सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

अ० २४ ] षष्ठ स्कन्ध ८४१

अ० २४ ] षष्ठ स्कन्ध ८४१

अथ चतुर्विंशोऽध्यायः

धृतराष्ट्रके जन्मकी कथा

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
राजोवाच
भगवंस्त्वन्मुखाम्भोजाच्च्युतं दिव्यकथारसम्।
न तृप्तिमधिगच्छामि पिबंस्तु सुधया समम्॥ १राजा बोले— हे भगवन्! आपके मुखारविन्दसे निर्गत इस अमृततुल्य दिव्य कथारसका निरन्तर पान करते रहनेपर भी मैं तृप्त नहीं हो पा रहा हूँ॥ १॥
विचित्रमिदमाख्यानं कथितं भवता मम।
हैहयानां समुत्पत्तिर्विस्तराद्विस्मयप्रदा॥ २आपके द्वारा मुझसे यह विचित्र आख्यान विस्तारपूर्वक कहा गया; हैहयवंशी राजाओंकी उत्पत्ति तो अत्यन्त आश्चर्यजनक है॥ २॥
परं कौतूहलं मेऽत्र यद्विष्णुः कमलापतिः।
देवदेवो जगन्नाथः सृष्टिस्थित्यन्तकारकः॥ ३

सोऽप्यश्वभावमापन्नो भगवान्हरिरच्युतः।
परतन्त्रः कथं जातः स्वतन्त्रः पुरुषोत्तमः॥ ४

एतन्मे संशयं ब्रह्मञ्छेत्तुमर्हसि साम्प्रतम्।
सर्वज्ञस्त्वं मुनिश्रेष्ठ ब्रूहि वृत्तान्तमद्भुतम्॥ ५मुझे इस विषयमें महान् कौतूहल हो रहा है कि देवाधिदेव जगत्पति लक्ष्मीकान्त भगवान् विष्णु स्वयं जगत्के उत्पत्तिकर्ता, पालनकर्ता तथा संहर्ता हैं; उन्हें भी अश्वरूप धारण करना पड़ गया? सर्वथा स्वतन्त्र रहनेवाले वे अच्युत पुरुषोत्तम भगवान् हरि परतन्त्र कैसे हो गये? हे ब्रह्मन्! इस समय मेरे इस सन्देहका निवारण करनेमें आप पूर्ण समर्थ हैं। हे मुनिवर! आप सर्वज्ञ हैं, अतएव इस अद्भुत वृत्तान्तका वर्णन कीजिये॥ ३–५॥
व्यास उवाच
शृणु राजन् प्रवक्ष्यामि सन्देहस्यास्य निर्णयम्।
यथा श्रुतं मया पूर्वं नारदान्मुनिसत्तमात्॥ ६व्यासजी बोले— हे राजन्! सुनिये, इस सन्देहका निर्णय पूर्व समयमें मैंने मुनिश्रेष्ठ नारदजीसे जैसा सुना है, वैसा ही आपको बता रहा हूँ॥ ६॥
ब्रह्मणो मानसः पुत्रो नारदो नाम तापसः।
सर्वज्ञः सर्वगः शान्तः सर्वलोकप्रियः कविः॥ ७नारदजी ब्रह्माजीके मानस पुत्र हैं। वे तपस्वी, सर्वज्ञानी, सर्वत्र गमन करनेवाले, शान्त, समस्त लोकोंके प्रिय एवं मनीषी हैं॥ ७॥
स चैकदा मुनिश्रेष्ठो विचरन्पृथिवीमिमाम्।
वादयन्महतीं वीणां स्वरतानसमन्विताम्॥ ८

बृहद्रथन्तरादीनां साम्नां भेदाननेकशः।
गायन्गायत्रममृतं सम्प्राप्तोऽथ ममाश्रमम्॥ ९

