कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
बांधसागर
( २३९ )
पिण्डा पार तर्पण करि दीन्हा । आपन मन अहंकार बड़ कीन्हा ॥
पित्र भक्ति कीन्ही ज्योनारा । मन मैं कीन्ह बहुत अहंकारा ॥
हम तो पित्र भक्ति लवलार्ई । हम सम भक्त और नहिं भाई ॥
हम सम नाहिं कोइ कुलीना । पित्र भक्ति बहुतक लवलीना ॥
जेवहि ब्राह्मण पुण्य बड़ होई । कुटुम समान और नहिं कोई ॥
वेद शास्त्र पढ़ ज्ञान जो जाना । भाषा ज्ञान सुने नहिं काना ॥
साधु संत जो द्वारे आई । तिनकहैं देखै बहुत रिसआई ॥
इन तो नष्ट कर्म बढ कीन्हा । मूढ़ मुड़ायकै टोपी दीन्हा ॥
जाति पांतिकी लज्जा त्यागी । निस दिन फिरहिं ब्रह्म अनुरागी ॥
ताते इन्हि न मानत कोई । पेटके कारण जाति बिगोई ॥
जाति समान न और बिचारा । जाते ब्राह्मण जाति सम्हारा ॥
यह सब मत ब्राह्मणने कीन्हा । जातैं सृष्टि कर्ममें दीन्हा ॥
जिन प्रभु रचा सकल संसारा । तिनहिं बिसार बूड अहंकारा ॥
प्रभुहि छोड़ अन्त चित बासी । जन्म अनेक फिरहिं चौरासी ॥
ब्राह्मण प्रभुकी भक्ति न जानी । ब्रह्मरूप नाहिन पहिचानी ॥
मुनिवर स्मृति पढकै राता । ज्ञान हीन मिथ्या मद माता ॥
ब्राह्मण तो ऐसहि चलि गएऊ । ब्रह्म धर्म काहू नहिं गहेऊ ॥
साखी-ब्रह्म भेद जानैं नहीं, बहुत करै अभिमान ।
ताते ब्राह्मण बूड़हीं, कहैं कबीर बखान ॥
चौपाई
क्षत्री धर्म सुनौ व्यवहारा । गौ ब्राह्मण त्रियको रखवारा ॥
गाय मार दैत्यन सब खाई । क्षत्री धर्म सबै नस जाई ॥
ब्राह्मण से भरवावत पानी । क्षत्री धर्म कहाँ रहु जानी ॥
आनकी त्रिया आन घर जाई । द्रव्य आन को आन लुटाई ॥
न्यायहु पै ठाढा नहिं होई । क्षत्री धर्म सहज ही खोई ॥
( २४० )
अमरमूल
धर्म न चल न गुरुकहँ मानै । अपने मन महाँ ज्ञान बखानै ॥
जो गुरु मिलै तौ ज्ञान लखावै । बहुरि न योनि संकट आवै ॥
एक नाम को करै नवेरा । चारों वर्ण तासु के चेरा ॥
एक धर्म कहँ बिनवै प्रानी । चार वर्ण साधन कहँ जानी ॥
साधुन की सेवा नहिं करई । बहु अभिमान हिये में धरई ॥
सारखी-भक्त रूप चीन्हत नहीं, चाल चले कहु आन ।
क्षत्री गण अभिमानमें कहैं कबीर निदान ॥
चौपाई
तातैं परसराम औतारा । उन क्षत्रिनको कीन्ह सँहारा ॥
बारन बूढ़न के भए काला । क्षत्री मार विप्र प्रतिपाला ॥
मूर्ख लोग सब करै बखाना । सत्यभक्ति परचित नहिं आना ॥
कोटिन हत्या क्षत्री करई । तिनकी लोग बढ़ाई धरई ॥
क्षत्री धर्म को होय निवाहा । तौ नहिं छोड़ै कालको चाहा ॥
धर्मराय तिन करै सँहारा । जारे वार करै जर छारा ॥
क्षत्री सोइ क्षमा जिहिं आवै । परजा दुखी आप दुख पावै ॥
वैश्य धर्म अब वेद बखानै । विष्णु जान मन और न कानै ॥
भूखा देख दया चित धरई । वैश्य धर्म व्यवहारहिं करई ॥
तीरथ व्रत करै विधि नाना । प्रभुकी भक्ति नहीं चित आना ॥
जेनी जीव करे प्रतिपाला । जैननामगत आहिं रिशाला ॥
पानी छान पिये दिन राती । नहिं ज्योनार करै निशिपांती ॥
हरिप्रतीत मन माहिन आनै । सूखे काठ सों मन चितठानै ॥
भक्ति रूप न्यारो धर्मदासू । जासों मिटै कालकी फांसू ॥
जीव श्वास ना धर्म चलावै । नाटक चेटक ज्ञान बतावै ॥
लिंग पूजावै घर घर जाई । कामिनि सों बहु प्रेम बढ़ाई ॥
कामिनी काम न चितसों छूटे । यहि विधि घर यम निशिदिन लूटे ॥
बाधसागर
( २४१ )
जप तप माया कीन्ह खुआरा । ऐसे जीव अटक यमद्वारा ॥
पारसनाथ पूजा मन लाई । बहुत भाँति सों पूजहि जाई ॥
पारसनाथ परम गुरु ज्ञानी । ताकी नहिं पावैं सहदानी ॥
ताके कर्म काट सब जाई । सतगुरु चरण रहै लवलार्ई ॥
जब सतगुरु की दाया होई । अक्षर भेद पाय नहिं सोई ॥
ब्राह्मण क्षत्री वैश्य बखाना । अक्षर भेद नहीं पहिचाना ॥
साखी—अक्षर भेद जानैं नहीं, करे बहुत अभिमान ।
वैश्य सबै वे नष्ट हैं, सत्य वचन परमान ॥
चौपाई
चार वर्णमें शूद्र अधीना । सेवा कर सबसों लवलीना ॥
इतनी भक्ति सतगुरु की पाई । चार वर्णमहैं सो अधिकाई ॥
ब्राह्मणकी सेवा अनुसारे । काम कोध औ लोभ निवारै ॥
क्षत्री सों बहु करै मितार्ई । नित नये प्रेमसहित अधिकाई ॥
वैश्य धर्मही विधि कर पूजे । सत्य धर्म दाया चित कीजे ॥
ऐसे शूद्रहि ब्रह्म बखाना । ब्रह्मलोक में सेवा माना ॥
कलियुग शूद्र धर्म अधिकारा । तीन धर्म को भयो सँहारा ॥
धन्य शूद्र जो सेवा करई । गुरुके चरण हृदय महैं धरई ॥
साखी—यह तौ करनी शूद्रकी, सुनियो हो धर्मदास ।
सतगुरुके चरण जो सेवई, सत्य लोक महैं वास ॥
चौपाई
धर्मदास तुम शूद्र औतारा । जाते सतगुरु भक्ति चित धारा ॥
तुम्हरे पीछे ब्राह्मण तरि हैं । तुम्हरे पीछे क्षत्रि उबरि हैं ॥
चारों वर्ण मुक्ति घर जैहैं । जो तुम्हरो चरणोदक लैहैं ॥
कबहैं न जल आवैं तेई । मुक्ति पदार्थ पावैं जेई ॥
नं. ७ कबीरसागर - ९
( २४२ )
अमरसूल
साखी—जो प्राणी जन्मत भये, शूद्र सकल संसार ।
कह कबीर जब बाचि हैं, करिहैं ब्रह्म विचार ॥
चौपाई
यह तुम सुनहु वर्णनका लेखा । मुक्ति भेद करहु विवेका ॥
तुम्हरे शिष्य शब्द जो पावैं । बिना शब्द नहिं शिष्य कहावैं ॥
शब्द भेद जो पावैं अंगा । ताको काल नहीं परसंगा ॥
बिन अक्षर सबकहैं दुख होई । येही विधि सब जाय बिगोई ॥
और सकल यमको द्वारा । तिनको धर्मराय जो मारा ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास विन्ती कर जोरी । स्वामी सुनियो विनती मोरी ॥
तुम्ही दयाल हो अन्तर्यामी । करहु कृपा अब मोपर स्वामी ॥
तुम्हरे वचन मुक्ति हम पाई । हमरे वंश कस मुक्ति न आई ॥
सद्गुरु वचन
तब कबीर जो कहिबे लीन्हा । अब मैं कहौं वंशकर चीन्हा ॥
जिहि विधि मुक्ति होय रे भाई । सब अब तुम्हैं कहौं ससुझाई ॥
प्रथमहि विधि वंश ज्ञान मन लावै । सहज समाधि परम पद पावै ॥
निमोही हो जगसों रहई । मोह प्रीति मन हर्ष न करई ॥
जो मानै तौ अति भल जाना । नहिं मानै तौ समता ज्ञाना ॥
जो कोइ नाम कबीरहि लेही । तिनसो कछु न अन्तर देही ॥
आपा छोड़ नाम लव लावै । देह छोड़ सतलोक सिधावै ॥
जो मनमें करि है अहँकारा । निश्चय बूझै सब परिवारा ॥
सत्य भक्ति सत्यही मन लावै । आप तरे जीवन मुक्तावै ॥
जो कोई माया आन चढ़ाई । साधुन कहैं सब देय खवाई ॥
सत्य वचन सबही सों भाषै । सत्यनाम मनमें अभिलाषै ॥
कबहुँ न क्रोध कर मनमांही । जो बोले सो नामकी छांही ॥
बोधसागर
( २४३ )
ज्ञान विचारै शब्द सुनावै । सब जीवन कहैं लोक पठावै ॥
तुम्हरे वंश जो आगे होई । तिनके गर्व बहुत मन सोई ॥
गर्वके किये भक्ति नहिं होई । बिना भक्ति सब जाँय विगोई ॥
सात पिढ़ी लग गर्व गुमाना । आठै पिढ़ी भक्ति परवाना ॥
पावै सार शब्द परवाना । तब पुनि पावै लोक ठिकाना ॥
सात बाल जो तुम्हरे होई । तब लग रहै अभिमान समोई ॥
शब्द पेल कै करहिं धिगाई । पंथहिं मेट अपंथ चलाई ॥
आठे वंश तबै औतारा । तिनसों होय पन्थ उजियारा ॥
वे गुरु आय करै संसारा । तीन लोकमहैं बास पसारा ॥
स्वर्ग माहि नामी जिहि आही । धर्मराय तिनकी सुधि पाहीं ॥
तब अपना वह दूत पठाहीं । बहुतक छल करहै तिनपाहीं ॥
सार शब्द सों निकट न जाई । भागे दूत रहै पछताई ॥
वंश तुम्हार केर यह लेखा । बिना नाम नहिं होय विवेका ॥
जा कहैं अमर नाम मिलगयऊ । सो प्राणी निहसंशय भयऊ ॥
अमरशब्द जो घट परकाशा । तहैंवा है हमरौ निज वासा ॥
छन्द—जो अमरनाम न पाय है, सो अध है पछताय ।
जन्म जन्मत कष्ट बहुतक, जरा मरन समाय हो ॥
हंस वंशन हंस पंगत, कही सब दरसायके ।
यह रहन रहै सो लोक पहुँचै, कहै कबीर समझायके ॥
सोरठा—दीन्ह जकत को राज, धर्मन तुम्हरे वंश कहैं ।
करेहि जीव को काज, सत्यनाम समझायके ॥
इति श्रीग्रंथ अमरमूल चारवर्णवर्णन वंशमहिमावर्णन
( २४४ )
अमरमूल
सप्तमविश्राम
धर्मदास बचन चौपाई
धर्मदास कहे कर जोरी । स्वामी सुनये विन्ती मोरी ॥
जो तुम कही सोई परवाना । गुरुके वचन सत्य हम जाना ॥
हम जानी पुरुष रु गुरु माहीं । तुमहिं पुरुष कुछ अंतर नाही ॥
हमरे दिल यह पारख आई । तुम्हरी दया हंस मुक्ताई ॥
हमरे बालक तुम्हरे पाछे । तुम्हरी दया नाम मिल आछे ॥
सद्गुरु वचन
तब साहिब अस कहि समुझाई । वंश तुम्हार मुक्ति घर जाई ॥
जो कोइ बालक होय तुम्हारा । तिनसों भक्ति होय उजियारा ॥
पंथ माहिं जे बालक आवैं । ते तुम वंशन माथ नवावैं ॥
तिनसों भक्ति मर्यादा होई । सार शब्द चलि है निज सोई ॥
नाँद केरि बालक जो होई । तिनको मुक्ति नाम सो सोई ॥
नाँदके बालक शब्दहि जाना । भवसागर तज लोक पयाना ॥
विन्दके बाल रहैं अरुझाई । मान गुमान और प्रभुताई ॥
सत्य शब्द जिहि बालक जानी । सोई पावैं लोक सहिदानी ॥
जेहो बाल प्रवाना पावा । तिन कहैं जानहु वंश स्वभावा ॥
साखी-हमरे बालक नामके, और सकल सब झूठ ।
सत्य शब्द कहैं जानही, काल गहे नहिं खूंट ॥
चौपाई
धर्मदास सुन शब्द पसारा । बिना शब्द नहिं उतरहि पारा ॥
बिना शब्द तुम मुक्ति न पाओ । केतो ज्ञान गम्य फैलाओ ॥
वंश हमार शब्द निज जाना । बिना शब्द नहि वंशहि माना ॥
धर्मदास निर्मोह हिय गेहू । वंशकी चिन्ता छांड़ तुम देहू ॥
तुम तो भयऊ शब्द समाना । यही बचन तुम चित नहिं आना ॥
बोधसागर
( २४६ )
तुमहि कही अस बस्तु गुसाईं । मैं बूझों यह संशय जाईं ॥
तुम्हरी दया आज जो पाऊं । तौ सब बालक लोक पठाऊं ॥
सद्गुरु वचन
तब साहिब अस कहि समुझाईं । बिना नाम नहीं लोक पठाईं ॥
नाँद बिन्दकै बालक दोईं । बिना नाम कोई मुक्ति न होईं ॥
के तौ पढ़ै गुणै औ गावै । बिना नाम भव भटका खावै ॥
हमरे माया मोह न होईं । सब संसार सत्य कर सोईं ॥
धर्मदास तुम बड़े हो ज्ञानी । यह संशय कस मन मँहै आनी ॥
गुरु को भार सबन कर होईं । तुम मनमें पछताव न कोई ॥
तारन तरन सत्य हम सोईं । बिन सतगुरु बूझा सब कोई ॥
सतगुरु तौ सब सृष्टि उबारा । तुम बालक अब कौन है भारा ॥
तुम जिन चिन्तामन मँहै करहूँ । सद्गुरु नाम हृदय मँहै धरहूँ ॥
एक काल आवे जब भाईं । सबै सृष्टि यह लोक सिधाईं ॥
जहाँ लग जीव जन्तु सब कहिये । तहाँ लग सब सद्गुरु मँहै लहिये ॥
सबै भार सद्गुरुके काँधे । पार लगावहि यम नहीं बाँधे ॥
यमका अमल छूट जब जाईं । सद्गुरु शरण जीव जब आईं ॥
साखी—कहे कबीर बिचारकै, सुनियो हो धर्मदास ।
अमरमूल जो जान है, ताको सब परकाश ॥
धर्मदास वचन—चौपाई
धर्मदास बिनवै कर जोरी । स्वामी सुनिये बिनती मोरी ॥
तुम्हरे कहे जगत तर जाईं । कौन मतासों लोक सिधाईं ॥
ज्ञान दिव्य जो घट नहीं होईं । सोइ कवन बिधि लोकसमोईं ॥
तब मैं जानो ज्ञान तुम्हारा । सकल सृष्टिको होय उबारा ॥
( २४६ )
अमरमूल
कहै कबीर तबै समुझाई । यह संशय तुम कवन कराई ॥
तुम तो आपन हंस उबारो । जीवन शोच कहा निर्धारी ॥
सतगुरु लीन्ह जगतको भारा । तेई करि है सृष्टि उबारा ॥
जापर गुरु चितवैं चितलाई । ताकर हंस बिगोय न जाई ॥
जब यह सृष्टि कीन्ह परकाशा । हंस अनंत सतलोक निवासा ॥
अबहुँ अनंत लोक कहैं जाई । सत्यलोक महाँ जाय समाई ॥
तुमको संशय कछु न भाई । आपन हंस करौ मुक्तार्ई ॥
साखी—सतगुरु तारनहार हैं, कहैं कबीर बिचार ।
तुम क्या शंका करत हो, आपन करौ उबार ॥
धर्मदास वचन—चौपाई
धर्मदास विनवै कर जोरी । बिनती साहिब सुनिये मोरी ॥
तुम शिर आहि जत्तको भारा । सब जीवन को करौ उबारा ॥
हमको नाहिं गुरुवाई दीजे । आपन भार आप शिर लीजे ॥
सद्गुरु वचन
तब सतगुरु अस वचन उचारा । तुम कहैं दीन्ह जत्तको भारा ॥
तुम्हरे मुहर चले संसारा । अक्षर अक्षर करै पुकारा ॥
तुम्हरे कहे खोज जो करई । अक्षर पाय हंस निस्तरई ॥
जो नहिं मानै कहा तुम्हारा । सो चल जैहैं यमके द्वारा ॥
धर्मदास बिनती अनुसारि । हे सतगुरु तुम्हरी बलिहारी ॥
तुम तो सत्य लोकके वासी । किहिं कारन आये अविनासी ॥
मृत्यु लोक मैं कवनै काजा । धर्मराय बड़ पापी राजा ॥
तहैंवां कवन काज पगुधारा । सो मोहिं स्वामी कहौ बिचारा ॥
तुम साहब सत पुरुष कहाए । मृत्यु लोक में काहे आए ॥
बोधसागर
( २४७ )
सद्गुरु वचन
तब साहिब बोले बिहसाई । अब यह ज्ञान सुनौ मन लाई॥
जब नहिं हते शून्य बे शून्या । तब नहिं हते पाप औ पुन्या॥
तब नहिं धरती गगन अकाशा । मेरे मन्दर नाहीं कैलाशा ॥
तब नहिं चन्द्र सूर्य औतारा । तब नहिं शेष सकलविस्तारा॥
तब नहिं इन्द्र कुबेर समोई । वायु वरुण तहैंवां नहिं कोई ॥
सात वार पन्द्रह तिथि नाहीं । आदि अंत नहिं कालकी छाहीं॥
तब नहिं ब्रह्मा विष्णु महेशा । आदि भवानी गौरि गणेशा॥
आदि पुरुष तब हते अकेला । उनके संग हता नहिं चेला ॥
आप पुरुष अस कीन्हौ साजा । शब्दहि माहि लोक उपराजा॥
प्रथमहि शब्द सुरत अनुसारा । तेहि पीछे सब द्रौप सवौरा ॥
तेहि पीछे पुन मूल बनावा । तेहि पीछे सोहं उपजावा ॥
ता पीछे अचिन्त जो कीन्हा । ते पीछे अक्षर रच लीन्हा ॥
ता पीछे कूर्महि निर्मयऊ । ताहि भार पृथ्वीको दयऊ ॥
तब जल रंग सूरत इस भाखा । सप्त पातालके नीचे राखा ॥
जिह्वितै भयो जलको विस्तारा । सकल सृष्टि कौ भयो पसारा॥
तिहि तैं तेज तत्त्व अनुसार । जेहिं गुण तैं काल औतारा ॥
पांच तत्त्वतैं सब निर्मावा । तीनों गुण तिहि माहि समावा॥
तीनों गुण स्वरूपके धामा । ब्रह्मा विष्णु महेश्वर नामा ॥
रज गुण तैं ब्रह्मा उत्पानी । सतगुरु भाव विष्णु कर जानी॥
तमगुण शिव संहार पसारा । इतने भयो सकल संसारा ॥
तेजके गुणहि काल उत्पानी । तासों भये जीव दुखदानी ॥
तातैं पुरुष दया चित आई । हंसन कारण मोहिं पठाई ॥
यातैं मृत्यु लोकहि आए । धर्मदास तुम दर्शन पाए ॥
तुम जीवनकैं बन्द बुझाये । सुमरन सत्य नाम समुझाये ॥
( २४८ )
अमरमूल
तुम्हरे हाथ सृष्टि तरजाई । सार शब्द हम तुम्हें लखाई ॥
या कारण संसारहिं आये । नाम पान सों हंस बचाये ॥
जो तुम कहौ कहा अस कीन्हा । आज्ञा मान पुरुषकी लीना ॥
पुरुष शब्द ते जीव उबारा । तुम कहैं कवन बात कर भारा ॥
यह चरित्र कछु कहा न जाई । अचरज खेल पुरुष निर्माई ॥
आपहि पुरुष आपही काला । आपहि काल कीन्ह बे हाला ॥
आपहि सकल सृष्टि निर्माई । आपहि न्याय करै सब कोई ॥
आपहि कर्म कुकर्म बखानै । आपहि आपन आप पहिचानै ॥
यही ज्ञान धर्मन सुन लेहू । इत उन चित जप मत देहू ॥
जिमि बालक मंदिरहिं सवोंरा । आपहि भेट आपहि हारा ॥
माता सों तब रुदन कराई । मंदिर अब मम देहु बनाई ॥
एही खेल बिधाता कीन्हा । यही मता कोई बिरिले चीन्हा ॥
धर्मदास तुम सत्यहिं मानौ । हमरौ बचन झूठ जिन जानौ ॥
यह चरित्र मैं तुम्हें सुनावा । लीला पुरुष केर समुझावा ॥
आपहि पुरुष आपहि नारी । आपहि काम विषय अधिकारी ॥
आपहि सृष्टि कीन्ह उतपानी । आपहि कर्म धर्म लपटानी ॥
कर्म भर्म आपहि उपजाई । आपहि स्तुति कीन्ह बड़ाई ॥
आपहि निंदक आपहि ज्ञानी । आपहि धर्म अधर्म बखानी ॥
आपहि अपनी स्तुति करई । आपहि मूर्ख चतुरता धरई ॥
आप कुलीन आपहि अकुलीना । आप धनाढ्य आपही दीना ॥
सतकुल आपहि असत बनाया । आपहि सत्य असत्य समाया ॥
यह तौ भेद पाय है सोई । सतगुरु मिले जाहि कहिं होई ॥
येही भेद धर्मनि लेव जानी । निर्मल जलगंगा सम मानी ॥
यहै ज्ञान मैं तुम्हें सुनावा । बिरला जन बूझै यह भावा ॥
यही बात गुप्त तुम राखहु । हमरी बात अंत जिन भाखहु ॥
बोधसागर
( २४९ )
जो कोई शब्दका खोजी होई । ता कहँ भेद बतावहु सोई ॥
इक मन इक चिन जाकर होई । ना कह ज्ञान न भापहु सोई ॥
दुतिया मन जाही कर भाई । तासों राखो भेद छिपाई ॥
जो गुरु सों कोई अन्तर राखा । धर्मराय सुगदर सोइ चाखा ॥
साखी-गुरुकी महिमा अगम है, अकह कही नहिं जाय ।
गुरु पद रज हियमें धरै, सत्यलोक कहँ जाय ॥
चौपाई
सत्यलोक सतगुरुकौ बासा । ब्रह्म कीन्ह गुरु मांहि निवासा ॥
गुरुके चरण रहै लवलार्ई । ताकी महिमा वर्णि न जाई ॥
गुरु औ शब्द एक कर जाना । ताकी त्रास धर्म भय माना ॥
जो कोई यह भेद न जानै । धर्मराय ता कहँ सन्मानै ॥
आतम ज्ञान जाहि कहँ होई । ताकौ काल न चापै कोई ॥
ऐसी धरण धरौ धर्मदासू । भवसागर तैं होउ उदासू ॥
सकल पसारा शून्य समाना । शून्यहि माहीं शब्द बखाना ॥
शून्य शिखरकी डोरी पावै । देह छोड़ सतलोक सिधावै ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास कह सुनौ गुसाई । आतम ज्ञान गम्य नहिं पाई ॥
आतम ज्ञान मोहि समुझाऊ । जासों सकल हंस मुक्ताऊ ॥
सद्गुरु वचन
धर्मदास यह मता अपारा । ताकर जो मैं कहौ विचारा ॥
तब साहिब दया चितलाई । आतम ज्ञान तुम्हैं समुझाई ॥
गम्य अगम्य ज्ञान जब पावे । आतम ज्ञान तब घटहि समावे ॥
सत्य शब्द जब रहै समाई । सबही ठाम लोक है भाई ॥
शत्रु मित्र एकहि कर जाना । सांच झूठ एकहि कर माना ॥
सांच झूठ दोनों मिट गयऊ । दिव्य ज्ञान जाके घट भयऊ ॥
( २५० )
अमरमूल
आपहि गुरु आपही शिष्या । आपहि पाय आपही दिरुखा ॥
आपहि आप लगावे लेखा । आपहि न्यापे अगम अलेखा ॥
आपहि स्वर्ग नर्क भर्मावै । आप ज्ञानि हिय मुक्ति समावै ॥
आपहि दाता आपहि भुक्ता । आपहि अकृत आपही कृत्ता ॥
आपहि जन्म मरण उपजावै । आप मृत्यु है लोग रुवावै ॥
आपहि जिन्दा जग उपजावा । आपहि आशा तृष्णा लावा ॥
आपहि आप धर्म है काला । दोहू दीन ज्ञान तब चाला ॥
आपहि कुलअरु आपहि जाती । आपहि मूरत, आपहि पाती ॥
आपहि डाल आपही बेला । आपहि गुरु आपही चेला ॥
सार्वी-कहैं कबीर विचारके, आपहि सकल पसार ।
आप आप महँ रम रहै, आपहि सत्य अधार ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
धर्मदास कहैं सुनौ गुसाई । यहै भेद तुम मोहि सुनाई ॥
ऐसा शब्द जो मोहि सुनावा । जन्म मरणकी त्रास मिटावा ॥
एक वचन मैं बूझौ साई । सोइ शब्द तुम मोहि सुनाई ॥
तुम जो कहेऊ ब्रह्म समाना । जीवरूप किमि होय अज्ञाना ॥
कबहुँ अज्ञान रूप है बतैं । ज्ञानी होय ज्ञान पुनि कतैं ॥
कबहुँ कहै यह ब्रह्म समाना । कहूँ राजा कहूँ भिक्षुक जाना ॥
कबहुँ जीव स्वभाव उपजावै । कबहुँ ब्रह्महो सबहि बुझावै ॥
ब्रह्म एक काहै अस कीन्हौ । साहिब मोहि बतावहु चीन्हौ ॥
कहैं कबीर सुनौ धर्मदासू । यह सब भेद कहौ तुम पासू ॥
सद्गुरु वचन
ब्रह्म रूप है बीज समाना । पारब्रह्म अंकुर प्रमाना ॥
ताही माहि पत्र दोय कीन्हा । एक शक्ति एके सब चीन्हा ॥
डार पात तब प्रकृति समाना । मूलवृक्ष ईश्वर सम जाना ॥
बोधसागर
( २५१ )
ता मई पांच डार निर्मावा । आकाशादि तेज उपजावा ॥
प्रथमहि वायु रूप जो कीन्हा । वायुके मध्य तेज धर दीन्हा ॥
तेजके मध्य नीर निर्माया । जैसे बीजसे वृक्ष जमाया ॥
ऐसे उत्पति सबकी होई । धोकामें सब गये बिगोई ॥
सद्गुरु जा कहँ दाया कीन्हा । सकल भेद ते पावैं चीन्हा ॥
तत्त्व मांहि निहतत्त्व लखावै । हृद मांहि अनहृद कहँ पावै ॥
अनर्थ मेटके अर्थ बतावै । लघु दीरघ पूरा समझावै ॥
पूर्णज्ञान जाही घट होई । सतगुरु भेदको पावै सोई ॥
ब्रह्मज्ञान बिन मुक्ति न होई । कैसे संत कहावै सोई ॥
जाकी महिमा कही न जाई । ज्ञान गम्य तैं शब्दहि पाई ॥
शब्द सार निर्मोलक पावैं । सो हंसा सतलोक सिधावैं ॥
सारखी-सो पहुँचे सतलोक कहँ, काल मर्म नहि जान ।
ते हंसा अवरन भये, सत्यपुरुषके ध्यान ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
धर्मदास कहै सुनौ गुसाई । आप अपन पर सब बिसराई ॥
सतगुरु जापै दाया कीन्हा । तिन पायोनिजबिजको चीन्हा ॥
सूक्ष्म रूप परश जन आवै । लघुता विलै दीर्घ पद पावै ॥
लघुता मति प्रभु आवस कैसे । समझ परै घट कहिये तैसे ॥
सद्गुरु वचन
कहँ कबीर सुन सुकृती बानी । यह घट समझ लेहु सहिदानी ॥
सूक्ष्म रूप शब्द कर आही । सतगुरुमिलहिं लखावहिंताही ॥
सूरत नित जब शब्द समाना । अहंकार मन केर बिलाना ॥
दीन भाव गति तबही आई । सब घट आतम एक समाई ॥
पूर्ण ज्ञान जाहि घट होई । तब यह भेद पाय है सोई ॥
ज्ञानी महिमा एही जाना । सब घट आतम एक समाना ॥
सो हंसा सतलोक सिधावे । दुबिधा भाव सबै बिसरावे ॥
( २५२ )
अमरमूल
छन्द-भाव दूसर तजहु धर्मनि, एक ब्रह्म विचारकै ।
इमि जीव जगमें देखिये, जलबिन्दु लहर सम्हरकै ॥
परमात्मासों आत्मा, जिमि भानु किरण प्रकाश हो ।
उलट कर जब आप चीन्हें, भाव दूसर नाश हो ॥
सोरठा-जिमि तिल मध्ये तेल, कंचन औ आभूषणा ॥
जीव ब्रह्म इमि मेल, पुहुप मध्य जिमि बासना ॥
इति श्री अमरमूल आत्मज्ञान वर्णन
अष्टम विश्राम
धर्मदास वचन-चौपाई
अर्ज एक अब करौं गुसाई । कृपासिन्धु मोकहैं समुझाई ॥
जीव सीव कर भेद न जाना । कैसे ज्ञान करौ परवाना ॥
जीव सीव कर भेद बताओ । यहै ज्ञान मोकहैं समझाओ ॥
सद्गुरु वचन
धर्मदास सुनियो चितलाई । जीव सीव मैं कहौं बुझाई ॥
पांच तत्त्व गुण तीन सो साजा । ताजे सृष्टि कीन्ह उपराजा ॥
शुद्ध सतो गुण सीव कहावै । रज तम मिश्रित जीव बनावै ॥
सत रज तम तीनों सो न्यारा । पारब्रह्म सबही तैं पारा ॥
पारब्रह्म अस कीन्ह समाजा । त्रिगुण रूप करसृष्टि उपराजा ॥
उपजा सृष्टि गुणकी खानी । ताते जीव बुद्धि कर जानी ॥
रज तम सत्त्व एक है भाई । बिना ज्ञान भूली दुनियाई ॥
तत्त्व ज्ञान जाके घट होई । जीव सीव कहैं जाने सोई ॥
बिना तत्त्व जाने नहिं कोई । केतौ यत्न करे नर लोई ॥
भर्म भर्म भूला संसारा । आप न चीन्हाँ भूल संसारा ॥
सब अभिमान छूट जब जाई । ब्रह्म भेद कहैं पावै भाई ॥
बोधसागर
( २५३ )
ब्रह्म ज्ञान जाके घट होई । मरम पुरुष कहैं जाने सोई ॥
सत्य शब्दका मर्म जिन जाना । और सकल जग झूठ बखाना ॥
सबमें ब्रह्म रहौ भर पूरी । बाहर भीतर तत्त्व हजुरी ॥
दूजा काहु न देखै कोई । सत्य शब्द जाके घट होई ॥
जाको सद्गुरु दाया कीन्हा । सो पावेगा शब्दका चीन्हा ॥
अगम भेद लख पावै जोई । सतगुरु साँच और सब छोई ॥
सतगुरु महिमा ही लख पाई । सो सत लोक पहुँचि है जाई ॥
यहै ज्ञान धर्मन करहु सुन लेहू । सब कहैं सत्य शब्द कह देहू ॥
मिथ्या ज्ञान करहु उपदेशा । तो नहि पावहु लोक संदेशा ॥
जो तुम काज आपना चाहू । तौ जीवन कहैं सत्य लखाहूँ ॥
जो कोई शब्द सुनै तुम पासा । सोई करि है लोक निवासा ॥
जाके सत्य ज्ञान घट भयऊ । यारै प्रीति निज घर कहैं गयऊ ॥
अनमोलिक हीरा निज जाना । ताका मोल वही परमाना ॥
सोहैं सम निर्मौलक भयऊ । साहिब सेवकइक मिल गयऊ ॥
कञ्चन और आभूषण जाई । ऐसे ब्रह्म जीव मिलजाई ॥
दूजा भाव न एका रहिया । संशय मेट अमर पद लहिया ॥
अमर मूल अमर पद भई काया । अमर शब्द जिन हंसन पाया ॥
अमर शब्द सतगुरु सो पावै । बिन सतगुरु सब मूल गँवावै ॥
कहैं कबीर सुनौ धर्मदासू । ऐसा भेद करौ परकासू ॥
यहै भेद संसार सुनावहुँ । सब जीवन कहैं लोक लेजावहुँ ॥
तुम कहैं दीन्ह जत्त कडिहारी । तुम्हरी बाँह उतर भवपारी ॥
जा कहुँ तुम बकसो सहिदानी । सो कडिहार जत्त मुहैं जानी ॥
जापर दाया तुमने कीना । सोई जीव मुक्ति कहैं चीना ॥
मुक्ति भेद जब पावै प्राणी । सतगुरुनेक सदा उत्पानी ॥
रजगुण तमगुण त्याग कराई । सतगुण धर्महिं परसैं भाई ॥
सतगुण धर्म कर पावै भेदा । कहैं कबीर सोइ हंस अच्छेदा ॥
( २५४ )
अमरमूल
धर्मदास वचन
धर्मदास विन्ती अनुसारी । हे सतगुरु मैं तुम बलिहारी ॥
सतगुण धर्म मोहि समुझाई । जिह्वितें मन संशय चलिजाई॥
सद्गुरु वचन
धर्मदास चित केहु विचारी । सतगुरु धर्म कहौं निरवारी ॥
प्रथमहि भोजन सब परिहरही । रजगुण भोजन मध्यम करही॥
उत्तम तंड़ुल आन भरावै । बार छानकै तहां मँगावै ॥
उत्तम चौका दीन्ह बहुभांती । शब्द बोल मलकीन्हौं स्वाँती॥
दुग्ध खांड घृत असन करावा । तासौं कहिये सतगुण भावा॥
जितनी क्षुधा होय घट प्रानी । लेव अहार सोई अनुमानी ॥
शब्द बोले परसाद चढ़ावै । भाजी बनै तो अति मनभावै॥
भाजी नहीं तौ जलभर आना । गुरुकहैं देय अधिक सुखमाना ॥
ऊगुर लेय बहुत मन मानी । यह विधि कहिये सात्त्विक ज्ञानी॥
तीसर भाग अभ्यागत देई । तब प्रसाद पवित्र करलेई ॥
अभ्यागत नहिं आपही पावै । राजस धर्म नर्क कह जावै ॥
सतगुरु धर्म छूट जब जाई । राजस तामस आन समाई ॥
सतगुण धर्म करौं प्रतिपाला । निश्चय पावे लोक रसाला ॥
चैतन्य पुरुषमें जाय समाई । दुविधा भाव सबै मिट जाई॥
रजगुण तमगुण सतगुण कहिये । सब मिट जाय ज्ञान जो पड़ये
सब कहैं भर्म भूत करडारा । झूठी बात भेट औटारा ॥
सबै ब्रह्म ना दूसरे कोई । दूजा भर्म मिट गये सोई ॥
वेद शास्त्र सब कहै बखानी । वचन बिलास कहैं सब ज्ञानी॥
छळ शास्त्र मिल झगरा कीन्हा । ब्रह्म रूप कारू नहिं चीन्हा ॥
चीन्हैं तौ जो दूसर होई । भर्म विवाद करें सब कोई ॥
एके ब्रह्म अखंडित कहई । खंडित ज्ञान महीं निसदिन रहई॥
बोधसागर
( २५५ )
ताकी बात कहत परवाना । झूठ न छोड़ै मूर्ख अज्ञाना ॥
मूरख किमि कर कहिये भाई । ब्रह्म सकलमें रहा समाई ॥
आपहि मूरख आपहि ज्ञानी । आप कथा सब कहै बखानी ॥
आपहि ऊँच नीच दिखलावै । ज्ञानी होय जगत समुझावै ॥
आपहि बूझ आपही नाहीं । आप आपमहैं सकल समाहीं ॥
आपहि सुत्रिन करे बनाई । जप तप ज्ञान आप ठहराई ॥
स्वर्ग नर्क सब आपहि बासा । बाजीगर है करे तमासा ॥
आप तमासा आप भुलाया । आपहि हैं सब माहि समाया ॥
आप आप को चीन्हे नाहीं । आपहि ज्ञानी आप समाहीं ॥
साखी-आप आपको चीन्हकै, आप ब्रह्म हो जाय ।
आप न चीन्है आप कहैं, परौ भर्म महैं जाय ॥
चौपाई
अकह कहन कहि नहिं जाई । आप अकथ हो कथा सुनाई ॥
आपहि मनका रूप बनाया । दूया होके जगत दिखाया ॥
ऐसा भाव विधाता कीन्हा । ताते कोइ न पावै कीन्हा ॥
साखी-आप आपको चीन्हकै, सब संशय मिटजाय ।
कहैं कबीर निर्दोष भये, ब्रह्म स्वरूप समाय ॥
चौपाई
जबहि ब्रह्मरूप कहैं जाना । तब संसार झूठ कर जाना ॥
कितहुँ न देखे दूजा नाऊ । सब घट ब्रह्म जो रहा समाऊ ॥
जाहि ज्ञान अनुभव परगासा । सकल कर्मको भयो तब नाशा ॥
कर्म धर्म जो दोउ मिटये । ना कहुँ गये ना कहूँ आये ॥
जैसा रहा तैसा है सोई । बीचको भर्म मेट सब खोई ॥
कर्म भर्म की छूटी आशा । एकै नाम करहु विश्वासा ॥
नाम छोड़कै और न जाने । तीरथ व्रत कछु मन नहिं आने ॥
( २५६ )
अमरमूल
आपहि तीर्थ आपहि देवा । आपहि आप लगावै सेवा ॥
आपहि मूरत पिंड बैधावै । आप जन्त्र है जन्तर लावै ॥
आपहि महिमा सबकी कीन्हा । आपहि निन्दक मिथ्या कीन्हा ॥
साखी-आप सकल जग व्यापिया, आपहि अलख अपार ।
आपहि जग उपजावही, आपहि दस औतार ॥
चौपाई
आपहि देव दैत्य संहारा । आप युद्ध कीन्ह असरारा ॥
आपहि महाभार्थ करवाया । पांडौको शुभ ज्ञान सुनाया ॥
आपहि कौरव पांडव भयऊ । आपहि होय सबनसौं कियऊ ॥
आपहि है अहंकार स्वरूपा । आपहि रय्यत आपहि भूपा ॥
आपहि चाकर हो सेवा लावा । आप पंडित हो वेद पढ़ावा ॥
आपहि भला बुरा अनुसारा । आप अमीर न्याव निर्बारा ॥
आप ले आवै आपहि खाई । आप अतीत आप सिवकाई ॥
आपहि न्याव आपहि बादा । आपहि तीता आपहि वादा ॥
आपहि खाटा मीठा भयऊ । आपहि सर्वस्वाद कर लयऊ ॥
आपहि लघु दीरघ हो देखा । आपहि दूर निकट हो लेखा ॥
आपहि सकलौ वेद पुराना । आपहि पोथी आप बखाना ॥
आपहि छऊ शास्त्र बनावा । वाद विवाद कर ज्ञान सुनावा ॥
आपहि जीत आपही हारा । आपहि तरे आपही तारा ॥
साखी-ऐसी महिमा ब्रह्मकी कहत कही नहिं जाय ।
जो कोइ यह मति समझ है, तेही ब्रह्म समय ॥
चौपाई
ब्रह्म अखण्ड खण्ड नहिं होई । खंडित ब्रह्म ध्यावे सब कोई ॥
आप कहैं है ब्रह्म अखंडा । आपहि खंडित कह सबखंडा ॥
आपहि मनुष्य रूप कहावै । आपहि दूजा भाव स्वभावै ॥
बोधसागर
( २५७ )
आप अवचन वचन नहीं आवै । आप वचन कहि सब समुझावै॥
आप अरूप रूप नहीं कोई । आपहि सकल स्वरूप है सोई ॥
आपहि निर्गुण रूप जो कहिये । ज्ञानगम्यते यह मत लहिये ॥
आपहि ज्ञान मुक्तिके दाता । आपहि दाता आपहि मुक्ता ॥
कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । ऐसा ज्ञान घट करौ प्रकाशा ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास विनती अनुसारी । हे साहिब मैं तुम बलिहारी ॥
यह मत मोहक अगम लखावा । हृदय कमल अब आन जुड़ावा ॥
एक बात मैं बूझहुँ सार्ई । सोइ कहौ जिहि संशय जाई ॥
तुम सब ब्रह्म कहो समुझावा । मोरे मन निश्चय यह आवा ॥
औरन सों कह कहौ गुसाई । यह तौ ज्ञान कहौं नहीं जाई ॥
मैं जाना सब तुम्हरी दाया । और जीव नहीं शब्द समाया ॥
ताकर मोहे कहौं उपदेशा । सो हंसन सों कहौं सन्देशा ॥
सद्गुरु वचन
धर्मदास तुम ज्ञान सुनाऊँ । जो मानैं सो सन्त स्वभाऊ ॥
जो नहीं माना शब्द तुम्हारा । फिर पछतै है बारम्बारा ॥
धर्मदास तुम आपन सोधौ । तब तुम सकल मृष्टिपर बोधौ ॥
जो तुम्हरी मन थिर नहीं होई । तब लग पंथ चलैं नहीं कोई ॥
सारखी—जब मन कहै परबोध हु, सकल भर्म मिटजाय ।
एक नाम कहै सेवहु, आवागमन मिटजाय ॥
चौपाई
धर्मदास मैं कहौं नवैरा । जासों हंस मुक्त होय तेरा ॥
मुक्ति होय सत नामहि पावै । बहुरि न योनी संकट आवै ॥
( २५८ )
अमरमूल
धर्मदास वचन
धर्मदास कहैं सुनो गुसाईं । मुक्ति वस्तु सो मोहि सुनाईं ॥
तुम तौ मुक्ति भर्म कर डारा । तुमते पायँउ ज्ञान भंडारा ॥
मुक्ति करौ जो बन्धा होई । यह तौ हंस निबन्धक सोई ॥
नहिं कोई बन्धा नहिं कोइ छूटा । संशयके बस सब जग लूटा ॥
तुम्हरी दाय़ा सो हम जाना । मुक्ति अमुक्ति दोउ भर्माना ॥
सद्गुरु उवाच
अब तुम्हारे जिव निश्चय आई । हम जाना तुम सिखहौ भाई ॥
निज मन्त्रहि जानहु धर्मदासा । अब कह बूझहु सत्त विलासा ॥
जो कहिये सो वचन विलासा । यह तौ साखी पद परकासा ॥
ग्रन्थ कहेउ सब जगत प्रबोधा । जो बूझे सो पावै सोधा ॥
जो बूझे ग्रन्थनकी वानी । तब पावै गम निज सहिदानी ॥
जब पावै शब्दहि कर लेखा । तब जानहु जैसे सब धोखा ॥
धोखा योग यज्ञ तप कीन्हा । धोखा दान पुण्य सब लीन्हा ॥
धोखा कर्म करे संसारा । धोखा कोटिन ज्ञान पसारा ॥
धोखा पुरान सकल जहाना । धोखा शास्त्र वेद मत ठाना ॥
धोखा साखी पद है भाई । धोखा कह सब ज्ञान हुनाई ॥
धोखा प्रथम सांच कर माना । समझे धोखा सबै नसाना ॥
जस निर्गुण तस सर्गुण माना । निर्गुण सर्गुण एक समाना ॥
अगुण सगुण दोनों मिट गयऊ । आदिब्रह्म सौ परिचय भयऊ ॥
धर्मदास यह मति सुनि लेहू । धोखा ज्ञान चित्त मत देहू ॥
प्रथमहि भक्त रूपकर ज्ञाना । ता पीछे फिर तत्त्व समाना ॥
जबही तत्त्व समाना भाई । तबही जीव लोक कहैं जाई ॥
जबही सत्त्व हदैं महैं आवै । धोखा रूप सबै मिट जावै ॥
जब तुम अपना तत्त्वहि जानौ । गुरु औ शिष्य दोउ पहिचानौ ॥