कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
उग्रगीता
( २१ )
रोवै बहुत भांति तेहि कारण । सुये न जीवै बहुत पुकारण ॥
प्रभु हिरदय नहिं सूरख जाने । मृतक आशा लागि भुलाने ॥
मृतक रोवैं भला न मानै । फिर यमराजा संकट ठानै ॥
लोगन घरतै बाहर कीन्हा । की जारै की माटी दीन्हा ॥
मृतक रूप बनी यह देही । करि ले प्रीतम प्रेम सनेही ॥
जगके बन्धन जगमें छूटै । बहुत त्रास तेहि यम धरि लूटै ॥
इन मों कहा मोह चितलाया । प्रभु इच्छा नहिं सूरख पाया ॥
काकर पिता पुत्रको होई । नारी सुत हित लागे सोई ॥
ता कारण यह दुख सुख मानै । अज्ञानी नहिं प्रभुको जाने ॥
कबहु न सुमिरण प्रभुका करई । निशिदिन ज्ञान ध्यान परिहरई ॥
ताते बहुत भांति दुख पावै । प्रभुकी शरण न कैसेहु आवै ॥
यह तौ लक्षण जग व्यवहारा । ताते बूड़े मूढ गवौरा ॥
अर्जुन कर्म योग है नीका । संशय मेटो सकलौ जीका ॥
कर्म करै शिर अपने लेई । कारण करतामें चित देई ॥
आपन कर्म धर्म नहिं छोडै । दुख सुख प्रभु इच्छा शिर वोडै ॥
सदा अनन्द रहै सुख बासा । अन्तकाल वैकुंठ निवासा ॥
क्षत्रिय धर्म तोहार जौ होई । करौ संहार शत्रु पुनि सोई ॥
तुम्हारे लरे सबै कोइ लगि हैं । ना तो निंदा तुम्हरी करि हैं ॥
धर्म छांड़ि जनि पातक लेहू । युद्ध करनको मन चित देहू ॥
कर्म संन्यास पञ्च अध्यायी । अर्जुन सुनि मन दुविधा आयी ॥
युद्ध करो की ज्ञान विचारौ । केहि विधि अपनो जीव उबारौ ॥
कबीर उवाच
धर्मदास यह काल तमासा । तासो चाहै मुक्ति निवासा ॥
ज्ञानी अज्ञानी भरमावै । धर्म अधर्म दोष ठहरावै ॥
धर्म अधर्म काल की पाशा । ताते न्यारा शब्द प्रकाशा ॥
कर्म अकर्म मध्य है सोई । तुम जाने जाने सब कोई ॥
( २२ )
बोधसागर
सद्गुरु संधि लखै को पारा । निराधार है अधर अधारा ॥
छन्द-गमि अगमि सद्गुरु लखायो निअक्षर सो पास है ।
कली फूलैं बास धावै ऐसो शब्द निवास है ॥
फूल तिल जब संग कीन्हों सुवस बासा तब भई ।
हंस बासा शब्द लीन्हो शब्द रूपी सो सही ॥
सोरठा-शब्द मता है सार, सुर नर सुनि जानैं नहीं ।
अंधा अध अचेत, अंधेरे न सुरति आने नहीं ॥
इति श्रीमदुभगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे
कर्मसंन्यासग्याख्यानो नाम पंचमोऽध्यायः ॥ ५ ॥
अथ षष्ठोऽध्यायः
श्रीकृष्ण उवाच
छठे अध्याय ध्याय है योगा । सुनु अर्जुन मैं कहौ संयोगा ॥
जब लगि ध्यान योग नहिं करई । तब लगि निर्मल चित नहिं करई ॥
ध्यान योग योग निजु साधै । मन वच कर्म नाम अवराधै ॥
मन संकल्प विकल्प न जाके । दीन वचन कठोर न ताके ॥
निस्तरंग कछु उठै न इच्छा । सबमें पारब्रह्म उत पेच्छा ॥
पांच पचीश न कबहूँ धावै । निशिबासर प्रभु संग रहावै ॥
पांचौ इंद्रिय लिप्त न होई । ऐसे साधु विरले कोई ॥
गृहस्त जीवन में बासा लेई । उत्तम ठौर कुटी कर देई ॥
मानुष तहां दृष्टि नहिं आवै । आसन उत्तम तहां बिछावै ॥
प्रथम धरणी पर धरे मृगछाला । तापर कुश साथरी रसाला ॥
तेहि पर बैठे हठ करि आसन । कैसो भांति न होइ उदासन ॥
खंभा सम आसब हठ आसन । सुरतिनिरति ले नाम संभारन ॥
जो यतने में आतम दरसइ । सो ज्ञानी प्रभु पूर्ण परसइ ॥
ऐसे जो कोई ध्यान लगावे । बहुरि योनि संकट ना आवे ॥
उग्रगीता
( २३ )
साधै निद्रा हार व्यवहारा । बहुत न मूदे नैन उघारा ॥
संयम कै सो साधन करई । सो साधू आपहि निस्तरई ॥
मन कह ज्ञान ध्यान में राखै । सुरति निरति सो अमृत चाखै ॥
जो मन अन्त न धावा चाहे । घेरि घेरि अभ्यन्तर बाहे ॥
तब अर्जुन अस पूछन लागे । यह मन चञ्चल पल पल भागे ॥
यह तौ काहू जाइ न पकरा । कौन उपाय जाइ मन जकरा ॥
गगन वाइ जो गर्जत आवै । कैसे गगरी माहि समावे ॥
यहि विधि मन चञ्चल यह भाई । तौ कैसे यह पकरन पाई ॥
श्रीभगवानुवाच
कृष्ण अर्जुन सो कहेउ बुझाई । ऐसे चञ्चल अस्थिर भाई ॥
जो यह मनको साधन करई । अभ्यन्तर लै फिरि २ धरई ॥
चारों दिशा चलन नहि पावै । जबै चलै तब माह समावे ॥
पारब्रह्म देखै तब नेता । दोई अनन्द परम सुख चैता ॥
दीन दुखित कह दाया करई । अपनासा दुख चितमें धरई ॥
दया भावसो हितकर बोले । तूस करै साधुन कह सो ले ॥
परका दुःख नेवारै सोई । ऐसी भक्ति परम गति होई ॥
अर्जुन उवाच
अर्जुन कहै सुनु कृष्ण सुरारी । तारण तरण भक्त हितकारी ॥
ऐसा साधु कोइ ना देखा । आपनसा दुख सब कहपेखा ॥
आपन सुख चाहे सब कोई । औरन दुःख होय सो होई ॥
श्रीभगवानुवाच
अर्जुन जो है परम सनेही । आप निकरि नहि जानहिदेही ॥
पर सुख कारण आपु निरासा । दुख सुख देखै सकल तमाशा ॥
भक्ति करै जो मन चित लाई । ताते परम पदहि में जाई ॥
निर्गुण साधु जो पूर्ण ज्ञानी । ताकी महिमा वेद बखानी ॥
वेद पुराण ते अधिक है सोई । ताकी पटतर वेद न होई ॥
( २४ )
बोधसागर
वेद भाव संसार पसारा । परमभक्ति है अगम अपारा ॥
तुम हू भक्ति करौ मन लाई । छांड़ौ माया मोहहि भाई ॥
छठौ अध्याय इहां लगु कहिया । आतम संयम योग जो रहिया ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर यह आतम जानी । इतने अधिक बखानों ज्ञानी ॥
धर्मदास तुम ज्ञान उजागर । तुम तौ बसि हौ सुखके सागर ॥
यह करनी जो कृष्ण बखानी । यह विधि धरै आतम ज्ञानी ॥
मैं तो ज्ञान अगम तोहि दीन्हा । काल कर्मको पापउ चीन्हा ॥
ताते हंसा हट करि लेऊ । अगम अगोचर दीन्हेट भेऊ ॥
यह मन चञ्चल थिर नहि होई । कैसिहु विधि जो चाहे कोई ॥
ताकी विधि मैं प्रगट सुनाऊँ । मनुवां इस्थिर करि दिखलाऊँ ॥
यह मन पानी रूप सरूपा । बुद्धि धाम पृथ्वी कर रूप ॥
चित जो वाइ सरूपी होई । अहं अज्ञानी रहै समोई ॥
पानी मही बराबरि भाई । चित्त पवन लै आहु उठाई ॥
ज्यों २ पवन चले झक झोलै । त्यों२ मनुवाँ चहुँ दिशि डोलै ॥
ताते यह उपचार सुनाऊँ । मनुवाँ कह अंतर ठहराऊँ ॥
मनु पावना लै त्रिकुटी लेखै । अक्षर सुरति अमीरस चारै ॥
जौ लौ पवन रहित नहि होई । तबलगिमनअस्थिर नहि सोई ॥
गगने पवन रहै पुनि भाई । त्रिकुटी गागरि लेइ समाई ॥
पानी पवन संच जब होई । ब्रह्म अग्नि उपजावै सोई ॥
मन औ पवन होइ जब मेल । परम पुरुष ते होइहि मेल ॥
ना कहुँ आवै ना कहुँ जाई । तब यह मनुवां सहज समाई ॥
छन्द—चलत मनुवाँ अचल कीन्हो पवन अस्थिर जब भई ।
मन पवन जब मला भया अमृत धारा बर्षही ॥
उग्रगीता
( २६ )
जिन्है सतगुरु शब्द मिलिया अमी सो हंसा पिया ।
अजर अमर शरीर पायो बास सुख सागर लिया ॥
सोरठा-संत करो विवेक, शब्द सार गहु बूझिकै ।
सुरति निरति सो देख, सतगुरु शब्द अपार जो ॥
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे
आत्मसंयमयोगो नाम षष्ठोऽध्यायः ॥ ६ ॥
अथ सप्तमोऽध्यायः
श्रीकृष्ण उवाच
कृष्ण कहैं अर्जुन सुनि लीजै । भक्ति हमारी मन चित दीजै ॥
सतये अध्याय जो तुमसों कहउँ । भक्तनमें हितकारी रहउँ ॥
मैं ही करौं करावौं भाई । तीनि लोक जहँ लगि निर्माई ॥
मैं संधारौं मैं प्रतिपारौं । चौदह भुवन पलकमें टारौं ॥
जहँ लगि पशु पक्षी जिव होई । मैं सबही मैं रहौं समोई ॥
दानपुण्य आदिक सब माहीं । बनज व्यापार करै सब पाहीं ॥
देवी देव सकलौं मैं सब ही । भवसागर सकलौं जग हम ही ॥
तीनि लोकमें विजय मैं सारौं । जब चाहौं तब बेर संधारौं ॥
करौं संधार सृष्टि पुनि सोई । रहौं अलेप निरंजन होई ॥
सगुणते निर्गुण मैं होइ जाऊं । फिर चाहौं सगुण होइ जाऊं ॥
सगुण औ निर्गुण रूप हमारा । जहिंते सृष्टि रच्यो व्यवहारा ॥
अर्जुन सबमें मोही जानो । कहा हमारा निजकै मानो ॥
चारि प्रकार भक्ति जो होई । तामें ज्ञानी अधिक सो होई ॥
रोग दुःखमें भक्ति जो करई । दुख कारण जो मोहि सुमिरई ॥
दीन दुखी निशिदिन लव लावै । कब प्रभु मोकहैं भोग भोगावै ॥
द्रव्य चहै जो द्रव्यहि स्वारथ । ज्ञानी चाहै मुक्ति पदारथ ॥
( २६ )
बोधसागर
ज्ञानी सदा मोहि पहिचानै । मेरी भक्ति सदा सुख मानै ॥
ज्ञानी अधिक ताहिते होई । भक्ति हि हेतु अधिक है सोई ॥
अज्ञानी मोहि नर ही जानै । अलख रूप मोहि नहिं पहिचानै ॥
पूर्ण ज्ञान होइ जब भाई । तब ही निर्गुण अलख लखाई ॥
देवी देवा सब नर पूजै । तिनहींको करता करि बूझै ॥
उनकी प्रीति देव होइ जाऊं । उनकी मनकामना पुराऊं ॥
कोइ न बूझै ख्याल हमारा । रहउँ सृष्टि पुनि करें संघारा ॥
ज्ञान विज्ञान योग जो होई । सतवांध्याय सुनायो सोई ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर जगकरता आही । धर्मदास तुम चीन्हौ ताही ॥
पुरुष तीन लोक यह दीन्हा । तीनिहुँ लोक राज इन कीन्हा ॥
सब जग माँहि कर यह राजू । मन इच्छा कर सबका काजू ॥
इनते मुक्ति कहौ कस होई । देखहु आतमज्ञान कैसोई ॥
इनते मुक्ति होइ जो साजा । देह धरावै कवने काजा ॥
धर्म अधर्म जीव अरुझाया । आवागमन महा दुख पाया ॥
आवागमन न छूटै भाई । तीनिलोक राखै लपटाई ॥
धरि अवतार जबै जग आवै । सकल सभा ऐसी हि भरमावै ॥
सृष्टि जहां लगि है संसारा । ऐसी भांति सब अवतारा ॥
काहू मुक्ति होइ नहिं भाई । राम कृष्णते को बड आही ॥
उनहू आवागमन न छूटै । धर्मराज फिरि २ जग लूटै ॥
धर्मराज यह खेल पसारा । औघट घाट मूँदि सब द्वारा ॥
तीन लोक ते जाने न पावै । स्वर्ग मृत्यु पाताल रहावै ॥
धर्म कर्म ते स्वर्ग हि जाई । धर्म घटे मृत्यु मंडल आई ॥
जैसे घरिया रहट सुभाऊ । ऊँचे नीचे फिरि २ आऊ ॥
बन्धनते छूटै नहिं पावै । ऐसे जीव सदा भरमावै ॥
उग्रगीता
( २७ )
सद्गुरु चौथे लोक निवासा । मिलै अँकुरी जो निजदासा ॥
सार शब्द है तेहि पहुँचाऊँ । तीनि लोक बन्धन मुक्ताऊँ ॥
पावै सार शब्द निज बीरा । पहुँचै लोक जब छुटै शरीरा ॥
यमराजा तेहि निकट न आवै । चौरासी ते जीव छोडावै ॥
सार शब्द गहै निज डोरी । उतरे हंसा घाट करोरी ॥
छन्द-धर्म सेवा बहुत कीन्हो पुरुष दीन्हो राज हो ।
लोक तीनों राज पायो गर्वते अति गाज हो ॥
घाट अवघट सबै भूँदो कतहुँ नाहिं निकास हो ।
पुरुषते दुइ ठानिकै सब जीव राखो पास हो ॥
सोरठा-ऐसी युक्ति बनाई, पाप पुण्य फंदा रच्यो ।
चले लोक सो जाइ, सद्गुरु शब्द प्रताप जेहि ॥
इति श्रीमदुग्रगीताज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे
ज्ञानविज्ञानयोगो नाम सप्तमोऽध्यायः ॥ ७ ॥
अथ अष्टमोऽध्यायः
अर्जुन उवाच
अर्जुन कहै सुनौ प्रभु मेरे । मैं तो अधीन सदा हौं तेरे ॥
कहौ बखानि ब्रह्मको आही । सो निज भेद कहौ मोहि पाही ॥
अध्यातम तुम कहौ बुझाई । कर्म नाम काहैको रहाई ॥
अदभुत रूप बखानौ सोई । कछु मोसों जनि राखौ गोई ॥
अर्धनाम कहावै सोई । अर्धनाम जग काकर होई ॥
श्रीकृष्ण उवाच
कहैं कृष्ण सुनु अर्जुन भेदा । तुमसों कहौ मैं वेद निषेदा ॥
ब्रह्म सदा जो रहै अविनाशी । और स्मृष्टि सकलौ पुनि नाशी ॥
रहित नाम अविनाशी होई । पूरण ब्रह्म व्यापक है सोई ॥
( २८ )
बोधसागर
ना कहुँ आवै ना कहुँ जाई । सब घट माही रह्यो समाई ॥
नहीं टण्टि देखन महाँ आवै । सकल सृष्टिके माहिँ रहावै ॥
रूप वरण कछु वरणि न जाई । कोटि सूर्य तेहि तेज समाई ॥
तिनका नाम सदा अविनाशी । रहै निरंतर अंतरबासी ॥
अक्षय है सब जक्त पसारा । व्यापक रूप रहा भरभारा ॥
तिनकी भक्ति करे जो कोई । आवागमन कबहुँ नहिँ होई ॥
अध्यात्म आत्म सो ज्ञानी । सबमें ऐकै ब्रह्म समानी ॥
कर्म नाम करता है सोई । दुख सुख कारण करता होई ॥
अद्भुत रूप सरूप है भाई । तेहि समान रूप नहिँ भाई ॥
कोटि सूर्यको तेज समाही । अर्द्धदेव सब देवन माही ॥
रहो समाइ जो सकलौ छाई । अर्द्धनाम सकलौ जग लेई ॥
व्यापक सदा सकलमें सोई । महा प्रलय जब आवै भाई ॥
लै सौ वर्ष अवधी रहई । रेनि दिवस छै मास जो होई ॥
दिवस एक देवन कर सोई । छः मास अवर जब जाई ॥
राति एक ताकर होइ भाई । ऐसे वर्ष दिवस नर होई ॥
दिवस एक देवनकर सोई । तासे मास वर्ष गनि लेई ॥
ऐसे वर्ष देवकर कहिया । अहनिशि एक ब्रह्म पुनि तहिया ॥
दिवस एक ब्रह्माकर होई । चारि पहर चारिउ युग सोई ॥
रातिउ ऐसे जान सुभाऊ । बरतै चारिउ युग पर भाऊ ॥
दिवस औ राति जब ऐसो जाई । पक्षमास पुनि वर्ष कहाई ॥
सात वर्ष ब्रह्मा पर वानी । काल आइ सो करै तब हानी ॥
ब्रह्म प्रलय जब आवइ भाई । रोमस रोम परै खहराई ॥
जब २ प्रलय काल जब आई । एक रोम रोमस गिरिजाई ॥
बहुत प्रलय ऐसे चलि गयऊ । आदि अंत काहुँ नहिँ पयऊ ॥
अष्ट अध्याय जो कहा बखानी । अक्षर ब्रह्म योग है ज्ञानी ॥
उग्रगोत्रा
( २२ )
कहै कबीर सुनु धर्मनि धीरा । ब्रह्म भेद तुम गहिर गभीरा ॥
जो यह कछु प्रभाव बखाना । पै निर अक्षर भेद न जाना ॥
जो निर अक्षर भेद न जानै । कैसे सार शब्द पहिचानै ॥
जो निर अक्षर भेद हि पावै । सो त्रिलोक बंधन मुक्तवै ॥
अक्षर सार अपार जो होई । बिनु सत गुरु पावै नहि सोई ॥
सतगुरु मिलै शिष्यको जबही । सार शब्द पावै पुनि तबही ॥
हंस रूप ताकर पुनि होई । सो तौ हंस निनारा सोई ॥
यह जाने नहि ताकर भेदा । कितनौ पढ़ै नर चारिउ वेदा ॥
सार शब्दका मर्म न पावै । सो कैसे सत्यलोक सिधवै ॥
जो मानै तेहि लोक पठाऊ । सार निरक्षर अलख लखाऊ ॥
खान प्रवान शब्द टकसारा । यमको चीन्है उत्तरे पारा ॥
घटवारा जब पावै चीन्हा । तब हंसन कह आवै दीन्हा ॥
छन्द--सुरतिमंत जो हंस होवै ताहि दीजै पान हो ।
नत दशौ दिशा घाट रोकै मागि शब्द निशानि हो ।
देखि हैं जब शब्द सांचा चीन्ह पावै लोकको ।
अपने कंधे तेहि उतारैं मेटि संशय शोकको ॥
सोरठा--धर्म हमहि सो कौल, कीन्हो अति आधीन हो ।
हंस शब्द सत बोल, निमिष माहि पहुँचाइया ॥
इति श्रीभदुग्रगीताम्बराज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादस्य-
रयोगव्याख्यानोनामाष्टमोऽध्यायः ॥ ८ ॥
अथ नवमोऽध्यायः
श्रीभगवानुवाच
अर्जुन शास्त्र मतो है नीका । कर्म धर्म सब कारज जीका ॥
शास्त्र वेद पुरान जो आही । मन वच कर्म अर्जुन गहु ताही॥
( ३० )
बोधसागर
बहुत लोग मानुष मोहि जानै । दुख सुख व्यापक माही सानै ॥
बड़े भाग सो प्रानी होई । अन्तर पवन रहौं मैं सोई ॥
पवन सकल में बतै भाई । बाहर भीतर फिरै सदाई ॥
लित होइ पुनि रहै निनारा । ऐसा अदभुत खेल हमारा ॥
बहुत साधु एक करि पूजे । सर्व मध्य आत्म कहबूझै ॥
बहुतक प्रीति भाव जो जानै । साहेब सेवा हित कै मानै ॥
बहुतक तीनो देवन मानै । अवर सकल मिथ्या करि जानै ॥
मोकहयहि बिधि जो कोइ ध्यावै । तेहि विधि माह परम सुख पावै ॥
सर्व व्यापक मैं हौं भाई । मोहि विन दूजा और न कोई ॥
मेरे मित्र दुष्ट नहिं कोई । जो ध्यावै पावै पुनि सोई ॥
एक भाव मैं सबसो रहेऊ । जैसे अग्नि भाव सो कहेऊ ॥
जबै काल जड़ आवै भाई । बैठे लोग तापन कह आई ॥
चहुँदिशि लोग अग्नि बिच होई । सब तापै काया नर लोई ॥
अग्नि काहु कै मित्र न जानै । और न काहु दुष्ट हि मानै ॥
सब कह लागै एक सम भाई । ऐसे रहौं मैं सहज समाई ॥
जो कोइ पूजा देवन लावै । सो नर देव के लोक सिधावै ॥
जो ऐसा होइ भक्त हमारा । ता कह पठवउँ स्वर्ग दुवारा ॥
जो कोइ मोसे चित्त लगावै । सुख संपति बहु शोभा पावै ॥
ऋद्धि सिद्धि बहुतैं कै देऊं । आपन कै मैं ताकह लेऊं ॥
सदा सर्वदा बात न हेरूं । दुख संताप ताहि कर फेरूं ॥
अर्जुन परम भक्ति मोहि भावै । जो कोइ मोसों मन चितलावै ॥
नौ अध्याय इहां लगु होई । राज योग गून है सोई ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुनो धर्मदासा । बहुविधिकृणजो करै तमासा ॥
कर्म धर्म कहि जग समुझावै । अलक पुरुष कैसे लखि आवै ॥
उग्रगीता
( ३१ )
ज्ञानवंत तुम धर्म निआगर । सत सुकृत गहु परम उजागर ॥
करौ विचार संतकी रीती । मन वच करु सतगुरु परतीती ॥
इन्ह तौ शास्त्र ज्ञान विचारा । कम फंद जीवनह सब डारा ॥
कोइ भक्ति जो इनकी करई । ऋद्धि सिद्धि सुख संपति लहई ॥
बहुत भांति तेहि देइ बड़ाई । राज पाट इन्द्रासन लाई ॥
आवागवन न मेटा जाई । बहुविधि चीन्हो मन चितलाई ॥
दाता भुक्ता होवे आपै । पै कोऊ नहि छूटा पापै ॥
आवै जाइ सकल जग लोई । कबहुँ न छूटै बंधन सोई ॥
बहुविधि चीन्हो मन चितलाई । आवागवन न मेटा जाई ॥
बंधन सतगुरु तुम्हरो तोरा । तुम कह नहि व्यापै यमचोरा ॥
सतगुरुका है पंथ अपारा । जो बूझैं सो उतरे पारा ॥
छन्द-धर्मदास तुम बूझि देखो भेद सतगुरु अगम है ।
तीनि लोक अरुझाइ कारण वेद शास्तर सो कहै ॥
बूझि देखो अंग सब मैं आयों तोरन फंदको ।
हंसको मुक्ताय यमसो मेटिहौ दूख द्वंदको ॥
सोरठा--सतगुरु शब्द अपार; वार पार कोइ ना लहै ।
हंस शब्द आधार, ताहि मुक्ति पाछे फिरै ॥
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे
राजदिवाराजगुणयोगोनाम नवमोऽध्यायः ॥ ९ ॥
अथ दशमोऽध्यायः
श्रीकृष्ण उवाच
महाबाहु अर्जुन सुतु भाई । दस अध्याय कहेउँ अर्थार्ई ॥
विभूति योग मैं तोहि सुनाऊं । सकलरूप तोहि वरनि सुनाऊं ॥
जल थल पूरण मैं ही व्यापो । कीट पतंग सर्वमें आपो ॥
( ३२ )
बोधसागर
मेरी गति मति कोइ न जाने । सबै सृष्टि नारायण मानै ॥
ऋषि मुनि देव देवता भाई । उनहू मेरी गति नहिं पाई ॥
मैं तो गति मति सबकी जानौं । व्यापि रह्यो मैं सकल जहानौं ॥
देवि देवता आदि जो मैं ही । ऋषि मुनि सृष्टि अवतार जु लेही ॥
मोहिते आदि और नहिं कोई । सबके आदि करा रचि सोई ॥
पिताकी खबरि पुत्र नहिं जाने । कैसे पितुकी आदि बखानै ॥
आदि अन्तको मेरी पावै । जग रचना सब पुत्र कहावै ॥
विभूति रूप संक्षेप जो कहिया । अर्जुन पूछ कृष्ण पुनि कहिया ॥
सब व्यवहार विभूति सुनावौ । रंचक मोसे कछु न दुरावौ ॥
कृष्ण कहै सुनु कुंतिकुमारा । तोसों कहौं सकल विस्तारा ॥
पहिले सकल जोति जग जो है । शाशि सूर्यकी कीरनि मोहै ॥
सूर्य रूप मेरो है भाई । दूजा भाव जनावौ जाई ॥
शीतल पूरण निर्मल चंदा । है मेरो यह रूप अनंदा ॥
बलीदान यज्ञ जो ठानो । बावन रूप मेरो पहिचानो ॥
सिरजा पवन सबै सुखदाई । मैं ही पवन रूप हौं भाई ॥
चारि वेदमें साम जो वेदा । मेरो रूप सुनो तुम भेदा ॥
व्यास रूप मेरो है भाई । नारद भाव धरउं मैं आई ॥
देवन माहिं इन्द्र पुनि मैं हौं । दानी बलिराजा सो मैं हौं ॥
विषधर माहिं वासुकी हम ही । ईश्वर माहिं महेश्वर हम ही ॥
इन्द्रिय भुक्तौ मनसो मैं ही । राजन माहिं राज करौं मैं ही ॥
मिरगन्ह मध्य सिंह गति मेरी । वृक्षनमें पिप्पल मोहिं हेरी ॥
नदी माहिं हम ही हैं गंगा । समुद्र रूपमें लहरि उतंगा ॥
मुनिवर कपिल हमी हैं भाई । परशुराम योधा हौं भाई ॥
नरसिंह रूप जो मेरो होई । रामचन्द्र तन रूप जो सोई ॥
दत्तात्रय आनंदित रहऊं । ऋषिन मध्य पाराशर अहऊं ॥
उग्रगीता
( ३३ )
जल जीवन जलसाइ कहाई । मेरो रूप सुभाव रहाई ॥
ज्वारिन महाँ मैं जुवा कहावा । जुवा रूप मेरो रूप सुभावा ॥
जहाँ लगि जगमें होइ लराई । मेरो रूप लराई भाई ॥
जग परपंच जहां लग होई । परपंच रूपमें रहौं समोई ॥
वाद विवाद करै जो ज्ञानी । वाद रूप मोकहैं पहिचानी ॥
शंकर रूप मोर है भाई । मृत्युकालमें रहौं समाई ॥
पाप पुण्य धारौं दुइ देही । कर्म धर्म रचना है एही ॥
जग रचना विभूति मेरी होई । जल थलमें मैं रहौं समोई ॥
कहैं लगि वणौं वरणि बखानौं । सब वसुधामें मोहीं जानौं ॥
मोहिं छोड़ि कोइ और न दूजा । तीन लोकमें मेरी पूजा ॥
देवी देवता पूजा लावैं । सो सब पूजा मैं कहलावैं ॥
विभूति रूप अध्याय है दशवां । इह लगि भाव बतायउँ दशवां ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुनौ चितलाई । धर्मदास तुम लेहु अथाईं ॥
तीनि लोक नायक भगवाना । तिन कह पुरुष दीन्ह रजधाना ॥
ताते क्रीडा करै अनंदा । खेल अनेक खेल गोविंदा ॥
तीनि लोक बाजी दइ राखा । परपंची अपने मुख भाखा ॥
सत्य कहइ सत्य भाव लखावै । करि प्रपंच जीवन भरमावै ॥
जीव जो मूल बीजके आही । इन पाया सब पुरुषके पाही ॥
बीज आदि तिहुलोक जो फूला । आपुहि जानै पुरुषहि तूला ॥
करि अभिमान पुरुष विसरावा । आपुहि पूरण पुरुष कहावा ॥
सर्वमें व्यापक आपुहि रहई । पुरुष भेद नहिं काहु सो कहई ॥
भेद कहैं उजरे पुर तीनो । आपन थापन ताते कीनो ॥
चारिहु वेद नेति जो गावैं । सदगुरु रहित पुरुष बतलावैं ॥
नं. ८ कबीरसागर - २
( ३४ )
बोधसागर
जीव जन्तु राखैँ अरुझाईं । बीज पुरुष जो दीन्हो भाई ॥
जब नहिं बीज पुरुषपहँ जाईं । तबै पुरुष हम कहँ उपजाईं ॥
बीज अंकुरी लोक ले आवौ । धर्मराजते हंस छुडावौ ॥
सेवा वसि वहि दीन्हा राजू । अब मेटी तौ सुकृतहि लाजू ॥
सुत हमार भया वरियारा । जेहि दीन्हों तिहुँलोकके भारा ॥
तुम अंकुरी सेवहु जाईं । बार २ मैं कहौं बुझाईं ॥
ताते मैं संसारहि आवा । पुरुष शब्द टारो नहिं जावा ॥
नाहिं तौ तीनौ लोकहि तारौं । धर्मराज ते सबै उबारौं ॥
जो जन अंश पुरुषके आही । सो सब आवै हमरे पाही ॥
अवर सकलजग काल बसेरा । नित २ प्रलय होत झकझेरा ॥
यहि कर काल पुरुष दियो नामा । तीन लोकते न्यारा धामा ॥
अध्याय एकादश आगे होई । काल सरूप बखानो सोई ॥
धर्मदास मन माहिं विचारो । काल रूप सब भाव निहारो ॥
जो तुम कहौ पुरुषकी आशा । सद्गुरु शब्द करौ विश्वासा ॥
छंद-हंस कारण पुरुष पठयो तबै बिनती मैं कहौं ।
धर्म है अति बली तिहुँपुर सोई दुतिया करि रहौं ॥
जाऊं भवसागरहि जो बहु भांति मोसों युधि करै ।
यह सुनि पुरुषसत्य शब्द दीन्हों धर्मराज जेहि ना डरै ॥
सोरठा-सुनतै शब्द संदेश, सुरति निरति हंसा गहो ।
पूरण पुरुष संदेश, बहुरि धरौ जग देह नहिं ॥
इति श्रीमदुग्रगोतात्रब्रह्मज्ञानयोगमते कवीरधर्मदाससंवादे
विभूतियोगव्याख्यानो नाम दशमोऽध्यायः ॥ १० ॥
उग्रमाता
( ३६ )
अथ एकादशोऽध्यायः
अर्जुन उवाच
अर्जुन कृष्ण सो बिनती ठानी । हे स्वामी तुम अन्तर्यामी ॥
दश अध्याय तुम वरणि सुनायो। ज्ञान विज्ञान जो मोहि बतायो॥
सन्यासकर्म और वाक्य सुनायो। आतम संयम योग बातायो ॥
प्रवृत्ति निवृत्ति जो मारग भाषा । कर्म योग मन हट करि राखा ॥
यह सब सुनिनिर्मल भयो अंगा । अब मोहि दर्शन भयो उमंगा ॥
होउ दयाल विराट देखावौ । मति मोकहैं तुम दूरि बहावौ ॥
जो मोहिं शक्ति न देखत होई । तौ अब शक्ति दीजिये सोई ॥
तुम ठाकुर हौ अंतर्यामी । अब दर्शन बिन रहौं न स्वामी॥
अहो दयाल कृपा-निधि-सारग । दीनबंधु तुम पतित-उजागर ॥
तब हरि बोले चतुर सुजाना । इन नैनन्ह नहीं दर्शन जाना ॥
तुम तौ हौ निज भक्त हमारे । दर्शन तुम कह देउ पियारे ॥
यह सरूप काहू नहीं देखा । इंद्रादिक सुर नर सुनि शेषा ॥
सो दर्शन तुम देखा चैहौ । तीनि लोक हलकंप बढैहौ ॥
देखौ कालरूप जब मोरा । अर्जुन तुम तब रहौं न ठौरा ॥
डरपो बहुत होइ डर भारी । डरपै लोग सकल संसारी ॥
कहैं अर्जुन सुनु कृष्ण सुरारी । प्रथम देहु हटता मोहि भारी ॥
जो मैं डरौं दरसको करई । विनु मारेही मृतक होइ रहई ॥
सोई दृष्टि मोहि देव गुसाईं । जेहि दरशे परसौं तुम पाईं ॥
दिव्य दृष्टि अर्जुन कहैं दीन्हा । अर्जुन है मम दरश अधीना ॥
धारो रूप अकाश पताला । महा स्वरूप भयंकर काला ॥
माथ अनेक अनेकन्ह नयना । कर्ण अनेक बहुत मुख बयना ॥
नाक अनेक रू दंत अनेका । चितवत दृष्टि मारि है वेगा ॥
निकसि दाढ़ बाहे मुख भारी । तिन देखत जिव नाहिं सँभारी॥
( ३६ )
बोधसागर
वदन अनेक भरे औ रीते । ऋषिसुनिवर तहाँ भये विपरीते॥
भुजधारी बहु बाहु विराजें । ऐसे कैसो दरशन राजें ॥
पाव पताल रहा जब जाई । शीश अकाश सातये भाई ॥
भूषण भांति २ के छाजें । मुकुट अनेक शीश पर राजें ॥
सूर्य चंद्रमा तहां रहाई । ऋषिसुनिवर तहाँ विनती लाई ॥
जहाँ लगि देवी देवता आहीं । सब देखो तिनके मुख माहीं ॥
अर्जुन देखि अचंभौ कीन्हा । अति डरि भये बहुत अधीना ॥
देवता ठाढ़े अस्तुति करहीं । भौ व्यापैं विलु मारे मरहीं ॥
किन्नर यक्ष गुणी सब ठाढ़े । कैंपैं सबैं देखिके गाढे ॥
राक्षस देखत भागे जाहीं । कोइ नेरे कोइ दूरि पराहीं ॥
कोइ जन अस्तुति करै मनुहारी । अब रक्षा प्रभु करौ हमारी ॥
कोइ एक जन दुरि परिहरहीं । कोइ जन निहुरी दंडवत करहीं॥
ऐसे स्फुट सकल जग देखा । तहवां रहे समाइ विशेषा ॥
औ मुख देखा बहुत भयावन । जानौ अब चाहत है खावन ॥
मुखमें तीन लोक जो देखा । तहवां रहे समाइ विशेषा ॥
जहाँ लगि साधु असाधु कहावै । सो सब ताके मुखमहँ आवै ॥
दुर्योधन देखा मुख माहीं । भीष्म द्रोणाचार्य जो आहीं ॥
योधा चले सबैं मुख माहीं । कौरौ पाण्डव उदर समाहीं ॥
कोस अड़तालिसकटक जोरहिया । सो सब मुखमें देखो तहिया॥
संसारी त्रैलोक पसारा । सो सब मुखके मध्य निहारा ॥
नदी आवै जस एकै धारा । सागर माहिं धसे सब खारा ॥
ऐसे जग सब उदर समावै । मुख माहीं सबही चलि आवै॥
जैसे जोत चांदना होई । जीव जन्तु सब लेइ समोई ॥
केतक डाढ़न माहीं अटके । केतक भागे फिरत जो भटके ॥
कोइ कतहुँ जाने नहीं पावै । बढ़ुरि २ मुख माहिं समावै ॥
उग्रगीता
( ३७ )
देखत अर्जुन बहुत डराये । मनमें धीरज नेक न आये ॥
विनय दंडवत करि बहु भाई । क्षमा करौ अब मोहिं यदुराई ॥
मोकहुँ सँभरन दे यदुराई । चित मेरो विभ्रम होइ आई ॥
तुम तौ पूरण पुरुष हो साई । रूप समेटो चित डेराई ॥
काल रूपते बहुत डेराऊँ । कृपा करो जिय मोर जुड़ाऊँ ॥
श्रीभगवानुवाच
कहैं कृष्ण अर्जुन सुनु वयना । डरपै जनि मूदो दोउ नयना ॥
तुम कारण यह भेष बनावा । और काहु देखो नहिं पावा ॥
तुम तौ क्षत्रिय बहुत पियारे । तुम कारण यह रूप सवॉरे ॥
अस्त्र लेहु तुम हाथ उठाई । इन कह मारौ बहु विधि भाई ॥
जो कोइ युद्ध करन कहैं आवै । राज धर्म तेहि मारि गिरावै ॥
इन सबको हम मारिजो राखो । सो सब देख्यो अपनी आंखों ॥
ए सब हमरे मुखके माहीं । तुम कहैं दूषण एकौ नाहीं ॥
तुम्हरे यश कह कारज कीन्हा । अब लगि राखा तुम्हरे लीन्हा ॥
आगे यही मृतक जो आहीं । तुम जग यश लेते कस नाहीं ॥
जगमें महा बाहु तुम होहु । अब तुम इन कहैं मारि विगोहु ॥
देखै युद्ध सकल संसारा । यश कीरति तब होइ उदारा ॥
अरजुन डरपत बिनती कीन्हा । तुम कर्ता मैं सदा अधीना ॥
अब लगि तुम कहैं मैं नहिं जाना । अब जो कहौ सोइ परमाना ॥
विनय करौ तुम सुनहु गोसाई । बहु अपराध भये मोहिं साई ॥
तुम संग सखा रूप हम डोलै । ऊँच नीच बोल जो बहु बोलै ॥
तुम तौ पिता सकल के होऊ । पालै मात पिता सुत सोऊ ॥
बालक लाख दोष जो करई । मनमें पिता रोष नहिं धरई ॥
तुम सो वैन कठिन मैं भाषा । सारथिकै अपने रथ राखा ॥
कछू चूक हमसे जो होई । सो अपराध क्षमा कर सोई ॥
( ३८ )
बोधसागर
रूप देखावहु श्याम सरूपा । वेगि छिपावहु काल सरूपा ॥
मेरो जीव न धीरज धरई । अबहीं जानौ भक्षण करई ॥
दया रूप अपनो दिखलावो । चित वित मेरो ठौर मिलावो ॥
ना तौ चित वित मेरो जाई । कैसहु धीरज मोहि न आई ॥
कालरूप तब लीन्ह सकेली । कृष्ण रूप धरि तब ही खेली ॥
शंख चक्र गदाधर जानी । मोर मुकुट पीताम्बर तानी ॥
विश्वरूप सम्पूर्ण भयञ्ज । अध्यायएकादश लगि कहञ्ज ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुनौ धर्मदासा । कर कैसे यह काल तमाशा ॥
यह जग अन्धा उलटी रीती । अंधा मोल न फूटि मसीती ॥
अंधरे पंडित पढ़े पुराना । पढ़ि पढ़ि काहूँ भेद न जाना ॥
कृष्णजो निजमुख गीताभाषा । काल स्वरूप देखायउ आखा ॥
तबहुँ न मूरख कालहि चीन्हे । ज्ञान हीन है मतिके हीने ॥
ज्ञान अगम मैं बहुत पुकारा । सब झूठे मिलि कहै लबारा ॥
मूरख सांच झूठ नहि जाना । कैसे गुरु भेद पहिचाना ॥
भेद विना सो जन्म गवांवा । बार बार भग द्वारे आवा ॥
आवत जात महा दुख होई । जन्म बहुत धरि जाइ विगोई ॥
सतगुरु शब्द चीन्ह जो पावै । अजर अमर घर हंसा पावै ॥
धर्मदास सम हंस सुजाना । झूठो सत्य लेहु पहिचाना ॥
सांच झूठ में रहा छिपाई । चीन्हो ताहि गहौ चित लाई ॥
झूठे त्यागि सांच कह लागो । सत्य सुकृतमें तन मन पागो ॥
सत्यहिते जिव उत्तै पारा । सत्य शब्द जियको कड़हारा ॥
सत्य गहै सत्ये मुख भाखै । अभ्यन्तर सत्यहि गहि राखै ॥
सत्ये कर्म धर्म तुम करहु । कर्म भर्म दोऊ परिहरहु ॥
सत्य व्यवहार सत्य मुख बैना । सत्य है लेन सत्य है देना ॥
उग्रगीता
( ३९ )
सत्य सत्य तुम वर्तहु भाई । यह उपदेश हमारो आई ॥
यह संसार सत्य नहीं सूझे । सत्यहि बूझे झूट अरूझे ॥
जैसे नलिनी सुबना गहई । ऐसे वह जग फंदा रहई ॥
सत संगति ते उठिकै भागे । नाच पवारे मन अनुरागे ॥
विषय वासमें तन मन खोवै । उत्तम देही जानि विगोवै ॥
यह संसार कालकर फन्द। विन सतगुरु नहीं छूटे बंदा ॥
जब अक्षर निरअक्षर जाने । सतगुरु शब्द करै परवानै ॥
सार शब्द मैं आनि पुकारा । जो बूझे सो उतरे पारा ॥
छंद—वहो बहुविधि बूझि देखों धर्म दारुण काल हो ।
वेद पुराणमें सार गीता जस कहौ विकराल हो ॥
विश्व सब भोजन करै यह सर्व वसुधा पाल हो ।
दया जाके ताहि आवै सब जीव राखै हाल हो ॥
सोरठा—ज्योति सरूपी काल, सदा अखंडित लव वरै ।
कबहुँ न होय दयाल, जीवजंतु सब लै जरै ॥
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कच्चीरधर्मदाससंवादे
विरहरूपन्यास्यानो नामैकादशोऽध्यायः ॥ ११ ॥
अथ द्वादशोऽध्यायः
अर्जुन उवाच
कहैं अर्जुन सुनु अन्तर्यामी । पूर्ण पुरुष अगम तुम स्वामी ॥
ज्ञान सृष्टि भक्ति अधिकाई । निर्गुण सगुणमें को अधिकाई ॥
यह संशय उपजे जिव मोरा । कृपा करो तुम करौ निहोरा ॥
अर्जुन जो पूछेउ परभाऊ । सो अब प्रकट बखानौ दोऊ ॥
ज्ञानी अधिक करे जो ज्ञाना । निशि वासर रहै ज्ञान समाना ॥
भक्ति करे जो मन चित लाई । निस दिन सुमिरे हम कहैं भाई ॥
बहुत भांति कै सेवा लावै । प्रेम मम मेरो यश गावै ॥
( ४० )
बोधसागर
सुख संपत्ति सुत भवन न भावै । काम क्रोध मद लोभ बहावै ॥
ऐसा भक्त मेरा मन भावै । मोक्ष मुक्ति परम पद पावै ॥
ज्ञानते अधिक भक्ति है भाई । निसदिन मोमें रहा समाई ॥
निर्गुण सगुण है रूप हमारा । वह निरूप यह खेल पसारा ॥
निर्गुण ब्रह्म सकल घट माहीं । सगुन रूप हमारो आहीं ॥
बहुत साधु निर्गुण कह धावै । कर्म धर्म लै दूरि बहावै ॥
निर्गुण भक्ति बहुत अति भारी । कोइ कोइ विरले हैं व्रतधारी ॥
छौंठै इंद्री तन मनकर्मा । मनसा कबही जाइ न भर्मा ॥
पंच पचीसो को परमोघै । अभ्यन्तर आत्मको शोघै ॥
संकल्प विकल्प जब मनसे छूटै । काल कलेश नाता कहैं लूटै ॥
सदा नाम जो रहै लवलीना । सो साधू पुनि ब्रह्महि चीन्हा ॥
पारब्रह्म है अलख अपारा । हाथ पाउं नहि देह सँवारा ॥
क्षर अक्षर कबही नहि होई । पूरण ब्रह्म व्यापक है सोई ॥
अलख रूप सदा अविनाशी । रहित चित अचित उदासी ॥
ऐसा ब्रह्म जो रहित अकेला । सो साधू है अविगति मेला ॥
ऐसे निर्गुण भक्त पियारे । तिन अपना निज कारज सारे ॥
ताते कठिन भक्ति यह भारी । सगुण भक्ति है मोहि पियारी ॥
शुचि संयम एकादशि करई । मन बच कर्म मोहि चित धरई ॥
अर्पणकै सब प्रभुके नामा । सुफल होइ सब पूरण कामा ॥
सदा सर्वदा मो कहैं ध्यावै । मोक्ष मुक्तिमाहीं फल पावै ॥
और सेवा सुमिरण जो करई । निशि दिन मोकहैं चर्चत रहई ॥
ध्यान धरै जो श्याम सरूपा । मोर मुकुट शिर बनो अनूपा ॥
पीत वसन बेजंती माला । कानन कुंडल नैन रसाला ॥
ऐसी भांति ध्यान जो करई । सो साधू भवसागर तरई ॥
ए अर्जुन मोहि सब विधि भावै । भक्ति करै मेरो यश गावै ॥