सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ब्रह्मवैवर्त पुराण

Brahma Vaivarta Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished810 पृष्ठ
पृष्ठ 349 स्कैन

गणपतिखण्ड ३३९

पिताजीने चित्ररथकी कन्यासे मेरा विवाह कर दिया। वह सती-साध्वी नारी अत्यन्त तेजस्विनी तथा सतत तपस्यामें रत रहनेवाली थी। एक दिन ऋतुस्नान करके वह मेरे पास आयी। उस समय मैं भगवच्चरणोंका ध्यान कर रहा था। मुझे बाह्यज्ञान बिलकुल नहीं था। पत्नीने अपना ऋतुकाल निष्फल जानकर मुझे शाप दे दिया कि 'तुम अब जिसकी ओर दृष्टि करोगे, वही नष्ट हो जायगा'। तदनन्तर जब मैं ध्यानसे विरत हुआ, तब मैंने उस सतीको संतुष्ट

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 350 स्कैन
३४०संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

भाँति भूमिपर गिरकर मूर्च्छित हो गयीं। तब वहाँ उपस्थित सभी देवता, देवियाँ, पर्वत, गन्धर्व, शिव तथा कैलासवासी जन यह दृश्य देखकर आश्चर्यचकित हो गये। उस समय उनकी दशा चित्रलिखित पुत्तलिकाके समान जड़ हो गयी।

इस प्रकार उन सबको मूर्च्छित देखकर श्रीहरि गरुड़पर सवार हुए और उत्तरदिशामें स्थित पुष्पभद्राके निकट गये। वहाँ पुष्पभद्रा नदीके तटपर वनमें स्थित एक गजेन्द्रको देखा, जो निद्राके वशीभूत हो बच्चोंसे घिरकर हथिनीके साथ सो रहा था। उसका सिर उत्तर दिशाकी ओर था, मन परमानन्दसे पूर्ण था और वह सुरतके परिश्रमसे थका हुआ था। फिर तो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

प्रणाम करना

पृष्ठ 351 स्कैन

गणपतिखण्ड ३४१

निषेककर्ता, संहर्ताके भी संहारक, पालकके भी पालक, परात्पर, परिपूर्णतम गोलोकनाथ हैं। हम ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर जिस पुरुषकी कलाएँ हैं, महाविराट् जिसका अंश है, जिसके रोम-विवरमें जगत् भरे हैं, कोई-कोई उनके कलांश हैं और कोई-कोई कलांशके भी अंश हैं और जो सम्पूर्ण चराचर जगत्-स्वरूप हैं, उन्हीं श्रीकृष्णमें विनायक स्थित हैं।

इस प्रकार श्रीविष्णुका कथन सुनकर पार्वतीका मन संतुष्ट हो गया। तब वे उन गदाधर भगवान्को प्रणाम करके शिशुको दूध पिलाने लगीं। तदनन्तर प्रसन्न हुई पार्वतीने शंकरजीकी प्रेरणासे अञ्जलि बाँधकर भक्तिपूर्वक उन कमलापति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 352 स्कैन
३४२संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

शर्करायुक्त द्रवका मधुपर्क प्रदान किया। पुनः स्वर्गलोकके वैद्य अश्विनीकुमारद्वारा निर्मित स्नानोपयोगी विष्णुतैल, बहुमूल्य रत्नोंके बने हुए सुन्दर आभूषण, पारिजातके पुष्पोंकी सौ मालाएँ, मालती, चम्पक आदि अनेक प्रकारके पुष्प, तुलसीके अतिरिक्त पूजोपयोगी तरह-तरहके पत्र, चन्दन, अगुरु, कस्तूरी, कुंकुम, ढेर-के-ढेर रत्नप्रदीप और धूप सादर समर्पित किये। तत्पश्चात् उसे प्रिय लगनेवाले नैवेद्यों—तिलके लड्डू, जौ और गेहूँके चूर्ण, पूड़ी, अत्यन्त स्वादिष्ट तथा मनोहर पक्वान्न, शर्करामिश्रित स्वादिष्ट स्वस्तिकके आकारका बना हुआ त्रिकोण पकवानविशेष, गुड़युक्त खील, चिउड़ा और अगहनीके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 353 स्कैन

