सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ब्रह्मवैवर्त पुराण

Brahma Vaivarta Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished810 पृष्ठ
पृष्ठ 454 स्कैन

४४४
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तुम्हारी प्रेयसी राधिका हूँ तथा हम दोनोंका
प्रेम सौभाग्य शाश्वत है। प्रभो! यह उत्तम वर मुझे
अवश्य दो। जैसे शरीर छायाके साथ और प्राण
शरीरके साथ रहते हैं, उसी प्रकार हम दोनोंका
जन्म एवं जीवन एक-दूसरेके साथ बीते। विभो!
यह श्रेष्ठ वर मुझे दे दो। भगवन्! भूतलपर
पहुँचकर भी कहीं हम दोनोंका पलभरके लिये
भी वियोग न हो। यह वर मुझे दो। हरे! मेरे
प्राणोंसे ही तुम्हारा शरीर निर्मित हुआ है- मेरे
प्राण तुम्हारे श्रीअङ्गोंसे विलग नहीं हैं। मेरी इस
धारणाका कौन निवारण कर सकता है? मेरे
शरीरसे ही तुम्हारी मुरली बनी है और मेरे मनसे
ही तुम्हारे चरणोंका निर्माण हुआ है। तात्पर्य यह
है कि मैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६३- वसुदेवजीका नन्दगाँवमें पहुँचकर शय्यापर यशोदाजीको निद्रित अवस्थामें देखकर तुरंत ही पुत्र (श्रीकृष्ण)-को शय्यापर सुलाकर तथा उनके बदले सुवर्णके समान गौर कान्तिवाली एक बालिकाको गोदमें लेकर मथुराके लिये प्रस्थान करना

पृष्ठ 455 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४५
लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती, ब्रह्मा, शिव, शेषनाग
और धर्म- ये सब मेरे प्राणोंके समान हैं; परंतु
तुम मुझे प्राणोंसे भी बढ़कर प्यारी हो। राधिके!
ये सब देवता और देवियाँ मेरे निकट हैं; परंतु
तुम यदि इनसे अधिक न होतीं तो मेरे वक्षः-
स्थलमें कैसे विराजमान हो सकती थीं ? सुशीले
राधे ! आँसू बहाना छोड़ो। साथ ही इस निष्फल
भ्रमका परित्याग करो। शङ्का छोड़कर निर्भीक-
भावसे वृषभानुके घरमें पधारो। सुन्दरि! नौ
मासतक कलावतीके पेटमें स्थित गर्भको मायाद्वारा
वायुसे भरकर रोके रहो। दसवाँ महीना आनेपर
तुम भूतलपर प्रकट हो जाना। अपने दिव्य रूपका
परित्याग करके शिशुरूप धारण कर लेना। जब
गर्भसे वायुके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 456 स्कैन

४४६ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण


उपकार, वाराणसीपुरीका दहन, महादेवजीको
जृम्भणास्त्रसे बाँधना, बाणासुरकी भुजाओंको काटना,
पारिजातका अपहरण, अन्यान्य कर्मोंका सम्पादन,
प्रभासतीर्थकी यात्रामें जाना, वहाँ मुनिमण्डलीका
दर्शन करना, ब्रजके बन्धुजनोंसे वार्तालाप, पिताके
यज्ञका सम्पादन, वहीं शुभ बेलामें पुनः तुम्हारे
साथ मिलन तथा गोपियोंका साक्षात्कार आदि
कार्य मुझे करने हैं। फिर तुम्हें अध्यात्मज्ञानका
उपदेश देकर वास्तवमें तुम्हारे साथ नित्य मिलनका
सौभाग्य प्राप्त करूँगा। इसके बाद मेरे साथ दिन-
रात तुम्हारा संयोग बना रहेगा। कभी क्षणभरके
लिये भी वियोग न होगा। इतना ही नहीं, वहाँसे
तुम्हारे साथ मेरा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 457 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४७
गोपियाँ अन्यान्य गोपोंके घरोंमें गयीं। गोप-
उन्हें कंसने तत्काल मार डाला। इस तरह उनके
गोपियोंसहित श्रीराधाके भूतलपर चले जानेपर
छः पुत्रोंको उसने कालके गालमें डाल दिया।
श्रीहरि भी शीघ्र ही वहाँ पहुँचनेके लिये उत्सुक
देवकीका सातवाँ गर्भ शेषनागका अंश था, जिसे
हुए। गोलोकके गोपों और गोपियोंसे बात करके
योगमायाने खींचकर गोकुलमें निवास करनेवाली
उन्हें अपने-अपने कामोंमें लगाकर मनकी गतिसे
रोहिणीजीके गर्भमें स्थापित कर दिया। फिर वह
चलनेवाले जगदीश्वर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 458 स्कैन

