सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)

Panchadashi by Swami Vidyaranya

स्वामी विद्यारण्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished726 पृष्ठ
पृष्ठ 601
स्थायी लिंक
पृष्ठ 601 स्कैन

पंचभूत का संक्षेप १३

चित्तों को अनन्त शान्तिदायक अखण्ड एकरस तत्व भी भयानक
दीखता है। बालक जैसे जंगल में डरता है इसी तरह अखण्ड तत्व
से भी कई लोगों को भय लगता है। परन्तु उनके डरने का कोई
भी उचित कारण नहीं है। जब कोई समाधि करता है और जब
निश्चित हो जाने की गम्भीर अवस्था आती है और तूष्णींभाव
का उदय होता है, तब उस अखण्ड सद्वस्तु का अनुभव साधकों
को स्पष्ट ही होता है। 'उस समय तो कुछ भी नहीं रहता है' ऐसा
विचार ठीक नहीं है, क्योंकि शून्य (कुछ नहीं) को जानने वाला
जो कोई तत्त्व है उसको 'कुछ भी नहीं' कहना अनुचित है। शून्य
को तो शून्य का ज्ञान होता ही नहीं है। जब हम निर्मनस्क
होते हैं, उस निर्मनस्क अवस्था का जो साक्षी है, वही तत्त्व सत्
पदार्थ है। इस सत् में इस पसारे को फैलाने की जो शक्ति रहती
है, वह न तो असत् ही है, क्योंकि प्रतीत होती है और न सत्
ही है, क्योंकि वह सदा नहीं रहती। उसकी बाधा हो जाती है।
देवदत्त में देवदत्त की शक्ति भी रहती है, परन्तु शक्ति को और
देवदत्त को दो नहीं गिना जाता। ये दोनों मिल कर एक ही गिने
जाते हैं। इसी तरह ब्रह्म और उसकी शक्ति दो तत्व नहीं गिने
जाते। कहने का तात्पर्य यह है शक्ति के कारण द्वैत नहीं होता
है। जैसे शक्ति के कारण द्वैत नहीं होता है, ठीक इसी तरह
शक्ति के जो स्थूल कार्य (पृथिव्यादि) हैं उनसे भी द्वैत की शंका
को अवकाश नहीं है। उस शक्ति से, सब से प्रथम आकाश
उत्पन्न हुआ। उसमें जो सत्ता है वह इस सत् से ही आई है। सत्
का ही आकाश बन गया है। 'आकाश की सत्ता' ऐसा कहना
दार्शनिक भूल है। यह सत्ता वायु आदि अगले भूतों में भी गई
है। आकाश उनमें नहीं गया, इसी कारण कहते हैं कि आकाश

पृष्ठ 602
स्थायी लिंक
पृष्ठ 602 स्कैन

१४ पंचदशी
और सत्ता भिन्न भिन्न तत्त्व है । आकाश में से सत्ता को पृथक्
कर लो फिर बताओ आकाश का क्या रूप रह गया है ? सत् से
भिन्न होने के कारण वह तो अब निश्चय ही असत् है। असत् होने
पर भी प्रतीत हो रहा है, यही तो माया का चमत्कार है। आकाश
तो कभी सत् हो ही नहीं सकता और सद्वस्तु में कहीं जरा सा
भी स्थान नहीं है कि उसके अन्दर आकाशादि अन्य पदार्थ समा
सकें। इसीलिये तत्त्वज्ञानी की दृष्टि जब आकाश पर पड़ेगी, तब
वह उसे निस्तत्त्व समझेगा और जब सद्वस्तु पर उसका ध्यान
जायगा तब वह उसे निश्छिद्र किंवा निरन्तर ही समझेगा। यों
प्रत्येक भूत और प्रत्येक भौतिक पदार्थ की असत्ता पर जब
बार बार विचार चलेगा, तब अद्वैत के सत्य होने की बात दृढ़तर
होती जायगी। परन्तु ध्यान रहे कि इस असत्यवासना का
प्रभाव व्यवहार पर कुछ भी नहीं पड़ेगा। वह तो पहले जैसा
ही चलता जायगा। व्यवहार को बन्द कर देने का जो एक वृथा
विचार नवीन साधकों को हो जाता है वह भूल होती है। होना
यह चाहिये कि जो व्यवहार अब तक अपने संकीर्ण दृष्टिकोण
से चल रहा था वही अब व्यापक जगदात्मा के दृष्टिकोण से
चलना चाहिये । इस ज्ञान से पदार्थों का स्वरूप बदल नहीं
जाता है। यह ज्ञान तो केवल हमारे दृष्टिकोण को बदलता है।
ज्ञानी के व्यवहार में अवश्य ही कुछ ऐसा चमत्कार आ जाना
चाहिये कि उसका व्यवहार आकर्षक हो, सदय हो, नमूने का
हो, अनुकरणीय हो, लोकहित में बाधा न डालता हो। ऐसा
जिसका व्यवहार हो वही ज्ञानी है। उस ज्ञानी की जिस परिमाण
से द्वैत की अवज्ञा (अनादर) दृढ़ होगी उसी परिमाण से अद्वैत में
बुद्धि ठहरेगी। यह बुद्धि जब ठहर चुकेगी और संसार समुद्र की

