कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
( २०४ )
अमरमूल
नाम बिना सबही बिधि हीना । नाम बिना है ज्ञान बिहीना ॥
नाम बिना सो मूरख कहिये । नाम बिना सो पापी लहिये ॥
नाम जान सोई गुण आगर । नाम जान पहुँच सुख-सागर ॥
छंद
नाम अमी अमोल अबिचल अंक वीरा पावही ।
तज कागकि चाल मरालपथ गह अमरलोक सिधावही ॥
जिमि सदन दीपक बिना नहिं मिटत है अँधियार हो ।
तिमि नाम विन सुनु दास धर्मनि नहीं घट उजियार हो ।
मोरठा-नाम अमोल अपार, अमर मूल मैं वर्णैऊ ।
करहि कर्म जर छार, कहै कबीर बिचार कर ॥
इति श्रीअमरमूल नाम लोकमहिमा वर्णन ।
द्वितीय विश्राम
धर्मदास वचन-चौपाई
बिन्ती इक मैं करों गुसाईं । जिहि तें मन की संशय जाईं ॥
अमरमूल का कहौं विचारा । जाते हंस उत्तर है पारा ॥
कौन भक्त सों हंस कहावा । कौन विधीसों पंथ चलावा ॥
सो मर्यादि देहु बतलाई । तुम प्रभु ही हंसन सुखदाईं ॥
सद्गुरु वचन
कहै कबीर सुन धर्मनि नागर । यहविधिहंस पहुँच सुख सागर ॥
प्रथम करै सतगुरु की सेवा । जाते मिटै काल कर भेवा ॥
महा प्रसाद प्रेम सो पावै । सेवा कर निज गुरुहि मनावै ॥
घट में राखे प्रेम अनंदा । चौरासी के छूटे फंदा ॥
गुरु साहिब एकहि कर जाने । सो हंसा सतलोक पयाने ॥
साधन सों एकहि मति रहई । दुबिधा भाव न कबहुँ करई ॥
गुरु साधु सेवा जिन कीन्ह। ताकहँ मुक्ति निकट हम दीन्ह। ॥
बोधसागर
( २०५ )
सारखी-गुरु संतनको जान कै, हृदय करै परतीत ।
कहे कबीर सो हंस है, चलि है भव जल जीत ॥
चौपाई
सतगुरु तहां आरती करहीं । सब तज जहां जाय पगु धरहीं ॥
चरणाश्रुत साधन को लीजै । मुख पूजाकर अचवन कीजै ॥
गुरुकी दया निरवरत रहई । निंदा रूप न कबहूँ करई ॥
निःअक्षर सुमिरौ चितलाई । जासों आवागवन नसाई ॥
निःअक्षर को निरैवे भावा । देह छोड़ सतलोक सिधावा ॥
गुरुके वचन सोचकर माना । नाम बिना मिथ्या जगजाना ॥
और न देख और नहिं पेखै । निस दिन पल २ नाम विवेखै ॥
सारखी-छूट पसारा देख जग, करनी देय बताय ।
एक नाम कहैं जानके, ता महीं रहै समाय ॥
चौपाई
कर्म भर्म की छोड़हि आशा । एक नाम सों कर विश्वासा ॥
कुलकी लब्धा भर्म नसावै । ऐसी रहिनी साधु कहावै ॥
यह विधिसों तुम पंथ चलाओ । जन्म जन्म को पाप नसावो ॥
वंश तुम्हार लोक कहैं जाई । नाम बिना बूड़ी दुनियाई ॥
नाम जान सो वंश तुम्हारा । बिना नाम बूड़ा संसारा ॥
नाम पार नहिं वेदन पावा । नेति नेति कर सब गुहरावा ॥
आदि ब्रह्मको पार न पावे । पठ पठ पण्डित भर्म लगावे ॥
मुक्ति पंथ नहिं सुतै समावा । पठ गुन थकित पार नहिं पावा ॥
अंतकाल जम घेरै आई । तब विद्या कछु काम न आई ॥
विद्या पठ कीन्हा अभिमाना । अंतकाल होय नर्क निदाना ॥
वेद पुराण साख यह भाखा । नाम बिनाको जमसों राखा ॥
व्यास ब्रह्मकी अस्तुति कीन्हा । श्रीभागवत भाखनित लीन्हा ॥
( २०६ )
अमरमूल
काम रूपकर सबहि सुनावा । पंडित तासु मरम नहि पावा ॥
पुरन ब्रह्म नाहिं चित दीन्हा । काम रूप सबहीमहि लीन्हा ॥
बिन सदगुरु कोइ मरम न पावे । झूठ राह सबही लपटावे ॥
सतपुरुषको मरम न जाने । झूठहि धाय सांच कर माने ॥
झूठहि झूठ रहा लिपटाई । सतपुरुषको लखा न जाई ॥
अठारा पुराण ग्रन्थ बहु भाखा । तिनमहि सिरे भागवत राखा ॥
ब्रह्म महातम कहि समुझावैं । श्रीभागवत भक्त दृढावैं ॥
कृष्ण चरित्रसबकरहिबखाना । कृष्ण मरम काहू नहि जाना ॥
निर्गुन भक्ति नहीं चित दीन्हा । सर्गुण भक्ति सबहिगहिलीन्हा ॥
निर्गुन ब्रह्म मरम नहि जाना । शिव समाधिलगावहिं ध्याना ॥
विष्णु ध्यान कीन्हा मनमाहीं । अलख निरंजन देखैं छाहीं ॥
देखत छांहि मम्र मन भयञ्ज । निरंजन रूप विष्णु ह्वैगण्ड ॥
दैत्य देव कीन्हें उतपानी । कीन्हें दैत्य देवनकी हानी ॥
दैत्य मारिके देव छुडावा । ताते विष्णु सबन मन भावा ॥
गोपिन मिलकर रास पसारा । लीला एहि भक्त चित धारा ॥
ता लीला महि सृष्टि भुलानी । ब्रह्मादिक सबमुनि अरु ज्ञानी ॥
ज्ञान कथैं अरु जोति दृढावैं । जोति स्वरूप मर्म नहि पावैं ॥
जोति स्वरूप निरंजन राई । जिन यह सकल सृष्टि भर्माई ॥
सत पुरुष का मर्म न जाना । झूठ ज्ञान सबही लिपटाना ॥
सत्य पुरुष सतगुरु सों पावे । सत्य नाम महाँ जाय समावे ॥
साखी-कहे कबीर धर्मदाससों, अमर मूलनिज जान ।
अमर शब्द जा घट बसे, पावै पद निर्वान ॥
चौपाई
सत्य महाँ पावहु बासा । विना अमरनहिंकालविनाशा ॥
पठ पठ मूरख ज्ञान विगारे । ज्ञान गम्य नहिं कोइ विचारे ॥
बोधसागर
( २०७ )
ज्ञान गम्य जाके घट होई । शब्द खोज करि है जन सोई ॥
ज्ञान गम्य नहीं मूरख पावे । सतगुरु मिले तो भेद बतावे ॥
सब संसार दूण्ड फिर आवै । ज्ञान बिना सब मूल गँवावे ॥
साखी—संत मिले संशय नसे, नहीं तो पच पच मरना ।
नाव मिली केवटनहिं, किसी बिधि पार उतरना ॥
धर्मदास वचन—चौपाई
धर्मदास कहै सुनहु गुसाई । ज्ञान शब्द मोहे समुझाई ॥
ज्ञान रूप सतपुरुष प्रकाश । सत्य लोक महँ कीन्हौ वासा ॥
किहिबिधि समझ परैयह बानी । कहिये सदगुरु नाम निशानी ॥
सदगुरु वचन
ज्ञान स्वरूप पुरुषकर आही । ज्ञानहि रूप कबीर लखाही ॥
ज्ञान प्रकाश दीप सम जानौ । बिना ज्ञान बस झूठ बखानौ ॥
बिना ज्ञान घटमें अधियारा । ज्ञानबिना नहीं होय उबारा ॥
ज्ञान बिना अक्षर नहीं पाई । ज्ञान रूप अक्षर है भाई ॥
ज्ञान रूप पुरुष कर जानौ । एही वचन सत्य कर मानौ ॥
ज्ञान रूप निःअक्षर कहिये । अक्षर भेद ज्ञान सो लहिये ॥
निःअक्षर हो ज्ञानहि जानौ । अक्षर निःअक्षर पहिचानौ ॥
ज्ञान शब्द पुरुष कर अंशा । ज्ञान जान जन सोह मम वंशा ॥
बिना ज्ञान नहीं वंश कहावे । ज्ञान होय तब शब्दहि पावे ॥
सोई वंश सत शब्द समाना । शब्दहि हेत कथै निज ज्ञाना ॥
साखी—कहे कबीर विचारकै, सुनियो हो धर्मदास ।
जो यह शब्दहि पाय है, करि है लोक निवास ॥
धर्मदास वचन—चौपाई
बिनती करी धर्मनि कर जोरी । हे सम्रथ विनती यक मोरी ॥
जेहि तैं वंश शब्द कहँपावे । सत्य लोक कहँ सत्य सिधावे ॥
औ जीवन कहँ देहु दढाई । जाते जीव मुक्ति गति पाई ॥
( २०८ )
अमरमूल
अब मैं वंशका कहों विचारा । धर्मदास तुम अंश हमारा ॥
आदि नाम आमोदिक शाखा । सोई शब्द वंश कहैं राखा ॥
साठ सभै बारह चौपाई । एही तत्त्व हंस घर जाई ॥
जब माली का भेदहि पावै । सत्य नाम में जाय समावै ॥
ऐसो भेद सुनौ धर्मदासू । जन्म जन्म की भेटत त्रासू ॥
सद्गुरु दया कर्म होय छीना । अमर होय नामहि लौ लीना ॥
संशय का मैं कहों ठिकाना । संशय काल घटमाहि समाना ॥
जबही पुरुष धर्म कहैं कीन्हा । तबही संशय उत्पन लीन्हा ॥
निः अक्षरकी परिचय पावै । संशय मिटे अमर घर जावै ॥
संशय को खंडित है ज्ञाना । ज्ञान हीन संशय लिपटाना ॥
संशय काल सबन कहैं खाई । निःसंशय हो नाम समाई ॥
संशय काल लखै नहि कोई । तातैं गण बिगोय बिगोई ॥
संशय नाम सुनौ धर्मदासू । एक नाम की राखहु आसू ॥
नाम छोड़ अन्तहि चित आनै । संशय तमहि पकर गहि तानै ॥
नामहि गहै तेहि निहसंसा । नाम बिना बूढे सब हंसा ॥
सारखी-कहैं कबीर धर्मदाससों, संशय को विस्तार ।
एक नाम कहैं जानके, उतरहु भौ जल पार ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
हे स्वामी संशय उत्पानी । ज्ञान हीन सब जीवहि जानी ॥
विरला हंस होय अंकुरी । सो यह ज्ञान गहै निज मुरी ॥
ज्ञान लखे बिन मुक्ति न होई । तौ यह दुनियां जाय बिगोई ॥
नाम महातम भाख सुनावा । बिना नाम कोई पार न पावा ॥
सद्गुरु वचन
कहैं कबीर सुनौ धर्मदासू । यह निज भेद कहौ तुमपासू ॥
ज्ञान हीन प्रानी जो होई । ताकर भेद कहौ मैं सोई ॥
बोधसागर
( २०९ )
ता कहैं दीजै पान प्रवाना । निश्चय हंस होय निर्वाना ॥
और प्रतीत हीय मैं धरई । सो प्राणी भवसागर तरई ॥
पान पाय सत्यहि मुख भाखै । सदगुरु चरण हियेमें राखै ॥
सदगुरु केर निछावर करई । साधु चरण चितनिश्चय धरई ॥
तन मन धन संतन पर वारै । सतगुरु चरण हृदयमें धारै ॥
सुत नारी कर मोह न आवै । सबही त्याग चरण चित लावै ॥
चरण धोय चरणाभूत लीजै । सत्यलोक महाँ अमृत पीजै ॥
धर्मदास वचन
पुरुषरूप कर यह उपदेशा । नारी को अब कहौ सँदेशा ॥
नारी नाम सुक्ति किमि होई । ताके घट महाँ ज्ञान विगोई ॥
सदगुरु वचन
ताकर तोहि भेद समुझाऊँ । मनो कामना सकल मिटाऊँ ॥
नारी तरै सुनो धर्मदासू । कहैं कबीर नाम विश्वासू ॥
ज्ञान हीन नारी को रूपा । ताको मैं सब कहाँ स्वरूपा ॥
तन मन धन संतन पर वारै । संतनकी सेवा चित धारै ॥
साधन सौ जो अन्तर करई । धर्मरायके फंदा परई ॥
गुरुके चरण निछावर जाई । तन मन धन सब देय चढ़ाई ॥
गुरुकी सेवा निशिदिन करई । सो तिरिया भवसागर तरई ॥
ऐसी धरन धरै धर्मदासू । तबही मिटै कालकी फांसू ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास बिन्ती अनुसारि । हे स्वामी तुम्हरी बलिहारी ॥
यही वचन प्रभु मोहि सुनाऊ । मोरे मन इक भर्म समाऊ ॥
नारी रूप सकल हम जाना । पुरुष रूप एकहि पहिचाना ॥
नारी कहिये सब संसारा । आदि ब्रह्म है पुरुष अपारा ॥
आदि पुरुषहमतुमकहँ चीन्हा । दूसर पुरुष कहाँ अब कीन्हा ॥
नं. ७ कबीरसागर - ८
( २१० )
अमरमूल
जो तुम कही सोई हम जानी । नारी रूप सुर्त पहिचानी ॥
दूसर नारि कहाँ है कीन्हा । यही वचन हम संशय लीन्हा ॥
मैं नररूप आँहु मति हीना । यही भेद सुन भयउ मलीना ॥
तुम तौ दयावर्त गुरु स्वामी । क्षमिय चूक प्रभुअन्तरयामी ॥
नारी नाम मातु जो कहिये । इनहि भेद कैसे निर्वहिये ॥
नारी नाम बहिन जो आही । तासौँ कैसे अंक मिलाही ॥
नारी नाम पुत्री जो होई । तासौँ कैसे अंक सजोई ॥
साखी—यह सब भेद बतावहु, सुनहु हो बंदीछोर ।
यह संशय प्रभु मेटहु, चरण गहों प्रभु तोर ॥
सद्गुरु वचन—चौपाई
कहैं कबीर सुनो धर्मदासू । यह संशय उपजी तुम पासू ॥
आदि पुरुष तब हते अकेला । शब्द स्वरूपी पंथ दुहेला ॥
तब साहिब ऐसा मत कीन्हा । सकल सृष्टिरचिबेचित दीन्हा ॥
मनसा घटते भिन्न निकारी । उत्पति भई तहाँ इक नारी ॥
सोई नारि सकल जग जाया । भग भोगे तैं पुरुष कहाया ॥
भग द्वारे होय बालक आया । यही भांति सब जग भर्माया ॥
मैं तो एक मतौ रच जबही । पुत्र, बंधु पिता भयो तबही ॥
मैं तो एक नारीकर जबही । पुत्रि, बहिन माता भई तबही ॥
भाई बहिन कीन्हा व्योहारा । धर्मराय को यह संसारा ॥
यह संशय महाँ मार लै जाई । मार जार सब दुनियां खाई ॥
आपहि पिता आपही पूता । आपहि देव आपही भूता ॥
आपहि नारि रूप औतरिया । आपहि सकल सृष्टि विस्तरिया ॥
आपहि कर्म धर्म उपजावन । आपहि रचै आप विनसावन ॥
तातैं भेदे बताऊँ तोही । ज्ञानी होय समझ कर लेही ॥
धर्मदास को संशय छूटा । जन्म जन्मके पातक टूटा ॥
बोधसागर
( २११ )
ज्ञानी सों कहिये उपदेशा । मूरख सों जिन कहौ संदेशा ॥
संशय कीन्ह सकल जग भंगा । काहु न चीन्हा संशय अंगा ॥
साखी-कहैं कबीर सो बाचि है, गुरु चरण चित दीन्ह ॥
अमर मूल निज शब्द है, हंसा चित गहि लीन्ह ॥
चौपाई
धर्मदास तुम करो विचारा । विना शब्द नहिं उत्तरौ पारा ॥
सार शब्द सों सब उपजावा । नारि पुरुष दोई निरमावा ॥
सूरज पुरुष चन्द्र है नारी । यह घटमें द्वै रूप सँवारी ॥
जैसे धातु कनककी एका । साँचा माही रूप अनेका ॥
पाप पुण्य रूपहि सों बांधी । कीन्ह धर्म यह अगम अगाधी ॥
पाप रू पुण्य भर्म है भाई । धर्म राय सब भर्म उपाई ॥
भर्म अमल तबही मिट जाई । सत्य नाम जब रहै समाई ॥
जब लग भर्म अमल है भाई । तब लग नाम बूझ नहिं जाई ॥
बूझ सीख गावै बहु भाँती । सुमरन भर्म करै दिनराती ॥
आप न चीन्हे मूढ़ गँवौरा । भर्मी भ्रम भूला संसारा ॥
धर्मदास तुम भर्महि छाड़ौ । निर्भय होय नाम चित माड़ौ ॥
जो तुम भर्म करो जो माहीं । तौ कस हंसन लोक कह जाहीं ॥
भर्म छोड़के भक्ति दढावहु । यह विधि हंसनलोक पठावहु ॥
तुम कहैं दीन्ह जक्तकी भारा । तुम्हरी मुहर चलै संसारा ॥
हाथ तुम्हार जीव सब तरहीं । भवसागर तैं हंस उबरहीं ॥
धर्मदास जग पारस देहू । जीव छुड़ाय काल सों लेहू ॥
पारस नाम कहेउ उपदेशा । मूरख सो जिन कहो संदेशा ॥
छन्द-ज्ञानी कहैं यह भेद धर्मनि देहु तुम समुझायकै ।
रहन गहन विवेक बानी कहहु सकल बुझायकै ॥
( २१२ )
अमरमूल
नाम पारस परस घट महाँ काग होय मराल हो ।
अमर लोकहिं बास कर तहाँ नाहिं काल कराल हो ॥
सोरठा-करलेहु आप समान, गुरुभृंगी यह जीव को ।
देखकर नाम निशान, रूप बरख पल्टायकै ॥
इति श्री अमरमूल ग्रंथ नाममहिमा वर्णन तृतीय विश्राम ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
धर्मदास उठ बिनती लाई । तुम पर ताप हंस मुक्ताई ॥
किहिंविधिपलटै जिवकी काया । सो समुझाय करौ मोहे दाया ॥
हो सतगुरु तुम अन्तर्यामी । पारस भेद कहो मोहे स्वामी ॥
सतगुरु वचन-चौपाई
कहै कबीर सुन सन्त सुजाना । पारस भेद सुनाऊँ ज्ञाना ॥
ज्ञानी काहिं कहैं शब्द है सारा । यह पारस तैं हंस उबारा ॥
पारस पान बालक कहैं दीजे । तातैं हंस काल नहिं छीजे ॥
कामिनी कहैं पारस है सेवा । धर्मदास लखियो यह भेवा ॥
यही रहन तुम पंथ चलाओ । जीवन बोथ लोक पहुँचाओ ॥
तीनहु विधि यह कहै बुझाई । जो मानैं सो लोक सिधार्ई ॥
पुरुष होय शब्द नहिं जाना । निश्चय हुइहै नरक निदाना ॥
बालक हो वीरा नहिं पावै । कैसे कै वह लोक सिधावै ॥
कामिनि हो पारस नहिं लेही । गुरु सोई जो पारस देही ॥
कामिनि जो सो पारस लेही । कैसे मुक्ति होय पुनि तेही ॥
यासे गुरु जो अन्तर करई । धर्मराय के फन्दा परई ॥
गुरु नहिं शिष कहैं ज्ञान बतावा । यद गुरुमें फिर धोख समावा ॥
शिष्य जो गुरुसों अन्तर राखा । शिष्यमहैं धोखा सत हम भाखा ॥
गुरु सोई जो शिष्य समुझावै । शिष्य सोई जो गुरु मन लावै ॥
बोधसागर
( २१३ )
गुरु कहैं पेट करै अधिकार्ई । निश्चय नरक जाय रे भाई ॥
तुम सों भेद कही निहंतता । निश्चय वचन सुनो मतिमंता ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास बिनवैं कर जोरी । स्वामी सुनिये विन्ती मोरी ॥
नारी नाम नरक की खानी । सो गुरुको किमि दीजे आनी ॥
सकल नरक नारी ढिग कहिये । सोई नरक गुरु कैसे चहिये ॥
गुरुतो ब्रह्म रूप हम जाना । नर्क भोगे सो कौने ज्ञाना ॥
गुरुकी महिमा अगम बताई । नीच वचन कैसे कहैं साई ॥
नीच सोई जो नीची कहै । नीच पंथ सों पार न लहै ॥
ऊँचा होय सो गुरु पद धारा । नीचा छोड़ ऊंच भव पारा ॥
नीचे कर्म काट गुरु दीन्हा । गुरुका वचन मान मैं लीन्हा ॥
दोहा—सो अब मोहि बतावहु, तुम गुरु अगम अपार ।
धर्मदास की बीनती, सुनियो हो करतार ॥
साखी—रहित ज्ञान तुम भाखिया, सत्य शब्द ठहराय ।
व्यभिचारी महाँ सत कहौं, कहौ गुरु समुझाय ॥
सतगुरु वचन चौपाई
कहैं कबीर सुनो धर्मदासू । अब यह भेद कहौं तुम पासू ॥
हम जानी तुम संशय छूटा । काल कठिन भव तुम कहैं लूटा ॥
काल केरि गति तुम नहि जाना । झूठी मायामें लिपटाना ॥
जब जाना निज ब्रह्म स्वरूपा । ता कहैं नाहि रं क अरु भूपा ॥
नाम अमल रस छाके अंका । ताको कहा नरककी शंका ॥
तुम कहैं जीव बुद्धि नहि छूटा । ताते जमरा फिर फिर लूटा ॥
धर्मरायकी गति नहि जानी । हर मंदिर उपजाऔ आनी ॥
यह बाजी महाँ जीव भुलाना । शिवहिसमाधिलगावहि ध्याना ॥
विष्णु रूप काहू नहि जाना । सुर मुनि नर बूढ़े अभिमाना ॥
( २१४ )
अमरमूल
यही वचनमें सब जग वंध्य। नाम बिना नहि छूटत फंध्य ॥
झूठी माया सब जग फंदा। फंद कटे बिन नहि निर्द्वन्दा ॥
अज्ञानी जिव पर है फांसा। नर्क स्वर्ग दोऊ कर आशा ॥
संशय काटनको हम आए। धर्मराय सब दुनियां खाए ॥
ज्ञान सँवाद तुम कहैसमुझाए। तुम कहै धर्मराय भर्माए ॥
वचन हमारे दोष लगाए। झूठी माया तुम लिपटाए ॥
शिष्य सोईं गुरु बचनहि माना। आप ज्ञान बूझे नहि ज्ञाना ॥
गुरु प्रतीति हृदये नहि आई। तातैं बूड़ी सब दुनियाई ॥
बूड़त जाह थाँह नहि पावा। तातैं जन्म जन्म भर्मावा ॥
तब सतगुरु भये अन्तरध्याना। धर्मदास मनमहँ पछताना ॥
धर्मदास वचन
दया करौ गुरु पूरन स्वामी। मैं नहि जाना अंतर जामी ॥
हों अज्ञान तुम मर्म न जाना। जान बूझ भूले अभिमाना ॥
क्षमि अपराध मोर प्रभुराया। मोरे चित जो अन्तर आया ॥
तुम गुरु सतगुरु ब्रह्म समाना। मैं शिव आहुँ महा अज्ञाना ॥
कुवचन वचन बोल जो भाखा। माता पिता हृदये नहि भाखा ॥
करुणामय गुरु अन्तर्यामी। करहु दया अब मोपर स्वामी ॥
जो नहि दर्शन पाऊँ आजू। तजौँ प्रान मैं तुम्हरे काजू ॥
हे साहिब तुम पथ जो दीन्हा। तातैं तुमहि बूझ हम लीन्हा ॥
साखी-धर्मदास बिनखत बदन, करुणा बहुविधि कीन्ह।
दर्शन बिन अति विकल है, जल बिन तलफत मीन ॥
सतगुरु वचन-चौपाई
तबहि कबीर दया चित आई। धर्मदास तब दर्शन पाई ॥
दर्शन पाय भयो आनंदा। जैसे चकोर मिलत है चंदा ॥
बोधसागर
( २१६ )
गहि गुरुचरण बंदगी कीन्हा । चरण धोय चरणामृत लीन्हा ॥
बिन्ती कीन्ह चरण चितलाई । महा प्रसाद दीजिये साईं ॥
आमनिको अज्ञा तब दीन्हा । नाना व्यंजन तूर्तहि कीन्हा ॥
कंचन थार आरती चारी । सेवा बहुत हृदयमें धारी ॥
सुत नारी सब चरणन लागे । प्रेम प्रतीत भक्ति मन पागे ॥
चरणामृत सबही मिल लीन्हा । दिव्य ज्ञान सब कहैं कर दीन्हा ॥
साहिब चौका बैठे जाई । बहुत भौंति कर आसन लाई ॥
परस थार जब आमनि नारी । सुन्दर बदन प्राण अतिधारी ॥
मार मार प्रसाद लै खावहिं । प्रेमभाव साहिब मन भावहिं ॥
पाय प्रसाद पुनि अचवन लीन्हा । धर्मदास तब बिन्ती कीन्हा ॥
दया करहु अब मोपर स्वामी । बन्दी छोड़ु वर अनंतर जामी ॥
तब दीन्हऊँ प्रसाद गुसाईं । धर्मदास तब हवैं मन माईं ॥
जेतक साथ रहे घर नाहीं । वह सब आनंद भये मनमाहीं ॥
आमनि तबहीं पलंग बिछावा । सतगुरु तहां आन पौढावा ॥
धर्मदास तब पंख डुलावैं । आमनि चरण चापि सुख पावैं ॥
सकल साध हिल बंदगी कीन्हा । तन मन धन साहिब कहँ दीन्हा ॥
मेटी सकल जगतकी लाजा । ताते होय जीवको काजा ॥
धर्मनि तहां निछावर करहीं । बार बार बिन्ती अनुसरहीं ॥
साखी-यह तन लेव गुसाईं, जो होवे हम काज ।
तन मन धन कर निछावर, सुख संपति कुल लाज ॥
सदगुरुवचन-चौपाई
कर धर सिज्या पर बैठाया । अन्तर गति स्थिर ठहरावा ॥
जोई मुख सौं भीतर देखा । सबहि कसौटी कीन्ह परेखा ॥
साहिब तब ही दाय़ा कीन्हा । मस्तिक हाथ आमनिके दीन्हा ॥
जाहु न अपने घरके माहीं । सत्य तुम्हार देखे मन माहीं ॥
( २१६ )
अमरसूल
यह मन कर्म अकर्म करावे । देहके स्वारथ नाच नचावे ॥
तातें तुम मन थिर हम जाना । काल चरित्र छूटा अभिमाना ॥
हमरे देह काम नहीं होई । तुम अहंकार सकुल हम खोई ॥
धर्मदास तुम वंश उजागर । हंसन पहुँचावहु सुख-सागर ॥
निश्चय हुई है मुक्ति परवाना । सत्यलोक कहि देव पयाना ॥
वंश तुम्हार जहां लग होई । इनके हाथ मुक्ति सब होई ॥
वंश ब्यालिस अचल तुम्हारा । तिनके हाथ मुक्ति संसारा ॥
ब्यालिस मांहि त्रयोदश भाखा । अंश हमारहु हैं निज शाखा ॥
नाम जानते सबै उबारा । बिना नाम बूड़ा संसारा ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास बिन्ती अनुसारी । हे साहिब मैं तुम बलिहारी ॥
हमरे वंश कहैं पारस देई । तुम्हरे दरश बहुर कब लेई ॥
यही अर्ज मेरो सुन लीजे । वंश हमारहु आपनो कीजे ॥
जिहंते मुक्ति होय सब केरा । सो मोहे स्वामी कहौ नवेरा ॥
सद्गुरु वचन
तुम्हरे वंश को कहौ उपदेशा । जाते होय हंसको भेषा ॥
जो कोई हंस होय जगमाहीं । उबरहिं वंशनकी वाहीं ॥
वंश तुम्हार जे बालक होई । तिनसौ पारस ले सब कोई ॥
जा कहैं नाहीं ब्यापै कामा । निशदिन रहे शब्दमें धामा ॥
रहित गहिनसौ स्थिर अंगा । मनसा वाचा सत्य प्रसंग्रा ॥
सत पास को जानैं भेदा । आतम परसै सूक्ष्ममें भेदा ॥
ऐसा सज्जत शब्द सनेहा । प्रकट कबीर तासुकी देहा ॥
तिनसौ पारस भेद न कीजे । वंश मोर जो शब्द पतीजे ॥
पारस मांहि भेद जो करई । कहैं कबीर सो किहि विधि तरई ॥
बालक बोध कै पंथ चलाओ । बिना पंथ सोला नहीं पाओ ॥
बोधसागर
( २१७ )
बालक तेरे वंशके हाथा । पंथ दीन्ह मैं तिनके हाथा ॥
मुक्ति जान कर राखै गोई । तेहि सम झोही और न कोई ॥
शब्द जान कर पन्थ चलावै । देश देश फिर सब समझावै ॥
तौन देश गैवनइ कराई । सुर्तन बन्त हंसन मुक्ताई ॥
पुरुष आज्ञा जो मोकहैं दीन्हा । मुक्ति भेदसों सब कहि दीन्हा ॥
सार शब्दका भेद जो पावा । यह सब ज्ञान तोहि समझावा ॥
बिना ना मिट है नहिं संशा । नाम जान सो हमरे वंशा ॥
नाम जान सो वंश करावै । नाम बिना सो मुक्ति न पावै ॥
वंश तुम्हार नाम जब पाई । भवसागरतें लोक सिधार्द ॥
नाम न जान करै अहंकारा । सो जिव परि है भवजलधारा ॥
नाम जान सो वंश हमारा । बिना नाम बूझा संसारा ॥
बिना नाम सबही अभिमानी । नाम प्रचय कोई कोई जानी ॥
नाम निहश्चर कहा बुझाई । अमरमूल महाँ देखो आई ॥
निह अक्षर को पावै भेदा । सोई हंसा होय अछेदा ॥
साखी-कहै कबीर विचारकै, निःअक्षरको भेद ।
निःअक्षर जो पावहीं, सोई हंस अछेद ॥
चौपाई
निह अक्षर तुम ज्ञान सुनाओ । जम्बू द्वीप हंस मुक्ताओ ॥
ऐसा धरम धरे जो कोई । निश्चय पार पाय है सोई ॥
तुम धर्मदास पन्थके राजा । तुम्हरे हाथ जीव को काजा ॥
यही मता हम तुम कहैं दीन्हा । दूसर कोइ न पावै चीन्हा ॥
अक्षर भेद बसै जिहि अंगा । निस बासर हम ताके संगा ॥
सत्य लोक महाँ वासा पाई । अमृत भोजन करै अघाई ॥
छन्द-यही महिमा जीव धरहै, बाम करै सतलोक हो ।
काल फन्दा काटकै लै, धरौ हँसन थोक हो ॥
( २१८ )
अमरमूल
सुन्नन सिज्या बास लीन्हो, असन अमृत पावहीं ।
वस्त्र अम्मर पहिरकै तिन, जरा मरन नसावहीं ॥
सोरठा-षोडश भान प्रवान, धर्मनि शोभा हंसकी ।
पावो शब्द प्रवान, अञ्जलोक वासा कियो ॥
इति श्रीग्रंथ अमरमूल धर्मदास कसोटी, पारस भेद वर्णन-
चतुर्थ विश्राम
धर्मदास वचन चौपाई
धर्मदास तब विन्ती कीन्हौ । अबलगसाहिबहमनहिंचीन्हा ॥
जब तैं दाय़ा भई तुम्हारी । भयो प्रकाश हृदयमें भारी ॥
अमर लोकके हौ गुरु वासी । कारण वन आये अविनाशी ॥
मृतलोक आये किहि काजा । धर्मराय बड़ पापी राजा ॥
सद्गुरु वचन
धर्मनि सुनौ वचन चितलाई । जीवन काज पुरुष पठवाई ॥
सत्यलोक तैं जगमे आवा । धर्मराय मोहे देखन धावा ॥
धर्मराय तब पूछी बाता । कवन काज तुम आयेउ ताता ॥
मृतलोक में अब मैं जाऊँ । हंसन काज पुरुष पठवाऊँ ॥
धर्मराय तब बोलन लीन्हा । हमरे देश मुक्ति तुम दीन्हा ॥
मैं तो तीन लोक कर राजा । तुम कस करो जीव करकाजा ॥
यह तो लोक पुरुष मोहे दीन्हा । तुम कस मोहे छुड़ावन लीन्हा ॥
अजहुँ भली है जाहु गुसाई । जीव जीव जन्तु मारो सब ठाई ॥
अगम अपार निरंजन देवा । तुम नहिं जानत मोरा भेवा ॥
किहि विधि हंस उतारो पारा । कौन भेद लै करो पसारा ॥
तब हम कहा सुनो धर्मराजा । जानत नाहिं मर्म तुम काजा ॥
हम बल एक शब्द का भाई । तेही के बल हंस मुक्ताई ॥
बोधसागर
( २१९ )
जहां नाम तहां तुम नहीं कोई । विना नाम है तुम्हरी छोई ॥
यह विधि होय हंस परवाना । आवा गमन तासु नहीं जाना ॥
धर्मराय वचन
जेतिक नामे मुख सुन्न करिया । सो सब नाम हमारे धरिया ॥
जो कोई धर्म करही संसारा । सो सब मोर आहि व्यवहारा ॥
बहुत भाँति मैं फंदा कीन्हा । शंकर सहित बांध मैं लीन्हा ॥
कवन नाम हंसन मुक्ताओ । सो स्वामी मोहे भेद बताओ ॥
ज्ञानी वचन
नाम हमार पुरुषके केरा । वही नाम सों हंस उबेरा ॥
धर्मराय तुम ताहि न जाना । अपने अवगुण भये विगाना ॥
यही नाम आपन घट लेते । जीवन कष्ट नाहिं तुम देते ॥
धर्मराय वचन
परम पुरुष है मोरा नाऊँ । दूसर पुरुष कहाँ निर्माऊँ ॥
मोरे आगे कवन कहावा । सब कहँ मार जार भर्मावा ॥
तीन लोक महँ जीव पसारा । उन कहँ मार करौ संहारा ॥
ब्रह्मा पुत्र हमारो भयऊ । अंतकाल ताही दुख दयऊ ॥
शिवसमाधि कीन्हा अहँकारा । प्रलय काल करौ जर छारा ॥
विष्णु बड़े सबही में अंशा । तिनकहँ मार करौ निरवंशा ॥
अपने अंश यही गति दैहौँ । सृष्टि संहार प्रलयकर लैहौँ ॥
तुम तो आए हंस उबारन । कवन भाँति करिहौ जगतारन ॥
ज्ञानी वचन
धर्मराय कहँ तब ससुझाई । तुम जीवनके दुष्ट कहाई ॥
जब तुमकीन्ह चोरको काजा । तानैं पुरुष मोहिं उपराजा ॥
नाम एक मोहे दीन्ह अमोला । वोही नाम जिव बन्दी खोला ॥
ठाकुर नाम तुम्हारा होई । तीन लोक ठकुराह समोई ॥
( २२० )
अमरमूल
पुरुष नाम तुम दीन्ह बिसारी । आपहि पुरुष रूप विस्तारी ॥
योग सन्तायन हमरौ नाऊ । तोहि कारण मोहे निर्माऊ ॥
तुम निज धर्म करौ अहंकारा । आदि ब्रह्म अहे रखवारा ॥
धर्मराय वचन
धर्मराय तब उत्तर दीन्हा । हम कहैं दया पुरुष ने कीन्हा ॥
तुमही दया करहु मोहि पाहीं । जिहिते मोर रहै जग छाहीं ॥
तुम जेठे हम लहुरे भाई । हम ऊपर तुम काहि पठाई ॥
पुरुष समानहिं तुम कहैं जाना । अपने मन तुम दूसर ठाना ॥
कहौ उपदेश सोह उपदेशा । जातें ऊजर होय न देशा ॥
पुरुष वचन हम शिरपर मानी । आज्ञा भंग करों नहिं ज्ञानी ॥
ज्ञानी वचन
योग सन्तायन बोलन दीन्हा । यह उपदेश पुरुष तोहि दीन्हा ॥
जा जिव पान प्रवाना पावै । ताके निकट काल नहिं जावै ॥
जो कोइ जीव होइ है ज्ञानी । ताकी तुम कीजौ महिमानी ॥
सार शब्द जो बालक पावै । तासो प्रेम बहुत तुम लावै ॥
यह उपदेश हमारौ लीजे । पुरुषके वचन मान शिर लीजे ॥
जो इतना नहिं करौ कबूला । तौ तुम सहहु दुःख बहु शूला ॥
पान प्रवाना शब्द न होई । जस जानो तस करिहौ सोई ॥
इतना धर्मराय जब जाना । जो तुम कहा सोई परवाना ॥
बिन्ती एक हमारी लीजे । नाम सन्देश मोहि कहि दीजे ॥
साखी-मैं उपदेश जो पावहुँ, सो सब कहहुँ तुम्हार ।
तुमहि पुरुषके अगुवा, हंस छुड़ावनहार ॥
ज्ञानी वचन-चौपाई
तब साहिब जो कहिबे लीन्हा । तुम नहि पावहु नामको चीन्हा ॥
जब तुम सत्यलोक महाँ रहिये । चौसठ युगलग सेवा करिया ॥
बोधसागर
( २२९ )
तबै पुरुष आज्ञा तेहि दीन्हा । सत्रह खण्ड राज्य तब दीन्हा ॥
तब तुम मान सरोवर जाई । कन्या देख बहुत सुख पाई ॥
पुरुष तोहि तब मार निकारा । तब हम भएऊ हंस रखवारा ॥
शब्द वार तब पुरुष सम्हारी । तुम्हरे टारे टरत न टारी ॥
मूल शब्दका का पावै भेदा । सोई हंसा होय अच्छेदा ॥
सोई भेद तुम नाहिंन पावा । कितनौ सेवा कर गुहरावा ॥
तुम कुबुद्धि औगुण बड़ कीन्हा । पुरुष आय पेल जो दीन्हा ॥
तबतै तुम्हरो भित्र पसारा । राज पसारेउ यह संसारा ॥
हम कहैं दया हंस की आई । दीन्ह पयान लोक तैं भाई ॥
बचन हमार मान सिर लीजै । शब्द खोजि अब नाहि करीजे ॥
जब तुम पाहौ शब्द ठिकाना । लोक तुम्हार न रहे निदाना ॥
सबै जीव सत लोकहि जाई । तुम्हरी नहीं रहै ठकुराई ॥
येही मन्त्र हमारो धरहू । शब्द खोज अब नाहीं करहू ॥
साखी-महा प्रलय जब होय है, देखि हो लोक हमार ।
तब हम तुम कहैं मिलिहिंगे, शब्द दोह टकसार ॥
चौपाई
सत्रह खण्ड तबहि मिटि जाई । रहै पुरुष तब शब्द समाई ॥
धर्मराय तुम पुरुष के अंशा । मिलहै शब्द मिटे सब संसा ॥
इतना वचन धर्म सौ कीन्हा । पीछे जगही प्याना कीन्हा ॥
ता पाछे संसारहि आये । पेडरमों बहु जीव छुड़ाये ॥
चार सिद्ध पर्वत पर पाये । तिनसों ज्ञान भेद समुझाये ॥
चारौ सिद्ध काल सों बाचा । दिव्य ज्ञान हृदय मंह साचा ॥
ता पीछे तुम्हरे ढिग आए । धर्मदास तुम दर्शन पाए ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास बिन्ती अनुसारि । है सतगुरु तुम्हरी बलिहारी ॥
अगम ज्ञान तुममोहिं लखावा । हृदय कमल तुम मोर छुड़ावा ॥
( २२२ )
अमरमूल
धन्य भाग्य सतगुरु पगुधारा । अब भयोजीवन सुफल हमारा ॥
एक वचन मोहि कहौ बुझाई । जिह्तिं जीव की संशय जाई ॥
काल कठिन सो काहु न जाना । सो मोसौं कहिये परवाना ॥
जीवत काल चिन्ह जब पावै । तब तुम्हरे सतलोक सिधौवै ॥
जीवत काल चीन्ह नहि जाई । तो कैसे सत लोक सिधाई ॥
तुम तो ज्ञान बहुत उपदेशा । बिन देखे सब लगै अन्देशा ॥
दया करो अपनो जन जानी । काल चिह्न याऊ पहिचानी ॥
बिन चीन्है नहिं होय उबारा । भवसागर बांकी है धारा ॥
काल कठिन है जगकौ फंदा । किहिं विधिजीवहोयनिरद्वन्दा ॥
निरद्वन्दी मोहे करो गुसाई । तौ मैं पंथ चलाऊं जाई ॥
सद्गुरु वचन
साहिब तब कहिबे चितधारा । धर्मदास सुन काल पसारा ॥
काल अमल संशय है भाई । प्रथम काल तुम चीन्हौ आई ॥
जेतक कर्म करै संसारा । सो सब आहि काल व्यौहरा ॥
काल रुयाल जानत नहिं कोई । कर विपरीत सबन कहैं सोई ॥
दस औतार काल ने छलिया । काल अपर्बल सबकहैं दलिया ॥
मीन स्वरूप काल औतारा । कूर्म स्वरूप महा जो धारा ॥
बारह रूप औतार जो कीन्हा । नरसिंह रूप औतारजोलीन्हा ॥
वामन होके बलि कहैं छलऊ । परशुराम होय क्षत्री दलऊ ॥
राम रूप होय रावन मारा । कृष्ण रूप होयकंस पछारा ॥
बौध रूप जगन्नाथ औतारा । लीला बहुत भांति सम्हारा ॥
दस औतार कालके धरिया । म्लेच्छ मारसतयुगसोकरिया ॥
इतनी देह धरी युगमाहीं । काल अमल व्यापै तिनपाहीं ॥
काल मर्म काहू नहिं जाना । सबकहैं पकर कीन्हे पिसवाना ॥
काल पुरुष काहू नहिं चीन्हा । काल पाय सबहिन गहि लीन्हा ॥
बोधसागर
( २२३ )
काल पायकर जागहि योगी । कालकष्ट सुन फिरहिं वियोगी॥
काल पायकर पाप जो करहीं । काल पाय सब पुण्यहि धरहीं॥
काल पायकर सत गुरु भयऊ । काल पाय त्रेता है गयऊ ॥
द्वापर काल पायकर आवा । कलियुग काल पाय निरमावा॥
कालहि पाय चला सब जाई । काल पाय संसार समाई ॥
काल पाय कर भक्ति करावै । काल पायकर लोकहि आवै॥
काल भेद मैं कहा विचारी । धर्मदास तुम ज्ञान सङ्घारी ॥
काल कालको मर्म न जाना । सत्य पुरुष तैं भय उत्पाना॥
अलख निरञ्जन नाम कहावा । पुरुष प्रसंग रूप बनि आवा॥
पुरुष प्रगट जब रूप बतावा । सत्य लोक जब नाम धरावा ॥
तबही पुरुष गुप्त होय गयऊ । काल रूप यह मनकर भयऊ॥
साखी-काल काल सब कोई कहैं, काल न कीन्ह विचार ।
मन थिर होवै शब्द महैं, काल रहे झकमार ॥
चौपाई
ना कहैं आवै ना कहैं जाई । शब्दहि माहीं सहज समाई ॥
जा देखहैं तैसा है सोई । गुप्त प्रगट वे रहै समोई ॥
गुप्त ये प्रगट एक कर भयेऊ । दुतिय भावकर ज्ञान नश्येऊ॥
दुतिया दुर्मत दासी होई । ज्ञान विचार कहां रहो सोई ॥
तीन कालसों जो रहै थीरा । सोई पुरुष कायाको बीरा ॥
सोई वीर शब्द निज मूला । मंत्र ध्यान सोई स्थूला ॥
वही शब्द तैं काल डराई । नातर करि हैं कोट उपराई ॥
साखी-दुनिया चेरी काल की, मूरख बूझे नाहिं ।
जाकी दुनिया मिट गई, ते आतमब्रह्म समाहिं ॥
चौपाई
जैसा है तस कहा न जाई । ज्ञान विना बूझे नहिं भाई ॥
आय ज्ञान तव परगट भयऊ । दुतिया भाव सबै मिट गयऊ॥