Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1118Permalink

( २५० )

अमरमूल

आपहि गुरु आपही शिष्या । आपहि पाय आपही दिरुखा ॥
आपहि आप लगावे लेखा । आपहि न्यापे अगम अलेखा ॥
आपहि स्वर्ग नर्क भर्मावै । आप ज्ञानि हिय मुक्ति समावै ॥
आपहि दाता आपहि भुक्ता । आपहि अकृत आपही कृत्ता ॥
आपहि जन्म मरण उपजावै । आप मृत्यु है लोग रुवावै ॥
आपहि जिन्दा जग उपजावा । आपहि आशा तृष्णा लावा ॥
आपहि आप धर्म है काला । दोहू दीन ज्ञान तब चाला ॥
आपहि कुलअरु आपहि जाती । आपहि मूरत, आपहि पाती ॥
आपहि डाल आपही बेला । आपहि गुरु आपही चेला ॥

सार्वी-कहैं कबीर विचारके, आपहि सकल पसार ।
आप आप महँ रम रहै, आपहि सत्य अधार ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

धर्मदास कहैं सुनौ गुसाई । यहै भेद तुम मोहि सुनाई ॥
ऐसा शब्द जो मोहि सुनावा । जन्म मरणकी त्रास मिटावा ॥
एक वचन मैं बूझौ साई । सोइ शब्द तुम मोहि सुनाई ॥
तुम जो कहेऊ ब्रह्म समाना । जीवरूप किमि होय अज्ञाना ॥
कबहुँ अज्ञान रूप है बतैं । ज्ञानी होय ज्ञान पुनि कतैं ॥
कबहुँ कहै यह ब्रह्म समाना । कहूँ राजा कहूँ भिक्षुक जाना ॥
कबहुँ जीव स्वभाव उपजावै । कबहुँ ब्रह्महो सबहि बुझावै ॥
ब्रह्म एक काहै अस कीन्हौ । साहिब मोहि बतावहु चीन्हौ ॥
कहैं कबीर सुनौ धर्मदासू । यह सब भेद कहौ तुम पासू ॥

सद्गुरु वचन

ब्रह्म रूप है बीज समाना । पारब्रह्म अंकुर प्रमाना ॥
ताही माहि पत्र दोय कीन्हा । एक शक्ति एके सब चीन्हा ॥
डार पात तब प्रकृति समाना । मूलवृक्ष ईश्वर सम जाना ॥

Page 1119Permalink

बोधसागर

( २५१ )

ता मई पांच डार निर्मावा । आकाशादि तेज उपजावा ॥
प्रथमहि वायु रूप जो कीन्हा । वायुके मध्य तेज धर दीन्हा ॥
तेजके मध्य नीर निर्माया । जैसे बीजसे वृक्ष जमाया ॥
ऐसे उत्पति सबकी होई । धोकामें सब गये बिगोई ॥
सद्गुरु जा कहँ दाया कीन्हा । सकल भेद ते पावैं चीन्हा ॥
तत्त्व मांहि निहतत्त्व लखावै । हृद मांहि अनहृद कहँ पावै ॥
अनर्थ मेटके अर्थ बतावै । लघु दीरघ पूरा समझावै ॥
पूर्णज्ञान जाही घट होई । सतगुरु भेदको पावै सोई ॥
ब्रह्मज्ञान बिन मुक्ति न होई । कैसे संत कहावै सोई ॥
जाकी महिमा कही न जाई । ज्ञान गम्य तैं शब्दहि पाई ॥
शब्द सार निर्मोलक पावैं । सो हंसा सतलोक सिधावैं ॥

सारखी-सो पहुँचे सतलोक कहँ, काल मर्म नहि जान ।
ते हंसा अवरन भये, सत्यपुरुषके ध्यान ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

धर्मदास कहै सुनौ गुसाई । आप अपन पर सब बिसराई ॥
सतगुरु जापै दाया कीन्हा । तिन पायोनिजबिजको चीन्हा ॥
सूक्ष्म रूप परश जन आवै । लघुता विलै दीर्घ पद पावै ॥
लघुता मति प्रभु आवस कैसे । समझ परै घट कहिये तैसे ॥

सद्गुरु वचन

कहँ कबीर सुन सुकृती बानी । यह घट समझ लेहु सहिदानी ॥
सूक्ष्म रूप शब्द कर आही । सतगुरुमिलहिं लखावहिंताही ॥
सूरत नित जब शब्द समाना । अहंकार मन केर बिलाना ॥
दीन भाव गति तबही आई । सब घट आतम एक समाई ॥
पूर्ण ज्ञान जाहि घट होई । तब यह भेद पाय है सोई ॥
ज्ञानी महिमा एही जाना । सब घट आतम एक समाना ॥
सो हंसा सतलोक सिधावे । दुबिधा भाव सबै बिसरावे ॥

Page 1120Permalink

( २५२ )

अमरमूल

छन्द-भाव दूसर तजहु धर्मनि, एक ब्रह्म विचारकै ।
इमि जीव जगमें देखिये, जलबिन्दु लहर सम्हरकै ॥
परमात्मासों आत्मा, जिमि भानु किरण प्रकाश हो ।
उलट कर जब आप चीन्हें, भाव दूसर नाश हो ॥
सोरठा-जिमि तिल मध्ये तेल, कंचन औ आभूषणा ॥
जीव ब्रह्म इमि मेल, पुहुप मध्य जिमि बासना ॥
इति श्री अमरमूल आत्मज्ञान वर्णन

अष्टम विश्राम

धर्मदास वचन-चौपाई

अर्ज एक अब करौं गुसाई । कृपासिन्धु मोकहैं समुझाई ॥
जीव सीव कर भेद न जाना । कैसे ज्ञान करौ परवाना ॥
जीव सीव कर भेद बताओ । यहै ज्ञान मोकहैं समझाओ ॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास सुनियो चितलाई । जीव सीव मैं कहौं बुझाई ॥
पांच तत्त्व गुण तीन सो साजा । ताजे सृष्टि कीन्ह उपराजा ॥
शुद्ध सतो गुण सीव कहावै । रज तम मिश्रित जीव बनावै ॥
सत रज तम तीनों सो न्यारा । पारब्रह्म सबही तैं पारा ॥
पारब्रह्म अस कीन्ह समाजा । त्रिगुण रूप करसृष्टि उपराजा ॥
उपजा सृष्टि गुणकी खानी । ताते जीव बुद्धि कर जानी ॥
रज तम सत्त्व एक है भाई । बिना ज्ञान भूली दुनियाई ॥
तत्त्व ज्ञान जाके घट होई । जीव सीव कहैं जाने सोई ॥
बिना तत्त्व जाने नहिं कोई । केतौ यत्न करे नर लोई ॥
भर्म भर्म भूला संसारा । आप न चीन्हाँ भूल संसारा ॥
सब अभिमान छूट जब जाई । ब्रह्म भेद कहैं पावै भाई ॥

Page 1121Permalink

बोधसागर

( २५३ )

ब्रह्म ज्ञान जाके घट होई । मरम पुरुष कहैं जाने सोई ॥
सत्य शब्दका मर्म जिन जाना । और सकल जग झूठ बखाना ॥
सबमें ब्रह्म रहौ भर पूरी । बाहर भीतर तत्त्व हजुरी ॥
दूजा काहु न देखै कोई । सत्य शब्द जाके घट होई ॥
जाको सद्गुरु दाया कीन्हा । सो पावेगा शब्दका चीन्हा ॥
अगम भेद लख पावै जोई । सतगुरु साँच और सब छोई ॥
सतगुरु महिमा ही लख पाई । सो सत लोक पहुँचि है जाई ॥
यहै ज्ञान धर्मन करहु सुन लेहू । सब कहैं सत्य शब्द कह देहू ॥
मिथ्या ज्ञान करहु उपदेशा । तो नहि पावहु लोक संदेशा ॥
जो तुम काज आपना चाहू । तौ जीवन कहैं सत्य लखाहूँ ॥
जो कोई शब्द सुनै तुम पासा । सोई करि है लोक निवासा ॥
जाके सत्य ज्ञान घट भयऊ । यारै प्रीति निज घर कहैं गयऊ ॥
अनमोलिक हीरा निज जाना । ताका मोल वही परमाना ॥
सोहैं सम निर्मौलक भयऊ । साहिब सेवकइक मिल गयऊ ॥
कञ्चन और आभूषण जाई । ऐसे ब्रह्म जीव मिलजाई ॥
दूजा भाव न एका रहिया । संशय मेट अमर पद लहिया ॥
अमर मूल अमर पद भई काया । अमर शब्द जिन हंसन पाया ॥
अमर शब्द सतगुरु सो पावै । बिन सतगुरु सब मूल गँवावै ॥
कहैं कबीर सुनौ धर्मदासू । ऐसा भेद करौ परकासू ॥
यहै भेद संसार सुनावहुँ । सब जीवन कहैं लोक लेजावहुँ ॥
तुम कहैं दीन्ह जत्त कडिहारी । तुम्हरी बाँह उतर भवपारी ॥
जा कहुँ तुम बकसो सहिदानी । सो कडिहार जत्त मुहैं जानी ॥
जापर दाया तुमने कीना । सोई जीव मुक्ति कहैं चीना ॥
मुक्ति भेद जब पावै प्राणी । सतगुरुनेक सदा उत्पानी ॥
रजगुण तमगुण त्याग कराई । सतगुण धर्महिं परसैं भाई ॥
सतगुण धर्म कर पावै भेदा । कहैं कबीर सोइ हंस अच्छेदा ॥

Page 1122Permalink

( २५४ )

अमरमूल

धर्मदास वचन

धर्मदास विन्ती अनुसारी । हे सतगुरु मैं तुम बलिहारी ॥
सतगुण धर्म मोहि समुझाई । जिह्वितें मन संशय चलिजाई॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास चित केहु विचारी । सतगुरु धर्म कहौं निरवारी ॥
प्रथमहि भोजन सब परिहरही । रजगुण भोजन मध्यम करही॥
उत्तम तंड़ुल आन भरावै । बार छानकै तहां मँगावै ॥
उत्तम चौका दीन्ह बहुभांती । शब्द बोल मलकीन्हौं स्वाँती॥
दुग्ध खांड घृत असन करावा । तासौं कहिये सतगुण भावा॥
जितनी क्षुधा होय घट प्रानी । लेव अहार सोई अनुमानी ॥
शब्द बोले परसाद चढ़ावै । भाजी बनै तो अति मनभावै॥
भाजी नहीं तौ जलभर आना । गुरुकहैं देय अधिक सुखमाना ॥
ऊगुर लेय बहुत मन मानी । यह विधि कहिये सात्त्विक ज्ञानी॥
तीसर भाग अभ्यागत देई । तब प्रसाद पवित्र करलेई ॥
अभ्यागत नहिं आपही पावै । राजस धर्म नर्क कह जावै ॥
सतगुरु धर्म छूट जब जाई । राजस तामस आन समाई ॥
सतगुण धर्म करौं प्रतिपाला । निश्चय पावे लोक रसाला ॥
चैतन्य पुरुषमें जाय समाई । दुविधा भाव सबै मिट जाई॥
रजगुण तमगुण सतगुण कहिये । सब मिट जाय ज्ञान जो पड़ये
सब कहैं भर्म भूत करडारा । झूठी बात भेट औटारा ॥
सबै ब्रह्म ना दूसरे कोई । दूजा भर्म मिट गये सोई ॥
वेद शास्त्र सब कहै बखानी । वचन बिलास कहैं सब ज्ञानी॥
छळ शास्त्र मिल झगरा कीन्हा । ब्रह्म रूप कारू नहिं चीन्हा ॥
चीन्हैं तौ जो दूसर होई । भर्म विवाद करें सब कोई ॥
एके ब्रह्म अखंडित कहई । खंडित ज्ञान महीं निसदिन रहई॥

Page 1123Permalink

बोधसागर

( २५५ )

ताकी बात कहत परवाना । झूठ न छोड़ै मूर्ख अज्ञाना ॥
मूरख किमि कर कहिये भाई । ब्रह्म सकलमें रहा समाई ॥
आपहि मूरख आपहि ज्ञानी । आप कथा सब कहै बखानी ॥
आपहि ऊँच नीच दिखलावै । ज्ञानी होय जगत समुझावै ॥
आपहि बूझ आपही नाहीं । आप आपमहैं सकल समाहीं ॥
आपहि सुत्रिन करे बनाई । जप तप ज्ञान आप ठहराई ॥
स्वर्ग नर्क सब आपहि बासा । बाजीगर है करे तमासा ॥
आप तमासा आप भुलाया । आपहि हैं सब माहि समाया ॥
आप आप को चीन्हे नाहीं । आपहि ज्ञानी आप समाहीं ॥

साखी-आप आपको चीन्हकै, आप ब्रह्म हो जाय ।
आप न चीन्है आप कहैं, परौ भर्म महैं जाय ॥

चौपाई

अकह कहन कहि नहिं जाई । आप अकथ हो कथा सुनाई ॥
आपहि मनका रूप बनाया । दूया होके जगत दिखाया ॥
ऐसा भाव विधाता कीन्हा । ताते कोइ न पावै कीन्हा ॥

साखी-आप आपको चीन्हकै, सब संशय मिटजाय ।
कहैं कबीर निर्दोष भये, ब्रह्म स्वरूप समाय ॥

चौपाई

जबहि ब्रह्मरूप कहैं जाना । तब संसार झूठ कर जाना ॥
कितहुँ न देखे दूजा नाऊ । सब घट ब्रह्म जो रहा समाऊ ॥
जाहि ज्ञान अनुभव परगासा । सकल कर्मको भयो तब नाशा ॥
कर्म धर्म जो दोउ मिटये । ना कहुँ गये ना कहूँ आये ॥
जैसा रहा तैसा है सोई । बीचको भर्म मेट सब खोई ॥
कर्म भर्म की छूटी आशा । एकै नाम करहु विश्वासा ॥
नाम छोड़कै और न जाने । तीरथ व्रत कछु मन नहिं आने ॥

Page 1124Permalink

( २५६ )

अमरमूल

आपहि तीर्थ आपहि देवा । आपहि आप लगावै सेवा ॥
आपहि मूरत पिंड बैधावै । आप जन्त्र है जन्तर लावै ॥
आपहि महिमा सबकी कीन्हा । आपहि निन्दक मिथ्या कीन्हा ॥
साखी-आप सकल जग व्यापिया, आपहि अलख अपार ।
आपहि जग उपजावही, आपहि दस औतार ॥

चौपाई

आपहि देव दैत्य संहारा । आप युद्ध कीन्ह असरारा ॥
आपहि महाभार्थ करवाया । पांडौको शुभ ज्ञान सुनाया ॥
आपहि कौरव पांडव भयऊ । आपहि होय सबनसौं कियऊ ॥
आपहि है अहंकार स्वरूपा । आपहि रय्यत आपहि भूपा ॥
आपहि चाकर हो सेवा लावा । आप पंडित हो वेद पढ़ावा ॥
आपहि भला बुरा अनुसारा । आप अमीर न्याव निर्बारा ॥
आप ले आवै आपहि खाई । आप अतीत आप सिवकाई ॥
आपहि न्याव आपहि बादा । आपहि तीता आपहि वादा ॥
आपहि खाटा मीठा भयऊ । आपहि सर्वस्वाद कर लयऊ ॥
आपहि लघु दीरघ हो देखा । आपहि दूर निकट हो लेखा ॥
आपहि सकलौ वेद पुराना । आपहि पोथी आप बखाना ॥
आपहि छऊ शास्त्र बनावा । वाद विवाद कर ज्ञान सुनावा ॥
आपहि जीत आपही हारा । आपहि तरे आपही तारा ॥

साखी-ऐसी महिमा ब्रह्मकी कहत कही नहिं जाय ।
जो कोइ यह मति समझ है, तेही ब्रह्म समय ॥

चौपाई

ब्रह्म अखण्ड खण्ड नहिं होई । खंडित ब्रह्म ध्यावे सब कोई ॥
आप कहैं है ब्रह्म अखंडा । आपहि खंडित कह सबखंडा ॥
आपहि मनुष्य रूप कहावै । आपहि दूजा भाव स्वभावै ॥

Page 1125Permalink

बोधसागर

( २५७ )