पंचभूतविवेक का संक्षेप १५

पृष्ठ 603
स्थायी लिंक
पृष्ठ 603 स्कैन

पंचभूतविवेक का संक्षेप १५

कूलंकष लहरें भी जब इस बुद्धि रूपी तट को तोड़ फोड़ नहीं
सकेंगी तब यह पुरुष 'जीवन्मुक्त' कहाने लगेगा। पाँचों भूत
या पाँचों भूतों से बना हुआ कोई भी पदार्थ 'जब दीखे तभी
उसके सत्य तत्त्व पर दृष्टि पड़ने लगे और उसमें ही जमने भी
लगे तो यही 'द्वैतावज्ञा' कहाती है। यही 'अद्वैत बुद्धि' कही
जाती है और उसे ही 'ब्राह्मी स्थिति' भी कह देते हैं। मरते समय
भी एक क्षण भर के लिये भी यदि किसी को ऐसी उदार स्थिति
हाथ लग जाय तो उसकी मुक्ति अवश्यंभाविनी है। फिर जो
बड़भागी बचपन से ही इस शुभ स्थिति में जमने लगा हो, उसके
विषय में तो पूछते ही क्या हो ? क्योंकि मरते समय जो भ्रान्ति
नष्ट हुई है वह भ्रान्ति फिर कभी भी लौट कर नहीं आयेगी।
मृत्यु को तो इस लोक और परलोक की मध्य सीमा मानते हैं।
उस सीमा पर जिसकी भ्रान्ति नष्ट हो जायगी दूसरे शब्दों में
उसकी परलोक यात्रा की पूँजी ही जल भुन कर राख हो जायगी।
जिस पुरुष को उपर्युक्त प्रकार की द्वैतावज्ञा स्थित हो गई हो,
जिसे ब्राह्मी स्थिति की प्राप्ति हो चुकी हो, वह महामना खाट पर
सड़ कर, भूमि पर लोट कर, पूर्ण स्वस्थ रह कर या मूर्च्छावस्था
में प्राणों का त्याग भले ही कर दे, उसे फिर भ्रान्ति कभी भी
नहीं होगी। मूर्च्छा आदि के कारण तत्व का विचार न कर सकने
पर भी ज्ञानी का ज्ञान नष्ट नहीं हो जाता है। क्या भला कहीं
पढ़ा लिखा आदमी नींद आ जाने से कुपढ़ा हो जाता है ? जिस
महाविद्या को प्रमाणों ने बड़े परिश्रम से जगाया है, वह विद्या
अब कभी भी नष्ट होने वाली नहीं है। क्योंकि वेदान्तों से प्रवल
तो कोई प्रमाण ही नहीं है। वेदान्तों के बताये जिस अद्वैत का
पूर्ण अनुमोदन साधक के अनुभव ने कर दिया है उस अद्वैत की

पृष्ठ 604
स्थायी लिंक
पृष्ठ 604 स्कैन

१६ पंचदशी
बाधा करने को दूसरा प्रमाण कहाँ से आयेगा ? अनुभव से-अपने
तजुर्बे से-बड़ा तो कोई प्रमाण ही नहीं होता। इस प्रकार सत्
जो अद्वैत है और अनृत जो द्वैत है, इन दोनों को हिलामिला
कर जो एक मिश्रण बना लिया गया है, इस मिश्रण को जब
सर्वथा अलगा दिया जाय, जब इन दोनों को अलग अलग समझ
लिया जाय, तो निर्वाण पद किसी के भी रोके रुक नहीं सकेगा।
सारांश यही हुआ कि पंचभूत विवेक करने पर जिस वेदान्त-
सिद्ध अद्वैत का ज्ञान होगा, उसकी बाधा अन्तकाल में भी नहीं
हो सकेगी और विदेहमुक्ति मिल कर ही रहेगी।

3. Pancha Kosha Viveka

पृष्ठ 605
स्थायी लिंक
पृष्ठ 605 स्कैन

[ ३ ]
पंचकोशविवेक का संक्षेप
पंचकोशविवेक नाम के तीसरे प्रकरण में बताया गया है
कि देह, देह से अन्दर प्राण, प्राण से अन्दर मन, मन से अन्दर
कर्ता [विज्ञान], कर्ता से अन्दर भोक्ता [ आनन्दमय ] बस यह
परम्परा ही तो आत्मा के छिपने की 'गुहा' कहाती है । इस
गुहा में जो ब्रह्म तत्व छिप सा गया है, उसे तो हम तभी जान
सकते हैं, जब कि पहले इन ऊपर के पांचों कोशों का विवेक कर
लें । इस लिये आइये अब नारियल के छिलकों की तरह उन
पांचों कोशों को ही छील कर फेंक दें और गुहाहित ब्रह्मतत्व के
दर्शन करें—
यों तो जैसे ये अन्न, प्राण, मन, बुद्धि और आनन्द नाम
के कोश, आत्मतत्व को ढके बैठे हैं, प्रकट नहीं होने दे रहे हैं,
ठीक उसी तरह ये उसका दर्शन कराने में साधन भी तो हैं । ये
बन्ध भी करते हैं और मोक्ष भी दिलाते हैं । नारियल का छिलका
जैसे नारियल को ढके रहता है, इसी प्रकार नारियल को पाने
की जगह भी तो वही है । जिन पंचकोशों ने आत्मतत्व पर
परदा डाला है, उस तत्व के दर्शन भी तो उन्हीं के अन्दर होते
हैं । यदि ये पंचकोश न हों, तो किसी को आत्मतत्व का ध्यान
भी नहीं आ सकता । उस ब्रह्मतत्व के दर्शन की रीति यह है
कि देह से लेकर आनन्द पर्यन्त जो भी पदार्थ दीख रहे हैं, वे
सब इस प्रकरण में कही रीति से आत्मा नहीं है । किन्तु इन सब
को देखने वाला, स्वयं कभी भी न दीखनेवाला, जो तत्व है,

पृष्ठ 606
स्थायी लिंक
पृष्ठ 606 स्कैन

१८ पंचदशी
वही तो आत्मा है। आत्मा के न दीखने का यह कारण कदापि
नहीं है कि आत्मा नाम का कोई पदार्थ है ही नहीं, किन्तु उसके
न दीखने का कारण यह है कि वह तो स्वयं ही दीखनारूप है।
जैसे गुड़ को मीठा नहीं किया जा सकता, इसी प्रकार आत्मा
को भी देखा नहीं जा सकता। यों भले ही वह आत्मतत्व किसी
के अनुभव में न आता हो, परन्तु उसकी ज्ञानरूपता में तो लेश-
मात्र भी ठेस नहीं लग सकती है। जिस मूर्ख को तो सब के
जानने वाले उस ज्ञान का ही अनुभव किसी भी तरह न होता
हो, उस मिट्टी के ढेले को भला कौन समझा सकेगा ? जो मन्द
पुरुष ज्ञान को ही नहीं समझ रहा है,उसको ज्ञात [ज्ञान के विषयों ]
का अनुभव भी कैसे हो सकेगा ? “मेरे मुँह में जीभ नहीं है”
यह बात जितनी अयुक्त है, उतनी ही अयुक्त यह बात भी है
कि'मैं ज्ञान को नहीं जानता हूँ। विचार करो कि हमको कभी
घड़े का ज्ञान, कभी वस्त्र का ज्ञान और कभी रूपादि विषयों
का ज्ञान होता है, अपने योगयुक्त मन से ज्ञान के विषय इन
घड़े आदि पदार्थों की उपेक्षा [ अनादर ] कर दो, इन घटादि
सभी पदार्थों में, माला में सूत्र की तरह, जो ज्ञान या चैतन्य
शान्त भाव से अनुगत होकर विराज रहा है, उस शान्त ज्ञान
तक जब दृष्टि पहुँच जाय तब समझ लो कि यह ज्ञान ही ब्रह्म-
तत्व है। यह तत्व स्वयंप्रकाश भी है। इस सब पसारे के दीखने
से पहले यह दीखता है। जब यह आत्मा 'देखने की इच्छा'
नाम की अनुमति दे देता है, तब यह पसारा पीछे से दीखने
लगता है। बात तो यहां तक है कि यह पसारा उसके ही दीखने
से दीखता है। यह आत्मा स्वयं किसी को न दीखता हो [जैसा
कि सुषुप्ति में हो जाता है ] तो यह पसारा दीख ही नहीं सकता।

पंचकोशविवेक का संक्षेप १९

पृष्ठ 607
स्थायी लिंक
पृष्ठ 607 स्कैन

पंचकोशविवेक का संक्षेप १९
इस पसारे का दीखना सवा सोलह आने इसके दीखने के अधीन
है। यों इस सारे जगत् का साक्षी जो ज्ञानरूप आत्मा है वह
शुद्ध अवस्था में तब ही दीख सकेगा जब कि इन पांचों कोशों का
परित्याग पूर्णतया कर दिया जायगा। अर्थात् इनको आत्मा
समझना छोड़ दिया जायगा। इन सब कोशों को चमकाने वाला
जो ज्ञान नाम का प्रकाश है, वही तो हमारा अपना स्वरूप है।
अविचारपूर्ण दृष्टि के रहते रहते ही दीख पड़नेवाले देहादियों
को जब अनात्मा समझ लिया जाता है, तब विचारक के सामने
आत्मतत्व स्वयमेव आ खड़ा होता है। उस समय उसको चाहो
'तो 'कुछ नहीं' कह दो या 'आत्मा' कह दो या कुछ भी मत कहो।
आत्मतत्व का वर्णन करने में अध्यात्मशास्त्र ने 'नेति नेति' की
निराली भाषा का उपयोग इसी भाव से किया है। सम्प्रदायवाले
इस प्रकरण में एक गाथा कहा करते हैं—किसी मेले में कोई स्त्री
पुरुष बिछड़ गये थे। राज-पुरुषों ने सारे मेले को घेरकर एक द्वार
में से निकाला और द्वार पर खड़ी की हुई स्त्री से पूछते गये कि
क्या यह तुम्हारा पुरुष है? वह सब का निषेध करती गयी 'कि
यह मेरा पुरुष नहीं है।' जब तो उसका पुरुष आया, तब वह
कुछ भी न बोली किन्तु चुपचाप खड़ी रह गयी। कुछ न बोल
कर ही उसने अपने पुरुष को राजपुरुषों को बता दिया। इसी
प्रकार जितना कुछ निषेध किया जा सकता है, उस सब ही का
निषेध कर देने पर, जो तत्व शेष रह जाता है, वही तो आत्मा
है। यही 'नेति नेति' का सरल भाव भी है। यों यह तत्व सत्य
पदार्थ है यह सिद्ध हो चुका। इसकी ज्ञानरूपता भी सिद्ध की
जा चुकी। यही तत्व अनन्त भी है—औरों का तो कहना ही
क्या है, सबसे तीव्र गति वाली कल्पना को भी यदि हजारों वर्ष

पृष्ठ 608
स्थायी लिंक
पृष्ठ 608 स्कैन

२०
पंचदशी


देश और काल के विस्तृत मैदान में दौड़ते जांय, फिर जहां हम
पहुँच सकेंगे, वहाँ भी और उससे आगे भी यह ज्ञान रहता है।
यों इसमें देश और काल की कोई मर्यादा ही नहीं है। यह ज्ञान
सर्वरूप भी है—पदार्थों को दिखाने वाला सूर्य का प्रकाश जैसे
पदार्थों के ही आकार का हो जाता है, या जैसे पदार्थों के अन्दर
रहनेवाले पांच भूत पदार्थों के ही आकार के हो जाते हैं, इसी
प्रकार यह ज्ञान भी सब पदार्थों के रूप का हो जाता है। यह तो
सब पदार्थों का आत्मा है क्योंकि यह उनके अन्दर बैठा बैठा सब
को दिखाता रहता है। यों यह तत्व प्रत्येक पहलू से अनन्त है।
यह एक ही तत्व कभी तो 'ईश्वर' हो जाता है और कभी 'जीव'
बन जाता है। जगत् की निर्माणशक्ति जब हमारे ध्यान में आती
है तब ईश्वर रूप में यही तत्व हमें याद आता है। जब पांचभौतिक
शरीर की ओर हमारा ध्यान जाता है तब यही तत्व हमें जीव मालूम
पड़ने लगता है। तात्पर्य यह है कि जो जो उपाधियां हमें दीखती हैं
उन सभी के साथ यह तत्व अठखेलियां करता रहता है—यह उन
सभी में रमा हुआ रहता है। जब हम न तो सृष्टि को देखें और न
शरीरों का ही ध्यान करें, तब तो केवल अनन्त व्यापक चेतना का
ही अखण्ड साम्राज्य हमारे सामने आकर खड़ा हो जाता है। तब
योगी के अवाक् रह जाने की ऊँची से ऊँची अवस्था आती है।
ईश्वर और जीव दोनों ही तत्व अपनी अपनी उपाधि के कारण
से ही हैं। ये दोनों उपाधियुक्त चेतना हैं। जो महापुरुष इन
उपाधियुक्त चेतनाओं को छोड़कर निरुपाधि चेतना से आँख भिड़ा
देगा, जिस साधक का यह त्राटक कभी भी खण्डित नहीं होगा,
जो साधक बड़े बड़े साम्राज्यों को चलाता हुआ भी इस व्यापक
चेतना को नहीं भूलेगा, जिस महापुरुष के अन्तस्तल में यह बात

[Page Header: पंचकोशविवेक का संक्षेप २१]

पृष्ठ 609
स्थायी लिंक
पृष्ठ 609 स्कैन

[Page Header: पंचकोशविवेक का संक्षेप २१]

बैठ जायगी कि इस ईश्वरभाव और जीवभाव का जन्म तभी होता
है जब हम शक्तियों और कोशों की ओर को ध्यान दे बैठते हैं,
यदि हम इन दोनों की ओर को ध्यान बँटाना ही छोड़ दें तो
फिर ब्रह्मभाव ही शेष रह जाता है। ऐसा ज्ञान पाते ही साधक
लोग पूर्ण रूप से ब्रह्म हो जाते हैं। अपनी उपाधियों को तोड़
फोड़कर अपने व्यापक रूप को कमा लेते हैं। वेदान्तसम्प्रदाय
में बताये हुए चारों साधनों से युक्त जो अधिकारी लोग उपर्युक्त
प्रकार से पांचों कोशों का विवेक करके, उस गुहाहित ब्रह्म का
साक्षात्कार कर लेते हैं तो यह बात बेझिझक कही जा सकती
है कि वे तो ब्रह्म तत्त्व ही होगये हैं। 'न जायते म्रियते वा
विपश्चित्' ऐसे ज्ञानी पुरुष का फिर मरना जीना छूट जाता है।
क्योंकि ब्रह्म का तो जन्म ही नहीं होता है। उसने तो विवेक
के द्वारा अपने अमर ब्रह्मभाव को जगा लिया है।

4. Dvaita Viveka

पृष्ठ 610 स्कैन

[ ४ ]
द्वैतविवेक का संक्षेप
द्वैतविवेक नाम के चौथे प्रकरण में बताया गया है कि—द्वैत
दो तरह का होता है । एक ईश्वर का द्वैत, दूसरा जीव का द्वैत ।
इन्द्रियों से दीख पड़ने वाला संसार ईश्वर का बनाया हुआ द्वैत
है । इस द्वैत के विषय में अपनी अपनी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

[header] द्वैतविवेक का संक्षेप २३

पृष्ठ 611 स्कैन

[header] द्वैतविवेक का संक्षेप २३
पिलाकर निकालते हैं वही काम कछवी अपने संकल्प से कर
डालती है। संयम करते करते संयमी लोगों के संकल्प में फिर कर्म
की शक्ति आ जाती है। संकल्प में से ही तो कर्म में बल आता है।
तत्त्वज्ञानी के कर्म में और संकल्प में दोनों जगह बल रहता है।
ईश्वर को कर्म करना ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 612 स्कैन

[Page Header: २४ पंचदशी]

