Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1701Permalink

श्वसगुआर

( ९१ )

ता काया की यह सहिदानी । सो काया मम हाथ विकानी ॥
ऐसा काल भया अज्ञानी । हमसे लीन्हि सन्देह निसानी ॥
नरकी देह कालके हाथा । झाँई चले ताहिके साथा ॥
काया सरी गली इहाँ जाई । झाँई जानि गहै यमराई ॥
गहै काल औ लेखा लेई । धोखा लाइ नरक मई देई ॥
तेकाया कर करै विचारा । तीन लोक तजिहोए निन्यारा ॥
सहज सुन मह पकरै काला । झाँई साथ करै जझाला ॥
काया धरिके लज्जित कीन्हों । तेहि कायाकर माँगै चीन्हों ॥
देह धरे कीहिसि अति चारा । झाँई साथ जाए नहिं पारा ॥
सो झाँई जो इहइ बिबेखे । कंठ ध्यान धरिहम कह देखे ॥
अखंड मंडील मह काया रहई । ताकर भेद जानके गहई ॥
एह काया तजि ईहई वासा । झाँई तजी होयलोक निवासा ॥
सत्य शब्द जानै जो कोई । ताको आवा गौन न होई ॥
शब्द शब्द जो जीव न पावै । झाँइ साथ गर्भ फिरि आवै ॥
आवा गौन लखै सहिदानी । आदि अंतकी बूझे बानी ॥
गुण अवगुण झाँईके संगा । ताते काल करै मतिभंगा ॥
झाँई झमकि दिखावै गाता । आदि अंतकी बूझे वाता ॥
हमरी कयोंकर ध्यान लगावै । देखत ताहि परम सुख पावै ॥
जब वह काया काल चुरावै । काया परिचय आगम पावै ॥
काया परिचय भेद विचारै । नाम सुमिरिके हंस उबारै ॥
अंग अंगकी परिचय देखै । आगम जानि हरषितमन लेखै ॥
हर्षित रहै सदा दिलमाहीं । शोक मोह कछु व्यापै नाहीं ॥
कर औ शीश जानिके भावा । मास बरष कर आगमपावा ॥
आगम जानि गहै सहिदानी । बोलै सत्य शब्दकी बानी ॥
आगम जानि रहे लौ लाई । छूटत देह लोक तब जाई ॥

Page 1702Permalink

( ९२ )

बोधसागर

समाधान होइ आगम पावै । ता घट चोर न मूसन आवै ॥
लगन जानि जो पाँजी पावै । तत्त्व सनेह विलोक सिधायै ॥
आगमकी गति काया देखै । पर्वत नाम मंडल हित लेखै ॥
पर्वत पांच नाम अनुमाना । कहौ भेद सुन संत सुजाना ॥
पाँचौ पर्वत नजरि समावै । काया भेद नजरि तब आवै ॥
रवि लीला एक पर्वत भारी । चंद उनेह दूसर अधिकारी ॥
दुइके बीच सुमेर अनुमाना । देखत ताहि हंस निर्बाना ॥
चौथे मलय गिरि कैलासा । गोमत नाम पँचए परकासा ॥
पाँचौ पर्वत देखै सोई । गुरुगमि बुद्धि जाहि तन होई ॥
जब देखै तब कुशल शरीरा । विन देखै जानै तन पीरा ॥
रवि गिरि जादिन नजरेनआवै । तेजहि तन ना कष्ट जनावै ॥
चन्द्र शिखर जादिन नहि देखै । द्रव्यशोक कछु हानि विवेखै ॥
जादिन कैलास नजरेनहि आवै । मित्र हानि दुख खबरिजनावै ॥
गोमत पहार नजरि नहि आवै । काया कष्ट देश दुख पावै ॥
गिरि सुमेर जादिनहीं देखै । अन्तकाल तन घाव विशेषै ॥
रसना कान नजरि नहि आवै । मास सातमहँ काल चलावै ॥
जाकी रसना चूमक वासा । सो नहि देखै सदा निवासा ॥
पर्वत धवला नजरि नहि आवै । मास एक महँ मृत्यु जनावै ॥
तादिन काल चौकीअग आवै । ध्रुवमंडल नजरै नहि आवै ॥
सो सतगुरु जो होय सयाना । जैमुन जानि देह तेहि पाना ॥
जबतै काया आगम नहि पावै । तबतै अमी बीज नहि पावै ॥
काम बसी पावे जो ताही । बोरे विषम सरोवर माहीं ॥
काया श्वास चलै पर मेहा । काल वश्य होय छाँडे देहा ॥
पश्चिम लहरी जो गावै जानी । पांजी द्वार लखै सहिदानी ॥
चंद उगे सूर्य अथवै जबही । हंस सुजन तन यागै तबही ॥

Page 1703Permalink

शवासगुप्कार

( ९३ )

पूरी तत्त्व होय असवारा । पहुँचे सत्य लोक दरबारा ॥
सिंधु तेज होय तजै शरीरा । चले तेज चौराशी हीरा ॥
उत्पनि लगन देह तजि जाई । संकट गर्भ धरे नहीं आई ॥
अपनी काया आपु बिचारे । आपन आगम आपु सुधारे ॥
औरो आगम कहो बुझाई । जातें अवधि आनकी पाई ॥
गुरु आपु घट परखै जानी । तब पावै शिष्यकी सहिदानी ॥
तन परि आस परै जो प्राणी । तब निरखै ताकी सहिदानी ॥
झाँई झमकि जोत नहीं दरशै । काया कष्ट काल नहीं परशै ॥
गगन अवाज सुने नहीं बानी । कर पल्लवकी लखै निशानी ॥
मधीक जल्लौ दूना करई । पल्लौ सब पुहुमीमें धरई ॥
जेठा पल्लव ऊपर उठावै । तासु लहुरा उठि देखलावै ॥
निपल सहुरा पल्लौ उठि आवै । तासु जेठ वह अटल रहावै ॥
अटल रहै की यह सहिदानी । काया कष्ट होय नहीं हानी ॥
सो पल्लौ पुहुमीते डोले । देह तजै अस आगम बोले ॥
दरश भयावन वदन मलीना । लंपट बोलै काल अधीना ॥
ताही भूत ताहि दिखलावै । महा भयंकर मोट दरसावै ॥
कर पग शीतल सबै शरीरा । माथ तपै औ पायर बीरा ॥
औषध का गुण व्यापै नाही । निश्चय अन्तकाल है ताहीं ॥
नासिका नेह बासा नहीं आवै । थोथरी जिह्वा स्वाद न भावै ॥
हाथ पाँव पुहुमी मँहें मेलै । काँपे मेरु काल सँग खेलै ॥
छिन छिन माथ डुलावे सोई । जानहु अन्त काल पेहि होई ॥
आपन भाव दिखावै जबही । विषम कालाघट व्यापै तबही ॥
स्वपने शीश काटि कोई लेई । श्यामवरण कामिनि रति देई ॥
भइसा गदहा हाथी देखे । नाग श्वान औ भालु विशेषे ॥
झूरी बींद परै निशि सोई । चलै देह तजि सर्वस खोई ॥

नं. १० बोधसागर - ६

Page 1704Permalink

( ९४ )

बोधसागर

समय-गगन गरजै बिखुरी ना चमकैँ, तहां दुनो बन्द देईं।
कहैं कबीर दिन पांच सातमें, हंस पयाना लेई ॥

चौपाई

काया परिचय भेद विचारैं । आपु तरे औरन कहैं तारैं ॥
सो सतगुरु जो होय सयाना । श्वासा नेह करै बन्धाना ॥
परिखै लगन तत्त्व निर्वाना । गुण अगुण सब करै बखाना ॥
निश्वासर चले सुरकी धारा । कायाकष्ट होइ अधिकारा ॥
तिथि अनुमान लखै सहिदानी । श्वासा सूर चले बलहानी ॥
बधिकके पहरे आपु उबारैं । चन्द सनेह भेद निरुवारैं ॥
श्वाशा सार गहै सहिदानी । शशिके घर महाँ सूर्य उगानी ॥
जेतिक श्वासा सूर्य उगाई । चन्दाके घर पीवे अघाई ॥
काया कष्टताप मिटि जाई । शील हंस होवै सुखदाई ॥
कालकी अवधि मिटावै जानी । समाधान होइ गहै निशानी ॥
तेज सुनरकी खा अतिचारा । ताते चले चन्द्रकी धारा ॥
महा अनन्द सफल तन होई । काल कला नहिं व्यापै सोई ॥
जब जब काल सतावे आनी । तब तब भेद करे बिल छानी ॥
साधैं लहरि समुद्र सनेही । तबसुख पावै यह जग देही ॥
साधन करै कहैं लौलीना । तत्त्व स्नेह होय नहिं छीना ॥
प्राण आत्माके गुण पावै । जो सतगुरु निज भेद बतावै ॥
परिचय तत्त्व साधना करई । धोखै प्राण न कबहुँ परई ॥
रूखा रूखा करै अहारा । सोई गहिहै भेद विस्तारा ॥
काम क्रोध तजि करै फकीरी । ज्ञान बुधि धारै तत्त्व धीरी ॥
वाद विवाद सबै विसरावे । दुविधा दूसर निकर न आवै ॥
श्वासा सार गहै गुंजारा । जाप जपै सतनाम पियारा ॥
अजपा जाप जपै सुखदाई । आवै न जाय रहै ठहराई ॥

Page 1705Permalink

श्वासगुञ्जार

( १५ )

चारि कमलकी परिचय जानै । गहै भेद निज तत्त्व बखानै ॥
फाहा रोपि करै निरुबारा । आदि अन्त सब करै सुधारा ॥
योजन चार करै बन्धाना । आसन मारि रहै निर्वाना ॥
चारि योजन खूटी विस्तारा । रूई फाहा जो करै सुधारा ॥
सुधा रूई नर नाटक माहीं । खूँटी ऊपर रोपै छाहीं ॥
बैठे आसन भूल सुधारी । देखै परिचय श्वास विचारी ॥
चले श्वास रतना गति नेहा । रवि शशि उदय विचारे देहा ॥
फाहा सनमुख बैठि रहावै । निरखे ताहि तत्त्व जब धावै ॥
पांचौ फाहा रोपै जानी । तत्त्व सनेह करै विलछानी ॥
रविके घर होय श्वासा आवै । योजन एक तीन तहां धावै ॥
एक योजन एक एकै विचारा । प्रलय प्रचंड तेजकी धारा ॥
ताहि लगनकी गहै निशानी । कछु सुखउपजैकछु होयहानी ॥
मूलकमल ताकर रहि बासा । तेजपुंज है बुद्धि प्रकाशा ॥
ताहि कमलकी देखे आशा । मूलकमल तब होय प्रकाशा ॥
तासु लगन लै साजहु बीरा । उपजै बुद्धि ज्ञान गंभीरा ॥
ताहि लगनकी पांजी पावै । तेजपंज मह बहुरि न आवै ॥
दूजै योजन तजि प्रकाशा । ताहि तत्त्व की देखै आशा ॥
निर्वृत कमल महाँ ताकर बासा । काया मध्य सुभर रहि बासा ॥
योजन तीन जो है विस्तारा । पृथ्वी तत्त्व जानकी धारा ॥
ताहां बसै पवन बल वीरा । जाहि पवन संग उपजै छीरा ॥
ताके संघ सँवारहु वीरा । निर्मल हंस होय गंभीरा ॥
श्वासा साथ पारस सहिदानी । विन रसनाकी बोले बानी ॥
दुसरी घडी चन्द्र सनेहा । गहो विचार देखिकै देहा ॥
ताकी श्वासा चल चोचण्डा । कहे कबीर मिटै दुखदण्डा ॥
झीनी श्वास होइ गुञ्जारा । चले प्रचंड बासुकी धारा ॥

Page 1706Permalink

( ९६ )

बोधसागर

दुई योजन पैज बिचारा । पौनविजय बल तहाँ सुधारा ॥
पुहुप कमलमहँ ताकर वासा । देहमध्य नाभी रहि वासा ॥
जाते होय क्षीर बंधाना । होइ खटाई स्वाद अमाना ॥
पुहुप कमल होइ लगन विचारै । पौन सनेह पान निरुवारै ॥
ताहि तत्त्व श्वासा चढि धावै । सोइ कमल जानि जो पावै ॥
जौन कमल तत्त्वकी धारा । तौन कमल नेव बिस्तारा ॥
जाहि तत्त्व सँग पान पठावै । ताहि कमलमहँ ले पहुँचावै ॥
आन कमलपर जीवकर बासा । आनते पान करै परकासा ॥
आन कमलमहँ पहुँचे याना । धोखे काल करे पछताना ॥
जाहि कमलपर जिवका बासा । तहाँ बयान कर रहु प्रकासा ॥
बालक की जिह्वा रहि बासा । सुभर कमलमहँ करै निवासा ॥
ताही लगन जीवके गहई । पावत पान काल न दहई ॥
संशय कमल देहु जनि पाना । नहिं तौ हंस होय अज्ञाना ॥
उपरहि पान लेइ यमराजा । संकट शिष्य गुरुकह लाजा ॥
सुरति कमल जीवकर बासा । ताहि कमलपर साथहु श्वासा ॥
पूरी तत्त्व चलै जब धारा । योजन चारि जाय चढिपारा ॥
सुरति कमलपर ताकर बासा । तहँवा पान करै परकासा ॥
पालता पौन ताहिके संगा । परसत ताहि होय नहिं भंगा ॥
पवन सजीवक करै अनुमाना । सो हंसहि लै जाय ठिकाना ॥

समय-चारि कमलमहँ चारि पौनहैं, चारिउ कमल अपीव ।

दाज पान सुधारिके, जाहि कमलपर जीव ॥

चतुरंगीकी लच्छ नहिं, तबहि सुधारहु पान ।

द्रादश कमल बिचारि हो, चौकाके अनुमान ॥

चौका चन्दन कीजियो, मलयागिरिको नाम ।

चारों कमल सुधारिकै, मध्य ताहिके धाम ॥

Page 1707Permalink

श्वासगुञ्जार

( १७ )

चौका चारि सुधारके, चारि कमल अस्थान ।
चारिउ पौन उरेहिके, देखो सुरति अमान ॥
सुरति सनेही पौन कहैं, सुमिरहु सुरति सुधार ।
चारिउ अंक सुधारिके, जल दल धरेउ सुधार ॥
प्रथमहि चौका कीजिये, चारि खूँट अनुमान ।
चौरासी द्रौप सुधारिहै, सत्य लोक सहिदान ॥
ऊपर पँखुरी द्रौपके, भीतर चौका चारि ।
द्वादशदल निर्वाण है, देखो सुरति बिचारि ॥
माया छत्र विस्तारहु, सती नाम विश्वास ।
द्वादशदल तहाँ सुरचिके, कीएहु प्रेम प्रकाश ॥
जापर बसे निरक्षर, ताहि तत्त्वको नाम ।
शब्दसुधारस खानि है, हम तुम तेहिके धाम ॥
शब्द सुरतिको नाम गहि, सुमिरै शब्द सुधार ।
तब सिंहासन पग धरै, रचै लोक विस्तार ॥

चौपाई

कदली दल आनेहु पनवारा । धरहु नारियर प्रेम सुधारा ॥
सनमुख कलशाले साजेउ जानी । बाती पांच धरेउ तहाँ आनी ॥
आसन लिखेहु लगनको नामा । भर्म्मभूत भाजै तजि धामा ॥
दहिने राखहु दल परवाना । मेटै जहर अभी धरि ध्याना ॥
निर्मल नीरकी देह दुहाई । जहर नीरकी दशा मिटाई ॥
आसन लेई लगनको नामा । लगन सनेह सुधरै धामा ॥
खरचा पांच धरेउ तिहि माहां । प्रकटे सत्य शब्दकी छाहां ॥
बहुबिधि बाससुगन्धमिलायहु । चौकाके दहिने धरवायहु ॥
ताके निकट शिला अस्थाना । रेखा रोपि करेहु बन्धाना ॥
सत्यशब्द ले रखै बनायहु । ताके ऊपर शिला बैठायहु ॥

Page 1708Permalink

( १८ )

बोधसागर

शिला ऊपर फिरि अंकसुधारैहु । शुक्तीकी श्वासा तहँ चारेहु ॥
ता ऊपर पुनि धरहु कपूरा । काल अंश होवै सब दूरा ॥
चौकाके बाएँ अस्थाना । आरति थार धरेहु सहिदाना ॥
आद्याके श्वासा सुख मूरी । ताको नाम सुधारहु पूरी ॥
अंक सुधारिके आसन कीन्हैहु । ताके ऊपर थार जु दीन्हैहु ॥
तिसरी श्वास करुणा मैं उचारहु । सुमिरणसारसत्यमुखभाखहु ॥
सुगन्ध सुपारी तापर राखहु ।
चौका कलश मध्य अस्थाना । धरहु मध्य धोती औ पाना ॥
नरियर मिष्ठानमध्यमें राखेहु । धोती पान बचनअभिलाषेहु ॥
इहिविधिकी यह सब विधिपूरा । सुमिरतके हम होव हजूरा ॥
लोक निशान पुरुषजो भाखा । सो हम गुप्त एको नहिं राखा ॥
सब विधि ज्ञान तुम्हें हमदीन्हाँ । अब हम लोक पयाना कीन्हाँ ॥
नारियर है ब्रह्मा कर माथा । सो हम दीन्ह तुम्हारे हाथा ॥
ताके मध्य जीव सहिदानी । मानतताहिकियहु विलछानी ॥
ज्योति कपूर कियेहु प्रसङ्गा । काल अंग परसतहोइ भङ्गा ॥
सतएँ श्वासा ताके सङ्गा । जाते यमकर मिटै तरंगा ॥
जैसी लक्ष्य जीवके पासा । हाथ नारियर नीकसुतासा ॥
कर्मौ जीव कर्मके बांधा । निर्णय भेद न जानहिं अन्धा ॥
अङ्ग छिपाइ करै जिव बोटा । ताकर होय नारियर खोटा ॥
निर्मल हँस होय सुखदाई । मोरत नारियर वास उडाई ॥
निर्मल अंकुर सेतपुर होई । शब्द सनेही प्रीतम सोई ॥
जैसी दशा जीवकी जानी । प्रकट होय जब नरियरभानी ॥
जेते लपट तासुकी काया । सो नरियरमें होय सुभाया ॥
नरियर एक होय जलरंगी । सतगुरु सत्यशब्द परसंगी ॥
पारसते ताकी उत्पानी । हँस दया धीर निकसी खानी ॥

Page 1709Permalink

श्वसगुञ्जार

( ११ )

कर्मी एक रोष निर्मावा । निरखत ताहि तत्त्व कर भावा॥
कपट सनेह कर्म सहिदानी । ताकर अङ्गसत्य करै हानी ॥
शब्द विचारि करेहु गुरुआई । पूरी तत्त्व लेहु सङ्ग लाई ॥
जेतिक लक्ष जीवकी काया । तेते पान साथ निर्माया ॥
रेखा गुञ्ज विचारेहु जानी । विषमतिछर करिहैजिम हानी ॥
गुरुकी रेखा जाहि पर होई । छत्र सोहावन पर्शे मिति सोई ॥
गुञ्ज औ छत्र शरन मुक्तायहु । ताहि पानपर अंक चढायहु ॥
सत्य शब्द पारस परसायहु । ॥
पारस मनि है तत्त्व सनेही । तासु लगन लै पान उरेही ॥
पावत पान हंस घर जाही ।
पौन सजीवक जावन नेहा । तत्त्व लगन लै सुरति सनेहा ॥
सत्य नाम मुक्तत सठिहारा । सो सहिदानी पान सुधारा ॥
छत्रके छल होई जेहि पाना । तापर अंक लिखै निर्बाना ॥
जाहि देहु हंसन कह खाहा । पान छत्र मणि दीजै ताहा ॥
निशदिन रहैं जो सुरति समानी । सो दीजै सीखन सहिदानी ॥
धर्मदास तुम जेठे भाई । हम लहुरे कीन्हा अधिकार्ई ॥
तुम्हरी वस्तु तुमहि कहैं दीन्हा । अब हम लोक पयाना कीन्हा ॥
जेते जीव आहि जगमाही । सो सब आवै तुम्हारे बाही ॥
तुम्हरे शिर जीवन कर भारा । आदि अन्तको तुम कडिहारा ॥
तुमरे हाथ जीवकर काजा । काल डसैं तब तुम कहैंलाजा ॥
वंश वयालिस कुलके राजा । ज्ञान गम्य सबै तेहि साजा ॥
उन्हके पास जीव जेते जावैं । सो सब सत्य लोक कह आवैं ॥
बंशके बंश छत्र मनिहारा । सोइ शब्द सुत वंश हमारा ॥
जेहिवां देइ सो लेकर जाई । काल डसैं नहि मोरि दुहाई ॥
बंशके बाँह जीव जत आवैं । यमकी नाक छेदि घर जावैं ॥

Page 1710Permalink

( १०० )

बोधसागर

बंश बयालिस राज तुम्हारा । जिन्हसों पन्थ चलै संसारा ॥
कोटिन्ह दगा वंशपर पराई । कहै कबीर नाम बल ताई ॥
नाम कबीर पान है सारा । इहै नाम काल हंस उबारा ॥
नाम कबीर कहो गुरुराई । बावन लाख दगा मिटि जाई ॥
जाहि देहु औ नाम निशानी । हंस उबारि करै राजधानी ॥
वंश समाहि हंस हिया माँही । हंस देहि जीवन कह वाही ॥
अहर्निश नाम हमारो लेई । ताको काल दगा नहि देई ॥
भजनी भजन करे सुकहावै । अमर सनेह समाधि लगावै ॥
शाल दशा धरि हंस उबारै । विषम लहरि भवसागर तारै ॥
वैश बयालिस अँश हमारा । करपग शीश छत्र निआरा ॥
कलावन्त शूद्र सुखदाई । हँसके नायक शरण सहाई ॥
वैशके चरण शीश कुरबानी । अङ्ग अङ्ग हमरी सहिदानी ॥
जाके मस्तक दीन्है हाथा । काल करम नहि ताके साथा ॥
चरण छुए रज अमृत लेई । ताकह काल दगा नहि देई ॥
दया प्रीत सब जानत रहई । काल कर्म सब दूरि खँदे रही ॥
जासों कहै सत्य हित बानी । ताकी काल करे नहि हानी ॥
जौन जीव सत्य पारस पावै । छोड़ै देह लोक सो आवै ॥
सुख सनेहसो पारस पावै । सो निश्चय सुखसागर आवै ॥
देह धरि प्रकटे संसारा । शब्द विदेह हंस रखवारा ॥
जाकह देहि सत्यकर भारा । सोई शब्द सुत वंश हमारा ॥
करनी करै वंशकी चाला । ताको नाहि सतावै काला ॥
करहुँ राज औ पन्थ चलावहु । शब्द सनेह हँस सुकतावहु ॥
राज पाट सौंपो अनुमाना । जम्बुद्वीप छत्र करहि अपारा ॥
आगे चलि है पन्थ विस्तारा । कालकला छल करहि अपारा ॥
तुमरे घर प्रकटीहि अन्याई । हँस दशा धरि पन्थ ननाई ॥

Page 1711Permalink

श्वसगुआर

( १०१ )

कपटकी भक्ति करहि विचारा । लाजधाज पाखंड पसारा ॥
ज्ञानदशा धरि पंथ चलैहै । ममता बाँधि जीव भरमैहै ॥
तहाँ आपु दृढ़ राखहु ज्ञाना । कालकिकला होय पिंसि माना ॥
बाहर काल चतुराइ भखीही । सदा अमान सुक्ति ते रखीही ॥
सत्य दुहाई फिरिहैं जहाँ । टिकै न कील कलाकी तहाँ ॥
जो जिव शब्द हमार न मानी । सो जाने वो है यमकी खानी ॥
आन मेटि दुविधा फैलइहै । सो जिव सपनेहु मोहि न पड़है ॥
शब्दकी शरण गहहि लौलाई । निर्मल हंस होइ सुखदाई ॥
काल कला धरि प्रकटहि आई । विरलै हंस रहै ठहराई ॥
काल कला मुख भापहि जबही । छुटिहैं चित्त हंसन कर तबही ॥
भापहि ज्ञानदृष्टि व्यवहारा । सुरति डोलाई करै अतिचारा ॥
कालपंथ महाँ प्रकटिहि आई । ज्ञानमेटि भापहि चतुराई ॥
शब्द वंशकी निंदा करि हैं । ममता बाँधि कालमुख परि हैं ॥
आप थापी वंश उठै हैं । शब्द मेटि जीवन भरमै हैं ॥
एक परिपच बाँधि हैं सोई । जो नहि हंस हमारी होई ॥
जब परिपच सुनाइहि काला । शब्दन सुमिरै तेहि करै बेहाला ॥
मन बच आश शब्दकी करि है । कालकी चाल चित्तना धरि है ॥
मन वच जानि शब्द कहैं धरि है । निश्चय सत्यलोक सो जैहै ॥
पाषण्डकी गति देहु बहाई । शब्दकी शरण गहै चितलाई ॥
शब्दकी आप शब्द लौ लाई । शब्द छोड़ि नहि आन चलाई ॥
शब्द पाइ करि है अभ्यासा । सुमिरन भजन शब्द विश्वासा ॥
अमर समाधि शब्द अवराधे । अक्षरमांह निरक्षर साधे ॥
पूरी तत्व लखै जो कोई । पूरण ज्ञानगम्य जेहि होई ॥
वंश सदाहि या तत्व समाई । बंद करै तो मोरि दुहाई ॥
बंश दयाते सब मिटि जाई । सुमिरि बंश बयालिस पाई ॥

Page 1712Permalink

( १०२ )

बोधसागर

समय-मनसा वाचा कर्मणा, तत्त्वहि तत्त्व समाय ।

अक्षरमांहि निरक्षर दरशौ, अधर ध्वजा फहराय ॥

दामिनि कैसी दमक जिमि, ऐसी शब्दकी डोर ।

कहे कबीर पहुँचाइ हों, हंस सुजनकी जोर ॥

चौपाई

अक्षर मृंह निरक्षर पावै । छोड़ि देह पांजीकी धावै ॥

पांजी द्वार सत्यकी धारा । जलरंग चौकि सुकृत रखवारा ॥

आदि अन्त हम तुमकह दीन्हा । अब हम लोग पयाना कीन्हा ॥

तुम साहब सतलोक सिधाए । हम सेवक संसार रहाए ॥

निश बासर तुमहीं लै लैहों । पलपल दरश तुमहिको दैहों ॥

छिन छिन रहो तुम्हारे पास । धर्मदास मोहि तुम्हरो आसा ॥

तुम हो भाई प्रेमहित मोरा । हंसन जाय करो बैदि छोरा ॥

लोक बोडइसा बैठे रहिहौ । गुहालोक बिरले सों कहि हौ ॥

समय-भेद पुरुषको तासों कहिहों, जो शब्द पारखी होय ।

शब्द पारखी मिलै नहिं, तासों राखेहु गोय ॥

चन्द्र सूर्य चढ़ि जल पिवैं, विनु रसना रस सोय ।

तासों कहि हों शब्दनिरक्षर, नेह धरो जनि गोय ॥

विनु रसना रस पीवन जाने, कहा निरक्षर पावै ।

कहे कबीर ताहि परिहरहु, काल कला धरि आवै ॥

सूक्ष्म वेद भेद नहिं जाने, कथनी कथि लपटान ।

गुरुगम भेद विचारे नाहीं, यमपुर जाय निदान ॥

चंद सनेह लखै सहिदानी, तुरति होय असवार ।

दुई करजोरी महारस पीवैं, सतगुरु शरण अधार ॥

संयम करै अधर धुनि साधै, सत्यसुकृत रखवार ।

गुरुकी दया साधुकी संगति, उतरे भवजल पार ॥

Page 1713Permalink

शवासुआर

( १०३ )

काया परिचय जानिके, पकरै हठ कडिहार ।
नाव लगावै घाट कह, खेइ उत्तरे पार ॥
पश्चिम लहर जो गावै, नाव लगावै घाट ।
उत्तरि पांजी सोधिके, तब पावै निज घाट ॥
चंद उदय जब होत है, सूर्य अस्त बलहीन ।
इहै लगन है आदि की, जैसुनिकरसुरलीन ॥
जलरंग महलमें जाई रहै, करै जाइ विश्राम ।
सतगुरु शब्द बतावहि, तब पावै निज धाम ॥
अन्तकी राह बराइके, चले आदिकी राह ।
आसन पावै लोक महँ अक्षय वृक्षकी छाँह ॥
धर्मदास हंसनके नायक, माथै राखहु नाम ।
अब हम चले लोक कहँ, तुम जाय करौ विश्राम ॥

चौपाई

स्वेत मिठाई उत्तम पान । सत्यबचन भाषहु प्रमान ॥
आरति करी कीन्हेउ भाऊ । नरियर मोरपांच मिलिपाऊ ॥
भक्तिभाव कीन्हेऊ बहुभांती । सतगुरु दूलह संत बराती ॥
शब्द सुरति ते गाँठि जुरावहु । भावर की बंदन पहिरावहु ॥
तिलकबन्दन बहुविधि कीन्हेउ । पांचसाधुमिलिआशिष दीन्हेउ ॥
पञ्च जने मिलि अर्पण कीन्हेउ । डरत तिन्है पुहमीमें दीन्हेउ ॥

समय-डर पारस डर प्रेमगुरु, डर करनी डर सार ।

डरता रहै सो ऊबरे, गाफिल खासीमार ॥

तत्त्व तिलक तिहुँ लोकमें, सत्यनामनिज सार ।

जन कबीर मस्तक दिया, शोभा अगम अपार ॥

शोभा अगम अपार, पार बिरलै जन पावै ।

अमर लोकको जाय, बहुरि कबहुँ नहि आवै ॥

Page 1714Permalink

( १०४ )

बोधसागर

अखण्ड फनिमनी तिलक है, अक्षय वृक्ष है सार।
अमर महात्मा जानिकै, करैतिलकतत्त्वसार ॥
त्रिकुटी अग्रे मूल है, भुक्तुटीमध्यनिशान ।
ब्रह्मद्वीप अस्थूल है, अग्रतिलक निरवान ॥
अग्र तिलक शिर सोहै, बैसाखी अनुहार ।
शोभा अविचल नामकी, देखहुसुरति विचार ॥
जासु तिलक अस्थान है, तासु नाम अस्थीर ।
खंभ लिलाटै सोभही, तत्त्वतिलकगम्भीर ॥
संता अयनकी खानिहै, महिमा है निजुनाम ।
अक्षयनामतेहितिलकको, क्षयनहिं अक्षयविश्राम ॥
मध्यगुफा जहां सुरति है, ऊपर तिलकको धाम ।
अमर समाधि लगावै, अंग अंग अस्थान ॥
कंठी कंठ विराजै, उज्वल हंस अमान ।
मुख उज्वल चक्षु उज्वल, उज्वल दशा न होय ॥
जो उज्वल है भीतर, ऊपर उज्वल सोय ।
अंतर कपट मलीनता, ऊपर और न होय ॥
जौन भाव भीतर बसै, ऊपर बरतै सोय ।
( भीतर और न देखिये, ऊपर और न होय ) ॥
जौन चाल संसारकी, तौन संतको नाहि ।
डीभि चालु करनी करे, संत कही नहिं ताहि ॥
साधु सती औ शूरमा, ज्ञानी औ गजदंत ।
एतौ निकसि न बहुरे, जो युगजायै अनंत ॥
साधु चाल जो जानिहै, साधु कहावैं सोय ।
बिन साधै साधू नहीं, साधु कहांति होय ॥

Page 1715Permalink

श्वसगुञ्जार

( १०५ )

साधु कहावन कठिन है, ज्यों खांडेकी धार ।
डगमग है तौ कटि परै, गहै तो उतरे पार ॥
साधू सोई जानिये, जो चले साधुकी चाल ।
परमारथ लागा रहै, बोले बचन रसाल ॥
संगति करिये साधुकी, हरै सकल तन व्याधि ।
नीची संगति असाधुकी, आठों पहर उपाधि ॥
निश वासर साधु मिलै, मिटै विषम तन पीर ।
तासु नेह नहिं छोंडिहौं, सदा सुफल तनथीर ॥
साधुनसों संगति करै, जागत सोवत हाल ।
तासु संगमै ऐ वरहों, ज्यों कर सदा रुमाल ॥
जाके हृदये सत्यहो, सोई सुकृतके साथ ।
साधु २ सोहावे ताहि, खोजि लेह नगमनीमाथ ॥
साधु न संकट सों परै अगमन हमही होय ।
दुर्जन मारि बहाइहैं, पला न पकरै कोय ॥
तन मन शीतल शब्दपर, बोलत बचन रसाल ।
कहै कबीर तेहि दासको, गांजि सकै ना काल ॥
ररा काग विष बोकरा, कूकर नाग मञ्जार ।
नाहर विषधर दूत, भूत वट औ पार ॥
सब कह बाधी कबीर, आन घाट बाटलै डार ।
बाट घाट बन औघट, मोहिं खसमकी आश ॥
मते चलौं कबीरके, कबहि न होय बिनाश ।
भागे यमदूत भूत यम, काल न तिनुका टूट ॥
हंस चले हैं लोक कहैं, काल रहा शिर कूट ॥
चौपाई

धर्मदास सुनो शब्द सन्देश । जाहि देहु ताहि मिटै अन्देशा ॥
जाके घट तुम्हरी सहिदानी । तहाँ प्रगट हम तुमहि समानी ॥

Page 1716Permalink

( १०६ )

बोधसागर

जो कोई लेह तुम्हारो नावा । ताके शिर मह मन्दिर छावा ॥
सन्त दसाधरि पन्थ चलावहु । छापा तिलक कंठी पहिरावहु ॥
वैरागी वैराग्य पढावहु । गृहि बासी रहनी समझायहु ॥
वैरागी उन मुनि घर करई । हर्ष शोक कछु चित नहिं धरई ॥
रूखा सूखा करै अहारा । निशदिनरविशशिस्मूरहि सुधारा ॥
विकशित बदन भजनके आगर । शीतल सदा प्रेम सुखसागर ॥
वैरागी आसन आरंभै । माला तिलक सुमिरिनि थंभै ॥
पश्चिम लहरि जो गावै जानी । अजपा जाप जपै सहिदानी ॥
रहिता रहै बहै नहिं कबही । सो वैरागी पावै हमही ॥
हमै पाय हमही अस होई । आवा गौन मिटावै सोई ॥
आवा गौन मिटावै काया । सदा अधीन रहै तत्त्व समाया ॥
काया धरि काया कह बोधै । आवा गौन रहित घर शोधै ॥
जीवत मरै मरै पुनि जीवै । उनमनि बसै महारस पीवै ॥
महा शून्य मां रहे समाई । मरै न जीवै आवै न जाई ॥
ऐसी विधि वैरागी सोई । हममिलि रहे हमहि असहोई ॥
गृही होइकै रहै उदासा । शब्द कमाइ शब्द विश्वासा ॥
गृही दगा कोटि जो पाई । कहै कबीर भक्ति बतलाई ॥
गृही भाव भक्ती जो साथै । सन्त साधु सेवा आराधै ॥
घर तजि बाहर कबहि न जाई । गुरु नाम भक्ति करै लौलाई ॥
भक्ति करै निर्भय सहिदानी । गुरु औ साधु एककरि जानी ॥
जहाँ साधु तहाँ सतगुरु वासा । जहाँ सतगुरु तहाँ मुक्ति निवासा ॥
जहाँ मुक्ति तहाँ लोक उजागर । जहाँ लोक तहाँ रहै सुखसागर ॥
जहाँ सुख सागर तहाँ कबीरा । भक्ति मध्य बाहर औ तीरा ॥
जहाँ मध्य तहाँ पुरुष अमान । जहाँ बाहे तहाँ हंस सुजान ॥
जहाँ तीर तहाँ निर्मल धीर । जरा मरण नहिं न्यापै पीर ॥

Page 1717Permalink

शवासगुञ्जार

( १०७ )

जहां पीर तहां संशय धीर । संशय मध्य असंशय नीर ॥
जहां नीर तहां सुख संतोषा । जरा मरण नहीं ब्यापै धोखा ॥
जहां धोख तहां आवै धीर । जहां धीर तहां गहिर गम्भीर ॥
जहां गँभीर तहां थिर होई । जहां थिर तहां लहरि न सोई ॥
लहरि नाहिं तहां आपै होई । आपा मेटि होई रहै समोई ॥
ममता मोह लहरि तजि जोई । भाव भक्तिके मानुष गोई ॥
मनसा गहै होय निर्वाना । पावै सत्य सही अस्थाना ॥
नातरु फिरि आवै संसारा ।

संसार आइके भक्ति कमाई । भक्ति कमाइके भक्ति कहाई ॥
भक्ति कहाइके रहै उदासा । सतगुरु मिले सत्य विश्वासा ॥
सतगुरुते दूसरे गुरु नाही । आवा गौन रहित घर जाही ॥
सतगुरु मिलै तो संशय भागे । संशय बहुरि अङ्ग नहीं लागे ॥
सतगुरु सुख संतोषके नायक । परमारथ सो सदा सहायक ॥

समय-साधु बडे परमारथी, घन ज्यों वरवै आय ।

तत बुझावै आनकी, आपनो आपन लाय ॥

जैसे वृक्ष न फल भखै, नदी न अँचवै नीर ।

त्यों परमारथ कारने, संतन धरो शरीर ॥

सन्त सराहिये ताहिको, जाके सतगुरु टेक ।

टेक निबाहै देह भरि, रहै शब्द मिलि एक ॥

सत्यशब्द हितमानिकै, सुमिरि सतगुरु धीर ।

धर्मदास तुव वंशके, एके गुरु कबीर ॥

चौपाई

सत्य सुकृत सुमिरै चित माही । टूटत वज्र राखि लेउ राही ॥

समय-सत्य सुकृतके बाल कह, जो चितवे कर दीठ ।

ताजन लगै चौहटै, गुनहगारके पीठ ॥

Page 1718Permalink

( १०८ )

बोधसागर

जिह्वा कहौ तो जग तरे, प्रकट कह्यो न जाय ।
गुप्त प्रवाना लेहु हो धर्मनि, राखो शीश चढाय॥
हँसा तुम मतडरपौ कालसों कर मेरि परतीत ।
सत्य लोक पहुँचाइहौं, चलिहों भवजल जीत ॥
इति ग्रंथ उदय टकसार, श्वास गुंजार सम्पूर्ण ।
जो देखा सो लिखा, मम दोष न दीजिए ॥

भूल चूक अक्षर लेव सुधारी ॥ समय नाम गोसाँई साहेब
लक्ष्मणदासजीको कोटि कोटि दण्डवत् सब संतन महंतनको
कोटि कोटि दण्डवत् । मोकाम गोरखपूर महछा काजीपूर छोटा
लीखा भवानी बकस सब संतनके किंकर ॥ असल पुस्तकानुसार
नकल किया ।

इति श्वासगुञ्जार संपूर्ण


Page 1719Permalink

श्रीबोधसागरे—

आगमनिगमबोध

भारतपथिक कबीरपंथी

स्वामी श्रीयुगलानन्दद्वारा संगृहीत

मुद्रक व प्रकाशक—

गंगाविष्णु श्रीकृष्णदास,

अध्यक्ष—“लक्ष्मीवेङ्कटेश्वर” स्टीम्-प्रेस,

कल्याण-बम्बई.


पुनर्मुद्रणादि सर्वाधिकार ‘श्रीवेंकटेश्वर’ मुद्रणयन्त्रालयाध्यक्षाधीन है

Page 1720Permalink

A circular seal or logo with a gear-like outer border. Inside the circle, there is a central emblem that is difficult to discern due to the low resolution and blurriness of the image.

THE NEW YORK PUBLIC LIBRARY

OF THE CITY OF NEW YORK

LIBRARY

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK

OF THE CITY OF NEW YORK