सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ब्रह्मवैवर्त पुराण

Brahma Vaivarta Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished810 पृष्ठ
पृष्ठ 389 स्कैन

गणपतिखण्ड ३७९

सम्यक्-रूपसे पूजा करे। तत्पश्चात् इसी क्रमसे श्रीकृष्णका पूजन करे। फिर गणेश, सूर्य, अग्नि, विष्णु, शिव और पार्वती—इन छः देवोंकी भलीभाँति अर्चना करके इष्टदेवकी पूजा करे। विघ्ननाशके लिये गणेशका, व्याधिनाशके लिये सूर्यका, आत्मशुद्धिके लिये अग्निका, मुक्तिके लिये विष्णुका, ज्ञानके लिये शंकरका और परमैश्वर्यकी प्राप्तिके लिये दुर्गाका पूजन करनेपर यह फल मिलता है। यदि इनका पूजन न किया जाय तो विपरीत फल प्राप्त होता है। तदनन्तर भक्तिभावसहित इष्टदेवका परिहार करके भक्तिपूर्वक सामवेदोक्त स्तोत्रका पाठ करना चाहिये। (वह स्तोत्र बतलाता हूँ) उसे श्रवण करो।

**महादेवजीने कहा—**जो परब्रह्म, परम धाम, परम ज्योति, सनातन,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 390 स्कैन

३८० संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण


हैं; उन सर्वश्रेष्ठको मेरा नमस्कार है। जो शस्त्रोंमें सुदर्शनचक्र, व्याधियोंमें वैष्णव-ज्वर और तेजोंमें ब्रह्मतेज हैं; उन वरणीय प्रभुको मेरा प्रणाम है। जो बलवानोंमें निषेक-कर्मफलभोग, शीघ्र चलनेवालोंमें मन और गणना करनेवालोंमें काल हैं; उन विलक्षण देवको मैं अभिवादन करता हूँ। जो गुरुओंमें ज्ञानदाता, बन्धुओंमें मातृरूप और मित्रोंमें जन्मदाता-पितृरूप हैं; उन साररूप परमेश्वरको मैं मस्तक झुकाता हूँ। जो शिल्पियोंमें विश्वकर्मा, रूपवानोंमें कामदेव और पत्नियोंमें पतिव्रता हैं; उन नमनीय प्रभुको मेरा अभिवादन है। जो प्रिय प्राणियोंमें पुत्ररूप, मनुष्योंमें नरेश्वर और यन्त्रोंमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५७- परशुरामका राजराजेश्वर कार्तवीर्यसे हितकारक, सत्य एवं नीतयुक्त वचन कहना

पृष्ठ 391 स्कैन

गणपतिखण्ड ३८१

श्रीकृष्णभक्त, सदा नीरोग, गुणवान्, विद्वान्, पुत्रवान् और धनी हो जाता है—इसमें तनिक भी संशय नहीं है। वह निश्चय ही छहों विषयोंका जानकार, दसों बलोंसे सम्पन्न, मनके सदृश वेगशाली, सर्वज्ञ, सर्वस्व दान करनेवाला और सम्पूर्ण सम्पदाओंका दाता हो जाता है तथा श्रीकृष्णकी कृपासे वह निरन्तर कल्पवृक्षके समान बना रहता है। वत्स! इस प्रकार मैंने इस स्तोत्रका वर्णन कर दिया। अब तुम पुष्करमें जाओ और वहाँ मन्त्र सिद्ध करो। तत्पश्चात् तुम्हें अभीष्ट फलकी प्राप्ति होगी। मुनिश्रेष्ठ! यों श्रीकृष्णकी कृपासे तथा मेरे आशीर्वादसे तुम सुखपूर्वक पृथ्वीको इक्कीस बार क्षत्रियोंसे शून्य करो*।
(अध्याय ३२)


* महादेव उवाच—

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 392 स्कैन

३८२ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
पुष्करमें जाकर परशुरामका तपस्या करना, श्रीकृष्णद्वारा वर-प्राप्ति, आश्रमपर
मित्रोंके साथ उनका विजय-यात्रा करना और शुभ शकुनोंका प्रकट होना,
नर्मदातटपर रात्रिमें परशुरामको स्वप्नमें शुभ शकुनोंका दिखलायी देना
श्रीनारायण कहते हैं—नारद! तदनन्तर
भृगुवंशी परशुराम हर्षपूर्वक शिव, दुर्गा तथा
भद्रकालीको प्रणाम करके पुष्करतीर्थमें गये और
वहाँ मन्त्र सिद्ध करने लगे। उन्होंने एक महीनेतक
अन्न-जलका परित्याग कर दिया और भक्तिपूर्वक
श्रीकृष्णके चरणकमलका ध्यान करते हुए वायुको
अवरुद्ध कर दिया। फिर आँखें खोलकर देखा
तो उनको आकाश एक अद्भुत तेजसे व्याप्त
दिखायी पड़ा। उस तेजसे दसों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 393 स्कैन

गणपतिखण्ड
३८३
शब्द और विजयसूचक बादलोंकी गड़गड़ाहट
सुनायी पड़ी। उसी समय आकाशवाणी भी हुई
कि 'तुम्हारी विजय होगी।' इस तरह अनेक
प्रकारके शुभ शब्दोंको सुनते हुए भगवान् परशुरामने
यात्रा आरम्भ की। चलते ही उन्होंने अपने आगे
ब्राह्मण, वन्दी, ज्योतिषी और भिक्षुकको देखा।
फिर नाना प्रकारके आभूषणोंसे सजी हुई एक
पति-पुत्रसम्पन्ना सती नारी हाथमें प्रज्वलित दीपक
लिये हुए मुस्कराती हुई सामने आयी। चलते-
चलते परशुरामने अपने दाहिनी ओर यात्राके
समय मङ्गलकी सूचना देनेवाले शव, शृगाली,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 394 स्कैन

३८४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण


बढ़े और सूर्यास्त होते-होते नर्मदाके तटपर पहुँच गये।

वहाँ उन्हें एक अत्यन्त मनोहर दिव्य अक्षयवट दिखायी दिया। वह अत्यन्त ऊँचा, विस्तारवाला और उत्तम एवं पावन आश्रम-स्थान था। वहाँ सुगन्धित वायु बह रही थी। वहीं पुलस्त्य-नन्दनने तपस्या की थी। वहीं कार्तवीर्यार्जुनके आश्रमके निकट परशुराम अपने गणोंके साथ ठहर गये। वहाँ उन्होंने रातमें पुष्प-शय्यापर शयन किया। थके तो वे थे ही, अतः किंकरोंद्वारा भलीभाँति सेवा किये जानेपर परमानन्दमें निमग्न हो निद्राके वशीभूत हो गये। रात व्यतीत होते-होते भार्गव परशुरामको एक सुन्दर स्वप्न दिखायी दिया, जो वायु, पित्त और कफके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

राजा सुचन्द्र और परशुरामका युद्ध, परशुरामद्वारा कालीस्तवन, ब्रह्माका आकर परशुरामको युक्ति बताना, परशुरामका राजा सुचन्द्रसे मन्त्र और कवच माँगकर उसका वध करना

पृष्ठ 395 स्कैन

गणपतिखण्ड ३८५

अपनेको शस्त्रसे घायल और जंजीरसे बँधा हुआ देखकर उनकी नींद टूट गयी और वे प्रातःकाल श्रीहरिका स्मरण करते हुए उठ बैठे। इस स्वप्नसे उन्हें अत्यन्त हर्ष हुआ। तत्पश्चात् उन्होंने अपना प्रातःकालिक नित्य कर्म सम्पन्न किया और मनमें ऐसा समझ लिया कि निश्चय ही सारे शत्रुओंको जीत लूँगा।

(अध्याय ३३)