आप अवचन वचन नहीं आवै । आप वचन कहि सब समुझावै॥
आप अरूप रूप नहीं कोई । आपहि सकल स्वरूप है सोई ॥
आपहि निर्गुण रूप जो कहिये । ज्ञानगम्यते यह मत लहिये ॥
आपहि ज्ञान मुक्तिके दाता । आपहि दाता आपहि मुक्ता ॥
कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । ऐसा ज्ञान घट करौ प्रकाशा ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास विनती अनुसारी । हे साहिब मैं तुम बलिहारी ॥
यह मत मोहक अगम लखावा । हृदय कमल अब आन जुड़ावा ॥
एक बात मैं बूझहुँ सार्ई । सोइ कहौ जिहि संशय जाई ॥
तुम सब ब्रह्म कहो समुझावा । मोरे मन निश्चय यह आवा ॥
औरन सों कह कहौ गुसाई । यह तौ ज्ञान कहौं नहीं जाई ॥
मैं जाना सब तुम्हरी दाया । और जीव नहीं शब्द समाया ॥
ताकर मोहे कहौं उपदेशा । सो हंसन सों कहौं सन्देशा ॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास तुम ज्ञान सुनाऊँ । जो मानैं सो सन्त स्वभाऊ ॥
जो नहीं माना शब्द तुम्हारा । फिर पछतै है बारम्बारा ॥
धर्मदास तुम आपन सोधौ । तब तुम सकल मृष्टिपर बोधौ ॥
जो तुम्हरी मन थिर नहीं होई । तब लग पंथ चलैं नहीं कोई ॥

सारखी—जब मन कहै परबोध हु, सकल भर्म मिटजाय ।

एक नाम कहै सेवहु, आवागमन मिटजाय ॥

चौपाई

धर्मदास मैं कहौं नवैरा । जासों हंस मुक्त होय तेरा ॥
मुक्ति होय सत नामहि पावै । बहुरि न योनी संकट आवै ॥

Page 1126Permalink

( २५८ )

अमरमूल

धर्मदास वचन

धर्मदास कहैं सुनो गुसाईं । मुक्ति वस्तु सो मोहि सुनाईं ॥
तुम तौ मुक्ति भर्म कर डारा । तुमते पायँउ ज्ञान भंडारा ॥
मुक्ति करौ जो बन्धा होई । यह तौ हंस निबन्धक सोई ॥
नहिं कोई बन्धा नहिं कोइ छूटा । संशयके बस सब जग लूटा ॥
तुम्हरी दाय़ा सो हम जाना । मुक्ति अमुक्ति दोउ भर्माना ॥

सद्गुरु उवाच

अब तुम्हारे जिव निश्चय आई । हम जाना तुम सिखहौ भाई ॥
निज मन्त्रहि जानहु धर्मदासा । अब कह बूझहु सत्त विलासा ॥
जो कहिये सो वचन विलासा । यह तौ साखी पद परकासा ॥
ग्रन्थ कहेउ सब जगत प्रबोधा । जो बूझे सो पावै सोधा ॥
जो बूझे ग्रन्थनकी वानी । तब पावै गम निज सहिदानी ॥
जब पावै शब्दहि कर लेखा । तब जानहु जैसे सब धोखा ॥
धोखा योग यज्ञ तप कीन्हा । धोखा दान पुण्य सब लीन्हा ॥
धोखा कर्म करे संसारा । धोखा कोटिन ज्ञान पसारा ॥
धोखा पुरान सकल जहाना । धोखा शास्त्र वेद मत ठाना ॥
धोखा साखी पद है भाई । धोखा कह सब ज्ञान हुनाई ॥
धोखा प्रथम सांच कर माना । समझे धोखा सबै नसाना ॥
जस निर्गुण तस सर्गुण माना । निर्गुण सर्गुण एक समाना ॥
अगुण सगुण दोनों मिट गयऊ । आदिब्रह्म सौ परिचय भयऊ ॥
धर्मदास यह मति सुनि लेहू । धोखा ज्ञान चित्त मत देहू ॥
प्रथमहि भक्त रूपकर ज्ञाना । ता पीछे फिर तत्त्व समाना ॥
जबही तत्त्व समाना भाई । तबही जीव लोक कहैं जाई ॥
जबही सत्त्व हदैं महैं आवै । धोखा रूप सबै मिट जावै ॥
जब तुम अपना तत्त्वहि जानौ । गुरु औ शिष्य दोउ पहिचानौ ॥

Page 1127Permalink

बोधसागर

( २५९ )

तुमही शिष्य गुरु हो सोईं । तुम गुरुही शिष्य सब कोई ॥
गुरु अरु शिष्य एककर जाना । दूजा भाव सो सबै बिलाना ॥
दूजा भाव वसत है जाके । नहीं शिष्य नाही गुरु ताके ॥

साखी-गुरु शिष्यकी महिमा, कहैं कबीर विचार ।
अमरमूल जो जान हो, उत्तरो भौजल पार ॥

चौपाई

तुम कहैं शब्द दीन्ह टकसारा । सो हंसन सों कहो पुकारा ॥
शब्द सार का सुन्न करिहैं । सहजै सत्यलोक निस्तरिहैं ॥
सुन्न का बल ऐसा होई । कर्म काट सब पलमहैं खोई ॥
जाके कर्म काट सब डारा । दिव्य ज्ञान सहजै उजियारा ॥
जा कहैं दिव्यज्ञान परकाशा । आपहिमें सब लोक निवासा ॥
लोक अलोक शब्द हैं भाई । जिन जाना तिन संशय जाई ॥
तत्त्व सार सुन्न है भाई । जातें यमकी तपन बुझाई ॥
सुन्न सों सब कर्म बिनाशा । सुन्न सों दिव्यज्ञान प्रकाशा ॥
सुन्न सो जैहै सतलौका । सुन्न सों मिटे हैं सब धोका ॥
धर्मन सुन्न देहु लखाई । जासों हंस सबै मुकाई ॥
गुरु धोबी सिख कपड़ा जानी । सुन्न साबुन है परवानी ॥
बस्तर को तब मैल नसाई । तैसे ज्ञान हिये दसाई ॥
ह्दे ज्ञान परकट जब होई । कर्म भर्म सब मिटगए दोई ॥
ज्ञान दीप जबही परकाशा । मोहे तिमिरको भयो विनाशा ॥
सत्य पुरुष महैं जाय समाना । हंस पुरुष एकहि कर जाना ॥
दुतिया धोखा मिट तब गयऊ । एक रूप महैं एकसम एऊ ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास बिन्ती अनुसारि । हे सतगुरु तुम्हरी बलहारी ॥
एक बात अब बूझौ साई । जिहितैं मनकी संशय जाई ॥

Page 1128Permalink

( २६० )

अमरमूल

तुम तौ एक एक ठहरावा । एक महात्मन निज हम पावा ॥
सत्य लोक का कहौ ठिकाना । केतक है विस्तार प्रमाना ॥
केतक ऊँच नीच है भाई । सो मोहि साहिब देहु बताई ॥
केतक लंबा औ चकराई । सो सब लेखा कहु समझाई ॥

सद्गुरु वचन

कहैं कबीर सुन सुकृत वानी । लोक कथा सब सुन बिलछानी ॥
सब विस्तार तोहि समझाऊं । लेखा नहीं अलेख लखाऊं ॥
कहिये तो लेखा हो भाई । अलेखा बात सुख कही न जाई ॥
जासौ कहिये अगम अपारा । ताको अंश न पावहि पारा ॥
जहँ लेखा तहँ परलय होई । अलेख अंत न पावहि कोई ॥
एक समय ऐसो धर्मदासा । अपने चित्तको कहौ प्रकाशा ॥
जब हम सत्यलोकमें रहिया । सो वृत्तान्त तुहै नहिं कहिया ॥
सत्यलोक तैं आगे गयऊ । अचरज तहँवा देखत भयऊ ॥
सो अचरज अब कहौ न जाई । तुम पूछौ तौ देहुँ बताई ॥
ऐसी बात ताहिं काहू जानी । तुम ना काहू फिर पूछी आनी ॥
धर्मदास प्राण हित मोरा । सुनहु ज्ञान यह दीप अंजोरा ॥
केतक सत्यलोक में देखा । पुरुष प्रमाण न जात विशेषा ॥
ऐसा लोक यही ब्यवहारा । ऐसहि रूप तहँ पुरुष सव्वारा ॥
तहवों देख सुर्त सौ जाई । जिनमोहिं दीन्हा अगम लखाई ॥

साखी—अनंत काल तहँ देखऊ, सत्यलोक विस्तार ।

गिन्ती कहैं लग कीन्हिये, धर्मदास निर्धार ॥

चौपाई

गिन्ती कहाँ गिनौ निज धामा । को वणै सो पुरुष प्रवाणा ॥
गिन्ती की मर्याद मिटाई । सार शब्द सब घटन समाई ॥

Page 1129Permalink

बोधसागर

( २६१ )

साखी-जौ कछु गिन्ती आवही, ताकौ है सब नाश ।
परे न गिन किम गीनिये, ऐसा शब्द प्रकाश ॥

चौपाई

वचन भेद कर कथा सुनावा । जिह्तिं तुम्हरा मनपति आवा ॥
ब्रह्म अखण्ड लेख किमि जानी । खंडित कर किमि ज्ञान बखानी ॥
तहँ लगि सुनी सो माया जानी । जो देखा सो भर्म बखानी ॥
कहिये जो तौ दुतिया होई । दुनिया भर्म मेंट सब कोई ॥
एक ब्रह्म दुतिया नहिं कोई । कैसे दुतिया कहिये सोई ॥

साखी-नहिं उत्पति नहिं प्रलय, नहिं आवे नहिं जाय ।
नहिं गिन्ती अनगिनत वह, बूझ कै शब्द समाय ॥

चौपाई

तब हम आगे दीन्ह पयाना । जहँ देखा तहँ हंस समाना ॥
अक्षर एक हम सब में देखा । भाव अनेक कहो का लेखा ॥
तब हम चले आप स्थाना । ऊर्ध्वलोक सो कीन्ह पयाना ॥
मारगमें अचरज एक देखा । ताका अब मैं कहौं बिवेका ॥
अद्भुत लीला वर्णि न जाई । कहे सुने सौ को पतिआई ॥
धर्मदास मैं तुमहिं सुनाऊँ । अकथ कथा कथ ज्ञान बुझाऊँ ॥
तहँवां देख कबीर कर लोका । असंख्य कबीर कर देखा थोका ॥
हम जाना की हमहि कबीरू । जहँ देखा तहँ कबीर शरीरू ॥
तब अपने चित कीन्ह बिचारा । एकहि रूप सकल बिस्तारा ॥
दूजा और आय नहिं कोई । सब घट रमें कबीर समोई ॥

साखी-हम कबीर हम कर्ता, सकल सृष्टि धर्मदास ।
दूजा और न देखिये, सत्य शब्द परकास ॥

Page 1130Permalink

( २६२ )

अमरभूल

चौपाई

नहीं कबीर नहीं धर्मदासा । अक्षर एक सकल घट वासा ॥
सत्य पुरुष वाही सों कहिये । आदि अन्त अक्षर गह रहिये ॥
अक्षर मूल और सब डारा । शाख रमैनी पत्र पसारा ॥
कथा जोकहि-कहि ज्ञान सुनावा । यही भांति संसार बुझावा ॥
जिन बूझा तिन धोखा माना । सकल बात मिथ्याकर जाना ॥

सारखी— कहै कबीर यह मनहि है, मतका सकल पसार ।

चिन्ह यह मन कहै बूझिया, आवागमन निवार ॥

धर्मदास वचन—चौपाई

धर्मदास विनती करजोरी । बंदिछोर सुन विन्ती मोरी ॥
निश्चय जान मोहिं समुझायो । निश्चय सकल हमतुमसों पायो ॥
सो यह बात अब बूझों साई । सो साहिब मोहिं देहु बताई ॥
आवागमन कवन विधि होई । बन्दी छोर सुनावहु सोई ॥

श्रीसाहिब कबीर वचन

तब साहिब कहिबे अनुसारा । कहौं विचार तासु व्यवहारा ॥
पांच तत्त्वका पुतरा बनावा । तामहँ परगट आप समावा ॥
त्रिगुण आतमा रूप बनाई । दुख सुख ताहि सबै भुगताई ॥
इन मँ मन राजा कर दीन्हा । ताते जीव बुद्धि गह लीन्हा ॥
आपन रूप आपनहिं चीन्हा । ताते आवागमन कर लीन्हा ॥
ना कोइ आया ना कोई गया । मनके मते जन्मतें भया ॥
मनही ज्ञानी मूरख कहिये । मनही ब्रह्मरूप यह लहिये ॥
मनका है यह सकल पसारा । मनही पाप पुण्य बिस्तारा ॥
मनही मोह काम उपजावै । मनही आशा तृष्णा लावै ॥

Page 1131Permalink

बोधसागर

( २६३ )

मनही देहरा देव पसारा । मनही पूजे पूजन हारा ॥
मनही नार पुरुष कर जाना । मनहि पुत्र मन बाप बखाना ॥
मनही राजा रय्यत कहिये । मनहि दिवान मनहि मिलि रहिये ॥

साखी—कहैं कबीर यह मनहि है, मनका सकल पसार ।
मन चीन्हे ते अमर हैं, गढ़ निहअक्षर सार ॥

चौपाई

कहैलग कहिये मनकी बानी । झूठ पसारा मनहि बखानी ॥
एक ब्रह्म सब घटहि समाई । नहि कहुँ आवै नहि कहुँ जाई ॥
मनकी वृत्ति यह कथा सुनावा । मनही वेद पुरान पढ़ावा ॥
मनहि शास्त्र शुभ घड़ी विचारी । उत्तम मध्यम कह निर्वारी ॥
मनही भाव बूत्त सब करई । मनके भाव योग तप धरई ॥
मनके भाव यज्ञ जो कीन्हा । मनके भाव दान जो दीन्हा ॥
मनके भाव प्रतिग्रह लेई । मनके भाव तुला सब देई ॥
यह सब है मन केर खुटाई । सतगुरु मिस सब कर्म छुटाई ॥

साखी—यह सब मनकी दौर है, मनका सकल पसार ।
ज्ञान चीन्ह मन अचल है, कहैं कबीर विचार ॥

चौपाई

मनकी कथा कहेउ प्रसंगा । अचरज बात कहेउ सब रंगा ॥
यह मत तौ हम तुमसों कहिया । ज्ञानी होय कोइ कोई लहिया ॥
इक अक्षर का यह है लेखा । ज्ञानी हों सोइ शब्द विवेका ॥
धर्मदास अक्षर हट जानौ । दूजा भाव न मनमहँ आनौ ॥
दूजा कहिये मनका भाऊ । ताते सत्य ज्ञान समझाऊ ॥
झूठा है मन का पैसारा । ताते चित महाँ शब्द सँभारा ॥

Page 1132Permalink

( २६४ )

अमरमूल

साखी—कहै कबीर विचारकै, सुनियो सन्त सुजान ।
हम तुम कहैं निज भाखऊ, सत्य शब्द परवान ॥

चौपाई

धर्मदास सुन सत्य सँदेशा । सत्य शब्द कहियो उपदेशा ॥
जाके पास होय दिव्य ज्ञाना । सोई पावहि पद निर्वाना ॥

छंद—निर्वाण पद कहैं पाय है सोई ज्ञान दीपक उर धरै ।
अज्ञान तमको नाश कर परकाश आतमको करै ॥
जिमि भानु है आकाशमें प्रतिबिम्ब सब घट देखिये ।
ब्रह्म जीव है भेद इतनौ धर्मदास विवेकिये ॥

सोरठा—सत्य नाम परवान, कहैं कबीर विचारकै ।
पहुँचै लोक ठिकान, यहै भेद जो पावही ॥
इति श्री अमरमूल, जीव सीव भेद लोकवर्णन

नवम विश्राम

धर्मदास वचन—चौपाई

धर्मदास उठ पांयन परई । सतगुरुसों विनती अनुसरई ॥
सत्यलोक मोहे बरन सुनावा । वचन तुम्हारे सब लखि पावा ॥
तुम तौ कहैं अवचन है सोई । चरचा शब्द कहौ किमि होई ॥
जब तुम शब्द जो कहि समुझावा । वचन भावमें सब जो आवा ॥
अवचन बात वचनकिमिकहिये । सो मोहे स्वामी भेद बतइये ॥
प्रथमहि तौ तुम शब्द सुनावा । ता पीछे फिर ज्ञान दढावा ॥
और तुम कहे वचन अनलेखा । हम सेवक किमि करें विवेका ॥
एक वचन कहिये समुझाई । जिहिते चित्त अन्त नहिं जाई ॥

Page 1133Permalink

बोधसागर

( २६६ )

साहिब कबीर-वचन

तब कबीर अस कहिबे लीन्हा । ज्ञान भेद सकल कहि दीन्हा ॥
धर्मदास मैं कहौं विचारी । जिहितैं निबहै सब संसारी ॥
प्रथमहि शिष्य होय जो आई । ता कहैं पान देहु तुम भाई ॥
जब देखहु तुम दृढ़ता ज्ञाना । ता कहैं कहहू शब्द प्रवाना ॥
शब्द मांहि जब निश्चय आवै । ता कहैं ज्ञान अगाध सुनावै ॥
अनुभवका जब करै विचारा । सो तौ तीन लोकसों न्यारा ॥
अनुभव ज्ञान प्रगट जब होई । आतमराम चीन्ह है सोई ॥
शब्द निहशब्द आप कहलावा । आपहि बोल अबोल सुनावा ॥
आपहि चुप जो बोलत रहिया । आप वचन अवचन जो कहिया ॥
आप गुरु है शब्द सुनावै । आप शिष्य है सुत समावै ॥
आहि गुरु शिष्य जो होई । देखै सुनै आपही सोई ॥

साखी-देखै सुनै कहै सबै, आपहि रूप अपार ।

आप न चीन्है आप कहैं, भूला सब संसार ॥

चौपाई

यह मति हम तौ तुम कहैं दीन्हा । बिरला शिष्य कोइ पावै चीन्हा ॥
धर्मदास तुम कहौ सन्देशा । जो जस जीव ताहि उपदेशा ॥
बालक सम जाकर है ज्ञाना । तासौं कहहू वचन प्रवाना ॥
जा कहैं सूक्ष्म ज्ञान है भाई । ता कहैं सुन्नन देहु लखाई ॥
ज्ञान गम्य जा कहैं पुनि होई । सार शब्द जा कहैं कहु सोई ॥
जा कहैं दिव्य ज्ञान परवेशा । ता कहैं तत्त्व ज्ञान उपदेशा ॥
अनुभव ज्ञान जाहि कहैं होई । दूसर कितहु न देखै सोई ॥
उग्र ज्ञान जा कहैं परकाशा । आतमराम घटमाहिं निवासा ॥
आतमरामकी परचय होई । आपहि आतमराम है सोई ॥

Page 1134Permalink

( २६६ )

अमरमूल

दूजा कितहुं न देखहि भाई । आप रहा सब ठांव समाई ॥
यही भांति तुम जग समुझावो । जो समुझै तेहिं लोक पठावो ॥
आत्मारामकी परिचय पाई । ताके निकट लोक है भाई ॥
हम तौ एक लोक कहैं दीन्हा । अनंतलोक घट नाहीं चीन्हा ॥
अनंतलोककी परिचय पावै । कहैं कबीर भव बहुरि न आवै ॥
एक बचन तो देउँ लखाई । जिहिं तैं तुम्हरो संशय जाई ॥
एक समय सत लोकहि रहिया । सत्य पुरुष इक मोसन कहिया ॥
हे कबीर हम तुम हैं एका । दूजा भाव मति राखहु ठेका ॥
सुर्त स्वरूप तुम्हारा भाई । शब्द रूप हमही निर्माई ॥
सुरत शब्द निकट इक भाखा । पर्दा अंतर कछू न राखा ॥
ब्रह्म स्वरूप मोहिं कहैं जानौ । केवल ब्रह्म स्वरूप बखानौ ॥
शब्द मोहिं यक सुर्त उतपानी । सो मोकों तुम निश्चय जानी ॥
धर्मराय है मेरो अंशा । सो निज जानहु हमरो वंशा ॥
आदि भवानी रूप बनावा । तामें निश्चय जाय समावा ॥
तीनों गुण हैं मोर प्रकाशा । पांच तत्त्व महाँ मोर निवासा ॥
जीवन रूप कियो हम भाई । आतम रूप जु हमहिं बनाई ॥
पांच तत्त्व परकट हम कीन्हा । निश्चय वासतहां हम लीन्हा ॥
आपहिं सों सब रूप अवतारा । राम कृष्ण परकट संसारा ॥
यह सब रूप मोर है सांचा । इनहि चीन्ह सो यमसों बाँचा ॥
यम माहीं है मोरो रूपा । सब पृथ्वीमह मोर स्वरूपा ॥
चौरासी लख योनी कीन्हा । आप बास योनीमहाँ लीन्हा ॥
हम से दूसर नाहिन कोई । भर्म माँह सब रहे समोई ॥
भर्म रूप हम सृष्टि बनाई । भर्म माँहि सब रहे समाई ॥
सुर नर मुनिगण यक्ष अपारा । राची सृष्टि भर्म व्यवहारा ॥

Page 1135Permalink

बोधसागर

( २६७ )

इतने भर्म न छूटत भाई । ब्रह्मादिक से रहे भुलाई ॥
हे कबीर हम तुमसों कही । निश्चय जान बात यह सही ॥
पुरुष बात यह मोहि सुनाई । सो मैं तुम कहैं आन जनाई ॥
धर्मदास निरखहु निज नैना । निश्चय जान परख मम वैना ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास विनवै कर जोरी । साहिब सुनहु बिनती मोरी ॥
यहै कथा तुम मोकहैं भाखी । दूसर और कवन है साखी ॥

सतगुरु वचन

तब कबीर बोले अंस बानी । सत्य बात यह सुनियो ज्ञानी ॥
यहै कथा हम त्रेता भाखी । मधुकर विप्र ताहिकर साखी ॥