शम्याप्रासं महातीर्थं सरस्वत्याः सुपावनम्।
निवासं मुनिमुख्यानां शर्मदं ज्ञानदं तथा॥ १०एक बार वे मुनिवर नारद स्वर तथा तानसे युक्त अपनी महती नामक वीणा बजाते हुए तथा सामगानके बृहद्रथन्तर आदि अनेक भेदों और अमृतमय गायत्र-सामका गान करते हुए इस पृथ्वीपर विचरण करते हुए मेरे आश्रमपर पहुँचे। वह शम्याप्रास महातीर्थ सरस्वतीके पावन तटपर विराजमान है। कल्याण और ज्ञान प्रदान करनेवाला वह तीर्थ प्रधान ऋषियोंका निवासस्थान है॥ ८–१०॥
तमागतमहं प्रेक्ष्य ब्रह्मपुत्रं महाद्युतिम्।
अभ्युत्थानादिकं सर्वं कृतवानर्चनादिकम्॥ ११ब्रह्माजीके पुत्र महान् तेजस्वी नारदजीको अपने आश्रममें आया देखकर मैं उठकर खड़ा हो गया और मैंने भलीभाँति उनकी पूजा आदि की॥ ११॥
८४२श्रीमद्देवीभागवत[ अ० २४
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
अर्घ्यपाद्याविधिं कृत्वा तस्यासनस्थितस्य च।
उपविष्टः समीपेऽहं मुनेरमिततेजसः॥ १२॥अर्घ्य तथा पाद्य आदिसे उनका विधिपूर्वक पूजन करके आदरपूर्वक आसनपर विराजमान उन अमित तेजस्वी नारदके समीप मैं बैठ गया॥ १२॥
दृष्ट्वा विश्रमिणं शान्तं नारदं ज्ञानपारदम्।
तमपृच्छमहं राजन् यत्पृष्टोऽहं त्वयाधुना॥ १३॥हे राजन्! तत्पश्चात् ज्ञानके पार पहुँचानेमें समर्थ मुनि नारदको मार्गश्रमसे रहित तथा शान्तचित्त देखकर मैंने उनसे वही प्रश्न पूछा था, जो आपने इस समय मुझसे पूछा है॥ १३॥
असारेऽस्मिंस्तु संसारे प्राणिनां किं सुखं मुने।
न पश्यामि विनिश्चित्य कदाचित्कुत्रचित्क्वचित्॥ १४॥[मैंने उनसे पूछा—] हे मुने! इस सारहीन जगत्में प्राणियोंको क्या सुख प्राप्त होता है ? विचार करनेपर मुझे तो कभी भी, कहीं भी तथा कुछ भी सुख नहीं दिखायी देता है॥ १४॥
द्वीपे जातो जनन्याहं संत्यक्तस्तत्क्षणादपि।
अनाश्रयो वने वृद्धिं प्राप्तः कर्मानुसारतः॥ १५॥मुझे ही देखिये, एक द्वीपमें जन्म लेते ही मेरी माताने मेरा त्याग कर दिया। तभीसे आश्रयहीन रहता हुआ मैं वनमें अपने कर्मके अनुसार बढ़ने लगा॥ १५॥
तपस्तप्तं मया चोग्रं पर्वते बहुवार्षिकम्।
पुत्रकामेन देवर्षे शङ्करः समुपासितः॥ १६॥हे देवर्षे! तत्पश्चात् मैंने पुत्रप्राप्तिकी कामनासे एक पर्वतपर बहुत वर्षोंतक शंकरजीकी उपासना करते हुए कठोर तपस्या की॥ १६॥
ततो मया शुकः प्राप्तः पुत्रो ज्ञानवतां वरः।
पाठितस्तु मया सम्यग्वेदानां सार आदितः॥ १७॥तब ज्ञानियोंमें श्रेष्ठ शुकदेव मुझे पुत्ररूपमें प्राप्त हुए। मैंने उन्हें आरम्भसे लेकर सम्यक् प्रकारसे वेदोंका सारभूत तत्त्व पढ़ा दिया॥ १७॥
स त्यक्त्वा मां गतः क्वापि रुदन्तं विरहातुरम्।
लोकाल्लोकान्तरं साधो वचनात्तव बोधितः॥ १८॥हे साधो! आपके वचनोंसे ज्ञान प्राप्त करके मेरा वह पुत्र मुझ विरहातुरको रोता हुआ छोड़कर लोकलोकान्तरमें कहीं चला गया ?॥ १८॥
ततोऽहं पुत्रसन्तप्तस्त्यक्त्वा मेरुं महागिरिम्।
मातरं मनसा कृत्वा सम्प्राप्तः कुरुजाङ्गलम्॥ १९॥तब पुत्रविरहसे सन्तप्त मैं महापर्वत सुमेरुको छोड़कर अपनी माताको मनमें याद करते हुए कुरुजांगल प्रदेशमें पहुँचा॥ १९॥
पुत्रस्नेहादतितरां कृशाङ्गः शोकसंयुतः।
जानन्मिथ्येति संसारं मायापाशनियन्त्रितः॥ २०॥संसार मिथ्या है—ऐसा जानते हुए भी मायापाशमें बँधा हुआ मैं पुत्र-स्नेहके कारण शोकाकुल रहनेसे अत्यन्त दुर्बल शरीरवाला हो गया॥ २०॥
ततो राज्ञा वृतां ज्ञात्वा मातरं वासवीं शुभाम्।
स्थितोऽत्रैवाश्रमं कृत्वा सरस्वत्यास्तटे शुभे॥ २१॥तत्पश्चात् जब मैंने यह जाना कि वासवराजसुता मेरी कल्याणमयी माताका राजा शन्तनुने वरण कर लिया है, तब मैं सरस्वतीके पवित्र तटपर आश्रम बनाकर रहने लगा॥ २१॥
शन्तनुः स्वर्गतिं प्राप्तो विधुरा जननी स्थिता।
पुत्रद्वययुता साध्वी भीष्मेण प्रतिपालिता॥ २२॥इसके बाद महाराज शन्तनुके स्वर्ग प्राप्त कर लेनेपर मेरी माँ विधवा हो गयीं। तब भीष्मने दो पुत्रोंवाली मेरी माताका पालन किया॥ २२॥

| अ० २४ ] | षष्ठ स्कन्ध | ८४३ |

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
चित्राङ्गदः कृतो राजा गङ्गापुत्रेण धीमता।
कालेन सोऽपि मे भ्राता मृतः कामसमद्युतिः॥ २३बुद्धिमान् गङ्गापुत्र भीष्मने चित्रांगदको राजा बनाया। किंतु कुछ ही समयमें कामदेवके सदृश कान्तिमान् मेरे भाई चित्रांगद भी मृत्युको प्राप्त हो गये॥ २३॥
ततः सत्यवती माता निमग्ना शोकसागरे।
चित्राङ्गदं मृतं पुत्रं रुरोद भृशमातुरा॥ २४पुत्र चित्रांगदके मर जानेपर मेरी माता सत्यवती अत्यन्त दुःखित होकर रोने लगीं और नित्य शोकके समुद्रमें निमग्न रहने लगीं॥ २४॥
सम्प्राप्तोऽहं महाभाग ज्ञात्वा तां दुःखितां सतीम्।
आश्वासिता मयात्यर्थं भीष्मेण च महात्मना॥ २५हे महाभाग! उन पतिव्रताको दुःखित जानकर मैं उनके पास गया। वहाँ मैंने तथा महात्मा भीष्मने उन्हें बहुत सान्त्वना दी॥ २५॥
विचित्रवीर्यस्त्वपरो वीर्यवान्पृथिवीपतिः।
कृतो भीष्मेण भ्राता वै स्त्रीराज्यविमुखेन ह॥ २६तब स्त्री तथा राज्यसे विमुख भीष्मने अपने दूसरे भाई पराक्रमी विचित्रवीर्यको राजा बना दिया॥ २६॥
काशिराजसुते रम्ये विजित्य पृथिवीपतीन्।
भीष्मेणानीय स्वबलात्कन्यके द्वे समर्पिते॥ २७

सत्यवत्यै शुभे काले विवाहः परिकल्पितः।
भ्रातुर्विचित्रवीर्यस्य तदाहं सुखितोऽभवम्॥ २८तत्पश्चात् भीष्मने अपने बलसे राजाओंको जीतकर काशिराजकी दो सुन्दर पुत्रियोंको लाकर माता सत्यवतीको समर्पित कर दिया। पुनः शुभ मुहूर्तमें जब भाई विचित्रवीर्यका विवाह सम्पन्न हो गया तब मैं बहुत प्रसन्न हुआ॥ २७-२८॥
पुनः सोऽपि मृतो भ्राता यक्ष्मणा पीडितो भृशम्।
अनपत्यो युवा धन्वी माता मे दुःखिताभवत्॥ २९कुछ ही समयमें मेरे धनुर्धर भाई विचित्रवीर्य भी यक्ष्मा रोगसे ग्रस्त होकर युवावस्थामें ही निःसन्तान मर गये, जिससे मेरी माता दुःखित हुईं॥ २९॥
काशिराजसुते द्वे तु मृतं दृष्ट्वा पतिं तदा।
पतिव्रताधर्मपरे भगिन्यौ सम्बभूवतुः॥ ३०इधर जब काशिराजकी दोनों पुत्रियोंने अपने पतिको मृत देखा तब वे दोनों बहनें पातिव्रत्य धर्मके पालनके लिये तत्पर हुईं॥ ३०॥
ते ऊचतुः सतीं श्वश्रूं रुदतीं भृशदुःखिताम्।
पतिना सहगामिन्यौ भविष्यावो हुताशने॥ ३१

पुत्रेण सह ते श्वश्रु स्वर्गे गत्वाथ नन्दने।
सुखेन विहरिष्यावः पतिना सह संयुते॥ ३२वे दारुण दुःखके कारण रोती हुई अपनी साध्वी साससे कहने लगीं—हे श्वश्रु! हम दोनों चिताग्निमें अपने पतिके साथ ही जायँगी। आपके पुत्रके साथ स्वर्गमें जाकर हम दोनों अपने पतिसे युक्त होकर नन्दनवनमें सुखपूर्वक विहार करेंगी॥ ३१-३२॥
निवारिते तदा मात्रा वध्वौ तस्मान्महोद्यमात्।
स्नेहभावं समाश्रित्य भीष्मस्य वचनात्तदा॥ ३३तब स्नेहभावका आश्रय लेकर मेरी माताने भीष्मके परामर्शसे उन दोनों वधुओंको महान् चेष्टा करनेसे रोक दिया॥ ३३॥
गाङ्गेयेन च मात्रा मे सम्मन्त्र्य च परस्परम्।
कृत्वौर्ध्वदैहिकं सर्वं संस्मृतोऽहं गजाव्हये॥ ३४विचित्रवीर्यकी सभी और्ध्वदैहिक क्रिया सम्पन्न करके गङ्गातनय भीष्म तथा मेरी माताने आपसमें मन्त्रणा करके मुझे हस्तिनापुर आनेके लिये मेरा स्मरण किया॥ ३४॥