सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

Jataka Kathayen (Authentic Hindi Translation from Pali)

भगवान बुद्ध / पालि त्रिपिटक द्वारा

स्रोत: जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद) · हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग · 1956 (उद्गम)

DevanagariHindipublished479 पृष्ठ

क. वर्तमान कथा

' मच्छ ] ३५३
क. वर्तमान कथा
शास्ता ने उसे पूछा—भिक्षु ! क्या तू सचमुच उत्कण्ठित है ? “भन्ते,
सचमुच” कहने पर शास्ता ने पूछा—“किसने उत्कण्ठित किया ?” जवाब
दिया—पूर्व-भार्या ने । शास्ता ने “भिक्षु ! यह स्त्री तेरा अनर्थ करने वाली
है। पहले भी तू इसके कारण कांटे से बींधा जाकर, अङ्गारो पर पकाया जाकर
खाया जाने वाला था। पण्डित की सहायता से जान बची” कह पूर्व-जन्म की
कथा कही।
ख. अतीत कथा
पूर्वकाल में वाराणसी में ब्रह्मदत्त के राज्य करने के समय बोधिसत्त्व
उसके पुरोहित हुए। एक दिन मछुए जाल में फँसे मच्छ को निकाल कर,
गर्म-बालू पर डाल, ‘उसे अङ्गारो में पकाकर खाएँगे’ सोच शूल तराशने लगे।
मच्छ ने मछली के बारे में रोने हुए यह गाथा कही—
न मायमग्गि तपति न सूलो साधु तच्छितो,
यञ्च मं मञ्जति मच्छी अञ्ज सो रतिया गतो ॥
सो मं दहति रागग्गि चित्तं बूपतपेति मं,
जालिनो मुञ्चयथिरं मं न कामे हञ्जते क्वचि ॥
[न मुझे, अग्नि तपाती है, न अच्छी तरह से छीला हुआ शूल ही। यह जो
मुझे मछली समझेगी कि रति के कारण यह दूसरी मछली के पास चला गया—
इसीका मुझे शोक है। मुझे वह रागाग्नि जला रही है। मेर चित्त को तपाती
है। हे मछुओ, मुझे छोड़ दो। कामी कही नही मारा जाता ।]
न मायमग्गि तपति, न मुझे यह आग जलाती है, न तपाती है, अर्थ है
शोक नही है। न सूलो यह शूल भी साधुतच्छितो न मुझे ताप देता है, न
शोक उत्पन्न करता है। यञ्च मं मञ्जति, जो मुझे मछली ऐसा कहेगी कि
वह पञ्च कामगुणो से प्रेरित हो दूसरी मछली के पास चला गया, यही मुझे
तपाता है, यही शोक उत्पन्न करता है।
२३

३५४ [ २.७२१७
सो मं दहति, जो यह रागाग्नि है यह मुझे जलाती है। चित्तं धूपतपेति मं,
रागयुक्त मेरा चित्त ही मुझे तपाता है, कष्ट देता है, पीडा देता है। जासिनो
कैवर्त्तो (मछुओ) को सम्बोधन करता हूँ। यह जाल के अर्थी होने से जासिनो
कहलाते हैं। मुञ्चययिरा मं, स्वामी मुझे छोड़ दें, यही याचना करता हूँ
न कामे हञ्ञते क्वचि, काम मे प्रतिष्ठित, काम में बहता हुआ प्राणी कहीं नहीं
मारा जाता; तुम्हारे जैसो को उसे मारना योग्य नहीं। अथवा कामे हेतु के
अर्थ में सप्तमी का प्रयोग है। काम-हेतु से मछली के पीछे पीछे चलने वाला
वही भी तुम्हारे जैसो से नहीं मारा जाता।
उसी समय बोधिसत्त्व ने नदी किनारे जा उस मच्छ का रोना सुन, मछुओ
के पास पहुँच उस मच्छ को छुड़ाया।
शास्ता ने यह धर्मदेशना ला सत्यो को प्रकाशित कर जातक का मेल
बैठाया। सत्यो का प्रकाशन समाप्त होने पर उत्कण्ठित भिक्षु स्रोतापत्ति फल
में प्रतिष्ठित हुआ।
उस समय मछली पूर्व-भार्या थी। उत्कण्ठित भिक्षु मच्छ था। पुरोहित
मैं ही था।
२१७. सेग्गु जातक
“सब्बो लोको....” यह शास्ता ने जेतवन मे विहार करते समय एक
तरकारी बेचन वाले उपासक के बारे मे कही।