कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
शवासुञ्जार
( ७९ )
कर पलौ कर रेख विचारै । तिरछि विषमको लेख सुधारै॥
तिरछा रेख विस्नाकी खानी । जस देखै तस बोले बानी ॥
विषम रेख कर्मज अधिकारी । जत कर्मज तत रेख सुधारी ॥
ततका मल हरि परसे परनारी । सुनो धर्मनि मैं कहौं विचारी ॥
नख उज्ज्वल होह गुंज चितेर । कलह कल्पना यमकर घेरा ॥
करपर लिखै विषमकी खानी । गुण औगुणकी लिखै निशानी॥
तिरछा रेख नारीकर नेहा । तासु नेह सुत सुता उरेहा ॥
माता पिता बन्धु भरतारा । विषमरेख यम लिखै विचारा॥
अवधि तीर दोउ तिरछा उरेहा । भक्ति भंडार विषमकर नेहा ॥
मीन पूछ भंडार सुधारी । सुख संपति बिभौ तन टारी ॥
नवो खण्ड यमरेख सुधारी । सुख संपति बिभौ तन टारी ॥
गुण अवगुणसबतबहि लिखावहु । युक्ति जानिकै हंस चेतावहु ॥
हंसा दासा तबही नर पावै । जब करताकी दशा मिटावै ॥
काल कर्म कालकी खानी । चाल चलावै नरकाग समानी ॥
काक कुबुद्धि तेज तनमाही । सतगुरु शब्द बतावहु ताही ॥
काक कुबुद्धि तजे कुटलाई । तब सतगुरुकै शरण समाई ॥
काक कुबुद्धि तत चाल मिटावै । तब निर्वान परमद पावै ॥
बुद्धि फेरि पलटावै बानी । सतगुरु शब्द गहे सहिदानी ॥
लोक लाज कुल दशा छुडावै । तब कौआते हंस कहावै ॥
यम रेखन की जाने बानी । सौ सतगुरु सोइ तत्त्व ज्ञानी ॥
रेखा विना न लेखा पावै । बिन लेखा नहिं गुरु कहावै ॥
सूकर खान गीध औतारा । बिनु यमरेख लखै नहिं पारा ॥
यमकी रेख सकल जब जाने । गुण अवगुण तबही पहिचाने॥
करपर होय चक्रकर थाना । शंख सीप गुरु भेद बखाना ॥
पाँचौं चक्र होय सम तूला । योगकला चतुरथ अस्थूला ॥
( ८० )
बोधसागर
एकचक्र अथवा दुइ होई । कछु ज्ञानी कछु दुर्मति खोई ॥
तीनि होय तो होय उदासा । चार होय तो सूर्य प्रकाशा ॥
पाँचौ शंख होय करमाहा । दुख दारिद जान अवगाहा ॥
सीप होई तौ होय उदासा । शब्द प्रतीत शब्दकी आसा ॥
नखशिख रेख बिचारेहु जानी । तबहि सुधारेहु हंसकी खानी ॥
समय-नख शिख जानिके, तबहि सुधारेहु पान ।
भर्मभूत नहिं दर्शही, हंस होय निर्बान ॥
चौपाई
निर्खहु आदि अंत सहिदानी । गुण अवगुण देखहुँ बिलछानी ॥
कर्मजीव काल अधिकारा । कर्मके घर लेई अवतारा ॥
वरण भेद परिसै कुल जाती । रेखा लेख देखै उतपाती ॥
कर्मों काल कर्म वश होई । गुण अवगुण सबदेखिबिलोई ॥
उपजै चोर जुआरी झूँटा । कर्मों काल कर्म धरि लूटा ॥
कामीके घर कर्मों होई । कर्म रेख तब देख बिलोई ॥
कर्म खानि कायामहँ बासा । सुनै शब्द चित होई उदासा ॥
भर्म भूतकी गहै निसानी । पूजै शिला औ उलछै पानी ॥
मारु मारु मुख बानी भाखै । मन बशि जीव काल घर राखै ॥
नेत्र बिरह रस खुकुटी छीना । कबहुँ चंचल कबहुँ मलीना ॥
बालक होई पौनके साथी । मदमातै जस मैगल हाथी ॥
तिन जीवनकी दशा मिटावै । पाछे सत्य शब्द ससुझावै ॥
पद्म मुरक जाके तन होई । सो कर्मों जग जीवै लोई ॥
दया लगनकी परमित पावै । निर्मल हो सत्यलोक सिधावै ॥
नेत्र विशाल रक्तकी झाई । सुरति सनेह ज्ञान बहुताई ॥
जब तब चितमहँ संशय आवै । ज्ञान गम्यते मार बहावै ॥
ताकी निर्णय अगम सुभाऊ । पावै सत्य शब्दको दाऊ ॥
श्वसगुञ्जार
( ८१ )
काग बुद्धि मन दशा छुडावै । पावै शब्द लोक सो आवै ॥
स्वेत कुष्ठ मद गात मलीना । कर्म विश्व विषयी लौलीना ॥
जहद कुष्ठ मोती मनी भारी । धुन्द्य कुहेर बहिरी रक्तारी ॥
शून्य भाग्य दाग मतिमारी । फोकट कुष्ठ औ गंध पहारी ॥
रक्तविकार जहर धुनि फीका । अंग मलीन कर्मको लीका ॥
पाछिल कर्मज नरकी देहा । परखे सतगुरु शरण सनेहा ॥
तासु निशान परखिके काया । नेत्र गुञ्ज विषवाण बनाया ॥
कर्म निशान दशा पहिराया । तनविकार गुरुवचन नभाया ॥
तेहि जनि देहु मुक्ति बर बीरा । निश्चय काल करै बड पीरा ॥
पीरा सहे जीव शब्द न मानै । गुरु निन्दा निशिवासरजानै ॥
निन्दा करत जाइ यमदेशा । ज्ञान बुद्धि नाह गहै सदेशा ॥
गुरुकी दया जो मुखमहँ आनै । लोभ लहरि ममता मनसानै ॥
कबहिं न होहि ताहिकरकाजा । कितनो करै बुद्धिकर साजा ॥
गुरु निन्दा कुष्टी औतारा । परै रौर नरककी धारा ॥
सो सतगुरु जो होहि सयाना । ऐसे जीव कहँ देह न पाना ॥
पान लेइ अंतै बगडावै । स्वर्ग नर्क महँ ठाँव न पावै ॥
तनकी दुर्मति लहै न पारा । भजै राज नर्ककी धारा ॥
कर्मी खानि दहे नर पावै । पाछिल अवगुण संगहि आवै ॥
तेहि जनि देऊ शब्दसहिदानी । मानहु सत्य शब्दकै बानी ॥
धोखे आइ पान जो लेई । पाछै समुझि सिखावनि देई ॥
सुनत सिखावन हर्षित होई । ताहि देहु गुरुशब्द बिलोई ॥
गुरु की त्रास करै लौ लीना । सुनत सिखापन होइ अधीना ॥
मानै त्रास रहै लौ लाई । पावत पान करम कटि जाई ॥
उतपनि लगनजो साधहु धीरा । ताहि लगन सँग साजहुबीरा ॥
नाम पान पाँजी समुझायहु । सत्य शब्दकी रहनि बतायहु ॥
( ८२ )
बोधसागर
कामिनि कनक कलाकी फंदा । अरपै दुनौ शीश मनमंदा ॥
कामिनि अरपै कनक चुरावै । इहि विधि हंसलोकनहिंआवै ॥
कनक अरपि कुलभावदिसावै । वाजी दिखाइके कलाछिपावै ॥
कामिनि कनक करै सम तूला । पावै शब्द मुक्तिकर मूला ॥
चाल विना लागै बडि वारा । तामैं नहि है दोष हमारा ॥
चाल चलै कुलदशा मिटावै । भक्तिसार धरि लोक सिधावै ॥
कथनी कथै करनी नहिं जाने । ताते अवगुण सबै बखानै ॥
कथनी कथै लोक नहिं जाई । भात कहै नहिं भूख बुझाई ॥
पानी कहै प्यास नहिं जाई । कथनी कथै पाछे पछताई ॥
कथनी थोथर करनी सारा । कथनी कथि कथि हुये गँवारा ॥
कथनी कथि जो करनी करै । कहैं कबीर सो प्राणी तरे ॥
समय-करनी बोलै पारकी, करपै ले व्यवहार ।
करनी कर शब्दै गहै, उतरे भवजल पार ॥
चौपाई
महा शून्यके भीतर रहई । सत्यलोक की बातें कहई ॥
कहै अर्थ कथ करै विचारा । कहै कबीर सो शिष्य हमारा ॥
कथै आन करै जो आना । सो अब जानहु पशू समाना ॥
जैसा कहै करै पुनि तैसा । हैं हमहीं हमहीं सो ऐसा ॥
करनी करै कहै तब बाता । ताहि मिलै गुरु समरथदाता ॥
कथनी कथै गर्भ होय भारी । बिनु करनी सब यमकीबारी ॥
समय-करनी गर्भ निवारनी, मुक्ति सारथी सोय ।
कथनी कथि करनी करै, तो मुक्ताहल होय ॥
चौपाई
इहि विधि गहै शब्दकी आसा । निश वासर हम ताके पास ॥
अति अधीन करनी कर शूरा । करनी किये मिले गुरुपूग ॥
शूर होय करनी मन लावै । भक्ति करै जगबहुरि न आवै ॥
शवासयुञ्जार
( ८३ )
करनी शूरा कथनी सार । करनी केवल उत्तरे पार ॥
करनी करै शूरमा होई । कादर करनी करै न कोई ॥
शूरा होय तो करनी आवै । कादर होई सो बार लजावै ॥
समय-शूरा सोई सराहिये, अंग ना पहिरे लोह ।
लरै सकल वँद खोलिकै, मेटै तनकर मोह ॥
चौपाई
सदा अधीन रहै तनमाहीं । परिचे शब्द विचारे नाहीं ॥
रहे अधीन सतगुरुके आगे । निश्वासर सेवा चित लागे ॥
जो लगि नहीं अधीनता आवै । तब लगि सत्य शब्द ना पावै ॥
समय-नहीं दीन नहिं दीनता, नहीं सन्त सन्मान ।
ताधर यम डेरा किये, जीवतै भया मसान ॥
चौपाई
सदा अधीन रहै जो प्रानी । दीनेहु ताहि शब्द सहिदानी ॥
कुल अभिमान महानद भारी । भक्ति पन्थगहि ताहि सुधारी ॥
शब्द लेह कुलदशा न तोरे । तेहि यम विषम सरोवर बोरे ॥
भक्ति करै कुल कानि न खोवै । आवागोन गर्भ सुख गोवै ॥
जननी बेटी भैनी बाला । बहिन भयए ततक्षण काला ॥
इन्हते होइहि भक्तिकी हानी । लाज नदी महाँ बोरे आनी ॥
कुलकी राह बहारै लोही । कुलना तयारी छुती बिगोई ॥
समय-कुलकरनीके कारणे, हंसा गये बिगोय ।
तब काको कुल लाज है, जब चला चलाको होय ॥
चौपाई
कामिनि कनक कालकी खानी । काल कला धरि बोलै बानी ॥
इनते होय भक्ति कर नाशा । ताते बहुरि गर्भ महाँ बासा ॥
परदा प्रकट जबै ना होई । बोलै वचन मधुर धुन सोई ॥
( ८४ )
बोधसागर
परदै रहै लाजकी बैधी । परदा साथ कालकी सँधी ॥
गुरुसों कपट करी धन लीनी । सुरति निरति विनुकाल अधीनी ॥
कामिनी परदा सति सो ठानै । लाज लिये मुख बात न आनै ॥
गुरुके परदा बांचै नाही । बूढै विषम सरोवर माहीं ॥
गुरुसम मात पिता सो नाही । गुरु विन बूढि सरोवर माहीं ॥
गुरुसम मात पिता नहिं होई । मात पिता गुरु जानहु सोई ॥
समय-जे कामिनि परदै रहै, गुरुमुख सुनै न बात ।
ते कामिनि कुतिया भई, फिरै उधारै गात ॥
चौपाई
लोकलाज पति सबै बिचारा । लक्षण लक्ष्य सबै निरधारा ॥
जाको होई भक्तिकी आसा । सतगुरु चरण करै विसवासा ॥
तजै गर्भ जो निकसी आसा । पावै सतगुरु चरण निवासा ॥
यमको अन्त जानि जो पावै । भवसागर तब साधु कहावै ॥
सतगुरु चरण गहै चित जानी । मेट कुटिल कर्मकी खानी ॥
सन्त कहावै अन्त सम्झारी । चौदह काल चरण चित धारी ॥
चौदह यमकर सकल पसारा । सतगुरु शरण होई निरुयोरा ॥
चौरासी कर करम अपारा । विनु सतगुरु का करै उबारा ॥
गुरु करता गुरुदेव नरेशा । विनु गुरुगम सब भेद अनेशा ॥
गुरुसे दूसर और न कोई । जाते मुक्ति पदार्थ होई ॥
समय-गुरुकरता कर मानिये, रहिए शब्द सभाय ।
दर्शन कीजे बन्दगी, सुनै सुरति लगाय ॥
चौपाई
आगे मिलै बन्दगी कीजै । पाछे चरण कमल चित दीजै ॥
शब्द सुरति मिलि रहे समाई । ताप तपै नहिं सुरति समाई ॥
एकै देह एक अस्थूला । एकै भाव भक्ति कर मूला ॥
शवासुखार
( ८५ )
शिष्यके हिरदैं गुरुके वासा । शिष्य रहैं गुरुचरण निवासा ॥
गुरु शिष्यसों अन्तर नाहीं । मन है एक देह दुइ ताहीं ॥
शब्द स्वरूप गुरुकर वासा । सुरति स्वरूपशिष्यकीआसा ॥
समय-गुरु समाना शिष्य महँ, शिष्य लियाकरि नेह ।
विलगाये विलगैं नहीं, एक प्राण दुइ देह ॥
चौपाई
ताहिं गुरुसों सत्य जो कीजे । बाहर अंतैं चित्त ना दीजै ॥
जो गुरु शिष्य हृदय नहिं होई । तासों सत्य करै नहिं कोई ॥
गुरु बाहर शिष्य भीतर आवै । दुविधा धोखा काल तेहि लावै ॥
सत्य होय सो सत्यहिं जानै । गुरुकहँ राखि हृदयमहँ आने ॥
गुरु हृदये सो बसै निनारा । सत्य करत जाईं यमद्वारा ॥
गुरु शिष्यसों बाहर बसई । सत्य करत काल तेहि डसई ॥
गुरुकी मति अंतैं रहैं वासा । शिष्यकी मती गुरुके पास ॥
ऐसे गुरुसों सत्यजो करहीं । सेवा करत काल तेहि धरहीं ॥
शिष्य सयान गुरु अज्ञानी । धोखैं होइ दुनोंकी हानी ॥
गुरु शिष्यकी मति एकैं होई । सत्य करै तारै कुल दोई ॥
गुरुकी मति जो शिष्य न पावै । काज विसार चिंता मन लावै ॥
गुरुको भेद लखैं नहिं बानी । सत्य करै कुमती अज्ञानी ॥
नवका ऊपर बहुजीव चढावै । खेवा बिना पार नहिं पावै ॥
खेवनहार चीन्हि जब लेही । पाछै पाँव नउका पर देही ॥
खेवन हार चीन्हि नहिं पावै । नउका चढै सो मूर्ख कहावै ॥
सागर सुमति मुक्तिकी धारा । ममती न्याव ज्ञान कडहारा ॥
करै विवेक चोर औ साहू । बिना विवेक घाटलागुनकाहू ॥
चोर जानिके पाँव न देई । साधु जानिके पारहु जेई ॥
चोर साहूकर भाव बतावा । सागर नाव धार दिखलावा ॥
( ८६ )
बोधसागर
चोरके नाव चढ़ै जो कोई । सागर पार कबहुँ नहिं होई ॥
साहुकी नाव होइ असवारा । सागर उतरत लाग न वारा ॥
सागर पार मुक्ति कर वासा । जो गुरु मिलैतो करै निवासा ॥
घर घर गुरु घरहि घर चेला । लालच बाँचै फिरै अकेला ॥
जैसे श्वान कामबश धावै । तृष्णा बाँधै अंग लगावै ॥
तृष्णा मिटै गांठि जुरि जाई । पाछै शीश धुनि पछितार्ई ॥
एहि बिधि होइ दुवोजग भूटा । काल कलाधरि गहै न खूटा ॥
ऐसी सत्य करै जो कोई । धोखे जाय काल बसि होई ॥
गुरुकी करनी शिष्य जो पावै । तब सत्य करै सत्यलोक सिधवै ॥
समय-सत्य तो तासों कीजिये, जहवां मन पतियाय ।
ठाँव ठाँवकी सतीसों, कुलकलंक चढ़ि जाय ॥
चौपाई
अंकके मिटत कलंक मिटि जाई । अंकके रहत अकलंक न जाई ॥
अंक लिखा यम एहतन माहा । अंक मिटाइ देहु तेहि माहा ॥
नख शिख अंक लिखा यमराई । चौदह कला थाना बैठाई ॥
गुरुगमि शब्द जानि जो पावै । तब चौदह यमफन्द मिटावै ॥
एहि फन्दै सुर नर मुनि भूलै । देह धरी धरि सब जग झूलै ॥
चौदह काल विकार अन्याई । नर नारी घट रहै समाई ॥
भिन्न भिन्नके न्याय विलोवै । पारस निहार अन्तमुख गोवै ॥
प्रथम काल कामके अंगा । नख शिर व्यापै विषै भुजंगा ॥
चित्तभंग औ कुल व्यवहारा । लाज सनेह सकुच बटपारा ॥
आलस निद्रा रूप बरियारा । लालच लोभ मोह कर धारा ॥
विषय वास बसै बेकारा । इन्द्र चौदह मिलि भक्ति उजारा ॥
भक्ति प्रतीत शितल इन्हनासी । प्रेम बिगारि लगावहि फासी ॥
दया धीरज संतोष न आवै । सुमति सहज लै दूरि बहावै ॥
शवासगुञ्जार
( ८७ )
निर्भय ज्ञान विवेक गरासै । सुरति निरतिलै उपजत फाँसे ॥
सो सतगुरु जो होय सयाना । निर्भय लगन देह तिहि पाना ॥
निर्भय दशा सूर समुझावै । कूर कपट और भर्म बहावै ॥
निर्भय होइ भय तिलुका टूटा । नरनारी गुरु यमसों छूटा ॥
लगन सनेह गहै सहिदानी । उत्पति प्रलय विचारै खानी ॥
आदि अन्तकी लगन विचारै । सत्य दिशा धरि हंस उबारे ॥
चन्द सूर्य की गहै निशानी । आदि अन्त गुरुभेद बखानी ॥
चंद सनेह लेह औतारा । सोइ लगन गहि उत्तरै पारा ॥
ताहि चन्दकी नाकी पावै । सौ पाँजी गहि लोक सिधावै ॥
सूर सनेह विषम जम जोरी । प्रलय काल चौरासी डोरी ॥
सूर्य सनेह होइ सन्धारा । मारिके बहुरि लेह औतारा ॥
जत उपजै तत विनशै प्रानी । सूर्य सनेह सबनकी हानी ॥
चाँद सूर्य दोय गढके राजा । पौरि पगार बनौ दरवाजा ॥
अहुँठ हाथ गढ भीतर साजा । कपटभाव माया उपराजा ॥
दुइ दरवाजै बानो किवारा । एकपट रहै एक खुलै किवारा ॥
दोइ लगनकी राह संवारी । आवत जात लखै वैपारी ॥
आवत एक राह चलि आवै । फिर तेहि राह जान नहि पावै ॥
जौनी राह महलमहँ आवै । तहाँ स्वाति मुक्ता बरषावै ॥
तहाँ स्वाति मुक्ता बरषावै । फिर तेहि राय जाय जो खावै ॥
मुक्ता होय जग बहुरि न आवै । देवरूप होय जय जय पावै ॥
जब आवै तब खुलै किवारी । जात समय फिर मारत तारी ॥
जब वह द्वार जान नहि पावै । तारी मारि बहुरि तहाँ धावै ॥
जाने बिना होय मतिहीना । भूलि परै होय काल अधीना ॥
आवत जौन तुरे चढि आवै । सोइ तुरे यम फेरि छिपावै ॥
आने तुरे आन सो द्वारा । ताते पैर कालके धारा ॥
( ८८ )
बोधसागर
भूलै आदि तुरौ अस्थाना । ताते काल देहि बँधि खाना ॥
जौं वह तुरौ अन्त जीव पावै । खोलि कपाट बाहरको धावै ॥
आदि तुरौ चटि बाहर जाई । पाछै काल रहै खिसि आई ॥
आदि तुरौ विनु द्वार न पावै । बहुरि बहुरि चौरासी आवै ॥
धर्मदास बिनती अनुसारी । सतगुरु हो मैं तुम बलिहारी ॥
आदि अन्त प्रभु कहौ बुझाई । पकर न पावै काल कसाई ॥
अन्त करै पुनि गर्भमें बासा । काया धरे करें रहि बासा ॥
कायाते जब बाहेर जाई । ताकर भेद कहो समुझाई ॥
मैं आधीन हा मतिके थोरा । चरण टेकि प्रभुकरौ निहोरा ॥
आदि अन्त प्रभु कहौ बुझाई । सो सब जानौ चरण समाई ॥
वर्तमान भाषेहु उत्पानी । जानेहु आदि भेद सहिदानी ॥
अन्त अवस्था कहौ बखानी । जाते आगे होय न हानी ॥
जाहि द्वार प्रथमें चलि आवै । तुम प्रसाद शब्द लखि पावै ॥
कर्म अकर्म वरण कुल जाती । कहेउ बुझाय दिवस औराती ॥
कर्म अकर्म भाषहु बहु भावा । थमकर अन्त नजरि सब आवा ॥
कर्मरेख काल लखि राखा । गुरुप्रताप जानी सब शाखा ॥
गुणअवगुण सब कहि समुझायहु । गुरु शिष्यकर भाव बतायहु ॥
सो सब जानि गही सहिदानी । आदिभेद गुरु नाम निशानी ॥
नखशिख काल लिखा सहिदानी । सो सब जानिपरी मोहि बानी ॥
करम रेख काल लिखि दीन्हां । सो हम जानि दृष्टिमहँ लीन्हां ॥
गुण अवगुण दोऊकर भाऊ । परिखे काल करमकर भाऊ ॥
जहाँ २ काल लिखी सहिदानी । तू अदया है सब पहिचानी ॥
नखशिख रेखा काल बनावा । सो जो रेख जानि सब पावा ॥
आदि मध्य भाषहु सहिदानी । सो निशान जानी सब वानी ॥
जो भरि कहेउ सिखावन आनी । सो सब जानिकरौ दिलछानी ॥
श्रासगुप्कार
( ८९ )
कहेहु बुझाय मुक्तिके नाहा । रेखा परखि देहु ताहि वाहा ॥
गुणअवगुणसबमोहिलखिआवा । रेखा परखि तब पंथ चलावा ॥
भाषेहु आदि लक्षकी खानी । सो सब जानि गहो सहिदानी ॥
गुणअवगुणसबमोहिलखिआवा । परखौ लक्ष हंसकर भावा ॥
लक्ष्य अलक्ष्य दोऊ लखि लेहु । पाछै बाँह हंस कहि देहु ॥
नर नारी लक्षण देखि शरीरा । पाछै देहो मुक्तिके बीरा ॥
करपर रेखा लखौ सुभाऊ । शीश हृदय नाभी कर दाऊ ॥
कच्छ जंग औ मीन निशानी । लक्षण परखि चेतावो जानी ॥
चौदह काल विषमंकर दाऊ । शरण सनेह हंस मुक्ताऊ ॥
चौरासी कर बीज अंकुरा । संशय मेटि देहु मतिपूरा ॥
करमी जीवहि सूम पठायहु । निःकर्मा कह लोक पठायहु ॥
यह सब भेद विचारेहु जोरा । दगा देह नहि पावै चोरा ॥
उत्पति भेद सबै मैं पाया । वर्तमान हृदये महाँ आया ॥
चरण टेककी करौ निहोरा । अंत अवस्था भाषहु थोरा ॥
जादिन अंत अवस्था होई । तादिनकी गति कहौ बिलोई ॥
जादिन अंत अवस्था आवै । पाँजी भेद कहौ समुझावै ॥
जाते हंसहि काल न खाई । मुक्ति होइ सतलोकें जाई ॥
जैसे आवा गमन बतायहु । आदिमध्यसबकहि समुझायहु ॥
तैसे कहो अंतकी बानी । जाते न होय जीवकी हानी ॥
धर्मदास मैं तुम्हैं बुझाई । अंत दशाकर भेद बताई ॥
जा दिन हंस देह तजि जाई । ता दिनकी गति कहो बुझाई ॥
सोरह खाई दश दरवाजा । रविशशि संग जीव तहां गाजा ॥
आवा गौन करै दिन राती । गहौ निशान छोडि कुलजाती ॥
धर्मदास कुल जाति गँवावहु । तब तुम शुब्दहि पारख पावहु ॥
शशिके संग गर्भ जीव आवै । जलरंगतत्त्व चढि आनि समावै ॥
( ९० )
बोधसागर
ताहि संग रहै ठहराई । देह सनेह गहै यमराई ॥
काया परचै गहै निशानी । अंतकाल जीव करै न हानी ॥
जादिन अमल कालकी आवै । आगम भेद हंस जो पावै ॥
पावै भेद चित होय सयाना । गुरुते लेह सुधारस पाना ॥
काया परिचय आगम जानै । आदि अंत कह भेद बखानै ॥
प्रथमहि देह हमारी जो देखै । सो परिचय अवधी घट लेखै ॥
अंत देह हम यमकहैं दीन्हों । जानि गहै जीव ताकर चीन्हों ॥
देह हमारी निश दिन देखै । पूरण अटल सुफल तन लेखै ॥
जब देखै विनु शीशकी काया । तब जाने घट काल समाया ॥
छटए मास अवधि नियरावै । हमरि देह यम अछप छिपावै ॥
अपनी देह दिखावै काला । तब जीव जाने काल जंजाला ॥
हमरी देह लै शून्य समावै । अपनी देह प्रकट दिखलावै ॥
यमकी देह शीश विनु होई । तेहि देखत जीव जाइ विगोई ॥
हमरी देह बिमल बिस्तारा । काल देह बहुरंग अपारा ॥
जर्द श्याह औ नील सुरंगा । और रंग बहु कला तरंगा ॥
हमरी देह रंग विनु होई । नखशिख निर्मल देखै सोई ॥
जादिन आदि पुरुष निर्माया । तादिन देह वरण हम पाया ॥
सोइ देह धरि इहवों आए । कला अनंत जीव समुझाए ॥
देह धरे बहु लीला कीन्हों । ताते देह कालकर चीन्हों ॥
कालकला विष बान बनाया । सोइ विष नीर विषै दिखलाया ॥
जब हम चले पुरुषके पास । काया रही अघरही बासा ॥
काया त्यजी हम भए निनारा । सोई काया रही संसारा ॥
कायाकाल लीन्ह सहिदानी । अपने देश बसायसि आनी ॥
सो काया सबही दिखलाया । जो देखे सो थीर रहाया ॥
सो काया जो अघरहि देखै । शशि संपति सुखबिभौबिशेखै ॥
श्वसगुआर
( ९१ )
ता काया की यह सहिदानी । सो काया मम हाथ विकानी ॥
ऐसा काल भया अज्ञानी । हमसे लीन्हि सन्देह निसानी ॥
नरकी देह कालके हाथा । झाँई चले ताहिके साथा ॥
काया सरी गली इहाँ जाई । झाँई जानि गहै यमराई ॥
गहै काल औ लेखा लेई । धोखा लाइ नरक मई देई ॥
तेकाया कर करै विचारा । तीन लोक तजिहोए निन्यारा ॥
सहज सुन मह पकरै काला । झाँई साथ करै जझाला ॥
काया धरिके लज्जित कीन्हों । तेहि कायाकर माँगै चीन्हों ॥
देह धरे कीहिसि अति चारा । झाँई साथ जाए नहिं पारा ॥
सो झाँई जो इहइ बिबेखे । कंठ ध्यान धरिहम कह देखे ॥
अखंड मंडील मह काया रहई । ताकर भेद जानके गहई ॥
एह काया तजि ईहई वासा । झाँई तजी होयलोक निवासा ॥
सत्य शब्द जानै जो कोई । ताको आवा गौन न होई ॥
शब्द शब्द जो जीव न पावै । झाँइ साथ गर्भ फिरि आवै ॥
आवा गौन लखै सहिदानी । आदि अंतकी बूझे बानी ॥
गुण अवगुण झाँईके संगा । ताते काल करै मतिभंगा ॥
झाँई झमकि दिखावै गाता । आदि अंतकी बूझे वाता ॥
हमरी कयोंकर ध्यान लगावै । देखत ताहि परम सुख पावै ॥
जब वह काया काल चुरावै । काया परिचय आगम पावै ॥
काया परिचय भेद विचारै । नाम सुमिरिके हंस उबारै ॥
अंग अंगकी परिचय देखै । आगम जानि हरषितमन लेखै ॥
हर्षित रहै सदा दिलमाहीं । शोक मोह कछु व्यापै नाहीं ॥
कर औ शीश जानिके भावा । मास बरष कर आगमपावा ॥
आगम जानि गहै सहिदानी । बोलै सत्य शब्दकी बानी ॥
आगम जानि रहे लौ लाई । छूटत देह लोक तब जाई ॥
( ९२ )
बोधसागर
समाधान होइ आगम पावै । ता घट चोर न मूसन आवै ॥
लगन जानि जो पाँजी पावै । तत्त्व सनेह विलोक सिधायै ॥
आगमकी गति काया देखै । पर्वत नाम मंडल हित लेखै ॥
पर्वत पांच नाम अनुमाना । कहौ भेद सुन संत सुजाना ॥
पाँचौ पर्वत नजरि समावै । काया भेद नजरि तब आवै ॥
रवि लीला एक पर्वत भारी । चंद उनेह दूसर अधिकारी ॥
दुइके बीच सुमेर अनुमाना । देखत ताहि हंस निर्बाना ॥
चौथे मलय गिरि कैलासा । गोमत नाम पँचए परकासा ॥
पाँचौ पर्वत देखै सोई । गुरुगमि बुद्धि जाहि तन होई ॥
जब देखै तब कुशल शरीरा । विन देखै जानै तन पीरा ॥
रवि गिरि जादिन नजरेनआवै । तेजहि तन ना कष्ट जनावै ॥
चन्द्र शिखर जादिन नहि देखै । द्रव्यशोक कछु हानि विवेखै ॥
जादिन कैलास नजरेनहि आवै । मित्र हानि दुख खबरिजनावै ॥
गोमत पहार नजरि नहि आवै । काया कष्ट देश दुख पावै ॥
गिरि सुमेर जादिनहीं देखै । अन्तकाल तन घाव विशेषै ॥
रसना कान नजरि नहि आवै । मास सातमहँ काल चलावै ॥
जाकी रसना चूमक वासा । सो नहि देखै सदा निवासा ॥
पर्वत धवला नजरि नहि आवै । मास एक महँ मृत्यु जनावै ॥
तादिन काल चौकीअग आवै । ध्रुवमंडल नजरै नहि आवै ॥
सो सतगुरु जो होय सयाना । जैमुन जानि देह तेहि पाना ॥
जबतै काया आगम नहि पावै । तबतै अमी बीज नहि पावै ॥
काम बसी पावे जो ताही । बोरे विषम सरोवर माहीं ॥
काया श्वास चलै पर मेहा । काल वश्य होय छाँडे देहा ॥
पश्चिम लहरी जो गावै जानी । पांजी द्वार लखै सहिदानी ॥
चंद उगे सूर्य अथवै जबही । हंस सुजन तन यागै तबही ॥
शवासगुप्कार
( ९३ )
पूरी तत्त्व होय असवारा । पहुँचे सत्य लोक दरबारा ॥
सिंधु तेज होय तजै शरीरा । चले तेज चौराशी हीरा ॥
उत्पनि लगन देह तजि जाई । संकट गर्भ धरे नहीं आई ॥
अपनी काया आपु बिचारे । आपन आगम आपु सुधारे ॥
औरो आगम कहो बुझाई । जातें अवधि आनकी पाई ॥
गुरु आपु घट परखै जानी । तब पावै शिष्यकी सहिदानी ॥
तन परि आस परै जो प्राणी । तब निरखै ताकी सहिदानी ॥
झाँई झमकि जोत नहीं दरशै । काया कष्ट काल नहीं परशै ॥
गगन अवाज सुने नहीं बानी । कर पल्लवकी लखै निशानी ॥
मधीक जल्लौ दूना करई । पल्लौ सब पुहुमीमें धरई ॥
जेठा पल्लव ऊपर उठावै । तासु लहुरा उठि देखलावै ॥
निपल सहुरा पल्लौ उठि आवै । तासु जेठ वह अटल रहावै ॥
अटल रहै की यह सहिदानी । काया कष्ट होय नहीं हानी ॥
सो पल्लौ पुहुमीते डोले । देह तजै अस आगम बोले ॥
दरश भयावन वदन मलीना । लंपट बोलै काल अधीना ॥
ताही भूत ताहि दिखलावै । महा भयंकर मोट दरसावै ॥
कर पग शीतल सबै शरीरा । माथ तपै औ पायर बीरा ॥
औषध का गुण व्यापै नाही । निश्चय अन्तकाल है ताहीं ॥
नासिका नेह बासा नहीं आवै । थोथरी जिह्वा स्वाद न भावै ॥
हाथ पाँव पुहुमी मँहें मेलै । काँपे मेरु काल सँग खेलै ॥
छिन छिन माथ डुलावे सोई । जानहु अन्त काल पेहि होई ॥
आपन भाव दिखावै जबही । विषम कालाघट व्यापै तबही ॥
स्वपने शीश काटि कोई लेई । श्यामवरण कामिनि रति देई ॥
भइसा गदहा हाथी देखे । नाग श्वान औ भालु विशेषे ॥
झूरी बींद परै निशि सोई । चलै देह तजि सर्वस खोई ॥
नं. १० बोधसागर - ६
( ९४ )
बोधसागर
समय-गगन गरजै बिखुरी ना चमकैँ, तहां दुनो बन्द देईं।
कहैं कबीर दिन पांच सातमें, हंस पयाना लेई ॥
चौपाई
काया परिचय भेद विचारैं । आपु तरे औरन कहैं तारैं ॥
सो सतगुरु जो होय सयाना । श्वासा नेह करै बन्धाना ॥
परिखै लगन तत्त्व निर्वाना । गुण अगुण सब करै बखाना ॥
निश्वासर चले सुरकी धारा । कायाकष्ट होइ अधिकारा ॥
तिथि अनुमान लखै सहिदानी । श्वासा सूर चले बलहानी ॥
बधिकके पहरे आपु उबारैं । चन्द सनेह भेद निरुवारैं ॥
श्वाशा सार गहै सहिदानी । शशिके घर महाँ सूर्य उगानी ॥
जेतिक श्वासा सूर्य उगाई । चन्दाके घर पीवे अघाई ॥
काया कष्टताप मिटि जाई । शील हंस होवै सुखदाई ॥
कालकी अवधि मिटावै जानी । समाधान होइ गहै निशानी ॥
तेज सुनरकी खा अतिचारा । ताते चले चन्द्रकी धारा ॥
महा अनन्द सफल तन होई । काल कला नहिं व्यापै सोई ॥
जब जब काल सतावे आनी । तब तब भेद करे बिल छानी ॥
साधैं लहरि समुद्र सनेही । तबसुख पावै यह जग देही ॥
साधन करै कहैं लौलीना । तत्त्व स्नेह होय नहिं छीना ॥
प्राण आत्माके गुण पावै । जो सतगुरु निज भेद बतावै ॥
परिचय तत्त्व साधना करई । धोखै प्राण न कबहुँ परई ॥
रूखा रूखा करै अहारा । सोई गहिहै भेद विस्तारा ॥
काम क्रोध तजि करै फकीरी । ज्ञान बुधि धारै तत्त्व धीरी ॥
वाद विवाद सबै विसरावे । दुविधा दूसर निकर न आवै ॥
श्वासा सार गहै गुंजारा । जाप जपै सतनाम पियारा ॥
अजपा जाप जपै सुखदाई । आवै न जाय रहै ठहराई ॥
श्वासगुञ्जार
( १५ )
चारि कमलकी परिचय जानै । गहै भेद निज तत्त्व बखानै ॥
फाहा रोपि करै निरुबारा । आदि अन्त सब करै सुधारा ॥
योजन चार करै बन्धाना । आसन मारि रहै निर्वाना ॥
चारि योजन खूटी विस्तारा । रूई फाहा जो करै सुधारा ॥
सुधा रूई नर नाटक माहीं । खूँटी ऊपर रोपै छाहीं ॥
बैठे आसन भूल सुधारी । देखै परिचय श्वास विचारी ॥
चले श्वास रतना गति नेहा । रवि शशि उदय विचारे देहा ॥
फाहा सनमुख बैठि रहावै । निरखे ताहि तत्त्व जब धावै ॥
पांचौ फाहा रोपै जानी । तत्त्व सनेह करै विलछानी ॥
रविके घर होय श्वासा आवै । योजन एक तीन तहां धावै ॥
एक योजन एक एकै विचारा । प्रलय प्रचंड तेजकी धारा ॥
ताहि लगनकी गहै निशानी । कछु सुखउपजैकछु होयहानी ॥
मूलकमल ताकर रहि बासा । तेजपुंज है बुद्धि प्रकाशा ॥
ताहि कमलकी देखे आशा । मूलकमल तब होय प्रकाशा ॥
तासु लगन लै साजहु बीरा । उपजै बुद्धि ज्ञान गंभीरा ॥
ताहि लगनकी पांजी पावै । तेजपंज मह बहुरि न आवै ॥
दूजै योजन तजि प्रकाशा । ताहि तत्त्व की देखै आशा ॥
निर्वृत कमल महाँ ताकर बासा । काया मध्य सुभर रहि बासा ॥
योजन तीन जो है विस्तारा । पृथ्वी तत्त्व जानकी धारा ॥
ताहां बसै पवन बल वीरा । जाहि पवन संग उपजै छीरा ॥
ताके संघ सँवारहु वीरा । निर्मल हंस होय गंभीरा ॥
श्वासा साथ पारस सहिदानी । विन रसनाकी बोले बानी ॥
दुसरी घडी चन्द्र सनेहा । गहो विचार देखिकै देहा ॥
ताकी श्वासा चल चोचण्डा । कहे कबीर मिटै दुखदण्डा ॥
झीनी श्वास होइ गुञ्जारा । चले प्रचंड बासुकी धारा ॥
( ९६ )
बोधसागर
दुई योजन पैज बिचारा । पौनविजय बल तहाँ सुधारा ॥
पुहुप कमलमहँ ताकर वासा । देहमध्य नाभी रहि वासा ॥
जाते होय क्षीर बंधाना । होइ खटाई स्वाद अमाना ॥
पुहुप कमल होइ लगन विचारै । पौन सनेह पान निरुवारै ॥
ताहि तत्त्व श्वासा चढि धावै । सोइ कमल जानि जो पावै ॥
जौन कमल तत्त्वकी धारा । तौन कमल नेव बिस्तारा ॥
जाहि तत्त्व सँग पान पठावै । ताहि कमलमहँ ले पहुँचावै ॥
आन कमलपर जीवकर बासा । आनते पान करै परकासा ॥
आन कमलमहँ पहुँचे याना । धोखे काल करे पछताना ॥
जाहि कमलपर जिवका बासा । तहाँ बयान कर रहु प्रकासा ॥
बालक की जिह्वा रहि बासा । सुभर कमलमहँ करै निवासा ॥
ताही लगन जीवके गहई । पावत पान काल न दहई ॥
संशय कमल देहु जनि पाना । नहिं तौ हंस होय अज्ञाना ॥
उपरहि पान लेइ यमराजा । संकट शिष्य गुरुकह लाजा ॥
सुरति कमल जीवकर बासा । ताहि कमलपर साथहु श्वासा ॥
पूरी तत्त्व चलै जब धारा । योजन चारि जाय चढिपारा ॥
सुरति कमलपर ताकर बासा । तहँवा पान करै परकासा ॥
पालता पौन ताहिके संगा । परसत ताहि होय नहिं भंगा ॥
पवन सजीवक करै अनुमाना । सो हंसहि लै जाय ठिकाना ॥
समय-चारि कमलमहँ चारि पौनहैं, चारिउ कमल अपीव ।
दाज पान सुधारिके, जाहि कमलपर जीव ॥
चतुरंगीकी लच्छ नहिं, तबहि सुधारहु पान ।
द्रादश कमल बिचारि हो, चौकाके अनुमान ॥
चौका चन्दन कीजियो, मलयागिरिको नाम ।
चारों कमल सुधारिकै, मध्य ताहिके धाम ॥
श्वासगुञ्जार
( १७ )
चौका चारि सुधारके, चारि कमल अस्थान ।
चारिउ पौन उरेहिके, देखो सुरति अमान ॥
सुरति सनेही पौन कहैं, सुमिरहु सुरति सुधार ।
चारिउ अंक सुधारिके, जल दल धरेउ सुधार ॥
प्रथमहि चौका कीजिये, चारि खूँट अनुमान ।
चौरासी द्रौप सुधारिहै, सत्य लोक सहिदान ॥
ऊपर पँखुरी द्रौपके, भीतर चौका चारि ।
द्वादशदल निर्वाण है, देखो सुरति बिचारि ॥
माया छत्र विस्तारहु, सती नाम विश्वास ।
द्वादशदल तहाँ सुरचिके, कीएहु प्रेम प्रकाश ॥
जापर बसे निरक्षर, ताहि तत्त्वको नाम ।
शब्दसुधारस खानि है, हम तुम तेहिके धाम ॥
शब्द सुरतिको नाम गहि, सुमिरै शब्द सुधार ।
तब सिंहासन पग धरै, रचै लोक विस्तार ॥
चौपाई
कदली दल आनेहु पनवारा । धरहु नारियर प्रेम सुधारा ॥
सनमुख कलशाले साजेउ जानी । बाती पांच धरेउ तहाँ आनी ॥
आसन लिखेहु लगनको नामा । भर्म्मभूत भाजै तजि धामा ॥
दहिने राखहु दल परवाना । मेटै जहर अभी धरि ध्याना ॥
निर्मल नीरकी देह दुहाई । जहर नीरकी दशा मिटाई ॥
आसन लेई लगनको नामा । लगन सनेह सुधरै धामा ॥
खरचा पांच धरेउ तिहि माहां । प्रकटे सत्य शब्दकी छाहां ॥
बहुबिधि बाससुगन्धमिलायहु । चौकाके दहिने धरवायहु ॥
ताके निकट शिला अस्थाना । रेखा रोपि करेहु बन्धाना ॥
सत्यशब्द ले रखै बनायहु । ताके ऊपर शिला बैठायहु ॥
( १८ )
बोधसागर
शिला ऊपर फिरि अंकसुधारैहु । शुक्तीकी श्वासा तहँ चारेहु ॥
ता ऊपर पुनि धरहु कपूरा । काल अंश होवै सब दूरा ॥
चौकाके बाएँ अस्थाना । आरति थार धरेहु सहिदाना ॥
आद्याके श्वासा सुख मूरी । ताको नाम सुधारहु पूरी ॥
अंक सुधारिके आसन कीन्हैहु । ताके ऊपर थार जु दीन्हैहु ॥
तिसरी श्वास करुणा मैं उचारहु । सुमिरणसारसत्यमुखभाखहु ॥
सुगन्ध सुपारी तापर राखहु ।
चौका कलश मध्य अस्थाना । धरहु मध्य धोती औ पाना ॥
नरियर मिष्ठानमध्यमें राखेहु । धोती पान बचनअभिलाषेहु ॥
इहिविधिकी यह सब विधिपूरा । सुमिरतके हम होव हजूरा ॥
लोक निशान पुरुषजो भाखा । सो हम गुप्त एको नहिं राखा ॥
सब विधि ज्ञान तुम्हें हमदीन्हाँ । अब हम लोक पयाना कीन्हाँ ॥
नारियर है ब्रह्मा कर माथा । सो हम दीन्ह तुम्हारे हाथा ॥
ताके मध्य जीव सहिदानी । मानतताहिकियहु विलछानी ॥
ज्योति कपूर कियेहु प्रसङ्गा । काल अंग परसतहोइ भङ्गा ॥
सतएँ श्वासा ताके सङ्गा । जाते यमकर मिटै तरंगा ॥
जैसी लक्ष्य जीवके पासा । हाथ नारियर नीकसुतासा ॥
कर्मौ जीव कर्मके बांधा । निर्णय भेद न जानहिं अन्धा ॥
अङ्ग छिपाइ करै जिव बोटा । ताकर होय नारियर खोटा ॥
निर्मल हँस होय सुखदाई । मोरत नारियर वास उडाई ॥
निर्मल अंकुर सेतपुर होई । शब्द सनेही प्रीतम सोई ॥
जैसी दशा जीवकी जानी । प्रकट होय जब नरियरभानी ॥
जेते लपट तासुकी काया । सो नरियरमें होय सुभाया ॥
नरियर एक होय जलरंगी । सतगुरु सत्यशब्द परसंगी ॥
पारसते ताकी उत्पानी । हँस दया धीर निकसी खानी ॥