गणपतिखण्ड ३४३

बीज, अंकुर और उसके आश्रय, स्त्री-पुरुष और नपुंसकके स्वरूपमें विराजमान तथा इनकी इन्द्रियोंसे परे, सबके आदि, अग्रपूज्य, सर्वपूज्य, गुणके सागर, स्वेच्छासे सगुण ब्रह्म तथा स्वेच्छासे ही निर्गुण ब्रह्मका रूप धारण करनेवाले, स्वयं प्रकृतिरूप और प्रकृतिसे परे प्राकृतरूप हैं। शेष अपने सहस्रों मुखोंसे भी आपकी स्तुति करनेमें असमर्थ हैं। आपके स्तवनमें न पञ्चमुख महेश्वर समर्थ हैं न चतुर्मुख ब्रह्मा ही; न सरस्वतीकी शक्ति है और न मैं ही कर सकता हूँ। न चारों वेदोंकी ही शक्ति है, फिर उन वेदवादियोंकी क्या गणना ?

इस प्रकार देवसभामें देवताओंके साथ सुरेश्वर गणेशकी स्तुति करके सुराधीश

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 354 स्कैन
३४४संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

अक्षरोंवाला मन्त्र सदा मेरे ललाटको बचाये। ‘ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं गम्’ यह निरन्तर मेरे नेत्रोंकी रक्षा करे। विघ्नेश भूतलपर सदा मेरे तालुकी रक्षा करें। ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं’ यह निरन्तर मेरी नासिकाकी रक्षा करे तथा ‘ॐ गौं गं शूर्पकर्णाय स्वाहा’ यह मेरे ओठको सुरक्षित रखे। षोडशाक्षर-मन्त्र मेरे दाँत, तालु और जीभको बचावे। ‘ॐ लं श्रीं लम्बोदराय स्वाहा’ सदा गण्डस्थलकी रक्षा करे। ‘ॐ क्लीं ह्रीं विघ्ननाशाय स्वाहा’ सदा कानोंकी रक्षा करे। ‘ॐ श्रीं गं गजाननाय स्वाहा’ सदा कंधोंकी रक्षा करे। ‘ॐ ह्रीं विनायकाय स्वाहा’ सदा पृष्ठभागकी रक्षा करे। ‘ॐ क्लीं ह्रीं’ कंकालकी और ‘गं’

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 355 स्कैन

गणपतिखण्ड ३४५

पार्वतीको देवताओंद्वारा कार्तिकेयका समाचार प्राप्त होना, शिवजीका कृत्तिकाओंके पास दूतोंको भेजना, वहाँ कार्तिकेय और नन्दीका संवाद

तदनन्तर, पहले शंकरका वीर्य पृथ्वीपर गिरनेसे कार्तिकेयके उत्पन्न होनेकी बात आयी थी, उसीके सम्बन्धमें बात छिड़नेपर—

श्रीधर्मने कहा— भगवन्! प्रकोपके कारण रतिसे उठते हुए शंकरजीका वह अमोघ वीर्य भूतलपर गिरा था, यह मुझे ज्ञात है।

भूमिने कहा— ब्रह्मन्! उस वीर्यका वहन करना अत्यन्त कठिन था, इसलिये जब मैं उसका भार सहन न कर सकी, तब मैंने उसे अग्निमें डाल दिया; अतः मुझ अबलाको क्षमा कीजिये।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 356 स्कैन

३४६ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

विशालाक्ष, शंकुकर्ण, कबन्ध, नन्दीश्वर, महाकाल,
वज्रदन्त, भगन्दर, गोधामुख, दधिमुख आदि
दूतोंको, जो धधकती हुई आगकी लपटके समान
उद्दीप्त हो रहे थे, भेजा। उन सभी शिव-दूतोंने,
जो नाना प्रकारके शस्त्रास्त्रोंसे सुसज्जित थे, शीघ्र
ही जाकर कृत्तिकाओंके भवनको चारों ओरसे घेर
लिया। उन्हें देखकर सभी कृत्तिकाओंका मन
भयसे व्याकुल हो गया। तब वे ब्रह्मतेजसे उद्दीप्त
होते हुए कार्तिकेयके पास जाकर कहने लगीं।

कृत्तिकाओंने कहा— बेटा कार्तिकेय! असंख्यों
कराल सेनाओंने भवनको चारों ओरसे घेर लिया
है और हमें पता भी नहीं है कि ये किसकी हैं।

तब कार्तिकेय बोले— माताओ! आपलोगोंका
भय दूर हो जाना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५२- पुष्करमें तप करते हुए इन्द्रको श्रीविष्णुका प्रकट होकर मनोवाञ्छित वर, कवच और मन्त्र प्रदान करना

पृष्ठ 357 स्कैन

गणपतिखण्ड ३४७


जाय। भाई! कर्मानुसार जिनका जिन-जिन योनियोंमें जन्म होता है, वे उन्हीं योनियोंमें निरन्तर रहते हुए निर्वृति लाभ करते हैं। वे चाहे संत हों अथवा मूर्ख हों, जिन्हें कर्मभोगके परिणामस्वरूप जिस योनिकी प्राप्ति हुई है, वे विष्णुमायासे मोहित होकर उसी योनिको बहुत बढ़कर समझते हैं। जो सनातनी विष्णुमाया सबकी आदि, सर्वस्व प्रदान करनेवाली और विश्वका मङ्गल करनेवाली हैं, उन्हीं जगज्जननीने इस समय भारतवर्षमें शैलराजकी पत्नीके गर्भसे जन्म धारण किया है और दारुण तपस्या करके शंकरको पतिरूपमें प्राप्त किया है। ब्रह्मासे लेकर तृणपर्यन्त सारी सृष्टि कृत्रिम है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 358 स्कैन

३४८
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
अधीन है। दैवसे बढ़कर दूसरा कोई बली नहीं
है। वह दैव श्रीकृष्णके वशमें रहनेवाला है;
क्योंकि वे दैवसे परे हैं। इसीलिये संतलोग उन
ऐश्वर्यशाली परमात्माका निरन्तर भजन करते हैं।
अविनाशी श्रीकृष्ण अपनी लीलासे दैवको बढ़ाने
और घटानेमें समर्थ हैं। उनका भक्त दैवके
वशीभूत नहीं होता—ऐसा निर्णीत है। इसलिये
आपलोग इस दुःखदायक मोहका परित्याग कीजिये
और जो सुखदाता, मोक्षप्रद, सारसर्वस्व, जन्म-
मृत्युके भयके विनाशकर्ता, परमानन्दके जनक
और मोह-जालके उच्छेदक हैं तथा ब्रह्मा, विष्णु
और शिव आदि सभी देवगण जिनका निरन्तर
भजन करते हैं, उन गोविन्दकी भक्ति कीजिये।
इस भवसागरमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 359 स्कैन

गणपतिखण्ड
३४९


मयूर, खञ्जन, शुक, कोकिल, कबूतर, शङ्खचिल्ल (सफेद चील), माङ्गल्यिक चक्रवाक, कृष्णसार-मृग, सुरभी और चमरी गौ, श्वेत चँवर, सवत्सा धेनु और शुभ पताकाको देखा। उस समय नाना प्रकारके बाजोंकी मङ्गलध्वनि सुनायी पड़ने लगी, हरिकीर्तन तथा घण्टा और शङ्खका शब्द होने लगा। इस प्रकार मङ्गल-शकुनोंको देखते तथा सुनते हुए कार्तिकेय आनन्दपूर्वक उस मनके समान वेगशाली रथके द्वारा क्षणमात्रमें ही पिताके मन्दिरपर जा पहुँचे। वहाँ कैलासपर पहुँचकर वे अविनाशी वट-वृक्षके नीचे कृत्तिकाओं तथा श्रेष्ठ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 360 स्कैन
३५०संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

ब्रह्मा, धर्म, देवताओं और हर्षित मुनिवरोंमें प्रत्येकको प्रणाम किया और उनका शुभाशीर्वाद पाया। फिर बारी-बारीसे सबसे कुशल-समाचार पूछकर वे एक रत्नसिंहासनपर बैठे। उस समय पार्वतीसहित शंकरने ब्राह्मणोंको बहुत-सा धन दान किया।
(अध्याय १६)


कार्तिकेयका अभिषेक तथा देवताओंद्वारा उन्हें उपहार-प्रदान

श्रीनारायणजी कहते हैं— नारद! तदनन्तर जगदीश्वर विष्णुने प्रसन्नमनसे शुभ मुहूर्त निश्चय करके कार्तिकेयको एक रमणीय रत्नसिंहासनपर बैठाया और कौतुकवश नाना प्रकारके झाँझ-मँजीरा तथा यन्त्रमय बाजे बजवाये। फिर अमूल्य रत्नोंके बने हुए

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 361 स्कैन

गणपतिखण्ड
३५१

वे सम्पूर्ण कामनाओंके देनेवाले स्वामीके चरणकमलोंकी सेवा करती रहती थीं। नारद ! इस प्रकार मैंने देवताओंका समागम, पार्वतीको पुत्र-प्राप्ति, कुमारका अभिषेक, उनका पूजन और विवाह तथा गणेशका विवाह—यह सारा वृत्तान्त तुमसे वर्णन कर दिया। अब तुम्हारे मनमें कौन-सी अभिलाषा है? फिर और क्या सुनना चाहते हो ? (अध्याय १७)


गणेशके शिरश्छेदनके वर्णनके प्रसङ्गमें शंकरद्वारा सूर्यका मारा जाना, कश्यपका शिवको शाप देना, सूर्यका जीवित होना और माली-सुमालीकी रोगनिवृत्ति

नारदने पूछा—महाभाग नारायण ! आप तो वेदवेदाङ्गोंके पारगामी विद्वान्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 362 स्कैन

३५२ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

और सुमाली व्याधिग्रस्त हो गये। उनके शरीरमें सफेद कोढ़ हो गयी, जिससे सारा अङ्ग गल गया, शक्ति जाती रही और प्रभा नष्ट हो गयी। तब स्वयं ब्रह्माने उन दोनोंसे कहा—'सूर्यके कोपसे ही तुम दोनों हतप्रभ हो गये हो और तुम्हारा शरीर गल गया है, अतः तुमलोग सूर्यका भजन करो।' फिर ब्रह्मा उन दोनोंको सूर्यका कवच, स्तोत्र और पूजाकी सारी विधि बतलाकर ब्रह्मलोकको चले गये। मुने! तदनन्तर वे दोनों पुष्करमें जाकर सूर्यका भजन करने लगे। वहाँ वे तीनों काल स्नान करके भक्तिपूर्वक उत्तम सूर्य-मन्त्रके जपमें तल्लीन हो गये।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 363 स्कैन

गणपतिखण्ड

३५३


पूर्वकालमें अहल्याका हरण करनेके कारण गौतमके शापसे जब इन्द्रके शरीरमें सहस्र भग हो गये थे, उस संकट-कालमें बृहस्पतिजीने प्रेमपूर्वक पापयुक्त इन्द्रको जो कवच दिया था, वही अपूर्व सूर्यकवच मैं तुमलोगोंको प्रदान करता हूँ।

बृहस्पतिने कहा— इन्द्र! सुनो। मैं उस परम अद्भुत कवचका वर्णन करता हूँ जिसे धारण करके मुनिगण पवित्र हो भारतवर्षमें जीवन्मुक्त हो गये। इस कवचके धारण करनेवालेके संनिकट व्याधि भयके मारे उसी प्रकार नहीं जाती है, जैसे गरुड़को देखकर साँप दूर भाग जाते हैं। इसे अपने शिष्यको, जो गुरुभक्त और शुद्ध हो, बतलाना चाहिये परंतु जो दूसरेके दुष्ट स्वभाववाले शिष्यको देता है, वह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 364 स्कैन

३५४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

तीनों काल इसका पाठ करता है, वह समस्त व्याधियोंसे मुक्त हो जाता है। उसके अंधापन, कोढ़, दरिद्रता, रोग, शोक, भय और कलह—ये सभी विश्वेश्वर सूर्यकी कृपासे निश्चय ही नष्ट हो जाते हैं। जो भयंकर कुष्ठसे दुःखी, गलित अङ्गोंवाला, नेत्रहीन, बड़े-बड़े घावोंसे युक्त, यक्ष्मासे ग्रस्त, महान् शूलरोगसे पीड़ित अथवा नाना प्रकारकी व्याधियोंसे युक्त हो, वह भी यदि एक मासतक हविष्यान्न भोजन करके इस स्तोत्रका श्रवण करे तो निश्चय ही रोगमुक्त हो जाता है और उसे सम्पूर्ण तीर्थोंमें स्नान करनेका फल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 365 स्कैन

गणपतिखण्ड ३५५

विहार करने लगा। उस वनमें उसके बहुत-से बच्चे हुए। इसी समय श्रीहरिने उस हाथीका मस्तक काटकर बालक (गणेश)-के सिरपर लगा दिया। वत्स! गजमुखके लगानेका प्रसङ्ग तुमको सुना दिया। इसके श्रवणसे पाप नष्ट होते हैं। अब और क्या सुनना चाहते हो, सो कहो।

नारदने पूछा— प्रभो! किस ब्रह्मशापके कारण वे सभी देवता श्रीभ्रष्ट हो गये थे। पुनः किस प्रकार उन्होंने उन जगज्जननी कमलाको प्राप्त किया? उस समय महेन्द्रने क्या किया? आप उस परम दुर्लभ गोपनीय रहस्यको बतलानेकी कृपा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५३- राजा कार्तवीर्यद्वारा—'युद्ध कीजिये अथवा मेरी अभीष्ट गौ समर्पित कीजिये' कहनेपर जमदग्निमुनिका उसे घर लौटने और सनातन धर्मकी रक्षा करनेके लिये निर्देश देना

पृष्ठ 366 स्कैन

३५६
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
पुण्यदायक शुभ भारतवर्षमें एक वर्षतक निराहार
रहकर लक्ष्मीकी प्राप्तिके हेतु उन्होंने लक्ष्मीपतिकी
सेवा की। तब श्रीहरिने प्रकट होकर इन्द्रको
मनोवाञ्छित वर तथा लक्ष्मीका स्तोत्र, कवच और
ऐश्वर्यवर्धक मन्त्र प्रदान किया। मुने! यह सब
देकर श्रीहरि तो वैकुण्ठको चले गये और इन्द्र
क्षीरसागरपर पहुँचे। वहाँ उन्होंने कवच धारणकर
स्तोत्रद्वारा स्तवन करके लक्ष्मीको प्राप्त किया।
तत्पश्चात् देवराज इन्द्रने शत्रुको जीतकर अमरावतीको
अपने अधिकारमें कर लिया। इसी प्रकार सभी
देवता एक-एक करके अपने इच्छित स्थानको
प्राप्त हुए।
(अध्याय २०-२१)

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 367 स्कैन

... गणपतिखण्ड ३५७
करनेपर भी मन्त्र सिद्धिदायक नहीं होता*।
नारायण कहते हैं— महामुने! यों जगदीश्वर
श्रीहरिने प्रसन्न हो इन्द्रको यह कवच देनेके
पश्चात् पुनः जगत्की हित-कामनासे कृपापूर्वक
उन्हें 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमो महालक्ष्म्यै हरिप्रियायै
स्वाहा' यह षोडशाक्षर-मन्त्र भी प्रदान किया।
फिर जो गोपनीय, परम दुर्लभ, सिद्धों और
मुनिवरोंद्वारा दुष्प्राप्य और निश्चितरूपसे सिद्धिप्रद
है, वह सामवेदोक्त शुभ ध्यान भी बतलाया।
(वह ध्यान इस प्रकार है—) जिनके शरीरकी
आभा श्वेत चम्पाके पुष्पके सदृश तथा कान्ति
सैकड़ों चन्द्रमाओंके समान है, जो अग्निमें तपाकर
शुद्ध की हुई साड़ीको धारण किये हुए तथा
रत्ननिर्मित

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५४- माताद्वारा युद्ध न करनेका अनुरोध किये जानेपर भी भार्गव परशुरामकी इक्कीस बार पृथ्वीको क्षत्रियहीन करनेकी प्रतिज्ञा

पृष्ठ 368 स्कैन
३५८संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण

वस्तुहीन एवं निष्फल हो जाता है, जैसे दूध पीनेवाले बच्चोंको माताके बिना सुख नहीं मिलता। आप तो जगत्‌की माता हैं; अतः प्रसन्न हो जाइये और हम अत्यन्त भयभीतोंकी रक्षा कीजिये। हमलोग आपके चरणकमलका आश्रय लेकर शरणापन्न हुए हैं। आप शक्तिस्वरूपा जगज्जननीको बारंबार नमस्कार है। ज्ञान, बुद्धि तथा सर्वस्व प्रदान करनेवाली आपको पुनः-पुनः प्रणाम है। महालक्ष्मी! आप हरि-भक्ति प्रदान करनेवाली, मुक्तिदायिनी, सर्वज्ञा और सब कुछ देनेवाली हैं। आप बारंबार मेरा प्रणिपात स्वीकार करें। माँ! कुपुत्र तो कहीं-कहीं होते हैं,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें