कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
बोधसागर
( २१३ )
गुरु कहैं पेट करै अधिकार्ई । निश्चय नरक जाय रे भाई ॥
तुम सों भेद कही निहंतता । निश्चय वचन सुनो मतिमंता ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास बिनवैं कर जोरी । स्वामी सुनिये विन्ती मोरी ॥
नारी नाम नरक की खानी । सो गुरुको किमि दीजे आनी ॥
सकल नरक नारी ढिग कहिये । सोई नरक गुरु कैसे चहिये ॥
गुरुतो ब्रह्म रूप हम जाना । नर्क भोगे सो कौने ज्ञाना ॥
गुरुकी महिमा अगम बताई । नीच वचन कैसे कहैं साई ॥
नीच सोई जो नीची कहै । नीच पंथ सों पार न लहै ॥
ऊँचा होय सो गुरु पद धारा । नीचा छोड़ ऊंच भव पारा ॥
नीचे कर्म काट गुरु दीन्हा । गुरुका वचन मान मैं लीन्हा ॥
दोहा—सो अब मोहि बतावहु, तुम गुरु अगम अपार ।
धर्मदास की बीनती, सुनियो हो करतार ॥
साखी—रहित ज्ञान तुम भाखिया, सत्य शब्द ठहराय ।
व्यभिचारी महाँ सत कहौं, कहौ गुरु समुझाय ॥
सतगुरु वचन चौपाई
कहैं कबीर सुनो धर्मदासू । अब यह भेद कहौं तुम पासू ॥
हम जानी तुम संशय छूटा । काल कठिन भव तुम कहैं लूटा ॥
काल केरि गति तुम नहि जाना । झूठी मायामें लिपटाना ॥
जब जाना निज ब्रह्म स्वरूपा । ता कहैं नाहि रं क अरु भूपा ॥
नाम अमल रस छाके अंका । ताको कहा नरककी शंका ॥
तुम कहैं जीव बुद्धि नहि छूटा । ताते जमरा फिर फिर लूटा ॥
धर्मरायकी गति नहि जानी । हर मंदिर उपजाऔ आनी ॥
यह बाजी महाँ जीव भुलाना । शिवहिसमाधिलगावहि ध्याना ॥
विष्णु रूप काहू नहि जाना । सुर मुनि नर बूढ़े अभिमाना ॥
( २१४ )
अमरमूल
यही वचनमें सब जग वंध्य। नाम बिना नहि छूटत फंध्य ॥
झूठी माया सब जग फंदा। फंद कटे बिन नहि निर्द्वन्दा ॥
अज्ञानी जिव पर है फांसा। नर्क स्वर्ग दोऊ कर आशा ॥
संशय काटनको हम आए। धर्मराय सब दुनियां खाए ॥
ज्ञान सँवाद तुम कहैसमुझाए। तुम कहै धर्मराय भर्माए ॥
वचन हमारे दोष लगाए। झूठी माया तुम लिपटाए ॥
शिष्य सोईं गुरु बचनहि माना। आप ज्ञान बूझे नहि ज्ञाना ॥
गुरु प्रतीति हृदये नहि आई। तातैं बूड़ी सब दुनियाई ॥
बूड़त जाह थाँह नहि पावा। तातैं जन्म जन्म भर्मावा ॥
तब सतगुरु भये अन्तरध्याना। धर्मदास मनमहँ पछताना ॥
धर्मदास वचन
दया करौ गुरु पूरन स्वामी। मैं नहि जाना अंतर जामी ॥
हों अज्ञान तुम मर्म न जाना। जान बूझ भूले अभिमाना ॥
क्षमि अपराध मोर प्रभुराया। मोरे चित जो अन्तर आया ॥
तुम गुरु सतगुरु ब्रह्म समाना। मैं शिव आहुँ महा अज्ञाना ॥
कुवचन वचन बोल जो भाखा। माता पिता हृदये नहि भाखा ॥
करुणामय गुरु अन्तर्यामी। करहु दया अब मोपर स्वामी ॥
जो नहि दर्शन पाऊँ आजू। तजौँ प्रान मैं तुम्हरे काजू ॥
हे साहिब तुम पथ जो दीन्हा। तातैं तुमहि बूझ हम लीन्हा ॥
साखी-धर्मदास बिनखत बदन, करुणा बहुविधि कीन्ह।
दर्शन बिन अति विकल है, जल बिन तलफत मीन ॥
सतगुरु वचन-चौपाई
तबहि कबीर दया चित आई। धर्मदास तब दर्शन पाई ॥
दर्शन पाय भयो आनंदा। जैसे चकोर मिलत है चंदा ॥
बोधसागर
( २१६ )
गहि गुरुचरण बंदगी कीन्हा । चरण धोय चरणामृत लीन्हा ॥
बिन्ती कीन्ह चरण चितलाई । महा प्रसाद दीजिये साईं ॥
आमनिको अज्ञा तब दीन्हा । नाना व्यंजन तूर्तहि कीन्हा ॥
कंचन थार आरती चारी । सेवा बहुत हृदयमें धारी ॥
सुत नारी सब चरणन लागे । प्रेम प्रतीत भक्ति मन पागे ॥
चरणामृत सबही मिल लीन्हा । दिव्य ज्ञान सब कहैं कर दीन्हा ॥
साहिब चौका बैठे जाई । बहुत भौंति कर आसन लाई ॥
परस थार जब आमनि नारी । सुन्दर बदन प्राण अतिधारी ॥
मार मार प्रसाद लै खावहिं । प्रेमभाव साहिब मन भावहिं ॥
पाय प्रसाद पुनि अचवन लीन्हा । धर्मदास तब बिन्ती कीन्हा ॥
दया करहु अब मोपर स्वामी । बन्दी छोड़ु वर अनंतर जामी ॥
तब दीन्हऊँ प्रसाद गुसाईं । धर्मदास तब हवैं मन माईं ॥
जेतक साथ रहे घर नाहीं । वह सब आनंद भये मनमाहीं ॥
आमनि तबहीं पलंग बिछावा । सतगुरु तहां आन पौढावा ॥
धर्मदास तब पंख डुलावैं । आमनि चरण चापि सुख पावैं ॥
सकल साध हिल बंदगी कीन्हा । तन मन धन साहिब कहँ दीन्हा ॥
मेटी सकल जगतकी लाजा । ताते होय जीवको काजा ॥
धर्मनि तहां निछावर करहीं । बार बार बिन्ती अनुसरहीं ॥
साखी-यह तन लेव गुसाईं, जो होवे हम काज ।
तन मन धन कर निछावर, सुख संपति कुल लाज ॥
सदगुरुवचन-चौपाई
कर धर सिज्या पर बैठाया । अन्तर गति स्थिर ठहरावा ॥
जोई मुख सौं भीतर देखा । सबहि कसौटी कीन्ह परेखा ॥
साहिब तब ही दाय़ा कीन्हा । मस्तिक हाथ आमनिके दीन्हा ॥
जाहु न अपने घरके माहीं । सत्य तुम्हार देखे मन माहीं ॥
( २१६ )
अमरसूल
यह मन कर्म अकर्म करावे । देहके स्वारथ नाच नचावे ॥
तातें तुम मन थिर हम जाना । काल चरित्र छूटा अभिमाना ॥
हमरे देह काम नहीं होई । तुम अहंकार सकुल हम खोई ॥
धर्मदास तुम वंश उजागर । हंसन पहुँचावहु सुख-सागर ॥
निश्चय हुई है मुक्ति परवाना । सत्यलोक कहि देव पयाना ॥
वंश तुम्हार जहां लग होई । इनके हाथ मुक्ति सब होई ॥
वंश ब्यालिस अचल तुम्हारा । तिनके हाथ मुक्ति संसारा ॥
ब्यालिस मांहि त्रयोदश भाखा । अंश हमारहु हैं निज शाखा ॥
नाम जानते सबै उबारा । बिना नाम बूड़ा संसारा ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास बिन्ती अनुसारी । हे साहिब मैं तुम बलिहारी ॥
हमरे वंश कहैं पारस देई । तुम्हरे दरश बहुर कब लेई ॥
यही अर्ज मेरो सुन लीजे । वंश हमारहु आपनो कीजे ॥
जिहंते मुक्ति होय सब केरा । सो मोहे स्वामी कहौ नवेरा ॥
सद्गुरु वचन
तुम्हरे वंश को कहौ उपदेशा । जाते होय हंसको भेषा ॥
जो कोई हंस होय जगमाहीं । उबरहिं वंशनकी वाहीं ॥
वंश तुम्हार जे बालक होई । तिनसौ पारस ले सब कोई ॥
जा कहैं नाहीं ब्यापै कामा । निशदिन रहे शब्दमें धामा ॥
रहित गहिनसौ स्थिर अंगा । मनसा वाचा सत्य प्रसंग्रा ॥
सत पास को जानैं भेदा । आतम परसै सूक्ष्ममें भेदा ॥
ऐसा सज्जत शब्द सनेहा । प्रकट कबीर तासुकी देहा ॥
तिनसौ पारस भेद न कीजे । वंश मोर जो शब्द पतीजे ॥
पारस मांहि भेद जो करई । कहैं कबीर सो किहि विधि तरई ॥
बालक बोध कै पंथ चलाओ । बिना पंथ सोला नहीं पाओ ॥
बोधसागर
( २१७ )
बालक तेरे वंशके हाथा । पंथ दीन्ह मैं तिनके हाथा ॥
मुक्ति जान कर राखै गोई । तेहि सम झोही और न कोई ॥
शब्द जान कर पन्थ चलावै । देश देश फिर सब समझावै ॥
तौन देश गैवनइ कराई । सुर्तन बन्त हंसन मुक्ताई ॥
पुरुष आज्ञा जो मोकहैं दीन्हा । मुक्ति भेदसों सब कहि दीन्हा ॥
सार शब्दका भेद जो पावा । यह सब ज्ञान तोहि समझावा ॥
बिना ना मिट है नहिं संशा । नाम जान सो हमरे वंशा ॥
नाम जान सो वंश करावै । नाम बिना सो मुक्ति न पावै ॥
वंश तुम्हार नाम जब पाई । भवसागरतें लोक सिधार्द ॥
नाम न जान करै अहंकारा । सो जिव परि है भवजलधारा ॥
नाम जान सो वंश हमारा । बिना नाम बूझा संसारा ॥
बिना नाम सबही अभिमानी । नाम प्रचय कोई कोई जानी ॥
नाम निहश्चर कहा बुझाई । अमरमूल महाँ देखो आई ॥
निह अक्षर को पावै भेदा । सोई हंसा होय अछेदा ॥
साखी-कहै कबीर विचारकै, निःअक्षरको भेद ।
निःअक्षर जो पावहीं, सोई हंस अछेद ॥
चौपाई
निह अक्षर तुम ज्ञान सुनाओ । जम्बू द्वीप हंस मुक्ताओ ॥
ऐसा धरम धरे जो कोई । निश्चय पार पाय है सोई ॥
तुम धर्मदास पन्थके राजा । तुम्हरे हाथ जीव को काजा ॥
यही मता हम तुम कहैं दीन्हा । दूसर कोइ न पावै चीन्हा ॥
अक्षर भेद बसै जिहि अंगा । निस बासर हम ताके संगा ॥
सत्य लोक महाँ वासा पाई । अमृत भोजन करै अघाई ॥
छन्द-यही महिमा जीव धरहै, बाम करै सतलोक हो ।
काल फन्दा काटकै लै, धरौ हँसन थोक हो ॥
( २१८ )
अमरमूल
सुन्नन सिज्या बास लीन्हो, असन अमृत पावहीं ।
वस्त्र अम्मर पहिरकै तिन, जरा मरन नसावहीं ॥
सोरठा-षोडश भान प्रवान, धर्मनि शोभा हंसकी ।
पावो शब्द प्रवान, अञ्जलोक वासा कियो ॥
इति श्रीग्रंथ अमरमूल धर्मदास कसोटी, पारस भेद वर्णन-
चतुर्थ विश्राम
धर्मदास वचन चौपाई
धर्मदास तब विन्ती कीन्हौ । अबलगसाहिबहमनहिंचीन्हा ॥
जब तैं दाय़ा भई तुम्हारी । भयो प्रकाश हृदयमें भारी ॥
अमर लोकके हौ गुरु वासी । कारण वन आये अविनाशी ॥
मृतलोक आये किहि काजा । धर्मराय बड़ पापी राजा ॥
सद्गुरु वचन
धर्मनि सुनौ वचन चितलाई । जीवन काज पुरुष पठवाई ॥
सत्यलोक तैं जगमे आवा । धर्मराय मोहे देखन धावा ॥
धर्मराय तब पूछी बाता । कवन काज तुम आयेउ ताता ॥
मृतलोक में अब मैं जाऊँ । हंसन काज पुरुष पठवाऊँ ॥
धर्मराय तब बोलन लीन्हा । हमरे देश मुक्ति तुम दीन्हा ॥
मैं तो तीन लोक कर राजा । तुम कस करो जीव करकाजा ॥
यह तो लोक पुरुष मोहे दीन्हा । तुम कस मोहे छुड़ावन लीन्हा ॥
अजहुँ भली है जाहु गुसाई । जीव जीव जन्तु मारो सब ठाई ॥
अगम अपार निरंजन देवा । तुम नहिं जानत मोरा भेवा ॥
किहि विधि हंस उतारो पारा । कौन भेद लै करो पसारा ॥
तब हम कहा सुनो धर्मराजा । जानत नाहिं मर्म तुम काजा ॥
हम बल एक शब्द का भाई । तेही के बल हंस मुक्ताई ॥
बोधसागर
( २१९ )
जहां नाम तहां तुम नहीं कोई । विना नाम है तुम्हरी छोई ॥
यह विधि होय हंस परवाना । आवा गमन तासु नहीं जाना ॥
धर्मराय वचन
जेतिक नामे मुख सुन्न करिया । सो सब नाम हमारे धरिया ॥
जो कोई धर्म करही संसारा । सो सब मोर आहि व्यवहारा ॥
बहुत भाँति मैं फंदा कीन्हा । शंकर सहित बांध मैं लीन्हा ॥
कवन नाम हंसन मुक्ताओ । सो स्वामी मोहे भेद बताओ ॥
ज्ञानी वचन
नाम हमार पुरुषके केरा । वही नाम सों हंस उबेरा ॥
धर्मराय तुम ताहि न जाना । अपने अवगुण भये विगाना ॥
यही नाम आपन घट लेते । जीवन कष्ट नाहिं तुम देते ॥
धर्मराय वचन
परम पुरुष है मोरा नाऊँ । दूसर पुरुष कहाँ निर्माऊँ ॥
मोरे आगे कवन कहावा । सब कहँ मार जार भर्मावा ॥
तीन लोक महँ जीव पसारा । उन कहँ मार करौ संहारा ॥
ब्रह्मा पुत्र हमारो भयऊ । अंतकाल ताही दुख दयऊ ॥
शिवसमाधि कीन्हा अहँकारा । प्रलय काल करौ जर छारा ॥
विष्णु बड़े सबही में अंशा । तिनकहँ मार करौ निरवंशा ॥
अपने अंश यही गति दैहौँ । सृष्टि संहार प्रलयकर लैहौँ ॥
तुम तो आए हंस उबारन । कवन भाँति करिहौ जगतारन ॥
ज्ञानी वचन
धर्मराय कहँ तब ससुझाई । तुम जीवनके दुष्ट कहाई ॥
जब तुमकीन्ह चोरको काजा । तानैं पुरुष मोहिं उपराजा ॥
नाम एक मोहे दीन्ह अमोला । वोही नाम जिव बन्दी खोला ॥
ठाकुर नाम तुम्हारा होई । तीन लोक ठकुराह समोई ॥
( २२० )
अमरमूल
पुरुष नाम तुम दीन्ह बिसारी । आपहि पुरुष रूप विस्तारी ॥
योग सन्तायन हमरौ नाऊ । तोहि कारण मोहे निर्माऊ ॥
तुम निज धर्म करौ अहंकारा । आदि ब्रह्म अहे रखवारा ॥
धर्मराय वचन
धर्मराय तब उत्तर दीन्हा । हम कहैं दया पुरुष ने कीन्हा ॥
तुमही दया करहु मोहि पाहीं । जिहिते मोर रहै जग छाहीं ॥
तुम जेठे हम लहुरे भाई । हम ऊपर तुम काहि पठाई ॥
पुरुष समानहिं तुम कहैं जाना । अपने मन तुम दूसर ठाना ॥
कहौ उपदेश सोह उपदेशा । जातें ऊजर होय न देशा ॥
पुरुष वचन हम शिरपर मानी । आज्ञा भंग करों नहिं ज्ञानी ॥
ज्ञानी वचन
योग सन्तायन बोलन दीन्हा । यह उपदेश पुरुष तोहि दीन्हा ॥
जा जिव पान प्रवाना पावै । ताके निकट काल नहिं जावै ॥
जो कोइ जीव होइ है ज्ञानी । ताकी तुम कीजौ महिमानी ॥
सार शब्द जो बालक पावै । तासो प्रेम बहुत तुम लावै ॥
यह उपदेश हमारौ लीजे । पुरुषके वचन मान शिर लीजे ॥
जो इतना नहिं करौ कबूला । तौ तुम सहहु दुःख बहु शूला ॥
पान प्रवाना शब्द न होई । जस जानो तस करिहौ सोई ॥
इतना धर्मराय जब जाना । जो तुम कहा सोई परवाना ॥
बिन्ती एक हमारी लीजे । नाम सन्देश मोहि कहि दीजे ॥
साखी-मैं उपदेश जो पावहुँ, सो सब कहहुँ तुम्हार ।
तुमहि पुरुषके अगुवा, हंस छुड़ावनहार ॥
ज्ञानी वचन-चौपाई
तब साहिब जो कहिबे लीन्हा । तुम नहि पावहु नामको चीन्हा ॥
जब तुम सत्यलोक महाँ रहिये । चौसठ युगलग सेवा करिया ॥
बोधसागर
( २२९ )
तबै पुरुष आज्ञा तेहि दीन्हा । सत्रह खण्ड राज्य तब दीन्हा ॥
तब तुम मान सरोवर जाई । कन्या देख बहुत सुख पाई ॥
पुरुष तोहि तब मार निकारा । तब हम भएऊ हंस रखवारा ॥
शब्द वार तब पुरुष सम्हारी । तुम्हरे टारे टरत न टारी ॥
मूल शब्दका का पावै भेदा । सोई हंसा होय अच्छेदा ॥
सोई भेद तुम नाहिंन पावा । कितनौ सेवा कर गुहरावा ॥
तुम कुबुद्धि औगुण बड़ कीन्हा । पुरुष आय पेल जो दीन्हा ॥
तबतै तुम्हरो भित्र पसारा । राज पसारेउ यह संसारा ॥
हम कहैं दया हंस की आई । दीन्ह पयान लोक तैं भाई ॥
बचन हमार मान सिर लीजै । शब्द खोजि अब नाहि करीजे ॥
जब तुम पाहौ शब्द ठिकाना । लोक तुम्हार न रहे निदाना ॥
सबै जीव सत लोकहि जाई । तुम्हरी नहीं रहै ठकुराई ॥
येही मन्त्र हमारो धरहू । शब्द खोज अब नाहीं करहू ॥
साखी-महा प्रलय जब होय है, देखि हो लोक हमार ।
तब हम तुम कहैं मिलिहिंगे, शब्द दोह टकसार ॥
चौपाई
सत्रह खण्ड तबहि मिटि जाई । रहै पुरुष तब शब्द समाई ॥
धर्मराय तुम पुरुष के अंशा । मिलहै शब्द मिटे सब संसा ॥
इतना वचन धर्म सौ कीन्हा । पीछे जगही प्याना कीन्हा ॥
ता पाछे संसारहि आये । पेडरमों बहु जीव छुड़ाये ॥
चार सिद्ध पर्वत पर पाये । तिनसों ज्ञान भेद समुझाये ॥
चारौ सिद्ध काल सों बाचा । दिव्य ज्ञान हृदय मंह साचा ॥
ता पीछे तुम्हरे ढिग आए । धर्मदास तुम दर्शन पाए ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास बिन्ती अनुसारि । है सतगुरु तुम्हरी बलिहारी ॥
अगम ज्ञान तुममोहिं लखावा । हृदय कमल तुम मोर छुड़ावा ॥
( २२२ )
अमरमूल
धन्य भाग्य सतगुरु पगुधारा । अब भयोजीवन सुफल हमारा ॥
एक वचन मोहि कहौ बुझाई । जिह्तिं जीव की संशय जाई ॥
काल कठिन सो काहु न जाना । सो मोसौं कहिये परवाना ॥
जीवत काल चिन्ह जब पावै । तब तुम्हरे सतलोक सिधौवै ॥
जीवत काल चीन्ह नहि जाई । तो कैसे सत लोक सिधाई ॥
तुम तो ज्ञान बहुत उपदेशा । बिन देखे सब लगै अन्देशा ॥
दया करो अपनो जन जानी । काल चिह्न याऊ पहिचानी ॥
बिन चीन्है नहिं होय उबारा । भवसागर बांकी है धारा ॥
काल कठिन है जगकौ फंदा । किहिं विधिजीवहोयनिरद्वन्दा ॥
निरद्वन्दी मोहे करो गुसाई । तौ मैं पंथ चलाऊं जाई ॥
सद्गुरु वचन
साहिब तब कहिबे चितधारा । धर्मदास सुन काल पसारा ॥
काल अमल संशय है भाई । प्रथम काल तुम चीन्हौ आई ॥
जेतक कर्म करै संसारा । सो सब आहि काल व्यौहरा ॥
काल रुयाल जानत नहिं कोई । कर विपरीत सबन कहैं सोई ॥
दस औतार काल ने छलिया । काल अपर्बल सबकहैं दलिया ॥
मीन स्वरूप काल औतारा । कूर्म स्वरूप महा जो धारा ॥
बारह रूप औतार जो कीन्हा । नरसिंह रूप औतारजोलीन्हा ॥
वामन होके बलि कहैं छलऊ । परशुराम होय क्षत्री दलऊ ॥
राम रूप होय रावन मारा । कृष्ण रूप होयकंस पछारा ॥
बौध रूप जगन्नाथ औतारा । लीला बहुत भांति सम्हारा ॥
दस औतार कालके धरिया । म्लेच्छ मारसतयुगसोकरिया ॥
इतनी देह धरी युगमाहीं । काल अमल व्यापै तिनपाहीं ॥
काल मर्म काहू नहिं जाना । सबकहैं पकर कीन्हे पिसवाना ॥
काल पुरुष काहू नहिं चीन्हा । काल पाय सबहिन गहि लीन्हा ॥
बोधसागर
( २२३ )
काल पायकर जागहि योगी । कालकष्ट सुन फिरहिं वियोगी॥
काल पायकर पाप जो करहीं । काल पाय सब पुण्यहि धरहीं॥
काल पायकर सत गुरु भयऊ । काल पाय त्रेता है गयऊ ॥
द्वापर काल पायकर आवा । कलियुग काल पाय निरमावा॥
कालहि पाय चला सब जाई । काल पाय संसार समाई ॥
काल पाय कर भक्ति करावै । काल पायकर लोकहि आवै॥
काल भेद मैं कहा विचारी । धर्मदास तुम ज्ञान सङ्घारी ॥
काल कालको मर्म न जाना । सत्य पुरुष तैं भय उत्पाना॥
अलख निरञ्जन नाम कहावा । पुरुष प्रसंग रूप बनि आवा॥
पुरुष प्रगट जब रूप बतावा । सत्य लोक जब नाम धरावा ॥
तबही पुरुष गुप्त होय गयऊ । काल रूप यह मनकर भयऊ॥
साखी-काल काल सब कोई कहैं, काल न कीन्ह विचार ।
मन थिर होवै शब्द महैं, काल रहे झकमार ॥
चौपाई
ना कहैं आवै ना कहैं जाई । शब्दहि माहीं सहज समाई ॥
जा देखहैं तैसा है सोई । गुप्त प्रगट वे रहै समोई ॥
गुप्त ये प्रगट एक कर भयेऊ । दुतिय भावकर ज्ञान नश्येऊ॥
दुतिया दुर्मत दासी होई । ज्ञान विचार कहां रहो सोई ॥
तीन कालसों जो रहै थीरा । सोई पुरुष कायाको बीरा ॥
सोई वीर शब्द निज मूला । मंत्र ध्यान सोई स्थूला ॥
वही शब्द तैं काल डराई । नातर करि हैं कोट उपराई ॥
साखी-दुनिया चेरी काल की, मूरख बूझे नाहिं ।
जाकी दुनिया मिट गई, ते आतमब्रह्म समाहिं ॥
चौपाई
जैसा है तस कहा न जाई । ज्ञान विना बूझे नहिं भाई ॥
आय ज्ञान तव परगट भयऊ । दुतिया भाव सबै मिट गयऊ॥
( २२४ )
अमरमूल
दीपक ज्ञान भयो उजियारा । कालतिमिरमिटगा अँधियारा ॥
भय आनन्द गुरु जब पाये । ऊँच नीच सब दूर बहाये ॥
ऊँच नीच सब समकर जाना । ऊँच नीच सब झूठ बखाना ॥
ऊँच नीच सब झूठहि लावै । जब आतम परमातम पावै ॥
झूठा लोग न बूझै कोई । सब संसार झूठ है सोई ॥
समता ज्ञान प्रकाश कराई । और ज्ञान सब झूठ हैं भाई ॥
झूठ सांच संसार समाना । सत्य शब्द नाही पहिचाना ॥
झूठ सांच दोई मिट गयऊ । ज्ञानप्रकाश जाहि घट भयऊ ॥
धर्मदास तुम बूझहु ज्ञाना । काल कर्म सुनहु अब काना ॥
सतगुरु दया जाहि पर होई । अमरमूल कहैं जाने सोई ॥
साखी-अमर मूल कहैं जानई, काल दगा मिट जाय ।
काल परख कर बूझ है, सब नहिं काल समाय ॥
चौपाई
काल तिहकालका भेद सुनाऊँ । धर्मदास मैं तोहि लखाऊँ ॥
निह अक्षरका भेद निज पावै । निह अक्षर माहिं जाय समावै ॥
जो नहिं जान निहअक्षर भेदा । ता महाँ काल करत है छेदा ॥
निह अक्षर विन काल न जीतै । यज्ञ दान केता कर बीतै ॥
योग यज्ञ तप काल पसारा । यज्ञ दान सब काल व्योहरा ॥
काल गती संसार है भाई । बिरला जन कोई लख पाई ॥
साखी-संशय काल शरीर महिं, विषय काल है दूर ।
ताहि लखत कोई संतजन, जार करै सब धूर ॥
चौपाई
जीव बुद्धिसों नाहिन चीन्हा । काल न चीन्हत मतिके हीना ॥
कबहुँ सुख कबहुँ दुख होई । काल जाल जानत नहिं कोई ॥
मानस कह मनमाहिं बिचारी । निरालंब होय प्रभुहिं पुकारी ॥
बोधसागर
( २२६ )
कबहुँ कहै प्रभुने सब कीन्ह। कबहुँ कहत सब मोर अधीना॥
स्वारथ रूप सदा चित लावै । परमारथ कबहुँ नहि भावै ॥
साखी-कहै कवीर धर्मदास सों, तुम सुनियो चितलाय ।
काल भेद नहि जानहीं, मूरख रहे खुलाय ॥
चौपाई
जो देखा सो काल पसारा । जो बिनसे सो काल अहारा ॥
धर्मदास तुमचित थिर करहू । मनकी डगमग तब परिहरहू ॥
भूत भविष्य वर्तमान जो कहिये । यहि बिधि तीनकाल निर्वहिये ॥
भूत सबै है कालकी काया । भविष्य होय सोइ जीव कहाया ॥
वर्तमान परमात्म जानो । यहि विधितीनकाल पहिचानो ॥
जोई भूत सोई वर्तमाना । सोई भविष्यत भर्मकर जाना ॥
भूत भविष्यत और वर्तमाना । मनथिर भए सबै पहिचाना ॥
शब्द मांहि हंसा निरबहई । मन बिच कर्म नामको गहई ॥
मनके रूप समानी माया । सब संसार व्याप्त यह छाया ॥
मन थिर कर परमात्म जाना । यह विधि तत्त्व लेहुपहिचाना ॥
काल जाल तैं तेही लूटै । काल बिचारै ताहि न लूटै ॥
यही भेद धर्मन सुन लीजै । शब्द मांहि बासा तुम कीजै ॥
काल ज्ञान संसार बखाना । काल स्वरूप नहीं पहिचाना ॥
साखी-इतना भेद सुन लीजिये, काल को ज्ञान बखान ।
काल पाय कर होत है, हम सों फिर फिर ज्ञान ॥
धर्मदास वचन चौपाई
धर्मदास तब पांयन परई । सतगुरु सों बिन्ती अनुसरई ॥
जो तुम कही सोई परवाना । काल पाय कर फिर २ ज्ञाना ॥
तुम प्रसाद मुक्ति फल पावा । यह भवसागर बहुर न आवा ॥
हम सों ज्ञान कहा फिर होही । सोई बात कहो निज मोही ॥
( २२६ )
अमरमूल
सद्गुरु वचन
तब साहिब अस कहिबे लीन्हा । तुम नहिं पाओ ज्ञानको चीन्हा ॥
हम तौ सत्यलोकके वासी । तहैं नहिं काल बसै अविनाशी ॥
मैं जो कहा मृतलोकव्यवहारा । काल पाय सब होत औतारा ॥
काल पाय बिनसै संसारा । काले सब बिनास जग डारा ॥
काल कर्म काहू नहिं जाना । जीव जन्तु सब काल समाना ॥
कालहि पाय सृष्टि निर्माई । काल पाय फिर माहिं समाई ॥
साखी-काल पाय जग ऊपजो, काल पाय वर्त्ताय ।
काल पाय सब विनसही, काल काल कहैं खाय ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
यह सुन धर्मदास हर्षाने । सद्गुरु रूप हिये पहिचाने ॥
तुम साहिब मोहे कीन्ह निहाला । आपन जान कीन्ह प्रतिपाला ॥
बिन्ती एक करत संकाई । हे सतगुरु मोहे भाख सुनाई ॥
कालहिकी गति कहि समुझावा । अचरज बात मोर मन आवा ॥
प्रथम पुरुषकी प्रथमहि काला । मोहि बतावहु भेद रसाला ॥
सद्गुरु वचन
तब सतगुरु कहिबे अनुसारा । धर्मदास सुन शब्द हमारा ॥
प्रथम हते जब शून्य स्वभाऊ । धर्मदास सुन शब्द निर्माऊ ॥
शब्दते पुरुष शब्द निर्मावा । यही भेद बिरले जन पावा ॥
जाकौ कहिये शून्य स्वभाऊ । काल शून्य एकै समुझाऊ ॥
काल भेद कोई नहिं जाना । धर्मदास तुम सुनियो ज्ञाना ॥
शून्यहि माहि शब्द उच्चार। धर्मरायको भयो पसारा ॥
प्रथमहि जिन्द रूप इकभयऊ । सत्तर युग सोवत चल गयऊ ॥
तब साहिब मोहे आज्ञा दीन्हा । जिन्द जीवकहैं तुम नहिं चीन्हा ॥
जिन्द जीव कहैं आन बुलाई । सत्तर युग उन सोय सिराई ॥
बोधसागर
( २२७ )
तब हम जाय शब्द अस बोला । सोवत जिन्द नाहिं चित डोला ॥
का सोवत तोहि पुरुष बुलाई । नाहिं जागहि तिहि नींद सुहाई ॥
तब हम तेहि जगावन लागे । जिन्द जाग परम अनुरागे ॥
जगे न नीन्द भर्म बहु आवा । तब हम एक शब्द उपजावा ॥
काल शब्द कहैं टेर पुकारा । सुनकर जिन्द भयो संचारा ॥
काल शब्द सुनजिन्द डराना । तबही आया चरण लिपटाना ॥
काल नाम सुन ऐसा भाई । काल नाम सुन भक्ति कराई ॥
धर्मदास सुन कालको भेदा । काल बिना नाहिं करै निषेदा ॥
काल नयन भर देख न कोई । कालहि पढ़ पढ़ गये बिगोई ॥
वेद शास्त्र सुन पंडित कहाई । काल पुरुष सब जीव भर्माई ॥
साधू मिलकर भक्ति कमाई । जातैं काल फांस नाहिं आई ॥
काल शब्द ना होतौ भाई । ता काहे को भक्ति कराई ॥
कालके डर तपसी तप साधा । इन्द्री पांच काल डर बांधा ॥
कालहिके डर योग जो करई । कालहि डरतैं दान जो भरई ॥
कालहि डर भावै सत जाना । कालहि डर छोड़ै अभिमाना ॥
सत्यहि वचन काल डरकहहीं । कालहि डरसे झूठ परिहरहीं ॥
ऐसा डर है कालहि केरा । धर्मदास तुम करहु न बेरा ॥
सारखी-ऐसा डर है कालका, सुनहु हो धर्मदास ।
एक नाम कहैं जानकै, निडर रहो सुखवास ॥
चौपाई
कालहि डर दुनियां सब बूड़ी । काहु न देखी कालकी मूड़ी ॥
तुम धर्मदास निडर हो रहहु । नाहिन काल झूठ परिहरहु ॥
छन्द-यह भांति पंथ चलाव जगमें हंस लोक पठाइबौ ।
ज्ञान गम्य लखायकै फिर शब्दसार लखाइबौ ॥
हृदय जेहि पर होय गुरुकी रहत गहन समावही ।
काल कष्ट निवारकै सोई पुरुषलोक सिधावही ॥
( २२८ )
अमरमूल
सोरठा-आप सरीखा जान, ता कई शब्द लखाइयो ।
धर्मदास लेव मान, यही सिखावन पुरुषको ॥
इति श्रीग्रन्थ अमरमूल धर्मराय बाद कालको वर्णन ।
पंचम विश्राम
धर्मदास वचन-चौपाई
धर्मदास आनंद समाना । विगसेउ कमल उदेजनुभाना॥
बहुत भांतिसों विन्ती कीन्हा । मन वच कर्म चरणचित दीन्हा॥
पदरज लीन्हौ तृषा मिटाई । छूछी सीप स्वाती जिमि पाई॥
रंकहि निधी मिलगई जैसे । अहिमणि मिलै मगन भय ऐसे॥
चरणामृत वह विधिसों लीन्हा । गुरु चरणनको मैं आधीना ॥
अब प्रतीति मोर मन आई । निश्चय वचन मान तुव साँई ॥
अबही जाय लोक मैं देखा । ज्ञान गम्यसों पायउ लेखा ॥
भक्ति मुक्ति दोनों हम जाना । दया तुम्हार परी पहिचाना ॥
जेपर दया तुम्हारी होई । ऐसे पदको पहुँचे सोई ॥
हम जानकै मान उपदेशा । विन सतगुरु नहिं मिटत अँदेशा॥
तुम सतगुरु और सब शिष्या । यही ज्ञान परगट हम देख्या ॥
सतगुरु आप और सब वंशा । सत्य पुरुषको तुम निज अंशा ॥
तुम्हरे बचन लोक पहिचाना । तुम्हरी दया परी अब जाना ॥
यह मन बूझ शब्द है लोका । ज्ञान भयो मिट गये सब शोका॥
लोक अलोक एक कर जाना । तुम्हरे बचन सत्य हम जाना ॥
अब मोरे जिव परचय आई । बिन जाने जाने बूझी दुनियाई॥
नहि बूझौ नाहीं उतराना । यहि पाया हम केवल ज्ञाना ॥
एक बचन मैं बूझा साँई । विन्ती करौं चरण चित लाई ॥
बोधसागर
( २२९ )
तुम सतगुरु मोहिदिय उपदेशा । मैं हंसनसों कहौ सँदेशा ॥
यह तौ बात कही नहि जाई । जब पावे तब ज्ञान समाई ॥
जब तुम दया करी हियमाही । तबहीं पाऊ नामकी छाहीं ॥
कहिये बचन मोर मन भावै । जातैं हंसा लोक सिधायै ॥
सद्गुरु वचन-चौपाई
तब साहिब अस कहिबे लीन्हा । सब कहैं देह शब्दका चीन्हा ॥
जो नहि पाव शब्द सहदानी । तो कस करहु लोकपहचानी ॥
सब कहैं ज्ञान गम्य कर देहु । शब्द लखाय आपनकर लेहु ॥
प्रथमहि देहु पान परवाना । ता पीछे फिर ज्ञान लखाना ॥
समय जान सब कहौ बिचारी । यही भांति सब जिव निर्वारी ॥
साधुनकी सेवा चित लावै । सो जिव भवसागर नहि आवै ॥
गुरुकी दया मान सिरलीन्हा । भाव सहित पूजातिन कीन्हा ॥
इतनौ भेद एक नहि जानी । सो कैसे पुन शिष्य बखानी ॥
ज्ञानवन्त कहैं यह उपदेशा । मूरखसों जिन करहु संदेशा ॥
सार शब्द जाके घट होई । तिहि हंसा सम और न कोई ॥
धर्मदास तुम कहैं नहि भारा । सबके तारन है करतारा ॥
यह उपदेश कहहु बहु भांती । माने सोई हंस की जाती ॥
जो नहि मानै कहा तुम्हारा । सो चल जैहै यम के द्वारा ॥
यमके हाथ परै सो आई । बहता जाय थाह नहि पाई ॥
साखी-कहै कबीर धर्मदाससों, दीजो पान प्रवान ।
यही हंस जो पावहीं, पहुँचे पद निर्वान ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
हे स्वामी तुम्हरी बलिहारी । अब चौकाको कहौ बिचारी ॥
कवन शब्दसो आरति साजी । कवन शब्द सतगुरुकी पाँजी ॥
( २३० )
अमरमूल
कवन शब्दसों नरियर मोरा । कवन शब्दसों तिनका तोरा ॥
कवन शब्दसों चौका करई । कवन शब्दसों दीपक बरई ॥
कवनै शब्द पान लिख दीन्हा । कवन शब्द प्रसाद जो लीन्हा ॥
कवन शब्द मिष्टान्न चढ़ावा । कवन शब्दसों छत्र तनावा ॥
कवन शब्द पनवारौ साजा । धोती कवनै शब्द विराजा ॥
कवन शब्दसों चंदन दीजे । कवन शब्दसों पुहुप चढ़ीजे ॥
दल प्रसाद किहिं शब्द बनाई । यही भेद गुरु कहु ससुझाई ॥
सद्गुरु वचन
यहे भेद अब तोहिं बताऊँ । चौका साज सकलसमझाऊँ ॥
प्रथमहि तौ चौका अनुसारा । सोई शब्द मैं कहौं पसारा ॥
सेत सिंहसन चौका चारी । कंचन थार आरती वारी ॥
तहाँ धनी जीव बैठे आई । लिखनी लिख बहुभाँति बनाई ॥
धर्मदास उठ बिन्ती कीन्हा । चन्द्र सूर्य दोइ साखी दीन्हा ॥
शब्द माहिं बहु भाँति समावा । कदली पत्र जो आन धरावा ॥
अमर शब्द उच्चार कराया । अमर प्रवान अमरभइ काया ॥
अमर प्रवान अमर कर जाना । अमर शब्द बिरले पहिचाना ॥
अमर शब्दका पावै भेदा । कहैं कबीर प्रवान अच्छेदा ॥
एक बीज धरती कहैं दीन्हा । पान सुपारी नरियर कीन्हा ॥
सो प्रसाद संतन कहैं आई । सत्त सुकृत के लोक सिधाई ॥
तीन लोक सों भिन्न पसारा । बाहर भीतर शब्द पसारा ॥
दूजी दुर्मत चित सों मेटो । एकहि चीन्ह कबीरहि भेटो ॥
यहि शब्द मिष्टान्न चढ़ावा । कदली पत्र जो आन धरावा ॥
सवा शेर मिष्टान्न मँगावहु । सत्य पुरुष कहैं आनचढ़ावहु ॥
सत्य सुकृत कहैं आन चढ़ाई । दीन भाव कर बिन्ती लाई ॥
बोधसागर
( २३१ )
धर्मदास वचन
अर्ज एक अब सुनो हमारी । तुम गुरु लीन्हा जीव उबारी॥
शोध देख हम सकल शरीरू । पीरा मेटौ बाप कबीरू ॥
केते लाख चूक जो परई । किहि कारण नरिअर अनुसरई॥
सद्गुरु वचन
धर्मदास तुम सुनो ये बाणी । ताकर भेद कहौं परवानी ॥
सवा लाख चूक जो परई । तिहि कारण नरिअर अनुसरई॥
बहुत भांति सों तत्व लगावै । मृत्युलोकमें बहुरि न आवै ॥
सुमिरन नरिअर तिलकको
मृत्यु लोक यम को स्थाना । खैंच कबीर ने मारा बाना ॥
बान मार जत यश लीन्हा । तिलक काढ़ धर्मन कहै दीन्हा॥
साखी-पाक नारिअर मोरके, हंस उतारो पार ।
कंचन कपूर मिलगए, साहिब जीवको करौ उधार॥
खिरचा अचवन लेके, यकटक सुमरौ ध्यान ।
कहै कबीर धर्मदाससों, सोहे शब्द प्रधान ॥
सम्पूर्ण
चौपाई
तबही दीपक आन प्रकाशा । मनो सत्य लोक कियो बासा॥
अन्न शब्द का पावै भेदा । कहे कबीर तब जोत अछेदा॥
तबहि पानका लिखनी नीका । अन्न शब्दका पावे टीका ॥
सत्यका अंक तहाँ लिख दीन्हा । मंत्र उचार एक तब कीन्हा ॥
सुख सागर मोरौ स्थाना । तहँवा सेत चढ़ाये पाना ॥
सेत पानका अम्बर काया । सीपमाँहिं जिम स्वाति समाया॥
भर्मत पवन बिहरत संसारा । निर्मल पवन हंस रखवारा ॥
तबहि तिनका बेग तुरावा । जन्म जन्मके पाप बहावा ॥
( २३२ )
अमरमूल
सुम्रन तिनका तुरावेका
असन वसन मन कल्पना, देखो सर्वहि भूत ।
कहे कबीर सतगुरु मिले, मिथ्याके मुख थूक ॥
सम्पूर्ण
चौपाई
तबै प्रवाना दीजौ जानी । सुक्ति होय हंसा पहिचानी ॥
दहिने छोड़ धर्म स्थाना । बांये दुर्गदानी को थाना ॥
आगे चित्र गुपित्र कौ भारा । नाम सुनायकै हंस उबारा ॥
टूटे घाट अठासी कोरी । हंसा उतरै नामकी डोरी ॥
सारखी-कितरे वृक्ष कितरै पक्षी, कहाँ विलमेऊ आय ।
कहैं कबीर जो गुरु मिले, हंस देहि पहुँचाय ॥
चौपाई
दे परवाना हंस बचावा । ज्ञान परम पद घटहि समावा ॥
घट की परिचय कोई पाया । जाते जीत चले यमराया ॥
तब स्नान का शब्द सुनावा । विना शब्द पानी नहि पावा ॥
विना शब्द जो पीवे पानी । मानहु मदिरा रुधिर समानी ॥
सुम्रन जल पीवनेका
आगम सरोवर विमल जल, हंसा पिये अघाय ।
काया कंचन मन मगन, कर्म भर्म मिटजाय ॥
सुम्रन स्नानका
सत्य सुकृत के नीर मँगावा । धनीके बालक स्नान करावा ॥
कर स्नान पुनि शीश नवावा । साहिबके चरणन चित लावा ॥
कहैं कबीर सुनौ धर्मदासा । आदि अंत इक ज्योति निवासा ॥
सारखी-आदि अंत इक ज्योति है, अमरनाम स्थीर ।
चौदह भुवन नव खण्डमें, एकहि सत्य कबीर ॥
सम्पूर्ण