सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

Jataka Kathayen (Authentic Hindi Translation from Pali)

भगवान बुद्ध / पालि त्रिपिटक द्वारा

स्रोत: जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद) · हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग · 1956 (उद्गम)

DevanagariHindipublished479 पृष्ठ

१९४. मणिचोर जातक

मणिचोर ] २८५
१९४. मणिचोर जातक
"न सन्ति देवा पयसन्ति नून..." यह शास्ता ने वेळुवन में विहार
करते समय वध का प्रयत्न करने वाले देवदत्त के बारे में कही।
क. वर्तमान कथा
उस समय शास्ता ने यह सुन कर कि देवदत्त मेरे वध के लिए प्रयत्न करता
है, 'भिक्षुओ, न केवल अभी, पहले भी देवदत्त ने मेरे वध का प्रयत्न किया ही
है, लेकिन सफल नहीं हुआ" कह पूर्व-जन्म की कथा कही—
ख. अतीत कथा
पूर्व समय में बाराणसी में ब्रह्मदत्त के राज्य करने के समय बोधिसत्त्व
वाराणसी के समीप के एक गामड़े में गृहपति कुल में पैदा हुए। उसके बड़े
होने पर उसके लिए वाराणसी से एक लड़की लाई गई। वह प्रिया थी, सुन्दर
थी, दर्शनीय थी देवाप्सराओं के समान वा पुष्पित लता के समान। वह मस्त
किन्नरी की तरह क्रीडा करने वाली थी। नाम था सुजाता। पतिव्रता थी;
सदाचारिणी थी और थी कर्त्तव्यपरायणा। पति की सेवा तथा सास ससुर की
सेवा वह नित्य करती थी। वह बोधिसत्त्व को प्रिय थी, मन के अनुकूल थी।
वे दोनो प्रसन्नतापूर्वक एक चित्त हो मेल से रहते थे।
एक दिन सुजाता ने बोधिसत्त्व से कहा—मैं मातापिता को देखना
चाहती हूँ। उसने कहा—भद्रे ! अच्छा पर्याप्त पाथेय तैयार करो।
खाद्य-पक्वान पक्वा, खाद्य आदि गाड़ी पर रखवा, गाड़ी को हाँकता हुआ
वह स्वयं आगे बैठा। वह पीछे बैठी। नगर के समीप पहुँच गाड़ी खोल नहा
कर उन्होने खाया। फिर बोधिसत्त्व ने गाड़ी जोती और स्वयं आगे बैठा।

२८६ [ २.५.१६४
सुजाता कपडे बदल अलङ्कृत हो पीछे बैठी। जिस समय गाड़ी ने नगर में
प्रवेश किया, उसी समय हाथी के कन्धे पर बैठ नगर की प्रदक्षिणा करता हुआ
वाराणसी नरेश उधर आ निकला। सुजाता उतर कर गाड़ी के पीछे पीछे
पैदल चल रही थी। राजा ने उसे देख, उसके सौन्दर्य पर ऐसे मुग्ध हो मानो
वह उसकी आँखें खींच ले रहा हो, एक अमात्य को भेजा कि पता लगाए कि
उसका स्वामी है वा नही ? उसने जाकर पता लगाया कि उसका स्वामी है
और आकर निवेदन किया—'देव ! यह विवाहिता है। गाड़ी में बैठा हुआ
आदमी उसका स्वामी है।"
राजा अपनी आसक्ति को हटाने में असमर्थ था। उसने कामातुर हो
सोचा, किसी उपाय से इस आदमी को मरवा कर स्त्री को लूंगा; और एक
आदमी को बुलाकर कहा—"अरे ! यह चूडामणि ले जाकर रास्ते चलते
हुए की तरह जाते हुए इसे इस आदमी की गाड़ी में फेंक कर आओ।" उसे
चूडामणि देकर भेजा। उसने "अच्छा" कह उसे ले जाकर गाड़ी में डाल आकर
कहा—'देव ! मैने डाल दी।" राजा ने कहा—मेरी चूडामणि खो गई।
लोगो ने शोर मचा दिया। राजा ने आज्ञा दी—"सब दरवाजो को बन्द कर,
रास्ते रोक कर चोर का पता लगाओ।" राजपुरुषो ने वैसा ही किया। नगर
एक सिरे से क्षुब्ध हो गया। एक जन आदमियो को लेकर बोधिसत्त्व के पास
जा बोला—"अरे ! गाडी रोको। राजा की चूडामणि खो गई है। गाड़ी की
तलाशी लेगे।" उसने गाड़ी की तलाशी लेते हुए अपनी रक्खी हुई मणि
उठा, बोधिसत्त्व को पकड, 'यह मणि-चोर है' कहते हुए हाथों और पाँवों से
पीट, उसके हाथो को पिछली तरफ बाँध उसे ले जाकर राजा के सामने पेश,
किया—यह मणि-चोर है। राजा ने आज्ञा दी—इसका सिर काट डालो।
राजपुरुष उसे चार चार बेतो से पीटते हुए नगर से बाहर ले गए।
सुजाता भी गाड़ी छोड़ दोनो हाथ उठा 'मेरे कारण स्वामी इस दुःख का
प्राप्त हुए' कह रोती पीटती उसके पीछे पीछे चली। राज पुरुषो ने बोधिसत्व
का सिर काटने के लिए उसे सीधे लिटाया। उसे देख सुजाता ने अपने सदा-
चार का ध्यान कर “मालूम होता है इस लोक में कोई ऐसा देवता नही है जो
पापी दुत्साहसियो को सदाचारियो पर अत्याचार करने से रोक सके" कह,
रोते पीटते पहली गाथा कही—

