कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
( १९६ )
त्रिधसागर
त्रिकुटी संगम भयो मिलाना । भवर गुफा माधो करथाना ॥
त्रिवेणी तट बसे सुदंगा । ताको मम लखा परसंगा ॥
गणगंधर्व मुनि सब कर थाना । सुर नर मुनि कर बैठे ध्याना ॥
तैतिस कोट देव मुनि भारी । यक्ष यक्षणी देव कुमारी ॥
नागसुता अपसरा मोहिनी । चढ़ विमान सब फिरे जोहिनी ॥
असुरपिशाचऋषनागजोलाहल । त्रिवेणीतट करे कोलाहल ॥
तीनलोक जौ जीव निवासा । सो सब करो त्रिवेणी बासा ॥
त्रिवेणी तट माधौ देवा । सब मिल करे तासुकी सेवा ॥
ताहि प्राग होय चलो प्रवाहा । गंगासागर संगम जाहा ॥
देश देश गंगा फिर आई । घाट घाट बहु क्षेत्र बँधई ॥
जहां तहां तप ध्यान लगावै । योग यज्ञ तप बहुत करावै ॥
ऋतुबसंत प्रागको धावै । मकर नहाय बजार लगावै ॥
अर्ध उर्ध बिच लागी हाटा । भीतर बाहर औघट घाटा ॥
गर्भमाहि सब युक्ति बनाई । तीन कचहरी तहां लगाई ॥
जहां नदी संगम पर्वाना । तहवां रचो एक अस्थाना ॥
संगम बीच गुफा एकधारा । ताहि गुफामों सात है द्वारा ॥
एकद्वार होय नाद सूधारे । एकद्वार होय रूप निहारे ॥
एकद्वार होय वास बसावै । एकद्वार होय अग्नि समावै ॥
एकद्वार हो स्वाद लिवाने । एकद्वार होय न्याय चुकावै ॥
एकद्वार होय नाद उचारा । योग जीव यह मता विचारा ॥
सातनाल चौदह सुरभाऊ । सातोंके हैं एक सुभाऊ ॥
सातो सात शून्य में बासा । सातो बसे गुफाके पास ॥
अनहद भेद श्वासाकी धारा । ताको भाषतहों व्यवहारा ॥
साखी-रचना भाषेउ पिंडकी, श्वासा सहित विचार ।
बिरलाजन कोई परखि है, अलखरूप व्यवहार ॥
पञ्चसुदृढा
( १९७ )
सुक्ति वचन-चौपाई
सुक्ति कह सुन सत्यगुरु ज्ञानी । अगम कथा कहीं अन्तरयार्मी ॥
और कथा अब मोसों भाषों । जो पूछों सो गीय न राषों ॥
हंस अवधको भेद बतावो । तास मर्म सब मोहि सुनावो ॥
आगम वरष मासषट जानो । तो कछु अपने निजमत ठानो ॥
ताको भेद कहों समुझाई । सो मोहि सतगुरु भेद लखाई ॥
योगजीत वचन
सुक्ति सुनो सत् मम वानी । भिन्न भिन्न मैं कहों बखानी ॥
पाचघरी बांये सुर पाई । सोई दहिनो श्वासा चलाई ॥
दशश्वासा सुखमन जो कहिये । ताको भेद बराबर लहिये ॥
आठ पहर पिंगला सुर हालै । बरष तीसरे हंसा चालै ॥
आठ दिवस दहिनो सुर बहै । हंसा अवध वर्ष दोय रहै ॥
सोरह दिन पिंगला सुर बोले । वर्ष एक मो हंसा डोलै ॥
वीस रैयन दिन दहिनो पाई । तब षट मासमें हंस चलाई ॥
एकति सरोज दक्षस्वरको जानो । तब दोय दिनमें हंस पयानो ॥
पांचघरी सुखमन जो हालै । पांचघरी मो हंसा चालै ॥
चन्द सूर सुषमन छपजाई । सुखसे तीजो पवन चलाई ॥
ऐसी विधि पवन चलाई । पहर माहिं हंसा चल जाई ॥
साखी-धूम मंडल दीखे नहीं, जोत न नेत्र लखाय ।
छठे मास हंसा चले, बचै न कोट उपाय ॥
छाया शीस दीखे नहीं, भुजा शिखर ना दिखाय ।
दीप बास आवै नहीं, छठे मास चल जाय ॥
गगन शब्द गरजे नहीं, नेत्र गुञ्ज छपजाय ।
मास एकके अवधमें, हंसा तन तज जाय ॥
भैवरगुफा तिल ना लखे, पुतरी जब चढ़जाय ।
पहर एकमें जानिये, हंसा तन तज जाय ॥
( १९८ )
बोधसागर
सुक्रित वचन चौपाई
सुक्रित कहे सुनो गुरु ज्ञानी । आगम पचै सब हम जानी ॥
और एक पूछौं गुरु तोही । भिन्न भिन्नके भाखौ मोही ॥
जीव ब्रह्म कैसे प्रगटाई । सबके उत्पत्त देहु बताई ॥
ताकर भेद गोंय जिन राखो । सत्य सत्य सब मोसो भाखो ॥
कौतुक
कौन सो मन है कौन पवन है कौन शब्द है भाई ।
कौन प्रान है कौन हंस है कौन ब्रह्म ठहराई ॥
कौन काल है कौन जीव है कौन शून्य पहिचानी ।
कौन शिव है कौन निरंजन कहो सकल उत्पानी ॥
योगजीत वचन
चंचल मन है श्वास पवन है शब्द शून्य पहिचानी ।
प्राण निरंतर अखल ब्रह्म है सोहंग हंस बखानी ॥
कारण काल शून्य अविनाशी जीव कर्म पहिचानी ।
जीव शक्ति करतार निरंजन ऐसा भेद बखानी ॥
सुक्रित वचन
मन कहाँ रहे पवन कहाँ वासा शब्द वास कहैं कीन्ह ।
कहाँ प्रान कहैं ब्रह्म वास है हंस कहाँ है लीन्ह ॥
कारण काल केहि ठोर बसत है कहाँ शून्य ठहराई ।
जीव शीव निरंजन वासा सो मोहि देहु बताई ॥
योगजीत वचन
हृदे मन है नाभि पवन है अनहद शब्द को वासा ।
निरन्तर प्राण ब्रह्म ब्रह्मण्डे गगन हंस पर्काशा ॥
सकलमें काल शीव चंदामें शून्य निरूपम माही ।
सुखमन मध्य निरंजन वासा योगी देखे ताही ॥
पञ्चमुद्रा
( १९९ )
सुक्ति वचन
इन्द्री नाभी तब नाहीं स्वामी पवन कहा तब बासा ।
जादिन अनहद रूप नहीं तब शब्द कहाँ पकीशा ॥
ब्रह्मांड ना तो तब ब्रह्म कहाँ तो गगन नहीं कहाँ हंसा ।
निरूपम विना शून्य कहाँ कहिये भेद कहौं प्रकाशा ॥
आकार नहीं तब जीव कहाँ तो चन्द नहीं तब शीऊ ।
सुखमन नहीं तब कहाँ निरंजन ससुझाय कहो सब भेऊ ॥
योगजीत वचन
इंद्री विन मन हतो निरूपम निराकारमें प्रवना ।
अलख रूपमें शब्द बासतो अविगतिमें तब प्राना ॥
अविनाशीमें हंसबास तो शून्य कालमें बासा ।
ऊँकारमें काल बास तो ऐसा भेद प्रकाशा ॥
जीव शीवमें प्रथमो बासा शीव निरंजन माहीं ।
सबको बास प्रकट कर भाखों भेद कहैं तुम पाहीं ॥
सुक्ति वचन
कहाँते उत्पत भयो निरंजन कहाँ शीव उत्पानी ।
काल जीव कहाँते प्रकटो शून्य भयो केहि खानी ॥
कहाँते उत्पत भये अविनाशी कहाँते उत्पन हंसा ।
कहाँते उत्पन ब्रह्मभयो है प्राण भयो कह अंशा ॥
शब्द पवन मन कहाँते उत्पन कहाँते प्रकटो जीऊ ।
सबके उत्पन मोसों भाखों केहिबिधि प्रकटो शीऊ ॥
योगजीत वचन
आदि ब्रह्मते भयो निरंजन तहाँते प्रकटो शीऊ ।
तौन भेद तुमसों कहो सुक्ति शिवते उपजो जीऊ ॥
जीवते उत्पत काल भयो है कालते भयो ओँकारा ।
ओँकारते शून्य भयो है शून्यते जोत प्रकारा ॥
( २०० )
बोधसागर
जोत ब्रह्मते सब प्रकारा अगम भेदको कहो विचारा ।
अखंड रूपते भयो अविनाशी अविनाशी ते हंसा ॥
शब्दते उत्पत्त पवनकी है पवनते स्वांसा अंशा ॥
सुक्ति वचन--चौपाई
अन्तकाल जब आवे भाई । तन छूटे मन कहाँ समाई ॥
पवन शब्द हंसा कहाँ सिधाई । अन्तकाल कहवां ठहराई ॥
कालशून्य तब कहा समैहै । जीव शीव कहवां चल जैहै ॥
अन्त निरंजन कहो समाई । ताको भेद कहौ समुझाई ॥
योगजीत वचन
तन छूटे मन जोत समाई । पवन श्वांसमें तब खप जाई ॥
प्राण समय शब्दके माहीं । हंस ब्रह्ममें तब खपजाहीं ॥
अविनाशी शिवमाहे समाई । ब्रह्म अलखमें तब खप जाई ॥
अलख अनुपमों जाय समाना । अन्त प्रलैको भेद बखाना ॥
उत्पत्त सकल भाष हम दीना । ताको भेद लखो पवीना ॥
सत्य सत्य यह बानी जानो । आदि वचन यह तुम निर्वानो ॥
सुक्ति वचन--चौपाई
हे समर्थ मैं तुम बलिहारी । खोल भेद अब कहौं बिसारी ॥
केता प्रवान लोक अस्थाना । ताको भेद कहौं निर्वाना ॥
संख्या योजन ताकी भाखो । ताकर भेद गोय जनि राखो ॥
कहाँ कौन सो पुरी रहाई । कौन अंश तहाँ आसन लाई ॥
साखी-सब उत्पत्त तुम भाषिया, भेद कहेउ समुझाय ।
अब मन मो निश्चय भई, आगम भेद लखाय ॥
योगजीत वचन
साखी-योजनकी मरजाद बहु, आगे जो पवीन ।
अंशसहित अब भाखेल, तिनको नाम बखान ॥
पञ्चमुद्रा
( २०१ )
चौपाई
अब मैं कहौ लोककी बानी । निरगुण भेद कहौ बिलछानी ॥
प्रथमहि कुम्भ रूप औतारा । पीछे सकल सृष्टि विस्तारा ॥
योजनकोट एक सुख कहिये । कोट पचास पीठ तेहि लहिये ॥
एक कोटको मस्तक जाना । कोटकोटके अन्त बखाना ॥
एक कोटपर नेत्र बताई । सोरा माथ चौसठ हाथ पाई ॥
पृथी ते दून कुम्भ है भाई । पूरबदिशि सुख बरन भुनाई ॥
उंचास कोट पृथ्वी पर्वाणा । ताके तरे कुम्भ अस्थाना ॥
बहुर अष्ट दिगपाल बखाना । कुम्भ पीठपर है अस्थाना ॥
चौसठ पुंडरीक तहां कहिये । बावन लक्षको मस्तक लहिये ॥
छयकोट ऊचे प्रमाना । कुम्भ पीठपर कीन्हों थाना ॥
ऊपर कुम्भ शेषको जाना । पंद्रह कोट ताहि प्रवाना ॥
तहां वासुककी बैठक कहिये । और वराहु तासुपर लहिये ॥
ताकी डाढ़ पृथी ठहराई । राई प्रवानसो दीखे भाई ॥
पर्वत अष्टपृथी पर जाना । मध्यपृथी सुमेर बखाना ॥
सोरह सहस्र नीचे बधाना । एता योजन तरे समाना ॥
बीस सहस्र योजन चौरासी । चार दिशा तेहि फेर रहासी ॥
चौरासी सहस्र योजन प्रवाना । इतना ऊँच सुमेर बखाना ॥
तापर चारपुरी हैं भाई । अमरपुरी पुन तहां बनाई ॥
तहां इंद्र सुखराज कराई । तीन देव अस्थान बताई ॥
तैत्तिस कोट देवता जाना । अठासी सहस्र ऋषि प्रवाना ॥
तहां कुबेर भंडारी कहिये । अलकापुरी नामसो लहिये ॥
नौ पदुम नील अठतालिस । चौत्तिस पर्व अर्ब उनतालिस ॥
सतावन कोट कहौ प्रवाना । पैंसठ लाख कहो बंधाना ॥
पञ्चानवे सहस्र और तहां कहिये । पचास एकसो योजन लहिये ॥
( २०२ )
बोधसागर
एता योजन कहो प्रमाना । पृथ्वी अकाशको अन्तर जाना ॥
एता स्याम अंड पहिचानी । आगे और अबलोक बखानी ॥
पृथीते लक्ष योजन बंधाना । तहवां सूरज देवको अस्थाना ॥
सूरजते चन्दलोक है भाई । योजन लक्ष आगे चल जाई ॥
चन्दलोकते आगे जाना । योजन लक्ष नक्षत्र बखाना ॥
योजन लक्ष आगे चलजाई । ताके आगे भौम बताई ॥
भौमके आगे बुध अस्थाना । योजन लक्ष आगे प्रवाना ॥
बुधके आगे गुरु पहिचानो । योजन लक्षमें ताहि बखानो ॥
गुरुके आगे शुक्र बताई । योजन लक्ष कहों ठहराई ॥
शुक्रके आगे शनिको जाना । लक्ष योजन आगे पहिचाना ॥
शनिके आगे अदित बखाना । योजन लक्ष कहो प्रवाना ॥
तेहिके आगे सोम कहीजै । सोमके आगे राहु लहीजै ॥
राहु केतु लोक अस्थाना । योजन लक्ष आगे बंधाना ॥
तहाँते लक्ष योजन प्रवाना । तहवां सप्तऋषीश्वर जाना ॥
तेरह लक्ष ऋषिन सो भाई । आगे विधिको लोक बताई ॥
तहाँते लक्षयोजन बंधाना । महाविष्णु आगे पर्वाणा ॥
श्रीनारायण बैठे जहँवा । सूवा ऊपर पालंग तहँवा ॥
पग अगुष्ट मुख दीन्हों सोई । बालरूप तहाँ कीन्हों जोई ॥
तहाँते गौलोक कहावे भाई । राधा सती तहाँते आई ॥
सोई नाम अर्चित कहावे । सच्चिदानन्द ताहि गोहरावे ॥
इहालंग सगुणरूप बतलाई । यही चारों वेदन गुन गाई ॥
आगेको कछु भेद न पाई । इहालंग सबही मिल गोहराई ॥
तैंतिसकोट इहालंग गावै । आगेका कछु भेद न पावै ॥
चारमुक्तका कहे बखाना । यही रूपको करे पर्वाणा ॥
बहुते तेज उहालंग जाई । प्रले समै नाश होय भाई ॥
पञ्चसुत्रा
( २०३ )
नौ औतार देहधर आवा । सो अचितके अंश कहावा ॥
जहाँलग अंश सकल पुन देखा । तहाँलग मायारूप विशेषा ॥
आगे अक्ष लोक है भाई । तहाँ गये फिर बहुरि न आई ॥
साखी-इहाँलग सरगुण रूप है, सो हम दीन्ह लखाय ।
जग नहि जानत तासको, निरगुणके कोधौँ आह ॥
सुक्ति वचन--चौपाई
हो समर्थ तुम अगम अपारा । तुम हो निरगुणके औतारा ॥
अब आगेको भेद बताई । लोक पुर्ष सब वर्ण सुनाई ॥
जहवाँ हंस जाव ठहराई । बहुर नहीं प्रलैतर आई ॥
ताकर भेद कहो समुझाई । अगम निगम सब वर्ण सुनाई ॥
साखी-सतगुरु भाषो आदिते, लोकन को पर्वान ।
केता अन्तर ताहिको, पुर्ष भेद निरवान ॥
योगजीत वचन--चौपाई
हेसुक्ति मैं कहां बखानी । वणौ अगम निगमकी बानी ॥
अचितलोकमें दीन्ह बताई । लोकालोक सब वर्ण सुनाई ॥
अब भाषों निरगुणको लेखा । योजन संख्या लोक विशेषा ॥
अचितके आगे लोक बखानो । तीनअंशख योजन पहिचानो ॥
सोहंगलोक तहाँ है भाई । आठ अंश तिनते उपजाई ॥
सोहंग पुरुष है अगम अपारा । जगर मगर जहाँ हैउजियारा ॥
सोहंग पुर्षके आगे जाना । मूल नाम तहाँ पुर्ष बखाना ॥
पांच असंख योजन प्रमाना । तहवाँ मूलनाम बंधाना ॥
मूलनाम तहं आमन कीन्हा । आदि पुर्षके अंश जो चीन्हा ॥
मूलपुर्ष है अगम निसानी । तास भेद मैं कहां बखानी ॥
मूलपुर्ष ते आगे जाना । अंकुर नाम तहाँ पुर्ष बखाना ॥
तीन असंख आगे है भाई । अंकुरनाम तहाँ पुरुष रहाई ॥
( २०४ )
बोधसागर
ताको उग्रलोक है भाई । तहां अंकूर उदित रहाई ॥
अंकूरलोकते आगे जाना । इक्ष नाम तहां पुर्ष बखाना ॥
चार असंख योजन प्रमानी । इक्ष्या पुर्ष तहां रजधानी ॥
सोई पुर्ष कर्ता होयं आवा । आदपुर्षके अंश कहावा ॥
प्रथम पुर्षकी इक्ष्या आई । ताते इक्ष्या नाम कहाई ॥
ताहि पुर्षको कहां ठिकाना । है सुकित तुम सत्तही माना ॥
इक्ष्या आगे लोक बखानो । सोतो अंश पुर्षको जानो ॥
नौ नील एक संख बखाना । बानी नाम पुर्ष स्थाना ॥
पुर्ष प्रथम बानी उच्चार । ताते नाम सर्व आकारा ॥
ताहि पुर्षको भेद बताई । एतो आद पुर्ष हैं भाई ॥
बानी नामते आगे जाना । सहजनाम तहां पुर्ष बखाना ॥
दशलाख एकशंख बखाना । सहज पुर्षको तहां अस्थाना ॥
तहवां सहज पुर्ष है भाई । आदिपुर्षके अंश कहाई ॥
सातपुर्ष इहांलग जाना । निरंजन अक्षर नीचे थाना ॥
अचितसौ अक्षर उपजे भाई । निरंजन अंश अक्षरते आई ॥
साखी-निरंजन और सहजलों, नौ पुर्ष प्रमान ।
आदिपुर्ष आगे कहां, जितने सब उत्पान ॥
सहज अंशलग जैतिक भाषा । सो रचना परलयतर राषा ॥
इहांलग प्रलैको प्रमाना । आगे अक्षैलोक अस्थाना ॥
सहज पुर्षते आगे जाई । आदिपुर्षको लोक दिखाई ॥
सहजते एक असंख प्रवाना । तहवां आदिपुर्ष निरबाना ॥
तहँवा प्रलैकालकी छाया । नहीं तहां कछु मोह और माया ॥
तहां न तीनों गुनका भेषा । ब्रह्मा विष्णु तहां न महेशा ॥
नहीं तहां जोत निरंजन राई । अक्षर अचित तहां नहि जाई ॥
तहां नहीं शिवशक्ती औतारा । नहीं तहां अक्षर ओकारा ॥
पञ्चमुद्रा
( २०५ )
ब्रह्मजीव नहीं तत्त्वकी छाया । नहिं तहैं दशइंद्री निरमाया ॥
काम क्रोध मद लोभ न कोई । तहवां हर्ष सोग नहिं दोई ॥
नादबिंदको तहां न पानी । नहीं तहैं सृष्टि चौरासी जानी ॥
चंद सूर तारागण नाही । नहीं तहैं दिवस रैनकी छाहीं ॥
ज्ञान ध्यानको तहां न लेषा । पाप पुण्य तहवां नहीं देषा ॥
डार मूल तहां वृक्ष न छाया । जीव सीव तहांकालन काया ॥
पवन न पानी पुरुष न नारी । हृद अनहृद तहां नहीं विचारी ॥
यंत्र मंत्र तहां दरद न धोखा । नर्क स्वर्ग संशय नहिं शोका ॥
श्वेत पीत सबज नहीं लाला । मोर सोर नहीं वृद्ध ना बाला ॥
पिंड ब्रह्मांडको तहां न लेखा । लोक अलोक तहां नहीं देखा ॥
मन औ वृद्ध पवन नहीं जाना । रचना बाहिरसो अस्थाना ॥
आदि पुरुषको है तहां थाना । यह चरित्र एकौ नहीं जाना ॥
हे सुकृत मैं तुम्है लखावा । निरगुणरूप वर्ण दर्शावा ॥
सुकृत वचन
हो सतगुरु तुम आगम भाषा । वर्णैउ पेड़ पत्र अरु शाखा ॥
अब तुम कहो पुरुषको रूप । कैसी कला हे कौन स्वरूपा ॥
लोक प्रकाशको भेद बतावो । लोक प्रमान मोहि समुझावो ॥
यामैं कछु न राखो गोई । है समर्थ अब भाषो सोई ॥
सार्वी—आदि पुरुषके रूपको, कहो भेद समुझाय ।
लोक प्रमान मरजाद सब सो मोहि देहु बताय ॥
योगजीत वचन—चौपाई
प्रथम पुरुषको रूप बखानो । सो तुम रूप हृदयमें आनो ॥
पुर्षअंग छबि वर्ण सुनाई । गुप्त भेद मैं तोहि लखाई ॥
पुरुष शोभा अगम अपारा । ताको को अब बरणे पारा ॥
कोट अनन्त योजन लौ काया । कहाँ लग कहों तासुकी छाया ॥
( २०६ )
बोधसागर
कछु संक्षेप मैं देऊँ बताईं । कहाँ कहीं कछु वर्णि न जाईं ॥
कोटि कल्प युगजाय सिराईं । मुख अनन्तसो वर्णि न जाईं ॥
ये कछु सूक्ष्म रूप लखाऊँ । कछु कछु शोभा वर्णि सुनाऊँ ॥
अब मस्तकको बणों भेषा । मानों अनंत भानु शशिलेखा ॥
जगर मगर मस्तक उजियारा । वर्णत बने न रूप अपारा ॥
अब नेत्रनको कहीं प्रमाना । मानो अनन्त भान शशि जाना ॥
जिमि कोटिन दामिन लपटानी । जोत अनंतनकी जिमि खानी ॥
वर्णत बने न ताको रंगा । कहाँलग कहीं तास प्रसंगा ॥
नासारूप कहीं प्रचंडा । मानो अन्न अनन्त ब्रह्मंडा ॥
पोहप बास तहांति प्रकटाईं । ब्राण अनंत योजन लग जाईं ॥
श्रवणरूप मैं कहीं बखानी । अनंत सिंध मानो समानी ॥
ता मह कमल अनन्तन फूला । साखा पत्र डार नहीं मूला ॥
ताको शोभा वर्णि न जाईं । कमल रूप तहां अधिक सुहाईं ॥
अब मुख शोभा कहीं बखानी । पिंड ब्रह्मांड तेहिमाहिसमानी ॥
नौ शून्य जहां लग बासा । सो मुख भीतर कीन्ह निवासा ॥
लोक अनंत देखिये ताही । सर्वाकार रूप है जाही ॥
पुर्ररूपका बणों भाईं । वर्णत बने न होय दिठाईं ॥
पुरुष शोभा अगम अपारा । मुख अनंत नहीं पावे पारा ॥
चिकुर शोभा कहीं बुझाईं । कोटिन रवि शशि रोम लजाईं ॥
कोटिन चंद सूर प्रकाशा । एक एक रोम अनन्तन भासा ॥
पुरुष अंगका करौ बखाना । रचना कोट तासुमों जाना ॥
श्वेत अकार पुरुषको अंगा । फटकबर्ण देहीको रंगा ॥
शब्द स्वरूप पुरुष है भाईं । वणों कहा वर्ण नहीं जाईं ॥
जहां लग जीव बुन्द है भाईं । ताकर भेद कहीं समुझाईं ॥
जीव अनन्त बुन्द सम जानो । अमी सिन्धु पुरुष पहिचानो ॥
पञ्चसुत्रा
( २०७ )
यह प्रमान पुर्षको जाना । सो अब तनमों कहों बखाना ॥
सूक्षिम रूप गगनमों वासा । ताहि रूपको कहों प्रकासा ॥
तनभोरूप जो सूक्षिम जानो । सोई रूप बाहिर पहिचानो ॥
जो भीतर सो बाहिर कहिये । एकप्रमाण रूपसो लहिये ॥
साखी-बारूके दशअंश कर, ताकर बिस्वा बीश ।
ताहूते सूक्षिम कहो, इम प्रकटो जगदीश ॥
लोक समानो पुर्षमो, पुर्षहि लोक समान ।
पुर्ष निरंतर लोक है, लोक पुर्षमो जान ॥
सुक्ति वचन-चौपाई
हो समर्थ मैं तुव बलिहारी । सर्व भेद तुम कही विचारी ॥
अब प्रभु कहो ध्यानको लेखा । जेहिते रूपहि पुर्षको देखा ॥
ताको नाम मंत्र उपदेसा । सो सत्गुरु अब कहो सँदेसा ॥
सोई मंत्र गुरु देहु बताई । जाके बल हँसा घर जाई ॥
करनी योगकी रहनी आशा । हँसा करे लोकमों वासा ॥
सोई नाम गुरु देहु बताई । मेरो हंस लेहु मुक्ताई ॥
और रहनी हँसनकी भाखो । मोसों गोय कछू जनि राखो ॥
कौन नेहते हँस कहाई । कौन नेहते लोक समाई ॥
योगजीत वचन
सुक्ति सुनो सत्य मम बानी । जैसी रहन हंस पहिचानी ॥
तास रहन अब वर्ण सुनाऊँ । नेह प्रेमकी उक्त लखाऊँ ॥
जैसे सीप स्वात करे नेहा । लागी प्रीत भूल निज देहा ॥
जैसे त्रिया पुर्षको चाहै । या विधि संत ध्यान औगाहै ॥
जैसे चात्रिक बुंद पुकारा । सोई लगन संत अधिकारा ॥
जैसे बासको भँवर लोभाई । योजन एक तहां उड़ जाई ॥
जैसे चंद चकोर हुलासा । ऐसे संत पुर्षको आसा ॥
( २०८ )
त्रोधसागर
जैसे लोहा चुंबक लग जाई । तैसे संत ध्यान लपटाई ॥
जैसे कनिका कपूरको धावै । ऐसे प्रीत संत लवलवावै ॥
जैसे पतंग दीपकको धावै । ऐसे संत ध्यान लपटावै ॥
जैसे नेह बारि औ मीना । ऐसे संत नाम लवलौना ॥
जैसे बाल बहिन महतारी । ऐसे लगन तहां संत विचारी ॥
ऐसे प्रीत करे जो कोई । सत्यपुर्णको पावै सोई ॥
ऐसे प्रीत गगन मन लावै । गुरुप्रतापते दर्शन पावै ॥
और रहन मैं देऊँ बताई । जाते बेग पुर्ण दर्शाई ॥
आपामेट आप दर्शाई । प्रेमसिंधुमें जाइ समाई ॥
बिरहरूप करुणा अधिकारी । लागी ज्वाल निरन्तर भारी ॥
जगसों नेह झूठ करजाना । मनसो सब जग मिथ्या माना ॥
साखी-मनसों त्यागे जत्तको, जान विषयकी खान ।
सुकित अब मैं भाषेऊँ, राजस योग प्रमान ॥
कायासों कारज करे, सकल काजकी रीत ।
कर्म भय सब मेटके, सत्त नामसों प्रीत ॥
अब सुन ब्रह्म ज्ञानकी वानी । ताकर रीति लेहु पहिचानी ॥
एके ब्रह्म सकल घट देखा । ऊँच नीच काहु नहिं पेखा ॥
शत्रु मित्र एक कर जानै । पाप पुण्यको भेद न आनै ॥
करै कर्म पुरुष परिवारे । अपनो करतब मन नहिं धारे ॥
सब कछु करे पुर्ण रे भाई । अपनो शीस ना भार चढाई ॥
सुख औ दुःख एककर जाने । इनको भाव मिथ्यापहिचाने ॥
झूठ वचन नहिं जीव सतावै । दया भाव सबही सो लावै ॥
इंद्रीस्वाद स्वप्न कर जाने । रूप कुरूप नाम मनो आनै ॥
वाद विवाद न जाने प्राणी । हार जीत एक समय पहिचानी ॥
उत्तम मध्यम मर्म न जाने । कर्तारूप सकल पहिचानै ॥
पञ्चसुन्दरी
( २०५ )
जात वर्ण नाहीं कछु मानै । चार अंग एक दृष्टि समानै ॥
जहां लग दृष्टिपरे जो कोई । इच्छा पुर्ष जानिये सोई ॥
सोवत जागत लखे अकारा । तहांलग कर्तारूप निहाग ॥
वारखान धरती असमाना । सो सब कर्ता माहि समाना ॥
जलथल ससदीप नौखण्डा । लोक अलोक सकल ब्रह्मण्डा ॥
गुप्तप्रकट जहांलग आकारा । सो सब कर्ता बीच निहारा ॥
भिन्नभाव कछु दृष्टि न आवै । सोई ब्रह्म ज्ञान कहलावै ॥
साखी-कर्तारूप विचारिये, जहांलग सकल अकार ।
इच्छा द्वैत विनास होय, रहो एक करतार ॥
प्रथमहि अविगत ब्रह्म है, तिनते ब्रह्म अनेक ।
सकल बुंद सिंधुहि मिलै, बहुर एकको एक ॥
द्वैत रूपको ध्यानमो, कारज लहे न कोय ।
आदि पुर्ष चीन्हे बिना, मुक्त कौन विध होय ॥
सुकित सुनौ सुजान, अक्षे नाम चीन्हे बिना ।
यमघर करे पयान, युगनयुगन भर्मत फिरे ॥
तैतिस कोट बखाना, सकल देव अब भाषिया ।
तिनमों तीन प्रमान, जीव सकल विस्तार है ॥
युगप्रति तन धरधर मरे, मायाको व्यवहार ।
अंतकाल सबको भषे, इनते पुर्ष निनार ॥
आदि पुर्ष बैठे जहां, अविगतरूप अनाद ।
रचनाते बाहिर रहै, तिनको भेद अगाध ॥
महाविष्णु गोलोकके, और अर्चित बखान ।
राा ममा जोत मह, ताको करे प्रवान ॥
पिंडमहीं ब्रह्मंड औ, नहीं लोक आकार ।
अनंत लोकते भिन्न है, सुकित करो विचार ॥
( २१० )
बोधसागर
निरगुण मो मन लीन रहु, करे जीव गतनाश ।
बहुर काल बश ना परे; अजर अमाघर बास ॥
जिन संतनको यह मता, बरनत बने न मोहि ।
तिन पटतर का दीजिये, कहि समुझाऊं तोहि ॥
संतकोट वारो जहाँ, ज्ञानी लक्ष अनेक ।
जो निरगुनमें रत सदा, सो अनंतमें एक ॥
सुक्ति बचन--चौपाई
हो समर्थ मैं तुव बलिहारी । संतन महिमा कहो विचारी ॥
संतरूप कैसे पहिचानी । महिमा तासु कौन विधि जानी ॥
कैसे भेद तासको पावै । कैसे परम संत बस आवै ॥
और संत एक देहु बताई । तुमको आहु कहाँते आई ॥
योगजीत बचन
हो सुक्ति मैं कहों बखाना । तुमसों भेद कहों निर्बाना ॥
अपनी उत्पत्त देहु बताई । तुम्है भेद कछु नाहे दुराई ॥
आदि भेद अब कहों बुझाई । तुम सुक्ति सुनियो चितलाई ॥
प्रथमहि पुर्ष आप निबाना । तब नहि रचना अश बखाना ॥
जबै पुर्ष मन इच्छा आई । षोडश अंश तबै उपजाई ॥
चौदह सुत तहाँ रहे छिपाई । तिनको भेद कोई नहीं पाई ॥
सक्त निरंजन तब उपराजा । जिन सब कियो मृष्टिको साजा ॥
तिनसों त्रिगुनरूप प्रकटाया । जिनसों भई सबनकी काया ॥
तिन पुन चारों वेद बखाना । तामें जीव सबे लपटाना ॥
चारखान तब प्रकट कीन्हा । तेहिमें फाँस जक्त सब लीन्हा ॥
फिर पुत चउदह यम उपराजा । तब चौरासी कीन्ह समाजा ॥
तीरथ व्रत औ नेम अचारा । दान पुण्य जप मंत्र विचारा ॥
इतना करे जगतमें कोई । यमकी त्रास न छूटे सोई ॥
पञ्चमुद्रा
( २११ )
यामह सकल जीव उरझाई । अंतकाल पुन धरधर खाई ॥
स्वर्गलोकमह जो चले गयेऊ । तेतो आके देह फिर धरेऊ ॥
तेहुना यमकी छूटे त्रासा । भांत अनेक जीवनको फाँसा ॥
जबै पुर्ष अस देखेउ भावा । सत्तपुर्ष एक रुयाल बनावा ॥
सत्तपुर्ष इच्छा उपजाई । पुहुप नाम तब अंश बनाई ॥
तिन्है पुर्ष अस आहा कीन्हा । भौसागरको आयसु दीन्हा ॥
साखी-पोहोप नाम तबही चले, पुर्षहि शीस नवाय ।
भौसागरमों प्रकटभो, अबिगत रूपबनाय ॥
चौराई
अबिगतरूप छांड हम दीन्हा । संत स्वरूप भेष गहि लीन्हा ॥
शब्दस्वरूप बनाये सोई । तिनकी देहन छाया होई ॥
पाँच तत्त्व तीनोंगुन नाही । धरी देह तब बसत युगमाहीं ॥
सत्तनाम हम नाम धरावा । सब जीवनको संध लखावा ॥
या विध अजदेह धर लीन्हा । सबको आय सिखावन दीन्हा ॥
तब पुन जगमों संध लखाई । निरगुन मता सबै समुझाई ॥
जो जिव संध शब्दकी पाई । जीव असंखन लोक पठाई ॥
प्रथमहि सतयुगमैं हम आये । सत्त नाम तब नाम धराये ॥
तब हम जीव असंखन तारे । यमको मार तब जीव उबारे ॥
त्रेतामाहि बहुर हम आये । मुनिकह बोध मुनींद्र कहाये ॥
कोटिन जीवको संध लखाये । एतिक जीवको तब मुक्ताये ॥
तीजे फिर द्वापरयुग आई । मुनि करुनामे नाम धराई ॥
कोटिन जीव तबै हम तारे । महाकालते जीव उबारे ॥
फिर कलियुगको आयेउ भाई । योग जीत तब नाम धराई ॥
कालहिं जीत हंस मुक्ताये । सत्य शब्दकी संध लखाये ॥
जीव असंखन तारेउं आई । सत्तपुर्षकी दर्श कराई ॥
( २१२ )
बोधसागर
सारखी-चारो युग हम आइया, कीन्हेउ हंस उबार ॥
कलयुग नाम बखानऊँ, योग जीत उच्चार ॥
चौपाई
सुकृत सुनो भेद निर्वाना । अपनी उतपत कहा बखाना ॥
अब संतनको कहाँ संदेशा । जेहि विध लखोतासको भेसा ॥
तिनकी रहन अब देउँ बताई । जाते तुमही संत लखाई ॥
निरगुण चाल चले पुनसोई । सोई संत शिरोमणि होई ॥
तीरथव्रत औ नेम अचारा । इतने रहैं संतसो न्यारा ॥
दानपुण्य जगवतैं धर्मा । एतो जक्त जानिये कर्मा ॥
पूजा जाप ना दुतिया राखै । सत्तनाम हदे अभिलाखै ॥
तैंतीसकोट देवगण भारी । ये सब माया रूप निहारी ॥
दुतिया ध्यान अनित्य विचारै । अक्षै नाम हदेमों धारै ॥
सोई निरगुण संत कहाई । ताकी परख मैं देऊँ बताई ॥
रहे विरक्त होय जगमों सोई । विरही संत सोइ पुन होई ॥
सारखी-यह तो विस्वा धर्म है, दुतिया जप तप ध्यान ।
पतिव्रता इनमों नहीं, मगके रोरा जान ॥
अक्षय नामको गहि रहे, तजे द्वैतके आस ।
सत्तपुर्षको पावई, पूरण पर्म विलास ॥
रहो एकता चित्तमों, दुतिया उसको जान ।
गगनमगन निशिदिन रहै, निरगुणसो पहिचान ॥
चौपाई
सुकृत सुनो ज्ञान अब सोई । निरगुण संत कैसे बसहोई ॥
प्रथम संतको पावे जाही । प्रेम प्रीत तब कीजे ताही ॥
करे बंदगी शीस नवाई । निज गृह तबे ताहि लैजाई ॥
चंदन घसे धामको छावै । तापर बस्तर श्वेत बिछावै ॥
पञ्चमुद्रा
( २१३ )
चरन परवार चरनारज लीजै । बहुत भांतसो भोजन दीजै ॥
महाप्रसाद तासुको लीजै । पीछे औपुन पूजा कीजै ॥
प्रथम बंदगी कायक जाना । मायक बायक फिर पहिचाना ॥
तीनों बंदगी करे बनाई । अनेक भांतिसो ताहे रिझाई ॥
द्रव्य देनको लोभ न कीजै । चरन तरे ताहि धरदीजै ॥
अष्टधातको काया जाना । सो उद्धार कैसे पहिचाना ॥
काया भार उतारके लीजै । चउदह रतन तब गुरुको दीजै ॥
आरती करे बहुभांत बनाई । काया भार तब ताको जाई ॥
यहविध भक्त करो चितलाई । यमको डंड छूट तब जाई ॥
साखी—आरती कीजै पुष्पको, बहुत दीनता लाय ।
कागाते हँसा भयो, सत्त भक्तको पाय ॥
इतनी प्रीत संत जब जाना । तबे संतसो निज मत ठाना ॥
क्रिया करै तबहीमुख बोलै । तबे संत दिल पर्दा खोलै ॥
तबे बस्तु निज देहि लखाई । तासो हंस समाध लगाई ॥
सोई करनी कछुदिन करई । आदिब्रह्म अंतर लख परई ॥
पुर्णलोकमें रहे समाई । तबही बुंद सिंध मिलजाई ॥
इतना खोज करे पुन जबही । अजर अमर घर पावे तबही ॥
निरगुण संतको भेद बतायो । निजमत खोलमें तुम्हैं लखायो ॥
अब एक आगम तुमसों भाषों । सुकृत गोय कछू नहिं राषों ॥
साखी—निरगुणको औतार है, सो प्रकटे जग आय ।
ऋषिमुनि ताको ना लखे, गुप्तसो रहो छिपाय ॥
ताको भेद अब देहुँ बताई । संत रूपसौ जगमें आई ॥
बालक होय पुन जगमें आवै । कमलपत्र पर आसन लावै ॥
निरूनाम जुलहा कहाई । भक्तेहत ताके गृह जाई ॥
खान पान कछु करि हैं नाहीं । दिनदिन अंग बढ़त पुन जाहीं ॥
( २१४ )
बोधसागर
शब्दस्वरूप देह तिन होई । पांचपचीस तीन नहिं कोई ॥
छलदिक्ष्या रामानंदसो लैहै । तिनको फेर उलट समुझैहै ॥
पांडव यज्ञ तिन पूरन कीन्हहा । स्वपच भेष तिनही धर लीन्हहा ॥
कोटिन हंस तबै मुक्ताई । सत्तनाम कबीर कहाई ॥
अजर अमरहो तिनकी काया । जासु देख काँपे यमराया ॥
सोई नाम कबीर कहाई । हमैं उन्हे कछु अंतर नाहीं ॥
ते पुन जगमों परकट होई । ताकर अवध बताऊँ तोही ॥
सम्भवत पंद्रहसे बीस प्रमाना । तबै आय जगमों प्रकटाना ॥
निरगुण संध तब जगमों आई । सोई नाम कबीर कहाई ॥
दोई दीन को बोधे आई । मगहर अमी नदी बहाई ॥
पंडाके पग जरत बुझाई । परसो तगको भरम छोड़ाई ॥
सत्य शब्द प्रतीत दिढ़ाई । भौसागरते जीव मुक्ताई ॥
जीव असंखन तारे जबही । आवैं अंशलोकते तबही ॥
कोटज्ञान धर्मदासहि देहैं । ब्यालिस पिढ़ीथाना बैठेहैं ॥
साखी-नौतम अंश पुर्षके, सो प्रकटे संसार ।
जीव असंखन संगले, जही पुर्ष दर्बार ॥
भौसागरमें रोपेव थाना । धर्मराय शिर मरदेउ माना ॥
तिनको मता सन्त जब पावै । सोतो अजर अमर घर आवै ॥
ताको काल न पावै सोई । गुरु कबीर निज पावै जोई ॥
हमरो उनको एक शरीरा । जाको सुनियो नाम कबीरा ॥
सत्त कबीर पुर्ष निर्वाना । तिनको तुमसों कहों बखाना ॥
साखी-अजर अमर सोइ जानिये, जाको नाम कबीर ।
तासु संध जाने बिना, हंस न लागे तीर ॥
सुकित वचन--चौपाई
है समर्थ तुम आगम भाषा । आगकी अब बणों साखा ॥
पञ्चमुद्रा
( २१५ )
निरगुन अंश लीन्ह हम जानी । ध्यान मंत्र प्रभु कहो बखानी ॥
आगे बिने करों बहु बारा । ताको भेद कहो निरधारा ॥
जीव मुक्तको भेद बताई । आपन करमो कह मुक्ताई ॥
विनती करो दोग्य कर जोरी । ध्यान मंत्रकी भाषों डोरी ॥
ताको मता धरोजिन गोई । मोसो वर्ण सुनावो सोई ॥
योगजीत वचन
सुक्ति सुनो भेद निर्वाना । जीवमुक्ताको कहों प्रमाना ॥
मंत्र ध्यानको बणों अंगा । ताको भाव कहों प्रसंगा ॥
आदि मंत्र मैं देहु बताई । जाके बल हंसा घर जाई ॥
सोई जाप अंतर लो लाई । अंतकाल ताको नहिं खाई ॥
ऐसा तुम्हे कहों उपदेशा । अंतर ध्यानको कहों संदेशा ॥
प्रथमहि जो सुख आसन लावै । राजस योग तब करे बतावै ॥
काया कष्ट न व्यापै कोई । राजस योग पुन कहिये सोई ॥
पांच पचीसकी सुतं बिसारै । अस्थिर बैठ ध्यान उचारै ॥
बैठ शून्य महलमों जाई । तबे निरंतर ध्यान लगाई ॥
प्रथम विरह वैराग समावै । रचना सकल तहाँ बिसरावै ॥
एक पुर्ष एक आपको जानै । द्वैत अकार शून्य पहिचानै ॥
तबही ध्यान समाध लगाई । जाकी सुतं अन्त नहिं जाई ॥
दहिनो अंग श्वास जब आवै । तबे ध्यान महाँ सुतं लगावै ॥
पिंगला अंग पुर्षको बासा । बाँये अंग शक्त प्रकाशा ॥
शक्त अंग कह देहु बचाई । दक्ष अंग वह सुतं लगाई ॥
प्रथम रूप सोहंग उचारा । तामों लखो पवनकी धारा ॥
तामहँ अर्ध पवन जो कहिये । सोहंगनाम पुन तामों लहिये ॥
प्रथम ध्यान धर देखे सोई । अंग अंग की पचै होई ॥