२८४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
खेतीसे हरी-भरी भूमि, लाखों उत्तमोत्तम गजराज,
सोनेके आभूषणोंसे विभूषित तीन लाख रत्न,
सहस्रों स्वर्णजटित रथरत्न, एक लाख शिबिका,
अन्नसे भरे हुए तीन करोड़ सुवर्णपात्र, जलसे भरे
हुए तीन कोटि सुवर्ण-कलश, कर्पूर आदिसे
सुवासित ताम्बूल और विश्वकर्माद्वारा रचित तथा
श्रेष्ठ रत्नोंके सारभागसे खचित एवं वह्निशुद्ध
विचित्र वस्त्रसहित माल्यसमूहोंसे सुशोभित तीन
करोड़ विचित्र स्वर्ण-पर्यङ्कका ब्राह्मणोंके लिये
दान किया था। भगवान् शंकरसे परम दुर्लभ
ज्ञान, श्रीकृष्णका मन्त्र तथा श्रीहरिका दास्यभाव
प्राप्त करके वे गोलोकको चले गये। अपने पुत्रको
मुक्त हुआ देख प्रजापति ब्रह्मा बड़े प्रसन्न हुए।
उन्होंने संतुष्ट
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकृतिखण्ड
२८५
ब्रह्मपुत्र आदि सब लोग ब्रह्मलोकमें चले जाते हैं।
दैनन्दिन प्रलय व्यतीत होनेपर ब्रह्माजी पुनः
लोकोंकी सृष्टि आरम्भ करते हैं। इस प्रकार सौ
वर्षोंतक ब्रह्माकी आयु पूरी होती है। तदनन्तर
ब्रह्माजीकी आयु पूर्ण होनेपर एक कल्प पूरा हो
जाता है। उस समय जो 'महाप्रलय' आता है,
उसीको पुरातन महर्षियोंने 'महारात्रि' कहा है।
ब्रह्माजीकी आयु पूर्ण होनेपर ब्रह्माण्डसमूह
जलमें डूब जाता है। वेदमाता सावित्री, वेद और
धर्म आदि सब-के-सब तिरोहित हो जाते हैं।
मृत्युका भी विनाश हो जाता है। परंतु देवी
प्रकृति और भगवान् शिवका नाश नहीं होता।
विश्वके वैष्णवगण भगवान् नारायणमें लीन हो
जाते हैं। संहारकारी कालाग्निरुद्र
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८६ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तुम और क्या सुनना चाहते हो?
सुयज्ञने पूछा—ब्रह्माजीकी आयु पूर्ण होनेपर समस्त लोकोंके संहारकारी कालाग्निरुद्र, तमोगुण तथा सत्त्वगुण यदि मृत्युञ्जय शिवमें विलीन होते हैं तथा यदि उस प्राकृत लयकी बेलामें शिव निर्गुण परमात्मा श्रीकृष्णमें लीन होते हैं तो आपके गुरु भगवान् शिवका नाम श्रुतिमें मृत्युञ्जय क्यों रखा गया? तथा जिनके रोमकूपोंमें असंख्य ब्रह्माण्ड निवास करते हैं, उन महाविष्णुकी जननी यह मूलप्रकृति कैसे हुई?
सुतपा बोले—नरेश्वर! ब्रह्माजीकी आयु पूर्ण होनेपर ब्रह्मा आदि समस्त लोकोंका संहार करनेवाली मृत्युकन्या जलबिम्बकी भाँति नष्ट हो जाती है। ऐसी कितनी ही मृत्युकन्याओं और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकृतिखण्ड २८७
आपके शापसे इस समय मैं गलित कुष्ठका रोगी हूँ। अपवित्र हूँ और तपके अधिकारसे वञ्चित हूँ। ऐसी दशामें कैसे तपस्या करूँ?
सुतपा बोले—राजन्! सनातनी विष्णुमाया हरि-भक्ति प्रदान करनेवाली है। वह जिन लोगोंपर कृपा करती है, उन्हें भगवान्की भक्ति देती है। माया जिन्हें मोहित करती है, उन्हें हरि-भक्ति नहीं देती है, अपितु उनको नश्वर धन देकर ठग लेती है। अतः तुम प्राकृत गुणोंसे रहित कृष्णप्रेममयी शक्ति तथा श्रीकृष्णके प्राणोंकी अधिष्ठात्री देवी श्रीराधाकी आराधना करो, जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| २८८ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
विमानद्वारा राजाको साथ ले गोलोकमें चली गयीं। राजाने विरजा नदी तथा मनोहर शतशृङ्ग पर्वतसे घिरे हुए, श्रीवृन्दावनसे युक्त तथा रासमण्डलसे मण्डित गोलोकका दर्शन किया। वह धाम गौओं, गोपियों और गोपसमूहोंसे सेवित तथा रत्नेन्द्रसारसे निर्मित अत्यन्त मनोहर भवनोंद्वारा सुशोभित हो रहा था। भाँति-भाँतिके चित्र-विचित्र दृश्य उसकी शोभा बढ़ाते थे तथा वह कल्पवृक्षयुक्त सैंतीस उपवनोंसे शोभायमान था। उन उपवनोंमें पारिजातके वृक्ष भी भरे हुए थे। सारा गोलोक कामधेनुओंसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकृतिखण्ड २८९
पारिजातपुष्प तथा विरजाके निर्मल जलसे उनके लिये नित्य अर्घ्य दिया जाता है। उस समय उनकी बड़ी शोभा होती है। वे सुप्रसन्न, स्वतन्त्र, समस्त कारणोंके भी कारण, सर्वान्तरात्मा, सर्वेश्वर, सर्वजीवन, सर्वाधार, परमपूज्य, सनातन ब्रह्मज्योति, सर्वसम्पत्तिस्वरूप, सम्पूर्ण सम्पदाओंके दाता, सर्वमङ्गलस्वरूप, सर्वमङ्गलकारण, सर्वमङ्गलदाता तथा समस्त मङ्गलोंके भी मङ्गल हैं।
श्रीकृष्णका दर्शन करके सशङ्कित हो राजा सुयज्ञ तुरंत रथसे उतर पड़े और नेत्रोंसे आँसू बहाते हुए पुलकित शरीरसे भगवान्के चरणोंमें मस्तक रखकर उन्होंने प्रणाम किया। परमात्मा श्रीकृष्णने राजाको अपना दासत्व, शुभाशीर्वाद तथा वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| २९० | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
ध्यान—
श्रीराधाकी अङ्गकान्ति श्वेत चम्पाके समान गौर है। वे अपने अङ्गोंमें करोड़ों चन्द्रमाओंके समान मनोहर कान्ति धारण करती हैं। उनका मुख शरद-ऋतुकी पूर्णिमाके चन्द्रमाको लज्जित करता है। दोनों नेत्र शरत्कालके प्रफुल्ल कमलोंकी शोभाको छीने लेते हैं। उनके श्रोणिदेश एवं नितम्बभाग बहुत ही सुन्दर हैं। अधर पके हुए बिम्बफलकी लाली धारण करते हैं। वे श्रेष्ठ सुन्दरी हैं। मुक्ताकी पंक्तियोंको तिरस्कृत करनेवाली दन्तपङ्क्ति उनके मुखकी मनोहरताको बढ़ाती है। उनके वदनपर मन्द मुस्कानजनित प्रसन्नता खेलती रहती है। वे भक्तोंपर अनुग्रह करनेके लिये व्याकुल रहती हैं। अग्निशुद्ध चिन्मय वस्त्र उनके श्रीअङ्गोंको आच्छादित करते हैं। वे रत्नोंके हारसे विभूषित हैं। रत्नमय केयूर और कंगन धारण करती हैं। रत्नोंके ही बने हुए मंजीर उनके पैरोंकी शोभा बढ़ाते हैं। रत्ननिर्मित विचित्र कुण्डल उनके दोनों कानोंकी श्रीवृद्धि करते हैं। सूर्यप्रभाकी प्रतिमारूप कपोल-युगलसे वे सुशोभित होती हैं। अमूल्य रत्नोंके बने हुए कण्ठहार उनके ग्रीवा-प्रदेशको विभूषित करते हैं। उत्तम रत्नोंके सारतत्त्वसे निर्मित किरीट-मुकुट उनकी उज्ज्वलताको जाग्रत् किये रहते हैं। रत्नोंकी मुद्रिका और पाशक (चेन या पासा आदि) उनकी शोभा बढ़ाते हैं। वे मालतीके पुष्पों और हारोंसे अलंकृत केशपाश धारण करती हैं। वे रूपकी अधिष्ठात्री देवी हैं और गजराजकी भाँति मन्द गतिसे चलती हैं। जो उन्हें अत्यन्त प्यारी हैं, ऐसी गोप-किशोरियाँ श्वेत चँवर लेकर उनकी सेवा करती हैं। कस्तूरीकी बेंदी, चन्दनके बिन्दु और सिन्दूरकी टीकीसे उनके मनोहर सीमन्तका निम्नभाग अत्यन्त उद्दीप्त दिखायी देता है। रासमें रासेश्वरके सहित विराजित रासेश्वरी राधाका मैं भजन करता हूँ।*
* श्वेतचम्पकवर्णाभां कोटिचन्द्रसमप्रभाम्।
शरत्पार्वणचन्द्रास्यां शरत्पङ्कजलोचनाम्। सुश्रोणीं सुनितम्बां च पक्वबिम्बाधरां वराम्॥
मुक्तापङ्क्तिविनिन्दैकदन्तपङ्क्तिमनोहराम् ।
ईषद्व्हासप्रसन्नास्यां भक्तानुग्रहकातराम्। वह्निशुद्धांशुकाधानां रत्नमालाविभूषिताम्॥
रत्नकेयूरवलयां रत्नमञ्जीररञ्जिताम्।
रत्नकुण्डलयुग्मेन विचित्रेण विराजिताम्। सूर्यप्रभाप्रतिकृतिगण्डस्थलविराजिताम् ॥
अमूल्यरत्ननिर्माणग्रैवेयकविभूषित ।
सद्रत्नसारनिर्माणकिरीटमुकुटोज्ज्वलाम् । रत्नाङ्गुलीयसंयुक्तां रत्नपाशकशोभिताम्॥
बिभ्रतीं कबरीभारं मालतीमाल्यभूषिताम् ।
रूपाधिष्ठातृदेवीं च गजेन्द्रमन्दगामिनीम्। गोपीभिः सुप्रियाभिश्च सेवितां श्वेतचामरैः॥
कस्तूरीविन्दुभिः सार्द्धमधश्चन्दनबिन्दुना । सिन्दूरबिन्दुना चारुसीमन्ताधःस्थ्लोज्ज्वलाम् ॥
रासे रासेश्वरयुतां राधां रासेश्वरीं भजे॥
(प्रकृतिखण्ड ५५। १०—१५, १९)
| प्रकृतिखण्ड | २९१ |
|---|
इस प्रकार ध्यान कर मस्तकपर पुष्प अर्पित करके पुनः जगदम्बा श्रीराधाका चिन्तन करे और फूल चढ़ावे। पुनः ध्यानके पश्चात् सोलह उपचार अर्पित करे। आसन, वसन, पाद्य, अर्घ्य, गन्ध, अनुलेपन, धूप, दीप, सुन्दर पुष्प, स्नानीय, रत्नभूषण, विविध नैवेद्य, सुवासित ताम्बूल, जल, मधुपर्क तथा रत्नमयी शय्या—ये सोलह उपचार हैं। राजाने इनमेंसे प्रत्येकको वेदमन्त्रके उच्चारणपूर्वक भक्तिभावसे अर्पित किया। शिवे ! इन उपचारोंके समर्पणके लिये जो सर्वसम्मत मन्त्र हैं, उन्हें सुनो।
( १ ) आसन
रत्नसारविकारं च निर्मितं विश्वकर्मणा।
वरं सिंहासनं रम्यं राधे पूजासु गृह्यताम् ॥
राधे ! पूजाके अवसरपर विश्वकर्माद्वारा रचित रमणीय श्रेष्ठ सिंहासन, जो रत्नसारका बना हुआ है, ग्रहण करो।*
( २ ) वसन
अमूल्यरत्नखचितममूल्यं सूक्ष्ममेव च।
वह्निशुद्धं निर्मलं च वसनं देवि गृह्यताम् ॥
देवि ! बहुमूल्य रत्नोंसे जटिल सूक्ष्म वस्त्र, जिसका मूल्य आँका नहीं जा सकता, आपकी सेवामें प्रस्तुत है। यह अग्निसे शुद्ध किया गया, चिन्मय एवं स्वभावतः निर्मल है। इसे स्वीकार करो।
( ३ ) पाद्य
सद्रत्नसारपात्रस्थं सर्वतीर्थोदकं शुभम्।
पादप्रक्षालनार्थं च राधे पाद्यं च गृह्यताम् ॥
राधे ! उत्तम रत्नसारद्वारा निर्मित पात्रमें सम्पूर्ण तीर्थोंका शुभ जल तुम्हारी सेवामें अर्पित किया गया है। तुम्हारे दोनों चरणोंको पखारनेके लिये यह पाद्य जल है। इसे ग्रहण करो।
( ४ ) अर्घ्य
दक्षिणावर्त्तशङ्खस्थं सद्दुर्वापुष्पचन्दनम्।
पूतं युक्तं तीर्थतोयै राधेऽर्घ्यं प्रतिगृह्यताम्॥
राधे! दक्षिणावर्त शङ्खमें रखा हुआ दूर्वा, पुष्प, चन्दन तथा तीर्थजलसे युक्त यह पवित्र अर्घ्य प्रस्तुत है। इसे स्वीकार करो।
( ५ ) गन्ध
पार्थिवद्रव्यसम्भूतमतीवसुरभीकृतम् ।
मङ्गलार्हं पवित्रं च राधे गन्धं गृहाण मे॥
राधे ! पार्थिव द्रव्योंसे सम्भूत अत्यन्त सुगन्धित मङ्गलोपयोगी तथा पवित्र गन्ध मुझसे ग्रहण करो।
( ६ ) अनुलेपन ( चन्दन )
श्रीखण्डचूर्णं सुस्निग्धं कस्तूरीकुङ्कुमान्वितम्।
सुगन्धयुक्तं देवेशि गृह्यतामनुलेपनम् ॥
देवेश्वरि ! कस्तूरी, कुङ्कुम और सुगन्धसे युक्त यह सुस्निग्ध चन्दनचूर्ण अनुलेपनके रूपमें तुम्हारे सामने प्रस्तुत है। इसे स्वीकार करो।
( ७ ) धूप
वृक्षनिर्याशसंयुक्तं पार्थिवद्रव्यसंयुतम् ।
अग्निखण्डशिखाजातं धूपं देवि गृहाण मे॥
देवि ! वृक्षकी गोंद (गुग्गुल) तथा पार्थिव द्रव्योंसे संयुक्त यह धूप प्रज्वलित अग्निशिखासे निर्गत धूमके रूपमें प्रस्तुत है। मेरी इस वस्तुको ग्रहण करो।
( ८ ) दीप
अन्धकारे भयहरममूल्यमणिशोभितम्।
रत्नप्रदीपं शोभाढ्यं गृहाण परमेश्वरि॥
परमेश्वरि ! अमूल्य रत्नोंका बना हुआ यह परम उज्ज्वल शोभाशाली रत्नप्रदीप अन्धकार-
* आसन आदिके स्थानपर साधारण लोग पुष्प आदिका आसन तथा अन्य उपचार, जो सर्वसुलभ हैं, दे सकते हैं; परंतु मानसिक भावनाद्वारा उसे रत्नसिंहासन आदि मानकर ही अर्पित करें। इस भावनाके अनुसार ये पूजासम्बन्धी मन्त्र हैं। मानसिक भावनाद्वारा उत्तम-से-उत्तम वस्तु इष्टदेवको अर्पित की जा सकती है।
२९२ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
भयको दूर करनेवाला है। इसे स्वीकार करो।
(९) पुष्प
पारिजातप्रसूनं च गन्धचन्दनचर्चितम्।
अतीव शोभनं रम्यं गृह्यतां परमेश्वरि॥
परमेश्वरि! गन्ध और चन्दनसे चर्चित, अत्यन्त शोभायमान यह रमणीय पारिजात-पुष्प ग्रहण करो।
(१०) स्नानीय
सुगन्धामलकीचूर्णं सुस्निग्धं सुमनोहरम्।
विष्णुतैलसमायुक्तं स्नानीयं देवि गृह्यताम्॥
देवि! विष्णुतैलसे युक्त यह अत्यन्त मनोहर एवं सुस्निग्ध सुगन्धित आँवलेका चूर्ण सेवामें प्रस्तुत है। इस स्नानोपयोगी वस्तुको तुम स्वीकार करो।
(११) भूषण
अमूल्यरत्ननिर्माणं केयूरवलयादिकम्।
शङ्खं सुशोभनं राधे गृह्यतां भूषणं मम॥
राधे! अमूल्य रत्नोंके बने हुए केयूर, कङ्कण आदि आभूषणोंको तथा परम शोभाशाली शङ्खकी चूड़ियोंको मेरी ओरसे ग्रहण करो।
(१२) नैवेद्य
कालदेशोद्भवं पक्वफलं च लड्डुकादिकम्।
परमान्नं च मिष्टान्नं नैवेद्यं देवि गृह्यताम्॥
देवि! देश-कालके अनुसार उपलब्ध हुए पके फल तथा लड्डू आदि उत्तम मिष्टान्न नैवेद्यके रूपमें प्रस्तुत किया गया है। इसे स्वीकार करो।
(१३) ताम्बूल और (१४) जल
ताम्बूलं च वरं रम्यं कर्पूरादिसुवासितम्।
सर्वभोगाधिकं स्वादु सलिलं देवि गृह्यताम्॥
देवि! कर्पूर आदिसे सुवासित, सब भोगोंसे उत्कृष्ट, रमणीय एवं सुन्दर ताम्बूल तथा स्वादिष्ट जल ग्रहण करो।
(१५) मधुपर्क
अशनं रत्नपात्रस्थं सुस्वादु सुमनोहरम्।
मया निवेदितं भक्त्या गृह्यतां परमेश्वरि॥
परमेश्वरि! रत्नमय पात्रमें रखा हुआ यह अशन (मधुपर्क) अत्यन्त स्वादिष्ट तथा परम मनोहर है। मैंने भक्तिभावसे इसे सेवामें समर्पित किया है। कृपया स्वीकार करो।
(१६) शय्या
रत्नेन्द्रसारनिर्माणं वह्निशुद्धांशुकान्वितम्।
पुष्पचन्दनचर्चाढ्यं पर्यङ्कं देवि गृह्यताम्॥
देवि! श्रेष्ठ रत्नोंके सारभागसे निर्मित, अग्निशुद्ध निर्मल वस्त्रसे आच्छादित तथा पुष्प और चन्दनसे चर्चित यह शय्या प्रस्तुत है। इसे ग्रहण करो।
इस प्रकार देवी श्रीराधाका सम्यक् पूजन करके उनके लिये तीन बार पुष्पाञ्जलि दे तथा देवीकी आठ नायिकाओंका, जो उनकी परम प्रिया परिचारिकाएँ हैं, यत्नपूर्वक भक्तिभावसे पञ्चोपचार पूजन करे। प्रिये! उनके पूजनका क्रम पूर्व आदिसे आरम्भ करके दक्षिणावर्त बताया गया है। पूर्वदिशामें मालावती, अग्निकोणमें माधवी, दक्षिणमें रत्नमाला, नैर्ऋत्यकोणमें सुशीला, पश्चिममें शशिकला, वायव्यकोणमें पारिजाता, उत्तरमें पद्मावती तथा ईशानकोणमें सुन्दरीकी पूजा करे।
व्रती पुरुष व्रतकालमें यूथिका (जूही), मालती और कमलोंकी माला चढ़ावे। तत्पश्चात् सामवेदोक्त रीतिसे परिहार नामक स्तुति करे—
परिहारके मन्त्र इस प्रकार हैं—
त्वं देवी जगतां माता विष्णुमाया सनातनी।
कृष्णप्राणाधिदेवी च कृष्णप्राणाधिका शुभा॥
कृष्णप्रेममयी शक्तिः कृष्णसौभाग्यरूपिणी।
कृष्णभक्तिप्रदे राधे नमस्ते मङ्गलप्रदे॥
अद्य मे सफलं जन्म जीवनं सार्थकं मम।
पूजितासि मया सा च या श्रीकृष्णेन पूजिता॥
प्रकृतिखण्ड
२९३
कृष्णवक्षसि या राधा सर्वसौभाग्यसंयुता।
रासे रासेश्वरीरूपा वृन्दा वृन्दावने वने॥
कृष्णप्रिया च गोलोके तुलसी कानने तु या।
चम्पावती कृष्णसङ्गे क्रीडा चम्पककानने॥
चन्द्रावली चन्द्रवने शतशृङ्गे सतीति च।
विरजादर्पहन्त्री च विरजातटकानने॥
पद्मावती पद्मवने कृष्णा कृष्णसरोवरे।
भद्रा कुञ्जकुटीरे च काम्या वै काम्यके वने॥
वैकुण्ठे च महालक्ष्मीर्वाणी नारायणोरसि।
क्षीरोदे सिन्धुकन्या च मर्त्ये लक्ष्मीर्हरिप्रिया॥
सर्वस्वर्गे स्वर्गलक्ष्मीर्देवदुःखविनाशिनी।
सनातनी विष्णुमाया दुर्गा शङ्करवक्षसि॥
सावित्री वेदमाता च कलया ब्रह्मवक्षसि।
कलया धर्मपत्नी त्वं नरनारायणप्रसूः॥
कलया तुलसी त्वं च गङ्गा भुवनपावनी।
लोमकूपोद्भवा गोप्यः कलांशा रोहिणी रतिः॥
कलाकलांशरूपा च शतरूपा शची दितिः।
अदितिर्देवमाता च त्वत्कलांशा हरिप्रिया॥
देव्यश्च मुनिपत्न्यश्च त्वत्कलाकलया शुभे।
कृष्णभक्तिं कृष्णदास्यं देहि मे कृष्णपूजिते॥
एवं कृत्वा परीहारं स्तुत्वा च कवचं पठेत्।
पुराकृतं स्तोत्रमेतद्भक्तिदास्यप्रदं शुभम्॥
( प्रकृतिखण्ड ५५। ४४-५७ )
तुलसी, कृष्णसंगमें चम्पावती, चम्पक-काननमें
क्रीडा, चन्द्रवनमें चन्द्रावली, शतशृङ्ग पर्वतपर
सती, विरजातटवर्ती काननमें विरजादर्पहन्त्री,
पद्मवनमें पद्मावती, कृष्णसरोवरमें कृष्णा, कुञ्जकुटीरमें
भद्रा, काम्यकवनमें काम्या, वैकुण्ठमें महालक्ष्मी,
नारायणके हृदयमें वाणी, क्षीरसागरमें सिन्धुकन्या,
मर्त्यलोकमें हरिप्रिया लक्ष्मी, सम्पूर्ण स्वर्गमें
देवदुःखविनाशिनी स्वर्गलक्ष्मी तथा शंकरके
वक्षःस्थलपर सनातनी विष्णुमाया दुर्गा हैं। वही
अपनी कलाद्वारा वेदमाता सावित्री होकर ब्रह्मवक्षमें
विलास करती हैं। देवि राधे ! तुम्हीं अपनी कलासे
धर्मकी पत्नी एवं मुनि नर-नारायणकी जननी हो।
तुम्हीं अपनी कलाद्वारा तुलसी तथा भुवनपावनी
गङ्गा हो। गोपियाँ तुम्हारे रोमकूपोंसे प्रकट हुई हैं।
रोहिणी तथा रति तुम्हारी कलाकी अंशस्वरूपा
हैं। शतरूपा, शची और दिति तुम्हारी कलाकी
कलांशरूपिणी हैं। देवमाता हरिप्रिया अदिति
तुम्हारी कलांशरूपा हैं। शुभे ! देवाङ्गनाएँ और
मुनिपत्नियां तुम्हारी कलाकी कलासे प्रकट हुई
हैं। कृष्णपूजिते ! तुम मुझे श्रीकृष्णकी भक्ति और
श्रीकृष्णका दास्य प्रदान करो।
इस प्रकार परिहार एवं स्तुति करके कवचका
पाठ करे। यह प्राचीन शुभ स्तोत्र श्रीहरिकी भक्ति
एवं दास्य प्रदान करनेवाला है।
श्रीराधे ! तुम देवी हो। जगज्जननी सनातनी
विष्णुमाया हो। श्रीकृष्णके प्राणोंकी अधिष्ठात्री
देवी तथा उन्हें प्राणोंसे भी अधिक प्यारी हो।
शुभस्वरूपा हो। कृष्णप्रेममयी शक्ति तथा
श्रीकृष्णसौभाग्यरूपिणी हो। श्रीकृष्णकी भक्ति
