सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ब्रह्मवैवर्त पुराण

Brahma Vaivarta Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished810 पृष्ठ
पृष्ठ 541 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५३१

व्यवस्था होती है, उसके बाद जीव प्रकट होता है। बारंबार ऐसा होनेसे ही इस नियत व्यवस्थाको स्वभाव कहते हैं। स्वभावसे कर्म होता है और कर्मके अनुसार जीवधारियोंको सुख-दुःखका भोग प्राप्त होता है। यातना, जन्म-मरण, रोग-शोक, भय, उत्पत्ति, विपत्ति, विद्या, कविता, यश, अपयश, पुण्य, स्वर्गवास, पाप, नरकनिवास, भोग, मोक्ष और श्रीहरिका दास्य—ये सब मनुष्योंको कर्मके अनुसार उपलब्ध होते हैं। ईश्वर सबके जनक हैं। शील और कर्मोंका अभ्यास विधाताके लिये भी फलदाता होता है। सब कुछ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

८३- श्रीकृष्णका सुदर्शनचक्रसे दैत्यराज धेनुकासुरको काट डालना

पृष्ठ 542 स्कैन

५३२ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
पर्वत हूँ और तुमलोगोंकी दी हुई भोज्य वस्तुएँ
खा रहा हूँ। तुम मुझसे वर माँगो। '
उस समय श्रीकृष्णने नन्दसे कहा - 'पिताजी !
सामने देखिये, गिरिराज प्रकट हुए हैं। इनसे वर
माँगिये। आपका कल्याण होगा।' तब गोपराजने
हरिदास्य और हरिभक्तिका वर माँगा। परोसी हुई
सामग्री खाकर और वर देकर गिरिराज अदृश्य
हो गये। मुनीन्द्रों और ब्राह्मणोंको भोजन कराकर
गोपराजने बन्दीजनों, ब्राह्मणों और मुनियोंको धन
दिया। तत्पश्चात् आनन्दयुक्त नन्द बलराम और
श्रीकृष्णको आगे करके सपरिवार अपने घरको
गये। उन्होंने बन्दी डिंडीको वस्त्र, चाँदी, सोना,
श्रेष्ठ घोड़ा, मणि तथा नाना प्रकारके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 543 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५३३

दीजिये, मैं आधे ही क्षणमें लीलापूर्वक उसे भस्म कर डालनेमें समर्थ हूँ। आप गौओं, बछड़ों, बालकों और भयातुर स्त्रियोंको गोवर्धनकी कन्दरामें रखकर निर्भय हो जाइये। अपने बच्चेकी यह बात सुनकर नन्दने प्रसन्नतापूर्वक वैसा ही किया। तब श्रीहरिने उस पर्वतको बायें हाथमें छातेके डंडेकी भाँति धारण कर लिया। इसी समय उस नगरमें रत्नमय तेजसे प्रकाश होनेपर भी सहसा अन्धकार छा गया। सारा नगर धूलसे ढक गया। मुने! हवाके साथ बादलोंके समूहने आकर आकाशको घेर लिया और वृन्दावनमें निरन्तर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 544 स्कैन
५३४संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

अनुसार जिनके श्वेत, रक्त, पीत और श्याम वर्ण हैं; सत्ययुगमें जिनका स्वरूप शुक्ल तेजोमय है तथा उस युगमें जो सत्यस्वरूप हैं; त्रेतायुगमें जिनकी अङ्गकान्ति कुंकुमके समान लाल है और जो ब्रह्मतेजसे जाज्वल्यमान रहते हैं, द्वापरयुगमें जो पीत कान्ति धारण करके पीताम्बरसे सुशोभित होते हैं; कलियुगमें कृष्णवर्ण होकर 'कृष्ण' नाम धारण करते हैं; इन सब रूपोंमें जो एक ही परिपूर्णतम परमात्मा हैं; जिनका श्रीविग्रह नूतन जलधरके समान अत्यन्त श्याम एवं सुन्दर है;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 545 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड

५३५

शोकसे छुटकारा पा जाता है और स्वप्नमें भी कभी यमदूत तथा यमलोकको नहीं देखता।*

भगवान् नारायण कहते हैं—इन्द्रका वचन सुनकर भगवान् लक्ष्मीनिवास प्रसन्न हो गये और उन्होंने प्रेमपूर्वक उन्हें वर देकर उस पर्वतको वहाँ स्थापित कर दिया। श्रीहरिको प्रणाम करके इन्द्र अपने गणोंके साथ चले गये; तदनन्तर गुफामें छिपे हुए लोग वहाँसे निकलकर अपने घरको गये। उन सबने श्रीकृष्णको परिपूर्णतम परमात्मा माना। ब्रजवासियोंको आगे करके श्रीकृष्ण अपने घरको गये। नन्दके सम्पूर्ण अङ्गोंमें रोमाञ्च हो आया। उनके नेत्रोंमें भक्तिके आँसू भर आये और उन्होंने सनातन पूर्णब्रह्मस्वरूप अपने उस पुत्रका स्तवन किया।

नन्द बोले—जो ब्राह्मणोंके हितकारी, गौओं तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 546 स्कैन
५३६संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

सुशोभित होते हैं; आपको नमस्कार है। आप योगी, योगरूप और योगियोंके भी गुरु हैं। सिद्धेश्वर, सिद्ध एवं सिद्धोंके गुरु हैं; आपको नमस्कार है। ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, शेषनाग, धर्म, सूर्य, गणेश, षडानन, सनकादि समस्त मुनि, सिद्धेश्वरोंके गुरुके भी गुरु कपिल तथा नर-नारायण ऋषि भी जिनकी स्तुति करनेमें असमर्थ हैं; उन परात्पर प्रभुका स्तवन दूसरे कौन-से जडबुद्धि प्राणी कर सकते हैं? वेद, वाणी, लक्ष्मी, सरस्वती तथा राधा भी जिनकी स्तुति नहीं कर सकतीं; उन्हींका स्तवन दूसरे विद्वान् पुरुष क्या कर सकते हैं? ब्रह्मन्! मुझसे क्षण-क्षणमें जो अपराध बन रहा है, वह सब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 547 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड

५३७


ग्वाल-बालोंका श्रीकृष्णकी आज्ञासे तालवनके फल तोड़ना, धेनुकासुरका आक्रमण, श्रीकृष्णके स्पर्शसे उसे पूर्वजन्मकी स्मृति और उसके द्वारा श्रीकृष्णका स्तवन, वैष्णवी मायासे पुनः उसे स्वरूपकी विस्मृति, फिर श्रीहरिके साथ उसका युद्ध और वध, बालकों-द्वारा सानन्द फल-भक्षण तथा सबका घरको प्रस्थान

भगवान् नारायण कहते हैं— नारद! एक दिन राधिकानाथ श्रीकृष्ण बलराम तथा ग्वाल-बालोंके साथ उस तालवनमें गये, जो पके फलोंसे भरा हुआ था। उन तालवृक्षोंकी रक्षा गर्दभरूपधारी एक दैत्य करता था, जिसका नाम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 548 स्कैन

५३८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

दिया। वे बोले—'हे करुणानिधान कृष्ण! आओ हमारी रक्षा करो। हे संकर्षण! हमें बचाओ, नहीं तो इस दानवके हाथसे अब हमारे प्राण जा रहे हैं। हे कृष्ण! हे कृष्ण! हरे! मुरारे! गोविन्द! दामोदर! दीनबन्धो! गोपीश! गोपेश! अनन्त! नारायण! भवसागरमें डूबते हुए हमलोगोंकी रक्षा करो, रक्षा करो। दीननाथ! भय-अभयमें, शुभ-अशुभ अथवा सुख और दुःखमें तुम्हारे सिवा दूसरा कोई हमें शरण देनेवाला नहीं है। हे माधव! भवसागरमें हमारी रक्षा करो, रक्षा करो। गुणसागर श्रीकृष्ण! तुम्हीं भक्तोंके एकमात्र बन्धु हो। हम बालक बहुत भयभीत हैं। हमारी रक्षा करो,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 549 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५३९

कीजिये। मुक्तिदाता जगन्नाथ! ऐसा करके मुझे उत्तम गति दीजिये। आप ही वसुधाका उद्धार करनेके लिये अंशतः वाराहरूपमें अवतीर्ण हुए थे। नाथ! आप ही वेदोंके रक्षक तथा हिरण्याक्षके नाशक हैं। आप पूर्ण परमात्मा स्वयं ही हिरण्यकशिपुके वधके लिये नृसिंहरूपमें प्रकट हुए थे। प्रह्लादपर अनुग्रह और वेदोंकी रक्षा करनेके लिये ही आपने यह अवतार ग्रहण किया था। दयानिधे! आपने ही राजा मनुको ज्ञान देने, देवता और ब्राह्मणोंकी रक्षा करने तथा वेदोंके उद्धारके लिये अंशतः मत्स्यावतार धारण किया था। आप ही अपने अंशसे सृष्टिके लिये शेषके आधारभूत कच्छप हुए थे। सहस्रलोचन! आप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 550 स्कैन
५४०संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

संहार मैं कैसे करूँ?' ऐसा सोचकर भगवान्ने स्वयं ही उसकी पूर्वजन्मकी स्मृति हर ली; क्योंकि स्तुति करनेवालेका वध उचित नहीं है। दुर्वचन बोलनेवालेके ही वधका विधान है। तब दानव वैष्णवी मायाके प्रभावसे पुनः अपने-आपको भूल गया। उसके कण्ठदेशमें दुर्वचनने स्थान जमा लिया। मुने! वह शीघ्र ही मरना चाहता था, इसलिये दुर्दैवसे ग्रस्त हो विवेक खो बैठा। क्रोधसे उसके ओठ फड़कने लगे और वह दैत्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 551 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४१

धेनुकके पूर्वजन्मका परिचय, बलि-पुत्र साहसिक तथा तिलोत्तमाका स्वच्छन्द विहार, दुर्वासाका शाप और वर, साहसिकका गदहेकी योनिमें जन्म लेना तथा तिलोत्तमाका बाणपुत्री 'उषा' होना

नारदजीने पूछा— भगवन्! किस पापसे बलि-पुत्र साहसिकको गदहेकी योनि प्राप्त हुई? दुर्वासाजीने किस अपराधसे दानवराजको शाप दिया? नाथ! फिर किस पुण्यसे दानवेश्वरने सहसा महाबली श्रीहरिका धाम एवं उनके साथ एकत्व (सायुज्य) मोक्ष प्राप्त कर लिया? संदेह-भंजन करनेवाले महर्षे! इन सब बातोंको आप विस्तारपूर्वक बताइये। अहो! कविके मुखमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

८४- ब्रह्मा, शिव, पार्वती, धर्म, इन्द्र, रुद्र, दिक्पाल, ग्रह, अत्रि, लक्ष्मी, सरस्वती आदिका वैकुण्ठलोकमें आकर दुर्वासाके अपराधको क्षमाकर उनकी रक्षा करनेके लिये भगवान् विष्णुसे करुण प्रार्थना करना

पृष्ठ 552 स्कैन
५४२संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

वाले निर्लज्ज नराधम! उठ। भक्तशिरोमणि बलिक पुत्र होकर भी तू इस तरह पशुवत् आचरण कर रहा है। देवता, मनुष्य, दैत्य, गन्धर्व तथा राक्षस—ये सभी सदा अपनी जातिमें लज्जाका अनुभव करते हैं। पशुओंके सिवा सभी मैथुन-कर्ममें लज्जा करते हैं। विशेषतः गदहेकी जाति ज्ञान तथा लज्जासे हीन होती है; अतः दानवश्रेष्ठ! अब तू गदहेकी योनिमें जा। तिलोत्तमे! तू भी उठ। पुंश्चली स्त्री तो निर्लज्ज होती ही है। दैत्यके प्रति तेरी ऐसी आसक्ति है तो अब तू दानवयोनिमें ही जन्म ग्रहण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

८५- अपने घरपर आये हुए दुर्वासाको देखकर राजा अम्बरीषका उनके चरणोंमें हाथ जोड़कर प्रणाम करना

पृष्ठ 553 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४३
दुर्वासाका और्वकन्या कन्दलीसे विवाह, उसकी कटूक्तियोंसे कुपित हो मुनिका उसे
भस्म कर देना, फिर शोकसे देह-त्यागके लिये उद्यत मुनिको विप्ररूपधारी
श्रीहरिका समझाना, उन्हें एकानंशाको पत्नी बनानेके लिये कहना,
कन्दलीका भविष्य बताना और मुनिको ज्ञान देकर
अन्तर्धान होना तथा मुनिकी तपस्यामें प्रवृत्ति
भगवान् श्रीनारायण कहते हैं- मुने!
दुर्वासामु्निका गूढ़ वृत्तान्त सुनो। सबसे अद्भुत
बात यह है कि उन ऊर्ध्वरेता मुनीश्वरको भी
स्त्रीका संयोग प्राप्त हुआ। यह कैसे ? सो बता
रहा हूँ। साहसिक तथा तिलोत्तमाका शृङ्गार
(मिलन-प्रसंग) देखकर उन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 554 स्कैन

५४४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
कर सकता। जबतक जीवधारीका जन्म होता है,
तबतक उसे भोग सुखदायक जान पड़ते हैं। परंतु
मुनीन्द्र ! सबसे अधिक सुखदायिनी है श्रीहरिके
चरणकमलोंकी सेवा। मैं यहाँ श्रीकृष्ण-चरणारविन्दोंके
चिन्तनमें लगा था, परंतु मेरे इस शुभ अनुष्ठानमें
भारी विघ्न उपस्थित हो गया। न जाने पूर्वजन्मके
किस कर्म-दोषसे यह विघ्न आया है। किंतु मुने !
मैं आपकी कन्याके सौ कटु वचनोंको अवश्य
क्षमा करूँगा। इससे अधिक होनेपर उसका फल
उसे दूँगा। स्त्रीके कटु वचनोंको सुनते रहना-
यह पुरुषके लिये सबसे बड़ी निन्दाकी बात है।
जिसे स्त्रीने जीत लिया हो, वह तीनों
लोकोंके सत्पुरुषोंमें अत्यन्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 555 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४५
होता रहता था। दिये हुए वचनके अनुसार उस
कटूक्तिकारिणी स्त्रीके अपराध पूरे हो गये।
दुर्वासामुनि यद्यपि स्वात्माराम और दयालु थे
तथापि क्रोधको नहीं छोड़ सके थे। उन्होंने
मोहवश पत्नीको शाप दे दिया—'अरी तू राखका
ढेर बन जा।' मुनिके संकेतमात्रसे वह जलकर
भस्म हो गयी। जो ऐसी उच्छृङ्खला स्त्रियाँ हैं,
उनका तीनों लोकोंमें कल्याण नहीं होता। शरीरके
भस्म हो जानेपर आत्माका प्रतिबिम्बरूप जीव
आकाशमें स्थित हो पतिसे विनयपूर्वक बोला।
जीवने कहा—हे नाथ! आप अपनी ज्ञान-
दृष्टिसे सदा सब कुछ देखते हैं। सर्वज्ञ होनेके
कारण आपको सब कुछका ज्ञान है। फिर मैं
आपको क्या समझाऊँ! उत्तम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 556 स्कैन
५४६संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

समय अपने धर्म—तपस्याको छोड़कर आप क्या करने जा रहे हो? त्रिभुवनमें कौन किसकी पत्नी है और कौन किसका पति? भगवान् श्रीहरि मूर्खोंको बहलानेके लिये मायासे इन सम्बन्धोंकी सृष्टि करते हैं। यह कन्दली आपकी मिथ्या पत्नी थी; इसीलिये अभी क्षणभरमें चली गयी। जो सत्य है, वह कभी तिरोहित नहीं होता। मिथ्या वही है, जिसकी चिरकालतक स्थिति न रहे। वसुदेव-पुत्री एकानंशा, जो श्रीकृष्णकी बहिन है, पार्वतीके अंशसे उत्पन्न हुई है। वह सुशीला और चिरजीविनी है। वह सुन्दरी प्रत्येक कल्पमें आपकी पत्नी होगी; अतः आप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

श्रीराधाकी प्रार्थनासे भगवान्‌का सब वस्तुएँ लौटा देना, व्रतका विधान, दुर्गाका ध्यान, गौरी-व्रतकी कथा, लक्ष्मीस्वरूपा वेदवतीका सीता होकर इस व्रतके प्रभावसे श्रीरामको पतिरूपमें पाना, सीताद्वारा की हुई पार्वतीकी स्तुति, श्रीराधा आदिके द्वारा व्रतान्तमें दान, देवीका उन सबको दर्शन देकर राधाको स्वरूपकी स्मृति कराना, उन्हें अभीष्ट वर देना तथा श्रीकृष्णका राधा आदिको पुनः दर्शनसम्बन्धी मनोवाञ्छित वर देना

पृष्ठ 557 स्कैन

• श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४७
भगवान् शंकरके अंश हैं तथा तेजमें भी उन्हींके
समान हैं। फिर कौन ऐसा महातेजस्वी पुरुष था,
जिसने उनका भी पराभव कर दिया ?
भगवान् श्रीनारायणने कहा - मुने ! सूर्यवंशमें
अम्बरीष नामसे प्रसिद्ध एक राजाधिराज (सम्राट्)
हो गये हैं। उनका मन सदा श्रीकृष्णके
चरणकमलोंके चिन्तनमें ही लगा रहता था।
राज्यमें, रानियोंमें, पुत्रोंमें, प्रजाओंमें तथा पुण्य
कर्मोंद्वारा अर्जित की हुई सम्पत्तियोंमें भी उनका
चित्त क्षणभरके लिये भी नहीं लगता था। वे
धर्मात्मा नरेश दिन-रात सोते-जागते हर समय
प्रसन्नतापूर्वक श्रीहरिका ध्यान किया करते थे।
राजा अम्बरीष बड़े भारी जितेन्द्रिय,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 558 स्कैन

५४८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
कुपित हो उठे। उन्होंने राजाके सामने ही अपनी
एक जटा तोड़ डाली। उस जटासे शीघ्र ही एक
पुरुष प्रकट हुआ, जो अग्निशिखाके समान
तेजस्वी था। उसके हाथमें तलवार थी। वह
महाभयंकर पुरुष महाराज अम्बरीषको मार डालनेके
लिये उद्यत हो गया। यह देख करोड़ों सूर्योंके
समान प्रकाशमान श्रीहरिके सुदर्शनचक्रने उस
कृत्या-पुरुषको काट डाला। अब वह बाबा
दुर्वासाको भी काटनेके लिये उद्यत हुआ। यह
देख विप्रवर दुर्वासा भयसे व्याकुल हो भाग
चले। उन्होंने अपने पीछे-पीछे प्रज्वलित अग्निशिखाके
समान तेजस्वी चक्रको आते देखा। वे अत्यन्त
व्याकुल हो सारे ब्रह्माण्डका चक्कर लगाते-
लगाते थक गये, खिन्न हो गये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 559 स्कैन

·· श्रीकृष्णजन्मखण्ड ५४९
भूमण्डल सूर्यकी किरणोंसे उद्दीप्त हो उठा हो।
उस समय सम्पूर्ण कैलासवासी उस चक्रकी
विकराल ज्वालासे संतप्त हो 'त्राहि-त्राहि' पुकारते
हुए भगवान् शंकरकी शरणमें गये। उस दुःसह
चक्रको देख पार्वतीसहित करुणानिधान भगवान्
शंकरने ब्राह्मणको प्रेमपूर्वक आशीर्वाद देते हुए
कहा- 'यदि तेज सत्य है और चिरकालसे
संचित तप सत्य है तो अपराध करके भयभीत
हुआ यह ब्राह्मण संतापसे मुक्त हो जाय।'
पार्वती बोलीं- यह ब्राह्मण मेरे स्वामीके
पुण्यकर्मोंके अवसरपर शरणमें आया है; अतः
मेरे आशीर्वादसे इसका महान् भय दूर हो जाय
और यह शीघ्र ही संतापसे छूट जाय।
कृपापूर्वक ऐसा कहकर पार्वती और शिव
चुप हो गये। मुनिने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 560 स्कैन

५५०
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

इस प्रकार स्तुति करके भयसे विह्वल हुए दुर्वासा श्रीहरिके चरणकमलोंमें गिर पड़े और अपने अश्रुजलसे उन्हें सींचने लगे। दुर्वासाद्वारा किये गये परमात्मा श्रीहरिके इस सामवेदोक्त जगन्मङ्गल नामक पुण्यदायक स्तोत्रका जो संकटमें पड़ा हुआ मनुष्य भक्तिभावसे पाठ करता है, नारायणदेव कृपया शीघ्र आकर उसकी रक्षा करते हैं।

भगवान् नारायण कहते हैं—नारद! मुनिकी की हुई स्तुति सुनकर भक्तवत्सल भगवान् वैकुण्ठनाथ हँसकर अमृतकी वर्षा-सी करती हुई मधुर वाणीमें बोले।

श्रीभगवान्ने कहा—मुने! उठो,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें