Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1229Permalink

ज्ञानास्थितिबोध

( ८९ )

जब आवै बालकके पाहा । पलटे देह धरै निजु नाहा ॥
भक्तिरूप धरि आवै सोई । मस्तक श्याम फेर नहिं होई ॥
जब जिय नाम करै सम्भारा । तब यमकी जड़ होवे छारा ॥
शब्द सिंधुमें रहै समाई । तहांयम कबहु निकट नहिं आई ॥
शब्दविचार बारि टढ़ करहीं । मूल हंस रखवारी धरहीं ॥
जब फिर चाहे करन पयाना । अग्रज नाम करी संधाना ॥

साखी-वंश छांय बीरा लिखो, नाम सन्धि चित लाय ।
कहै कबीर निःशंक हो, हंस लोक कहैं जाय ॥

जब सठहार चले लै हंसा । सत सिंधु पहुँचत गइ संसा ॥
सत सिंधु आसन जो करहीं । हृदय रूप हंसा सब धरहीं ॥
आगे लेन हंस तहैं आवहि । आरति साजि चीर पहिरावहि ॥
कुशल क्षेम पूछे सब कोई । यमकी लज्जा किहि विधि खोई ॥
कहि प्रसाद आइ यदि ठाऊं । केहिं करनी पहुँची इहिं गंजि ॥
तबै हंस उठि बोले बैना । गुरुप्रसाद पाया निज नैना ॥
गुरु मोहि वह नाम सुनाई । तेहि प्रताप आये इहि ठाई ॥
तबही हंस पुरुष सौ कहई । हंसन चाह दर्शकी अहई ॥

साखी-नाम महात्म कबीरको, तेहि प्रसाद सो आइ ।
बिनय करत अभिलाष चित, पुरुषहि दरस कराइ ॥

चौपाई

पुरुष बुलाइ हंस कह लीन्हा । हंसन सकल डण्डवत कीन्हा ॥
दीन सिंहासन क्षत्र जु धरहीं । हंस सुजन जन दर्शन करहीं ॥
सिंहासन बैठी सुख पावा । शब्द अहार पुरुष संग आवा ॥
जन्म मरनकी भूख बुझाई । सब सुख भुगते अग्र अघाई ॥
निरंजन सुख सुधि नहिं पावा । ब्रह्मा विष्णु बैठि पछितावा ॥
वहतो हंस कहाँ उड़ि गयऊ । आदि अंत काहू नहिं लयहू ॥

Page 1230Permalink

( ९० )

बोधसागर

सारखी—यह सुख ज्ञान स्थितहिमें; जो कोइ भुगते आय ।

धन्य भाग्य वा हंसके, कहै कबीर समुझाय ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास बिनवै करजोरी । देह विदेह कहिब कछु थोरी ॥

कवने कमल उठत है बानी । कवने कमल शब्द सहिदानी ॥

कवने कमल मूल अस्थाना । कवने कमल सुरति पहिचाना ॥

कवने कमल ब्रह्मालिय वासा । कवन कमल है जीव निवासा ॥

सद्गुरु वचन

अक्षय कमल सुशब्द उचारी । सुरति कमल वानी अनुसारी ॥

श्वेत कमल निर्गुण अस्थाना । भँवर गुहा मूलहि पहिचाना ॥

कंबु नाल मूलके पास । तहवां ब्रह्म लीन है बासा ॥

अष्टकमलते उठे जो बानी । कुसुमहि दल ताके परवानी ॥

बंकहि नाल बंक है घाटा । जो हंसा चीन्है वह बाटा ॥

सारखी—बंक नालनी नवरिके, भिन्न भिन्न कर लेख ।

भँवर गुहामें पैठिके, घरियारी कर पेख ॥

सुरति कमलके बीचमें, सद्गुरुको विश्राम ।

सहस्र जाप अजपा कही, पूरुषको निज धाम ॥

चौपाई

द्वान्छ कमलमें झिलमिल तारा । अलख सरूपहिको विस्तारा ॥

विषम सरोवर है तेहि ठाई । मान सरोवर परै रहाई ॥

मान सरोवर दहिनो देही । सद्गुर पंथ तहां हो लेही ॥

आप कमल तेहिकहीं बखानी । विरले जन कीन्हहीं पहिचानी ॥

पारब्रह्म बस अधर अटारी । जगमग ज्योति जहां उजियारी ॥

हीरा रतन जटित बहु भांती । लाल अमोल गने को पांती ॥

Page 1231Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( ९१ )

रत्न कमल पै सत्य विराजे । हिरमर हंस संग बहु छाजे ॥
गोरख दंत पहुँचि नहिं कोई । पारब्रह्म अस भवन है सोई ॥
ये सब अटकहिं सुनि मंझारा । सत्य पुरुष नहिं कीन्ह विचारा ॥
चउदा कमल महुं सुत्र विराजे । द्वादश कमल गगन धुनि गजै ॥
भर्म भूलि अटके तहां ज्ञानी । भर्महिं भर्म भर्म लपटानी ॥
सुर नर मुनि पवनहि अवराधे । सिद्धहु बारे उनमनि साधे ॥
नाभी मण्डल पवन किवारा । तहैं लगि गमी कीन्ह टकसारा ॥
हमरा घर कहैं विरलन बूझा । ऊर्ध्व कमलका पंथ न सूझा ॥

साखी-सुरति कमलपर बैठिके, अमी सरोवर चाखि ।
कहै कबीर विचारिके, संत विवेकहि भाखि ॥
ऊर्ध्व कमलकै उपरै, परिमल बास सुवास ।
अमी कमल महुं बैठिके, दर्शन दर्श हुलास ॥

चौपाई

उत्पतिको वह वृक्ष बखानी । प्रलय कबहुं होवे नहिं हानी ॥
पिण्ड मांह वह वृक्ष बताऊं । अगम अगोचर गम नहिं पाऊं ॥
अगम गोष्ठि तुम पूछन लाई । सुनो धर्म अब कहौ बुझाई ॥
अगम गोष्ठि अगम व्यवहारा । अगम पंथ हम कहौ विचारा ॥
अब मैं कहौ जो गम्य बखानी । अगम गोष्ठि काहू नहिं जानी ॥
उत्पति सब मैं तुम्हैं सुनावा । ये हमते कोउ जानि न पावा ॥
उत्पति सुनु वा वृक्षकी भाई । प्रलय तेरे वह कबहुँ न आई ॥
जासों कहों अमरपुर गाऊं । बिना बीज वह वृक्ष रहाऊं ॥
बिन धरती अंकूरहि आनी । पानी रंग नहीं उत पानी ॥
मूलवृक्ष वह पुरुष बखानी । शाखा तासु निरंजन जानी ॥
डाली ब्रह्मा विष्णु मधेश्वर । पत्र तासु संसार नरेश्वर ॥
सत्य सुकृत जहँ कर विश्रामा । अछय वृक्ष जाकर है नामा ॥
पत्ररूप संसार बखाना । धर्मदास लखवो यह ज्ञाना ॥

Page 1232Permalink

( ९२ )

बोधसागर

साखी-पानीमें सबउपजहि, पानि जान सब कोइ ।
जासों पानी ऊपजा, सो रँग कैसो होइ ॥

चौपाई

रंगहि रंग रंग उपजाया । एक रंगसे सब रँग आया ॥
बहुरंगीसे पानी भयऊ । पानी रंग नाद जो कियऊ ॥
नाद रंगसे वेद उचारा । वेद रंगसे भयो संसारा ॥

साखी-हीर डोरको भाव यह संत सुजाना देखि ।
कहै कबीर विचारिके रंगहि रंग विशेखि ॥
पुरुष डोर तुमसों कही, सुनो संत चित लाइ ।
धन्य भाग्य वह जीवके, ज्ञान स्थित जो पाइ ॥

चौपाई

सो सब तोहि कहिव चित लाई । परखि लेहु हियको समुझाई ॥
पांच तत्त्व जो प्रकटे आई । पांच तत्त्व वे गुणत रहाई ॥
सोह तत्त्व तुमको न सुनावा । हृदये भीतर गुप्त छिपावा ॥
कौन शब्दसे तत्त्व जो आऊ । सो अनुसार तोहि समुझाऊ ॥
विदेह तत्त्व अगरको मूला । सोम तत्त्व आही अस्थूला ॥
अनुम तत्त्व सब दीप बखानी । अनुप तत्त्व सब दीप बखानी ॥
अंकुर तत्त्वसों सब कछु कीन्हा । ताको मरम न काहू चीन्हा ॥
पाच तत्त्व प्रगटे दुनियाई । तामहँ जीव रहै अरुझाई ॥
आप तेज वायु तत्त्व बखानी । पृथ्वी अकाश देह सब जानी ॥

धर्मदास वचन

कौने तत्त्व सो रची है देही । कौन तत्त्व है फूल सनेही ॥
कौन तत्त्व सो देहमें आवा । कौन तत्त्व निज मूल कहावा ॥

सत्गुरु वचन

अजर तत्त्व निःस्वादी कहेऊ । पुढुपतत्त्व निजमूलहि लहेऊ ॥

Page 1233Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( ९३ )

अमी तत्त्वकी देह बखानी । अजर तत्त्वमूल पहिचानी ॥
साखी-अमरपुरीको यह गुन, अमर हंस होजाइ ।
कबीर ज्ञान स्थिति बिना, जीव प्रलय तर जाइ॥

चौपाई

नाद प्रकट बिंदुहिं सो भयऊ । बिन्दु प्रकट नादहि जो लहिऊ॥
शब्द भेदते श्वास जो जानी । श्वासरूप शब्दहि पहिचानी ॥
नाद बिंदु जब नाहीं रहिया । तबकी बात तुमहिंसों कहिया॥
अमी अघर कीनी जब ग्रामा । नीर ब्रह्म लीनो विश्रामा ॥
नाद निरञ्जन प्रगटे जबही । श्वास प्रेम गुरु कीन्हो तबही ॥
बिन्दु सकलसे भयो पसारा । देह बिदेह सो रहत न न्यारा ॥
जब नहिं धरती नहिं आकाशा । तब नहिं सहज कूर्म परकाशा॥
चकित अण्ड चौँकरे मुचंदा । हमें देखि करि सहज अनंदा ॥
सारशब्द कबीरहि जाना । अंगहि अंग आहि बिहराना ॥
फूटा अंड कटे तब अंशा । योग जीत उपजे निःसंशा ॥
नहिं तब धरती नहिं आकाशा । साखी शब्द नहीं परकाशा ॥
तबही पुरुष कहां धौं रहेऊ । कौन तत्त्वमें वासा लहेऊ ॥
गुप्तहि तत्त्व गुप्त अस्थाना । गुप्त वस्तुमें रहे निदाना ॥
गुप्त हते तब प्रकटे भयऊ । अमर दीप उच्चारण लयऊ ॥
शब्द उचारो अमर अखंडा । बीरा सार बिदेही पंडा ॥
तादिन पुरुष आप जो रहते । कौन पिंडमें वासा करते ॥

साखी-राईभसा जो वस्तु थी, राई मर अस्थूल ।
लहर लहर दिल अंदरा, तहाँ पुरुषको मूल ॥

चौपाई

जब नहिं हते कूर्म नहिं कामा । आदि पुरुष कीन्हो निज नामा ॥
नाम सार हंसा जेहि पावा । वो जन चार काल पहुँचावा ॥

