Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1634Permalink

( २४ )

बोधसागर

खाए अखज चले एडाई । जस मडवाको स्थान अघाई ॥
ब्राह्मणहुको झूठी आसा । हरि नहिं भजे न हरिके दासा ॥
कहके बिर ब्रह्मा करोए । उत्तम जन्म पाय जड खोए ॥
जूठी बात वेद निरमाई । चार वर्ण आश्रमहिं दृढ़ाई ॥
ऋषि अगसी सहस्र बखानी । ते ब्रह्माके सुत उतपानी ॥
जेते ऋषि तेते मतधारी । अस्तुति करि हसेब तुम्हारी ॥
ब्रह्मादिक सुनि देव गण भारी । अस्तुति करिहैं विष्णु तुम्हारी ॥
निशिदिन ध्यानपिताकोधरिहो । किंचित ध्यानजोतअनुसरिहो ॥

साखी-विचलि गयउ निजनामको, गहे कुमारग जानि ।
तीनलोकगुण विस्तरेऊ, निरञ्जन आदि भवानि ॥

चौपाई

कहै कबीर सुनौ धर्मदासा । दोऊमिलि यह मत परकाशा ॥
यह सब खेल कामनी कीन्हा । निरञ्जन बास झून्यभी लीन्हा ॥
ज्योति निरंजन ध्यान लखाई । शिव ब्रह्माको भेद सुनाई ॥
सेवहु विष्णु निरञ्जन ध्याना । हे सुत वचन निश्चय मम जाना ॥
ताते ज्ञान अगम फैलाहो । जाते तामस सिद्ध कहा हो ॥
सिद्ध न कामत होइहै भारी । ज्ञान अगम गुण होहि भिखारी ॥
अंश दहन तन तामस भारी । असुरभाव पशु वासु वतारी ॥
मतपा खंड ठगोरी टोना । षट् दर्शन पाखंड खिलोना ॥
यंत्र मन्त्र विखया अधिकारी । अन्तर ध्यान भक्त बुव धारी ॥
तव गुण सहस्र नाम ऊचरिहे । एक अंश चौसठ योगिन होइहे ॥
कर खपरलें मंगल गैहे । यह उपदेश महादेव देहे ॥
( शंकर चिह्न इहै सो पैहैं । ) " " " " ॥
रजशुचि सतगुन दया समानी । असुरहतन भक्तन रजधानी ॥
आगम कहो संघ सुनि लिन्हेउ । जहां जसभावतहांतस कीन्हेउ ॥

Page 1635Permalink

शवासुआर

( २५ )

चारि खानि ब्रह्मे निरमाई । चामहि त्वचा लुब्ध लौ लाई ॥
शिवको वरन भेद नहीं होई । क्रोधरूप धरि भेष विगोई ॥
मात विष्णुपर दाया कीन्हौ । पिता दिखाय निकटहि दीन्हौ ॥
(अनुभव दया विष्णु परकीन्हौ । )

पिताको दर्श विष्णु जब पावा । तब माता कह शीश नवावा ॥
माता पिता एक है गयऊ । विष्णु देखि चित हर्षित भयऊ ॥
माता पिता एक मिलि गयऊ । विष्णु समाय जोति महाँगयऊ ॥
तेहि पाछे जग सिरजे लेऊ । ताको वरण सविस्तर कहेऊ ॥
प्रथमें चारि खानि निरमाई । लक्ष चौरासी योनि बनाई ॥
चारि खानिकी चारिउ बानी । उपजी तीनिलोक सहिदानी ॥
चारि खानि रचि कियो पसारा । चारि वरन पाखण्ड सँवारा ॥
(चौदहभुवन करचो विस्तारा । )

लक्ष चौरासी योनी कीन्हौ । चारि खानि महाँ एकही चीन्हौ ॥
लक्ष चौरासी बचन बखाना । चारि खानि जीव एकै साना ॥
रचना रची सखा बहु रंगा । सुर नर मुनि गणका मतरंगा ॥
कामदेवकी कला अंगंगा । पशु पक्षी सुर नर मुनि संगा ॥
कामकला सबही भरमावै । शिव शक्ती संग काम लगावै ॥
उत्पति प्रलय रची अविनाशी । कामिनि काम कालकी फाँशी ॥
कनक कामिनी फन्द बनावा । तेहि फन्दे सबही अरुझावा ॥
कनक कामिनी फंदा कीन्हा । चार खानिमें एकै चीन्हा ॥
नर बानर कीट पतंग सँवारी । सबके सँग करै रखवारी ॥
(नर नारि जत खान सँवारी । सब घट काम करै रखवारी ॥
पशु पक्षी जत कीट पतंगा । रक्षक भक्षक सबके सङ्गा ॥
शवासा सार होय गुआरी । पांचों तत्त्व सँग विस्तारी ॥
पांचों तत्त्व तुरै बल जोरा । तापर चढ़े साहु औ चौरा ॥

Page 1636Permalink

( २६ )

बोधसागर

चारिउ खानि होय गुञ्जारा । स्वासा चलै अखंडित धारा ॥
देहदशा जस पुरुष सवारा । तैसी देह रची करतारा ॥
पांच तत्त्व तीनों गुण साजा । आठ काठ पिंजरा उपराजा ॥

( अष्टधातु पिंजरा उपराजा ) ॥

पिंजरामें सुगना एक रहई । वाकी गति मञ्जारी लहई ॥
(यामध्य सुवना एक रहई । दावपरे मैजारी गहई ) ॥
सुगना पढ़ै दिवस औ राती । रक्षक पिंजरा ऊपर सँघाती ॥
रक्षक भक्षक सङ्ग रहावै । सदा पढ़ावै घात लगावै ॥

) एक घातक एक सुआ पढ़ावै ॥

जस सुअना पिंजरा महाँ गहई । ऐसो देह प्राण दुख सहई ॥
नख सिख रचाकाल फुलवारी । फूली वास कुबास सवारी ॥
कनक कामिनी काल बनाई । चारि खानि महाँ रहा समाई ॥
कामिनि काम सँवारे जानी । चारिउ बखानि रहा विकशानी ॥
चारि खानि महाँ श्याम अमाना । काल कुटिल तेहि माहि समाना ॥
काल कलाकी खानि बनाई । शिव शक्ती महाँ रहा समाई ॥
(दया क्षमाकी खानि बनाई । नर नारि महाँ रहा समाई ) ॥
सुरनर मुनि सबही कह डहकै । चारिखानि सबके घट महकै ॥
चारिखानिकी सब उत्पानी । जेतिक तीन कोक सहिदानी ॥
तीन लोक श्वासा विस्तारा । स्वासाते भा सकल पसारा ॥
श्वासा संग काल अवतारा । विष अमृत दोनों संचारा ॥
श्वासा संगम काल औकाली । श्वास संग भये वनमाली ॥
प्रकृति पचीस सङ्ग जञाली । पञ्च पांचदश माल तमाली ॥
चन्द्र सूर श्वासा संग पूरा । इंगला पिंगला सुष्मनि जोरा ॥

दोहा-श्वासा संग श्वासा, तेहिसे उपजा बरि आर ।

चन्द्रसूर्य हैं श्वासामध्ये, सकल विधिविस्तार ॥

Page 1637Permalink

श्वसगुञ्जार

( २७ )

शिव शक्ति सुखधाम है, जो चितज्ञानसमाय ।
सुखसागर अभिराम है, कालत्रासठरिजाय ॥

चौपाई

चन्द्र सूर जीवन सहिदानी । शक्ति शिवकी उपजे खानी ॥
(संयोग जड़ चित विदानी ) ॥

एक संग विष लहरी समानी । एक संग बसे अमृतकी खानी ॥
एक संग मन बसे अपारा । एक संग अमी जीव रखवारा ॥
एक संग काम क्रोध दुखभारी । लोभ मोह पाण्ड विकारी ॥
अहंकार लालच औ ममता । घिन्न औछतिलाज प्रतिहता ॥
एते एक वीरके साथी । माया मद जस मैगर हाथी ॥
एक संग शीतल शीलसुभेपी । इक संग छेमा सुबुधि विशेषी ॥
एक संग भक्ति रहे हितकारी । ज्ञान विवेक संतोष सुधारी ॥
दया दीनता निर्भय रमता । धीरज मतीसहज सुधि समता ॥
दुई घर दुवो राव कर वासा । इक घर राहु केतु प्रकाशा ॥
राहु अमावस सूर्यहि आसे । आसे केतु पूरणीमा चंद्रहीफाँसे ॥
दोउ करे यहि भांति बसेरा । खन बाहर खन भीतर डेरा ॥

( दोउ करे एक नगर बसेरा ) ॥

एकहि रथ दोऊ असवारा । बाहर भीतर मध्य दुवारा ॥
पांचों अविचल तुरे तुषवारा । ता ऊपर है जीव असवारा ॥
एक तुरे पियरे पट नेहा । एक नील रंग है देहा ॥
कुबेत एक लाल बहु रंगी । एस सजुज हरियारे अंगी ॥
एक श्याम सुशकी रंग भारी । पांचों एकते एक अधिकारी ॥
एक श्याम बदन रूपचारी । आप आप पांचों अधिकारी ॥
पांचों बसे एकही संग। एकही रथ मन जीव सुसंगा ॥
एक तब ले पांचों वासा । दाना घास पानीकी आसा ॥

Page 1638Permalink

( २८ )

बोधसागर

पांचों पांच घाट जल पीवै । दाना घास खाए सुख जीवै ॥
पांचों तुरै पहली पल धावै । छिनबाँधहि छिनछोरि कुदावै ॥
छिनबाहिर छिनभीतर आवहि । पांचों पांच ढुंड फिरि धावहि ॥
सुसरवर पार सो तवे ले आवै । सकल पराश तवे ले आवै ॥
इहि प्रकार जाही ओर आवहि । कोइ नियरे कोई दूर सिधावहि ॥
सुरंग तुरै जोजन भरि जावै । सुसकि योजन डेढ सिधावै ॥
हरियर दुह योजन पर जावै । योजन तीन पति पहुँचावै ॥
हंसा चारि योजन जो जावै । फिरिके दंडवत बेलै आवै ॥
(श्याम रंग आवै नाहिं जाई) ॥

यहि विधि पांचों आवै जाहीं । अपनि अपनि मंजिलके माहीं ॥
पांच तुरै रथ एक सुधारा । ताऊपर मन जीव असवारा ॥
जीव पराहै मनके हाथा । नाच नचावै राखै साथा ॥
पांचों तुरै होय असवारा । घेरे काल कलीके द्वारा ॥
यहि धोखा गहि जीव झुलाना । सत्य शब्दको भाव न जाना ॥
सत्य लोकके तुरै तुखारा । ताऊ पर सतगुरु असवारा ॥
हाहाकार करै चहुँ भाती । करै शिकार दिवस औ राती ॥
रथ ऊपर चढ़ि तुरो कुदावै । मारि जनावर ले घर आवै ॥
मारै बाण जान पर तानी । नख शिर वेधे धाव न जानी ॥
ताहि जानवरके शिर नाही । रुधिर मांस देह नहिं ताही ॥
देखत देहदृष्टि नहिं आवै । बिन देखे असमाने धावै ॥
( बिन देखे असमानहि धावे । ता धोकेमें जिव डहकावे ) ॥
ऐसा देखो जनावर जोरा । बन औ नगर करै घनघोरा ॥
ऐसो विषम जनावर भारी । मारि पारधी लीन्ह संभारी ॥
मारि जनावर नगर बसावै । वाहि ओल देहे बिलमावै ॥
एक नगर दुह रहे नरेशा । भित्र २ दोनों कर देशा ॥

Page 1639Permalink

शवासुञ्जार

( २९ )

ताहि नगर दुइ महल बनाये । दुइ दरवानी तहाँ रह्याये ॥
महा विकार दोऊ दरवानी । दोऊ रायकी सेवा ठानी ॥
करै उत्तपन्न दोऊ रजधानी । धर्म धीर औ आदि भवानी ॥
जो कछु उत्पति शहरमें होई । सो सब बांटे लेहि नृप दोई ॥
बांटे खजाना धरै दुराई । लेखा खरच उठावहि राई ॥
लेखा जानि खरच उठाई । लेखा खरच उठावै आई ॥
एक हवेली दस दरवाजा । अहुठ हाथ गढभीतर राजा ॥
राजा प्रजा सबैहि रहवै । इकछत राज चले नहि पावै ॥
दोउ राहुके शहर बताऊँ । बाहर भीतर प्रकट दिखाऊँ ॥
एक घर बसे मोह नृप भारी । ताकी साज विषय अधिकारी ॥
दूसरे घर विवेक बलधारी । ताकी सात सबै हितकारी ॥
इकघर राजा एकघर रानी । विधि संयोग मिलावै आनी ॥
एकघर सूर एक घर चन्दा । एक तेज विष अमृत मन्दा ॥
इकघर शक्ती इकघर शीवा । इकघर मन एकघर जीवा ॥
इकघर पाप एकघर पुन्या । इकघर सांच एकघर शुन्या ॥
इकघर भक्षक बसे अपारा । इकघर रक्षक है रखवारा ॥
इक राजा कर रक्षक नाऊ । रक्षा करै सदा सब ठाऊ ॥
एक राजाकर भक्षक नाऊ । भक्षै सबै न छाड़ि काऊ ॥
दूनों नृपति एकपुर माहीं । एक रथ चढ़ै एक सङ्ग ताही ॥
प्रथमहि भक्षक होइ असवारा । तहाँ जाय जहाँ है करतारा ॥
विषम सरोवर पहुँचे जाई । पैठि विषम जल माहि नहाई ॥
करि असनान तीर्थ परसै । झाई झलकि ज्योति तहाँ दरसै ॥
दुइ प्रतिमाको दर्शन पावै । आदि निरंजन ज्योतिदिखावै ॥
काली कालरूप विस्तारा । नाना रंग तरङ्ग अपारा ॥
देखि रूप मन हर्ष समावै । ज्यों पतङ्ग दीपक कहँ धावै ॥

नं. १० बोधसागर - ४

Page 1640Permalink

( ३० )

बोधसागर

देखत बहुत सुहावन ज्योती । नाना रङ्ग लागे बहु मोती ॥
जब परसै तब तेज अपारा । लागे आंच महा विष झारा ॥
सो विष लै भक्षक घर आवै । आनि जीव कहैं घोरि पियावै ॥
विषपिलाय जिव घात लगावै । रथते उत्तरि आपु घर आवै ॥
जब विष चढ़े आप बिसरावै । तब रथ चढ़िके रक्षक धावै ॥
रक्षक दूरि देश कहैं धावै । विषम सरोवर पार सिधावै ॥
विषम सरोवर तजि है पारा । जाइ जहाँ सतनाम पियारा ॥
अमर चोलना देखे जाई । चरण स्वरूप महाँ रहे समाई ॥
परसे सुरति नामकै पाया । मिटे जहर भइ निर्मलकाया ॥
दया तूरे चढ़ि उत्तरे पारा । परसे अमी तत्त्व विस्तारा ॥
अमी तत्त्व तूरे जब परसे । अग्र ज्योति अखंडित दुरसै ॥
वरषै अमृत अग्रही धारा । पिवे जीव विष होय निनारा ॥
सुख सागरमें सुधारस पीवै । लै अमृत फिरि घरहि सिधावै ॥
घरमें आइ रहा ठहराई । अग्र अमी धर राख छिपाई ॥
घरी आध घर माहि जुडावै । भक्षक जहर बहुरि लै आवै ॥
फेरि जहर जीवहि पहुँचावै । जीव सुख होइ अमी गँवावै ॥
जब भक्षक विष जीव पिआवै । फिर रक्षक अमृतकह धावै ॥
एहि विधि रक्षक भक्षक धावहि । एक विष एक अमृत लावहि ॥
विषम सरोवर भक्षक जाई । रक्षक सुख सागर पहुँचाई ॥
इहिविधि दोऊ करै रजधानी । इक दारुण इक शीतल बानी ॥
जादिनघर विधिने दुइकीन्हा । तादिन सोंपि खजाना दीन्हा ॥
दोइ नृपतिके दोइ स्वरूपा । राखै दाम चन्द सूर भूपा ॥
इकघर सूर्य एक घर चन्दा । इक दुख दारुण एक अनन्दा ॥
सकल समाज दोऊके हाथा । अविधि समानखजानासाथा ॥
भयर मता दोऊ घर भारी । श्वासा सार सुधारि सुधारी ॥

Page 1641Permalink

श्वसगुञ्जार

( ३१ )

बाँटिके दाम दोउ घर दीन्हों । अमृतविष विश्वासकर कीन्हों॥
रचि खानी बहु रंग अपारा । देह माहिं बहु देह सुधारा ॥
(रची देह बहु रंग अपारा । विष अमृत बहु रंग अपारा) ॥
अग्र देह एक देह मैझारा । बाहर भीतर मध्य दुआरा ॥
(अष्ट देह यदि देह मैझारा । बाहर भीतर मध्य अखारा) ॥
चारि विमल हैं चारि तरंगा । चारि सुरंग एक बहु रंगा ॥
(चारि विमल हैं फटिक तरंगा । चारि सुरंग श्याम बहुरंगा) ॥
दुइ उज्वल हैं बाहर वासा । दुइ उज्वल जलमध्य प्रकाशा॥
(दुइ उज्वल दल मध्य प्रकाशा । श्याम सुरंग अधर दुइवासा) ॥
श्वासा सुरंग अधर दुइवासा । जरद नील घर माहिं निवासा ॥
बाहर दुइ सफेद बहुरंगा । रूप अनन्त सत शक्ती संगा ॥
पार बसै सत्त्व सुकृतको डेरा । मध्यमें विषम सरोवर घेरा ॥
निस्तत्त्वकमलसुकृतसंयवासा । विषम सरोवर काल निवासा ॥
पुहुपदीप साहेबको वासा । सुखसागर ज्ञानी रहि वासा ॥
ताके और काल उच्छवासा । मान सरोवर काम निवासा ॥
ताके और कालकी आसा । विषम सरोवर काम निवासा ॥
सबके डरे निरंजन वासा । धरम दास तुम लखो तमाशा ॥
धर्मराह सुख पौन उड़ाई । विषकी लहरि ध्वजा फहराई ॥
ज्ञानीके सुख ज्ञान प्रकाशा । अमरसार सुधा रहि वासा ॥
गुप्त झांझरी पुरुष बनाई । अक्षे अमान ध्वजा फहराई ॥
प्रकट झांझरी काल प्रकाशा । तेजपूज विविधि रहिवासा ॥
जो रचना बाहरकी भाषा । सो रचना भीतर रचि राखा ॥
जो भीतर सो बाहर दरशै । तत्त्वहि तत्त्व तत्त्वतहँ दरशै ॥
तत्त्वकि रथचढ़ि बाहर आई । अमीकी रथ तहाँ परशै धाई ॥
क्षण बाहेर क्षण भीतर आवै । सतगुरुमिलै औ सहज बुझावै ॥
( निरखि परखि जब हेरे जाई । )

Page 1642Permalink

( ३२ )

बोधसागर

चारि तीर्थमहँ प्रतिमा भारी । सत्यसुकृत तहाँ पुरुष औ नारी ॥
स्वासा संयम राह सुधारी । देवल चारि देव हैं चारी ॥
घट भीतर घट राह अपारा । चाँद सूर्य ताके रखवारा ॥
उत्तर चँद तीरथ कहँ धावै । परसि तीर्थ अमृत लै आवै ॥
एकजीव दुइ अंग समाना । जन्द्र सूर्यके हाथ विकाना ॥
दक्षिण स्वर तीरथको धावै । तीरथ परसि जहर लै आवै ॥
शुक्लपक्ष जब पूनो जब आवै । तबही जीव चन्द्र घर आवै ॥
जलरैंग तत्व चँद असवारा । सो परसै घाइअमृत रसधारा ॥
जीव चन्द्रके साथेहि धावै । योजन चारि पार पहुँचावै ॥
करि असनान पुरुष पग परसै । निर्मल ज्योति अखंडितदरसै ॥
जब फिरि चन्द्र सरोवर आवै । बहुरि जीवसँगहि फिरि धावै ॥
आवत जात बार नहिँ लावै । पल पल जीव दरसतहाँ पावै ॥
कृष्णपक्ष अमावस जब आवै । तब फिरि जिव सूर्यघर आवै ॥
सूर्य तेजपर होइ असवारा । बरसै अग्नि अखण्डित धारा ॥
जाय निकसि योजन परवाना । विषय सरोवर करै अस्नाना ॥
परसै देव निरंजन पाई । लागे झार जीव कुँभिलाई ॥
जीव सूर्य फिरि कमल समावै । पल बाहर पल भीतर आवै ॥
सूर्यसंग विष पीवै अघाई । मूर्च्छित होय चन्द्रघर जाई ॥
जाय अमावस परिवा आवै । चढि रथ ऊपर चन्द्र सिधावै ॥
वायु तत्वपर होय सवारा । चले चंद दुइ योजन पारा ॥
विषम सरोवर पार सिधावै । मान सरोवर पारस पावै ॥
नागिनि एक सरोवर माहीं । पीय अमृत विषछांडे ताहीं ॥
सो विष खाय चन्द्रघर आवै । अमृतकी कछु खबर न पावै ॥
पल पल करै तीर्थ अस्नाना । भीतर बाहर एक समाना ॥
अमृत रहै भुजंगिनि पासा । भीतर बाहर एक प्रकासा ॥

Page 1643Permalink

श्वसगुआर

( ३३ )

साइ विष लेय तीर्थको आवै । चंद्र कमल पर जाय समावै ॥
एहिविधि चंद्रपक्ष चलि जाई । पाछै जीव सूर्य घर जाई ॥
पूनिमा बीते परिवा आवै । तब रथ चढिके सूर्य सिधवै ॥
सुरंग तुरै पर होय असवारा । योजन तीनि जाय चढिपारा ॥
सुखसागरमें पैठि नहाई । परसै योग सँताय न पाई ॥
अमृत मानसरोवर माहां । कामिनि दूरि धरै बोले ताहां ॥
सो अमान सुखसागर माहां । सूर्यके संग पीवे जिव ताहां ॥
पिये अमी जिव सूर्यके संग । मिटै तपत होय शीतलअंगा ॥
पल भीतर पल बाहर आवै । पीवै अमी रस तेज समावै ॥
जबही सूर्य अमीरस पावै । चंद्रहि पकरि आपुघर लावै ॥
जब चंदा आवै रवि द्वारा । होइ संक्रमण तेज अपारा ॥
तेज किरण पूरण जब होई । दरशाहि काल तपै रवि सोई ॥
तपै तेज बारहको धावै । सुखसागरमें पड़ि नहावै ॥
सुखसागरमें कर अस्नाना । उदितकमलहोइ द्वादश भाना ॥
सूर्यपर चंद होय जब जोरा । तब घर काल करै घनचोरा ॥
चन्द्र सूर्य कह राहु जो फाँसे । पल चन्दा पल सूर्यहि आसे ॥
इहि विधि देह डुइनको बाजी । पूनम धरिहि अमावससाजी ॥
चन्द्र सूर्य लै जाय अकाशा । सुखमुनिके घरदोजकर फाँसा ॥
मुसकि तुरौपर होइ असवारा । घरे शशि सूर्य अकाशके द्वारा ॥
जंबूद्वीप काल अस्थाना । सहज शून्य कह करै पयाना ॥
सहज शून्यमहैं पहुँचे जाई । सहज रहावै संग लगाई ॥
योजन डेठ सहजकर बासा । तहवाँ करै काल रहवासा ॥
सहज कालसों अंतर नाही । जीवहि छलै सहजकी बाही ॥
पलमें जंबूद्वीपहि आवै । पलमहैं सहज शून्यकहैं धावै ॥
एहिविधि चंद्र सूर्य दोह कांसै । काल सहज होय जीव गरासै ॥

Page 1644Permalink

( ३४ )

बोधसागर

चंद्र सूर्य दोउ अमृत पावै । काल सहज संग बाण लगावै ॥
बाण लगाय श्रुधा लेइ छीनी । जहर देइ चिव बुद्धि मलीनी ॥
जीवहि सदा कालकी आसा । तजि अमृत विष करही आसा ॥
कालहि राहु केतु होइ आवै । कालहि चंद्रहि सूर्य सतावै ॥
कालहि अमृत जीवसों लेही । कालहि जल थल बाजी देही ॥
कालहि प्रहण असत है जाई । देह विष अमृत लेइ छुडाई ॥
कालहि आगे पाछे धावै । कालहि रचै काल बिगडावै ॥
कालहि चारि खानि रचि राखा । कालहि सब घट बोलै भाखा ॥
घट २ काल करै रखवारी । एक देह दुइ अंग सँवारी ॥
एकअंग चंद एक अंग सूर । श्वासा पारस हाल हजूर ॥
इकइस हजार छःसै श्वासा । इतने एक घरी परकाशा ॥
निशिवासर बीते युग चारी । देओं अंग श्वासा संचारी ॥
दश हजार आठसै भारी । श्वासा चंद्र रनेह सुधारी ॥
जेतिक श्वासा चंद्र सनेहा । तेतिक चलै सूर्य सँग नेहा ॥
दशहजार तीनसै घाटी । चले चन्द्र अरु सूर्यकी बाटी ॥
दुइ हजार दुइसै अधिकारा । ताको भेद एक विस्तारा ॥
मध्यद्वार सहजके जाई । ता सुन्नह मों रहै ठहराई ॥
बारईस हजार चारिसै ऊने । जाप जपे जिव आप विहूने ॥
एकजीव तीनों घर संगा । राहु केतु शशि सूर्य अनंगा ॥
जाप जपै और तीर्थ नहाई । परसै देवल देय सहाई ॥
जब जिव सत्य सुकृत पगपरशे । तब निज ज्योति अखंडितदरशे ॥
जब जीव आदि निरञ्जन दरशे । हीरामें ज्योति तत्वजसपरशे ॥
तासु भेद मैं कहां बनाई । असिले गगनरु श्रुधा छुडाई ॥
जब परिवा पूनमकी साथी । तब चंद्रहि ले आवहि बाँधी ॥
राहुकाल होइ जाय समाई । अमृत छोड़ि पीवै दुखदाई ॥

Page 1645Permalink

श्वासगुआर

( ३५ )

चन्द्रके सुगममें जीवहि आसे । ग्रहण लगाय शून्यमहँ फांसे ॥
राहु काल जिव चन्द्र समाई । विष तजि मृत होइ छुड़ाई ॥
इहि विधि राहु चन्द्र कह घेरे । गहन गरासि ज्ञान कह फेरे ॥
अमृत छोड़ि विष सङ्ग लगावै । ज्ञान गर्मी उपजे नहिं पावै ॥
इहि विधि सूर्यहि केतु गरासे । अमृत हरि विष तेज तरासे ॥
इहि विधि दोउ सतावै काला । ता सँग जीवहि करै बिहाला ॥
जब चन्दा कह राहु गरासै । करमकाल ब्याल होय फासै ॥
उग्र होत है थास विवेखै । शशि और सूर्य दोऊ घर देखै ॥
छांडि केतु आप घर आवै । अपने घरमहँ सूर्य समावै ॥
सुरंग तुरेपर बाहर जाई । सुखसागर महँ पैठि नहाई ॥
योग सन्ताइनके पग परशै । निर्मलज्योति अखण्डितदर्शै ॥
अमृत पीवे तेज बल पावै । पल पल पीवे बहुरिघर आवै ॥
आपुहि मह विष अछप छिपावै । बहु विधि अमी सुधारस पावै ॥
पल भीतर पल बाहर जाई । जीवका मूल परसि सुखहाई ॥
पुनि जो चले सूर्यकी श्वासा । पूरण तत्व तेज परकासा ॥
कबहुँ सूर्य चन्द्र घर जाई । चन्द्रहि लाभ सूर्य पछिताई ॥
ज्यों लगि रहै चन्द्रघर सूर। तब लगि अमी अमान हजुरा ॥
इहि विधि तत्व छानि जब आवै । विद्वत्पुरुष हो अधिक पढ़ावै ॥
चन्द्र सनेह जीव तब पावै । पावे जानि भव बहुरि न आवै ॥
शशि और सूर्यग्रहण जब होई । तब देखै तन भेद बिलोई ॥
ग्रहण आसि छांडि जब कूरा । तब घर आवै शशि और सूर। ॥
अपने अपने घर जब आवै । तब नहिं कोई तत्व गवावै ॥
एकके घर एक जब आवै । कोई जीते कोई तत्व गवावै ॥
ग्रहण आस होत जब जाने । तो शशि घरही सुरलै आने ॥
शशि घर आवै शशि घरजाई । अग्रवास बासै लौलाई ॥

Page 1646Permalink

( ३६ )

बोधसागर

पुडुपबास तिल राखै छाई । तबके बासना बाहर जाई ॥
पुडुपके भीतर बास रहाई । सोई बास बाहर महकाई ॥
बाहरते भीतर लै आवै । ताके भीतर आनि समावै ॥
ताते वासन बाहर जाई । तिलके भीतर है ठहराई ॥
तिलते वासन बाहर आवै । बाहरते जो भीतर समावै ॥
भीतर वेधि एक जब होई । बास तेलमो रहै समोई ॥
समय-तौ लगि वास बहुत विधि, ज्यों लगि परैना तेल ।
तेल लाज छाड़िके डारै, दुइ मिलि होय फुलेल ॥

चौपाई

बास तेल मई रहे समाई । तेल काड़ि नहिं बाहर जाई ॥
तेलके संग बास महकाई । बासके संग तेल रहु छाई ॥
समय-लहा बास जहाँ तेल रहु जहाँ तेल तहाँ बास ।
एकै संग दूनों बसौ, महकै वास सुवास ॥

चौपाई

इहि विधि रहै दोऊ इक ठाऊँ । एकै बासना एक सुभाऊ ॥
बाहर कहि जब अंग लगावै । दुहे प्रतिमाको रूप दिखावै ॥
सुरति फूल मन तिलकी खानी । नाम बास जीव तेल बसानी ॥
बाहर फूल भीतर फुलवारी । रवि शशि करै दोय रखवारी ॥
तिल फूले विखियाकी खानी । दिनफूले निशि गिरतनजानी ॥
ऐसो फूल कुत्रिम उपराजा । तत्त्व तैल सबमध्य विराजा ॥
सोई तत्त्व मो अन्न सनेहा । तत्त्वहि तत्त्व मिलै तिल देहा ॥
तिल औ फूल एक सम कियऊ । तेहि पाछै पुनि प्राण बसियऊ ॥
दुख दीयते निकसेउ तेल । फुल देह तजि भयऊ फुलेला ॥
यहि विधि गुरु शिष्य जो होई । मुक्ति पंथ पावै पुनि सोई ॥
धर्मदास यह अद्भुत बानी । कही विचारि सुकृत सहिदानी ॥

Page 1647Permalink

शवासुआर

( ३७ )

उत्पत्तिकी गति सब हम पाईं । परलैकी गति कहौ बुझाईं ॥
रक्षक भक्षक एकहि सङ्ग । कहौ विचारि दोऊको अङ्ग ॥
जब साहब शिवशक्ति बनाईं । सो तो गम्य सबै हम पाईं ॥
सो शिवशक्तिकालरचिराखा । दोनों अङ्गधरि प्रकटी भाखा ॥
कामरूप विष वाण बनाया । कला अनन्तधरि प्रकटी काया ॥
घर घर शिवशक्तीसुत नारी । विरह वियोगसोगसुख भारी ॥
नाना रूप रंग उपराजा । उपजनविनसनसुखदुखसाजा ॥
कुल व्यवहार सकुचऔं लाजा । नात गौत रस लीला साजा ॥
चारि खानि बानिधरि गाजा । चारि बर्ण औ शर्म उपराजा ॥
लाज वरन कूरी कुल काजू । योग्य यज्ञ व्रत दान समाजू ॥
संपत्ति बिपत्ति रंक औ राजा । अन्न वस्त्र माया उपराजा ॥
सब ऊपर मन आप विराजा । मनबसि होय सैर सब काजा ॥
मन इन्द्री मई भोग संयोगा । मनै स्वाद औ स्वाद वियोगा ॥
मनहरता मन करता सोगा । मने रोग औ दुखसुख भोगा ॥
मनते कोई और न दूजा । मनसाहब मन सेवक पूजा ॥
मन देवल मन प्रतिमा साजा । मनपूजा मन तीर्थ विराजा ॥
मन शिवभक्ती विरह अपारा । रुधिरबिन्दु मनसिरजनहारा ॥
मनै जियावन मरने हारा । मनहिअशुभशुभ कर्मव्योहारा ॥
कर्मा कर्म मनहिते होई । भोग करै भुगतावै सोई ॥
मन भर्मित मन चेतन हारा । चारि खानि मनखेल पसारा ॥
मनशीतल मन तेज अपारा । मनश्वासा मन बोलनि हारा ॥
समय-चन्द्र सूर्य संग मन वसे, शुभ अशुभ मन आहि ।
श्वासा श्वासा मन बसे, कहि बरण गुण ताहि ॥

चौपाई

खानि खानिमनहोयअसवारा । फैलि रहा मन अगम अपारा ॥

Page 1648Permalink

( ३८ )

बोधसागर

चारि खानि मन रहा समाई । चारि चक्र चढ़ि बोले आई ॥
रोम रोम मन रहा समाई । आपहि मारे आपहि खाई ॥
आपहि भिक्षुक आपहि दाता । आपहि ईश्वर आपु विधाता ॥
आपहि चोर आप रखवारा । आपहि रचे आप संहारा ॥
आपहि सीखै आप बिसरावै । आपहि मेटे आप बनावै ॥
आपहि अन्य आपडिठिहारा । आपहिज्योतिआपउजियारा ॥
आपहितिमिर आप अँधियारा । आपहि मासपक्ष व्यवहारा ॥
आप निरक्षर अक्षर होई । गुप्त प्रकट होय बोले सोई ॥
नानारङ्ग ज्योति दिखलावै । आदि अन्त मनमनहिसमावै ॥
मनही नाद शून्य महाँ बोले । मनही ज्योति शून्यमहाँ डोले ॥
मनही कह सब ध्यान लगावै । मनको अन्त न कोई पावै ॥
मनही शास्त्र वेद है चारी । तीनलोक मन कथा पसारी ॥
निर्गुण सगुण मनहीकी वाजी । कवी पुराण कोकमन साजी ॥
ब्रह्मज्ञान कथि मनहि सुनावै । आपु छिपाय दूसर दिखलावै ॥

समय-आदिअन्तमन कर्ता, चारि खानि मनबास ।

बन्द छोरि करी मोपै, कहू मन्त्र प्रकाश ॥

चौपाई

सुनहुँ संदेश हंसपति आगर । पुरुष पुराण हंसपति सागर ॥
सुरति पुरुष हंसनके नायक । ज्ञान अतृप्त सुनी चितलायक ॥
कहो अग्र आग्रकी खानी । कहो ज्ञान विज्ञान बखानी ॥
चार खानिके श्वासा जेती । कहो बिचारि चले दम तेती ॥
अचल खानिप्रथमहि विस्तारा । तेहि पाछे पिंडज अनुसारा ॥
तिसरे अण्डज खानि सचारा । चौथे ऊषमज रचा अपारा ॥
चारि खानिको रचना भारी । चारि खानि संगहि अनुसारि ॥
प्रथम खानि सतसुकृत कीन्हा । रचना रचे निरञ्जन लीन्हा ॥

Page 1649Permalink

श्वासगुप्कार

( ३९ )

प्रथम अक्षय वृक्ष प्रभु कीन्हां । अक्षय बट है ताकर छीन्हां ॥
आदि अन्त पिंडज अनुसारा । जाते जग शिवशक्ति सुधारा ॥
तिसरे अंडज अर्ध निवासा । जाते जग पंछी परकासा ॥
चौथी खानि अमीरज कौन्हा । तेहि संयम उषमजकर चीन्हा ॥
चारि खानिकी चारिज बानी । श्वासा नेह देह सहिदानी ॥
चारि खानि मह एकै श्वासा । कहुँ खंडित कहुँ पूर प्रकाशा ॥
अचल खानिकी श्वासा भारी । चालि तीस पांच अधिकारी ॥
गिनती सौ हजार औ लाखा । श्वासा अचल खानि महराखा ॥
चारि पहर चारिज जग भारी । तीनी पहर श्वासा अधिकारी ॥
एक पहर वह उनमुनि रहै । ताते काल न आतुर गहै ॥
तीन तत्त्वकी रचना भारी । अचल खानकी देह सुधारी ॥
धरती तत्त्व भास अस्थूला । जल औ तेज ताहि कर मूला ॥
बाँए आकाश नहिं रहिवासा । तातेजड अचल खानि परगासा ॥
तत्त्व बिहून देह अनुसार । ताते जड नहिं वचन उचारा ॥
गहन ग्रास होत नहिं ताही । ताते बहु विधि बाढत जाही ॥
जाको गहन गारसे काला । सौ नहिं बाढे बेलि बेहाला ॥
अचलखानि बहुभांति सँवारी । नाना रंग रूप अधिकारी ॥
कतहुँ छोट कतहुँ बड भारी । कतहुँ साय सरवन सुधारी ॥
एक सुक्षम है एक अस्थूला । एक अमृत एक विषकर मूला ॥
एक खात पलमह मरि जाई । एक खातकछु अवधि बढाई ॥
इक खट्टा इक कडुवा होई । एक मधुररस खावे सोई ॥
एक विसौइध विषके रूपा । नामशब्द गुण भेद अन्त्रपा ॥
पांच सदा औ पांचौ रोगा । पांचौ औषध पांचौ भोगा ॥
पांच वास और पांच कुबासा । पांच पचीस रंग परकासा ॥
पांच पानि पांचौ रहि बासा । पांच शुभ और पांचविश्वासा ॥

Page 1650Permalink

( ४० )

बोधसागर

पांच पांच सकल पसारा । पांच रंग श्वासा अनुसारा ॥
तीनि तत्त्व अस्थूल निवासा । तीनि मध्य दुई बाहर वासा ॥
पांच तत्त्व सब इनके पास । जहाँलिंगआपलखनि परकासा ॥
पांच तत्त्व तीन गुण साजा । नारि एक तामध्य विराजा ॥
अचल खानिमह कीन्हे वासा । तामध्ये श्वासा रहि वासा ॥
चन्द्र सूर्य बिन श्वासाहीनी । ताते खानि जड भई मसीनी ॥
अचल खानि ताते जड होई । सूर्य चन्द्र नहि मध्य समोई ॥
नारी एक श्वासा संग ताहां । जहाँलै अचलखानिजगमाहां ॥
नारिसुषुमण अचल घटबासा । ताहि संग श्वासा रहि वासा ॥
ता घट दोई नारी नहीं होई । ताते चन्द्र सूर्य नहि दोई ॥
इंगला पिंगला नाहिन बासा । ताते रवि शशि नाहि निवासा ॥
चन्द्र सूर्य घटके रखवारा । एहि डोले एहि बोलन हारा ॥
चन्द्र सूर्य बिन जागे नाहीं । ताते अचल खानि जगमाहीं ॥
दुई दिन कोई मास गलिजाई । कोई छ मास कोई वर्ष रहाई ॥
कोई दश वर्ष माह जग राते । कोई तीस चालिस तन बासे ॥
कोइ पचास साठि रहि वासा । कोइ सत्तरी कोई असी नेवासा ॥
वर्ष इकावन कोई तन राखा । कोइ सौ हजार कोइ लाखा ॥
कोइ कोटि कोइ अरब निवासा । कोइ पेड चारों युग बासा ॥
इहिविधि अचलखानिकरभावा । औषधि व्याधिरोग उपजावा ॥
एक सजीवन जड़ी अनूपा । एक जडी विश्व तेज सरूपा ॥

समय-कोई शीतल कोइ तेज है, कोइ पारसकी खानि ।

फूल विना फल ऊपजै, सब फलफूल समानि ॥

चौपाई

इहिविधि अचलखानिउपजावा । तेहि पाछे अंडज निरमावा ॥

अंडज खानि सजीवक कीन्हा । चन्द्र सूर्य सङ्ग जीवन दीन्हा ॥

Page 1651Permalink

शवासुञ्जार्

( ४१ )

नख शिख खचोप उपराजा । श्वासा सहज अर्थ धुनिगाजा ॥
दुह सूर्य एक सहज घर शुन्या । तिहिं घर कर्म पापनहिं पुन्या ॥
दुई घर इंगला पिंगलाभारी । चांद सूर्य संग जीव संचारी ॥
ताकी श्वासा शक्ति सुधारी । अमृत प्रसन्नसहज सुख भारी ॥
पाँच तत्त्व रथ साजी थारा । तापर चंद्र सूर्य असवारा ॥
ताके संग जीव उठि धावै । मन तरंग रूप उपजावै ॥
सुरंग तुरै पर होय असवारा । सूर्य स्नेह जाए चढ़ि पारा ॥
विषम सरोवर पहुँचे जाई । विष धारामें पैठि नहाई ॥
करि असनान ध्यान लौ लावै । धर्मराय कह माथ नवावै ॥
परसै राय निरंजन देवा । पल मल करै ज्योतिकर सेवा ॥
चरण परसि भरमत घर आवै । रविजीवहि विष आनि पिवावै ॥
रवि रथ रहै चन्द्र उठि धावै । तुरै लीला सरवर पहुँचावै ॥
जीवसहित शशि पहुँच्यो जाई । मान सरोवर पढ़ि नहाई ॥
करि असनान देवपग परशै । कामिनि देह कमलमहँ दरशै ॥
लेके वास चन्द्र घर आवै । घर आवत यम ग्रहण लगावै ॥
पल पल कमल कमल महनावै । अंडज खानि दर्श नहिं पावै ॥
परसै चरण सरोवर दोई । आवत जात न लागे कोई ॥
श्वासा नेह देह व्यवहारा । एक लाख औ सात हजार ॥
एतिक श्वासा अंडज खानी । करै कुलाहल बोले बानी ॥
तत्त्व चले जोजन एक दोई । झाझरि पाटन बसे बिलोई ॥
खाज अखाज विचारै नाहीं । भर्मत फिरै सदा भव माहीं ॥
पल धरती पल फिरै अकासा । जल थल महिँहफिरै उदासा ॥
कायाके बहु रूप सवारी । नानारंग वरन विष धारी ॥
चञ्चल कुटिल कला मनधरहीं । नाना बानि शब्द उच्चरहीं ॥
करै कल्पना जगमँह भारी । नाचै गावै करै खुमारी ॥

Page 1652Permalink

( ४२ )

बोधसागर

उड़ि अकाश तरुवर फलखाहीं । पानी उत्तरि पीवै जगमाहीं ॥
जो चन्दा घर चन्दा आवै । तो चन्दा सत्यलोक सिधावै ॥
मान सरोवर पैठि नहावै । विष तजि अमृत घर ले आवै ॥
पुष्प द्रौप होय फिरि घर आवै । पुष्प द्रौपमहँ जाय समावै ॥
एहि विधि चन्द्रग्रहणको देखे । चन्द्र अंशकी श्वास बिवेखे ॥
आयु अंश श्वासा महँ पावै । तो चन्दा नहि मूल गमावै ॥
अंश जो आयु घरहिफिरिआवै । पूरी तत्व सदा सुखपावै ॥
उग्रह होते सुरघर आवै । तादिन चंदा मूल गमावै ॥
एहि विधि सूर सतावे काला । ग्रहण गरासि करे जंजाला ॥
उग्रह होते श्वास विवेखे । शशि औ सुर दोऊ घर देखे ॥
जहाँ पीवै पानी सब आवै । तहाँ दूतलै फंदा लावै ॥
एक तरुवर बनलासा लावहि । एकजल पीत चुगत सँतावहि ॥
एक पींजरा महँ जीव आवहि । रामनाम कह सदा पढावहि ॥
एक अमृत मुक्ताफल खाही । एकजलाहारफलआनिअघाही ॥
एक जीव मारिकै करै अहारा । एक जीव जीवहि कर चारा ॥
एक जोने बल बजाये अधीना । एकउज्वलजल ज्योतिमलीना ॥
जीव एकमत बहुत अपारा । एकउज्वलजलज्योतिअपारा ॥
श्वासा तेजी ज्ञानगा देहा । काम कलाते बहुत सनेहा ॥
अंडज देह महाबल भारी । वचन बिचारि करै सब झारी ॥
शुभ औ अशुभ दुही हैं ताहीं । एक मधुर एक तेज सुहाहीं ॥
एक सुहावन वचन सुनावहि । एक अपावन सुनतन भावहि ॥
तीनलोक भरि रहा समार्ई । ज्ञान गुमान करे सेवकाई ॥
त्रिविध ज्ञान लीए तन डौले । ऋतुऋतु बिरहका लिपै बोले ॥
तेजहीन नाना दशा कीन्हार् । ताकर भेद न काहू चीन्हार् ॥

Page 1653Permalink

श्वासयुञ्जार

( ४३ )

समय-एक अधीन एक दारुण, एकलै एके खाय ।
वह बानी जगमों कहहि, सुनौ भेद चितलाय ॥

चौपाई

अण्डज कला अनन्त सुधारा । तेहि पीछै पिण्डज अनुसार ॥
कला अपार तत्व बहुरङ्ग । सिरजी पिण्डज भ्रमके सङ्ग ॥
पांचतत्व निश वासर सङ्ग । जाकर पहर ताहिके रङ्ग ॥
पाँचो पाँच तत्वके साथी । गाय भैंस घोडा और हाथी ॥
खर्च कंटनी छेरी खारी । चुहि चाही मंजारी पारी ॥
सो नहीं सुवरी कीनरी भाली । माली नौसी गही कङ्काली ॥
कहाँ लगी बरनौ बहुभाँती । मढ़ही ते नरकी उतपाती ॥
पांच तत्व सबहीके संग । श्वासाके सँग चले तुरंगा ॥
पाँचौं तत्व पाँच पुरजाहीं । प्रीत पाँच हैं छत्रके माहीं ॥
पाँच कुच पाँच मोकामा । पाँच सरोवर पाँचहि धामा ॥
पाँचै देवल पाँचै देवा । पाँचै करहि पाँच कर सेवा ॥
पाँचों मह सम पाँच उदासी । पाँचों पाँच शून्य अविनाशी ॥
पाँचों आवही पाँचौं जाहीं । पाँचौं पाँच महँ पाँच समाई ॥
पाँच शून्य पाँच अस्थूला । पाँचै पाँच पाँचकर मूला ॥
पाँचहि होयघर एकजो आवै । पाँच पाँच तबही समुझावै ॥
पाँचौं सात राइ होइ धावै । तिनहींके घर मंगल गावै ॥
पाँच तीन जब सात समावै । पंद्रह मेटि एक घर आवै ॥
पाँचहि तीन सात एक धारा । पाँचों नाद बजावन हारा ॥
पाँचौका है खेल अपारा । पाँचों करही एक विस्तारा ॥
पाँचौं दशके माँहि समाई । पाँचौं आवहि पाँचौं जाई ॥
भौर गुफा पाँचोंकर याना । बाजै ताल मृदंग बँधाना ॥
जब पाँचौं दशके घर जाई । तब दश पाँचहि आनि समाई ॥