सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

चरक संहिता (प्रथम भाग: सूत्र, निदान, विमान, शारीर व इन्द्रिय स्थान)

Charaka Samhita Part 1 with Hindi Translation

महर्षि चरक व अग्निवेश द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished639 पृष्ठ

अ० ३ ] विमानस्थानम् ५१५

अ० ३ ] विमानस्थानम् ५१५
राधाभिरुध्यन्ते । स मृत्युरकाले । तथा ज्वरादीनप्यात्वङ्गानन्मिथ्योपच-
रितानकालमृत्यून् पश्याम इति ॥४३॥
और यदि इसी अक्ष पर बहुत अधिक भार रखा जाय, अथवा विषम
मार्ग से, कुमार्ग से, धुरे या पहिये के टूटने से, बैल या वाहक ( सारथि ) के
दोष से, आणि, धुरी में लगी कील के निकल जाने से, स्नेह न पड़ने से, गिरने
से नियत समय से पूर्व ही टूट जाता है उसी प्रकार आयु भी साहसिक कार्यों
से, अग्नि के अनुसार भोजन न करने या विषम भोजन करने से, अतिमैथुन
से, उपस्थित वेगों को रोकने से, रोकने योग्य ( काम क्रोधादि ) वेगों को न
रोकने से, शरीर को विषम स्थिति में रखने से ( उत्कट आसन बैठने से ),
दुर्जनों का संसर्ग करने से, भूत, विष, वायु, अग्नि, ताप, चोट आदि से,
आहार विधि के छोड़ने से, बीच में ही आयु समाप्त हो जाती है, इस का नाम
'अकाल-मृत्यु' है। इसी प्रकार ज्वर आदि रोगों की ठीक प्रकार से चिकित्सा न
होने से इन से भी अकाल मृत्युएं होती देखते हैं ॥४३॥
अथाग्निवेशः पप्रच्छ—किं नु खलु भगवन् ! ज्वरितेभ्यः पानी-
यमुष्णं भूयिष्ठं प्रयच्छन्ति भिषजो न तथा शीतम् । अस्ति च शीत-
साध्यो धातुर्ज्वरकर इति ॥ ४४ ॥
इस के अनन्तर अग्निवेश ने पूछा—हे भगवन् ! वैद्य लोग ज्वर के रोगी
को गरम पानी अधिकतः किस लिये देते हैं ? शीतल पानी उतना नहीं देते।
शीत उपचार से भी ज्वरकारक धातु पित्त शान्त होता है ॥४४॥
तमुवाच भगवानात्रेयः,—ज्वरितस्य कायसमुत्थानदेशकाला-
नभिसमीक्ष्य पाचनार्थं पानीयमुष्णं प्रयच्छन्ति भिषजः । ज्वरो
ह्यामाशयसमुत्थः प्रायो भेषजानि चाऽऽमाशयसमुत्थानां विकाराणां
पाचनवमनापतर्पणसमर्थानि भवन्ति, पाचनार्थं च पानीयमुष्णं,
तस्मादेतज्ज्वरितेभ्यः प्रयच्छन्ति भिषजो भूयिष्ठम् । तच्चैषां पीतं
वातमनुलोमयति, अग्निमुदर्यमुदीरयति, क्षिप्रं जरां गच्छति, श्लेष्माणं
च परिशोषयति, स्वल्पमपि पीतं तृष्णाप्रशमनायोपपद्यते, तथायुक्त-
मपि चैतन्नात्यर्थोत्सन्नपित्ते ज्वरे सदाहभ्रमप्रलापातिसारे वा प्रदेयम्,
उष्णेन हि दाहभ्रमप्रलापातिसारा भूयोऽभिवर्धन्ते, शीतेनोपशाम्य-
न्तीति ॥ ४५ ॥
अग्निवेश को भगवान् आत्रेय ने कहा—ज्वर-रोगी के शरीर, निदान
१ आमाशय से उत्पन्न विकारों में ) देश, काल को देखकर पाचन के लिये

५१६ चरकसंहिता [ अ० ३

वैद्य लोग गरम पानी देते हैं। ज्वर की उत्पत्ति आमाशय से होती है।
आमाशय से उत्पन्न होने वाले रोगों के लिये पाचन, वमन, अपतर्पण संशमन
आदि उपचार प्रायः होते हैं। इसलिये ज्वर के रोगी को पाचन कराने के लिये
वैद्य लोग गरम पानी अधिकतर देते हैं। यह पीया हुआ गरम पानी वायु का
अनुलोमन करता है, जाठराग्नि को बढ़ाता है, शीघ्र पच जाता है, जीर्ण हो
जाता है, कफ को सुखाता है और थोड़ा भी पिया हुआ गरम पानी प्यास को
शान्त करने के लिये पर्याप्त होता है। यह गरम पानी इतना लाभप्रद होने
पर भी जिस ज्वर में पित्त बहुत बढ़ा हो उस में और दाह, भ्रम, प्रलाप
अथवा अतिसार की अवस्था में भी नहीं देना चाहिये। गरमी से दाह, भ्रम,
प्रलाप और अतिसार और अधिक बढ़ते हैं। ये रोग शीत उपचार से शान्त
होते हैं ॥ ४५ ॥
भवति चात्र—शीतेनोष्णकृतान् रोगान् शमयन्ति भिषग्वििदः ।
ये तु शीतकृता रोगास्तेषां चोष्णं भिषग्जितम् ॥ ४६ ॥
चिकित्सक ज्ञानी लोग गरमी (उष्णता) से उत्पन्न हुए रोगों को शीत
चिकित्सा से शमन करते हैं और शीत कारण से उत्पन्न रोगों को उष्ण चिकि-
त्सा से शान्त करते हैं अर्थात् निदान से विपरीत चिकित्सा करते हैं ॥ ४६ ॥
एवमितरेषामपि व्याधीनां निदानविपरीतमौषधं भवति कार्यम् ।
यथा—अपतर्पणनिमित्तानामपि व्याधीनां नान्तरेण पूरणमस्ति शान्ति-
स्तथा पूरणनिमित्तानां नान्तरेणापतर्पणमिति ॥ ४७ ॥
इस प्रकार से अन्य रोगों में भी कारण के विपरीत चिकित्सा करनी होती
है। जिस प्रकार कि अपतर्पण क्रिया से उत्पन्न रोगों की शान्ति संतर्पण क्रिया
के बिना नहीं होती, उसी प्रकार संतर्पणजन्य रोगों की शान्ति अपतर्पण क्रिया के
बिना नहीं होती ॥ ४७ ॥
अपतर्पणमपि च त्रिविधं लङ्घनं, लङ्घनपाचनं, दोषावसेचनं
चेति ॥ ४८ ॥
अपतर्पण भी तीन प्रकार का है। (१) लंघन, (२) लंघन-पाचन और
(३) दोषावसेचन (दोषों का बाहर निकालना) ॥ ४८ ॥
तत्र लङ्घनमल्पबलदोषाणां, लङ्घनेन ह्यग्निमारुतवृद्ध्या वाता-
तपपरीतमिवल्पमुदकमल्पदोषः प्रतोषमापद्यते ॥ ४९ ॥
इन में जब दोषों का बल अल्प हो, तब लंघन करना चाहिये। लंघन