कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
( १२४ )
बोधसागर
सुरति शब्द डोरी हट धरहू । छूटै देह तर्स तब करहू ॥
तब लगि पंथ चलावहु जाई । हटता मानि करौ गुरुवाई ॥
मिथ्या वचन तुमहिस्सों करिहे । यमकी डगरि जाय सो परिहे ॥
धर्मदास वचन
मूर्छित होइ चरण चित लागे । जल बिनमीनप्राण जिमित्यागे ॥
बिन देखे नहि होय अनन्दा । चिडिया व्याकुल है अतिफन्दा ॥
तुम साहेब अस बचन उचारा । कंप्पो जीव त्रास भवसारा ॥
हम दरशन विनु हैं अति चोरा । तुम प्रसाद हम पाइत बोरा ॥
अंतरध्यान भए प्रभु जवहीं । सात दिवस बीते पुनि तबहीं ॥
सात दिवस लग अन्न न पाया । कबीर कबीर ध्यान मन लाया ॥
सदगुरु दया करी चित लाई । कच्छ देशते तब चलि आई ॥
कच्छ देश जब कीन्ह पयाना । अलीदास धोबी पहिचाना ॥
नाम पान ता कहैं समुझाई । धर्मदास कह आन जगाई ॥
छोड़हु हठ चित शब्द विचारौ । पंथ चलावहु हंस उबारौ ॥
जीवन अपनी बाँह चलावो । दै परवान हंस सुत्तावो ॥
तुम सब हंसनको सरदारा । जीव उबारि जाय दरबारा ॥
देही सहित जान तुम चाहौ । देह धरै कैसे निर्बाही ॥
लोक बैठि तब करिहौ राजी । काग कालकी टोरहु बाजी ॥
अपनी संशय तुम मत धरहू । जीव उबारनकी सुधि करहू ॥
साखी—देह धरेका यह गुण, देहसहित नहि जाव ।
सुखसागर तबहींमिलै, सुरति शब्द लौलाव ॥
चौपाई
धर्मदास उठि बिनती कीन्हां । नामसंधि साहब मोहि दीन्हां ॥
लोक दीपकी सुनी बडाई । ताते दरश परश चित लाई ॥
जब लगि नाहीं देखौ नैना । तब लगि नहि पतियाहूँ बैना ॥
ज्ञानस्थितिबोध
( १२५ )
अन्तर ध्यान बहुरि प्रभु भयञ्जः। धर्मदास विलखत मन भयञ्जः॥
रुदन करत फिरै विलखाता । कहैं ना देखे साहब गाता ॥
मोहि अपराधी कस प्रभु छांङ्गा । विरह ज्वाल जरही मन भांङ्गा॥
हौ अपराधि करम कर हीना । साहेब तरस परै नहिं चीन्हा ॥
बिन देखे नहिं जियत न आऊँ । गुरुचरणामृत बिन पछताऊँ ॥
अपना दास दास प्रभु कीन्हा । अग्रिम पदार्थ हम कह दीन्हा॥
अब साहेब मोहि दर्शन देहू । तुम बिन कासो करब सनेहू ॥
दिवस आठ अन्नहि बिन बीता । बिना कबीर जीव नहिं जीता ॥
या विधि बारह दिन हो गयहू । तब साहब फिर दर्शन दियहू ॥
साखी-सजिव भये निजीवते, अति अनन्द उर बाढ़ि ।
धर्मदास मन हर्ष भा, सुख अनन्द हिय गाढ़ि ॥
चौपाई
धर्मदास बिनती तब लाई । इतने दिवस दरस बिन जाई ॥
हम तो भ्रमर कमलके वासी । जल बिन मीन सुरतिज्यों प्यासी ॥
सद्गुरु वचन
तब साहब अस भाखब बैना । अब तुम देखो अपने नैना ॥
देखहु धर्म निरूप हमारा । हमही छांङ्ग और चित धारा ॥
हिरिणिरूप धरो प्रभु तबहीं । कोटिन भानु छिपाने जबहीं ॥
येहि रूप है आदि हमारा । हठ नियह जिन करब बिचारा ॥
जब तुम इतना कीन्हा उपासा । तब कह दरस पाइ हम पासा ॥
धर्मदास वचन
भये कृतार्थ दर्शन लीन्हा । धर्मदास न्यौछावर कीन्हा ॥
बहुरि दास उठि पायन परही । चरण टेक बिनती अनुसरही ॥
जबसे पावब नाम तुम्हारा । तबसे सुनब लोक व्यवहारा ॥
अब मनसौं अभिलाखा येही । सोक दिखावहु पुरुष विदेही ॥
( १२६ )
बोधसागर
मो कह लेहि चलौ प्रभु तहवां । सत्य लोक पूरुषही जहवां ॥
बिन परिचय नहिं मन पतियाई। विन दर्शन नहिं सुरति हद्दाई॥
तुम प्रसाद पाइब मैं भेदा । अब परसौ चित अमृत केदा ॥
सत्यलोक परसौ उजियारी । मैं अब बलि २ जाऊँ तिहारी॥
साखी—यम बंधन सब काटिकै, हंस लगावहु तीर ।
धन्य भाग्य वा हंसके, कहि नाम कबीर ॥
सदगुरु वचन चौपाई
तब साहब चित पाया आई । चलहुँ वेग मैं दर्श दिखाई ॥
प्रथमहि करौ नासिका बारी । फिर रक्षा मन है रखवारी ॥
पैठै नाहीं काल शरीरा । बहुरि कठिन होवे तब पीरा ॥
जब तुम करहु अग्र सनेहा । शब्द संधिसौं राखो नेहा ॥
उन मुन कर पवनहि अवराथौं। उलटे ते सुलटा करि साथौं ॥
सोहं सोहं होइ सवारा । छोड़हु देह चलो दरबारा ॥
चले जो हंस पवनके तेजा । पहुँचे निमिष मांह जहां सेजा ॥
पलैंग साठ राह हम कीन्हों । साहिब खैंचि पलकमों लीन्हों ॥
राह माह एक नाचहि दूता । शब्द बान मारेय अजगूता ॥
छिनमें साहब लैगये तहँवा । पुहुप दीप पूरुष रह जहँवा ॥
सुरजन पीप जाइ भे ठोढ़े । देखत दरस हरष अति बाढ़े ॥
धर्मदास सत बिनती कीन्हों । साहब सुरति घटहिमों चीन्हों ॥
लेकर सुररति चले पुनि तहां । हंस सुजन बैठे जहां ॥
करी प्रणाम दण्डवत कीन्हों । हंसन कुशल पूछि सब लीन्हों ॥
केहि बिधि तुम रक्षा मन आयहु । कौन शब्दसों अमृत पायहु ॥
यमको जोर पहुँचत है प्रचण्डा । कैसे कदि आये नव खण्डा ॥
कौन प्रसाद पाय तुम भाई । कौन वस्तु बल इहवां आई ॥
पिछली सुरति कछु तुम आनौं । रक्षा हंस आप कह जानौं ॥
ज्ञानस्थितिबोध
( १२७ )
धर्मदास तब वचन प्रकाशा । आये इह कबीरकी आशा ॥
नाम संधि उन मोहि हटाई । तिहि प्रसाद सेवा तुम पाई ॥
आरतीकर परवाना पावा । काल फाँस सबहीय नशावा ॥
सुरति निरति भूल गये जब ही । भवसागरमों ठाढे तब ही ॥
साखी-लोक वेद सब भूलिहू, भूला आपनु भाव ।
बलिहारी सतगुरुनकी, जो ल्याये इहि ठाव ॥
चौपाई
तबहि सुजन जन पूछी बाता । कहिब कहा है हमरे आता ॥
तुमरे दीप माँहि वे ठाढे । हम पूरन उनहीके बाढे ॥
तब सुरजन जन आये तहँवा । आइ कबीर बैठे हैं जहँवा ॥
चरण लगाइ अंकमहँ लीन्हों । भले गुसाईं दर्शन दीन्हों ॥
सिंहासन साहब बैठारी । सुरजन हंस विराजे भारी ॥
आज्ञा साहब दीन्ही जबही । धर्मदास ठाढे भये तब ही ॥
पुरुषहि तबहि वचन उचारा । सुकृत अंश लावो सठिहारा ॥
आरति साजि हंस सब आये । चलिए सुकृत पुरुष बुलाये ॥
तब सुकृत चित आये तहँवा । पुहुपदीप पुरुष रहि जहँवा ॥
पुहुपदीप नहिं बरनो जाई । जगमगज्योति सदा अधिकई ॥
दामिनि दमक होय अति भारी । कोटिन भानु जाय तहाँ वारी ॥
हंस जाय तहाँ करै अनन्दा । कालजाल व्यापै नहिं फन्दा ॥
पंख बेहु नभचर तहाँ फिरही । अगिन बेहुते दीपक जरही ॥
बिन करताल मुदंग जो बाजे । चित्र विचित्र बीन कर छाजे ॥
बीना सुर तहाँ शब्द पुकारा । बीना श्रवण सुनत झनकारा ॥
बिना नालके कमल अन्तूपा । तामध्ये है पुरुष स्वरूपा ॥
करतहि दरश हरष उर आनी । सतगुरुवचन सत्य कर मानी ॥
साखी-अति अनंद उर ऊपजो, बाजत अनहद तूर ।
हीरा लाल मणि जग मगै, अमृत शोभा भरपूर ॥
( १२८ )
बोधसागर
चौपाई
धर्मदास मन भये अनन्दा । जिमिरविदरश फूलि अरविदा॥
शोभा दरश हरष अति भाऊ । उभयसुरखगतिबरणि न जाऊ॥
तब सुरजन जन जाइ जनावा । साहेब धर्मदास यह आवा ॥
इच्छा अधिक करै दर्शनको । पुरुष चरण हियमो परसनको॥
ये दोइ रूप तुमहि उत्पानी । सद्वरु सुकृतै नाम बखानी ॥
तब ही पुरुष बचन फरमाया । सुरजन हंस जबै बुलवाया ॥
लेहु बेगि सुकृत तुम अंशा । पुरुष दरश करीब निःशंसा ॥
दंडवत अष्टांगहि कीन्हौ । धर्मदास आगे पग दीन्हौ ॥
पायर दीप ठाढ़ भै जब ही । अमृतकला देखत भै तब तब ही॥
पर धर्मदास हि सुरझाई । देखि रूप अब मति अधिकाई॥
कोटिन कला सूर्य औ चन्दा । हीरा रतन गिने को गन्दा ॥
जगमगज्योति अधिकतहाँराजे । चितवनदृष्टि डगत गुनराजे ॥
हग संपुट अंबुज सम आही । दरशहरशच्छबिहियहि अघाही॥
आनन्दरूप मूरछा आई । तब सुरजन तन कीन्ह उठाई ॥
सुचित चित्त होऊ धर्मदासा । आभारूप करि शब्द निवासा॥
उठिकर बाह निछावर करही । शीश नवाय चरण रज धरही ॥
दंड प्रणाम कीन्ह बहुभांती । सीप अघाइ पाइ जिमि स्वाती॥
तबहि पुरुष असआसन दीन्हौ । शब्द सहाय हमही तुम चीन्हौ॥
तब सुरजन जन बचन उचारा । सुकृत अंश कीन्ह दीदारा ॥
पुरुष दीन सिंहासन टारी । हंसहरम्मर बैठो झारी ॥
पुरुष तबहि यह वचन उचारा । केहिके अंग आहि दरबारा ॥
धर्मदास कैसे तुम आये । को वहियां जिनधरि पहुँचाये ॥
काहेके बल कालहि जीता । कौन शब्दसे राखब प्रीता ॥
तब सुकृत बिनती अनुसारी । साहब बचन प्रीति उर धारी ॥
ज्ञानस्थितिबोध
( १२५ )
ज्ञानी अंश शब्द मोहि दीन्ह। उनकी बाँह गौन हम कीन्ह। ॥
करता देत छेकि जब बाटा। शब्द बाँह श्रोता कह काटा ॥
कालहि जीति अंशलै आवा। उनकी बाँह दरस हम पावा ॥
सुरजन अंश वचन उच्चार। सुकृतघटमें कवि सम्हारा ॥
देखहुँ लोकहि दृष्टि पसारी। ज्ञानी अंश कहां अनुसारी ॥
कौन दीप कहवाँ अस्थाना। कौन रूप ज्ञानी कर जाना ॥
धर्मदास घट कीन्ह विचारा। पुरुष वचन दृष्टि उजियारा ॥
लोक दीप देखो सब ठावा। ज्ञानी अंश नजर नहिं आवा ॥
साखी—लोक दीप सब देखिया, अंश नजर नहिं आय।
पुरुष कबीर घट एकहै, दूजा नहीं लखाय ॥
चौपाई
धर्मदास दुबिधा बिलगाना। पुरुष कबीर एक पहिचाना ॥
रूप रेख सब एकहि देखा। दूजा भाव अन्य नहिं लेखा ॥
धर्मदास तब चकृत भयऊ। पुरुष कबीर एकही भयऊ ॥
कीन्ह बन्दगी शीस नवाई। क्षमा अपराध कीजिये साई ॥
तुम प्रभु आप अवसर नहिं कोई। बकसडु चूकि मोर कछु होई ॥
ब्रह्म अखंडित अन्तर्यामी। कृपासिंधु प्रभु पूरण स्वामी ॥
लज्जावान अविगति अविनाशी। लोक दीप सब कीन्ह प्रकाशी ॥
पुरुष वचन
धर्मदास तोहि दाय। कीन्हौ। अवगति रूपदरश हम दीन्हौ। ॥
ये दोह कला भिन्न नहिं जानो। पुरुष कबीर एक पहिचानो ॥
एक रूप हम हंस उबारा। एक रूप त्रैलोक मझारा ॥
तुम्हरे शिर जीवनको भार। भवसागरके तुम कटियारा ॥
यासे परखो दीन्ह बताई। यह रमती घट देवरि गाई ॥
जो तुमरे घटते नाहिं जाती। तो सब जीवन माँह समाती ॥
नं. ८ कबीरसागर - ५
( १३० )
नोधसागर
यह हुरमत मनमहँ जो धरही । फिर २ भवसागरमें परही ॥
पुरुष कबीर एक जिन जाना । हंस हमारा सोइ पहिचाना ॥
के काल निकट नहि आई । नाम कबीर कहो चितलाई ॥
साखी—अब तुम जाइब जगतमें, हंसन करो उबार ।
हंसराज तुम अंश मम, भुगवो सुखहि अपार ॥
प्रलयकालके अंतमें, जीव जन्तु सब तार ।
दरस परस सब मिलि करे, अस्थिर रूप अपार ॥
चौपाई
पुरुष रूपसे ज्योति निकारा । नाम कबीर देह तब धारा ॥
धर्मदास ढिग बैठे आई । जौन रूप धरि गये लेवाई ॥
चीन्हो सुकृत रूप हमारा । अब तुम घटमें भव उजियारा ॥
चलहु बेगि जिन लावहु बारा । जीवनाथ देव टकसारा ॥
चले सुकृत तबही शिरनाई । ज्ञानी लीन्ह संग लगाई ॥
निमिष एक नहि लागी बारा । पहुँचे सहज शून्य मझधारा ॥
धर्मदासकी काया जहँवाँ । पहुँचे ज्ञानी आये तहँवाँ ॥
चारी दूत देह ढिग आवा । पैठन केर उपाय लगावा ॥
घटमें पड़ि देह ले जाऊ । धर्मदास फिर कहँवाँ आऊ ॥
साहब शब्द बानसे मारा । दूतहि मारि हंस पैठारा ॥
धर्मदास कहा महँ जागा । रोम २ आनंद बहु पागा ॥
गुरु कबीर कह निज कर चीन्हों । तन मन धन न्योछावर कीन्हों ॥
बहुत अनन्द कीन्ह गृह माँहीं । चरण शरण मन लीन्ह सदाँहीं ॥
साखी—यह गुण ज्ञान स्थितहिके, कहै कबीर विचार ।
धर्मदास दीदार करि, आए जगत मँझार ॥
चौपाई
धर्मदास हियमें अति हवैं । गढ़द गिरा नैन जल ववैं ॥
ज्ञानस्थिति बोध
( १३१ )
मम हियतिमिर आहि अधियारा । महर पतंग कीन्ही उजियारा ॥
मन अहि तपत कबहुँ नहि धीर । वचन अंग शीतलमलयागीर ॥
तेहिपर सत त्रिय ताप बुझानी । अमी असन त्रियत्रिपतअघानी ॥
पायउ दरश कृतारथ आजू । दरसन देखेव हंस समाजू ॥
अब गुरु मोकहैं देव लखाई । पुहुप दीप कैसे निरमाई ॥
अंबुदीप कौन विधि भयऊ । धर्मराज कैसे निर्मयऊ ॥
सद्गुरु वचन
धर्मदास पूछी भलवानी । सो सब कथा कही बिलछानी ॥
पुरुष विदेही देह निमासा । श्वासा सारते पुहुप प्रकाशा ॥
सत्रह शंख पंखुरी कीन्हौ । ताहि मध्य वासा प्रभु लीन्हौ ॥
अंबुदीप तबही जो कीन्हौ । सहज पुत्र कह बैठक दीन्हौ ॥
सवा शंख पंखुरी राजै । जग मग शोभा तहां विराजै ॥
आठ पुत्र तहँसे उत्पानी । तिनसों आठों सिद्धि बखानी ॥
जोति सरूपी पाया आई । ज्योति रूपके काल बनाई ॥
उत्पत करै प्रलय संहारा । तउना उपजै काल अहारा ॥
सहज धर्मसों गुण परकासा । ज्योति सरूपी ज्योति निवासा ॥
धर्मरायको बल परकाशा । माया जाल जीव सब फाँसा ॥
आपुन रहियब सुनी मझारा । वहाँ बैठि सब कीन्ह पसारा ॥
पुहुप दीप आवन नहि पावा । जानै साहब नाहि रहावा ॥
धर्मराय माया उपजाई । ज्योति स्वरूप जीव अरुझाई ॥
साखी-पुरुष पार नाहीं लहेउ, अटके ज्योतिहि मूर्ति ।
ज्योति भई है प्रकृतितें, प्रकृति बनी है मूर्ति ॥
चौपाई
इह कारण वह दीप सम्हारा । धर्मनि पाव वही बैठारा ॥
पुहुप दीप जब सिरजन लीन्हौ । समसर पवन वास तहैं कीन्हौ ॥
( १३२ )
बोधसागर
ज्योति ओट यह बोलत बानी । सबको जानै पुरुष निसानी ॥
काल दुष्ट जीवन छलि राखा । ज्योतिहिओट वचनमुख भाखा॥
उत्पति प्रलय याहिसों भयऊ । भूल भुलाय सबनको दयऊ ॥
पुहुप दीपको सुमिरन करई । ज्योति स्वरूप नहिं सो परई॥
साखी--इह गुन ज्ञानस्थितिके, पुहुपदीप अनुसार ।
एहि दीप बासा करै, आवा गवन निवार ॥
चौपाई
पुहुप दीपमें समसर कीन्हौ । समसर पवन खास तहाँ लीन्हौ॥
अमर वासना येही आहे । इहँहि बैठि सब करी कथा है ॥
थाह न जानत मूढ़ गवँरा । लुब्ध रहेव जयमाल पसारा ॥
पुहुपदीपको सब दीप निवासा । जहाँ वह पारब्रह्मकर बासा ॥
येहि शब्द तुम लेव बिचारी । पुहुप दीप कीन्हौ बहु बारी ॥
पुहुपदीप दीपनमें सारा । जो बूझे सो उत्तरहि पारा ॥
साखी--येहि सुरति ले राखहु, पुहुप दीपके पास ।
सत्य पुरुष जहाँ आप है, अमृत सिंधु निवास ॥
चौपाई
तहँको हंस करहि पैठारा । जब मिलि है सद्वरु कइहारा॥
हंस जाय पुरुषहिं दरबारा । अविचलनामकोमरहि सद्धार॥
सत्य कमलपर बैठक दीन्हा । बैठे हंस अतिहिं सुख लीन्हा ॥
सुधा अहार अमर भै काया । आदि नाम अविचल मन भाया॥
कोटिन कोटि दंडवत लीन्हा । धनि सत्य सुकृतनामजो दीन्हा॥
पुरुष शब्दजिनि आपु बतावा । आवा गौन रहित घर पावा ॥
साखी--येहि गुण ज्ञान स्थितिके, पुहुप दीप निजु बास ।
कहे कबीर वह शब्द गुन, हंसा करहि विलास ॥
धर्मदास वचन चौपाई
धर्मदास तब सेवा ठानी । सुरति भेद पूछनको आनी ॥
ज्ञानसिग्धनिबोध
( १३३ )
सो सद्गुरु मोहि कहो बखानी । जासो आदि अन्त पहिचानी ॥
जौन सुरति साहब तुम साथी । सो मोहि कहिये मिटत उपाधी ॥
जेहि सुरति प्रथम जो आहे । वही सुरति मिलि सबको थाहे ॥
बिना सुरति नहिं गुरुको पाही । बिना सुरति नहिं लोके जाई ॥
सुरति होइ तब ज्ञान उचारे । सुरति होय तब ध्यान सम्हारै ॥
सुरतिहि पैठि पवन को गहे । बिना सुरति वह प्राणी डहे ॥
सुरति होइ तब अगम जानी । भला बुरा सबही पहिचानी ॥
बहिनभानजी सुरतिहिजानी । माता पुत्री सुरति बखानी ॥
मोह न नारि सुरति कहैं देखौ । धर्म पाप सब सुरति बिसेखौ ॥
साखी--जो कुछ है सो सुगति है, साहब दे बतलाय ।
सुरति भाव जब चीन्ह है, तब हंसा घर जाय ॥
सद्गुरु वचन
तब सद्गुरु अस वचन उचारा । धर्मदास पूछव मत साग ॥
बिना सुरति पुनि कुछ अनपाई। सुरति विहूँ नहिं आवहि जाई ॥
सो अब तुमसों कहां बुझाई । सात सुरति सब देव लखाई ॥
पुरुष सुरति आपहि उपराजा । विहँगसुरतिप्रथमहि किय साजा ॥
बीस आठ प्रकृति जो कीन्हौ । जो जनमें तस भुगने लीन्हा ॥
जैसे योग मनहिं रहाई । तैसे बुद्धि शरीरहि सोई ॥
प्रथम कहौ अब सुरति विचारी । पुरुष एक उत्पन किय नारी ॥
जेठी सुरति तबहि उच्चारी । चारहु लोक कीन्ह बिस्तारी ॥
विहँग सुरति ताही सो कहिए । ब्रह्म सुरति मूल वह लहिए ॥
निरति सुरति ये स्थूलहिछाजा । हरषत सुरति विदेही साजा ॥
बाढी सुरति नाद गुन गहे । धीर सुरति नाद गुण गहे ॥
साखी--सुरति पुरुष अंगहि बसी, फूट अंडके भाव ।
बीजमूल गुण प्रकट है, देखै ते सच पाव ॥
( १३४ )
बोधसागर
चौपाई
सुरति शब्द अब कहौं बखानी । धर्मदास लीजो पहिचानी ॥
सुरति शब्द भाखिब हम तुमसे। सुरति प्रसन्न होय तब हमसे ॥
सुरतिहि माहि रच्यो संसारा । सुरति करै तब उत्तरे पारा ॥
जेठौं अंश सुरति जो आही । पुरुष संग वह सदा रहाही ॥
बिहंग सुरति पुरुष जब कीन्हौं। रचना सपत सोप तब दीन्हौं ॥
अबही कहौं सुरती कर मूला । उपज्यो अग्र शब्दसो स्थूला ॥
जबही पुरुष कीन्ह है इच्छा । तब इह प्रकट भई सब शिक्षा ॥
सुरति शब्द पुरुषहि उपजाई । सुरति प्रसन्न लोभ रच आई ॥
सुरति निरति सुख देह अनन्दा। मेटत सुरति सकल दुख द्रंदा ॥
सुरति निरति जब एके होई । तब साहेब कह देखे सोई ॥
साखी—कहै कबीर वह सुरतिते, सब कछु भयो प्रकाश ।
शब्दहि सुरति बिहंग है, लीन्ह अग्रमो बास ॥
चौपाई
धर्मदास सुनियो चितलाई । घट भीतर लीजो निरताई ॥
सुरति रूप देखो निरधारा । मन बुद्धि चित्त पवनसे न्यारा ॥
पाँच तत्त्वकी रचना येही । इनते सुरति जो आहि विदेही ॥
ब्रह्म अंगसे प्रकटी आई । तोनि अंग गुण कला धराई ॥
सत्यरूपसे सुरति बखानौ । चेतन अंग निरति कहैं जानौ ॥
आनंद सदन शब्द पहिचाना । सत्य सुकृत दोइ नाम बखाना ॥
सुरति रूप चैतन्य समाई । चेतन रहित शब्द लौ लाई ॥
सुरति समुद्रहि मठी हुवारा । हंसा पैठि देखि निर्धारा ॥
साखी—कहै कबीरहि सुरति बल, अपने पुरुषहि देख ।
मन बुद्धि चित्त समेटि के, चेतनरूप विशेष ॥
अक्षय वृक्षकी सुरतिमें, हंसा लेहि बसेर ।
कहै कबीर लै निबहि है, जात न लागे बेर ॥
ज्ञानस्थितिबोध
( १३५ )
अबु दीपकी सुरतिपर, हंस होय असवार ।
कहै कबीर लै निबहिहौं, कोटि बसैं बटपार ॥
गृहदान रोके नहीं, सुरति हंस लै जाय ।
कहै कबीर यम हारियो, काल पैठि पछिताय ॥
इह गुण ज्ञान स्थितिहिके, गहे शब्द चितलाय ।
कहै कबीर यम हारिया, काल बैठि पछिताय ॥
धर्मदासवचन-चौपाई
धर्मदास बिनती अनुसारी । तुम साहब हम दास तुम्हारी ॥
गुरु शिष्यकी रहनी कैसी । सो समुझाय कहौ गुरु तैसी ॥
योग अयोग मोहि समुझावो । हे दयाल मम त्रिखा बुझावो ॥
सद्गुरु वचन
सद्गुरुवचनहि विहँसि उचारी । अगुण सगुण विच गुरु अचारी ॥
शिष्य पूछि गुरु भए उदासा । सो गुरु उठि आए धर्मदासा ॥
जिमि बालक रोवै बिछाई । मात पिता बहु बोध कराई ॥
येयाविधि गुरु शिष्य हैं मोई । जगमें अमृत पीवैं वोई ॥
शिष्य सीप गुरु स्वाती जानो । गुरुपारस शिष्य लोह समानो ॥
गुरु मलयागिरि शिष्य भुजंगा । गुरु पारस शीतल होय अंगा ॥
गुरु समुद्र है शिष्य तरंगा । गुरु दीपक है शिष्य पतंगा ॥
शिष्य चकोर गुरु शशि जानौ । गुरुरविकमल शिष्यविकशानौ ॥
इह सनेह शिष्य निहचै लहई । गुरुपद परस दर्श हिय गहई ॥
जब शिष्ययाविधिध्यानविशेषा । सो वह सीख गुरु समलेखा ॥
गुरुन गुरुनमों भेद विचारा । गुरु गुरु कहै सकल संसारा ॥
गुरु सोई जिन शब्द लखाया । आवा गौन रहित दिखलाया ॥
गुरुहि सजीवन शब्द लखाया । जाके बल हंसा घर आया ॥
वा गुरुसो कछु अन्तर नाही । गुरु औ शिष्यमताएक आही ॥
( १३६ )
बोधसागर
साखी—गुरु शिष्य एके भए, भिन्न न कबहुँ होय ।
दुर्मति दिलसो मारिकै, सुरति शब्द चित पोय ॥
धर्मदासबचन--चौपाई
धर्मदास तब बिनती कीन्हौ । चरण पकरिके विन्ती लीन्हौ ॥
ब्रह्मा विष्णु महेश्वर देवा । केहिविधि उपजे सो कहि भेवा ॥
चारि मुक्तिको भेद बतावौ । सुस्थिर ज्ञान मोहि समझावौ ॥
सत्गुरु बचन
सदगुरु बचन विहसि कर बोले । मुक्ति भेद कहुँ परदा खोले ॥
आदिहि पुरुष निरञ्जन कीन्हौ । माया आदि ताहि कह दीन्हौ ॥
तिहि संयोग भये त्रिय बारी । ब्रह्मा विष्णु महेश विचारी ॥
चार मुक्तिके वे हैं राजा । पँचइ मुक्ति भिन्न उपराजा ॥
प्रथम मुक्ति सालोक बताई । मारग वाम ताहि कर आई ॥
दूजी मुक्ति समीप कहावा । निर्वाण मार्ग हो ताकहँ पावा ॥
तीसरि मुक्ति स्वरूप बखानी । अघोर मार्गही ताकर जानी ॥
चौथी मुक्ति कहिये सायोजा । सर्मग मार्ग कलमा पढ़ रोजा ॥
चारों मुक्ति निरञ्जन लीन्हौ । तिनके बसहि जीव सबकीन्हौ ॥
अब सुन पांचइ मुक्ति विचारा । धर्मदास परखो मतसारा ॥
जीवनमुक्ति दरस तब लहये । मृतकदसा होय नामहि गहिये ॥
सत्य वचन मुखसो उच्चरई । नाम सार हृदये महाँ धरई ॥
नियम धर्म षट्कर्म अचारा । त्रिगुण फंदसों रहै निन्यारा ॥
सुरति निरति नामसों राखै । सद्गुरु बचन सत्यकर भाखै ॥
लोभ मोहसों रह निह न्यारा । करम क्रोधते आप उवारा ॥
दुख सुखकी कछु संशय नाही । पाप पुण्य नाही चित माहीं ॥
अरथ द्रव्य मिथ्याकर मानै । जीवन जन्म नाम पहिचानै ॥
दया क्षमा कुल टूट कहावा । विषमें हरषन चितमें लावा ॥
ज्ञानस्थितिबोध
( १३७ )
सो जिव उतरहि भवजल पारा । जो यह चाल चले निर्धारा ॥
अर्ध ऊर्धका करहि विचारा । सत्यनाम हृदये मर्हधारा ॥
उलटि कमल सुलटा जब करई। मनहि समेटि सुरति चित धरई॥
समसर पवन योगि कह तारै । पवन डोरि स्वासा निरुवारै ॥
सोहं तार घडहिमें देखे । स्वेत भँवर गहि शब्द विशेषे॥
भँवर गुफामहँ जगमग जोती । वा घर बरवै माणिक मोती ॥
निहकामी निरवानी जानी । निहरूपी निश्चितहि बखानी ॥
सारखी—आदि सुहंग बखानऊ, स्वर्ग पताल भरि ठौर ।
कहे कबीर धर्मदाससों, वही हंस शिरमौर ॥
चौपाई
सुरहि कमल याजीकर छोरा । सुरति करै तब देखि निहोरा ॥
ऐसी सुरति निरति मन राखै । सांचै दरश पुरुषके भाखै ॥
जबही दरश परश पुनि होवै । जन्म जन्मके कश्मल धोवै ॥
जीवन मुक्ति होइ पुनि तबही । संधिक नाम आव घट तबही ॥
कागरूप सब चाल मिटाई । गुरुप्रसाद हंस गति पाई ॥
निर्मल जीव हंसगति भयऊ । नाम संधि हृदयेमहँ लहेऊ ॥
वंश प्रताप साँचकर चीन्हा । नाम सार अमृतसर लीन्हौ ॥
जीवनमुक्ति देहमहँ पाई । हिम्मर रूप धरे सो आई ॥
जाती बरन पलटे सब अंगी । सद्वरु साँचे मिलि बहुरंगी ॥
सारखी—मलयागिरकी वास ज्यो, दीपक ज्योति पतंग ।
पारस छुइ कंचन भया, स्वाति सीपके संग ॥
चौपाई
स्वाती सीप नाम मिटि दोई । मुक्ता हल तेहि कह सब कोई॥
धर्मदास वचन
धर्मदास गुरु चरण न परई । शीश नवाय दण्डवत करई ॥
धन्यभाग्य दर्शन प्रभु दीन्हौ । अधम जीव पावन कर लीन्हौ॥
( १३८ )
बोधसागर
साहब दया दास पर कीजै । विदेह मुक्ति कर भेद जो दीजै॥
विदेह मुक्ति किम देह समाई । कौन भांति हंसा लखि पाई ॥
छुच्छी नदी रैन अति भारी । सलिलप्यासकिम मिटे दुखारी॥
पाँचो तत्त्व पाँच गति संग। त्रिगुणफंद जीव यह रंगा ॥
नऊ नाटीक कहे घटमाहीं । स्वासारूप जीव सँग ताहीं ॥
मनकी कला अनेक पसारा । काम क्रोध तृष्णा अधिकारा ॥
लोभ मोह चिन्ता अतिभारी । जड़ता गर्भ कुटिल विस्तारी ॥
इनके संग काग गति पाई । हंसवरण किमि होय गोसाँई ॥
यही अंग मन चितवन कीन्हौ । केहिविधि साहब तुम कह चीन्हौ॥
साखी-धर्मदास बिनती करै, साहब बंधन छोर ।
सब अंगमें भरि रहै, विदेह अंगको चोर ॥
सद्गुरु वचन
सद्गुरु वचन सुनो धर्मदासा । अगम भेद तोहि कहों प्रकाशा॥
विदेहमुक्ति तुम पूछिब आई । सो सब कथा कहो ससुझाई ॥
पुरुष विदेह कमलमों रहेऊ । सुरति विदेह शब्द जौ ठयऊ॥
लोक दीप सब सुरतिहिं कीन्हौ । तेहि पाछे मन उत्पन कीन्हौ ॥
विदेह मुक्तिकी डोरी चीन्हौ । शब्द सुरतिके हाथहिं दीन्हौ ॥
मनहिं समेटि सुरति पहिचानी । सुरति जाय तब शब्द समानी॥
शब्द सुरतिकर बांधो भेला । भवसागरसे दीन्हों हेला ॥
शब्द विदेह गुरूकर बासा । सुरतिस्वरूपी शिष्य निवासा॥
सुरति शब्दमें लीन्हो बासा । सुरतिस्वरूपी शिष्य निवासा॥
मायाजाल कृत्रिम सब लेखो । अग्रझलक नैननमें देखो ॥
कूप झांकि हो वचन विदेही । अग्नी जार उठावै सेही ॥
अग्र शब्द तबही लखि पावै । मृतक दिशा हो सुरति समावै॥
शीतल तपत स्वाद नहिं जानै । जन्म मरण शंका नहिं आने ॥
ज्ञानस्थितिबोध
( १३९ )
चलते फिरत वचन अस भाखा । चेत अचेत बोध नहीं राखा ॥
पुत्री पिता बंधु नहीं जानै । माता बहिन नाहिं पहिचानै ॥
श्रीहि अभूषण धरै न अंगा । तृषा क्षुधा नहीं स्वाद उमंगा ॥
ऊंच नीचकी नाहिं बिचारी । धर्म अधर्म दोऊसे न्यारी ॥
दुख सुख सब एकहि करिजानी । विदेह अंग ऐसे पहिचानी ॥
साखी-काया सीप सम जानिये, स्वातिशब्द पट आन ।
परख नेह संपुट बँधौं, मुक्ताहल उतपान ॥
चौपाई
धर्मदास इह भेद विदेहा । इह धन धन्य और सब खेहा ॥
जस चकोर चंदा कह ताकै । याविधि लिप्त नामके नाकै ॥
कमलचक्र है मनको रूपा । स्वप्नरूप भर्मित वह भूपा ॥
पाँच पचीस कठिन बिकारा । देह बीच इन राज पसारा ॥
सेमर फूल जस किरुवां आवा । देखि फूल बहु हरष बढ़ावा ॥
जुंगल गारत सुआ उड़ानो । रोम रोम मिथ्या कर जानो ॥
जाना नहीं विवेक बिचारा । ठोक कपार चलो झँखमारा ॥
मायारूप आहि इमि भाई ! जिमि फूल सेमर सुन्दरताई ॥
साखी-नारीरूप नर देखिके, कूकर सम लिपटाय ।
बिषय वासनाँ बँधि रहि, विदेहमुक्ति किमि पाव ॥
चौपाई
घरी घरी मन काम जगावै । ज्ञान भुलाय नाम विशरावै ॥
स्वप्न माँहि सोई छल करई । गुप्तवासना हृदये धरई ॥
कूद कूपके अगिन मँझारा । राखै कौन जीव निजु सारा ॥
सम्मुख आय बाघके कोई । भक्षण यतन करै वह सोई ॥
रक्षक शब्द जाहि तन गाजै । उलटो काल तहाँसों भाजै ॥
यही शब्द घट राखि समाई । माया ताहि खान नहीं पाई ॥
( १४० )
बोधसागर
सारवस्तु घटमों पहिचानौ । रोम रोम अस्थिर ठहरानौ ॥
काया सकल कालकी बारी । निसदिन ध्यान शब्द चितधारी ॥
देही सकल कालकी जानै । विदेह अंग आपहि पहिचानै ॥
देह विदेह नेह गुण जानै । आपा मेटि आदि गुण ठानै ॥
याविधि मनमों रहनी करई । आपा मेटि आदि गुण धरई ॥
सारखी—कहै कबीर वह आपहै, नहिं सुमरन नहिं जाप ।
धर्मदास लिखि लीजियो, अकह अगोचर छाप ॥
चौपाई
अकह अंश जब कहत रहावा । पांचतत्त्व गुणतीन समावा ॥
चलत हँसत बोलत बहुबानी । आपुन राजा रंक समानी ॥
माता पिता धरणि घर कीन्हे । आपुहि योग भोग सब चीन्हे ॥
गृह निकरे पुत्रहिं उपजावे । अपहि षट्कर्मन कह सावे ॥
भूख प्यास तृष्णा बहु सहिया । दुख सुखको संगीसोहिरहिया ॥
अर्थ द्रव्य सुमिरण सों राखै । मिथ्या सत्य आप सुख भाखै ॥
सुमिरण भजन आपही करई । अकला बै अकला संचरई ॥
भली बुरीको करत बिचारा । आपहि पाप पुण्य बिस्तारा ॥
कबहुक संत असंत कहावे । मनके भाव अनेक दिखावे ॥
आपही सेवा करै करावे । खीझे हँसे मनहि पछितावे ॥
सारखी—आप आपही रमि रहो, आत्मरूप परवान ।
यासों रहित अपार है, परमात्म सुस्थान ॥
चौपाई
तब साहब अस वचन उचारा । रहित मुक्ति सब इनसो न्यारा ॥
रहित भाव जो घटमें देखो । आवा गौन रहितई लेखो ॥
रहित पुरुष कह तबही पावे । अस्थिर ज्ञान चित्तमहैं लावे ॥
ज्ञानस्थितिबोध
( १४१ )
लिखे पढ़ै नहिं पावै भाई । बिन सतगुरुको देह लखाई ॥
प्रेमसुधारस तबही पावै । गुरु बहियां मिलि भेद लखावै ॥
चित आनंद अस्थिर तब जानै। सुमिरन भजन नाम पहिचानै ॥
मातु पिता सुत नारि पियारी । पुरजनजलसम रहनि विचारी ॥
नाम गोत्र तन शीतल कीन्हां । मिथ्या नारिपुत्र कुल चीन्हां ॥
भूखहि प्यास गई तन ताको । दुख औ सुखकी आसन जाको ॥
अर्थ द्रव्य मिथ्या करि जानी । बुधकी बुधी रहित कर मानी ॥
भली बुरीकी नहीं विवेका । जहाँ देखो तहाँ आनंद पेखा ॥
पाप पुण्यकी संशय नाहीं । संत कुसंत रहित जो आहीं ॥
मन बुधि चितते रहे भुलाई । पांच पचीस राखि अरुझाई ॥
बैठे उठे दूजा नहिं आनै । उत्तम मन अमृतरस सानै ॥
मन अरु वचन रहित करि जानै। खासा बीज नाम धुनि तानै ॥
नयन नासिका रहित अनन्दा । उदित भए जनु पूरण चन्दा ॥
हाथ पांव इन्द्री बस कीन्हे । सुर्य चन्द्र रहित घर चीन्हे ॥
जो देखे सो रहितै देखे । रहित अनन्द अवर नहिं पेखे ॥
सब गुण सहित रहन है ज्ञानी । रहित बिना है भेद दिवानी ॥
जब ही रहित आप वह कीन्हां । पुरुषहि समसर जो जिय चीन्हां ॥
रहित शब्दमों है मतवाला । ताकहँ देखि मूर्छि रहि काला ॥
सुरति सम्हार नाम दृढ़ लीजे । नाम सुधारस भरि भरि पीजे ॥
साखी-इहगुण ज्ञानस्थितिहिको, रहित मुक्तिकर भेद ।
कहे कबीर धर्मदाससों, नाम अमोलिक लेव ।
रूप मगन मन हो रहौ, अंग अंग सुखधाम ।
जिमि मिसि कागद पत्रही, होत सुअक्षर नाम ।
चौपाई
प्रेम पियाला कठिन रहाई । सत्यरूप धरि पीवे अघाई ॥
( १४२ )
बोधसागर
जिमि सती सरकों चढि जावै । पिब कारण वह जीव गँवावै ॥
संसार कहे वह बोलत भाई । जरबर गई प्रेम निर्वाही ॥
जीवतही जिय पीयके संग। माया भरम तजौ परसंगा ॥
जो कोइ होय हंस अंकुरी । नाम सनेह रहै परसंगा ॥
ज्यो पतंग दीपके कारन । जीवन आये अंग सब जारन ॥
अंग विदेह येह अनुसरहीं । असनबसनीकी सुधि नहिं करहीं ॥
कहत सुनत जिय तनमहँ डोलै । जीवन प्राण पवनसंग खेलै ॥
साखी-रहितहि सुक्ति कठिन है, कोइ न जानत भेद ।
शब्दहि सुरति समयके, हंसराज इह खेद ॥
जो जन पियके मद छकै, करै पियापिय पीव ।
पीव मिले हिलमिलि रहै, श्वास समानेउ जीव ॥
चौपाई
इशकभाव है कठिन अपारा । बिरले जीवहि करै सम्हारा ॥
धर्मदास कहि सुनो गुसाई । कीन्ह कृतारथ मोकहँ आई ॥
सुस्थिर ज्ञान मोहि समझावा । मनचञ्चल सुस्थिर ठहरावा ॥
कीन्ह कृतारथ मोकहँ आजू । बरनेव पुरुषहि हंस समाजू ॥
इह बरदान देहु मोहि स्वामी । कृपासिंधु गुरु अंतर्यामी ॥
चरणकमल उरसों नहिं टरही । पदपराग मनवासा धरही ॥
मन चञ्चल है कठिन कठोरा । कैसे प्रीति लगे गुरु वोरा ॥
सो समझाय देव मोहि भेदा । आदि अंत सब कीन्ह निषेदा ॥
साखी-तुम प्रभु दीनदयाल हौ, हम निज दास तुम्हार ।
भवसागरतै काठिके; दीजै पार उतार ॥
चौपाई
धर्मदास निश्चय मोहि चीन्हां । तुमरे घट हम बासा लीन्हां ॥
जहँ लगि जीव जगतमें आही । ते सब उबरहि तुमरे बांही ॥
ज्ञानस्थितिबोध
( १४३ )
वंश बयालिस जंग औतारा । तेजहु है जीवन काङ्गनहारा ॥
नाम विदेह अकह हम कीन्हौ । सोई वंश हाथ करदीन्हौ ॥
वचन हमार शब्द टकसारा । चूरामन तासे औतारा ॥
पुरुषहि अंश आहि निज सोई । शब्द अतीत नाम कहि सोई ॥
आदि नाम निरअक्षर जानौ । मुक्तामणि तिनको पहिचानौ ॥
उनसोंइ सकल गावे साँचा । सोई जीव कालसों बाँचा ॥
नहिं अक्षर नहिं आदिकि वानी । सोहंग तार पुरुषहि उतपानी ॥
इतनो भेद जानि है सोई । जो हंसा हि अंकुरी होई ॥
विच्छू मंत्र जानि नहिं पावा । सर्पकी बाँबी हाथ समावा ॥
मुक्त न होय परे यमखानी । नरक वास औँधे मुख आनी ॥
प्रेम प्रीति जाने नहिं कोई । तासों गए बिगोइ बिगोई ॥
अक्षर इशक आहि निज साँचा । जो चीन्हे सो परलै बाँचा ॥
साखी-ज्ञानस्थितिके येह गुन, इशक पुरुष निज वास ।
कहे कबीर धर्मदाससों, गाउ अक्षर विसवास ॥
चौपाई
सुर नर मुनि गण गंधर्व देवा । रहित पुरुष कर लखौ न भेवा ॥
धर्मदास मुनि प्रेम स्वभाऊ । शीस देइ तब प्रेम कहाऊ ॥
अब मैं कहौ मुक्तकर भाऊ । अक्षर मिलि है मुक्त प्रभाऊ ॥
जो देखे सो समझकर देखे । अक्षर बिना पुरुष नहिं पेखे ॥
भला बुरा सब समकर देखे । नर अरु नारि एककर लेखे ॥
पाप पुण्य शंका नहिं करई । दुख मुख दोऊ समकर धरई ॥
नर और नारि एकही घटमों । ज्यों कपास है सूतहि पटमों ॥
जल थल पवन अकास बखनौ । धर्म अधर्म एक करि जानौ ॥
पाँच पचीसौ बधन करहीं । त्रयदश पाँच ताहिंसों तरहीं ॥
रसना रसपति माया डारी । इच्छासंगम मन फटकारी ॥