कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
२३
जीवधर्मबोध
(१९३१)
मोहितजिऔर कतहु कोइनाही । अमकरि भिन्न भाव दरसाही ॥
मेरो मन अरु तन सब मेरो । तनमें मन मनमें प्रभु डेरो ॥
लखे अलखगति झगरा टूटा । जीव काल बंधनते छूटा ॥
अपनी देह सकल जग जानी । ताते सबहीको सनमानी ॥
काहूको नहीं करे निरादर । सब कोइ ओढ़े मेरी चादर ॥
स्वर्ग नरक मृत आपै आपा । जैसो कर्म तहां ले थापा ॥
सबदिल महल वहां प्रभुको है । आपै आप सर्वमें सोहै ॥
काहूको अनभल नहीं ताका । निजु अनभल ताते परिपाका ॥
औरको अनभल ताके जोई । अनभल अवश्य ताहिको होई ॥
एक मोगल क्रमकरे जो बनियां । तेहिदिग रह यक वैललदनियां ॥
मोगल परोसी धोबी रहई । लादनको एक गदहा गहई ॥
जिमि औसर खर करे पुकारा । मोगल दुखित होय तेहिबारा ॥
प्रभुसे नीति अस विनय उचरई । यहि धोबीको गदहा मरई ॥
यकदिन ऐसे कारन भयऊ । वैल मोगलको तब मरि गैऊ ॥
तिहि औसर मोगल गहि रोषा । परमेश्वरहि लगावै दोषा ॥
केते काल खुदाई कीना । गदहा बैल अजौ नहीं चीन्हा ॥
ऐसेहि सकल जीव अज्ञानी । प्रभु कह दोष लगावहि प्रानी ॥
सो नहीं दोष लगावन योगा । सबजिवनिजु२क्रमफल भोगा ॥
परभल किये भला हो अपना । निश्चय यह प्रमाण करिथपना ॥
जो काहूको कछु दुःख देई । सो दुःख अवश्य आप शिरलेई ॥
जो सबला अबला दुःखदानी । सो दुख अपने सिरपर आनी ॥
मांसरुधिर जिन जाको चाखा । परगल काटि आपसुख राखा ॥
औरकोशिरनहिनिजु शिरकाटा । अपनो तनकर बारह बाटा ॥
कोटिन यतन करे किन कोई । बदला अमिट छुटै नहीं सोई ॥
( १९३२ )
बोधसागर
२४
सत्यकबीर वचन-शब्द
अपनो कर्म न मेटो जाई ।
कर्मको लिखा मिटै घौँ कैसे जो युगकोटि सिराई ॥
गुरु वशिष्ठ सुनि लगन सोधाई सूर्य मंत्र यकदीना ।
जो सीता रघुनाथ विवाही पलयक संचन कीना ॥
तीन लोकका करता कहिये बालि बध्यौ बरि पाई ।
एक समय ऐसी बनि आई उनहू औसर याई ॥
नारदसुनिको बदन बिगान्यौ कीन्है कपिको रूप ।
शिशुपालकी भुजा उखारी आप भये हरि टूँटा ॥
पारवतीको बांझ न कहिये ईश न कही भिखारी ।
कहै कबीर करताकी बातें कर्मकि बात है न्यारी ॥
चौपाई
मेरो कर्म मोहि दुःख देता । जाने बिना भये वश प्रेता ॥
बदला भोगे आदि भवानी । बदला हरि हर अयशि आनी ॥
बदलाके कारन जिव झारी । भोगे दुःख भये संसारी ॥
दिल दुःखाव मति काहू कैंरो । सब तन अपने तन सम हेरो ॥
सबको दुःख सुख एक समाना । एकै रूप रूप सब जाना ॥
एकै रूप अनेक बरन है । एकै इन्द्री एकै तन है ॥
मनु सतरूपा वेदमें कहेऊ । सोई सकल रूप निजु गहेऊ ॥
चौरासी लख योनि उपानी । एकै अंग न और बखानी ॥
सबमें रमा सो अकथ अनूपा । सबको जानो मनु सतरूपा ॥
मनु सतरूपा आपै साहेब । देखि परे जगमें नाना ढब ॥
आदि पिता सबजग जिन हेरा । सो समदृष्टी सन्त बडेरा ॥
निर्वासनिक आदि ओंकारा । हिरनगर्भ वासना जो धारा ॥
भई वासना जगको कारन । दोय स्वरूप कीन तब धारन ॥
सुमिरनबोध एवं ग्रन्थ समाप्ति
२५
जीवधर्मबोध
( १९३३ )
हिरण्यगर्भ चित्ताह जो चाली । एक चना कीना द्वे दाली ॥
नारि पुरुष मिलि द्वन्द्व मचाया । ताते रचना राम रचाया ॥
स्वामी एक एक भे दासा । करे एक दूजाकी आसा ॥
वासना जब निवृत्त है जाई । स्वामी सेवक तब मिलिजाई ॥
जैसे प्रथम भयो द्वे ढंगा । तैसे दोनों होय करंगा ॥
सकल वासना लियौ बटोरी । द्वन्द्व खेल तब कतहु न हेरी ॥
मन इन्द्री कछु रहा न बाकी । निश दिन होय ब्रह्मकी झांकी ॥
जस प्रथमै रह अंडकि गोली । तस है बहुरि वचनको बोली ॥
तन मन इन्द्रीकी गम नाहीं । परम रूप रमि अलख कहाहीं ॥
लखै न कोई अलख गुरु देवा । जाने बिना करे सब सेवा ॥
जब जान्यौ तब सेवा नाहीं । मैं तू तह तब कछु न रहाहीं ॥
मोहिमें तूमें तोहि समाना । एक भयौ नहि दुतिया जाना ॥
सकल वासना मनते हरई । पारब्रह्म जब दाया करई ॥
ब्रह्मके खोजी साधो भाई । कैसे ब्रह्म की खोज बताई ॥
भजनानन्दी संत सुजाना । ब्रह्म सर्वमय पूरण जाना ॥
जाना तौ पै मिले न ताही । बिना मिले कछु सुख है नाहीं ॥
जैसे नारि पुरुष बर होई । एक दूसरो जाने सोई ॥
जानेते कछु सुख नहि सरसे । नारि पुरुष जबलों नहि परसे ॥
अरश परशते सुख सरसाना । तब मनहीमनमें सुखसमाना ॥
कहे कहा सो कहो न जाई । निज सखियनते सैन बुझाई ॥
सखीकि सैन सखी कोई बूझे । पियामिलनको सुखजेहि सूझे ॥
और कोई जो पूछे जाई । चुप है रहै तबै मुसकाई ॥
ब्रह्मको सुख जो कोई लहई । गूँगा होय न सो कछु कहई ॥
लून पूतली निज मनठाना । सागर थाह लेनको जाना ॥
जलमें पैठत जल है जाई । ताकी खबर कहै को आई ॥
( १९३४ )
बोधसागर
२६
कीट पतंगसे पूछे बाता । दीपक गिरे कौन सुख आता ॥
तेहि पतंग अस वचन सुनावो । तुमहि दीप ढिग चलि सुख पावो ॥
कीट तबहि दीपक नियराया । पुनि पतंग ढिग सो चलि आया ॥
आय पतंगसे वचन सुनाई । मैं कछु ज्योति स्वाद नहीं पाई ॥
तेहि पतंग बोला चिछाई । तैं किमि ज्योतिके सुखको पाई ॥
अरे मूढ संसारी कीडा । तोहि न व्यापी तन मन पीडा ॥
सुख पतंग आसिक सो जाना । दीपकमें जो धाय समाना ॥
तू तो फिरा देखिके आगी । जाने कहा मूढ दुरभागी ॥
शीश काटि निज करमें लीजै । ब्रह्मके सुखमें तब चित्त भीजै ॥
चले जक्त सब देखी देखा । सार असार करे को लेखा ॥
भेड़ा चाल सकल संसारा । नर पामरको यह व्यवहारा ॥
सबकोई कह यह मेरो धर्मा । मेरो गुरु कहा यह कर्मा ॥
सबते हमरो धर्म बडारा । सो बुधवंत जो करे विचारा ॥
चले अंधके पीछे अंधा । बिना विचार करे सोई धंधा ॥
यक शृगाल तेहि औसर बोला । ततछन तासुजाति सुह खोला ॥
वायस एक जो बोल उचारी । सबहि जातिगण तबहि पुकारी ॥
कीटके पीछे कीट जो चाला । तैसे जक्त धर्म प्रतिपाला ॥
यक धोबी यक गदहा राखा । सोढर नाम तासुको भाखा ॥
घाटके ऊपर धोबी गयऊ । ताहि ठौर सोढर मरिगयऊ ॥
ताते धोबीको दुःख होई । सोढर सोढर कहिके रोई ॥
घाटके ऊपर धोबिन आई । रुदन करत धोबीको पाई ॥
पुनि धोबिन निजघर फिर आई । सोढर कहिके रुदन कराई ॥
राजाकी रानी तेहि बेरी । धोबी गृह पठयो निज चेरी ॥
रुदन करत धोबिनिहि निहारा । सोढर सोढर करे पुकारा ॥
चेरी पुनि तहैंते फिरि आई । सोऊ रुदन करे बिलखाई ॥
२७
जीवधर्मबोध
(१९३५)
बांदी विलपत देखा रानी । रुदन बिलाप सोऊ तब ठानी ॥
राजा जब निज महलमें आया । रुदन करत रानीको पाया ॥
रानी रोवै सोढर कहि ताहा । सुनि सो रुदन रोवै नरनाहा ॥
राजा रुदनकरन जब लागा । नग्र नारि नर धीरज त्यागा ॥
सकल नग्रमें परा खँभारा । नृप मंत्री तब तहँ पग धारा ॥
मंत्री नृपते बचन उचारी । कारन कहा रुदन भो भारी ॥
तब नरनाथ बचन अस कहेऊ । दुखी सकल सोढर मरि गएऊ ॥
सोढर कौन सो मन्त्री बूझा । तब नृप कहौ मोहि नहिं सूझा ॥
रानी को मैं रोवत देखा । कीन्हौ मैं पुनि सोई लेखा ॥
रानीते जब पूछा जाई । सोढर कौन सो देहु बताई ॥
रानी कहे न जाने सोढर । मैं रोई बांदीके औढर ॥
जब पूछै बांदीसे जाई । सोढर कौन कहा बतलाई ॥
बूषली बोले मैं नहिं जानी । धोबिन देखि रुदन मैं ठानी ॥
धोबिन कह मोर धोबी रोई । सो लखि सोग मोहिको होई ॥
धोबीसे जब पूछा जाई । सोढर गढ़ा नाम बताई ॥
ऐसेही अंधा संसारा । देखा देखी कर्म पसारा ॥
जिनके हृदये माह बिचारा । सो नहिं लीकलीक पग धारा ॥
दोहा-लीक लीक गाड़ी चले, लीके चले कपूत ॥
तीन लीकमें नहिं चले, सूरा सन्त सपूत ॥
चौपाई
जगमें कतहुँ न तुर्क न हिंदू । सकल देखिये नाद अरु बिंदू ॥
जेते नाद बिंदु मय बंदा । सबही कर्मके फंदमें फंदा ॥
जैसो कर्म करे जो कोई । तैसोई फल पावै सोई ॥
कर्म कुरूप स्वरूप सँवारा । कर्महि ऊँच नीच गति डारा ॥
कर्महि दुःखसुख जीव भोगावै । कर्महि सकल योनि भरमावै ॥
( १९३६ )
बोधसागर
२८
अष्ट कर्म विधि जैन बखाना । बहुरि मिमांसा कर्मप्रधाना ॥
सत्यकवीर कहै पुनि ऐसे । सब जिव कर्म फन्दमें पैसे ॥
सत्यकवीर वचन-कर्मखंडकी रमैनी
कर्महि धरती पवन अकाशा । कर्महि चंद सूर परकाशा ॥
कर्महि ब्रह्मा विष्णु महेशा । कर्महि ते भये गौरि गणेशा ॥
सात वार पंद्रह तिथि साजा । नौग्रह ऊपर कर्म विराजा ॥
कर्महि राम कृष्ण औतारा । कर्महि कंस रावन संसारा ॥
सार्वी-कवीर कर्म रख सागरबंध्यौ, सौ योजन मरजाद ॥
बिन अक्षर कोइ ना छुटै, सो अक्षर अगम अगाध ॥
रमैनी
सो सागर भवसागर धारा । नहिं कछु सूझै वार न पारा ॥
तहँवा बावन अक्षर लेखा । कर्मरेख सबहिन पर देखा ॥
कर्मरेख बांधा सब कोई । खानी बानी देख बिलोई ॥
वेद कतेव कर्मही गाया । कर्महिको निह कर्म बताया ॥
सतगुरु मिले तो भेद बतावे । कर्म अकर्ममध्य देखलावे ॥
कर्मरेख तहँवा लगि राखा । जहँलगि वेद व्यास कछु भाषा ॥
सार्वी-कवीर कर्मफांस छूटे नहीं, केतो करे उपाय ॥
सतगुरु मिले तो ऊबरे, नातो परलय जाय ॥
कवीर बहु बंधनते बांधिया, एक विचारा जीव ॥
जीव विचारा क्या करे, जो न छुडावे पीव ॥
रमैनी
सूरा होय सो सन्मुख जूझै । भोंदू शब्द भेद नहिं बूझै ॥
दुखिया होय रैन दिन रोवे । भोगी भोग करे सुख सोवे ॥
दुःख सुख भोग सोग समजाने । भली बुरी कछु मन नहिं आने ॥
भली बुरीको करे सो त्याग । निश्चै पावै पद वैराग ॥
२९
जीवधर्मबोध
(१९३७)
साखी-आसन साधे आपमें, आपा डारे खोय ।
कहैं कबीर सो योगी, सहजे निर्मल होय ॥
कुण्डलिया
मानुष है नहिं कोई सुवा, सुवा सो डंगर ढोर ।
चौरासी भर्मत फिरे, टूटै न कर्मकी डोर ॥
टूटै न कर्मकी डोर, भोर बुधि जहाँ तहैं भटके ।
लहे न ज्ञान अन्नप, रूप भवमें पुनि पटके ॥
पुनि पुनि पटके काल, कर्म बेरी पग भारी ।
वचन कह यक मृग चोट, जहां लख कोट शिकारी ॥
चौपाई
कृपा करे गुरु धनी दयाला । जीवहि खच लोक ले चाला ॥
ताकी कृपा योग जब होना । लगे मही तब कालको टोना ॥
कृपा योग जबलों नहिं लोई । कृपा कौनविधि तापर होई ॥
सत्यकबीर वचन
धर्मदास तोहि लाख दोहाई । सार शब्द बाहर नहिं जाई ॥
सारशब्द बाहर जो परि है । बिचलै पीढी हंस नहिं तरि है ॥
युगन युगन तुम सेवा कीनी । ता पीछे हम इहां पगदीनी ॥
कोटिन जन्म भक्ति जब कीन्हा । सारशब्द तबही पै चीन्हा ॥
अंकुरी जिव होय जो कोई । सारशब्द अधिकारी सोई ॥
सत्यकबीर प्रमाण बखाना । ऐसो कठिन है पद निर्वाना ॥
पै दुतिये विधि कह्यो बहोरी । जापर सदगुरु कृपा न थोरी ॥
धर्मदास प्रति ऐसे कहेऊ । मांगु जो कछु तेरो चित चहेऊ ॥
धर्मदास तब वचन उचारा । तारो मोहि सहित परिवारा ॥
पिता पितामह सरखा समेता । सबहि पारकर कृपानिकेता ॥
( १९३८ )
बोधसागर
३०
तेहि अवसर सतगुरु विहसाना । का मांगे कछु मांग न जाना ॥
तारो सकल सृष्टिको भाई । तुम तो आप रहे अरुगाई ॥
यामें नहिं कछु दोष तुम्हारा । कालपुरुष तुमरी मति मारा ॥
ऐसो समरथ सत्य कबीरा । पलमें सब क्रम कागज चीरा ॥
कोटिन जन्म जो परा भुलेषा । करे जो कृपा चुकावै लेखा ॥
जहँ तहँ देख आप सदगुरु है । नहिं कहँ असुर नहीं कहँ सुर है ॥
असुर भाव जब सुरको आया । ता छन ताको असुर बनाया ॥
सुरते असुर असुर सुर होई । नारिते पुरुष पुरुष तिय सोई ॥
नीचते ऊंच ऊंचते नीचा । उत्तम मध्यम योनिमें खींचा ॥
ताते देखो दृष्टि पसारी । सकलधर्म प्रभु आप बिहारी ॥
मेरे मतसों सब धर्मनमें । खेले खेल सकल कर्मनमें ॥
जो कोइ चीन्है लाल बिहारी । दुबिधा सकल दूरकरि डारी ॥
सत्यकबीर वचन
राम रहीम करीमा केशव हरि हजरतहैं सोई ।
गहना एकै दृढ है गहना दुतिया और न कोई ॥
चौपाई
सब धर्मनमें आपै खेले । एक दूसरेसे नहिं मेले ॥
भर्मत सारी सृष्टि भुलानी । होय चहुँदिश ऐंचातानी ॥
झूठ सांच जब लेख सविवेका । झूठको तज गहु सत्तको टेका ॥
यह संसार सकल भ्रम छाही । भ्रमकरि सर्व सत्य दरशाही ॥
एक अनेक अनेक भो एका । ज्ञानते होय सो एक अनेका ॥
यथा कांचके मंदिर माहीं । कोटिन मणि मानिक रहजाहीं ॥
झाड़ फतूस अनेकन टांगा । तामें यक भ्रम दीपक जागा ॥
भ्रम दीपक जब तहां प्रकासा । कोटिन दीप मंदिरहि भाषा ॥
यक प्रतिबिम्ब अनेकन देखो । वार न पार लेख कह लेखो ॥
३१
जीवधर्मबोध
( १९३९ )
यक भ्रम दीप जो दियो बुझाई । सकलो भास नाश है जाई ॥
ऐसे एकते भयौ अनेका । बहुरि अनेक एकही एका ॥
यहि विधिसकलजक्त यहलागा । जस भ्रम दीप कांचगृह जागा ॥
ज्ञान उदयते रहै न कोई । यथा नखतगण जलमें जोई ॥
जल सूखे नहीं दरसै तारे । कोई नहीं देखजात किहि द्वारे ॥
ऐसेहि सकल जक्त यह थापा । सबमें शोभित आपै आपा ॥
ब्रह्म सब देसी लख ऐसे । यथास्फटिकमणि देखी तैसे ॥
यही स्फटिक मणिकेर सुभाऊ । जहँजसमतितसगति दरसाऊ ॥
जौन रंग तेहि सन्मुख आना । गहै स्फटिक मणि सोई बाना ॥
कर्मरंग जाट्टंग सघट्टा । देखफटिक मणिमें सोई ठट्टा ॥
राता पीता आदिक रंगा । होयस्फटिकमणि को सोई ढंगा ॥
सर्वांगी अस ब्रह्म बखाना । कर्म बनाव अनेक विधाना ॥
जहँ जसकर्म तहां तस भासू । सो निरलेप है स्वतह प्रकासू ॥
कर्मडोरि जबलों नहीं तोरे । अपनो रूप न पावै भोरे ॥
कर्मबंधते अलग जो होई । परम सोहावन उज्जल सोई ॥
कर्मसूतमें बंधा जो रहई । नाना रंग ढंग गुन गहई ॥
जेते धर्म जक्तके मांही । सबमें सोई ब्रह्म दरसाही ॥
जो दरसै सो सब भ्रम भासा । नहीं दरसै तेहि कौन प्रकाशा ॥
जो नहीं कहन सुननमें आवै । ताको कथा कौन कहि गावै ॥
मन बानीकी गम जहँ नाही । पुनि मनबानी किमि कहताही ॥
नैनते सकल जक्त दरसाई । पै निज रूप न सो लखिपाई ॥
देखे आंख सुने सब काना । रसना रसिक गंध गह ब्राना ॥
त्वचा स्पर्श तेहीको अहई । सबइंद्री निज निज कर्म गहई ॥
आंखिन रशनाको गुन जाना । स्वाद भेद नहीं सो पहिचाना ॥
कान न कबहु रूपको देखे । नाक न कबहु स्पर्शको लेखे ॥
( १९४० )
बोधसागर
३२
इंद्री निज निज कर्मही योगा । निजनिज भोग और नहिं भोगा ॥
सो इन्द्री जेहि ब्रह्म लखाही । कोई इन इन्द्रिनमें नाहीं ॥
जाते आत्मको पहिचाना । ताकी है कछु और ठेकाना ॥
मौन दशा ताते गह साधू । यह सब दीखै भर्म उपाधू ॥
विन जाने जो मौन गहाई । सो नहिं साधु मूर्ख कहलाई ॥
जो कछु कहो कहत नहिं बनई । जो चुप रहौ रहत नहिं बनई ॥
आपै आप खेल सब खेले । भर्म कूपमें मोहि कयों ठेले ॥
रसै बसै सब माह समावै । अर्श पै अपनौ तखत बतावै ॥
जो जाने सो कैसे कहई । नहिं जाने बहु बानी बहई ॥
सबही धर्म जक्तमें तेरो । कहो तो दोष देय सब मेरो ॥
सत्यकबीर वचन
काल दयाल हमै है भाई । छोड़ो दुबिधा काल पराई ॥
सबही धर्म ताहि सतगुरुके । चीन्हे बिनाकाल नहिं सुरके ॥
स्वसंवेदमें कहा बखानी । ताहि बूझि सुख पावै ज्ञानी ॥
काल पुरुष सतपुरुष समायौ । सत्य पुरुषकी देह जो पायौ ॥
सत्यपुरुष दीनों निज देही । कालपुरुष गहि लीनो येही ॥
विषयभोग सब कालकी अंगा । देखहु स्वसंवेद परसंगा ॥
विषयवासना जिहि जिवजागी । सबको धर्मराय है भागी ॥
निविकार अरु विनय विहीना । सकल वासना त्याग जोकीना ॥
सो समस्त सतपुरुष सनेही । सत्यपुरुष पुर पहुँचे येही ॥
इन्द्रीभोग विषय जो ध्यावै । धर्मरायके धाम समावै ॥
सदा रहै सो कालके फंदा । सो नहिं सत्यपुरुषको बंदा ॥
रस प्रीतिसे भक्ति जो करही । विषयविहायनाम निति रहही ॥
कालहिमें दयाल प्रकटाई । गहि करतासु लोक ले जाई ॥
सत्य पुरुषको भक्त कहावै । विषय विकार तेजो मनलावै ॥
३३
जीवधर्मबोध
( १९४१ )
प्रेमभक्ति जामें नहीं कोई । नहीं संतनकी सेवा होई ॥
सो सतपुरुषकि भक्तिसे गिरता । काल पुरुषके बंधन परता ॥
छंद—सत्यपुरुष जो निज बपुवरकह काल पुरुषको दीन्हेऊ ।
ताही पुरुषमें काल पुरुष कालमें तेहि चीन्हेऊ ॥
अंतरो बाहर दोऊ ठाहरमें निरखि भल लीन्हेऊ ॥
मोरे मते सतपुरुष सबही दूर दुविधा कीन्हेऊ ॥
चौपाई
जाहि धर्ममें जो जिव रहई । जब नखशिखसुकर्म सब गहई ॥
तब सांचा सतगुरु समुहै है । परम धर्मको मार्ग पैहै ॥
जबलों नहीं अति उत्तम करनी । परमपंथ तबलों नहीं धरनी ॥
हो यथा एक गोलाकारा । चहुँदिश ताके घेर सँवारा ॥
मध्यमें बिन्दु घेरके आही । घेरते बिन्दुको लीक जो जाही ॥
सो लकीर सब होहि बराबर । जौँ नहीं इंग बिझ्न मारगधर ॥
तेसे यह मृतलोक बखानो । सब धर्मनको थोक बखानो ॥
गोलाकार जान यह धरनी । ब्रह्मबिन्दु सतगुरुको वरनी ॥
लीक समान धर्म सब जगको । गह सब ब्रह्मबिन्दु मारगको ॥
जौ सुकर्म सब उत्तम होई । पहुँचे ब्रह्मबिन्दुको सोई ॥
टेढ़े टेढ़े चले जो कोई । ब्रह्मबिन्दु पहुँचे नहीं सोई ॥
इमि सब धर्मनके आचारी । टेढ़ चाल जब तज एक बारी ॥
ब्रह्मबिन्दुको तब सो पाई । ठाढ होहि तापर पुनि जाई ॥
सीधे खड़े होहि तेहि ऊपर । तब चहुँओर निहारेहि भूपर ॥
सब धर्मनकी दशा निहारी । केहि कर्मन अरुझे नरनारी ॥
ब्रह्मबिन्दुपर पहुँचे जो कोई । सीधे ठाढ न तापर होई ॥
शुद्ध रूप तेहि दृष्टि न आवै । फेरि फेरि भव भटका खावै ॥
बिन्दुपै सीधे खड़े भे आई । शुद्ध स्वरूप ताहि दरशाई ॥
( १९४२ )
बोधसागर
३४
शुद्ध स्वरूप जीव जब हेरी । करे न सो भवसागर फेरी ॥
गोलाकार स्वरूप बनावो । तामें सकल खेल दृशावो ॥
ब्रह्मविन्दु है आदि पुकारा । करखग आदिकसबधर्म पुकारा॥
निज निजमत जो आछे पाला । तौ सब ब्रह्मविन्दुको चाला ॥
टट्टा टेदे मारग जाहीं । ब्रह्मविन्दु पहुँचे सो नाहीं ॥
सस्सा विन्दुपे पहुँचे जाई । सीधे खड़े भये तहँ आई ॥
पूरन ज्ञानदृष्टि तिन पायौ । परम रूप रमि भवनहि आयौ॥
नन्नाहू लह विन्दु ठेकाना । ठाढ़ होनगति सो नहिं जाना॥
टेदे जायके ठाढ भयञ्ज । ताते शुद्ध स्वरूप न लहेञ्ज ॥
गोलाकार जो कथा बखानी । यह संसार सकल है पानी ॥
पानीमें जिव गोता मारा । बूड़ि जाय पुनि शीश निकारा॥
बूढे उछलै पार न पावै । लख चौरासी माह समावै ॥
जिमि शिशुमारचक यह फिरता । यकपलभरिनहिं ताको थिरता ॥
जो लग्नादिक चक्रमें आही । सबही ताके संग भ्रमाही ॥
भ्रमनकरे निशिदिन सब सोई । तिनको थिरता कबहुँ न होई ॥
ऐसहि गुरु संग सब चेले । भवसागरमें वाजी खेले ॥
उत्तर दक्षिणको जो छोरा । तहँ जो पहुँचहो थिर तेहिठौरा ॥
३५
जीवधर्मबोध
( १९४३ )
जो कोई पहुंचे तेहि खूटा । ध्रुव तारा सम भ्रमनते छूटा ॥
ज्ञानी पहुंचे कुतुबके किले । अटल होहि सो बहुरिन हिले ॥
सतगुरु किला जो ऐसे पैहै । बहुरि न सो भवमें भरमैहै ॥
यह दृष्टांत जो कोई बूझे । निश्चय परम पंथ तेहि सूझे ॥
सकल धर्मको एकै साई । सब पाले निज पुत्रकि नाई ॥
एक सोनार गढै सब गहना । जैसो कर्मरूप तस लहना ॥
सोन रूपको तार बनावै । गढ़िगुढ़ि ठोकि ठांकि सुधरावै ॥
ठोंकि ठांकि जब सीधा करई । यंत्रमें तबहि तारसों धरई ॥
खैंच तार धरि यंत्रके माही । इंग बिंग तब सब मिट जाही ॥
ऐसहि सर्व धर्म जग करो । टेढ बिंग व्यौहार जो हेरो ॥
धर्म कबीर धरहि जेहि बारी । खोट कर्म तब दूर पवारी ॥
तार समान सकल मत मंत्री । धर्मकबीर सोनारको यंत्री ॥
दोय प्रकार वासना अहई । भली बुरी जाको सब कहई ॥
दोनों भवसागरमें डारा । कहा करे यह जीव बेचारा ॥
अर्थ अरु धर्मकाम अरु मोखा । चारों त्यागे साधु सो चोखा ॥
चारते पार और जो होई । सतगुरु भेद बतावै सोई ॥
सत्यकबीर वचन
सारखी-तीरथ गयेते एक फल, संत मिले फल चार ।
सतगुरु मिले अनेकफल, कहै कबीर विचार ॥
चौपाई
कर्मको फल नर पावै कैसे । भोजन रस तन व्यापै जैसे ॥
जैसे भोजन जो को खाई । ताहीको गुन तामें आई ॥
आकशमात कर्म फल पावत । दुःखसुखसबजिवकोप्रकटावत ॥
जस बासना कर्म कर तैसा । तेहि अनुसार धर्म गह ऐसा ॥
सब निज निज वासना गहाई । ता तोषनकी करे उपाई ॥
( १९४४ )
बोधसागर
३६
नवी मलेशस्थानको यक रह । प्रभुप्रति विनतीकरि ऐसे कह ॥
हे प्रभु मोहि तियरति बलथोरा । यह बरदेव होय सो जोरा ॥
तेहि नम वानी कीन पुकारा । रति कारन कर मांसु अहारा ॥
मांसु खान लागा तब सोई । जान्यो प्रभुकी आज्ञा होई ॥
जस मनोरथ तैसी प्रभु आज्ञा । सत्य कहो करिके परितिज्ञा ॥
जस वासना जीव उर खोले । ताको यतन अकाशते बोले ॥
तथा फिरिशते स्वपना सुथरे । तस कलाम अछाको उतरे ॥
मिश्रसे जबहि यहूदी चाले । जब उजाड़में आय निराले ॥
मांसु खान कह प्रभु प्रतिटेरी । दियौ लगाय बटेरकी ढेरी ॥
खातहि खात मृत्यु तेहि डाला । कर्मको फल पायौ ततकाला ॥
जिन जिन मांसु खानको रोये । बचन एक प्रान सब खोये ॥
बीस वर्षके ऊपर जोई । सब मरि गयौ बचा नहिं कोई ॥
ज्ञान बिनाको प्रभु पहिचाना । ताको धर्म न कोई जाना ॥
जैसो धर्म धरे जो कोई । तैसी गति निश्चय लह सोई ॥
कोई स्वर्ग नर्कको भोगा । कोई अधर मृत्यु पुर लोगा ॥
जीव वासना प्रेरि लेआवै । ताही गतिमति स्थित करावै ॥
तीनों पुर पसरा यमजाला । कोइ बचै जेहि राख दयाला ॥
सत्यकबीर बचन
तीनों लोकमें लागी आग । कहैं कबीर कहैं जैहो भाग ॥
चौपाई
उभयवासनां ते जिव अटका । छूटै न आवा गौन को खटका ॥
कालहि रचै कालही पोषे । कालहि सब रचनाको सोषे ॥
कालको कृत कालही खैहै । कोई विरला गुरुगमबचजैहै ॥
कुंडलिया
निर्वाकार आतम सदा, वंधाकर्मकी डोर ।
मरकट नटके हाथ जिमि, फिरताखोरिन खोर ॥
३७
जीवधर्मयोग
( १९४५ )
फिरता खोरिन खोरि, कंठमें कर्म जझीरा ।
दर दर नाचत जाय, पाय तन मन बहु पीरा ॥
पीरा लह मतिमंद, होय नहीं बन्द खलासी ।
बंद दयाल जेहि काल, कालकी काटे फांसी ॥
कबीर खड़े बाजारमें, गल कट्टोंके पास ।
जो कोई करे सो भरेंगे, तुम क्यों भये उदास ॥
तुम क्यों भये उदास, भाष कर्महिको सारा ।
कर्मको रचित जहान, खान चहुँ कर्म सँवारा ॥
कर्म सँवारा दर्ब, सर्व जहाँलों जग दरसै ।
आतम तो निरलेप, एक सम सबमें सरसै ॥
हृदमें चल सो मानुवा, वेहह चले न कोय ।
हृद वेहहके बीचमें, रहौ कबीरा सोय ॥
रहौ कबीर सोय, कोय नहीं ताको परसै ।
परसै संत सुजान, ज्ञानके नैनन निरसै ॥
निरसै ज्ञानके नैन, परख पूरन सो पावै ।
जहाँ तहाँ दशै आप, ताप तिहुँ दूर बहावै ॥
हृदमें चलै सो मानुवा, बेहह चलै सो साध ।
हृद बेहह जो दोनों त्यागे, ताको मता अगाध ॥
ताको मता अगाध, आध अरु व्याध न लागे ।
कर्म जनित सब रोग, भोग भवमें नहीं पागे ॥
नहीं पागे भवभोग योग, जग नाता तोरे ।
टूटे न भजनको तार, प्रीति नामहिते जोरे ॥
हिंदू कही तो हौ नहीं, मुसलमान भी नाहिं ।
पांच तत्त्वको पूतला, खेलै गैबी माहिं ॥
खेलै गैबी माह गैबको गैबी जाने ।
( १९४६ )
बोधसागर
३८
कहन सुनन कछु नाहिं, विचार हृदय निजआने ॥
आने हृदय विचार, चारु चिर चोर चपेरे ।
मूसे जो घर मोर भोर, निश ताको हेरे ॥
चौपाई
काल कराल आपही जानी । ब्रह्मा विष्णु महेश भवानी ॥
षट्दरशन सोई प्रभु थापा । सब पंथनमें आपै आपा ॥
मूसा ईशा महम्मद आदिक । सोई सब मतके मरजादिक ॥
सब धर्मनको सोइ अचारज । सबहीको कीने प्रभु कारज ॥
सब ही धर्म ताहिको जानी । प्रणवों सबहि मनोक्रम बानी ॥
सोई प्रभु सबही ये देखा । बपुरा जीव करे कह लेखा ॥
छन्द—आप खास है आप दार है आप खेल खेलायऊ ।
मलसोध जीव प्रबोध कीनो बौध होकर आयऊ ॥
जग जगन्नाथको माथ नावैं रूप और बनायऊ ।
थापे महात्म बौधको खुद बौधीदास कहायऊ ॥
चौपाई
दोय पुत्र ब्रह्माके भयऊ । यकसुरदुतियअसुर जो कहेउ ॥
सत्तोगुनी सुर कह सब कोई । विषय विकारी असुर सो होई ॥
तीन लोकमें विषय विकारा । चौथा लोक विषयते न्यारा ॥
सत्यकबीर वचन—चौपाई
विषय विकार मान मद जेते । सो सब प्रभु असुरनको देते ॥
जाने थोर बहुत जो कहई । तीनों काल मूर्ख सो रहई ॥
जेते जाने तेते जो भनिये । मध्यम गतिमें ताको गनिये ॥
जाने बहुत कहे जो थोरा । सोई ज्ञानी सब शिरमौरा ॥
सब धर्मनको भेद जो पावै । ताकी बुद्धि शुद्ध है जावै ॥
जाके धर्म ताहिंते जांचो । तब लखिपरे झूठ कह सांचो ॥
३९
जीवधर्मबोध
( १९४७ )
जौन धर्मगति चह चित सुनिया। ढोढों ताको पंडित गुनिया ॥
पक्षरहित जो बात बतावै। तामें कछू कसर जौ आवै ॥
तौ पूछो औरन बुध लोई। निजबल बुद्ध बतावे सोई ॥
एक कि भूल दूसरा कहई। यहिविधिचतुरशंकनिजदहई ॥
औरको धर्म औरते बूझै। ताको दिनदोपहर नहि सूझै ॥
वायस मिल वायसहि प्रशंसा। हम सम नहि ब्रह्माको वंशा ॥
हमसम और न बोल सुधारा। जाने कह कोकिला गँवारा ॥
सो सुनि भूलि जाहि जिवसंठा। जानन कागहि जो कटुकंठा ॥
जिमि उलूक निजपरको ठानू। कानते सुने न देखे भानू ॥
तामें सब कोइ मिथ्या करई। जगमें कतहु न सूरज अहई ॥
ताकी शास्त्र भरनको साचा। चमगुदरी उठि बोली वाचा ॥
सुनि लीजै उलूक मम आता। जो कछु कहो सत्य तुम बाता ॥
मैं कबहुँ दिनकर नहि देखा। कहै जक्त सब झूठा लेखा ॥
भरे बहुरिके ताकी साखी। आय छछन्दर ऐसे भाषी ॥
सत्य वचन तुम दोहुकी आही। दिनकर तीनकाल कहुनाही ॥
ऐसहि अंधहि अन्ध सराहत। जो दिनपतिहि दूरकरचाहत ॥
तिनके वचनमें जो जिव बंधे। तिनसमान सो सबही अन्धे ॥
जाधर पकै हरामको दाना। तिनको धर्म कर्म बिन माना ॥
जो कोई करे हराम कमाई। आप खाय अरु और खिलाई ॥
जो हरामको दाना देहे। ताको दंड आप शिर लैहे ॥
खाय हराम हरामही करि है। करि हराम भवसागर परि है ॥
जो कोई अन्न हरामको खाई। ताकी बुद्धि अन्ध हो जाई ॥
बुद्धि विभंग होय जब जाको। धर्मकथा भावै नहि ताको ॥
अन्धकार जब हृदयें घरे। शुद्धपन्थ सो कबहु न हेरे ॥
खाय हराम हरामी जायौ। मातु पिताकुलकानि गवायौ ॥
( १९४८ )
बोधसागर
४०
करि श्रम शुद्ध अन्नभक्ष जोई । ताकी कृपा शुद्ध सब होई ॥
भक्ष सुअन निजधर्म जो पाला । ज्ञान दृष्टि पावै ततकाला ॥
विषकी बेल है यह संसारा । चहुँदिश आवै विषकी झारा ॥
जलथलमें विष रहा समार्ई । विष नहिं तजै भजै चितलाई ॥
विषहीमें निज भौन बनाई । विषय भोगि विषको तनपाई ॥
सबही सन्त श्रुति कहे बखानी । नरस्वरूप नारायण जानी ॥
लिखो वेद वेदान्त पुराना । तौरे तो इअील कुराना ॥
सब ही मिल करते निरधारा । नर ईश्वर निज रूप संवारा ॥
निश्चय नर नारायण देही । पै जब ईश्वर गुनगह येही ॥
जबलों ईश्वर गुन नहिं गहई । संज्ञा जीव तासुको रहई ॥
ताते जीव शीव शिव कहिये । विषयबिकारनतनमन गहिये ॥
जब सबही शुभगुनगहि लीना । ब्रह्मस्वरूप ताहि कहि दीना ॥
ब्रह्मस्वरूप आप जब मंडा । तब रचि सके कोटि ब्रह्मण्डा ॥
सिरजै पोष प्रलय करिडारी । पुण्यपाप नहिं ताहि विचारी ॥
जिमि शिशुमाटीधूल खेलोना । नाना भांति रचै मनभौना ॥
खेलि खेलि पुनि मिट्टी मेल। ऐसहि ब्रह्म सृष्टि को खेला ॥
सकल सृष्टिको करता होई । ताको नाम जपै सब कोई ॥
जो जिव विषयनमें लपटावै । दिन दिन तुच्छ देह सो पावै ॥
जब जब तुच्छ अन्त है जाई । नरकनमें निज भोन बनाई ॥
ताते विषई जीव सबनकी । विषयविहिन देह ईश्वरकी ॥
सत्यकबीर वचन
सारखी-कबीर कबीर तु क्या करो, साधो अपना शरीर ।
पांचो इन्द्री वश करो, तुमही दास कबीर ॥
बुलेशाह वचन
काम क्रोध लोभ मोह हंकार । पञ्चो कटुवां जू दो मार ॥
इन्हा करवी है बदवो । बुछा आपै अल्लह हो ॥
४१
जीवधर्मबोध
(१९४९)
यह संसार दुसह दुःख दागा । बिरत विचारी सन्तसो त्यागा॥
कौन राम कौनी विधिजपना । कौन ठौर तेहि प्रभुको थपना॥
सत्यकबीर-बचन
सारखी-रामजपत है नामको, नाम जपता है थीर ।
ताहुते कछु अपर है, ताको जपै कबीर ॥
चौपाई
उत्तम धर्म जो कोइ लखि पैंये । आप गहो अरु और गहैंये ॥
ताते सत्यपुरुष हिय हवैं । कृपा वारि तब तोपर वषैं ॥
सत्यकबीर केर परमाना । यहि विधि तैंसो करे बखाना॥
जो कोउ जीवहि राह बतावैं । परमपुरुषकी भक्तिमें लावैं ॥
ऐसो पुण्य तासुको बरना । एक मनुष्य प्रभु सन्मुख करना॥
कोटि गाय जिमि गहे कसाई । ताके करते लेत छोड़ाई ॥
परम पुरुषते जब जिव जूटै । काल कसाई करते छूटै ॥
भक्ति कठिन अतिशय कठिनाई । बिना भक्ति कोइ पार न पाई॥
भक्ति भवन अति उत्तम ऊंचा । इनसीठी बिरला कोइ पहुँचा॥
लागे तहां त्रिविधि सोपाना । एकते एक विचित्र बखाना ॥
रजगुन तमगुन सतगुन वरतो । द्वै तजिके तृतिये पग धरतो ॥
जब सतगुन सीठीपर चढ़िये । तब तहैं ज्ञान अगोचर पढ़िये॥
पढ़िके ज्ञान भयौ जब पक्का । तब सो भक्ति भवनको तक्का ॥
भक्तिभौत जब चाहत चलिये । तब सतगुरु प्रतिहारते मिलिये ॥
ताहि पौरि यहि भेट चढ़ावो । भक्तिभौन तब पैठन पावो ॥
तन मन धन सब अर्पन कीजै । शिर उतारि तेहि चरणधरीजै॥
जो दयाल हो सो प्रतिहारा । भक्तिभौन तब हो पैठारा ॥
भक्तिभौनको भेद जो पाया । त्रिगुन पौरि सो बहुरिन आया॥
आदि अन्त सतगुरु गुनगावो । जिन तोहि भक्तिभौन बैठावो॥
( १९५० )
बोधसागर
४२
भक्तिहि भक्ति भेद बहुतेरा । गहसो भक्ति भेट भवफेरा ॥
विमल भक्ति गहिये मन लाई । जाते त्रिगुनातीत कहाई ॥
आप आप जिव आप फँसाई । आपै बँधा आप दुख पाई ॥
जस क्रमयक जेहि कह खुसियारी । ताकी ऐसी कथा उचारी ॥
सो ऐसो निज भौन बनावै । आपको तामें आप फँसावै ॥
आप चरित ग्रह बंधै आपू । काहूको कछु दोष न पापू ॥
ताहीमें सो फँसि मरिजाई । विविध भांतिसे सो दुखपाई ॥
बंधा तौ पै खुलै न कोई । जब लगि सतगुरु कृपा न होई ॥
हाथ पांव पटकै औ रोवै । तब गुरुकृपा केर भ्रम खोवै ॥
जाति पांति कुल कानि गवावै । भली बुरी कछु चित्त नहिं ल्यावै ॥
सकल नेहको नाता तोरे । प्रीति सदा सतगुरुसे जोरे ॥
वेद कितोब शरा अरु सुन्नत । सो नहिं कछु निज मनमें उन्नत ॥
यह सबही दुनियांकी फांसी । ताते नहिं भेटे अविनाशी ॥
कवित्त-शरीअतकी सलाई जिव आँखन चलाई भय अंध
यमबन्ध धोरवधन्धमें परत है । कोई कह हम हिंदू ही जो ऊंचे
कुलबिंदू कोई कह हौ ईसाई ईशा आसराध रत है ॥ कोइ वह
मुसलमान हौही साबित ईमान मारो काफिरन सारा जंग
जेहाद करत है । नहिं चीन्है कोइ देव करे भरम कि सेव गुरु
सैन बिन येव लड़ि लड़िके मरत है ॥
सत्यकबीर वचन
मुसलमानकी काटी चमड़ी हिंदूकी बेधे कान ।
कहे कबीर इस बोलतेको पहिचान हिंदूकी है मुसलमान ॥
चौपाई
जीवधर्म पुरुषार्थ गोगू । ताते सुख पावै सब लोगू ॥