प्रदान करनेवाली मङ्गलदायिनी राधे ! तुम्हें नमस्कार
है। आज मेरा जन्म सफल है। आज मेरा जीवन
सार्थक हुआ; क्योंकि श्रीकृष्णने जिसकी पूजा
की है, वही देवी आज मेरे द्वारा पूजित हुई।
श्रीकृष्णके वक्षःस्थलमें जो सर्वसौभाग्यशालिनी
राधा हैं, वे ही रासमण्डलमें रासेश्वरी, वृन्दावनमें
वृन्दा, गोलोकमें कृष्णप्रिया, तुलसी-काननमें
इस प्रकार जो प्रतिदिन श्रीराधाकी पूजा
करता है, वह भारतवर्षमें साक्षात् विष्णुके समान
है। जीवन्मुक्त एवं पवित्र है। उसे निश्चय ही
गोलोकधामकी प्राप्ति होती है। शिवे ! जो प्रतिवर्ष
कार्तिककी पूर्णिमाको इसी क्रमसे राधाकी पूजा
करता है, वह राजसूय-यज्ञके फलका भागी होता
है। इहलोकमें उत्तम ऐश्वर्यसे सम्पन्न एवं पुण्यवान्
होता है और अन्तमें सब पापोंसे मुक्त हो
श्रीकृष्णधाममें जाता है। पार्वति ! आदिकालमें
पहले श्रीकृष्णने इसी क्रमसे वृन्दावनके रासमण्डलमें
श्रीराधाकी स्तुति एवं पूजा की थी। दूसरी बार
२९४
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तुम्हारे वरसे वेदमाता सावित्रीको पाकर सृष्टिकर्ता
ब्रह्माजीने इसी क्रमसे राधाका पूजन किया था।
नारायणने भी श्रीराधाकी आराधना करके महालक्ष्मी,
सरस्वती, गङ्गा तथा भुवनपावनी पराशक्ति तुलसीको
प्राप्त किया था। क्षीरसागरशायी श्रीविष्णुने राधाकी
आराधना करके ही सिन्धुसुताको प्राप्त किया था।
पहले दक्षकन्याकी मृत्यु हो जानेपर मैंने भी
श्रीकृष्णकी आज्ञासे पुष्करमें श्रीराधाकी पूजा की
और उसके प्रभावसे तुम्हें प्राप्त किया। पतिव्रता
श्रीराधाकी पूजा करके उनके दिये हुए वरसे
कामदेवने रतिको, धर्मदेवने सती साध्वी मूर्तिको
तथा देवताओं और मुनियोंने धर्म, अर्थ, काम एवं
मोक्षको प्राप्त किया था। इस प्रकार मैंने श्रीराधाकी
पूजाका विधान बताया है। अब स्तोत्र सुनो।
एक बार श्रीराधाजी मान करके श्रीकृष्णके
समीपसे अन्तर्धान हो गयीं। तब ब्रह्मा, विष्णु
और शिव आदि सब देवता ऐश्वर्यभ्रष्ट, श्रीहीन,
भार्यारहित तथा उपद्रवग्रस्त हो गये। इस
परिस्थितिपर विचार करके उन सबने भगवान्
श्रीकृष्णकी शरण ली। उनके स्तोत्रसे संतुष्ट हुए
सबके परमात्मा श्रीकृष्णने स्नान करके शुद्ध हो
सती राधिकाकी पूजा करके उनका इस प्रकार
स्तवन किया।
श्रीकृष्ण बोले- सुमुखि श्रीराधे! क्या मैं
इसी प्रकार तुम्हारा प्रिय हूँ और मुझमें तुम्हारी
प्रीति है? तुम्हारी वाणीमें जो छलना थी, वह
आज अच्छी तरह प्रकट हो गयी। 'हे कृष्ण ! तुम
मेरे प्राण हो, जीवात्मा हो' इस तरहकी बातें जो
तुम नित्य-निरन्तर प्रेमपूर्वक कहा करती थीं, वे
अब तत्काल कहाँ चली गयीं? मैं पहले तुम्हारे
सामने जो कुछ कहता था, मेरा वचन आज भी
ध्रुव सत्य है। 'तुम मेरे पाँचों प्राणोंकी अधिष्ठात्री
देवी हो', 'राधा मेरे लिये प्राणोंसे भी बढ़कर प्रिय
है' - मेरी ये बातें जैसे पहले सत्य थीं, उसी तरह
आज भी हैं। मैं तुम्हें अपने पास रखनेमें समर्थ
न हो सका, अतः तुम्हारे बिना मेरे प्राण चले जा
रहे हैं। अधिष्ठात्री देवीके बिना कौन कहाँ
जीवित रह सकता है ? तुम महाविष्णुकी माता,
मूलप्रकृति ईश्वरी हो। अपनी कलासे तुम सगुणरूपमें
प्रकट होती हो। स्वयं तो निर्गुणा (प्राकृत गुणोंसे
रहित) ही हो। ज्योतिःपुञ्ज ही तुम्हारा स्वरूप है।
तुम वास्तवमें निराकार हो। भक्तोंपर अनुग्रह
करनेके लिये ही तुम रूप धारण करती हो।
भक्तोंकी विभिन्न रुचिके कारण नाना प्रकारकी
मूर्तियाँ ग्रहण करती हो। वैकुण्ठमें महालक्ष्मी
और सरस्वतीके रूपमें तुम्हारा ही निवास है।
पुण्यक्षेत्र भारतवर्षमें सत्पुरुषोंकी जननी भी तुम्हीं
हो। सती और पार्वतीके रूपमें तुम्हारा ही
प्राकट्य हुआ है। तुम्हीं पुण्यरूप तुलसी और
भुवनपावनी गङ्गा हो। ब्रह्मलोकमें सावित्रीके
रूपमें तुम्हीं रहती हो। तुम्हीं अपनी कलासे
वसुन्धरा हुई हो, गोलोकमें तुम्हीं समस्त गोपालोंकी
अधीश्वरी राधा हो। तुम्हारे बिना मैं निर्जीव हूँ।
किसी भी कर्मको करनेमें असमर्थ हूँ। तुम्हें
शक्तिके रूपमें पाकर ही शिव शक्तिमान् हैं।
तुम्हारे बिना वे शिव नहीं, शव हैं। तुम्हें ही
वेदमाता सावित्रीके रूपमें अपने साथ पाकर
साक्षात् ब्रह्माजी वेदोंके प्राकट्यकर्ता माने गये हैं।
तुम लक्ष्मीका सहयोग मिलनेसे ही जगत्पालक
नारायण जगत्का पालन करते हैं। तुम्हीं दक्षिणारूपसे
साथ रहती हो, इसलिये यज्ञ फल देता है।
पृथ्वीके रूपमें तुम्हें मस्तकपर धारण करके ही
शेषनाग सृष्टिका संरक्षण करते हैं। गङ्गाधर शिव
तुम्हें ही गङ्गारूपमें अपने मस्तकपर धारण करते
हैं। तुमसे ही सारा जगत् शक्तिमान् है। तुम्हारे
बिना सब कुछ शव (मृतक)-के तुल्य है। तुम
वाणी हो। तुम्हें पाकर ही सब लोग वक्ता बनते
हैं। तुम्हारे बिना पौराणिक सूत भी मूक हो जाता
है। जैसे कुम्हार सदा मिट्टीके सहयोगसे ही
घड़ा बनानेमें समर्थ होता है, उसी प्रकार
प्रकृतिखण्ड २९५
तुम प्रकृतिदेवीके साथ ही मैं सृष्टि-रचनामें
सफल होता हूँ। तुम्हारे बिना मैं सर्वत्र जड हूँ।
कहीं भी शक्तिमान् नहीं हूँ। तुम्हीं सर्वशक्तिस्वरूपा
हो। अतः मेरे निकट आओ। अग्निमें तुम्हीं
दाहिकाशक्ति हो। तुम्हारे बिना अग्नि दाहकर्ममें
समर्थ नहीं हैं। चन्द्रमामें तुम्हीं शोभा बनकर
रहती हो। तुम्हारे बिना चन्द्रमा सुन्दर नहीं
लगेगा। सूर्यमें तुम्हीं प्रभा हो। तुम्हारे बिना
सूर्यदेव प्रभापूर्ण नहीं रह सकते। प्रिये! तुम्हीं रति
हो। तुम्हारे बिना कामदेव कामिनियोंके प्राणवल्लभ
नहीं हो सकते।
इस प्रकार श्रीराधाकी स्तुति करके जगत्प्रभु
श्रीकृष्णने उन्हें प्राप्त किया। फिर तो सब देवता
सश्रीक, सस्त्रीक और शक्तिसम्पन्न हो गये।
गिरिराजनन्दिनि ! तदनन्तर सारा जगत् सस्त्रीक
हो गया। श्रीराधाकी कृपासे गोलोक गोपाङ्गनाओंसे
परिपूर्ण हो गया। इसी प्रकार हरिप्रिया श्रीराधाकी
स्तुति करके राजा सुयज्ञ गोलोकधाममें चले गये।
जो मनुष्य श्रीकृष्णद्वारा किये गये इस राधास्तोत्रका
पाठ करता है, वह श्रीकृष्णकी भक्ति और
दास्यभाव प्राप्त कर लेता है, इसमें संशय नहीं है।
स्त्रीसे वियोग होनेपर जो पवित्रभावसे एक
मासतक इस स्तोत्रका श्रवण करता है, वह शीघ्र
ही सती, सुन्दरी और सुशीला स्त्रीको प्राप्त कर
लेता है। जो भार्या और सौभाग्यसे हीन है, वह
यदि एक वर्षतक इस स्तोत्रका श्रवण करे तो
उसे भी शीघ्र ही सुन्दरी, सुशीला एवं सती
भार्याकी प्राप्ति हो जाती है। पार्वति ! पूर्वकालमें
जब दक्ष-कन्या सतीकी मृत्यु हो गयी थी, तब
परमात्मा श्रीकृष्णकी आज्ञा पाकर मैंने इसी
स्तोत्रसे श्रीराधाकी स्तुति की और तुम्हें पा
लिया। पूर्वकालमें ब्रह्माजीको भी इसी स्तोत्रके
प्रभावसे सावित्रीकी प्राप्ति हुई थी। पूर्वकालमें
दुर्वासाके शापसे जब देवतालोग श्रीहीन हो गये,
तब इसी स्तोत्रसे श्रीराधाकी स्तुति करके उन्होंने
परम दुर्लभ लक्ष्मी प्राप्त की थी। पुत्रकी इच्छावाला
पुरुष यदि एक वर्षतक इस स्तोत्रका श्रवण करे
तो उसे पुत्र प्राप्त हो जाता है। इस स्तोत्रके
प्रसादसे मनुष्य बहुत बड़ी व्याधि एवं रोगोंसे
मुक्त हो जाता है। जो कार्तिककी पूर्णिमाको
श्रीराधाका पूजन करके इस स्तोत्रका पाठ करता
है, वह अविचल लक्ष्मीको पाता है तथा राजसूय-
यज्ञके फलका भागी होता है। यदि नारी इस
स्तोत्रका श्रवण करे तो वह पतिके सौभाग्यसे
सम्पन्न होती है। जो भक्तिपूर्वक इस स्तोत्रको
सुनता है, वह निश्चय ही बन्धनसे मुक्त हो जाता
है। जो प्रतिदिन भक्तिभावसे श्रीराधाकी पूजा
करके प्रेमपूर्वक इस स्तोत्रका पाठ करता है,
वह भवबन्धनसे मुक्त हो गोलोकधाममें
जाता है। (अध्याय ५५)
श्रीजगन्मङ्गल-राधाकवच तथा उसकी महिमा
श्रीपार्वती बोलीं- श्रीराधाकी पूजाका विधान
और स्तोत्र अत्यन्त अद्भुत है, उसे मैंने सुन
लिया। अब राधाकवचका वर्णन कीजिये। आपकी
कृपासे उसे भी सुनूँगी।
श्रीमहेश्वरने कहा- दुर्गे ! सुनो। मैं परम
अद्भुत राधाकवचका वर्णन आरम्भ करता हूँ।
पूर्वकालमें साक्षात् परमात्मा श्रीकृष्णने गोलोकमें
इस अति गोपनीय परम तत्त्वरूप तथा
सर्वमन्त्रसमूहमय कवचका मुझसे वर्णन किया
था। यह वही कवच है, जिसे धारण करके पाठ
करनेसे ब्रह्माने वेदमाता सावित्रीको पत्नीरूपमें
प्राप्त किया। सुरेश्वरि ! तुम सर्वलोकजननी हो।
मुझे तुम्हारा स्वामी होनेका जो सौभाग्य प्राप्त हुआ
है, वह इस कवचको धारण करनेका ही प्रभाव
२९६ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
है। इसीको धारण करके भगवान् नारायणने
महालक्ष्मीको प्राप्त किया। इसीको धारण करनेसे
प्रकृतिसे परवर्ती निर्गुण परमात्मा श्रीकृष्ण पूर्वकालमें
सृष्टिरचना करनेकी शक्तिसे सम्पन्न हुए। जगत्पालक
विष्णुने इसीको धारण करके सिन्धुकन्याको प्राप्त
किया। इसी कवचके प्रभावसे शेषनाग समस्त
ब्रह्माण्डको अपने मस्तकपर सरसोंके दानेकी
भाँति धारण करते हैं। इसीका आश्रय ले
महाविराट् प्रत्येक रोमकूपमें असंख्य ब्रह्माण्डोंको
धारण करते हैं और सबके आधार बने हैं। इस
कवचका धारण और पाठ करनेसे धर्म सबके
साक्षी और कुबेर धनाध्यक्ष हुए हैं। इसके पाठ
और धारणका ही यह प्रभाव है कि इन्द्र
देवताओंके स्वामी तथा मनु नरेशोंके भी सम्राट्
हुए हैं। इसके पाठ और धारणसे ही श्रीमान्
चन्द्रदेव राजसूय-यज्ञ करनेमें सफल हुए और
सूर्यदेव तीनों लोकोंके ईश्वर-पदपर प्रतिष्ठित हो
सके। इसका मनके द्वारा धारण और वाणीद्वारा
पाठ करनेसे अग्निदेव जगत्को पवित्र करते हैं
तथा पवनदेव मन्दगतिसे प्रवाहित हो तीनों
भुवनोंको पावन बनाते हैं। इस कवचको ही
धारण करनेका यह प्रभाव है कि मृत्युदेव समस्त
प्राणियोंमें स्वच्छन्दगतिसे विचरते हैं। इसके पाठ
और धारणसे ही सशक्त हो जमदग्निनन्दन परशुरामने
पृथ्वीको इक्कीस बार क्षत्रियोंसे सूनी कर दिया
और कुम्भज ऋषिने समुद्रको पी लिया। इसे
धारण करके ही भगवान् सनत्कुमार ज्ञानियोंके
गुरु हुए हैं और नर-नारायण ऋषि जीवन्मुक्त एवं
सिद्ध हो गये हैं। इसीके धारण और पठनसे
ब्रह्मपुत्र वसिष्ठ सिद्ध हो गये हैं। कपिल सिद्धोंके
स्वामी हुए हैं। इसीके प्रभावसे प्रजापति दक्ष और
भृगु मुझसे निर्भय होकर द्वेष करते हैं, कूर्म शेषको
भी धारण करते हैं, वायुदेव सबके आधार
हुए हैं और वरुण सबको पवित्र करनेवाले हो
सके हैं। शिवे ! इसीके प्रभावसे ईशान दिक्पाल
और यम शासक हुए हैं। इसीका आश्रय लेनेसे
काल एवं कालाग्निरुद्र तीनों लोकोंका संहार
करनेमें समर्थ हो सके हैं। इसीको धारण करके
गौतम सिद्ध हुए, कश्यप प्रजापतिके पदपर
प्रतिष्ठित हो सके और मुनिवर दुर्वासाने अपनी
पत्नीका वियोग होनेपर पूर्वकालमें देवीकी कलास्वरूपा
वसुदेवकुमारी एकानंशाको प्राप्त किया। पूर्वकालमें
श्रीरामचन्द्रजीने रावणद्वारा हरी हुई सीताको इसी
कवचके प्रतापसे प्राप्त किया। राजा नलने इसीके
पाठसे सती दमयन्तीको पाया। महावीर शङ्खचूड़
इसीके प्रभावसे दैत्योंका स्वामी हुआ। दुर्गे !
