कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
( १८ )
बोधसागर
एहि विधि रची सकल दुनियाई । लोभ मोह लालच बरिआई ॥
रचिकै खानि करिय रजधानी । राज पाठ सिंहासन ठानी ॥
तुम आद्या अरु हम अभिमानी । बारह खण्ड छह लोकके बानी ॥
( तुम अंश हमही अविनाशी । बारह खण्ड छः लोकके बासी ) ॥
पाप पुण्य दोष रची अपारा । जाकहैं सेवै यह संसारा ॥
पाप पुण्य हठ फन्दा होई । जामहैं अरुझि रहै सब कोई ॥
योग ज्ञान व्रत संयम पूजा । सोलहमहीं और नहिं दूजा ॥
रची क्षुधा मायादि विकारा । पुरुष लोकको मूँदिये द्वारा ॥
रची क्रोध माया विकरारा । पुरुष लोकको सुँद्यो द्वारा ॥
पुरुषलोक इहई रचि लीजै । इकछत राज हमहि तुम कीजै ॥
तुमरे, संग है पारस सूर। जाते होय सकल विधि पूरा ॥
जेहि ते लोक पुरुष प्रकाश। सो पारस है तुमरे पास ॥
सो पारस अब हमको देहू। रंग हमारा सबै तुम लेहू ॥
कामिनी कहे वचन बुद्धि धीरा । उपजेहु कालरूप बलवीरा ॥
जो जो वचन कहेउ तुम भाई । सो हमरे चित्त एक न आई ॥
पुरुष लोक कस मुदा दुदयारा । लेउ आप अपने शिरभारा ॥
जो छल हमते कीन्हहु भाई । तैसो छल तुम्ह भुगतहु जाई ॥
पारस कामिनी धरा दुराई । हाथ मले शिर धुनी पछताई ॥
हाथ मिजि छिन छिन पछिताई । कहे कामिनि धर्महि समुझाई ॥
कामिनि कहै कुबुद्धि समझाई । हम तुम चलहुँ पुरुष पहुँ जाई ॥
बकसै पुरुष दयाकरि तोही । शीश नवायके लीन्हसि मोही ॥
विन दीयें बरिआई लेहौं । पुरुष लोक पुनि जाए न पैहौं ॥
कामिनि कहा वचन परवाना । धर्मरायके भयो अभिमाना ॥
कामिनि तोरि बुद्धि है थोरी । अबना जाऊ पुरुषशकी खोरी ॥
पुरुषलोक इहई रचि राखा । रच्यो बिचारि बुद्धि बलभाखा ॥
श्वासगुञ्जार
( १९ )
अब तौ पुरुषप्रास नहिं मोही । गहौं बांहको राखा तोही ॥
तैं कन्या का डहकसि मोही । रचा पुरुष मम कारण तोही ॥
(तैं कामिनि कठोर निर्मोही । ) " " " " " ॥
पहिले वचन विरहते बोली । लागी कठिन कामकी गोली ॥
काम सतावै निश दिन मोही । दे पारसकी लीलहुँ तोही ॥
कामिनि कहै धर्म सुनु बाता । चढि कालिमा तोहरे गाता ॥
इठ निग्रह कामिनि किहु ताही । धर्मराय पकरी तब बाँही ॥
गही बांह कामिनिकी जबही । काम बाण घट व्यापे तबही ॥
धर्मरोष कामिनिपर कीन्हौं । गहिपगर्शासलीलतेहि लीन्हौं ॥
लीलत कामिनि शब्द उचारा । पुरुष २ करि कीन्ह पुकारा ॥
कामिनि पुरुष नामजब लीन्हौं । आज्ञा पुरुष अंशही दीन्हौं ॥
योगजीत आये तेहि वारा । सुर्त बान सो कालहि मारा ॥
पुरुष कोपि ताऊपर कीन्हा । कन्या उगलधर्मतब दीन्हौं ॥
(उगली कन्या बाहेर आई । ) " " " " " ॥
हाहाकार रोषके धावा । कामिनि पारस कहाँ चोरावा ॥
कामिनि कम्प देख विषधारा । पारस मानसरोवर डारा ॥
मानसरोवर झलतै अंगा । गयउ पताल जहाँ जलरंगा ॥
परीक्षा चार पारस परवाना । उपजी चारखान निरवाना ॥
एक परीक्षाते सरबर गयऊ । पारसके सम पारस ठयऊ ॥
दूजो अंश भयो निरवाना । शिला सिंध पर्वत परमाना ॥
रतन शिला ताहिकी धारा । सो पाजी वारे संचारा ॥
तीसर अंश नार प्रगटयऊ । अंशहि अंश चत्रगुन भयऊ ॥
चौथा अंश कामिनिअनुमाना । जाते स्वर्ग नर्क परवाना ॥
अंशहि अंश अंशते मानी । एक प्रती चौगुना उत्पानी ॥
चार २ गुण गुणहि समाना । अंशते अंश चत्र परवाना ॥
( २० )
बोधसागर
पारस मानसरोवर माही । पारस बुद्धि आपही आहीं ॥
पारस कामी न बहुत डुरावे । सुर्त सनेह तहां फिर आवे ॥
पारस अंत नाहे ठहराई । बासरूप कामिनिसंग धाई ॥
कामिन कालपुरुष पद परसे । पारसनीर नेत्र मह दरसे ॥
नैन निरख मूरत अतुरागी । धर्म अंश कामिनितन लागी ॥
पारस अंश चितै नहीं डोले । बहुरि २ कामिनसों बोले ॥
पारस अंशघट रक्षा छपाई । निकसी कन्या बाहर आई ॥
जेहि कारणकामिनि हठ कीना । पारस संग छान सो लीना ॥
उत्पत्ति पारस धर्म तब पावा । कन्या रही ताहिके ठाँवा ॥
जब लगि कन्या भइ सियानी । तब लगि धर्म रची सब खानी ॥
खानि वानी रचि कीन पसारा । बेदवाद बहुमत विस्तारा ॥
दोहा-रचना रची लोककी, शांशि घर रहा समय ।
पुरुष नाम जानै नहीं, ताते लोक न जाय ॥
(रचा रची लोककी, नख सिख रहा समाइ ।)
पुरुष नाम जाने विना, सत्य लोक नहीं जाइ ॥)
चौपाई
पुरुष नाम ज्ञानी जो पावे । लोक दीप पलमौंहि ढहावे ॥
पुरुष नाम जानै नहीं भेदा । रचे खानि चौरासी फन्दा ॥
” ” ” (चित चंचलऔअन्धअभेदा) ॥
दुख सुख सबै रची बहुभांती । जरा मरण पूजा औ पाती ॥
रचि सब खानिबैठि अभिमानी । तब लगि पुत्री भई सयानी ॥
उपजा जोबन रसको भावा । तब कन्या कहँ विरह सतावा ॥
कामिनी कहे धर्मसो बानी । हमतो तुमरे हाथ विकानी ॥
सुर्त डोला एके पारस लीन्हा । मदन भुवङ्गमके वसि कीन्हा ॥
जोबन विरह महामद गाजे । विनु संयोग गर्भ नहीं छाजे ॥
श्वसगुञ्जार
( २१ )
मोह महाञ्जर बरषे लागी । मन समाध कामिनि सों लागी॥
गर्भ किये मा करदी राजा । कामिनि सोह दुहु दिशवाजा ॥
मनसालहर उद मद मन भएउ । काम दहन धन आहुत दयेऊ ॥
उपजा मदन मोह औगाहा । पुत्री पितासों भयउ विवाहा ॥
साखी-बहनीसे बेटी भई, बेटीसों भइ नार ।
नारीसों माता भई, मनसा लहर पसार ॥
चौपाई
बरबस धर्मराय हरलीन्हा । बिन लेखा रजधानी कीन्हा ॥
विषया वेद व्याह जमनाता । चौदह काल संघ उतपाता ॥
चौदह पारस लोक निसानी । शब्द व्याह चौदह यमहानी ॥
मनसा व्याह देव तिषगंधी । हंसना हंस भगत युगबंधी ॥
सुतें हंस घट रचो विदानी । धर्म समाध वसाए आनी ॥
उपजा मदन मोह औगाहा । कन्या पिताहितबभयाविवाहा ॥
(कन्या व्याकुल भई तेहि माहा ।) " " " "
धर्मराजको उपज्यो भावा । कामिनि हृदय हाथ बतलावा ॥
उपजी रंग रोषकी खानी । कामिनि चरण गहो तब जानी ॥
मनसा लहरि ताहि तेह दीन्हा । उपजी तीन लोककर चीन्हा ॥
कामिनि संग करे मुख भारी । उपजा तीनि लोक अधिकारी ॥
तीनहि शक्ति पुरुष संघ दीन्हा । तीनों सुत उपजावे लीन्हा ॥
(पांच तत्त्व तीन गुण चीन्हा ।) " " " "
तीनउ सुत उपजे बहुरंगा । पारस रहा धर्मके संगा ॥
( पारस रहा ताके संगा ।) " " " "
तीनहुँ सुत उपजे अधिकाा । धर्मराय तब भया निरारा ॥
तीनों सुत कहँ दीन्ही भारा । धर्मराय ऊंच भये निरारा ॥
राजपाट कामिनि कहँ दीन्हा । आपन बास शून्यमहँ लीन्हा ॥
( २२ )
बोधसागर
कामिनि दर्श सदा लौ लावै । राज पाट सब कीर्ति बनावै ॥
“ ” ” ( । तीनों सुतको राज सिखावै ) ॥
राज नीति सुत चित्तिहि धरहीं । मनसा ध्यान पिताको करहीं ॥
खोजत खोजत बहु युग गयऊ । पिता पुत्रसों भेट न भयऊ ॥
ध्यान धरत बहुते युग गयऊ । ) ” ” ” ”
कामिनि पुरुष एकसंग रहऊ । सुतकी बात पुरुष सों कहऊ ॥
वहाँकी बात न सुतसों भाखे । करै दुलार सदासँग राखे ॥
इहि विधिबहुतदिवसचलिगयऊ । सुत न खोज पिताकर कियऊ ॥
धरत ध्यान बहुते युग गयऊ । पिताको खोज करत तब भयऊ ॥
मातासों पूछे सुत बाता । पिता हमार कहाँ गये माता ॥
माता कहै सुतन्हसों बानी । पिता तुम्हार हमहुँ नहि जानी ॥
रचना सकल हमहीं होई । हमसो दूसरा और न कोई ॥
रचना सब मोहीते होई । दूसर जान परो नहि कोई ॥
हमही पिता हमही हैं माता । हमही तीनि लोककी दाता ॥
हमहीं छाँडि कोइ दूसर नाही । तुम जो पूछहुँ सो कहँ काहीं ॥
तीन लोक महाँ दूसर नाही । माता कपट करै मन माहीं ॥
तब सुत सोच कीन्ह मनमाहीं । पिताका भेद बतावत नाही ॥
आपु आपु कह सुत सब हूठे । माता वचन कहै सब झूठे ॥
तब माता कहै बचन रिसाई । पिताको दर्श करहु तुम जाई ॥
माता कहै फूल लै धावहु । पिताके शीस परसिके आवहु ॥
पुढुप सामाधि वासले धाओ । पिताके शीस परसिके आओ ॥
चले पुत्र पिताकी आसा । पिता रहे पुत्रनके पास ॥
खोजत बहुत दिवस चलिगयऊ । पिताको दर्श कतहुँ नहि भयऊ ॥
तीनों सुत सो दर्शन भयऊ । ” ” ” ” ॥
पिता निकट सुत दूरि सिधाये । खोजत कतहुँ अन्त नहि पाये ॥
शवासुखार
( २३ )
खोजि थाकि माता पई आए । काहु साँच काहु झूठ सुनाए ॥
ब्रह्महि भाषा झूठ संदेशा । सकुचि वचननहिं कहेवोमहेशा ॥
भाषा विष्णु सत्यकी रेखा । खोजि थाकि पिता नहिं देखा ॥
माता बिहँसि कही तब बानी । ब्रह्मा झूठ झूठ तौ खानी ॥
शिव लजाय शिर नीचे राखा । साँच झूठ एको नहिं भाषा ॥
ताते करहु योग तप जाई । जटा बढाय विश्रुति रमाई ॥
( तुम सुत करो योग तप जाई । शीश जटा तन भवम चढाई ) ॥
लेहु आमण्डल भेषसो कीन्हौ । शिवको थापि भवनी दीन्हा ॥
साखी—जप तप योग समै हठ, आगे ध्यान पसार ।
माना कह्यो क्रोध करि, चतुरमुख अन्ध अहार ॥
मातहि कीन्ह विष्णु पर दाय। मुखहि चूमके कण्ठ लगाया ॥
सत्य वचन सुत बोलेउ बानी । तीनहु लोक करहु रजधानी ॥
शिव ब्रह्मा करिहैं तोर सेवा । गण गन्धर्व ऋषि मुनि देवा ॥
ब्रह्मा मोसों झूठ लगावा । तेहि कारण विधि झूठ कहावा ॥
ब्रह्मा वेद पढ़े बहु भांति । कुकरम कर दिवस औ राती ॥
( विद्या वेद पढ़े बहु भांती । कुकरम करे दिवस औ राती ) ॥
एहि अवगुण गायत्री गार्ई । ब्रह्मा दोष शाप तिन पाई ॥
मृत्यु लोक गो धरे शरीरा । अघ भुगते चौरासी थीरा ॥
गोय होय नारी कल्यारी । अघनिचोए होए पातक भारी ॥
जहाँ लग पुहुप खान परकाशा । निरधिन ठारे तुम्हारो बासा ॥
झूठी बात वेद में निर्माई । च्यार वर्णमें बड़ी बड़ाई ॥
पहिले चारों वरन पुजावै । दक्षिणा कारण गरा कटावै ॥
गरा कटाए करावे पूजा । गायलै सभे ब्रह्मा नहीं दूजा ॥
लए मूँड पडिवो रमाई । ब्राह्मण भए सो काल कसाई ॥
( २४ )
बोधसागर
खाए अखज चले एडाई । जस मडवाको स्थान अघाई ॥
ब्राह्मणहुको झूठी आसा । हरि नहिं भजे न हरिके दासा ॥
कहके बिर ब्रह्मा करोए । उत्तम जन्म पाय जड खोए ॥
जूठी बात वेद निरमाई । चार वर्ण आश्रमहिं दृढ़ाई ॥
ऋषि अगसी सहस्र बखानी । ते ब्रह्माके सुत उतपानी ॥
जेते ऋषि तेते मतधारी । अस्तुति करि हसेब तुम्हारी ॥
ब्रह्मादिक सुनि देव गण भारी । अस्तुति करिहैं विष्णु तुम्हारी ॥
निशिदिन ध्यानपिताकोधरिहो । किंचित ध्यानजोतअनुसरिहो ॥
साखी-विचलि गयउ निजनामको, गहे कुमारग जानि ।
तीनलोकगुण विस्तरेऊ, निरञ्जन आदि भवानि ॥
चौपाई
कहै कबीर सुनौ धर्मदासा । दोऊमिलि यह मत परकाशा ॥
यह सब खेल कामनी कीन्हा । निरञ्जन बास झून्यभी लीन्हा ॥
ज्योति निरंजन ध्यान लखाई । शिव ब्रह्माको भेद सुनाई ॥
सेवहु विष्णु निरञ्जन ध्याना । हे सुत वचन निश्चय मम जाना ॥
ताते ज्ञान अगम फैलाहो । जाते तामस सिद्ध कहा हो ॥
सिद्ध न कामत होइहै भारी । ज्ञान अगम गुण होहि भिखारी ॥
अंश दहन तन तामस भारी । असुरभाव पशु वासु वतारी ॥
मतपा खंड ठगोरी टोना । षट् दर्शन पाखंड खिलोना ॥
यंत्र मन्त्र विखया अधिकारी । अन्तर ध्यान भक्त बुव धारी ॥
तव गुण सहस्र नाम ऊचरिहे । एक अंश चौसठ योगिन होइहे ॥
कर खपरलें मंगल गैहे । यह उपदेश महादेव देहे ॥
( शंकर चिह्न इहै सो पैहैं । ) " " " " ॥
रजशुचि सतगुन दया समानी । असुरहतन भक्तन रजधानी ॥
आगम कहो संघ सुनि लिन्हेउ । जहां जसभावतहांतस कीन्हेउ ॥
शवासुआर
( २५ )
चारि खानि ब्रह्मे निरमाई । चामहि त्वचा लुब्ध लौ लाई ॥
शिवको वरन भेद नहीं होई । क्रोधरूप धरि भेष विगोई ॥
मात विष्णुपर दाया कीन्हौ । पिता दिखाय निकटहि दीन्हौ ॥
(अनुभव दया विष्णु परकीन्हौ । )
पिताको दर्श विष्णु जब पावा । तब माता कह शीश नवावा ॥
माता पिता एक है गयऊ । विष्णु देखि चित हर्षित भयऊ ॥
माता पिता एक मिलि गयऊ । विष्णु समाय जोति महाँगयऊ ॥
तेहि पाछे जग सिरजे लेऊ । ताको वरण सविस्तर कहेऊ ॥
प्रथमें चारि खानि निरमाई । लक्ष चौरासी योनि बनाई ॥
चारि खानिकी चारिउ बानी । उपजी तीनिलोक सहिदानी ॥
चारि खानि रचि कियो पसारा । चारि वरन पाखण्ड सँवारा ॥
(चौदहभुवन करचो विस्तारा । )
लक्ष चौरासी योनी कीन्हौ । चारि खानि महाँ एकही चीन्हौ ॥
लक्ष चौरासी बचन बखाना । चारि खानि जीव एकै साना ॥
रचना रची सखा बहु रंगा । सुर नर मुनि गणका मतरंगा ॥
कामदेवकी कला अंगंगा । पशु पक्षी सुर नर मुनि संगा ॥
कामकला सबही भरमावै । शिव शक्ती संग काम लगावै ॥
उत्पति प्रलय रची अविनाशी । कामिनि काम कालकी फाँशी ॥
कनक कामिनी फन्द बनावा । तेहि फन्दे सबही अरुझावा ॥
कनक कामिनी फंदा कीन्हा । चार खानिमें एकै चीन्हा ॥
नर बानर कीट पतंग सँवारी । सबके सँग करै रखवारी ॥
(नर नारि जत खान सँवारी । सब घट काम करै रखवारी ॥
पशु पक्षी जत कीट पतंगा । रक्षक भक्षक सबके सङ्गा ॥
शवासा सार होय गुआरी । पांचों तत्त्व सँग विस्तारी ॥
पांचों तत्त्व तुरै बल जोरा । तापर चढ़े साहु औ चौरा ॥
( २६ )
बोधसागर
चारिउ खानि होय गुञ्जारा । स्वासा चलै अखंडित धारा ॥
देहदशा जस पुरुष सवारा । तैसी देह रची करतारा ॥
पांच तत्त्व तीनों गुण साजा । आठ काठ पिंजरा उपराजा ॥
( अष्टधातु पिंजरा उपराजा ) ॥
पिंजरामें सुगना एक रहई । वाकी गति मञ्जारी लहई ॥
(यामध्य सुवना एक रहई । दावपरे मैजारी गहई ) ॥
सुगना पढ़ै दिवस औ राती । रक्षक पिंजरा ऊपर सँघाती ॥
रक्षक भक्षक सङ्ग रहावै । सदा पढ़ावै घात लगावै ॥
) एक घातक एक सुआ पढ़ावै ॥
जस सुअना पिंजरा महाँ गहई । ऐसो देह प्राण दुख सहई ॥
नख सिख रचाकाल फुलवारी । फूली वास कुबास सवारी ॥
कनक कामिनी काल बनाई । चारि खानि महाँ रहा समाई ॥
कामिनि काम सँवारे जानी । चारिउ बखानि रहा विकशानी ॥
चारि खानि महाँ श्याम अमाना । काल कुटिल तेहि माहि समाना ॥
काल कलाकी खानि बनाई । शिव शक्ती महाँ रहा समाई ॥
(दया क्षमाकी खानि बनाई । नर नारि महाँ रहा समाई ) ॥
सुरनर मुनि सबही कह डहकै । चारिखानि सबके घट महकै ॥
चारिखानिकी सब उत्पानी । जेतिक तीन कोक सहिदानी ॥
तीन लोक श्वासा विस्तारा । स्वासाते भा सकल पसारा ॥
श्वासा संग काल अवतारा । विष अमृत दोनों संचारा ॥
श्वासा संगम काल औकाली । श्वास संग भये वनमाली ॥
प्रकृति पचीस सङ्ग जञाली । पञ्च पांचदश माल तमाली ॥
चन्द्र सूर श्वासा संग पूरा । इंगला पिंगला सुष्मनि जोरा ॥
दोहा-श्वासा संग श्वासा, तेहिसे उपजा बरि आर ।
चन्द्रसूर्य हैं श्वासामध्ये, सकल विधिविस्तार ॥
श्वसगुञ्जार
( २७ )
शिव शक्ति सुखधाम है, जो चितज्ञानसमाय ।
सुखसागर अभिराम है, कालत्रासठरिजाय ॥
चौपाई
चन्द्र सूर जीवन सहिदानी । शक्ति शिवकी उपजे खानी ॥
(संयोग जड़ चित विदानी ) ॥
एक संग विष लहरी समानी । एक संग बसे अमृतकी खानी ॥
एक संग मन बसे अपारा । एक संग अमी जीव रखवारा ॥
एक संग काम क्रोध दुखभारी । लोभ मोह पाण्ड विकारी ॥
अहंकार लालच औ ममता । घिन्न औछतिलाज प्रतिहता ॥
एते एक वीरके साथी । माया मद जस मैगर हाथी ॥
एक संग शीतल शीलसुभेपी । इक संग छेमा सुबुधि विशेषी ॥
एक संग भक्ति रहे हितकारी । ज्ञान विवेक संतोष सुधारी ॥
दया दीनता निर्भय रमता । धीरज मतीसहज सुधि समता ॥
दुई घर दुवो राव कर वासा । इक घर राहु केतु प्रकाशा ॥
राहु अमावस सूर्यहि आसे । आसे केतु पूरणीमा चंद्रहीफाँसे ॥
दोउ करे यहि भांति बसेरा । खन बाहर खन भीतर डेरा ॥
( दोउ करे एक नगर बसेरा ) ॥
एकहि रथ दोऊ असवारा । बाहर भीतर मध्य दुवारा ॥
पांचों अविचल तुरे तुषवारा । ता ऊपर है जीव असवारा ॥
एक तुरे पियरे पट नेहा । एक नील रंग है देहा ॥
कुबेत एक लाल बहु रंगी । एस सजुज हरियारे अंगी ॥
एक श्याम सुशकी रंग भारी । पांचों एकते एक अधिकारी ॥
एक श्याम बदन रूपचारी । आप आप पांचों अधिकारी ॥
पांचों बसे एकही संग। एकही रथ मन जीव सुसंगा ॥
एक तब ले पांचों वासा । दाना घास पानीकी आसा ॥
( २८ )
बोधसागर
पांचों पांच घाट जल पीवै । दाना घास खाए सुख जीवै ॥
पांचों तुरै पहली पल धावै । छिनबाँधहि छिनछोरि कुदावै ॥
छिनबाहिर छिनभीतर आवहि । पांचों पांच ढुंड फिरि धावहि ॥
सुसरवर पार सो तवे ले आवै । सकल पराश तवे ले आवै ॥
इहि प्रकार जाही ओर आवहि । कोइ नियरे कोई दूर सिधावहि ॥
सुरंग तुरै जोजन भरि जावै । सुसकि योजन डेढ सिधावै ॥
हरियर दुह योजन पर जावै । योजन तीन पति पहुँचावै ॥
हंसा चारि योजन जो जावै । फिरिके दंडवत बेलै आवै ॥
(श्याम रंग आवै नाहिं जाई) ॥
यहि विधि पांचों आवै जाहीं । अपनि अपनि मंजिलके माहीं ॥
पांच तुरै रथ एक सुधारा । ताऊपर मन जीव असवारा ॥
जीव पराहै मनके हाथा । नाच नचावै राखै साथा ॥
पांचों तुरै होय असवारा । घेरे काल कलीके द्वारा ॥
यहि धोखा गहि जीव झुलाना । सत्य शब्दको भाव न जाना ॥
सत्य लोकके तुरै तुखारा । ताऊ पर सतगुरु असवारा ॥
हाहाकार करै चहुँ भाती । करै शिकार दिवस औ राती ॥
रथ ऊपर चढ़ि तुरो कुदावै । मारि जनावर ले घर आवै ॥
मारै बाण जान पर तानी । नख शिर वेधे धाव न जानी ॥
ताहि जानवरके शिर नाही । रुधिर मांस देह नहिं ताही ॥
देखत देहदृष्टि नहिं आवै । बिन देखे असमाने धावै ॥
( बिन देखे असमानहि धावे । ता धोकेमें जिव डहकावे ) ॥
ऐसा देखो जनावर जोरा । बन औ नगर करै घनघोरा ॥
ऐसो विषम जनावर भारी । मारि पारधी लीन्ह संभारी ॥
मारि जनावर नगर बसावै । वाहि ओल देहे बिलमावै ॥
एक नगर दुह रहे नरेशा । भित्र २ दोनों कर देशा ॥
शवासुञ्जार
( २९ )
ताहि नगर दुइ महल बनाये । दुइ दरवानी तहाँ रह्याये ॥
महा विकार दोऊ दरवानी । दोऊ रायकी सेवा ठानी ॥
करै उत्तपन्न दोऊ रजधानी । धर्म धीर औ आदि भवानी ॥
जो कछु उत्पति शहरमें होई । सो सब बांटे लेहि नृप दोई ॥
बांटे खजाना धरै दुराई । लेखा खरच उठावहि राई ॥
लेखा जानि खरच उठाई । लेखा खरच उठावै आई ॥
एक हवेली दस दरवाजा । अहुठ हाथ गढभीतर राजा ॥
राजा प्रजा सबैहि रहवै । इकछत राज चले नहि पावै ॥
दोउ राहुके शहर बताऊँ । बाहर भीतर प्रकट दिखाऊँ ॥
एक घर बसे मोह नृप भारी । ताकी साज विषय अधिकारी ॥
दूसरे घर विवेक बलधारी । ताकी सात सबै हितकारी ॥
इकघर राजा एकघर रानी । विधि संयोग मिलावै आनी ॥
एकघर सूर एक घर चन्दा । एक तेज विष अमृत मन्दा ॥
इकघर शक्ती इकघर शीवा । इकघर मन एकघर जीवा ॥
इकघर पाप एकघर पुन्या । इकघर सांच एकघर शुन्या ॥
इकघर भक्षक बसे अपारा । इकघर रक्षक है रखवारा ॥
इक राजा कर रक्षक नाऊ । रक्षा करै सदा सब ठाऊ ॥
एक राजाकर भक्षक नाऊ । भक्षै सबै न छाड़ि काऊ ॥
दूनों नृपति एकपुर माहीं । एक रथ चढ़ै एक सङ्ग ताही ॥
प्रथमहि भक्षक होइ असवारा । तहाँ जाय जहाँ है करतारा ॥
विषम सरोवर पहुँचे जाई । पैठि विषम जल माहि नहाई ॥
करि असनान तीर्थ परसै । झाई झलकि ज्योति तहाँ दरसै ॥
दुइ प्रतिमाको दर्शन पावै । आदि निरंजन ज्योतिदिखावै ॥
काली कालरूप विस्तारा । नाना रंग तरङ्ग अपारा ॥
देखि रूप मन हर्ष समावै । ज्यों पतङ्ग दीपक कहँ धावै ॥
नं. १० बोधसागर - ४
( ३० )
बोधसागर
देखत बहुत सुहावन ज्योती । नाना रङ्ग लागे बहु मोती ॥
जब परसै तब तेज अपारा । लागे आंच महा विष झारा ॥
सो विष लै भक्षक घर आवै । आनि जीव कहैं घोरि पियावै ॥
विषपिलाय जिव घात लगावै । रथते उत्तरि आपु घर आवै ॥
जब विष चढ़े आप बिसरावै । तब रथ चढ़िके रक्षक धावै ॥
रक्षक दूरि देश कहैं धावै । विषम सरोवर पार सिधावै ॥
विषम सरोवर तजि है पारा । जाइ जहाँ सतनाम पियारा ॥
अमर चोलना देखे जाई । चरण स्वरूप महाँ रहे समाई ॥
परसे सुरति नामकै पाया । मिटे जहर भइ निर्मलकाया ॥
दया तूरे चढ़ि उत्तरे पारा । परसे अमी तत्त्व विस्तारा ॥
अमी तत्त्व तूरे जब परसे । अग्र ज्योति अखंडित दुरसै ॥
वरषै अमृत अग्रही धारा । पिवे जीव विष होय निनारा ॥
सुख सागरमें सुधारस पीवै । लै अमृत फिरि घरहि सिधावै ॥
घरमें आइ रहा ठहराई । अग्र अमी धर राख छिपाई ॥
घरी आध घर माहि जुडावै । भक्षक जहर बहुरि लै आवै ॥
फेरि जहर जीवहि पहुँचावै । जीव सुख होइ अमी गँवावै ॥
जब भक्षक विष जीव पिआवै । फिर रक्षक अमृतकह धावै ॥
एहि विधि रक्षक भक्षक धावहि । एक विष एक अमृत लावहि ॥
विषम सरोवर भक्षक जाई । रक्षक सुख सागर पहुँचाई ॥
इहिविधि दोऊ करै रजधानी । इक दारुण इक शीतल बानी ॥
जादिनघर विधिने दुइकीन्हा । तादिन सोंपि खजाना दीन्हा ॥
दोइ नृपतिके दोइ स्वरूपा । राखै दाम चन्द सूर भूपा ॥
इकघर सूर्य एक घर चन्दा । इक दुख दारुण एक अनन्दा ॥
सकल समाज दोऊके हाथा । अविधि समानखजानासाथा ॥
भयर मता दोऊ घर भारी । श्वासा सार सुधारि सुधारी ॥
श्वसगुञ्जार
( ३१ )
बाँटिके दाम दोउ घर दीन्हों । अमृतविष विश्वासकर कीन्हों॥
रचि खानी बहु रंग अपारा । देह माहिं बहु देह सुधारा ॥
(रची देह बहु रंग अपारा । विष अमृत बहु रंग अपारा) ॥
अग्र देह एक देह मैझारा । बाहर भीतर मध्य दुआरा ॥
(अष्ट देह यदि देह मैझारा । बाहर भीतर मध्य अखारा) ॥
चारि विमल हैं चारि तरंगा । चारि सुरंग एक बहु रंगा ॥
(चारि विमल हैं फटिक तरंगा । चारि सुरंग श्याम बहुरंगा) ॥
दुइ उज्वल हैं बाहर वासा । दुइ उज्वल जलमध्य प्रकाशा॥
(दुइ उज्वल दल मध्य प्रकाशा । श्याम सुरंग अधर दुइवासा) ॥
श्वासा सुरंग अधर दुइवासा । जरद नील घर माहिं निवासा ॥
बाहर दुइ सफेद बहुरंगा । रूप अनन्त सत शक्ती संगा ॥
पार बसै सत्त्व सुकृतको डेरा । मध्यमें विषम सरोवर घेरा ॥
निस्तत्त्वकमलसुकृतसंयवासा । विषम सरोवर काल निवासा ॥
पुहुपदीप साहेबको वासा । सुखसागर ज्ञानी रहि वासा ॥
ताके और काल उच्छवासा । मान सरोवर काम निवासा ॥
ताके और कालकी आसा । विषम सरोवर काम निवासा ॥
सबके डरे निरंजन वासा । धरम दास तुम लखो तमाशा ॥
धर्मराह सुख पौन उड़ाई । विषकी लहरि ध्वजा फहराई ॥
ज्ञानीके सुख ज्ञान प्रकाशा । अमरसार सुधा रहि वासा ॥
गुप्त झांझरी पुरुष बनाई । अक्षे अमान ध्वजा फहराई ॥
प्रकट झांझरी काल प्रकाशा । तेजपूज विविधि रहिवासा ॥
जो रचना बाहरकी भाषा । सो रचना भीतर रचि राखा ॥
जो भीतर सो बाहर दरशै । तत्त्वहि तत्त्व तत्त्वतहँ दरशै ॥
तत्त्वकि रथचढ़ि बाहर आई । अमीकी रथ तहाँ परशै धाई ॥
क्षण बाहेर क्षण भीतर आवै । सतगुरुमिलै औ सहज बुझावै ॥
( निरखि परखि जब हेरे जाई । )
( ३२ )
बोधसागर
चारि तीर्थमहँ प्रतिमा भारी । सत्यसुकृत तहाँ पुरुष औ नारी ॥
स्वासा संयम राह सुधारी । देवल चारि देव हैं चारी ॥
घट भीतर घट राह अपारा । चाँद सूर्य ताके रखवारा ॥
उत्तर चँद तीरथ कहँ धावै । परसि तीर्थ अमृत लै आवै ॥
एकजीव दुइ अंग समाना । जन्द्र सूर्यके हाथ विकाना ॥
दक्षिण स्वर तीरथको धावै । तीरथ परसि जहर लै आवै ॥
शुक्लपक्ष जब पूनो जब आवै । तबही जीव चन्द्र घर आवै ॥
जलरैंग तत्व चँद असवारा । सो परसै घाइअमृत रसधारा ॥
जीव चन्द्रके साथेहि धावै । योजन चारि पार पहुँचावै ॥
करि असनान पुरुष पग परसै । निर्मल ज्योति अखंडितदरसै ॥
जब फिरि चन्द्र सरोवर आवै । बहुरि जीवसँगहि फिरि धावै ॥
आवत जात बार नहिँ लावै । पल पल जीव दरसतहाँ पावै ॥
कृष्णपक्ष अमावस जब आवै । तब फिरि जिव सूर्यघर आवै ॥
सूर्य तेजपर होइ असवारा । बरसै अग्नि अखण्डित धारा ॥
जाय निकसि योजन परवाना । विषय सरोवर करै अस्नाना ॥
परसै देव निरंजन पाई । लागे झार जीव कुँभिलाई ॥
जीव सूर्य फिरि कमल समावै । पल बाहर पल भीतर आवै ॥
सूर्यसंग विष पीवै अघाई । मूर्च्छित होय चन्द्रघर जाई ॥
जाय अमावस परिवा आवै । चढि रथ ऊपर चन्द्र सिधावै ॥
वायु तत्वपर होय सवारा । चले चंद दुइ योजन पारा ॥
विषम सरोवर पार सिधावै । मान सरोवर पारस पावै ॥
नागिनि एक सरोवर माहीं । पीय अमृत विषछांडे ताहीं ॥
सो विष खाय चन्द्रघर आवै । अमृतकी कछु खबर न पावै ॥
पल पल करै तीर्थ अस्नाना । भीतर बाहर एक समाना ॥
अमृत रहै भुजंगिनि पासा । भीतर बाहर एक प्रकासा ॥
श्वसगुआर
( ३३ )
साइ विष लेय तीर्थको आवै । चंद्र कमल पर जाय समावै ॥
एहिविधि चंद्रपक्ष चलि जाई । पाछै जीव सूर्य घर जाई ॥
पूनिमा बीते परिवा आवै । तब रथ चढिके सूर्य सिधवै ॥
सुरंग तुरै पर होय असवारा । योजन तीनि जाय चढिपारा ॥
सुखसागरमें पैठि नहाई । परसै योग सँताय न पाई ॥
अमृत मानसरोवर माहां । कामिनि दूरि धरै बोले ताहां ॥
सो अमान सुखसागर माहां । सूर्यके संग पीवे जिव ताहां ॥
पिये अमी जिव सूर्यके संग । मिटै तपत होय शीतलअंगा ॥
पल भीतर पल बाहर आवै । पीवै अमी रस तेज समावै ॥
जबही सूर्य अमीरस पावै । चंद्रहि पकरि आपुघर लावै ॥
जब चंदा आवै रवि द्वारा । होइ संक्रमण तेज अपारा ॥
तेज किरण पूरण जब होई । दरशाहि काल तपै रवि सोई ॥
तपै तेज बारहको धावै । सुखसागरमें पड़ि नहावै ॥
सुखसागरमें कर अस्नाना । उदितकमलहोइ द्वादश भाना ॥
सूर्यपर चंद होय जब जोरा । तब घर काल करै घनचोरा ॥
चन्द्र सूर्य कह राहु जो फाँसे । पल चन्दा पल सूर्यहि आसे ॥
इहि विधि देह डुइनको बाजी । पूनम धरिहि अमावससाजी ॥
चन्द्र सूर्य लै जाय अकाशा । सुखमुनिके घरदोजकर फाँसा ॥
मुसकि तुरौपर होइ असवारा । घरे शशि सूर्य अकाशके द्वारा ॥
जंबूद्वीप काल अस्थाना । सहज शून्य कह करै पयाना ॥
सहज शून्यमहैं पहुँचे जाई । सहज रहावै संग लगाई ॥
योजन डेठ सहजकर बासा । तहवाँ करै काल रहवासा ॥
सहज कालसों अंतर नाही । जीवहि छलै सहजकी बाही ॥
पलमें जंबूद्वीपहि आवै । पलमहैं सहज शून्यकहैं धावै ॥
एहिविधि चंद्र सूर्य दोह कांसै । काल सहज होय जीव गरासै ॥
( ३४ )
बोधसागर
चंद्र सूर्य दोउ अमृत पावै । काल सहज संग बाण लगावै ॥
बाण लगाय श्रुधा लेइ छीनी । जहर देइ चिव बुद्धि मलीनी ॥
जीवहि सदा कालकी आसा । तजि अमृत विष करही आसा ॥
कालहि राहु केतु होइ आवै । कालहि चंद्रहि सूर्य सतावै ॥
कालहि अमृत जीवसों लेही । कालहि जल थल बाजी देही ॥
कालहि प्रहण असत है जाई । देह विष अमृत लेइ छुडाई ॥
कालहि आगे पाछे धावै । कालहि रचै काल बिगडावै ॥
कालहि चारि खानि रचि राखा । कालहि सब घट बोलै भाखा ॥
घट २ काल करै रखवारी । एक देह दुइ अंग सँवारी ॥
एकअंग चंद एक अंग सूर । श्वासा पारस हाल हजूर ॥
इकइस हजार छःसै श्वासा । इतने एक घरी परकाशा ॥
निशिवासर बीते युग चारी । देओं अंग श्वासा संचारी ॥
दश हजार आठसै भारी । श्वासा चंद्र रनेह सुधारी ॥
जेतिक श्वासा चंद्र सनेहा । तेतिक चलै सूर्य सँग नेहा ॥
दशहजार तीनसै घाटी । चले चन्द्र अरु सूर्यकी बाटी ॥
दुइ हजार दुइसै अधिकारा । ताको भेद एक विस्तारा ॥
मध्यद्वार सहजके जाई । ता सुन्नह मों रहै ठहराई ॥
बारईस हजार चारिसै ऊने । जाप जपे जिव आप विहूने ॥
एकजीव तीनों घर संगा । राहु केतु शशि सूर्य अनंगा ॥
जाप जपै और तीर्थ नहाई । परसै देवल देय सहाई ॥
जब जिव सत्य सुकृत पगपरशे । तब निज ज्योति अखंडितदरशे ॥
जब जीव आदि निरञ्जन दरशे । हीरामें ज्योति तत्वजसपरशे ॥
तासु भेद मैं कहां बनाई । असिले गगनरु श्रुधा छुडाई ॥
जब परिवा पूनमकी साथी । तब चंद्रहि ले आवहि बाँधी ॥
राहुकाल होइ जाय समाई । अमृत छोड़ि पीवै दुखदाई ॥
श्वासगुआर
( ३५ )
चन्द्रके सुगममें जीवहि आसे । ग्रहण लगाय शून्यमहँ फांसे ॥
राहु काल जिव चन्द्र समाई । विष तजि मृत होइ छुड़ाई ॥
इहि विधि राहु चन्द्र कह घेरे । गहन गरासि ज्ञान कह फेरे ॥
अमृत छोड़ि विष सङ्ग लगावै । ज्ञान गर्मी उपजे नहिं पावै ॥
इहि विधि सूर्यहि केतु गरासे । अमृत हरि विष तेज तरासे ॥
इहि विधि दोउ सतावै काला । ता सँग जीवहि करै बिहाला ॥
जब चन्दा कह राहु गरासै । करमकाल ब्याल होय फासै ॥
उग्र होत है थास विवेखै । शशि और सूर्य दोऊ घर देखै ॥
छांडि केतु आप घर आवै । अपने घरमहँ सूर्य समावै ॥
सुरंग तुरेपर बाहर जाई । सुखसागर महँ पैठि नहाई ॥
योग सन्ताइनके पग परशै । निर्मलज्योति अखण्डितदर्शै ॥
अमृत पीवे तेज बल पावै । पल पल पीवे बहुरिघर आवै ॥
आपुहि मह विष अछप छिपावै । बहु विधि अमी सुधारस पावै ॥
पल भीतर पल बाहर जाई । जीवका मूल परसि सुखहाई ॥
पुनि जो चले सूर्यकी श्वासा । पूरण तत्व तेज परकासा ॥
कबहुँ सूर्य चन्द्र घर जाई । चन्द्रहि लाभ सूर्य पछिताई ॥
ज्यों लगि रहै चन्द्रघर सूर। तब लगि अमी अमान हजुरा ॥
इहि विधि तत्व छानि जब आवै । विद्वत्पुरुष हो अधिक पढ़ावै ॥
चन्द्र सनेह जीव तब पावै । पावे जानि भव बहुरि न आवै ॥
शशि और सूर्यग्रहण जब होई । तब देखै तन भेद बिलोई ॥
ग्रहण आसि छांडि जब कूरा । तब घर आवै शशि और सूर। ॥
अपने अपने घर जब आवै । तब नहिं कोई तत्व गवावै ॥
एकके घर एक जब आवै । कोई जीते कोई तत्व गवावै ॥
ग्रहण आस होत जब जाने । तो शशि घरही सुरलै आने ॥
शशि घर आवै शशि घरजाई । अग्रवास बासै लौलाई ॥
( ३६ )
बोधसागर
पुडुपबास तिल राखै छाई । तबके बासना बाहर जाई ॥
पुडुपके भीतर बास रहाई । सोई बास बाहर महकाई ॥
बाहरते भीतर लै आवै । ताके भीतर आनि समावै ॥
ताते वासन बाहर जाई । तिलके भीतर है ठहराई ॥
तिलते वासन बाहर आवै । बाहरते जो भीतर समावै ॥
भीतर वेधि एक जब होई । बास तेलमो रहै समोई ॥
समय-तौ लगि वास बहुत विधि, ज्यों लगि परैना तेल ।
तेल लाज छाड़िके डारै, दुइ मिलि होय फुलेल ॥
चौपाई
बास तेल मई रहे समाई । तेल काड़ि नहिं बाहर जाई ॥
तेलके संग बास महकाई । बासके संग तेल रहु छाई ॥
समय-लहा बास जहाँ तेल रहु जहाँ तेल तहाँ बास ।
एकै संग दूनों बसौ, महकै वास सुवास ॥
चौपाई
इहि विधि रहै दोऊ इक ठाऊँ । एकै बासना एक सुभाऊ ॥
बाहर कहि जब अंग लगावै । दुहे प्रतिमाको रूप दिखावै ॥
सुरति फूल मन तिलकी खानी । नाम बास जीव तेल बसानी ॥
बाहर फूल भीतर फुलवारी । रवि शशि करै दोय रखवारी ॥
तिल फूले विखियाकी खानी । दिनफूले निशि गिरतनजानी ॥
ऐसो फूल कुत्रिम उपराजा । तत्त्व तैल सबमध्य विराजा ॥
सोई तत्त्व मो अन्न सनेहा । तत्त्वहि तत्त्व मिलै तिल देहा ॥
तिल औ फूल एक सम कियऊ । तेहि पाछै पुनि प्राण बसियऊ ॥
दुख दीयते निकसेउ तेल । फुल देह तजि भयऊ फुलेला ॥
यहि विधि गुरु शिष्य जो होई । मुक्ति पंथ पावै पुनि सोई ॥
धर्मदास यह अद्भुत बानी । कही विचारि सुकृत सहिदानी ॥
शवासुआर
( ३७ )
उत्पत्तिकी गति सब हम पाईं । परलैकी गति कहौ बुझाईं ॥
रक्षक भक्षक एकहि सङ्ग । कहौ विचारि दोऊको अङ्ग ॥
जब साहब शिवशक्ति बनाईं । सो तो गम्य सबै हम पाईं ॥
सो शिवशक्तिकालरचिराखा । दोनों अङ्गधरि प्रकटी भाखा ॥
कामरूप विष वाण बनाया । कला अनन्तधरि प्रकटी काया ॥
घर घर शिवशक्तीसुत नारी । विरह वियोगसोगसुख भारी ॥
नाना रूप रंग उपराजा । उपजनविनसनसुखदुखसाजा ॥
कुल व्यवहार सकुचऔं लाजा । नात गौत रस लीला साजा ॥
चारि खानि बानिधरि गाजा । चारि बर्ण औ शर्म उपराजा ॥
लाज वरन कूरी कुल काजू । योग्य यज्ञ व्रत दान समाजू ॥
संपत्ति बिपत्ति रंक औ राजा । अन्न वस्त्र माया उपराजा ॥
सब ऊपर मन आप विराजा । मनबसि होय सैर सब काजा ॥
मन इन्द्री मई भोग संयोगा । मनै स्वाद औ स्वाद वियोगा ॥
मनहरता मन करता सोगा । मने रोग औ दुखसुख भोगा ॥
मनते कोई और न दूजा । मनसाहब मन सेवक पूजा ॥
मन देवल मन प्रतिमा साजा । मनपूजा मन तीर्थ विराजा ॥
मन शिवभक्ती विरह अपारा । रुधिरबिन्दु मनसिरजनहारा ॥
मनै जियावन मरने हारा । मनहिअशुभशुभ कर्मव्योहारा ॥
कर्मा कर्म मनहिते होई । भोग करै भुगतावै सोई ॥
मन भर्मित मन चेतन हारा । चारि खानि मनखेल पसारा ॥
मनशीतल मन तेज अपारा । मनश्वासा मन बोलनि हारा ॥
समय-चन्द्र सूर्य संग मन वसे, शुभ अशुभ मन आहि ।
श्वासा श्वासा मन बसे, कहि बरण गुण ताहि ॥
चौपाई
खानि खानिमनहोयअसवारा । फैलि रहा मन अगम अपारा ॥