सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८)

Kathasaritsagara Part 2 (Lambaka 6–18)

महाकवि सोमदेव भट्ट द्वारा

स्रोत: कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८) · बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना · 1961 (उद्गम)

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished1,079 पृष्ठ

१७० कथासरित्सागर

पृष्ठ 1030
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1030 स्कैन

१७० कथासरित्सागर
विजयाख्यं महाक्षेत्रं कश्मीरेष्वस्ति शाम्भवम्।
तत्र प्रव्राजकः कश्चिदासीद्विद्याभिमानवान्॥५॥
जयी सर्वत्र भूयासमित्याशसन् प्रणम्य सः।
शम्भुं प्रतस्थे वादाद्यं प्रव्राट् पाटलिपुत्रकम्॥६॥
गच्छंश्च मार्गेऽतिक्रामन् वनानि सरितो गिरीन्।
प्राप्याटवीं परिश्रान्तो विशश्राम तरोस्तले॥७॥
क्षणाच्च वापीशिशिरे तत्र दूराच्चधूसरम्।
ददर्श धार्मिकं दण्डकुण्डिकाहस्तमागतम्॥८॥
कुतस्त्वं कुत्र यासीति निष्प्रमोऽत्र च तेन सः।
प्रव्राजकेन पृष्टस्तमित्यभाषत धार्मिकः॥९॥
आगतोऽहं सखे विद्याक्षेत्रात् पाटलिपुत्रकात्।
काश्मीरान् यामि तत्रत्यां जेतुं वादेन पण्डितान्॥१०॥
श्रुत्वैतद्धार्मिकवचः स परिव्राडचिन्तयत्।
इहैको न जितोऽद्य चेन्मया पाटलिपुत्रकः॥११॥
तत्तत्र गत्वा जेप्यामि कथमयान् बहूनहम्।
इत्यालोच्य स तं प्रव्राडाक्षिप्याह स्म धार्मिकम्॥१२॥
विपरीतमिदं किं ते वद धार्मिक चेष्टितम्।
क्व धार्मिको मुमुक्षुस्त्वं क्व वादी व्यसनातुरः॥१३॥
वादाभिमानबन्धेन संसारा मोक्षमिच्छसि।
शमयस्यग्निनोष्माणं शीते हृदि हिमेन च॥१४॥
उत्तितीर्षसि पाषाणनावा मूढ महोदधिम्।
वातेन ज्वलितं वह्निं निवारयितुमीहसे॥१५॥
ब्राह्मं शीलं क्षमा नाम क्षात्रमापन्नरक्षणम्।
मुमुक्षुशीलं च शमः कारुष्टो रक्षसां स्मृतम्॥१६॥
तस्माच्छान्तेन दान्तेन भवितव्यं मुमुक्षुणा।
निरस्सङ्गद्वन्द्वेन संसारक्लेशभीरुणा॥१७॥
अतः शमकुठारेण छिन्द्धीमं भवपादपम्।
हेतुवादाभिमानाम्बुसिक्तस्त्वस्य तु मा स्म वा॥१८॥
इत्युक्तो धार्मिकस्तेन परितुष्टः प्रणम्य तम्।
गुर्वर्थमात्मनेत्युक्त्वा जगाम स यथागतम्॥१९॥

दशम लम्बक ९७१

पृष्ठ 1031
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1031 स्कैन

[page_top]
दशम लम्बक ९७१
[/page_top]

कश्मीर देश में विजय नाम का विशाल शिव-क्षेत्र है। उस क्षेत्र में एक विद्याभिमानी
संन्यासी था ॥५॥
एकबार वह संन्यासी 'मैं सब स्थानों पर विजयी होऊँ' ऐसी कामना करता हुआ
शिवजी को प्रणाम करके शास्त्र-वाद (शास्त्रार्थ) के लिए पाटलिपुत्र की ओर चला ॥६॥
रास्ते में असंख्य नदियां और पहाड़ों को लांघता हुआ वह एक सूनसान वन में पहुँचकर
एक वृक्ष के नीचे विश्राम करने लगा ॥७॥
कुछ ही समय के पश्चात् बावली से पीठक उस स्थान पर उसने लम्बी यात्रा के कारण
धूल से भरे, सांग और कुंडी हाथ में लिये हुए एक धार्मिक पुरुष को देखा ॥८॥
उसके वहाँ बैठ जाने पर उस संन्यासी ने उससे पूछा—'तुम कहाँ से आ रहे हो और कहाँ
जा रहे हो? तब उस धार्मिक ने उत्तर दिया— ॥९॥
'भाई, मैं विद्या के केन्द्र पाटलिपुत्र से आ रहा हूँ और कश्मीर के विद्वानों को शास्त्रार्थ
में जीतने के लिए वहाँ जा रहा हूँ' ॥१०॥
उस धार्मिक की बात सुनकर वह साधु सोचने लगा कि यहीं पर मैंने यदि इसी एक
पाटलिपुत्रवाले को शास्त्रार्थ में न जीत लिया तो पाटलिपुत्र जाकर अन्य बहुतों को कैसे
जीतूँगा ऐसा सोचकर उस साधु ने उस धार्मिक पर आक्षेप करते हुए कहा—॥११-१२॥
'हे धर्मशील तुम्हारा यह विपरीत विचार कैसे हुआ ? कहाँ तो तू मुक्ति चाहनेवाला
धर्मशील व्यक्ति और कहाँ रागद्वेष आदि व्यसनों से युक्त शास्त्रार्थी ॥१३॥
शास्त्रार्थ के अभिमान-रूपी बन्धन से तू संसार में मुक्ति चाहता है। तेरी यह युक्ति अग्नि
से गरमी को और हिम से सरदी को शान्त करने के प्रयत्न के समान है। इस प्रकार अरे मूर्ख
तू पत्थर की नाव से समुद्र पार करना चाहता है और जल की मन्थि को वायु से शान्त
करना चाहता है ॥१४-१५॥
ब्राह्मण का स्वाभाविक धर्म क्षमा है और क्षत्रिय का धर्म शरणागत की रक्षा करना।
मुमुक्षु (मोक्ष चाहनेवाले) का धर्म शान्ति है और राजर्षियों का धर्म कलह है ॥१६॥
इसलिए मोक्षार्थी को शान्त और दान्त (संयमी) होना चाहिए। रागद्वेष के दुःख को दूर
करना चाहिए और सांसारिक कथाओं से डरना चाहिए ॥१७॥
इसलिए धर्म-रूपी कुठार से इस संसार-रूपी वृक्ष को काटो। उस विपरीत विवाद-रूपी
अभिमान के जल का सिंचन न हो ॥१८॥
उस साधु से इस प्रकार कहा गया वह धार्मिक सन्तुष्ट हुआ। उसे प्रणाम करके 'आप मेरे
उपदेष्टा गुरु हैं' ऐसा कहकर पीछे की ओर लौट गया ॥१९॥

१७२ कथासरित्सागर

पृष्ठ 1032
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1032 स्कैन

१७२ कथासरित्सागर
प्रव्राड्वसन्नस्थितोऽत्रैव तरुमूले तदन्तरात् ।
यक्षस्यालापमशृणोत्क्रीडतो भार्यया सह ॥२०॥
कर्णं ददाति यावच्च स प्रव्राट् तावदत्र सः।
यक्षः पुष्पलतां भार्यां नर्मणा तामताडयत् ॥२१॥
तावच्च मृतकल्पं सा कृत्वात्मानं शठा मुधा।
तस्योत्सवरिवारश्च मुक्ताक्रन्दो झगित्‍यभूत् ॥२२॥
चिराच्चागतजीवेव सा वृथावदुदमील्यत् ।
किं त्वया दृष्टमिति तां यक्षोऽप्राक्षीत्ततः पतिः ॥२३॥
अथ मिथ्यैव साबोचत् त्वयाहं माम्न्या यदा।
अभ्याहता तदापश्यं कृष्णं पुरुषमागतम् ॥२४॥
पाशहस्तं ज्वलन्नेत्रं प्रांशुमूर्ध्वशिरोरुहम् ।
भयानकं निजच्छायाम्लिनीकृतदिक्तटम् ॥२५॥
तेन नीताहमभवं दुष्टेन यममन्दिरम् ।
त्याजितास्मि च तत्रत्यैस्तं निवार्याधिकारिभिः ॥२६॥
एवं तयोक्ते यक्षिण्या हसन्यक्षो जगाद ताम् ।
अहो विनेन्द्रजालेन स्त्रीणां चेष्टा न विद्यते ॥२७॥
को मृत्युः कुसुमाघातादावृत्तिः का यमालयात् ।
मूढे पाटलिपुत्रस्त्रीवृत्तान्तोऽनुकृतस्त्वया ॥२८॥
तस्मिन्हि नगरे राजा योऽस्ति सिंहाक्षनामकः ।
तद् भार्या मन्त्रिसनानीपुरोहितभिषग्वधूः ॥२९॥
सहादाय त्रयोदश्यां शुक्लपक्ष कदाचन ।
सनाधीकृततद्देशामागाद्द्रष्टुं सरस्वतीम् ॥३०॥
तत्र सन्मार्गमिलितैः सर्व्वा कुब्जान्धपङ्गुभिः ।
व्याधितैरित्यभाष्यन्त भूपालप्रमुखाङ्गनाः ॥३१॥
रोगातुराणां दीनानामौषधं न प्रयच्छत ।
येन मुच्यामहे रोगात्कुरुतात्तदनुकम्पनम् ॥३२॥
समुद्रलहरीलोलो विद्युत्स्फुरितभङ्गुरः ।
जीवलोको ह्ययं यात्रोत्सवक्षणसुन्दरः ॥३३॥
तदधारेऽत्र संसारे सारं दीनेषु या दया।
कृपणेषु च यद्दानं गुणवान् क्व न जीवति ॥३४॥

दशम लम्बक १७१

पृष्ठ 1033
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1033 स्कैन

दशम लम्बक १७१
और वह हँसता हुआ संन्यासी उसी वृक्ष के नीचे बैठा रहा और उसने वृक्ष के अन्दर से
अपनी स्त्री के साथ विनोद करते हुए उस वृक्ष-निवासी यक्ष की बातचीत सुनी ॥२०॥
साधु ने कान लगाकर सुना कि यक्ष ने हँसी-हँसी में माला से स्त्री को मारा। इतने में ही
उस धूर्ता स्त्री ने अपने को झूठे ही मृतवत् बना लिया और उसके परिवार के व्यक्ति रोते-चिल्लाते
हुए स्तब्ध हो गये ॥२१ २२॥
बहुत समय के पश्चात् मानों फिर से जीवन आने पर उसने आँख खोली तब उसके पति ने
उससे पूछा कि तूने इतने समय तक आँखें बन्द करके क्या देखा ? ॥२३॥
तब वह झूठ ही कहने लगी कि 'जब तूने माला से मुझे मारा तब मैं चेतना-हीन हो गई
और मैंने एक काले पुरुष को आये हुए देखा ॥२४॥
वह पुरुष डरावना और लम्बा था उसके सिर के केश खड़े थे। वह इतना काला था कि
उसकी छाया से चारों ओर अँधेरा हो रहा था। उसके हाथ में पाश था और आँखें उसकी जल
रही थीं ॥२५॥
उस दुष्ट द्वारा मैं यम के घर ले जाई गई। किन्तु, वहाँ जाने पर उसके अधिकारियों से
म छुड़ा दी गई' ॥२६॥
यक्षिणी के ऐसा कहने पर यक्ष हंसता हुआ बोला-आश्चर्य है कि माया के बिना स्त्री की
कोई भी चेष्टा नहीं होती ॥२७॥
भला पुष्पों की मार से कैसी मृत्यु ! और यम-मन्दिर से लौटना कैसा ? अरी मूर्ख
तूने तो पाटलिपुत्र की स्त्रियों का अनुकरण किया ॥२८॥
उस (पाटलिपुत्र) में सिंहाख नाम का जो राजा है उसकी रानी किसी समय मन्त्री
सेनापति पुरोहित और वैद्य की पत्नियों के साथ शुक्लपक्ष की त्रयोदशी के दिन पाटलिपुत्र को
अनुगृहीत करनेवाली सरस्वती के दर्शन को गई ॥२९ ३०॥
उस यात्रा के मार्ग में बहुत-से कुबड़े अन्धे कोढ़ी और पंगु रोगी भीख माँग रहे थे। उन्होंने
उन स्त्रियों से प्रार्थना की कि 'हम रोग से पीड़ित अनाथों को औषधि दो जिससे हमलोग इन रोगों
से छूट सकें। पीड़ितों और दीनों पर दया करो। हमारी रक्षा करो ॥३१ ३२॥
यह संसार, बिजली की चमक के समान क्षण भर में नष्ट होनेवाला है और यात्रा मेला
आदि उत्सव भी क्षण-भर के लिए ही सुन्दर हैं ॥३३॥
इसलिए, संसार में सार यही है कि दीनों पर दया करना और दरिद्रों को दान देना। गुण
वान् व्यक्ति कहाँ नहीं सुख भोगता ? ॥३४॥

