सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

Jataka Kathayen (Authentic Hindi Translation from Pali)

भगवान बुद्ध / पालि त्रिपिटक द्वारा

स्रोत: जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद) · हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग · 1956 (उद्गम)

DevanagariHindipublished479 पृष्ठ

२१६. गरहित जातक

गरहित ] ३६१
२१६. गरहित जातक
“हिरञ्ञम्मे सुवण्णम्मे...” यह शास्ता ने जेतवन में विहार करते
समय एक भिक्षु के बारे में कही, जिसका मन बुद्ध-शासन में नहीं था, जो
उत्कण्ठित था।
क. वर्तमान कथा
इस (भिक्षु) का ध्यान किसी भी बात मे एकाग्र नही होता था। इस
अन्यमनस्क हो जीवन बिताते हुए को शास्ता के पास लाए। शास्ता ने पूछा—
क्या तू सचमुच उत्कण्ठित है ?
“हाँ, सचमुच ।”
“किस कारण से ।”
“कामासक्ति के कारण ।”
“भिक्षु, कामासक्ति की पूर्व समय में पशुओ ने भी निन्दा की है। तू
इस प्रकार के शासन में प्रव्रजित हो, जिन कामभोगो की पशुओ तक ने निन्दा
की है, उनके कारण क्यो उत्कण्ठित हुआ है ?”
इतना कह पूर्व-जन्म की कथा कही—
ख. अतीत कथा
पूर्व काल में वाराणसी में ब्रह्मदत्त के राज्य करने के समय बोधिसत्व
हिमालय में बानर की योनि में पैदा हुए।
एक बनचर ने उसे पकड लाकर राजा को दिया। वह चिरकाल तक
राजभवन में रहने के कारण सभ्यता सीख गया। राजा ने उसके सभ्य-व्यवहार
से प्रसन्न हो बनचर को बुलाकर आज्ञा दी—इस बानर को जहाँ से पकड़ा है,
वही छोड़ आओ। उसने वैसा ही किया।

३६२ [ २.७.२१६
बानरो ने जब सुना कि बोधिसत्त्व आया है, तो उसे देखने के लिए महान्
शिला-तल पर इकट्ठे हुए। उन्होने बोधिसत्त्व से कुशल-समाचार की बात
कर पूछा—"मित्र, इतने दिन तक कहाँ रहे ?"
"वाराणसी मे, राजभवन में।"
"कैसे छूटे ?"
"राजा ने मुझे खेल करने वाला बन्दर बना, मेरे करतबो से प्रसन्न हो
मुझे छोड दिया।"
"आप मनुष्य लोको का बरताव जानते हैं। हमें भी कहें। हम सुनना
चाहते हैं।"
"मनुष्यो की करनी मुझसे मत पूछो।"
"कहें। हम सुनना चाहते हैं।"
बोधिसत्व ने, "मनुष्य चाहे क्षत्रिय हो, चाहे ब्राह्मण हो, सभी मेरा मेरा
करते हैं। वस्तुएँ अस्तित्व में आकर विनष्ट हो जाती हैं, इस अनित्यता को वे
नही जानते। अब उन अन्धे मूर्खों की बात सुनो" कह यह गाथाएँ कही—
हिरञ्जम्मे सुवण्णम्मे ऐसा रत्तिन्दिवा कथा,
दुम्मेधानं मनुस्सानं अरियधम्मं अपस्सतं ॥
द्वे द्वे गहपतयो गेहे एको तत्थ अमस्सुको,
लम्बत्थनो वेणिकतो अथो अङ्कितकण्णको;
कीतो धनेन बहुना सो तं वितुदते जनं ॥
[ प्रार्यधर्म को न जानने वाले मूर्ख मनुष्य दिन रात यही बातचीत करते
रहते हैं—मेरा हिरण्य, मेरा सोना।
घर में दो दो जने रहते हैं। एक को मूंछ नही होती। उसके लम्बे
स्तन होते हैं, वेणि होती है और कानो में छेद होते हैं। उसे बहुत धन से खरीदा
होता है। वह सब जनो को कष्ट देता है।]
हिरञ्जम्मे सुवण्णम्मे, यह दीपकमात्र है। इन दो पदो से दसो तरह के
रत्न, अगली-पिछली फसल, सब द्विपद तथा चतुष्पदो का ग्रहण कर 'यह मेरा
यह मेरा' कहा गया है। ऐसा रत्तिन्दिवा कथा, मनुष्य-लोग रात दिन यही

गरहित ] ३६३
बातचीत करते रहते हैं। ये पञ्च स्कन्ध अनित्य हैं, उत्पन्न होकर विनष्ट
हो जाते हैं आदि नहीं जानते हैं। इस प्रकार राने हुए भटकते हैं। दुम्मेधानं
अज्ञानियों की अरियधम्म अपस्सतं, बुद्धादि आर्य्यों के धर्म को न देखते हुए
लोगो की अथवा नौ प्रकार के निर्दोष लोकोत्तर आर्य धर्म¹ को न देखते हुए
लोगों की यही बातचीत होती है, अन्य अनित्यता या दुख की बातचीत उनकी
नहीं होती।
गहपतयो घर के मालिक। एको तत्थ उन दो घर के मालिकों में से एक
अर्थात् स्त्री। वेणिकतो कृतवेणि, नाना प्रकार से जिसने अपने बालों को
क्रम से गठिया रक्खा है। अथो भञ्जितकण्णको, वह ही बिंधे हुए कानो वाला,
या छिदे हुए कानो वाला। लम्बे कानो के बारे में कहा। कीतो धनेन बहुना,
यह मूछ विरहित, लम्बे स्तन वाला, वेणियारी, छिदे कान वाला माना पिता
को बहुत धन देकर खरीदा गया, सजा कर, गहने पहना कर, गाडी में बिठा
बडी शान-शौकत से घर में लाया गया। सो तं वितुदते जन, यह गृहस्वामी
(स्वामिनी) जिस समय रो आता है उस समय से दासो, मजदूरा आदि को
'अरे दुष्ट दास यह नहीं करता है, अरी दुष्ट दासी यह नहीं करती हैं' आदि
वचन-रूपी मुखशक्ति से बीधता है। स्वामी की तरह से व्यवहार करता है।
इस प्रकार मनुष्यलोक में बहुत अनुचित है—मनुष्यलोक की निन्दा की।
यह सुन सभी बन्दरो ने दोनो हाथो से अपने कान जोर से बन्द कर लिए—
मत कहें। मत कहे। न सुनने योग्य बात हमने सुनी। इस स्थान पर हमने
अनुचित बात सुनी। इसलिए उस स्थान की भी निन्दा कर अन्यत्र चले गए।
उस पाषाण-शिला का नाम निन्दित-पाषाण शिला हो गया।
शास्ता ने यह धर्मदेशना ला सत्यों को प्रकाशित कर जातक का मेल बैठाया।
सत्यों के प्रकाशन के अन्त में वह भिक्षु सोतापत्तिफल में प्रतिष्ठित हुआ।
उस समय के बानर-गण बुद्ध परिषद थी। बानरेन्द्र तो मैं ही था।
¹ चार लोकोत्तर मार्ग + चार लोकोत्तर फल + निर्वाण ।