परशुरामका कार्तवीर्यके पास दूत भेजना, दूतकी बात सुनकर राजाका युद्धके लिये उद्यत होना और रानी मनोरमासे स्वप्नदृष्ट अपशकुनका वर्णन करना, रानीका उन्हें परशुरामकी शरण ग्रहण करनेको कहना, परंतु राजाका मनोरमाको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

३२- दशाक्षरी महाविद्या तथा काली-कवचका वर्णन

पृष्ठ 396 स्कैन
३८६संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

अशोक और करवीरके वृक्ष दीख पड़े। वहीं ताड़के वृक्ष भी थे, जिनमें फल लगे थे और पटापट गिर रहे थे। यह भी देखा कि मेरे हाथसे भरा हुआ कलश गिर पड़ा और चकनाचूर हो गया तथा आकाशसे चन्द्रमण्डल गिर रहा है। पुनः आकाशसे भूतलपर गिरते हुए सूर्यमण्डलको तथा उल्कापात, धूमकेतु और सूर्य एवं चन्द्रमाके ग्रहणको देखा। फिर एक ऐसे भयानक पुरुषको सामनेसे आते हुए देखा, जिसका आकार बेडौल था, मुख विकराल था और जिसके शरीरपर वस्त्र नहीं था। रातमें मैंने यह भी देखा कि एक बारह वर्षकी अवस्थावाली युवती, जो वस्त्र और आभूषणोंसे सुशोभित थी, रुष्ट होकर मेरे घरसे बाहर जा रही है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 397 स्कैन

···· गणपतिखण्ड ३८७

पृथ्वीको भूपालोंसे शून्य कर दूँगा, उनके साथ आप युद्ध न छेड़िये। पापी रावणको जीतकर जो आप अपनेको शूरवीर मानते हैं, (यह आपका भ्रम है; क्योंकि) उसे आपने नहीं जीता है, बल्कि वह अपने पापसे पराजित हुआ है; क्योंकि जो धर्मकी रक्षा नहीं करता, उसका भूतलपर कौन रक्षक हो सकता है? वह मूर्ख स्वयं नष्ट हो जाता है और वह जीते हुए भी मृतकके समान है। जो धर्मके तथा शुभाशुभ कर्मके साक्षी और आत्माराम हैं, वे निरन्तर अपने अंदर वर्तमान हैं; परंतु आपकी बुद्धि मोहाच्छन्न हो गयी है; अतः आप उन्हें नहीं देखते हैं। नरेश! उत्तम धर्मात्माओंके जो-जो स्त्री-पुत्र आदि तथा समस्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

३३- सुचन्द्र-पुत्र पुष्कराक्षके साथ परशुरामका युद्ध, पाशुपतास्त्र छोड़नेके लिये उद्यत परशुरामके पास विष्णुका आना और उन्हें समझाना, विष्णुका विप्रवेषसे पुत्रसहित पुष्कराक्षसे लक्ष्मीकवच तथा दुर्गाकवचको माँग लेना, लक्ष्मीकवचका वर्णन

पृष्ठ 398 स्कैन

३८८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
राजाको युद्धके लिये उद्यत देख मनोरमाका योगद्वारा शरीर-त्याग, राजाका विलाप
और आकाशवाणी सुनकर उसकी अन्त्येष्टि-क्रिया करना, युद्धयात्राके समय
नाना प्रकारके अपशकुन देखना, कार्तवीर्य और परशुरामका युद्ध तथा
कार्तवीर्यका वध, नारायणद्वारा शिव-कवचका वर्णन
नारायण कहते हैं— मुने ! मनोरमाने अपने
स्वामीके मुखसे भविष्यकी जो-जो बातें सुनीं,
उन्हें मनमें धारण कर लिया और यह समझ
लिया कि ये बातें अवश्य सत्य होंगी; अतः उसने
उसी क्षण अपने प्राणनाथको अपनी छातीसे लगा
लिया और पुत्रों, बान्धवों तथा अपने भृत्योंको आगे
करके वह भगवच्चरणोंका ध्यान करने लगी। फिर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 399 स्कैन

गणपतिखण्ड

३८९

हड्डी, रुई, कछुआ, धूल, भौंकता हुआ कुत्ता, दाहिनी ओर भयंकर शब्द करता हुआ सियार, जटा, हजामत, कटा हुआ बाल, नख, मल, कलह, विलाप करता हुआ मनुष्य, अमङ्गलसूचक विलाप करनेवाला तथा शोककारक रुदन करनेवाला, झूठी गवाही देनेवाला, चोर मनुष्य, हत्यारा, कुलटाका पति और पुत्र, कुलटाका अन्न खानेवाला, देवता, गुरु और ब्राह्मणोंकी वस्तुओं तथा धनका अपहरण करनेवाला, दान देकर छीन लेनेवाला, डाकू, हिंसक, चुगलखोर, दुष्ट, पिता-मातासे विरक्त, ब्राह्मण और पीपलका विघातक, सत्यका हनन करनेवाला, कृतघ्न,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 400
स्थायी लिंक
पृष्ठ 400 स्कैन

३९० संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

साथ सती हो गयी। भूपाल! इन दोनोंके वधसे परलोकमें तुम्हारी क्या गति होगी? यह सारा संसार तो कमलके पत्तेपर पड़े हुए जलकी बूँदकी तरह मिथ्या ही है। सुयश हो अथवा अपयश, इसकी तो कथामात्र अवशिष्ट रह जाती है। अहो! सत्पुरुषोंकी दुष्कीर्ति हो, इससे बढ़कर और क्या विडम्बना होगी? कपिला कहाँ गयी, तुम कहाँ गये, विवाद कहाँ गया और मुनि कहाँ चले गये; परंतु एक विद्वान् राजाने जो कर्म कर डाला, वह हलवाहा भी नहीं कर सकता। मेरे धर्मात्मा पिताने तो तुम-जैसे नरेशको उपवास करते देखकर भोजन कराया और तुमने उन्हें वैसा फल दिया! राजन्! तुमने शास्त्रोंका अध्ययन किया है, तुम प्रतिदिन ब्राह्मणोंको विधिपूर्वक दान देते हो और तुम्हारे यशसे सारा जगत् व्याप्त है। फिर बुढ़ापेमें तुम्हारी अपकीर्ति कैसे हुई? प्राचीन कालके वन्दीगण ऐसा कहते हैं कि भूतलपर कार्तवीर्यार्जुनके समान दाता, सर्वश्रेष्ठ, धर्मात्मा, यशस्वी, पुण्यशाली और उत्तम बुद्धिसम्पन्न न कोई हुआ है और न आगे होगा। जो पुराणोंमें विख्यात है, उसकी ऐसी अपकीर्ति! आश्चर्य है। राजन्! प्राणियोंके लिये दुर्वाक्य तीखे अस्त्रसे भी बढ़कर दुस्सह होता है; इसीलिये संकट-कालमें भी सत्पुरुषोंके मुखसे दुर्वचन नहीं निकलते। राजेन्द्र! मैं तुमपर दोषारोपण नहीं कर रहा हूँ, बल्कि सच्ची बात कह रहा हूँ; अतः इस राजसभामें तुम मुझे उत्तर दो। इस सभामें सूर्य, चन्द्र और मनुके वंशज विद्यमान हैं; अतः सभामें तुम ठीक-ठीक बतलाओ, जिसे तुम्हारे पितर और देवगण भी सुनें। साथ ही सत्-असत्को कहनेमें समर्थ ये सारे नरेश भी श्रवण करें; क्योंकि समदृष्टि रखनेवाले सत्पुरुष लोग पक्षपातकी बात नहीं कहते। युद्धस्थलमें इतना कहकर परशुराम चुप हो गये। तब बृहस्पतिके समान बुद्धिमान् राजाने कहना आरम्भ किया।