४४८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
सहस्रों स्वर्णपात्र, वस्त्राभूषणोंसे विभूषित सैकड़ों
सुन्दरी दासियाँ, नाना प्रकारके द्रव्य, भाँति-
भाँतिके रत्न, उत्तम मणि, हीरे तथा रत्नमय पात्र
दिये थे। देवककी कन्या श्रेष्ठ रत्नमय आभूषणोंसे
विभूषित, सैकड़ों चन्द्रमाओंके समान कान्तिमती,
त्रिभुवनमोहिनी, धन्य, मान्य तथा श्रेष्ठ युवती
थी। रूप और गुणकी निधि थी। उसके मुखपर
मन्द मुस्कानकी छटा छायी रहती थी। उसे
रथपर बिठाकर वसुदेव जब प्रस्थान करने लगे,
तब बहिनके विवाहमें हर्षसे भरा हुआ कंस भी
उसके साथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 459 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४९
वसुदेवजीकी यह बात सुनकर राजा कंसने
बहिनको छोड़ दिया। वसुदेवजी प्यारी पत्नीको
साथ लेकर अपने घर गये। नारद ! देवकीके
गर्भसे क्रमशः जो छः संतानें हुईं, उन्हें
वसुदेवजीने कंसको दे दिया; क्योंकि वे सत्यसे
बँधे हुए थे। कंसने क्रमशः उन सबको मार
डाला। देवकीके सातवें गर्भके आनेपर कंसने
भयके कारण उसकी रक्षाकी ओर विशेष ध्यान
दिया। परंतु योगमायाने उस गर्भको खींचकर
रोहिणीके पेटमें रख दिया। रक्षकोंने राजाको यह
सूचना दी कि देवकीका सातवाँ गर्भ गिर
गया। उसी गर्भसे भगवान्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 460 स्कैन

४५० संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तर्ककी पहुँच नहीं होती है। आप सबके आधार
हैं। शङ्का और उपद्रवसे शून्य हैं। उपाधिशून्य,
निर्लिप्त और निरीह हैं। मृत्युकी भी मृत्यु हैं।
अपनी आत्मामें रमण करनेवाले पूर्णकाम, निर्दोष
और नित्य हैं। आप सौभाग्यशाली और दुर्भाग्यरहित
हैं तथा प्रवचनकुशल हैं। आपको रिझाना या
लाँघना कठिन ही नहीं, असम्भव है। आपके
निःश्वाससे वेदोंका प्राकट्य हुआ है; इसलिये
आप उनके प्रादुर्भावमें हेतु हैं। सम्पूर्ण वेद आपके
स्वरूप हैं। छन्द आदि वेदाङ्ग भी आपसे भिन्न
नहीं हैं। आप वेदवेत्ता और सर्वव्यापी हैं।
ऐसा कहकर देवताओंने बारंबार उनको
प्रणाम किया। उन सबके नेत्रोंमें हर्षके आँसू

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 461 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४५१
मकराकृति कुण्डल झलमला रहे थे। मुख मन्द
हास्यकी छटासे प्रसन्न जान पड़ता था। वे भक्तोंपर
कृपा करनेके लिये कातर-से दिखायी पड़ते थे।
श्रेष्ठ मणि-रत्नोंके सारतत्त्वसे निर्मित आभूषण
उनके शरीरकी शोभा बढ़ा रहे थे। पीताम्बरसे
सुशोभित श्रीविग्रहकी कान्ति नूतन जलधरके
समान श्याम थी। चन्दन, अगुरु, कस्तूरी और
कुंकुमके द्रवसे निर्मित अङ्गराग सब अङ्गोंमें लगा
हुआ था। उनका मुखचन्द्र शरत्पूर्णिमाके शशधरकी
शुभ्र ज्योत्स्नाको तिरस्कृत कर रहा था। बिम्बफलके
सदृश लाल अधरके कारण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 462 स्कैन
४५२संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

लेता है। उसे विशिष्ट एवं हरिभक्त पुत्रकी प्राप्ति होती है। वह सारे संकटोंसे शीघ्र पार हो जाता और शत्रुके भयसे छूट जाता है*।

**भगवान् नारायण कहते हैं—**वसुदेवजीकी बात सुनकर भक्तोंपर अनुग्रहके लिये कातर रहनेवाले प्रसन्नवदन श्रीहरिने स्वयं इस प्रकार कहा।

**श्रीकृष्ण बोले—**मैं तपस्याओंके फलसे ही इस समय तुम्हारा पुत्र हुआ हूँ। तुम इच्छानुसार वर माँगो। तुम्हारा कल्याण होगा, इसमें संशय नहीं। पूर्वकालमें तुम तपस्वीजनोंमें श्रेष्ठ प्रजापति कश्यप थे और ये सुतपा माता अदिति तुम्हारे साथ थीं। तुमने अपनी इन तपस्विनी पत्नी अदितिके साथ तपस्याद्वारा मेरी आराधना की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६५- बालक श्रीकृष्णको गोपीका प्रसन्नतापूर्वक देखना

पृष्ठ 463 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४५३

कर रही है। उसके प्रसन्न मुखपर मन्द मुस्कानकी छटा छा रही थी। उसे देखकर वसुदेवजीको बड़ा विस्मय हुआ। वे तुरंत ही पुत्रको वहाँ सुलाकर कन्याको गोदमें ले डरते-डरते मथुराकी ओर गये

और अपनी पत्नीके सूतिकागारमें जा पहुँचे। वहीं उन्होंने उस महामायास्वरूपिणी बालिकाको सुला दिया। बालिका जोर-जोरसे रोने लगी। उसे देखकर देवकी थर्रा उठी। उस बालिकाने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 464 स्कैन
४५४संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

समुद्रोंको पी लिया था; अतः तीनों लोकोंमें विधाताकी विचित्र गतिको समझ पाना अत्यन्त कठिन है। दैवयोगसे यह बालिका ही मेरा नाश करनेमें समर्थ हो जायगी, अतः मैं बालिकाका भी वध कर डालूँगा। इस विषयमें विचार करनेकी आवश्यकता नहीं है।

ऐसा कहकर कंस उस बालिकाको मारना ही चाहता था कि वसुदेवजीने पुनः उससे कहा—'राजन्! तुमने अबतक व्यर्थ ही हिंसा की है। कृपानिधे! अब इस बालिकाको मुझे दे दो।' महामुने! उनकी बात सुनकर विचारज्ञ कंस संतुष्ट हो गया। इसी समय उसे बोध कराती हुई आकाशवाणी प्रकट हुई। 'ओ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६६- बालक श्रीकृष्णको गोदमें लेकर पूतनाका बारम्बार उनका मुख चूमना तथा सुखपूर्वक बैठकर उनके (श्रीहरिके) मुखमें अपना स्तन देना

पृष्ठ 465 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४५५

है, भाद्रपदमासकी अष्टमी तिथिको स्नान और पूजन करनेसे वही फल कोटिगुना अधिक होता है। उस तिथिको जो पितरोंके लिये जलमात्र अर्पण करता है, वह मानो लगातार सौ वर्षोंतक पितरोंकी तृप्तिके लिये गयाश्राद्धका सम्पादन कर लेता है; इसमें संशय नहीं है।

स्नान और नित्यकर्म करके सूतिकागृहका निर्माण करे। वहाँ लोहेका खड्ग, प्रज्वलित अग्नि तथा रक्षकोंका समूह प्रस्तुत करे। अन्यान्य अनेक प्रकारकी आवश्यक सामग्री तथा नाल काटनेके लिये कैंची लाकर रखे। विद्वान् पुरुष यत्नपूर्वक एक ऐसी स्त्रीको भी उपस्थित करे, जो धायका काम करे। सुन्दर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 466 स्कैन
४५६संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

पञ्चामृत सुवर्णके पात्रमें रखा गया है। इसे आपकी सेवामें निवेदन करना है। आप स्नानके लिये इसका उपयोग करें।

अर्घ्य

हरे! दूर्वा, अक्षत, श्वेत पुष्प और स्वच्छ जलसे युक्त यह अर्घ्य सेवामें समर्पित है। इसमें चन्दन, अगुरु और कस्तूरीका भी मेल है। आप इसे ग्रहण करें।

आचमनीय

परमेश्वर! सुगन्धित वस्तुसे वासित यह शुद्ध, सुस्वादु एवं स्वच्छ जल आचमनके योग्य है। आप इसे ग्रहण करें।

स्नानीय

श्रीकृष्ण! सुगन्धित द्रव्यसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 467 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड

४५७

समर्पित कर देना चाहिये। उस समय इस प्रकार कहे—'परमेश्वर! वृक्षोंके बीजस्वरूप ये स्वादिष्ट और सुन्दर फल वंशकी वृद्धि करनेवाले हैं। आप इन्हें ग्रहण कीजिये।' आवाहित देवताओंमेंसे प्रत्येकका व्रती पुरुष पूजन करे। पूजनके पश्चात् भक्तिभावसे उन सबको तीन-तीन बार पुष्पाञ्जलि दे। सुनन्द, नन्द और कुमुद आदि गोप, गोपी, राधिका, गणेश, कार्तिकेय, ब्रह्मा, शिव, पार्वती, लक्ष्मी, सरस्वती, दिक्पाल, ग्रह, शेषनाग, सुदर्शनचक्र तथा श्रेष्ठ पार्षदगण—इन सबका पूजन करके समस्त देवताओंको पृथ्वीपर दण्डवत् प्रणाम करे। तदनन्तर ब्राह्मणोंको नैवेद्य देकर दक्षिणा दे तथा जन्माध्यायमें बतायी गयी कथाका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६७- श्रीकृष्णके पैरोंके आघातसे शकटका चूर-चूर होना तथा उसकी बिखरी हुई लकड़ियोंके भीतर दबे बालक (श्रीकृष्ण)-को यशोदाजीका गोदमें उठा लेना

पृष्ठ 468 स्कैन

४५८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
चढ़ाने तथा रातमें जागरण करनेसे दैत्यशत्रु
श्रीहरि जयन्ती-व्रतका फल प्रदान करते हैं। जो
अष्टमी-व्रतके उत्सवमें धनका उपयोग करनेमें
कंजूसी नहीं करता, उसे उत्तम फलकी प्राप्ति
होती है। जो कंजूसी करता है, वह उसके
अनुरूप ही फल पाता है। विद्वान् पुरुष अष्टमी
और रोहिणीमें पारणा न करे; अन्यथा वह पारणा
पूर्वकृत पुण्योंको तथा उपवाससे प्राप्त होनेवाले
फलको भी नष्ट कर देती है, तिथि आठ गुने
फलका नाश करती है और नक्षत्र चौगुने फलका।
अतः प्रयत्नपूर्वक तिथि और नक्षत्रके अन्तमें पारणा
करे। यदि महानिशा प्राप्त होनेपर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 469 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४५९
है। साक्षात् भगवान् श्रीकृष्ण योगीन्द्रोंके गुरुके
भी गुरु हैं। जो जिसका अंश होता है, वह उस
अंशीके सुखसे सुखी होता है। प्रभो! आपने ही
यह वर्णन किया है कि आप दोनों नर और
नारायण श्रीहरिके चरणोंमें विलीन हो गये थे।
उनमें भी आप ही साक्षात् गोलोकके अंश हैं;
अतः उनके समान ही महान् हैं (इसीलिये
श्रीकृष्णलीलाएँ आपके प्रत्यक्ष अनुभवमें आयी
हुई हैं; अतः आप उनका वर्णन कीजिये)।
भगवान् नारायण बोले-नारद! ब्रह्मा,
शिव, शेष, गणेश, कूर्म, धर्म, मैं, नर तथा
कार्तिकेय-ये नौ श्रीकृष्णके अंश हैं। अहो! उन
गोलोकनाथकी महिमाका कौन वर्णन कर सकता
है? जिन्हें स्वयं हम भी नहीं जानते और न वेद
ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 470 स्कैन
४६०संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

साथ मर्त्यलोकमें जाकर श्रीहरिके मुखकमलका दर्शन प्राप्त करोगी।' तदनन्तर कश्यपजीने अदितिके घर जाकर उनकी इच्छा पूर्ण की। उसी ऋतुसे देवराजका जन्म हुआ। इसके बाद अदितिने देवकीके रूपमें, कद्रूने रोहिणीके रूपमें और कश्यपजीने श्रीकृष्णके पिता श्रीवसुदेवजीके रूपमें जन्म ग्रहण किया।

मुने! यह सारा गोपनीय रहस्य बताया गया। अब अनन्त, अप्रमेय तथा सहस्रों मस्तकवाले भगवान् बलदेवजीके जन्मका वृत्तान्त सुनो। साध्वि! रोहिणी वसुदेवजीकी प्रेयसी भार्या थीं। मुने! वे वसुदेवजीकी आज्ञासे संकर्षणकी रक्षाके लिये गोकुलमें चली गयीं। कंससे भयभीत होनेके कारण उन्हें वहाँसे पलायन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६८- शिष्योंसहित मुनि गर्गका आगमन तथा यशोदाद्वारा उनका सत्कार और श्रीकृष्णको उन्हें प्रणाम करवाना

पृष्ठ 471 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४६१

देखा और प्रसन्नतापूर्वक उसे आशीर्वाद दिया। नन्दनन्दनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करती हुई वे उन्हें अपनी गोदमें ले लेती थीं। उनमेंसे कितनी ही गोपियाँ रातमें वहीं रह गयीं।

नन्दने वस्त्रसहित स्नान करके धुली हुई धोती और चादर धारण की। फिर प्रसन्नचित्त हो वहाँ परम्परागत विधिका पालन किया। ब्राह्मणोंको भोजन कराया, उनसे मङ्गलपाठ करवाया, नाना प्रकारके बाजे बजवाये और वन्दीजनोंको धन-दान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 472 स्कैन

४६२ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

आकाशवाणी सुनकर कंसका पूतनाको गोकुलमें भेजना, पूतनाका श्रीकृष्णके मुखमें विषमिश्रित स्तन देना और प्राणोंसे हाथ धोकर श्रीकृष्णकी कृपासे माताकी गतिको प्राप्त हो गोलोकमें जाना

भगवान् नारायण कहते हैं—नारद! एक दिन राजसभामें स्वर्णसिंहासनपर बैठे हुए कंसको बड़ी मधुर आकाशवाणी सुनायी दी—'ओ महामूढ़ नरेश! क्या कर रहा है ? अपने कल्याणका उपाय सोच। तेरा काल धरतीपर उत्पन्न हो चुका है। वसुदेवने मायासे तेरे शत्रुभूत बालकको नन्दके हाथमें दे दिया और उनकी कन्या लाकर तुझे सौंप दी। यह कन्या मायाका अंश है और वसुदेवके पुत्रके रूपमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 473 स्कैन

श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४६३


पूतनाने अत्यन्त मनोहर वेष धारण करके मन्द मुस्कानकी छटा बिखेरते हुए नन्द-मन्दिरमें प्रवेश किया। उसे महलमें प्रवेश करती देख वहाँकी गोपियोंने उसका बहुत आदर किया। वे सोचने लगीं—'ये कमलालया लक्ष्मी अथवा साक्षात् दुर्गा ही तो नहीं हैं, जो साक्षात् श्रीकृष्णका दर्शन करनेके लिये यहाँ पधारी हैं।' गोपियों और गोपोंने उसे प्रणाम किया और कुशल-समाचार पूछा। उसे बैठनेके लिये सिंहासन दिया और पैर धोनेके लिये जल अर्पित किया। पूतनाने भी गोपबालकोंका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें