सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

अ० ३० ] षष्ठ स्कन्ध ८७१

अ० ३० ] षष्ठ स्कन्ध ८७१

| सञ्चिन्तितं मया तत्र नारदोऽहमिहागतः।
हरिणा सह स्त्रीभावं प्राप्तो मायाविमोहितः॥ ६४ | मैं सोचने लगा कि मैं नारद हूँ और भगवान् विष्णुके साथ यहाँ आया था; मायासे विमोहित होनेके कारण मैं स्त्रीभावको प्राप्त हो गया॥ ६४॥ |
| इति चिन्तापरश्चाहं यदा जातस्तदा हरिः।
मामाह नारदागच्छ किं करोषि जले स्थितः॥ ६५ | जब मैं इस तरहकी बातें सोच रहा था, उसी समय भगवान् विष्णुने मुझसे कहा—हे नारद! यहाँ आओ, वहाँ जलमें खड़े होकर क्या कर रहे हो ? ॥ ६५॥ |
| विस्मितोऽहं तदा स्मृत्वा स्त्रीभावं दारुणं भृशम्।
पुनः पुरुषभावश्च सम्पन्नः केन हेतुना॥ ६६ | अपने अत्यन्त दारुण स्त्रीभावका स्मरण करके तथा किस कारणसे मैं पुनः पुरुषभावको प्राप्त हुआ— यह सोचकर मैं आश्चर्यचकित हो गया॥ ६६॥ |

इति श्रीमद्देवीभागवते महापुराणेऽष्टादशसाहस्र्यां संहितायां षष्ठस्कन्धे नारदस्य पुनः स्वरूपप्राप्तिवर्णनं नामैकोनत्रिंशोऽध्यायः॥ २९॥

अथ त्रिंशोऽध्यायः

राजा तालध्वजका विलाप और ब्राह्मणवेशधारी भगवान् विष्णुके प्रबोधनसे उन्हें वैराग्य होना, भगवान् विष्णुका नारदसे मायाके प्रभावका वर्णन करना

नारद उवाचनारदजी बोले—
मां दृष्ट्वा नारदं विप्रं विस्मितोऽसौ महीपतिः।
क्व गता मम भार्या सा कुतोऽयं मुनिसत्तमः॥ १मुझ विप्ररूप नारदको देखकर वे राजा तालध्वज इस आश्चर्यमें पड़ गये कि मेरी वह पत्नी कहाँ चली गयी और ये मुनिश्रेष्ठ कहाँसे आ गये? ॥ १॥
विललाप नृपस्तत्र हा प्रियेति मुहुर्मुहुः।
क्व गता मां परित्यज्य विलपन्तं वियोगिनम्॥ २राजा तालध्वज बार-बार यह कहकर विलाप करने लगे—‘हा प्रिये! मुझ वियोगीको विलाप करता हुआ छोड़कर तुम कहाँ चली गयी?’॥ २॥
विना त्वां विपुलश्रोणि वृथा मे जीवितं गृहम्।
राज्यं कमलपत्राक्षि किं करोमि शुचिस्मिते॥ ३हे विपुलश्रोणि! हे कमलसदृश नेत्रवाली! हे पवित्र मुसकानवाली! तुम्हारे विना मेरा जीवन, घर तथा राज्य—ये सभी व्यर्थ हैं। अब मैं क्या करूँ? ॥ ३॥
न प्राणा मे बहिर्यान्ति विरहेण तवाधुना।
गतो वै प्रीतिधर्मस्तु त्वामृते प्राणधारणात्॥ ४तुम्हारे वियोगमें इस समय मेरे प्राण भी नहीं निकल रहे हैं। तुम्हारे विना प्राण धारण करनेसे प्रेम-धर्म भी सर्वथा विनष्ट हो गया॥ ४॥
विलपामि विशालाक्षि देहि प्रत्युत्तरं प्रियम्।
क्व गता सा मयि प्रीतिर्याभूत्प्रथमसङ्गमे॥ ५हे विशाल नयनोंवाली! मैं विलाप कर रहा हूँ; तुम मुझे प्रिय उत्तर प्रदान करो। प्रथम-मिलनमें मेरे प्रति जो प्रीति थी, वह कहाँ चली गयी?॥ ५॥
निमग्ना किं जले सुभ्रूर्भक्षिता मत्स्यकच्छपैः।
गृहीता वरुणेनाशु मम दौर्भाग्ययोगतः॥ ६हे सुभ्रु! क्या तुम जलमें डूब गयी? अथवा मछली या कछुए तुम्हें खा गये? या फिर मेरे दुर्भाग्यवश वरुणने तुम्हें शीघ्र ही अपने अधिकारमें कर लिया? ॥ ६॥
धन्या सुचारुसर्वाङ्गि या त्वं पुत्रैः समागता।
अकृत्रिमस्तु पुत्रेषु स्नेहस्तेऽमृतभाषिणि॥ ७हे सर्वाङ्गसुन्दरि! हे अमृतभाषिणि! तुम धन्य हो, जो अपने पुत्रोंके साथ चली गयी; उन पुत्रोंके प्रति तुम्हारा वास्तविक प्रेम था॥ ७॥

८७२ श्रीमद्देवीभागवत [ अ० ३०

संस्कृत श्लोकहिन्दी अर्थ
न युक्तमधुना यन्मां विहाय त्रिदिवं गता।
विलपन्तं पतिं दीनं पुत्रस्नेहेन यन्त्रिता॥ ८यह तुम्हारे लिये उचित नहीं है जो कि दीन-दशाको प्राप्त मुझ पतिको इस प्रकार विलाप करता हुआ छोड़कर पुत्र-स्नेहरूपी पाशमें बँधी हुई तुम स्वर्ग चली गयी॥ ८॥
उभयं मे गतं कान्ते पुत्रास्त्वं प्राणवल्लभा।
तथापि मरणं नास्ति दुःखितस्य भृशं प्रिये॥ ९हे कान्ते! हे प्रिये! मेरे पुत्र तथा प्राणप्रिय तुम—ये दोनों ही चले गये फिर भी मुझ अत्यन्त दुःखितका मरण नहीं हो रहा है॥ ९॥
किं करोमि क्व गच्छामि रामो नास्ति महीतले।
रामाविरहजं दुःखं जानाति रघुनन्दनः॥ १०मैं क्या करूँ और कहाँ जाऊँ? इस समय पृथ्वीपर राम भी नहीं हैं; क्योंकि पत्नीवियोगजन्य दुःखको एकमात्र वे रघुनन्दन राम ही जानते हैं॥ १०॥
विधिना निष्ठुरेणात्र विपरीतं कृतं भुवि।
दम्पत्योर्मरणं भिन्नं सर्वथा समचित्तयोः॥ ११इस जगत्में निष्ठुर ब्रह्माने यह बहुत विपरीत कार्य किया है, जो कि वे समान चित्तवाले पति-पत्नीका मरण भिन्न-भिन्न समयोंमें किया करते हैं॥ ११॥
उपकारस्तु नारीणां मुनिभिर्विहितः किल।
यदुक्तं धर्मशास्त्रेषु ज्वलनं पतिना सह॥ १२मुनियोंने नारियोंका अवश्य ही बड़ा उपकार कर दिया है, जो उन्होंने धर्मशास्त्रोंमें पतिके साथ पत्नीके भी जल जाने (सती होने)-का उल्लेख किया है॥ १२॥
एवं विलपमानं तं राजानं भगवान्हरिः।
निवारयामास तदा वचनैर्युक्तियोजितैः॥ १३इस प्रकार विलाप कर रहे उन तालध्वजको भगवान् विष्णुने अनेक प्रकारके युक्तिपूर्ण वचनोंसे सान्त्वना दी॥ १३॥
श्रीभगवानुवाच
किं विषीदसि राजेन्द्र क्व गता ते प्रियाङ्गना।
न श्रुतं किं त्वया शास्त्रं न कृतोऽसौ बुधाश्रयः॥ १४श्रीभगवान् बोले—हे राजेन्द्र! क्यों रो रहे हो? तुम्हारी प्रिय भार्या कहाँ चली गयी? क्या तुमने कभी शास्त्रश्रवण नहीं किया है अथवा विद्वज्जनोंकी संगति नहीं की है?
का सा कस्त्वं क्व संयोगो वियोगः कीदृशस्तव।
प्रवाहरूपे संसारे नृणां नौतरतामिव॥ १५वह तुम्हारी कौन थी? तुम कौन हो? कैसा संयोग तथा कैसा वियोग? प्रवहमान इस संसारसागरमें मनुष्योंका सम्बन्ध नौकापर चढ़े हुए मनुष्योंकी भाँति है।
गृहे गच्छ नृपश्रेष्ठ वृथा ते रुदितेन किम्।
संयोगश्च वियोगश्च दैवाधीनः सदा नृणाम्॥ १६हे नृपश्रेष्ठ! अब तुम घर जाओ। तुम्हारे व्यर्थ रोनेसे क्या लाभ? मनुष्योंका संयोग तथा वियोग सदा दैवके अधीन रहता है।
अनया सह ते राजन् संयोगस्त्विह संवृतः।
भुक्ता त्वया विशालाक्षी सुन्दरी तनुमध्यमा॥ १७हे राजन्! विशाल नयनोंवाली इस कृशोदरी सुन्दर स्त्रीके साथ जो भोग करना था, उसे आपने कर लिया। अब इसके साथ आपके संयोगका समय समाप्त हो चुका है।
न दृष्टौ पितरावस्यास्त्वया प्राप्ता सरोवरे।
काकतालीप्रसङ्गेन यद्भूतं तत्तथा गतम्॥ १८एक सरोवरपर इसके साथ आपका संयोग हुआ था; उस समय इसके माता-पिता आपको दिखायी नहीं पड़े थे। यह अवसर काकतालीय न्यायके अनुसार जैसे आया था, वैसे ही चला गया॥ १८॥