व्यवहार होते हैं। परन्तु जाग्रत् समय के मनोमय पदार्थों को
अत्यन्त सावधानी से जान लेना चाहिये। जब हमारा मन किसी
पदार्थ को देखता है, तब वह उसी पदार्थ के रूप का हो जाता
है। आंख बन्द करके ध्यान करते ही वही रूप हमारे मन में
दीखा करता है। यों जब हम जागरण के समय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

द्वैतविवेक का संक्षेप २५

पृष्ठ 613 स्कैन

द्वैतविवेक का संक्षेप २५

बन्धन करेगा ही। मानसद्वैत को सदा के लिये नष्ट कर देनेवाला
उपाय, ब्रह्मतत्व का—अपने व्यापक आत्मतत्व का—ज्ञान ही है।
ईश्वर का द्वैत आंखों के सामने खड़ा भी रहे परन्तु उसको मिथ्या
( बाधित होजाने वाला ) समझ लेने से ही,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 614 स्कैन

२६ पंचदशी
द्वैत से राग करना बन्धनकारक है वैसे ही ईश्वर के द्वैत से द्वेष
करना भी बन्धनकारक ही है। जीव के द्वैत के दो भेद हैं—एक
शास्त्रीय दूसरा अशास्त्रीय। आत्मा और ब्रह्म का विचार शास्त्रीय
मानस जगत् है। इस द्वैत को तत्वज्ञान हो चुकने के बाद
छोड़ देना चाहिए। अशास्त्रीय द्वैत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

[Page Header: द्वैतविवेक का संक्षेप | २७]

पृष्ठ 615 स्कैन

[Page Header: द्वैतविवेक का संक्षेप | २७]

ही अच्छा था। तत्त्वज्ञान का इतना तो दृष्टफल होना ही
चाहिये कि तत्त्वज्ञानी का व्यवहार उसका रहन सहन, उसकी
बात-चीत, सब में अलौकिकपना हो और उसके व्यवहार से
उसकी पूजा हो, लोग उसको श्रद्धा से देखें। कामादि के साथ
ही साथ, सब दोषों के मूल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 616 स्कैन

२८ पंचदशी
ब्रह्मज्ञानी कहना भी ठीक नहीं है । अध्यात्मविद्या के पारंगत मुनि
लोगों का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

5. Mahavakya Viveka

पृष्ठ 617 स्कैन

महावाक्यविवेक का संक्षेप

'महाश्रोत्रिय' 'महाराजा' 'महायात्रा' 'महाप्रस्थान' 'महा-
ज्ञानी' आदि जैसे शब्द हैं वैसा ही यह 'महावाक्य' भी है।
इसका एक यह भी अर्थ हो सकता है कि—जिस से बड़ा, जिससे
व्यापक अर्थ वाला कोई अन्य वाक्य न हो सकता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 618 स्कैन

३० पंचदशी

जिन महावाक्यों का उल्लेख है वे सभी प्राणियों के अन्दर गुप्तभाव
से रहनेवाले 'पूर्ण अहं' का वर्णन करनेवाले हैं। क्षुद्र अहं ने
जीवात्माओं को संकुचित कर रखा है। विचार की आँच से
जब क्षुद्र अहं जल जाता है तब वही पूर्ण अहं प्रत्यक्ष दर्शन दे
देता है। आंख का पलक खुलते ही जैसे अनन्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

महावाक्यविवेक का संक्षेप ३१

पृष्ठ 619 स्कैन

महावाक्यविवेक का संक्षेप ३१

'अहं ब्रह्मास्मि' यह महामन्त्र समाया हुआ है। मौत ने सारे
संसार को अपने जबड़े में दबा रक्खा है परन्तु उस मौत को भी
निगल जानेवाला यह अन्दर का 'अहं ब्रह्मास्मि' कभी मरना
जानता ही नहीं। इस अन्दर के 'अहं ब्रह्मास्मि' को इस मांस
की चादर ने लपेट रक्खा है। अब तो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 620 स्कैन

३२ पञ्चदशी
होता है ऐसी निस्तेज वाणी से बोले हुए 'अहं ब्रह्मास्मि' आदि .
महावाक्य उसी तरह बन्धनकारक होते हैं, जिस प्रकार अन्य
अपशब्द बन्धनकारक होते हैं। क्योंकि अनुभव रहित पुरुष जब
इन महावाक्यों को कहते हैं तब वे आत्मघात कर बैठते हैं क्योंकि
उनमें दम्भ आदि दोष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें