ब्रह्मवैवर्त पुराण
Brahma Vaivarta Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
६२- भगवान् श्रीकृष्णका दिव्य रूप धारणकर देवकीके हृदय-कमलके कोशसे प्रकट होना तथा वसुदेवजीका अपनी पत्नी देवकीके साथ भक्तिभावसे उनकी स्तुति करना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४४३
रोहिणीके गर्भसे जन्म लेंगे। मायाद्वारा उस गर्भका संकर्षण होनेसे उनका नाम 'संकर्षण' होगा। सूर्यतनया यमुना गङ्गाके अंशके साथ भूतलपर कालिन्दी नामवाली पटरानी होंगी। तुलसी आधे अंशसे राजकन्या लक्ष्मणाके रूपमें अवतीर्ण होंगी। वेदमाता सावित्री नग्नजित्की पुत्री सती सत्याके नामसे प्रसिद्ध होंगी। वसुधा सत्यभामा और देवी सरस्वती शैव्या होंगी। रोहिणी राजकन्या मित्रविन्दा होंगी। सूर्यपत्नी संज्ञा अपनी कलासे जगद्गुरुकी पत्नी रत्नमाला होंगी। स्वाहा एक अंशसे सुशीलाके रूपमें अवतीर्ण होंगी। ये रुक्मिणी आदि नौ स्त्रियाँ हुईं। इसके अतिरिक्त पार्वती अपने आधे अंशसे जाम्बवती होंगी। ये दस पटरानियाँ बतायी गयी हैं।
समस्त देवताओंके अंश भूतलपर जायँ। ब्रह्मन्! वे राजकुमार होकर युद्धमें मेरे सहायक बनेंगे। कमलाकी कलासे सोलह हजार राजकन्याएँ प्रकट होंगी, वे सब-की-सब मेरी रानियाँ बनेंगी। वे धर्मदेव अंशरूपसे पाण्डुपुत्र युधिष्ठिर होंगे। वायुके अंशसे भीमसेनका और इन्द्रके अंशसे साक्षात् अर्जुनका प्रादुर्भाव होगा। अश्विनीकुमारोंके अंशसे नकुल और सहदेव प्रकट होंगे। सूर्यका अंश वीरवर कर्ण होगा और साक्षात् यमराज विदुर होंगे। कलिका अंश दुर्योधन, समुद्रका अंश शान्तनु, शंकरका अंश अश्वत्थामा और अग्निका अंश द्रोण होगा। चन्द्रमाका अंश अभिमन्युके रूपमें प्रकट होगा। स्वयं वसु देवता भीष्म होंगे। कश्यपके अंशसे वसुदेव और अदितिके अंशसे देवकी होंगी। वसुके अंशसे नन्द-गोपका प्रादुर्भाव होगा। वसुकी पत्नी यशोदा होंगी। कमलाके अंशसे द्रौपदी होंगी, जिनका प्रादुर्भाव यज्ञकुण्डसे होगा। अग्निके अंशसे महाबली धृष्टद्युम्नका जन्म होगा। शतरूपाके अंशसे सुभद्रा होंगी, जिनका जन्म देवकीके गर्भसे होगा। देवतालोग भारहारी होकर अपने अंशसे पृथ्वीपर अवतीर्ण हों। इसी प्रकार देवपत्नियां भी अपनी कलासे भूतलपर पधारें।
नारद! ऐसा कहकर भगवान् श्रीकृष्ण चुप हो गये। वह सारा विवरण सुनकर प्रजापति ब्रह्मा वहाँ अपने स्थानपर जा बैठे। देवर्षे! श्रीकृष्णके वामभागमें वाग्देवी सरस्वती थीं। दाहिने भागमें लक्ष्मी थीं। अन्य सब देवता और पार्वतीदेवी सामने थीं। गोप और गोपियाँ भी उनके सम्मुख ही बैठी थीं। श्रीराधा श्यामसुन्दरके वक्षःस्थलमें विराजमान थीं। इसी समय व्रजेश्वरी राधा अपने प्रियतमसे बोलीं।
राधिकाने कहा—नाथ! मैं कुछ कहना चाहती हूँ। प्रभो! इस दासीकी बात सुनो। मेरे प्राण चिन्तासे निरन्तर जल रहे हैं, चित्त चञ्चल हो रहा है। तुम्हारी ओर देखते समय मैं पलभरके लिये आँख बंद करने या पलक मारनेमें भी असमर्थ हो जाती हूँ। फिर प्राणनाथ! तुम्हारे बिना भूतलपर अकेली कैसे जाऊँगी? प्राणेश्वर! जीवनबन्धो! सच बताओ, वहाँ गोकुलमें कितने कालके पश्चात् तुम्हारे साथ मेरा अवश्य मिलन होगा। तुम्हें देखे बिना एक निमेष भी मेरे लिये सौ युगोंके समान प्रतीत होगा। वहाँ मैं किसे देखूँगी? कहाँ जाऊँगी? और कौन मेरी रक्षा करेगा? प्राणेश! तुम्हारे सिवा दूसरे किसी पिता, माता, भाई, बन्धु, बहिन अथवा पुत्रका मैं क्षणभर भी चिन्तन नहीं करती हूँ। मायापते! यदि तुम भूतलपर मुझे भेजकर मायासे आच्छन्न कर देना चाहते हो, वैभव देकर भुलाना चाहते हो तो मेरे समक्ष सच्ची प्रतिज्ञा करो। मधुसूदन! मेरा मनरूपी मधुप तुम्हारे मकरन्दयुक्त चरणारविन्दमें ही नित्य-निरन्तर भ्रमण करता रहे। जहाँ-जहाँ जिस योनिमें भी मेरा यह जन्म हो, वहाँ-वहाँ तुम मुझे अपना स्मरण एवं मनोवाञ्छित दास्यभाव प्रदान करोगे। मैं भूतलपर कभी भी इस बातको न भूलूँ कि तुम मेरे प्रियतम श्रीकृष्ण हो, मैं
४४४
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तुम्हारी प्रेयसी राधिका हूँ तथा हम दोनोंका
प्रेम सौभाग्य शाश्वत है। प्रभो! यह उत्तम वर मुझे
अवश्य दो। जैसे शरीर छायाके साथ और प्राण
शरीरके साथ रहते हैं, उसी प्रकार हम दोनोंका
जन्म एवं जीवन एक-दूसरेके साथ बीते। विभो!
यह श्रेष्ठ वर मुझे दे दो। भगवन्! भूतलपर
पहुँचकर भी कहीं हम दोनोंका पलभरके लिये
भी वियोग न हो। यह वर मुझे दो। हरे! मेरे
प्राणोंसे ही तुम्हारा शरीर निर्मित हुआ है- मेरे
प्राण तुम्हारे श्रीअङ्गोंसे विलग नहीं हैं। मेरी इस
धारणाका कौन निवारण कर सकता है? मेरे
शरीरसे ही तुम्हारी मुरली बनी है और मेरे मनसे
ही तुम्हारे चरणोंका निर्माण हुआ है। तात्पर्य यह
है कि मैं तुम्हारी मुरलीको अपना शरीर मानती
हूँ और मेरा मन तुम्हारे चरणोंसे कभी विलग
नहीं होता है। संसारमें कितने ही ऐसे स्त्री-पुरुष
हैं, जो सामने एक-दूसरेकी स्तुति करते हैं; परंतु
कहीं भी अपने प्रियतममें निरन्तर आसक्त रहनेवाली
मुझ-जैसी प्रेयसी नहीं है। तुम्हारे शरीरके आधे
भागसे किसने मेरा निर्माण किया है? हम दोनोंमें
भेद है ही नहीं। अतः मेरा मन निरन्तर तुम्हींमें
लगा रहता है। मेरी आत्मा, मेरा मन और मेरे प्राण
जिस तरह तुममें स्थापित हैं, उसी तरह तुम्हारे
मन, प्राण और आत्मा भी मुझमें ही स्थापित हैं।
अतः विरहकी बात कानमें पड़ते ही आँखोंका
पलक गिरना बंद हो गया है और हम दोनों
आत्माओंके मन, प्राण निरन्तर दग्ध हो रहे हैं।
श्रीकृष्ण बोले- देवि! उत्तम आध्यात्मिक
योग शोकका उच्छेद करनेवाला होता है। अतः
उसे बताता हूँ, सुनो। यह योग योगीन्द्रोंके लिये
भी दुर्लभ है। सुन्दरि ! देखो, सारा ब्रह्माण्ड
आधार और आधेयके रूपमें विभक्त है। इनमें भी
आधारसे पृथक् आधेयकी सत्ता सम्भव नहीं है।
फलका आधार है फूल, फूलका आधार है पल्लव,
पल्लवका आधार है तना या डाली तथा उसका भी
आधार स्वयं वृक्ष है। वृक्षका आधार अंकुर है,
जो बीजकी शक्तिसे सम्पन्न होता है। उस
अंकुरका आधार बीज है, बीजका आधार पृथ्वी
है, पृथ्वीके आधार शेषनाग हैं। शेषके आधार
कच्छप हैं, कच्छपका आधार वायु है और
वायुका आधार मैं हूँ। मेरी आधारस्वरूपा तुम हो;
क्योंकि मैं सदा तुममें ही स्थित रहता हूँ। तुम
शक्तियोंका समूह और मूलप्रकृति ईश्वरी हो।
शरीररूपिणी तथा त्रिगुणाधार-स्वरूपिणी भी तुम्हीं
हो। मैं तुम्हारा आत्मा निरीह हूँ। तुम्हारा संयोग
प्राप्त करके ही चेष्टावान् होता हूँ। शरीरके बिना
आत्मा कहाँ? और आत्माके बिना शरीर कहाँ?
देवि! शरीर और आत्मा दोनोंकी प्रधानता है।
बिना दोके संसार कैसे चल सकता है? राधे! हम
दोनोंमें कहीं भेद नहीं है; जहाँ आत्मा है, वहाँ
शरीर है। वे दोनों एक-दूसरेसे अलग नहीं हैं।
जैसे दूधमें धवलता, अग्निमें दाहिका शक्ति,
पृथ्वीमें गन्ध और जलमें शीतलता है, उसी तरह
तुममें मेरी स्थिति है। धवलता और दुग्धमें,
दाहिका शक्ति और अग्निमें, पृथ्वी और गन्धमें
तथा जल और शीतलतामें जैसे ऐक्य (भेदाभाव)
है, उसी तरह हम दोनोंमें भेद नहीं है। मेरे बिना
तुम निर्जीव हो और तुम्हारे बिना मैं अदृश्य हूँ।
सुन्दरि ! तुम्हारे बिना मैं संसारकी सृष्टि नहीं कर
सकता, यह निश्चित बात है। ठीक उसी तरह,
जैसे कुम्हार मिट्टीके बिना घड़ा नहीं बना सकता
और सुनार सोनेके बिना आभूषणोंका निर्माण
नहीं कर सकता। स्वयं आत्मा जैसे नित्य है,
उसी प्रकार साक्षात् प्रकृतिस्वरूपा तुम नित्य
हो। तुममें सम्पूर्ण शक्तियोंका समाहार सञ्चित
है। तुम सबकी आधारभूता और सनातनी हो*।
- यथा क्षीरे च धावल्यं दाहिका च हुताशने । भूमौ गन्धो जले शैत्यं तथा त्वयि मम स्थितिः ॥
धावल्यदुग्धयोरैक्यं दाहिकानलयोस्तथा । भूगन्धजलशैत्यानां नास्ति भेदस्तथाऽऽवयोः ॥