मन बहु पीरा ॥
पीरा लह मतिमंद, होय नहीं बन्द खलासी ।
बंद दयाल जेहि काल, कालकी काटे फांसी ॥
कबीर खड़े बाजारमें, गल कट्टोंके पास ।
जो कोई करे सो भरेंगे, तुम क्यों भये उदास ॥
तुम क्यों भये उदास, भाष कर्महिको सारा ।
कर्मको रचित जहान, खान चहुँ कर्म सँवारा ॥
कर्म सँवारा दर्ब, सर्व जहाँलों जग दरसै ।
आतम तो निरलेप, एक सम सबमें सरसै ॥
हृदमें चल सो मानुवा, वेहह चले न कोय ।
हृद वेहहके बीचमें, रहौ कबीरा सोय ॥
रहौ कबीर सोय, कोय नहीं ताको परसै ।
परसै संत सुजान, ज्ञानके नैनन निरसै ॥
निरसै ज्ञानके नैन, परख पूरन सो पावै ।
जहाँ तहाँ दशै आप, ताप तिहुँ दूर बहावै ॥
हृदमें चलै सो मानुवा, बेहह चलै सो साध ।
हृद बेहह जो दोनों त्यागे, ताको मता अगाध ॥
ताको मता अगाध, आध अरु व्याध न लागे ।
कर्म जनित सब रोग, भोग भवमें नहीं पागे ॥
नहीं पागे भवभोग योग, जग नाता तोरे ।
टूटे न भजनको तार, प्रीति नामहिते जोरे ॥
हिंदू कही तो हौ नहीं, मुसलमान भी नाहिं ।
पांच तत्त्वको पूतला, खेलै गैबी माहिं ॥
खेलै गैबी माह गैबको गैबी जाने ।
( १९४६ )
बोधसागर
३८
कहन सुनन कछु नाहिं, विचार हृदय निजआने ॥
आने हृदय विचार, चारु चिर चोर चपेरे ।
मूसे जो घर मोर भोर, निश ताको हेरे ॥
चौपाई
काल कराल आपही जानी । ब्रह्मा विष्णु महेश भवानी ॥
षट्दरशन सोई प्रभु थापा । सब पंथनमें आपै आपा ॥
मूसा ईशा महम्मद आदिक । सोई सब मतके मरजादिक ॥
सब धर्मनको सोइ अचारज । सबहीको कीने प्रभु कारज ॥
सब ही धर्म ताहिको जानी । प्रणवों सबहि मनोक्रम बानी ॥
सोई प्रभु सबही ये देखा । बपुरा जीव करे कह लेखा ॥
छन्द—आप खास है आप दार है आप खेल खेलायऊ ।
मलसोध जीव प्रबोध कीनो बौध होकर आयऊ ॥
जग जगन्नाथको माथ नावैं रूप और बनायऊ ।
थापे महात्म बौधको खुद बौधीदास कहायऊ ॥
चौपाई
दोय पुत्र ब्रह्माके भयऊ । यकसुरदुतियअसुर जो कहेउ ॥
सत्तोगुनी सुर कह सब कोई । विषय विकारी असुर सो होई ॥
तीन लोकमें विषय विकारा । चौथा लोक विषयते न्यारा ॥
सत्यकबीर वचन—चौपाई
विषय विकार मान मद जेते । सो सब प्रभु असुरनको देते ॥
जाने थोर बहुत जो कहई । तीनों काल मूर्ख सो रहई ॥
जेते जाने तेते जो भनिये । मध्यम गतिमें ताको गनिये ॥
जाने बहुत कहे जो थोरा । सोई ज्ञानी सब शिरमौरा ॥
सब धर्मनको भेद जो पावै । ताकी बुद्धि शुद्ध है जावै ॥
जाके धर्म ताहिंते जांचो । तब लखिपरे झूठ कह सांचो ॥
३९
जीवधर्मबोध
( १९४७ )
जौन धर्मगति चह चित सुनिया। ढोढों ताको पंडित गुनिया ॥
पक्षरहित जो बात बतावै। तामें कछू कसर जौ आवै ॥
तौ पूछो औरन बुध लोई। निजबल बुद्ध बतावे सोई ॥
एक कि भूल दूसरा कहई। यहिविधिचतुरशंकनिजदहई ॥
औरको धर्म औरते बूझै। ताको दिनदोपहर नहि सूझै ॥
वायस मिल वायसहि प्रशंसा। हम सम नहि ब्रह्माको वंशा ॥
हमसम और न बोल सुधारा। जाने कह कोकिला गँवारा ॥
सो सुनि भूलि जाहि जिवसंठा। जानन कागहि जो कटुकंठा ॥
जिमि उलूक निजपरको ठानू। कानते सुने न देखे भानू ॥
तामें सब कोइ मिथ्या करई। जगमें कतहु न सूरज अहई ॥
ताकी शास्त्र भरनको साचा। चमगुदरी उठि बोली वाचा ॥
सुनि लीजै उलूक मम आता। जो कछु कहो सत्य तुम बाता ॥
मैं कबहुँ दिनकर नहि देखा। कहै जक्त सब झूठा लेखा ॥
भरे बहुरिके ताकी साखी। आय छछन्दर ऐसे भाषी ॥
सत्य वचन तुम दोहुकी आही। दिनकर तीनकाल कहुनाही ॥
ऐसहि अंधहि अन्ध सराहत। जो दिनपतिहि दूरकरचाहत ॥
तिनके वचनमें जो जिव बंधे। तिनसमान सो सबही अन्धे ॥
जाधर पकै हरामको दाना। तिनको धर्म कर्म बिन माना ॥
जो कोई करे हराम कमाई। आप खाय अरु और खिलाई ॥
जो हरामको दाना देहे। ताको दंड आप शिर लैहे ॥
खाय हराम हरामही करि है। करि हराम भवसागर परि है ॥
जो कोई अन्न हरामको खाई। ताकी बुद्धि अन्ध हो जाई ॥
बुद्धि विभंग होय जब जाको। धर्मकथा भावै नहि ताको ॥
अन्धकार जब हृदयें घरे। शुद्धपन्थ सो कबहु न हेरे ॥
खाय हराम हरामी जायौ। मातु पिताकुलकानि गवायौ ॥
( १९४८ )
बोधसागर
४०
करि श्रम शुद्ध अन्नभक्ष जोई । ताकी कृपा शुद्ध सब होई ॥
भक्ष सुअन निजधर्म जो पाला । ज्ञान दृष्टि पावै ततकाला ॥
विषकी बेल है यह संसारा । चहुँदिश आवै विषकी झारा ॥
जलथलमें विष रहा समार्ई । विष नहिं तजै भजै चितलाई ॥
विषहीमें निज भौन बनाई । विषय भोगि विषको तनपाई ॥
सबही सन्त श्रुति कहे बखानी । नरस्वरूप नारायण जानी ॥
लिखो वेद वेदान्त पुराना । तौरे तो इअील कुराना ॥
सब ही मिल करते निरधारा । नर ईश्वर निज रूप संवारा ॥
निश्चय नर नारायण देही । पै जब ईश्वर गुनगह येही ॥
जबलों ईश्वर गुन नहिं गहई । संज्ञा जीव तासुको रहई ॥
ताते जीव शीव शिव कहिये । विषयबिकारनतनमन गहिये ॥
जब सबही शुभगुनगहि लीना । ब्रह्मस्वरूप ताहि कहि दीना ॥
ब्रह्मस्वरूप आप जब मंडा । तब रचि सके कोटि ब्रह्मण्डा ॥
सिरजै पोष प्रलय करिडारी । पुण्यपाप नहिं ताहि विचारी ॥
जिमि शिशुमाटीधूल खेलोना । नाना भांति रचै मनभौना ॥
खेलि खेलि पुनि मिट्टी मेल। ऐसहि ब्रह्म सृष्टि को खेला ॥
सकल सृष्टिको करता होई । ताको नाम जपै सब कोई ॥
जो जिव विषयनमें लपटावै । दिन दिन तुच्छ देह सो पावै ॥
जब जब तुच्छ अन्त है जाई । नरकनमें निज भोन बनाई ॥
ताते विषई जीव सबनकी । विषयविहिन देह ईश्वरकी ॥
सत्यकबीर वचन
सारखी-कबीर कबीर तु क्या करो, साधो अपना शरीर ।
पांचो इन्द्री वश करो, तुमही दास कबीर ॥
बुलेशाह वचन
काम क्रोध लोभ मोह हंकार । पञ्चो कटुवां जू दो मार ॥
इन्हा करवी है बदवो । बुछा आपै अल्लह हो ॥
४१
जीवधर्मबोध
(१९४९)
यह संसार दुसह दुःख दागा । बिरत विचारी सन्तसो त्यागा॥
कौन राम कौनी विधिजपना । कौन ठौर तेहि प्रभुको थपना॥
सत्यकबीर-बचन
सारखी-रामजपत है नामको, नाम जपता है थीर ।
ताहुते कछु अपर है, ताको जपै कबीर ॥
चौपाई
उत्तम धर्म जो कोइ लखि पैंये । आप गहो अरु और गहैंये ॥
ताते सत्यपुरुष हिय हवैं । कृपा वारि तब तोपर वषैं ॥
सत्यकबीर केर परमाना । यहि विधि तैंसो करे बखाना॥
जो कोउ जीवहि राह बतावैं । परमपुरुषकी भक्तिमें लावैं ॥
ऐसो पुण्य तासुको बरना । एक मनुष्य प्रभु सन्मुख करना॥
कोटि गाय जिमि गहे कसाई । ताके करते लेत छोड़ाई ॥
परम पुरुषते जब जिव जूटै । काल कसाई करते छूटै ॥
भक्ति कठिन अतिशय कठिनाई । बिना भक्ति कोइ पार न पाई॥
भक्ति भवन अति उत्तम ऊंचा । इनसीठी बिरला कोइ पहुँचा॥
लागे तहां त्रिविधि सोपाना । एकते एक विचित्र बखाना ॥
रजगुन तमगुन सतगुन वरतो । द्वै तजिके तृतिये पग धरतो ॥
जब सतगुन सीठीपर चढ़िये । तब तहैं ज्ञान अगोचर पढ़िये॥
पढ़िके ज्ञान भयौ जब पक्का । तब सो भक्ति भवनको तक्का ॥
भक्तिभौत जब चाहत चलिये । तब सतगुरु प्रतिहारते मिलिये ॥
ताहि पौरि यहि भेट चढ़ावो । भक्तिभौन तब पैठन पावो ॥
तन मन धन सब अर्पन कीजै । शिर उतारि तेहि चरणधरीजै॥
जो दयाल हो सो प्रतिहारा । भक्तिभौन तब हो पैठारा ॥
भक्तिभौनको भेद जो पाया । त्रिगुन पौरि सो बहुरिन आया॥
आदि अन्त सतगुरु गुनगावो । जिन तोहि भक्तिभौन बैठावो॥
( १९५० )
बोधसागर
४२
भक्तिहि भक्ति भेद बहुतेरा । गहसो भक्ति भेट भवफेरा ॥
विमल भक्ति गहिये मन लाई । जाते त्रिगुनातीत कहाई ॥
आप आप जिव आप फँसाई । आपै बँधा आप दुख पाई ॥
जस क्रमयक जेहि कह खुसियारी । ताकी ऐसी कथा उचारी ॥
सो ऐसो निज भौन बनावै । आपको तामें आप फँसावै ॥
आप चरित ग्रह बंधै आपू । काहूको कछु दोष न पापू ॥
ताहीमें सो फँसि मरिजाई । विविध भांतिसे सो दुखपाई ॥
बंधा तौ पै खुलै न कोई । जब लगि सतगुरु कृपा न होई ॥
हाथ पांव पटकै औ रोवै । तब गुरुकृपा केर भ्रम खोवै ॥
जाति पांति कुल कानि गवावै । भली बुरी कछु चित्त नहिं ल्यावै ॥
सकल नेहको नाता तोरे । प्रीति सदा सतगुरुसे जोरे ॥
वेद कितोब शरा अरु सुन्नत । सो नहिं कछु निज मनमें उन्नत ॥
यह सबही दुनियांकी फांसी । ताते नहिं भेटे अविनाशी ॥
कवित्त-शरीअतकी सलाई जिव आँखन चलाई भय अंध
यमबन्ध धोरवधन्धमें परत है । कोई कह हम हिंदू ही जो ऊंचे
कुलबिंदू कोई कह हौ ईसाई ईशा आसराध रत है ॥ कोइ वह
मुसलमान हौही साबित ईमान मारो काफिरन सारा जंग
जेहाद करत है । नहिं चीन्है कोइ देव करे भरम कि सेव गुरु
सैन बिन येव लड़ि लड़िके मरत है ॥
सत्यकबीर वचन
मुसलमानकी काटी चमड़ी हिंदूकी बेधे कान ।
कहे कबीर इस बोलतेको पहिचान हिंदूकी है मुसलमान ॥
चौपाई
जीवधर्म पुरुषार्थ गोगू । ताते सुख पावै सब लोगू ॥
४३
जीवधर्मबोध
( १९५१ )
कछुक कहो पुरुष पुरुषारथ । जो हित स्वारथ अरु परमारथ॥
शिव दधीच हरिचंद समाजा । बलि विक्रम करणादिक राजा ॥
सूरशाह सिकन्दर हातम । हनुमत भीष्म द्रोण भाषेतिम ॥
ब्रह्मा हरि शिव मनु सतरूपा । गोरखदत्त कि कथा अनूपा ॥
कौशिक व्यास वशिष्ठो नारद । शृंगी शुक् विज्ञान विशारद ॥
केते ऋषि मुनि करनी करहीं । कीरति जासु जक्त उच्चरहीं ॥
जीअत ही साधू जो मरेऊ । सूरसती शुभ करनी करेऊ ॥
साकजके हरि कानन कहई । स्वान शृंगाल पेट तेहि भरई ॥
सूर सन्त इमि करनी करही । जक्त जीव ले पार उतरही ॥
तप बल शेष धरे महि भारा । तपबल ब्रह्मा सिरजन हारा ॥
तप बल विष्णु जक्तको पोषै । तप बल शंभु ताहि पुनि सोषै ॥
तप आधार जक्त जगदीशा । तप बल जीव बने हैं ईशा ॥
जैसे जगमें सूर सयाना । निजभुजबल अरिदलदलनाना ॥
करि श्रम सुखी भये सब सोई । तन धन मोह स्यार सब रोई ॥
जहँ लगि जब विद्या चतुराई । पुरुषारथसे सब कछु पाई ॥
आलसी जीवको विद्या नाहीं । धन नहि होय अविद्या पाहीं ॥
निरधनको कोइ मित्र न होई । बिना मित्र निरबल नर सोई ॥
निरबलको सबही दुख घरे । दुखिया दीन तुच्छ जग हेरे ॥
पुरुषनको पुरुषारथ चाही । नारि पतिव्रत धर्म निबाही ॥
मृदु सजापर सोवनहारे । भय सो कीट पतंग बेचारे ॥
विविध प्रकार विषय जिन भोगा । अंतकाल सहसो सब शोगा ॥
मचे जबै घमसान लड़ाई । कोई धीर वीर ठहराई ॥
कैसहु महा महिष किन होई । जो रन तजिके भागे सोई ॥
कतल कैद हो राज विभंगा । कायर नहि देखे रनरंगा ॥
ऋषि मुनि शूर वीरकी करनी । कहलो कहो जाय नहि वरनी ॥
( १९५२ )
बोधसागर
४४
जहाँ लगि तन पोषक नर नारी । सो नहिं करनीके अधिकारी ॥
सिन्धुमें जो कोई गोता मारा । सो नहिं राखै भय घरियारा ॥
जबलोंं सिंधु न डुबकी मारे । तबलोंं रत्न हाथ नहिं धारे ॥
शर शय्यापर भीष्म विराजे । करि षट्मास शयनगति साजे ॥
तन मन कसहि मुनीश्वर ज्ञानी । लहै भक्ति सब सुखकी खानी ॥
सत्यकबीर वचन-रेखता
हमनसे मतमिलो यारो हमन खफकी दिवाने हैं ।
खुशीकी राह छोड़ी हैं कठिनमें जा सामने हैं ।
हमन दिन रैन रोते हैं वो रामसे जान खोते हैं ।
सुली की सेज सोते हैं विरहके ये रकाने हैं ॥
हम न हथियार हैं जानी पिया हरिनामको पानी ।
आखिर सब होवैगे फानी बलीमें जा समाने हैं ॥
तजी खिदमत वजीरीकी लही लज्जत फकीरीकी ।
चढ़े किस्ती सबूरीकी फुकुरके रकाने हैं ।
चौपाई
पुरुषारथकी ऐसी बातें । कर अवश्य पुरुषारथ ताते ॥
यथा कृषान कृषानी करई । उपजैं अन्न पेट निज भरई ॥
हलवाही अवश्य तेहि करना । भली भांति निजखेत सँवरना ॥
बीज बोय रखवाली कीजै । पशु पंछी करिसो मति कीजै ॥
करि निज श्रम बिनवै प्रभुपाही । भरे खेत वर्षाकरि ताही ॥
जो ईश्वर वर्षा नहिं करई । वृथा कृषानी ताकी परई ॥
जो बरपैं बरवारी सुकाला । तो कृषान सो होय निहाला ॥
जो आलस करिके नर कोई । संशय पै हल जोतै नहिं सोई ॥
बीज न बोय न कर रखवारी । बपैं घन अरु भरे कियारी ॥
ताहि अन्न फल हाथ न आये । मूरख मिथ्या आस लगाये ॥
४५
जीवधर्मबोध
( १९५३ )
बिन बोये कहु किनकिन लुनिया । सो जड़ जो यह ज्ञान न गुनिया ॥
ताते पुरुषारथको कीजै । दोऊ लोकमें सुयश लहीजै ॥
सर्वशास्त्र सदग्रंथ विलोका । जान्यौ सर्व धर्मको थोका ॥
तजि असार सार जो आही । सो पंडित मराल मति आही ॥
उत्तम धर्म धरे जो कोई । उत्तम करनी करिहैं सोई ॥
नीच धर्म जो कोई गहई । उत्तम करनी सो किमि लहई ॥
साधु पुत्र नहिं करे कुकर्मा । पुत्र असाधु कुकर्महि धर्मा ॥
कर्मयोनिजनिज मातुपिताका । जिव तेहि भली दृष्टिकरि ताका ॥
ऐसहि सब धर्मनके लोगा । करहि कर्म निज गुरु संयोगा ॥
शुद्ध अशुद्ध विचार न हारा । सो हंसा बिरला संसारा ॥
कहूं कहूं विपरीति देखावै । साधु सुअन असाधु कहावै ॥
कहूं भक्तभा सदन कसाई । पै यह कथा अनोख बताई ॥
धर्म तुच्छ गहि बड़ पद पावै । ऐसेहु कहूं कहूं देखलावै ॥
है परंतु यह अति अज युतरी । रसिकस्वाद कहैं दे कठपुतरी ॥
कोई चंडाल करे द्विज करनी । सो सतसङ्ग केर फल बरनी ॥
उत्तम कुलमें जो जिव होई । मध्यम करनी जाय बिगोई ॥
त्यागहि पक्ष साधु जो ज्ञानी । हो अपक्ष यह मुक्ति निशानी ॥
निजनिज गुरुपद गह सब आछे । यथा भेड़गण पालि न पाछे ॥
निज निज धर्म सत्य सब कहई । ताते परमपन्थ नहिं लहई ॥
जब काहू सच शंका आवै । निज पद पौर गुरु बैठावै ॥
रामचन्द्र मन संशय आई । देह विदेह मुक्ति अर्थाई ॥
मुनि वशिष्ठ निज ज्ञान सुनाये । अपनी ठौर फेर बैठाये ॥
( १९५४ )
बोधसागर
४६
योगवाशिष्ठ द्वितिय मुमुक्षुप्रकरण चतुर्थसर्गः
वशिष्ठ वचन
दोहा—जीवन मुक्ति विदेहको, तू नहीं जाने हेत ।
सहित असम्यकज्ञानके, जान न रघुकुलकेत ॥
स्वसंवेदमें भेद जो, भाषत ज्ञान बिहीन ।
ज्ञानवन्तको भेव नहीं, सम्यकहृदय जेहि पीन ॥
चौपाई
सदाकाल ऐसहि चलि आई । निज निजमता मुनीश मिलाई ॥
कोई कह भिन्न जो मारग लेई । गुरु निज पक्षन विचलन देई ॥
उत्तम करनी जौँ नहीं करिये । तो नहीं उत्तम गुरुपद धरिये ॥
शम दमादि करि इन्द्री जीते । आवागौन दुसह दुःख बीते ॥
चारि खानि जिव जो तन धारी । मालुष प्रभु निज रूप सँवारी ॥
भक्ति हेत यह उत्तम देही । प्रभुहि बिसार जो धरि तनयेही ॥
सोई अधर्म आत्महत्यारा । नर तन पाय न काज सुधारा ॥
इति
अथ मनुष्यको नित्यकर्म वर्णन
चौपाई
भोरहि उठि नित कर्म करीजै । करि तन शुद्ध भजन चित दीजै ॥
प्रभु प्रति बिनय बचनते मांगे । महा दीन हूँ ताके आगे ॥
मोर मनोरथ कर प्रभु पूरा । दीनबन्धु कीजै दुख दूरा ॥
सर्व समय तुहि जग करता । तेरो हुकुम सर्वपर बर्ता ॥
मोर उधार करो प्रभु सोई । विघ्न बिहाय कृपा तौ होई ॥
गुरु अचारजको निज टेरे । सदा सहायक अपनो हरे ॥
बार बार कर प्रभु प्रति बिनती । यद्यपि सो न करे कछु गिनती ॥
कबहुके दाय़ा प्रभुकी होई । दुःखदरिद्र सब डारे खोई ॥
लामालाभ एक सम गनिये । सदाकाल प्रभु गुनगन भनिये ॥
४७
जीवधर्मबोध
( १९५५ )
जपतप वेद पाठ शुभ कर्मा । गुरु जासु वश भाषे मर्मा ॥
गृही होयके साधू होई । निजु निजु धर्म धरे सब कोई ॥
इति
अथ नरशरीर गुरु अधीन वर्णन—चौपाई
प्रथमै जिव जब गर्भमें आवै । तीन तापते सो अकुलावै ॥
जठरानलकी तीक्ष्ण तापा । महादुःख तहैं जीवहि व्यापा ॥
जठर अग्निसे अस दुख पावा । जैसे तस लाल हो तावा ॥
तेहि तावापर जिव जो धरई । तलफि तलफि गरमीते भरई ॥
ऐसे जठर अग्नि तेहि दागे । तहैं जिव बिनय करे प्रभु आगे ॥
अबकि बार प्रभु मोहि वचावो । बाहरनकिस भजन मन लावो ॥
दुतिये मल अरु सूत्र मलीना । तामैं दूवा दुखिया दीना ।
भोगे दुःख महा दुरगंधा । तृतीये उलटा टांगा बंधा ॥
यहि विधि जीव नर्क तहैं भोगा । तीन ताप व्यापे सौ शोगा ॥
बार बार तहैं करे करारा । त्राहि नाथ कर मोर उबारा ॥
भजन छोड़ि न करो कछु आना । प्रभुकी भावभक्तिमें ध्याना ॥
तहैं जिवके सन्मुख प्रभु ठाढ़ा । दया करे सो दुख लखिगाढ़ा ॥
सो करार सुनि हरि हर्षाना । बन्धन काठके बाहर आना ॥
जबहि गर्भसे बाहर काढ़ा । भूला कौन मोहमद बाढा ॥
गर्भमें पोषे पालै आपै । प्रभुकी दया दुःख नहीं व्यापै ॥
पालि पोषि पुनि बाहर धरई । मातु पिताको आश्रित करई ॥
मातु पितहि सौपे शिशुसेवा । गुप्त हो तबहि परम गुरुदेवा ॥
मातु पिता तबलो तेहि पाला । जबलों नहीं बीते पन बाला ॥
बालापन जबही बितजाई । विद्या पाठ गुरु ढिग जाई ॥
मातुपिता गुरु आदि अवस्था । ताबिन जीव न पावै रस्ता ॥
पुनि गुरु कुटुम्ब जातिगण जोई । कुल मरजाद सिखावै सोई ॥
(१९५६)
बोधसागर
४८
विद्या पाठक पहुँ जब जावै । विद्या सकल ताहिते पावै ॥
विद्यापढ़ि जब भयौ परवीना । धर्म अधर्म मर्म सब चीन्हा ॥
वेद शास्त्रको सबही छाना । तऊ न भक्तिभेद कछु जाना ॥
तब जिव संतकी संगति गहई । ताते ज्ञान लाभ सो लहई ॥
ज्ञानपाथ जब सतगुरु चीन्हा । ताके चरणमें चित दीन्हा ॥
आठ गुरुके नाम बखानो । जिनते जग जिव लाभ लहानो ॥
पहिले गुरु मातु पितु जानी । रज वीरजते देह उपानी ॥
दूजा गुरु है मनको दाई । गर्भमाह जिन युक्ति बनाई ॥
तीजा गुरु नाम जिन धारा । ताहि नाम ले लोग पुकारा ॥
चौथा गुरु जिन विद्या दीना । कुल मर्याद रीति सब चीन्हा ॥
पंचम गुरु जिन दीक्षा दीनो । रामकृष्णको सुमिरन कीनो ॥
छठये गुरु जिनभ्रम गढ़ तोड़ा । सबसे तोड़ एकसे जोड़ा ॥
सतवाँ गुरु जिन सत्य लखाया । जहाँको था तहँवा बैठाया ॥
एते गुरु हैं जक्त मझारा । जीवहि राह बतावनहारा ॥
अठये गुरु पारख पद बंदा । जाते कटे सकल यमफंदा ॥
भक्तिहि भक्ति भेद अधिकाई । तासु कथा कछु देहु सुनाई ॥
अक्षर तीन भक्तिमें धारी । ताको ऐसो अर्थ उचारी ॥
प्रथम भकारसो भव बतलावो । आवागमन जो दूर करावो ॥
दुतिये ककार करे कल्याना । तृतिये तो जिवको दे ज्ञाना ॥
भक्ती दोय प्रकार बखानो । विहित अविहित जाको जानो ॥
ऐसे प्रथम विहित निरतावो । वेद शास्त्र विधि भक्ति कमावो ॥
ताहि विहितमें चार प्रकारा । प्रथम कामना सहित उचारा ॥
जिमिहरिपदध्यायौवृजवनिता । निजमनोरथयुतभक्तिसोभनिता ॥
दुतिये बैरभाव करि ध्यावन । जिमि हरिनाकुस आदिकरावन ॥
तृतिये भयकरि भक्ति गहाई । जस मारीच भक्त रघुराई ॥
४९
जीवधर्मबोध
( १९५७ )
चौथ प्रथम भाव मर्यादिक । जैसे नारद अरु सनकादिक ॥
तिनमें द्वैको त्याग बखाना । भय अरु वैर न भक्ति प्रमाना ॥
पुनि दुतिये अविहित कहावै । प्रेम उमंग हृदयमें आवै ॥
आपसे आप प्रेम उमडाना । वेदशास्त्र विधि कहु नहिं जाना ॥
उठै उमंग प्रेमकी धारा । आपै भक्ति गहै हरि प्यारा ॥
सबसे श्रेष्ठ भक्ति है येही । मिले धाय निज परम सनेही ॥
याहूमें कहिये द्वै ढंगा । प्रथम प्रमान कीन ज्ञान अंगा ॥
ताके अंगा भक्ती कह सोई । ज्ञान उपाय मुक्तिकर जोई ॥
दुतिये सो मंत्र भाषिये ताही । याके आप ज्ञानमय आही ॥
भक्तिको भाग ज्ञान कहलावे । भक्तिमें सकल ज्ञानगुन पावै ॥
विहित अविहित कीन उचारा । बहुरि भक्ति कह तीन प्रकारा ॥
उत्तम मध्यम प्राकृत ताना । तिनको ऐसे अर्थ बखाना ॥
उत्तम भक्तीको यह लेखा । सर्व मई ईश्वरको देखा ॥
जल तरंग जस भेद न कोई । भक्ती श्रेष्ठ कहावै सोई ॥
शत्रु मित्र जगमें नहिं कोई । आपै आप रमै प्रभु सोई ॥
दुतिये मध्यम भक्ति बन्दता । भगवत भक्त और भगवन्ता ॥
दोनों ते सो प्रीति लगावै । दुरजन देखि न ताको भावै ॥
तृतिये प्रतिमा पूजा ठाना । मूरत को भगवत करिजाना ॥
भगवत भक्तनसे नहिं प्रीति । प्राकृत भक्त केर यह रीति ॥
बहुरि भक्ति कह तीन बिधाना । सात्त्विकराजसतामस जाना ॥
सात्त्विक भक्ति कहे निष्कामा । राजस होय कामना जामा ॥
तामस बैरी विजयके कारन । त्रिविधभक्ति पुनि कीन उचारन ॥
मानस बाचक कायक होई । बहुरि चार बिधि कहिये सोई ॥
प्रथम जोद्रोपदि आरतनिजहित । दुतिये जिह्वासू नृप प्रीछित ॥
तृतिये अर्था अर्था सोई । दुनिया चाहे ध्रुव जस होई ॥