श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४९१
करके जाते हुए उन वैष्णवोंको जब भगवान्
शंकरके सेवकोंने देखा, तब वे सब उन्हें बाँधकर
अपने साथ ले गये। शंकरके सेवक शरीरसे
बलिष्ठ थे; अतः उन दुर्बल वैष्णवोंको पकड़कर
उन्हें शंकरजीके पास ले गये। भगवान् शंकरको
देखकर उन सब वैष्णवोंने भूतलपर माथा टेक
उन्हें प्रणाम किया। शिवजी उन्हें उत्तम आशीर्वाद
दे शीघ्र ही उनसे वार्तालापके लिये उद्यत हुए।
उस समय उनके प्रसन्नमुखपर मुस्कराहट खेल
रही थी और वे उन भक्तजनोंपर अनुग्रह करनेके
लिये कातर हो चुके थे।
भगवान् शिवने पूछा- पार्वतीके सरोवरमें
प्रवेश करके कमल लेनेवाले तुमलोग कौन हो ?
पार्वतीके व्रतकी पूर्तिके लिये एक लाख यक्ष उस
सरोवरकी रक्षा करते हैं। पार्वती पतिविषयक
सौभाग्यकी वृद्धिके लिये जब त्रैमासिक व्रत
आरम्भ करती हैं, तब वे लगातार तीन महीनेतक
श्रीहरिको भक्तिभावसे प्रतिदिन एक सहस्र कमल
चढ़ाती हैं।
भगवान् शिवका यह वचन सुनकर वे तीनों
वैष्णव भयभीत हो भक्तिसे मस्तक झुका हाथ
जोड़कर बोले।
गन्धर्वोंने कहा - प्रभो! हमलोग गन्धर्वराज
गन्धवाहके पुत्र गन्धर्वोंमें श्रेष्ठ हैं। महेश्वर ! हम
लोग प्रतिदिन श्रीहरिको कमल चढ़ाकर ही जल
पीते हैं। हे नाथ! हम यह नहीं जानते थे कि
पार्वतीके द्वारा इस सरोवरकी रक्षा की जाती है।
आप यह सारे कमल ले लीजिये और अपने
व्रतको सफल बनाइये। महादेव ! हम आज कमल
नहीं चढ़ायेंगे और जल भी नहीं पीयेंगे। हमने
आपको ही वे कमल अर्पित कर दिये। जिनके
चरण-कमलका प्रतिदिन चिन्तन करके हम
कमलसे पूजा करते हैं, आज साक्षात् उन्हींको
कमल अर्पण करके हम सब-के-सब पवित्र हो
गये। प्रभो! ब्रह्म एक ही है, दूसरा नहीं है।
उनके कहाँ देह और कहाँ रूप ? भक्तोंपर अनुग्रह
करनेके लिये ही भगवान् शरीर धारण करते हैं।
रूप-भेद मायासे ही प्रतीत होता है। प्रभो ! आप
ये कमल ले लीजिये; क्योंकि आप ही हमारे प्रभु
हैं। अच्युत ! हमारा हृदय जिसके ध्यानसे परिपूर्ण
है; आप अपने उसी रूपका हमें दर्शन कराइये।
जिसकी दो भुजाएँ हैं; कमनीय किशोर अवस्था
है; श्यामसुन्दर रूप है; हाथमें विनोदकी साधनभूता
मुरली है; जो पीताम्बरधारी है; जिसके एक मुख
और दो नेत्र हैं, वे चन्दन और अगुरुसे चर्चित
हैं; जिसके प्रसन्नमुखपर मन्द मुस्कानकी प्रभा
फैल रही है; जो रत्नमय अलंकारोंसे विभूषित
है। जिसका वक्षःस्थल मणिराज कौस्तुभकी
कान्तिसे अत्यन्त उज्ज्वल दिखायी देता है;
जिसकी चूड़ामें मोरका पंख लगा है; जो मालतीकी
मालासे विभूषित है; पारिजातके फूलोंके हारोंसे
अलंकृत है; करोड़ों कन्दर्पोंके लावण्यका मनोहर
लीलाधाम है; समूह-की-समूह गोपियाँ मन्द
मुस्कान और बाँकी चितवनसे जिसकी ओर देखा
करती हैं; जो नूतन यौवनसे सम्पन्न तथा राधाके
वक्षःस्थलपर विराजमान है; ब्रह्मा आदि जिसकी
स्तुति करते हैं; जो सबके लिये वन्दनीय,
चिन्तनीय और वाञ्छनीय है और जो स्वात्माराम,
पूर्णकाम तथा भक्तोंपर अनुग्रहके लिये कातर
रहनेवाला है, आपके उसी रूपका हम दर्शन
करना चाहते हैं। ऐसा कहकर वे श्रेष्ठ गन्धर्व
भगवान् शंकरके सामने खड़े हो गये।
श्रीकृष्णके रूपका वर्णन सुनकर भगवान्
शंकरके श्रीअङ्गोंमें रोमाञ्च हो आया। उनके नेत्रोंमें
आँसू भर आये। वे गन्धर्वोंकी उक्त बातें सुनकर
उनसे इस प्रकार बोले - 'मैंने यह जान लिया था कि
तुमलोग श्रेष्ठ वैष्णव हो और अपने चरणकमलोंकी
धूलसे पृथ्वीको पवित्र करनेके लिये भ्रमण कर रहे
हो। मैं श्रीकृष्णभक्तके दर्शनकी सदा ही इच्छा
करता रहता हूँ; क्योंकि साधु-संत तीनों लोकोंमें
४९२
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
दुर्लभ हैं। तुमलोग मुझे पार्वती और देवताओंसे
भी बढ़कर सदा प्रिय हो। मुझे वैष्णवजन अपने
तथा अपने भक्तोंसे भी अधिक प्रिय हैं। परंतु मैंने
पूर्वकालमें जो प्रतिज्ञा कर रखी है, वह भी व्यर्थ
नहीं होनी चाहिये। महाभाग वैष्णवो! सुनो। मैंने
कह रखा है कि पार्वतीके व्रतके समय जो लोग
किसी अन्य व्रतके निमित्त इस सरोवरसे कमल ले
जायेंगे वे शीघ्र ही आसुरी योनिको प्राप्त होंगे,
इसमें संशय नहीं है। श्रीकृष्णके भक्तोंका कहीं भी
अशुभ नहीं होता है। तुमलोग पहले दानवी
योनिमें पड़कर फिर निश्चय ही गोलोकमें पधारोगे।
तुम्हारे मनमें श्रीकृष्णके रूपका प्रत्यक्ष दर्शन
करनेके लिये उत्कण्ठा है। अतः बच्चो! तुम्हें
भारतवर्षके वृन्दावनमें उस रूपका अवश्य दर्शन
होगा। श्रीकृष्णको देखकर उन्हींके हाथसे मृत्युको
प्राप्त हो तुम वैष्णवशिरोमणि बन जाओगे और
दिव्य विमानपर आरूढ़ हो हरिधामको पधारोगे।
तुमलोग अभी यहाँ उस वाञ्छनीय रूपको
देखनेके लिये उत्सुक हो। अतः वह सब देखो।'
ऐसा कहकर भगवान् शिवने उन्हें उस
रूपके दर्शन कराये। उस रूपके दर्शन करके उन
वैष्णवोंके नेत्रोंमें आँसू भर आये। वे सर्वरूपी
श्रीहरिको प्रणाम करके दानवी योनिमें चले गये।
इसलिये वे दानवेश्वर हुए। वसुदेव तो पहले ही
मुक्त हो चुका था। सुहोत्र बकासुर, सुदर्शन
प्रलम्ब और स्वयं सुपार्श्व केशी हुआ था। भगवान्
शंकरके वरदानसे श्रीहरिके परम उत्तम रूपके
दर्शन करके उन्हींके हाथसे मृत्युको प्राप्त हो वे
उनके परम धाममें चले गये। विप्रवर! श्रीहरिका
यह अद्भुत चरित्र कहा गया। बक, प्रलम्ब और
केशीके उद्धारका यह प्रसङ्ग वाचकों और श्रोताओंको
मोक्ष प्रदान करनेवाला है।
नारदजीने पूछा- महाभाग! आपके कृपा-
प्रसादसे यह सारी अद्भुत बात मैंने सुनी। अब मैं
यह सुनना चाहता हूँ कि पार्वतीने कौन-सा व्रत
किया था? उस व्रतके आराध्यदेव कौन हैं?
उसका फल क्या है और उसमें पालन करनेयोग्य
नियम क्या है? भगवन्! उस व्रतके लिये
उपयोगी द्रव्य कौन-कौन-से हैं? कितने समयतक
वह व्रत किया जाता है और उसकी प्रतिष्ठामें
क्या-क्या करना आवश्यक होता है? प्रभो!
भलीभाँति विचारकर बताइये। इसे सुननेके लिये
मेरे मनमें बड़ा कौतूहल है।
श्रीनारायण बोले- मुने! यह 'त्रैमासिक'
नामक व्रत है, जो नारीके पतिविषयक सौभाग्यको
बढ़ानेवाला है। इस व्रतके आराध्य देवता हैं-
राधिकासहित भगवान् श्रीकृष्ण। उत्तरायणके
विषुव * योगमें इसका आरम्भ होता है और
दक्षिणायन आरम्भ होनेतक इसकी समाप्ति हो
जाती है। वैशाखकी संक्रान्तिसे एक दिन पहले
संयमपूर्वक रहकर निश्चय ही हविष्यका सेवन
करे। फिर वैशाखकी संक्रान्तिके दिन स्नान करके
गङ्गातटपर व्रतका संकल्प ले। तदनन्तर व्रती
पुरुष कलशपर, मणिमें, शालग्राम-शिलामें अथवा
जलमें राधासहित श्रीकृष्णका पूजन करे। पहले
पाँच देवताओंकी पूजा करके भक्तिभावसे राधावल्लभ
श्रीकृष्णका ध्यान करे। उनके सामवेदोक्त ध्यानका
वर्णन करता हूँ, सुनो। भगवान् श्रीकृष्णकी
अङ्गकान्ति सजल जलधरके समान श्याम है। वे
रेशमी पीताम्बर धारण करते हैं। उनका मुख
शरत्कालकी पूर्णिमाके चन्द्रमाके समान मनोहर
है। उसपर मन्द हासकी प्रभा फैल रही है। नेत्र
शरद्-ऋतुके प्रफुल्ल कमलोंकी शोभाको तिरस्कृत
कर रहे हैं। उनमें सुन्दर अञ्जन लगा हुआ है। वे
गोपियोंके मनको बारंबार मोहते रहते हैं। राधा
उनकी ओर देख रही हैं। वे राधाके वक्षःस्थलमें
विराजमान हैं। ब्रह्मा, अनन्त, शिव और धर्म
आदि देवता उनकी स्तुति करते हैं।
- ज्योतिषके अनुसार वह समय जब कि सूर्य विषुव रेखापर पहुँचता है और दिन-रात दोनों बराबर होते हैं।
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४९३
इस प्रकार श्रीकृष्णका ध्यान करके व्रती पुरुष उस ध्यानके द्वारा ही उनका सानन्द आवाहन करे। इसके बाद वह राधाका ध्यान करे। वह ध्यान यजुर्वेदकी माध्यन्दिनशाखामें वर्णित है। राधा रासेश्वरी हैं, रमणीया हैं और रासोल्लास-रसके लिये उत्सुक रहती हैं। रासमण्डलके मध्यभागमें उनका स्थान है। वे रासकी अधिष्ठात्री देवी हैं। रासेश्वरके वक्षःस्थलमें वास करती हैं। रासकी रसिका हैं। रसिकशेखर श्यामसुन्दरकी प्रिया हैं। रसिकाओंमें श्रेष्ठ हैं। सुरम्य रमारूपिणी हैं। प्रियतमके साथ रमणके लिये उत्सुक रहती हैं। उनके नेत्र शरत्कालके प्रफुल्ल कमलोंकी शोभाको तिरस्कृत करते हैं। वे बाँकी भौंहोंसे सुशोभित होती हैं। उनके नेत्रोंमें सुरमा शोभा पा रहा है। शरत्पूर्णिमाके चन्द्रमाकी भाँति सुन्दर मुखपर मन्द मुस्कानकी प्रभाके कारण उनकी मनोहरता बहुत बढ़ गयी है। मनोहर चम्पाके समान उनकी अङ्गकान्ति सुनहरी दिखायी देती है। चन्दन, कस्तूरीकी बेंदी तथा सिन्दूर-बिन्दुसे उनका शृङ्गार किया गया है। कपोलोंपर मनोहर पत्रावलीकी रचना शोभा देती है। अग्निशुद्ध दिव्य वस्त्रसे उनकी उज्ज्वलता बढ़ गयी है। उत्तम रत्नोंद्वारा निर्मित कुण्डलोंकी कान्तिसे उनके सुन्दर कपोल प्रकाशित हो रहे हैं। रत्नेन्द्रसाररचित हारसे वक्षःस्थल उद्भासित हो रहा है। रत्ननिर्मित कङ्कण, केयूर तथा किङ्किणी रत्नसे उनके अङ्गोंकी अपूर्व शोभा हो रही है। उत्तम रत्नोंके सारतत्त्वसे रचित मञ्जीरोंकी झनकारसे उनके दोनों चरण सुशोभित होते हैं। ब्रह्मा आदिके भी सेवनीय श्रीकृष्ण स्वयं ही उनकी सेवा करते हैं। सर्वेश्वरके द्वारा उनकी स्तुति की जाती है तथा वे सबकी कारणस्वरूपा हैं। ऐसी श्रीराधाका मैं भजन करता हूँ। इस प्रकार ध्यान करके श्रीकृष्णके साथ उनका पूजन करे*।
प्रतिदिन भक्तिभावसे सोलह उपचार चढ़ाकर पूजा करे। व्रती पुरुष प्रत्येक उपचारको पृथक्-पृथक् करके सबको बारी-बारीसे प्रसन्नतापूर्वक अर्पित करे। मुने! नित्यप्रति एक सौ आठ दिव्य सहस्रदल कमल लेकर उनकी एक सौ आठ आहुतियाँ दे। भक्तिभावसे 'कृष्णाय स्वाहा' इस मन्त्रका उच्चारण करके यत्नपूर्वक वे आहुतियाँ देनी चाहिये। आम और केलेके कच्चे या पके फलको लेकर उसकी एक सौ आठ आहुतियाँ भक्तिभावसे दे। फल अखण्ड होने चाहिये। मुने! प्रतिदिन सौ ब्राह्मणोंको भक्तिपूर्वक भोजन करावे। व्रतीको नित्य एक सौ आठ आहुतियोंका हवन करना चाहिये। वे आहुतियाँ भक्तिपूर्वक राधिका सहित श्रीकृष्णको देनी चाहिये। नारद! घृतमिश्रित तिलसे भी हवन करे। नित्य बाजे बजावे और श्रीहरिका कीर्तन करावे।
तीन मासतक इस नियमका पालन करके उसके बाद व्रतकी प्रतिष्ठा करे। नारद! प्रतिष्ठाके
* ध्यायेत् तदा राधिकाञ्च ध्यानं माध्यन्दिनेरितम्। राधां रासेश्वरीं रम्यां रासोल्लासरसोत्सुकाम्॥
रासमण्डलमध्यस्थां रासाधिष्ठातृदेवताम्। रासेशवक्षःस्थलस्थां रसिकां रसिकप्रियाम्॥
रसिकप्रवरां रम्यां रमां च रमणोत्सुकाम्। शरद्वाजीवराजीनां प्रभामोचनलोचनाम्॥
वक्रभ्रूभङ्गसंयुक्तामञ्जनेनैव रञ्जिताम्। शरत्पार्वणचन्द्रास्यामीषद्धास्यमनोहराम् ॥
चारुचम्पकवर्णाभां चन्दनेन विभूषिताम्। कस्तूरीबिन्दुना सार्द्धं सिन्दूरबिन्दुना युताम्॥
चारुपत्रावलीयुक्तां वह्निशुद्धांशुकोज्ज्वलाम्। सद्रत्नकुण्डलाभ्यां च सुकपोलस्थ्लोज्ज्वलाम्॥
रत्नेन्द्रसारहारेण वक्षःस्थलविराजिताम्। रत्नकङ्कणकेयूरकिङ्किणीरत्नरञ्जिताम् ॥
सद्रत्नसाररचिताक्वणन्मञ्जीररञ्जिताम् । ब्रह्मादिभिश्च सेव्येन श्रीकृष्णेनैव सेविताम्॥
सर्वेशेन स्तूयमानां सर्वबीजां भजाम्यहम्। इति ध्यात्वा च कृष्णेन सहितां तां च पूजयेत्॥
(१६।८५–९३)
४९४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
दिन जो विधान आवश्यक है, उसे सुनो।
विप्रवर ! नब्बे हजार अक्षत कमलकी आहुति दे
और यत्नपूर्वक नौ हजार ब्राह्मणोंको उत्तम,
स्वादिष्ट एवं मीठे अन्न भोजन करावे। नौ हजार
सात सौ बीस फल तथा नाना प्रकारके मनोहर
द्रव्यका नैवेद्य अर्पण करे। इसके बाद संस्कारयुक्त
अग्निकी स्थापना करके विद्वान् पुरुष होम करे।
घृतयुक्त तिलकी नब्बे हजार आहुतियाँ देकर
ब्राह्मणोंको भक्तिभावसे वस्त्र, भोजन, यज्ञोपवीत
और फलसहित अन्न और तिलके लड्डू दे। उन
लड्डुओंको गन्ध-पुष्पसे अर्चित करके देना
चाहिये। साथ ही शीतल जलसे भरे हुए नब्बे
कलशोंका भी दान करना चाहिये। इस प्रकार
व्रत करके ब्राह्मणको दक्षिणा देनी चाहिये।
दक्षिणाका परिमाण वही है, जो वेदोंमें बताया
गया है। एक हजार बैल हों और उनके सींगोंमें
सोना मढ़ा गया हो। ब्रह्मन् ! इस प्रकार 'त्रैमासिक'
व्रत बताया गया। इस व्रतका अनुष्ठान कर लिया
जाय तो यह विशिष्ट संतति देनेवाला और
पतिसौभाग्यकी वृद्धि करनेवाला होता है। इस
व्रतके प्रभावसे सौ जन्मोंतक नारीका अखण्ड
सौभाग्य बना रहता है और निश्चय ही वह सौ
जन्मोंतक सत्पुत्रकी जननी होती है। उसका कभी
पति और पुत्रसे वियोग नहीं होता। पुत्र दासकी
भाँति उसकी आज्ञाका पालक होता है तथा पति
भी उसकी बातको माननेवाला होता है। वह सती
नारी प्रतिक्षण श्रीराधा-कृष्णकी भक्तिसे सम्पन्न
होती है। व्रतके प्रभावसे उसको ज्ञान तथा श्रीहरिकी
स्मृति प्राप्त होती है। इस सामवेदोक्त व्रतका
पूर्वकालमें हम दोनोंने भी पालन किया था। ब्रह्मन् !
दूसरी स्त्रियोंद्वारा उस व्रतका अनुष्ठान होता देख
पार्वतीदेवीने प्रसन्नतापूर्वक दोनों हाथ जोड़ भक्तिभावसे
सिर झुकाकर भगवान् शंकरसे कहा।
पार्वती बोलीं- जगन्नाथ ! आज्ञा कीजिये।
मैं उत्तम व्रतका पालन करूँगी। हम दोनोंके
इष्टदेव श्रीहरिके व्रतोंमें यह श्रेष्ठ व्रत है। नाथ !
श्रीहरिकी आराधना समस्त मङ्गलोंकी कारणरूपा
है। यज्ञ, दान, वेदाध्ययन, तीर्थसेवन और पृथ्वीकी
परिक्रमा-ये सब श्रीहरिकी आराधनाकी सोलहवीं
कलाके भी बराबर नहीं हैं। जिसके बाहर और
भीतर प्रतिक्षण श्रीहरिकी स्मृति बनी रहती है,
उस जीवन्मुक्त पुरुषके दर्शनसे ही मुक्ति प्राप्त हो
जाती है। उसके चरणकमलोंकी धूल पड़नेसे
वसुधा उसी क्षण शुद्ध हो जाती है तथा उसके
दर्शनमात्रसे तीनों लोक पवित्र हो जाते हैं। ब्रह्मा,
विष्णु, धर्म, शेषनाग, आप महेश्वर और गणेश-
ये सब लोग जिनके चरणकमलोंका चिन्तन
करते-करते उन्हींके समान महातेजस्वी हो गये
हैं। जो जिसका सदा ध्यान करता है, वह निश्चय
ही उसे प्राप्त कर लेता है। इतना ही नहीं-ध्याता
पुरुष गुण, तेज, बुद्धि और ज्ञानकी दृष्टिसे अपने
ध्येयके समान ही हो जाता है। श्रीकृष्णके
चिन्तन, तप, ध्यान और सेवासे मैंने आप-जैसा
स्वामी और पुत्र भी प्राप्त किया है। मुझे अनायास
ही सब कुछ मिल गया। मेरा मनोरथ पूर्ण हो
गया। मुझे आप-जैसे स्वामी मिले। कार्तिकेय
और गणेश-जैसे पुत्र प्राप्त हुए तथा श्रीकृष्णके
अंशस्वरूप हिमवान्-जैसे पिता मिले। प्रभो! मेरे
लिये कौन-सी वस्तु दुर्लभ है?
पार्वतीकी यह बात सुनकर भगवान् शंकर
बहुत प्रसन्न हुए। उनका शरीर पुलकित हो उठा
और वे हँसकर मधुर वाणीमें बोले।
श्रीमहादेवजीने कहा- ईश्वरि ! तुम
महालक्ष्मीस्वरूपा हो। तुम्हारे लिये क्या असाध्य
है? तुम सर्वसम्पत्स्वरूपा और अनन्तशक्तिरूपिणी
हो। देवि! तुम जिसके घरमें हो, वह सम्पूर्ण
ऐश्वर्यका भाजन है। शुभप्रदे! मैं, ब्रह्मा और विष्णु
तुममें भक्ति रखकर तुम्हारे कृपाप्रसादसे ही
संसारकी सृष्टि, पालन और संहारमें समर्थ हुए
हैं। हिमालय कौन है? मेरी क्या बिसात है
७२- विश्वकर्माद्वारा नन्दभवन और राजमार्ग आदिका निर्माण
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४९५
और कार्तिकेय तथा गणेश क्या हैं? तुम्हारे बिना हम सब लोग असमर्थ हैं और तुम्हारा सहयोग पाकर हम सभी सब कुछ करनेमें समर्थ हैं। जो पतिव्रताके योग्य है और जो प्राचीनकालसे श्रुतिमें सुनी गयी है, वह आज्ञा परमेश्वरकी आज्ञा है। पतिव्रते! उस ईश्वरीय आज्ञाको स्वीकार करके तुम व्रतका पालन करो। अबतक जिन स्त्रियोंने इस व्रतका पालन किया है, उन सबकी अपेक्षा विलक्षण ढंगसे तुम इस त्रैमासिक व्रतका अनुष्ठान करो। इस व्रतमें भगवान् सनत्कुमार तुम्हारे पुरोहित हों। सुन्दरि! इसमें जितने कमलों, ब्राह्मणों और द्रव्योंकी आवश्यकता हो, उन सबको देनेके लिये मैं उद्यत हूँ। तुम कुबेरको द्रव्यकोशका संरक्षक नियत करो। इस व्रतमें दानाध्यक्ष मैं रहूँगा और स्वयं भगवती लक्ष्मी धन देनेवाली होंगी। अग्निदेव वेदका पाठ करेंगे, वरुण-देवता जल देंगे, यक्षलोग वस्तुओंको ढोकर लानेका काम करेंगे और स्कन्द उनके अध्यक्ष रहेंगे। इस व्रतमें स्थानको झाड़-बुहारकर शुद्ध करनेका काम स्वयं वायुदेव करेंगे। इन्द्र रसोई परोसेंगे। चन्द्रमा व्रतके अधिष्ठापक होंगे। प्रिये! सूर्यदेव दानका निर्वचन करेंगे; योग्यायोग्यकी यथोचित व्याख्या करेंगे। सुन्दरि! व्रतके लिये जो उपयोगी और नियमित द्रव्य हो, उसे देकर उससे भी अधिक फल-फूल तुम श्रीहरिकी सेवामें समर्पित करो। व्रतमें जितने ब्राह्मणोंको भोजन करानेका नियम है, उतनोंको भोजन कराकर तुम उससे भी अधिक असंख्य ब्राह्मणोंको भक्तिभावसे भोजनके लिये निमन्त्रित करो। समाप्तिके दिन सुवर्ण, रत्न, मोती और मूँगा आदि व्रतोक्त दक्षिणा देकर सारा धन ब्राह्मणोंको बाँट दो।
ऐसा कहकर भगवान् शंकरने पार्वतीसे उस व्रतका अनुष्ठान करवाया। पार्वतीने सब स्त्रियोंकी अपेक्षा विलक्षण रूपसे उस व्रतका सम्पादन किया। नारद! इस प्रकार पार्वतीजीने जो व्रत किया था, वह सब मैंने कह सुनाया। पार्वतीके व्रतमें ब्राह्मणलोग रत्न ढोकर ले जानेमें असमर्थ हो गये। नारद! यह सारा इतिहास तो तुमने सुन लिया, अब जिसका प्रकरण चल रहा है, वह श्रीकृष्णका बालचरित्र सुनो।
यह श्रीकृष्णकी बाललीला पद-पदमें नयी-नयी प्रतीत होगी। पूर्वोक्त दानवेन्द्रोंका वध करके श्रीकृष्ण ग्वालबालोंके साथ गोकुलमें अपने घरको गये, जो कुबेरभवनके समान समृद्धिशाली था। वहाँ बालकोंने प्रसन्नतापूर्वक सब लोगोंसे वनमें घटित घटनाओंकी बातें बतायीं। यह सुनकर सब लोग चकित रह गये, किंतु नन्दजीको बड़ा भय हुआ। उन्होंने वृद्ध गोपों तथा बड़ी-बूढ़ी गोपियोंको घरपर बुलवाया और उन सबके साथ समयोचित कर्तव्यका विचार करके उक्त संकटसे बचनेके लिये युक्ति ढूँढ़ निकाली। युक्ति निश्चित करके गोपराज उस स्थानका त्याग कर देनेको उद्यत हो गये। मुने! उन्होंने उसी क्षण सबको वृन्दावनमें चलनेकी आज्ञा दी। नन्दजीकी आज्ञा सुनकर सब लोग वहाँ जानेको उद्यत हो गये। गोप, गोपियाँ, बालक, बालिकाएँ—सब इस नयी यात्राके लिये तैयार हो गये। समस्त ग्वाल-बाल श्रीकृष्ण और हलधरके साथ प्रसन्नतापूर्वक चल दिये। अनेक प्रकारकी वेश-भूषावाले वे बालक गीत गाते हुए जा रहे थे। कोई वंशीकी तान छेड़ते थे तो कोई सींग बजाते थे। किन्हींके हाथोंमें करताल थे। कुछ लोगोंने अपने हाथोंमें वीणा ले रखी थी। किन्हींके हाथोंमें शरयन्त्र थे तो किन्हींके सिंगे। कुछ गोपबालकोंने अपने कानोंमें नये पल्लव पहन रखे थे। कितनोंने अधखिले कमल और दूसरे-दूसरे फूल धारण कर रखे थे। किन्हींके हाथोंमें फूलोंके नये-नये गजरे थे। कुछ लोगोंने आजानुलम्बिनी वनमाला गलेमें डाल रखी थी। कुछ बालकोंने पल्लवों तथा फूलोंसे अपनी
| ४९६ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
चोटियाँ सजा रखी थीं। विप्रवर! सब ग्वाल-बाल, तरुण अवस्थावाली गोपियोंके यूथ और बड़ी-बूढ़ी गोपियोंकी अपार संख्या थी।
मुने! श्रीराधाकी जो सुशीला आदि सहेली गोपियाँ थीं, वे नाना प्रकारके अलंकारोंसे विभूषित हो बड़ी भव्य दिखायी देती थीं। दिव्य वस्त्र धारण कर हर्षसे मुस्कराती हुई वे सब-की-सब वृन्दावनकी ओर चलीं। कोई शिबिकापर सवार थीं तो कोई रथपर। राधिकादेवी रत्नमय अलंकारोंसे विभूषित हो सुवर्णमय उपकरणोंसे युक्त रथपर बैठकर उन सब सहेलियोंके साथ यात्रा कर रही थीं। यशोदा और रोहिणीजी भी रत्नमय अलंकारोंसे अलंकृत हो सुवर्णमय उपकरणोंसे सुसज्जित रथपर चढ़कर जा रही थीं। नन्द, सुनन्द, श्रीदामा, गिरिभानु, विभाकर, वीरभानु और चन्द्रभानु—ये प्रमुख गोपगण हाथीपर बैठकर सानन्द यात्रा कर रहे थे। श्रीकृष्ण और बलदेव दोनों भाई रत्ननिर्मित आभूषणोंसे विभूषित हो सुवर्णमय रथपर बैठकर बड़े हर्षके साथ वृन्दावनकी ओर जा रहे थे। कोटि-कोटि बूढ़े और जवान गोप उस यात्रामें सम्मिलित थे। कोई घोड़ेपर सवार थे, कोई हाथियोंपर बैठे थे और कितने ही रथपर चढ़कर यात्रा करते थे।
नन्दके सेवक उद्धत गोपगण बड़े हर्षके साथ चल रहे थे। उनमेंसे कुछ लोग बैलोंपर सवार थे। वे सब-के-सब संगीतकी तानमें तत्पर थे। राधिकाकी दूसरी-दूसरी दासियाँ बहुत बड़ी संख्यामें यात्रा कर रही थीं, उनके मनमें बड़ा उल्लास था। मुखपर मन्द मुस्कानकी छटा छा रही थी और वे सब-की-सब सोनेके गहनोंसे सजी थीं। उनमेंसे कितनोंके हाथमें सिन्दूर थे, कितनी ही काजल लेकर चल रही थीं। किन्हींके हाथोंमें कन्दुक थे तो किन्हींके पुतलियाँ। कुछ सुन्दरी दासियाँ अपने हाथोंमें भोग-द्रव्य और क्रीड़ा-द्रव्य लेकर चल रही थीं। किन्हींके हाथोंमें वेशरचनाकी सामग्री थी तो किन्हींके हाथोंमें फूलोंकी मालाएँ। कुछ गोपियाँ हाथोंमें वीणा आदि वाद्य लिये सानन्द यात्रा कर रही थीं। कुछ अपने साथ अग्निशुद्ध दिव्य वस्त्रोंका भार लिये चल रही थीं। कितनी ही चन्दन, अगुरु, कस्तूरी और केसरका द्रव ले जा रही थीं। कोई संगीतमें मग्न थीं तो कोई विचित्र कथाएँ कह रही थीं। उस समय कोटि-कोटि शिबिकाएँ, रथ, घोड़े, गाड़ियाँ, बैल और लाखों हाथी आदि चल रहे थे। मुने! वृन्दावनमें पहुँचकर सबने उसे गृहशून्य देखा। तब वे सभी लोग वृक्षोंके नीचे यथास्थान ठहर गये। उस समय श्रीकृष्णने गोपोंको अभीष्ट गृह और गौओंके ठहरनेके स्थान बताते हुए कहा—'आज इसी तरह ठहरो। कल सब व्यवस्था हो जायगी।' श्रीकृष्णकी यह बात सुनकर गोपोंने पूछा—'कन्हैया! यहाँ कहाँ घर हैं।' उनका यह प्रश्न सुनकर श्रीकृष्ण बोले—'इस स्थानपर बहुत-से स्वच्छ गृह हैं, जिन्हें देवताओंने बनाया है; परंतु उन देवताओंको प्रसन्न किये बिना कोई भी गृह हमारी दृष्टिमें नहीं आ सकते। अतः गोपगण! आज वनदेवताओंकी पूजा करके बाहर ही ठहरो। प्रातःकाल तुम्हें यहाँ निश्चय ही बहुत-से रमणीय गृह दिखायी देंगे। धूप, दीप, नैवेद्य, भेंट, पुष्प और चन्दन आदिके
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४९७
द्वारा वटके मूलभागमें स्थित चण्डिकादेवीकी पूजा करो।'
श्रीकृष्णकी यह बात सुनकर गोपोंने दिनमें देवताओंकी पूजा करके भोजन आदि किये और रातमें वहीं प्रसन्नतापूर्वक शयन किया।
(अध्याय १६)
विश्वकर्माका आगमन, उनके द्वारा पाँच योजन विस्तृत नूतन नगरका निर्माण, वृषभानु गोपके लिये पृथक् भवन, कलावती और वृषभानुके पूर्वजन्मका चरित्र, राजा सुचन्द्रकी तपस्या, ब्रह्माद्वारा वरदान, भनन्दनके यहाँ कलावतीका जन्म और वृषभानुके साथ उसका विवाह, विश्वकर्माद्वारा नन्द-भवनका, वृन्दावनके भीतर रासमण्डलका तथा मधुवनके पास रत्नमण्डपका निर्माण, 'वृन्दावन' नामका कारण, राजा केदारका इतिहास, तुलसीसे वृन्दावन नामका सम्बन्ध तथा राधाके सोलह नामोंमें 'वृन्दा' नाम, राधा नामकी व्याख्या, नींद टूटनेपर नूतन नगर देख ब्रजवासियोंका आश्चर्य तथा उन सबका उन भवनोंमें प्रवेश
भगवान् नारायण कहते हैं—नारद! रातमें वृन्दावनके भीतर सब व्रजवासी और नन्दरायजी सो गये। निद्राके स्वामी श्रीकृष्ण भी माता यशोदाके वक्षःस्थलपर प्रगाढ़ निद्राके वशीभूत हो गये। रमणीय शय्याओंपर सोयी हुई गोपियाँ भी निद्रित हो गयीं। कोई शिशुओंको गोदमें लेकर, कोई सखियोंके साथ सटकर, कोई छकड़ोंपर और कोई रथोंपर ही स्थित होकर निद्रासे अचेत हो गयीं। पूर्णचन्द्रमाकी चाँदनी फैल जानेसे जब वृन्दावन स्वर्गसे भी अधिक मनोहर प्रतीत होने लगा, नाना प्रकारके कुसुमोंका स्पर्श करके बहनेवाली मन्द-मन्द वायुसे सारा वन-प्रान्त सुवासित हो उठा तथा समस्त प्राणी निश्चेष्ट होकर सो गये, तब रात्रिकालिक पञ्चम मुहूर्तके बीत जानेपर शिल्पियोंके गुरुके भी गुरु भगवान् विश्वकर्मा वहाँ आये। उन्होंने दिव्य एवं महीन वस्त्र पहन रखा था। उनके गलेमें मनोहर रत्नमाला शोभा दे रही थी। वे अनुपम रत्ननिर्मित अलंकारोंसे अलंकृत थे। उनके कानोंमें कान्तिमान् मकराकृत कुण्डल झलमला रहे थे। वे ज्ञान और अवस्थामें वृद्ध होनेपर भी किशोरकी भाँति दर्शनीय थे। अत्यन्त सुन्दर, तेजस्वी तथा कामदेवके समान कान्तिमान् थे।
उनके साथ विशिष्ट शिल्पकलामें निपुण तीन करोड़ शिल्पी थे। उन सबके हाथोंमें मणिरत्न, हेमरत्न तथा लोहनिर्मित अस्त्र थे। कुबेर-वनके किङ्कर यक्षसमुदाय भी वहाँ आ पहुँचे। वे स्फटिकमणि तथा रत्नमय अलंकारोंसे विभूषित थे। किन्हीं-किन्हींके कंधे बहुत बड़े थे। किन्हींके हाथोंमें पद्मरागमणिके ढेर थे तो किन्हींके हाथोंमें इन्द्रनीलमणिके। कुछ यक्षोंने अपने हाथोंमें स्यमन्तकमणि ले रखी थी और कुछ यक्षोंने चन्द्रकान्तमणि। अन्य बहुत-से यक्षोंके हाथोंमें सूर्यकान्तमणि और प्रभाकरमणिके ढेर प्रकाशित
४९८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
हो रहे थे। किन्हींके हाथोंमें फरसे थे तो किन्हींके लोहसार। कोई-कोई गन्धसार तथा श्रेष्ठ मणि लेकर आये थे। किन्हींके हाथमें चँवर थे और कुछ लोग दर्पण, स्वर्णपात्र और स्वर्ण-कलश आदिके बोझ लेकर आये थे।
विश्वकर्माने वह अत्यन्त मनोहर सामग्री देखकर सुन्दर नेत्रोंवाले श्रीकृष्णका ध्यान करके वहाँ नगर-निर्माणका कार्य आरम्भ किया। भारतवर्षका वह श्रेष्ठ और सुन्दर नगर पाँच योजन विस्तृत था। तीर्थोंका सारभूत वह पुण्यक्षेत्र श्रीहरिको अत्यन्त प्रिय है। जो वहाँ मुमुक्षु होकर निवास करते हैं, उन्हें वह परम निर्वाणकी प्राप्ति करानेवाला है। गोलोकमें पहुँचनेके लिये तो वह सोपानरूप है। सबको मनोवाञ्छित वस्तु प्रदान करनेवाला है। वहाँ चार-चार कमरेवाले चार करोड़ भवन बनाये गये थे, जिससे वह नगर अत्यन्त मनोरम प्रतीत होता था। श्रेष्ठ प्रस्तरोंसे निर्मित वह विशाल नगर किवाड़ों, खम्भों और सोपानोंसे सुशोभित था। चित्रमयी पुत्तलिकाओं, पुष्पों और कलशोंसे वहाँके भवनोंके शिखरभाग अत्यन्त प्रकाशमान जान पड़ते थे। पर्वतीय प्रस्तर-खण्डोंसे निर्मित वेदिकाएँ और प्राङ्गण उस नगरके भवनोंकी शोभा बढ़ा रहे थे। प्रस्तर-खण्डोंके परकोटोंसे सारा नगर घिरा हुआ था। विश्वकर्माने खेल-खेलमें ही सारे नगरकी रचना कर डाली। प्रत्येक गृहमें यथायोग्य बड़े-छोटे दो दरवाजे थे। हर्ष और उत्साहसे भरे हुए देवशिल्पीने स्फटिक-जैसी मणियोंसे उस नगरके भवनोंका निर्माण किया था। गन्धसार-निर्मित सोपानों, शंकु-रचित खम्भों, लोहसारकी बनी हुई किवाड़ों, चाँदीके समुज्ज्वल कलशों तथा वज्रसारनिर्मित प्राकारोंसे उस नगरकी अपूर्व शोभा हो रही थी। उसमें गोपोंके लिये यथास्थान और यथायोग्य निवासस्थान बनाकर विश्वकर्माने वृषभानु गोपके लिये पुनः रमणीय भवनका निर्माण आरम्भ किया। उसके चारों ओर परकोटे और खाइयाँ बनी थीं। चारों दिशाओंमें चार दरवाजे थे। चार-चार कमरोंसे युक्त बीस भव्य भवन बनाये गये थे। उस सम्पूर्ण भवनका निर्माण महामूल्य मणियोंसे किया गया था। रत्नसार-रचित सुरम्य तूलिकाओं, सुवर्णाकार मणियोंद्वारा निर्मित अत्यन्त सुन्दर सोपानों, लोहसारकी बनी हुई किवाड़ों तथा कृत्रिम चित्रोंसे वृषभानु-भवनकी बड़ी शोभा हो रही थी। वहाँका प्रत्येक सुरम्य मन्दिर सोनेके कलशोंसे देदीप्यमान था। उस आश्रमके एक अत्यन्त मनोहर निर्जन प्रदेशमें, जो मनोहर चम्पा-वृक्षोंके उद्यानके भीतर था, पतिसहित कलावतीके उपभोगके लिये विश्वकर्माने कौतूहलवश एक ऐसी अट्टालिका बनायी थी, जिसका निर्माण विशिष्ट श्रेणीकी श्रेष्ठ मणियोंद्वारा हुआ था। उसमें इन्द्रनीलमणिके बने हुए नौ सोपान थे। गन्धसारनिर्मित खम्भों और कपाटोंसे वह अत्यन्त ऊँचा मनोरम भवन सब ओरसे विलक्षण था।
नारदजीने पूछा— भगवन् ! मनोहर रूपवाली कलावती कौन थी और किसकी पत्नी थी, जिसके लिये देवशिल्पीने यत्नपूर्वक सुरम्य गृहका निर्माण किया ?
भगवान् नारायणने कहा— सुन्दरी कलावती कमलाके अंशसे प्रकट हुई पितरोंकी मानसी कन्या है और वृषभानुकी पतिव्रता पत्नी है। उसीकी पुत्री राधा हुईं जो श्रीकृष्णको प्राणोंसे भी बढ़कर प्रिय हैं। वे श्रीकृष्णके आधे अंशसे प्रकट हुई हैं; इसलिये उन्हींके समान तेजस्विनी हैं। उनके चरणकमलोंकी रजके स्पर्शसे वसुन्धरा पवित्र हो गयी है। सभी संत-महात्मा सदा ही श्रीराधाके प्रति अविचल भक्तिकी कामना करते हैं।
नारदजीने पूछा— मुने ! व्रजमें रहनेवाले एक मानवने कैसे, किस पुण्यसे और किस प्रकार
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४९९
पितरोंकी परम दुर्लभ मानसी कन्याको पत्नीरूपमें
प्राप्त किया ? व्रजके महान् अधिपति वृषभानु
पूर्वजन्ममें कौन थे, किसके पुत्र थे और किस
तपस्यासे राधा उनकी कन्या हुईं ?
सूतजी कहते हैं- नारदजीकी यह बात
सुनकर ज्ञानिशिरोमणि महर्षि नारायण हँसे और
प्रसन्नतापूर्वक उस प्राचीन इतिहासको बताने लगे।
भगवान् नारायण बोले- नारद ! पूर्वकालमें
पितरोंके मानससे तीन कन्याएँ प्रकट हुईं-
कलावती, रत्नमाला और मेनका। ये तीनों ही
अत्यन्त दुर्लभ थीं। इनमेंसे रत्नमालाने कामनापूर्वक
राजा जनकको पतिरूपमें वरण किया और मेनकाने
श्रीहरिके अंशभूत गिरिराज हिमालयको अपना
पति बनाया। रत्नमालाकी पुत्री अयोनिजा सती
सत्यपरायणा सीता हुईं, जो साक्षात् लक्ष्मी तथा
श्रीरामकी पत्नी थीं। मेनकाकी पुत्री पार्वती हुईं,
जो पूर्वजन्ममें सती नामसे प्रसिद्ध थीं। वे भी
अयोनिजा ही कही गयी हैं। पार्वती श्रीहरिकी
सनातनी माया हैं। उन्होंने तपस्यासे नारायणस्वरूप
महादेवजीको पतिरूपमें प्राप्त किया है। कलावतीने
मनुवंशी राजा सुचन्द्रका वरण किया। वे राजा
साक्षात् श्रीहरिके अंश थे। उन्होंने कलावतीको
पाकर अपनेको गुणवानोंमें श्रेष्ठ और अत्यन्त
सुन्दर माना। वे उसके सौन्दर्यकी प्रशंसा करते
हुए मन-ही-मन कहते थे- 'इसका रूप अद्भुत
है। वेष भी आश्चर्यजनक है और इसकी नयी
अवस्था कैसी विलक्षण है। सुकोमल अङ्ग,
शरत्कालके चन्द्रमासे भी बढ़कर परम सुन्दर मुख
तथा गज और खंजनके भी गर्वका गंजन करनेवाली
दुर्लभ गति-सभी अद्भुत हैं।' इस अपनी परम
सुन्दरी पत्नी कलावतीके साथ विभिन्न रमणीय
स्थानोंमें रहकर सुदीर्घकालतक विहार करनेके
पश्चात् राजा भोगोंसे विरक्त हो गये और कलावतीको
साथ लेकर विन्ध्यपर्वतकी तीर्थभूमिमें तपस्याके
लिये चले गये। भारतमें अत्यन्त प्रशंसाके योग्य
वह उत्तम स्थान पुलहाश्रमके नामसे प्रसिद्ध है।
वहाँ राजाने मोक्षकी इच्छा मनमें लेकर सहस्र
दिव्य वर्षोंतक तप किया। उनके मनमें कोई
लौकिक कामना नहीं थी। वे आहार छोड़ देनेके
कारण कृशोदर हो गये। श्रीकृष्णके चरणकमलोंका
ध्यान करते-करते मुनिश्रेष्ठ सुचन्द्रको मूर्च्छा आ
गयी। उनके शरीरपर जो बाँबी छा गयी थी, उसे
उनकी साध्वी पत्नीने दूर किया। पतिको निश्चेष्ट,
प्राणशून्य, मांस और रक्तसे रहित तथा अस्थि-
चर्मावशिष्टमात्र देख उस निर्जन वनमें कलावती
शोकातुर हो उच्च स्वरसे रोने लगी। मूर्च्छित
पतिको वक्षःस्थलसे लगाकर वह महादीना पतिव्रता
'हे नाथ! हा नाथ!' का उच्चारण करती हुई
विलाप करने लगी। राजा आहार छोड़ देनेके
कारण सूख गये हैं; उनके शरीरकी नस-नाड़ियाँ
दिखायी देती हैं- यह देख और कलावतीका
विलाप सुनकर कृपानिधान कमलजन्मा जगत्स्रष्टा
ब्रह्माजी कृपापूर्वक वहाँ प्रकट हो गये। उन्होंने
तुरंत ही राजाके शरीरको अपनी गोदमें लेकर
कमण्डलुके जलसे सींचा। फिर ब्रह्मज्ञ ब्रह्माने
ब्रह्मज्ञानके द्वारा उसमें जीवका संचार किया।
इससे चेतनाको प्राप्त हो नृपवर सुचन्द्रने अपने
सामने प्रजापतिको देखकर प्रणाम किया। प्रजापतिने
कामके समान कान्तिमान् नरेशसे संतुष्ट होकर
कहा- 'राजन् ! तुम इच्छानुसार वर माँगो।'
विधाताकी यह बात सुनकर श्रीमान् सुचन्द्रके
मुखारविन्दपर मन्द मुस्कानकी प्रभा फैल गयी।
वे प्रसन्नवदन हो बोले- 'दयानिधे ! यदि आप
वर देनेको उद्यत हैं तो कृपापूर्वक मुझे मनोवाञ्छित
निर्वाण प्रदान करें।' इस वरदानके मिल जानेपर
मेरी क्या दशा होगी, इसका मन-ही-मन अनुमान
करके कलावतीके कण्ठ, ओठ और तालु सूख
गये। वह सती संत्रस्त हो वर देनेको उद्यत हुए
विधातासे बोली।
कलावतीने कहा- कमलोद्भव ब्रह्मन् ! यदि
५०० संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
आप महाराजको मुक्ति दे रहे हैं तो मुझ अबलाकी क्या गति होगी, यह आप ही बताइये ? चतुरानन ! कान्तके बिना कान्ताकी क्या शोभा है? श्रुतिमें सुना गया है कि पतिव्रता नारीके लिये पति ही व्रत है, पति ही गुरु, इष्टदेव, तपस्या और धर्म है। ब्रह्मन् ! सभी स्त्रियोंके लिये पतिसे बढ़कर परम प्रिय बन्धु कोई नहीं है। पतिसेवा परम दुर्लभ है। वह सब धर्मोंसे बढ़कर है। पतिसेवासे दूर रहनेवाली स्त्रीका सारा शुभ कर्म निष्फल होता है*। व्रत, दान, तप, पूजन, जप, होम, सम्पूर्ण तीर्थोंमें स्नान, पृथ्वीकी परिक्रमा, समस्त यज्ञोंकी दीक्षा, बड़े-बड़े दान, सब वेदोंका पाठ, सब प्रकारकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड ५०१
कलावतीकी बात सुनकर विधाता विस्मित हो मन-ही-मन भय मानते हुए अमृतके समान मधुर एवं हितकर वचन बोले।
ब्रह्माजीने कहा— बेटी! मैं तुम्हारे स्वामीको तुम्हारे बिना ही मुक्ति नहीं दूँगा। पतिव्रते! तुम अपने पतिके साथ कुछ वर्षोंतक स्वर्गमें रहकर सुख भोगो। फिर तुम दोनोंका भारतवर्षमें जन्म होगा। वहाँ जब साक्षात् सती राधिका तुम्हारी पुत्री होंगी तब तुम दोनों जीवन्मुक्त हो जाओगे और श्रीराधाके साथ ही गोलोकमें पधारोगे। नृपश्रेष्ठ! तुम कुछ कालतक अपनी स्त्रीके साथ स्वर्गीय सुखका उपभोग करो। यह स्त्री साध्वी एवं सत्त्वगुणसे युक्त है। तुम मुझे शाप न देना; क्योंकि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७३- ब्राह्मणपत्नियोंद्वारा श्रीकृष्णकी स्तुति
५०२
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
व्रजराज ! आप व्रजको पधारिये।' ऐसा उत्तर
देकर लोग चले गये। नन्दके मनमें बड़ा हर्ष
हुआ। वे राजभवनको गये। रथसे उतरकर उन्होंने
तत्काल ही राजसभामें प्रवेश किया। राजा उठकर
खड़े हो गये। उन्होंने नन्दरायजीसे बातचीत की
और उन्हें बैठनेके लिये सोनेका सिंहासन दिया।
उन दोनोंमें परस्पर बहुत प्रेमालाप हुआ।
फिर नन्दने विनीत होकर राजासे सम्बन्धकी
बात चलायी।
नन्दजीने कहा - राजेन्द्र ! सुनिये। मैं एक
शुभ एवं विशेष बात कह रहा हूँ। आप इस
समय अपनी कन्याका सम्बन्ध एक विशिष्ट
पुरुषके साथ स्थापित कीजिये। व्रजमें सुरभानुके
पुत्र श्रीमान् वृषभानु निवास करते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
५०३
शिल्पिशिरोमणि विश्वकर्मा वृषभानुके आश्रमपर
जाकर वहाँसे अपने सेवकगणोंके साथ दूसरे
स्थानपर गये। वे तत्त्वज्ञ थे। उन्होंने मन-ही-मन
एक कोस लंबे-चौड़े एक मनोहर स्थानका
विचार करके वहाँ महात्मा नन्दके लिये आश्रम
बनाना आरम्भ किया। बुद्धिसे अनुमान करके
उनके लिये सबसे विलक्षण भवन बनाया। वह
श्रेष्ठ भवन चार गहरी खाइयोंसे घिरा हुआ था,
शत्रुओंके लिये उन्हें लाँघना बहुत कठिन था। उन
चारों खाइयोंमें प्रस्तर जुड़े हुए थे। उन खाइयोंके
दोनों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५०४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
विस्तृत था। उसमें स्थान-स्थानपर मणिमय वेदिकाएँ बनी हुई थीं। मणिसाररचित नौ करोड़ मण्डप उस रासमण्डलकी शोभा बढ़ाते थे। वे शृङ्गारके योग्य, चित्रोंसे सुसज्जित और शय्याओंसे सम्पन्न थे। नाना जातिके फूलोंकी सुगन्ध लेकर बहती हुई वायु उन मण्डपोंको सुवासित करती थी। उनमें रत्नमय प्रदीप जलते थे। सुवर्णमय कलश उनकी उज्ज्वलता बढ़ा रहे थे। पुष्पोंसे भरे हुए उद्यानों तथा सरोवरोंसे सुशोभित रासस्थलका निर्माण करके विश्वकर्मा दूसरे स्थानको गये। वे उस रमणीय वृन्दावनको देखकर बहुत संतुष्ट हुए। वनके भीतर जगह-जगह एकान्त स्थानमें मन-बुद्धिसे विचार और निश्चय करके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
५०५
इच्छासे ही भूतलपर ऐसा आश्चर्यमय नगर निर्मित हुआ। इस प्रकार मैंने श्रीहरिका सारा मङ्गलमय चरित्र कह सुनाया, जो सुखद और पापहारी है। अब तुम और क्या सुनना चाहते हो ?
नारदजीने पूछा— भगवन्! भारतवर्षमें इस काननका नाम 'वृन्दावन' क्यों हुआ ? इसकी व्युत्पत्ति अथवा संज्ञा क्या है ? आप उत्तम तत्त्वज्ञ हैं, अतः इस तत्त्वको बताइये।
सूतजी कहते हैं— नारदजीका प्रश्न सुनकर नारायण ऋषिने सानन्द हँसकर सारा ही पुरातन तत्त्व कहना आरम्भ किया।
भगवान् नारायण बोले— नारद! पहले सत्ययुगकी बात है। राजा केदार सातों द्वीपोंके अधिपति थे। ब्रह्मन्! वे सदा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७४- श्रीकृष्णका विषमिश्रित यमुना-जल पीकर मरी हुई गौओंको जीवित करना
| ५०६ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
स्थलपर उस अवस्थामें भी सुन्दरी तुलसी निरन्तर स्थित रहने लगी। मुने! तुलसीका सारा चरित्र तुमसे विस्तारपूर्वक कहा जा चुका है, तथापि यहाँ प्रसङ्गवश पुनः उसकी कुछ चर्चा की गयी। तपोधन! उस तुलसीकी तपस्याका एक यह भी स्थान है; इसलिये इसे मनीषी पुरुष 'वृन्दावन' कहते हैं। (तुलसी और वृन्दा समानार्थक शब्द है) अथवा मैं तुमसे दूसरा उत्कृष्ट हेतु बता रहा हूँ, जिससे भारतवर्षका यह पुण्यक्षेत्र वृन्दावनके नामसे प्रसिद्ध हुआ। राधाके सोलह नामोंमें एक वृन्दा नाम भी है, जो श्रुतिमें सुना गया है। उन वृन्दा नामधारिणी राधाका यह रमणीय क्रीडा-वन है; इसलिये इसे 'वृन्दावन' कहा गया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७५- भगवान् श्रीकृष्णका रक्तरञ्जित मुखवाले कालियनागके मस्तकपर चढ़ना तथा उनके भारसे आक्रान्त हो कालियनागका प्राण त्याग देनेको उद्यत होना; नागपत्नी सुरसा तथा दूसरी नागिनियोंका श्रीहरिके सामने आकर रोना और उन्हें प्रणामकर अपनी बात कहना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड
५०७
वे सदा मुखचन्द्र तथा नखचन्द्रकी अवली (पंक्ति)-से युक्त हैं; इस कारण श्रीकृष्णने उन्हें 'चन्द्रावली' नाम दिया है। उनकी कान्ति दिन-रात सदा ही चन्द्रमाके तुल्य बनी रहती है; अतः श्रीहरि हर्षोल्लासके कारण उन्हें 'चन्द्रकान्ता' कहते हैं। उनके मुखपर दिन-रात शरत्कालके चन्द्रमाकी-सी प्रभा फैली रहती है; इसलिये मुनिमण्डलीने उन्हें 'शरच्चन्द्रप्रभानना' कहा है।
यह अर्थ और व्याख्याओंसहित षोडश-नामावली कही गयी; जिसे नारायणने अपने नाभिकमलपर विराजमान ब्रह्माको दिया था। फिर ब्रह्माजीने पूर्वकालमें मेरे पिता धर्मदेवको इन नामावलीका उपदेश दिया और श्रीधर्मदेवने महातीर्थ पुष्करमें सूर्य-ग्रहणके पुण्य पर्वपर देवसभाके बीच मुझे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ५०८ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
नारदजीने कहा— प्रभो! यह सर्वदुर्लभ परम आश्चर्यमय स्तोत्र मुझे प्राप्त हुआ। देवी श्रीराधाका 'संसारविजय' नामक कवच भी उपलब्ध हुआ। सुयज्ञने जिसका प्रयोग किया था, वह दुर्लभ स्तोत्र भी मुझे सुलभ हो गया। भगवान् श्रीकृष्णकी विचित्र कथा सुनकर आपके चरणकमलोंके प्रसादसे मैंने बहुत कुछ पा लिया। अब मैं जिस रहस्यको सुनना चाहता हूँ, उसका वर्णन कीजिये। मुने! वृन्दावनमें प्रातःकाल उस अद्भुत नगरको देखकर गोपोंने क्या कहा?
भगवान् श्रीनारायण बोले— नारद! जब वहाँ रात बीत गयी, विश्वकर्मा चले गये और अरुणोदयकी बेला
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड ५०९
श्रीवनके समीप यज्ञ करनेवाले ब्राह्मणोंकी पत्नियोंका ग्वालबालोंसहित श्रीकृष्णको भोजन देना तथा उनकी कृपासे गोलोकधामको जाना, श्रीकृष्णकी मायासे निर्मित उनकी छायामयी स्त्रियोंका ब्राह्मणोंके घरोंमें जाना तथा विप्रपत्नियोंके पूर्वजन्मका परिचय
नारदजी बोले— मुनिश्रेष्ठ! ज्ञानसिन्धो! मैं आपका शरणागत शिष्य हूँ। आप मुझे श्रीकृष्ण-लीलामृतका पान कराइये।
भगवान् श्रीनारायणने कहा— एक दिन बलरामसहित श्रीकृष्ण ग्वालबालोंको साथ ले श्रीमधुवनमें गये, जहाँ यमुनाके किनारे कमल खिले हुए थे। उस समय सब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ५१० | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
माताओ! आपको अन्न देना है या नहीं देना है, यह शीघ्र हमें इसी समय बता दो।
गोपोंकी बात सुनकर ब्राह्मणियाँ हर्षसे खिल उठीं। उनके नेत्रोंमें आनन्दके आँसू छलक आये। सारे अङ्ग पुलकित हो उठे। उनके मनमें बड़ी इच्छा थी कि हमें श्रीकृष्ण-चरणोंके दर्शन हों। उन्होंने सोने, चाँदी और फूलकी थालियोंमें प्रसन्नतापूर्वक भाँति-भाँतिके व्यञ्जनोंसे युक्त अत्यन्त मनोहर अगहनीके चावलका भात, खीर, स्वादिष्ट पीठा, दही, दूध, घी और मधु रखकर श्रीकृष्णके निकट प्रस्थान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें