Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1540Permalink

( १६४ )

बोधसागर

जो कोइ बाम मताको ध्यावै । सो सालोक मुक्तिको पावै ॥
सहस साठ वैकुंठ रहाई । तहाँ सुमेर रहा ठहराई ॥
धर्मराय अविनाशी रहई । पुण्य पापको लेखा गहई ॥
तहाँ सामीप मुक्ति है सोई । नौसे सरखी तेरह सँग होई ॥
पांच शिखा सुमेर रहाई । पांचो अंश कला तहाँ लाई ॥
ईशान कोन ध्रुव आसन कीना । बाइब कोन इन्द्र अस्थाना ॥
नैऋत कोन यमनको थाना । अग्नीकोन इन्द्र अस्थाना ॥
जाको धर्मरायमें कहिया । मध्य विष्णु सिंहासन लहिया ॥
सहस साठ वैकुंठ प्रमाना । तहाँते शून्य डोरि बंधाना ॥
मारग जो निर्वाणहि ध्यावै । सो समीप वैकुंठहि पावै ॥
मेरुते शून्य अठारह कोरी । तहाँवा लगी शून्यकी डोरी ॥
शून्य मध्य है द्वीप अत्रूपा । तहाँ निरञ्जन ज्योतिस्वरूपा ॥
अंधकार है शून्य मझारा । द्वै पालंग शून्य बिस्तारा ॥
चार करोर ज्योति उजियारी । शोभा अद्भुत तासु निहारी ॥
सारूप मुक्ति सोई तब पाई । मारग भेद अघोर चलाई ॥
आगे अक्षरको अस्थाना । पालंग एक तहाँते जाना ॥
अक्षर योग माया विस्तारी । मुक्ति सायुज्य महे मतधारी ॥
तहाँते चार वेद परमाना । चौथी मुक्तिको यही ठेकाना ॥
तहाँते आगे कोइ न गैऊ । यह मत चारो वेदन कहेऊ ॥

धर्मदास वचन—चौपाई

धर्मदास बिनती चित लाई । साहेब कहो भेद समुझाई ॥
चार मुक्ति अस्थान बतावो । आगे कहो भेद जिमि पावो ॥
बस्ती शून्य बीचकी भाखो । समरथ मोहिगोय जिनिराखो ॥

सत्य कबीर वचन

धर्मदास तुम भलकै जानी । जो बूझो सो कहों बखानी ॥

Page 1541Permalink

स्वसमवेदबोध

( १६५ )

एक असंख्य अक्षरते आगे । अर्चित नामको डोरी लागे ॥
अथर द्रौप है ताको नामा । परम रम्य अक्षर विश्रामा ॥
निरतै प्रेम सुरति तिहि द्वारा । तिहि सँग सखी बारहहजारा ॥
तीन अंश आगे परमाना । ओहं सोहं को अस्थाना ॥
आठ अंश तहवों उपजाये । अंश वंश अस्थान बनाये ॥
ओहं सोहं होत उचारा । तहाँति शून्य डोर बंधाना ॥
आगे सहज सुरति अस्थाना । तहाँति शून्य डोर बंधाना ॥
आगे शून्य है पांच असंखा । मूल सुरत अस्थान विसंखा ॥
तेहि सँग हंस बावन हजारा । पांच ब्रह्म उनते उपचारा ॥
चार असंख्य शून्य तेहि आगे । इच्छा सुरति तहाँ अनुरागे ॥
खात सनेही जिनको धारा । तिन संग हंस पचीस हजार ॥
आगे शून्य असंख्य द्वै जाना । तहाँ अकूर सुरति अस्थाना ॥
पांचहजार हंस सँग सांचे । तिनकी सुरति हंस सब बांचे ॥
जहाँ अकूर केर परमाना । तिल परमान द्वार अनुमाना ॥
बिहग शब्द तहँ लागी डोरी । चढ़ि हंसा गये पुरुष सोरी ॥

साखी-सोरह असंख्य लोक है, धर्मन करो विचार ।

चार असंख्य है बस्ती, बारह सुत्र पसार ॥

चोपाई

आदि अन्त अरु वंश पसारा । तहँलगि देख शून्य बिस्तारा ॥
यतना तजि जब होय निनारा । हंसा आवै लोक हमारा ॥
हमैं चीन्हि सतगुरु रस पीये । कर्म तोरिके युग युग जीये ॥
निशदिन सतगुरु सुरति लगावै । साधु सन्तके चितै समावै ॥
जापर दया सन्त गुरु केरी । तिनकी कटी कर्मकी बेरी ॥
करि करनी अभिमान भुलाई । तन छूटे यम ले धरि खाई ॥
तन मन धन ले प्रीति लगावै । सो हंसा सतलोक सिधावै ॥
सत्यलोक है अथरस नीपा । ता मध्ये सत्ताइस द्रौपा ॥

Page 1542Permalink

( १६६ )

बोधसागर

सत्य शब्दको टेका दीना । ऐसे विधि पुहमी रचि लीना ॥
सागर सात तहाँ बिस्तारा । चलि हंसा जहाँ करे बिहारा ॥
पुहुपद्गीप है मध्य सिंहासन । कलाद्गीप हंसनको आसन ॥
सारखी-अबिगति भूषन अंगमें, अबिगति करे शृंगार ।
अबिगति बस्तर छाजई, अबिगति करे अहार ॥

इति

अथ प्रलय वर्णन--चौपाई

तीन प्रकारकी सृष्टि बखानो । प्रथमे ब्रह्म सृष्टि कहि गानो ॥
द्वितिये जीवकि सृष्टि कहायौ । तृतिये माया सृष्टि बतायौ ॥
ब्रह्म सृष्टि आचिन्त प्रमाना । जीव सृष्टि अक्षरते जाना ॥
माया सृष्टि निरञ्जन करता । सिरजै पोषै पुनि संहरता ॥
माया सृष्टि जाय बिनसाई । जीव ब्रह्म नहि प्रलैमें आई ॥
रचना सेखि निरंजन लेता । गूमट शीस माहि धरि देता ॥
शिरमें गूमट अजब कहाई । सकल सृष्टि तेहिमाहँ समाई ॥
प्रलयको घौस आव जेहिबारा । जत्त समस्त होय संहारा ॥
पुनि जलते पूरे संसारा । उठै चहुँ दिसि लहरि अपारा ॥
जलकी ऐसी बृद्धि बताई । अति उतंग पानी चढि जाई ॥
पृथ्वीते ऊपर जल सोई । दश योजन लों ऊँचा होई ॥
अन्तकाल कलियुग जब आवै । चीन्ह भयापन बहुत देखावै ॥
सवासौ वर्ष ग्रहन निरधारा । चंद ग्रहण सत वर्ष बिचारा ॥
ताहि ग्रनते लेखा लीजै । कलियुग लोक प्रवाना दीजै ॥

नानक बचन

परलय की विधि कहो दयाला । अलख ज्योति वर्षे केहि रूयाला ॥
काल बली तुमको नहि माना । प्रलयकाल तेहि कहा ठिकाना ॥

जिवा बचन

मुन नानक यह भेद अपारा । काल प्रलय जब करे संहारा ॥

Page 1543Permalink

स्वसमवेदबोध

( १६७ )

रचना निगलि निरंजन लेता । अमरलोकसे अलगहि रहता ॥
लै रचना फिरता सो रहई । गूमत शीशमें सब जिव गहई ॥
प्रलय द्वीपते पुरुष निनारा । सो साहिब नहिं जग औतारा ॥
प्रलय निरंजन संग पसारा । ले बैठे सब आप मझारा ॥
तेज रूप बतैं नौ खंडा । लेय समेटि सकल ब्रह्मंडा ॥
तीन देव चौकी उठि जाई । मेरु सुमेरु सिंधु चलि आई ॥
श्रुत्र अकाश बर्त नौ खंडा । पाँच तत्त्वको रहै न झंडा ॥
ऊँकार मठ रहै समाई । सो फिरता रह श्रुत्रमें भाई ॥
सत्तर युग लों झूलत रहई । ता पीछे अति संकट गहई ॥
तब युग सत्तर श्रुत्र रहीता । प्रलय करे सब जिवन भरीता ॥
फिर अमरावति छाह सिधाई । फिर सतपुरुषको टेरत भाई ॥
दुखित होय अरजी तब लाया । पुरुष दयाल देह मन भाया ॥
तबहिं पुरुष ज्ञानीको टेरो । जाय श्रुत्रमें कीजै फेरो ॥
कहो निरंजनपै अब जाई । कूर्म पीठपै बैठहु भाई ॥
चलिकै फिर हम तापहैं आये । पुरुष बचन ताको समुझाये ॥
सुनो निरंजन बचन हमारा । जाय कूर्मपै करो पसारा ॥
रचना करो सकल ब्रह्मंडा । जाय कूर्मपै रोपौ झंडा ॥
सुन्यौ निरंजन सो फरमाना । सुनिके बचन कियौ परमाना ॥
सुनि सो बचन निरंजन धाये । जहां कूर्म तहवाँ चलि आये ॥
बैठ कूर्मपै सतशब्द उचारा । रचना प्रकट भई सतसारा ॥
पाँचतत्त्व परगट तब कीना । सात शून्य पर आसन दीना ॥
जलके ऊपर मही छवाई । नवो खंड सूमेर रचाई ॥
तहैं सुमेर परबत फैलाई । तब मुखते अध्या प्रकटाई ॥
मिलि दोनो तिरदेव उपाई । यहि विधि सब रचना फैलाई ॥
उपजे ब्रह्मा विष्णु महेशा । नारद शारद गौरि गनेशा ॥

इति

Page 1544Permalink

( १६८ )

बोधसागर

अथ नरक वर्णन--चौपाई

प्रथमहि जल रंगी कहि गाया । ताके ऊपर कूर्म बताया ॥
कूर्मके ऊपर मीन कहीते । मीनके ऊपर कच्छप थीते ॥
कच्छपपर बाराह बखाना । तापर शेष नाग अस्थाना ॥
शेषनाग निज शिरपर धारा । पृथ्वी सहित सकल महिभारा ॥
सात नरक चौरासी कुंडा । पर तामें पापिनको झुंडा ॥
तहुँ यमदूत ताडना करही । दंड प्रचंड जीव दुख भरही ॥

इति

अथ चौदह यमके नाम

दोहा-मृत्यु शृंग प्रथमै कहो, कोधित अंध बताय ।
दुगदानी तीजे कहो, मन मकरंद जताय ॥
चित्तचंचल पंचम गनौ, छठे अपर्बल नाम ।
अंध अचेत है सप्तमै, कर्मरेख पुनि मान ॥
अग्निघंट नौमै कहो, कालसेन पुनि चीत ।
मनसा मलई ग्यारहै, बरहे कह भयभीत ॥
पुनि तालुका है तेरहै, सूरधार दशचार ।
यमगन जेते नरकमै, ये चौदह सरदार ॥

इति

अथ सत्यकबीरके गुप्त होनेका वर्णन--चौपाई

संवत पंद्रहसौ उनहतर । देश उदैसे सतगुरु पगधर ॥
पुनि मगहर चलिगे गुरुदेवक । हिंदू मुसलमान जहँ सेवक ॥
बीरसिंह नरनाथ बघेला । सत्तकबीरको सो तहँ चेला ॥
बिजुलीखाँ पठान सोऊ राजा । शिष्य कबीरको तहां विराजा ॥
बिजुलीखाँ जब यह सुनि पाई । अब गुरु जगसे जाहि लुपाई ॥
तब तासे पूछौ सो भेवा । हिंदू मुसलमान गुरुदेवा ॥

Page 1545Permalink

वसमवेदबोध

( १६९ )

जब सतगुरुको निज तन त्यागे । कौन धर्म प्रभुको सुभ लागे ॥
हिंदू कैधौ मूसलमाना । मृत्युकर्म किहि विधिते ठाना ॥
तब कबीर तेहि उत्तर देऊ । जौ तुम लोथ हमारी लेऊ ॥
तौ अपनी कुलरीति विचारा । मृत्युकर्म कर तेहि अनुसारा ॥
पुनि गुरु बीरसिंह गृह गयऊ । राजा रानी हर्षित भयऊ ॥
चादर तानके पौढ़े जाई । भये अबोल कबीर गोसाई ॥
राजा रानी जब अस लखेऊ । बिकल भये सतगुरु तन तजेऊ ॥
रुदन करे जब राजा रानी । नग्र शोर भा लोगन जानी ॥
बिजुलीखां नृपको गुरुभाई । सुनत खबर तुरितै उठि धाई ॥
बीरसिंहसे बचन सुनावो । सतगुरु लोथ हमैं देखलावो ॥
नृप गुरुलोथ जो परगट कीन्हा । बिजुलीखां तेहि जोरसे लीना ॥
ले भाग्यौ सो गाड़ौ जाई । राय बीरसिंह तब रिसियाई ॥
लै निजु सैन संग तेहि बेला । चढे बीरसिंह राय बघेला ॥
दोनों दिशिते दल उमड़ाने । एक न कहा एकको माने ॥
जब घमसान होनेपर भयऊ । तब अकाशबानी अस कहेऊ ॥

कवित्त

अकथ कहानी तहैं बोले नभबानी सुनो, दोहु दल ज्ञानी ॥
जिव हानीमें न दीजिये । बिज्लीखां पठान कह ठाढे हो पठान ॥
पीर, सिंहजी बघेल दहपेल मति कीजिये ॥ हाड चाम देह ॥
जन्म मरन न पीर ऐसो, साहिब कबीर सत्य बातको पती-
जिये । कबुर खुदाय नहिं लोथ कहुँ पाय कछु, तहैं दरसाय
दोऊ भाग करि लीजिये ॥

बोपाई

यह सुनि दोनों रह ठहराई । तब चलिके सो कबुर खुदाई ॥
अस अचरज तहैं देख्यो जाई । कतहुँ लोथ गुरु दधि न आई ॥

Page 1546Permalink

( १७० )

बोधसागर

कबुरमें चादर पुष्प सो पाई । ले दोनों द्वे भाग बनाई ॥
मुसलमान तेहि कबुरमें धरेऊ । हिंदू ले समाधसो करेऊ ॥
हिंदुनके कबीर चौरा है । तुरकनके कबीर रोजा है ॥
इत हिंदू सेवै गुरुदेवा । सुरशिद मुसलमान उत सेवा ॥
बालरूप जब गुरु प्रकटाना । कमलपुष्पमें कर निज थाना ॥
अंतकाल जब गयौ दुराई । गौरमें सोइ पुष्प देखलाई ॥
आदि अंत जाके नहिं देही । जन्म मरण कबहुँ नहिं तेही ॥
सकल विकार तो जो प्रभुपारा । जीवकाज तनधर संसारा ॥
सह्यौ निरादर दुःख अधिकार्ई । निज दासनको दास कहाई ॥
सो सब जीव हेतको दीसा । समरथ परमगुरु जगदीशा ॥
कबुर बीचते गये लोपाई । मथुरा नग्रमें पहुँचे जाई ॥
नीरू नीमा जोलह जोला ही । तन तजिके परकटभे ताही ॥
दोनोंको निज शब्द गहाई । जाते भवनधि फेर न आई ॥
मथुरा नग्रते बहुरि सिधाई । धर्मदास ढिग सतगुरु आई ॥
धर्मदासहि बहु भांति शिखाई । सहितदेह पुनि गयौ लोपाई ॥
महा कठिन युग कलियुग होई । शुभ करनी जिव करे न कोई ॥
यज्ञ योग जप तप व्रत दाना । भावन भक्ति विषय लपटाना ॥
तिनको काज कौन बिधि सुधरे । बिन कबीर गुरु पार न उतरे ॥
दयासिंधु तेहि पार लँघावै । सत्यकबीर कि सरन जो आवै ॥

सत्यकबीर वचन

बावन बीर कबीर कहावो । कलियुगकेर जीव सुत्तावो ॥

इति

अथ स्वसमवेदकी स्फुटवार्ता-चोपाई

एकलक्ष अरु असी हजारा । पीर पयंबरको औतारा ॥
सो सब आहि निरंजन वंशा । तन धरि धरि निज पिता प्रसंशा ॥
दश औतार निरंजन केरे । राम कृष्ण सबमाहि बडेरे ॥

Page 1547Permalink

स्वसमवेदबोध

( १७१ )

पूरन आप निरंजन होई । यामें फेरफार नहीं कोई ॥

दोहा—पांच सहस्र अरु पांचसौ, जब कलियुग वित जाय ।

महापुरुष फरमान तब, जग तारनको आय ॥

हिन्दु तुर्क आदिक सबै, जेते जीव जहान ।

सत्य नामकी साख गहि, पावैं पद निर्वान ॥

यथा सरितगण आपही, मिलैं सिन्धुमें धाय ।

सत्य सुकृत के मध्ये तिम्भि, सबही पंथ समाय ॥

जबलगि पूरण होय नहीं, ठीकेको तिथि वार ।

कपट चातुरी तबहिलों, स्वसमवेद निरधार ॥

सबहिं नारि नर शुद्ध तब, जब टीका दिन अंत ।

कपट चातुरी छोड़िके, शरण कबीर गहंत ॥

एक अनेक न है गयो, पुनि अनेक हो एक ।

हंस चलै सतलोक सब, सत्यनामकी टेक ॥

घर घर बोध विचार हो, दुर्मति दूर बहाय ।

कलियुगमें इक है सोई, बरते सहज सुभाय ॥

कहा उग्र कह छुद्र हो, हर सबकी भवभीर ।

सो समान समदृष्टि है, समर्थ सत्य कबीर ॥

बिनय—बोपाई

बिन्ती करौ संत गुरु पाहीं । जो मम दोष न हृदय गहाहीं ॥

निज अपराध कहौ किन खोली । कहूँ कहूँ मैं बदल्यो गुरु बोली ॥

मम बानी अरु सद्गुरु बानी । दोनों यहि मत मेले सानी ॥

जहैं जस उचित देख तस कीना । सूक्ष्म गुरु वाणी गहि लीना ॥

मेरो दोष न कछु तहैं लेखब । सत्य कबीरकी बानी देखब ॥

सत्य कबीरको ग्रन्थ निहारा । सब कछु लिख्यो ताहि अनुसारा ॥

इति श्रीस्वसमवेद धर्मबोध समाप्त

Page 1548Permalink

A decorative border consisting of a repeating pattern of stylized leaves or scalloped shapes, forming a rectangular frame around the central illustration.

A botanical illustration of a plant with two flowers and a long, pointed seed pod. The plant has a central stem with several small, lanceolate leaves. Two flowers are shown: one is a daisy-like flower with a central disk and many small petals, and the other is a smaller, more compact flower. A long, slender, pointed seed pod (silicle) is attached to the stem above the flowers.

Page 1549Permalink

अथ धर्मबोध प्रारंभ

भारतपथिक कवीरपंथी-

स्वामी श्रीयुगलानन्दजीद्वारा संशोधित

Page 1550Permalink

भारत का विकास

एकलव्य शर्मा

भारत का विकास (1947-1950)

विज्ञान

Page 1551Permalink

सत्यनाम

A black and white woodcut-style illustration of Sri Kabir Sahib seated on a throne. He is wearing a tall, pointed turban and a long robe, holding a rosary. A halo surrounds his head, and a decorative lamp is positioned above him. A small pot is on the floor to his left.

श्री कबीर साहिब

नं. ९ कबीरसागर - ७

Page 1552Permalink

STAMP

A large, faint, and illegible illustration or stamp is centered on the page. It appears to be a rectangular or oval-shaped emblem, possibly containing text or a figure, but the details are too faded to discern. The overall appearance is that of a watermark or a faded official seal.

STAMP

Page 1553Permalink

सत्यसुकृत, आदिअदली, अजर, अचिन्त, पुरुष,
मुनीन्द्र, करुणामय, कबीर, सुरति योग, संतान,
धनी, धर्मदास, च्छरामणिनाम, सुदर्शन नाम,
कुलपति नाम, प्रबोध गुरुवालापीर, केवल नाम,
अमोल नाम, सुरतिसनेही नाम, हकनाम,
पाकनाम, प्रकट नाम, धीरज नाम,
उग्र नाम, दयानाम की दया,
वंश ब्यालीसकी दया ।

अथ श्रीबोधसागरे

त्रिशतमस्तंरंगः

धर्मबोध प्रारम्भः

★

गृहीधर्म वर्णन

दोहा—गृहाश्रमीके धर्मको, वर्णन करें सुजान ।
जिहि आश्रम आश्रम सकल, आश्रम कतहुँ न आन ॥
सांझ सकार मध्याह्नको, सन्ध्या तीनों काल ।
धर्म कर्म तत्पर सदा, कीजै सुरति सँभाल ॥

बो • ला • ९/

Page 1554Permalink

( १७८ )

बोधसागर

कोटिन कंटक घेरि ज्यों, नित्य क्रिया निज कीन ।
सुमिरन भजन एकांतमें, मन चंचल गहि लीन ॥
साधू गुरु सेवा करे, श्रद्धा प्रेम सहीत ।
देव परम प्रभु ध्यावई, करि अतिशय मन प्रीत ॥
तन मन साधु जो सेवई, जपे निरंतर नाम ।
गृही सो पावै परमपद, योग समाधि न काम ॥
पुरुष यती सो जानिये, निज तिय तीय विचार ।
मात बहिन पुत्री सकल, औरी जो जग नार ॥
तिय ऐसो व्रत धर्मधर, निज पति सेवत जोय ।
इतर पुरुष जे जगतमें पिता भ्रात सुत होय ॥
पतिकी आज्ञामें रहै, निज तन मनते लाग ।
पिय विपरीत न कछु करे, ता तियको बड़ भाग ॥
मनकामना विहायके, हर्षसहित कर दान ।
सो तन मन निर्मल भया, होय पापकी हान ॥
यज्ञ दान बिन गुरु करे, निशि दिन माला फेर ।
निष्फल है करनी सकल, सतगुरु भाषे टेर ॥
प्रथमै गुरुसे पूछिये, कीजै काज बहोर ।
सो सुखदायक होत है, मेटे जिवका खोर ॥
अभ्यागत आगम निरखि, आदर मान समेत ।
भोजन छाजन बित यथा, सदा काल जो देत ॥
सोई म्लेच्छ सम जानिये, गृही जो दान विहीन ।
यहि कारण नित दान कर, जो नर चतुर प्रवीन ॥
पात्र कुपात्र विचारिके, तब दीजै तेहि दान ।
देता लेता सुख लहै, अन्त होय नहिं हान ॥
भूखा साधु भिखारि कोइ, नहिं आवे जब द्वार ।

Page 1555Permalink

धर्मबोध

( १७९ )

तादिन मन पछतात बहु, करत अकेल अहार ॥
भोजनपाक निहारिके, इत उत द्वारे झांक ।
अभ्यागत भूखा निरखि, मारे तत्क्षण हांक ॥
विन हरिकृपा न सन्त मिल, संत मिलन सुखसार ।
तिनके आश्रय मुक्ति गति, सङ्कट सकल निवार ॥
गृही होय तो भक्ति कर, नातो करू वैराग ।
दोहु भावते एक गहु, थोथी कथनी त्याग ॥
फल कारण सेवा करे, निशि दिन याचे राम ।
कह कबीर सेवक नहीं, चहै चौगुना दाम ॥
सज्जन सगे कुटुम्ब हितु, जो कोई द्वारे आव ।
नहीं निरादर कर कोई, राखे सबको भाव ॥
रहे सदा निज गेहमें, सुमिरनमें लौलीन ।
ऐसे गृहीको काम कह, करवा अरु कौपीन ॥
कौड़ी कौड़ी जोरिके, कीने लक्ष करोर ।
कौड़ी एक न सँग चले, केतो दाम बटोर ॥
जो धन हरिके हेत नहीं, धरम राह नहीं जात ।
सो धन चोर लबार गह, धर छातीपर लात ॥
सतको सौदा जो करे, दम्भ छिद्र छल त्याग ।
अपने भागको धन लहै, परधन विषसों लाग ॥
भूखा जेहि घरते फिरे, ताको लागे पाप ।
गृही पाप ले जात है, पाप आपनो थाप ॥
साधु न जेवैं जाहि घर, ता घर जेवैं भूत ।
कलिमल ग्रसित सो जानिये, छुटै न कबहुँ छूत ॥
गृही भक्त निज धर्मरत, ताको साधु विचार ।
परमप्रीति जेहि साधुते, परम धर्म धन धार ॥
प्रथमहि साधु जैवाइये, पीछे भोजन भोग ।

Page 1556Permalink

( १८० )

बोधसागर

ऐसे पापको टालिये, कटे नित्यको रोग ॥
जाके सुख सब धाम है, मन विरक्त हो जाहि ।
गृही सो साधू जानिये, दाग न लागे ताहि ॥
जो सुत बित मिथ्या लखे, दुख सुख एक समान ।
परम भक्त सो गृही सोइ, पावै पद निर्बान ॥
हरिपद प्रीति लगाइये, औरते तजि निर्वाह ।
गृही होय कै साधुते, यही तरनकी राह ॥
यद्यपि उत्तम कर्म करि, रहै रहित अभिमान ।
साधु देखि शिर नावते, करते आदर मान ॥
बार बार निज श्रवणते, सुने जो धर्म पुरान ।
कोमल चित्त उदार नित, हिंसा रहित बखान ॥
न्याय धर्म युत कर्म सब, कर न कबहुँ अन्याय ।
जे अन्यायी लोग हैं, बांधे यमपुर जायँ ॥
सरल सुभाव रहे सदा, कोह द्रोह न विषाद ।
प्रीति शुद्ध सत गुन गहे, संतत संत प्रसाद ॥

अर्थ—जो कोध द्रोह और मिथ्या विचारसे रहित होकर कपट रहित सन्तोंकी कृपा चाहता है वह सन्तोंकी दयासे शांत शुद्ध सत्य और पुण्य रूप पदार्थ सत्यपर पारखको प्राप्त होता है ।

साथा लाभ संतोष कर, तृष्णा तरल तरंग ॥
उठन न पावै हृदयमें, कीजै ज्ञानते भंग ॥
गृही साधु दोउ जानिये, चक्र धर्म रथकेर ॥
दोहु बिन कारज ना सरे, मिलके कलिमल पेर ॥

१ पुरान कथा, धर्म निर्णय जिसके अन्दर लिखा हो और जिसमें धर्मवीरोंकी कथा हो ।

Page 1557Permalink

धर्मबोध

(१८१)

गृहकारजमें पाप बहु, नित लागे सुनु लोय ।
ताहित दान अवश्य है, दूर ताहिते होय ॥
चक्की चौका चूल्ह महँ, झाडू अरु जलथान ।
गृह आश्रमीको नित्य यह, पाप पंचविधि जान ॥
और युगनमहँ गृही कर, योग यज्ञ मख जाप ।
कलिमें सो कछु होय नहिं, कटे दानते पाप ॥
यथायोग जग लोग सब, बिन सम कीजे दान ।
कह राजा कह रंक है, दोनों एक समान ॥
जो धन पाय न धर्मरत, नहीं दान व्यवहार ।
सो शिर पावँको भारभरि, बंधे यमपुर द्वार ॥
गुरुजन जो परिवारके, कर आदर सतकार ।
लघु गुरुलोग जो योग जस, कुलको पालनहार ॥
पुत्र पौत्र बनितादि जे, इतर जेते लघु देख ।
भलो सिखावन दीजिये, जाते भला बिसेख ॥
जो गुरुजन परिवारके, लघुको सीख न देत ।
जो कछु औगुन सो करे, अघ शिर अपने लेत ॥
सोई मित्र सोई सगा, भल शिख शिशुहि दिखाव ।
तरुण अवस्था सुख लहै, गुरुजन सीख प्रभाव ॥
मारि ताड़िकै हठ किये, बाल अधर्मका राह ।
शुभगुण ज्ञानके पंथमें, बांधि चलाओ ताह ॥
मातु पिता सो शत्रु है, बाल पढ़ावै नाहिं ।
हंसनमें बकला यथा, तथा सो पण्डितमाहिं ॥
पहिले अपने धर्मको, भली भांति सिखलाय ।
अन्य धर्मकी सीख मुनि, भटकि बालबुधि जाय ॥
अपनो धर्म न जानेऊ, सीख्यो न्यारो धर्म ।

Page 1558Permalink

( १८२ )

बोधसागर

अज्ञानी यहि विधि किते, भूलि ते गह्यौ अकर्म ॥
जेते गृही हैं जगतमें, निज निज घरके भूप ।
हुकुम चले निज भौनमें, भूपतिके तद्रूप ॥
जिमि नृप चढै बजायके, धरती बस कर लेय ।
परजा सब तेहि बश भये, बिनयते भूपति सेय ॥
इमि सब गृही निशान दे, व्याहको सजै बरात ।
भूमि नारि लहि प्रजाभे, सुत सुतादि लघु जात ॥
जो कछु धनको लाभ हो, शुद्ध कर्माई कीन ।
धनतेदशवें अंशको, अपने गुरुको दीन ॥
जो गुरुनिकट निवास कर, तो सेवा कर नित्त ।
जो कहैं दूर अनत बसे, ध्यान करे करि हित्त ॥
छठे मास गुरुदरश कर, सेवा कर निज वश्य ।
छठे मास जो पहुँच वर्हि, वर्षमें करो अवश्य ॥
गुरु विरक्त जो लेइ नहिं, शिष्य निज आरतदेह ।
गुरु आज्ञा अनुसार तो, दान पुण्य कर देइ ॥

अथ गृहस्थकर्तव्येषु लक्षण

सत्यबचन प्रथमे कहो, दुतिये दया बताय ।
तीजो तप चौथे शौच, दोनो भांति कराय ॥
बाहर जलते शौच कर, अन्तर ज्ञान के द्वार ।
पचये तितिशा इच्छा, षट सतसंत निरुवार ॥
सप्तम सम दम अष्टमे, नवम अहिंसा होय ।
ब्रह्मचर्म्य दशमें कहा, त्याग एकादश जोय ॥
बरहैं स्वाध्यायहि कहो, अरु तेरहैं मृदु चित्त ।
चौदह तोष पुनि पंद्रहैं, साधु सेव करे नित्त ॥
विषयत्यागकर सोलहैं, सत्रहे वृथा सुखोपाय ।

१ सत्यसत्य ।

Page 1559Permalink

धर्मबोध

( १८३ )

मौन अठारह सो कहा, वृथा बोल न गवाय ॥
ऊनविंश इस देहसे, आतम न्यारा जान ।
विसवें जो अन्नदि कछु, बांटिके भोजन पान ॥
ब्रह्म इकिसवें सर्वमय, नरमें निरख विशेष ।
वाइसवें पुनि श्रवण कह, तेइस कीर्तन लेख ॥
स्मृति चौविंश पच्चीसवें, पूजा सेवन छबीश ।
बन्दन दास्य अठाइसे, सरुय स्वार्पणा तीस ॥

इति ३० लक्षण

केते जनकादिक गृही, जो निज धर्मप्रवीन ।
पायो शुभगति आपहू, औरनहू गति दीन ॥
हरिके हेतु न देत धन, देत कुमारगमाहिं ।
ऐसे अन्यायी अधम, बांधे यमपुर जाहिं ॥
जो दीने सो पाइहै, लुनै जो बोया बीज ।
जो नहिं बोया बीज है, पावै नहिं कछु चीज ॥
गाडा धन छाडा वृथा, जो दीना सो मोर ।
क्रूर विचार करे नहीं, लगे न हरिकी ओर ॥
निज धनके भागी जिते, सगे बन्धु परिवार ।
जैसा जाको भाग है, दीजै धर्म सँभार ॥
अपने भागको लीजिये, है हराम पर हक्क ।
सूकर गायकी सौंहपर, अहक्क ओर जनि तक्क ॥
गह्यो सुदामा भाग हरि, भयो महा कंगाल ।
और भाग विषसों तजो, धर्मनीति निजुपाल ॥
तन मन धन हरि हेत दे, चेत भक्ति कर प्रीति ।
यहि संसार असार लखि, चल जनकी विपरीति ॥

१ सुमिरन । २ आत्मसमर्पण ।