इसीका आश्रय लेनेसे वृषभ नन्दिकेश्वर मुझको
वहन करते हैं और गरुड़ श्रीहरिके वाहन हो
सके हैं। पूर्वकालके सिद्धों और मुनियोंने इसीके
प्रभावसे सिद्धि प्राप्त की। इसीको धारण करके
महालक्ष्मी सम्पूर्ण सम्पदाओंको देनेमें समर्थ हुईं।
सरस्वतीको सत्पुरुषोंमें श्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ तथा
कामपत्नी रति क्रीड़ामें कुशल हो सकी। वेदमाता
सावित्रीने इस कवचके प्रभावसे ही सिद्धि प्राप्त
की। सिन्धुकन्या इसीके बलसे मर्त्यलक्ष्मी और
विष्णुकी पत्नी हुईं। इसीको धारण करके तुलसी
पवित्र और गङ्गा भुवनपावनी हुईं। इसका आश्रय
लेकर ही वसुन्धरा सबकी आधारभूमि तथा
सम्पूर्ण शस्योंसे सम्पन्न हुईं। इसको धारण करनेसे
मनसादेवी विश्वपूजित सिद्धा हुईं और देवमाता
अदितिने भगवान् विष्णुको पुत्ररूपमें प्राप्त किया।
लोपामुद्रा और अरुन्धतीने इस कवचको धारण
करके ही पतिव्रताओंमें ऊँचा स्थान प्राप्त किया
तथा सती देवहूतिने इसीके प्रभावसे कपिल-जैसा
पुत्र पाया। शतरूपाने जो प्रियव्रत और उत्तानपाद-
जैसे पुत्र प्राप्त किये तथा तुम्हारी माता मेनाने भी
जो तुम-जैसी देवी गिरिजाको पुत्रीके रूपमें
पाया, वह इस कवचका ही माहात्म्य है। इस
प्रकार समस्त सिद्धगणोंने राधाकवचके प्रभावसे
सम्पूर्ण ऐश्वर्य प्राप्त किये हैं।
प्रकृतिखण्ड
२९७
विनियोग
ॐ अस्य श्रीजगन्मङ्गलकवचस्य प्रजापति-ऋषिर्गायत्री छन्दः स्वयं रासेश्वरी देवता श्रीकृष्ण-भक्तिसम्प्राप्तौ विनियोगः।
इस जगन्मङ्गल राधाकवचके प्रजापति ऋषि हैं, गायत्री छन्द है, स्वयं रासेश्वरी देवता हैं और श्रीकृष्णभक्ति-प्राप्तिके लिये इसका विनियोग बताया गया है।
जो अपना शिष्य और श्रीकृष्णभक्त ब्राह्मण हो, उसीके समक्ष इस कवचको प्रकाशित करे। जो शठ तथा दूसरेका शिष्य हो, उसको इसका उपदेश देनेसे मृत्युकी प्राप्ति होती है। प्रिये! राज्य दे दे, अपना मस्तक कटा दे; परंतु अनधिकारीको यह कवच न दे। मैंने गोलोकमें देखा था कि साक्षात् परमात्मा श्रीकृष्णने भक्तिभावसे अपने कण्ठमें इसको धारण किया था। पूर्वकालमें ब्रह्मा और विष्णुने भी इसे अपने गलेमें स्थान दिया था।
‘ॐ राधायै स्वाहा।’ यह मन्त्र कल्पवृक्षके समान मनोवाञ्छित फल देनेवाला है और श्रीकृष्णने इसकी उपासना की है। यह मेरे मस्तककी रक्षा करे। ‘ॐ ह्रीं श्रीं राधिकायै स्वाहा।’ यह मन्त्र मेरे कपालकी तथा दोनों नेत्रों और कानोंकी सदा रक्षा करे। ‘ॐ रां ह्रीं श्रीं राधिकायै स्वाहा।’ यह मन्त्रराज सदा मेरे मस्तक और केशसमूहोंकी रक्षा करे। ‘ॐ रां राधायै स्वाहा।’ यह सर्वसिद्धिदायक मन्त्र मेरे कपोल, नासिका और मुखकी रक्षा करे। ‘ॐ क्लीं श्रीं कृष्णप्रियायै नमः।’ यह मन्त्र मेरे कण्ठकी रक्षा करे। ‘ॐ रां रासेश्वर्यै नमः।’ यह मन्त्र मेरे कंधेकी रक्षा करे। ‘ॐ रां रासविलासिन्यै स्वाहा।’ यह मन्त्र मेरे पृष्ठभागकी सदा रक्षा करे। ‘ॐ वृन्दावनविलासिन्यै स्वाहा।’ यह मन्त्र वक्षःस्थलकी सदा रक्षा करे। ‘ॐ तुलसीवनवासिन्यै स्वाहा।’ यह मन्त्र नितम्बकी रक्षा करे। ‘ॐ कृष्ण-प्राणाधिकायै स्वाहा।’ यह मन्त्र दोनों चरणों तथा सम्पूर्ण अङ्गोंकी सदा सब ओरसे रक्षा करे। राधा पूर्व-दिशामें मेरी रक्षा करें। कृष्णप्रिया अग्निकोणमें मेरा पालन करें। रासेश्वरी दक्षिणदिशामें मेरी रक्षाका भार सँभालें। गोपीश्वरी नैर्ऋत्यकोणमें मेरा संरक्षण करें। निर्गुणा पश्चिम तथा कृष्णपूजिता वायव्यकोणमें मेरा पालन करें। मूलप्रकृति ईश्वरी उत्तरदिशामें निरन्तर मेरे संरक्षणमें लगी रहें। सर्वपूजिता सर्वेश्वरी सदा ईशानकोणमें मेरी रक्षा करें। महाविष्णु-जननी जल, स्थल, आकाश, स्वप्न और जागरणमें सदा सब ओरसे मेरा संरक्षण करें।
दुर्गे! यह परम उत्तम श्रीजगन्मङ्गलकवच मैंने तुमसे कहा है। यह गूढ़से भी परम गूढ़तर तत्त्व है। इसका उपदेश हर एकको नहीं देना चाहिये। मैंने तुम्हारे स्नेहवश इसका वर्णन किया है। किसी अनधिकारीके सामने इसका प्रवचन नहीं करना चाहिये। जो वस्त्र, आभूषण और चन्दनसे गुरुकी विधिवत् पूजा करके इस कवचको कण्ठ या दाहिनी बाँहमें धारण करता है, वह भगवान् विष्णुके समान तेजस्वी हो जाता है। सौ लाख जप करनेपर यह कवच सिद्ध हो जाता है। यदि किसीको यह कवच सिद्ध हो जाय तो वह आगसे जलता नहीं है। दुर्गे! पूर्वकालमें इस कवचको धारण करनेसे ही राजा दुर्योधनने जल और अग्निका स्तम्भन करनेमें निश्चितरूपसे दक्षता प्राप्त की थी। मैंने पहले पुष्करतीर्थमें सूर्यग्रहणके अवसरपर सनत्कुमारको इस कवचका उपदेश दिया था। सनत्कुमारने मेरुपर्वतपर सान्दीपनिको यह कवच प्रदान किया। सान्दीपनिने बलरामजीको और बलरामजीने दुर्योधनको इसका उपदेश दिया। इस कवचके प्रसादसे मनुष्य जीवन्मुक्त हो सकता है।*
* ॐ राधेति चतुर्थ्यन्तं वह्निजायान्तमेव च। कृष्णोनोपासितो मन्त्रः कल्पवृक्षः शिरोऽवतु ॥
ॐ ह्रीं श्रीं राधिका ङेउन्तं वह्निजायान्तमेव च। कपालं नेत्रयुग्मं च श्रोत्रयुग्मं सदावतु ॥
ॐ रां ह्रीं श्रीं राधिकेति ङेऽन्तं वह्निजायान्तमेव च। मस्तकं केशसंघांश्च मन्त्रराजः सदावतु ॥
२९८
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
जो राधामन्त्रका उपासक होकर प्रतिदिन इस
कवचका भक्तिभावसे पाठ करता है, वह विष्णुतुल्य
तेजस्वी होता तथा राजसूय-यज्ञका फल पाता है।
सम्पूर्ण तीर्थोंमें स्नान, सब प्रकारका दान, सम्पूर्ण
व्रतोंमें उपवास, पृथ्वीकी परिक्रमा, समस्त यज्ञोंकी
दीक्षाका ग्रहण, सदैव सत्यकी रक्षा, नित्यप्रति
श्रीकृष्णकी सेवा, श्रीकृष्ण-नैवेद्यका भक्षण तथा
चारों वेदोंका पाठ करनेपर मनुष्य जिस फलको
पाता है, उसे निश्चय ही वह इस कवचके पाठसे
पा लेता है। राजद्वारपर, श्मशानभूमिमें, सिंहों
और व्याघ्रोंसे भरे हुए वनमें, दावानलमें, विशेष
संकटके अवसरपर, डाकुओं और चोरोंसे भय
प्राप्त होनेपर, जेल जानेपर, विपत्तिमें पड़ जानेपर,
भयंकर एवं अटूट बन्धनमें बँधनेपर तथा रोगोंसे
आक्रान्त होनेपर यदि मनुष्य इस कवचको धारण
कर ले तो निश्चय ही वह समस्त दुःखोंसे छूट
जाता है। दुर्गे! महेश्वरि ! यह तुम्हारा ही कवच
तुमसे कहा है। तुम्हीं सर्वरूपा माया हो और
छलसे इस विषयमें मुझसे पूछ रही हो।
श्रीनारायण कहते हैं— नारद ! इस प्रकार
राधिकाकी कथा कहकर बारंबार माधवका स्मरण
करके भगवान् शंकरके सम्पूर्ण अङ्गोंमें रोमाञ्च हो
आया। उनके नेत्रोंसे आँसुओंकी धारा बहने लगी।
श्रीकृष्णके समान कोई देवता नहीं है, गङ्गा-जैसी
दूसरी नदी नहीं है, पुष्करके समान कोई तीर्थ
नहीं है तथा ब्राह्मणसे बढ़कर कोई वर्ण नहीं है।
नारद ! जैसे परमाणुसे बढ़कर सूक्ष्म, महाविष्णु
(महाविराट्)-से बढ़कर महान् तथा आकाशसे
अधिक विस्तृत दूसरी कोई वस्तु नहीं है, उसी
प्रकार वैष्णवसे बढ़कर ज्ञानी तथा भगवान्
शंकरसे बढ़कर कोई योगीन्द्र नहीं है। देवर्षे !
उन्होंने ही काम, क्रोध, लोभ और मोहपर विजय
पायी है। भगवान् शिव सोते, जागते हर समय
श्रीकृष्णके ध्यानमें तत्पर रहते हैं। जैसे कृष्ण हैं,
वैसे शिव हैं। श्रीकृष्ण और शिवमें कोई भेद नहीं
है।* वत्स ! जैसे वैष्णवोंमें शम्भु तथा देवताओंमें
माधव श्रेष्ठ हैं, उसी प्रकार कवचोंमें यह जगन्मङ्गल
राधाकवच सर्वोत्तम है। 'शि' यह मङ्गलवाचक है
ॐ रां राधेति चतुर्थ्यन्तं वह्निजायान्तमेव च। सर्वसिद्धिप्रदः पातु कपोलं नासिकां मुखम् ॥
क्लीं श्रीं कृष्णप्रिया ङेऽन्तं कण्ठं पातु नमोऽन्तकम्। ॐ रां रासेश्वरी ङेऽन्तं स्कन्धं पातु नमोऽन्तकम् ॥
ॐ रां रासविलासिन्यै स्वाहा पृष्ठं सदावतु । वृन्दावनविलासिन्यै स्वाहा वक्षः सदावतु ॥
तुलसीवनवासिन्यै स्वाहा पातु नितम्बकम् । कृष्णप्राणाधिका ङेऽन्तं स्वाहान्तं प्रणवादिकम् ॥
पादयुग्मं च सर्वाङ्गं संततं पातु सर्वतः । राधा रक्षतु प्राच्यां च वह्नौ कृष्णप्रियावतु ॥
दक्षे रासेश्वरी पातु गोपीशा नैर्ऋतेऽवतु । पश्चिमे निर्गुणा पातु वायव्ये कृष्णपूजिता ॥
उत्तरे संततं पातु मूलप्रकृतिरीश्वरी । सर्वेश्वरी सदैशान्यं पातु मां सर्वपूजिता ॥
जले स्थले चान्तरिक्षे स्वप्ने जागरणे तथा। महाविष्णोश्च जननी सर्वतः पातु संततम् ॥
कवचं कथितं दुर्गे श्रीजगन्मङ्गलं परम्। यस्मै कस्मै न दातव्यं गूढाद् गूढ़तरं परम् ॥
तव स्नेहान्मयाऽऽख्यातं प्रवक्तव्यं न कस्यचित् । गुरुमभ्यर्च्य विधिवद्वस्त्रालंकारचन्दनैः ॥
कण्ठे वा दक्षिणे बाहौ धृत्वा विष्णुसमो भवेत् । शतलक्षजपेनैव सिद्धं च कवचं भवेत् ॥
यदि स्यात् सिद्धकवचो न दग्धो वह्निना भवेत् । एतस्मात् कवचाद् दुर्गे राजा दुर्योधनः पुरा ॥
विशारदो जलस्तम्भे वह्निस्तम्भे च निश्चितम्। मया सनत्कुमाराय पुरा दत्तं च पुष्करे ॥
सूर्यपर्वणि मेरौ च स सान्दीपनये ददौ । बलाय तेन दत्तं च ददौ दुर्योधनाय सः ॥
कवचस्य प्रसादेन जीवन्मुक्तो भवेन्नरः ॥
(प्रकृतिखण्ड ५६। ३२-४९)
- यथा कृष्णस्तथा शम्भुर्न भेदो माधवेशयोः ॥
(प्रकृतिखण्ड ५६। ६१)
प्रकृतिखण्ड २९९
और 'व' कारका अर्थ है दाता। जो मङ्गलदाता है, वही शिव कहा गया है। जो विश्वके मनुष्योंका सदा 'शं' अर्थात् कल्याण करते हैं, वे ही शंकर कहे गये हैं। कल्याणका तात्पर्य यहाँ मोक्षसे है। ब्रह्मा आदि देवता तथा वेदवादी मुनि—ये महान् कहे गये हैं। उन महान् पुरुषोंके जो देवता हैं, उन्हें महादेव कहते हैं। सम्पूर्ण विश्वमें पूजित मूलप्रकृति ईश्वरीको महती देवी कहा गया है। उस महादेवीके द्वारा पूजित देवताका नाम महादेव है। विश्वमें स्थित जितने महान् हैं, उन सबके वे ईश्वर हैं। इसलिये मनीषी पुरुष इन्हें महेश्वर कहते हैं।*—ब्रह्मपुत्र नारद! तुम धन्य हो, जिसके गुरु श्रीकृष्णभक्ति प्रदान करनेवाले साक्षात् महेश्वर हैं। फिर तुम मुझसे क्यों पूछ रहे हो! (अध्याय ५६)
दुर्गाजीके सोलह नामोंकी व्याख्या, दुर्गाकी उत्पत्ति तथा उनके पूजनकी परम्पराका संक्षिप्त वर्णन
नारदजी बोले— ब्रह्मन्! मैंने अत्यन्त अद्भुत सम्पूर्ण उपाख्यानोंको सुना। अब दुर्गाजीके उत्तम उपाख्यानको सुनना चाहता हूँ। वेदकी कौथुमी शाखामें जो दुर्गा, नारायणी, ईशाना, विष्णुमाया, शिवा, सती, नित्या, सत्या, भगवती, सर्वाणी, सर्वमङ्गला, अम्बिका, वैष्णवी, गौरी, पार्वती और सनातनी—ये सोलह नाम बताये गये हैं, वे सबके लिये कल्याणदायक हैं। वेदवेत्ताओंमें श्रेष्ठ नारायण! इन सोलह नामोंका जो उत्तम अर्थ है, वह सबको अभीष्ट है। उसमें सर्वसम्मत वेदोक्त अर्थको आप बताइये। पहले किसने दुर्गाजीकी पूजा की है? फिर दूसरी, तीसरी और चौथी बार किन-किन लोगोंने उनका सर्वत्र पूजन किया है?
श्रीनारायणने कहा— देवर्षे! भगवान् विष्णुने वेदमें इन सोलह नामोंका अर्थ किया है, तुम उसे जानते हो तो भी मुझसे पुनः पूछते हो। अच्छा, मैं आगमोंके अनुसार उन नामोंका अर्थ कहता हूँ। दुर्गा शब्दका पदच्छेद यों है—दुर्ग+आ। 'दुर्ग' शब्द दैत्य, महाविघ्न, भवबन्धन, कर्म, शोक, दुःख, नरक, यमदण्ड, जन्म, महान् भय तथा अत्यन्त रोगके अर्थमें आता है तथा 'आ' शब्द 'हन्ता' का वाचक है। जो देवी इन दैत्य और महाविघ्न आदिका हनन करती है, उसे 'दुर्गा' कहा गया है। यह दुर्गा यश, तेज, रूप और गुणोंमें नारायणके समान है तथा नारायणकी ही शक्ति है। इसलिये 'नारायणी' कही गयी है। ईशानाका पदच्छेद इस प्रकार है—ईशान+आ। 'ईशान' शब्द सम्पूर्ण सिद्धियोंके अर्थमें प्रयुक्त होता है और 'आ' शब्द दाताका वाचक है। जो सम्पूर्ण सिद्धियोंको देनेवाली है, वह देवी 'ईशाना' कही गयी है। पूर्वकालमें सृष्टिके समय परमात्मा विष्णुने मायाकी सृष्टि की थी और अपनी उस मायाद्वारा सम्पूर्ण विश्वको मोहित किया। वह मायादेवी विष्णुकी ही शक्ति है, इसलिये 'विष्णुमाया' कही गयी है। 'शिवा' शब्दका पदच्छेद यों है—शिव+आ। 'शिव' शब्द शिव एवं कल्याण-
* शिरिति मङ्गलार्थं च वकारो दातृवाचकः। मङ्गलानां प्रदाता यः स शिवः परिकीर्तितः॥
नराणां संततं विश्वे शं कल्याणं करोति यः। कल्याणं मोक्षवचनं स एव शंकरः स्मृतः॥
ब्रह्मादीनां सुराणां च मुनीनां वेदवादिनाम्। तेषां च महतां देवो महादेवः प्रकीर्तितः॥
महती पूजिता विश्वे मूलप्रकृतिरीश्वरी। तस्या देवः पूजितश्च महादेवः स च स्मृतः॥
विश्वस्थानां च सर्वेषां महतामीश्वरः स्वयम्। महेश्वरं च तेनेमं प्रवदन्ति मनीषिणः॥
(प्रकृतिखण्ड ५६। ६३—६७)
३०० संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
अर्थमें प्रयुक्त होता है तथा 'आ' शब्द प्रिय और दाता-अर्थमें। वह देवी कल्याणस्वरूपा है, शिवदायिनी है और शिवप्रिया है, इसलिये 'शिवा' कही गयी है। देवी दुर्गा सद्बुद्धिकी अधिष्ठात्री देवी हैं, प्रत्येक युगमें विद्यमान हैं तथा पतिव्रता एवं सुशीला हैं। इसीलिये उन्हें 'सती' कहते हैं। जैसे भगवान् नित्य हैं, उसी तरह भगवती भी 'नित्य' हैं। प्राकृत प्रलयके समय वे अपनी मायासे परमात्मा श्रीकृष्णमें तिरोहित रहती हैं। ब्रह्मासे लेकर तृण अथवा कीटपर्यन्त सम्पूर्ण जगत् कृत्रिम होनेके कारण मिथ्या ही है, परंतु दुर्गा सत्यस्वरूपा हैं। जैसे भगवान् सत्य हैं, उसी तरह प्रकृतिदेवी भी 'सत्या' हैं। सिद्ध, ऐश्वर्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकृतिखण्ड ३०१
और देवताओंको अभीष्ट वरके साथ स्वराज्य दिया। दूसरे कल्पमें महात्मा राजा सुरथने, जो मेधस् ऋषिके शिष्य थे, सरिताके तटपर मिट्टीकी मूर्तिमें देवीकी पूजा की थी। उन्होंने वेदोक्त सोलह उपचार अर्पित करके विधिवत् पूजन और ध्यानके पश्चात् कवच धारण किया तथा परिहार नामक स्तुति करके अभीष्ट वर पाया। इसी तरह उसी सरिताके तटपर उसी मृण्मयी मूर्तिमें एक वैश्यने भी देवीकी पूजा करके मोक्ष प्राप्त किया। राजा और वैश्यने नेत्रोंसे आँसू बहाते हुए दोनों हाथ जोड़कर देवीकी स्तुति की और उनकी उस मृण्मयी प्रतिमाका नदीके निर्मल गम्भीर जलमें विसर्जन कर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ३०२ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
यह समाधि नामक वैश्य है और बड़ा धर्मात्मा है; तथापि दैववश इसके स्त्री-पुत्रोंने धनके लोभसे इसको घरसे बाहर निकाल दिया है। इसका अपराध इतना ही है कि यह स्त्री, पुत्रों और बन्धु-बान्धवोंके मना करनेपर भी प्रतिदिन ब्राह्मणोंको प्रचुर धन और रत्न दानमें दिया करता था। इसीसे क्रोधमें आकर उन लोगोंने इसे घरसे निकाल दिया। फिर शोकके कारण वे पुनः इसका अन्वेषण करते हुए आये। परंतु यह पवित्र, ज्ञानी एवं विरक्त वैश्य उनके आग्रह करनेपर भी घरको नहीं लौटा। तब इसके पुत्र भी पितृशोकसे संतप्त हो सब कर्मोंसे विरक्त हो गये और सारा धन ब्राह्मणोंको देकर घर छोड़ वनको चले गये। 'श्रीहरिका परम दुर्लभ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रकृतिखण्ड ३०३
प्राप्त हुआ करती है। राजन्! मैं प्रचेताका पुत्र और ब्रह्माजीका पौत्र हूँ तथा भगवान् शंकरसे ज्ञान प्राप्त करके परमात्मा श्रीकृष्णका भजन करता हूँ। महाराज! नदीके तटपर जाओ और सनातनी दुर्गाका भजन करो। तुम्हारे मनमें राज्यकी कामना है, इसलिये वे देवी तुम्हें आवरणी बुद्धि प्रदान करेंगी तथा इस निष्काम वैष्णव वैश्यको वे कृपामयी वैष्णवीदेवी शुद्ध विवेचना-बुद्धि देंगी।
ऐसा कहकर कृपानिधान मुनिवर मेधस्ने उन दोनोंको दुर्गाजीकी पूजाकी विधि, स्तोत्र, कवच और मन्त्रका उपदेश दिया। वैश्यने उन कृपामयी देवीकी आराधना करके मोक्ष प्राप्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें