Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1997Permalink

११

जीवधर्मबोध

( १२१२ )

अबिरहामके जो संताना । निजु गोला गोली करि जाना ॥
मूसायें प्रभु सो गुन खोला । ईश्वर बना तासुको गोला ॥
फिर ऊबर मूसा है जाई । मानमर्दके गर्द मिलाई ॥

सोरठा-एक गृही यक साधु, दोय पक्ष है जीवको ।
यक संग्रही उपाय, एक रसिक निजु पीवको ॥
निज निज धन सुखहेतु, दोनों उद्यमको करे ।
होय सजग चित्त चेतु, जेती बुद्धि विवेक जिहि ॥
कृपा जो करे करतार, पूर्ण होय मनकामना ।
यह धन वह भवपार, जैसो जाके आगमें ॥

दोहा-ग्रहीके धन अधिकात जब, तब तेहि कहे अमीर ।
अधिक अधिक धन बितलह्यौ, कह्यौ अमीर कबीर ॥
जबहि अमीर कबीरमें, तामें किन्न समाय ।
यथा दर्ब दिन दिन अधिक, तथा किन्न अधिकाय ॥
किन्न अधिक अधिकान जब, तब लाग्यौ बलकान ।
बलकत बलकत अंत भो, आप किब्रिया जान ॥
आप किब्रिया जान जब, गह्यौ ज्ञान शब्दाद ।
भूपर मोहिसम नहीं रहा, हरि ऊपर कर वाद ॥
प्रथम अमीर कबीर भो, पुनि अकबर अछाह ।
सो कबीर अकबर सोई, कहे किब्रिया ताह ॥
अछह जब बनि बैठिऊ, पहुँची तिनकी मौत ।
दोजखमें दाखिल भये, सेन सहित भै फौज ॥
जगमें भये कबीर बहु, जो लागे गहि तीर ।
आप तरे जग तार जो, सोई साच कबीर ॥
जिन जिन धारचो किन्न उर, टूटचौ सबको शीश ।
जासु किन्न टूटे नहीं, परम पुरुष जगदीश ॥

Page 1998Permalink

( १९२० )

बोधसागर

१२

जाको किन्न अघट्ट रह, तीन काल युग चार ।
ताहीको सब ठट्ट है, हट्ट लगी पन सार ॥
जिन जिन शीश उठायऊ, टूटचो सबको किन्न ।
सत्यकबीरको किन्न जो, सदा एक रस तिन्न ॥
श्रीमुख सत्यकबीर कह, किन्न जाहिमें दीप ।
मोड़ा तेहि छोड़ो नहीं, तोड़ो ताको शीश ॥
किन्न सहित जब जोय नर, होय नहीं तब खैर ।
परे किन्न या संगमें, याहि ढंगते बैर ॥
वैर किन्नियासे भयौ, गयौ नरक जिव सोय ।
कुशल कौनि विधि तासुकी, रिपु जाको हरि होय ॥
जासु किन्निया नाम है, किन्न ताहिको सोह ।
और किन्न जो कोइ गहे, ले कबीर सँगलोह ॥
धनवितकों यह अंत है, सत विचारो जाहि ।
सो धन पर हंकारकर, अहं दुःखद सब आहि ॥
जैसे गृहीकी कथा, कहति निककीरकी आहि ।
जब फकीर गुनज्ञान गह, तब हकीर कह ताहि ॥
घर घर मांगत भीख जो, दरदर होत हकीर ।
कोई गालीदे मार कोई, तनक न तन मन पीर ॥
अथ हकीरको तुच्छ है, कुछ रहौ नहीं मान ।
अधिकते अधिक हकीर भो, तब साहिब पहिचान ॥
तब साहिब पहिनेऊ, फना कियौ तब आप ।
गना आपके कुछ नहीं, तन मन धन लखि पाप ॥
अंत हकारत जब भयौ, तूही तू तब टेर ।
जहँ तहँ देखो तूहि तू, मैं नाहीं कहु हेर ॥
मैं नाहीं जब ही रहौ, कहौ तूहि तू सर्व ।

Page 1999Permalink

१३

जीवधर्मबोध

( १९.२१ )

जल थल वायू व्योममें, तुही व्याप सब दर्ब ॥
तूही भू जब देखेऊ, रहा कतहुँ नहिं आप ।
आप आप में रमि गयौ, पुनि दुतियाकिन थाप ॥
दुतिया गयौ गवाय जब, सिंधुमें बूंद समान ।
गहे गरीबी संत जब, अंत दुःख तब जान ॥
जब हंकार अतिशय बना, धन्य फकीर है सोय ।
किन्न तकबुरके गहे, गयौ धनिक सब खोय ॥
यथा फकीर हकीर भो, गूही अमीर कबीर ।
दोहु गुन दोष बिचारके, जीव तरे भवतीर ॥

इति अहंशब्द

अथ कामवर्णन—चौपाई

अहंते तम तमते आकाशा । तमते त्रिगुणतत्त्व परकाशा ॥
गुण प्रकृतमय तत्त्व जो पांचो । जगके अस्तंभन ये सांचो ॥
प्रथम अकाश है पंच प्रकृतमय । काम अरुकोध लोभमोहमय ॥
प्रथम कामको यह गुन जानू । दहन ज्ञान बन कठिन कृशानू ॥
स्वसंवेदमें प्रथमहि कहेऊ । ज्ञान गोप जब जिवको भैऊ ॥
तब निज सम्मुख दृष्टि उठाई । झाँई रूप नजरमें आई ॥
सो झाँई नारी तन गहेऊ । ताके संग भोग जिव कियऊ ॥
पुरुष छाहते प्रकटी नारी । सो भ्रम रूप जक्त विस्तारी ॥
जबलों नारि पुरुषकी चाह । तवलों नहीं कर्म कुल दाहा ॥
अपनी छाहते करे लड़ाई । भ्रम कटि जूनिनमें भरमाई ॥
सोई कहो जक्तकी जननी । परम रूपके ज्ञानकी हननी ॥
वृद्ध जक्तकी कामते आही । बुद्धि विवेक तहां कुछ नाही ॥
कामविश जिव हो जिहिबारा । ताके हृदय न रहौ बिचारा ॥

Page 2000Permalink

( १९२२ )

बोधसागर

१४

ताको गुन यह प्रकट देखावो । आवा गौनको लेख लगावो ॥
प्रथमहि दृष्टि दौरि जब जोई । नारि देखि केहि यह हरषाई ॥
जब नर ताहि निकट नियराया । कुचनके ऊपर हाथ चलाया ॥
कुचनको जब निजु करते परसा । अधिक मोद मनमें तब सरसा ॥
कुच नहिं भोजन पात्र पयोधर । अधिक प्रीति मानुष ताते कर ॥
प्रथमहि भोजन पात्र टटोले । आवागौन राह पुनि खोले ॥
तिहि मारगमें जब जिव धसेऊ । पुत्र होय पुनि बाहर खसेऊ ॥
भर्ता है तिहि मारग पैठा । पुत्र होय पुनि बाहर पैठा ॥
भोजन पात्र टटोल जो पहिले । बालक है भाजन सोह गहिले ॥
भोजन भाजन भायां माता । पुरुष पुत्र एकै द्वै बाता ॥
भीतर बाहर पैठे निकलेरे । आवा गौन आपनो सकरे ॥
मनते मनमथ भयौ प्रचंडा । महाकाल सत सो बरिबंडा ॥
पांचवान सो निज कर लीने । सकल जीव अपने बस कीने ॥

दोहा-मोहन मारन बसकरन, उच्चाटन उनमाद ।
पांच बान ये काम गह, तिहु पुर परा विषाद ॥
भवसागरमें आयके, कोइ न भयौ समरत्थ ।
यक कंचन यक कुचनपर, को न पसारचौ हत्थ ॥

कुंडलिया

भवसागरमें आनिके, भै कबीर समरत्थ ।
कंचन कुचन दोहूनपै, सो न पसारचौ हत्थ ॥
सो न पसारचौ हत्थ, आप कमला चलि आई ।
चित चंचलावनहित, कीन सो विविध उपाई ॥
कीनेसि विविध उपाय, कबीरको मन किमिहाली ।
है निरास श्री तास, बहुरि बैकुंठहि चाली ॥

Page 2001Permalink

१५

जीवधर्मबोध

( १९२३ )

चौपाई

कोई है पती पयोधर पकरे । कोई बनि पुत्र ताहिंते टकरे ॥
भरता पुत्र होय नहिं दोऊ । सत्य कबीरते और न कोऊ ॥
नारिके बसमें सब संसारी । रचना तिहु पुरमाह पसारी ॥
भवसागर भगसागर जानी । भवके करता भव रु भवानी ॥
तीनों पुरको ईश कहाया । जिन भगचौरके राह बनाया ॥
भगके रुधिरते भगवा भेषा । देव निरंजन अकथ अलेपा ॥
उज्ज्वल भेष पुरुषको बाना । भगवा भेष निरंजन राना ॥
अंग पिंड भग माह समाना । सत्य कबीर बचन परमाना ॥
अंतर ज्योति शब्द यक नारी । हरि ब्रह्मा ताके त्रिपुरारी ॥
ताहि तियहि भग लिंग अनंता । तेउ न जाने आदिवो अंता ॥
लिंग रूप यक शंकर कीना । धरती खिला रसातल दीना ॥
भा बालक भग द्वारे आया । भग भोगनको पुरुष कहाया ॥
अबला सम कहुँ बली न कोई । तीन लोक ताकी बस होई ॥
अष्ट प्रकारके मैथुन अहई । ताते न्यारा कोह न रहई ॥

दोहा-श्रौतो सुमिरन कीर्तनो, चितवन बात यकंत ।

हठसंकल्पो रत्न पुनि, प्रापति अष्ट कहंत ॥

चौपाई

मिथुन विकार जीव सब पागा । जरे तीन पुर तिय अनुरागा ॥
जेती जगमें कथा किहानी । नारिप्रताप सकल से जानी ॥
जबलों रहैं देहको खेला । तबलों हो नारी सँग मेला ॥
नारि परे जो जाना चहई । ताकी देह तहां नहि रहई ॥
भग भोगै अरु भक्त कहावै । फिर फिर भगभोगनको आवै ॥
जड़ चेतन दोउ नारि स्वरूपा । कनक कामिनी जिव भ्रमरूपा ॥
विषकी बेल दोहूको जानी । लगे ताहिमें जिव अज्ञानी ॥

Page 2002Permalink

( १९२४ )

बोधसागर

१६

महामहाऋषि मुनि छलि मारा । यह मनोज पापी हत्यारा ॥
तप जप सकल अष्ट करि दीने । ज्ञानी ध्यानी निज बस कीने ॥

छंद माधवी

सूखे पत्र अहार अरु पौन भपे । धृत धर्म परासरके सरके ।
दृग जोहनि मोहनि रूपमहा, मनमोहित नाहरके हरके ॥
विधि नारद चंद स्वच्छंद भये, हृदया बजरोधरके धरके ।
अस कौतुक भो जो मन दौन कियौ, सब जी भवसागरके गरके ॥

चौपाई

साध सिद्ध चल वनमें भागी । जाय नारि तिनके सँग लागी ॥
मौनी होय बसै गिरकंदर । बसै नारि तिनके डर अंदर ॥
मैथुन अष्ट तबो नहिं जाई । ताते विकल सकल ऋषिराई ॥
बाहरको विकार जो त्यागे । पुनि अंतरको दुःख दौ दागे ॥
इन्द्री मर्दके गर्द मिलाई । तऊ साधुको काम सताई ॥
जतन अनेक करे ऋषिराई । विजय मार पर ताऊ न पाई ॥
जस नट मरकट खेल खिलावै । तथा मनोजभव जीव नचावै ॥
नारिके बसन आभूषन ओरा । साधु कबहु न निजु दृग जोरा ॥
नारि चित्र कागज मूरत गन । ताहि न सन्त लखै निजु नैनन ॥
निरखै ध्यान आव सो मूरत । चढ़ै काम पुनि ताहि विमूरत ॥
नारि पुरुष जिमि घरमें रसहीं । ताके निकट साधु नहिं बसहीं ॥
कामकलोल करे पशुखग जहैं । साधु न कबहुँ दृष्टि डारे तहैं ॥
मदन विकार अनेक विधाना । सो सब त्यागे ज्ञान निधाना ॥
जब लों यह विकार दिल दागे । तब लों ज्ञान किरिन नहिं जागे ॥
कामकरे जिहि औंसर अंधा । करे जीव कछु उलटा अंधा ॥
छन्द-रतिनाथ भाथ जो हाथ गहि, निजु सुमनसरसंधानेऊ ॥
तजि नीति गह बिपरीत रह, नर धर्मबंधन भानेऊ ॥

Page 2003Permalink

१७

जीवधर्मबोध

( १९२५ )

चैतन्यमे जड़ रूप जड़, चित चेत निजु उर आनेऊ ।
शृंगार साजन लाल कहुँ, कुसु कानिकौ मन मानेऊ ।

इति काम

अथ क्रोधवर्णन-चौपाई

द्वितीये क्रोध महा बलवंता । सोसमस्त शुभ गुनको हन्ता ॥
जाको देखि बुद्धिवर कम्पत । रहै न निकट भाजिहो चंपत ॥
महा काल यह क्रोध उचारा । यह खल प्रकट होय जेहिबारा ॥
धर्मको लेश रंच नहीं रहई । यह अपराधी जप तप दहई ॥
प्रलय करे सतगुनहि विडारा । आप दाहि और न दुहि डारा ॥
वर्षहजार जो सुनि तप कीने । पलमें क्रोध अष्ट करि दीने ॥
नरकवास सुनि बरहि पठाई । कतहुँ न रही ज्ञान गहिराई ॥
तप जप कहाँ क्रोध जब होई । जिवको निश्चय नरक विगोई ॥
सकल धर्मकी धूल उडावै । क्रोधको अंधकार जब आवै ॥
अहंकार क्रोधादि विकारा । तुच्छ जीवमें अधिक निहारा ॥
कीडा एक रहे घासनमें । ऐसो क्रोध ताहिके मनमें ॥
जो कोई ताको परसे जाई । महा-क्रोध ताके उर छाई ॥
क्रोधितहै अस मनहि विचारी । छूवन हार को डारो मारी ॥
कूदे उछलै जो रन चलई । आपको अबल जानिके टलई ॥

इति क्रोध

अथ लोभवर्णन-चौपाई

तृतीये लोभकी कथा बखानी । शुभ गति लहै न लोभी प्रानी ॥
लोभी निशदिन माला फेरा । ताको पार होय नहीं बेरा ॥
सूम है नरक केर अधिकारी । जपतप कियहु न जन्म सुधारी ॥
लोभी जीव जेते जग माहीं । नरक हेत सबही सो आहीं ॥
लोभ ते शुभ करनी नहीं भावै । सोई सब अघकर्म करावै ॥

Page 2004Permalink

( १९२६ )

बोधसागर

१८

सो नरपर कलियुग को बासा । तेहि प्रिय कीने बुद्धि विनासा ॥
सोई दुष्ट सब करे अकाजा । प्रीछित धर्म-धुरंधर राजा ॥
ताहूको सो बुद्धि बिगारा । कञ्चनपरकलि आसन धारा ॥
धर्म महम्मद करे बखाना । सोरनको भागी शैताना ॥
गहि कर कञ्चनदृग न लगाये । चूमि ताहि पुनि कह गोहराये ॥
कञ्चनसे जो प्रीति लगाई । सो नहिं भगवत भक्ती पाई ॥
सो लोभी इबलीसको बन्द। निश्चय परे ताहिके फन्द। ॥
पुनि ऐसो इबलीस पुकारा । साधु सूम है मित्र हमारा ॥
सूम साधु जो जप तप करई । लोभ समस्त कृपा संहरई ॥
तैसे पापी दाता जोई । परमशत्रु मेरो है सोई ॥
जो कछु पाप करे सो दाता । दान किये सो सकल निपाता ॥
सो शैतानके वश नहिं परई । दाता कोटि पाप जो करई ॥
दोय वृक्ष द्वै ठौरमें देखा । यक औदारता लोभ है एका ॥
दानवृक्ष वैकुण्ठमें बरनी । गड़ी तासु जड़ ताही धरनी ॥
साष तासु दुनियामें आई । नरहित हेत सो दियो झुकाई ॥
जो कोई पकरे साष सखावत । सो निश्चयविहिशतको जावत ॥
साष सखावत पकरि जो रहई । अघ औगुन सब ताको दहई ॥
नवीन प्रसंशिके बचन सुनावै । सखी अवश्य मेरे ढिग आवै ॥
ऐसहि लोभवृक्षकी लड़ है । घोर नरकमें ताकी जड़ है ॥
साष तासु जगमाह झुकाई । जो कोई गहै नरकमें जाई ॥
शुभ करनी सब तासु नशावै । सूमको दौजरमें पहुँचावै ॥
सब धर्मनको मत है एहा । लोभी करे नरकमें गेहा ॥

अथ मोहवर्णन-चौपाई

चौथे मोह महा दुःखदानी । भव भोगनकी यही निशानी ॥
ता पिता सुहृद परिवारा । सगे सहोदर सह सुत दारा ॥

Page 2005Permalink

१९

जीवधर्मबोध

( १९२७ )

प्रथमहि मातु पिताकी मोहा । अंधभो जिमि काई लग लोहा ॥
जिहि औसर घरनी घर आई । मातु पिताकी प्रीति भुलाई ॥
परम प्रीतमा नारी अहई । बाधिन यथा गरासन चहई ॥
मधुर मधुर बोलै सुसकाई । महा ठगिन जिव ज्ञान ठगाई ॥
हने जबहि सो काम कटारी । सरवस छीन लेय सो नारी ॥
ताते प्रकट भये जो पूता । पूत नहीं आयो यमदूता ॥
मधुर बोल बोलै मन हरही । दिन दिन अधिक प्रीतिपितुकरही ॥
पुत्र कि मोहमें जन्म गँवाये । ताते कबहुं न छूटन पाये ॥
ताकी मोह भयो जिव अंधा । चला अंतको यमपुर बंधा ॥
पुत्रसे कहो कौन सुख पाया । झूल गड़े जड़ मूल नशाया ॥
जन्मतही युवती हरि लीनो । युवा भये तब धन वित छीनो ॥
मूयहुपर कपालको फोरा । मा यह सुत धौ वैरी मोरा ॥
शत्रुको सदा मित्र जग जाना । मूढ़ नहीं चेते विन ज्ञाना ॥
मेरो मेरो कर अज्ञानी । ममतामें भूले सब प्रानी ॥
मोर तोर कहि जन्म गँवावै । भक्ति महातम हाथ न आवै ॥
बन्धु मित्र अरु संगे सखागन । सो समस्त है भक्तिके दुश्मन ॥
इन्है पेलिके हरि यश भनिये । प्रीति कबहुँ मति ठगनते ठनिये ॥

छन्द पद्मिनी

दशदिश देख बहु दृष्टि पसार । कोई नहिं तेरो यहि संसार ॥
मातु पिता स्वारथ हितकार । सुतदारादि सकल परिवार ॥
कोई न तेरो उबारनहार । सब मिलि तोहि नरकमें डार ॥
ताते तजो सकलकी प्रीत । यह दुनिया मतलबको मीत ॥
जिहि औसर स्वारथ ना होय । तेरो संग करे नहिं कोय ॥
बुद्धि विचारि विलोक विलोक । यह जग जान महाठग होय ॥
ठगसे प्रीति किये धन खोय । लहे अमरफलको विष जोय ॥

Page 2006Permalink

( १९२८ )

बोधसागर

२०

क्यों नहीं चिन्तामनि चित्चीत । यह दुनिया मतलबकी मीत ॥
जठर अग्निते तेहि जो बचाय । काहे ताको दियो भुलाय ॥
महा दुःख जब घरे आय । संकटमें सो करे सहाय ॥
भजु तेहि जन्म सुफल है जाय । परमहंसकी पदवी पाय ॥
ताकी कृपा चलो यमजीत । यह दुनिया मतलबकी मीत ॥

इति मोह

अथ भयवर्णन चौपाई

पंचम भय बटमार बड़ेरा । जो गहि जीव नरकमें गेरा ॥
भयवश तपी न जपतपकरहीं । भयते कायर घरमें मरही ॥
भय करि शूरा करे न करनी । भय करि सती न अग्निमें जरनी ॥
भय कीने शुभ कर्म न होई । भय करि शुभगति लहै न कोई ॥
भयकरि विद्याबुद्धि की हानी । भय भ्रम करि भमें चहुँखानी ॥
पांच वर्षका वय ध्रुव पाया । तप कारन सो वनाहँ सिधाया ॥
मिले ताहि नारद ऋषिराया । विविधि भांतिसे भय दिखलाया ॥
कानन महाभयावन कहेऊ । ध्रुवके हृदय न भय कछु गहेऊ ॥
बनमें जाय गूढ़ तप ठानी । रंच न सो मनमें भय मानी ॥
तपकरि हरिहि लियो प्रकटाई । धन्य धन्य ध्रुव धन्य कहाई ॥
जिनको हृदया भयते पूरा । तिनमें कबहुँ न साहस जूरा ॥
दोहा—पंचप्रकृति आकाशकी, कीने कछुक बखान ।
एकते एक महाप्रबल, सकल नरककी खान ॥

इति भय

चौपाई

पंच प्रकृत आकाश बखानो । पंच बहुरि बागूको जानो ॥
पंच अग्नि जलकी है पांचो । धरती पंच प्रकृति उर जांचो ॥
यही जीवको बंधन करही । इनहींते देही थित धरही ॥

Page 2007Permalink

२१

जीवधर्मबोध

( ११२९ )

तेहि सर्वथा अभाव जो कीजै । तब कैसे निज देह धरिजै ॥
पै अभाव कीजै गुरु द्वारे । तब जिव अपनो काज सँवारे ॥
पुत्र अकाशको बायू होऊ । पिता समान शून्य है सोऊ ॥
बायू बेटा अग्नि बखानी । सो तद्रूप तातके जानी ॥
तासुत जल जलते यह धरनी । ये सब सन्न एक सम उरनी ॥
शून्य अकाश शून्य तिहु गुन है । तम अरु अहंकार सब सुन है ॥
पुत्र पिता परपिता सहीते । सर्व सुन कहु सार न चीते ॥
शून्यको रचित देह यह अहई । शून्य सर्वथा ताको कहई ॥
शून्यकि कृपा सूत्र सब जानो । शून्य सर्वसंसारहि मानो ॥
तन मन धन सब शून्य बताओ । नाम रूप गुन शून्य कहाओ ॥
सो तन मन धन गुरुको दीना । नाम तासु बदले गहि लीना ॥
शून्य जो दीना शून्यहि लीना । कहो कहा कारज निज कीना ॥
शून्यहि दीन जो सूत्रहि पाया । तेहि व्योहार हाथ क्या आया ॥
है परंतु कारण तह एका । तामैं लहो भिन्न कछु लेखा ॥
निश्चय नामहु शून्य विचारी । तामैं है कारज यक भारी ॥
नाम डोरि हटु गहि जो कोई । शून्य पार पथ पावै सोई ॥
शून्यकि पारपंथ जब पावत । बहुरि शून्यमें सो नहि आवत ॥
शून्य रूप भवसागर धारा । अंड पिंड सब शून्य सँवारा ॥
अमकरि शून्यमें खल प्रकाशो । जस मृगजल मरुथलमें भासे ॥
फेन बुदबुदा वारि तरंगा । वायु प्रसंग बनावहु ढंगा ॥
जेहि औसर वायू नहि चलही । गलके सकल मिले तोह जलही ॥
जल विकार सब जलहै जैसे । माया ब्रह्म जीव यक तैसे ॥
अम करि नाम धरे बहु डोरा । एकब्रह्म तजि कतहु न औरा ॥
जेहि औसर जिव सोलखि पावै । एकै माह अनेक समावै ॥
दृश्य अनेक जो एक समई । पिंड अंडकी थाह सो पाई ॥
थाह पाय जब जीव थिरोना । तब जान्यौ हो चारु चिरोना ॥

नं. ११ बोधसागर - ६

Page 2008Permalink

( १९३० )

बोधसागर

२२

मैं हो आदि मध्य अरु अन्ता । मोहि फुराफुर वेद बदन्ता ॥
पक्की तत्त्व देह जब पावै । तबनिजुघरजिव बहुरिके आवै ॥
पक्की तत्त्व प्रकृत पच्चीसा । स्वसंवेदकी विधि जो दीसा ॥
ताको गह कच्चीको त्यागे । ऐसे योग युक्तिमें लागे ॥
तनकी कृपा योग अष्टंगा । ताको तज भज मनको अंगा ॥
मन अष्टांग योग उरधारो । स्वसंवेद जाको निरधारो ॥
तनकी कृपाकाज नहीं सरही । मन करनी जिवपार उतरही ॥
मनको रचित सकल संसारा । हो निवृत्त जिव मनके द्वारा ॥
तन मन यद्यपि मिथ्या दोई । मन करनी अति उत्तम होई ॥
तन है जाय आपनी बसमें । जेहि औसरआवै मन कसमें ॥
तन मन दोनों बश है जाई । तब निज रूप नजरमें आई ॥
ऐसे साधु जो जगमें आही । हरि ब्रह्म शिव ध्यावै ताही ॥
ताकी गतिको सके बखानी । लखे न शारद वेद अरु बानी ॥

मौनीजि वचन विचार माला

दोहा—स्वसंवेद नहीं कहि सके, लक्षण सन्त महन्त ।
परसंवेद कहे कष्ट, संग प्रताप कहंत ॥

चौपाई

जिनकी गति अगम अगाधू । बानी वेद पारसो साधू ॥
स्वसंवेद गुण तासु न कहई । तिनको भेद जीव किमि लहई ॥
समदृष्टि सो साधू ऐसे । सोई ब्रह्म रूप मैं पैसे ॥
काहू नहीं सो दुःख दुःखावै । जिनकी दृष्टिमें साहेब आवै ॥
को हिन्दू को मुसलमाना । को ब्रह्म केहि श्रद्ध बखाना ॥
कौन यहूदी कौन नसारा । एकै ब्रह्मको सकल पसारा ॥
रह्यौ चराचरमें सो पूरी । जाहि लखे हो सब दुःख दूरी ॥
आप आप लख ब्रह्म सनेही । जहाँ तहाँ देखो नेरी देही ॥

Page 2009Permalink

२३

जीवधर्मबोध

(१९३१)

मोहितजिऔर कतहु कोइनाही । अमकरि भिन्न भाव दरसाही ॥
मेरो मन अरु तन सब मेरो । तनमें मन मनमें प्रभु डेरो ॥
लखे अलखगति झगरा टूटा । जीव काल बंधनते छूटा ॥
अपनी देह सकल जग जानी । ताते सबहीको सनमानी ॥
काहूको नहीं करे निरादर । सब कोइ ओढ़े मेरी चादर ॥
स्वर्ग नरक मृत आपै आपा । जैसो कर्म तहां ले थापा ॥
सबदिल महल वहां प्रभुको है । आपै आप सर्वमें सोहै ॥
काहूको अनभल नहीं ताका । निजु अनभल ताते परिपाका ॥
औरको अनभल ताके जोई । अनभल अवश्य ताहिको होई ॥
एक मोगल क्रमकरे जो बनियां । तेहिदिग रह यक वैललदनियां ॥
मोगल परोसी धोबी रहई । लादनको एक गदहा गहई ॥
जिमि औसर खर करे पुकारा । मोगल दुखित होय तेहिबारा ॥
प्रभुसे नीति अस विनय उचरई । यहि धोबीको गदहा मरई ॥
यकदिन ऐसे कारन भयऊ । वैल मोगलको तब मरि गैऊ ॥
तिहि औसर मोगल गहि रोषा । परमेश्वरहि लगावै दोषा ॥
केते काल खुदाई कीना । गदहा बैल अजौ नहीं चीन्हा ॥
ऐसेहि सकल जीव अज्ञानी । प्रभु कह दोष लगावहि प्रानी ॥
सो नहीं दोष लगावन योगा । सबजिवनिजु२क्रमफल भोगा ॥
परभल किये भला हो अपना । निश्चय यह प्रमाण करिथपना ॥
जो काहूको कछु दुःख देई । सो दुःख अवश्य आप शिरलेई ॥
जो सबला अबला दुःखदानी । सो दुख अपने सिरपर आनी ॥
मांसरुधिर जिन जाको चाखा । परगल काटि आपसुख राखा ॥
औरकोशिरनहिनिजु शिरकाटा । अपनो तनकर बारह बाटा ॥
कोटिन यतन करे किन कोई । बदला अमिट छुटै नहीं सोई ॥

Page 2010Permalink

( १९३२ )

बोधसागर

२४

सत्यकबीर वचन-शब्द

अपनो कर्म न मेटो जाई ।
कर्मको लिखा मिटै घौँ कैसे जो युगकोटि सिराई ॥
गुरु वशिष्ठ सुनि लगन सोधाई सूर्य मंत्र यकदीना ।
जो सीता रघुनाथ विवाही पलयक संचन कीना ॥
तीन लोकका करता कहिये बालि बध्यौ बरि पाई ।
एक समय ऐसी बनि आई उनहू औसर याई ॥
नारदसुनिको बदन बिगान्यौ कीन्है कपिको रूप ।
शिशुपालकी भुजा उखारी आप भये हरि टूँटा ॥
पारवतीको बांझ न कहिये ईश न कही भिखारी ।
कहै कबीर करताकी बातें कर्मकि बात है न्यारी ॥

चौपाई

मेरो कर्म मोहि दुःख देता । जाने बिना भये वश प्रेता ॥
बदला भोगे आदि भवानी । बदला हरि हर अयशि आनी ॥
बदलाके कारन जिव झारी । भोगे दुःख भये संसारी ॥
दिल दुःखाव मति काहू कैंरो । सब तन अपने तन सम हेरो ॥
सबको दुःख सुख एक समाना । एकै रूप रूप सब जाना ॥
एकै रूप अनेक बरन है । एकै इन्द्री एकै तन है ॥
मनु सतरूपा वेदमें कहेऊ । सोई सकल रूप निजु गहेऊ ॥
चौरासी लख योनि उपानी । एकै अंग न और बखानी ॥
सबमें रमा सो अकथ अनूपा । सबको जानो मनु सतरूपा ॥
मनु सतरूपा आपै साहेब । देखि परे जगमें नाना ढब ॥
आदि पिता सबजग जिन हेरा । सो समदृष्टी सन्त बडेरा ॥
निर्वासनिक आदि ओंकारा । हिरनगर्भ वासना जो धारा ॥
भई वासना जगको कारन । दोय स्वरूप कीन तब धारन ॥

सुमिरनबोध एवं ग्रन्थ समाप्ति

Page 2011Permalink

२५

जीवधर्मबोध

( १९३३ )

हिरण्यगर्भ चित्ताह जो चाली । एक चना कीना द्वे दाली ॥
नारि पुरुष मिलि द्वन्द्व मचाया । ताते रचना राम रचाया ॥
स्वामी एक एक भे दासा । करे एक दूजाकी आसा ॥
वासना जब निवृत्त है जाई । स्वामी सेवक तब मिलिजाई ॥
जैसे प्रथम भयो द्वे ढंगा । तैसे दोनों होय करंगा ॥
सकल वासना लियौ बटोरी । द्वन्द्व खेल तब कतहु न हेरी ॥
मन इन्द्री कछु रहा न बाकी । निश दिन होय ब्रह्मकी झांकी ॥
जस प्रथमै रह अंडकि गोली । तस है बहुरि वचनको बोली ॥
तन मन इन्द्रीकी गम नाहीं । परम रूप रमि अलख कहाहीं ॥
लखै न कोई अलख गुरु देवा । जाने बिना करे सब सेवा ॥
जब जान्यौ तब सेवा नाहीं । मैं तू तह तब कछु न रहाहीं ॥
मोहिमें तूमें तोहि समाना । एक भयौ नहि दुतिया जाना ॥
सकल वासना मनते हरई । पारब्रह्म जब दाया करई ॥
ब्रह्मके खोजी साधो भाई । कैसे ब्रह्म की खोज बताई ॥
भजनानन्दी संत सुजाना । ब्रह्म सर्वमय पूरण जाना ॥
जाना तौ पै मिले न ताही । बिना मिले कछु सुख है नाहीं ॥
जैसे नारि पुरुष बर होई । एक दूसरो जाने सोई ॥
जानेते कछु सुख नहि सरसे । नारि पुरुष जबलों नहि परसे ॥
अरश परशते सुख सरसाना । तब मनहीमनमें सुखसमाना ॥
कहे कहा सो कहो न जाई । निज सखियनते सैन बुझाई ॥
सखीकि सैन सखी कोई बूझे । पियामिलनको सुखजेहि सूझे ॥
और कोई जो पूछे जाई । चुप है रहै तबै मुसकाई ॥
ब्रह्मको सुख जो कोई लहई । गूँगा होय न सो कछु कहई ॥
लून पूतली निज मनठाना । सागर थाह लेनको जाना ॥
जलमें पैठत जल है जाई । ताकी खबर कहै को आई ॥

Page 2012Permalink

( १९३४ )

बोधसागर

२६

कीट पतंगसे पूछे बाता । दीपक गिरे कौन सुख आता ॥
तेहि पतंग अस वचन सुनावो । तुमहि दीप ढिग चलि सुख पावो ॥
कीट तबहि दीपक नियराया । पुनि पतंग ढिग सो चलि आया ॥
आय पतंगसे वचन सुनाई । मैं कछु ज्योति स्वाद नहीं पाई ॥
तेहि पतंग बोला चिछाई । तैं किमि ज्योतिके सुखको पाई ॥
अरे मूढ संसारी कीडा । तोहि न व्यापी तन मन पीडा ॥
सुख पतंग आसिक सो जाना । दीपकमें जो धाय समाना ॥
तू तो फिरा देखिके आगी । जाने कहा मूढ दुरभागी ॥
शीश काटि निज करमें लीजै । ब्रह्मके सुखमें तब चित्त भीजै ॥
चले जक्त सब देखी देखा । सार असार करे को लेखा ॥
भेड़ा चाल सकल संसारा । नर पामरको यह व्यवहारा ॥
सबकोई कह यह मेरो धर्मा । मेरो गुरु कहा यह कर्मा ॥
सबते हमरो धर्म बडारा । सो बुधवंत जो करे विचारा ॥
चले अंधके पीछे अंधा । बिना विचार करे सोई धंधा ॥
यक शृगाल तेहि औसर बोला । ततछन तासुजाति सुह खोला ॥
वायस एक जो बोल उचारी । सबहि जातिगण तबहि पुकारी ॥
कीटके पीछे कीट जो चाला । तैसे जक्त धर्म प्रतिपाला ॥
यक धोबी यक गदहा राखा । सोढर नाम तासुको भाखा ॥
घाटके ऊपर धोबी गयऊ । ताहि ठौर सोढर मरिगयऊ ॥
ताते धोबीको दुःख होई । सोढर सोढर कहिके रोई ॥
घाटके ऊपर धोबिन आई । रुदन करत धोबीको पाई ॥
पुनि धोबिन निजघर फिर आई । सोढर कहिके रुदन कराई ॥
राजाकी रानी तेहि बेरी । धोबी गृह पठयो निज चेरी ॥
रुदन करत धोबिनिहि निहारा । सोढर सोढर करे पुकारा ॥
चेरी पुनि तहैंते फिरि आई । सोऊ रुदन करे बिलखाई ॥

Page 2013Permalink

२७

जीवधर्मबोध

(१९३५)

बांदी विलपत देखा रानी । रुदन बिलाप सोऊ तब ठानी ॥
राजा जब निज महलमें आया । रुदन करत रानीको पाया ॥
रानी रोवै सोढर कहि ताहा । सुनि सो रुदन रोवै नरनाहा ॥
राजा रुदनकरन जब लागा । नग्र नारि नर धीरज त्यागा ॥
सकल नग्रमें परा खँभारा । नृप मंत्री तब तहँ पग धारा ॥
मंत्री नृपते बचन उचारी । कारन कहा रुदन भो भारी ॥
तब नरनाथ बचन अस कहेऊ । दुखी सकल सोढर मरि गएऊ ॥
सोढर कौन सो मन्त्री बूझा । तब नृप कहौ मोहि नहिं सूझा ॥
रानी को मैं रोवत देखा । कीन्हौ मैं पुनि सोई लेखा ॥
रानीते जब पूछा जाई । सोढर कौन सो देहु बताई ॥
रानी कहे न जाने सोढर । मैं रोई बांदीके औढर ॥
जब पूछै बांदीसे जाई । सोढर कौन कहा बतलाई ॥
बूषली बोले मैं नहिं जानी । धोबिन देखि रुदन मैं ठानी ॥
धोबिन कह मोर धोबी रोई । सो लखि सोग मोहिको होई ॥
धोबीसे जब पूछा जाई । सोढर गढ़ा नाम बताई ॥
ऐसेही अंधा संसारा । देखा देखी कर्म पसारा ॥
जिनके हृदये माह बिचारा । सो नहिं लीकलीक पग धारा ॥
दोहा-लीक लीक गाड़ी चले, लीके चले कपूत ॥
तीन लीकमें नहिं चले, सूरा सन्त सपूत ॥

चौपाई

जगमें कतहुँ न तुर्क न हिंदू । सकल देखिये नाद अरु बिंदू ॥
जेते नाद बिंदु मय बंदा । सबही कर्मके फंदमें फंदा ॥
जैसो कर्म करे जो कोई । तैसोई फल पावै सोई ॥
कर्म कुरूप स्वरूप सँवारा । कर्महि ऊँच नीच गति डारा ॥
कर्महि दुःखसुख जीव भोगावै । कर्महि सकल योनि भरमावै ॥

Page 2014Permalink

( १९३६ )

बोधसागर

२८

अष्ट कर्म विधि जैन बखाना । बहुरि मिमांसा कर्मप्रधाना ॥
सत्यकवीर कहै पुनि ऐसे । सब जिव कर्म फन्दमें पैसे ॥

सत्यकवीर वचन-कर्मखंडकी रमैनी

कर्महि धरती पवन अकाशा । कर्महि चंद सूर परकाशा ॥
कर्महि ब्रह्मा विष्णु महेशा । कर्महि ते भये गौरि गणेशा ॥

सात वार पंद्रह तिथि साजा । नौग्रह ऊपर कर्म विराजा ॥
कर्महि राम कृष्ण औतारा । कर्महि कंस रावन संसारा ॥

सार्वी-कवीर कर्म रख सागरबंध्यौ, सौ योजन मरजाद ॥
बिन अक्षर कोइ ना छुटै, सो अक्षर अगम अगाध ॥

रमैनी

सो सागर भवसागर धारा । नहिं कछु सूझै वार न पारा ॥
तहँवा बावन अक्षर लेखा । कर्मरेख सबहिन पर देखा ॥

कर्मरेख बांधा सब कोई । खानी बानी देख बिलोई ॥

वेद कतेव कर्मही गाया । कर्महिको निह कर्म बताया ॥

सतगुरु मिले तो भेद बतावे । कर्म अकर्ममध्य देखलावे ॥

कर्मरेख तहँवा लगि राखा । जहँलगि वेद व्यास कछु भाषा ॥

सार्वी-कवीर कर्मफांस छूटे नहीं, केतो करे उपाय ॥

सतगुरु मिले तो ऊबरे, नातो परलय जाय ॥

कवीर बहु बंधनते बांधिया, एक विचारा जीव ॥

जीव विचारा क्या करे, जो न छुडावे पीव ॥

रमैनी

सूरा होय सो सन्मुख जूझै । भोंदू शब्द भेद नहिं बूझै ॥

दुखिया होय रैन दिन रोवे । भोगी भोग करे सुख सोवे ॥

दुःख सुख भोग सोग समजाने । भली बुरी कछु मन नहिं आने ॥

भली बुरीको करे सो त्याग । निश्चै पावै पद वैराग ॥

Page 2015Permalink

२९

जीवधर्मबोध

(१९३७)

साखी-आसन साधे आपमें, आपा डारे खोय ।
कहैं कबीर सो योगी, सहजे निर्मल होय ॥

कुण्डलिया

मानुष है नहिं कोई सुवा, सुवा सो डंगर ढोर ।
चौरासी भर्मत फिरे, टूटै न कर्मकी डोर ॥
टूटै न कर्मकी डोर, भोर बुधि जहाँ तहैं भटके ।
लहे न ज्ञान अन्नप, रूप भवमें पुनि पटके ॥
पुनि पुनि पटके काल, कर्म बेरी पग भारी ।
वचन कह यक मृग चोट, जहां लख कोट शिकारी ॥

चौपाई

कृपा करे गुरु धनी दयाला । जीवहि खच लोक ले चाला ॥
ताकी कृपा योग जब होना । लगे मही तब कालको टोना ॥
कृपा योग जबलों नहिं लोई । कृपा कौनविधि तापर होई ॥

सत्यकबीर वचन

धर्मदास तोहि लाख दोहाई । सार शब्द बाहर नहिं जाई ॥
सारशब्द बाहर जो परि है । बिचलै पीढी हंस नहिं तरि है ॥
युगन युगन तुम सेवा कीनी । ता पीछे हम इहां पगदीनी ॥
कोटिन जन्म भक्ति जब कीन्हा । सारशब्द तबही पै चीन्हा ॥
अंकुरी जिव होय जो कोई । सारशब्द अधिकारी सोई ॥
सत्यकबीर प्रमाण बखाना । ऐसो कठिन है पद निर्वाना ॥
पै दुतिये विधि कह्यो बहोरी । जापर सदगुरु कृपा न थोरी ॥
धर्मदास प्रति ऐसे कहेऊ । मांगु जो कछु तेरो चित चहेऊ ॥
धर्मदास तब वचन उचारा । तारो मोहि सहित परिवारा ॥
पिता पितामह सरखा समेता । सबहि पारकर कृपानिकेता ॥

Page 2016Permalink

( १९३८ )

बोधसागर

३०

तेहि अवसर सतगुरु विहसाना । का मांगे कछु मांग न जाना ॥
तारो सकल सृष्टिको भाई । तुम तो आप रहे अरुगाई ॥
यामें नहिं कछु दोष तुम्हारा । कालपुरुष तुमरी मति मारा ॥
ऐसो समरथ सत्य कबीरा । पलमें सब क्रम कागज चीरा ॥
कोटिन जन्म जो परा भुलेषा । करे जो कृपा चुकावै लेखा ॥
जहँ तहँ देख आप सदगुरु है । नहिं कहँ असुर नहीं कहँ सुर है ॥
असुर भाव जब सुरको आया । ता छन ताको असुर बनाया ॥
सुरते असुर असुर सुर होई । नारिते पुरुष पुरुष तिय सोई ॥
नीचते ऊंच ऊंचते नीचा । उत्तम मध्यम योनिमें खींचा ॥
ताते देखो दृष्टि पसारी । सकलधर्म प्रभु आप बिहारी ॥
मेरे मतसों सब धर्मनमें । खेले खेल सकल कर्मनमें ॥
जो कोइ चीन्है लाल बिहारी । दुबिधा सकल दूरकरि डारी ॥

सत्यकबीर वचन

राम रहीम करीमा केशव हरि हजरतहैं सोई ।
गहना एकै दृढ है गहना दुतिया और न कोई ॥

चौपाई

सब धर्मनमें आपै खेले । एक दूसरेसे नहिं मेले ॥
भर्मत सारी सृष्टि भुलानी । होय चहुँदिश ऐंचातानी ॥
झूठ सांच जब लेख सविवेका । झूठको तज गहु सत्तको टेका ॥
यह संसार सकल भ्रम छाही । भ्रमकरि सर्व सत्य दरशाही ॥
एक अनेक अनेक भो एका । ज्ञानते होय सो एक अनेका ॥
यथा कांचके मंदिर माहीं । कोटिन मणि मानिक रहजाहीं ॥
झाड़ फतूस अनेकन टांगा । तामें यक भ्रम दीपक जागा ॥
भ्रम दीपक जब तहां प्रकासा । कोटिन दीप मंदिरहि भाषा ॥
यक प्रतिबिम्ब अनेकन देखो । वार न पार लेख कह लेखो ॥