साखी—यहै कथा त्रेता कही, मधुकर सों समुझाय ।

और न दूजा जानही, धर्मदास सुन भाय ॥

धर्मदास वचन—चौपाई

अमृत कथा मोहि समुझावा । हृदयकमल मम आन जुझावा ॥
सतगुरु सप्रथ की बलिजाऊँ । बहुर न भवसागर महाँ आऊँ ॥
अस्तुति कवन एकमुख करऊँ । सतगुरु चरण हृदयमहाँ धरऊँ ॥
गद गद गिरा नयन भरदयऊँ । अहो नाथ मोहि बड़सुख भयऊँ ॥
बहुत अनंद भयउ मन माहीं । अचरज सुख कछु कही न जाहीं ॥
बचन सुधा रविकिरण समूहा । मम संशय यामिनिगत जूहा ॥
बहुत अनंद भयउ हियमाहीं । ब्रह्म अनंद कहो नहिं खाहीं ॥
बिनती एक सुनो गुरु ज्ञानी । तुम महिमाकिमिकहौं बखानी ॥
जो अब दायो करो गुसाई । सोई शब्दमहैं रहौं समाई ॥

श्रीसाहिब कबीर वचन

कहैं कबीर सुनौ धर्मदासू । हम तुम एक शब्दमहैं बासू ॥
दूसर भाव नहीं है आशा । सोई कबीर सोई धर्मदासा ॥

Page 1136Permalink

( २६८ )

अमरमूल

एक रूप धर्मदास कबीरा । लख चौरासी एक शरीरा ॥
काया वीर नाम है धीरू । सब घट रहें समाय कबीरू ॥
जो बोलत सो शब्दप्रवाना । शब्दहि रूप कबीर समाना ॥
शब्दहि रूप कबीर कहाई । शब्द रूप है रहै समाई ॥
निजही शब्द कबीर है सारा । जाका है निज सकल पसारा ॥
एकै रूप शब्द पुन एका । एक भाव दुतिया नहिं देखा ॥
एकहि हम तुम एक शरीरा । एक शब्द है मति के धीरा ॥
एको रूप एकै अनुहारी । एकहि पुरुष सकल बिस्तारी ॥

साखी-रंग रूप सब एक है, एकहि सकल पसार ।

एक जान सोइ एकहै, दूजा यह संसार ॥

बिनती एक करौं कर जोरी । सतगुरु संशय मेटहु मोरी ॥
जो तुम ऐसा ज्ञान सुनावा । हृदयकमल मम आन जुडावा ॥
इक संशय उपजी मन माहीं । चार कर्म देखे जिमि पाहीं ॥
कर्म ज्ञान कहे सब कोई । कर्म करे सो निश्चय होई ॥
कर्म सकल जीवन कहैं फाँसा । कर्म संग यह भयो बिनाशा ॥
कर्म करै तैसा फल पाई । ऊँच नीच योनिन भरमाई ॥
काल पाय कोइ ज्ञान बिचारा । काल पाय सब कर्म सँचारा ॥
ऐसी कथा सुनी सब ठाई । सोइ कहौं जिहि संशय जाई ॥
तुम तो एक एक ठहरावा । दूसर भाव कवन उपजावा ॥
सब घट ब्रह्म एक ठहराई । तौ किमि कष्ट सहैजिव आई ॥
जो तुम कहौं सब ब्रह्म समाना । कोई जीव होहिं अज्ञाना ॥
जो कहिये सब एकहि आई । तौ कस ज्ञान कथा अब गार्ई ॥
एक ब्रह्म तौ सब घट चीन्हा । गुरु शिष्य काहे कहैं कीन्हा ॥
यह तो आप आप ठहराई । काहे का तुम पंथ चलाई ॥

Page 1137Permalink

बोधसागर

( २६९ )

जो असकहौ सकल प्रभु कीन्हा । ज्ञान गम्य कैसे कै चीन्हा ॥
काहे कहैं तुम कथा सुनाई । काहे कहैं अब ज्ञान बताई ॥
का कहैं गुरु शिष्य कहावा । कर्म अंक काहे फल पावा ॥
को बूझे अरु कवन बुझावै । कवन गुरुको शिष्य कहावै ॥

सारखी—यह संशय गुरु मेटहु, बिनती सुनो हमार ।
बलिहारी तुव नामकी, क्षणमें लीन्ह उबार ॥

साहिब कबीर वचन चौपाई

तब सद्गुरु बोले इक बानी । अचरज बात लेहु पहिचानी ॥
कर्म रेख तुम पूछेंउ आई । सो सब कथा तुम्हैं समझाई ॥
मात पिता मिल कर्म कमावा । ताही कर्म देह बनि आवा ॥
ब्रह्मलोक सों जब जिव आवा । कर्म रहित निर्मल पद पावा ॥
जलनिधि वारी मेघ लै आई । बून्द बून्द निर्मल हर्षाई ॥
भूमि परी ढाबर पहिचानी । इमि जीवहि माया लपटानी ॥
पवन लगे निर्मलता होई । माया मलिन दूर सब खोई ॥
जल कहैं पवन जीव कहैं ज्ञाना । ज्ञान भयेते कर्म नसाना ॥
कर्मनसे निर्मल पद पावा । ज्योंका त्यों तब आप कहावा ॥
आप चीन्ह भव जलतै न्यारा । तन छूटे पहुँचै दरबारा ॥
जब जन्मा तब कर्मका लेखा । तन छूटा तब आंखन देखा ॥
जन्म मरनतेथिर नहिं कीन्हा । ऐसी विधि है कर्मको चीन्हा ॥
जाहि समय जैसी बनि आई । ताहि समय तैसा है भाई ॥
तिहिं कर्म काल ठहराना । सब शास्त्रिनमिलकीन्ह बखाना ॥
जीव रूप ताहीसों जानी । आपको आप नहीं पहिचानी ॥
तातै ज्ञान सुनायऊ आई । जीव बुद्धि जातै मिट जाई ॥
गुरु शिष्य यह कारण आई । कर्म अंक लिखनी मिट जाई ॥
तातै पंथ चलाएउ आई । यह कारण हम ज्ञान सुनाई ॥