Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1673Permalink

श्वासयुञ्ज्जार

( ६३ )

पावै भेद करै विश्रामा । पल पल परशै निर्गुण नामा ॥
आवत जात बार नहिं लावै । परसै नाम अमर पद पावै ॥
नाल सात सुर एक ठिकाना । ताके निकट रुसके थाना ॥
नदी तीन बाढी गम्भीरा । साम तहां गोफाके तीरा ॥
तहां बैठि अजपा लौ लावै । रोम रोम की सब सुधि पावै ॥
रस औ बिरस तहांकर मेला । होत बसन्त गुरु तहां चेला ॥
गुरु समाधि मैंह अटल प्रमाना । चेला अग्रवास मह साना ॥
चेला बास गुफा मैंह करई । पल पल सुरति शब्दपर धरई ॥
त्रिगुण तेजकी दीखै काया । दामिनि दमकि झकोरें बाया ॥
जो गुरु मिलै तो पांजी पावै । बिनु पांजी बिचही भटकावै ॥
पांजी पावै सुरति सनेही । पूर्ण तत्व चले जब देही ॥
करै चन्द्र तापर असवारी । प्रीति पूर्ण जागै खुमारी ॥
प्रेम पियाला तहवां पीवहि । निश्वासरचित आनंद दीवहि ॥
चेतनि चेत होय बल जोरा । जागत साह न मूसत चोरा ॥
श्वासा चारि लगनकर भावा । जब उपजै तब संगहि आवा ॥
चारि लगन दुइ भाव अपारा । उपजै विनशै क्रम व्यवहारा ॥
एक लगन संग उपजै काया । एक लगन बहु सुख समाया ॥
एक लगन दुख दारुण होई । शब्द गहे नहिं दुर्मति खोई ॥
एक लगन संग उपजै काया । एक लगन बहुसुख समाया ॥
एक लगन दुख दारुण होई । शब्द गहे नहिं दुर्मति खोई ॥
एक लगन संग उपजै काया । मोह महामद विषकी छाया ॥
विलसत उपजत सब जीव जाई । ना गुरु मिलैना अर्थहि पाई ॥
चारि लगनकर नाम निराला । दुइ सुक्ती दुइ काल कराला ॥
उत्पति संग सुधाकी छाया । दुखदारुण होइ तजे काया ॥

Page 1674Permalink

( ६४ )

बोधसागर

जे मुनि लगत सँवारे बीरा । उत्पति के सँग तजै शरीरा ॥
बाकी जवनिकाल लखि राखा । मेटै अंक कालकी शाखा ॥
उत्पति होत लिखे यमराया । सो सब दीसे नरकी काया ॥
सातों द्वीप लखे सहिदानी । वासिल बाकी कर्म निसानी ॥
जेतिक श्वास चलै नर देहा । ताकर जाने सबै सनेहा ॥
दम विस्तार लिखे सब दाऊ । पाछे करै करे जे घाऊ ॥
द्वीप द्वीपकर अंग जलावै । करपग परलो प्रकट दिखावै ॥
चौरासी लक्ष योनिनकी धारा । नरकी देह ते कर्म अपारा ॥
चौरासीकर पातक भारी । नरकी देह सब लिखे विचारी ॥
करपाछै वासिल लिखि राखै । बाकी अंक मध्यमें भाखै ॥
जमा शीसपर लिखे विचारी । नित उठीके न्यावे निर्बारी ॥
सातों द्वीप सुधारै रेखा । ऐसा यमकर वरवस देखा ॥
करमज चारि अंक लिखि देई । पाछे सबसों निरगै लेई ॥
रेखा इलालि लिखे विष पूजा । लहसन मसा लिखे तिलगूजा ॥
चक्र लिखै औ आपहि बासै । सन्धि लिखै जीवन कहैं फासै ॥
नखशिख लिखै कर्मकी खानी । गुण औगुण नहिं मेटे जानी ॥
जाहि द्वीप जस अंक लिखावै । तहाँ तहाँ तस चाल चलावै ॥
रवि शशि अंक दोउ लिखि लेई । पाछे दोष जीव कहैं देई ॥
श्वासा स्नेह लिखै सहि दानी । पाप पुण्य भुगतावे जानी ॥
जेमुनि लगन होय उत्पानी । लगन केतुकी सबही हानी ॥
दोऊ लगत साथै शशि सुरा । पावै सत गुरु हाल हजुरा ॥
जो गुरु मिलै तो मेटे रारी । बिन सतगुरु सब यमकी बारी ॥
सतगुरु बिना न होय उबारा । केतो ज्ञान कथै संसारा ॥
जप तप योग यज्ञ व्रत पूजा । काल सनेह और नहिं दूजा ॥

Page 1675Permalink

श्वसगुञ्ज्जार

( ६५ )

तप साधै रहसे मन माहीं । काल करमकी लखै न छाहीं ॥
विद्या वेदकी करै उचारा । कर्मवश जीव भये यमचारा ॥
जब लगि हृदय शुद्ध नहिं होई । तब लगि पार न पावै कोई ॥
जाही लगन तन जग लेही । ताही लगन तजै जो देही ॥
सो जीव उतरि जाय भौ पारा । नहिं तौ अटकि रहै संसारा ॥
कालहि बस जो तजै शरीरा । ताकह काल देह बड़ पीरा ॥
लगन केतुकी होय न न्यारा । पाछै लेई गरभ औतारा ॥
नर्क खानि भुगतै चौरासी । धरि काया बांधे विसवासी ॥
सतगुरु बिना लगन नहिं पावै । अन्तकाल यम धोखा लगावै ॥
जीवत कथै बड़ ज्ञान अपारा । काल चतुराई छन्द पसारा ॥
कर्मकी वंशी सब जीव फाँसै । हरी न मानै आनै हासै ॥
तादिन भूलि है सब चतुराई । जादिन काल धरै तन आई ॥
श्रृंख चतुराई सहज बैलाना । छोटे बड़े मर्म नहिं जाना ॥
ताते सत गुरु खोजहु भाई । जाते कर्म भर्म मिटि जाई ॥
लगन केतुकी देह बहाई । बाकी सबै कालकी जाई ॥
जे मुनि जन तजै शरीरा । गहै न काल विषयके तीरा ॥
कागद करि जाय भव पारा । मेटे यमकर सकल पसारा ॥
सतगुरुसेती चाल गहि लेई । ताकह काल दगा नहिं देई ॥

समय-काल दगा सब मेटिकै, उतरहु भवजल पार ।

यमकी चाल बिचारिकै, बहुरि न हो औतार ॥

चौपाई

धर्मदास औरो सुनि लेहु । जीवन बाह जानिके देहु ॥
जाको होइ सत्यको रेखा । नख शिख देखहु अङ्गविशेषा ॥
चतुर शील दोउ निरखेउ जानी । करपर देखहु भक्ति निशानी ॥
शंख चककर देखेहु थाना । लक्षण जानि सुधारेहु पाना ॥

Page 1676Permalink

( ६६ )

बोधसागर

बोले मधुर शीलकी बानी । तेहि तन होय ज्ञानकी खानी ॥
पहिने ग्रीव समा जौ होई । शब्द विवेकी जाने सोई ॥
खंभज होय जाहि कर माहा । यश विस्तार ज्ञान अवगाहा ॥
पलक पसार छत्र जो होई । लोक निशानि अंश जनु खोई ॥
नासिका नेह होय जो मासा । कुटिल कठोर रोग तन वासा ॥
बौरनीपर जो गुजौ गुजा । तामस तेज विषयको पूजा ॥
कोतह गरदनी एचातानी । कुबजा गाडर विषकी खानी ॥
सुख चतुराई हृदय कठोरा । बोले झीन कोध कर जोरा ॥
इन जीवन जनि बोधहु जानी । अन्तकाल पुनि होवै हानी ॥
नारी नेह विचारहु जानी । देखहु देह द्वीप सहि दानी ॥
राज गुञ्ज निरखेहु अनुहारी । कर पगशीस लक्षहि विचारी ॥
चंचल चाल पोल होय पाऊ । तेहि जनि कबहु चरण छुआऊ ॥
गुञ्ज होय जेहि मास लिलारा । तेहि बोधते होई कर्म अपारा ॥
वोठ भुजंग औ जीव भुजंगी । विष बरजोर बसै तेहि संगी ॥
नेत्र गुञ्ज ए ऊंच लिलारा । कामलहरि बहु जहर पसारा ॥
हंसत वदन चालै चतुरंगा । बोधत ताहि होत सुख भंगा ॥
नैन शेष निरखे जेहि ओरा । ताकह कष्ट देह तन चोरा ॥
शुभ रंगुत्र होई विषखानी । क्षीरे छिर विष बालककी हानी ॥
सो गुण छांडे तासु शरीरा । द्वादश कँवल बसै बलवीरा ॥
नाभिकमल होइ रेखा तीनी । वाएँ अङ्ग होए शशि हीनी ॥
कच्छदीप होइ गुञ्ज चितेरा । परसत ताहि कालको चेरा ॥
जङ्घदीप होइ गुञ्ज गहीला । लहसन मासा होइ जो ईला ॥
तेहि परसै औ बेघे जानी । गुरु शिष्य दोनोंकी हानी ॥
मीनहि द्वीप विकट होइ रेखा । ताके अङ्ग कालकी रेखा ॥
बाँझ मुआ बछ गूगी होई । कलपत जाय कालपुर रोई ॥

Page 1677Permalink

शवासुखज्जार

( ६७ )

कूर्म स्नेह लक्ष कर जोरा । चतुर सनेह ज्ञानबल जोरा ॥
पग छतनार होइ जेह जानी । पुस्तपांव पर काल कुबानी ॥

समय-चरण पलौ सम होय कर, घटिका पलो प्रमान ।

ज्ञान सनेही दूत है, रोम रोम भगवान ॥

चौपाई

दूनों अंग विचारेहु जानी । एकरज भक्ति एक विष खानी ॥
दोऊ अंग लक्षण गहो शरीरा । पाछे देहु मुक्ति बरबीरा ॥
परिचय भेद विचारहु जानी । पान लेत जिव होय न हानी ॥
लक्षण लक्ष्य होय सम तूला । पावै सतगुरु मुक्तिके मूला ॥

समय-आदि निशानी देखिकै, बांए दहिने बाम ।

शब्द सनेह नेह करि, तब दीनों निजनाम ॥

चौपाई

बांए अङ्ग मसा जो होई । तीरथ अङ्ग रेखा हो दोई ॥
बांए अंग विषयकी बासा । माया सघन वंश कुल ग्रासा ॥
दहिने अंग विषय जो होई । शीस संपति सुख गासै सोई ॥
विकटदंत होय जेहि बारी । शीलवंत सुख प्रेम सुधारी ॥
बिरर चिकुर सुख बुम्ब सनेही । विहसत वदन सदा सुखनेही ॥
उज्ज्वल नेह सदा सुखदाई । शील सनेह भक्ति बहुताई ॥
हंस गमन सतगुरु सों नेहा । मधुरी बोले प्रेम सनेहा ॥
कर पद कोमल शरद शरीरा । सुत संपति जैसे दारुण धीरा ॥
मधुर बात औ चमकै देहा । सबते बोले सुरति सनेहा ॥
सुरतिवंत प्रीतमकी प्यारी । पछो लांव जेठ पुर भारी ॥
श्यामगात लहसन तन माहा । माया संच न औ ग्रासै नाहा ॥
राजवरण प्रिय श्याम शरीरा । पियाहि आहिपरीमल गंभीरा ॥
बगलधि सुख आमिष जो होई । तन प्रसेव सुत सुताहि विगोई ॥

Page 1678Permalink

( ६८ )

बोधसागर

लभे गात मोट तन भारी । विरह विकार कोधअधिकारी॥
छोट शरीर पातरी वामा । आपु तजै अन्त विश्रामा ॥
निहली चितवनि ऐंचा तानी । बहुते पुरुष एक पटरानी ॥
विहसत बोले कुटिल निहारै । आपु जरे औरन कहँ जारै ॥
आगे चलै पाछे तन देखै । गुण औगुण एकौ नहिं लेखै ॥
ऊपर हँसै मनही पछताई । देह थोरहिं बहुत पुआई ॥
एक थन छोट कठोर कुबानी । एक थनझालरि विषकी खानी॥
नाभी पर तीनि होइ रेखा । सुखसम्पति सपनेहुनहींदेखा ॥
इन्द्री मांझ गुञ्ज होइ भारी । जो परसै तेहि करै खुआरी ॥
मोट पतंग चाकरी चाला । तेहि देखत मिय होइ बेहाला ॥
पग पातर पलो छत नारा । परसन बास परै यम धारा ॥
कनअंगरी अघर तिन लागै । आपु नाह तजि परघर बागै ॥
अस लक्षण होइ जाके गाता । प्रान लेइ करै यम घाता ॥
कुम्भ लिलार खम्भ जो होई । जो परशै सो जाय बिगोई ॥
कर पग पलौ गुञ्ज सनेही । परसत होइ भालुकी देही ॥
जोरे पुअर करमह होई । नाहरि नाहक आसै सोई ॥
अहहि होय लक्ष तिरझूला । काल स्वरूप होइ अस्थूला ॥
मुक्तिपन्थ कबहुं नहिं चाहै । सदा विकार विरह रस लाहै ॥
चञ्चल चित् थिर नहिं होई । भजन भंग रस भक्ति बिगोई ॥
वरुणी बसे बिसंभर जोरी । नेत्र बिलोन रंग होइ गोरी ॥
झंखत फिरै प्रकट नहिं होई । अन्तर भक्ति ऊपर होइ छोई ॥
प्रेमवन्ती होइ सुरति निहारै । आप तरे औरन कहँ तारै ॥
करे दंडवत निर्भय नारी । भक्तिवन्त बहु लीला धारी ॥
बिगसित बदन शीलकी आखी । कुल परिवार भक्तिगणसाखी ॥
सतगुरु नाम सुनै सजुपावै । मण्डल चारि शब्द फैलावै ॥

Page 1679Permalink

श्वसगुञ्जार

( ६९ )

हर्षित होइ सतगुरु गुण गावै । भक्ति कि बात सदा मन भावै ॥
गुरु सनमुख होइ सेवा लावै । सदाकाल तेहि मस्तक लावै ॥
संपुट वदन क्षीणता होई । सतगुरु शब्दहि एक विलोई ॥
सतगुरु देखि न परदा आनै । शब्दकी चाल सदा पहिचानै ॥
सदा अधीन रहै तनमाही । भागे काल देखिके ताही ॥
कर जोरै सनमुख शिर नावै । लाज कानकी दशा मिटावै ॥
ऐसी लक्ष गहै तन पास। पावन पान लोक होइ वासा ॥
ऐसी लक्ष विचारेउ हंसा । दीन्हेउ ताहि शब्दकर अंशा ॥
लाज काज कह देहु बहाई । भेद सुधारत काल पराई ॥
माता बेटी भई नेवारी । लजा तजिके काल बिडारी ॥
लोक लाजकी दशा मिटावै । तौ रिपुकाल निकट नहि आवै ॥
रामचन्द्र त्रिभुवन के राजा । लोक लाजबहि कपिदलसाजा ॥
जानि परी नहि यमकी वानी । ताते काल कीन्ह तन हानी ॥
लाज लिये तन करै उदासा । तेहि मन भरम भूतकरबासा ॥
गुरुसों करै कपट चतुराई । चाल बिहुन कालपुर जाई ॥
भक्त कहावै लजा नहि तोरै । निश्चल काल नर्क महाँ बोरै ॥
भक्त करै कुल दशा मिटावै । परदा ठानि कालपुर जावै ॥
सो सतगुरु जो होय सयाना । चाल चलावै शब्द प्रमाना ॥
आगत परदा मेटि बहावै । पाछे भक्ति पन्थ महाँ आवै ॥
कपट छाड़िकै शीस उतारै । हंस दशा धरी मुक्ति सुधारै ॥
शीस उतारि हाथ पर लेई । पाछे पाँव ताहिपर देई ॥
भक्तिका चित हर्षित होई । ममता मोह लहर तज दोई ॥
कामिनि कनककालकरफन्दा । भयउ काल कपटि मन मन्दा ॥
दुवो शीस अर्पना लाई । मुक्ति पंथ पावै तब भाई ॥
पावै भेद शब्द सहि दानी । काल कल्पना मेटै जानी ॥

Page 1680Permalink

( ७० )

बोधसागर

समय-निडुरीनिडुरै नाचै, चारिउ अंचल छोरी ।
धनी पियारी होइ रहै, यमसो तितुका तोरी ॥

चौपाई

इहि विधि मुक्ति गहे जो कोई । ताकौ आवागौन न होई ॥
आवागौन विचारै जानी । काया कष्ट होइ नहि हानी ॥
सतगुरु शब्द जो लागा रहै । निकसि चरण सतगुरुको गहे ॥
तीन लोक नाद जय जाई । सतगुरुको पग रहै समाई ॥
तिसरी श्वासा साधै जानी । कुल अभिमानमिटै सबखानी ॥
नरको लक्ष पारख करि लेहूँ । पाछै वाह ताही कइ देहूँ ॥
चंचल चपल कुटिल तन होई । पान पावै तन जाय बिगोई ॥
ताको लक्षण नर्ककी खानी । बोधत दुई दुवोंकी हानी ॥
राजा वरण तन बन्सी लावै । आप नष्ट होइ और नशावै ॥
जो वाकी संगति बैठे जाई । अपनी दशा ताहि पहराई ॥
सो सतगुरु जो होय सियाना । लक्षण देखि देइ तब पाना ॥
आगत पान धरै चितलाई । पाछे निर्णय शब्द बुझाई ॥
पानलेत चित हर्षित होई । चालु चले नहि दुर्मति खोई ॥
ताहि देहूँ गुरु पिपीलका । लक्षण हीन रेष होइ जिसका ॥
तापर अंक लिखे सहिदानी । काल कलाधरि देइ निशानी ॥
जैसा लक्ष जाहिपह होई । पान देहु तेहि तहाँ बिलोई ॥
भामत पौन लिखै तेहि माहाँ । दिटै इलाका गुरुको ताहाँ ॥
जाके होई सुमतीकी खानी । ताही देहु गुरुनाम निशानी ॥
राज वरण मुख शीतल बानी । ताघट होई ज्ञानकी खानी ॥
पूरी तत्त्व पान जो पावै । यमकी नाक छेदि घर आवै ॥
राजवर्ण होय क्षीण शरीरा । ता घट काल करे नहि पीरा ॥
राजबरण मुख गुंज चतेरा । सो जिव होय कालको चेरा ॥

Page 1681Permalink

श्वासगुञ्जार

( ७१ )

तापर काल लिखै सहिदानी । बोलत धीर हृदय कुबानी ॥
लक्षण भेद कहो सहिदानी । कालसभा भयभीत निशानी ॥
कालकला निरखेहु बहु भांती । करहु विचार दिवस औ राती ॥
कृपण होय माया नहिं छाडै । जोरी जोरी बरनि महेँ गाडै ॥
आशा रहे तहां लपटाई । मुक्ति होय नहिं यमघर जाई ॥
देह ताहि विष गंजित पाना । करम रेख सब देह पयाना ॥
नेत्र बिलोन मसा मुख होई । करत कल्पना जाय विगोई ॥
लवा शीश होय मुख छाही । हृदय कठोर दया नहिं ताही ॥
मध्य कपोल होइ तिल खानी । बांये तत्व लै बोले बानी ॥
बांये विभौ मासा जो होई । दहिने दारुण तेज समोई ॥
बांये विभौ ताहिके होई । अंत चले जिव सर्वस खोई ॥
गहरी चितवनि मुख चतुराई । लंपट चोर होइ दुखदाई ॥
छोटी गर्दन राजस भारी । मिथ्या बोले होय खुआरी ॥
ता घट जीव दया नहिं होई । बोधत ताहि काल पुर रोई ॥
जान ऊपजै कुमती शरीरा । तेहि जनि देहु मुक्ति बलवीरा ॥
एक समय पान जो पावै । आपु जाइ संगति बगरावै ॥
विषयहि लम्पट होय जुआरी । इनते होइ है पन्थ खुआरी ॥
शब्द पेलीजानि पांव छुआवहु । महाविकार तन कछहि पावहु ॥
ताते आगम कहौ पुकारी । कुमति छुडाय पान निरुआरी ॥
हर्षित वदन रहे दिनराती । गुरुसों प्रीति करै जेव स्वाती ॥
सोंपैही सदा स्वाती आसा । उपजै मुक्ती ज्योति प्रकासा ॥
रहनि गहनि बूझे करजोरी । दीन्हेहु ताहि शब्दकी डोरी ॥
गुरु सन्मुख होइ सेवा लावै । काम कोध ममता बिसरावै ॥
सदा अधीन रहे गुरुआगे । पावै शब्द सहज अनुरागे ॥

Page 1682Permalink

( ७२ )

बोधसागर

गुरुपद छांड़ि अनत नहिं जाई । खुशै अमी रस पीवै अघाई ॥
समता धीर होइ जेहि गाता । तेहि यमकबहि करै नहिं घाता ॥
गुरुगम भेद बूझि सब पावै । ममता मोह सबै विसरावै ॥
समय-गुरुकी आज्ञा आवै, गुरुकी आज्ञा जाय ।

कहै कबीर सो हंस भए, बहुबिधि अमृत खाय ॥

चौपाई

क्षीण अधर औ नेत्र विसाला । गुरुगमी बोले शब्द रिसाला ॥
जो कोई तपत ताहि पहुँ आवै । अमृत सींचिके ताहि जुडावै ॥
पावै अमृत हर्षित होई । मोह महाबल जाइ बिगाई ॥
शब्दकी परच बोले बानी । तन अभिमान विसारे खानी ॥
तत्त्व तमाशा निश दिन देखै । भाव अभाव एक करि लेखै ॥
आसन मारि समाधि लगावै । एक पग संपुट पाछे लावै ॥
उलटी बाँह शीशपर राखै । पूर्णतत्व अमीरस चाखै ॥
पलकन मारै राखै साधी । तिरवेणी तट राखि समाधी ॥
अमर महातम तत्वहि राता । दशै सूख सागरके दाता ॥
ज्ञान महातम तबही पावै । अमर समाधि एकपल लावै ॥
तबही मिटै काल करदाऊ । दुविधा दूसर सब विसराऊ ॥
अमर समाधि महा फल पावै । जमदारुन तेहि शीश नवावै ॥
करपग कोमल रोग न व्यापै । काल कला तेहि देखिके काँपै ॥
अखंड मंडल गुफाके तीरा । दरशै ज्योति अखंडित धीरा ॥
जो देखै तो प्रकटै चोरा । देखे बिना ज्ञान होय भोरा ॥
तत्व समाधि लगावै जानी । उपजै ज्ञान अमी रस खानी ॥
सत्य सुकृत पग परसै जाई । रोग न व्यापै काल न खाई ॥
तत्व तमासा गुरुमुख देखे । तत्व छाड़ि निहतत्व बिबेखे ॥
तत्व समाधि करै नित पूजा । सत्य सुकृत तजि और न दूजा ॥

Page 1683Permalink

शवासुखार

( ७३ )

पाँवके ऊपर पाँव चढावै । हाथ फेरिके संपुट लावै ॥
संपुट शीश छुआवै जानी । निरखै अरध उरधकी वानी ॥
कसनी कसै बहत्तर डोरी । सुरति शब्दसों राखै जोरी ॥
अधर अवाज लखै निरबाना । राग छतीसों सुने वँधाना ॥
सुरली टेर अर्ध धुनि होई । ज्ञानगुफा चढ़ि निरखेहु सोई ॥
सुनत अर्ध धुनि उन मुनिराता । बूझै आदि अन्तकी बाता ॥
मन मकरंदी के गुण पावै । मगन होइ चंचल नहिं धावै ॥
मन सर होई सरे सब काजा । छोंडे कपट शीश विचुराजा ॥
नख शिश मनै बियापै सोई । मन चीन्हे मन आपै होई ॥
यह मन शक्ती यह मन सीवा । यह मन पांच तत्त्वको जीवा ॥
इह मन लेकै उन मुनिरहै । तीन लोककी बातें कहै ॥
ऊन मुनीमें रहै रहावै । ताकर हंस काल नहिं पावै ॥
ऊनमुनी महीं लावै तारी । अङ्गमें महलमहँसुरतिबैठारी ॥
उनमुन महीं जो वासाकरै । अगम महलमें सुरति लै धरै ॥

समय-उन चढी आकाशको, गई गगनपर छूटि ।

हंस चले जो जात हैं, रहे शिर कूटि ॥

उन मुनीमें धर्मदासबसै, बंक नाल गहिजोर ।

शिर ऊपर सतशुक्ति तहै, तहां शीत शब्दकी डोर ॥

चौपाई

उनमुनी सांची सुरति है बासा । धर्मदास गहि राखहु पासा ॥
सोहं सार मूल धुनि राता । तासु नेह मिले दाता ॥

समय-हंसा सोहंग मान करै, निकसि खेल मैदान ।

तहां सुरति बैठारिकै, नित प्रति लावै ध्यान ॥

चौपाई

अमर आसन करौ बिचारी । धर्मदास यह कथा निनारी ॥

Page 1684Permalink

( ७४ )

बोधसागर

जो कोइ मूल ठीक धरि आवै । सोई अमर समाधि लगावै ॥
सार समान रहै दिन राती । पावै आदि अन्त उत्पत्ती ॥
अमर महात्म पावै नीका । अमर समाधि को गहै धरि ठीका ॥
पांच पचीस सकल सब जानै । आवत जात श्वास पहिचानै ॥
श्वास सार शब्द निरुआरै । अमर समाधि को भेद विचारै ॥
निशि वासर है शब्द समाना । जागत सोवत एक ठिकाना ॥
अमर मूल धुनि शब्द समाई । बोलै ज्ञान गर्मी अधिकाई ॥
लावै अमर मूल महतारी । अटल रहै मति टरति न हारी ॥
अमर सुहावन आसन मूला । नख शिख भेद गहै अस्थूला ॥
तनकी लक्ष्य लखै विस्तारा । लक्ष्य अलक्ष श्वास गुंजारा ॥
लक्ष्य लखै सो साधु कहावै । बिना लक्ष्य सतगुरु नहि पावै ॥
सतगुरु चीन्है के सहिदानी । काल ब्याल भयभीत निशानी ॥
काल काल बन रेख बनावा । नख शिव जानै तासु सुभावा ॥
पतरी ग्रीव नासिका भारी । भृकुटी देह नेह होइ कारी ॥
दहिने ग्रीव मासा को बासा । गुण गंभीर ज्ञान परकासा ॥
नेत्र रसाल बदन मनहारि । शब्द सनेही सदा पियारा ॥
सदा हृदय सतगुरुकी आसा । बोलै ज्ञान गर्मी परकासा ॥
पूरण लक्ष पक्ष दोइ होई । शब्द गहै बहु भेद बिलोई ॥
ललाट पाट रेखा होई चारी । सुरति सनेही सुरति सुधारी ॥
तेहि जानेहु पीछल सहिदानी । पाछिल बोध भये सब हानी ॥
सुनत शब्द मिलै सो आनी । शब्द सनेह गहै चित्त जानी ॥
पलक छत्र औ झीने बोलै । पावत पान कपट सब खोलै ॥
ताकह जानहु हंस सुहेली । आनि मिले यम परदा खोली ॥
भीतर वचन कहे हित जानी । पाछिल सुरति भई जत हानी ॥
चरण टेकि चित्त बोधहु जानी । जाते आगे होइ न हानी ॥
रोष करहु तो मोर दोहार्इ । गुरुको रोष लोक नहि जाई ॥

Page 1685Permalink

शवासगुञ्जार

( ७५ )

समय-गुरुते माथेते उत्तरे, शब्द वेहुना होय ।
ताको काल घसीट है, राखि सकै न कोय ॥

चौपाई

गुरु भृङ्गी कर एक सुभाऊ । मेटे करम करे सुकताऊ ॥
शीख जोमन बसिदुबिधा करई । गुरु पुरा होई चित ना घरई ॥
चित तो धरे शीख विगारे । आपु सहित भवसागर डारे ॥
दीन दयाल गुरुनकी रीति । जैसे चन्द चकोरहि प्रीति ॥
सीखे सिखापन बहुविधि देही । भरम मेटि निर्मल करि लेई ॥
शीख भेद जो पूछे आई । क्रूर होइ तो उठै रिसाई ॥
पूर होइ तो शीखहि बोधे । कलह कलपना तजिकै सोधे ॥
शीश अज्ञान पार नहि पाई । ताते करै कपट चतुराई ॥
करै कुटिलता बोलै जोरा । गुरु पूरा होइ करै निहोरा ॥
समय जानि बचन मुख बोलै । कहूँ शीतल कहूँ तेजस डोलै ॥
समय जानि बचन मुख बोलै । कहूँ तेजस कहूँ शीतल डोलै ॥
जब जब शिष्य करै अज्ञानी । हृदय शुद्ध मुख कहै कुबानी ॥
भाव विचारि शिष्य सों कहहीं । शिष्य की दशा जोनीके लहहीं ॥
जोर कहनको शिष्य डराई । गुरुशब्द महँ लेइ मेराई ॥
गुरु पूरा होय ताहि सुधारे । करम काटि भव सागर तारे ॥
गुरु सुवास सबके सुखदाई । गुरु राखै तो काल न खाई ॥
जानेहु ताहि काल अभिमानी । काल अङ्ग धरि प्रकटे आनी ॥
गुरु नाता धरि शिष्य नशाई । रहनि गहनि नहि एक लखाई ॥
अज्ञान दिसासे शिष्य कहावै । गुरु होय गुरुगम समुझावै ॥
शिष्य करै बहु चञ्चलताई । गुरु पुरा होय लेइ बचाई ॥
गुरुकी दशा ज्ञानकी भाऊ । अज्ञान दशाते शिष्य कहाऊ ॥
रण ज्ञान गमी जेहि होई । हंस उवारन सत गुरु सोई ॥

Page 1686Permalink

( ७६ )

बोधसागर

सतगुरु कला अनन्त कहावै । ताकर भेद शिष्य किमि पावै॥
ताते शिष्य कहिय अज्ञाना । गुरु बतावे शब्द निर्वाना ॥
शिष्य नाता धरिजो कोइ आवै सतगुरु होइ सत राह बतावै ॥
गुरु सोई जाको चित थीरा । सुरति सरोतर साजै वीरा ॥
केतो चूक शिष्य सो परई । सतगुरु पूरा सब परि हरई ॥

समय-जाका चित्त समुद्रसा, बुद्धिवन्ता मति धीर ।

सो धोखै बिचलै नहीं, सतगुरु कहै कबीर ॥

चौपाई

लक्षण लक्ष्य बिचारै जानी । निरखै आदि अन्त सहिदानी॥
गुरु पूरा शिष्य होय उदासा । गुरुगमन लेई शब्द परकासा ॥
आदि अन्तकी परिचय लेई । पाछे भेद शब्द तेहि देई ॥
परखै परिचय परखै रेखा । शब्द सनेह सुनावै लेखा ॥
त्रिकुटी तीर गुञ्ज जो होई । परखै शब्द रहै तन गोई ॥
ममता मोह करै हंकारा । अन्तरकुटिल चतुर वरिआरा॥
पलक भुअङ्ग परोहन साथा । हृदय मलीन नवावै माथा ॥
वरौनीपर जो गुञ्जै गुञ्जा । महा सुबुद्धि होह मुख पुञ्जा ॥
हृदय मलीन होय मुख छाहीं । गुरु गमि शब्द विचारै नाहीं ॥
लहसन मासा होय मुखमाहीं । शुक्ती रबी जम।हिकी छाहीं ॥
राज बरन औ लँबी देहा । गुरुगमि शब्द विचारै नेहा ॥
नेत्र कीर्ति कुटि वृक्षकी शाखा । बोले सदा मधुर धुनि भाखा ॥
बरण छीन लौ नेत्र मलीना । हृदय कपट मुख रह अधीना ॥
भुक्कुटी ऊँच शीश छतनारा । ज्ञान महाबल कथै अपारा ॥
लम्बी नासिका श्रवण है छोटा । हृदय शुद्ध मुख बोलै खोटा ॥
राज बरनहि मोट तन भारी । छोट शरीर ज्ञान अधिकारी ॥
मोटी नासिका ऊँच लिलारा । ज्ञानहीन मन कथै अपारा ॥

Page 1687Permalink

श्वसगुञ्जार

( ७७ )

पातारि अधर कपोलन्ह माँसा । ज्ञान महाबल कथे निरासा ॥
धरनी धीर धरै गरमाई । डाढी दरबर औ बहुताई ॥
आगै ग्रीव गुंज होइ भारी । माया सवन कोध अधिकारी ॥
भुज भुअंग नानिनि मनिहारा । करपग रसना रेख सुधारा ॥
रेखा चारि होय चतुरंगा । काल कला धरि प्रकटे अंगा ॥
करपर होइ दीर्घ भण्डारा । ताके निकट भजनकी धारा ॥
सोई धार अखंडित होई । क्षीण भंग मति गहे विलोई ॥
धारा मिलि अवधी कह आई । हंसदशा धरि पंथ चलाई ॥
सो धारा होइ मोट सनेही । ज्ञान गहे मति धरे ना देही ॥
वारिष धारा मिलै सुधारा । हृदयशुद्ध प्रीतम मनियारा ॥
भजनभंग कवहूँ नहिं होई । गहै शब्द गरभेद विलोई ॥
यशकी रेख विचारै जानी । जेठे पलौ जीवकी खानी ॥
तैसे ताहि विचारहू रेषा । तहाँ तहाँ तस कर्म विशेषा ॥
अवधिके नीचै चुंगल होई । अयश करत यश पावे सोई ॥
विश्वा जानि लक्ष गहि लेऊ । जस विश्वा तस सुपिरण देऊ ॥
विश्वा बीस होय नर पूरा । शब्द सनेही गुरुगमि शूरा ॥
अंडज होइ जड जनमैं आई । घटी बढी होइ अंक लिखाई ॥
पिंडज खानि देह धरि आवै । बारह पंद्रह अंक चढ़ावै ॥
ऊष्मज होइ जग लेह अवतारा । नरके कर दश अंक सुधारा ॥
अचल खानि जग जन्मे आई । बत्तिस विश्वा अंक चलाई ॥
चारि खानिकी लखै निशानी । दीहेहु ताकहँ शब्द सहि दानी ॥
खानी लक्ष विश्वा लखि राखै । कर्म अकर्म भित्रके भाखै ॥
पिंडज चारि भांति तन होई । कर्म अकर्म सुधारै सोई ॥
कर्मी नाहर घातिक जेता । अंक सुधारि लिखै कर तेता ॥
जे के करमह सती औ गेडा । लिखै अंक करमकर बेडा ॥

Page 1688Permalink

( ७८ )

बोधसागर

गाय भैंस परमारथ खानी । जैसे अंक सुधारै जानी ॥
पशु पक्षी परमारथ होई । नख शिख रेखा लखे बिलोई ॥
अंडज चार बरनकी काया । कर्म अकर्म तहाँ निर्माया ॥
अंडज मीन सुफल तन होई । तैसे अंक सुधारे कोई ॥
अंडज पक्षी तन निरदाया । तहाँ तहाँ तस अंक चलाया ॥
करमी पंछी जोरा बाजा । तैसे अंक सुधारे साजा ॥
अंडज नाग कर्मकी खानी । बोरे काल नरक सहिदानी ॥
ऊष्मज बरन चारि तन होई । गुण अवगुण सब लिखै बिलोई ॥
भृंगी आदि कीट सुखदाई । भजनके अंक लिखै यमराई ॥
बहुतक कीट होय सुखदाई । मारि खात नर रोग नशाई ॥
तासु लिखै परमारथ खानी । कर्म अकर्मकी सुनिये बानी ॥
एक कीट दुखदाई होई । कीटहि कीट खात है सोई ॥
सो निशान करमकर होई । जेतिक अंक लिखै तन सोई ॥
एक कीट नर दृष्टि न आवै । तेहि अवगुणते काल नचावै ॥
अचल खानि की चारि निशानी । गरम शीतल लिखै अमृतवानी ॥
गुण औगुणको करै विवेका । गुण अवगुण नरके कर रेखा ॥
सो सतगुरु जो सोइ सयाना । चारि खानिको लखै निशाना ॥
पाप पुण्यको करै विचारा । ताहि तहाँ निज पान सुधारा ॥
कर्म जीव कर्महिकी खानी । काल कर्मकी बोले बानी ॥
सतगुरु सोइ जो लक्ष्य विचारै । लक्ष्य विचारिके पान सुधारे ॥
चोर साहुको करै विचारा । भाव विचारि पान निरुआरा ॥
कपटी जीव कर्मबसि अंधा । शब्द सुनत चित होइ विष मंदा ॥
अस कर्मज जब देख बिचारै । कर्म मिटाय पान निरुआरै ॥
खानिकी लक्ष फेरि जब लेई । तब तेहि शब्द परीक्षा देही ॥
विश्वा निरखि विचारै रेखा । गुण अवगुणका जानै लेखा ॥

Page 1689Permalink

शवासुञ्जार

( ७९ )

कर पलौ कर रेख विचारै । तिरछि विषमको लेख सुधारै॥
तिरछा रेख विस्नाकी खानी । जस देखै तस बोले बानी ॥
विषम रेख कर्मज अधिकारी । जत कर्मज तत रेख सुधारी ॥
ततका मल हरि परसे परनारी । सुनो धर्मनि मैं कहौं विचारी ॥
नख उज्ज्वल होह गुंज चितेर । कलह कल्पना यमकर घेरा ॥
करपर लिखै विषमकी खानी । गुण औगुणकी लिखै निशानी॥
तिरछा रेख नारीकर नेहा । तासु नेह सुत सुता उरेहा ॥
माता पिता बन्धु भरतारा । विषमरेख यम लिखै विचारा॥
अवधि तीर दोउ तिरछा उरेहा । भक्ति भंडार विषमकर नेहा ॥
मीन पूछ भंडार सुधारी । सुख संपति बिभौ तन टारी ॥
नवो खण्ड यमरेख सुधारी । सुख संपति बिभौ तन टारी ॥
गुण अवगुणसबतबहि लिखावहु । युक्ति जानिकै हंस चेतावहु ॥
हंसा दासा तबही नर पावै । जब करताकी दशा मिटावै ॥
काल कर्म कालकी खानी । चाल चलावै नरकाग समानी ॥
काक कुबुद्धि तेज तनमाही । सतगुरु शब्द बतावहु ताही ॥
काक कुबुद्धि तजे कुटलाई । तब सतगुरुकै शरण समाई ॥
काक कुबुद्धि तत चाल मिटावै । तब निर्वान परमद पावै ॥
बुद्धि फेरि पलटावै बानी । सतगुरु शब्द गहे सहिदानी ॥
लोक लाज कुल दशा छुडावै । तब कौआते हंस कहावै ॥
यम रेखन की जाने बानी । सौ सतगुरु सोइ तत्त्व ज्ञानी ॥
रेखा विना न लेखा पावै । बिन लेखा नहिं गुरु कहावै ॥
सूकर खान गीध औतारा । बिनु यमरेख लखै नहिं पारा ॥
यमकी रेख सकल जब जाने । गुण अवगुण तबही पहिचाने॥
करपर होय चक्रकर थाना । शंख सीप गुरु भेद बखाना ॥
पाँचौं चक्र होय सम तूला । योगकला चतुरथ अस्थूला ॥

Page 1690Permalink

( ८० )

बोधसागर

एकचक्र अथवा दुइ होई । कछु ज्ञानी कछु दुर्मति खोई ॥
तीनि होय तो होय उदासा । चार होय तो सूर्य प्रकाशा ॥
पाँचौ शंख होय करमाहा । दुख दारिद जान अवगाहा ॥
सीप होई तौ होय उदासा । शब्द प्रतीत शब्दकी आसा ॥
नखशिख रेख बिचारेहु जानी । तबहि सुधारेहु हंसकी खानी ॥
समय-नख शिख जानिके, तबहि सुधारेहु पान ।
भर्मभूत नहिं दर्शही, हंस होय निर्बान ॥

चौपाई

निर्खहु आदि अंत सहिदानी । गुण अवगुण देखहुँ बिलछानी ॥
कर्मजीव काल अधिकारा । कर्मके घर लेई अवतारा ॥
वरण भेद परिसै कुल जाती । रेखा लेख देखै उतपाती ॥
कर्मों काल कर्म वश होई । गुण अवगुण सबदेखिबिलोई ॥
उपजै चोर जुआरी झूँटा । कर्मों काल कर्म धरि लूटा ॥
कामीके घर कर्मों होई । कर्म रेख तब देख बिलोई ॥
कर्म खानि कायामहँ बासा । सुनै शब्द चित होई उदासा ॥
भर्म भूतकी गहै निसानी । पूजै शिला औ उलछै पानी ॥
मारु मारु मुख बानी भाखै । मन बशि जीव काल घर राखै ॥
नेत्र बिरह रस खुकुटी छीना । कबहुँ चंचल कबहुँ मलीना ॥
बालक होई पौनके साथी । मदमातै जस मैगल हाथी ॥
तिन जीवनकी दशा मिटावै । पाछे सत्य शब्द ससुझावै ॥
पद्म मुरक जाके तन होई । सो कर्मों जग जीवै लोई ॥
दया लगनकी परमित पावै । निर्मल हो सत्यलोक सिधावै ॥
नेत्र विशाल रक्तकी झाई । सुरति सनेह ज्ञान बहुताई ॥
जब तब चितमहँ संशय आवै । ज्ञान गम्यते मार बहावै ॥
ताकी निर्णय अगम सुभाऊ । पावै सत्य शब्दको दाऊ ॥

Page 1691Permalink

श्वसगुञ्जार

( ८१ )

काग बुद्धि मन दशा छुडावै । पावै शब्द लोक सो आवै ॥
स्वेत कुष्ठ मद गात मलीना । कर्म विश्व विषयी लौलीना ॥
जहद कुष्ठ मोती मनी भारी । धुन्द्य कुहेर बहिरी रक्तारी ॥
शून्य भाग्य दाग मतिमारी । फोकट कुष्ठ औ गंध पहारी ॥
रक्तविकार जहर धुनि फीका । अंग मलीन कर्मको लीका ॥
पाछिल कर्मज नरकी देहा । परखे सतगुरु शरण सनेहा ॥
तासु निशान परखिके काया । नेत्र गुञ्ज विषवाण बनाया ॥
कर्म निशान दशा पहिराया । तनविकार गुरुवचन नभाया ॥
तेहि जनि देहु मुक्ति बर बीरा । निश्चय काल करै बड पीरा ॥
पीरा सहे जीव शब्द न मानै । गुरु निन्दा निशिवासरजानै ॥
निन्दा करत जाइ यमदेशा । ज्ञान बुद्धि नाह गहै सदेशा ॥
गुरुकी दया जो मुखमहँ आनै । लोभ लहरि ममता मनसानै ॥
कबहिं न होहि ताहिकरकाजा । कितनो करै बुद्धिकर साजा ॥
गुरु निन्दा कुष्टी औतारा । परै रौर नरककी धारा ॥
सो सतगुरु जो होहि सयाना । ऐसे जीव कहँ देह न पाना ॥
पान लेइ अंतै बगडावै । स्वर्ग नर्क महँ ठाँव न पावै ॥
तनकी दुर्मति लहै न पारा । भजै राज नर्ककी धारा ॥
कर्मी खानि दहे नर पावै । पाछिल अवगुण संगहि आवै ॥
तेहि जनि देऊ शब्दसहिदानी । मानहु सत्य शब्दकै बानी ॥
धोखे आइ पान जो लेई । पाछै समुझि सिखावनि देई ॥
सुनत सिखावन हर्षित होई । ताहि देहु गुरुशब्द बिलोई ॥
गुरु की त्रास करै लौ लीना । सुनत सिखापन होइ अधीना ॥
मानै त्रास रहै लौ लाई । पावत पान करम कटि जाई ॥
उतपनि लगनजो साधहु धीरा । ताहि लगन सँग साजहुबीरा ॥
नाम पान पाँजी समुझायहु । सत्य शब्दकी रहनि बतायहु ॥

Page 1692Permalink

( ८२ )

बोधसागर

कामिनि कनक कलाकी फंदा । अरपै दुनौ शीश मनमंदा ॥
कामिनि अरपै कनक चुरावै । इहि विधि हंसलोकनहिंआवै ॥
कनक अरपि कुलभावदिसावै । वाजी दिखाइके कलाछिपावै ॥
कामिनि कनक करै सम तूला । पावै शब्द मुक्तिकर मूला ॥
चाल विना लागै बडि वारा । तामैं नहि है दोष हमारा ॥
चाल चलै कुलदशा मिटावै । भक्तिसार धरि लोक सिधावै ॥
कथनी कथै करनी नहिं जाने । ताते अवगुण सबै बखानै ॥
कथनी कथै लोक नहिं जाई । भात कहै नहिं भूख बुझाई ॥
पानी कहै प्यास नहिं जाई । कथनी कथै पाछे पछताई ॥
कथनी थोथर करनी सारा । कथनी कथि कथि हुये गँवारा ॥
कथनी कथि जो करनी करै । कहैं कबीर सो प्राणी तरे ॥

समय-करनी बोलै पारकी, करपै ले व्यवहार ।

करनी कर शब्दै गहै, उतरे भवजल पार ॥

चौपाई

महा शून्यके भीतर रहई । सत्यलोक की बातें कहई ॥
कहै अर्थ कथ करै विचारा । कहै कबीर सो शिष्य हमारा ॥
कथै आन करै जो आना । सो अब जानहु पशू समाना ॥
जैसा कहै करै पुनि तैसा । हैं हमहीं हमहीं सो ऐसा ॥
करनी करै कहै तब बाता । ताहि मिलै गुरु समरथदाता ॥
कथनी कथै गर्भ होय भारी । बिनु करनी सब यमकीबारी ॥

समय-करनी गर्भ निवारनी, मुक्ति सारथी सोय ।

कथनी कथि करनी करै, तो मुक्ताहल होय ॥

चौपाई

इहि विधि गहै शब्दकी आसा । निश वासर हम ताके पास ॥
अति अधीन करनी कर शूरा । करनी किये मिले गुरुपूग ॥
शूर होय करनी मन लावै । भक्ति करै जगबहुरि न आवै ॥