Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1532Permalink

( १५६ )

बोधसागर

अथ सत्य कबीरके इतरपंथ वर्णन चौपाई

प्रथमें नानक पन्थ बखानो । पानप बहुरि पंथ कहि गानो ॥
दास मलोक पन्थ परचारा । बहुरि गरीबदास विस्तारा ॥
इत उत देशन देशन माहीं । सत्यकबीर पन्थ जहँ ताहीं ॥
जहँतहँ देखो सत्य कबीरा । हिंदू मुसलमान गुरु पीरा ॥
निज इच्छाते सो तन धारे । कालजालते जीव उबारे ॥
कबहुँ योनि संकट नहि आवै । जीव दया करि सतगुरु ध्यावै ॥
जिन जिन सतगुरुको पहिचाना । सो अवश्य लह पद निर्बाना ॥

शब्द

हम बसैं चामके धाम हमें कोई क्या जाने ॥
पशुपंछी नरनाग जहां लगि सबै चामको साज ।
चामै चामको दाम बटोरै चामरंगको राज ॥
चामै मांडै चामै पोवै चामै करै रसोई ।
चामै चामको परसि जिवावै चाम करे सो होई ॥
चामै गावै चाम बजावै चाम करावै नाच ।
चामै चामको भाव बतावै चाम बीच है सांच ॥
कहैं कबीर सुनो भाई साधो हम हैं पूरे चमार ।
जो कोई हमको पहिचानै उतरे भवनधि पार ॥

सो गुरु खोज सो सन्त सुजाना ॥

जो गुरु खोजि अमरघर आवै पावै मूल ठेकाना ।
जिन गुरु गुरु पञ्च निरमाये रच्यौ जमीं असमाना ॥
तिनके कर्म कटे भवबंधन जिन ओहिगुरुको जाना ।
टीका मूल बिनपरगट कीनो चौदह कोटि जो ज्ञाना ॥
नहीं बोल भाषामें आवै शब्दसैन सो जाना ।
आशा बन्धते परगट कीनो जो जैसे अनुमाना ॥

Page 1533Permalink

स्वसमवेदबोध

( १५७ )

सारशब्द दियौ है पुरुषने आप तो गुप्त रहाना ॥
जिहि पारसते पुरुष ददाने करि चौका बंधाना ।
कहैं कबीर ये अगम गुरु है सही छाप परवाना ॥
दोहा-जेते पंथ कबीरके, भिन्न भिन्न विधि थाप ।
कहैं चौका अरु आरती, कंठी माला छाप ॥
तिलक रु कंठीमात्र कहैं, कहैं शब्दहि निरधार ।
कहैं आँढ़ कहैं भिन्न कछु, सबको तारन द्वार ॥
कोई त्रिगुणकी भक्तिमय, कोई तिनते न्यार ।
योग युक्ति करि सुक्तिपद, पावत यहि संसार ॥

इति

अथ नारायणदासजीकी कथा--चौपाई

धर्मदाससुत दास नरायन । भिन्न कथा कछु तं सु बतायन ॥
न्यारो पंथ आपनो ठाना । बारह पंथमें तासु मिलाना ॥
वंश माह द्वै भेद बखाना । प्रथम नारायणदासहि जाना ॥
वचन चुरामणि दुतिय बताई । वंशकेरि कड़िहारी पाई ॥
दोनो जगमें पंथ चलावैं । धर्मदासके वंश कहावैं ॥

इति

अथ जगजीवनदासजी सत्यनामकी कथा--चौपाई

सतनामी जगजीवन दासा । अवध देशमें पंथ प्रकाशा ॥
कोटवा नग्रमें सो प्रकटाना । आहि मध्यमहि हिंदुस्थाना ॥
राजपूत कुल कर ठकुराई । सतगुरु कृपाते पंथ चलाई ॥
न्यारो ज्ञान आपनो भाखा । ताके भई बहुत शिषसाखा ॥
कारी तिलक देहिं निज माथा । आन्दू बाँधें अपने हाथा ॥
आँढ़ एक भांतिको धागा । कंठीके बदले कर लागा ॥

इति

Page 1534Permalink

(१५८)

बोधसागर

अथ रामकबीरजीकी कथा--चौपाई

राम कबीरकी कथा कहीजै । वैरागिनको ज्ञान गहीजै ॥
ठाकुर प्रतिमा पूजे सोई । रामकृष्णको ध्यावै ओई ॥
इत कबीर पंथिनसे मेला । उत वैरागिनमें मिलि खेला ॥
रामकृष्ण सम्बन्धी जोई । प्रीति करे पूजै सब सोई ॥

इति

अथ नानकशाहजीकी कथा--चौपाई

नानकशाह कीन तप भारी । सब विधि भये ज्ञान अधिकारी ॥
भक्ति भाव ताको लखि पाया । तापर सतगुरु कीनो दाया ॥
जिदा रूप धरयो तब साई । प्रभु पंजाब देश चलि आई ॥
अनहद बानी कियौ पुकारा । सुनिकै नानक दरश निहारा ॥
सुनिकै अमर लोककी बानी । जानि परा निज समरथ ज्ञानी ॥

नानक वचन

आवा पुरुष महागुरु ज्ञानी । अमरलोककी सुनी न बानी ॥
अर्ज सुनो प्रभु जिदा स्वामी । कहैं अमरलोक रहा निजुधामी ॥
काहु न कही अमर निजुबानी । धन्य कबीर परमगुरु ज्ञानी ॥
कोई न पावै तुमरो भेदा । खोज थके ब्रह्मा चहुँ वेदा ॥

जिन्दा वचन

जब नानक बहुतै तप कीना । निरंकार बहुते दिन चीन्हा ॥
निरंकारते पुरुष निनारा । अजर द्रौप ताकी टकसारा ॥
पुरुष बिछोह भयौ तुव जबते । काल कठिन मग रोंक्यौ तबते ॥
इत तुव सरिस भक्त नहीं होई । क्यौ परपुरुष न भेटैउ कोई ॥
जबते हमते बिछुरे भाई । साठि हजार जन्म तुम पाई ॥
धरि धरि जन्म भक्ति भलकीना । फिर काल चक्र निरंजन दीना ॥
गहु मम शब्द तो उतरो पारा । बिन सतशब्द लहै यम द्वारा ॥

Page 1535Permalink

स्वसमवेदबोध

( १५९ )

तुम बड़ भक्त भवसागर आवा । और जीवको कौन चलावा ॥
निरंकार सब सृष्टि भुलावा । तुम करि भक्तिलौटिक्योंआवा॥

नानक वचन

धन्य पुरुष तुम यह पद भाखी । यह पद अमर गुप्त कह राखी ॥
जबलों यम तुमको नहीं पावा । अगम अपार भर्म फैलावा ॥
कहो गोसाईं हमते ज्ञाना । परमपुरुष हम तुमको जाना ॥
धनि जिंदा प्रभु पुरुष पुराना । विरले जन तुमको पहिचाना ॥

जिन्दा वचन

भये दयाल पुरुष गुरु ज्ञानी । गहो पान परवाना बानी ॥
भली भई तुम हमको पावा । सकलो पंथ कालको धावा ॥
तुम इतने अब भये निनारा । फेरि जन्म ना होय तुम्हारा ॥
भली सुरति तुम हमको चीन्हा । अमरमंत्र हम तुमको दीन्हा ॥
स्वसमवेद हम कहि निज बानी । परमपुरुष गति तुम्हें बखानी॥

नानक वचन

धन्य पुरुष ज्ञानी करतारा । जीवकाज प्रकटे संसारा ॥
धनि करता तुम बंदी छोरा । ज्ञान तुम्हार महा बल जोरा ॥
दिया दान गुरु किया उबारा । नानक अमरलोक पग धारा ॥

इति

चौपाई

यहि विधि नानक गुरुपद गहेऊ । शिष शाखा तेहि जगमें रहेऊ ॥
गुरुपद तजि बहु पंथ चलाये । अन्य देवकी सेव गहाये ॥
परमपुरुष पद नहीं पहिचाना । भांति अनेक बनायो बाना ॥
अजहुँ गुरुकी तीन निशानी । गहै कछुक गुरुकी निजबानी ॥
द्वितिये सत्यनामकी साका । तृतिये देखा श्वेत पताका ॥
क्षत्री कुल नानक तन धारी । ताको सुयश गाव संसारी ॥

इति

Page 1536Permalink

( १६० )

बोधसागर

अथ गरीबदासजीकी कथा--चौपाई

गरीबदासकी कथा बखानो । जाटके कुलमें सो प्रकटानो ॥
दिखी निकट नग्र छोटियानी । सतगुरु कृपा भयो सो ज्ञानी ॥
सत्यकबीरको सुशाय उचारा । जक्तमाहिं निज पंथ पसारा ॥
सतगुरुकी अस्तुति भल गावै । अधिक प्रीति मनमाहिं बढ़ावै ॥
एकसौ वर्ष ताहि चलि गयऊ । प्रकट गरीबदास तब भयऊ ॥

इति

अथ कबीर आचार वर्णन--चौपाई

सत्यनामकी सेवा धारा । सुमिरण ध्यान नाम निरधारा ॥
सतगुरु वर्णन प्रीति सुहाये । मूरतिको नहिं शीस नवाये ॥
तीरथ व्रत मूरति भ्रमजाला । सत्यभक्ति गहिये सत चाला ॥
निरगुण सरगुणको तजि दीजै । सत्यपुरुषकी भक्ति गहीजै ॥
संत गुरुकी सेवा धारे । तन मन धन अर्पण करि डारे ॥
कोटिन तीर्थ गुरुके चरना । संचय सोच पोच सब हरना ॥
दुखी दीन देखत दुख लागा । परमारथ पथ तन धन त्यागा ॥
गृही साधु दोउ एक समाना । परमदयाल दोहूको बाना ॥
मद्य मांस भेष जगमें जोई । महा मलीन जानिये सोई ॥
परम दया सब जिवपर पालौ । अधोहृष्टि मारगमें चालौ ॥
हिंसा कर्म जेते जगमाहीं । ताके कबहुँ निकट न जाहीं ॥
सब जीवनकी कर रखवाली । जीवघात कहुँ बात न चाली ॥
वर्षा ऋतु जब जिव अधिकारा । तब नहिं कबहुँ पंथ पग धारा ॥
अमल नाम जगमें हैं जेते । सकल अभक्ष जानिये तेते ॥

सत्यकबीर बचन

साखी-विष्णुधर्म जैनी दया, मुसलमान यकतार ।
ये तीनों जब जानि लै, तब जिव उतरे पार ॥

Page 1537Permalink

स्वसमवेदबोध

( १६१ )

चौपाई

तीनों जहाँ होय संध्या । सो कबीर आचारको ठड़ा ॥
शौच अचार शुद्ध सब करनी । उज्ज्वल किया बइल्लव बरनी ॥
अंतर बाहर परम पुनीता । हिसा रहित कर्म चितचीता ॥
जस जैनी जिव दाया पाला । ताही सम कबीर मुनि चाला ॥
मुसलमानके जिमि अछाहा । ताहीते निज नेह निवाहा ॥
तिमि कबीर मुनिके सतनामा । रह लौलीन सदा सो तामा ॥
स्वसमवेद विधि करि शुभकर्मा । सार शब्द गहि पावै मर्मा ॥
सतगुन गहे बइल्लव ताते । भाषे परम पुरुषकी बातें ॥
शुद्ध भेष सब शुक्लाचारा । शुक्लवर्ण शुक्ले व्यौहारा ॥
शली टोपी तुलसी माला । कंठी कंठमें तिलक विशाला ॥
सूत्र रु शिखा बइल्लव बाना । योग युक्ति गुरुधर्म प्रमाना ॥
करकमंडल चोला पहिरे । चर्चा ज्ञानमाहिं बड़ गहिरे ॥
तत्त्वमाहिं निःतत्त्व बताई । झीना ज्ञान कथै ऋषिराई ॥
असन वसन विधिवत सो धरई । धर्मवस्तु कछु संग्रह करही ॥

इति

अथ तिलकस्वरूपवर्णन—चौपाई

ऊर्द्धपुण्ड्र अरु दंडाकारा । शुभ्रतिलक तेहि सोह लिलारा ॥
नासा अग्र भागते काढा । मस्तक अंत प्रयंत लो ठाढा ॥
नाकबांस दोउ भुकुटी बीते । मस्तक अंत प्रयंतलों खींचे ॥
दंडाकार सो तिलक बताई । तासु महामन कहो न जाई ॥
यमदंडनको दंडक दंडा । कर्म भर्म सो कर शतखंडा ॥
परम बइल्लव तिलक जो धारी । तिलक देखियम बिलखि सिधारी
ताको अर्थ कहो किमि जाई । सुर नर मुनि कोइ पार न पाई ॥

बो० सा० ९/

Page 1538Permalink

( १६२ )

बोधसागर

दोय स्वरूप अकार बखाना । एक शूल यक सूक्ष्म जाना ॥
सूक्ष्म रूप अकार है एही । विष्णु विश्वंभर कहिये तेही ॥
स्वर व्यंजन द्वे भांतिके अक्षर । सबहीको मह पितु अकारबर ॥
स्वर अक्षरको आदि अकारा । सोई सर्व धर्म नय सारा ॥
स्थूलस्वरूप अकार जो कहिये । सकल स्वरनके आदिमें लहिये ॥
स्थूल रूप है जग विस्तारा । सूक्ष्म रूप रमै संसारा ॥
परम पुरुष है आदि अकारा । अमल अलेख अभेद अपारा ॥
आदि अकार जो गह्यो विकारा । ताते भयो सकल संसारा ॥
आदि अकारते तीनों गुन है । सतगुणरूप अकार विष्णु है ॥
शूल अकार विकार गहंता । सबही वर्णन माहिं रमंता ॥
वासुदेव सो रमै चराचर । लखि नहि परत सो अलख अगोचर ॥
संसृत महँ सोई आकारा । अछिफ पारसीमाहिं पुकारा ॥
सो अछिफ अछीह कहाया । ताहि अलिफते सबजम जाया ॥
ताकी सिफत कही नहि जाई । पीर पयंबर पार न पाई ॥
जो कोई अछिफ पहिचाना । ताही रूपमाहिं मिलि जाना ॥
चार खानि जेते जगमाहीं । बिना अछिफ कतहुँ कछु नाहीं ॥
कहुँ गुप्त कहुँ प्रकट निहारी । यह अछिफ सब माहिं बिहारी ॥
देखे ताहि कोइ कोइ साधू । जिनके हृदये ज्ञान अगाधू ॥
तेहि अछिफकी कथा अपारा । गिरा गनेश शेष कथिहारा ॥
नर बपुरा सो किहि विधि कहई । शिव सनकादिक मूक है रहई ॥
सत्य कबीरको तिलक है येही । वंशके साधु जो मस्तक देही ॥
इतर पंथको तिलक है न्यारे । वेद धर्मकी रीति बिचारे ॥

इति

अथ सत्यकबीरको धामक्षेत्र वर्णन—वार्ता

सहज सुरति संप्रदा धीरज धाम दशमद्वार त्रिपुटी तीरथ ॥

Page 1539Permalink

स्वसमवेदबोध

( १६३ )

मुष्मना सुख विलास । काया रामशाला अगम इष्ट । निश्चित
नाम उपाशी लौ माला मनसा देवी मनसो देव अलख अचा-
रज सत्य गोत्र समुद्ध शाखा वेदविचार खासा सुमिरन निह
अक्षर मंत्र प्रीति परिक्रमा जीव योग ऋषि निजमन निजब-
इच्छव निर्भय मुक्ती गुरु शब्द गुरुपाठ येता धाम क्षेत्र अवि-
नाशीकी सेजपर कबीरने सुनाया । इतना अर्थ ले काशी कबीर
गुरु रामानन्द पास आया ।

इति धामक्षेत्र

अथ जीवके अंतकालको वर्णन--चौपाई

अंतकाल जब जिवको आवै । यथा कर्म तस देही पावै ॥
हेट द्वार जब जीव निकाशा । नरकखानिमें ताको बासा ॥
ठेले नरक शीस बल जाई । ताहींमें पुनि रहै समाई ॥
नाभिद्वार जो प्रान चलाना । जलचर योनि माहिं प्रकटाना ॥
मूलद्वार कर जीव पयाना । पशू योनिमें तासु ठिकाना ॥
जीभ द्वारते जिव कढ़ि आवै । अन्नखानिमें बासा पावै ॥
श्वासद्वारते जिव जब जाता । अंडजखानिमें सो प्रकटाता ॥
नेत्र द्वार जब जीव सिधारा । मक्खी आदिक तन सो धारा ॥
श्रीन द्वारते जिव जब चाला । प्रेम देह पावै ततकाला ॥
दशमद्वारते निकसै प्राना । राजा होय भोग विधि नाना ॥
रंभ द्वारते जिव जब जाता । परम पुरुषके लोक समाता ॥

इति

अथ हंसनको स्थानवर्णन सत्य कबीर वचन--चौपाई

तेज अंड है पालँग बारा । द्वै पालँग मध्य अँघियारा ॥
सालोकमुक्ति मृतलोक बखाना । मानसरोवर तिहि अस्थाना ॥
धीया अंश तहाँ बैठारा । चौसठ कामिनि संग बिहारा ॥

Page 1540Permalink

( १६४ )

बोधसागर

जो कोइ बाम मताको ध्यावै । सो सालोक मुक्तिको पावै ॥
सहस साठ वैकुंठ रहाई । तहाँ सुमेर रहा ठहराई ॥
धर्मराय अविनाशी रहई । पुण्य पापको लेखा गहई ॥
तहाँ सामीप मुक्ति है सोई । नौसे सरखी तेरह सँग होई ॥
पांच शिखा सुमेर रहाई । पांचो अंश कला तहाँ लाई ॥
ईशान कोन ध्रुव आसन कीना । बाइब कोन इन्द्र अस्थाना ॥
नैऋत कोन यमनको थाना । अग्नीकोन इन्द्र अस्थाना ॥
जाको धर्मरायमें कहिया । मध्य विष्णु सिंहासन लहिया ॥
सहस साठ वैकुंठ प्रमाना । तहाँते शून्य डोरि बंधाना ॥
मारग जो निर्वाणहि ध्यावै । सो समीप वैकुंठहि पावै ॥
मेरुते शून्य अठारह कोरी । तहाँवा लगी शून्यकी डोरी ॥
शून्य मध्य है द्वीप अत्रूपा । तहाँ निरञ्जन ज्योतिस्वरूपा ॥
अंधकार है शून्य मझारा । द्वै पालंग शून्य बिस्तारा ॥
चार करोर ज्योति उजियारी । शोभा अद्भुत तासु निहारी ॥
सारूप मुक्ति सोई तब पाई । मारग भेद अघोर चलाई ॥
आगे अक्षरको अस्थाना । पालंग एक तहाँते जाना ॥
अक्षर योग माया विस्तारी । मुक्ति सायुज्य महे मतधारी ॥
तहाँते चार वेद परमाना । चौथी मुक्तिको यही ठेकाना ॥
तहाँते आगे कोइ न गैऊ । यह मत चारो वेदन कहेऊ ॥

धर्मदास वचन—चौपाई

धर्मदास बिनती चित लाई । साहेब कहो भेद समुझाई ॥
चार मुक्ति अस्थान बतावो । आगे कहो भेद जिमि पावो ॥
बस्ती शून्य बीचकी भाखो । समरथ मोहिगोय जिनिराखो ॥

सत्य कबीर वचन

धर्मदास तुम भलकै जानी । जो बूझो सो कहों बखानी ॥

Page 1541Permalink

स्वसमवेदबोध

( १६५ )

एक असंख्य अक्षरते आगे । अर्चित नामको डोरी लागे ॥
अथर द्रौप है ताको नामा । परम रम्य अक्षर विश्रामा ॥
निरतै प्रेम सुरति तिहि द्वारा । तिहि सँग सखी बारहहजारा ॥
तीन अंश आगे परमाना । ओहं सोहं को अस्थाना ॥
आठ अंश तहवों उपजाये । अंश वंश अस्थान बनाये ॥
ओहं सोहं होत उचारा । तहाँति शून्य डोर बंधाना ॥
आगे सहज सुरति अस्थाना । तहाँति शून्य डोर बंधाना ॥
आगे शून्य है पांच असंखा । मूल सुरत अस्थान विसंखा ॥
तेहि सँग हंस बावन हजारा । पांच ब्रह्म उनते उपचारा ॥
चार असंख्य शून्य तेहि आगे । इच्छा सुरति तहाँ अनुरागे ॥
खात सनेही जिनको धारा । तिन संग हंस पचीस हजार ॥
आगे शून्य असंख्य द्वै जाना । तहाँ अकूर सुरति अस्थाना ॥
पांचहजार हंस सँग सांचे । तिनकी सुरति हंस सब बांचे ॥
जहाँ अकूर केर परमाना । तिल परमान द्वार अनुमाना ॥
बिहग शब्द तहँ लागी डोरी । चढ़ि हंसा गये पुरुष सोरी ॥

साखी-सोरह असंख्य लोक है, धर्मन करो विचार ।

चार असंख्य है बस्ती, बारह सुत्र पसार ॥

चोपाई

आदि अन्त अरु वंश पसारा । तहँलगि देख शून्य बिस्तारा ॥
यतना तजि जब होय निनारा । हंसा आवै लोक हमारा ॥
हमैं चीन्हि सतगुरु रस पीये । कर्म तोरिके युग युग जीये ॥
निशदिन सतगुरु सुरति लगावै । साधु सन्तके चितै समावै ॥
जापर दया सन्त गुरु केरी । तिनकी कटी कर्मकी बेरी ॥
करि करनी अभिमान भुलाई । तन छूटे यम ले धरि खाई ॥
तन मन धन ले प्रीति लगावै । सो हंसा सतलोक सिधावै ॥
सत्यलोक है अथरस नीपा । ता मध्ये सत्ताइस द्रौपा ॥

Page 1542Permalink

( १६६ )

बोधसागर

सत्य शब्दको टेका दीना । ऐसे विधि पुहमी रचि लीना ॥
सागर सात तहाँ बिस्तारा । चलि हंसा जहाँ करे बिहारा ॥
पुहुपद्गीप है मध्य सिंहासन । कलाद्गीप हंसनको आसन ॥
सारखी-अबिगति भूषन अंगमें, अबिगति करे शृंगार ।
अबिगति बस्तर छाजई, अबिगति करे अहार ॥

इति

अथ प्रलय वर्णन--चौपाई

तीन प्रकारकी सृष्टि बखानो । प्रथमे ब्रह्म सृष्टि कहि गानो ॥
द्वितिये जीवकि सृष्टि कहायौ । तृतिये माया सृष्टि बतायौ ॥
ब्रह्म सृष्टि आचिन्त प्रमाना । जीव सृष्टि अक्षरते जाना ॥
माया सृष्टि निरञ्जन करता । सिरजै पोषै पुनि संहरता ॥
माया सृष्टि जाय बिनसाई । जीव ब्रह्म नहि प्रलैमें आई ॥
रचना सेखि निरंजन लेता । गूमट शीस माहि धरि देता ॥
शिरमें गूमट अजब कहाई । सकल सृष्टि तेहिमाहँ समाई ॥
प्रलयको घौस आव जेहिबारा । जत्त समस्त होय संहारा ॥
पुनि जलते पूरे संसारा । उठै चहुँ दिसि लहरि अपारा ॥
जलकी ऐसी बृद्धि बताई । अति उतंग पानी चढि जाई ॥
पृथ्वीते ऊपर जल सोई । दश योजन लों ऊँचा होई ॥
अन्तकाल कलियुग जब आवै । चीन्ह भयापन बहुत देखावै ॥
सवासौ वर्ष ग्रहन निरधारा । चंद ग्रहण सत वर्ष बिचारा ॥
ताहि ग्रनते लेखा लीजै । कलियुग लोक प्रवाना दीजै ॥

नानक बचन

परलय की विधि कहो दयाला । अलख ज्योति वर्षे केहि रूयाला ॥
काल बली तुमको नहि माना । प्रलयकाल तेहि कहा ठिकाना ॥

जिवा बचन

मुन नानक यह भेद अपारा । काल प्रलय जब करे संहारा ॥

Page 1543Permalink

स्वसमवेदबोध

( १६७ )

रचना निगलि निरंजन लेता । अमरलोकसे अलगहि रहता ॥
लै रचना फिरता सो रहई । गूमत शीशमें सब जिव गहई ॥
प्रलय द्वीपते पुरुष निनारा । सो साहिब नहिं जग औतारा ॥
प्रलय निरंजन संग पसारा । ले बैठे सब आप मझारा ॥
तेज रूप बतैं नौ खंडा । लेय समेटि सकल ब्रह्मंडा ॥
तीन देव चौकी उठि जाई । मेरु सुमेरु सिंधु चलि आई ॥
श्रुत्र अकाश बर्त नौ खंडा । पाँच तत्त्वको रहै न झंडा ॥
ऊँकार मठ रहै समाई । सो फिरता रह श्रुत्रमें भाई ॥
सत्तर युग लों झूलत रहई । ता पीछे अति संकट गहई ॥
तब युग सत्तर श्रुत्र रहीता । प्रलय करे सब जिवन भरीता ॥
फिर अमरावति छाह सिधाई । फिर सतपुरुषको टेरत भाई ॥
दुखित होय अरजी तब लाया । पुरुष दयाल देह मन भाया ॥
तबहिं पुरुष ज्ञानीको टेरो । जाय श्रुत्रमें कीजै फेरो ॥
कहो निरंजनपै अब जाई । कूर्म पीठपै बैठहु भाई ॥
चलिकै फिर हम तापहैं आये । पुरुष बचन ताको समुझाये ॥
सुनो निरंजन बचन हमारा । जाय कूर्मपै करो पसारा ॥
रचना करो सकल ब्रह्मंडा । जाय कूर्मपै रोपौ झंडा ॥
सुन्यौ निरंजन सो फरमाना । सुनिके बचन कियौ परमाना ॥
सुनि सो बचन निरंजन धाये । जहां कूर्म तहवाँ चलि आये ॥
बैठ कूर्मपै सतशब्द उचारा । रचना प्रकट भई सतसारा ॥
पाँचतत्त्व परगट तब कीना । सात शून्य पर आसन दीना ॥
जलके ऊपर मही छवाई । नवो खंड सूमेर रचाई ॥
तहैं सुमेर परबत फैलाई । तब मुखते अध्या प्रकटाई ॥
मिलि दोनो तिरदेव उपाई । यहि विधि सब रचना फैलाई ॥
उपजे ब्रह्मा विष्णु महेशा । नारद शारद गौरि गनेशा ॥

इति

Page 1544Permalink

( १६८ )

बोधसागर

अथ नरक वर्णन--चौपाई

प्रथमहि जल रंगी कहि गाया । ताके ऊपर कूर्म बताया ॥
कूर्मके ऊपर मीन कहीते । मीनके ऊपर कच्छप थीते ॥
कच्छपपर बाराह बखाना । तापर शेष नाग अस्थाना ॥
शेषनाग निज शिरपर धारा । पृथ्वी सहित सकल महिभारा ॥
सात नरक चौरासी कुंडा । पर तामें पापिनको झुंडा ॥
तहुँ यमदूत ताडना करही । दंड प्रचंड जीव दुख भरही ॥

इति

अथ चौदह यमके नाम

दोहा-मृत्यु शृंग प्रथमै कहो, कोधित अंध बताय ।
दुगदानी तीजे कहो, मन मकरंद जताय ॥
चित्तचंचल पंचम गनौ, छठे अपर्बल नाम ।
अंध अचेत है सप्तमै, कर्मरेख पुनि मान ॥
अग्निघंट नौमै कहो, कालसेन पुनि चीत ।
मनसा मलई ग्यारहै, बरहे कह भयभीत ॥
पुनि तालुका है तेरहै, सूरधार दशचार ।
यमगन जेते नरकमै, ये चौदह सरदार ॥

इति

अथ सत्यकबीरके गुप्त होनेका वर्णन--चौपाई

संवत पंद्रहसौ उनहतर । देश उदैसे सतगुरु पगधर ॥
पुनि मगहर चलिगे गुरुदेवक । हिंदू मुसलमान जहँ सेवक ॥
बीरसिंह नरनाथ बघेला । सत्तकबीरको सो तहँ चेला ॥
बिजुलीखाँ पठान सोऊ राजा । शिष्य कबीरको तहां विराजा ॥
बिजुलीखाँ जब यह सुनि पाई । अब गुरु जगसे जाहि लुपाई ॥
तब तासे पूछौ सो भेवा । हिंदू मुसलमान गुरुदेवा ॥

Page 1545Permalink

वसमवेदबोध

( १६९ )

जब सतगुरुको निज तन त्यागे । कौन धर्म प्रभुको सुभ लागे ॥
हिंदू कैधौ मूसलमाना । मृत्युकर्म किहि विधिते ठाना ॥
तब कबीर तेहि उत्तर देऊ । जौ तुम लोथ हमारी लेऊ ॥
तौ अपनी कुलरीति विचारा । मृत्युकर्म कर तेहि अनुसारा ॥
पुनि गुरु बीरसिंह गृह गयऊ । राजा रानी हर्षित भयऊ ॥
चादर तानके पौढ़े जाई । भये अबोल कबीर गोसाई ॥
राजा रानी जब अस लखेऊ । बिकल भये सतगुरु तन तजेऊ ॥
रुदन करे जब राजा रानी । नग्र शोर भा लोगन जानी ॥
बिजुलीखां नृपको गुरुभाई । सुनत खबर तुरितै उठि धाई ॥
बीरसिंहसे बचन सुनावो । सतगुरु लोथ हमैं देखलावो ॥
नृप गुरुलोथ जो परगट कीन्हा । बिजुलीखां तेहि जोरसे लीना ॥
ले भाग्यौ सो गाड़ौ जाई । राय बीरसिंह तब रिसियाई ॥
लै निजु सैन संग तेहि बेला । चढे बीरसिंह राय बघेला ॥
दोनों दिशिते दल उमड़ाने । एक न कहा एकको माने ॥
जब घमसान होनेपर भयऊ । तब अकाशबानी अस कहेऊ ॥

कवित्त

अकथ कहानी तहैं बोले नभबानी सुनो, दोहु दल ज्ञानी ॥
जिव हानीमें न दीजिये । बिज्लीखां पठान कह ठाढे हो पठान ॥
पीर, सिंहजी बघेल दहपेल मति कीजिये ॥ हाड चाम देह ॥
जन्म मरन न पीर ऐसो, साहिब कबीर सत्य बातको पती-
जिये । कबुर खुदाय नहिं लोथ कहुँ पाय कछु, तहैं दरसाय
दोऊ भाग करि लीजिये ॥

बोपाई

यह सुनि दोनों रह ठहराई । तब चलिके सो कबुर खुदाई ॥
अस अचरज तहैं देख्यो जाई । कतहुँ लोथ गुरु दधि न आई ॥

Page 1546Permalink

( १७० )

बोधसागर

कबुरमें चादर पुष्प सो पाई । ले दोनों द्वे भाग बनाई ॥
मुसलमान तेहि कबुरमें धरेऊ । हिंदू ले समाधसो करेऊ ॥
हिंदुनके कबीर चौरा है । तुरकनके कबीर रोजा है ॥
इत हिंदू सेवै गुरुदेवा । सुरशिद मुसलमान उत सेवा ॥
बालरूप जब गुरु प्रकटाना । कमलपुष्पमें कर निज थाना ॥
अंतकाल जब गयौ दुराई । गौरमें सोइ पुष्प देखलाई ॥
आदि अंत जाके नहिं देही । जन्म मरण कबहुँ नहिं तेही ॥
सकल विकार तो जो प्रभुपारा । जीवकाज तनधर संसारा ॥
सह्यौ निरादर दुःख अधिकार्ई । निज दासनको दास कहाई ॥
सो सब जीव हेतको दीसा । समरथ परमगुरु जगदीशा ॥
कबुर बीचते गये लोपाई । मथुरा नग्रमें पहुँचे जाई ॥
नीरू नीमा जोलह जोला ही । तन तजिके परकटभे ताही ॥
दोनोंको निज शब्द गहाई । जाते भवनधि फेर न आई ॥
मथुरा नग्रते बहुरि सिधाई । धर्मदास ढिग सतगुरु आई ॥
धर्मदासहि बहु भांति शिखाई । सहितदेह पुनि गयौ लोपाई ॥
महा कठिन युग कलियुग होई । शुभ करनी जिव करे न कोई ॥
यज्ञ योग जप तप व्रत दाना । भावन भक्ति विषय लपटाना ॥
तिनको काज कौन बिधि सुधरे । बिन कबीर गुरु पार न उतरे ॥
दयासिंधु तेहि पार लँघावै । सत्यकबीर कि सरन जो आवै ॥

सत्यकबीर वचन

बावन बीर कबीर कहावो । कलियुगकेर जीव सुत्तावो ॥

इति

अथ स्वसमवेदकी स्फुटवार्ता-चोपाई

एकलक्ष अरु असी हजारा । पीर पयंबरको औतारा ॥
सो सब आहि निरंजन वंशा । तन धरि धरि निज पिता प्रसंशा ॥
दश औतार निरंजन केरे । राम कृष्ण सबमाहि बडेरे ॥

Page 1547Permalink

स्वसमवेदबोध

( १७१ )

पूरन आप निरंजन होई । यामें फेरफार नहीं कोई ॥

दोहा—पांच सहस्र अरु पांचसौ, जब कलियुग वित जाय ।

महापुरुष फरमान तब, जग तारनको आय ॥

हिन्दु तुर्क आदिक सबै, जेते जीव जहान ।

सत्य नामकी साख गहि, पावैं पद निर्वान ॥

यथा सरितगण आपही, मिलैं सिन्धुमें धाय ।

सत्य सुकृत के मध्ये तिम्भि, सबही पंथ समाय ॥

जबलगि पूरण होय नहीं, ठीकेको तिथि वार ।

कपट चातुरी तबहिलों, स्वसमवेद निरधार ॥

सबहिं नारि नर शुद्ध तब, जब टीका दिन अंत ।

कपट चातुरी छोड़िके, शरण कबीर गहंत ॥

एक अनेक न है गयो, पुनि अनेक हो एक ।

हंस चलै सतलोक सब, सत्यनामकी टेक ॥

घर घर बोध विचार हो, दुर्मति दूर बहाय ।

कलियुगमें इक है सोई, बरते सहज सुभाय ॥

कहा उग्र कह छुद्र हो, हर सबकी भवभीर ।

सो समान समदृष्टि है, समर्थ सत्य कबीर ॥

बिनय—बोपाई

बिन्ती करौ संत गुरु पाहीं । जो मम दोष न हृदय गहाहीं ॥

निज अपराध कहौ किन खोली । कहूँ कहूँ मैं बदल्यो गुरु बोली ॥

मम बानी अरु सद्गुरु बानी । दोनों यहि मत मेले सानी ॥

जहैं जस उचित देख तस कीना । सूक्ष्म गुरु वाणी गहि लीना ॥

मेरो दोष न कछु तहैं लेखब । सत्य कबीरकी बानी देखब ॥

सत्य कबीरको ग्रन्थ निहारा । सब कछु लिख्यो ताहि अनुसारा ॥

इति श्रीस्वसमवेद धर्मबोध समाप्त

Page 1548Permalink

A decorative border consisting of a repeating pattern of stylized leaves or scalloped shapes, forming a rectangular frame around the central illustration.

A botanical illustration of a plant with two flowers and a long, pointed seed pod. The plant has a central stem with several small, lanceolate leaves. Two flowers are shown: one is a daisy-like flower with a central disk and many small petals, and the other is a smaller, more compact flower. A long, slender, pointed seed pod (silicle) is attached to the stem above the flowers.

Page 1549Permalink

अथ धर्मबोध प्रारंभ

भारतपथिक कवीरपंथी-

स्वामी श्रीयुगलानन्दजीद्वारा संशोधित

Page 1550Permalink

भारत का विकास

एकलव्य शर्मा

भारत का विकास (1947-1950)

विज्ञान

Page 1551Permalink

सत्यनाम

A black and white woodcut-style illustration of Sri Kabir Sahib seated on a throne. He is wearing a tall, pointed turban and a long robe, holding a rosary. A halo surrounds his head, and a decorative lamp is positioned above him. A small pot is on the floor to his left.

श्री कबीर साहिब

नं. ९ कबीरसागर - ७