१७४ कथासरित्सागर

पृष्ठ 1034
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1034 स्कैन

१७४ कथासरित्सागर
आढ्यस्य किं च दानेन सुहितस्याशनेन किम् ।
किं चन्दनेन शीतातौ किं घनेन हिमागम ॥३५॥
तदेतानुद्धरत न कृपणानामयापदः ।
इत्युक्ता व्याधितैस्तैस्ता नृपभार्यादयोऽब्रुवन् ॥३६॥
सुष्ठूपपन्नं जल्पन्ति कृपणा व्याधिता इमे ।
सर्वस्वेनाप्यतोऽस्माभिः कार्यमेषां चिकित्सितम् ॥३७॥
एवमन्योन्यमारूप्य श्वश्रीमभ्यर्च्य योषितः ।
व्याधितांस्तान्स्वभवनान्यानिन्युस्ताः पृथक्पृथक् ॥३८॥
स्वभर्तॄन् प्रेर्य तेषां च महासत्त्वान् महौषधैः ।
चिकित्सां कारयामासुर्नोसिसृक्षुश्च तदन्तिकात् ॥३९॥
सहवासाच्च तैरेव सङ्गमूवुर्मतन्मये ।
तथा ययुस्ताः ससारं तमद्य ददृशुर्येषा ॥४०॥
क्व रोगिणोऽमी कृपणा भर्तारः क्व नृपादयः ।
इति न व्यमृशंस्तासां मन्मथान्धीकृतं मनः ॥४१॥
ततश्च ता असम्भाव्यरोगिसम्भोगसम्भवेः ।
नखदन्तक्षतैर्युक्ताः पतयो ददृशुर्निजाः ॥४२॥
तं च भूपालस्तन्मन्त्रिसेनापतिमुखास्तयः ।
सवाद्यम्यु ससन्देहाः परस्परमतन्त्रिताः ॥४३॥
ततो राजाऽब्रवीदन्यान्यूमं सम्प्रति तिष्ठत ।
अहमद्य निजां भार्या तावत्पृच्छामि युक्तितः ॥४४॥
इत्युक्त्वा तान्विसृज्यैव गत्वा वासगृहं च सः ।
प्रवशितस्नेहमयो भार्या पप्रच्छ तां नृपः ॥४५॥
दष्टं केनाधरोष्ठं तं क्षतो केन मखं स्तनौ ।
सत्यमाख्यासि चेदस्ति श्रेयस्ते नान्यथा पुनः ॥४६॥
इत्युक्त्वा तेन राज्ञा सा राज्ञी कृतक्रमप्रवीत् ।
अवाच्यमप्यथ याह्र वक्ष्याश्चर्यमिदं शृणु ॥४७॥
चित्रभित्तरितो रात्रौ पुमांश्छन्नगदाधरः ।
निर्गत्यैवोपाभुङ्क्ते मां प्रातश्चात्रव लीयते ॥४८॥
यदङ्गं चन्द्रसूर्याभ्यामपि दृष्टं न जातु मे ।
तत्रेदृगेत्य क्रियते तेनावस्था स्थिते त्वयि ॥४९॥

दशम लम्बक १७५

पृष्ठ 1035
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1035 स्कैन

दशम लम्बक १७५
बलवाले को दान देने से क्या लाभ ? तृप्त को भोजन देने से क्या फल ? शीत से काँपते
हुए को चन्दन से क्या लाभ और शीतकाल में वर्षा की क्या आवश्यकता ? ॥३५॥
अतः हम इन दुखियों को उद्धार करो। हमारी रोग-रूपी आपत्ति को दूर करो। उन
दुखियों से इस प्रकार कही गई उन स्त्रियां ने आपस में कहा-'ये दुःखी ठीक और उचित कह
रहे हैं। इसलिए हम लोगों को अपना सर्वस्व त्याग कर भी इनकी चिकित्सा करनी
चाहिए' ॥३६-३७॥
आपस में इस प्रकार विचार कर और सरस्वती देवी की पूजा करके वे स्त्रियां उन रोगियों
को अलग-अलग अपने-अपने घरों में ले गईं ॥३८॥
और, सर्वसमर्थ अपने-अपने पतियों को प्रेरित करके उनकी चिकित्सा कराती हुई सदा
उनके पास बैठी रहती थीं ॥३९॥
दिन-रात सहवास के कारण उत्पन्न काम-वासना से वे ऐसी हो गईं कि सारे संसार को
तन्मय देखने लगीं ॥४०॥
कहाँ ये दरिद्र रोगी और कहाँ मन्त्री सेनापति आदि उनके पति काम-वासना से अन्धा किये
हुए उनके मन ने यह विचार नहीं किया ॥४१॥
तदनन्तर, रोगियों के लिए असम्भव सम्भोग से चिह्नित उन स्त्रियां के शरीरों मे नखक्षत
और दन्तक्षत आदि उनके निजी पतियों ने देखे ॥४२॥
तब वे राजा मन्त्री पुरोहित वैद्य आदि परस्पर मिलकर बड़ी सावधानी से सम्बद्ध के
साथ चर्चा करने लगे ॥४३॥
तब राजा ने दूसरो से कहा- अभी आपलोग ठहरिए। आज मैं युक्ति से अपनी
स्त्री से पूछता हूँ ॥४४॥
ऐसा कहकर उन सब को विदा करके अपने वास-भवन में जाकर स्नेह और भय दिखा-
कर राजा ने रानी से पूछा-॥४५॥
'यह तुम्हारे ओठ को किसने काटा। तुम्हारे स्तनों को नखों से किसने क्षत किया। यदि
सच कहती है तो ठीक है अन्यथा तेरा कल्याण नहीं' ॥४६॥
राजा से इस प्रकार कही गई रानी ने झूठी बात बनाकर कहा-'बात तो कहने योग्य
नहीं है फिर भी में वन्द्य हूँ कि तुम्हें आश्चर्य की बात कहती हूँ सुनो ॥४७॥
यह सामने दीखती हुई चित्र की दीवार से रात को हाथ में खड्ग लिए हुए एक पुरुष निकल
कर मेरा उपभोग करता है और प्रातः काल उसी दीवार में विलीन हो जाता है। मेरे जिस अंग
को कभी सूर्य और चन्द्र ने भी नही देखा वहाँ वह पुरुष तुम्हारे रहते हुए भी, मेरे साथ ऐसा
कार्य करता है ॥४८-४९॥

पृष्ठ 1036
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1036 स्कैन

एतत्तस्या सशुद्धाया इव श्रुत्वा वचो नृप।
प्रत्येति स्म तथा मूर्खो मायामाशङ्क्य वैष्णवीम् ॥५०॥
शशंस मध्याद्विम्वस्य तेभ्यस्तेऽपि तथा जडा।
मत्वान्युतोपभुक्तास्ता भार्यास्तूष्णीं किलाभवन् ॥५१॥
हृदयस्थैर्यकरणचतुरा कुस्त्रिय शठा।
वञ्चयन्ते जडमतीनाह मूर्खस्तु तादृश ॥५२॥
इति यक्षो ब्रुवन्भार्या स विलक्षीचकार ताम्।
तच्च प्रव्राजकोऽप्यश्रोत् सर्वं तरुतले स्थित ॥५३॥
तत कृताञ्जलिर्भूत्वा स स प्रव्राड् व्यजिज्ञपत्।
भगवन्नाश्रमप्राप्तस्तवाहं शरणागत ॥५४॥
तत्क्षमस्वापराध म त्वद्वचो यन्मया श्रुतम्।
इत्युक्त सत्यवचनात्तस्य यक्षस्तुतोष स ॥५५॥
सवस्थानगतास्योऽङ्क यक्षस्तुष्टस्तवास्मि च।
गृहाण वरमित्यूचे प्रव्राड् यक्षण तन स ॥५६॥
मन्युमस्यां स्वभार्यायां मा कृथा एप एव मे।
वरोऽस्त्विति तमाह स्म स प्रव्राडपि गुह्यकम् ॥५७॥
तत स यक्षोऽब्रवीत तुष्टोऽस्मि सुतरां तव।
तदय से वरो दत्तो मयान्य प्राप्स्यसीमिति ॥५८॥
तत प्रव्राजकोऽब्रवीत्सत्यं मेऽपरो वर।
अद्यप्रभृति पुत्र मां जानीव दम्पती युवाम् ॥५९॥
श्रुत्वतत् स सभायोंऽपि प्रत्यक्षीभूय तत्क्षणम्।
यक्षस्तमब्रवीद् बाढ पुत्र पुत्रस्त्वमावयो ॥६०॥
अस्मत्प्रसादान्न च ते भविष्यति विपत् क्वचित्।
विवादे कलह द्यूत विजयी च भविष्यसि ॥६१॥
इत्युक्त्वान्तर्हित यक्ष तं प्रणम्यातिवाह्य च।
रात्रिमत्राययो प्रव्राट् स त पाटलिपुत्रकम् ॥६२॥
तत्र द्रास्थ्यमुखनाम्नस्तस्य सिहाक्षमभूपत।
पश्मीरागतमात्मानमाख्याति स्म स वादिनम् ॥६३॥
मनुशाखप्रवेदाश्च तनास्थान महीभुजा।
प्रविद्यात्र स्थिताम् वादायादिक्षप स पण्डितान् ॥६४॥

अष्टम लम्बक १७७

पृष्ठ 1037
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1037 स्कैन

अष्टम लम्बक १७७
इस प्रकार मानों दुःख से कहती हुई रानी की बात सुनकर उस मूर्ख राजा ने उसे विष्णु
भगवान् की माया मानकर विश्वास कर लिया ॥५०॥
और मन्त्री सेनापति आदि की स्त्रियों ने भी अपने-अपने पतियों से इसी प्रकार कहा और
उन लोगों ने भी उन्हें भगवान् की भावी हुई जानकर शान्ति प्राप्त की ॥५१॥
'इस प्रकार ये दुष्ट स्त्रियां झूठी बात बनाने में चतुर होती हैं और अपने-अपने पुरुष
को ठग लेती हैं किन्तु मैं ऐसा मूर्ख नहीं' ॥५२॥
यक्ष ने इस प्रकार अपनी पत्नी कहकर उसे हतप्रभ कर दिया। उस सन्यासी ने वृक्ष
के नीचे बैठे हुए उनकी सभी बातें सुन लीं। तब संन्यासी ने हाथ जोड़कर यक्ष से निवेदन किया
कि 'हे भगवन् ! मैं सन्यासी आपकी शरण में हूँ। आपकी बात मैने (चुपके-से) सुनली इसके
लिए क्षमा करें। सन्यासी के ऐसा कहने पर सच बोलने के कारण यक्ष उस पर प्रसन्न हो
गया ॥५३-५५॥
और बोला—'मैं सर्वस्वामागत नाम का यक्ष हूँ तुम्हारे लिए प्रसन्न हूँ। तू मुझसे वर
मांग' ॥५६॥
उस साधु ने भी कहा—'तुम अपनी पत्नी पर व्यर्थ क्रोध न करना यही मेरा वर है' ॥५७॥
तब वह यक्ष बोला—'मैं तुमसे बहुत प्रसन्न हूँ। इसलिए, मैंने तुम्हे यह वर दिया और
दूसरा वर फिर मांगो' ॥५८॥
तब प्रव्राजक (साधु) बोला—'आज से तुम दोना स्त्री-पुरुष मुझे अपना पुत्र
मानो' ॥५९॥
यह सुनकर वह यक्ष स्त्री के साथ प्रत्यक्ष हुआ और बोला—'पुत्र तुम हम दोना के
पुत्र हो ॥६०॥
हमारी कृपा से तुम्हें कभी भी और कभी कष्ट न होगा। शास्त्रार्थ में झगड़े म और
जूए म तू सदा विजयी रहेगा' ॥६१॥
ऐसा कहकर अन्तर्धान हुए यक्ष को प्रणाम करके और रात्रि व्यतीत करके वह सन्यासी
पाटलिपुत्र को गया ॥६२॥
वहां जाकर उसने द्वारपाल द्वारा राजा सिंहदत्त को कश्मीर से आया हुआ शास्त्रार्थी
बताकर सूचित करा दिया ॥६३॥
तब राजा के द्वारा बुलाय जाने पर सभा म जाकर उसने वहाँ के राजपण्डितों को शास्त्र
चर्चा के लिए ललकारा ॥६४॥
१२३

१७८ कथासरित्सागर

पृष्ठ 1038
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1038 स्कैन

१७८ कथासरित्सागर
जित्वा वादेन तान्यक्षवरमाहात्म्यतोऽखिलान्।
राजाग्रे स पुनस्तेषां चकाराक्षेपमीदृशम् ॥६५॥
चित्रभित्तेर्विनिर्गत्य गदाचक्रधरः पुमान्।
दष्टाधरोष्ठीं वदने क्षतस्तनतटां नखैः ॥६६॥
कृत्वोपभुज्य रात्रौ मां तद् भित्तावेव लीयते।
एतत्किमिति वः पृच्छाम्युत्तरं मञ्जब्रीयताम् ॥६७॥
एतच्छ्रुत्वा वचो नात्र बुधाः प्रतिवचो ददुः।
परमार्थमजानाना अन्योन्याननदर्शिनः ॥६८॥
ततो राजा स सिंहाक्षः स्वयमव तमब्रवीत्।
यदेतदुक्तं भवता तदाचक्ष्व त्वमेव नः ॥६९॥
एतच्छ्रुत्वा स राज्ञेऽस्मै प्रह्लाद् सर्वं शशंस तत्।
तद् भार्याव्याजचरितं यक्षादद्यापि तन यत् ॥७०॥
न तत्कुर्यादभिव्यक्तं पापङ्कृत्येकहेतवे।
स्त्रीभिः कदाचन जनस्तमित्यूचे नृप च सः ॥७१॥
तुष्टस्तस्मै निजं राज्यं राजा दातुमियेप सः।
स तु स्वव्रतकेरतं प्रह्लाद् तन्नाग्रहीत्तदा ॥७२॥
तदा सम्मानयामास राजा रत्नाभरणं तम्।
आप्तरत्नः स कश्मीरान् प्रह्लाद् स्वं वेश्मागमत् ॥७३॥
तत्र यक्षप्रसादेन स निर्द्वन्द्वः सुखं स्थितः।
इत्याख्याय स शिष्यस्तं महामुनिमभाषत ॥७४॥
अहो प्रत्राजकात्तस्माद्यं सच्छ्त्वानिति।
ततं स विस्मितः सान्यशिष्यधिरमभून्मुनिः ॥७५॥
इत्युक्त्वा गोमुखो भूयो वत्सराजमब्रवीत्।
एवमेतानि दुःस्त्रीणां चेष्टितानि च वेधसः ॥७६॥
विचित्राणि यथा दैव लोकस्य चरितानि च।
इयं च श्रूयतामन्या नार्थेकादशमारिका ॥७७॥
ग्रामवासी पुमानासीत् कुटुम्बी कार्पटि मानवः।
तस्यादगादि दुहिता त्रित्रिपुत्रकनीयसी ॥७८॥
तस्यां च जातमात्रायां भार्या तस्य व्यपद्यत।
मताऽन्यादियगस्तस्य पुत्र एका व्यपादि च ॥७९ ॥

पृष्ठ 1039
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1039 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

१८ कथासरित्सागर

पृष्ठ 1040
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1040 स्कैन

१८ कथासरित्सागर
तस्मिन् विपन्ने भ्रातास्य वृषशूङ्गोऽथ सो मृतः ।
सोऽथ कन्यां कुटुम्बी तां नाम्ना चक्रे त्रिमार्किकाम् ॥८०॥
त्रयोऽनया सुलक्षणया ज्ञातया मारिता इति ।
कालेन यौवनस्थां तां पितुस्तस्मादयाचत ॥८१॥
त्रिमार्किकामाढ्यपुत्रः कश्चित्सद्ग्रामसम्भवः ।
पिता च तस्मै प्रादात्तां स यथावत्कृतोत्सवः ॥८२॥
तेन भर्त्रा सहारंस्त कालं कमपि तत्र सा।
अचिराच्च ततस्तस्याः स भर्ता पञ्चतामगात् ॥८३॥
दिवसैरेव सा चान्यं चपला पतिमग्रहीत् ।
सोऽप्यल्पेनेव कालेन विपत्तिं प्राप तत्पतिः ॥८४॥
ततः सा यौवनोन्मत्ता तृतीयं पतिमाववे ।
सोऽपि तस्या विपन्नोऽभूत्प्रविश्या पतिरन्यवत् ॥८५॥
एवं क्रमेण पतयो दश तस्या विपदिरे ।
ततो हास्येन सा नाम्ना पप्रथे दशमार्किका ॥८६॥१
अथान्यभर्तृस्वीकारात्पित्रा ह्रीतेन वारिता ।
सा वर्ज्यमाना च जनैस्तस्थौ तस्य पितुर्गृहे ॥८७॥
एकदा च विवेशात्र पान्थो भव्याकृतिर्युवा ।
एकरात्रिनिवासार्थं तत्पित्राऽनुमतोऽतिथिः ॥८८॥
तं दृष्ट्वा तद्गतमनाः साभवद्दशमार्किका ।
पान्थोऽपि तरुणीं दृष्ट्वा सोऽभूत्तदभिलाषुकः ॥८९॥
ततः सा मारमुषितत्रपा पितरमभ्यधात् ।
एकमेतमहं तात वृणोमि पथिकं पतिम् ॥९०॥
विपत्स्यते यदप्येष ग्रहीष्यामि ततो व्रतम् ।
एवं शृण्वति पान्थे तां ब्रुवतीं स पिताऽब्रवीत् ॥९१॥
मा पुत्रि लज्जा महती दश ते पतयो मृताः ।
तवेतेस्मिन्नपि मृते हसिष्यतितरां जनः ॥९२॥
तच्छ्रुत्वैव त्रपां त्यक्त्वा पथिकोऽपि जगाद सः ।
नाङ्गे प्रिये दश मृताः क्रमाद्भार्या ममापि हि ॥९३॥
समावार्ता शपाम्यत्र पादस्पर्शेन धूर्जटेः ।
इत्युक्ते तेन पान्थेन नाधिच्रीयेत तत्र कः ॥९४॥
१ अस्मादग्रे पुस्तकान्तरे 'डाकिनी भर्तृमक्षयमिति लोकोऽब्रवीच्च ताम्' इत्यर्धमर्धं
मधिकमस्ति ।

पृष्ठ 1041
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1041 स्कैन

दशम स्तबक १८१

उस पुत्र के मरने के बाद ही उसका और एक भाई वैद्य करीम के आघात से मारा
गया। तब पिता ने उस कन्या का नाम 'त्रिमरिका' रख दिया ॥८०॥

इसलिए कि उस कुलक्षणा ने उत्पन्न होते ही घर के तीन व्यक्ति मार दिये। क्रमश:
युवावस्था में आने पर इसी गाँव में उत्पन्न हुए किसी धनवान् ने उसके पिता से त्रिमरिका को
माँगा। पिता ने भी विधिपूर्वक विवाहोत्सव करके कन्या उसे दे दी ॥८१-८२॥

वह कन्या कुछ दिनों तक उस पति के साथ रही। तदनन्तर, कुछ ही दिनों के पश्चात्
उसका पति मर गया ॥८३॥

उसके कुछ ही दिनों के उपरान्त उस चंचला ने दूसरा पति कर लिया। किन्तु कुछ ही समय
बाद वह भी मर गया ॥८४॥

तब जवानी से उन्मत्त उसने तीसरा पति कर लिया किन्तु उस पति-घातिनी का वह
पति भी पहले पतियों के समान ही मर गया ॥८५॥

इस प्रकार उसके क्रमश: दस पति मर गये। तब लोगों ने हँसी-हँसी में उसका नाम 'दस-
मारिका' रख दिया और इसी नाम से प्रसिद्ध कर दिया ॥८६॥

तदनन्तर, नया पति करने के लिए सज्जियत पिता ने उसे रोक दिया। तब अन्यान्य लोगों
से भी इसी प्रकार मना की गई वह अपने पिता के घर पर ही रहने लगी ॥८७॥

एक बार उस घर में उसके पिता की अनुमति से एक युवा पथिक आकर एक रात्रि के
लिए ठहर गया ॥८८॥

उसे देखकर वह दसमरिका उस पर मुग्ध हो गई और वह पथिक भी उस युवती को
देखकर उसे चाहने लगा ॥८९॥

तब कामदेव से नष्ट लज्जावाली वह कन्या अपने पिता से बोली—'पिता मैं एक और
इसको अपने लिए पति के रूप में वर करती हूँ ॥९०॥

यदि यह भी मर गया तो मैं व्रत करूंगी। पथिक के सुनते रहने पर इस प्रकार कहती
हुई कन्या से उसका पिता बोला ॥९१॥

'बेटी ऐसा न कर!। यह बहुत लज्जा की बात है। तेरे दस पति मर चुके हैं। अब इसके
भी मरने पर लोग अत्यधिक हँसी करेंगे' ॥९२॥

यह सुनकर पथिक भी लाज छोड़कर बोला—'मैं नहीं मरूँगा। कम से मेरी भी दस स्त्रियां
मर चुकी हैं। हम दोनों बराबर हैं। मैं शिवजी के चरणों की शपथ लेता हूँ। उस पथिक के
इस प्रकार कहने पर कौन आश्चर्य-चकित नहीं हुआ? ॥९३-९४॥

१८२ कथासरित्सागर

पृष्ठ 1042
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1042 स्कैन

१८२ कथासरित्सागर
बुद्ध्वा च मिलितग्राम्यवृत्तानुमतया तया।
दशमारिकया सोऽथ पथिको जगृहे पतिः॥९५॥
तेन साकं च यावत् सा कालं कमपि तिष्ठति।
तावत्तीक्ष्णज्वराक्रान्तः सोऽपि तस्याः क्षयं ययौ॥९६॥
ततः सा हासिनी ग्राम्यामप्येकादशमारिका।
खिन्ना गङ्गातटं गत्वा प्रव्रज्यामेव शिश्रिये॥९७॥
इत्युक्त्वा हसितं वत्सराजपुत्रं स गोमुखः।
भूयोऽब्रवीत् कथामेतां शृण्विमां दान्तजीविनः॥९८॥
पुमान् कश्चिद्दरिद्रोऽभूद् ग्रामे क्वापि कुटुम्बवान्।
एक एव बलीवर्दस्तस्य चाभूद् गृहे धनम्॥९९॥
स निःसत्त्वोऽशनाभावात् सीदत्यपि कुटुम्बके।
सोपघातोऽपि तं दान्तं व्यक्रीणीत न लोभतः॥१००॥
गत्वा तु विन्ध्यवासिन्याः पुरतो दर्भसंस्तरे।
पतित्वा स तपश्चक्रे निराहारोऽर्थकाम्यया॥१०१॥
उत्सृष्टैको बलीवर्दः सर्वदा धनमस्ति ते।
अतस्तमेव विक्रीथ जीविष्यसि सदा सुखम्॥१०२॥
इत्यादिष्टस्तया स्वप्ने देव्या प्रातः प्रबुध्य सः।
उत्थाय पारणं किञ्चित् कृत्वा स्वगृहमाययौ॥१०३॥
एत्याप्यधीरो बिभ्रतु नोक्षार्णं तं शशाक च।
विक्रीतेऽस्मिन्नहं निस्वो नैव वर्तेय जात्विति॥१०४॥
अथ सं कथितस्वप्नदेव्यादेशं प्रसङ्गतः।
उपहासकृधं कश्चिदुवाच सुमतिः सुहृत्॥१०५॥
एक एवास्ति दान्तस्तं त्वं विक्रीथ सर्वदा।
जीविष्यसीति दम्भोऽस्त तस्मात् मूढ न त्वया॥१०६॥
तद्विक्रयेणैतमुक्षाणं निर्वाहय कुटुम्बकम्।
ततो भविष्यत्यपरस्ततश्चान्यस्ततोऽपरः॥१०७॥
इत्युक्तस्तेन मित्रेण ग्रामीणः स तथाकरोत्।
एकैकवृषपण्याच्च जिजीव भृशं सुखी॥१०८॥
एवं फलति भव्यस्य विधिः सत्पानुमारतः।
सन्मुग्धो नवन् मत्स्र्द्दीन न शृणुते धियम्॥१०९॥

द्वादश लम्बक १८१

पृष्ठ 1043
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1043 स्कैन

द्वादश लम्बक १८१
यह जानकर गाँव के पंचों ने मिलकर सम्मति प्रदान की और एकादशमारिका ने उस पथिक
को ग्यारहवाँ पति बना लिया ॥९५॥
जब वह स्त्री कुछ समय तक ही उस पति के साथ रही थी कि उसे शीतज्वर का आक्रमण हो
गया और वह उसका ग्यारहवाँ पति भी मर गया ॥९६॥
तब पत्थरों को भी हँसानेवाली उस एकादशमारिका ने गंगातट पर जाकर संन्यास
ले लिया ॥९७॥
यह कथा सुनकर हँसते हुए नरवाहनदत्त से गोमुख ने फिर कहा—'अब बैल से जीवन
निर्वाह करनेवाले की कथा सुनो॥९८॥
किसी गाँव में एक निर्धन कुटुम्बी पुरुष रहता था। उसके घर में एकमात्र एक बैल ही
उसका धन था ॥९९॥
धनहीन वह सारे कुटुम्ब के और स्वयं भी भोजन बिना उपवास करने पर भी लोभ से उस
बैल को बेचता न था ॥१००॥
अन्त में दुःखी होकर वह विन्ध्यवासिनी देवी के सामने जाकर, कुश के आसन पर बैठ-
कर धन की कामना से निराहार तप करने लगा ॥१०१॥
'उठ तेरे भाग्य में सदा एक बैल ही धन है। इसलिए, उसे बेचकर तू सदा सुख से जीवन
व्यतीत करना' ॥१०२॥
देवी से स्वप्न में इस प्रकार आदेश दिया गया वह प्रातःकाल ही उठकर व्रत का पारण
करके अपने घर चला गया ॥१०३॥
घर आकर भी वह अधीर उस बैल को इसलिए न बेच सका कि इसे बेच देने पर
सर्वथा निर्धन होकर मैं कैसे जी सकूँगा ॥१०४॥
तदनन्तर, बातचीत के प्रसंग में स्वप्न में दिये हुए देवी के आदेश को अपने बुद्धिमान्
मित्र से कहा। तब उपवास से दुर्बल उससे उसके मित्र ने कहा—॥१०५॥
'अरे मूर्ख तेरे भाग्य में एक ही बैल है। उसे बेचकर तू सदा जीवित रहेगा। देवी के
इस आदेश को तूने नहीं समझा' ॥१०६॥
'तू इस बैल को बेचकर अपने कुटुम्ब का पालन कर। तब दूसरा बैल होगा। उसे बेचने
पर तीसरा' ॥१०७॥
उस मित्र से इस प्रकार कहे गये उस गँवार ने वैसा ही किया। तदनन्तर, एक-एक बैल
को बेच-बेचकर वह सुखपूर्वक रहने लगा ॥१०८॥
इस प्रकार, व्यक्तित्व के अनुसार दैव सबको फल देता है। इसलिए, मनुष्य में उत्तम
व्यक्तित्व होना चाहिए। सत्त्वहीन पुरुष को लक्ष्मी वरण नहीं करती ॥१०९॥

१८४ कथासरित्सागर

पृष्ठ 1044
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1044 स्कैन

१८४ कथासरित्सागर
शृणुष्वान्यां कथां चमां धूर्त्तस्यालीकमन्त्रिणः।
आसीत् पृथ्बीपतिर्नाम नगरे दक्षिणापथे ॥११०॥
तद्राष्ट्रे कोऽप्यभूद्धूर्त्तः परवञ्चनजीविकः।
स एकदा महच्छेत्वावसन्तुष्टो व्यचिन्तयत् ॥१११॥
धूर्त्तत्वेनेदृशा किं मे यथाहारादिमात्रकम्।
प्राप्यते महती येन श्रीस्तादृङ् न करोमि किम् ॥११२॥
इत्यालोच्य वणिग्वेषमप्युदारं विधाय सः।
उपासत्प्रतीहारं गत्वा द्वारं महीपते ॥११३॥
तमुक्त्वा प्रविश्यान्तं प्राभृतं चोपनीय सः।
एकान्तं मेऽस्ति विज्ञप्तिरिति व्यज्ञापयन्नृपम् ॥११४॥
राज्ञापि वेषशान्तेन प्राभृतावर्जितेन च।
तथेति रचिताैकान्तस्तमथ स व्यजिज्ञपत् ॥११५॥
दिनं दिने मया साकमास्थाने सर्वसन्निधौ।
मूर्तेकान्ते कथालापं क्षणमेकं कुरु प्रभो ॥११६॥
तावताहं प्रतिदिनं दीनारशतपञ्चकम्।
ददाम्युपायनं देवस्यार्थये न तु किञ्चन ॥११७॥
तच्छ्रुत्वाचिन्तयद्राजा को दोषः किमयं मम।
गृहीत्वा याति दीनारान् ददाति प्रत्युतान्वहम् ॥११८॥
महता वणिजा सार्धं कथालापेन का त्रपा।
इति स प्रतिपद्यैतद्राजा तस्य तथाकरोत् ॥११९॥
सोऽपि तस्मै ददौ राज्ञे दीनारांस्ता यथोदितान्।
लोकस्तं च महामन्त्रिपदं प्राप्तममन्यत ॥१२ ॥
एकस्मिंश्च दिने धूर्त्तो मुहुः पश्यन्नियोगिनः।
साकूतं मुखमस्य चक्रे राज्ञा समं कथाम् ॥१२१॥
निर्गतश्च वहिस्तेन मुखालोकनकारणम्।
दृष्ट्याधिकारिणा पृष्टः स स्मेरं च मृषावदत् ॥१२२॥
वेद्मो न लुब्धितोऽनेनेत्येष ते कुपितो नृपः।
मयात्वस्ते मुखं दृष्टं शमयिष्याम्यहं च तम् ॥१२३॥
इत्युक्तस्तेन सोऽलीकमन्त्रिणा समयो गृहम्।
मागत्याभिकृतं स्वर्णसहस्रं तस्य दत्तवान् ॥१२४॥

अष्टम लम्बक १८५

पृष्ठ 1045
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1045 स्कैन

अष्टम लम्बक १८५
एक धूर्त और झूठे मन्त्री की कथा सुनो। दक्षिणापथ के एक नगर में पृथ्वीपति नाम
का एक राजा था। उसके राष्ट्र में दूसरों को ठगने की जीविका करनेवाला कोई धूर्त रहता
था। वह बहुत महत्त्वाकांक्षी होने के कारण एक बार असन्तुष्ट होकर सोचने लगा कि मेरी ऐसी
धूर्तता से क्या लाभ कि जिससे केवल भोजन आदि का ही काम चल सके जिससे अधिक-से-अधिक
धन न कमाया जाय ? ॥१११—११२॥
ऐसा सोचकर और बहुत उत्तम वणिक-वेष धारण करके वह धूर्त राजा के द्वार पर आकर
द्वारपाल से मिला। उसके द्वारा अन्दर प्रवेश पाकर और राजा से भेंट करके वह बोला—
'महाराज मैं एकान्त में आपसे कुछ निवेदन करना चाहता हूँ। उसके बहुमूल्य वेष से प्रभावित
और भेंट से आकृष्ट राजा ने सबको हटाकर एकान्त किया। तब उस धूर्त ने राजा से इस
प्रकार कहा ॥११३—११५॥
आप प्रतिदिन सभा में एकान्त करके एक क्षण के लिए गुप्त बातचीत किया
कीजिए ॥११६॥
इसके लिए मैं आपको प्रतिदिन पाँच सौ दीनार भेंट किया करूँगा। बस इतनी ही
प्रार्थना है। और कुछ नहीं' ॥११७॥
यह सुनकर उस राजा ने सोचा—'इसमें क्या हानि है? यह मेरा कुछ ले तो जायगा
नहीं बल्कि प्रतिदिन पाँच सौ दीनार ही देगा ॥११८॥
इस बड़े धनी बनिये के साथ वार्तालाप करने में लाज भी क्या ? इसलिए राजा ने
उसे स्वीकार कर वैसा ही करना प्रारम्भ कर दिया ॥११९॥
वह धूर्त भी अपने कथनानुसार पाँच सौ दीनार राजा को प्रति दिन देने लगा और राज्य
के लोगों ने उसे राज्य के महामन्त्री पद पर प्रतिष्ठित समझ लिया ॥१२०॥
एक दिन उस धूर्त ने किसी अधिकारी की ओर भेद-भरी दृष्टि डालकर राजा से
बातचीत करनी प्रारम्भ की ॥१२१॥
बाहर निकलने पर उस अधिकारी के उससे अपने मुंह की ओर देखने का कारण पूछा
तो उसने उससे सरासर झूठी बातें कह दीं ॥१२२॥
'इसने मेरे राज्य को लूट लिया यह समझकर राजा तुझ पर क्रुद्ध हैं। इसलिए मैंने
तेरा मुंह देखा। अब मैं राजा को समझाकर शान्त कर दूंगा' ॥१२३॥
उस झूठे मन्त्री से इस प्रकार छले गये और डरे हुए अधिकारी ने उसके घर पर जाकर
एक हजार दीनार उसे भेंट किये (घूस में दिये) ॥१२४॥
१२४

१८४ कथासरित्सागर

पृष्ठ 1046
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1046 स्कैन

१८४ कथासरित्सागर
अन्यद्युश्च समं राज्ञा कथां कृत्वा तमेव सः।
निर्गत्य धूर्त्तोऽवादीत् नियोगिनमुपागतम् ॥ १२५॥
युक्तियुक्तैर्मया वाक्यैस्तव राजा प्रसादितः।
धीरो भवाधुनाहं ते सर्वच्छिद्रषु रक्षकः ॥ १२६॥
इति स्वीकृत्य स युक्त्या विससर्ज च सोऽपि तम्।
अधिकारी सदा तैस्तैस्तूपचारैरुपाहरत् ॥ १२७॥
एवं क्रमेण सर्वेभ्यो नियोगिभ्यः स बुद्धिमान्।
राज्येभ्यो राजपुत्रेभ्यः सवकर्म्येषु युक्तिभिः ॥ १२८॥
बह्वीभिराददानोऽप्यनिजग्राह सर्वतः।
पञ्च कोटीः सुवर्णस्य कुर्वन् राजा समं कथाः ॥ १२९॥
ततो रहसि राजानं धूर्तमन्त्री जगाद सः।
यच्च दत्वापि नित्यं ते दीनारशतपञ्चकम् ॥ १३०॥
त्वत्प्रसादान्मया प्राप्ताः पञ्च काञ्चनकोटयः।
तत्प्रसीद गृहाणतत् स्वं स्वर्णमहमत्र कः ॥ १३१॥
इत्युक्त्वा प्रकटं राज्ञः कनकं सन्त्यवेदयत्।
राजापि कृच्छ्रात्तत्तस्य जग्राहार्धं ततो धनात् ॥ १३२॥
तुष्टस्य स्थापयामास महामन्त्रिणवं स तम्।
सोऽपि प्राप्य श्रियं धूर्त्तो दानभोगैरमानयत् ॥ १३३॥
एवं प्राप्नोति महत् प्राज्ञोऽप्याभातिपापतः।
कूपस्नानकबत्प्राप्ते फले दोषं निहन्ति च ॥ १३४॥
इत्युक्त्वा गोमुखः प्राह वत्सराजसुतं पुनः।
एकाभिदानीमुदाहृत्सोत्सुकः शृण्विमां कथाम् ॥ १३५॥
बभूव दुर्मदारातिकरीन्द्रकुलकेसरी।
रत्नाकराख्ये नगरे नाम्ना बुद्धिप्रभो नृपः ॥ १३६॥
रत्नरेखाभिधानायां राज्ञ्यां तस्योपपद्यत।
कन्या हेमप्रभा नाम सर्वलोकैकसुन्दरी ॥ १३७॥
सा च विद्याधरी शापादवतीर्णा यदा तदा।
नभोविहारसस्कारमदान्वितक्रीड दोलया ॥ १३८॥
पातभीरुया निषिद्धापि सा छतो न घनाच्च यत्।
तत्तस्याः स पिता राजा चपटं कुपितो ददौ ॥ १३९॥

दशम लम्बक १८७

पृष्ठ 1047
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1047 स्कैन

दशम लम्बक १८७
दूसरे दिन उसी प्रकार राजा से बातचीत करके और बाहर निकलकर वहाँ आये हुए
उस अधिकारी से धूर्त ने कहा—'मैंने युक्तिपूर्ण बातों से राजा को तुम पर प्रसन्न कर
दिया है। अब घबराओ नहीं धीरज रखो। अब मैं तुम्हारी त्रुटियों (अपराधों) का रक्षक
हूँ ॥१२५-१२६॥
इस प्रकार स्वीकार कर उसे विदा किया और उस अधिकारी ने भी विविध प्रकार से
उसकी सेवा की ॥१२७॥
इस प्रकार, उस चतुर धूर्त ने सभी अधिकारियों सामन्तों राजपुत्रों और सेवकों से
भिन्न-भिन्न युक्तियों द्वारा सभी ओर से राजा से बातें करते हुए पाँच करोड़ दीनार कमा
लिये ॥१२८-१२९॥
तब एकबार एकान्त में वह धूर्त मन्त्री राजा से बोला—'स्वामिन् ! आपको पाँच सौ
दीनार प्रतिदिन देकर भी मैंने तुम्हारी कृपा से पाँच करोड़ दीनार कमा लिये। इसलिए, यह
सोना आप ले लो। इसमें मेरा क्या है ? ऐसा कहकर उसने सोना राजा के सामने रख दिया।
राजा ने भी बड़ी कठिनाई से उसमें से आधा ही धन लिया ॥१३० -१३२॥
और, उससे प्रसन्न होकर उसे महामन्त्री बना दिया। उस धूर्त ने भी धन पाकर दान और
भोग में उसका उपयोग किया ॥१३३॥
इस प्रकार, बुद्धिमान् व्यक्ति अधिक पाप किये बिना भी धन प्राप्त कर लेते हैं।
जिस प्रकार, कुँआ खोदनेवाले को फल की प्राप्ति (जल-लाभ) भी होती है और उसे पाप भी
नहीं लगता ॥१३४॥
मन्त्री गोमुख राजकुमार को इस प्रकार कथा सुनाकर बोला—'अब विवाह के लिए
उत्सुक दूसरी कथा सुनो ॥१३५॥
रत्नाकर नाम के नगर में बुद्धिप्रभ नाम का एक राजा था जो मदोन्मत्त शत्रु-रूपी हाथियों
के लिए सिंह के समान था ॥१३६॥
उसकी रत्नरेखा नाम की रानी से हेमप्रभा नाम की कन्या उत्पन्न हुई। वह कन्या
सारे संसार में एकमात्र सुन्दरी थी और शाप के कारण मर्त्यलोक में अवतीर्ण
विद्याधरी थी। वह आकाश में विहार करने के पूर्व-संस्कार के कारण झूला झूलने में बहुत रुचि
रखती थी ॥१३७-१३८॥
पिता ने गिर जाने के भय से उसे अनेक बार मना किया किन्तु वह न मानी। तब
उसके पिता राजा ने उसे एक बार एक चाँटा मार दिया ॥१३९॥

१८८ कथासरित्सागर

पृष्ठ 1048
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1048 स्कैन

१८८ कथासरित्सागर
तावता सावमानेन राजपुत्री मनस्विनी।
विहारव्यपदेशेन जगामोपवनं बहिः॥१४०॥
पानमत्तेषु भृत्येषु सञ्चरन्ती च तत्र सा।
प्रविश्य वृक्षगहनं तेषां दृष्टिपथमत्ययौ ॥१४१॥
गत्वा चैकाकिनी दूरं वनं विरचितोटजा।
फलमूलाशिनी तस्थौ हराराधनतत्परा ॥१४२॥
तत्पितापि स राजा तां बुद्ध्वा क्वापि ततो गताम्।
अन्वियेष न च प्राप महादुःखमुवाह च॥१४३॥
चिरात् किञ्चित्तनूभूतदुःखश्चित्तं विनोदयन्।
बुद्धिप्रभः स निरगान्मृगयायै महीपतिः॥१४४॥
भ्रमंश्च दैवात्तत्राप सुदूरं स वनान्तरम्।
तपस्यन्ती सुता सास्य यत्र हेमप्रभा स्थिता॥१४५॥
उटजं तत्र दृष्ट्वा स राजाभ्येत्य तदन्तरे।
असंकृतं तपःक्षामां तां ददर्श निजां सुताम्॥१४६॥
सापि दृष्ट्वा समुत्थाय पादयोः सहसाग्रहीत्।
आलिङ्ग्य च पिता तां च साश्रुरङ्के न्यवेशयत्॥१४७॥
तौ चान्योन्यं चिराद्दृष्ट्वा तथा रुरुदतुस्ततः।
उदश्रवो यथा तत्र वनेऽभूवन् मृगा अपि॥१४८॥
ततः शनैः समाश्वास्य राजावोचत् स तां सुताम्।
त्यक्त्वा राजश्रियं पुत्रि किमिदं विहितं त्वया॥१४९॥
तदेहि जननीपार्श्वं वनवासमिमं त्यज।
इत्युक्तवांस्तं जनकं सा तं हेमप्रभाभ्यधात्॥१५०॥
दैवेनैव नियुक्तास्मि शक्तिस्तात ममात्र का।
न चैष्यामि गृहं भोक्तुं न त्यजामि तपःसुखम्॥१५१॥
इति ब्रुवाणा सा तस्मान्निश्चयान्न चचाल यत्।
तद्राजाकारयत्तस्या वने तत्रैव मन्दिरम्॥१५२॥
गत्वा च राजधानीं स्वां प्रेषयामास सोऽन्वहम्।
तस्या अतिथिपूजाथं पक्वान्नानि धनानि च॥१५३॥
सा च हेमप्रभा तत्र धनैरन्नैश्च तैः सदा।
पूजयन्त्यतिथीनासीत्फलमूलाशिनी स्वयम्॥१५४॥

दशम लम्बक १८९

पृष्ठ 1049
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1049 स्कैन

दशम लम्बक १८९

इस कारण कन्या ने अपना अपमान समझा और जंगल में जाने की सोचने लगी। एकबार
वह भ्रमण के बहाने नगर के बाहर उद्यान में गई। वहाँ सेवकों के मद्य-पान से उन्मत्त हो
जाने पर वह वृक्ष की झुरमुट में छुपकर उनकी आँखों से ओझल हो गई ॥१४० - १४१॥

अकेली ही जंगल में जाती हुई वह बहुत दूर निकल गई और वहाँ एक पर्णकुटी बनाकर
फल-मूल खाती हुई वह शंकर की आराधना में तन्मय हो गई ॥१४२॥

उसके पिता उस राजा ने अपनी पुत्री को कहीं चली गई समझकर उसे बहुत ढूँढ़वाया
और उसके न मिलने पर राजा को बहुत कष्ट हुआ ॥१४३॥

बहुत दिनों के पश्चात् कष्ट के कुछ शान्त हो जाने पर मनोरंजन करने के निमित्त वह
राजा बुद्धिप्रभ शिकार खेलने के लिए निकला ॥१४४॥

और, जंगल में भटकता हुआ वह दैवयोग से बहुत दूर उस दूसरे जंगल में पहुँच गया
जहाँ उसकी कन्या हेमप्रभा तपस्या करती हुई रहती थी। राजा को वहाँ कुटी दिखाई
पड़ी उसके भीतर निःशंक भाव से प्रवेश करने पर राजा ने देखा कि उसी की पुत्री हेमप्रभा
तपस्या करती हुई