Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1954Permalink

( १८७६ )

बोधसागर

५२

जब उस कोठरीका ताला खोला तब केवल दो चादर मिले और कुछ कमलके पुष्प मिले, इनमेंसे एक चादर और आधे फूल राजा वीरसिंहने लिये और दूसरी चादर और कमलके फूल नौवाब बिजलीखाने लिया। कबीर साहबका शव कहीं दिखलाई नहीं दिया। राजाने चादर तथा पुष्प लेकर सत्यगुरु की समाधि काशीमें बनायी और बिजलीखाने भी समाधि बनायी जो मगहरमें है।

हिन्दू मुसलमान दोनों गुरुभाइयोंने एक मंदिर बनाया। अब्यापि हिन्दू मुसलमान दोनों कबीरपंथी वहाँ मौजूद हैं। आमीनदी जो बहुत कालसे शुष्क पड़ी थी उसमें जल भर गया। जो अबतक प्रवाहित है, अगहन सुदि एकादशी सम्बत् १५७५ विकमीको कबीर साहब छिप गये। अन्तिम प्राकट्य में एक सौ उन्नीस वर्ष पाँच महीने और सत्ताईस दिवसों पर्यंत आम पृथ्वीपर लोगोंको शिक्षा देते रहे थे।

कबीर साहबका आदि और अन्तमें शरीर नहीं था केवल एक तेजका प्राकट्य था। ऐसा ही कबीर साहबका प्रकट होना तथा छिप जाना है। जब इच्छा हो तब प्रकट हों और जब इच्छा हो तब छिप जावें। जब कबीर साहब मगहरमें गुप्त हुए तब पुनः मथुर नगरमें प्रकट हुए, वहाँ रत्नको शिक्षा देकर फिर धर्मदासजीको बाँधोगढ़में दर्शन देकर उनको सब सत्यपंथका पथ और धर्म धर्मकी राह बता बयालीस वंशके नियम भली प्रकारसे कह और कालपुरुषके कपट जालसे भली भांति सावधान करके अन्तर्धान हो गये।

गजल

खुरशेद परख परतव मादूम हुआ है इन्सान खबर खैरसे

Page 1955Permalink

१३

कबीर चरित्रबोध

( १८७७ )

महकूम हुआ है ॥ आई जो खिजां और गया वक्त बहारी ।
बुलबुल गुजरा जाए नशीं बूम हुआ है । है कौन जहाँमें जो
मिट्टा डाले वह तस्तीर । जो कुछ कि कजा काजी से मरकूम
हुआ है ॥ तकदीर बयक नाकः बिठाला है दो महमल । एक
नेकनुमा दूसरा बदशूम हुआ है बाकी न रहे और कहीं शम्स
शोआय । अफवाज लिये तब मेह मालूम हुआ है ॥ पा खाक
तेरेसे धरा एक जर्ः सर अपने । सो रहम दो दारैन का
मौसूम हुआ है ॥ जो जहर मो अस्सर बहमः सालिको
मसलूक । हर इन्स व जिन उससेही मससूम हुआ है ॥ आई
सब और पुशत दिखाया शहे आदल । रैयत जमाः जम
जोरसे मजलूम हुआ है । इस अहदमें कोई न सुन मर्दूम
फरियाद । मखलूक मलिक मौतका महकूम हुआ है ॥ है
मौत का चारः आदम जाद बिचारः । अज रोजे अजल उसके
ही मकसूम हुआ है ॥ क्या कह सके तुझे न कहा जाय सो
आजिज । जो कुछ कि तुझे गैबसे मफहूम हुआ है ॥

कबीरपंथके धार्मिक नियम

कबीर मन्शूरसे

१—एक अविगत अतीत ब्रह्म सत्य पुरुषकी भक्ति करना,
उसके अतिरिक्त किसी ओर भी ध्यान न करना । वह ब्रह्म
( सत्य पुरुष ) केवल पारख गुरुकी शिक्षा और स्वसंवेदक
अध्ययन ( पढ़ने ) से जाना जाता है, अन्य कोई भी मार्ग
उसके प्राप्तिका नहीं है ।

२—सत्य पुरुष और कबीर साहब एकही हैं, केवल नाम
मात्रका ही भेद है ! वह एकही दो नामसे कहे जाते हैं, उनमें

Page 1956Permalink

( १८७८ )

बोधसागर

१४

लेशमात्र भी भेद नहीं समझना, जो भेद समझेगा उसकी मुक्ति होनेमें भी भेद रहेगा ।

३—अपने गुरुकी सेवा तन, मन, धनसे करना । गुरु वचन का विश्वास करना । गुरुका आज्ञाकारी रहना । सत्य कबीर और गुरुमें कुछ भी भेद न समझना, गुरुके ऐश्वर्य्य और सिद्धि आदिका विचार न करना । जो अपने गुरु को ईश्वर करके मानता है और ईश्वरके समान ही उसमें भक्ति रखता है उसीका कार्य्य पूर्ण होता है । जो गुरुमें भेद बुद्धि करता है वह हतभाग्य सदा निष्फलता ही पाता है ।

अपने उपार्जनका दशवाँ भाग अवश्य गुरुके भेंट करना । सदा अधीनतासे गुरुका धन्यवाद करते रहना ।

४—साधुकी सेवा, भेदबुद्धि त्यागकर, सदा प्रेम और भक्तिसे करना जिसपर सत गुरुकी दया होती है, वही दोनों लोकोमें भाग्यवान होता है । वही दोनों लोकोमें सफलकाम होता है ।

सर्व प्रकारकी साधुओंकी सेवा निष्कपट हृदयसे करना परन्तु ज्ञानी विचारवान, विवेकी पारखी सन्त जो सत्य पुरुषकी भक्तिका उपदेशकर सदाचरणमें लगावें, उनकी सेवामें सदा तत्पर रहना । विशेषतः स्वधर्मके सच्चे विवेकी सन्तोंकी शिक्षाको सावधानीसे सुनना और उनको ध्यानपूर्वक विचारना चाहिये क्योंकि, स्वधर्ममें पूर्ण और दृढ़ सन्तोंके वचनसे धर्ममें दृढ़ आस्था और स्वधर्म प्रवीणता होती है । इसके उलटा परधर्म ( विपक्षीधर्म ) के पक्षपाती साधुओंके वचनसे स्वधर्ममें अश्रद्धा और भ्रम होता है ।

१ पर धर्मके पक्षपातीको अपने धर्म पुस्तकमें भी किसी प्रकारसे हस्ताक्षेप करने न दे । उनसे कभी भी अपनी धर्म पुस्तकके गुढ़ करने अथवा अनुवाद आदिकी अभिलाषा न करे ।

Page 1957Permalink

९५

कबीर चरित्रवोध

( १८७९ )

जिस साधुमें अपने गुरुसे मिलते हुए गुण पाये जावें उसको अपने गुरुसे भिन्न न समझना, अभेद बुद्धिसे श्रद्धापूर्वक निष्क-पट भक्ति करना ।

५-सर्वे चराचर जीवधारियों पर समान भावसे दया रखना किसी स्वरूप आकारमें भी कोई जीवधारी हो सबको अपने शरीर और आत्मा समान जानना । किसी देशकालमें भी किसी जीवधारीको दुःख न देना । संसारमें अपना निर्वाह इस प्रकार करना कि, कभी भी अपनी ओरसे किसी जीवधारीको किसी प्रकारकी हानि न पहुँचे । सब जलचर, थलचर, वनचर, पशु, पक्षी, स्थावर जंगम पर समान दया दृष्टि रखना, सबको अपने ही शरीर और प्राणके समझना ।

६-मांस आहारको सब घोर पापोंमें बड़ा पाप समझना । मांस अहारी चाहे कैसे भी गुण और पुण्यसे पूर्ण क्यों न हो परंतु कभी भी वह सत्य मार्गको प्राप्त नहीं कर सकता । मांसाहारी आत्मज्ञानका अधिकारी नहीं हो सकता, उसकी मुक्ति कदापि नहीं हो सकती ।

७-मदिरा तथा अन्य सर्वे मादकपदार्थ भी मांसके समान ही त्याज्य हैं । कोई मादकपदार्थका व्यसनी ध्यान नहीं कर सकता, ध्यान बिना ज्ञान प्राप्त नहीं होता, ज्ञान बिना मोक्ष नहीं मिलता ।

८-व्यभिचारी नर्कको प्राप्त होता है ।

९-जितने आकार और रूप ब्रह्माण्ड हैं वे बुत कहलाते हैं, उनमेंसे किसीको भी पूजनेवाला मोक्षका अधिकारी नहीं हो सकता । जिस प्रकार बुतपरस्ती ( मूर्तिपूजा ) ज्ञान

१-आत्मवत्सर्वभूतेषु यः पश्यति स पश्यति ।

Page 1958Permalink

( १८८० )

बोधसागर

९६

मार्गकी टट्टी है, उसी प्रकार गुरु मूर्तिके ध्यान और उसकी भक्ति, ज्ञानद्वारकी कुंजी है ।

१०—जो कुछ भोजन, छाजन आदि अर्थात् अपने यात्रा सम्बन्धी पदार्थ होवे, सो सब प्रथम परमात्मा ( सत्यपुरुष ) को अर्पण करले तब स्वयम् स्वीकार करना ।

कोई भी पदार्थ जो प्रथम किसी देवी देवताको अर्पण हो चुका हो उसे सत्यपुरुषके भक्ति करनेवालेको कदापि ग्रहण न करना चाहिये उसे कभी भी अपने काममें न लगाना चाहिये क्योंकि सत्यपुरुषको अर्पण किये बिना किसी भी पदार्थका ग्रहण करना महापाप है और जो पदार्थ दूसरे देवी देवताको भोग लग गया वह सत्यपुरुषको अर्पण हो नहीं सकता क्योंकि दूसरे देवका अर्पित पदार्थ सत्यपुरुषको अर्पण करना एक तुच्छ सेवकके जूठे पदार्थका बादशाहको अर्पण करनेके तुल्य महान अपराध और अनर्थका कर्ता है ।

सत्यपुरुषको भोग लगाये बिना भी कदापि कोई पदार्थ ग्रहण न करे । जो सत्यपुरुषको अर्पण करके किसी पदार्थको ग्रहण करता है उसका फल अमृत समान मिलता है इसलिये उचित है कि, अत्यन्त शुद्ध और स्वच्छ भोजन आदि काममें लावे ।

११—न झूठ बोलना न झूठ वचन देना, न झूठे का संग करना और न झूठेसे किसी प्रकारका व्यवहार करना ।

१२—न चोरी करना, न चोरोंको साथ देना, न उनकी सम्मतिमें सहमत होना, न उनको सम्मति देना न उनका माल लेना, न उनके निकट जाना ।

१३—जूआ न खेलना, जूआ महान दुखका घर है,

Page 1959Permalink

१७

कवीर चरित्रबोध

( १८८१ )

जुआरियोंकी महान् दुर्दशा होती है। महाराज नल, महाराजा युधिष्ठिर आदि पुण्यस्वरूप धर्मावतारोंको भी इस जूआने कैसा नष्ट और दुर्दशाग्रसित कर दिया। जूआ, झूठ, चोरी, व्यभिचार और हिंसा आदि सब पाप परस्पर ऐसे संबन्ध रखते हैं कि, एक दोष आनेसे क्रमशः सर्व आपही आप आ जाते हैं। इनमेंसे एकको भी धारण करनेवाले पुरुष महान् कष्ट और दुःखोंको संसारमें अनुभव करते हुए परलोकमें नर्कके भागी होते हैं।

१४-शरीरके ऊपर द्वादश तिलक लगाना, कपालमें खडी लकीरके समान सीधी तिलक करना, वैसे ही मस्तक, दोनों आंख, नाभि, हृदय, दोनों भुजा और दोनों छातीसे लेकर मोटे-की ओर फिरता हुआ, पीठपर और कानपर तिलक करे।

१५-बल्ल श्वेत और उज्ज्वल रखे।

१६-ग्रीवामें तुलसीकी माला और तुलसीकी कंठी धारण करे।

१७-सत्य नामका जप, कीर्तन और भजन करे।

१८-सत्य पुरुषकी भक्ति और सत्य पंथका उपदेश करे।

एक मनुष्यको सत्य पुरुषकी भक्ति और सत्य पंथमें प्रवेश करानेका फल कोड़ों गऊको कसाईके हाथसे बचानेके पुण्यसे भी बढ़कर है।

१९-यंत्र, मन्त्र, तन्त्रादिकी ओर कभी ध्यान भी न दे, ये मुक्ति और भक्तिके शत्रु हैं, इनका साधन करनेवाला छल कपटक न्यसनमें फँसकर महा दुराचारी हो नर्कका अधिकारी होता है, जितने तन्त्रादिके साधन हैं सब नर्कके मार्ग हैं।

२०-स्वसंवेदके बिना दूसरी पुस्तकोंसे मुक्तिपथ मिलनेकी

१ यंत्र मन्त्र तन्त्रका आशय देखो, पण्डित श्रद्धामणि फिल्लोरी विरचित सत्यामृत प्रवाह पृष्ठ १८० में।

२-वेदादी विद्या सब, बोध हेतु हिय धार। सब मत महर्षम करे, तब देखो निजसैन ॥

Page 1960Permalink

( १८८२ )

बोधसागर

९८

आशा न रखना, परन्तु अन्य पुस्तकोंको बोध और ज्ञान वृद्धिके हेतु पढ़ना ।

२१-सत्य कबीर और उनके सच्चे हंस और कडिहारके अतिरिक्त दूसरेको मुक्तिपथका दर्शन नहीं समझना ।

२२-पारख गुरुकी शिक्षा बिना मुक्ति कदापि नहीं हो सकती ।

२३-सत्य पुरुषकी भक्तिके अतिरिक्त अन्य सब भक्तियां भवसागरमें डुबानेवाली हैं ।

२४-तीर्थ, व्रत आदि सब यमके बन्धन हैं ।

२५-नौधा भक्ति और चार प्रकारकी मुक्ति सब बन्धनही हैं ।

२६-निर्गुण और सगुणके ध्यान करनेवाले सदा बन्धनमें रहते हैं ।

२७-हिन्दू, मुसलमान, ईसाई, यहूदी आदि सब जाति और धर्मके लोग कबीरपन्थमें मिल सकते हैं सबके हेतु समान ही भक्ति और मुक्ति है ।

२८-नर्क स्वर्ग तथा अन्य सर्व लोक अज्ञानियोंके हेतु ठहराये गये हैं जिसको सत्य आत्मज्ञान प्राप्त हुआ उसके हेतु सब असत्य और भ्रममात्र हैं ।

२९-सार शब्दके अतिरिक्त मुक्तिका द्वार कोई भी नहीं ।

३०-निन्दा, ईर्षा, वैमनस्य, छल, कपट, अभिमान आदि मुक्तिके शत्रु हैं ।

३१-अधीनताके द्वारा सर्व शुभगुण और पुण्य प्राप्त होते हैं ।

३२-मुक्ति मार्ग बहुत सांकरा और नर्कका मार्ग बहुत चौड़ा है ।

१-कबीर-हम बासी वहि देशके, जहाँ जाति वरण कुल नाहिं, । शब्दमिलवा होय रहा, देह मिलावा नाहिं, ॥ जाकी मयांदा जोन विधि, बरते सोई प्रमान । जमा मांहि कछु भेद नहीं, उज्ज्वल धर्म औ ज्ञान ।

Page 1961Permalink

१९

कबीर चरित्रबोध

( १८८३ )

३३-कबीर साहब विदेह हैं उनका देह कभी नहीं कल्पे ।

३४-कैसीहू विपत्ति क्यों न आन पड़े अपने सत्यगुरुके अतिरिक्त किसी दूसरेकी सहायताका ध्यान न करें । सत्यगुरुके अतिरिक्त किसीसे भी किसी प्रकारकी आशा न रखे ।

३५-जो कोई सतगुरुकी शरणमें आवे उसे शरणके नियमोंको भली प्रकार पूर्ण करना उचित है । पूर्ण विश्वास रखे कि सत्य गुरु अवश्य कालके जालसे निकालेगा और दुःख सागरसे पार करेगा ।

३६-सत्यगुरुकी कृपाका धन्यवाद कभी न भूले, क्षण क्षण में धन्यवाद ही देता रहे । ऐसा नहीं कि, प्रथम तो प्रार्थना करता रहे और पश्चात् भूल जावे । कृतघ्नी कभी भी मुक्त नहीं होता ।

३७-ईश्वरीय भय मुक्तिका चिह्न है मृत्युको सदा स्मरणमें रखना ।

३८--सच्चे प्रेमके बिना भक्ति निष्फल है ।

३९--धन्य हैं वे जो शरीरका मोह छोड़कर भक्तिमें लगते हैं ।

४०--उदारताके बिना कोई भी भक्तिता पद प्राप्त नहीं कर सकेगा । उदार दोनों लोकमें सुखी होता है उसका थोड़ा पुण्य भी बहुत फलदायक होता है । कृपणके भजन और तपस्या निष्फल होते हैं, चाहे वह जितना भक्ति और भजनका ढोंग करे परन्तु निष्फलताके अतिरिक्त उसको कुछ भी प्राप्त न होगा । कृपण दोनों लोकमें दुःखका ही भागी होता है ।

४१--मौन परम उत्तम गुण है । आवश्यकताके अनुसार यथा अवसर बोलना, निरर्थक बकबक न करना । मिथ्यालाप करनेसे आत्मा और शरीर सबकी हानि है ।

Page 1962Permalink

( १८८४ )

बोधसागर

१००

४२-सत्यगुरु ( कबीर साहब ) की वाणीका पाठ करना, बारम्बार मनन करना, उनके आशयके ऊपर विचार करना, उसके भेदको भली प्रकार सोचना, समझना और सदाकाल उन्हींका चिंतन रखना उनके आशय समझनेमें कोई भी युक्ति उठा नहीं रखना । सत्यगुरुके शब्दोंको यथा अवसर गाना और कीर्तन करना, सत्य गुरुकी प्रशंसा और प्रार्थना सदा करते रहना ।

४३-जितने धर्म संसारमें प्रचलित हैं सबके आचार्य कबीर साहब हैं परन्तु मुक्तिदाता तो स्वयम् ( कबीर साहब ) और चार गुरु तथा उनके वशोंकोही ठहराया है, अन्यको नहीं ।

४४-किसीको कभी शाप न देना, किसीको कुवचन न कहना, न किसीका अहित चिंतन करना ।

४५-परमात्माको सर्वत्र पूर्ण जानना । किसी प्राणीको भी दुःख देनेको ईश्वरको दुःख देनेके तुल्य जानना ।

४६-अभिमानी कभी परमात्माको व्यापक नहीं देख सकता ।

४७-गुरुकी आज्ञाकारिता परम तपस्या है ।

४८-जबतक शरीरसे लाड़ प्यार है उसकी पोषणमें वृत्ति लगी है तबतक आज्ञाकारिता असम्भव है ।

४९-मूर्ख, शठ और विद्याहीनको मुक्तिपद कदापि नहीं मिलता ।

५०-जबतक शरीरका भय और चिंतन है अर्थात् देहाभिमान है तबतक विदेह कदापि प्राप्त नहीं हो सकता । जो स्वयम् विदेह हो वही विदेहको प्राप्त हो ।

कबीर साहबके लोक और हंसोंका वृत्तांत

कबीर साहबका वह लोक है जिसका गुण कहने और सुननेके बाहर है, केवल स्वसंवेद थोड़ासा विवरण करता है

Page 1963Permalink

१०१

कबीर चरित्रबोध

( १८८५ )

जिस समय उस लोकको हंस चलते हैं उस समय उनके प्रतापका वर्णन कुछ किया नहीं जा सकता है, उनके सौन्दर्यका बखान किससे हो सकता है जिनका एक एक बाल ऐसा देदीप्यमान और तेजमय है कि, जिसके सामने करोड़ों सूर्य और चन्द्र छिप जावें, उनके सौन्दर्यका वर्णन कौन कर सके उन हंसोंके मनमें तनिक भी बासना नहीं रहती है और निरंजन, आद्या, ब्रह्मा, विष्णु, शिव, ऋषि, मुनि इत्यादि वासनाके ही अधीन हो वारम्बार संसारमें जन्म लेते हैं। राम कृष्ण सिद्ध साधु इत्यादि सब धर्म वासनासे जन्म लेते हैं।

जिस समय कोई मनुष्य मरता है तब उत्तरकी ओर होकर ऊपर चलकर प्रथम विष्णुके निकट अपने पाप पुण्यका लेखा देनेके निमित्त वैकुण्ठको जाता है और जब हंस कबीर चलते हैं तब सत्यगुरुके शब्दके लवद्दारा अपने पूर्ण बलसे ऊपर की ओर चढ़े चले जाते हैं जब ब्रह्माण्डके पार हुआ चाहते हैं तब धर्मरायकी तीन सौ साठ कन्या मिलती हैं जिनके वस्त्र आभूषण और सौन्दर्य आदिका मैं क्या विवरण कहूँ? सत्यकबीरके अतिरिक्त ऐसा कोई भी तीनों लोकोंमें नहीं है कि, उनको देखकर आसक्त न हो जावे; वे कन्यायें उस स्थानपर इस कारण नियत की गई हैं कि, हंस कबीरको अपने जालमें फँसालेंवे जब वे हंस कबीरके निकट जाती हैं तब नाना प्रकारके हावभाव कटाक्ष द्वारा उनको मोहित करना चाहती हैं। परन्तु वे उनकी ओर तनिक भी ध्यान नहीं देते! वे कहते हैं कि, दूर हो और चली जा तुम्हारी तनिक भी इच्छा तथा कामना हमको नहीं है। तब वे निराश होकर लौटती हैं। भला मकड़ीके जालमें भारी पदार्थ कैसे फँस सकते हैं। जब

Page 1964Permalink

( १८८६ )

बोधसागर

१०२

हंस उनको अनादर करके चलते हैं तब आगे धर्मराय मिलते हैं दंडवत् प्रणाम करते हैं और हंस ऊपरकी ओर चले जाते हैं । जब सत्यलोकको पहुँचते हैं तब सत्यलोकके हंस उनकी अगवानीके निमित्त बाहर निकलते हैं और प्रत्येक हंस अपने हृदयसे लगता मिलता और प्रसन्न होकर कहता है कि, बहुत दिवसोंके पृथक् हुए हंस आज हमसे आकर मिले । समस्त हंस मिलकर उनको सत्य पुरुषके निकट ले जाते हैं और वे हंस सत्य पुरुषका दर्शन पाते और दंडवत् प्रणाम करके कृतार्थ हो लोकमें वास करते हैं ।

शेर

मुगैँ रुह आखिरी नफसको । जब छोड़े इस उनसरी कफसको ॥
सतलोक सिधार साथ सतमाज । उसवक्त करे बुलन्द परवाज ॥
दरसिम्त शुमाल सरबसर जाय । बासुर अत सो उबूर कर जाय ॥
वह नूरो जलाल बेबयाँ है । गुफ्तारे कबीरमें अयाँ है ॥
जब सुकृत लोक रुखरवाँ हो । रागोंरंग देखते दवाँ हो ॥
देखे कही सञ्जः लाल जारों । बाहुस्नोजमाल गुलअजराँ ॥
सदहा गुलशन चमनबहारी । शीरीं नहरों पुर आब जारी ॥
गहे बर्क बदन है नाजनीनाँ । हे खूब लगी बजार मीनाँ ॥
है फिरते कहीं ये दूरो गिलमाँ । बैठे कहीं जाहिदो मुसलमाँ ॥

सैकड़ों प्रकार की वस्तियाँ और स्मृष्टिकी रचना देखते हुए ऊपरको चलता है-और स्वगों तथा वैकुण्ठोंकी सैर करते और समस्त वस्तियों और शून्यको पार करके तब सत्यलोकको पहुँच जाता है ।

कबीर साहबका मंगल

चल हंसा सतलोक हमारे, छोड़ो यह संसारा हो ।

Page 1965Permalink

१०३

कबीर चरित्रबोध

( १८८७ )

यहि संसार काल है राजा, कर्मको जाल पसारा हो ।
चौदह खंड बसे वाके मुखमें, सबही को करत अहारा हो ।
जारबार कोयला कर डारन, फिर फिर दे अवतारा हो ।
ब्रह्मा विष्णु शिवतन धरिया, और को कौन विचारा हो ।
सुर नर मुनि सब छलछल मारले, चौरासीमें डारा हो ।
मध्य अकाश आप जहँ बैठे, ज्योति शब्द ठहियारा हो ।
ताको रूप कहाँलग बरनो, अनंत भान उजियारा हो ।
श्वेतस्वरूप शब्द जहाँ फूले, हंसा करत बिहारा हो ।
कोटिन चांद सूर्य छिपि जहँ, एक रोम उजियारा हो ।
वही पार इक नगर बसत है, बरसत अमृत धारा हो ।
कहैं कबीर सुनो धर्मदासा, लखो पुरुष दरबारा हो ।
इस सत्य लोककी मनोहरता और हंसाँका रहन सहन और
रीति व्यवहार सूक्ष्मवेदके पढ़नेसे जाना जावेगा ।

मुसहर

यह हरदो जहाँ काल पुरुषके है हिजारे ।
हर सिम्त व हर जायमें यम जाल पसारे ॥
यक लोक व यक वेद दो दरियाके किनारे ।
सैयादके काबूमें हैं सब जीव बेचारे ॥
चलती है यहाँ तेग व तलवार दो धारे ।
चल हंस अचल मोलिदो मावाय हमारे ॥
जब भूल गया आदमको आपही आपा ।
पावन्द हुवा तिफली जवानी व बुढ़ापा ॥
सबपर है लगा मलिक मौत मोह व छापा ।
है आग लगी बेशः जलेगा यह सरापा ॥
जलते हैं धोल उड़ते धुवैं धार शरीर ।

Page 1966Permalink

( १८८८ )

बोधसागर

१०४

चल हंस अचल मोलिदो मावाय हमारे ॥
अफसोस लिया लूट धरम धरमन धूरत ।
एक इशक जदः भई है हुस्न है औरत ॥
हर कौन किया भौन है यह मोहिनी मूरत ।
दिल पार हुवा पारः बमह पारण सूरत ॥
बाजार खड़े मार वा बीमार नजारे ।
चल हंस अचल मोलि दो मावाय हमारे ॥
कैलास चलेगा व जिन्हूँ लोक चलेगा ।
अमरावती अलकावती गोलोक चलेगा ॥
सब स्वर्ग चलेगा व तपोलोक चलेगा ।
जो हद् जनो मर्दमें सो लोक चलेगा ॥
वो भी चल जावे जहां नौलाख सितारे ।
चल हंस अचल मोलि दो मावाय हमारे ॥
कोई न रहे एक पुरुष लोक रहेगा ।
आवे जो वहांसे सो खबर उसकी कहेगा ॥
सब कौल कर शामः अजिले सोल बहेगा ।
जिसको वह नजर आवे सो फिर कछु न चहेगा ॥
निश्चल सो रहे कायक जहां अमृतधारे ।
चल हंस अचल मोलि दो मावाय हमारे ॥
हंसोंकी हुस्न खूबी कही जाए सो कैसे ।
यह नातिकः गुम सुम्म बयां कीजिए ऐसे ॥
एक मूय मुनौविर कह इस नूरका जैसे ।
छिप जायँ करोड़ों महेदुर तलअत तैसे ॥
सब हंसापुरुषरूप पुरुष उनको दुलारे ।

Page 1967Permalink

१०५

कबीर चरित्रबोध

( १८८९ )

चल हंस अचल मोलिदो मावाय हमारे ॥
जहाँ रात न दिन है व नहीं सूरज चन्दा ।
सोहँग दुरै चैवर करे पुरुष अनन्दा ॥
यक सूरत सारे न खुदावन्द न बन्दा ।
इस मंजिल नजदीक नहीं कालका फन्दा ॥
जिस लोक महेशःको परमहंस पधारै ।
चल हंस अचल मोलि दो मावाय हमारे ॥
सतगुरुकी शरण लेके चलो बहके उसपार ।
वह कादिर मुतलक हुवा जिस जीवका मददगार ॥
कर पलमें सुबुकदोष उठा उसका गराँ बार ।
पहुँचावे वतनमें न बुतनमें होवे औतार ॥
आजिज से गुनहगार कतारोंको जो तारे ।
चल हंस अचल मोलिदो मावाय हमारे ॥

इति कबीर चरित्र बोध समाप्त


Page 1968Permalink

A black and white illustration of a potted plant, possibly a fern or a similar leafy plant, centered within a decorative border. The plant is in a rectangular pot and has many long, pointed leaves. The border is a repeating pattern of small, stylized floral or star-like shapes.

Page 1969Permalink

अथ गुरुमाहात्म्य-प्रारंभः

भारतपथिक कबीर पंथी-
स्वामी श्रीयुगलानन्द द्वारा संशोधित

मुद्रक व प्रकाशक

गंगाविष्णु श्रीकृष्णदास,
अध्यक्ष-“लक्ष्मीवेङ्कटेश्वर”-प्रेस

कल्याण-बम्बई.


Page 1970Permalink

A circular emblem or seal, possibly a library or institutional logo, featuring a central design surrounded by a ring of text or decorative elements.

THE UNIVERSITY OF TORONTO

LIBRARY

1911

UNIVERSITY OF TORONTO
LIBRARY

Page 1971Permalink

सत्यनाम

श्री कबीर साहिब

Page 1972Permalink

The image shows a very faint, light green watermark of the Indian Government Emblem (Lion Capital of Ashoka) centered on a light background. The emblem features four lions standing on a circular base, with the Ashoka Chakra (a wheel with 24 spokes) in the center. Above the lions is a Dharmachakra (a wheel with 14 spokes). The entire watermark is extremely faded and barely visible against the light background.

Page 1973Permalink

सत्यसुकृत, आदि अदली, अजर, अचिन्त, पुरुष,
मुनीन्द्र, करुणामय, कबीर, सुरति योग संतान,
धनी धर्मदास, चुरामणिनाम, सुदर्शन नाम,
कुलपति नाम, प्रबोध गुरुबालापीर, केवल नाम,
अमोल नाम, सुरतिसनेही नाम, हक्क नाम.
पाकनाम, प्रकट नाम, धीरज नाम,
उग्र नाम, दया नामकी दया, वंश-
व्यालीसकी दया

अथ श्रीबोधसागरे

अष्टविंशतित्तरंगः

अथ गुरुमाहात्म्य-प्रारम्भः

★

धर्मदास वचन

धर्मदास कर जोरे ठाढ़े । एकटक सुरति प्रेमचित बाढ़े ॥
करहु दया तुम निर्गुण स्वामी । वचन सुनावहु अन्तर्यामी ॥
किमि गुरु ध्यान बन्दना कीजे । होहि सुदृष्टि मोहि कहि दीजे ॥
जा पद जीव तरे भवसागर । शोक हिये हंसनपति आगर ॥
तेहि मगाशिष गुरुपद लागू । नहि धन धाम होय अनुरागू ॥