मणिचोर ] २८७
न सन्ति देवा पवसन्ति नून
नहूनून सन्ति इध लोकपाला
सहसा करोन्तान असञ्ञतान
नहूनून सन्ति पटिसेधितारो ॥
[ असयमी, दुस्साहसिक दुष्कर्म करने वालो को रोकने वाले न देवता हैं
(यदि हैं तो समय पर चले जाते हैं) न ही यहाँ लोकपाल हैं—उन्हें रोकने
वाला कोई नहीं । ]
न सन्ति देवा इस लोक में सदाचारियों की देख भाल करने वाले तथा
पापियो को रोकने वाले देवता नही है। पवसन्ति नून, अथवा इस प्रकार के
मौको पर वह निश्चय से प्रवास को चले जाते हैं। इध लोकपाला इस लोक
में लोकपाल कहलाने वाले श्रमण-ब्राह्मण भी सदाचारियो पर अनुग्रह करने
वाले नहू नून सन्ति। सहसा करोन्तान असञ्ञतान, सहसा बिना विचारे
दुस्साहस, कठोर-कर्म करने वाले दुराचारियो को। पटिसेधितारो इस प्रकार
का कर्म मत करो। ऐसा करना नही मिलेगा--इस प्रकार रोकने वाले नहीं।
इस प्रकार उस सदाचारिणी के रोने पीटने से देवेन्द्र शक्र का आसन
गर्म हुआ। शक्र ने सोचा कौन है जो मुझे मेरे आसन से गिराना चाहता है ?
पता लगाने से जब उसे यह कारण मालूम हुआ तो उसने सोचा—'वाराणसी
नरेश अत्यन्त निर्दयता का काम कर रहा है। सदाचारिणी सुजाता को कष्ट
दे रहा है। अब मुझ पहुँचना चाहिए।' उसने देवलोक से उतर अपने प्रताप
से हाथी की पीठ पर जाते हुए उस पापी राजा को उतार सीस काटने की जगह
पर सीधा लिटा, बोधिसत्त्व को उठा सब अलङ्कारो से अलङ्कृत कर राजवेष
पहना हाथी के कन्धे पर बिठाया। फरसा उठा कर खड़े सीस काटने वालो
ने राजा का सिर काट दिया। सीस कट जाने पर ही उन्हें पता लगा कि यह
राजा का सिर था।
देवेन्द्र शक्र ने दिखाई देने वाले शरीर से बोधिसत्त्व के पास जा बोधिसत्त्व
को राज्याभिषेक तथा सुजाता को अग्रमहिषीपद दिलवाया। अमात्य तथा

२८८ [ २.५.१९४
ब्राह्मण-गृहपति आदि देवेन्द्र शक्र को देखकर प्रसन्न हुए—अधार्मिक राजा
मारा गया। अब हमें शक्र का दिया हुआ धार्मिक राजा प्राप्त हुआ। शक्र
ने भी आकाश में खड़े हो कहा—"यह शक्र का बनाया हुआ राजा अब से
धर्मपूर्वक राज्य करेगा। यदि राजा अधार्मिक होता है तो वर्षा असमय
होती है, समय पर नहीं होती है, अकाल-भय, रोग-भय तथा शस्त्र-भय बना
ही रहता है।" इस प्रकार उपदेश देते हुए शक्र ने दूसरी गाथा कही—
अकाले वस्सति तस्स काले तस्स न वस्सति
सग्गा च चवतिट्ठना ननु सो तावता हतो ॥
[ उसके राज्य में असमय वर्षा होती है, समय पर नहीं होती। वह स्वर्ग-
स्थान से गिरता है। निश्चय से वह उतने से मारा गया।]
अकाले, अधार्मिक राजा के राज्य करने के समय—अनुचित समय पर
खेती के पकने के समय या कटाई तथा मर्दन करने के समय देव वस्सति।
काले, योग्य समय पर, बोने के समय, खेती छोटी रहने के समय वा दाना
पड़ने के समय न वस्सति। सग्गा च चवतिट्ठना, स्वर्ग-स्थान से अर्थात् देवलोक
से। अधार्मिक राज अप्रतिलाभ होने से देवलोक से च्युत होता है। यह भी
अर्थ है कि स्वर्ग में भी राज्य करता हुआ अधार्मिक राजा वहाँ से च्युत होता
है। ननु सो तावता हतो, निश्चय से वह अधार्मिक राजा इस से मारा जाता
है। अथवा "नु" यहाँ एकान्तवाची है, न केवल वह इतने से मारा गया,
बल्कि वह आठ महा नरकों में तथा सोलह उस्सद नरकों में चिरकाल तक
भाग जाएगा।
इस प्रकार शक्र जन-समूह को उपदेश दे अपने देवस्थान को ही चला गया।
बोधिसत्व ने भी धर्म से राज्य करते हुए स्वर्ग-मार्ग को भरा।
शास्ता ने यह धर्मदेशना ला जातक का मेल बैठाया। उस समय
अधार्मिक राजा देवदत्त था। शक्र अनुरुद्ध था। सुजाता राहुल-माता थी।
शक्र का बनाया हुआ राजा तो मैं ही था।