Page 1234Permalink

( ९४ )

बोधसागर

पहुँचावतमें कछु दिल मोरा । वारी लांघि सकै नहिं चोरा ॥
जो बोले तो शिर छिन जाई । खूट गहे तो अंग नशाई ॥
सारनाम सतगुरुने दीना । ताते धर्म शीस पर लीना ॥
जो कोइ करै नाम महाँ वासा । ताकहँ होइ न काल तरासा ॥
नाम प्रताप काल नश जाई । काले खेले पुरुष जाई ॥
नौ दल गुप्त हृदयमें टीका । अमर मोक्षपद पावै नीका ॥
नौदल नाम जो कहौं बिचारी । षट्दल काटि जो बाहर डारी ॥
शुभ दल शुभचित बन भरमा । भये दल क्रोध संत तज करमा ॥
अस्थित दल राखे निज मनको । पहुँचे हँस लोक सुरजनको ॥

सार्वी-यहि गुण ज्ञान स्थितिहिमें, शब्द सिंहासन सार ।
केहे कवीरा नाम बल, पहुँचि पुरुषके द्वार ॥

धर्मदास उवाच

धर्मदास बिनवे कर जोरी । साहब कहौं नामकी डोरी ॥
अगम निगम शारद औ शेशा । तुम दातामांगन सब देशा ॥
कहो बचन प्रभु हृदय विचारी । कैसे कूर्म लीन अवतारी ॥
आदि ब्रह्मका कहौं निवासा । केहिविधि लीन कमलमें बासा ॥

सतगुरु वचन

धर्मदास मैं कहौं बुझाई । अकथ कथा कछु कही न जाई ॥
आदि अन्तको नाहिं निवासा । आसा सार पुरुष परकाशा ॥
बिना नालको कमल अनूपा । पूरुष तामहँ कही सरूपा ॥
तबही भई अधर सों बानी । बिन रसनावह अगम निशानी ॥
बिनहि बिन्दु जिद एक कियऊ । अजय अपार सरोवर लियऊ ॥
अष्ट कमल तहां कीन्ह प्रकाशा । अष्ट पुत्र को तहां निवासा ॥
अष्टताल सुत नाम धरावा । अब मैं कहौं नाम परभावा ॥
मनसा बुद्धि निरञ्जन कीन्हा । सहज सुरतिसों उत्पति लीन्हा ॥

Page 1235Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( १६ )

रंग रेख कर्म उपराज् । सरवन सुरति वहे गुण छाज् ॥
योग संत इनको विरमाए । तिनको अंत न काहू पाए ॥
सुकृत अंश भये तेहि ठाऊँ । सोहँ सुरति अचित बनाऊँ ॥
आठ अंश ये उपजे भाई । ज्यों दर्पण प्रतिबिंब समाई ॥
पुरुष सहज सो भाषे लीना । दीप एक तुमहुँ कहँ दीना ॥
अंमो दीप प्रदीप निवासा । गर्भते कूर्म तहाँ परकाशा ॥
तबही पुरुष कूर्म उपराजा । बाहर पलंग रूप तेहि छाजा ॥
उपजे कूर्म पृथ्वीको भारा । सोरह पलंग दीप विस्तारा ॥
रचना सबहि कूर्मकह दीना । इहतो चरित सहज नहि चीन्हा ॥
साहब चरित लखे नहि कोई । सुरति पुत्र उपराजे सोई ॥
महा अपर्वल है अधिकारी । पुरुषके कहिये भण्डारी ॥
दया करी सुरतीको जबही । सुरति अंश उपराजे सबही ॥

साखी- ज्ञानस्थतिके यह गुण, सुरति कूर्म उपजाइ ।

कहै कबीरा नाम बिन, जीव अकारथ जाइ ॥

चौपाई

कूरम उदर बिदारी जबहीं । चारों अंड फूट गये तबहीं ॥
चारों अंड ब्रह्मांड सम्हारा । कृत्रिम वस्तु कीन्ह संसारा ॥
कर्ता आदिपुरुष कर नाऊ । सोई नाम निरंजन पाऊ ॥
फूटि अंड चौभंगा भयऊ । पाँचो तत्त्व तीन गुण ठयऊ ॥
पंच अमीसे सब संसारा । पंच अमीका है विस्तारा ॥
पंच अमीकर नाम न जाने । सो मन आन केल तन ठाने ॥
अमी दहे है सकल जहाना । अमी रंगसे कीन्ह ठिकाना ॥
अमी वस्तु जिनही पहिचाना । पंच अमीको सकल जहाना ॥
पंच अमीको नाम सुनाऊँ । भिन्न भिन्न सब तोहि बताऊँ ॥

Page 1236Permalink

( ९६ )

बोधसागर

अमीके नाम

सिंधु सुअंशहि । १ । सुरंगको नाम । २ ॥ सहजसुतमूलको नाम । ३ । अकहअमी । ४ । अंकअमी । ५ ।

सार्षी-कही कबीर धर्मदाससों, पंच अमीको नाम ।

शब्द अमीसों जानियो, प्रकट भये गुणधाम ॥

चौपाई

अमी शब्द सुमिरे जो कोई । अमीस्वरूप होहि पुनि सोई ॥
अमी शब्द जिन नाहीं पायब । सोई जीव प्रलय तर आयब ॥
मूल शब्द राखे चित सानी । अमी शब्द मृष बोले वानी ॥
पाँच बेर सुमिरे नर कोई । ताको आवा गौन न होई ॥
एहि शब्द मैं कहीं बखानी । ब्रह्मा विष्णु महेश न जानी ॥
इह पुनि नहीं निरंजन पावा । धर्मदास मैं तुमहिं बतावा ॥
शब्द अमी सुपुरुष लिख दीन्हा । एकहुअंक परै नहिं चीन्हा ॥

सार्षी-कमल अंक पंखुरि अरु, सुरति बंध सुखसेज ।

कहि कबीर संशय गई, महापुरुषके एज ॥

ज्ञानस्थितके यही गुण, अमी अमी होजाइ ।

कहे कबीर धर्मदाससों, देह हिरण्मय पाइ ॥

चौपाई

धर्मदास उठ बिनती कीन्हा । तुमरी दया पन्यो सब चीन्हा ॥
अपनो भेद कहीं विलछानी । जाते परै दरस पहिचानी ॥
वहै शब्द गुरु कहीं प्रकाशा । जामैं हवै सुकृतको वासा ॥
वही शब्दमें दर्शन होई । भिन्न भिन्न मोहि कहो बिलोई ॥
तुमहिं सगुण तुम निर्गुण रूपा । कारण कारज कहिये भूषा ॥
तुम धरती तुम पवन अकाशा । तुमहीं चांद सूरज परकाशा ॥
जलथल भीतर कीन्ह निवासा । लोकद्वीप तुमहीं परकाशा ॥

Page 1237Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( ९७ )

तुमही माली तुम फुलवारी । तुम हो करता तुमरी बारी ॥
तुम सागर जलहरी तरंगा । तुम मलीन तुम निरमल अंगा ॥
तुम हो उडुगण पर्वत चंदा । मोये तुमये हर्ष अनन्दा ॥
तुम गुपाल तुमहो दिन राती । सुर नर मुनि गंधर्व तुम ज्ञाती ॥
तुमही अलख तुमहि संसारा । तुमही हरि हर विधि अवतारा ॥
तुमही लोप अलोप अलेखा । तुमही गुप्त प्रगट सब देखा ॥
तुमही पुरुष तुमही हो प्रकृति । तुमही योग तुमहि जुगति गति ॥
चारों युग तुम करत निवासा । तुम रमता देहीमें बासा ॥

साखी--तुमहो दूसर अवर नहीं, तुमरा सकल प्रकाश ।
करहु दया अब मोहिपर, सत्य नाम विश्वास ॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास तुम विनती कीन्हा । हमरो रूप न काहू चीन्हा ॥
अमरभेद अस्थलकै माहीं । जो पावै अस्थिर मन ताहीं ॥
लीलंगर द्रौप पुरुष अस्थूला । वही द्रौप उत्पतिको मूला ॥
गगन धरनी उत्पति सब नीरा । काया बीर सुनाम कबीरा ॥
याविधि पुरुष हमहि सोंकहिया। विन अंकुर जीव कहाँ रहिया ॥
नाम हमार सुमिरे जो कोई । आवा गमन रहित सो होई ॥
हमरा नाम लेत घर आवै । सुख सागर निर्मल हो जावै ॥
नाम लेत जो काल डराई । सुमिरत नाम हो दूर हो जाई ॥
हमरो नाम सार है भाई । जो चीन्हे तेहि काल न खाई ॥

साखी--नाम हमारा मुक्तामणि, पुरुष आपहि भाखी ।
शब्द शिरोमणि सार यह, हंस सदा चित राखि ॥

चौपाई

येहि नाम लोके पहुँचावै । सुमिरत नाम पुरुष कहैं पावै ॥
अब यह शब्द कहउ सम्भारा । सुनि हृदय महे करो विचारा ॥

नं. ८ कबीरसागर-४

Page 1238Permalink

( ९८ )

बोधसागर

जाते दुःख द्वंद मिटि जाई । धर्मराय बैठो पछिताई ॥
यहि नामको शिरहि चढाई । यामें सब सुख विलसे आई ॥
कपट रूप धरिहै जो कोई । भ्रमकी डगर परै पुनि सोई ॥
आदि शब्द सो नाम हमारा । जो बूझे सो उतरे पारा ॥
धन्य भाग्य हंसनके कहिए । जो या नाम मुक्ति मन गहिए ॥
सो करूणाकर बहुत उधारी । एक नाम चित लेय विचारी ॥

पाँच नाम

आदि अजर १ । अदली अदल २ । पुरुष निरक्षर नाम ३ ।
मुक्तामणि प्रभुनाम जो ४ । सुख सागर विश्राम ॥

साखी--ज्ञानस्थितके यह गुण नाम विवेकी पाइ ।

कहे कबीर धर्मदासको, हंस लोकको जाइ ॥

चौपाई

धर्मदास चरण चित धरही । बार बार विनवे अनुसरही ॥
पाँजी नाम मोहि कहो विचारी । जामें होय हंस निस्तारी ॥
बिन पाँजी कहा जाने भेदा । पाँजी नाम गुरु कहीन खेदा ॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास भल कीन्ह विचारा । हंसराज बड भाग तुम्हारा ॥
नाम सिंधु पायो तुम जब ही । पाँजी निर्भय पहुँचे तब ही ॥
बिन निर्भय कोई भेद न आवे । विना भेद कैसे पहिचाने ॥
कहे कबीर होइ गुरु दाय। तबही हंस अमर घर आया ॥
अब सुनिये पाँजी को द्वारा । ता चढ़ि हंस उतरि है पारा ॥
एक नाम एक चित हो देखा । तहाँ हंसा सुख सागर पेखा ॥
पाँजी अद्भुत कहीं सुमारा । ताते होय मुक्ति व्यवहारा ॥
सोहं शब्द उलली कर देखे । तिल प्रमाण जहाँ द्वारी पेखे ॥
उलटि पवन पश्चिमको घाले । गरजे गगन मेरु तहाँ हाले ॥

Page 1239Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( ९९ )

अरध ऊर्ध्वबिच कमल अपारा । दामिनि कोटि होत उजियारा॥
पाजी नाम पंच दिल राखो । हंसा उबारन कहि यह भाखो॥

आकाशपाँजी

आदि अजर अदलीनिर नामा । सप्तसिन्धु है जियको कामा ॥
सप्तसिन्धु पाजी ले नामा । सो यह परब्रह्मको धामा ॥
यही नाम जियको रख वारा । खोलो कुंजी कुलफ केवारा ॥
हंस ले गए पुरुष दर्बारा । झिलमिल ज्योति झलक उजियारा॥
नाभि मण्डल पवन किवारा । दुरे सुनीरी मूलके द्वारा ॥
भए निरन्तर थकित शरीरा । धर्मदास कह मिले कबीरा ॥
धर्मदास यह दिलकी पाँजी । यही नाम धरि बहुऐ साँजी ॥
पिंड नाम सो दिलमें मूला । येहि नाम पहुँचे अस्थूला ॥

सार्वी-ज्ञानस्थितके यह गुन, पुरुष पाजी निज सार ।

यह पाँजी जब पावही, हंस होइ निस्तार ॥

चौपाई

हो सद्गुरुमें तुम बलिहारी । मिटि गइ तिमिर भई उजियारी॥
हों पतंग तुम भुंग गुसाई । आप सरीख कीन्ह एहि ठाई॥
सप्त सिन्धु पृथ्वीमें आहीं । सकल जगत इनहींके माहीं ॥
सप्त सिन्धु जो रहे पताला । सातनाल प्रभु कहौं रिसाला ॥
सातौ नाल कवन विधि हेरा । जामें सुषुमण होइ निवेरा ॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास यह अकथ कहानी । बिरले हंस कीन्ह पहिचानी ॥
अगम विचार कीन्ह व्यवहारा । जासों भया सकल विस्तारा ॥
जबहीं हंसा तजे शरीरा । शब्द प्रताप होय गंभीरा ॥
सप्त सिंधु नर पावै कोई । सप्त सिंधुमें जाय समोई ॥
सप्त सिंधु आरम्भ न करई । त्यागि शरीर हंस गति धरई ॥
जाय करै मुख सागर बासा । मान सरोवर करहिं निवासा ॥

Page 1240Permalink

( १०० )

बोधसागर

सप्त सिन्धुके नाम सुनाऊं । भिन्न भिन्न सब तोहि लखाऊं ॥
सप्त सिन्धु अब लखि पावे कोई । समता सिन्धुमें रहे समोई ॥
योग सिन्धु अब कहों बखानी । अजांवन सिन्धु लेव पहिचानी ॥
अमर सिन्धु हंसा लखि पावे । अकह सिन्धुमें जाय समावे ॥
सुखहिं सिन्धुहि कीन्ह पैठारा । सप्तहि सन्धुहि नाम उचारा ॥

साखी-ज्ञान स्थितको पायके, मन सुस्थिर हो जाय ।
कहे कबीर धर्मदाससों पुरुष नाम समुझाय ॥

चौपाई

पुरुषहि नाम कहौं समुझाई । धर्मदास हिय गहो बनाई ॥
याही कारण अजपा कीन्हा । जीवन संधि परी नहिं चीन्हा ॥
पुरुषहते तब मूलके ठाऊं । तब नहिं दीपलोक अवगाऊं ॥
चौबिश पुत्र तबे नहिं रहिया । तबही वचन अम्र जो कहिया ॥
ता पाछे ओंकार जो कीन्हा । ओंकार सो सब रचि लीन्हा ॥
साहब वचन सत्य फरमाया । सत्य शब्द अक्षर निर्माया ॥
कबहुँ नाहिन अस्थिर होई । बरा बार मन देह बिगोई ॥
काया भीतर आप लखावा । ताते अजपा नाम कहावा ॥
याहि शब्दसे सुद्ध शरीरा । याहि शब्दसे मिले कबीरा ॥
याहि शब्द हृदय सुख होई । निर्मलहोहि विशहिं सबखोई ॥
अस्थिर मनकर प्रफुलित राखे । नाम संधि हृदये महाँ चाखे ॥
निर्मल हंस होत है तबही । अमरलोक पहुँचि है जबही ॥
सातों सुरति तबहि परकाशा । पुरुषहि को राखे विश्वासा ॥
उत्पति शब्द जबे निर्मावा । सो अक्षरमिलिशिवहिं कहावा ॥
शिवहि शब्दसों जीव कहावा । जीव नाम संसार कहावा ॥
सातों नाल वाहिके अंगा । जिहि जग मीतर माडो रंगा ॥
अक्षर शब्दसे शिव जो आवा । वाही अक्षर गुरु कहावा ॥

Page 1241Permalink

ज्ञानस्थितिवोध

( १०१ )

काशी मध्य मरे जो कोई । होहि पखान रूप तब सोई ॥
चौरासीसे रहित जो होई । पाहन रूपहि जन्म विगोई ॥
शब्द संपूरन शिव जो जाना । त्यों सुकृतके बहुत परवाना ॥
अक्षत ले आरति कर सोई । उन कर मंत्र कहत सब कोई ॥
तारक मंत्र वयसको नाहीं । पण्डित शब्द गहत मनमाहीं ॥
यही मंत्र कहत सब कोई । साहब चरण न पावैं सोई ॥
क्षमा गुरु निश्चय जो पावा । सद्गुरु शब्द अहर्निश लावा ॥
क्षमा गुरु कहिए अविनासी । मानसरोवर तटके वासी ॥
रचना भेद ले शिव कह दीना । यहि विश्वास मनहि कर लीना ॥
भवसुर केहि शिखावन एहा । सनकादिक कर चरण सनेहा ॥
यही प्रणालि गही सब कोई । गुरु निर्गुणकर भेद समोई ॥
याहीमें सब परै भुलाई । दृढ़तही जग करूप बिताई ॥
जो चाहे सुकृत कर लेखा । आप आप सो करै विवेका ॥
उनकर चीन्हि अमरपद पाई । सूक्ष्म मुक्ति नाम गुण गार्ई ॥

साखी—यह गुण ज्ञानस्थितिके, जो पावैं निज नाम ।
अजपा जपै कबीरको, सो पहुँचे निज धाम ॥

चौपाई

शब्द पाय लोक जिन चीन्हा । नाम अखण्डित जब धरलीन्हा ॥
मुक्तामणि निज नाम हमारा । हंस उबारहि भवसे पारा ॥

साखी—सोहं नाम हृदय धरै, और जपे नहिं जाप ।
मूल शब्दही रटन कर, मूल शब्द हो आप ॥
करै निरूपण शब्दको, कहै कबीर बखान ।
मूल ध्यान गहि पावही, सुख सागर अस्थान ।
मूल शब्दके येह गुन, अमी दीपक कहैं जाइ ॥
कबीर ज्ञानस्थित बिना, मूल नाम नहिं पाइ ।

Page 1242Permalink

( १०२ )

बोधसागर

गुरु महिमा प्रारम्भः

चौपाई

गुरु होहि वहि ताहि लखावै । गुरु बिन अंत न कोई पावै ॥
जिन गुरुकी कीन्हरी परतीती । एक नामकर भव जल जीती ॥
गुरु पुरुष जिय करहि मराला । गुरु सनेह बिन काग कराला ॥
गुरु दया गुरु शब्द हमारा । गुरु प्रगट है गुप्त अधारा ॥
गुरु पृथ्वी गुरु पवन अकाशा । गुरु जल थलमहँ कीन निवासा ॥
चंद्र सूर्य गुरु सब संसारा । गुरु गंधर्व गुरु सब व्यवहारा ॥
गुरु ब्रह्मा और विष्णु महेशा । गुरु भगवान कूर्म औ शेशा ॥
चराचरहि जहँ लगि सब देखा । गुरु बिना कछू और नहिं पेखा ॥
उत्तम मध्यम और कनिष्ठा । ये सब कीन्हे गुरु शरिष्ठा ॥
ये सब जीव गुरुमय जानो । गुरुसे भिन्न अन्य नहिं मानो ॥
कहैं कबीर सो हंस पियारा । येहि भांति गुरु दरश निहारा ॥
साखी-सो गुरु निशिदिन बंदिये, जासों पाये नाम ।
नाम बिना घट अंध है, ज्यों दीपक बिन धाम ॥

चौपाई

गुरु चरण जे राखे ध्याना । अमर लोक वह करत पयाना ॥
अमर कमल ज्यों रहैं लुभाई । या विधि गुरु चरणन लपटाई ॥
तन मन धन न्योछावर राखे । दर्शहि पशं अमी रस चाखे ॥
चरण धोय चरणामृत पावै । पुरुष समीप पहुँच सो जावै ॥
गुरु बिहून अमृत नहिं दीजै । अमृत छांड़ि विषय रस लीजै ॥

साखी-महा पुरुषको नाम है; जा घट मांहि समाय ।
सोई सद्गुरु जानिया, अरु कृत्रिम सब पाय ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

धर्मदास विनती अनुसारी । समरथ खसम जाहि बलिहारी ॥

Page 1243Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( १०३ )

जबसे दीन्ह मुक्तिकर बीरा । तीन ताप मिटि गई अधीरा ॥
साहब कहिये शब्द अनन्दा । जाते यमकर छूटै फन्दा ॥
चरणामृत कैसे कर लीजे । तौन शब्द मोसों कहि दीजे ॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास मैं कहों विचारी । चरणामृत शब्दहि निरवारी ॥
यहि पाये निज करहि अहारा । जासों यमकी छूटै धारा ॥
प्रथम भोर मुख उठिके धोवे । काल कष्ट यमद्वार बिगोवे ॥
फेर करहिं शब्दको आशाना । वही शब्दसो मुक्ति निदाना ॥
बहुरि हिये महाँ नामहि आने । नाम विदेह दरश पहिचाने ॥
नाम विदेही कठिन अपारा । ताहि चीन्हि कर करहुँ अहारा ॥
ध्यान बीज गुरुचित महाँ आने । सुरति निरति पुरुषहि पहिचाने ॥
बहुरि शब्द आनंदित भाषे । मुख महाँ धोइ नाम रस चाखे ॥

साखी—इह गुण ज्ञानस्थितहिके, शब्द भेद निजसार ।

गुरुचरणामृत लेहि तब, होवे हंस उवार ॥

स्मरण

श्वेत मिठाई श्वेतहि पाना । श्वेत शब्द लेखनि परवाना ॥
योग सत्य इन दीन्हो बीरा । मनको उलटि खोज लै हीरा ॥
बीरा खाय भयो मुख भारी । प्रथम पुरुष ऊपर उजियारी ॥
दूसर सत्य गुरु नाम जो भावा । तीसर लक्ष्मी लै घर आवा ॥
चौथे जन्म मरण नहिं होई । जो चरणामृत पावै कोई ॥

साखी—कालफाँस नहिं आवही, तन्त्र मंत्र क्षयमान ।

वचन कबीर गुसाँइको, संत्य हि शब्द प्रमान ॥

मंत्रसम्पूर्ण

धर्मदास वचन

चरण टेक कर विनती लाई । कीन्ह कृतार्थ मोकहँ आई ॥

Page 1244Permalink

( १०४ )

बोधसागर

सब विधि धर्मदास पर दाय। मुक्ति मुक्ति गुरु सबै बताया ॥
साहिब कहिये शब्द उचारी । जौन शब्द मुखधोय निहारी ॥
सोइ शब्द गुरु कहो बखानी । जाते जरै कालकी खानी ॥

साखी--काल जरै कंटक जरै, राखौ चितमें नाम ।
मनसा वाचा कर्मणा, जाय हंस निज धाम ॥

सदगुरु वचन

धर्मदास यह शब्द उचारी । याही शब्दसों हंस उबारी ॥
काल जँजाल मिटत है जबही । शब्द लेय मुख धोवै तबही ॥
काया शुद्ध होइ निज वारा । मुख धोवै मोहे संसारा ॥
दिन दिन मुख उज्ज्वलतेहिकेरा । रविसमान मुख होय उजैरा ॥
अब मैं शब्द कहत मुख बानी । धर्मदास लीजे पहिचानी ॥

स्मरण

सिंधलद्रीप हंस कहां रहियऊ । पहले पार कबीर कहियऊ ॥
बसले पानी मुख धोय । चंदन काटिके धोय मुख ॥
सुरति करहि अस्नान।तेतिसकोटि सुरदेवता लखे अभ्यंतरधरिध्यान
मुख धोवे मनमोही । औ देह नहि जान ॥
मनमें ध्यान कबीर कहिये । रखे चित्त पहिचान ॥
मोरे माथे मन वसे । अवरहुँ मदिल कोइ ॥
सिंधलद्रीप दिग वैठके । कबहुँ न जाय विगोइ ॥

साखी--ज्ञानस्थितिके यह गुण, मुख धोवे सुर ज्ञान ।
कहे कबीर विचारिके, हंस होहि निर्बान ॥

चौपाई

धर्मदास यह धर्म अपारा । जासों होत दिगंबर भारा ॥
दिगंबर देह होत जब भाई । स्नान शब्द जब गुरुसों पाई ॥
यही शब्द धुंधलको दीन्हा । धुंधल राव मानि शिर लीन्हा ॥

Page 1245Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( १०६ )

मृतकहि देह धरे संसारा । बिना शब्द है काल अहारा ॥
स्नान शब्द हृदयमें धरहीं । जीवनमुक्ति होइ भव तरहीं ॥
यही शब्दसो धोवे अंगा । दिव्यदेह जानो परसंगा ॥
जो कोइ करे शब्द असनाना । ताकर धोखा जाय निदाना ॥
लक्षहि दान करै नर कोई । जीव दया बिन मुक्ति न होई ॥
जो धोवे निश्चय करि देहा । तबही कीजे शब्द सनेहा ॥
कहे शब्द अब कहो बखानी । धर्मदास लीजो शिर् मानी ॥
नित्य प्रीतिकर शब्द स्नाना । ताकर दोष न रहै निदाना ॥

स्मरण

साखी-अगम सरोवर विमल जल, हंस बैठिके न्हाइ ।

काया कंचन मनमगन, कर्म भर्म मिटि जाइ ॥

पिंडहिसों ब्रह्मांडहि जाना । मान सरोवर करि असनाना ॥
सोहं सोहं ताको जापा । लिखत न करै पुण्य औ पापा ॥
पुण्य पापसे रहत न न्यारा । पैठि संत जन करो विचारा ॥
याहीविधि जो करि असनाना । सो हंसा करै लोक पयाना ॥
धर्मदास सुन शब्द विशेषा । गंगवारु इतने है लेखा ॥

स्मरण सम्पूर्ण

आदि अंत सब कहों बखानी । धर्मदास कीजो बिलछानी ॥
मूलपुरुष काहू नहिं जाना । सो तुमसो सब कहों बखाना ॥
मूलशब्द तहाँ अग्र कहावा । अग्र विदेह अस्थूल सुभावा ॥
मूलभेद काहू नहिं पावा । मूलनाममें गुप्त छिपावा ॥
कहैं प्रतीत देखी मैं तोरी । तातैं कहों मूल निज डोरी ॥
मूलहि शब्द असंभव नामा । कहैं सुनै नहिं पावै ठाना ॥
चारलोक चार है नाऊँ । चार चार सो बरन सुनाऊँ ॥
सीख गुरु या बिचि जो धरहीं । जैसी विधि तुम हम सो करहीं ॥

Page 1246Permalink

( १०६ )

बोधसागर

तन मन शीस न्योछावर डारै । तब गुरु शिष्य हृदय संचारै ॥
रंचक कपट हियेमहैं राखे । गुरुसनेह रस कैसे चाखे ॥
मुखसे बातें मीठी करहीं । अर्थद्रव्य मन कृत्रिम धरहीं ॥
गुरुलोभी शिष्यलालचि जानी । परमारथ नहीं पहिचानी ॥
कैसे ताकर होय उबारा । बूढ़हि भवसागरकी धारा ॥

साखी-युक्ति मुक्तिकी को कहे, नरकहु नहीं ठोर ।
पिशाचरूप भरमत फिरै, बाँधे यमकी पोर ॥

चौपाई

धन्य भाग्य तुम हमको चीन्हा । तन मन धन न्यौछावर कीन्हा ॥
यहि कारण मैं कीन्हो नेहा । मूलशब्दसों करहु सनेहा ॥

साखी-कहियत वचन विचारिके, तुम सुनियो चितलाय ॥
धीरज दृढता ठानिके, अमृत पिये अघाय ॥

चौपाई

जब प्रभु हते मूल अस्थाना । हंस सुजन जन नहिं उत्पाना ॥
सो निज ठांम लखावों तोही । धर्मदास जो पूछै मोही ॥
तब ना हतो अग्रको मूला । तब ना हतो विदेह स्थूला ॥
तब नहिं हंस सुजन जनकीन्हों । तब यह हंस बास कहाँ लीन्हों ॥
तब साहब समसर उपराजा । समसर अग्र कीन्ह सबसाजा ॥
दश ग्यारह नहीं ब्रह्मंडा । तब नहिं हते लोक अरु अंडा ॥
तब नहिं अमी अमी रस छंदा । तब नहिं दिवस रैन अरु चंदा ॥
सो अब कहौं मूल नहिं कन्दा । मूल विदेह नाम आनन्दा ॥
कहेउ भेद लहेउ निज नामा । जासों पूरण है सब कामा ॥
जैसे जलमें दिनकर ज्योती । यों घट भीतर लखिये मोती ॥
धर्म नाम असंभव नाऊं । निरालम्ब अग्रिम है गाऊं ॥
निरालंब आलंब ठिकाना । याविधि साहबको पहिचाना ॥

Page 1247Permalink

ज्ञानस्थितिबोध

( १०७ )

सोमैं देखि तोहि समझाऊँ । यह तुम राखो हिय छिपाऊँ ॥
वह प्रभु निरालंब बतलाई । नाम प्रभाव पुरुष लखिपाई ॥
सार नाम जिन हिये समोई । काल जाल सब जाय बिगोई॥
निरालंब है अधर अकाशा । पृथ्वी पवनहि माँहि निवासा॥

सारखी-निरालंबहि प्रभाव यह, सकल सृष्टि बिन नाम ।

अजर अमर विनसे नहि, बिन थूनी बिन धाम ॥

चौपाई

सो विधि ताको मैं समुझाई । अविनाशी या विधि प्रगटाई ॥
बिना तत्त्व तत्त्व जो भयऊ । बिना प्रतीति भेद किमि लहेऊ॥
करि प्रतीति तजि अन्य उपाई । आनंद गांव अनंद कराई ॥
तब हंसा आनंद हो जाई । आनन्द शब्द हृदयलों लाई ॥
जीवतही नर मुक्ति होई । अक्षर गहि निर अक्षर होई ॥
येहि प्रताप अग्रको लहिए । स्थूल विदेह वाहिमो कहिए ॥
निरालम्बसो सो भए अलंबा । शब्द सरूप सृष्टि सब थंभा ॥

सारखी-निरालंबके खोजमें, सब जग परो लुभाइ ।

जब सतगुरु दाय़ा करै, तबही परै लखाइ ॥

चौपाई

धर्मदास जो विनती करही । चरणि पकरि शिर ऊपर धरही॥
तुम समर्थ मैं दास तुम्हारा । चरण प्रसाद भयो बिस्तारा ॥
एक विवेक कही समुझाई । वचन सुधा सुनि तृषा बुझाई॥
अब साहिब कहिये व्यवहारा । मृतक जीव गुरुड संचारा ॥
जेहि विधि जीवहिगुरुडजियावा । सोई भेद गुरु मोहि बतावा ॥
मूलशब्द अक्षर पहिचानी । अगमहि नाम अकाशे जानी ॥
सो कहिए प्रभु भेद बखानी । बाल जिवाइ गुरुड नहि आनी॥

Page 1248Permalink

( १०८ )

बोधसागर

सद्गुरु वचन

धर्मदास बूझा व्यवहारा । यहै भेद अति कठिन अपारा ॥
योगी जंगम रहे लखाई । याहि भेदको अंत न पाई ॥
कलियुग महमदको अवतारा । तिनसो होय म्लेच्छ अपारा ॥
वेद अथर्वनको मत लावहिं । मानस मारिसाख बतलावहिं ॥
पीर पैगम्बर अजमत धारी । जीव दया नहिं कीन्ह विचारी ॥
अनकठ वचन कहे दिन राता । माता पिता पूछे नहिं बाता ॥
येहि वचन सुनि हृदय लगावो । समझि बूझिके गुप्त छिपावो ॥
आपा माडि थाप सब कीन्हा । आतम संधि कृष्णकहि दीन्हा ॥
अंबुजते अमृतहो आवा । अंबुजते जल पृथ्वी ठावा ॥

सारखी—कहै कबीर विचारिके, धर्मदास सुनि लेव ।
दृढ़ हो अमृत पीजियो, सब जीवन कहि देव ॥

स्मरण

ॐअकार न्याव सों सारा । अजब अतीत अचिन्त व्यवहारा ॥
अजर अहार अती है उज्ज्वल । स्थित उत्पन्न वही है निर्मल ॥
अर्थ ऊर्ध्व याहिमें सही । बर्कत फर्क याहिमें कही ॥
भयो अलखते सब संसारा । लयो अर्थ ऊर्ध्व पर भारा ॥

सारखी—अर्थ ऊर्ध्व आलेख सब, मैं मैं रहैं समाय ।
कहै कबीर धर्मदाससों, सोहि रहे घर आय ॥

बोल अडोल आप जो कहेऊ । दीप अदीप एक नहिं रहेऊ ॥
अष्ट मुष्टि कहि पंच प्रभाऊ । ये सब वाहीसो होइ आऊ ॥
कस नहिं जीव मुक्तिको लहेऊ । एक घरीक जो बोल कहेऊ ॥
करि प्रणाम देहमें आवा । अजर अमर अटल घर पावा ॥
पुरुष संयोग जो सेय बिछावा । अर्थ ऊर्ध्व ऊपर सच पावा ॥
रसना पाय अमृत जब चापे । तब उठि जीव वचन मुख भापे ॥