सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)

Panchadashi by Swami Vidyaranya

स्वामी विद्यारण्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished726 पृष्ठ

चित्रदीपप्रकरणम् २०५

चित्रदीपप्रकरणम् २०५

ज्ञानी को भासने लगता है । [प्राप्त हुए सभी पदार्थों का निषेध
करते जाने पर जहां हमारा निषेध लागू न हो सकता हो उसका
सत्यत्व निश्चय कर लेना ‘परिशेष’ है।
अचिन्त्यरचनारूपं मायैव सकलं जगत् ।
इति निश्चित्य वस्तुत्वमद्वैते परिशेष्यताम् ॥२४६॥
इस जगत् की न तो रचना ही समझ में आती है और न
इसका कुछ रूप ही ध्यान पर चढ़ता है यों ‘अचिन्त्यरचना’ और
‘अचिन्त्यरूप’ वाला होने से यह सम्पूर्ण जगत् ‘माया’ किंवा
‘मिथ्या’ ही है । इस प्रकार अनिर्वचनीय होने के कारण द्वैत के
मिथ्यात्व का निश्चय करके, परिशेष से अद्वैत को ही वास्तव
समझ लेना चाहिये ।
पुनर्द्वैतस्य वस्तुत्वं भाति चेत् त्वं तथा पुनः ।
परिशीलय कोवात्र प्रयासस्तेन ते वद ॥२४७॥
यदि तो पूर्ववासनाओं की प्रबलता से फिर फिर द्वैत की
सत्यता का भान तुम्हें होता हो तो, तुम्हें चाहिये कि तुम फिर
फिर विचार किया करो । बताओ कि विचार करने में तुम्हें कौन
सी मेहनत पड़ेगी ? [यही बात ‘आवृत्तिरसकृदुपदेशात्’ इस सूत्र
में वेदान्त दर्शन के चतुर्थ अध्याय में कही गयी है कि आत्मा के
श्रवणादि की आवृत्ति करते रहना चाहिये। क्योंकि अनादि काल
की द्वैतवासनायें साधक पर लौट लौट कर हमला करेंगी।
अपना पूर्वाधिकार पाने के लिये जी तोड़ कोशिश करेंगी। इस
लिये भुलावे से बचने के लिये साधक को विवेक को दुहराते
रहना चाहिये ] ।

२०६ पञ्चदशी
कियन्तं कालमिति चेत् खेदोऽयं द्वैत इष्यताम् ।
अद्वैते तु न युक्तोऽयं सर्वानर्थनिवारणात् ॥२४८॥
'विचार कब तक करें' यह खेद तो द्वैत में ही हो सकता है,
सम्पूर्ण अनर्थों का निवारण हो जाने से अद्वैत में तो यह खेद
युक्त ही नहीं है ।
यदि पूछो कि फिर कितने समय तक इस प्रकार विचार
करते चलें तो उसका उत्तर यह है कि—प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त हो
जाने पर यह विचार स्वयमेव समाप्त हो जाता है, यह बात इसी
प्रकरण के पन्द्रहवें श्लोक में कही जा चुकी है । विचार करते
जाने का अनन्त खेद तो द्वैतवाद में ही हो सकता है। आत्म-
दर्शन हो जाने पर सम्पूर्ण अनर्थों के भाग जाने से, अद्वैत में तो
यह खेद करना, किंवा अपने सामने एक अनन्त काम पड़ा हुआ
देखना, युक्त ही नहीं है । जब अद्वैत का पूर्ण साक्षात्कार होगा
तब विचार अपने आप छूट जायगा । विचार का अपने आप
छूट जाना, पेट भरी हुई जोक (जलौका) की तरह गिर पड़ना,
ही अद्वैत प्राप्ति की सूचना है ।
क्षुत्पिपासादयो दृष्टा यथापूर्वं मयीति चेत् ।
मच्छब्दवाच्येऽहंकारे दृश्यतां नेति को वदेत् ॥२४९॥
अद्वैत को समझ लेने पर अब भी पहले ही की तरह मैं तो
अपने में उन्हीं पहले की भूख प्यासों को देख रहा हूँ । फिर
आत्मज्ञान को सम्पूर्ण अनर्थों को भगा देने वाला कैसे मान
लूँ ? ऐसा यदि कहा जाय तो उसका उत्तर यह है कि [मैं के दो
अर्थ होते हैं एक 'अहंकार' दूसरा 'चिदात्मा' । सो भाई असंग
और अविषय होने के कारण चिदात्मा को तो भूख प्यास लगती