कार्तवीर्यार्जुनने कहा— हे राम! आप श्रीहरिके अंश, हरिके भक्त और जितेन्द्रिय हैं। मैंने जिनके मुखसे धर्म श्रवण किया है, आप उनके गुरुके भी गुरु हैं। जो कर्मवश ब्राह्मण-कुलमें उत्पन्न हुआ है, ब्रह्म-चिन्तन करता है और अपने धर्ममें तत्पर एवं शुद्ध है, इसीलिये वह ब्राह्मण कहलाता है। जो मनन करनेके कारण नित्य बाहर-भीतर कर्म करता रहता है, सदा मौन धारण किये रहता है और समय आनेपर बोलता है, वह मुनि कहलाता है। जिसकी सुवर्ण और मिट्टीके ढेलेमें, घर और जंगलमें तथा कीचड़ और अत्यन्त चिकने चन्दनमें समताकी भावना है, वह योगी कहा जाता है। जो सम्पूर्ण जीवोंमें समत्व-बुद्धिसे विष्णुकी भावना करता है और श्रीहरिकी भक्ति करता है, वह हरिभक्त कहा जाता है*। ब्राह्मणोंका धन तप है। चूँकि तपस्या कल्पतरु और कामधेनुके समान है, इसीलिये उनकी निरन्तर तपमें इच्छा लगी रहती है। रजोगुणी पुरुष कर्मोंके रागवश राजसिक कार्य करता है और रागान्ध होकर रजोगुणी कार्योंमें लगा रहता है; इसी कारण वह राजा कहा जाता है। मुने! रागवश मैंने कामधेनुकी याचना की थी; अतः मुझ अनुरागी क्षत्रियका इसमें कौन-सा अपराध हुआ? फिर भी, आपके पिताने महान्


* कर्मणा ब्राह्मणो जातः करोति ब्रह्मभावनम्। स्वधर्मनिरतः शुद्धस्तस्माद् ब्राह्मण उच्यते॥
अन्तर्बहिश्च मननात् कुरुते कर्म नित्यशः। मौनी शश्वद् वदेत् काले यो हि स मुनिरुच्यते॥
स्वर्णे लोष्टे गृहेऽरण्ये पङ्के सुस्निग्धचन्दने। समता भावना यस्य स योगी परिकीर्तितः॥
सर्वजीवेषु यो विष्णुं भावयेत् समताधिया। हरौ करोति भक्तिं च हरिभक्तः स च स्मृतः॥
(३५।७०—७३)

३४- दुर्गाकवचका वर्णन

पृष्ठ 401
स्थायी लिंक
पृष्ठ 401 स्कैन

गणपतिखण्ड ३११
बल-पराक्रमसे सम्पन्न बहुत-से भूपालोंका वध | उठाया। त्रिशूल चलाते समय आकाशवाणी हुई-
कर डाला। इस समय यहाँ शिशु-अवस्थावाले | 'विप्रवरो ! शिवजीका यह त्रिशूल अमोघ है, इसे
राजकुमार ही आये हैं। आपने सम्पूर्ण पृथ्वीको | मत चलाओ; क्योंकि मत्स्यराजके गलेमें सर्वाङ्गोंकी
इक्कीस बार भूपालोंसे शून्य कर देनेके लिये जो | रक्षा करनेवाला शिवजीका दिव्य कवच बँधा है,
प्रतिज्ञा की है, उसका पालन कीजिये। युद्ध | जिसे पूर्वकालमें दुर्वासाने दिया था। अतः पहले
करना तो क्षत्रियोंका धर्म ही है। युद्धमें मृत्युको | राजासे उस प्राण-प्रदान करनेवाले कवचको माँग
प्राप्त हो जाना उनके लिये निन्दित नहीं है; परंतु | लो।' मुने! तदनन्तर परशुरामने त्रिशूल चलाकर
ब्राह्मणोंकी रण-स्पृहा लोक और वेद-दोनोंमें | राजापर चोट की, परंतु राजाके शरीरसे टकराकर
विडम्बनाकी पात्र है। वाणी ही जिनका बल और | उस त्रिशूलके सौ टुकड़े हो गये। तब आकाशवाणी
तप ही जिनका धन है, उन ब्राह्मणोंकी शान्ति ही | सुनकर महान् पराक्रमी जमदग्निनन्दन परशुरामने
प्रत्येक युगमें स्वस्तिकारक कर्म है। युद्ध करना | शृङ्गधारी संन्यासीका वेष धारण करके राजासे
ब्राह्मणका धर्म नहीं है। शान्तिपरायण ब्राह्मण | कवचकी याचना की। राजाने 'ब्रह्माण्ड-विजय'
युद्धके लिये उद्योगशील हो, ऐसा तो न देखनेमें | नामक वह उत्तम कवच उन्हें दे दिया। उस
ही आया है और न सुना ही गया है। भगवान् | कवचको लेकर परशुरामने पुनः त्रिशूलसे ही
नारायणके विद्यमान रहते यह दूसरी तरहका | प्रहार किया। उसके आघातसे मत्स्यराज, जो
उलट-फेर कैसे हो गया ? | चन्द्रवंशमें उत्पन्न, गुणवान् और महाबली था,
रणाङ्गणमें यों कहकर राजेन्द्र कार्तवीर्य | जिसके मुखकी कान्ति सैकड़ों चन्द्रमाओंके समान
शान्त हो गया। उसके उस वचनको सुनकर सभी | थी, भूतलपर गिर पड़ा।
लोग मौन हो गये। तदनन्तर परशुरामके सभी | नारदने कहा-महाभाग नारायण ! मत्स्यराजने
भाई, जो बड़े शूरवीर तथा हाथोंमें अत्यन्त तीखे | शिवजीके जिस कवचको धारण किया था,
शस्त्र धारण किये हुए थे, उनकी आज्ञासे युद्ध | उसका वर्णन कीजिये; क्योंकि उसे सुननेके लिये
करनेके लिये आगे बढ़े। तब जो स्वयं मङ्गलस्वरूप | मुझे कौतूहल हो रहा है।
तथा मङ्गलोंका आश्रयस्थान था, उस महाबली | नारायण बोले-विप्रवर ! महात्मा शंकरके
मत्स्यराजने भी उन सबको युद्धोन्मुख देखकर | उस 'ब्रह्माण्डविजय' नामक कवचका, जो सर्वाङ्गकी
युद्ध करना आरम्भ किया। उस राजेन्द्रने बाणोंका | रक्षा करनेवाला है, वर्णन करता हूँ; सुनो।
जाल बिछाकर उन सभीको रोक दिया। तब | पूर्वकालमें दुर्वासाने बुद्धिमान् मत्स्यराजको सम्पूर्ण
जमदग्निके पुत्रोंने उस बाण-समूहको छिन्न-भिन्न | पापोंका समूल नाश करनेवाला षडक्षर-मन्त्र
कर दिया। मुने! राजाने सैकड़ों सूर्योंके समान | बतलाकर इसे प्रदान किया था। यदि सिद्धि प्राप्त
प्रकाशमान दिव्यास्त्र चलाया; परंतु मुनियोंने | हो जाय तो इस कवचके शरीरपर स्थित रहते
माहेश्वरास्त्रके द्वारा खेल-ही-खेलमें उसे काट दिया। | अस्त्र-शस्त्रके प्रहारके समय, जलमें तथा अग्निमें
पुनः मुनियोंने दिव्यास्त्रद्वारा राजाके बाणसहित | प्राणियोंकी मृत्यु नहीं होती-इसमें संशय नहीं
धनुष, रथ, सारथि और कवचकी धज्जियाँ उड़ा | है। जिसे पढ़कर एवं धारण करके दुर्वासा सिद्ध
दीं। इस प्रकार राजाको शस्त्रहीन देखकर | होकर लोकपूजित हो गये, जिसके पढ़ने और
मुनियोंको महान् हर्ष हुआ। तब उन्होंने मत्स्यराजका | धारण करनेसे जैगीषव्य महायोगी कहलाने लगे।
वध करनेकी इच्छासे शिवजीका त्रिशूल हाथमें | जिसे धारण करके वामदेव, देवल, स्वयं च्यवन,

पृष्ठ 402
स्थायी लिंक
पृष्ठ 402 स्कैन
३१२संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

अगस्त्य और पुलस्त्य विश्ववन्द्य हो गये। 'ॐ नमः शिवाय' यह सदा मेरे मस्तककी रक्षा करे। 'ॐ नमः शिवाय स्वाहा' यह सदा ललाटकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं शिवाय स्वाहा' सदा नेत्रोंकी रक्षा करे। ॐ ह्रीं क्लीं हूं शिवाय नमः' मेरी नासिकाकी रक्षा करे। 'ॐ नमः शिवाय शान्ताय स्वाहा' सदा कण्ठकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं हूं संहारकर्त्रे स्वाहा' सदा कानोंकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं पञ्चवक्त्राय स्वाहा' सदा दाँतकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं महेशाय स्वाहा' सदा मेरे ओठकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं त्रिनेत्राय स्वाहा' सदा केशोंकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं ऐं महादेवाय स्वाहा' सदा छातीकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं रुद्राय स्वाहा' सदा नाभिकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं ऐं श्रीं ईश्वराय स्वाहा' सदा पृष्ठभागकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं क्लीं मृत्युञ्जयाय स्वाहा' सदा भौंहोंकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ईशानाय स्वाहा' सदा पार्श्वभागकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं ईश्वराय स्वाहा' सदा मेरे उदरकी रक्षा करे। 'ॐ श्रीं क्लीं मृत्युञ्जयाय स्वाहा' सदा भुजाओंकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ईश्वराय स्वाहा' मेरे हाथोंकी रक्षा करे। 'ॐ महेश्वराय रुद्राय नमः' सदा मेरे नितम्बकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं भूतनाथाय स्वाहा' सदा पैरोंकी रक्षा करे। 'ॐ सर्वेश्वराय सर्वाय स्वाहा' सदा सर्वाङ्गकी रक्षा करे। पूर्वमें 'भूतेश' मेरी रक्षा करें। अग्निकोणमें 'शंकर' रक्षा करें। दक्षिणमें 'रुद्र' तथा नैर्ऋत्यकोणमें स्थाणु मेरी रक्षा करें। पश्चिममें 'खण्डपरशु', वायव्यकोणमें 'चन्द्रशेखर', उत्तरमें 'गिरिश' और ईशानकोणमें स्वयं 'ईश्वर' रक्षा करें। ऊर्ध्वभागमें 'मृड' और अधोभागमें स्वयं 'मृत्युञ्जय' सदा रक्षा करें। जलमें, स्थलमें, आकाशमें, सोते समय अथवा जागते रहनेपर भक्तवत्सल 'पिनाकी' सदा मुझ भक्तकी स्नेहपूर्वक रक्षा करें।

वत्स! इस प्रकार मैंने तुमसे इस परम अद्भुत कवचका वर्णन कर दिया। इसके दस लाख जपसे ही सिद्धि हो जाती है, यह निश्चित है। यदि यह कवच सिद्ध हो जाय तो वह निश्चय ही रुद्र-तुल्य हो जाता है। वत्स! तुम्हारे स्नेहके कारण मैंने वर्णन कर दिया है, तुम्हें इसे किसीको नहीं बतलाना चाहिये; क्योंकि यह काण्वशाखोक्त कवच अत्यन्त गोपनीय तथा परम दुर्लभ है। सहस्रों अश्वमेध और सैकड़ों राजसूय—ये सभी इस कवचकी सोलहवीं कलाकी समानता नहीं कर सकते। इस कवचकी कृपासे मनुष्य निश्चय ही जीवन्मुक्त, सर्वज्ञ, सम्पूर्ण सिद्धियोंका स्वामी और मनके समान वेगशाली हो जाता है। इस कवचको बिना जाने जो भगवान् शंकरका भजन करता है, उसके लिये एक करोड़ जप करनेपर भी मन्त्र सिद्धिदायक नहीं होता।* (अध्याय ३५)


* नारायण उवाच—
कवचं शृणु विप्रेन्द्र शङ्करस्य महात्मनः। ब्रह्माण्डविजयं नाम सर्वावयवरक्षणम्॥
पुरा दुर्वाससा दत्तं मत्स्यराजाय धीमते। दत्त्वा षडक्षरं मन्त्रं सर्वपापप्रणाशनम्॥
स्थिते च कवचे देहे नास्ति मृत्युश्च जीविनाम्। अस्त्रे शस्त्रे जले वह्नौ सिद्धिश्चैत्रास्ति संशयः॥
यद् धृत्वा पठनात् सिद्धो दुर्वासा विश्वपूजितः॥
जैगीषव्यो महायोगी पठनाद् धारणाद् यतः। यद् धृत्वा वामदेवश्च देवलश्च्यवनः स्वयम्॥
अगस्त्यश्च पुलस्त्यश्च बभूव विश्वपूजितः॥
ॐ नमः शिवायति च मस्तकं मे सदाऽवतु। ॐ नमः शिवायति च स्वाहा भालं सदाऽवतु॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं शिवायति स्वाहा नेत्रे सदाऽवतु। ॐ ह्रीं क्लीं हूं शिवायति नमो मे पातु नासिकाम्॥
ॐ नमः शिवाय शान्ताय स्वाहा कण्ठं सदाऽवतु। ॐ ह्रीं श्रीं हूं संहारकर्त्रे स्वाहा कर्णौ सदाऽवतु॥
ॐ ह्रीं श्रीं पञ्चवक्त्राय स्वाहा दन्तं सदाऽवतु। ॐ ह्रीं महेशाय स्वाहा चाधरं पातु मे सदा॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं त्रिनेत्राय स्वाहा केशान् सदाऽवतु। ॐ ह्रीं ऐं महादेवाय स्वाहा वक्षः सदाऽवतु॥

३५- परशुरामद्वारा पुत्रसहित राजा सहस्राक्षका वध, कार्तवीर्य-परशुराम-युद्ध, परशुरामकी मूर्च्छा, शिवद्वारा उन्हें पुनर्जीवनदान, कार्तवीर्य-परशुराम-संवाद, आकाशवाणी सुनकर शिवका विप्रवेष धारण करके कार्तवीर्यसे कवच माँग लेना, परशुद्वारा कार्तवीर्य तथा अन्यान्य क्षत्रियोंका संहार, ब्रह्माका आगमन और परशुरामको गुरुस्वरूप शिवकी शरणमें जानेका उपदेश देकर स्वस्थानको लौट जाना

पृष्ठ 403
स्थायी लिंक
पृष्ठ 403 स्कैन

गणपतिखण्ड ३९३

मत्स्यराजके वधके पश्चात् अनेकों राजाओंका आना और परशुरामद्वारा मारा जाना, पुनः राजा सुचन्द्र और परशुरामका युद्ध, परशुरामद्वारा कालीस्तवन, ब्रह्माका आकर परशुरामको युक्ति बताना, परशुरामका राजा सुचन्द्रसे मन्त्र और कवच माँगकर उसका वध करना

श्रीनारायण कहते हैं—नारद! युद्धमें मत्स्यराजके गिर जानेपर महाराज कार्तवीर्यके भेजे हुए बृहद्वल, सोमदत्त, विदर्भ, मिथिलेश्वर, निषधराज, मगधाधिपति एवं कान्यकुब्ज, सौराष्ट्र, राढीय, वारेन्द्र, सौम्य वंगीय, महाराष्ट्र, गुर्जरजातीय और कलिंग आदिके सैकड़ों-सैकड़ों राजा बारह अक्षौहिणी सेनाके साथ आये; परंतु परशुरामजीने सबको रणभूमिमें सुला दिया। यह देखकर एक लाख नरपतियोंके साथ बारह अक्षौहिणी सेना लेकर राजा सुचन्द्र रणस्थलमें आये। सुचन्द्रके साथ भयानक युद्ध हुआ, पर वे परास्त न हो सके। तब परशुरामने देखा कि मुण्डमाला धारण किये हुए विकटानना भयंकरी जगज्जननी भद्रकाली उनकी रक्षा कर रही हैं। यह देखकर परशुरामने शस्त्रास्त्रका त्याग करके महामायाकी स्तुति आरम्भ की।

परशुराम बोले—आप शंकरजीकी प्रियतमा पत्नी हैं, आपको नमस्कार है। सारस्वरूपा आपको बारंबार प्रणाम है। दुर्गतिनाशिनीको मेरा अभिवादन है। मायारूपा आपको मैं बारंबार सिर झुकाता हूँ। जगद्धात्रीको नमस्कार-नमस्कार। जगत्कर्त्रीको पुनः-पुनः प्रणाम। जगज्जननीको मेरा नमस्कार प्राप्त हो। कारणरूपा आपको बारंबार अभिवादन है। सृष्टिका संहार करनेवाली जगन्माता! प्रसन्न होइये। मैं आपके चरणोंकी शरण ग्रहण करता हूँ, मेरी प्रतिज्ञा सफल कीजिये। मेरे प्रति आपके विमुख हो जानेपर कौन मेरी रक्षा कर सकता है? भक्तवत्सले! शुभे! आप मुझ भक्तपर कृपा कीजिये। सुमुखि! पहले शिवलोकमें आपलोगोंने मुझे जो वरदान दिया था, उस वरको आपको सफल करना चाहिये।

परशुरामद्वारा किये गये इस स्तवनको सुनकर

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं रुद्राय स्वाहा नाभिं सदाऽवतु। ॐ ह्रीं ऐं श्रीं ईश्वराय स्वाहा पृष्ठं सदाऽवतु॥
ॐ ह्रीं क्लीं मृत्युञ्जयाय स्वाहा भ्रूश्च सदाऽवतु। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ईशानाय स्वाहा पार्श्वं सदाऽवतु॥
ॐ ह्रीं ईश्वराय स्वाहा उदरं पातु मे सदा। ॐ श्रीं क्लीं मृत्युञ्जयाय स्वाहा बाहू सदाऽवतु॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ईश्वराय स्वाहा पातु करौ मम। ॐ महेश्वराय रुद्राय नितम्बं पातु मे सदा॥
ॐ ह्रीं श्रीं भूतनाथाय स्वाहा पादौ सदाऽवतु। ॐ सर्वेश्वराय सर्व्वाय स्वाहा सर्वं सदाऽवतु॥
प्राच्यां मां पातु भूतेश आग्नेय्यां पातु शंकरः। दक्षिणे पातु मां रुद्रो नैर्ऋत्यां स्थाणुरेव च॥
पश्चिमे खण्डपरशुर्वायव्यां चन्द्रशेखरः। उत्तरे गिरिशः पातु ऐशान्यामीश्वरः स्वयम्॥
ऊर्ध्वे मृडः सदा पातु अधो मृत्युञ्जयः स्वयम्। जले स्थले चान्तरिक्षे स्वप्ने जागरणे सदा॥
पिनाकी पातु मां प्रीत्या भक्तं च भक्तवत्सलः॥
इति ते कथितं वत्स कवचं परमाद्भुतम्। दशलक्षजपेनैव सिद्धिर्भवति निश्चितम्॥
यदि स्यात् सिद्धकवचो रुद्रतुल्यो भवेद् ध्रुवम्। तव स्नेहान्मयाऽऽख्यातं प्रवक्तव्यं न कस्यचित्॥
कवचं काण्वशाखोक्तमतिगोप्यं सुदुर्लभम्। अश्वमेधसहस्राणि राजसूयशतानि च॥
सर्वाणि कवचस्यास्य कलां नार्हन्ति षोडशीम्। कवचस्य प्रसादेन जीवन्मुक्तो भवेन्नरः॥
सर्वज्ञः सर्वसिद्धीशो मनोयायी भवेद् ध्रुवम्। इदं कवचमज्ञात्वा भजेद् यः शङ्करं प्रभुम्॥
शतलक्षप्रजप्तोऽपि न मन्त्रः सिद्धिदायकः॥

(३५।११४-११६, ११९-१३९)

पृष्ठ 404
स्थायी लिंक
पृष्ठ 404 स्कैन
३९४संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

अम्बिकाका मन प्रसन्न हो गया और 'भय मत करो' यों कहकर वे वहीं अन्तर्धान हो गयीं। जो मनुष्य भक्तिपूर्वक इस परशुरामकृत स्तोत्रका पाठ करता है, वह अनायास ही महान् भयसे छूट जाता है। वह त्रिलोकीमें पूजित, त्रैलोक्यविजयी, ज्ञानियोंमें श्रेष्ठ और शत्रुपक्षका विमर्दन करनेवाला हो जाता है*। इसी बीच ब्रह्माजी धर्मात्माओंमें श्रेष्ठ भृगुवंशी परशुरामके पास आकर उनसे उस रहस्यका वर्णन करने लगे।

ब्रह्माजी बोले—महाभाग राम! अपनी प्रतिज्ञा सफल करनेके लिये पहले तुम सुचन्द्रकी विजयके हेतुभूत रहस्यका मुझसे श्रवण करो। पूर्वकालमें दुर्वासाने सुचन्द्रको दशाक्षरी महाविद्या तथा भद्रकालीका परम दुर्लभ कवच प्रदान किया था। भद्रकालीका कवच देवताओंके लिये भी अत्यन्त दुर्लभ है। वह कवच सम्पूर्ण शत्रुओंका विनाश करनेवाला, अत्यन्त पूजनीय, प्रशंसनीय और त्रिलोकीपर विजय पानेका कारण है। वह कवच जिसके गलेमें वर्तमान है, उसे जीतनेके लिये भूतलपर तुम कैसे समर्थ हो सकते हो? अतः भार्गव! तुम भिक्षाके लिये जाओ और राजासे प्रार्थना करो। सूर्यवंशमें उत्पन्न हुआ वह राजा परम धर्मात्मा एवं दानी है। माँगनेपर वह निश्चय ही प्राण, कवच, मन्त्र आदि सब कुछ दे डालेगा।

मुने! तब परशुराम संन्यासीका वेष धारण करके राजाके पास गये और उससे उन्होंने मन्त्र तथा परम अद्भुत कवचकी याचना की। तब राजाने अत्यन्त आदरपूर्वक उन्हें मन्त्र और कवच दे दिया। तदनन्तर परशुरामने शंकरजीके त्रिशूलसे उस राजाका काम तमाम कर दिया।

(अध्याय ३६)


दशाक्षरी महाविद्या तथा काली-कवचका वर्णन

नारदजीने कहा—सर्वज्ञ नाथ! अब मैं आपके मुखसे भद्रकाली-कवच तथा उस दशाक्षरी महाविद्याको सुनना चाहता हूँ।

श्रीनारायण बोले—नारद! मैं दशाक्षरी महाविद्या तथा तीनों लोकोंमें दुर्लभ उस गोपनीय कवचका वर्णन करता हूँ, सुनो। 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं कालिकायै स्वाहा' यही दशाक्षरी महाविद्या है। इसे पुष्करतीर्थमें सूर्य-ग्रहणके अवसरपर दुर्वासाने राजाको दिया था। उस समय राजाने दस लाख जप करके मन्त्र सिद्ध किया और


* परशुराम उवाच—
नमः शङ्करकान्तायै सारायै ते नमो नमः। नमो दुर्गतिनाशिन्यै मायायै ते नमो नमः॥
नमो नमो जगद्धात्र्यै जगत्कर्त्र्यै नमो नमः। नमोऽस्तु ते जगन्मात्रे कारणायै नमो नमः॥
प्रसीद जगतां मातः सृष्टिसंहारकारिणि। त्वत्पादे शरणं यामि प्रतिज्ञां सार्थिकां कुरु॥
त्वयि मे विमुखायां च को मां रक्षितुमीश्वरः। त्वं प्रसन्ना भव शुभे मां भक्तं भक्तवत्सले॥
युष्माभिः शिवलोके च मह्यं दत्तो वरः पुरा। तं वरं सफलं कर्तुं त्वमर्हसि वरानने॥
जामदग्न्यस्तवं श्रुत्वा प्रसन्नाभवदम्बिका। मा भैरित्येवमुक्त्वा तु तत्रैवान्तरधीयत॥
एतद् भृगुकृतं स्तोत्रं भक्तियुक्तश्च यः पठेत्। महाभयात् समुत्तीर्णः स भवेदवलीलया॥
स पूजितश्च त्रैलोक्ये त्रैलोक्यविजयी भवेत्। ज्ञानिश्रेष्ठो भवेच्चैव वैरिपक्षविमर्दकः॥
(गणपतिखण्ड ३६। २९—३६)

पृष्ठ 405
स्थायी लिंक
पृष्ठ 405 स्कैन

गणपतिखण्ड ३९५

इस उत्तम कवचके पाँच लाख जपसे ही वे सिद्धकवच हो गये। तत्पश्चात् वे अयोध्यामें लौट आये और इसी कवचकी कृपासे उन्होंने सारी पृथ्वीको जीत लिया।

नारदजीने कहा—प्रभो! जो तीनों लोकोंमें दुर्लभ है, उस दशाक्षरी महाविद्याको तो मैंने सुन लिया। अब मैं कवच सुनना चाहता हूँ, वह मुझसे वर्णन कीजिये।

श्रीनारायण बोले—विप्रेन्द्र! पूर्वकालमें त्रिपुर-वधके भयंकर अवसरपर शिवकी विजयके लिये नारायणने कृपा करके शिवको जो परम अद्भुत कवच प्रदान किया था, उसका वर्णन करता हूँ, सुनो। मुने! वह कवच अत्यन्त गोपनीयोसे भी गोपनीय, तत्त्वस्वरूप तथा सम्पूर्ण मन्त्रसमुदायका मूर्तिमान् स्वरूप है। उसीको पूर्वकालमें शिवजीने दुर्वासाको दिया था और दुर्वासाने महामनस्वी राजा सुचन्द्रको प्रदान किया था।

‘ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं कालिकायै स्वाहा’ मेरे मस्तककी रक्षा करे। ‘क्लीं’ कपालकी तथा ‘ह्रीं ह्रीं ह्रीं’ नेत्रोंकी रक्षा करे। ‘ॐ ह्रीं त्रिलोचने स्वाहा’ सदा मेरी नासिकाकी रक्षा करे। ‘क्रीं कालिके रक्ष रक्ष स्वाहा’ सदा दाँतोंकी रक्षा करे। ‘ह्रीं भद्रकालिके स्वाहा’ मेरे दोनों ओठोंकी रक्षा करे। ‘ॐ ह्रीं ह्रीं क्लीं कालिकायै स्वाहा’ सदा कण्ठकी रक्षा करे। ‘ॐ ह्रीं कालिकायै स्वाहा’ सदा दोनों कानोंकी रक्षा करें। ‘ॐ क्रीं क्रीं क्लीं काल्यै स्वाहा’ सदा मेरे कंधोंकी रक्षा करे। ‘ॐ क्रीं भद्रकाल्यै स्वाहा’ सदा मेरे वक्षःस्थलकी रक्षा करे। ‘ॐ क्रीं कालिकायै स्वाहा’ सदा मेरी नाभिकी रक्षा करे। ‘ॐ ह्रीं कालिकायै स्वाहा’ सदा मेरे पृष्ठभागकी रक्षा करे। ‘रक्तबीजविनाशिन्यै स्वाहा’ सदा हाथोंकी रक्षा करे। ‘ॐ ह्रीं क्लीं मुण्डमालिन्यै स्वाहा’ सदा पैरोंकी रक्षा करे। ‘ॐ ह्रीं चामुण्डायै स्वाहा’ सदा मेरे सर्वाङ्गकी रक्षा करे। पूर्वमें ‘महाकाली’ और अग्निकोणमें ‘रक्तदन्तिका’ रक्षा करें। दक्षिणमें चामुण्डा रक्षा करें। नैर्ऋत्यकोणमें ‘कालिका’ रक्षा करें। पश्चिममें ‘श्यामा’ रक्षा करें। वायव्यकोणमें ‘चण्डिका’, उत्तरमें ‘विकटास्या’ और ईशानकोणमें ‘अट्टहासिनी’ रक्षा करें। ऊर्ध्वभागमें ‘लोलजिह्वा’ रक्षा करें। अधोभागमें सदा ‘आद्यामाया’ रक्षा करें। जल, स्थल और अन्तरिक्षमें सदा ‘विश्वप्रसू’ रक्षा करें।

वत्स! यह कवच समस्त मन्त्रसमूहका मूर्तरूप, सम्पूर्ण कवचोंका सारभूत और उत्कृष्टसे भी उत्कृष्टतर है; इसे मैंने तुम्हें बतला दिया। इसी कवचकी कृपासे राजा सुचन्द्र सातों द्वीपोंके अधिपति हो गये थे। इसी कवचके प्रभावसे पृथ्वीपति मान्धाता सप्तद्वीपवती पृथ्वीके अधिपति हुए थे। इसीके बलसे प्रचेता और लोमश सिद्ध हुए थे तथा इसीके बलसे सौभरि और पिप्पलायन योगियोंमें श्रेष्ठ कहलाये। जिसे यह कवच सिद्ध हो जाता है, वह समस्त सिद्धियोंका स्वामी बन जाता है। सभी महादान, तपस्या और व्रत इस कवचकी सोलहवीं कलाकी भी बराबरी नहीं कर सकते, यह निश्चित है। जो इस कवचको जाने बिना जगज्जननी कालीका भजन करता है, उसके लिये एक करोड़ जप करनेपर भी यह मन्त्र सिद्धिदायक नहीं होता।

(अध्याय ३७)

३६- परशुरामका कैलास-गमन, वहाँ शिव-भवनमें पार्षदोंसहित गणेशको प्रणाम करके आगे बढ़नेको उद्यत होना, गणेशद्वारा रोके जानेपर उनके साथ वार्तालाप

पृष्ठ 406
स्थायी लिंक
पृष्ठ 406 स्कैन
३९६संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

सुचन्द्र-पुत्र पुष्कराक्षके साथ परशुरामका युद्ध, पाशुपतास्त्र छोड़नेके लिये उद्यत परशुरामके पास विष्णुका आना और उन्हें समझाना, विष्णुका विप्रवेषसे पुत्रसहित पुष्कराक्षसे लक्ष्मीकवच तथा दुर्गाकवचको माँग लेना, लक्ष्मीकवचका वर्णन

श्रीनारायण कहते हैं—ब्रह्मन्! रणक्षेत्रमें राजाधिराजोंके शिरोमणि सुचन्द्रके गिर जानेपर तीन अक्षौहिणी सेनाके साथ पुष्कराक्ष आ धमका। महान् पराक्रमी राजा पुष्कराक्ष सूर्यवंशमें उत्पन्न, महालक्ष्मीका सेवक, लक्ष्मीवान् और सूर्यके समान प्रभावशाली था। वह सुचन्द्रका पुत्र था। उसके गलेमें महालक्ष्मीका मनोहर कवच बँधा था, जिसके प्रभावसे वह परमैश्वर्यसम्पन्न और त्रिलोकविजयी हो गया था। उसे देखकर बुद्धिमान् परशुरामके सभी भाई हाथोंमें नाना प्रकारके शस्त्रास्त्र धारण करके युद्ध करनेके लिये आ डटे। राजाने लीलापूर्वक बाणसमूहकी वर्षा करके उन्हें छेद डाला। तब उन वीरोंने भी हँसते-हँसते उन बाणोंके टुकड़े-टुकड़े कर डाले। फिर तो पुष्कराक्षके साथ घोर युद्ध आरम्भ हुआ। परशुरामने पाशुपतास्त्रके सिवा सभी अस्त्र-शस्त्रोंका प्रयोग किया, पर पुष्कराक्षने सबको काट गिराया। तब अपने समस्त शस्त्रास्त्रोंको विफल देखकर परशुरामने स्नान करके शिवजीको प्रणाम किया और पाशुपतास्त्रका प्रयोग करना चाहा; इतनेमें भगवान् नारायण ब्राह्मणका वेष धारण करके वहाँ प्रकट हो गये और बोले।

[ ब्राह्मणवेषधारी ] नारायणने कहा—वत्स भार्गव! यह क्या कर रहे हो? तुम तो ज्ञानियोंमें श्रेष्ठ हो; फिर भ्रमवश क्रोधावेशमें आकर मनुष्यका वध करनेके लिये पाशुपतका प्रयोग क्यों कर रहे हो? इस पाशुपतसे तो तत्काल ही सारा विश्व भस्म हो सकता है; क्योंकि यह शस्त्र परमेश्वर श्रीकृष्णके अतिरिक्त और सबका विनाशक है। अहो! पाशुपतको जीतनेकी शक्ति तो सुदर्शनमें ही है; क्योंकि श्रीहरिका सुदर्शनचक्र समस्त अस्त्रोंका मान मर्दन करनेवाला है। शिवजीका पाशुपतास्त्र और श्रीहरिका सुदर्शनचक्र—ये ही दोनों तीनों लोकोंमें समस्त अस्त्रोंमें प्रधान हैं। इसलिये ब्रह्मन्! तुम पाशुपतास्त्रको रख दो और मेरी बात सुनो। इस समय तुम जिस प्रकार महाबली राजा पुष्कराक्षको जीत सकोगे तथा जिस प्रकार अजेय कार्तवीर्यपर विजय पा सकोगे, वह सारा उपाय तुम्हें बतलाता हूँ; सावधानतया श्रवण करो। महालक्ष्मीका कवच, जो तीनों लोकोंमें दुर्लभ है, पुष्कराक्षने भक्तिपूर्वक विधि-विधानके साथ अपने गलेमें धारण कर रखा है और पुष्कराक्षका पुत्र दुर्गतिनाशिनी दुर्गाका परम अद्भुत एवं उत्तम कवच अपनी दाहिनी भुजापर बाँधे हुए है। इन कवचोंकी कृपासे वे दोनों विश्वपर विजय पा लेनेमें समर्थ हैं। उनके शरीरपर कवचोंके वर्तमान रहते त्रिभुवनमें उन्हें कौन जीत सकता है। मुने! मैं तुम्हारी प्रतिज्ञा सफल करनेके निमित्त उन दोनोंके संनिकट माँगनेके लिये जाऊँगा और उनसे कवचकी याचना करूँगा। ब्राह्मणकी बात सुनकर परशुरामका मन भयभीत हो गया, तब वे दुःखी हृदयसे उस वृद्ध ब्राह्मणसे बोले।

परशुरामने कहा—‘महाप्राज्ञ! ब्राह्मणरूपधारी आप कौन हैं, मैं यह नहीं जान पा रहा हूँ; अतः मुझ अनजानको शीघ्र ही अपना परिचय दीजिये, तत्पश्चात् राजाके पास जाइये।’ परशुरामका वचन सुनकर ब्राह्मणको हँसी आ गयी, वे ‘मैं विष्णु हूँ’ यों कहकर राजाके पास याचना करनेके लिये चले गये। उन दोनोंके संनिकट जाकर विष्णुने उनसे कवचकी याचना की। तब विष्णुकी

पृष्ठ 407
स्थायी लिंक
पृष्ठ 407 स्कैन

गणपतिखण्ड ३९७

मायासे मोहित होकर उन्होंने विष्णुको दोनों
कवच दान कर दिये। भगवान् विष्णु उन
कवचोंको लेकर वैकुण्ठको चले गये।
नारदजीने पूछा—महामुने! भूपाल पुष्कराक्षको
महालक्ष्मीका कवच किसने दिया था? तथा
पुष्कराक्षके पुत्रको दुर्गाका दुर्लभ कवच किसने
बताया था? आप इसे बतलानेकी कृपा करें;
क्योंकि इसे सुननेकी मेरी प्रबल उत्कण्ठा है।
जगद्गुरो! साथ ही मुझे यह भी बताइये कि उन
दोनोंके कवच कैसे थे, उनका क्या फल है और
वे दोनों मन्त्र किस तरहके थे?
श्रीनारायणने कहा—नारद! बुद्धिमान्
पुष्कराक्षको महालक्ष्मीका कवच और दशाक्षर-
मन्त्र सनत्कुमारने दिया था। उन्होंने ही गोपनीय
स्तोत्र, उसका चरित, पूजाकी विधि और
सामवेदोक्त मनोहर ध्यान भी बतलाया था।
दुर्गाका कवच, गुह्य स्तोत्र और दशाक्षर-मन्त्र
पूर्वकालमें दुर्वासाने पुष्कराक्ष-पुत्रको प्रदान किया
था। इसके पश्चात् देवीके उस परम अद्भुत सम्पूर्ण
चरितको सुनोगे, जिसे उन्होंने महायुद्धके आरम्भमें
प्रार्थना करनेपर बतलाया था। अब मैं तुम्हें
महालक्ष्मीका मन्त्र बतलाता हूँ; उसे श्रवण करो।
‘ॐ श्रीं कमलवासिन्यै स्वाहा' यही वह परम
अद्भुत मन्त्र है। मुने! सनत्कुमारने बुद्धिमान्
पुष्कराक्षको जो पूजाविधि और सामवेदोक्त ध्यान
बतलाया था, उसे सुनो। सहस्रदलकमल जिनका
आसन है, जो भगवान् पद्मनाभकी सती-साध्वी
प्रियतमा हैं, कमल जिनका घर है, जिनका मुख
कमलके सदृश और नेत्र कमलपत्रकी-सी आभावाले
हैं, कमलका फूल जिन्हें अधिक प्रिय है, जो
कमल-पुष्पकी शय्यापर शयन करती हैं, जिनके
हाथमें कमल शोभा पाता है, जो कमल-पुष्पोंकी
मालासे विभूषित हैं, कमलोंके आभूषण जिनकी
शोभा बढ़ाते हैं, जो स्वयं कमलोंकी शोभाकी
वृद्धि करनेवाली हैं और मुस्कराती हुई जो
कमल-वनकी ओर निहार रही हैं; उन पद्मिनी
देवीका मैं आनन्दपूर्वक भजन करता हूँ।
साधकको चाहिये कि चन्दनका अष्टदल-
कमल बनाकर उसपर कमल-पुष्पोंद्वारा महालक्ष्मीकी
पूजा करे। फिर 'गण'का भलीभाँति पूजन करके
उन्हें षोडशोपचार समर्पित करे। तदनन्तर स्तुति
करके भक्तिपूर्वक उनके सामने सिर झुकावे।
ब्रह्मन् ! अब सबका साररूप कवच तुम्हें बतलाता
हूँ; सुनो।
श्रीनारायण आगे कहते हैं—विप्रवर!
भगवान् पद्मनाभने अपने नाभिकमलपर स्थित
ब्रह्माको लक्ष्मीका जो परम शुभकारक कवच
प्रदान किया था, उसे सुनो। उस कवचको पाकर
ब्रह्माने कमलपर बैठे-बैठे जगत्की सृष्टि की और
महालक्ष्मीकी कृपासे वे लक्ष्मीवान् हो गये। फिर
पद्मालयासे वरदान प्राप्त करके ब्रह्मा लोकोंके
अधीश्वर हो गये। उन्हीं ब्रह्माने पद्मकल्पमें अपने
प्रिय पुत्र बुद्धिमान् सनत्कुमारको यह परम अद्भुत
कवच दिया था। नारद! सनत्कुमारने वह कवच
पुष्कराक्षको प्रदान किया था, जिसके पढ़ने एवं
धारण करनेसे ब्रह्मा समस्त सिद्धोंके स्वामी,
महान् परमैश्वर्यसे सम्पन्न और सम्पूर्ण सम्पदाओंसे
युक्त हो गये।
सम्पूर्ण सम्पत्तियोंके प्रदाता इस कवचके
प्रजापति ऋषि हैं, बृहती छन्द है, स्वयं पद्मालया
देवी हैं और धर्म-अर्थ-काम-मोक्षमें इसका
विनियोग किया जाता है। यह परम अद्भुत कवच
महापुरुषोंके पुण्यका कारण है। ‘ॐ ह्रीं कमलवासिन्यै
स्वाहा' मेरे मस्तककी रक्षा करे। ‘श्रीं' मेरे
कपालकी और ‘श्रीं श्रियै नमः' नेत्रोंकी रक्षा
करे। ‘ॐ श्रीं श्रियै स्वाहा' सदा दोनों कानोंकी
रक्षा करे। ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मै स्वाहा' मेरी
नासिकाकी रक्षा करे। ‘ॐ श्रीं पद्मालयायै स्वाहा'

३७- परशुरामका शिवके अन्तःपुरमें जानेके लिये गणेशसे अनुरोध, गणेशका उन्हें समझाना, न माननेपर उन्हें स्तम्भित करके अपनी सूँड़में लपेटकर सभी लोकोंमें घुमाते हुए गोलोकमें श्रीकृष्णका दर्शन कराकर भूतलपर छोड़ देना, होशमें आनेपर परशुरामका कुपित होकर गणेशपर फरसेका प्रहार करना, गणेशका एक दाँत टूट जाना, देवलोकमें हाहाकार, पार्वतीका रुदन और शिवसे प्रार्थना

पृष्ठ 408
स्थायी लिंक
पृष्ठ 408 स्कैन

३९८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

सदा दाँतोंकी रक्षा करे। 'ॐ श्रीं कृष्णप्रियायै स्वाहा' सदा दाँतोंके छिद्रोंकी रक्षा करे। 'ॐ श्रीं नारायणेशायै स्वाहा' सदा मेरे कण्ठकी रक्षा करे। 'ॐ श्रीं केशवकान्तायै स्वाहा' सदा मेरे कंधोंकी रक्षा करे। 'ॐ श्रीं पद्मानिवासिन्यै स्वाहा' सदा नाभिकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं संसारमात्रे स्वाहा' सदा मेरे वक्षःस्थलकी रक्षा करे। 'ॐ श्रीं श्रीं कृष्णकान्तायै स्वाहा' सदा पीठकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं श्रियै स्वाहा' सदा मेरे हाथोंकी रक्षा करे। 'ॐ श्रीं निवासकान्तायै स्वाहा' सदा मेरे पैरोंकी रक्षा करे। 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्रियै स्वाहा' मेरे सर्वाङ्गकी रक्षा करे। पूर्व दिशामें 'महालक्ष्मी' और अग्निकोणमें 'कमलालया' मेरी रक्षा करें। दक्षिणमें 'पद्मा' और नैर्ऋत्यकोणमें 'श्रीहरिप्रिया' मेरी रक्षा करें। पश्चिममें 'पद्मालया' और वायव्यकोणमें स्वयं 'श्री' मेरी रक्षा करें। उत्तरमें 'कमला' और ईशानकोणमें 'सिन्धुकन्या' रक्षा करें। ऊर्ध्वभागमें 'नारायणेशी' रक्षा करें। अधोभागमें 'विष्णुप्रिया' रक्षा करें। 'विष्णुप्राणाधिका' सदा सब ओरसे मेरी रक्षा करें।

वत्स! इस प्रकार मैंने तुमसे इस सर्वैश्वर्यप्रद नामक परम अद्भुत कवचका वर्णन कर दिया। यह समस्त मन्त्रसमुदायका मूर्तिमान् स्वरूप है। धर्मात्मा पुरुष ब्राह्मणको मेरुके समान सुवर्णका पहाड़ दान करके जो फल पाता है, उससे कहीं अधिक फल इस कवचसे मिलता है। जो मनुष्य विधिवत् गुरुकी अर्चना करके इस कवचको गलेमें अथवा दाहिनी भुजापर धारण करता है, वह प्रत्येक जन्ममें श्रीसम्पन्न होता है और उसके घरमें लक्ष्मी सौ पीढ़ियोंतक निश्चलरूपसे निवास करती हैं। वह देवेन्द्रों तथा राक्षसराजोंद्वारा निश्चय ही अवध्य हो जाता है। जिसके गलेमें यह कवच विद्यमान रहता है, उस बुद्धिमान्‌ने सभी प्रकारके पुण्य कर लिये, सम्पूर्ण यज्ञोंमें दीक्षा ग्रहण कर ली और समस्त तीर्थोंमें स्नान कर लिया। लोभ, मोह और भयसे भी इसे जिस-किसीको नहीं देना चाहिये; अपितु शरणागत एवं गुरुभक्त शिष्यके सामने ही प्रकट करना चाहिये। इस कवचका ज्ञान प्राप्त किये बिना जो जगज्जननी लक्ष्मीका जप करता है, उसके लिये करोड़ोंकी संख्यामें जप करनेपर भी मन्त्र सिद्धिदायक नहीं होता।*

(अध्याय ३८)


* नारायण उवाच

सर्वसम्पत्प्रदस्यास्य कवचस्य प्रजापतिः। ऋषिश्च्छन्दश्च बृहती देवी पद्मालया स्वयम्॥
धर्मार्थकाममोक्षेषु विनियोगः प्रकीर्तितः। पुण्यबीजं च महतां कवचं परमाद्भुतम्॥
ॐ ह्रीं कमलवासिन्यै स्वाहा मे पातु मस्तकम्। श्रीं मे पातु कपालं च लोचने श्रीं श्रियै नमः॥
ॐ श्रीं श्रियै स्वाहेति च कर्णयुग्मं सदाऽवतु। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै स्वाहा मे पातु नासिकाम्॥
ॐ श्रीं पद्मालयायै च स्वाहा दन्तं सदाऽवतु। ॐ श्रीं कृष्णप्रियायै च दन्तरन्ध्रं सदाऽवतु॥
ॐ श्रीं नारायणेशायै मम कण्ठं सदाऽवतु। ॐ श्रीं केशवकान्तायै मम स्कन्धं सदाऽवतु॥
ॐ श्रीं पद्मानिवासिन्यै स्वाहा नाभिं सदाऽवतु। ॐ ह्रीं श्रीं संसारमात्रे मम वक्षः सदाऽवतु॥
ॐ श्रीं श्रीं कृष्णकान्तायै स्वाहा पृष्ठं सदाऽवतु। ॐ ह्रीं श्रीं श्रियै स्वाहा मम हस्तौ सदाऽवतु॥
ॐ श्रीं निवासकान्तायै मम पादौ सदाऽवतु। ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्रियै स्वाहा सर्वाङ्गं मे सदाऽवतु॥
प्राच्यां पातु महालक्ष्मीराग्नेय्यां कमलालया। पद्मा मां दक्षिणे पातु नैर्ऋत्यां श्रीहरिप्रिया॥
पद्मालया पश्चिमे मां वायव्यां पातु श्रीः स्वयम्। उत्तरे कमला पातु ऐशान्यां सिन्धुकन्या॥
नारायणेशी पातूर्ध्वमधो विष्णुप्रियाऽवतु। सततं सर्वतः पातु विष्णुप्राणाधिका मम॥