Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1242Permalink

( १०२ )

बोधसागर

गुरु महिमा प्रारम्भः

चौपाई

गुरु होहि वहि ताहि लखावै । गुरु बिन अंत न कोई पावै ॥
जिन गुरुकी कीन्हरी परतीती । एक नामकर भव जल जीती ॥
गुरु पुरुष जिय करहि मराला । गुरु सनेह बिन काग कराला ॥
गुरु दया गुरु शब्द हमारा । गुरु प्रगट है गुप्त अधारा ॥
गुरु पृथ्वी गुरु पवन अकाशा । गुरु जल थलमहँ कीन निवासा ॥
चंद्र सूर्य गुरु सब संसारा । गुरु गंधर्व गुरु सब व्यवहारा ॥
गुरु ब्रह्मा और विष्णु महेशा । गुरु भगवान कूर्म औ शेशा ॥
चराचरहि जहँ लगि सब देखा । गुरु बिना कछू और नहिं पेखा ॥
उत्तम मध्यम और कनिष्ठा । ये सब कीन्हे गुरु शरिष्ठा ॥
ये सब जीव गुरुमय जानो । गुरुसे भिन्न अन्य नहिं मानो ॥
कहैं कबीर सो हंस पियारा । येहि भांति गुरु दरश निहारा ॥
साखी-सो गुरु निशिदिन बंदिये, जासों पाये नाम ।
नाम बिना घट अंध है, ज्यों दीपक बिन धाम ॥

चौपाई

गुरु चरण जे राखे ध्याना । अमर लोक वह करत पयाना ॥
अमर कमल ज्यों रहैं लुभाई । या विधि गुरु चरणन लपटाई ॥
तन मन धन न्योछावर राखे । दर्शहि पशं अमी रस चाखे ॥
चरण धोय चरणामृत पावै । पुरुष समीप पहुँच सो जावै ॥
गुरु बिहून अमृत नहिं दीजै । अमृत छांड़ि विषय रस लीजै ॥

साखी-महा पुरुषको नाम है; जा घट मांहि समाय ।
सोई सद्गुरु जानिया, अरु कृत्रिम सब पाय ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

धर्मदास विनती अनुसारी । समरथ खसम जाहि बलिहारी ॥

Page 1243Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( १०३ )

जबसे दीन्ह मुक्तिकर बीरा । तीन ताप मिटि गई अधीरा ॥
साहब कहिये शब्द अनन्दा । जाते यमकर छूटै फन्दा ॥
चरणामृत कैसे कर लीजे । तौन शब्द मोसों कहि दीजे ॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास मैं कहों विचारी । चरणामृत शब्दहि निरवारी ॥
यहि पाये निज करहि अहारा । जासों यमकी छूटै धारा ॥
प्रथम भोर मुख उठिके धोवे । काल कष्ट यमद्वार बिगोवे ॥
फेर करहिं शब्दको आशाना । वही शब्दसो मुक्ति निदाना ॥
बहुरि हिये महाँ नामहि आने । नाम विदेह दरश पहिचाने ॥
नाम विदेही कठिन अपारा । ताहि चीन्हि कर करहुँ अहारा ॥
ध्यान बीज गुरुचित महाँ आने । सुरति निरति पुरुषहि पहिचाने ॥
बहुरि शब्द आनंदित भाषे । मुख महाँ धोइ नाम रस चाखे ॥

साखी—इह गुण ज्ञानस्थितहिके, शब्द भेद निजसार ।

गुरुचरणामृत लेहि तब, होवे हंस उवार ॥

स्मरण

श्वेत मिठाई श्वेतहि पाना । श्वेत शब्द लेखनि परवाना ॥
योग सत्य इन दीन्हो बीरा । मनको उलटि खोज लै हीरा ॥
बीरा खाय भयो मुख भारी । प्रथम पुरुष ऊपर उजियारी ॥
दूसर सत्य गुरु नाम जो भावा । तीसर लक्ष्मी लै घर आवा ॥
चौथे जन्म मरण नहिं होई । जो चरणामृत पावै कोई ॥

साखी—कालफाँस नहिं आवही, तन्त्र मंत्र क्षयमान ।

वचन कबीर गुसाँइको, संत्य हि शब्द प्रमान ॥

मंत्रसम्पूर्ण

धर्मदास वचन

चरण टेक कर विनती लाई । कीन्ह कृतार्थ मोकहँ आई ॥

Page 1244Permalink

( १०४ )

बोधसागर

सब विधि धर्मदास पर दाय। मुक्ति मुक्ति गुरु सबै बताया ॥
साहिब कहिये शब्द उचारी । जौन शब्द मुखधोय निहारी ॥
सोइ शब्द गुरु कहो बखानी । जाते जरै कालकी खानी ॥

साखी--काल जरै कंटक जरै, राखौ चितमें नाम ।
मनसा वाचा कर्मणा, जाय हंस निज धाम ॥

सदगुरु वचन

धर्मदास यह शब्द उचारी । याही शब्दसों हंस उबारी ॥
काल जँजाल मिटत है जबही । शब्द लेय मुख धोवै तबही ॥
काया शुद्ध होइ निज वारा । मुख धोवै मोहे संसारा ॥
दिन दिन मुख उज्ज्वलतेहिकेरा । रविसमान मुख होय उजैरा ॥
अब मैं शब्द कहत मुख बानी । धर्मदास लीजे पहिचानी ॥

स्मरण

सिंधलद्रीप हंस कहां रहियऊ । पहले पार कबीर कहियऊ ॥
बसले पानी मुख धोय । चंदन काटिके धोय मुख ॥
सुरति करहि अस्नान।तेतिसकोटि सुरदेवता लखे अभ्यंतरधरिध्यान
मुख धोवे मनमोही । औ देह नहि जान ॥
मनमें ध्यान कबीर कहिये । रखे चित्त पहिचान ॥
मोरे माथे मन वसे । अवरहुँ मदिल कोइ ॥
सिंधलद्रीप दिग वैठके । कबहुँ न जाय विगोइ ॥

साखी--ज्ञानस्थितिके यह गुण, मुख धोवे सुर ज्ञान ।
कहे कबीर विचारिके, हंस होहि निर्बान ॥

चौपाई

धर्मदास यह धर्म अपारा । जासों होत दिगंबर भारा ॥
दिगंबर देह होत जब भाई । स्नान शब्द जब गुरुसों पाई ॥
यही शब्द धुंधलको दीन्हा । धुंधल राव मानि शिर लीन्हा ॥

Page 1245Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( १०६ )

मृतकहि देह धरे संसारा । बिना शब्द है काल अहारा ॥
स्नान शब्द हृदयमें धरहीं । जीवनमुक्ति होइ भव तरहीं ॥
यही शब्दसो धोवे अंगा । दिव्यदेह जानो परसंगा ॥
जो कोइ करे शब्द असनाना । ताकर धोखा जाय निदाना ॥
लक्षहि दान करै नर कोई । जीव दया बिन मुक्ति न होई ॥
जो धोवे निश्चय करि देहा । तबही कीजे शब्द सनेहा ॥
कहे शब्द अब कहो बखानी । धर्मदास लीजो शिर् मानी ॥
नित्य प्रीतिकर शब्द स्नाना । ताकर दोष न रहै निदाना ॥

स्मरण

साखी-अगम सरोवर विमल जल, हंस बैठिके न्हाइ ।

काया कंचन मनमगन, कर्म भर्म मिटि जाइ ॥

पिंडहिसों ब्रह्मांडहि जाना । मान सरोवर करि असनाना ॥
सोहं सोहं ताको जापा । लिखत न करै पुण्य औ पापा ॥
पुण्य पापसे रहत न न्यारा । पैठि संत जन करो विचारा ॥
याहीविधि जो करि असनाना । सो हंसा करै लोक पयाना ॥
धर्मदास सुन शब्द विशेषा । गंगवारु इतने है लेखा ॥

स्मरण सम्पूर्ण

आदि अंत सब कहों बखानी । धर्मदास कीजो बिलछानी ॥
मूलपुरुष काहू नहिं जाना । सो तुमसो सब कहों बखाना ॥
मूलशब्द तहाँ अग्र कहावा । अग्र विदेह अस्थूल सुभावा ॥
मूलभेद काहू नहिं पावा । मूलनाममें गुप्त छिपावा ॥
कहैं प्रतीत देखी मैं तोरी । तातैं कहों मूल निज डोरी ॥
मूलहि शब्द असंभव नामा । कहैं सुनै नहिं पावै ठाना ॥
चारलोक चार है नाऊँ । चार चार सो बरन सुनाऊँ ॥
सीख गुरु या बिचि जो धरहीं । जैसी विधि तुम हम सो करहीं ॥

Page 1246Permalink

( १०६ )

बोधसागर

तन मन शीस न्योछावर डारै । तब गुरु शिष्य हृदय संचारै ॥
रंचक कपट हियेमहैं राखे । गुरुसनेह रस कैसे चाखे ॥
मुखसे बातें मीठी करहीं । अर्थद्रव्य मन कृत्रिम धरहीं ॥
गुरुलोभी शिष्यलालचि जानी । परमारथ नहीं पहिचानी ॥
कैसे ताकर होय उबारा । बूढ़हि भवसागरकी धारा ॥

साखी-युक्ति मुक्तिकी को कहे, नरकहु नहीं ठोर ।
पिशाचरूप भरमत फिरै, बाँधे यमकी पोर ॥

चौपाई

धन्य भाग्य तुम हमको चीन्हा । तन मन धन न्यौछावर कीन्हा ॥
यहि कारण मैं कीन्हो नेहा । मूलशब्दसों करहु सनेहा ॥

साखी-कहियत वचन विचारिके, तुम सुनियो चितलाय ॥
धीरज दृढता ठानिके, अमृत पिये अघाय ॥

चौपाई

जब प्रभु हते मूल अस्थाना । हंस सुजन जन नहिं उत्पाना ॥
सो निज ठांम लखावों तोही । धर्मदास जो पूछै मोही ॥
तब ना हतो अग्रको मूला । तब ना हतो विदेह स्थूला ॥
तब नहिं हंस सुजन जनकीन्हों । तब यह हंस बास कहाँ लीन्हों ॥
तब साहब समसर उपराजा । समसर अग्र कीन्ह सबसाजा ॥
दश ग्यारह नहीं ब्रह्मंडा । तब नहिं हते लोक अरु अंडा ॥
तब नहिं अमी अमी रस छंदा । तब नहिं दिवस रैन अरु चंदा ॥
सो अब कहौं मूल नहिं कन्दा । मूल विदेह नाम आनन्दा ॥
कहेउ भेद लहेउ निज नामा । जासों पूरण है सब कामा ॥
जैसे जलमें दिनकर ज्योती । यों घट भीतर लखिये मोती ॥
धर्म नाम असंभव नाऊं । निरालम्ब अग्रिम है गाऊं ॥
निरालंब आलंब ठिकाना । याविधि साहबको पहिचाना ॥

Page 1247Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( १०७ )

सोमैं देखि तोहि समझाऊँ । यह तुम राखो हिय छिपाऊँ ॥
वह प्रभु निरालंब बतलाई । नाम प्रभाव पुरुष लखिपाई ॥
सार नाम जिन हिये समोई । काल जाल सब जाय बिगोई॥
निरालंब है अधर अकाशा । पृथ्वी पवनहि माँहि निवासा॥

सारखी-निरालंबहि प्रभाव यह, सकल सृष्टि बिन नाम ।

अजर अमर विनसे नहि, बिन थूनी बिन धाम ॥

चौपाई

सो विधि ताको मैं समुझाई । अविनाशी या विधि प्रगटाई ॥
बिना तत्त्व तत्त्व जो भयऊ । बिना प्रतीति भेद किमि लहेऊ॥
करि प्रतीति तजि अन्य उपाई । आनंद गांव अनंद कराई ॥
तब हंसा आनंद हो जाई । आनन्द शब्द हृदयलों लाई ॥
जीवतही नर मुक्ति होई । अक्षर गहि निर अक्षर होई ॥
येहि प्रताप अग्रको लहिए । स्थूल विदेह वाहिमो कहिए ॥
निरालम्बसो सो भए अलंबा । शब्द सरूप सृष्टि सब थंभा ॥

सारखी-निरालंबके खोजमें, सब जग परो लुभाइ ।

जब सतगुरु दाय़ा करै, तबही परै लखाइ ॥

चौपाई

धर्मदास जो विनती करही । चरणि पकरि शिर ऊपर धरही॥
तुम समर्थ मैं दास तुम्हारा । चरण प्रसाद भयो बिस्तारा ॥
एक विवेक कही समुझाई । वचन सुधा सुनि तृषा बुझाई॥
अब साहिब कहिये व्यवहारा । मृतक जीव गुरुड संचारा ॥
जेहि विधि जीवहिगुरुडजियावा । सोई भेद गुरु मोहि बतावा ॥
मूलशब्द अक्षर पहिचानी । अगमहि नाम अकाशे जानी ॥
सो कहिए प्रभु भेद बखानी । बाल जिवाइ गुरुड नहि आनी॥

Page 1248Permalink

( १०८ )

बोधसागर

सद्गुरु वचन

धर्मदास बूझा व्यवहारा । यहै भेद अति कठिन अपारा ॥
योगी जंगम रहे लखाई । याहि भेदको अंत न पाई ॥
कलियुग महमदको अवतारा । तिनसो होय म्लेच्छ अपारा ॥
वेद अथर्वनको मत लावहिं । मानस मारिसाख बतलावहिं ॥
पीर पैगम्बर अजमत धारी । जीव दया नहिं कीन्ह विचारी ॥
अनकठ वचन कहे दिन राता । माता पिता पूछे नहिं बाता ॥
येहि वचन सुनि हृदय लगावो । समझि बूझिके गुप्त छिपावो ॥
आपा माडि थाप सब कीन्हा । आतम संधि कृष्णकहि दीन्हा ॥
अंबुजते अमृतहो आवा । अंबुजते जल पृथ्वी ठावा ॥

सारखी—कहै कबीर विचारिके, धर्मदास सुनि लेव ।
दृढ़ हो अमृत पीजियो, सब जीवन कहि देव ॥

स्मरण

ॐअकार न्याव सों सारा । अजब अतीत अचिन्त व्यवहारा ॥
अजर अहार अती है उज्ज्वल । स्थित उत्पन्न वही है निर्मल ॥
अर्थ ऊर्ध्व याहिमें सही । बर्कत फर्क याहिमें कही ॥
भयो अलखते सब संसारा । लयो अर्थ ऊर्ध्व पर भारा ॥

सारखी—अर्थ ऊर्ध्व आलेख सब, मैं मैं रहैं समाय ।
कहै कबीर धर्मदाससों, सोहि रहे घर आय ॥

बोल अडोल आप जो कहेऊ । दीप अदीप एक नहिं रहेऊ ॥
अष्ट मुष्टि कहि पंच प्रभाऊ । ये सब वाहीसो होइ आऊ ॥
कस नहिं जीव मुक्तिको लहेऊ । एक घरीक जो बोल कहेऊ ॥
करि प्रणाम देहमें आवा । अजर अमर अटल घर पावा ॥
पुरुष संयोग जो सेय बिछावा । अर्थ ऊर्ध्व ऊपर सच पावा ॥
रसना पाय अमृत जब चापे । तब उठि जीव वचन मुख भापे ॥

Page 1249Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( १०९ )

साखी—यह गुन ज्ञानस्थितिके, जीव जीव तन आव ॥
कहे कबीर धर्मदास सों, अर्ध ऊर्ध्व संभाय ॥

सम्पूर्ण स्मरण—चौपाई

भाषों जो प्रभु अमृत कीन्हैं । जेहि विधि अमृत सिरजेलीन्हैं॥
धर्मदास यह कहों बुझाई । जेहि विधि अमृत कीन्ह बनाई॥
आपहि आप अधर जो आवा । अमृत वही कर्म जो पावा ॥
कर्म जाय रीति जेहि बैठ। धर्म सहितसों कीन्हों पैठा ॥
सहज निरंजन भेद बतावा । भाषो भेद बरण सब पावा ॥
धर्मराय कूर्महिपर आए । कूर्मनाथ जहाँ अग्र रहाए ॥
मस्तक काटिय पेट विदारा । कूर्म दुखित भए शक्ति निसारा ॥
प्रकट समुद्र तभीसों भयऊ । जबही पेट विदारि लयेऊ ॥
अमृत धर्मराय कछु पावा । कछु गिरपरा समुद्र समावा ॥
अमृत विष्णु तबही जो लीन्हा । जबही मथन समुद्रहि कीन्हा ॥
अमृत तबहि निरंजन पावा । सोई अग्र सुकृतहि समावा ॥
धर्मशील काट्यो है तबही । विषम सरोवर उपजो जबही ॥
धर्मराय अमृत जो पावा । तेहि कारणसों अलख कहावा ॥
अग्र शीश कूर्मके पाई । ब्रह्मा विष्णु तबै उपजाई ॥
जीव जंतु पृथ्वी उपजावा । यह बल विष्णु राजसों पावा ॥
इंद्र जाय तब सेवा करहीं । भांति भांतिके सुख अनुसरहीं॥
तृप्त कीन्ह देवन सब अंगा । विष्णु दया कीन्ही परसंगा ॥

साखी—सूक्ष्म इंद्र दया करी, इंद्र साजि विस्तार ।

ब्रह्मा विष्णु महेश मिलि, कीन्हों सकल पसार ॥

चौपाई

धर्मदास जो बिनती लावा । गुरुड़ अमृत केहि कारण पावा ॥

सतगुरु वचन

पूर्व कथा अब कहों बखानी । धर्मदास लीजो बिलछानी ॥

Page 1250Permalink

( ११० )

बोधसागर

नागहि लोक इंद्र जो गयऊ । सुधा हेतु कारज तेहि ठयऊ ॥
डारेउ नाग फाँसते तबहीं । कौन छुड़ावे याते अबहीं ॥
नागदेवके मात रहीया । गरुड मातसोंहीं छल करिया ॥
माथे लीन्ह गरुड़की जीती । छलसों भई दयाकी रीती ॥
गरुड़ मात कहि वचन सुनाई । दासी भाव कहां तुम पाई ॥
तब उठि माता वचन उचारा । सुनो पुत्र एक भेद हमारा ॥
नाग मात मोहि वचन हरावा । यातें दासी भाव रहावा ॥
पीतबरण शशि हम कहि सोई । श्याम बरण उन करो विलोई ॥
यह छल जानि परा नहीं मोही । सुनो तात समुझावों तोही ॥
कोपि गरुड तब गये पताला । नागलोक जहाँ विषकी ज्वाला ॥
देखत गरुड नाग सब भागे । मातासो छल कीन्ह अभागे ॥
माँगो सो हम तुम कह देही । हम कहैं त्रास देव जिन एही ॥
गरुड अहिन तब वचन उचारा । अमृतकुण्ड देव सब धारा ॥
नाग आइ तब कीन्ह निहोरी । गरुड इंद्रकी बंधन छोरी ॥
अमृत लेइ दर्शनको गयऊ । नाग गरुड पहुँचावत भयऊ ॥
गरुड मात नाग जब देखा । दासहि भाव तजब तुम रेखा ॥
अमृत पाइ गरुड बरियाना । तब छल इंद्र गरुसों ठाना ॥
गरुड महाबल सुख लहलीन्हां । बोई बंबूर अमृत किमि चीन्हां ॥
ज्यों मलयागिरि निकट रहावा । तास्वरूप काहू नहीं पावा ॥
कूर्म उदरसे सो चलि आवा । सुधा समुद्र मथे तब पावा ॥
गुरु द्रोहसों जन्म बिगोई । नाम पाइ अस्थिर नहीं होई ॥
चंचरीक चंचल है बहई । मलयागिरिकी सुगँध न लहई ॥
मलयागिरिको यहि प्रकाशू । विष नहीं बेधे वास सुबासू ॥

साखी—मलयागिरिके वाससे, सब दुम होइ सुवास ।

बासन कबहुँ बेधही, सदा रहत है पास ॥

Page 1251Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( १११ )

तबहि सुकृत बिनवे करजोरी । कृपासिंधु सुनि बिनती मोरी ॥
प्रथम तत्त्व प्रभु भाषव तुमहीं । सो सब बूझ पुरैगी हमहीं ॥
पाँच प्रगट गुप्त हैं पाचा । प्रगट समझि लीन्हें हम साँचा ॥
पाँच गुप्तको कहिये लेखा । पाँच प्रगट ये सब हम देखा ॥
पृथ्वि तेज जल पवन अकाशा । सो प्रभु मोहि कहो परकाशा ॥
जिहिं विधि ए प्रभु प्रगटे आई । सो प्रभु भाव कहेउ समझाई ॥

सतगुरु वचन

धर्मदास तुम जो कछु बूझा । सो सब भिन्न २ हम सूझा ॥
पृथ्वी रही गुप्तके नेहा । बहुरि प्रकट हुये शब्द सनेहा ॥
पृथ्वी अंग वैराटहि जानी । पाँव पताल शीस अनुमानी ॥
इच्छा सुरति शक्ति उपजाई । वैराट रूपमें जाय मिलाई ॥
अलख निरंजन यासों कहिये । यहीरूयाल अविगतको लहिये ॥
मन माया जब एके भयऊ । सकल सृष्टि उत्पन्नै लयऊ ॥

साखी-जब दोई एके भये, भयो लीन मन ठौर ।

नाभिकमल ब्रह्मा भए, सब रचनाको मौर ॥

चौपाई

धर्मदास अब कहों बखानी । तुम हिरदै कीजो बिलछानी ॥
पाँच तत्त्व जे गुप्त रहावा । सो सब भेद तोहि समझावा ॥
पाँचहि अमी पुरुषने कीन्हों । पाँच तत्त्व ताही सो चीन्हों ॥
अचल अमी जो अकाश बखानी । शब्द अमी वायु उत्पानी ॥
अजर अमी सो तेज पसारा । अकह अमी जलतत्त्व सम्हारा ॥
रंग अमी सो पृथ्वी भयऊ । रचना सब याही पय ठयऊ ॥
पाँचों अमृत तहँवा छाजै । पाँचतत्त्व तासों उपराजै ॥
पाँच तत्त्व सों देह सँवारी । तीनों गुण तामें अनुसारी ॥

Page 1252Permalink

( ११२ )

बोधसागर

देही गति काहू नहिं पावा । देह धरै यम काम सतावा ॥
आतमरूप रंग जिन जाना । प्रफुलित होय कमल विकसाना ॥
हर्षित भयउ बुन्द जो ठारा । परै अगाध सिंधु मझधारा ॥
परतहि बुंद रंग सब छाजा । जलतरंग जल रंग विराजा ॥

सारखी—यह गुण ज्ञानस्थितिहिके, जलतरंग उपजाइ ।

जलसों सब जग ऊपजो, जलधौं कहा समाइ ॥

चौपाई

नाम तत्त्वजल तत्त्वहि कीन्हा । अस्तुति जलहि रंगकर लीन्हा ॥
जल ऊपरहि कूर्म उपराजा । कूर्मपीठि वाराह विराजा ॥
पीठ वराह शेष जो रहई । शेषहि फनपर पृथ्वी धरई ॥
कूर्म सुरति पुरुषकी अहई । उनको अंश कूर्म इह लहई ॥
महापुरुष आसन जहाँ आई । स्वासा शब्द पुरुष उपजाई ॥
बहुरि तेज पुरुष परकाशा । सुरके घर हो तेज निवासा ॥
आनंद रूप लोचन जब कहे । तेज हर्षपर घट हो चहे ॥
हरष तेज सूर्य उतपानी । सो सब जगमें कीन्ह पयानी ॥
तेज अंग सूर्य कर रूपा । शीतलता शशिके रसरूपा ॥
या विधि दो अंश उतपानी । धर्मदास लीजो बिलछानी ॥
अंग सूर्य शशि लयो बनाई । तेज हर्ष गुण उभय बताई ॥

सारखी—कूर्म उदरसों प्रगट है, रहे जगतमें छाय ।

बिन सतगुरु नहिं पावही, कहे कबीर समझाय ॥

चौपाई

जो अज्ञान ज्ञान नहिं जाना । तासों भेद न कहब सुजाना ॥
बहे बाये मन थिर नहिं जेही । सार शब्द कहा करै सनेही ॥
स्वासासार पुरुष उपजाई । सुरहो थासहि समसर छाई ॥
समसर भेद जानि नहिं कोई । अग्र थास तेहि कहिए सोई ॥

Page 1253Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( ११३ )

वहे गुप्त यह प्रकट बताई । यामें फर्क न जानहु भाई ॥
समसर पवन है सकल सुगंधा । ता बिन जगत आय सब धंधा ॥
गंध विगंध रची यह देही । समसर पवन सुगंध सनेही ॥
समसर अंग अग्रको आहे । समसर गहे पुरुषको लाहै ॥
अग्ररंग बाँए उपराजा । उनसों होत रंगको साजा ॥
रंग रेख सब उनसों होई । मृतकर रंग डार उन खोई ॥
रंग बाँएसे हरियल कीन्ह । हरियल रंग जात सब लीन्ह ॥
जीव जन्तु औ कीट पतङ्गा । दुम औ बेली सबके सङ्ग ॥
घास पात जिव सकल बिहङ्ग । हरियल राखो सबके अङ्ग ॥

सारखी-यह नहिं होतो जगतमें, मरत सकल कुम्हलाय ।

ज्ञानहि अस्थित पुरुषकी, कहै कबीर समुझाय ॥

चौपाई

एहि वायु हरियर जो कही । हरियर वायु तुहांसों सही ॥
अकाशमंदिरमें कीन्ह निवासा । जेहि मंडलते उपजी खासा ॥
याविधि उपजन भौ सब ठौरा । संसारी भेद कहां कहु औरा ॥
कालफंद फाँसी बड़ डारी । तासों परै न वस्तु विचारी ॥
जब स्वासा साहँहि उठाई । मूल दीक्षा प्रथम कहाई ॥
जब बालकको दीक्षा दीजे । बीरा देकर अस्थित कीजे ॥
सार नाम तब देव लखाई । जरा मरण सुस्थित घरपाई ॥
जो निज करै नाममें बासा । जासो स्वासा नाम प्रकाशा ॥
बिना नाम कालकी फाँसी । दीक्षा मूल यही परकाशी ॥

सारखी-मूल दीक्षा संग इह, लेहु संत चित लाय ।

धन्य भाग्य वा हंसके, नाम संधि जो पाय ॥

बिना शब्द संधी बिना, काहु न पाई बास ।

संधि नाम हंसा गहै, करै काल नहिं त्रास ॥

Page 1254Permalink

( ११४ )

बोधसागर

सत्य सुकृतकी रहनि रहि, गंह अर्जमन नाम ।
कहै कबीर धर्मदाससों, सत्य शब्द परमान ॥
सत्य सुकृत लों मेंड़ है, ग्यान ध्यान धर धीर ।
शब्द अजानन है वही, सोई संत कबीर ॥
अजर अमर वह पुरुष है, सत्यनाम बैधि छोर ।
कहे कबीर धर्मदाससों, थाह शब्द शिरमोर ॥

चौपाई

अब मैं कहौ अकाश बिचारा । जिहिबिधि भयव तासु विस्तारा ॥
अकाश अंड मध्य जो रहेऊ । अकाश भेद बिरले जन रहेऊ ॥
अकाश अंग सो सब निर्मावा । शून्य मंदिरतें नाभी आवा ॥
पृथिव अकाश योग अब कीन्हौ । शब्द हेतु काहु बिरले चीन्हा ॥
तालमृदंग अकाशते होई । रहित शब्द पुनि सुनी समोई ॥
अकाशबीच असहोय गुजारा । बिना मृदंग शब्द झनकारा ॥
अकाश पेट अकाशहि चीन्हा । सुरति सुनी आकाशहि दीन्हा ॥

सखी—कहै कबीर अकाशगुण, बूझत बिरला कोय ।
लीलारंग अकाशका, सुनिनो सत्य बिलोय ॥

चौपाई

जो मंदिर अकाश नहि देखे । तबलगि शब्द रहत अनपेखे ॥
पाँच अकाश तबै लखिपाई । जबै मंत्र गायत्री आई ॥

सारखी—भेदाकाश गुण अधरहै, ज्यों लखि पावै कोइ ॥
नहिं अक्षर लखि आवही; पहुँचे निज सोइ ॥

मंत्र गायत्री

धर्मदास विनवे करजोरी । भाषों शब्द गायत्री डोरी ॥
भेद गायत्री बालकको दीजे । प्रेम सुफल बालकको कीजे ॥

Page 1255Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( ११५ )

यापर कीरत कैसे जाई । प्रकृति अंग मायाको भाई ॥
माया अंग अष्टांगी कीन्हौं । अष्टांगी गायत्री चीन्हौं ॥
यह शब्द हम कहो बुझाई । लीजो संतो शिरहिं चढ़ाई ॥
बारा योजन बुड़े जाइत्री । पल पल छूटे इहीठों गायत्री ॥
भ्रमनाको आगो यह टूटे । ब्रह्म कथौ हिरदय रस लूटे ॥
जार बार कालहिकर छीरा । करकर निर्मल अंग शरीरा ॥
बास अमरपुर शब्द संधाना । कहै कबीर काल पछिताना ॥

सम्पूर्ण

न्यास

रक्षा प्रथम न्यास जो करई । सुर गंधर्व न्याससों डरई ॥
कालजाल निज बंदन होई । निर्मल रहै काल कहैं खोई ॥
भूतहि प्रेत वीर वेताला । वायु बतास और सैताला ॥
साठ तीनसौ ऊखत कहिये । हगन्यास कर एक न रहिये ॥

साखी—यह गुन हग अन्यासके, कहै कबीर बखानि ॥
प्रथम रक्ष या कह पढे, बढ़ि हितचित्त पहिचानि ॥

चौपाई

दुष्टनको बंधन है येही । हंस मुक्त मन मुक्ति सनेही ॥
हगन्यास प्रथम जो पढ़ई । तब रक्षा मन शब्दहि दृढ़ई ॥
हगन्यास बालकको चाही । संशै अंश रहित हो ताही ॥
यही शब्द मैं कहों बखानी । यही भेद बिरले पहिचानी ॥

साखी—उत्तम मध्यम अधम जो, सबहि करै निर्वाह ॥
हगन्यासके यह गुण, कुशल क्षेम प्रवाह ॥

धर्मदान वचन

धर्मदास बिनती उठि कीन्हा । पुरुषहि भेदसकल हम चीन्हा ॥
निश दिन चरण चित्त तव धरहूँ । अन्य उपाय सबै परिहरहूँ ॥

Page 1256Permalink

( ११६ )

बोधसागर

येहि वचन प्रभु कहो बुझाई । जाते काल दंड दुख जाई ॥
इंडुमती कह काल सतावा । रहि सचेत शब्द लखि पावा ॥
सो मोहि भेद बतावहु स्वामी । करहु कृपा गुरु अन्तयार्मी ॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास भल पूछन कीन्हौ । सो अब भेद तोहिकहि दीन्हौ ॥
रानी काल कीन्ह जब त्रासा । तब हम शब्द कीन्ह परकाशा ॥
साधु संत सेवा चित धरहीं । भक्ति प्रेमबहु बिधि सों करहीं ॥
हमहिं छोड़ि नहि जाने दूजा । कुलकरनीकीं छोड़े पूजा ॥
तजि कुल करनि अमरपदपावा । येही सात नाम चित लावा ॥
तोसों शब्द विरहुली भाखी । तव कारण हिरदेमें राखी ॥
येही शब्द लेहु शिर मानी । मनसा वाचा निश्चय जानी ॥

विरहुली

आदि अन्त तब न हते विरहुली । भूमि अकाशहु न हते विरहुली ॥
तब विष नहि अवतार विरहुली । विषकीकयारितुमबाहिबिरहुली ॥
बिषका कीन्ह अहार विरहुली । सवा लक्ष पर्वत थे विरहुली ॥
तहाँ विषको अवतार विरहुली । गड़िगड़िशंकर बोह विरहुली ॥
पर्वति डारेउ पानि विरहुली । सोविष संतहि खाइ विरहुली ॥
विष माटि होय जाय विरहुली । मउरी संसय करिय विरहुली ॥
आफूयों हरतार विरहुली । सबसों शब्द निरंत विरहुली ॥
भागु विषपैठि पताल विरहुली । बनहि कंदविषविकल विरहुली ॥
पोस्त धतूरा भाँग विरहुली । गुरु वचन धरि बाँध विरहुली ॥
विष न संचरे अंग विरहुली । उदमदविष मदराज विरहुली ॥
यह विष बिरलैसम्हारबिरहुली । जब नहि स्वर्ग पताल विरहुली ॥
तबविष नहि अवतारबिरहुली । दूत भूत सब भगे विरहुली ॥
जहाँ बसे साधू संग विरहुली । भोगा कीयो तैं कहां विरहुली ॥

Page 1257Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( ११७ )

कहाँ ये डसवत आये बिरहुली । सास्वी नामकी चले बिरहुली ॥
सब दुख तुरत नशाये बिरहुली । नामकी कहाउतपाति बिरहुली॥
सबहि तुच्छ कह जाय बिरहुली । वचनादिके अकार बिरहुली ॥
मन विष दूर पराय बिरहुली । तनसों दूर है जाय बिरहुली ॥
शब्दमुनत विष जाय बिरहुली । हरि प्रकटै संसार बिरहुली ॥
साहिब कीयो संसार बिरहुली । दूत भूत सब हारि बिरहुली ॥
पहुँचे सत्य कबीर बिरहुली । भई यम जिय पीर बिरहुली ॥
इन तन विषन समाय बिरहुली । उत्तर रानी पाय बिरहुली ॥
उठिके आसन दीन्ह बिरहुली । विरहुली दुःख नशाय बिरहुली॥
वार वार शिरनाय बिरहुली । कबीर गुण गाय बिरहुली ॥

बिरहुली संपूर्ण

धर्मदास वचन

धर्मदास फिर विनती करहीं । सतगुरु चरण शीश पर धरहीं॥
अब प्रभु कहिए लोक सुरूपा । दीन दयाल कृपाल अन्नापा ॥

सदगुरु वचन

धर्मदास मैं कहाँ बुझाई । विना भेद लोके नहीं जाई ॥
अंधी सुरति शब्द बिन जानौ । लोक दीप कैसे पहिचानौ ॥
शब्द पाय जब सुस्थिर होई । थान मुकाम लखै पुनि सोई ॥
जो लखि पावै थान मुकामा । सुरति चले तब पावै नामा ॥
विना नाम नहीं ठौर ठिकाना । अंध सुरति हो रहे ठगाना ॥
सोहंगत सब छहौं बखानी । एक चित्त है गहे जु प्रानी ॥
पुहुप दीप सब दीप निवासा । छब्बिस दीप रचौ तेहि पासां ॥
कंचन दीप पाहु पर सोहै । रत्न अन्नाप कोटि रवि मोहै ॥
तहां पुरुष पर कीर्ति विराजै । उत्पति प्रलय तेहिपर छाजै ॥
लीलगर दीप पुरुषको वासा । जहां पहुँचे न कालकी त्रासा ॥

Page 1258Permalink

( ११८ )

बोधसागर

कालहि गमी वहाँ नहिं आवै । सहज पुरुष जहाँ बैठि रहावै ॥
विनती सहज कीन्ह कर जोरी । जीवन बंध वेगि प्रभु छोरी ॥
बीज शब्दमें सोहं वीरा । यह उत्पति गुरु कहै कबीरा ॥
यहाँ गमी कोऊ नहिं पावै । जहाँ लीलगर द्रौप रहावै ॥
तहाँ सुजन जन बैठे ज्ञानी । सत्य सुकृत दोई अगवानी ॥
अब मैं कहौं दीपकर लेखा । जाविधि रचिव रंग औ रेखा ॥
बीज शब्दमें सोहं बीरा । ये उत्पन्न सुन धरौं शरीरा ॥
जगमगज्योति सदा उजियारा । शब्दरूप काया कर प्यारा ॥
शब्दहि हेत वचन है वोटा । रत्न शिला चहुँ दिशि है कोटा ॥
लोक नाम है लोक अनन्दा । उडगन महाँ सोहत जस चन्दा ॥
आस पास कंचनकी बारी । हीरा लाल रत्न अवतारी ॥
कहा कहीं मंदिर कर रेखा । खम्भा कंचनके आहि विशेषा ॥
सिंहासन अति तहाँ विराजै । कंचन जडित लाल बहु छाजै ॥
लगै कोटि वहुँ दिश रूपा । चन्द्र प्रकाश ही जान स्वरूपा ॥
तेतिस कोटि सूर्यकी पांती । बीच बीच देखो अस क्रांती ॥
तापर सोहत अधर अटारी । हीरा मोती बहुत सँवारी ॥
ता ऊपर शोभित कस रेखा । कोटि रत्न दमकत जनु लेखा ॥
मोतिक चौक पूर जनु डारी । शोभित चौक कलित विस्तारी ॥
ता ऊपर जु रंग अस सोहै । मानहु रत्न मणी मय होवै ॥
जगर मगर सोहै उजियारी । उपमा बरण सके को प्यारी ॥
बहुत हि उपमा को कह दीजे । कोटिन भाग सूर्य शशि कीजे ॥
पालँगरूप काकहिके बखानी । हीरा रतन बीच बिच खानी ॥
सेजरूप शोभित शशि खानी । चन्द्र सूर्यकी ज्योति छिपानी ॥
चन्द्र सूर्य नाहीं वह तारा । नाहिं रत्न कञ्चन महि भारा ॥

साखी-ज्ञानस्थितिके यह गुण, पुरुष रूप उजियार ।
पलमें इच्छाते भए, लोक दीप विस्तार ॥

Page 1259Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( ११९ )

चौपाई

तहाँ पुरुषने सेज विछाई । चन्द्र सूर्य जहाँ रहे लजाई ॥
तिलभर सिज्याको परवाना । सोहें सुरति अभयपद ज्ञाना ॥
तहवाँ पुरुष करहिँ आनन्दा । जिनसों अमी भए सब छन्दा ॥
तहाको बरन कहे को भाई । लक्ष जीवसों नाहिँ कहाई ॥
अमर चीर सोहें अस अंगा । सूर्यमणीसों अधिक सुरंगा ॥
यही व्रत हंसनको भाई । पुरुष रूपको कहै बनाई ॥
शोभा कहो दोऊ कर पानी । चन्द्र सूर्यकी ज्योति छिपानी ॥
सर्व वरणको कहो बुझाई । उभे सूर्य मानो उमगाई ॥
दंत सुरंग शोभित अति भारी । मानो मणि बत्तीस विचारी ॥
बालरूप का कहों बखानी । चन्द्र किरण मानो लपटानी ॥
इक २ चरित वरणि नहि जाई । मानहु सुकृत सत्य उमगाई ॥
अधर नासिका सोहत कैसा । उभय हंस बिहरत है जैसा ॥

साखी-बरणन सबका याहको, मोसों कहो न जाय ।
उपमा केहिको, दीजिये, पटतर नाहि दिखाय ॥
सूर्य होय समुद्र भर, भू अकाश भरि चंद ।
तबहु न पटतर पाइये, पुरुष वदन आनंद ॥
राई भर वह वस्तु है, अधराई अस्थूल ।
लहर लहर घटमेंकरै, वही पुरुष निजमूल ॥
इह गुण ज्ञानस्थितिहिके, कहे कबीर समुझाइ ।
पुरुष ध्यान जबही करै, सब दुख जाय पराइ ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास तब बिनती ठाना । दीन्हों मोहि मुक्ति फलदाना ॥
साहेब कहिए मोहि बखानी । सत्ताइस दीप कहो बिलछानी ॥
दीपनको कहिये मोहि लेखा । जामे परचे शब्द विवेका ॥

Page 1260Permalink

( १२० )

बोधसागर

धर्मदास जो पूछिब आई । सो अब कथा कहो समुझाई ॥
पुहुप द्रौप जहाँ पुरुष रहाई । अलोप दीप तासों कहि भाई ॥
आस पास है छविबस दीपा । तहाँ पुरुष रहै अधर समीपा ॥
तीन दीपनको नाम बखानों । धर्मदास मनमें बिलछानों ॥
अजर द्रौप पुरुषके पास । कुसुम दीप सतगुरु निवासा ॥
अमरदीप सुजन जन जाना । सुमन द्रौप अब कहौ बखाना ॥
सहस्र नेत्र द्रौप सुनि लीजे । अलोक द्रौप सुनिके चितदीजे ॥
कंचन दीप बखानों आई । कंचन दीप सुनो चितलाई ॥
सुरजन द्रौप कहौ सम्भारा । अजर द्रौप निर्मल उजियारा ॥
हेत द्रौप सुनियो चितलाई । लवंग द्रौप द्रौप अति छाई ॥
अबहि निरक्षर कहिये द्रौपा । कमल द्रौप तहाँ पुरुष समीपा ॥
अंबु द्रौप बहुत उजियारा । सुरति द्रौप अब कहौ पसारा ॥
भिरत द्रौप सोही जन जानै । निग्रह द्रौप करै पहिचानै ॥
श्वेतद्रौप समझो हो ज्ञानी । निश्चित द्रौपमें जाय समानी ॥
सुस्थिर द्रौप चित जो राखा । कीरति द्रौपकरे अभिलाषा ॥
अकृत द्रौप आहि उजियारा । अक्ष द्रौप मह शब्द पसारा ॥
द्रौपचंद्र मन कहौ अनन्दा । पतंग द्रौप उमगै रवि चन्दा ॥
कुरअ द्रौप धर्मनि लघु जानी । सताइस द्रौपके नाम बखानी ॥

साखी-इतने द्रौपक गुम हैं, कोइ न जानत नांव ।

कहैं कबीर धर्म दाससों, सोई ठांव लखाव ॥

चौपाई

धर्मदास तुम सबै बिचारा । सार शब्द नाहिं अनुसारा ॥
जब लगि सार शब्द नाहिं होई । तौ जिय केता जन्म बिगोई ॥
काम कपाल भोज बसु नारी । सो साधू जिन नाम सँभारी ॥

Page 1261Permalink

ज्ञानस्थितिबाध

( १२१ )

इकोत्तरसे पुरुष तर जाई । इहि विधि रहन गहे चितलाई॥
नारि पराई चित मन देही । जन्म सात कुछी कर लेही ॥
नारि पराई अंग छुवावै । कशमल लगै तत्त्व घटि जावै॥
लाख वर्ष रहैं भूतकी खानी । भुगते नर्क घोर सो प्रानी ॥
बिना शब्द जो भुगवहि नारी । तो सब परै कालकी वारी ॥
बिना शब्द निरञ्जन लीन्हौं । ताते पुरुष माथ पुनि छीन्हौं॥
नर्कहिकी कहा बात जु कहिये । सुर नर सबै काम वश रहिये॥
धर्मदास सुनि लीजे हमसों । उत्पति सकल कही हम तुमसों॥
राजा युग घिर पास मैं गहिऊं । बालकरूप तहां पुनि रहिऊं ॥
घरन कुमार तासकी रानी । प्रीतभाव बहु सेवा ठानी ॥
पुत्र भाव उन हमकह जाना । कपट भाव नहिं तजौं निदाना॥
ज्ञान पुण्य वे बहुतहि करहीं । राज गुमान गर्व अति धरहीं ॥
शब्द हमार नहीं उन चीन्हौं । कुंजर देह जायसों लीन्हौं ॥
कनक सिंह तिनके सुत कहिये । राज तिलक उनके शिर रहिये॥
भाग्यवन्त भयेऊ बड़ राजा । पिता पीड करही सब साजा ॥
बहुतक दिवस तहां चलियऊं । एक दिवस कौतुक अस भयऊं॥
आधी रात बीति गइ जबही । राजा स्वप्न दीन्ह पुनि तबही ॥
कुंजर देह धरै तब आवा । कनक सिंह कहैं स्वप्न जनावा ॥
अहो पुत्र सुनु बचन हमारा । यहि घर आय तू सिरजनहारा॥
आतारूप उन्है जिनि जानो । सतगुरु आप लेव परमानो ॥
जब तुम भक्ति करो चितलाई । कुंजर देह छूटि मम जाई ॥
चटपट परत राति नियरानी । मीन करत जो पानी पानी ॥
प्रात आइ पद शीश लगाऊँ । हम नहिं चीन्ह तुम्हारा भाऊँ॥
चूक परी हमसे गुरु साई । मरम तुम्हार चीन्ह नहिं पाई ॥
आतारूप हम तुम कह जाना । तुम तो ब्रह्म आहु निरवाना ॥