सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ब्रह्मवैवर्त पुराण

Brahma Vaivarta Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished810 पृष्ठ
पृष्ठ 549 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५३९

कीजिये। मुक्तिदाता जगन्नाथ! ऐसा करके मुझे उत्तम गति दीजिये। आप ही वसुधाका उद्धार करनेके लिये अंशतः वाराहरूपमें अवतीर्ण हुए थे। नाथ! आप ही वेदोंके रक्षक तथा हिरण्याक्षके नाशक हैं। आप पूर्ण परमात्मा स्वयं ही हिरण्यकशिपुके वधके लिये नृसिंहरूपमें प्रकट हुए थे। प्रह्लादपर अनुग्रह और वेदोंकी रक्षा करनेके लिये ही आपने यह अवतार ग्रहण किया था। दयानिधे! आपने ही राजा मनुको ज्ञान देने, देवता और ब्राह्मणोंकी रक्षा करने तथा वेदोंके उद्धारके लिये अंशतः मत्स्यावतार धारण किया था। आप ही अपने अंशसे सृष्टिके लिये शेषके आधारभूत कच्छप हुए थे। सहस्रलोचन! आप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 550 स्कैन
५४०संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

संहार मैं कैसे करूँ?' ऐसा सोचकर भगवान्ने स्वयं ही उसकी पूर्वजन्मकी स्मृति हर ली; क्योंकि स्तुति करनेवालेका वध उचित नहीं है। दुर्वचन बोलनेवालेके ही वधका विधान है। तब दानव वैष्णवी मायाके प्रभावसे पुनः अपने-आपको भूल गया। उसके कण्ठदेशमें दुर्वचनने स्थान जमा लिया। मुने! वह शीघ्र ही मरना चाहता था, इसलिये दुर्दैवसे ग्रस्त हो विवेक खो बैठा। क्रोधसे उसके ओठ फड़कने लगे और वह दैत्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 551 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४१

धेनुकके पूर्वजन्मका परिचय, बलि-पुत्र साहसिक तथा तिलोत्तमाका स्वच्छन्द विहार, दुर्वासाका शाप और वर, साहसिकका गदहेकी योनिमें जन्म लेना तथा तिलोत्तमाका बाणपुत्री 'उषा' होना

नारदजीने पूछा— भगवन्! किस पापसे बलि-पुत्र साहसिकको गदहेकी योनि प्राप्त हुई? दुर्वासाजीने किस अपराधसे दानवराजको शाप दिया? नाथ! फिर किस पुण्यसे दानवेश्वरने सहसा महाबली श्रीहरिका धाम एवं उनके साथ एकत्व (सायुज्य) मोक्ष प्राप्त कर लिया? संदेह-भंजन करनेवाले महर्षे! इन सब बातोंको आप विस्तारपूर्वक बताइये। अहो! कविके मुखमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

८४- ब्रह्मा, शिव, पार्वती, धर्म, इन्द्र, रुद्र, दिक्पाल, ग्रह, अत्रि, लक्ष्मी, सरस्वती आदिका वैकुण्ठलोकमें आकर दुर्वासाके अपराधको क्षमाकर उनकी रक्षा करनेके लिये भगवान् विष्णुसे करुण प्रार्थना करना

पृष्ठ 552 स्कैन
५४२संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

वाले निर्लज्ज नराधम! उठ। भक्तशिरोमणि बलिक पुत्र होकर भी तू इस तरह पशुवत् आचरण कर रहा है। देवता, मनुष्य, दैत्य, गन्धर्व तथा राक्षस—ये सभी सदा अपनी जातिमें लज्जाका अनुभव करते हैं। पशुओंके सिवा सभी मैथुन-कर्ममें लज्जा करते हैं। विशेषतः गदहेकी जाति ज्ञान तथा लज्जासे हीन होती है; अतः दानवश्रेष्ठ! अब तू गदहेकी योनिमें जा। तिलोत्तमे! तू भी उठ। पुंश्चली स्त्री तो निर्लज्ज होती ही है। दैत्यके प्रति तेरी ऐसी आसक्ति है तो अब तू दानवयोनिमें ही जन्म ग्रहण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

८५- अपने घरपर आये हुए दुर्वासाको देखकर राजा अम्बरीषका उनके चरणोंमें हाथ जोड़कर प्रणाम करना

पृष्ठ 553 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४३
दुर्वासाका और्वकन्या कन्दलीसे विवाह, उसकी कटूक्तियोंसे कुपित हो मुनिका उसे
भस्म कर देना, फिर शोकसे देह-त्यागके लिये उद्यत मुनिको विप्ररूपधारी
श्रीहरिका समझाना, उन्हें एकानंशाको पत्नी बनानेके लिये कहना,
कन्दलीका भविष्य बताना और मुनिको ज्ञान देकर
अन्तर्धान होना तथा मुनिकी तपस्यामें प्रवृत्ति
भगवान् श्रीनारायण कहते हैं- मुने!
दुर्वासामु्निका गूढ़ वृत्तान्त सुनो। सबसे अद्भुत
बात यह है कि उन ऊर्ध्वरेता मुनीश्वरको भी
स्त्रीका संयोग प्राप्त हुआ। यह कैसे ? सो बता
रहा हूँ। साहसिक तथा तिलोत्तमाका शृङ्गार
(मिलन-प्रसंग) देखकर उन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 554 स्कैन

५४४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
कर सकता। जबतक जीवधारीका जन्म होता है,
तबतक उसे भोग सुखदायक जान पड़ते हैं। परंतु
मुनीन्द्र ! सबसे अधिक सुखदायिनी है श्रीहरिके
चरणकमलोंकी सेवा। मैं यहाँ श्रीकृष्ण-चरणारविन्दोंके
चिन्तनमें लगा था, परंतु मेरे इस शुभ अनुष्ठानमें
भारी विघ्न उपस्थित हो गया। न जाने पूर्वजन्मके
किस कर्म-दोषसे यह विघ्न आया है। किंतु मुने !
मैं आपकी कन्याके सौ कटु वचनोंको अवश्य
क्षमा करूँगा। इससे अधिक होनेपर उसका फल
उसे दूँगा। स्त्रीके कटु वचनोंको सुनते रहना-
यह पुरुषके लिये सबसे बड़ी निन्दाकी बात है।
जिसे स्त्रीने जीत लिया हो, वह तीनों
लोकोंके सत्पुरुषोंमें अत्यन्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 555 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४५
होता रहता था। दिये हुए वचनके अनुसार उस
कटूक्तिकारिणी स्त्रीके अपराध पूरे हो गये।
दुर्वासामुनि यद्यपि स्वात्माराम और दयालु थे
तथापि क्रोधको नहीं छोड़ सके थे। उन्होंने
मोहवश पत्नीको शाप दे दिया—'अरी तू राखका
ढेर बन जा।' मुनिके संकेतमात्रसे वह जलकर
भस्म हो गयी। जो ऐसी उच्छृङ्खला स्त्रियाँ हैं,
उनका तीनों लोकोंमें कल्याण नहीं होता। शरीरके
भस्म हो जानेपर आत्माका प्रतिबिम्बरूप जीव
आकाशमें स्थित हो पतिसे विनयपूर्वक बोला।
जीवने कहा—हे नाथ! आप अपनी ज्ञान-
दृष्टिसे सदा सब कुछ देखते हैं। सर्वज्ञ होनेके
कारण आपको सब कुछका ज्ञान है। फिर मैं
आपको क्या समझाऊँ! उत्तम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 556 स्कैन
५४६संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

समय अपने धर्म—तपस्याको छोड़कर आप क्या करने जा रहे हो? त्रिभुवनमें कौन किसकी पत्नी है और कौन किसका पति? भगवान् श्रीहरि मूर्खोंको बहलानेके लिये मायासे इन सम्बन्धोंकी सृष्टि करते हैं। यह कन्दली आपकी मिथ्या पत्नी थी; इसीलिये अभी क्षणभरमें चली गयी। जो सत्य है, वह कभी तिरोहित नहीं होता। मिथ्या वही है, जिसकी चिरकालतक स्थिति न रहे। वसुदेव-पुत्री एकानंशा, जो श्रीकृष्णकी बहिन है, पार्वतीके अंशसे उत्पन्न हुई है। वह सुशीला और चिरजीविनी है। वह सुन्दरी प्रत्येक कल्पमें आपकी पत्नी होगी; अतः आप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

श्रीराधाकी प्रार्थनासे भगवान्‌का सब वस्तुएँ लौटा देना, व्रतका विधान, दुर्गाका ध्यान, गौरी-व्रतकी कथा, लक्ष्मीस्वरूपा वेदवतीका सीता होकर इस व्रतके प्रभावसे श्रीरामको पतिरूपमें पाना, सीताद्वारा की हुई पार्वतीकी स्तुति, श्रीराधा आदिके द्वारा व्रतान्तमें दान, देवीका उन सबको दर्शन देकर राधाको स्वरूपकी स्मृति कराना, उन्हें अभीष्ट वर देना तथा श्रीकृष्णका राधा आदिको पुनः दर्शनसम्बन्धी मनोवाञ्छित वर देना

पृष्ठ 557 स्कैन

• श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४७
भगवान् शंकरके अंश हैं तथा तेजमें भी उन्हींके
समान हैं। फिर कौन ऐसा महातेजस्वी पुरुष था,
जिसने उनका भी पराभव कर दिया ?
भगवान् श्रीनारायणने कहा - मुने ! सूर्यवंशमें
अम्बरीष नामसे प्रसिद्ध एक राजाधिराज (सम्राट्)
हो गये हैं। उनका मन सदा श्रीकृष्णके
चरणकमलोंके चिन्तनमें ही लगा रहता था।
राज्यमें, रानियोंमें, पुत्रोंमें, प्रजाओंमें तथा पुण्य
कर्मोंद्वारा अर्जित की हुई सम्पत्तियोंमें भी उनका
चित्त क्षणभरके लिये भी नहीं लगता था। वे
धर्मात्मा नरेश दिन-रात सोते-जागते हर समय
प्रसन्नतापूर्वक श्रीहरिका ध्यान किया करते थे।
राजा अम्बरीष बड़े भारी जितेन्द्रिय,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 558 स्कैन

५४८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
कुपित हो उठे। उन्होंने राजाके सामने ही अपनी
एक जटा तोड़ डाली। उस जटासे शीघ्र ही एक
पुरुष प्रकट हुआ, जो अग्निशिखाके समान
तेजस्वी था। उसके हाथमें तलवार थी। वह
महाभयंकर पुरुष महाराज अम्बरीषको मार डालनेके
लिये उद्यत हो गया। यह देख करोड़ों सूर्योंके
समान प्रकाशमान श्रीहरिके सुदर्शनचक्रने उस
कृत्या-पुरुषको काट डाला। अब वह बाबा
दुर्वासाको भी काटनेके लिये उद्यत हुआ। यह
देख विप्रवर दुर्वासा भयसे व्याकुल हो भाग
चले। उन्होंने अपने पीछे-पीछे प्रज्वलित अग्निशिखाके
समान तेजस्वी चक्रको आते देखा। वे अत्यन्त
व्याकुल हो सारे ब्रह्माण्डका चक्कर लगाते-
लगाते थक गये, खिन्न हो गये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 559 स्कैन

·· श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४९
भूमण्डल सूर्यकी किरणोंसे उद्दीप्त हो उठा हो।
उस समय सम्पूर्ण कैलासवासी उस चक्रकी
विकराल ज्वालासे संतप्त हो 'त्राहि-त्राहि' पुकारते
हुए भगवान् शंकरकी शरणमें गये। उस दुःसह
चक्रको देख पार्वतीसहित करुणानिधान भगवान्
शंकरने ब्राह्मणको प्रेमपूर्वक आशीर्वाद देते हुए
कहा- 'यदि तेज सत्य है और चिरकालसे
संचित तप सत्य है तो अपराध करके भयभीत
हुआ यह ब्राह्मण संतापसे मुक्त हो जाय।'
पार्वती बोलीं- यह ब्राह्मण मेरे स्वामीके
पुण्यकर्मोंके अवसरपर शरणमें आया है; अतः
मेरे आशीर्वादसे इसका महान् भय दूर हो जाय
और यह शीघ्र ही संतापसे छूट जाय।
कृपापूर्वक ऐसा कहकर पार्वती और शिव
चुप हो गये। मुनिने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 560 स्कैन

५५०
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

इस प्रकार स्तुति करके भयसे विह्वल हुए दुर्वासा श्रीहरिके चरणकमलोंमें गिर पड़े और अपने अश्रुजलसे उन्हें सींचने लगे। दुर्वासाद्वारा किये गये परमात्मा श्रीहरिके इस सामवेदोक्त जगन्मङ्गल नामक पुण्यदायक स्तोत्रका जो संकटमें पड़ा हुआ मनुष्य भक्तिभावसे पाठ करता है, नारायणदेव कृपया शीघ्र आकर उसकी रक्षा करते हैं।

भगवान् नारायण कहते हैं—नारद! मुनिकी की हुई स्तुति सुनकर भक्तवत्सल भगवान् वैकुण्ठनाथ हँसकर अमृतकी वर्षा-सी करती हुई मधुर वाणीमें बोले।

श्रीभगवान्ने कहा—मुने! उठो,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 561 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड
५५१

पार्वती, धर्म, इन्द्र, रुद्र, दिक्पाल, ग्रह, मुनिगण, अत्रि, लक्ष्मी, सरस्वती, पार्षद तथा नर्तकगण आये और सबने दुर्वासाके अपराधको क्षमा करके उनकी रक्षा करनेके लिये भगवान् विष्णुसे करुण-प्रार्थना की।

[ तब ] श्रीभगवान् बोले—आप सब लोग मेरा नीतियुक्त और सुखदायक वचन सुनें। मैं आपकी आज्ञासे ब्राह्मणकी रक्षा अवश्य करूँगा; किंतु ये मुनि वैकुण्ठलोकसे पुनः राजा अम्बरीषके घर जायँ और उनकी प्रसन्नताके लिये वहीं पारणा करें। ये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 562 स्कैन

५५२ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
एकादशीव्रतका माहात्म्य, इसे न करनेसे हानि, व्रतके सम्बन्धमें आवश्यक निर्णय,
व्रतका विधान—छः देवताओंका पूजन, श्रीकृष्णका ध्यान और षोडशोपचार-
पूजन तथा कर्ममें न्यूनताकी पूर्तिके लिये भगवान्‌से प्रार्थना
तदनन्तर नारदजीके पूछनेपर एकादशीका
माहात्म्य बताते हुए श्रीनारायणने कहा-मुने !
यह एकादशीव्रत देवताओंके लिये भी दुर्लभ है।
यह श्रीकृष्णप्रीतिका जनक तथा तपस्वियोंका
श्रेष्ठ तप है। जैसे देवताओंमें श्रीकृष्ण, देवियोंमें
प्रकृति, वर्णोंमें ब्राह्मण तथा वैष्णवोंमें भगवान्
शिव श्रेष्ठ हैं, उसी प्रकार व्रतोंमें यह एकादशीव्रत
श्रेष्ठ है। यह चारों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 563 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड

५५३

नाम ये हैं—आसन, वस्त्र, पाद्य, अर्घ्य, पुष्प, अनुलेपन, धूप, दीप, नैवेद्य, यज्ञोपवीत, आभूषण, गन्ध, स्नानीय पदार्थ, ताम्बूल, मधुपर्क और पुनराचमनीय जल—इन सब सामानोंको दिनमें जुटाकर रातमें व्रत-सम्बन्धी पूजनादि कार्य करे।

स्नान आदिसे पवित्र हो धुले हुए धौत और उत्तरीय वस्त्र धारण करके आसनपर बैठे। फिर आचमन-प्राणायामके पश्चात् श्रीहरिको नमस्कार करके स्वस्तिवाचन करे। तदनन्तर शुभ बेलामें सप्तधान्यके ऊपर मङ्गल-कलशकी स्थापना करके उसके ऊपर फल-शाखासहित आम्रपल्लव रखे। कलशमें चन्दनका अनुलेप करे और मुनियोंने वेदोंमें कलशके स्थापन और पूजनकी जो विधि बतायी है, उसका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 564 स्कैन

५५४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

है। इसका मूल्य वर्णनातीत है। इसे धारण कीजिये।

पाद्य
करुणानिधान! आपके चरणोंको पखारनेके लिये सुवर्णमय पात्रमें रखा हुआ यह सुवासित शीतल जल स्वीकार कीजिये।

अर्घ्य
भक्तवत्सल! शङ्ख-पात्रमें रखे गये जल, पुष्प, दूर्वा तथा चन्दनसे युक्त यह पवित्र अर्घ्य आपकी सेवामें प्रस्तुत है। इसे ग्रहण कीजिये।

पुष्प
सर्वकारण! चन्दन और अगुरुसे युक्त यह सुवासित श्वेत पुष्प शीघ्र ही आपके मनमें आनन्दका संचार करनेवाला है। इसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

८६- गौरीव्रतके पूर्ण होनेपर आकाशसे प्रकट होकर भगवती दुर्गाका मुस्कराते हुए मुखारविन्दसे राधिकाको सम्बोधित कर कहना

पृष्ठ 565 स्कैन

·· श्रीकृष्णजन्मखण्ड ·· ५५५

हे श्रीकृष्ण! हे राधाकान्त! हे करुणासागर! हे प्रभो! घोर एवं भयानक संसार-सागरसे मेरा उद्धार कीजिये। प्रभो! सैकड़ों जन्मोंसे सांसारिक क्लेश भोगनेके कारण मैं उद्विग्न हो उठा हूँ और अपने कर्मपाशरूपी बेड़ियोंसे बँधा हूँ। आप इस बन्धनसे मुझे छुड़ाइये। नाथ! आपके चरणोंमें पड़ा हूँ। मुझ शरणागतकी ओर कृपापूर्वक देखिये। भवपाशके भयसे डरे हुए मुझ शरणापन्नकी रक्षा कीजिये। प्रभो! जो वस्तु भक्तिहीन, क्रियाहीन, विधिहीन तथा वेदमन्त्रोंसे रहित हो और इस प्रकार जिसके समर्पणमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 566 स्कैन
५५६संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

मन्त्रोच्चारणपूर्वक नित्यप्रति पूजा किया करती थीं। मुने! गोपियाँ चन्दन, अगुरु, कस्तूरी, कुंकुम, नाना प्रकारके मनोहर पुष्प, भाँति-भाँतिके पुष्पहार, धूप, दीप, नैवेद्य, वस्त्र, अनेकानेक फल, मणि, मोती और मूँगे चढ़ाकर तथा अनेक प्रकारके बाजे बजाकर प्रतिदिन देवीकी पूजा सम्पन्न करती थीं।

हे देवि जगतां मात: सृष्टिस्थित्यन्तकारिणि।
नन्दगोपसुतं कान्तमस्मभ्यं देहि सुव्रते॥

'उत्तम व्रतका पालन करनेवाली हे देवि! हे जगदम्ब! तुम्हीं जगत्की सृष्टि, पालन और संहार करनेवाली हो; तुम हमें नन्दगोप-नन्दन श्यामसुन्दरको ही प्राणवल्लभ पतिके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 567 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड
५५७

इसलिये भी उन्हें 'शिवा' कहा गया है। 'शिव' शब्द मोक्षका बोधक है तथा 'आकार' दाताका। वे देवी स्वयं ही मोक्ष देनेवाली हैं; इसलिये 'शिवा' कही गयी हैं। 'अभय' का अर्थ है भयनाश और 'आकार' का अर्थ है दाता। वे तत्काल अभय-दान करती हैं; इसलिये 'अभया' कहलाती हैं। 'मा' का अर्थ है राजलक्ष्मी और 'या' का अर्थ है प्राप्ति करानेवाला। जो शीघ्र ही राजलक्ष्मीकी प्राप्ति कराती हैं; उन्हें 'माया' कहा गया है। 'मा' मोक्ष अर्थका और 'या' प्राप्ति अर्थका वाचक है। जो सदा मोक्षकी प्राप्ति कराती हैं, उनका नाम 'माया' है। वे देवी भगवान् नारायणका आधा अङ्ग हैं। उन्हींके समान तेजस्विनी हैं और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२६- श्रीकृष्णके रास-विलासका वर्णन

पृष्ठ 568 स्कैन

५५८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तो व्रतकी समाप्तिके दिन वे गोपियाँ अपने
वस्त्रोंको तटपर रखकर यमुनाजीमें स्नानके लिये
उतरीं। नारद! रत्नोंके मोलपर मिलनेवाले नाना
प्रकारके द्रव्य, लाल, पीले, सफेद और मिश्रित
रंगवाले मनोहर वस्त्र यमुनाजीके तटपर छा रहे
थे। उनकी गणना नहीं की जा सकती थी। उन
सबके द्वारा यमुनाजीके उस तटकी बड़ी शोभा
हो रही थी। चन्दन, अगुरु और कस्तूरीकी वायुसे
सारा तट-प्रान्त सुरभित था। भाँति-भाँतिके नैवेद्य,
देश-कालके अनुसार प्राप्त होनेवाले फल, धूप,
दीप, सिन्दूर और कुंकुम यमुनाके उस तटको
सुशोभित कर रहे थे। जलमें उतरनेपर गोपियाँ
कौतूहलवश क्रीडाके लिये उन्मुख हुईं। उनका
मन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें